Wednesday, January 5, 2022

Puja-path: Some important tips

पूजा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी!!!!!!!

★ एक हाथ से प्रणाम नही करना चाहिए।

★ सोए हुए व्यक्ति का चरण स्पर्श नहीं करना चाहिए। 

★ बड़ों को प्रणाम करते समय उनके दाहिने पैर पर दाहिने हाथ से और उनके बांये पैर को बांये हाथ से छूकर प्रणाम करें। 

★ मन्दिर में किसी व्यक्ति के चरण नहीं छूने (गुरु को छोड़कर ) चाहिए।

★ जप करते समय जीभ या होंठ को नहीं हिलाना चाहिए। इसे मानसिक जप कहते हैं। इसका फल सौगुणा फलदायक होता हैं।

★ जप करते समय माला को कपड़े या गौमुखी से ढककर रखना चाहिए। 

★ जप के बाद आसन के नीचे की भूमि को स्पर्श कर नेत्रों से लगाना चाहिए।

★ संक्रान्ति, द्वादशी, अमावस्या, पूर्णिमा, रविवार और सन्ध्या के समय तुलसी तोड़ना निषिद्ध हैं।

★ दीपक से दीपक को नही जलाना चाहिए।

★ यज्ञ, श्राद्ध आदि में काले तिल का प्रयोग करना चाहिए, सफेद तिल का नहीं। 

★ शनिवार को पीपल पर जल चढ़ाना चाहिए। पीपल की सात परिक्रमा करनी चाहिए। परिक्रमा करना श्रेष्ठ है, 

★ कूमड़ा-मतीरा-नारियल आदि को स्त्रियां नहीं तोड़े या चाकू आदि से नहीं काटें। यह उत्तम नही माना गया हैं। 

★ भोजन प्रसाद को लाघंना नहीं चाहिए।

★  देव प्रतिमा देखकर अवश्य प्रणाम करें।

★  किसी को भी कोई वस्तु या दान-दक्षिणा दाहिने हाथ से देना चाहिए।

★  एकादशी, अमावस्या, कृृष्ण चतुर्दशी, पूर्णिमा व्रत तथा श्राद्ध के दिन क्षौर-कर्म (दाढ़ी) नहीं बनाना चाहिए ।

★ बिना यज्ञोपवित या शिखा बंधन के जो भी कार्य, कर्म किया जाता है, वह निष्फल हो जाता हैं।

★ शंकर जी को बिल्वपत्र, विष्णु जी को तुलसी, गणेश जी को दूर्वा, लक्ष्मी जी को कमल प्रिय हैं।

★ शंकर जी को शिवरात्रि के सिवाय कुंकुम नहीं चढ़ती।

★ शिवलिंग पर हल्दी नही चढ़ावे।

★ शिवजी को कुंद, विष्णु जी को धतूरा, देवी जी को आक तथा मदार और सूर्य भगवानको तगर के फूल नहीं चढ़ावे।

★ अक्षत देवताओं को तीन बार तथा पितरों को एक बार धोकर चढ़ावे।

★ नये बिल्व पत्र नहीं मिले तो चढ़ाये हुए बिल्व पत्र धोकर फिर चढ़ाए जा सकते हैं।

★ विष्णु भगवान को चावल गणेश जी  को तुलसी, दुर्गा जी और सूर्य नारायण  को बिल्व पत्र नहीं चढ़ावें।

★ पत्र-पुष्प-फल का मुख नीचे करके नहीं चढ़ावें, जैसे उत्पन्न होते हों वैसे ही चढ़ावें।

★ किंतु बिल्वपत्र उलटा करके डंडी तोड़कर शंकर पर चढ़ावें। 

★पान की डंडी का अग्रभाग तोड़कर चढ़ावें।

★ सड़ा हुआ पान या पुष्प नहीं चढ़ावे।

★ गणेश को तुलसी भाद्र शुक्ल चतुर्थी को ही चढ़ती हैं।

★ पांच रात्रि तक कमल का फूल बासी नहीं होता है।

★ दस रात्रि तक तुलसी पत्र बासी नहीं होते हैं।

★ सभी धार्मिक कार्यो में पत्नी को दाहिने भाग में बिठाकर धार्मिक क्रियाएं सम्पन्न करनी चाहिए।

★ पूजन करनेवाला ललाट पर तिलक लगाकर ही पूजा करें।

★ पूर्वाभिमुख बैठकर अपने बांयी ओर घंटा, धूप तथा दाहिनी ओर शंख, जलपात्र एवं पूजन सामग्री रखें।

★ घी का दीपक अपने बांयी ओर तथा देवता को दाहिने ओर रखें एवं चांवल पर दीपक रखकर प्रज्वलित करें।

Aaj Ka Panchang 05012022

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक - 05 जनवरी 2022*
⛅ *दिन - बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शिशिर* 
⛅ *मास -  पौस*
⛅ *पक्ष -  शुक्ल* 
⛅ *तिथि - तृतीया दोपहर 02:34 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
⛅ *नक्षत्र - श्रवण सुबह 08:46 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*
⛅ *योग -  वज्र शाम 06:15 तक तत्पश्चात सिध्दि*
⛅  *राहुकाल -  दोपहर 12:44 से दोपहर 02:06 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:18*
⛅ *सूर्यास्त - 18:09*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -  
💥 *विशेष - तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *घर का मुखिया* 🌷

👴🏻 *घर का मुखिया अगर दक्षिण-पश्चिम के कमरे में रहता हो तो घर सुखी रहता है |*
🙏🏻 *- *
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *सर्दियों के लिए बल व पुष्टि का खजाना* 🌷
👉🏻 *रात को भिगोयी हुई १ चम्मच उड़द की दाल सुबह महीन पीसकर उसमें २ चम्मच शुद्ध शहद मिलाके चाटें | १ - १.३० घंटे बाद मिश्रीयुक्त दूध पियें | पूरी सर्दी यह प्रयोग करने से शरीर बलिष्ठ और सुडौल बनता है तथा वीर्य की वृद्धि होती है |*
👉🏻 *दूध के साथ शतावरी का २ – ३ ग्राम चूर्ण लेने से दुबले-पतले व्यक्ति, विशेषत: महिलाएँ कुछ ही दिनों में पुष्ट जो जाती हैं | यह चूर्ण स्नायु संस्थान को भी शक्ति देता हैं |*
👉🏻 *रात को भिगोयी हुई ५ – ७ खजूर सुबह खाकर दूध पीना या सिंघाड़े का देशी घी में बना हलवा खाना शरीर के लिए पुष्टिकारक है |*
👉🏻 *रोज रात को सोते समय भुनी हुई सौंफ खाकर पानी पीने से दिमाग तथा आँखों की कमजोरी में लाभ होता है |*
👉🏻 *आँवला चूर्ण, घी तथा शहद समान मात्रा में मिलाकर रख लें | रोज सुबह एक चम्मच खाने से शरीर का बल, नेत्रज्योति, वीर्य तथा कांति में वृद्धि होती है | हड्डियाँ मजबूत बनती हैं |*
👉🏻 *१०० ग्राम अश्वगंधा चूर्ण को २० ग्राम घी में मिलाकर मिट्टी के पात्र में रख दें | सुबह ३ ग्राम चूर्ण दूध के साथ नियमित लेने से कुछ ही दिनों में बल-वीर्य की वृद्धि होकर शरीर हृष्ट-पुष्ट बनता है |*
👉🏻 *शक्तिवर्धक खीर : ३ चम्मच गेहूँ का दलिया व २ चम्मच खसखस रात को पानी में भिगो दें | प्रात: इसमें दूध और मिश्री डालकर पकायें | आवश्यकता अनुसार मात्रा घटा-बढ़ा सकते हैं | यह खीर शक्तिवर्धक है |*
👉🏻 *हड्डी जोडनेवाला हलवा : गेहूँ के आटे में गुड व ५ ग्राम बला चूर्ण डालके बनाया गया हलवा (शीरा) खाने से टूटी हुई हड्डी शीघ्र जुड़ जाती है | दर्द में भी आराम होता है |*
👉🏻 *सर्दियों में हरी अथवा सूखी मेथी का सेवन करने से शरीर के ८० प्रकार के वायु-रोगों में लाभ होता है |*
👉🏻 *सब प्रकार के उदर-रोगों में मट्ठे और देशी गाय के मूत्र का सेवन अति लाभदायक है | (गोमूत्र न मिल पाये तो गोझरण अर्क का उपयोग कर सकते हैं |*
🙏🏻 *- 
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *नारियल के पानी से वायु होता हो तो* 🌷
➡ *नारियल का पानी गुनगुना करके पियो, उसमे जरा-सा नमक, जरा-सा एक कालीमिर्च का पाऊडर मिलाके लें | वो नारियल का वायु काट देगा |*
🙏🏻 )*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻

💥 जनवरी  में पंचक का आरंभ
5  जनवरी 2022, बुधवार को 07:55 PM बजे

पंचक का समापन
10  जनवरी 2022, सोमवार को 08:50 AM बजे- राज पंचक

एकादशी
13 जनवरी 2022, गुरुवार पौष पुत्रदा एकादशी
वैकुंठ एकादशी शुरू - 16:49, जनवरी 12
समाप्त - 19:32, जनवरी 13
28 जनवरी 2022, शुक्रवार माघ, कृष्ण एकादशी
षटतिला एकादशी शुरू - 02:16, 28 जनवरी
समाप्त - 23:35, 29 जनवरी

प्रदोष
शनिवार पौष, शुक्ल त्रयोदशी
शनि प्रदोष व्रत प्रारंभ - 10:19 अपराह्न, जनवरी 14
समाप्त - 00:57 पूर्वाह्न, जनवरी 16
30 जनवरी 2022, रविवार माघ, कृष्ण त्रयोदशी
रवि प्रदोष व्रत प्रारंभ - 08:37 अपराह्न, 29 जनवरी
समाप्त - 05:28 अपराह्न, 30 जनवरी

अमावस्या
02 जनवरी, 2022
( रविवार ) पौष अमावस्या

पूर्णिमा
पौष पूर्णिमा व्रत
17 जनवरी , 2022 (सोमवार) प्रारम्भ - 03:18 सुबह, जनवरी 17
समाप्त - 05:17 सुबह, जनवरी 18

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज के दिन शुरुआत में कुछ परेशानी भरा रहेगा, लेकिन बाद में सब मन मुताबिक होगा, जिसके कारण आपके कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आपके मन में चल रही कुछ समस्याओं का हल ढूंढने में भी आज आप सफल रहेंगे, लेकिन आपको अपने किसी भी करीबी अथवा रिश्तेदार से अपने बिजनेस से संबंधित किसी भी बातचीत को नहीं करना है, नहीं तो वह आपके कुछ बनते हुए कामों में रोड़ा डालने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आज आप संतान के भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, लेकिन संतान को अच्छी नौकरी पर कार्यरत देख आपको उनके भविष्य की चिंता का समाधान मिल जाएगा

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा, क्योंकि आज आप अपनी मधुर वाणी से अपने परिवार के लोगों का मन जीतने में कामयाब रहेंगे व अपने परिवार के सदस्यों के आपसी विवाद विवाद को भी समाप्त कर देंगे, जिसके कारण पारिवारिक एकता मजबूत होगी व आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे, जो लोग साझेदारी में व्यवसाय करते हैं, उनके लिए दिन आज अच्छा रहेगा, क्योंकि उन्हें आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज यदि आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो उसमें भी आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। व्यवसाय में भी आज आप अपने पिछले रुके हुए कामों को ढूंढ ढूंढ कर पूरा करेंगे व आपके घर के भी कुछ काम जो लंबे समय से लटके हुए थे, आज आप उन्हें भी पूरा करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, जिसके लिए आप संतान से मदद भी ले सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने आलस्य को भगाकर इन कामों में लगाना होगा, तभी आप इन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे। आज ननिहाल पक्ष से आपको कोई उपहार मिल सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन से कोई अप्रिय समाचार सुनकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसके कारण आपका मन भी दुखी रहेगा। यदि ऐसा हो, तो आप अपने भाई अथवा अपने पिताजी को अपने साथ लेकर जाएं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को आज एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे अन्यथा वह किसी परीक्षा में असफल हो सकते हैं। आज आप अपनी शान और शौकत पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु आपसे ईष्या करेंगे, लेकिन आज आपको किसी भी आलोचक की आलोचना पर ध्यान नहीं देना है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने परिवार के सदस्यों से परमिशन लेकर जाना बेहतर रहेगा। यदि आज आपने अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम किया था, तो आज वह आपको वापस मिल सकता हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज विद्यार्थियों को घर से दूर रहकर विद्या अर्जित करने जाना पड़ सकता है, जिसमें उनको अपने गुरुजनों व सीनियर्स का सहयोग भी प्राप्त होगा, जिसके कारण उनके शिक्षा में आ रही परेशानियां समाप्त होंगी और वह सफलता की सीढ़ी चढेंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई मन मुताबिक योजना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, जो लोग किसी नयी प्रॉपर्टी में आज धन निवेश करना चाहते हैं, तो उन्हें भी कुछ समय रुकना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो उनका यह सौदा घाटे का हो सकता है। आज नौकरी कर रहे जातकों को ऑफिस में कोई अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज परिवार के किसी सदस्य की बात को सुनकर आपका मन परेशान हो सकता है, इसलिए ज्यादा सोच विचार ना करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आज आप किसी निर्णय को भी ले, तो बुद्धि व विवेक से ही ले व किसी भी सदस्य के बहकावे में आकर ना लें। यदि आपने ऐसा किया, तो बाद में आपको उस निर्णय के लिए पछताना पड़ सकता है। यदि आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मामला लंबे समय से लंबित पड़ा है, तो आज आप उसे भी पूरा करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने घर की साज सज्जा व रखरखाव की चीजों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसके लिए आप अपने जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर भी जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, क्योंकि सामाजिक स्तर पर आज आपको कुछ अच्छे फल मिल सकते हैं। आज आप कार्य क्षेत्र में अपने जरूरी कामों को निपटाने में व्यस्त रहेंगे, लेकिन व्यवसाय में आज खुशमजाज व्यक्तित्व होने के कारण लोग आपके दुश्मन भी हो सकते हैं व आपके दोस्त के रुप में भी हो सकते हैं, उनको आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी आप उनसे बच पाएंगे। आज आपके कुछ पुराने कर्ज है, तो आप आज उन्हें उतारने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। संतान को तरक्की करते देख आज आपके मन में प्रशंसा होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज नौकरी कर रहे जातकों को कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें उनको अपने साथियों की मदद की आवश्यकता होगी, लेकिन अपनी मेहनत व साथियों की मदद से सायंकाल तक आप उस कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। समाज में फैली कुरीतियों पर आज आपका ध्यान जाएगा और आज आप उनका हल ढूंढते भी नजर आएंगे, इसके लिए आपको कुछ समाजसेवियों से मदद भी लेनी पड़ सकती है। यदि आज आप किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए, क्योंकि आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। यदि आपने आज संतान को कोई उपहार देने का फैसला किया है, तो वह भी आज आपको अपनी जेब को देखकर ही खरीदना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा, क्योंकि आज आपके बढ़ते हुए खर्च आपको परेशानी में डाल सकते हैं, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपका बजट डगमगा सकता है, जिसके कारण भविष्य में आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। भाई और बहनों से आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जो लोग रोजगार की दिशा में लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों से किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह उनकी पदोन्नति में बाधा बन सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको कोई भी ऐसा कार्य अपने हाथ में नहीं लेना है, जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। आज यदि आपका अपने किसी भाई-बहन से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज आपका सफल होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कुछ बेहतर अवसर हाथ लग सकते हैं, जिससे उनका राजनीतिक कैरियर चमकेगा। सायंकाल के समय यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी में है, तो उसमें आपको ध्यान देना होगा, क्योंकि आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा परीक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन नौकरी कर रहे जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि उनको आज कोई और दूसरा बेहतर ऑफर मिल सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। यदि नौकरी कर रहे जातक कोई पार्ट टाइम कार्य करने का मन बनाया है, तो आज वह उसके लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। छोटे व्यापारियों को आज अपने पिताजी की सलाह से लाभ मिलता  दिख रहा है, इसलिए किसी भी निर्णय को लेने से पहले अपने पिताजी से सलाह मशवरा आवश्यक करें। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) आज आपको हर मामले में भाग्य का भरपूर साथ मिलता दिख रहा है। यदि आज आप कहीं पर धन का निवेश करेंगे या अपने पहले कहीं धन का निवेश किया था, तो वह आज आपको वापस मिलेगा, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपनी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। यदि आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाएं, तो उसमें अपनी वाणी पर लगाम लगाकर रखें। यदि आपने कोई बात ऐसी कहीं, तो आज आपके किसी साथी को वह बात बुरी लग सकती है। आज सायंकाल का समय आप अध्ययन के कार्यों में व्यतीत करेंगे। यदि आज आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, तो वह सुखद रहेगी

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

Tuesday, January 4, 2022

Aaj Ka Panchang 04012022

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक - 04 जनवरी 2022*
⛅ *दिन - मंगलवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शिशिर* 
⛅ *मास -  पौस*
⛅ *पक्ष -  शुक्ल* 
⛅ *तिथि - द्वितीया शाम 05:19 तक तत्पश्चात तृतीया*
⛅ *नक्षत्र - उत्तराषाढा सुबह 10:57 तक तत्पश्चात श्रवण*
⛅ *योग - हर्षण रात्रि 09:38 तक तत्पश्चात वज्र*
⛅  *राहुकाल - शाम 03:27 से शाम 04:49 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:18*
⛅ *सूर्यास्त - 18:09*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -  चंद्र- दर्शन*
💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *खांसी में* 🌷
😪 *अब ठंडी  के दिन हैं, सर्दी की शिकायत होगी, खांसी व कफ की शिकायत होगी l दायें नथुने से श्वास लिया और रोका l एक से सवा मिनट श्वास रोका और मन में जप करो "नासे रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमंत बीरा" l फिर बायें नथुने से श्वास निकाल दो l जिसको सर्दी है तो ४ से ५ बार करें, ज्यादा नहीं l लेकिन सूखी खांसी हो तो वे लोग ये प्राणायाम ना करें l*
😩 *सूखी खांसी में घी के मालपुए बनाकर दूध में डूबो दो l २ घंटे तक डूब जाएँ, फिर वो मालपुए खा लो l सूखी खांसी में आराम होगा l*
🙏🏻 *
           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *ह्रदय रोग की सरल व अनुभूत चिकित्सा* 🌷
🌵 *१ कटोरी लौकी के रस में पुदीने व तुलसी के ७-८ पत्तों का रस, २-४ काली मिर्च का चूर्ण व १ चुटकी सेंधा नमक मिलाकर पियें l इससे ह्रदय को बल मिलता है और पेट की गड़बडियां भी दूर हो जाती हैं l*
🍋 *नींबू का रस, लहसुन का रस, अदरक का रस व सेवफल का सिरका समभाग मिलाकर धीमी आंच पर उबालें l एक चौथाई शेष रहने पर नीचे उतारकर ठंडा कर लें l तीन गुना शहद मिलाकर कांच की शीशी में भरकर रखें l प्रतिदिन सुबह खाली पेट २ चम्मच लें l इससे Blockage खुलने में मदद मिलेगी l* 
*अगर सेवफल का सिरका न मिले तो पान का रस, लहसुन का रस, अदरक का रस व शहद प्रत्येक १-१ चम्मच मिलाकर लें l इससे भी रक्तवाहिनियाँ साफ़ हो जाती हैं l लहसुन गरम पड़ता हो तो रात को खट्टी छाछ में भिगोकर रखें l*
🍲 *उड़द का आटा, मक्खन, अरंडी का तेल व शुद्ध गूगल समभाग मिलाके रगड़कर मिश्रण बनालें l सुबह स्नान के बाद ह्रदय स्थान पर इसका लेप करें l २ घंटे बाद गरम पानी से धो दें l इससे रक्तवाहिनियों में रक्त का संचारण सुचारू रूप से होने लगता है l*
🍮 *१ ग्राम दालचीनी चूर्ण एक कटोरी दूध में उबालकर पियें l दालचीनी गरम पड़ती हो तो १ ग्राम यष्टिमधु चूर्ण मिला दें l इससे कोलेस्ट्रोल के अतिरिक्त मात्रा घट जाती है l*
🍝 *भोजन में लहसुन, किशमिश, पुदीना व हरा धनिया की चटनी लें l आवलें का चूर्ण, रस, चटनी, मुरब्बा आदि किसी भी रूप में नियमित सेवन करें l*
🍶 *औषधि कल्पों में स्वर्ण मालती , जवाहरमोहरा पिष्टि, साबरशृंग भस्म, अर्जुन छाल का चूर्ण, दशमूल क्वाथ आदि हृदय रोगों का निर्मूलन करने में सक्षम है l*
🙏🏻 *

📖 *
            🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷🍀🌹🌻🌸🌺💐🍁🙏🏻

💥 *जनवरी  में पंचक का आरंभ
5  जनवरी 2022, बुधवार को 07:55 PM बजे

पंचक का समापन
10  जनवरी 2022, सोमवार को 08:50 AM बजे- राज पंचक

एकादशी
13 जनवरी 2022, गुरुवार पौष पुत्रदा एकादशी
वैकुंठ एकादशी शुरू - 16:49, जनवरी 12
समाप्त - 19:32, जनवरी 13
28 जनवरी 2022, शुक्रवार माघ, कृष्ण एकादशी
षटतिला एकादशी शुरू - 02:16, 28 जनवरी
समाप्त - 23:35, 29 जनवरी

प्रदोष
शनिवार पौष, शुक्ल त्रयोदशी
शनि प्रदोष व्रत प्रारंभ - 10:19 अपराह्न, जनवरी 14
समाप्त - 00:57 पूर्वाह्न, जनवरी 16
30 जनवरी 2022, रविवार माघ, कृष्ण त्रयोदशी
रवि प्रदोष व्रत प्रारंभ - 08:37 अपराह्न, 29 जनवरी
समाप्त - 05:28 अपराह्न, 30 जनवरी

अमावस्या
02 जनवरी, 2022
( रविवार ) पौष अमावस्या

पूर्णिमा
पौष पूर्णिमा व्रत
17 जनवरी , 2022 (सोमवार) प्रारम्भ - 03:18 सुबह, जनवरी 17
समाप्त - 05:17 सुबह, जनवरी 18

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आपका अपने आसपास के लोगों से कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आज सुधरेगा और आपसी प्रेम बढेगा। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। आज आपकी मधुर वाणी के कारण आपके कुछ नए मित्र बन सकते हैं। आज आपको बाहर के खाने पीने से परहेज रखना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको कुछ पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपको कड़े संघर्ष के बाद सफलता दिलाने वाला रहेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज यदि आप हिम्मत से किसी भी निर्णय को लेंगे, तो उसमें आप सफलता हासिल करेंगे, लेकिन आज यदि आपको कोई सलाह दे, तो आपको उस पर ध्यान देने से बचना होगा। आज आपको अपनी कड़ी मेहनत के बाद ही धन प्राप्त होगा, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। आज आप अपनी संतान के लिए किसी अच्छे प्लान में पैसे में फिक्स करा सकते हैं, जो उनके भविष्य के लिए काम आएगी। आज आपके भाई बहनों का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बनाए रखेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपका पारिवारिक माहौल उत्सव जैसा रहेगा, क्योंकि आज आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे व एक दूसरे से गिले-शिकवे भी दूर होंगे, लेकिन आज आपकी वाणी आपको मान सम्मान दिलाएगी, इसलिए अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें। आज आप सामाजिक गतिविधियो में भी शामिल हो सकते हैं और आप अपनी आर्थिक स्थिति से भी संतुष्ट रहेंगे, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। यदि आप कुछ खरीदारी करने जा रहे हैं,तो जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके करना ही बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवनजी रहे लोग आज एक दूसरे के संग यात्रा पर जाने की सोच सकते हैं लेकिन उसमें आपको अपने  परिवार के सदस्यों से बातचीत करना बेहतर रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने किसी साथी से धोखा मिलने के कारण परेशानी होगी, जिसके कारण उनकी कुछ ढील भी लटक सकती हैं, इसलिए आपको धैर्य धारण करने की आवश्यकता है। आज आपको अपने मन में सकारात्मक विचारों को रखना होगा, नहीं तो आपका अधिक नुकसान हो सकता है और किसी से बात करते समय आज अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो उनको आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) आज का दिन यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए उत्तम रहने वाला है, इसलिए आज व्यापार अथवा शेयर बाजार जैसी जगहों पर भी आप दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। आज आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे, सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, लेकिन आज आपको मेहनत अधिक करनी होगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे, जिसके कारण आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, नहीं तो भविष्य में किसी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है व अपने साथियों का साथ भी, जिसके कारण आप अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरे करने में सफल रहेंगे। सट्टेबाजी में निवेश कर रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। यदि किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लिया जाए, तो बहुत ही सोच समझ कर ले, तभी वह आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए परिवार के सदस्यों से मदद लेनी पड़ सकती है। आज आप अपने ननिहाल पक्ष में के लोगों से अपनी माताजी को मिलवाने के लिए लेकर जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) आज का दिन आप धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने में व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको नौकरी संबंधित कोई ऐसी सूचना सुनने को मिल सकते है, जिसके कारण प्रसन्नचित हो उठेंगे व परिवार के सदस्यों के लिए कोई पार्टी भी आयोजित कर सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने जीवनसाथी से बातचीत करते समय ध्यान देना होगा कि कोई बात ऐसी ना हो कि वह आपको बुरी लग जाए। व्यापारी वर्ग के लोग यदि आज कोई नया व्यवसाय शुरू करने जा रहे हैं, तो उसमें अपने पिताजी से नंबर लेकर शुरू करना बेहतर रहेगा। आज आपके उत्साह में कोई कमी नहीं रहेगी, जिसके कारण आपके शत्रु भी परास्त होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज का दिन आप थोड़ा उदास महसूस कर सकते हैं। जिसके कारण आपके कामों में रुकावट आएंगी और आपके कुछ काम भी आगे के लिए भी टल सकते हैं। जीवनसाथी से भी यदि कोई वैचारिक मतभेद चल रहा था, तो आज आप उसे दूर करने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आपका तनाव थोड़ा कम होगा, लेकिन आज आपको यदि किसी यात्रा और जाना पड़े, तो अवश्य जाएं, क्योंकि वह आपके लिए सफलतादायक रहेगी। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ भविष्य की योजनाओं को बनाने में कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अपने कमजोर विषयो पर पकड़ बनानी होगी, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज का दिन साझेदारी में व्यापार कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, जिसके कारण उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आज आपको अपने किसी परिवार के सदस्य से धोखा मिलने के कारण मन दुख ही रहेगा। यदि आपका कोई  कोर्ट कचहरी में मामला चल रहा है, तो उसमें भी आज आपको विजय मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी से मिलने के लिए जा सकते हैं। संतान को यदि आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो आज आप उसके लिए यात्रा पर जा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन के घर किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा, जिसके कारण आप परेशान होंगे, लेकिन फिर भी आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और राजनीति से जुड़े लोगों को आज उनको कोई अपना ही धोखा दे सकता है, जिस कारण उनके कुछ कार्य भी लम्बे समय के लिए टल सकते हैं, इसलिए आज व्यापार कर रहे लोगों को भी अपने व्यापार के शत्रुओं से सावधान रहना होगा, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण उनकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन उनके कुछ शत्रु मित्र के रूप में भी हो सकते हैं, इसलिए उनसे बचकर रहें।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन विद्यार्थियों के लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपनी किसी भी कार्य को आगे के लिए नहीं टालेंगे, क्योंकि आप लंबे समय से रुके हुए कार्य को भी पूरा करेंगे। यदि आप परिवार में कुछ सदस्य के पास बहुत से संबंधित किसी को दोष देना होगा कि सभी को सलामत निर्णय लिया जाए नहीं तो बहुत से परिवार के किसी सदस्य को मिल सकती है। नौकरी के लिए आज का दिन जातक के लिए सामान्य रहने वाला है आज आपका आपकी माताजी से कोई मतभेद हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन सायंकाल तक आप उसे पिताजी की मदद से ठीक करने में सफल रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। यदि आप किसी संपत्ति को खरीदेंगे, तो वह आपको भविष्य में दोगुना होगा, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि आज आप किसी अपने परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक पर जाने का विचार बना रहे हैं, तो उसमें आपको चुप रहना ही बेहतर रहेगा, क्योंकि आपके खर्चे अधिक होंगे, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आज आप किसी सामाजिक या व्यापारिक समिति सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप अपनी आवश्यकता की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। जीवनसाथी से आज यदि किसी व्यापार संबंधित सलाह लेंगे, तो वह आपके लिए उत्तम रूप से फल दायक रहेगी।

दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान
 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं

Monday, January 3, 2022

Aaj Ka Panchang 03012022

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक - 03 जनवरी 2022*
⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शिशिर* 
⛅ *मास -  पौस*
⛅ *पक्ष -  शुक्ल* 
⛅ *तिथि - प्रतिपदा रात्रि 08:31 तक तत्पश्चात द्वितीया*
⛅ *नक्षत्र - पूर्वाषढा दोपहर 01:33 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*
⛅ *योग - व्याघात 04 जनवरी रात्रि 01:25 तक तत्पश्चात हर्षण*
⛅  *राहुकाल - सुबह 08:38 से सुबह 10:00 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:17*
⛅ *सूर्यास्त - 18:08*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -  
💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷*कार्य सिद्धि के लिए*🌷
 *“ॐ गं गणपतये नमः”*
🙏🏻 *हर कार्य शुरु करने से पहले इस मंत्र का 108 बार जप करें, कार्य सिद्ध होगा ।*
🙏🏻 *
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *इलायची* 🌷
➡ *इलायची औषधीय रूप से अति महत्त्वपूर्ण है | यह दो प्रकार की होती है – छोटी व बड़ी |*
➡ *छोटी इलायची : यह सुंगधित, जठराग्निवर्धक, शीतल, मूत्रल, वातहर, उत्तेजक व पाचक होती है | इसका प्रयोग खाँसी, अजीर्ण, अतिसार, बवासीर, पेटदर्द, श्वास ( दमा ) तथा दाहयुक्त तकलीफों में किया जाता है |*
💊 *औषधीय प्रयोग* 💊

👉🏻 *- अधिक केले खाने से हुई बदहजमी एक इलायची खाने से दूर हो जाती है |*
👉🏻 *- धूप में जाते समय तथा यात्रा में जी मचलाने पर एक इलायची मुँह में डाल दें |*
👉🏻 *- १ कप पानी में १ ग्राम इलायची चूर्ण डालके ५ मिनट तक उबालें | इसे छानकर एक चम्मच शक्कर मिलायें | २ – २ चम्मच यह पानी २ – २ घंटे के अंतर लेने से जी – मचलाना, उबकाई आना, उल्टी आदि में लाभ होता है |*
👉🏻 *- छिलके सहित छोटी इलायची तथा मिश्री समान मात्रा में मिलाकर चूर्ण बनालें | चुटकीभर चूर्ण को १ -१ घंटे के अंतर से चूसने से सूखी खाँसी में लाभ होता है | कफ पिघलकर निकल जाता है |*
👉🏻 *- रात को भिगोये २ बादाम सुबह छिलके उतारकर घिसलें | इसमें १ ग्राम इलायची चूर्ण, आधा ग्राम जावित्री चूर्ण, १ चम्मच मक्खन तथा आधा चम्मच मिश्री मिलाकर खाली पेट खाने से वीर्य पुष्ट व गाढ़ा होता है |*
👉🏻 *- आधा से १ ग्राम इलायची चूर्ण का आँवले के रस या चूर्ण के साथ सेवन करने से पेशाब और हाथ-पैरों की जलन दूर होती है |*
👉🏻 *- आधा ग्राम इलायची दाने का चूर्ण और १-२ ग्राम पीपरामूल चूर्ण को घी के साथ रोज सुबह चाटने से ह्रदयरोग में लाभ होता है |*
👉🏻 *- छिलके सहित १ इलायची को आग में जलाकर राख कर लें | इस राख को शहद मिलाकर चाटने से उलटी में लाभ होता है |*
👉🏻 *- १ ग्राम इलायची दाने का चूर्ण दूध के साथ लेने से पेशाब खुलकर आती है एवं मूत्रमार्ग की जलन शांत होती है |*
💥 *सावधानी : रात को इलायची न खायें, इससे खट्टी डकारें आती है | इसके अधिक सेवन से गर्भपात होने की भी सम्भावना रहती है |*
🙏🏻 *- 
📖 *
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏
जनवरी  में पंचक का आरंभ
5  जनवरी 2022, बुधवार को 07:55 PM बजे

पंचक का समापन
10  जनवरी 2022, सोमवार को 08:50 AM बजे- राज पंचक

एकादशी
13 जनवरी 2022, गुरुवार पौष पुत्रदा एकादशी
वैकुंठ एकादशी शुरू - 16:49, जनवरी 12
समाप्त - 19:32, जनवरी 13
28 जनवरी 2022, शुक्रवार माघ, कृष्ण एकादशी
षटतिला एकादशी शुरू - 02:16, 28 जनवरी
समाप्त - 23:35, 29 जनवरी

प्रदोष
शनिवार पौष, शुक्ल त्रयोदशी
शनि प्रदोष व्रत प्रारंभ - 10:19 अपराह्न, जनवरी 14
समाप्त - 00:57 पूर्वाह्न, जनवरी 16
30 जनवरी 2022, रविवार माघ, कृष्ण त्रयोदशी
रवि प्रदोष व्रत प्रारंभ - 08:37 अपराह्न, 29 जनवरी
समाप्त - 05:28 अपराह्न, 30 जनवरी

अमावस्या
02 जनवरी, 2022
( रविवार ) पौष अमावस्या

पूर्णिमा
पौष पूर्णिमा व्रत
17 जनवरी , 2022 (सोमवार) प्रारम्भ - 03:18 सुबह, जनवरी 17
समाप्त - 05:17 सुबह, जनवरी 18

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए परेशानी लेकर आ सकता है। जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। परिवार में भी आज किसी महिला के कारण तनाव हो सकता है, इसलिए किसी भी बहस बाजी में पड़ने से बचना होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। संतान को किसी नौकरी को दिलवाने में आप व्यस्त रहेंगे। सायंकाल के समय आप अपनी बुद्धि व विवेक से जिस भी निर्णय को फाइनल करेंगे, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने किसी सगे संबंधी से धोखा मिल सकता है, इसलिए आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोच विचार अवश्य करें। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का साथ मिलेगा, जिसके कारण शिक्षा में आ रही परेशानियों को दूर करने मे सफल रहेंगे। 

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज के दिन आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन उसके लिए आपको संयम बरतने की आवश्यकता होगी, इसलिए आज आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य अथवा निर्णय को लेने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। पारिवारिक प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। व्यवसाय कर रहे लोग यदि आज अपनी व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं को लागू करेंगे, तो वह उनसे अत्यधिक लाभ कमा पाएंगे। सायंकाल का समय आज आप कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बनाएंगे, लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट के कारण वह पूरा नहीं हो सकेगा। आज आपका अपनी माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज के दिन आपको किसी भी वाद-विवाद में पडने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आपको परेशानी हो सकती है। यदि आज परिवार के सदस्यों में कोई भी आपसी वाद-विवाद हो, तो उसमें आपको चुप रहना ही बेहतर रहेगा और यदि आपको पहले से कोई रोग है और उसके कष्टों में आज वृद्धि होगी, तो उसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा, नहीं तो भविष्य में वह किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। नौकरी कर रहे जातक आज अपने अधिकारियों के आंखों का तारा बनेंगे, जिसके कारण उनकी तरक्की होगी। जीवनसाथी से यदि कोई सलाह मशवरा करें, तो उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो वह आप दोनों में कोई वाद-विवाद करा सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुडे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। रोजगार की दिशा में जो लोग लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि उनके ऊपर कोई कर्जा था, तो आज उसे भी उतारने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने परिजनों का भरपूर साथ मिलेगा। यदि उन्होंने अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो आज आप मिलवा सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिसके कारण आप उनके साथ कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं। आज आप अपने पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए महत्वकांक्षा के पूर्ति का दिन रहेगा। यदि उन्होंने किसी नए कार्य को करने का मन बनाया है, तो उसमें भी वह सफलता अवश्य हासिल करेंगे  जन समर्थन में इजाफा होगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई ऐसा समाचार सुनने को मिलेगा, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज आपके अपने पारिवारिक लोगों से आपसी संबंधों में दरार चल रही थी वह भी आज समाप्त होगी और आपसी संबंध और बेहतर होंगे। यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रहे थी, तो आज आप उसके लिए किसी वजह से मदद मांग सकते हैं, जिसके कारण यह समस्या समाप्त होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन उन्हें कठिन मेहनत की आवश्यकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी की तरक्की देख प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आप उनके लिए कोई उपहार दे सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आज प्रगति होगी। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आज आप अपनी संतान के बढ़ते हुए खर्चों से परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका मन दुखी रहेगा। आपको उनके खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो उनकी यह आदत भविष्य में आपको परेशानी परेशानी दे सकते हैं। सायंकाल के समय आज अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे, जिनसे आप अपने मन की कुछ बातें भी साझा करेंगे और अपनी समस्याओं का हल ढूंढने में भी सफल रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी अपने किसी ऐसे प्रियजन से मुलाकात होगी, जिनसे आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त होगी, लेकिन उसमें आपको बातचीत करते समय इस बात का ध्यान देना होगा कि आपकी कोई बात बुरी ना लग जाए, इसलिए आज आपको बातों को तोलमोल कर बोलना ही बेहतर रहेगा। आज किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा व आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। यदि आज आप अपने घर की कुछ रुके हुए कार्य को भी पूरा करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए कुछ समय रुक ना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज का दिन आपकी संपत्ति में इजाफा लेकर आएगा। यदि आज आप किसी संपत्ति की खरीदारी का सोच रहे हैं, तो उसमें आपको उसमें चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा, नहीं तो आपके साथ कोई बहुत बड़ा धोखा हो सकता है। यदि आपका कोई सरकारी कार्य भी लंबे समय से लंबित पड़ा है,तो उसमें बिल्कुल भी देर नहीं करनी है, अभी वह पूरा हो सकता है। आज आपको व्यापार में किसी के मामले में हस्तक्षेप करने से बचना होगा, नहीं तो उसके लिए आपको भला बुरा सुनने को मिल सकता है। आज आप यदि किसी भी कार्य को संयम से करेंगे, तो उसमे आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज के दिन आपके निर्णय लेने की क्षमता में विकास होगा। यदि आज अपने किसी घर अथवा व्यवसाय संबंधित निर्णय को लेना है, तो उसमें अपनी बुद्धि और विवेक से ही निर्णय ले। आज आपको किसी के बहकावे में आकर निर्णय लेने से बचना होगा अन्यथा बाद में आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। आज आप अपने माता पिता का आशीर्वाद लेकर जिस भी नये व्यवसाय को शुरू करेंगे, उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं, जो कि बेहतर रहेंगे। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज दिन उत्तम नहीं रहेगा, इसलिए उनको आज नए लोगों से जोड़ने से बचना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको हर मामले में जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलता दिख रहा है, इसलिए यदि आज आप संतान के भविष्य से संबंधित किसी भी फैसले लेने जा रहे हैं, तो उसमें जीवनसाथी व अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके ही ले, नहीं तो भविष्य में आपको इसके लिए खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है, जिसके कारण नौकरी का उत्साह और बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज आप अपनी  गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे पूरे उत्साह से करेंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपके व्यापार के विरोधी भी आपसे परास्त होंगे और वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। आज आपको हर मामले में परिवार का सहयोग मिलता दिख रहा है। यदि आपको आज कहीं सलाह मशवरे की भी आवश्यकता हो, तो आप अपने भाई और बहनों से अवश्य करें, जिसके कारण आपका रिश्ता भी सुधरेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गये प्रयासों में आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आज आप किसी से धन का लेनदेन करें, तो उस में सावधानी अवश्य बरते, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) आज का दिन आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आपको अपनी संतान की ओर से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि उन्होंने किसी सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई किया था, तो आज वह उन्हें मिल सकती है, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्यों में उत्साह जैसा माहौल रहेगा व परिवार में यदि लंबे समय से कोई कलह पैर पसारे हुए थी, तो वह भी आज समाप्त होगी और पारिवारिक एकता बढ़ेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले पूरी बात सुनना व समझना आवश्यक होगा, नहीं तो उनके साथ कोई धोखा हो सकता है, जिसके कारण उन्हें परेशानी होगी व उनके व्यापार में लगा हुआ धन भी डूब सकता है, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
 
शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी

Sunday, January 2, 2022

SELECT GOOD PHOTOS FOR YOUR HOME; HAPPINESS GUARANTEED









AstroVastuHelp: 

9431848786 

MAKE YOUR 

HOUSE A SWEET HOME, 

SLIGHT CHANGE 

FOR 

BRIGHT FUTURE 

ie FOREVER! 

Kya aapka 

rasoighar/washroom 

sahi DIRECTION 

me hai? 

Aaj hi 

check karen... 


वास्तु शास्त्र और विभिन्न वेध :-

वास्तु ग्रन्थों में कई प्रकार के वेध दोष बताए गए हैं, 

वास्तु में वेध एक महत्वपूर्ण दोष है, जिसकी सही और शास्त्रीय जानकारी रखना भी कम महत्वपूर्ण नहीं है। 

चित्र वेध :- यदि मकान मे सिंह, चीता, बाघ तथा तेंदुआ आदि जंगली जानवरों एवं पक्षियों के चित्र लगे हो तो चित्र वेध कहलाता है। 

ऐसे पशुओं के सींग इत्यादि भी अपने घर मे नहीं रखना चाहिए। यदि घर मे चित्र लगाना हो तो सुंदर दृश्य का लगाएँ।

ध्वज वेध :- यदि किसी मकान के ऊपर किसी मंदिर या मंदिर के ध्वज की छाया पड़ती है तो ध्वज वेध कहलाता है। 

सुबह या शाम के समय सूर्य जब क्षैतिज पर रहता है तो ध्वज की छाया दूर तक जाती है। जो अगर किसी मकान के ऊपर जाती है तो अशुभ होता है। 

इसीलिए शास्त्रों का मत है की मंदिर से घर की दूरी कम से कम 100 मीटर होनी चाहिए।

रूप परिवर्तन वेध : - यदि घर का प्रवेश द्वार ईट-पत्थरों से चुना जय, वर्तमान प्रवेश द्वार बंद करके घर के सामने का हिस्सा तोड़कर आगे- पीछे किया जाय, पुराने मकान को तोड़कर पुन: बनवाया जाय तो यह रूप परिवर्तन वेध कहलाता है। 

ऐसे मकान मे रहने वाले के लिए धननाश की आशंका सदैव बनी रहती है।

आकार वेध :- सूप या सीप आकार का मकान वेध युक्त माना जाता है। यदि ऐसी जगह पर दूकानदारी करें तो आय सीमित रहती है। ऐसे परिवार मे आर्थिक व्यय तथा आय मे संतुलन स्थापित करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे घर मे शांति से रहना मुश्किल हो जाता है।

अपने मित्रों और सभी ग्रुप में अवश्य शेयर करें

वास्तु शास्त्र की सम्पूर्ण जानकारी के लिए वॉट्सएप्प ग्रुप को जॉइन करें:-

स्तंभ वेध :- मुख्य द्वार के सामने टेलिफोन, बिजली का खम्भा, डी.पी. आदि होने से रहवासियों के मध्य विचारों में भिन्नता व मतभेद रहता है, जो उनके विकास में बाधक बनता है।

Aaj Ka Panchang 02012022



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 02 जनवरी 2022*
⛅ *दिन - रविवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शिशिर* 
⛅ *मास - पौस (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार मार्गशीर्ष मास)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - अमावस्या रात्रि 12:02 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*
⛅ *नक्षत्र - मूल शाम 04:23 तक तत्पश्चात पूर्वाषढा*
⛅ *योग - वृद्धि सुबह 09:43 तक तत्पश्चात ध्रुव*
⛅ *राहुकाल - शाम 04:47 से शाम 06:09 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:17*
⛅ *सूर्यास्त - 18:07*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - दर्श अमावस्या*
💥 *विशेष - अमावस्या, और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *राशि विशेष* 🌷
👉🏻 *मेष और वृश्चिक राशि जिनकी है, उनके जीवन में अगर विघ्न, कष्ट और समस्याये आती है | तो उनको चाहिए मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल है | मंगल गायत्री का जप किया करें |*
🌷 *मंगल गायत्री मंत्र ॐ अंगारकाय विद्महे | शक्तिहस्ताय धीमहि | तन्नो भौम प्रचोदयात |.... ॐ मंगलाय नम: ||*
➡ *ये मंगल गायत्री बोले और हर मंगलवार को मसूर की दाल के दाने थोड़े पक्षियों को डाल दे | और जब स्नान करें तो लाल चंदन का पाउडर मिल जाये तो एक चुटकी पाउडर बाल्टी में डाल दिया थोडा हिलाकर उससे स्नान कर दे | बहुत फायदा होगा |*
👉🏻 *वृषभ और तुला राशि जिनकी है वो शुक्रवार को खीर बना लें | उसमे दूध न दिखे चावल पक जाये (दूध और चावल ) शुक्रवार के दिन वो थोड़ी ठंडी करके गौ माता ( देशी गाय ) को खिलाये | पक्षियों कों थोड़े शुक्रवार को चावल के दाने डाल दे | और थोडा इलायची पाउडर, थोडासा केसर पानी में डाल दिया स्नान कर लिया बहुत लाभ होगा |*
👉🏻 *मिथुन और कन्या राशि उसके स्वामी बुध हैं | कन्या राशि के स्वामी राहू भी माने गये हैं | इस राशिवालों को चाहिए की बुधवार को हरे मूंग थोडे से पक्षियों को डाल दे नहीं तो गाय को दे सकते है | और ॐ गं गणपतये नमः जप करें, विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें, गुरुमंत्र का जप जादा करें |*
👉🏻 *कर्क राशि जिनकी है उसके स्वामी चंद्रदेव माने गये है | कर्क राशिवालों को चाहिए की यथाशक्ति थोड़े चावल पक्षियों को डाले और सोमवार को शिवलिंग पर दूध, जल चढ़ाकर मंत्र बोले –*
🌷 *ॐ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम् उर्व्वारुकमिव बन्धानान्मृत्यो मृक्षीय मामृतात् ।*
➡ *ये भी याद न रहे तो – ॐ हरि ॐ ॐ करते हुए दूध , जल चढ़ा दिया | चंद्रमा को अर्घ्य दे दिया शुक्ल पक्ष में , दूज से पूनम तक अगर न कर पायें तो हर पूनम को दें चद्रंमा को अर्घ्य और मन में बोले की भगवान ने गीता में आपने कहाँ है – नक्षत्र का अधिपति मैं ही हूँ मेरा अर्घ्य स्वीकार करों और मेरे जीवन में दुःख, दरिद्रता दूर करों, तो बहुत फायदा होगा |*
👉🏻 *सिंह राशि जिनकी है इसके स्वामी सूर्य हैं | नित्य सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए | अगर सिंह राशिवालों को अगर तकलीफ आती है तो गेहूँ के दाने थोड़े रोज नहीं तो हर रविवार को पक्षियों को डालने चाहिए | और गेहूँ के आटे की रोटी और गुड़ गाय को खिला दे, गाय न मिले तो किसी गरीब को दे दे और गुरुमंत्र का जप खूब करें | रविवार को विशेष ऐसे लोग जिनकी सिंह राशि है जप जादा करें |*
👉🏻 *धनु और मीन जिनकी राशि है | इसके स्वामी भगवान ब्रहस्पतिजी है | लेकिन मीन के स्वामी केतु भी बताये जाते है | तो धनु और मीन राशिवालों को चाहिए की गुरु के प्रति भक्ति खूब बढ़ाये क्योंकि इसके स्वामी ब्रहस्पतिजी है | धनु और मीन राशि जिनकी है वो रोज थोड़ी देर गुरुदेव की तस्वीर सामने रखकर मंत्र बोले – ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |...... ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |*
➡ *गुरुवार को आम के पेड़ को चावल, जल, चने के दाने मिलाकर चढ़ा सकते है और बैठकर थोड़ी देर गुरुमंत्र का जप कर लें | और नवरात्रि शुरू है तो एक टाईम भोजन एक टाईम फलाहार करना - हो सके तो और पूरी रात को नही तो जप करना १५ -२० मिनट तो नवरात्रि से करें | ( इसमें नवरात्रि, हनुमान जयंती आता है ) तो धनु और मीन राशिवाले गुरु उपासना करनी ही चाहिए और मीन राशि वालों को गणपति का जप – ॐ गं गणपतये नमः करना चाहिए | आप जब सत्संग में बैठते है गुरुदेव के तो पूरा ध्यान गुरुदेव के वचनों में होता है वो आदमी गणपतिजी की उपासना कर रहा है | उसकी हर क्षण गणेश पूजा हो रही है | क्योंकि गणेश विवेक के देवता है भगवान गणेश |* 
👉🏻 *मकर और कुंभ राशि जिनकी है | इसके स्वामी शनिदेवता है | तो इन राशिवालों को चाहिए की हनुमान चालीसा का पाठ पूरी ना पढ़ सके तो –*
➡ *मनोजवं मारुततुल्य वेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं | वातात्मजं वानरयूथ मुख्यं श्री राम दूतं शरणं प्रपद्ये ||*
💥 *पूरा याद न रहा तो - श्रीरामदूतं शरणम प्रपद्ये | श्रीरामदूतं शरणम प्रपद्ये |*
🙏🏻 *- 

📖 *
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏

💥 *

जनवरी  में पंचक का आरंभ
5  जनवरी 2022, बुधवार को 07:55 PM बजे

पंचक का समापन
10  जनवरी 2022, सोमवार को 08:50 AM बजे- राज पंचक

एकादशी
13 जनवरी 2022, गुरुवार पौष पुत्रदा एकादशी
वैकुंठ एकादशी शुरू - 16:49, जनवरी 12
समाप्त - 19:32, जनवरी 13
28 जनवरी 2022, शुक्रवार माघ, कृष्ण एकादशी
षटतिला एकादशी शुरू - 02:16, 28 जनवरी
समाप्त - 23:35, 29 जनवरी

प्रदोष
शनिवार पौष, शुक्ल त्रयोदशी
शनि प्रदोष व्रत प्रारंभ - 10:19 अपराह्न, जनवरी 14
समाप्त - 00:57 पूर्वाह्न, जनवरी 16
30 जनवरी 2022, रविवार माघ, कृष्ण त्रयोदशी
रवि प्रदोष व्रत प्रारंभ - 08:37 अपराह्न, 29 जनवरी
समाप्त - 05:28 अपराह्न, 30 जनवरी

अमावस्या
02 जनवरी, 2022
( रविवार ) पौष अमावस्या

पूर्णिमा
पौष पूर्णिमा व्रत
17 जनवरी , 2022 (सोमवार) प्रारम्भ - 03:18 सुबह, जनवरी 17
समाप्त - 05:17 सुबह, जनवरी 18

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। आज साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए उत्तम रूप से धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में चार चांद लगेंगे। आज सामाजिक मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी, जिसके कारण समाज में एक अच्छी छवि बनेंगी, जिसके कारण लोग आपके मित्र बनने की चेष्टा रखेंगे। यदि वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां चली आ रही थी, तो आज आपको उनसे भी निजात मिलती दिख रही है, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। संतान को आज आप परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करते देखकर प्रसन्न होंगे। आज जो लोग किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, उनको एकाग्र होकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग जीवनसाथी से अपने मन की कुछ इच्छाओं को साझा करेंगे, जिन्हें जीवनसाथी समझेंगे और उन्हें कुछ सलाह भी अवश्य देंगे। यदि आप आज अपने परिवार के किसी सदस्य को शॉपिंग पर लेकर जाएं, तो उसमें अपनी आय को ध्यान में रखकर ही बयां करें, नहीं तो भविष्य में आपके धन कोष में कमी आ सकती है। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ रोमांचक पल भी व्यतीत करेंगे। नवविवाहित लोगों को आज वैवाहिक जीवन में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स का साथ भरपूर मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आप अपनी संतान के भविष्य के लिए कुछ धन निवेश करेंगे, जिसके लिए आपको अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके फिक्स डिपाजिट अथवा किसी सोसाइटी या बीमा पॉलिसी आदि में निवेश करना बेहतर रहेगा। यदि आपने अपना धन किसी को उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने मन में आए आईडिया को तुरंत आगे बढ़ाना होगा, तभी वह लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यदि उन्होंने वह किसी से साझा किए, तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को तीर्थस्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज आप अपने घर के सदस्यों के साथ दिल खोलकर बातचीत करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ भी हल्का होगा। यदि व्यवसाय में भी कुछ परेशानियां चली आ रही थी, तो आज आपको उनसे भी निजात मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता व भाई बहनों के साथ व्यतीत करेंगे। आज यदि आपके कुछ पुराने गिले-शिकवे हैं, तो आप उन्हें दूर करने में सफल रहेगे आज आपके परिवार के सदस्य आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं वह आपके लिए कोई उपहार भी ला सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) आज आप अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए यदि किसी बैंक व संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुकना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आज आपको संतान की ओर से कोई निराशा हो सकती है, इसलिए आप उन पर पूरी निगरानी रखें। आज व्यापार में भी आपको किसी से सलाह मशवरा करके किसी भी कार्य को नहीं करना है, नहीं तो वह आपके उस कार्य को पूरे न करने की कोशिश कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने किसी परिजन के घर मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आज उनको उनकी वाणी के कारण मान सम्मान मिलता दिख रहा है, जिसके कारण उनके राजनीति की दिशा में जो प्रयास है, वह भी फलीभूत होंगे। आज आप जीवनसाथी को कोई नया व्यवसाय कराने की सोच सकते हैं, जिसमें आपको अपने भाई से सलाह मशवरा करके आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशे कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरे करते नजर आएंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहेगा। आज आप अपने व्यापार में आ रही समस्याओं को सुलझाने में ही सारा दिन व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और आज आपकी माताजी भी आपसे नाराज हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें। यदि आपके ऊपर कुछ पुरानी देनदारी है, तो आज आप उतारने में भी काफी हद तक सफल रहेंगे, जिसके कारण आप अपने आपको थोड़ा रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आपको कुछ मौसमी बीमारी चपेट में ले सकती हैं, जैसे सिर दर्द, बुखार आदि इसलिए आज आपको उनसे सतर्क रहना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे आपके सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी, लेकिन आज आपको यह सब अपनी आय को ध्यान में रखकर ही करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपके ऊपर धन का संकट आ सकता है, इसलिए आपको कुछ धन भविष्य के लिए भी बचत करके रखना बेहतर रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी मिल सकती है। यदि आज आपका कोई पुराना मित्र मिलेगा, तो से गिले-शिकवे दूर होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज के दिन आपको अपने व्यवसाय में आय के विभिन्न स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिन पर चलकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे। आज आपके भाई बहनों की ओर से आपके पिताजी को कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। विदेशियों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण वे थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई वेतन वृद्धि जैसी शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। संतान को तरक्की करते देख आज आपका मन प्रसन्न होगा। सायंकाल के समय आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आज आप अपने घर में कुछ सुकून के पल व्यतीत करेंगे, क्योंकि यदि लंबे समय से कोई समस्या आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी, जिसके कारण आप रिलैक्स महसूस करेंगे और अपने घर में कुछ समय व्यतीत करेंगे। सायंकाल के समय आज आपके घर मेहमानों का आवागमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य भी व्यस्त नजर आएंगे, लेकिन आज अचानक से परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आपकी कोई अनबन चल रही थी, तो वह आज जीवनसाथी की मदद से समाप्त होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन जो लोग किसी नए कारोबार को करने जा रहे हैं, उनके लिए बेहतर रहने वाला है, लेकिन आपको इसमें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करके आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। आज आपके व्यापार के कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या करेंगे। आज आप सामाजिक कार्यक्रम में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। यदि आज आपके पिताजी आपसे कोई बात कहे, तो उसे चुप रहकर सुनना ही बेहतर रहेगा, कभी कभी बड़ों की बात सुनना अच्छा होता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) आज आपको अपने व्यापार में अचानक से धन लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है, जिसके कारण आप अपने कुछ धन से रुकी हुई समस्याओं को पूरा करने में सफल रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण बरतना होगा, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, जो किसी बड़ी बीमारी का रूप भी ले सकते हैं, इसलिए आज आप सावधान रहें। विद्यार्थियों को आज एकाग्र होकर परीक्षा की तैयारी में लगना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप अपने किसी परिवार के सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है, जिससे परिवार के सदस्यों में प्रसन्नता बनी रहेगी

Aaj Ka Panchang 01012022

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 01 जनवरी 2022*
⛅ *दिन - शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शिशिर* 
⛅ *मास -  पौस  (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार मार्गशीर्ष मास)*
⛅ *पक्ष -  कृष्ण* 
⛅ *तिथि - त्रयोदशी सुबह 07:17 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*
⛅ *नक्षत्र - जेष्ठा शाम 07:18 तक तत्पश्चात मूल*
⛅ *योग -  गण्ड दोपहर 01:56 तक तत्पश्चात वृद्धि*
⛅  *राहुकाल - सुबह 09:59 से सुबह 11:21 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:17*
⛅ *सूर्यास्त - 18:07*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व  दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -  मासिक शिवरात्रि*
💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए* 🌷
 ➡ *02 जनवरी 2022 रविवार को अमावस्या है ।*
🏡  *घर में हर अमावस अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।*
      🙏🏻 *
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *अमावस्या* 🌷

🙏🏻 *अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है  (विष्णु पुराण)*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞 

🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷
🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*
🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*
🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*
🔥 *आहुति मंत्र* 🔥
🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*
🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*
🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*
🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*
🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*

 📖 *
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏जनवरी  में पंचक का आरंभ
5  जनवरी 2022, बुधवार को 07:55 PM बजे

पंचक का समापन
10  जनवरी 2022, सोमवार को 08:50 AM बजे- राज पंचक

एकादशी
13 जनवरी 2022, गुरुवार पौष पुत्रदा एकादशी
वैकुंठ एकादशी शुरू - 16:49, जनवरी 12
समाप्त - 19:32, जनवरी 13
28 जनवरी 2022, शुक्रवार माघ, कृष्ण एकादशी
षटतिला एकादशी शुरू - 02:16, 28 जनवरी
समाप्त - 23:35, 29 जनवरी

प्रदोष
शनिवार पौष, शुक्ल त्रयोदशी
शनि प्रदोष व्रत प्रारंभ - 10:19 अपराह्न, जनवरी 14
समाप्त - 00:57 पूर्वाह्न, जनवरी 16
30 जनवरी 2022, रविवार माघ, कृष्ण त्रयोदशी
रवि प्रदोष व्रत प्रारंभ - 08:37 अपराह्न, 29 जनवरी
समाप्त - 05:28 अपराह्न, 30 जनवरी

अमावस्या
02 जनवरी, 2022
( रविवार ) पौष अमावस्या

पूर्णिमा
पौष पूर्णिमा व्रत
17 जनवरी , 2022 (सोमवार) प्रारम्भ - 03:18 सुबह, जनवरी 17
समाप्त - 05:17 सुबह, जनवरी 18
*
💥 *मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। यदि आपने अपने व्यापार में कुछ योजनाओं को लॉन्च करने की तैयारी की है, तो वह भी आज पूरी होती दिख रही है। परिवार का आज आपको भरपूर सुख मिलेगा। आज आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपने भाई से मदद ले सकते हैं। यदि आज आप किसी से बदला लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं।  आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आपकी किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज आपको कोई दुखद समाचार मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको किसी भी वाद-विवाद को बढ़ावा नहीं देना है, नहीं तो वह पारिवारिक विवाद में भी तब्दील हो सकता है। आज आपको किसी को भी अपने मन की बात नहीं बतानी है, नहीं तो वह उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम अवसर आएंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आज आपका कोई परिचित व्यक्ति आपको ठेस पहुंचा सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन सामाजिक कार्य में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं, जिसके कारण आप व आपके परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे व आपके बीच पारिवारिक एकता भी बढ़ेगी, लेकिन आज आपको घर और बाहर कहीं पर भी अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई  वाद विवाद करवा सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा की तैयारी की है, तो आज वह उसे देने जा सकते हैं। आज आपको अपनी आय में वृद्धि के स्रोत प्राप्त होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी संपत्ति में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आज आप किसी संपत्ति  की खरीददारी करने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आज आपके लिए फलदायक रहेगी, लेकिन अपने पिताजी से सलाह मश्वरा अवश्य करें। आज आप अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई सूचना मिल सकती है। आज आपको अपनी उन्नति के मार्ग में आने वाले शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपके मित्र के रुप में भी हो सकते हैं, इसलिए आज आपको उन्हें पहचानना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आपको अपने स्वास्थ्य के कारण परेशानी हो सकती है।  यदि आपने अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरती, तो भविष्य में यह किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है, इसलिए आज थोड़ा बहुत कष्ट होने पर भी डॉक्टरी सलाह अवश्य लें। आज आप व्यवसाय मे धन लाभ मिलने के कारण सफल  रहेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी कार्य आसानी से कर पाएंगे। आज आपको अपनी माता जी का भी खास ख्याल रखना होगा। यदि आज आप संतान के लिए किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे, तो उसे कुछ समय के लिए रोक लें, वाहन खराब होने के कारण व्यर्थ का धन खर्च होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा रहेगा।  आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। यदि आपको किसी यात्रा पर जाने पड़े, तो  बहुत ही सावधानी से जाएं। परिवार में यदि कोई पारिवारिक कलह चल रही थी, तो  वह आज फिर से सिर उठा सकती  है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। नौकरी में भी आज आपको अत्यधिक कार्यभार रहेगा और लोग भी आपसे आज अत्यधिक काम की अपेक्षा करेंगे।  लेकिन मानसिक तनाव के कारण आप आज कार्य क्षेत्र में भी मन से कार्य नहीं करेंगे, जिसके कारण आपको अपने अधिकारियों से डांट  खानी पड़ सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से चल रहा है, तो उसमें आ रहीं अड़चनें आज दूर होंगी, जिसके कारण फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कारोबार कर रहे लोगों को आज अपने कारोबार के पार्टनर से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह उनके साथ आज चालबाजी कर सकते हैं। संतान को यदि आप विदेश से शिक्षा दिलाना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को भी पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आप को जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा, नहीं तो आपको उस कार्य के लिए बाद में पछताना पड़ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आपके व्यवसाय से जुड़ी योजनाएं फलीभूत होंगी। यदि आज आप अपनी व्यवसाय से संबंधित नई योजनाओं को लॉन्च करेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगी। आज आपको व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे।  नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है, उसने अपने साथियों के साथ की भी आवश्यकता होगी। यदि आज आप कहीं पर अपने धन का निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। 
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा, क्योंकि आज आपको लंबे समय से रुके हुए हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आप उम्मीद भी नहीं कर रहे थे, आज आपको अपने परिवार के सदस्य के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर भी प्राप्त होगा। व्यवसाय के लिए यदि आज आपको किसी यात्रा पर  जाना पड़े, तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों का सहयोग हर मात्रा में मिलता दिख रहा है, लेकिन फिर भी आज आपका अपने आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी अन्यथा वह कानूनी हो सकता है। घर परिवार में आज सुख शांति बनी रहेगी। 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज आपको संतान की संगति की ओर ध्यान देना होगा।  उन्हें किसी भी गलत संगत से बचाना होगा।  आज आपके व्यय में वृद्धि होने की संभावना है। इन खर्चों पर आपको लगाम लगाने की आवश्यकता है। फिजूलखर्ची के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आज आपको व्यवसाय में किसी भी व्यक्ति के कहने पर धन का निवेश नहीं करना है, नहीं तो वह आपके लिए जोखिम भरा फैसला रहेगा। व्यवसाय में आज आपको लाभ के अवसर मिलेंगे,  लेकिन आपको उन्हें पहचानने की आवश्यकता है, तभी आप उनसे लाभ उठा 
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको घर अथवा व्यवसाय कहीं पर भी किसी विवाद में पड़ने से बचना ही बेहतर होगा, नहीं तो आपको बेवजह का मानसिक तनाव मिल सकता है। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाएंगे, तो वह आपके लिए भी लाभदायक रहेगी। आज आपको घर अथवा नौकरी कहीं पर भी कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। कारोबार में यदि आप किसी निर्णय को लेते हैं, तो सोच विचार कर ही निर्णय लें।  किसी के बहकावे में आकर लिया गया निर्णय आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। साझेदारी में यदि किसी व्यवसाय को चलाया है, तो आज उसमें आपको पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा, जिसके कारण आपका व्यवसाय और गति पकड़ेगा और आप प्रसन्न रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज आपको कोई उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है, जिसके कारण आप व आपके परिवार के सदस्य प्रसन्न होंगे। आज आपका कोई बड़ा काम करने का मन होगा, लेकिन उसमें आपको अपने किसी परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो उसमें आपका धन डूब सकता है। आज आपको अपने कुछ फालतू खर्चों पर लगाम लगानी होगी, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय कर पाएंगे अन्यथा भविष्य में आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, जो लोग शेयर मार्केट व अन्य किन्हीं स्त्रोतों से लाभ कमाते हैं, उनके लिए आज दिन ही बेहतर रहेगा, इसलिए वह दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं।

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।
 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी