Showing posts with label gyan. Show all posts
Showing posts with label gyan. Show all posts

Saturday, October 1, 2022

Always Share Your Knowledge To Learn

*अपने छत के ईशान ,उत्तर या पूर्व दिशा की ओर पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करें :-*

कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा,
कभी गिरते हुए को उठाया नही,
बाद आंसू बहाने से क्या फायदा ।
कभी प्यासें को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा ॥

मैं तो मंदिर गया पूजा आरती की,
पूजा करते हुए खयाल आ गया ।
कभी माँ बाप की सेवा की ही नहीं,
सिर्फ पूजा करवाने से क्या फायदा ।
कभी प्यासें को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा ॥

मैं तो सतसंग गया गुरूवाणी सुनी,
गुरूवाणी को सुनकर खयाल आगया ।
जन्म मानव का लेकर दया न करी,
फिर मानव कहलाने से क्या फायदा ।
कभी प्यासें को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा ॥

मैंने दान किया, मैंने जप-तप किया,
दान करते हुए खयाल आगया ।
कभी भूखे को भोजन खिलाया नही,
दान लाखो का करने से क्या फायदा ।
कभी प्यासें को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा ॥

*वास्तु सलाहकार*
+91 9431848786

गंगा नहाने हरिद्वार काशी गया,
गंगा नहाते ही मन में खयाल आ गया ।
तन को धोया मगर, मन को धोया नही,
फिर गंगा नहाने से क्या फायदा ।
कभी प्यासें को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा ॥

मैने वेद पढ़े, मैने शास्त्र पढ़े,
शास्त्र पढते हुए खयाल आगया ।
मैने ग्यान किसी को बांटा नही,
फिर ग्यानी कहलाने से क्या फायदा ।
कभी प्यासें को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा ॥

मात पिता के चरणों में चारो धाम है,
आजा आजा यही मुक्ति का धाम है ।
मात पिता की सेवा की ही नहीं,
फिर तिरथो मे जाने से क्या फायदा ।
कभी प्यासें को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा ॥

कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा ।
कभी गिरते हुए को उठाया नही,
बाद आंसू बहाने से क्या फायदा ।
कभी प्यासें को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा ॥

Wednesday, August 31, 2022

Aaj Ka Panchang 31082022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞
 🌤️  *दिनांक - 31 अगस्त 2022*
🌤️ *दिन - बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - भाद्रपद*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - चतुर्थी शाम 03:22 तक तत्पश्चात पंचमी*
🌤️ *नक्षत्र - चित्रा रात्रि 12:12 तक तत्पश्चात स्वाती*
🌤️ *योग - शुक्ल रात्रि 10:48 तक तत्पश्चात ब्रह्म*
🌤️  *राहुकाल - दोपहर 12:39 से दोपहर 02:13 तक*
🌞 *सूर्योदय - 06:23*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:54*
👉  *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - विनायक चतुर्थी, गणेश चतुर्थी, चंद्र- दर्शन निषिद्ध (चंद्रास्त : रात्रि 9:34), गणेश महोत्सव प्रारंभ, संवत्सरी पर्व- चतुर्थी पक्ष (जैन)*
🔥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               
  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *गणेश चतुर्थी* 🌷
🙏🏻 *गणेशजी का जन्म भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को मध्याह्न में हुआ था। उस समय सोमवार का दिन, स्वाति नक्षत्र, सिंह लग्न और अभिजीत  मुहूर्त था। गणेशजी के जन्म के समय सभी शुभग्रह कुंडली में पंचग्रही योग बनाए हुए थे।*
👉🏻 *इस वर्ष यह त्यौहार 31 अगस्त 2022 बुधवार को मनाया जाएगा।*
➡ *वैसे तो भविष्य पुराण में सुमन्तु मुनि का कथन है*
*“न तिथिर्न च नक्षत्रं नोपवासो विधीयते । यथेष्टं चेष्टतः सिद्धिः सदा भवति कामिका।।”*
🙏🏻 *“भगवान गणेशजी की आराधना में किसी तिथि, नक्षत्र या उपवासादि की अपेक्षा नहीं होती। जिस किसी भी दिन श्रद्धा-भक्तिपूर्वक भगवान गणेशजी की पूजा की जाय तो वह अभीष्ट फलों को देनेवाली होती है।” फिर भी गणेशजी के जन्मदिन पर की जानेवाली उनकी पूजा का विशेष महत्व है। तभी तो भविष्यपुराण में ही सुमन्तु मुनि फिर से कहते हैं की*
*“शुक्लपक्षे चतुर्थ्यां तु विधिनानेन पूजयेत्। तस्य सिध्यति निर्विघ्नं सर्वकर्म न संशयः ।।*
*एकदन्ते जगन्नाथे गणेशे तुष्टिमागते। पितृदेवमनुष्याद्याः सर्वे तुष्यन्ति भारत ।।”*
🙏🏻  *“शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को उपवास कर जो भगवान गणेशजी का पूजन करता है, उसके सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं और सभी अनिष्ट दूर हो जाते हैं। श्रीगणेशजी के अनुकूल होने से  सभी जगत अनुकूल हो जाता है। जिस पर एकदन्त भगवान गणपति संतुष्ट होते हैं, उसपर देवता, पितर, मनुष्य आदि सभी प्रसन्न रहते हैं।”*
➡ *अग्निपुराण के अनुसार भाद्रपद के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को व्रत करनेवाला शिवलोक को प्राप्त करता है |*
➡ *भविष्यपुराण, ब्राह्मपर्व के अनुसार*
*मासि भाद्रपदे शुक्ला शिवा लोकेषु पूजिता । ।*
*तस्यां स्नानं तथा दानमुपवासो जपस्तथा । क्रियमाणं शतगुणं प्रसादाद्दन्तिनो नृप । ।* 
*गुडलवणघृतानां तु दानं शुभकरं स्मृतम् । गुडापूपैस्तथा वीर पुण्यं ब्राह्मणभोजनम् । ।*
*यास्तस्यां नरशार्दूल पूजयन्ति सदा स्त्रियः । गुडलवणपूपैश्च श्वश्रूं श्वसुरमेव च । ।*
*ताः सर्वाः सुभगाः स्युर्वे१ विघ्रेशस्यानुमोदनात् । कन्यका तु विशेषेण विधिनानेन पूजयेत् । ।*

🙏🏻 *भाद्रपद मास की शुक्ल चतुर्थी का नाम ‘शिवा’ है, इस दिन जो स्नान, दान उपवास, जप आदि सत्कर्म किया जाता है, वह गणपति के प्रसाद से सौ गुना हो जाता है | इस चतुर्थी को गुड़, लवण और घृत का दान करना चाहिये, यह शुभ माना गया है और गुड़ के अपूपों (मालपुआ) से ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिये तथा उनकी पूजा करनी चाहिये | इस दिन जो स्त्री अपने सास और ससुर को गुड़ के पुए तथा नमकीन पुए खिलाती है वह गणपति के अनुग्रह से सौभाग्यवती होती है | पति की कामना करनेवाली कन्या विशेषरूप से इस चतुर्थी का व्रत करे और गणेशजी की पूजा करें |*
➡ *गरुड़पुराण के अनुसार “सोमवारे चतुर्थ्यां च समुपोष्यार्चयेद्गणम्। जपञ्जुह्वत्स्मरन्विद्या स्वर्गं निर्वाणतां व्रजेत् ॥” सोमवार, चतुर्थी तिथिको उपवास रखकर व्रती को विधि – विधान से गणपतिदेव की पूजा कर उनका जप, हवन और स्मरण करना चाहिये | इस व्रत को करने से उसे विद्या, स्वर्ग तथा मोक्ष प्राप्त होता है |*
➡ *शिवपुराण के अनुसार “वर्षभोगप्रदा ज्ञेया कृता वै सिंहभाद्रके” जब सूर्य सिंह राशिपर स्थित हो, उस समय भाद्रपदमास की चतुर्थी को की हुई गणेशजी की पूजा एक वर्ष तक मनोवांछित भोग प्रदान करती है*
➡ *अग्निपुराण अध्याय 301 के अनुसार*
*पूजयेत्तं चतुर्थ्याञ्च विशेषेनाथ नित्यशः ।।*
*श्वेतार्कमूलेन कृतं सर्व्वाप्तिः स्यात्तिलैर्घृतैः ।*
*तण्डुलैर्दधिमध्वाज्यैः सौभाग्यं वश्यता भवेत् ।।*
🙏🏻 *गणेशजी की नित्य पूजा करें, किंतु चतुर्थी को विशेष रूप से पूजा का आयोजन करें। सफ़ेद आक की जड़ से उनकी प्रतिमा बनाकर पूजा करें। उनके लिए तिल की आहुति देने पर सम्पूर्ण मनोरथों की प्राप्ति होती है। यदि दही, मधु और घी से मिले हुए चावल से आहुति दी जाय तो सौभाग्य की सिद्धि एवंय शिवत्व की प्राप्ति होती है।*
🙏🏻 *गणेश जी को मोदक (लड्डू), दूर्वा घास तथा लाल रंग के पुष्प अति प्रिय हैं । गणेशजी अथर्वशीर्ष में कहा गया है "यो दूर्वांकुरैंर्यजति स वैश्रवणोपमो भवति" अर्थात जो दूर्वांकुर के द्वारा भगवान गणपति का पूजन करता है वह कुबेर के समान हो जाता है। "यो मोदकसहस्रेण यजति स वाञ्छित फलमवाप्रोति" अर्थात जो सहस्र (हजार) लड्डुओं (मोदकों) द्वारा पूजन  करता है, वह वांछित फल को प्राप्त करता है।*
🙏🏻 *गणेश चतुर्थी पर गणेशजी को 21 लड्डू, 21 दूर्वा तथा 21 लाल पुष्प (अगर संभव हो तो गुड़हल) अर्पित करें।*

         🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।

इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,
 
शुभ वर्ष : 2031, 2040 2060,
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,
 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,
 
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है।

आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके खर्चों में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। पिताजी से आप आज किसी बात पर नाराज रहेंगे। यदि आपने कोई नया बिजनेस शुरू किया है, तो उसमें किसी को पार्टनर बनाने से बचना होगा, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। पिताजी से चल रही अनबन को आप माफी मांग कर समाप्त करेंगे। आज आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आप परोपकार के कार्य में लगाएंगे। दूसरों की मदद करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो वह निवेश बेकार जाएगा। आपको अत्यधिक थकान के कारण शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं, इसमें आप डॉक्टरी परामर्श लें, तो बेहतर रहेगा। पिताजी आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे और आपके लिए कोई सरप्राइज भी लेकर आ सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार ही लाभ मिलेगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं को लागू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक काम होने के बावजूद भी आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आप किसी व्यक्ति के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने की जगह अपने काम पर ध्यान लगाएं। आप किसी वाहन की खरीदारी करने पर भी सोच विचार कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक व्यवसाय में चल रही कमी को दूर करने के लिए परिवार के सदस्य पूरा साथ देंगे। रिश्तो में आई दरार समाप्त करने में सफल रहेंगे। परिवार में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। पार्टी में आपको तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा। संतान के करियर की आपको कुछ चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप उनके गुरुजनों से भी बातचीत करेंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। आपको रुका हुआ धन प्राप्त होने से मन फिर भी पहले से थोड़ा ठीक रहेगा। आप धार्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय बिताएंगे। यदि आप किसी जमीन, दुकान, मकान आदि को बेचने का प्लान बना रहे हैं, तो उसमें भी आप सफल अवश्य होंगे। आपको किसी करीबी मित्र अथवा रिश्तेदार से अपने मन की किसी बात को शेयर नहीं करना है, नहीं तो वह बाद में मजाक बना सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने कार्य क्षेत्र में आ रही समस्याओं के लिए वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं, जिसके बाद आपको उनका समाधान भी अवश्य मिलेगा। यदि आपके मन में किसी काम के प्रति कोई दुविधा चल रही है, तो उस काम को बिल्कुल ना करें। यदि आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़े, तो उसमें भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा, तभी आप इस स्थिति से बाहर निकल पाएंगे। विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारियों में कड़ी मेहनत करेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी संतान की जिम्मेदारियों का पूरा ध्यान रखेंगे और उन्हें समय रहते पूरा भी करेंगे, जिससे उनकी नजरों में आपकी इज्जत और बढ़ेगी। आपके कुछ कार्य अटके हुए हैं। व्यापार धीमी गति से चल रहा है, तो आपको उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी। आज घूमने फिरने के दौरान आपको किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की साख चारों ओर फैलेगी, जिसका उनको लाभ अवश्य मिलेगा। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप कार्यक्षेत्र में पूरी लगन व मेहनत से काम करेंगे, जिससे आपको कामयाबी मिलेगी। आप अपने घर की साफ सफाई अथवा रखरखाव की कुछ चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करें, तो बेहतर रहेगा। अपने कुछ काम आप कल पर भी टाल सकते हैं। आपको फिलहाल अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान देना होगा, तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। परिवार में आपको वरिष्ठ सदस्यों से किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का आप प्लान बना सकते हैं। यदि आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसमें अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से लटका हुआ है, तो वह आज पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में हाथ आजमा रहे लोगों को किसी नए मुकाम पर पहुंचने का मौका मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा।  दिन आपके लिए काफी मामलों में अच्छा रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से कोर्ट में चल रहा है, उसमें आप धैर्य बनाए रखें। कोई करीबी मित्र व रिश्तेदार आज आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के सदस्य भी एक दूसरों के साथ मिलकर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी सहकर्मी के सहयोग से अपनी नकारात्मक छवि को ठीक करने की कोशिश करनी होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। घर व बाहर चल रही समस्याओं से यदि परेशान है तो उनसे बाहर निकलने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप कामयाब अवश्य होंगे। विद्यार्थियों को आज कोई प्रसन्नता दायक समाचार सुनने को मिल सकता है। आपको अपने पिता व किसी वरिष्ठ सदस्य की इच्छा के लिए कुछ धन खर्च करना पड़ेगा। आपके लंबे समय से अटके हुए काम आप की कोशिशों के बाद पूरे होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। माता पिता के आशीर्वाद से आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आप अपने कार्य को समय पर पूरा करेंगे, जिससे आपकी तरक्की भी हो सकती है। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। यदि परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लिया जाए, तो उसमें अनुभवी व्यक्तियों व वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें

Tuesday, August 23, 2022

Aaj Ka Panchang 25022022

🙏🏻🙏🏻
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक - 25 फरवरी 2022*
⛅ *दिन -  शुक्रवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत ऋतु* 
⛅ *मास - फाल्गुन 
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि -  नवमी दोपहर 12:57 तक तत्पश्चात दशमी*
⛅ *नक्षत्र - जेष्ठा दोपहर 12:07 तक तत्पश्चात मूल*
⛅ *योग - वज्र रात्रि 12:00 तक तत्पश्चात सिद्धि*
⛅  *राहुकाल - सुबह 11:25 से दोपहर 12:52 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:03*
⛅ *सूर्यास्त - 18:40*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - समर्थ रामदासजी नवमी*
💥 *विशेष - नवमी 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *लक्ष्मी माँ की प्रसन्नता पाने हेतु* 🌷
👉🏻 *समुद्र किनारे कभी जाएँ तो दिया जला कर दिखा दें ...समुद्र की बेटी है लक्ष्मी ... समुद्र से प्रगटी हैं ...समुद्र मंथन के समय.... अगर दिया दिखा कर " ॐ वं वरुणाय नमः " जपें और थोड़ा गुरु मंत्र जपें मन में तो वरुण भगवान भी राजी होंगे और लक्ष्मी माँ भी प्रसन्न होंगी ।*
*
                🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

 🌷 *तुलसी को पानी अर्पण से पुण्य* 🌷
🌿 *अपने घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए उसकी हवा से भी बहुत लाभ होते हैं और तुलसी को एक ग्लास पानी अर्पण करने से सवा मासा सुवर्ण दान का फल मिलता है ।*

                 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

                 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻

पंचक
  मार्च 2022 
पंचक का आरंभ- 28 मार्च 2022, सोमवार को 23.56 पीएम से 
पंचक का समापन- 2 अप्रैल 2022, शनिवार को 29.24 मिनट पर।

एकादशी
         रविवार, 26 फरवरी 2022- विजया एकादशी
सोमवार, 14 मार्च 2022- आमलकी एकादशी
सोमवार, 28 मार्च 2022- पापमोचनी एकादशी

प्रदोष
     28 फरवरी, दिन: सोमवार, सोम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:20 बजे से रात 08:49 बजे तक.
15 मार्च, दिन: मंगलवार, भौम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:29 बजे से रात 08:53 बजे तक.
29 मार्च, दिन: मंगलवार, भौम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:37 बजे से रात 08:57 बजे तक.

पूर्णिमा
    16 फरवरी, दिन: बुधवार: माघ पूर्णिमा

17 मार्च, दिन: गुरुवार: फाल्गुन पूर्णिमा

अमावस्या
फाल्गुन अमावस्या बुधवार 2 मार्च, 2022।

दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आज आपको दांपत्य जीवन का भरपूर सहयोग मिलेगा, क्योंकि आज आप दोनों के बीच बातचीत बहुत अच्छी रहेगी और आप अपनी सभी समस्याओं को मिलकर आसानी से हल कर पाएंगे, लेकिन छोटे व्यापारियों को धन का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वह किसी गलत लेनदेन में फंस सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने उधर उच्च अधिकारियों की कृपा से पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना मिली सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने किसी प्रियजन से अपनी संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को भी साझा करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है, क्योंकि आज आपको व्यापार में छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिन्हें पहचान कर उन पर अमल करेंगे और आपको धन लाभ होगा, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपनी व अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने किसी पूर्व में की गई गलती के कारण परिवार के किसी सदस्य से माफी मांगनी पड़ सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं, जहां आपको अपने मन की बात किसी से भी साझा करने से बचना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपके व्यवसायिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। आज आपके निजी सुखों में कुछ व्यावधान आ सकते हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे और आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। परिवार का माहौल आज शांतिपूर्ण रहेगा, क्योंकि परिवार के सदस्यों का तालमेल आपस में नहीं बैठेगा, जिसके कारण वरिष्ठ सदस्य भी निराश होंगे। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से परेशानी भरा रहने वाला है, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आप योग और व्यायाम से भी उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे। आज आपको अपने साले को धन उधार देने से बचना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई खटपट हो सकती है, जो थोड़ी लंबी खिंच सकती है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों के लिए प्रयासरत रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही मानेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्च रहेगा, इसलिए आज आपको अपने बेफिजूल के खर्चों पर लगाम लगानी होगी, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे, नहीं तो आपके धन कोष में कमी आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आपको व्यापार की किसी भी डील को अपने किसी भी परिजन से सलाह लेकर फाइनल नहीं करना है, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदयक रहेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को भी आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आप सायंकाल के समय आप अपनी माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर अपने शत्रु को भी मात देंगे, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। आज आपकी बुद्धि आपको चारों ओर से मान सम्मान दिलवाएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शासन सत्ता का भी आज आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आज आपका अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण थोड़ा मन दुखी रहेगा, लेकिन सायंकाल के समय उसमें भी सुधार होगा। आज यदि आपका अपनी माताजी से कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई उनका मनपसंद कार्य मिल सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे, लेकिन उन्हें अपने जूनियर से बुरा व्यवहार करने से बचना होगा, नहीं तो उनके सीनियर्स से उन्हें डांट खानी पड़ सकती है। आज यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला लंबे समय से लंबित पड़ा था, तो उसमें भी आज आपको विजय प्राप्त हो सकती है। आज आप अपने किसी परिजन से समय पर मदद न मिलने के कारण निराश रहेंगे, लेकिन फिर भी आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों की वेतन पदोन्नति हो सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे व उन्हें उनके परिवार के सदस्यों द्वारा भी उनके लिए किसी सरप्राइस पार्टी का आयोजन किया जा सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ अपने पुराने गिले-शिकवे दूर करेंगे। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में आशातीत सफलता मिलने की पूरी संभावना है, जिन लोगों ने साझेदारी में किसी व्यापार को चलाया हुआ है, उन्हें अपने पार्टनर को समझना होगा, नहीं तो वह उनके लिए बाद में नुकसानदायक रहेंगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी संपत्ति प्राप्ति का दिन रहेगा, जो लोग किसी मकान, दुकान, फ्लैट, प्लॉट आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उनका वह सौदा फाइनल हो सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न होंगे और उनकी मन मुताबिक इच्छा पूरी होगी। नवविवाहित जातकों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपनी माता जी के द्वारा सौपे  किसी कार्य को समय पर पूरा करके देंगे। यदि आज आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो उसमें अपने पिताजी से आशीर्वाद लेकर करें, तो वह आपको सफलता अवश्य देगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको उसमें ध्यान देना होगा कि अपनी आय को ध्यान में रख कर ही व्यय करें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज यदि आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी, तो उसमें आज सुधार हो सकता है, जिसके कारण आपका मन भी प्रसन्न रहेगा और आप अपने कार्यों की ओर भी ध्यान देंगे, जो लोग किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो  आज वह आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आज आपको नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने परिवार के लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज आपका अपने किसी परिजन से कोई वाद-विवाद पनप सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप अपनी संतान की शिक्षा को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं, जिसके लिए आप उनके गुरुजनों अथवा परिवार के वरिष्ठ सदस्य से भी बातचीत कर सकते हैं, जो लोग विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके भी आज कुछ बेहतर अवसर मिल सकता है। आज आपको व्यापार में अक्समात धन लाभ मिलने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जिसके कारण आप धन भी काफी व्यय करेंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको आज उनके मन मुताबिक कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आज राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई प्रशंतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी, लेकिन आज जीवनसाथी से आपकी कुछ नोकझोंक हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए

Friday, August 19, 2022

Aaj Ka Panchang 19082022

🙏🏻 राधे राधे 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞
 🌤️  *दिनांक - 19 अगस्त 2022*
🌤️ *दिन - शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - वर्षा ऋतु* 
🌤️ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - अष्टमी रात्रि 10:59  तक तत्पश्चात नवमी*
🌤️ *नक्षत्र - कृत्तिका 20 अगस्त  रात्रि 01:53 तक तत्पश्चात रोहिणी*
🌤️ *योग - ध्रुव रात्रि 09:00 तक तत्पश्चात व्याघात*
🌤️  *राहुकाल - सुबह 11:06 से दोपहर 12:42 तक*
🌞 *सूर्योदय - 06:19*
🌦️ *सूर्यास्त - 19:04*
👉  *दिशाशूल - पश्चिम  दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - जन्माष्टमी (भागवत) (नाथद्वारा, द्वारका, मथुरा, डाकोर में श्री कृष्ण- जन्मोत्सव)*
🔥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
                 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *श्रीकृष्ण-जन्माष्टमीव्रत की कथा एवं विधि* 🌷
🙏 *भविष्यपुराण उत्तरपर्व अध्याय – २४*
👉🏻 *गतांक से आगे....*
🙏 *कुछ लोग चन्द्रमा के उदय हो जानेपर चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान कर हरि का ध्यान करते हैं, उन्हें निम्नलिखित मन्त्रों से हरि का ध्यान करना चाहिये –*
🌷 *अनघं वामनं शौरि वैकुण्ठ पुरुषोत्तमम |*
*वासुदेवं हृषीकेशं माधवं मधुसूदनम ||*
*वाराहं पुण्डरीकाक्षं नृसिंहं ब्राह्मणप्रियम |*
*दामोदरं पद्यनाभं केशवं गरुड़ध्वजम |*
 *गोविन्दमच्युतं कृष्णमनन्तमपराजितम |*
*अघोक्षजं जगद्विजं सर्गस्थित्यन्तकारणम |*
*अनादिनिधनं विष्णुं त्रैलोक्येश त्रिविक्रमम |*
*नारायण चतुर्बाहुं शंखचक्रगदाधरम |*
*पीताम्बरधरं नित्यं वनमालाविभूषितम |*
*श्रीवत्सांग जगत्सेतुं श्रीधरं श्रीपति हरिम || (उत्तरपर्व ५५/४६ – ५०)*
🙏 *इन मन्त्रों से भगवान् श्रीहरि का ध्यान करके ‘योगेश्वराय योगसम्भवाय योगपतये गोविन्दाय नमो नम:’ – इस मन्त्र से प्रतिमा को स्नान कराना चाहिये | अनन्तर ‘यज्ञेश्वराय यज्ञसम्भवाय यज्ञपतये गोविन्दाय नमो नम:’ – इस मंत्रसे अनुलोपन, अर्घ्य, धूप, दीप आदि अर्पण करें  | तदनंतर ‘विश्वाय विश्वेश्वराय विश्वसम्भवाय विश्वपतये गोविन्दाय नमो नम: |’ इस मन्त्र से नैवेद्य निवेदित करें  | दीप अर्पण करने का मन्त्र इसप्रकार हैं – धम्रेश्वराय धर्मपतये धर्मसम्भवाय गोविन्दाय नमो नम: |’*
🙏 *इसप्रकार वेदी के ऊपर रोहिणी-सहित चन्द्रमा, वसुदेव, देवकी, नन्द, यशोदा और बलदेवजी का पूजन करें , इससे सभी पापों से मुक्ति हो जाती हैं | चंद्रोदय के समय इस मन्त्र से चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान करें  –*
🌷 *क्षीरोदार्नवसम्भूत अत्रिनेत्रसमुद्भव |*
*गृहनार्घ्य शशाकेंदों रोहिण्या सहितो मम || (उत्तरपर्व ५५/५४)*
🙏 *आधी रात को गुड और घी से वसोर्धारा की आहुति देकर षष्ठीदेवी की पूजा करे | उसी क्षण नामकरण आदि संस्कार भी करने चाहिये | नवमी के दिन प्रात:काल मेरे ही समान भगवती का भी उत्सव करना चाहिये | इसके अनन्तर ब्राह्मणों को भोजन कराकर ‘कृष्णो में प्रीयताम’ कहकर यथाशक्ति दक्षिणा देनी चाहिये |*
🙏 *धर्मनंदन ! इसप्रकार जो मेरा भक्त पुरुष अथवा नारी देवी देवकी के इस महोत्सव को प्रतिवर्ष करता हैं, वह पुत्र, सन्तान, आरोग्य, धन-धान्य, सदगृह, दीर्घ आयुष्य और राज्य तथा सभी मनोरथों को प्राप्त करता हैं | जिस देशमें यह उत्सव किया जाता है, वहाँ जन्म-मरण, आवागमन की व्याधि, अवृष्टि तथा ईति-भीती आदि का कभी भय नहीं रहता | मेघ समयपर वर्षा करते हैं | पांडूपुत्र ! जिस घर में यह देवकी-व्रत किया जाता हैं, वहाँ अकालमृत्यु नहीं होती और न गर्भपात होता हैं तथा वैधव्य, दौर्भाग्य एवं कलह नहीं होता | जो एक बार भी इस व्रत को करता हैं, वह विष्णुलोक को प्राप्त होता है | इस व्रत के करनेवाले संसार के सभी सुखों को भोगकर अंत में विष्णुलोक में निवास करते हैं |*
🙏 *इति श्री भविष्यपुराण का उत्तरपर्व का चौवीसवाँ अध्याय समाप्त हुआ |*

       🌞 *~ वैदिक पंचाग ~* 🌞 

🌷 *व्यापार में वृद्धि हेतु* 🌷
👉🏻 *रविवार को गंगाजल लेकर उसमें निहारते हुए २१ बार गुरुमंत्र जपें, गुरुमंत्र नहीं लिया हो तो गायत्री मंत्र जपें | फिर इस जल को व्यापार-स्थल पर जमीन एवं सभी दीवारों पर छिडक दें | ऐसा लगातार ७ रविवार करें, व्यापार में वृद्धि होगी |*

       🌞 *~ वैदिक पंचाग ~* 🌞 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।
 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी।

यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। आपको पूरा सुख मिलता दिख रहा है और आप अपनी मेहनत से बहुत कुछ पा सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग किसी नए वाहन, मकान आदि की योजना बनाएंगे,जिससे परिवार में खुशियां आएंगी। यदि धन से जुड़ी कोई समस्या चल रही है,तो उसमें भी निजात मिलेगी। पिताजी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है,जो आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार धन मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका कोई पारिवारिक संपत्ति से संबंधित समस्या समझेगी और आपकी महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। आप किसी योजना को बनाकर उससे लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। आपके साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप जीवनसाथी को शापिंग पर लेकर जा सकते है,जो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को जूनियर से काम आसानी से निकलवा पाएंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे,जिन पर लगाम लगाने के चक्कर में आपका अपने जीवनसाथी से वाद विवाद भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप मीठी वाणी का प्रयोग करके काफी कुछ पा सकते हैं। आप अपनी योजनाओं को पूर्ण रूप से क्रियान्वित कर सकते हैं और इनसे आपको अपेक्षित लाभ भी मिलता दिख रहा है। काम अधिक होने के कारण आपको थकान का अनुभव होगा। यदि आपने पहले किसी से कुछ कर्जा लिया था,तो आपको उससे भी निजात मिलती दिख रही है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आप रचनात्मक कार्यों में व्यतीत करेंगे। आपके किसी प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य में आपका कोई मित्र विघ्न डाल सकता है,जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। संतान इधर-उधर के कामों में ध्यान लगाएगी,लेकिन पढ़ाई से उनका ध्यान हटेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका अपने आस-पड़ोस में कोई वाद-विवाद पनप सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। नौकरी कर रहे लोग किसी नए काम में भी हाथ आजमा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप अपनी योग्यता को दिखाकर लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों के रुके हुए काम पूरे होते दिख रहे हैं। आपको एक बजट बनाकर धन व्यय करना बेहतर रहेगा,तभी आप भविष्य के लिए धन कमाने में कामयाब रहेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रही अनबन समाप्त होगी और आप एक दूसरे के प्यार में डूबे रहेंगे। आप अपनी योग्यता से वह सब कुछ पा सकते हैं,जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी। कार्यक्षेत्र में विरोधी भी सक्रिय रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आपके हाथ काफी सारे काम एक साथ आने से आपकी व्याकाग्रता इतनी बढ़ सकती है कि आपको यह नहीं समझ आएगा कि किसे पहले करूं और किस बाद में। अधिकार आपके काम से प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपके शत्रु आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। यदि आपका कुछ पुराना कर्जा है,तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। संतान को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए पिताजी से बातचीत करनी होगी। धन से जुड़ी समस्या यदि कोई है,तो वह आज सुलझती दिख रही है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आप अपने धन की बचत को करने में सफल रहेंगे और भविष्य के लिए कुछ धन भी संचय कर सकते हैं। आपके कमाई के साथ-साथ खर्चे भी अधिकतर में होंगे,कुछ ऐसे खर्चे होंगे, जो आपको ना चाहते हुए मजबूरी में करने पड़ सकते हैं। रिश्तेदारों से आपका यदि कोई वाद-विवाद हो,तो आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातको को पदोन्नति प्राप्त होती दिख रही है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा व मनोरंजन के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में आप अपने अधिकारीयों से न उलझें यह आपके लिए उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका पद और ऊंचा हो सकता है। आप अपने सामाजिक दायरे को बढ़ाने में कुछ महत्वपूर्ण प्रयास करेंगे। योजना बनाकर काम करने से आपको सफलता मिलती दिख रही है व आपके जूनियर भी आपके साथ काम करके प्रसन्न रहेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित आपको किसी डील को फाइनल करने से पहले उसके जरूरी कागजातों को स्वाधीनता से जांचना होगा,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज के दिन आपकी इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आय के नए स्त्रोत भी आपको मिलते देख रहे हैं। व्यापार कर रहे लोगों को किसी पर भी भरोसा करने से बचना होगा। आपको धन कमाने का जो भी अवसर मिले,उसे हाथ से गंवाना नहीं है। किसी नए वाहन अथवा मकान की खरीदारी करना आपके लिए बेहतर रहेगा। माताजी से आपको कोई उपहार प्राप्त होता दिख रहा है। भाई व बहनों में चल रहा वाद विवाद समाप्त होगा और आप एक दूसरे की चिंता करेंगे,लेकिन परिवार में खटपट होने से आपका मन दुखी रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कारोबार कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं,जो उनके लिए लाभदायक रहेगी। अगर आपका कोई कानूनी मामला कोर्ट में चल रहा है,तो उसमें आपको अभी और इंतजार करना होगा,उसके बाद भी राहत मिलती दिख रही है। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखना,तो बेहतर रहेगा। आपको किसी पेट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यदि ऐसा हो,तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें और अपने खानपान में कुछ बदलाव करें।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आपके कुछ अनावश्यक खर्चे बढे़ंगे,जिनको लेकर आप चिंतित होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को अधिकारियों से लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं,लेकिन वर्क फ्रॉम होम में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है,जिसके साथ साथ उन्हें अपने एक्सरसाइज पर भी ध्यान देना होगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने व्यवहार से लोगों को प्रभावित करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को संयम बनाए रखना होगा,तभी उनके काम बन सकते हैं। सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों को नयी पहचान मिलेगी और लोकप्रियता बढ़ाने का मौका मिलेगा। यदि परिवार में सदस्य किसी कार्य को करने के लिए मना करें,तो कभी-कभी बड़ों की बात मानना अच्छा होता है। आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे,जिनके लिए आपको अपनी आंख कान दोनों खुले रखकर कार्य करना होगा।

Sunday, July 10, 2022

Aaj Ka Panchang 10072022

*❤️ ॐ मंगलाय नमः ❤️ वैदिक पंचांग प्राप्त करने के लिए  9431848786 पर अपना नाम, अपने शहर का नाम लिखकर WhatsApp करें, राधे राधे❤️🙏❤️* 

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  
 🌤️  *दिनांक - 10 जुलाई 2022*
🌤️ *दिन - रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 *
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - वर्षा ऋतु* 
🌤️ *मास -आषाढ़*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - एकादशी दोपहर 02:13 तक तत्पश्चात द्वादशी*
🌤️ *नक्षत्र - विशाखा सुबह 09:55 तक तत्पश्चात अनुराधा*
🌤️ *योग - शुभ रात्रि 12:45 तक तत्पश्चात शुक्ल*
🌤️  *राहुकाल - शाम 05:44 से शाम 07:24 तक* 
🌞 *सूर्योदय - 06:04*
🌦️ *सूर्यास्त - 19:23*
👉  *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - देवशयनी एकादशी, चतुर्मास व्रत आरंभ, पंढरपुर यात्रा*
🔥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l    राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
        🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞

🌷 *देवशयनी एकादशी* 🌷
➡️ *09 जुलाई 2022 शनिवार को शाम 04:40 से 10 जुलाई, रविवार को दोपहर 02:13 तक एकादशी है।*
💥 *विशेष - 10 जुलाई, रविवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें।*
🙏🏻 *देवशयनी एकादशी का व्रत महान पुण्यमय, स्वर्ग एवं मोक्ष प्रदान करनेवाले, सब पापों को हरनेवाला है ।*
         🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *सोमप्रदोष व्रत* 🌷
🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। सोमवार को प्रदोषकाल में त्रयोदशी तिथि हो तो उसे सोमप्रदोष कहा जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 11 जुलाई, सोमवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*
 👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*
🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*
🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*
🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी  की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन  ब्रह्मचर्य का पालन करें।*
 👉🏻 *ये उपाय करें*
*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी  को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी  की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*

📖 *
           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷🌻☘🌸🌹🌼🌺💐🙏🏻
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।
 
आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में आपको अकस्मात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे,लेकिन आप कुछ समय दूसरों के कार्यों को करने में भी व्यतीत करेंगे और दूसरों की मदद करने से आपके मन को सुकून मिलेगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपने कोई परिवर्तन किया,तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आपको उच्च अधिकारियों से उलझनों में पड़ने से बचना होगा। विद्यार्थी अपने सीनियर्स की मदद से किसी परीक्षा में जीत हासिल कर सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने परिजनों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे,जिसके कारण आप अपने कार्य की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे और आपके कुछ जरूरी कार्य भी आगे के लिए लटक सकते हैं,जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं,उन्हें अभी कुछ समय और भटकना होगा,तभी कोई काम मिल पाएगा। आपका कोई मित्र आपको धोखा दे सकता है,जिसके लिए आप परेशान रहेंगे। आपको रात्रि में लोगों की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को धीमी गति से चल रहे काम के कारण किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप किसी बहुमूल्य वस्तु व संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा के लिए परेशान रहेंगे व सायंकाल के समय आपको शीघ्रगामी  वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। जीवनसाथी की ओर से आपको सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। भाइयों के साथ यदि कोई अनबन चल रही थी,तो उसे भी आपको मिलजुलकर ही समाप्त करना बेहतर रहेगा। माताजी से आप किसी भी किए वादे को पूरा करेंगे,जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा से आपको प्रमोशन मिल सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। भावुकता में यदि आपने आज घर अथवा बाहर कहीं पर भी कोई निर्णय लिया,तो वह बाद में गलत साबित हो सकता है,जो लोग मांस मदिरा का सेवन करते हैं,वह आज उन्हें छोड़ने की भी कोशिश करेंगे,जिसमे उन्हे सफलता भी अवश्य प्राप्त होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। अक्समात बड़ी मात्रा में आपके धन हाथ लगने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा,लेकिन आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोग लोगों को सावधान रहना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
विदेशों में जो लोग लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान के प्रति आप अपने दायित्वों की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है,इसलिए आपको बाहर खाने पीने व तले हुए भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे। आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे,जिनमे आप सफल भी अवश्य होंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको प्रियजनों के दर्शनों का लाभ मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन आपका मन रचनात्मक कार्यों में खूब लगेगा। घर परिवार में लोगों के बीच चल रही कलह समाप्त होगी और आपको किसी परिजन के कहने पर निवेश भी करना पड़ सकता है,लेकिन आपको साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही किसी निर्णय को लेना होगा। परिवार का कोई सदस्य आपसे कुछ ऐसी बातें बोल सकता है,जिनको सुनकर आपका मन दुखी होगा। माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा,लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा,तभी आप अपने कामों को आसानी से कर पाएंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आपकी वाणी आपको कार्यक्षेत्र में मान सम्मान दिलाएगी,इसलिए आपको उसकी मधुरता को बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलती दिख रही है। आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उसमें लापरवाही की तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष को पर्याप्त मात्रा में धन लाभ हो सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,वह अपने साथी की बातों से नाराज हो सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा,क्योंकि आपके द्वारा किए गए कार्य के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा,जिसके बाद आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी,लेकिन आपको कार्यक्रम में किसी विपरीत परिस्थिति में भी अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना होगा,नहीं तो लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। सायंकाल के समय आपकी किसी प्रियजन से भेंट होगी। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है,जिसमें वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा लेना बेहतर रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके गृह उपयोगी वस्तुओं में बढ़ोतरी लेकर आएगा,जिनके लिए आप कुछ धन भी व्यय  करेंगे,लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी से रुपए पैसे का लेनदेन किया,तो उसमें आपका कुछ धन फंस सकता है। आपके ऊपर संतान के करियर को लेकर कुछ तनाव चल रहा था,तो वह समाप्त होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आपका यदि कोई विवाद चल रहा है,तो उसमें आपको जीत मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होंगी। पहले किए गए निवेश का आपको लाभ मिलेगा। सायंकाल के समय यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी,लेकिन वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। परिवार में आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे,जिसके बाद परिवार के सभी सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी विदेश में रह रहे परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि संतान को कहीं बाहर से नौकरी का ऑफर आएं,तो आपको उन्हे रोकना नहीं है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप किसी सम्पति की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो आपको उसके कागजातों को अच्छी तरह से जांचना होगा। परिवार के किसी सदस्य को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है,जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे। आपके खर्च आपका सिरदर्द बढ़ाकर रखेंगे,जिनके लिए आपको उन पर लगाम अवश्य लगानी होगी। सायंकाल के समय आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइस गिफ्ट मिल सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है,क्योंकि उनका अपने साथी के प्रति विश्वास और गहरा होगा। विद्यार्थियों को भी बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है,जिसके कारण आपका पढ़ाई में मन लगेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी नए व्यवसाय को लेकर माता-पिता से सलाह मशवरा करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सायंकाल के समय आपको किसी प्रियजन से कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो लोग किसी यातायात पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दे, तो उनके लिए बेहतर रहेगा

Tuesday, May 31, 2022

Aaj Ka Panchang 31052022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~*
 🌤️  *दिनांक - 31 मई 2022*
🌤️ *दिन - मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ऋतु* 
🌤️ *मास - ज्येष्ठ*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - प्रतिपदा शाम 07:18 तक तत्पश्चात द्वितीया*
🌤️ *नक्षत्र - रोहिणी सुबह 10:01 तक तत्पश्चात मृगशिरा*
🌤️ *योग - धृति रात्रि 12:34 तक  तत्पश्चात शूल*
🌤️  *राहुकाल - शाम 03:56 से शाम 05:36 तक*
🌞 *सूर्योदय - 05:57*
🌦️ *सूर्यास्त - 19:15*
👉  *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - गंगा दशहरा, प्रारंभ चंद्र- दर्शन*
🔥 *विशेष -  प्रतिपदा 
          🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌷 *घर की शोभा बढ़ाने के लिए* 🌷
🏡 *१. किसी का बुरा न माने , किसी का बुरा ना सोचे..तो घर स्वर्ग हो जायेगा*
🏡 *२ .आव नही, आदर नही, नही नयनन मे नेह*
*तुलसी वा घर ना जायियो चाहे कंचन बरसे गेह*
*आप के घर मे कोई आये तो उस को आदर दीजिये आप के घर की शोभा बढेगी..*
🏡  *३. "हे प्रभु आनंद दाता" ये प्रार्थना रोज घर मे सब मिलकर गाओ तो घर स्वर्ग हो जाये..*
*कंठस्थ करो....घर के झगडे दूर होंगे
           🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌷 *अपाचन हो तो* 🌷
➡ *अपाचन बढ़ा तो अजवाईन, सोठ और काली मिर्च का मिश्रण करके वो पाउडर एक चुटकी ले तो पाचन ठीक होगा...सुबह ले ले और २/३ घंटे बाद भोजन करे...*

           🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌷 *गंगा स्नान का मंत्र* 🌷
➡️ *31 मई 2022 मंगलवार से गंगा दशहरा प्रारंभ।*
🙏🏻 *गंगा स्नान के लिए रोज हरिद्वार  तो जा नही सकते, घर में ही गंगा स्नान का पुण्य मिलने के लिए एक छोटा सा मन्त्र है ..*
🌷 *ॐ ह्रीं गंगायै ॐ ह्रीं स्वाहा*
🙏🏻 *ये मन्त्र बोलते हुए स्नान करें  तो गंगा स्नान का लाभ होता है | गंगा दशहरा के दिन इसका लाभ जरुर लें ....*


📖 *
          🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको प्रत्येक मामले में सावधानी बरतने के लिए होगा। यदि आपके आस पड़ोस में कोई बात विवाद की स्थिति उत्पन्न हो,तो आपको उसमें सावधान रहना होगा,नहीं तो वह आपके सिर पर आ सकती है और कार्यक्षेत्र में भी आप लोगों से अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे। विवाह योग्य जातकों को भी कुछ समय और इंतजार करना होगा,तभी उनके लिए बेहतर अवसर आ सकते हैं,जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं,उनके लिए आज दिन उत्तम रहेगा,लेकिन आप अपने परिवार के सदस्यों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे व परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आप अपने किसी नए दोस्त के प्रति आकर्षित होंगे व बिजनेस कर रहे लोगों को यदि कोई सलाह मशवरा करना पड़े,तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति से करें,तो उनके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में आज तकदीर आपका पूरा साथ देगी,क्योंकि व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप अपनी व अपने परिवार की सभी जिम्मेदारियों को समय से पूरा करते नजर आएंगे। यदि ससुराल पक्ष से कुछ रिश्तों में दरार चल रही थी,तो आपको उन्हें संभालना होगा। आपका कोई परिजन आपसे धन उधार मांग सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रहेगा। आपके परिवार का कोई सदस्य किसी ऐसे कार्य को अंजाम देगा,जिसके कारण आपको शर्मिंदा होना पड़ेगा। निजी संबंधों के मामले में आपके कुछ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है आज आपको परिवार में सदस्यों की जरूरतों के प्रति सावधान रहना होगा और उन्हे समय रहते पूरा भी अवश्य करना होगा। यदि आपने कुछ उम्मीदें सजोंकर रखी थी,तो उनमें से कुछ पूरी हो सकती हैं। आपको माता-पिता से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा,नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ समस्या से ग्रसित रहेगा। आपको अपने किसी भी फैसले को अपनी संतान के ऊपर नहीं टालना है। किसी भी अहम फैसले को लेते समय उनके मन की राय अवश्य लेनी चाहिए। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप किसी नए व्यवसाय को भी शुरू कर सकते हैं,जो आपके लिए दिन लाभदायक रहेगा।  आप युवा लोगों को प्रोत्साहित करने में सफल रहेंगे। यदि आपको कोई लेन-दन की समस्या लंबे समय से चल रही थी,तो वह सुलझ सकती है। युवाओं को रोजगार में कुछ बेहतर अवसर मिलेंगे।   

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों में एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। यदि आपने अपने साथी को परिवार के सदस्यों से अभी तक नहीं मिलवाया है,तो आप मिलवा सकते हैं। यदि आप किसी नई जरूरत के सामान की खरीदारी करेंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपका कोई कानून संबंधित विवाद आपके गले आकर पड़ सकता है,इसलिए आपको उसकी भी सुध बुध लेनी होगी। बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें करेंगे,जिन्हें आप पूरी करते नजर आएंगे और उसके बाद आपको खुशी होगी। यदि आपने  आलस्य किया,तो आप अपनी कुछ धन-संपत्ति की योजनाओं को भी गवां सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपनी किसी भी गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करना होगा,नहीं तो वह आपके रिश्तों को खराब कर सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है,जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं,उनके लिए दिन उत्तम रहेगा। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सताएगी,जिसके बाद आप उनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपको कामयाबी पाने के चक्कर में किसी के साथ गलत नहीं करना है,नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ेगा और आपको दूसरों को माफ करना भी सीखना होगा व फैसला लेते वक्त अपने दिल की अवश्य सुने।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने व्यवसाय की कुछ रुकी हुई योजनाओं को पूरा करेंगे,जिसके बाद आप हल्का व तनाव रहित महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नए अवसरों के लिए तैयार रहना होगा,नहीं तो वह एक साथ आपके सिर पर आ सकती हैं। नौकरी में कार्यरत लोग अपने अधिकारियों के मुंह से अपनी प्रशंसा सुनकर प्रसन्न होंगे। संतान आपको कोई उपहार लेकर आ सकती है। यदि पिता जी आपको आज किसी कार्य को करने को कहे,तो आप उसे समय रहते पूरा करना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे,जिसके कारण आप कार्यक्षेत्र में भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहेंगे व लोग आपकी बातों से प्रसन्न होकर आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे। प्रेम प्रसंगों के कारण आज आपका मूड कुछ खराब रहेगा,लेकिन फिर भी आप हर समस्या का समाधान निकालेंगे। आपके खर्चों में बढ़ोतरी अधिक होने के कारण आपका मासिक बजट बिगड सकता है,इसलिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी,नहीं तो आप अपने संचय को भी समाप्त कर देंगे। आपको कुछ ऐसे लोगों से बचकर रहना होगा,जो दिखावा करते हो यानी कि मुंह पर कुछ और पीठ पीछे कुछ, क्योंकि वह आपके लिए नुकसानदायक रहेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं आने देना है,नहीं तो आप किसी गलत काम में भी हाथ डाल सकते हैं। आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा,जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। भाई बंधुओं से चल रहा विरोध  समाप्त होगा। आप मित्रों के साथ किसी निवेश संबंधी योजना में धन लगाने की सोचेंगे,लेकिन आपको परिवार का कोई सदस्य भला बुरा भी बोल सकता है,जिसकी बात का आपको बुरा नहीं मानना है। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच कुछ तनातनी रहेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपके ऊपर कुछ असमंजस के बादल तो छाए रहेंगे,लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्चे आसानी से निकाल पाएंगे और अपने लिए कुछ धन भविष्य के लिए भी संचय करने में कामयाब रहेंगे। आपको खानपान के मामले में अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा,नहीं तो आपका पेट आदि खराब हो सकता है। यदि आपको कुछ पुरानी गंदी आदतें लगी हुई है,तो आपको उन्हे छोड़ना होगा। आपको अत्यधिक भावुकता में किसी भी निर्णय को लेने से बचना होगा,नहीं तो बाद में वह गलत साबित हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने अतीत में भविष्य की योजनाओं में ना डूब कर वर्तमान में निवेश करें,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों के हाथ कोई सुनहरा अवसर लग सकता है,क्योंकि उन्हें कोई बड़ा पद सौंपा जा सकता है। अध्यात्म के कार्यों के प्रति भी  आपका रुझान बढ़ेगा,जिसे देखकर परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप यदि अपनी नौकरी में बदलाव चाहते हैं,तो उसके लिए कुछ समय रुकना ही बेहतर रहेगा।  आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो किसी दुर्धाटना के होने का भय बना हुआ है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ संपर्क स्थापित करेंगे और उनका लाभ भी अवश्य उठाएंगे। आपको अपने अभिभावकों व वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलता दिख रहा है। यदि कार्यक्षेत्र में आपको कोई कमजोर व्यक्ति दिखे,तो आपको उसकी मदद करनी होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में यदि कोई कलह उत्पन्न हो,तो आपको उसमें ढील नहीं देनी है,नहीं तो वह लंबी खीच सकती है।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

 
शुभ वर्ष : 2031, 2040 2060,
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,
 
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।

Sunday, May 29, 2022

Aaj Ka Panchang 29052022

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~*  🕉️
 🌤️  *दिनांक - 29 मई 2022*
🌤️ *दिन - रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ऋतु* 
🌤️ *मास - ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार - वैशाख)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - चतुर्दशी दोपहर 02:54 तक तत्पश्चात अमावस्या*
🌤️ *नक्षत्र - कृतिका पूर्ण रात्रि तक*
🌤️ *योग - अतिगण्ड  रात्रि 10:54 तक  तत्पश्चात सुकर्मा*
🌤️  *राहुकाल - शाम 05:36 से शाम 07:15 तक*
🌞 *सूर्योदय - 05:58*
🌦️ *सूर्यास्त - 19:14*
👉  *दिशाशूल - पश्चिम  दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - 
🔥 *विशेष -  चतुर्दशी और रविवार, एवं  व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
          🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌷 *शनि जयंती* 🌷
🙏🏻 *शास्त्रों के अनुसार शनि देवजी का जन्म ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को रात के समय हुआ था।*
➡ *इस बार शनि जयंती 30 मई 2022 सोमवार को पड़ रही है।*
🌞 *सुबह जल्दी स्नान आदि से निवृत्त होकर सबसे पहले अपने इष्टदेव, गुरु और माता-पिता का आशीर्वाद लें।*
➡ *पूजा क्रम शुरू करते हुए सबसे पहले शनिदेव के इष्ट भगवान शिव का 'ऊँ नम: शिवाय' बोलते हुए गंगाजल, कच्चा दूध तथा काले तिल से अभिषेक करें। अगर घर में पारद शिवलिंग है तो उनका अभिषेक करें अन्यथा शिव मंदिर जाकर अभिषेक करें। भांग, धतूरा एवं हो सके तो 108 आंकडे के फूल जरूर चढ़ाएं। द्वादश ज्योतिर्लिंग के नाम को उच्चारण करें।*
🙏🏻 *सौराष्ट्रे सोमनाथं च श्रीशैले मल्लिकार्जुनम्‌।*
*उज्जयिन्यां महाकालमोंकारं ममलेश्वरम्‌ ॥1॥*
*परल्यां वैजनाथं च डाकियन्यां भीमशंकरम्‌।*
*सेतुबन्धे तु रामेशं नागेशं दारुकावने ॥2॥*
*वारणस्यां तु विश्वेशं त्र्यम्बकं गौतमी तटे।*
*हिमालये तु केदारं ध्रुष्णेशं च शिवालये ॥3॥*
*एतानि ज्योतिर्लिंगानि सायं प्रातः पठेन्नरः।*
*सप्तजन्मकृतं पापं स्मरेण विनश्यति ॥4॥*
🙏🏻 *अब शनिदेव की पूजा शुरू करते हुए सर्वप्रथम शनिदेव का सरसों के तेल से अभिषेक करें।*
🌷 *“ऊँ शं शनैश्चराय नम:” का निरंतर जप करते रहें ।*
🔥 *सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करें तथा कस्तूरी अथवा चन्दन की धूप अर्पित करें ।*
🌷 *शनि के वैदिक मंत्र का उच्चारण करें* 🌷
*नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्*
*छायामार्तण्ड संभूतम् तम नमामि शनैश्चरम्॥"*
🌷 *अब स्त्रोत्र का पाठ करें* 🌷
*नमस्ते कोण संस्थाय पिंगलाय नमोऽस्तुते।*
*नमस्ते बभ्रुरुपाय कृष्णाय नमोऽस्तुते॥*
*नमस्ते रौद्रदेहाय नमस्ते चांतकायच।*
*नमस्ते यमसंज्ञाय नमस्ते सौरये विभो॥*
*नमस्ते मंदसंज्ञाय शनैश्चर नमोऽस्तुते।*
*प्रसादं कुरू देवेश दीनस्य प्रणतस्य च॥*
🔥 *शाम को पीपल के वृक्ष के नीचे तिल के तेल के दीपक को प्रज्जवलित करें। शनिदेव से  प्रार्थना करें कि  सभी समस्याएं दूर हों और बुरे समय से पीछा छूट जाए। इसके बाद पीपल की सात परिक्रमा करें।*
          🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌷 *अमावस्या* 🌷
➡ *29 मई 2022 रविवार को दोपहर 02:55 से 30 मई, सोमवार को शाम 05:00 तक अमावस्या है ।*
🙏🏻 *अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है  (विष्णु पुराण)*
               🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌷 *सोमवती अमावस्याः दरिद्रता निवारण* 🌷
🙏🏻 *सोमवती अमावस्या के पर्व में स्नान-दान का बड़ा महत्त्व है।*
👉🏻 *इस दिन भी मौन रहकर स्नान करने से हजार गौदान का फल होता है।*
🌳 *इस दिन पीपल और भगवान विष्णु का पूजन तथा उनकी 108 प्रदक्षिणा करने का विधान है। 108 में से 8 प्रदक्षिणा पीपल के वृक्ष को कच्चा सूत लपेटते हुए की जाती है। प्रदक्षिणा करते समय 108 फल पृथक रखे जाते हैं। बाद में वे भगवान का भजन करने वाले ब्राह्मणों या ब्राह्मणियों में वितरित कर दिये जाते हैं। ऐसा करने से संतान चिरंजीवी होती है।*
🌿 *इस दिन तुलसी की 108 परिक्रमा करने से दरिद्रता मिटती है।*
💥 *विशेष ~ 30 मई 2022 सोमवार को सूर्योदय से शाम 05:00 तक सोमवती अमावस्या है ।*
🙏🏻 *


📒 *
               🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 12 होते हैं। 12 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।
 
आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

 
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 

कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

आज का राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सायंकाल के समय आपको कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है,जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे। आज आप जनता के प्रिय बनेंगे और आपमें एक विशेष आकर्षण रहेगा,जिससे आपके शत्रु आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे। आपको माता-पिता से आशीर्वाद लेकर किसी भी कार्य को करना बेहतर रहेगा। आप संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने पर विचार बनाएंगे,जिसमें जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करें,नहीं तो वह नाराज हो सकती हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपके अंदर निर्भीकता का भाव बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे,लेकिन वह आपको कोई सलाह दे सकती हैं,जिससे आपको सोच विचार कर मानना बेहतर रहेगा। संतान को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिलेगा,जिसमें आपको उन्हें भेजना होगा,जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को कर रहे हैं, तो उनकी कोई बड़ी डील फाइनल होगी। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था,तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपका कोई जमीन जायदाद से संबंधित वाद विवाद सुलझेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी से बातचीत करते समय ध्यान देना होगा कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी न लग जाए,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णयों से आपको लाभ अवश्य होगा। सायंकाल के समय आप किसी नामकरण व मुंडन जन्मदिन आदि में सम्मिलित होना पड़ सकता है। आपको व्यवसाय में आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा,लेकिन आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्चे भी आएंगे,जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण प्रत्येक व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेगा,लेकिन शत्रु अपनी हरकतों से बाज नहीं आएंगे व आपके खिलाफ कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं। भाई व बहनों से आप मीठी वाणी का प्रयोग करके अपने काफी कामों को निकाल सकते हैं। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा अधिक होगा। रात्रि के समय आपकी किसी आध्यात्मिक व महान पुरुष से भेंट हो सकती है,जिनसे आपको ज्ञान प्राप्त होगा। भौतिक सुख व साधनों पर भी आप कुछ धन खर्च करेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आपके अंदर दान पुण्य की भावना बढ़ेगी और आप अपने धर्म का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे। यदि आपके कुछ पुराने रुके हुए कार्य हैं,तो आपको उन्हें भी पूरा करने का सोच विचार करना होगा। आज आपको किसी सरकारी योजना से भी लाभ मिलता दिख रहा है। आप अत्यधिक समय धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है,लेकिन आपकी कुछ नई योजनाएं हैं,जिन्हें आपको अपने पार्टनर के सलाम मशवरे से ही लागू करना बेहतर रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे,इसलिए आपको किसी भी कार्य को करने में कोई परेशानी नहीं होगी,लेकिन यदि आपका कोई काम लम्बे समय से टल रहा है,तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है,इसलिए आपको यदि उसमें किसी से रिश्वत देनी पड़े,तो अवश्य दे। संतान के विवाह में आ रही समस्या को आप किसी परिजन की मदद से दूर करने में सफल रहेंगे। पिताजी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है,जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को कुछ नए काम करने का मौका मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको कुछ नया कार्य सीखने को मिलेगा। आप अपनी बातों को किसी वाद विवाद को समाप्त करने में सफल रहेंगे। माता पिता और गुरु के प्रति आपकी भक्ति देखकर लोग भी हैरान रहेंगे। विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन कर सकते हैं,लेकिन अपनी शिक्षा में आपको मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। आपको यदि किसी से उधार लेना पड़े,तो बहुत ही मजबूरी में ही लें,नहीं तो आपको उनको पाना बहुत मुश्किल होगा। आपके मित्रों के सहयोग से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आपको धन लाभ तो मिलेगा,लेकिन आपके खर्चों में बेतहाशा बढ़ोतरी होगी,जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थिति में यदि आपने धैर्य बनाकर रखें,तो आप अपने शत्रु पर विजय प्राप्त आसानी से कर पाएंगे। संतान द्वारा किसी श्रेष्ठ कार्य को करने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आपने मित्रों के साथ सैर सपाटे की योजना बनाई है,तो अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें। आपको कुछ व्यक्तियों के मिलने से मानसिक शांति मिलेगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको कठिन प्रयासों के बाद ही आपकी कोई इच्छा पूरी होती नजर आ रही है। आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना बनती दिख रही है। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। शुभ व्यय आपकी कीर्ति बढे़गी। विद्यार्थी परीक्षा में सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे,जो लोग रोजगार के लिए प्रयास कर रहे हैं,तो उन्हें कुछ समय और परेशान होना पड़ेगा,उसके बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी को भी बिना मांगे कोई सलाह नहीं देनी है,नहीं तो उसका उल्टा असर आपके ऊपर हो सकता है,जिसके बाद आपको परेशानी होगी। आपके चारों ओर एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। परिवार में भी आप सुखद समय व्यतीत करेंगे। रात्रि के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे,जिससे आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। आपके परिवार का कोई सदस्य आपके लिए कोई सरप्राइज लेकर आ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपको आय के कुछ नए नए स्त्रोत प्राप्त होंगे और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। यदि आपने किसी नए कार्य को भाग्य के भरोसे किया,तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। किसी नए काम में निवेश आप अपने पिताजी से सोच विचार करें,तो बेहतर रहेगा। आपको मित्रों का सहयोग आज पर्याप्त मात्रा में मिलेगा,  जिसके बाद आप कुछ नए मित्र बनाने में भी कामयाब रहेंगे। आपकी यदि कोई धन संबंधित समस्या थी,तो वह भी हल होगी और भाइयों से चल रहे वाद विवाद को भी आपको समाप्त करना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी संपत्ति में वृद्धि लेकर आएगा। आप किसी नए घर,मकान व दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत है,उन्हें  सावधान रहना होगा,क्योंकि उनके कुछ गुप्त शत्रु उनकी चुगली लगा सकते हैं,इसके कारण उन्हे अपने अधिकारी से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। ननिहाल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आप अपनी काफी सारी समस्याओं को आसानी से हल कर पाएंगे। विद्यार्थी अपने गुरु के प्रति पूरी निष्ठा भाव से पूर्ण रहेंगे और अपनी शिक्षक के मार्ग में आ रही समस्याओं को भी हल करने में सफल रहेंगे।

Thursday, May 5, 2022

Aaj Ka Panchang 05052022

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक - 05 मई 2022*
⛅ *दिन - *गुरुवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
⛅ *शक संवत -1944*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - ग्रीष्म ऋतु* 
⛅ *मास - वैशाख*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - चतुर्थी सुबह 10:00 तक तत्पश्चात पंचमी*
⛅ *नक्षत्र - मृगशिरा सुबह 06:17 तक आर्द्रा*
⛅ *योग - सुकर्मा शाम 06:07 तक तत्पश्चात धृति*
⛅  *राहुकाल - दोपहर 02:13 से शाम 03:50 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:7*
⛅ *सूर्यास्त - 19:03*
⛅ *दिशाशूल दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - 
💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *धन और स्वास्थ्य की कमी दूर करने के लिए* 🌷
🙏🏻 *जिन लोगों के घर में धन और स्वास्थ्य सम्बन्धी कमी का एहसास नित्य होता है, पैसों की भी कमी रहती है और स्वास्थ्य में भी कभी कोई बीमार तो कभी कोई बीमार रहता हो उनके लिए पद्म पुराण में बताया है- वैशाख मास का एक प्रयोग | वैशाख मास की बहुत महिमा बताई है | वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को पद्म पुराण में उसको शर्करा सप्तमी कहा गया है और वो शर्करा सप्तमी 08 मई 2022 रविवार को है । उस दिन पानी में सफ़ेद तिल मिलाकर भगवन्नाम सुमिरन करते हुए स्नान करें | फिर सूर्य भगवान की ओर मुख करके सूर्यदेव और माँ गायत्री को प्रणाम करें | सूर्य भगवान को इन मंत्रों से प्रणाम करें-*
🌷 *ॐ नम: सवित्रे | ॐ नम: सवित्रे | ॐ नम: सवित्रे |*
 *विश्व देव मयो यस्मात वेदवादी ति पठ्यसे |*
*त्वमेवा मृतसर्वस्व मत: पाहि सनातन ||*
🌞 *ये मंत्र बोलकर सूर्यनारायण को व अन्य देवों को मन ही मन प्रणाम करें | अर्घ्य तो देते ही हैं | सूर्य भगवान को जो अर्घ्य ना दें वो आदमी हिंदू कहलाने के लायक नहीं है |*
➡ *ये कर लिया 08 मई 2022 रविवार को फिर दूसरे दिन 09 मई 2022 सोमवार को हो सके तो अपने हाथों से दूध चावल की खीर बनाकर उसमें थोड़ा घी डालकर.. थोड़ा-सा भले ज्यादा ना डाल सके एक चम्मच डाल दें और किसी को .. १-२ व्यक्तियों को खिला दें | कोई ब्राह्मण हो, कोई साधू-महात्मा हो | खीर के साथ थोड़ा रोटी सब्जी दे दें किसी  १ व्यक्ति को भी ।*
🙏🏻 *अगर ब्राह्मण न मिले, कोई साधू ना मिले तो छोटी बच्चियों को खिला दें | कन्या को खिला दो तो भी अच्छा है | ऐसा करने से ऐश्वर्य और आरोग्य दोनों की वृद्धि होती है |*
🙏🏻 *वैशाख शुक्ल सप्तमी को ही सुख और आरोग्य की वृद्धि के लिए पद्म पुराण में इस सप्तमी को 'कमल सप्तमी' भी कहा गया है | हो सके तो उस दिन १ कमल का फूल मिल जाये तो लोटे में जल भरा और कमल का पुष्प लोटे में डाल दिया और सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया | कमल ना मिले तो कमल की जगह अक्षत भी डाल सकते हैं | कुम - कुम वाले अक्षत कर लिए और लोटे में डाल दिए क्योंकि वैदिक कर्मकांड में जो भी वस्तु उपलब्ध ना हो उस स्थान पर अक्षत लेने का विधान है | ये अपने देश के ग्रंथो की बड़ी दया है हम पर | ग्रंथो के रचयिता भगवान वेदव्यासजी की भी बड़ी कृपा है हम पर | इस तीर्थ धाम में हम भगवान वेदव्यासजी को भी बार-बार प्रणाम करते हैं | तो कमल ना मिला तो चावल तो सबके घर में होते ही है | कुम -कुम वाले चावल लोटे में डाल दिए और सूर्य भगवान को जल देते समय ये मंत्र बोलेंगे, साथ में सब बोलना -*
🌷 *नमस्ते पद्म हस्ताय नमस्ते विश्व धारणे ||*
*दिवाकर नमस्तुभ्यम प्रभाकर नमोस्तुते ||*
➡ *वैशाख शुक्ल सप्तमी का खूब-खूब फायदा उठाइये और उस दिन जप भी खूब करिये गुरु मंत्र का |*

🙏🏻 *भविष्योत्तर पुराण में वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को 'निम्ब सप्तमी' भी कहते हैं | उस दिन सूर्य देव को प्रणाम करके नीम् के पत्ते भी खाएं तो रोगों से मुक्ति प्राप्त होती है | जिनके शरीर में बीमारियाँ रहती हो पेट की, सिर दर्द की कोई भी तकलीफ रहती हो और वो कमबख्त मिट नहीं रही है, बड़ा परेशान कर रही है वो तकलीफ तो आप नीम के पत्ते वैशाख शुक्ल सप्तमी को सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर प्रणाम करके फिर ये मंत्र बोलते हुए नीम के पत्ते खाएं । ये मंत्र बोलकर नीम के पत्ते खाने से आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है हम दृढता से करें -*
👉🏻 *आजकल लोग अंग्रेजी बडबड करते हैं पर देव भाषा संस्कृत है | वो घर में बोली जानी चाहिए थी पर अब संस्कृत में आप और हम नहीं बोल सकते तो कम से कम ये संस्कृत के वैदिक-पौराणिक मंत्र बोलते हुए ये नियम करें तो घर में भी सुख-शांति बढती है |*
🌷 *निम्ब पल्लव भद्रनते सुभद्रं तेस्तुवई सदा |*
*ममापि कुरु भद्रं वै त्राशनाद रोगा: भव ||*
🌿 *ये बोलकर नीम के पत्ते खा लेना | कोमल-कोमल धो कर खाना और उस दिन हो सके तो रात को पलंग पर नहीं धरती पर बिस्तर बिछाकर कम्बल आदि बिछाकर उस पर आराम करना| जिनको कोई भी रोग है वो यह करें |*
🙏🏻 *)*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक का आरंभ- 24 अप्रैल 2022, रविवार को 18.43 मिनट से 
पंचक का समापन- 29 अप्रैल 2022, शुक्रवार को 08.15 मिनट पर।
पंचक का आरंभ- 22 मई 2022, रविवार को 11.13 मिनट से 
पंचक का समापन- 26 मई 2022, मंगलवार को 24.39 मिनट पर।    कामदा एकादशी
मंगलवार, 26 अप्रैल 2022- वरुथिनी एकादशी
गुरुवार, 12 मई 2022- मोहिनी एकादशी
 गुरुवार, 26 मई 2022- अचला (अपरा) एकादशी
28 अप्रैल गुरुवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
13 मई शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
27 मई शुक्रवार प्रदोष व्रत (कृष्ण

चैत्र पूर्णिमा- शनिवार 16 अप्रैल, 2022।
 
वैशाख पूर्णिमा- सोमवार 16 मई, 2022।

वैशाख अमावस्या शनिवार 30 अप्रैल, 2022।
 
ज्येष्ठ अमावस्या सोमवार 30 मई, 2022।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

,
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन या बदलाव करना चाहते हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा,लेकिन आज आपको कुछ सरकारी योजनाओं का लाभ भी अवश्य मिलेगा। आपको अपनी बल बुद्धि से ही किसी भी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा। पिताजी को यदि कोई नेत्रों से संबंधित समस्या थी,तो उसमें आज सुधार होगा। आपको किसी भी कानूनी फंदे में पड़ने से बचना होगा,तभी उसमें आप सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय से आपको लाभ होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ नई चुनौतियां लेकर आएगा। आपने यदि अपने किसी काम को दूसरों के भरोसे छोड़ा तो वह लंबा खिंच सकता है। यदि आपकी किसी ने संपत्ति की खरीदने की इच्छा थी,तो वह  आज पूरी होगी और परिवार में किसी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है,लेकिन आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आपको परेशानी होगी और भागदौड़ भी अधिक होगी। यदि आपने अपने किसी कार्य को छुपाकर किया है,तो परिवार के सदस्यों को उसकी भनक लग सकती है। परिवार के किसी सदस्य से आपको खरी-खोटी भी सुनने को मिल सकती है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिनसे आप अपने धन कोष में वृद्धि करने में कामयाब रहेंगे। कोई भी छोटा सा व्यवसाय यदि आज आप शुरू करेंगे,तो उसे माता-पिता के आशीर्वाद से करें,तो बेहतर रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को कुछ निर्णय बहुत सोच विचार कर लेने होंगे,नहीं तो वह गलत साबित हो सकते हैं। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ हास परिहास में व्यतीत करेंगे। यदि आपके मन में कोई दुविधा चल रही है,तो उसके लिए आपको जीवनसाथी से बातचीत करनी होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा व आपको एक के बाद एक कोई खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी,तो वह आज समाप्त होगी और नौकरी में भी आपको तरक्की मिलती दिख रही है,लेकिन आपको किसी दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से बचना होगा,नहीं तो वह लड़ाई आपके सिर आ सकती है। जो लोग अपने किसी कानूनी मामले को लेकर परेशान है,तो उन्हें थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। व्यापार में यदि आप कुछ धन लगाएंगे,तो वह आपको दोगना होकर वापस मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लेकर आएगा। आपको अपनी धन संबंधित काफी सारी समस्याओं से निजात मिलेगी,क्योंकि व्यापार में आपका रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है,लेकिन आपको अपने फिजूल के खर्चो को रोकना होगा,तभी आप धन बचाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को मन मुताबिक सफलता ना मिलने के कारण वह निराश रहेंगे। यदि आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जाएं,तो आपको वहां सोच विचार कर बोलना बेहतर रहेगा,नहीं तो वहां कोई आपकी बात का बुरा मान सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहेगा। आप अपने काम को छोड़कर दूसरों के कामों पर ज्यादा ध्यान लगाएंगे,जिसका आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। आज आप किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। यदि आप किसी कीमती सामान की खरीदारी करने जाए,तो उसमें अपने भाई से सलाह मशवरा अवश्य करें। आज आपको अपने धन को कहीं पर निवेश करने के लिए योजना बनानी होगी,तभी वह भविष्य में लाभ कमा पाएंगे,लेकिन आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं,जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे पर भरोसा नहीं करना है,नहीं तो वह आपको किसी कोई गलत सलाह दे सकते हैं। आपको कुछ तनाव भी रहेगा। आपको किसी की शर्त को मानकर किसी निर्णय को लेना नुकसानदायक रहेगा। यदि आज आप किसी नए कार्य को करना चाहते हैं,तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो वह समाप्त होगी। आपकी व्याकाग्रता बढ़ने से आप किसी गलत निर्णय को ले सकते हैं,जिसे आपको लेने से बचना होगा। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको किसी भी निर्णय को सावधानी से लेना बेहतर रहेगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है,तो उसमें आपको किसी भी कागजात पर सोच विचार कर दस्तखत करने होंगे, नहीं तो वह आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। पिताजी आज आपको मन की इच्छा को आपको बताएंगे,जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा,लेकिन यदि आपने किसी से धन उधार लिया था,तो वह आज आपसे वापस मांग सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको सुबह से ही चारों ओर शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे,लेकिन व्यवसाय में आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा व आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। यदि आपको कोई लाभ का सौदा समझाए,तो आपको उसमें अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही निवेश करना बेहतर रहेगा। यदि आपको कोई नेत्रों से संबंधित समस्या चल रही है,तो उसमें आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आपकी अपने परिवार के किसी सदस्य से नोकझोंक हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके सामने कई प्रकार की उलझनें लेकर आएगा,लेकिन आपको उन उलझनों में पड़ कर अपने निवेश के रास्तों को देखना होगा,तभी आप लाभ कमा पाएंगे। यदि आप किसी वस्तु की खरीदारी करने की जल्दबाजी करेंगे,तो यह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। यदि किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाए,तो उसमें माता-पिता को लेकर अवश्य जाएं,जो लोग जीवनसाथी के लिए किसी नए व्यवसाय को कराने की योजना बना रहे थे,तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा,लेकिन आपको किसी से उधार लेने से बचना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आप कुछ पारिवारिक मुद्दों को लेकर भाग दौड़ में लगे रहेंगे। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी,जिनकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आज आपको किसी सरकारी योजना का लाभ होगा व आपका कोई जमीन जायदाद से संबंधित मामला भी निपट सकता है,जिसमें बिना मेहनत के ही फैसला आपके पक्ष में आ सकता है,लेकिन विद्यार्थियों के लिए आज दिन कुछ परेशानी भरा रहेगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज व्यापार में भी आप जितने लाभ की उम्मीद करेंगे आपको इतना ना मिलने के कारण आप मायूस रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार के सदस्यों में यदि कोई आपसी वाद-विवाद पनपे, तो आपको उसमें दोनों पक्षों के सुनना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से यदि आप अपनी किसी मन की इच्छा को साझा करेंगे,तो वह उसे पूरी अवश्य करेंगे,लेकिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई पद सौंपा जा सकता है।