Showing posts with label wisdom. Show all posts
Showing posts with label wisdom. Show all posts

Wednesday, August 31, 2022

Aaj Ka Panchang 31082022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞
 🌤️  *दिनांक - 31 अगस्त 2022*
🌤️ *दिन - बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - भाद्रपद*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - चतुर्थी शाम 03:22 तक तत्पश्चात पंचमी*
🌤️ *नक्षत्र - चित्रा रात्रि 12:12 तक तत्पश्चात स्वाती*
🌤️ *योग - शुक्ल रात्रि 10:48 तक तत्पश्चात ब्रह्म*
🌤️  *राहुकाल - दोपहर 12:39 से दोपहर 02:13 तक*
🌞 *सूर्योदय - 06:23*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:54*
👉  *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - विनायक चतुर्थी, गणेश चतुर्थी, चंद्र- दर्शन निषिद्ध (चंद्रास्त : रात्रि 9:34), गणेश महोत्सव प्रारंभ, संवत्सरी पर्व- चतुर्थी पक्ष (जैन)*
🔥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               
  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *गणेश चतुर्थी* 🌷
🙏🏻 *गणेशजी का जन्म भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को मध्याह्न में हुआ था। उस समय सोमवार का दिन, स्वाति नक्षत्र, सिंह लग्न और अभिजीत  मुहूर्त था। गणेशजी के जन्म के समय सभी शुभग्रह कुंडली में पंचग्रही योग बनाए हुए थे।*
👉🏻 *इस वर्ष यह त्यौहार 31 अगस्त 2022 बुधवार को मनाया जाएगा।*
➡ *वैसे तो भविष्य पुराण में सुमन्तु मुनि का कथन है*
*“न तिथिर्न च नक्षत्रं नोपवासो विधीयते । यथेष्टं चेष्टतः सिद्धिः सदा भवति कामिका।।”*
🙏🏻 *“भगवान गणेशजी की आराधना में किसी तिथि, नक्षत्र या उपवासादि की अपेक्षा नहीं होती। जिस किसी भी दिन श्रद्धा-भक्तिपूर्वक भगवान गणेशजी की पूजा की जाय तो वह अभीष्ट फलों को देनेवाली होती है।” फिर भी गणेशजी के जन्मदिन पर की जानेवाली उनकी पूजा का विशेष महत्व है। तभी तो भविष्यपुराण में ही सुमन्तु मुनि फिर से कहते हैं की*
*“शुक्लपक्षे चतुर्थ्यां तु विधिनानेन पूजयेत्। तस्य सिध्यति निर्विघ्नं सर्वकर्म न संशयः ।।*
*एकदन्ते जगन्नाथे गणेशे तुष्टिमागते। पितृदेवमनुष्याद्याः सर्वे तुष्यन्ति भारत ।।”*
🙏🏻  *“शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को उपवास कर जो भगवान गणेशजी का पूजन करता है, उसके सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं और सभी अनिष्ट दूर हो जाते हैं। श्रीगणेशजी के अनुकूल होने से  सभी जगत अनुकूल हो जाता है। जिस पर एकदन्त भगवान गणपति संतुष्ट होते हैं, उसपर देवता, पितर, मनुष्य आदि सभी प्रसन्न रहते हैं।”*
➡ *अग्निपुराण के अनुसार भाद्रपद के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को व्रत करनेवाला शिवलोक को प्राप्त करता है |*
➡ *भविष्यपुराण, ब्राह्मपर्व के अनुसार*
*मासि भाद्रपदे शुक्ला शिवा लोकेषु पूजिता । ।*
*तस्यां स्नानं तथा दानमुपवासो जपस्तथा । क्रियमाणं शतगुणं प्रसादाद्दन्तिनो नृप । ।* 
*गुडलवणघृतानां तु दानं शुभकरं स्मृतम् । गुडापूपैस्तथा वीर पुण्यं ब्राह्मणभोजनम् । ।*
*यास्तस्यां नरशार्दूल पूजयन्ति सदा स्त्रियः । गुडलवणपूपैश्च श्वश्रूं श्वसुरमेव च । ।*
*ताः सर्वाः सुभगाः स्युर्वे१ विघ्रेशस्यानुमोदनात् । कन्यका तु विशेषेण विधिनानेन पूजयेत् । ।*

🙏🏻 *भाद्रपद मास की शुक्ल चतुर्थी का नाम ‘शिवा’ है, इस दिन जो स्नान, दान उपवास, जप आदि सत्कर्म किया जाता है, वह गणपति के प्रसाद से सौ गुना हो जाता है | इस चतुर्थी को गुड़, लवण और घृत का दान करना चाहिये, यह शुभ माना गया है और गुड़ के अपूपों (मालपुआ) से ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिये तथा उनकी पूजा करनी चाहिये | इस दिन जो स्त्री अपने सास और ससुर को गुड़ के पुए तथा नमकीन पुए खिलाती है वह गणपति के अनुग्रह से सौभाग्यवती होती है | पति की कामना करनेवाली कन्या विशेषरूप से इस चतुर्थी का व्रत करे और गणेशजी की पूजा करें |*
➡ *गरुड़पुराण के अनुसार “सोमवारे चतुर्थ्यां च समुपोष्यार्चयेद्गणम्। जपञ्जुह्वत्स्मरन्विद्या स्वर्गं निर्वाणतां व्रजेत् ॥” सोमवार, चतुर्थी तिथिको उपवास रखकर व्रती को विधि – विधान से गणपतिदेव की पूजा कर उनका जप, हवन और स्मरण करना चाहिये | इस व्रत को करने से उसे विद्या, स्वर्ग तथा मोक्ष प्राप्त होता है |*
➡ *शिवपुराण के अनुसार “वर्षभोगप्रदा ज्ञेया कृता वै सिंहभाद्रके” जब सूर्य सिंह राशिपर स्थित हो, उस समय भाद्रपदमास की चतुर्थी को की हुई गणेशजी की पूजा एक वर्ष तक मनोवांछित भोग प्रदान करती है*
➡ *अग्निपुराण अध्याय 301 के अनुसार*
*पूजयेत्तं चतुर्थ्याञ्च विशेषेनाथ नित्यशः ।।*
*श्वेतार्कमूलेन कृतं सर्व्वाप्तिः स्यात्तिलैर्घृतैः ।*
*तण्डुलैर्दधिमध्वाज्यैः सौभाग्यं वश्यता भवेत् ।।*
🙏🏻 *गणेशजी की नित्य पूजा करें, किंतु चतुर्थी को विशेष रूप से पूजा का आयोजन करें। सफ़ेद आक की जड़ से उनकी प्रतिमा बनाकर पूजा करें। उनके लिए तिल की आहुति देने पर सम्पूर्ण मनोरथों की प्राप्ति होती है। यदि दही, मधु और घी से मिले हुए चावल से आहुति दी जाय तो सौभाग्य की सिद्धि एवंय शिवत्व की प्राप्ति होती है।*
🙏🏻 *गणेश जी को मोदक (लड्डू), दूर्वा घास तथा लाल रंग के पुष्प अति प्रिय हैं । गणेशजी अथर्वशीर्ष में कहा गया है "यो दूर्वांकुरैंर्यजति स वैश्रवणोपमो भवति" अर्थात जो दूर्वांकुर के द्वारा भगवान गणपति का पूजन करता है वह कुबेर के समान हो जाता है। "यो मोदकसहस्रेण यजति स वाञ्छित फलमवाप्रोति" अर्थात जो सहस्र (हजार) लड्डुओं (मोदकों) द्वारा पूजन  करता है, वह वांछित फल को प्राप्त करता है।*
🙏🏻 *गणेश चतुर्थी पर गणेशजी को 21 लड्डू, 21 दूर्वा तथा 21 लाल पुष्प (अगर संभव हो तो गुड़हल) अर्पित करें।*

         🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।

इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,
 
शुभ वर्ष : 2031, 2040 2060,
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,
 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,
 
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है।

आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके खर्चों में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। पिताजी से आप आज किसी बात पर नाराज रहेंगे। यदि आपने कोई नया बिजनेस शुरू किया है, तो उसमें किसी को पार्टनर बनाने से बचना होगा, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। पिताजी से चल रही अनबन को आप माफी मांग कर समाप्त करेंगे। आज आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आप परोपकार के कार्य में लगाएंगे। दूसरों की मदद करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो वह निवेश बेकार जाएगा। आपको अत्यधिक थकान के कारण शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं, इसमें आप डॉक्टरी परामर्श लें, तो बेहतर रहेगा। पिताजी आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे और आपके लिए कोई सरप्राइज भी लेकर आ सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार ही लाभ मिलेगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं को लागू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक काम होने के बावजूद भी आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आप किसी व्यक्ति के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने की जगह अपने काम पर ध्यान लगाएं। आप किसी वाहन की खरीदारी करने पर भी सोच विचार कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक व्यवसाय में चल रही कमी को दूर करने के लिए परिवार के सदस्य पूरा साथ देंगे। रिश्तो में आई दरार समाप्त करने में सफल रहेंगे। परिवार में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। पार्टी में आपको तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा। संतान के करियर की आपको कुछ चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप उनके गुरुजनों से भी बातचीत करेंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। आपको रुका हुआ धन प्राप्त होने से मन फिर भी पहले से थोड़ा ठीक रहेगा। आप धार्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय बिताएंगे। यदि आप किसी जमीन, दुकान, मकान आदि को बेचने का प्लान बना रहे हैं, तो उसमें भी आप सफल अवश्य होंगे। आपको किसी करीबी मित्र अथवा रिश्तेदार से अपने मन की किसी बात को शेयर नहीं करना है, नहीं तो वह बाद में मजाक बना सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने कार्य क्षेत्र में आ रही समस्याओं के लिए वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं, जिसके बाद आपको उनका समाधान भी अवश्य मिलेगा। यदि आपके मन में किसी काम के प्रति कोई दुविधा चल रही है, तो उस काम को बिल्कुल ना करें। यदि आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़े, तो उसमें भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा, तभी आप इस स्थिति से बाहर निकल पाएंगे। विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारियों में कड़ी मेहनत करेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी संतान की जिम्मेदारियों का पूरा ध्यान रखेंगे और उन्हें समय रहते पूरा भी करेंगे, जिससे उनकी नजरों में आपकी इज्जत और बढ़ेगी। आपके कुछ कार्य अटके हुए हैं। व्यापार धीमी गति से चल रहा है, तो आपको उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी। आज घूमने फिरने के दौरान आपको किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की साख चारों ओर फैलेगी, जिसका उनको लाभ अवश्य मिलेगा। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप कार्यक्षेत्र में पूरी लगन व मेहनत से काम करेंगे, जिससे आपको कामयाबी मिलेगी। आप अपने घर की साफ सफाई अथवा रखरखाव की कुछ चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करें, तो बेहतर रहेगा। अपने कुछ काम आप कल पर भी टाल सकते हैं। आपको फिलहाल अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान देना होगा, तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। परिवार में आपको वरिष्ठ सदस्यों से किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का आप प्लान बना सकते हैं। यदि आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसमें अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से लटका हुआ है, तो वह आज पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में हाथ आजमा रहे लोगों को किसी नए मुकाम पर पहुंचने का मौका मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा।  दिन आपके लिए काफी मामलों में अच्छा रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से कोर्ट में चल रहा है, उसमें आप धैर्य बनाए रखें। कोई करीबी मित्र व रिश्तेदार आज आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के सदस्य भी एक दूसरों के साथ मिलकर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी सहकर्मी के सहयोग से अपनी नकारात्मक छवि को ठीक करने की कोशिश करनी होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। घर व बाहर चल रही समस्याओं से यदि परेशान है तो उनसे बाहर निकलने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप कामयाब अवश्य होंगे। विद्यार्थियों को आज कोई प्रसन्नता दायक समाचार सुनने को मिल सकता है। आपको अपने पिता व किसी वरिष्ठ सदस्य की इच्छा के लिए कुछ धन खर्च करना पड़ेगा। आपके लंबे समय से अटके हुए काम आप की कोशिशों के बाद पूरे होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। माता पिता के आशीर्वाद से आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आप अपने कार्य को समय पर पूरा करेंगे, जिससे आपकी तरक्की भी हो सकती है। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। यदि परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लिया जाए, तो उसमें अनुभवी व्यक्तियों व वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें

Tuesday, August 23, 2022

Aaj Ka Panchang 25022022

🙏🏻🙏🏻
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक - 25 फरवरी 2022*
⛅ *दिन -  शुक्रवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत ऋतु* 
⛅ *मास - फाल्गुन 
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि -  नवमी दोपहर 12:57 तक तत्पश्चात दशमी*
⛅ *नक्षत्र - जेष्ठा दोपहर 12:07 तक तत्पश्चात मूल*
⛅ *योग - वज्र रात्रि 12:00 तक तत्पश्चात सिद्धि*
⛅  *राहुकाल - सुबह 11:25 से दोपहर 12:52 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:03*
⛅ *सूर्यास्त - 18:40*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - समर्थ रामदासजी नवमी*
💥 *विशेष - नवमी 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *लक्ष्मी माँ की प्रसन्नता पाने हेतु* 🌷
👉🏻 *समुद्र किनारे कभी जाएँ तो दिया जला कर दिखा दें ...समुद्र की बेटी है लक्ष्मी ... समुद्र से प्रगटी हैं ...समुद्र मंथन के समय.... अगर दिया दिखा कर " ॐ वं वरुणाय नमः " जपें और थोड़ा गुरु मंत्र जपें मन में तो वरुण भगवान भी राजी होंगे और लक्ष्मी माँ भी प्रसन्न होंगी ।*
*
                🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

 🌷 *तुलसी को पानी अर्पण से पुण्य* 🌷
🌿 *अपने घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए उसकी हवा से भी बहुत लाभ होते हैं और तुलसी को एक ग्लास पानी अर्पण करने से सवा मासा सुवर्ण दान का फल मिलता है ।*

                 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

                 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻

पंचक
  मार्च 2022 
पंचक का आरंभ- 28 मार्च 2022, सोमवार को 23.56 पीएम से 
पंचक का समापन- 2 अप्रैल 2022, शनिवार को 29.24 मिनट पर।

एकादशी
         रविवार, 26 फरवरी 2022- विजया एकादशी
सोमवार, 14 मार्च 2022- आमलकी एकादशी
सोमवार, 28 मार्च 2022- पापमोचनी एकादशी

प्रदोष
     28 फरवरी, दिन: सोमवार, सोम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:20 बजे से रात 08:49 बजे तक.
15 मार्च, दिन: मंगलवार, भौम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:29 बजे से रात 08:53 बजे तक.
29 मार्च, दिन: मंगलवार, भौम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:37 बजे से रात 08:57 बजे तक.

पूर्णिमा
    16 फरवरी, दिन: बुधवार: माघ पूर्णिमा

17 मार्च, दिन: गुरुवार: फाल्गुन पूर्णिमा

अमावस्या
फाल्गुन अमावस्या बुधवार 2 मार्च, 2022।

दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आज आपको दांपत्य जीवन का भरपूर सहयोग मिलेगा, क्योंकि आज आप दोनों के बीच बातचीत बहुत अच्छी रहेगी और आप अपनी सभी समस्याओं को मिलकर आसानी से हल कर पाएंगे, लेकिन छोटे व्यापारियों को धन का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वह किसी गलत लेनदेन में फंस सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने उधर उच्च अधिकारियों की कृपा से पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना मिली सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने किसी प्रियजन से अपनी संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को भी साझा करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है, क्योंकि आज आपको व्यापार में छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिन्हें पहचान कर उन पर अमल करेंगे और आपको धन लाभ होगा, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपनी व अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने किसी पूर्व में की गई गलती के कारण परिवार के किसी सदस्य से माफी मांगनी पड़ सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं, जहां आपको अपने मन की बात किसी से भी साझा करने से बचना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपके व्यवसायिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। आज आपके निजी सुखों में कुछ व्यावधान आ सकते हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे और आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। परिवार का माहौल आज शांतिपूर्ण रहेगा, क्योंकि परिवार के सदस्यों का तालमेल आपस में नहीं बैठेगा, जिसके कारण वरिष्ठ सदस्य भी निराश होंगे। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से परेशानी भरा रहने वाला है, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आप योग और व्यायाम से भी उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे। आज आपको अपने साले को धन उधार देने से बचना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई खटपट हो सकती है, जो थोड़ी लंबी खिंच सकती है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों के लिए प्रयासरत रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही मानेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्च रहेगा, इसलिए आज आपको अपने बेफिजूल के खर्चों पर लगाम लगानी होगी, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे, नहीं तो आपके धन कोष में कमी आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आपको व्यापार की किसी भी डील को अपने किसी भी परिजन से सलाह लेकर फाइनल नहीं करना है, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदयक रहेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को भी आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आप सायंकाल के समय आप अपनी माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर अपने शत्रु को भी मात देंगे, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। आज आपकी बुद्धि आपको चारों ओर से मान सम्मान दिलवाएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शासन सत्ता का भी आज आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आज आपका अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण थोड़ा मन दुखी रहेगा, लेकिन सायंकाल के समय उसमें भी सुधार होगा। आज यदि आपका अपनी माताजी से कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई उनका मनपसंद कार्य मिल सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे, लेकिन उन्हें अपने जूनियर से बुरा व्यवहार करने से बचना होगा, नहीं तो उनके सीनियर्स से उन्हें डांट खानी पड़ सकती है। आज यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला लंबे समय से लंबित पड़ा था, तो उसमें भी आज आपको विजय प्राप्त हो सकती है। आज आप अपने किसी परिजन से समय पर मदद न मिलने के कारण निराश रहेंगे, लेकिन फिर भी आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों की वेतन पदोन्नति हो सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे व उन्हें उनके परिवार के सदस्यों द्वारा भी उनके लिए किसी सरप्राइस पार्टी का आयोजन किया जा सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ अपने पुराने गिले-शिकवे दूर करेंगे। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में आशातीत सफलता मिलने की पूरी संभावना है, जिन लोगों ने साझेदारी में किसी व्यापार को चलाया हुआ है, उन्हें अपने पार्टनर को समझना होगा, नहीं तो वह उनके लिए बाद में नुकसानदायक रहेंगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी संपत्ति प्राप्ति का दिन रहेगा, जो लोग किसी मकान, दुकान, फ्लैट, प्लॉट आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उनका वह सौदा फाइनल हो सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न होंगे और उनकी मन मुताबिक इच्छा पूरी होगी। नवविवाहित जातकों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपनी माता जी के द्वारा सौपे  किसी कार्य को समय पर पूरा करके देंगे। यदि आज आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो उसमें अपने पिताजी से आशीर्वाद लेकर करें, तो वह आपको सफलता अवश्य देगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको उसमें ध्यान देना होगा कि अपनी आय को ध्यान में रख कर ही व्यय करें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज यदि आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी, तो उसमें आज सुधार हो सकता है, जिसके कारण आपका मन भी प्रसन्न रहेगा और आप अपने कार्यों की ओर भी ध्यान देंगे, जो लोग किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो  आज वह आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आज आपको नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने परिवार के लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज आपका अपने किसी परिजन से कोई वाद-विवाद पनप सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप अपनी संतान की शिक्षा को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं, जिसके लिए आप उनके गुरुजनों अथवा परिवार के वरिष्ठ सदस्य से भी बातचीत कर सकते हैं, जो लोग विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके भी आज कुछ बेहतर अवसर मिल सकता है। आज आपको व्यापार में अक्समात धन लाभ मिलने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जिसके कारण आप धन भी काफी व्यय करेंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको आज उनके मन मुताबिक कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आज राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई प्रशंतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी, लेकिन आज जीवनसाथी से आपकी कुछ नोकझोंक हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए

Friday, August 19, 2022

Aaj Ka Panchang 19082022

🙏🏻 राधे राधे 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞
 🌤️  *दिनांक - 19 अगस्त 2022*
🌤️ *दिन - शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - वर्षा ऋतु* 
🌤️ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - अष्टमी रात्रि 10:59  तक तत्पश्चात नवमी*
🌤️ *नक्षत्र - कृत्तिका 20 अगस्त  रात्रि 01:53 तक तत्पश्चात रोहिणी*
🌤️ *योग - ध्रुव रात्रि 09:00 तक तत्पश्चात व्याघात*
🌤️  *राहुकाल - सुबह 11:06 से दोपहर 12:42 तक*
🌞 *सूर्योदय - 06:19*
🌦️ *सूर्यास्त - 19:04*
👉  *दिशाशूल - पश्चिम  दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - जन्माष्टमी (भागवत) (नाथद्वारा, द्वारका, मथुरा, डाकोर में श्री कृष्ण- जन्मोत्सव)*
🔥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
                 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *श्रीकृष्ण-जन्माष्टमीव्रत की कथा एवं विधि* 🌷
🙏 *भविष्यपुराण उत्तरपर्व अध्याय – २४*
👉🏻 *गतांक से आगे....*
🙏 *कुछ लोग चन्द्रमा के उदय हो जानेपर चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान कर हरि का ध्यान करते हैं, उन्हें निम्नलिखित मन्त्रों से हरि का ध्यान करना चाहिये –*
🌷 *अनघं वामनं शौरि वैकुण्ठ पुरुषोत्तमम |*
*वासुदेवं हृषीकेशं माधवं मधुसूदनम ||*
*वाराहं पुण्डरीकाक्षं नृसिंहं ब्राह्मणप्रियम |*
*दामोदरं पद्यनाभं केशवं गरुड़ध्वजम |*
 *गोविन्दमच्युतं कृष्णमनन्तमपराजितम |*
*अघोक्षजं जगद्विजं सर्गस्थित्यन्तकारणम |*
*अनादिनिधनं विष्णुं त्रैलोक्येश त्रिविक्रमम |*
*नारायण चतुर्बाहुं शंखचक्रगदाधरम |*
*पीताम्बरधरं नित्यं वनमालाविभूषितम |*
*श्रीवत्सांग जगत्सेतुं श्रीधरं श्रीपति हरिम || (उत्तरपर्व ५५/४६ – ५०)*
🙏 *इन मन्त्रों से भगवान् श्रीहरि का ध्यान करके ‘योगेश्वराय योगसम्भवाय योगपतये गोविन्दाय नमो नम:’ – इस मन्त्र से प्रतिमा को स्नान कराना चाहिये | अनन्तर ‘यज्ञेश्वराय यज्ञसम्भवाय यज्ञपतये गोविन्दाय नमो नम:’ – इस मंत्रसे अनुलोपन, अर्घ्य, धूप, दीप आदि अर्पण करें  | तदनंतर ‘विश्वाय विश्वेश्वराय विश्वसम्भवाय विश्वपतये गोविन्दाय नमो नम: |’ इस मन्त्र से नैवेद्य निवेदित करें  | दीप अर्पण करने का मन्त्र इसप्रकार हैं – धम्रेश्वराय धर्मपतये धर्मसम्भवाय गोविन्दाय नमो नम: |’*
🙏 *इसप्रकार वेदी के ऊपर रोहिणी-सहित चन्द्रमा, वसुदेव, देवकी, नन्द, यशोदा और बलदेवजी का पूजन करें , इससे सभी पापों से मुक्ति हो जाती हैं | चंद्रोदय के समय इस मन्त्र से चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान करें  –*
🌷 *क्षीरोदार्नवसम्भूत अत्रिनेत्रसमुद्भव |*
*गृहनार्घ्य शशाकेंदों रोहिण्या सहितो मम || (उत्तरपर्व ५५/५४)*
🙏 *आधी रात को गुड और घी से वसोर्धारा की आहुति देकर षष्ठीदेवी की पूजा करे | उसी क्षण नामकरण आदि संस्कार भी करने चाहिये | नवमी के दिन प्रात:काल मेरे ही समान भगवती का भी उत्सव करना चाहिये | इसके अनन्तर ब्राह्मणों को भोजन कराकर ‘कृष्णो में प्रीयताम’ कहकर यथाशक्ति दक्षिणा देनी चाहिये |*
🙏 *धर्मनंदन ! इसप्रकार जो मेरा भक्त पुरुष अथवा नारी देवी देवकी के इस महोत्सव को प्रतिवर्ष करता हैं, वह पुत्र, सन्तान, आरोग्य, धन-धान्य, सदगृह, दीर्घ आयुष्य और राज्य तथा सभी मनोरथों को प्राप्त करता हैं | जिस देशमें यह उत्सव किया जाता है, वहाँ जन्म-मरण, आवागमन की व्याधि, अवृष्टि तथा ईति-भीती आदि का कभी भय नहीं रहता | मेघ समयपर वर्षा करते हैं | पांडूपुत्र ! जिस घर में यह देवकी-व्रत किया जाता हैं, वहाँ अकालमृत्यु नहीं होती और न गर्भपात होता हैं तथा वैधव्य, दौर्भाग्य एवं कलह नहीं होता | जो एक बार भी इस व्रत को करता हैं, वह विष्णुलोक को प्राप्त होता है | इस व्रत के करनेवाले संसार के सभी सुखों को भोगकर अंत में विष्णुलोक में निवास करते हैं |*
🙏 *इति श्री भविष्यपुराण का उत्तरपर्व का चौवीसवाँ अध्याय समाप्त हुआ |*

       🌞 *~ वैदिक पंचाग ~* 🌞 

🌷 *व्यापार में वृद्धि हेतु* 🌷
👉🏻 *रविवार को गंगाजल लेकर उसमें निहारते हुए २१ बार गुरुमंत्र जपें, गुरुमंत्र नहीं लिया हो तो गायत्री मंत्र जपें | फिर इस जल को व्यापार-स्थल पर जमीन एवं सभी दीवारों पर छिडक दें | ऐसा लगातार ७ रविवार करें, व्यापार में वृद्धि होगी |*

       🌞 *~ वैदिक पंचाग ~* 🌞 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।
 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी।

यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। आपको पूरा सुख मिलता दिख रहा है और आप अपनी मेहनत से बहुत कुछ पा सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग किसी नए वाहन, मकान आदि की योजना बनाएंगे,जिससे परिवार में खुशियां आएंगी। यदि धन से जुड़ी कोई समस्या चल रही है,तो उसमें भी निजात मिलेगी। पिताजी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है,जो आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार धन मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका कोई पारिवारिक संपत्ति से संबंधित समस्या समझेगी और आपकी महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। आप किसी योजना को बनाकर उससे लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। आपके साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप जीवनसाथी को शापिंग पर लेकर जा सकते है,जो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को जूनियर से काम आसानी से निकलवा पाएंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे,जिन पर लगाम लगाने के चक्कर में आपका अपने जीवनसाथी से वाद विवाद भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप मीठी वाणी का प्रयोग करके काफी कुछ पा सकते हैं। आप अपनी योजनाओं को पूर्ण रूप से क्रियान्वित कर सकते हैं और इनसे आपको अपेक्षित लाभ भी मिलता दिख रहा है। काम अधिक होने के कारण आपको थकान का अनुभव होगा। यदि आपने पहले किसी से कुछ कर्जा लिया था,तो आपको उससे भी निजात मिलती दिख रही है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आप रचनात्मक कार्यों में व्यतीत करेंगे। आपके किसी प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य में आपका कोई मित्र विघ्न डाल सकता है,जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। संतान इधर-उधर के कामों में ध्यान लगाएगी,लेकिन पढ़ाई से उनका ध्यान हटेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका अपने आस-पड़ोस में कोई वाद-विवाद पनप सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। नौकरी कर रहे लोग किसी नए काम में भी हाथ आजमा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप अपनी योग्यता को दिखाकर लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों के रुके हुए काम पूरे होते दिख रहे हैं। आपको एक बजट बनाकर धन व्यय करना बेहतर रहेगा,तभी आप भविष्य के लिए धन कमाने में कामयाब रहेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रही अनबन समाप्त होगी और आप एक दूसरे के प्यार में डूबे रहेंगे। आप अपनी योग्यता से वह सब कुछ पा सकते हैं,जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी। कार्यक्षेत्र में विरोधी भी सक्रिय रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आपके हाथ काफी सारे काम एक साथ आने से आपकी व्याकाग्रता इतनी बढ़ सकती है कि आपको यह नहीं समझ आएगा कि किसे पहले करूं और किस बाद में। अधिकार आपके काम से प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपके शत्रु आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। यदि आपका कुछ पुराना कर्जा है,तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। संतान को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए पिताजी से बातचीत करनी होगी। धन से जुड़ी समस्या यदि कोई है,तो वह आज सुलझती दिख रही है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आप अपने धन की बचत को करने में सफल रहेंगे और भविष्य के लिए कुछ धन भी संचय कर सकते हैं। आपके कमाई के साथ-साथ खर्चे भी अधिकतर में होंगे,कुछ ऐसे खर्चे होंगे, जो आपको ना चाहते हुए मजबूरी में करने पड़ सकते हैं। रिश्तेदारों से आपका यदि कोई वाद-विवाद हो,तो आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातको को पदोन्नति प्राप्त होती दिख रही है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा व मनोरंजन के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में आप अपने अधिकारीयों से न उलझें यह आपके लिए उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका पद और ऊंचा हो सकता है। आप अपने सामाजिक दायरे को बढ़ाने में कुछ महत्वपूर्ण प्रयास करेंगे। योजना बनाकर काम करने से आपको सफलता मिलती दिख रही है व आपके जूनियर भी आपके साथ काम करके प्रसन्न रहेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित आपको किसी डील को फाइनल करने से पहले उसके जरूरी कागजातों को स्वाधीनता से जांचना होगा,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज के दिन आपकी इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आय के नए स्त्रोत भी आपको मिलते देख रहे हैं। व्यापार कर रहे लोगों को किसी पर भी भरोसा करने से बचना होगा। आपको धन कमाने का जो भी अवसर मिले,उसे हाथ से गंवाना नहीं है। किसी नए वाहन अथवा मकान की खरीदारी करना आपके लिए बेहतर रहेगा। माताजी से आपको कोई उपहार प्राप्त होता दिख रहा है। भाई व बहनों में चल रहा वाद विवाद समाप्त होगा और आप एक दूसरे की चिंता करेंगे,लेकिन परिवार में खटपट होने से आपका मन दुखी रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कारोबार कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं,जो उनके लिए लाभदायक रहेगी। अगर आपका कोई कानूनी मामला कोर्ट में चल रहा है,तो उसमें आपको अभी और इंतजार करना होगा,उसके बाद भी राहत मिलती दिख रही है। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखना,तो बेहतर रहेगा। आपको किसी पेट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यदि ऐसा हो,तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें और अपने खानपान में कुछ बदलाव करें।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आपके कुछ अनावश्यक खर्चे बढे़ंगे,जिनको लेकर आप चिंतित होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को अधिकारियों से लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं,लेकिन वर्क फ्रॉम होम में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है,जिसके साथ साथ उन्हें अपने एक्सरसाइज पर भी ध्यान देना होगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने व्यवहार से लोगों को प्रभावित करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को संयम बनाए रखना होगा,तभी उनके काम बन सकते हैं। सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों को नयी पहचान मिलेगी और लोकप्रियता बढ़ाने का मौका मिलेगा। यदि परिवार में सदस्य किसी कार्य को करने के लिए मना करें,तो कभी-कभी बड़ों की बात मानना अच्छा होता है। आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे,जिनके लिए आपको अपनी आंख कान दोनों खुले रखकर कार्य करना होगा।

Sunday, July 10, 2022

Aaj Ka Panchang 10072022

*❤️ ॐ मंगलाय नमः ❤️ वैदिक पंचांग प्राप्त करने के लिए  9431848786 पर अपना नाम, अपने शहर का नाम लिखकर WhatsApp करें, राधे राधे❤️🙏❤️* 

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  
 🌤️  *दिनांक - 10 जुलाई 2022*
🌤️ *दिन - रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 *
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - वर्षा ऋतु* 
🌤️ *मास -आषाढ़*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - एकादशी दोपहर 02:13 तक तत्पश्चात द्वादशी*
🌤️ *नक्षत्र - विशाखा सुबह 09:55 तक तत्पश्चात अनुराधा*
🌤️ *योग - शुभ रात्रि 12:45 तक तत्पश्चात शुक्ल*
🌤️  *राहुकाल - शाम 05:44 से शाम 07:24 तक* 
🌞 *सूर्योदय - 06:04*
🌦️ *सूर्यास्त - 19:23*
👉  *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - देवशयनी एकादशी, चतुर्मास व्रत आरंभ, पंढरपुर यात्रा*
🔥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l    राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
        🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞

🌷 *देवशयनी एकादशी* 🌷
➡️ *09 जुलाई 2022 शनिवार को शाम 04:40 से 10 जुलाई, रविवार को दोपहर 02:13 तक एकादशी है।*
💥 *विशेष - 10 जुलाई, रविवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें।*
🙏🏻 *देवशयनी एकादशी का व्रत महान पुण्यमय, स्वर्ग एवं मोक्ष प्रदान करनेवाले, सब पापों को हरनेवाला है ।*
         🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *सोमप्रदोष व्रत* 🌷
🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। सोमवार को प्रदोषकाल में त्रयोदशी तिथि हो तो उसे सोमप्रदोष कहा जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 11 जुलाई, सोमवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*
 👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*
🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*
🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*
🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी  की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन  ब्रह्मचर्य का पालन करें।*
 👉🏻 *ये उपाय करें*
*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी  को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी  की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*

📖 *
           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷🌻☘🌸🌹🌼🌺💐🙏🏻
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।
 
आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में आपको अकस्मात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे,लेकिन आप कुछ समय दूसरों के कार्यों को करने में भी व्यतीत करेंगे और दूसरों की मदद करने से आपके मन को सुकून मिलेगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपने कोई परिवर्तन किया,तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आपको उच्च अधिकारियों से उलझनों में पड़ने से बचना होगा। विद्यार्थी अपने सीनियर्स की मदद से किसी परीक्षा में जीत हासिल कर सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने परिजनों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे,जिसके कारण आप अपने कार्य की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे और आपके कुछ जरूरी कार्य भी आगे के लिए लटक सकते हैं,जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं,उन्हें अभी कुछ समय और भटकना होगा,तभी कोई काम मिल पाएगा। आपका कोई मित्र आपको धोखा दे सकता है,जिसके लिए आप परेशान रहेंगे। आपको रात्रि में लोगों की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को धीमी गति से चल रहे काम के कारण किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप किसी बहुमूल्य वस्तु व संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा के लिए परेशान रहेंगे व सायंकाल के समय आपको शीघ्रगामी  वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। जीवनसाथी की ओर से आपको सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। भाइयों के साथ यदि कोई अनबन चल रही थी,तो उसे भी आपको मिलजुलकर ही समाप्त करना बेहतर रहेगा। माताजी से आप किसी भी किए वादे को पूरा करेंगे,जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा से आपको प्रमोशन मिल सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। भावुकता में यदि आपने आज घर अथवा बाहर कहीं पर भी कोई निर्णय लिया,तो वह बाद में गलत साबित हो सकता है,जो लोग मांस मदिरा का सेवन करते हैं,वह आज उन्हें छोड़ने की भी कोशिश करेंगे,जिसमे उन्हे सफलता भी अवश्य प्राप्त होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। अक्समात बड़ी मात्रा में आपके धन हाथ लगने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा,लेकिन आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोग लोगों को सावधान रहना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
विदेशों में जो लोग लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान के प्रति आप अपने दायित्वों की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है,इसलिए आपको बाहर खाने पीने व तले हुए भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे। आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे,जिनमे आप सफल भी अवश्य होंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको प्रियजनों के दर्शनों का लाभ मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन आपका मन रचनात्मक कार्यों में खूब लगेगा। घर परिवार में लोगों के बीच चल रही कलह समाप्त होगी और आपको किसी परिजन के कहने पर निवेश भी करना पड़ सकता है,लेकिन आपको साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही किसी निर्णय को लेना होगा। परिवार का कोई सदस्य आपसे कुछ ऐसी बातें बोल सकता है,जिनको सुनकर आपका मन दुखी होगा। माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा,लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा,तभी आप अपने कामों को आसानी से कर पाएंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आपकी वाणी आपको कार्यक्षेत्र में मान सम्मान दिलाएगी,इसलिए आपको उसकी मधुरता को बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलती दिख रही है। आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उसमें लापरवाही की तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष को पर्याप्त मात्रा में धन लाभ हो सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,वह अपने साथी की बातों से नाराज हो सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा,क्योंकि आपके द्वारा किए गए कार्य के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा,जिसके बाद आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी,लेकिन आपको कार्यक्रम में किसी विपरीत परिस्थिति में भी अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना होगा,नहीं तो लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। सायंकाल के समय आपकी किसी प्रियजन से भेंट होगी। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है,जिसमें वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा लेना बेहतर रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके गृह उपयोगी वस्तुओं में बढ़ोतरी लेकर आएगा,जिनके लिए आप कुछ धन भी व्यय  करेंगे,लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी से रुपए पैसे का लेनदेन किया,तो उसमें आपका कुछ धन फंस सकता है। आपके ऊपर संतान के करियर को लेकर कुछ तनाव चल रहा था,तो वह समाप्त होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आपका यदि कोई विवाद चल रहा है,तो उसमें आपको जीत मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होंगी। पहले किए गए निवेश का आपको लाभ मिलेगा। सायंकाल के समय यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी,लेकिन वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। परिवार में आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे,जिसके बाद परिवार के सभी सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी विदेश में रह रहे परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि संतान को कहीं बाहर से नौकरी का ऑफर आएं,तो आपको उन्हे रोकना नहीं है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप किसी सम्पति की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो आपको उसके कागजातों को अच्छी तरह से जांचना होगा। परिवार के किसी सदस्य को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है,जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे। आपके खर्च आपका सिरदर्द बढ़ाकर रखेंगे,जिनके लिए आपको उन पर लगाम अवश्य लगानी होगी। सायंकाल के समय आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइस गिफ्ट मिल सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है,क्योंकि उनका अपने साथी के प्रति विश्वास और गहरा होगा। विद्यार्थियों को भी बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है,जिसके कारण आपका पढ़ाई में मन लगेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी नए व्यवसाय को लेकर माता-पिता से सलाह मशवरा करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सायंकाल के समय आपको किसी प्रियजन से कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो लोग किसी यातायात पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दे, तो उनके लिए बेहतर रहेगा

Sunday, June 12, 2022

Aaj Ka Panchang 12062022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~  वैदिक पंचांग
 🌤️  *दिनांक - 12 जून 2022*
🌤️ *दिन - रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ऋतु* 
🌤️ *मास - ज्येष्ठ*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - त्रयोदशी रात्रि 12:26 तक तत्पश्चात चतुर्दशी* 
🌤️ *नक्षत्र - विशाखा रात्रि 11:58 तक तत्पश्चात अनुराधा*
🌤️ *योग - शिव शाम 05:27 तक  तत्पश्चात सिध्द*
🌤️  *राहुकाल -   शाम 05:40 से शाम 07:21 तक*
🌞 *सूर्योदय - 05:57*
🌦️ *सूर्यास्त - 19:19*
👉  *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण -  प्रदोष व्रत, वटसावित्री व्रत (पूर्णिमांत, त्रिदिवसीय)*
🔥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
     🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞

🌷 *सद्गति के लिए* 🌷
🙏🏻 *जिस किसी के घर में किसी की मृत्यु हो, तो वो चाहे विदेश में रहते हो तो उसकी हड्डियां हरिद्वार भेज न पाएँ लेकिन, आंवले के रस में उसकी हड्डियां धो लें, और वहीं किसी नदी में डाल दे तो दुबारा उस मृतक आत्मा का जन्म नहीं होगा, उसकी सद्गति होगी, ऐसा पुराणों में लिखा है ।*
🙏🏻 *
         🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *खाँसी में तुरंत लाभ हेतु* 🌷
😫 *१) कच्ची हल्दी का रस पियें |(मात्र:बच्चों के लिए पाँव से आधा तथा बड़ों के लिए १ चम्मच)*
😫 *२) अदरक का छोटा – सा टुकड़ा चूसें |*
😫 *३) २ – ३ काली मिर्च चूसें अथवा काली मिर्च चबाकर गुनगुना पानी पियें |*
😫 *४) अत्यधिक खाँसी में एक-एक चम्मच अदरक व नागरबेल (पान के पत्ते) के गुनगुने रस में थोडा सा पुराना गुड या शहद मिलाकर पीना उत्तम हैं |*
🙏🏻*
         🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *कर्जे के भार से बचें* 🌷
👉🏻 *उबटन वाला स्नान* 👈🏻
1⃣ *१ गेहूँ*
2⃣ *२ चावल ( जो ज्वार खाते हों वो ज्वार और जो चावल खाते हों वो चावल ले सकते हैं )*
3⃣ *३ मूँग*
4⃣ *४ चना*
5⃣ *५ उड़द*
6⃣ *६ जौं*
7⃣ *७ तिल कर्जे के भार से छुड़ाने में बड़ा काम करेगा | सप्तधान उबटन का स्नान रोज करो | बहुत मदद मिलेगी .... गृह पीड़ा दूर होगी बहुत फायदा होगा |*
🙏🏻 *- )*
              🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷🌻

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आप मानसिक रूप से कुछ परेशान रहेंगे। कारोबार में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। घर से बाहर जाते समय आपको बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर जाना बेहतर रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य आपके लिए परेशानी बन सकते हैं,जिनको आपको पूरा अवश्य करना होगा। यदि घर परिवार में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो,तो भी आपको उसमें क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा,नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो वह भी समाप्त होगी
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मामला सुलझेगा। भाइयों के बीच कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, जिसमें आपको वाणी की मधुरता बनाए रखना बेहतर रहेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है जिससे उनका मन भी प्रसन्न रहेगा। खर्चों में वृद्धि अधिक होगी। आपका अपना कोई परिचित आपको समय पर मदद ना करने के कारण आप उससे परेशान रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किसी सरकारी योजना का भी आपको लाभ मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में यदि कोई रुकावटें आ रही थीं,तो वह समाप्त होगी। मित्रों का आपको आर्थिक सहयोग मिलेगा। कारोबार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा, लेकिन आपको अपने खान-पान की ओर विशेष ध्यान देना होगा व अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें,नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। राजनीति की दिशा में जो लोग प्रयास कर रहे हैं,उन्हें कुछ जनसभा करने का मौका मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। सायंकाल के समय आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। धार्मिक कार्य में आपका खूब मन लगेगा। दान पुण्य के कार्यों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आय के आपको कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। माता-पिता का आपको आर्थिक सहयोग मिलेगा,जिससे आपकी काफी सारी समस्याएं भी हल होंगी। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपके लिए कुछ मुश्किलें लेकर आएगा,क्योंकि आपकी अपने किसी अधिकारी से झड़प आपको भारी पड़ सकती है। कारोबार कर रहे लोगों के मन में कुछ नए विचार आएंगे,जिन्हें उन्हें तुरंत आगे बढ़ाना होगा तभी उनसे लाभ कमा पाएंगे। आपके सामने यदि कोई प्रस्ताव रखे,तो आपको उनसे सावधान रहना होगा। आपको अपनी निजी बातें किसी से भी शेयर नहीं करनी है,नहीं तो वह आपसे विश्वासघात कर सकता है। आप मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा होगी व आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। जो लोग सट्टेबाजी या लॉटरी में धन का निवेश करते हैं,उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है,लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि कोई समस्या हो,तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों के आज स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कोई भी कार्य शुरू करने से पहले काफी सोच विचार कर लें। जीवनसाथी से कोई मतभेद हो,तो उसमें आपको उनकी गलत बात को स्वीकार नहीं करना है,नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपनी आंख और कान दोनों खुले रखकर कार्य करना होगा। यदि कोई गलती हुई,तो उन्हें अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपका धार्मिक कार्य को करने में खूब मन लगेगा। समाज में आपका मान सम्मान और बढ़ेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी और आपको जन सभाएं भी करने का मौका मिलेगा। कारोबार कर रहे लोगों को सामान्य लाभ होगा,लेकिन वह अपने दैनिक खर्चो को आसानी से कर पाएंगे। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है,जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। संतान की ओर से आपको कोई प्रसन्नता दायक सूचना सुनने को मिल सकती हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में अत्यधिक मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है,लेकिन मित्रों के साथ आपका कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आपने धन उधार दिया तो वह आपके आपसे रिश्तो में दरार पैदा करा सकता है। नवविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपनी कुछ मानसिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे,जिसके कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
परिवार में आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आय के विभिन्न स्त्रोत प्राप्त होंगे जिनसे आप धन कमाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। यदि व्यापार संबंधी किसी की यात्रा पर जाएंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। प्रेम जीवनजी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को प्रपोज नहीं किया है,तो वह कर सकते हैं। कोई भी निर्णय आज आपको बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा। जो लोग नौकरी में कार्यरत है,उन्हे किसी दूसरे नौकरी का ऑफर आए,तो भी उन्हे अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके परिवार का माहौल उत्साह जैसा रहेगा,क्योंकि परिवार के किसी सदस्य द्वारा किसी ऐसे कार्य को किया जाएगा,जिससे आपका व आपके कुल का नाम रोशन होगा। कारोबार में सोच समझकर ही निवेश करें तो बेहतर रहेगा। आपको किसी भी स्थिति में वाणी की मधुरता को नहीं खोना है,नहीं तो आपके रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था,तो वह आपको वापस मिल सकता है। घर से निकलते समय आप यदि वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद लेकर जाएंगे,तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा।
 
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती दिलाने वाला रहेगा,क्योंकि आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर भी जा सकते हैं,जो लोग किसी नए कारोबार को शुरू करना चाहते हैं,तो उनके लिए आज दिन शुभ रहेगा। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में भी सभी सदस्य मिलजुल कर आपस में रहेंगे,जिनसे आपको प्रसन्नता होगी,लेकिन आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है।

दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9
 
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 
कैसा रहेगा यह वर्ष
घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

Saturday, June 11, 2022

Aaj Ka Panchang 11062022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
*🌞 ~ आज का हिन्दू पंचांग ~
*⛅दिनांक 11 जून 2022*
*⛅दिन - शनिवार*
*⛅विक्रम संवत - 2079*
*⛅शक संवत - 1944*
*⛅अयन - उत्तरायण*
*⛅ऋतु - ग्रीष्म*
*⛅मास - ज्येष्ठ*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅तिथि - एकादशी प्रातः 05:45 तक तत्पश्चात द्वादशी*
*⛅नक्षत्र - स्वाती रात्रि 02:05 तक तत्पश्चात विशाखा*
*⛅योग - परिघ रात्रि 08:47 तक तत्पश्चात शिव*
*⛅राहुकाल - सुबह 09:16 से 10:58 तक*
*⛅सूर्योदय - 05:54*
*⛅सूर्यास्त - 07:25*
*⛅दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
*⛅ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 04:30 से 05:12 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12.18 से 01:00 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण - निर्जला एकादशी*
*⛅ विशेष - एकादशी को चावल खाना वर्जित है ।*

*🌹निर्जला एकादशी 11 जून 2022🌹*

*🔹एकदाशी में क्या करें, क्या ना करें ?*

*🌹1. एकादशी को लकड़ी का दातुन तथा पेस्ट का उपयोग न करें, नींबू, जामुन या आम के पत्ते लेकर चबा लें और उँगली से कंठ शुद्ध कर लें । वृक्ष से पत्ता तोड़ना भी वर्जित है, अत: स्वयं गिरे हुए पत्ते का सेवन करे ।*

*🌹2. स्नानादि कर के गीता पाठ करें, विष्णु सहस्रनाम पाठ करें ।*

*🌹हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l*   

*🌹राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।।* *सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
*एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

*🌹3. `ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ इस द्वादश अक्षर मंत्र अथवा गुरुमंत्र का जाप करना चाहिए ।*

*🌹4. चोर, पाखण्डी और दुराचारी मनुष्य से बात नहीं करना चाहिए, यथा संभव मौन रहें ।*

*🌹5. एकदशी के दिन भूल कर भी चावल नहीं खाना चाहिए न ही किसी को खिलाएं । इस दिन फल आहार अथवा घर में निकाला हुआ फल का रस अथवा दूध या जल पर रहना लाभदायक है ।*

*🌹6. व्रत के ( दशमी, एकादशी और द्वादशी ) - इन तीन दिनों में काँसे के बर्तन, मांस, प्याज, लहसुन, मसूर, उड़द, चने, कोदो (एक प्रकार का धान), शाक, शहद, तेल और अत्यम्बुपान (अधिक जल का सेवन) - इनका सेवन न करें ।*

*🌹7. फलाहारी को गोभी, गाजर, शलजम, पालक, कुलफा का साग इत्यादि सेवन नहीं करना चाहिए ।* *आम, अंगूर, केला, बादाम, पिस्ता इत्यादि अमृत फलों का सेवन करना चाहिए ।*

*🌹8. जुआ, निद्रा, पान, परायी निन्दा, चुगली, चोरी, हिंसा, मैथुन, क्रोध तथा झूठ, कपटादि अन्य कुकर्मों से नितान्त दूर रहना चाहिए ।*

*🌹9. भूलवश किसी निन्दक से बात हो जाय तो इस दोष को दूर करने के लिए भगवान सूर्य के दर्शन तथा धूप-दीप से श्रीहरि की पूजा कर क्षमा माँग लेनी चाहिए ।*

*🌹10. एकादशी के दिन घर में झाडू नहीं लगायें, इससे चींटी आदि सूक्ष्म जीवों की मृत्यु का भय रहता है ।*

*🌹11. इस दिन बाल नहीं कटायें ।*

*🌹12. इस दिन यथाशक्ति अन्नदान करें किन्तु स्वयं किसीका दिया हुआ अन्न कदापि ग्रहण न करें ।* 

*🌹13. एकादशी की रात में भगवान विष्णु के आगे जागरण करना चाहिए (जागरण रात्र 1बजे तक) ।*

*🌹14. जो श्रीहरि के समीप जागरण करते समय रात में दीपक जलाता है, उसका पुण्य सौ कल्पों में भी नष्ट नहीं होता है ।*

*🔹 इस विधि से व्रत करनेवाला उत्तम फल को प्राप्त करता है ।*

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी। आपके मन में आज कुछ व्यर्थ की उलझने बनी रहेंगी, जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे, लेकिन माता जी से  आप अपने मन की कुछ समस्याओं को साझा कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से  आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो उसमें आपको विजय अवश्य प्राप्त होगी, लेकिन आपको अपनी वाणी और क्रोध दोनों पर नियंत्रण रखना होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा, लेकिन  आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में  सफलता मिलने से भी आपको लाभ होगा। किसी भी की भी कही सुनी बातों पर आज आपको भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो आप को कोई गुमराह कर सकता हैं। कछ मित्र भी आपके शत्रु बन सकते है। भाइयों से आपका कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि से  आपका मन प्रसन्न होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फायदायक  रहने वाला है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा, लेकिन आपका अपने जीवनसाथी से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है, जिसके बाद वह आपसे नाराज रहेंगी। कार्य क्षेत्र में आपको मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण कार्य करने में खूब मन लगेगा। आप धन का निवेश सोच विचार कर ही करें तो बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक समाचार मिल सकता है। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपके विरोधी आपका बुरा करने की सोचेंगे, लेकिन वे उसमें बिल्कुल भी सफल नहीं हो पाएंगे। जो लोग राजनीति की दिशा में कार्यरत है, उन्हें कोई नया पदभार भी सौंपा जा सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ आपको तालमेल बनाकर रखना होगा, तभी आपको लाभ होगा। आपको किसी मित्र की ओर से नई योजना का लाभ मिलेगा।  जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें महिला मित्र के सहयोग से आज धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया, तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा, इसलिए सावधान रहें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, क्योंकि आपको  किसी वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आपको अपनी मां की सेहत के प्रति भी सचेत रहना होगा, क्योंकि उन्हें कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है। परिवार में कोई कलह फिर से सिर उठा सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के रिटायरमेंट होने पर परिवार में पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। धन से जुड़े मामले आज सुलझेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा।  यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट था, तो उसमें आपको राहत मिलती दिख रही है। नौकरी से जुड़े जातकों को  किसी कार्य से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ेगा।  जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें  कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने परिवार के सदस्यों की याद सताएगी। आप अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा, नहीं तो उनका कोई साथी उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकता है। 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा, क्योंकि आपके चारों ओर का वातावरण भी सुखमय रहेगा। भाई बहनों से आप अपने मन की कुछ बातें भी शेयर करेंगे। व्यवसाय में आज आपको हर किसी पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में मनचाहे परिणाम मिलेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्य उनके लिए छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। जो लोग रोजगार के लिए इधर उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप अपने मित्रों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर निकल सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक का रहने वाला है। जो लोग प्रेम जीवन जी जी रहे हैं, वह आज अपने पार्टनर से मिलने जा सकते हैं और उन्हे शॉपिंग भी कराएंगे। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को  लाभ प्राप्त होता दिख रहा है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, लेकिन खर्चों में अधिकता होने के कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान को कोई शारीरिक समस्या हो सकती है। आपको किसी के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने काम की ओर ध्यान लगाएं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।  व्यवसाय में आपके कुछ लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ सकती हैं, जिसके कारण आपको लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को के लिए प्रमोशन की स्थिति बनी हुई है, इसलिए उन्हें  नौकरी में अपने कार्य को ध्यान लगाकर कार्य करना बेहतर रहेगा। विरोधी आपके ऊपर हावी रहेंगे, जिनसे आपको चतुर बुद्धि का प्रयोग करके बचने की पूरी कोशिश करनी होगी। परिवार में  किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए  विदेश यात्रा के योग बन रहे है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्चे आसानी से निकाल पाएंगे। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, क्योंकि यदि कोई कलह  है, तो वह  किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से समाप्त होगी।  आप यदि किसी की यात्रा पर जाना चाहते हैं तो थोड़ी सावधानी बरतें। आपको अपने किसी मित्र से धोखा मिल सकता है, इसलिए किसी पर भी भरोसा आंख मूंदकर ना करें। जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, उन्हें आज कुछ धन ही निवेश करना बेहतर रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आप कुछ नए नया करने की उधेड़बुन में व्यतीत करेंगे। दोस्तों के सहयोग से आपको किसी धन संबंधित योजना का पता चलेगा और उसका लाभ भी आपको मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में यदि आप प्रयास करते हैं, तो उसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। जो लोग अभी सिंगल हैं, उनके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है और उनकी शादी पक्की हो सकती है। आप जीवन साथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे और उनसे कुछ संतान के भविष्य से संबंधित योजनाओं पर बातचीत करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर परिवार में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है और परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप करियर को लेकर भाग दौड़ में लगे रहेंगे। आपको मन मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। संतान को यदि आप कुछ जिम्मेदारी सौंपेंगे, तो वे उन पर खरे उतरेंगे, जिससे आपको संतुष्टि होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपको कुछ नए कार्य भी करने को मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।
 
आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।

 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
 
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 
कैसा रहेगा यह वर्ष
किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी

Thursday, June 9, 2022

Aaj Ka Panchang 09062022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~*  🕉️
 🌤️  *दिनांक - 09 जून 2022*
🌤️ *दिन - गुरुवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ऋतु* 
🌤️ *मास - ज्येष्ठ*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - नवमी सुबह 08:21 तक तत्पश्चात दशमी* 
🌤️ *नक्षत्र - हस्त 10 जून प्रातः 04:26 तक तत्पश्चात चित्रा*
🌤️ *योग - व्यतिपात 10 जून रात्रि  01:50 तक  तत्पश्चात वरीयान*
🌤️  *राहुकाल - दोपहर 02:18 से शाम 03:59 तक*
🌞 *सूर्योदय - 05:57*
🌦️ *सूर्यास्त - 19:18*
👉  *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण -  गंगा दशहरा समाप्त*
🔥 *विशेष - नवमी 
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~*  🕉️

🌷 *महेश नवमी* 🌷
🙏🏻 *ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महेश नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 09 जून, गुरुवार को है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। इस अवसर पर हम आपको शिवपुराण में लिखे कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिन्हें करने से साधक की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। ये उपाय बहुत ही आसान है।*
➡ *भगवान शिव को कच्चे चावल चढ़ाने से धन लाभ होता है ।*
➡ *भगवान शिव को बेला के फूल चढ़ाने से सुंदर पत्नी मिलती है ।*
➡ *शिवलिंग का अभिषेक गाय के घी से करने से कमजोरी दूर होती है ।*
➡ *महादेव की पूजा हरसिंगार के फूलों से करें तो सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है ।*
➡ *कनेर के फूलों से भगवान शिव की पूजा करने से नए वस्त्र मिलते हैं ।*
➡ *महादेव को जूही के फूल चढ़ाने से  घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती ।*
➡ *धतूरे के फूल से पूजा करने पर महादेव सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं ।*
➡ *भगवान शिव को गेहूँ चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है ।*
➡ *शिवजी की पूजा चमेली के फूल से करने पर वाहन सुख मिलता है ।*
➡ *शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाने से जीवन में सभी सुख मिलते हैं ।*
             🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌷 *गंगा दशहरा* 🌷
➡ *09 जून 2022 गुरुवार को गंगा दशहरा समाप्त ।*
*भारतीय संस्कृति में गंगा का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म में भी गंगा का देव नदी कहा गया है यानी देवताओं की नदी। गंगा दशहरा के मौके पर हम आपको बता रहे हैं गंगा जल के कुछ आसान उपाय।*
  ➡ *अगर परिवार के लोगों में नहीं बनती तो रोज सुबह पूरे घर में गंगा जल छिड़के ।इससे घर की नेगेटिविटी कम होगी और शांति का माहौल बनेगा ।*
➡ *दक्षिणावर्ती शंख में गंगा जल भर कर उससे भगवान विष्णु का अभिषेक करें ।इससे भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होगी ।*
➡ *परिवार में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो पीपल के पेड़ पर रोज गंगा जल चढ़ाएं, क्योंकि पीपल में भगवान विष्णु का वास मना गया है ।*
➡ *दुकान में किसी ने तंत्र प्रयोग किया हो तो पूरी दुकान में गंगा जल छिड़के ।इससे उस जगह की नेगेटिविटी खत्म हो जाएगी और व्यवसाय चलने लगेगा ।*
           🕉️ *~ वैदिक पंचांग *
*

*🌹गंगा स्नान के लिए रोज हरिद्वार तो जा नही सकते, घर में ही गंगा स्नान का पुण्य मिलाने के लिए एक छोटा सा मन्त्र है ...*

*🌹ॐ ह्रीं गंगायै । ॐ ह्रीं स्वाहा ।।*

*🌹ये मन्त्र बोलते हुए स्नान करे तो गंगा स्नान का लाभ होगा । गंगा दशहरा के दिन इसका लाभ जरुर लें ....

*🔹बुद्धि विकसित करने के लिए 🔹*

*🔹बुद्धू से बुद्धू हो ये मंत्र जप करें तो बुद्धि विकसित होगी । अगर काले तिल और चावल मिलाकर १० माला आहुति देकर मंत्र करें तो ३ दिन में तो तुम्हारी क्या-क्या योग्यता विकसित होगी ।*

*वो मंत्र है – ॐ गं गणपतये नम: ।*

*१ माला रोज जप करें । ४० दिन के बाद उसके बुद्धि में परिवर्तन होके ही रहेगा । १ माला रोज करें विद्यार्थी परीक्षा में अच्छे मार्क लायेगा । व्यापारी निर्णय अच्छे करेगा, ऑफिसर निर्णय अच्छे करेगा । जो शरीर का सार तत्त्व है, वो ज्ञानतंत्र में मंत्र के प्रभाव से, इष्ट के प्रभाव से जागेगा, बुद्धि का विकास होगा ...*
🙏🏻🌷🍀🌹🌻🌸🌺💐🍁🙏🏻पंचक
पंचक का आरंभ- 18 जून 2022, शनिवार को 18.44 मिनट से
पंचक का समापन- 23 जून 2022, गुरुवार को 06.01 मिनट पर। 

एकादशी

ज्येष्ठ शुक्ल मास की एकादशी तिथि 10 जून 2022 को प्रात: 7 बजकर 25 मिनट पर आरंभ होगी. इस एकादशी तिथि का समापन 11 जून 2022 को शाम 5 बजकर 45 मिनट पर होगा. इस दिन निर्जला व्रत रखा जाता है.
 शुक्रवार, 24 जून 2022- योगिनी एकादशी

अमावस्या
आषाढ़ अमावस्या बुधवार 29 जून, 2022।

जून, रविवार- रवि प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 07:19 बजे से रात 09:20 बजे तक.
प्रदोष
26 जून, रविवार- रवि प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 07:23 बजे से रात 09:23 बजे तक

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है 9। आपके जन्मदिन की संख्या भी 9 है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।
 
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

 
शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके अनावश्यक खर्चों में वृद्धि लेकर आएगा। परिवार में कोई आपसी मतभेद हो सकता है,जिसे आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझाना बेहतर रहेगा। आपका कोई लंबे समय से अटका हुआ कार्य पूरा होगा,जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे और परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आप जीवनसाथी के साथ बैठकर संतान के भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श करेंगे। विद्यार्थियों को अपने करियर पर फोकस करना होगा,तभी वह आगे बढ़ पाएंगे। आपको किसी के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कामों की ओर ध्यान लगाएं। 

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम में लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा,तभी आप लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आपको आय के नए नए साधन प्राप्त होंगे। आपके मन में भी आज कुछ नए आइडिया आएंगे,जिन्हे आपको तुरंत आगे फॉरवर्ड करना होगा,तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। नौकरी से जुड़े जातक यदि किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं,तो उनकी वह इच्छा भी पूरी होगी। माता-पिता का सहयोग मिलने से आपकी काफी समस्याएं हल होंगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने भविष्य में किए गए निवेश का लाभ मिलेगा। दिन के शुरुआत से ही आपको एक के बाद एक अच्छी खबर सुनने को मिलती रहेगी। परिवार के किसी सदस्य को विदेश में नौकरी मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। माताजी को आज ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपके व्यक्तित्व की चमक देखकर शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। यदि भविष्य में पहले कभी धन का निवेश किया था,तो उससे आपको धन लाभ हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। धार्मिक कार्य में आपका खूब मन लगेगा,लेकिन जो लोग नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए सोच रहे हैं, उनके लिए दिन कुछ खास रहने वाला है। आपको वाणी की सौम्यता मान सम्मान दिलाएगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। यदि आपके मित्र आपको किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं,तो आपको उसमें निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो आपका धन डूब सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आप अपने घरेलू कामों को करने में इतना व्यस्त रहेंगे कि आप कार्यक्षेत्र की ओर ध्यान ही नहीं देंगे। साझेदारी में यदि किसी व्यवसाय को किया है,तो उसमें पार्टनर से आपको धोखा मिल सकता है। व्यापारी वर्ग को कहीं भी निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा,नहीं तो उनका धन डूब सकता है। प्रेमजीवन जी रहे लोग  अपने साथी के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं। यदि आप मकान और दुकान आदि का निर्माण करने की सोच रहे हैं,तो उसके लिए दिन बढ़िया रहेगा। यदि आपको कोई नेत्रों से संबंधित समस्या है,तो उसमें आपकी पीड़ा बढ़ सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा,क्योंकि आपको जीवनसाथी की ओर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप जिन प्रयासों को करेंगे,उनमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। कारोबार में उम्मीद से अधिक धन मिलने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में छोटे बच्चों के लिए आप कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा समाप्त होगी। यदि भाइयों के साथ कोई विरोध चल रहा है,तो आज आपको उसे समाप्त करना होगा,लेकिन पिताजी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपको परेशान होना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। यदि आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद हो,तो आपको उसे आपस में मिलकर ही निपटा लेना बेहतर रहेगा,नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे,तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। शैक्षणिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि और बढ़ेगी। आप जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके शत्रु आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच देंगे। जिसे आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके समाप्त करने में सफल रहेंगे। जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को करने की योजना बना रहे हैं,उन्हें पार्टनर पर बहुत सोच विचार कर भरोसा करना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज के दिन कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी,जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोग अपने जनसमर्थन से लोगों का दिल जीत जीतेंगे,जिससे उनके समर्थकों की संख्या में भी इजाफा होगा और आपको अपने विचार व्यक्त करने को भी मिलेगा,जिसे करने में बिल्कुल भी संकोच ना करें,नहीं तो आपका मन परेशान हो सकता है। व्यवसाय कर रहे लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी,तभी वह मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। पिताजी के सहयोग से आप अपने व्यापार में आ रही कुछ समस्याओं को भी समाप्त करने में सफल रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सामाजिक कार्य को करने में आपका मन लगेगा। यदि आपने अपने क्रोध को नियंत्रण में नहीं रखा,तो आपके शत्रु इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। यदि आप कहीं घूमने फिरने की तैयारी कर रहे हैं,तो उसमें जीवनसाथी को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे,लेकिन आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी काफी समस्याएं हल होंगी।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक कर रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों द्वारा कोई सरप्राइस गिफ्ट मिलने से परिवार का माहौल उत्साह जैसा रहेगा। यदि आप किसी नए कार्य को शुरू करेंगे,तो उसमें आप सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे,जो लोग अपने धन का निवेश करना चाहते हैं,वह शेयर बाजार अथवा लाटरी आदि में निवेश करें,तो बेहतर रहेगा। आपके आकर्षण व व्यक्तित्व से लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे और आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आपको कोई व्यापार संबंधित अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलने से आपको मन पसन्द कार्य सौंपा जाएगा। आय में वृद्धि होने से मन मुताबिक लाभ होगा,जिसके कारण आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से चल रही थी,तो वह समाप्त होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

Tuesday, May 31, 2022

Aaj Ka Panchang 31052022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~*
 🌤️  *दिनांक - 31 मई 2022*
🌤️ *दिन - मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ऋतु* 
🌤️ *मास - ज्येष्ठ*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - प्रतिपदा शाम 07:18 तक तत्पश्चात द्वितीया*
🌤️ *नक्षत्र - रोहिणी सुबह 10:01 तक तत्पश्चात मृगशिरा*
🌤️ *योग - धृति रात्रि 12:34 तक  तत्पश्चात शूल*
🌤️  *राहुकाल - शाम 03:56 से शाम 05:36 तक*
🌞 *सूर्योदय - 05:57*
🌦️ *सूर्यास्त - 19:15*
👉  *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - गंगा दशहरा, प्रारंभ चंद्र- दर्शन*
🔥 *विशेष -  प्रतिपदा 
          🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌷 *घर की शोभा बढ़ाने के लिए* 🌷
🏡 *१. किसी का बुरा न माने , किसी का बुरा ना सोचे..तो घर स्वर्ग हो जायेगा*
🏡 *२ .आव नही, आदर नही, नही नयनन मे नेह*
*तुलसी वा घर ना जायियो चाहे कंचन बरसे गेह*
*आप के घर मे कोई आये तो उस को आदर दीजिये आप के घर की शोभा बढेगी..*
🏡  *३. "हे प्रभु आनंद दाता" ये प्रार्थना रोज घर मे सब मिलकर गाओ तो घर स्वर्ग हो जाये..*
*कंठस्थ करो....घर के झगडे दूर होंगे
           🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌷 *अपाचन हो तो* 🌷
➡ *अपाचन बढ़ा तो अजवाईन, सोठ और काली मिर्च का मिश्रण करके वो पाउडर एक चुटकी ले तो पाचन ठीक होगा...सुबह ले ले और २/३ घंटे बाद भोजन करे...*

           🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌷 *गंगा स्नान का मंत्र* 🌷
➡️ *31 मई 2022 मंगलवार से गंगा दशहरा प्रारंभ।*
🙏🏻 *गंगा स्नान के लिए रोज हरिद्वार  तो जा नही सकते, घर में ही गंगा स्नान का पुण्य मिलने के लिए एक छोटा सा मन्त्र है ..*
🌷 *ॐ ह्रीं गंगायै ॐ ह्रीं स्वाहा*
🙏🏻 *ये मन्त्र बोलते हुए स्नान करें  तो गंगा स्नान का लाभ होता है | गंगा दशहरा के दिन इसका लाभ जरुर लें ....*


📖 *
          🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको प्रत्येक मामले में सावधानी बरतने के लिए होगा। यदि आपके आस पड़ोस में कोई बात विवाद की स्थिति उत्पन्न हो,तो आपको उसमें सावधान रहना होगा,नहीं तो वह आपके सिर पर आ सकती है और कार्यक्षेत्र में भी आप लोगों से अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे। विवाह योग्य जातकों को भी कुछ समय और इंतजार करना होगा,तभी उनके लिए बेहतर अवसर आ सकते हैं,जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं,उनके लिए आज दिन उत्तम रहेगा,लेकिन आप अपने परिवार के सदस्यों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे व परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आप अपने किसी नए दोस्त के प्रति आकर्षित होंगे व बिजनेस कर रहे लोगों को यदि कोई सलाह मशवरा करना पड़े,तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति से करें,तो उनके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में आज तकदीर आपका पूरा साथ देगी,क्योंकि व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप अपनी व अपने परिवार की सभी जिम्मेदारियों को समय से पूरा करते नजर आएंगे। यदि ससुराल पक्ष से कुछ रिश्तों में दरार चल रही थी,तो आपको उन्हें संभालना होगा। आपका कोई परिजन आपसे धन उधार मांग सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रहेगा। आपके परिवार का कोई सदस्य किसी ऐसे कार्य को अंजाम देगा,जिसके कारण आपको शर्मिंदा होना पड़ेगा। निजी संबंधों के मामले में आपके कुछ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है आज आपको परिवार में सदस्यों की जरूरतों के प्रति सावधान रहना होगा और उन्हे समय रहते पूरा भी अवश्य करना होगा। यदि आपने कुछ उम्मीदें सजोंकर रखी थी,तो उनमें से कुछ पूरी हो सकती हैं। आपको माता-पिता से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा,नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ समस्या से ग्रसित रहेगा। आपको अपने किसी भी फैसले को अपनी संतान के ऊपर नहीं टालना है। किसी भी अहम फैसले को लेते समय उनके मन की राय अवश्य लेनी चाहिए। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप किसी नए व्यवसाय को भी शुरू कर सकते हैं,जो आपके लिए दिन लाभदायक रहेगा।  आप युवा लोगों को प्रोत्साहित करने में सफल रहेंगे। यदि आपको कोई लेन-दन की समस्या लंबे समय से चल रही थी,तो वह सुलझ सकती है। युवाओं को रोजगार में कुछ बेहतर अवसर मिलेंगे।   

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों में एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। यदि आपने अपने साथी को परिवार के सदस्यों से अभी तक नहीं मिलवाया है,तो आप मिलवा सकते हैं। यदि आप किसी नई जरूरत के सामान की खरीदारी करेंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपका कोई कानून संबंधित विवाद आपके गले आकर पड़ सकता है,इसलिए आपको उसकी भी सुध बुध लेनी होगी। बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें करेंगे,जिन्हें आप पूरी करते नजर आएंगे और उसके बाद आपको खुशी होगी। यदि आपने  आलस्य किया,तो आप अपनी कुछ धन-संपत्ति की योजनाओं को भी गवां सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपनी किसी भी गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करना होगा,नहीं तो वह आपके रिश्तों को खराब कर सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है,जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं,उनके लिए दिन उत्तम रहेगा। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सताएगी,जिसके बाद आप उनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपको कामयाबी पाने के चक्कर में किसी के साथ गलत नहीं करना है,नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ेगा और आपको दूसरों को माफ करना भी सीखना होगा व फैसला लेते वक्त अपने दिल की अवश्य सुने।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने व्यवसाय की कुछ रुकी हुई योजनाओं को पूरा करेंगे,जिसके बाद आप हल्का व तनाव रहित महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नए अवसरों के लिए तैयार रहना होगा,नहीं तो वह एक साथ आपके सिर पर आ सकती हैं। नौकरी में कार्यरत लोग अपने अधिकारियों के मुंह से अपनी प्रशंसा सुनकर प्रसन्न होंगे। संतान आपको कोई उपहार लेकर आ सकती है। यदि पिता जी आपको आज किसी कार्य को करने को कहे,तो आप उसे समय रहते पूरा करना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे,जिसके कारण आप कार्यक्षेत्र में भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहेंगे व लोग आपकी बातों से प्रसन्न होकर आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे। प्रेम प्रसंगों के कारण आज आपका मूड कुछ खराब रहेगा,लेकिन फिर भी आप हर समस्या का समाधान निकालेंगे। आपके खर्चों में बढ़ोतरी अधिक होने के कारण आपका मासिक बजट बिगड सकता है,इसलिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी,नहीं तो आप अपने संचय को भी समाप्त कर देंगे। आपको कुछ ऐसे लोगों से बचकर रहना होगा,जो दिखावा करते हो यानी कि मुंह पर कुछ और पीठ पीछे कुछ, क्योंकि वह आपके लिए नुकसानदायक रहेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं आने देना है,नहीं तो आप किसी गलत काम में भी हाथ डाल सकते हैं। आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा,जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। भाई बंधुओं से चल रहा विरोध  समाप्त होगा। आप मित्रों के साथ किसी निवेश संबंधी योजना में धन लगाने की सोचेंगे,लेकिन आपको परिवार का कोई सदस्य भला बुरा भी बोल सकता है,जिसकी बात का आपको बुरा नहीं मानना है। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच कुछ तनातनी रहेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपके ऊपर कुछ असमंजस के बादल तो छाए रहेंगे,लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्चे आसानी से निकाल पाएंगे और अपने लिए कुछ धन भविष्य के लिए भी संचय करने में कामयाब रहेंगे। आपको खानपान के मामले में अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा,नहीं तो आपका पेट आदि खराब हो सकता है। यदि आपको कुछ पुरानी गंदी आदतें लगी हुई है,तो आपको उन्हे छोड़ना होगा। आपको अत्यधिक भावुकता में किसी भी निर्णय को लेने से बचना होगा,नहीं तो बाद में वह गलत साबित हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने अतीत में भविष्य की योजनाओं में ना डूब कर वर्तमान में निवेश करें,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों के हाथ कोई सुनहरा अवसर लग सकता है,क्योंकि उन्हें कोई बड़ा पद सौंपा जा सकता है। अध्यात्म के कार्यों के प्रति भी  आपका रुझान बढ़ेगा,जिसे देखकर परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप यदि अपनी नौकरी में बदलाव चाहते हैं,तो उसके लिए कुछ समय रुकना ही बेहतर रहेगा।  आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो किसी दुर्धाटना के होने का भय बना हुआ है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ संपर्क स्थापित करेंगे और उनका लाभ भी अवश्य उठाएंगे। आपको अपने अभिभावकों व वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलता दिख रहा है। यदि कार्यक्षेत्र में आपको कोई कमजोर व्यक्ति दिखे,तो आपको उसकी मदद करनी होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में यदि कोई कलह उत्पन्न हो,तो आपको उसमें ढील नहीं देनी है,नहीं तो वह लंबी खीच सकती है।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

 
शुभ वर्ष : 2031, 2040 2060,
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,
 
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।