Showing posts with label tithi. Show all posts
Showing posts with label tithi. Show all posts

Saturday, December 10, 2022

Vaidik Panchang 10122022

ॐ काकध्वजया विद्महे खड्ग हस्ताय धीमहि तन्नो मंदः प्रचोदयात
🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 10 दिसम्बर    2022*
🌤️ *दिन - शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास - पौष (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार मार्गशीर्ष)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - द्वितीया दोपहर 01:47 तक तृतीया*
🌤️ *नक्षत्र - आर्द्रा शाम 05:42 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*
🌤️ *योग -  शुक्ल 11 दिसम्बर प्रातः 04:26 तत्पश्चात ब्रह्म*
🌤️  *राहुकाल - सुबह 09:48 से सुबह 11:10 तक*
🌞 *सूर्योदय - 07:06*
🌦️ *सूर्यास्त - 17:56*
👉  *दिशाशूल - पूर्व  दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- 
🔥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*
💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*
💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*
                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

💥? *5 आयु-आरोग्यवर्धक चीजें एवं 5 आयुनाशक चीजें* 🌷
 👉🏻 5️⃣ *चीजों से आयुष्य और आरोग्य बढ़ता है*
➡ *1 संयम : पति – पत्नी हैं फिर भी अलग रहें, थोडा संयम से रहें |*
➡ *2 उपवास : १५ दिन में एक उपवास करें |*
➡ *3 सूर्यकिरणों का सेवन : रोज सुबह सिर को ढककर शरीर पर कम-से-कम वस्त्र धारण करके ८ मिनट सूर्य की ओर मुख व १० मिनट पीठ करके बैठे | सूर्य से आँखें न लडाये |*
➡ *4 प्राणायाम : प्रात:काल ३ से ५ बजे के बीच प्राणायाम करना विशेष लाभकारी है | यह समय प्राणायाम द्वारा प्राणशक्ति, मन:शक्ति, बुद्धिशक्ति विकसित करने हेतु बेजोड़ है |*
➡ *5 मंत्रजप :मंत्रजप से आयुष्य, आरोग्य बढ़ता है और भाग्य निखरता है |*
👉🏻 *इन 5️⃣ कारणों से आयुष्य नष्ट होता है*
1️⃣ *अति शरीरिक परिश्रम*
2️⃣ *भय*
3️⃣ *चिंता*
4️⃣ *कामविकार का अधिक भोग*     

🙏🏻 *
               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *मणिपुर केन्द्र कैसे विकसित करें* 🌷
🌞 *सूर्य को अर्घ्य देते समय नाभि में सूर्य का ध्यान कराने से मणिपुर केन्द्र ( ७ केन्द्रों का तीसरा केन्द्र) विकसित होगा। जीवनी शक्ति में लाभ होगा |* 
🙏🏻 *
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *सफ़ेद दाग का ईलाज* 🌷
👉🏻 *सबसे पहली बात विरुद्ध आहार छोड़ दो ( सब्जी-रोटी खाये और ऊपर से थोड़ी देर बाद दूध पी लिया, दूध पिया है फिर थोड़ी देर बाद कुछ खा लिया नमक मिर्च वाला ) ..... सफेद दाग हो वे .... एक मुट्ठी काले चने, 125 मिली पानी में डाल दे सुबह 8-9 बजे डाल दे.... उसमे 10 ग्राम त्रिफला चूर्ण डाल दे, 24 घंटे वो पड़ा रहे ...ढक के रह दे ... 24 घंटे बाद वो छाने जितना खा सके चबाकर के खाये.... सफ़ेद दाग जल्दी मिटेंगें और होमियोपैथीक दवा लें, सफ़ेद दाग होमियोपैथी से जल्दी मिटे है |*
🙏🏻 *- यदि आपका धन किसी के पास फंस गया है और वह उसे वापस नहीं कर रहा तो अमावस्या या पूर्णिमा तिथि को सुबह स्नान के बाद, एक ताम्बे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल मिर्च के 11 बीज डालकर उगते हुए सूर्यदेव को चढ़ाते हुए प्रार्थना करे की आपके पैसे जल्दी वापस मिल जाये। जल चढ़ाने के पहले उगते हुये सूर्य को देखते हुए इस मंत्र- “ऊँ आदित्याय नमः” का 108 बार जप जरूर करें। कुछ ही दिनों में जिसके पास आपका पैसा है वह स्वयं घर आकर पैसे वापस देगा।
📖 *
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻
पंचक

27 दिसंबर 2022 मंगलवार को प्रात: 03:31 से 31 दिसंबर 2022, शनिवार को प्रात: 11:47 बजे तक

एकादशी

19 दिसंबर 2022 सोमवार सफला एकादशी
प्रदोष

21 दिसंबर, बुधवार- बुध प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 05:29 बजे से रात 08:13 बजे तक


दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।
 
आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको इतना लाभ ना मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो आपके आपसी रिश्ता में भी दरार पैदा हो सकती है। जीवन साथी आपके रवैये को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। नौकरी के साथ साथ किसी पार्ट टाइम कार्य की योजना बना रहे हैं, तो आपकी इच्छा भी आज पूरी होगी। आपको अपने कुछ कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखना होगा, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपके साथ कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा और नौकरी में अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। कारोबार की योजना बना रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सामाजिक कार्य में आप पूरी रुचि दिखाएंगे और कुछ कार्य को लेकर आप कुछ प्रदर्शन भी कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपको किसी कार्य में जोखिम उठाने से बचना होगा। आपको अपने पुराने सगे संबंधियों का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहेगा, जिसके कारण आप अपने कुछ कामों को कल पर टाल सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कुछ फालतू खर्च पर रोक लगानी होगी, नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आपकी अपने कुछ पुराने सगे संबंधियों से मुलाकात होग

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपका कोई बड़ा व लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से प्रसन्नता बनी रहेगी और आपको लिए परिवार के सदस्य किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपको व्यवसाय संबंधित किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई सूचना सुनने को मिल सकती है, जो आपके प्रसन्नता का कारण बनेगी। जल्दबाजी में यदि आपने कोई डिसीजन लिया, तो उसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी से हंसी मजाक में ना पड़े, नहीं तो समस्या आ सकती है। आपके आज लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बेकार के कामों पर ध्यान नहीं देना है और अपने काम से मतलब रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कुछ पुरानी गलतियां अधिकारियों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको डांट खानी पड़ सकती है। आपको अपने कुछ फालतू खर्चे पर रोक लगानी होगी, नहीं तो आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपको जल्दबाजी में किसी कार्य को करने से बचना होगा।  कार्यक्षेत्र में आप अपना काम दूसरे पर ना टालें, नहीं तो कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है, जिसका खामियाजा आप को भुगतना पड़ेगा। व्यापार कर रहे लोगों की डूबी हुई रकम उनको प्राप्त हो सकती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको किसी योजना को आज अपने मित्रो से पूछ कर करनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसन्नतादायक सूचना मिल सकती है। आपका कोई मित्र आज आपके घर दावत पर आ सकता है, जिससे आपका कुछ धन खर्च भी बढ़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन निवेश कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। जो लोग शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में अपने धन का निवेश करते हैं, उन्हें अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा और बिजनेस कर रहे लोगों को एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है। कारोबार कर रहे लोगों आज अच्छा धन कमा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आज आपका खूब मन लगेगा, क्योंकि आपकी साख चारों ओर फैलेगी। माता पिता से आपको किसी बात पर उलझने से बचना होगा, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है और आप अपने किसी काम को लेकर परेशान रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। आप अपने घर किसी पूजा पाठ व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको परिवार में मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपको कोई चोट आदि आने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपने किसी परिजन से अपने मन की बात पर विचार विमर्श कर सकते हैं, जो आपकी पूरी मदद करेंगे। संतान को घर से दूर नौकरी मिलने से आपको उन्हे जाने से रोकना नहीं है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको अपनी नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी होने नहीं देना है, नहीं तो आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से भी अभद्र व्यवहार कर सकते हैं। आपके स्वाभिमान को आज किसी बात पर  ठेस पहुंच सकती है, जिससे आप कुछ निराश रहेंगे। किसी बाहरी व्यक्ति से कहासुनी न करें। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से घेरे हुए हैं, तो आज वह फिर से उसके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। यदि किसी सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आज उन्हें किसी परीक्षा को देने का मौका मिलेगा। आपको किसी संपत्ति संबंधित विवाद में जीत मिल सकती हैं, जिससे आपके संपत्ति में भी इजाफा होगी। आपका पुराने झगड़े व झंझटों से मुक्ति मिलेगी। राजनीति कार्यों में आपको सम्मिलित होने का आपको मौका मिलेगा। आप यदि किसी पार्टनर से कोई सलाह मशवरा करेंगे, तो उनकी सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी संपत्ति की प्राप्ति से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। भाग्य में उन्नति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई शारीरिक कष्ट आपकी समस्या का कारण बनेगा। आपको भ्रम की स्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आप लंबे समय बाद पुराने मित्र से मिलेंगे लेकिन पुराने वाद-विवाद को दोबारा पनपने न दें। 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अनुकूल लाभ दिलाने वाला रहेगा। फिर भी आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। आप बच्चों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आप जीवनसाथी के साथ कुछ सुकून भरे पल व्यतीत करेंगे। आपको किसी बाहरी व्यक्ति से बहस बाजी में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारों में वृद्धि होने से  उनके ऊपर काम का बहुत अधिक आ सकता है, जिसके बाद वह थोड़ा परेशान रहेंगे

Wednesday, August 31, 2022

Aaj Ka Panchang 31082022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞
 🌤️  *दिनांक - 31 अगस्त 2022*
🌤️ *दिन - बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - भाद्रपद*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - चतुर्थी शाम 03:22 तक तत्पश्चात पंचमी*
🌤️ *नक्षत्र - चित्रा रात्रि 12:12 तक तत्पश्चात स्वाती*
🌤️ *योग - शुक्ल रात्रि 10:48 तक तत्पश्चात ब्रह्म*
🌤️  *राहुकाल - दोपहर 12:39 से दोपहर 02:13 तक*
🌞 *सूर्योदय - 06:23*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:54*
👉  *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - विनायक चतुर्थी, गणेश चतुर्थी, चंद्र- दर्शन निषिद्ध (चंद्रास्त : रात्रि 9:34), गणेश महोत्सव प्रारंभ, संवत्सरी पर्व- चतुर्थी पक्ष (जैन)*
🔥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               
  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *गणेश चतुर्थी* 🌷
🙏🏻 *गणेशजी का जन्म भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को मध्याह्न में हुआ था। उस समय सोमवार का दिन, स्वाति नक्षत्र, सिंह लग्न और अभिजीत  मुहूर्त था। गणेशजी के जन्म के समय सभी शुभग्रह कुंडली में पंचग्रही योग बनाए हुए थे।*
👉🏻 *इस वर्ष यह त्यौहार 31 अगस्त 2022 बुधवार को मनाया जाएगा।*
➡ *वैसे तो भविष्य पुराण में सुमन्तु मुनि का कथन है*
*“न तिथिर्न च नक्षत्रं नोपवासो विधीयते । यथेष्टं चेष्टतः सिद्धिः सदा भवति कामिका।।”*
🙏🏻 *“भगवान गणेशजी की आराधना में किसी तिथि, नक्षत्र या उपवासादि की अपेक्षा नहीं होती। जिस किसी भी दिन श्रद्धा-भक्तिपूर्वक भगवान गणेशजी की पूजा की जाय तो वह अभीष्ट फलों को देनेवाली होती है।” फिर भी गणेशजी के जन्मदिन पर की जानेवाली उनकी पूजा का विशेष महत्व है। तभी तो भविष्यपुराण में ही सुमन्तु मुनि फिर से कहते हैं की*
*“शुक्लपक्षे चतुर्थ्यां तु विधिनानेन पूजयेत्। तस्य सिध्यति निर्विघ्नं सर्वकर्म न संशयः ।।*
*एकदन्ते जगन्नाथे गणेशे तुष्टिमागते। पितृदेवमनुष्याद्याः सर्वे तुष्यन्ति भारत ।।”*
🙏🏻  *“शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को उपवास कर जो भगवान गणेशजी का पूजन करता है, उसके सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं और सभी अनिष्ट दूर हो जाते हैं। श्रीगणेशजी के अनुकूल होने से  सभी जगत अनुकूल हो जाता है। जिस पर एकदन्त भगवान गणपति संतुष्ट होते हैं, उसपर देवता, पितर, मनुष्य आदि सभी प्रसन्न रहते हैं।”*
➡ *अग्निपुराण के अनुसार भाद्रपद के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को व्रत करनेवाला शिवलोक को प्राप्त करता है |*
➡ *भविष्यपुराण, ब्राह्मपर्व के अनुसार*
*मासि भाद्रपदे शुक्ला शिवा लोकेषु पूजिता । ।*
*तस्यां स्नानं तथा दानमुपवासो जपस्तथा । क्रियमाणं शतगुणं प्रसादाद्दन्तिनो नृप । ।* 
*गुडलवणघृतानां तु दानं शुभकरं स्मृतम् । गुडापूपैस्तथा वीर पुण्यं ब्राह्मणभोजनम् । ।*
*यास्तस्यां नरशार्दूल पूजयन्ति सदा स्त्रियः । गुडलवणपूपैश्च श्वश्रूं श्वसुरमेव च । ।*
*ताः सर्वाः सुभगाः स्युर्वे१ विघ्रेशस्यानुमोदनात् । कन्यका तु विशेषेण विधिनानेन पूजयेत् । ।*

🙏🏻 *भाद्रपद मास की शुक्ल चतुर्थी का नाम ‘शिवा’ है, इस दिन जो स्नान, दान उपवास, जप आदि सत्कर्म किया जाता है, वह गणपति के प्रसाद से सौ गुना हो जाता है | इस चतुर्थी को गुड़, लवण और घृत का दान करना चाहिये, यह शुभ माना गया है और गुड़ के अपूपों (मालपुआ) से ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिये तथा उनकी पूजा करनी चाहिये | इस दिन जो स्त्री अपने सास और ससुर को गुड़ के पुए तथा नमकीन पुए खिलाती है वह गणपति के अनुग्रह से सौभाग्यवती होती है | पति की कामना करनेवाली कन्या विशेषरूप से इस चतुर्थी का व्रत करे और गणेशजी की पूजा करें |*
➡ *गरुड़पुराण के अनुसार “सोमवारे चतुर्थ्यां च समुपोष्यार्चयेद्गणम्। जपञ्जुह्वत्स्मरन्विद्या स्वर्गं निर्वाणतां व्रजेत् ॥” सोमवार, चतुर्थी तिथिको उपवास रखकर व्रती को विधि – विधान से गणपतिदेव की पूजा कर उनका जप, हवन और स्मरण करना चाहिये | इस व्रत को करने से उसे विद्या, स्वर्ग तथा मोक्ष प्राप्त होता है |*
➡ *शिवपुराण के अनुसार “वर्षभोगप्रदा ज्ञेया कृता वै सिंहभाद्रके” जब सूर्य सिंह राशिपर स्थित हो, उस समय भाद्रपदमास की चतुर्थी को की हुई गणेशजी की पूजा एक वर्ष तक मनोवांछित भोग प्रदान करती है*
➡ *अग्निपुराण अध्याय 301 के अनुसार*
*पूजयेत्तं चतुर्थ्याञ्च विशेषेनाथ नित्यशः ।।*
*श्वेतार्कमूलेन कृतं सर्व्वाप्तिः स्यात्तिलैर्घृतैः ।*
*तण्डुलैर्दधिमध्वाज्यैः सौभाग्यं वश्यता भवेत् ।।*
🙏🏻 *गणेशजी की नित्य पूजा करें, किंतु चतुर्थी को विशेष रूप से पूजा का आयोजन करें। सफ़ेद आक की जड़ से उनकी प्रतिमा बनाकर पूजा करें। उनके लिए तिल की आहुति देने पर सम्पूर्ण मनोरथों की प्राप्ति होती है। यदि दही, मधु और घी से मिले हुए चावल से आहुति दी जाय तो सौभाग्य की सिद्धि एवंय शिवत्व की प्राप्ति होती है।*
🙏🏻 *गणेश जी को मोदक (लड्डू), दूर्वा घास तथा लाल रंग के पुष्प अति प्रिय हैं । गणेशजी अथर्वशीर्ष में कहा गया है "यो दूर्वांकुरैंर्यजति स वैश्रवणोपमो भवति" अर्थात जो दूर्वांकुर के द्वारा भगवान गणपति का पूजन करता है वह कुबेर के समान हो जाता है। "यो मोदकसहस्रेण यजति स वाञ्छित फलमवाप्रोति" अर्थात जो सहस्र (हजार) लड्डुओं (मोदकों) द्वारा पूजन  करता है, वह वांछित फल को प्राप्त करता है।*
🙏🏻 *गणेश चतुर्थी पर गणेशजी को 21 लड्डू, 21 दूर्वा तथा 21 लाल पुष्प (अगर संभव हो तो गुड़हल) अर्पित करें।*

         🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।

इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,
 
शुभ वर्ष : 2031, 2040 2060,
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,
 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,
 
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है।

आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके खर्चों में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। पिताजी से आप आज किसी बात पर नाराज रहेंगे। यदि आपने कोई नया बिजनेस शुरू किया है, तो उसमें किसी को पार्टनर बनाने से बचना होगा, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। पिताजी से चल रही अनबन को आप माफी मांग कर समाप्त करेंगे। आज आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आप परोपकार के कार्य में लगाएंगे। दूसरों की मदद करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो वह निवेश बेकार जाएगा। आपको अत्यधिक थकान के कारण शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं, इसमें आप डॉक्टरी परामर्श लें, तो बेहतर रहेगा। पिताजी आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे और आपके लिए कोई सरप्राइज भी लेकर आ सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार ही लाभ मिलेगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं को लागू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक काम होने के बावजूद भी आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आप किसी व्यक्ति के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने की जगह अपने काम पर ध्यान लगाएं। आप किसी वाहन की खरीदारी करने पर भी सोच विचार कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक व्यवसाय में चल रही कमी को दूर करने के लिए परिवार के सदस्य पूरा साथ देंगे। रिश्तो में आई दरार समाप्त करने में सफल रहेंगे। परिवार में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। पार्टी में आपको तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा। संतान के करियर की आपको कुछ चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप उनके गुरुजनों से भी बातचीत करेंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। आपको रुका हुआ धन प्राप्त होने से मन फिर भी पहले से थोड़ा ठीक रहेगा। आप धार्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय बिताएंगे। यदि आप किसी जमीन, दुकान, मकान आदि को बेचने का प्लान बना रहे हैं, तो उसमें भी आप सफल अवश्य होंगे। आपको किसी करीबी मित्र अथवा रिश्तेदार से अपने मन की किसी बात को शेयर नहीं करना है, नहीं तो वह बाद में मजाक बना सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने कार्य क्षेत्र में आ रही समस्याओं के लिए वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं, जिसके बाद आपको उनका समाधान भी अवश्य मिलेगा। यदि आपके मन में किसी काम के प्रति कोई दुविधा चल रही है, तो उस काम को बिल्कुल ना करें। यदि आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़े, तो उसमें भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा, तभी आप इस स्थिति से बाहर निकल पाएंगे। विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारियों में कड़ी मेहनत करेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी संतान की जिम्मेदारियों का पूरा ध्यान रखेंगे और उन्हें समय रहते पूरा भी करेंगे, जिससे उनकी नजरों में आपकी इज्जत और बढ़ेगी। आपके कुछ कार्य अटके हुए हैं। व्यापार धीमी गति से चल रहा है, तो आपको उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी। आज घूमने फिरने के दौरान आपको किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की साख चारों ओर फैलेगी, जिसका उनको लाभ अवश्य मिलेगा। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप कार्यक्षेत्र में पूरी लगन व मेहनत से काम करेंगे, जिससे आपको कामयाबी मिलेगी। आप अपने घर की साफ सफाई अथवा रखरखाव की कुछ चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करें, तो बेहतर रहेगा। अपने कुछ काम आप कल पर भी टाल सकते हैं। आपको फिलहाल अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान देना होगा, तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। परिवार में आपको वरिष्ठ सदस्यों से किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का आप प्लान बना सकते हैं। यदि आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसमें अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से लटका हुआ है, तो वह आज पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में हाथ आजमा रहे लोगों को किसी नए मुकाम पर पहुंचने का मौका मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा।  दिन आपके लिए काफी मामलों में अच्छा रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से कोर्ट में चल रहा है, उसमें आप धैर्य बनाए रखें। कोई करीबी मित्र व रिश्तेदार आज आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के सदस्य भी एक दूसरों के साथ मिलकर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी सहकर्मी के सहयोग से अपनी नकारात्मक छवि को ठीक करने की कोशिश करनी होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। घर व बाहर चल रही समस्याओं से यदि परेशान है तो उनसे बाहर निकलने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप कामयाब अवश्य होंगे। विद्यार्थियों को आज कोई प्रसन्नता दायक समाचार सुनने को मिल सकता है। आपको अपने पिता व किसी वरिष्ठ सदस्य की इच्छा के लिए कुछ धन खर्च करना पड़ेगा। आपके लंबे समय से अटके हुए काम आप की कोशिशों के बाद पूरे होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। माता पिता के आशीर्वाद से आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आप अपने कार्य को समय पर पूरा करेंगे, जिससे आपकी तरक्की भी हो सकती है। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। यदि परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लिया जाए, तो उसमें अनुभवी व्यक्तियों व वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें

Tuesday, August 23, 2022

Aaj Ka Panchang 25022022

🙏🏻🙏🏻
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक - 25 फरवरी 2022*
⛅ *दिन -  शुक्रवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत ऋतु* 
⛅ *मास - फाल्गुन 
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि -  नवमी दोपहर 12:57 तक तत्पश्चात दशमी*
⛅ *नक्षत्र - जेष्ठा दोपहर 12:07 तक तत्पश्चात मूल*
⛅ *योग - वज्र रात्रि 12:00 तक तत्पश्चात सिद्धि*
⛅  *राहुकाल - सुबह 11:25 से दोपहर 12:52 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:03*
⛅ *सूर्यास्त - 18:40*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - समर्थ रामदासजी नवमी*
💥 *विशेष - नवमी 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *लक्ष्मी माँ की प्रसन्नता पाने हेतु* 🌷
👉🏻 *समुद्र किनारे कभी जाएँ तो दिया जला कर दिखा दें ...समुद्र की बेटी है लक्ष्मी ... समुद्र से प्रगटी हैं ...समुद्र मंथन के समय.... अगर दिया दिखा कर " ॐ वं वरुणाय नमः " जपें और थोड़ा गुरु मंत्र जपें मन में तो वरुण भगवान भी राजी होंगे और लक्ष्मी माँ भी प्रसन्न होंगी ।*
*
                🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

 🌷 *तुलसी को पानी अर्पण से पुण्य* 🌷
🌿 *अपने घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए उसकी हवा से भी बहुत लाभ होते हैं और तुलसी को एक ग्लास पानी अर्पण करने से सवा मासा सुवर्ण दान का फल मिलता है ।*

                 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

                 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻

पंचक
  मार्च 2022 
पंचक का आरंभ- 28 मार्च 2022, सोमवार को 23.56 पीएम से 
पंचक का समापन- 2 अप्रैल 2022, शनिवार को 29.24 मिनट पर।

एकादशी
         रविवार, 26 फरवरी 2022- विजया एकादशी
सोमवार, 14 मार्च 2022- आमलकी एकादशी
सोमवार, 28 मार्च 2022- पापमोचनी एकादशी

प्रदोष
     28 फरवरी, दिन: सोमवार, सोम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:20 बजे से रात 08:49 बजे तक.
15 मार्च, दिन: मंगलवार, भौम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:29 बजे से रात 08:53 बजे तक.
29 मार्च, दिन: मंगलवार, भौम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:37 बजे से रात 08:57 बजे तक.

पूर्णिमा
    16 फरवरी, दिन: बुधवार: माघ पूर्णिमा

17 मार्च, दिन: गुरुवार: फाल्गुन पूर्णिमा

अमावस्या
फाल्गुन अमावस्या बुधवार 2 मार्च, 2022।

दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आज आपको दांपत्य जीवन का भरपूर सहयोग मिलेगा, क्योंकि आज आप दोनों के बीच बातचीत बहुत अच्छी रहेगी और आप अपनी सभी समस्याओं को मिलकर आसानी से हल कर पाएंगे, लेकिन छोटे व्यापारियों को धन का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वह किसी गलत लेनदेन में फंस सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने उधर उच्च अधिकारियों की कृपा से पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना मिली सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने किसी प्रियजन से अपनी संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को भी साझा करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है, क्योंकि आज आपको व्यापार में छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिन्हें पहचान कर उन पर अमल करेंगे और आपको धन लाभ होगा, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपनी व अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने किसी पूर्व में की गई गलती के कारण परिवार के किसी सदस्य से माफी मांगनी पड़ सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं, जहां आपको अपने मन की बात किसी से भी साझा करने से बचना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपके व्यवसायिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। आज आपके निजी सुखों में कुछ व्यावधान आ सकते हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे और आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। परिवार का माहौल आज शांतिपूर्ण रहेगा, क्योंकि परिवार के सदस्यों का तालमेल आपस में नहीं बैठेगा, जिसके कारण वरिष्ठ सदस्य भी निराश होंगे। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से परेशानी भरा रहने वाला है, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आप योग और व्यायाम से भी उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे। आज आपको अपने साले को धन उधार देने से बचना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई खटपट हो सकती है, जो थोड़ी लंबी खिंच सकती है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों के लिए प्रयासरत रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही मानेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्च रहेगा, इसलिए आज आपको अपने बेफिजूल के खर्चों पर लगाम लगानी होगी, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे, नहीं तो आपके धन कोष में कमी आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आपको व्यापार की किसी भी डील को अपने किसी भी परिजन से सलाह लेकर फाइनल नहीं करना है, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदयक रहेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को भी आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आप सायंकाल के समय आप अपनी माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर अपने शत्रु को भी मात देंगे, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। आज आपकी बुद्धि आपको चारों ओर से मान सम्मान दिलवाएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शासन सत्ता का भी आज आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आज आपका अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण थोड़ा मन दुखी रहेगा, लेकिन सायंकाल के समय उसमें भी सुधार होगा। आज यदि आपका अपनी माताजी से कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई उनका मनपसंद कार्य मिल सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे, लेकिन उन्हें अपने जूनियर से बुरा व्यवहार करने से बचना होगा, नहीं तो उनके सीनियर्स से उन्हें डांट खानी पड़ सकती है। आज यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला लंबे समय से लंबित पड़ा था, तो उसमें भी आज आपको विजय प्राप्त हो सकती है। आज आप अपने किसी परिजन से समय पर मदद न मिलने के कारण निराश रहेंगे, लेकिन फिर भी आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों की वेतन पदोन्नति हो सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे व उन्हें उनके परिवार के सदस्यों द्वारा भी उनके लिए किसी सरप्राइस पार्टी का आयोजन किया जा सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ अपने पुराने गिले-शिकवे दूर करेंगे। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में आशातीत सफलता मिलने की पूरी संभावना है, जिन लोगों ने साझेदारी में किसी व्यापार को चलाया हुआ है, उन्हें अपने पार्टनर को समझना होगा, नहीं तो वह उनके लिए बाद में नुकसानदायक रहेंगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी संपत्ति प्राप्ति का दिन रहेगा, जो लोग किसी मकान, दुकान, फ्लैट, प्लॉट आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उनका वह सौदा फाइनल हो सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न होंगे और उनकी मन मुताबिक इच्छा पूरी होगी। नवविवाहित जातकों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपनी माता जी के द्वारा सौपे  किसी कार्य को समय पर पूरा करके देंगे। यदि आज आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो उसमें अपने पिताजी से आशीर्वाद लेकर करें, तो वह आपको सफलता अवश्य देगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको उसमें ध्यान देना होगा कि अपनी आय को ध्यान में रख कर ही व्यय करें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज यदि आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी, तो उसमें आज सुधार हो सकता है, जिसके कारण आपका मन भी प्रसन्न रहेगा और आप अपने कार्यों की ओर भी ध्यान देंगे, जो लोग किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो  आज वह आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आज आपको नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने परिवार के लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज आपका अपने किसी परिजन से कोई वाद-विवाद पनप सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप अपनी संतान की शिक्षा को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं, जिसके लिए आप उनके गुरुजनों अथवा परिवार के वरिष्ठ सदस्य से भी बातचीत कर सकते हैं, जो लोग विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके भी आज कुछ बेहतर अवसर मिल सकता है। आज आपको व्यापार में अक्समात धन लाभ मिलने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जिसके कारण आप धन भी काफी व्यय करेंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको आज उनके मन मुताबिक कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आज राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई प्रशंतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी, लेकिन आज जीवनसाथी से आपकी कुछ नोकझोंक हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए

Friday, August 19, 2022

Aaj Ka Panchang 19082022

🙏🏻 राधे राधे 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞
 🌤️  *दिनांक - 19 अगस्त 2022*
🌤️ *दिन - शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - वर्षा ऋतु* 
🌤️ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - अष्टमी रात्रि 10:59  तक तत्पश्चात नवमी*
🌤️ *नक्षत्र - कृत्तिका 20 अगस्त  रात्रि 01:53 तक तत्पश्चात रोहिणी*
🌤️ *योग - ध्रुव रात्रि 09:00 तक तत्पश्चात व्याघात*
🌤️  *राहुकाल - सुबह 11:06 से दोपहर 12:42 तक*
🌞 *सूर्योदय - 06:19*
🌦️ *सूर्यास्त - 19:04*
👉  *दिशाशूल - पश्चिम  दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - जन्माष्टमी (भागवत) (नाथद्वारा, द्वारका, मथुरा, डाकोर में श्री कृष्ण- जन्मोत्सव)*
🔥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
                 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *श्रीकृष्ण-जन्माष्टमीव्रत की कथा एवं विधि* 🌷
🙏 *भविष्यपुराण उत्तरपर्व अध्याय – २४*
👉🏻 *गतांक से आगे....*
🙏 *कुछ लोग चन्द्रमा के उदय हो जानेपर चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान कर हरि का ध्यान करते हैं, उन्हें निम्नलिखित मन्त्रों से हरि का ध्यान करना चाहिये –*
🌷 *अनघं वामनं शौरि वैकुण्ठ पुरुषोत्तमम |*
*वासुदेवं हृषीकेशं माधवं मधुसूदनम ||*
*वाराहं पुण्डरीकाक्षं नृसिंहं ब्राह्मणप्रियम |*
*दामोदरं पद्यनाभं केशवं गरुड़ध्वजम |*
 *गोविन्दमच्युतं कृष्णमनन्तमपराजितम |*
*अघोक्षजं जगद्विजं सर्गस्थित्यन्तकारणम |*
*अनादिनिधनं विष्णुं त्रैलोक्येश त्रिविक्रमम |*
*नारायण चतुर्बाहुं शंखचक्रगदाधरम |*
*पीताम्बरधरं नित्यं वनमालाविभूषितम |*
*श्रीवत्सांग जगत्सेतुं श्रीधरं श्रीपति हरिम || (उत्तरपर्व ५५/४६ – ५०)*
🙏 *इन मन्त्रों से भगवान् श्रीहरि का ध्यान करके ‘योगेश्वराय योगसम्भवाय योगपतये गोविन्दाय नमो नम:’ – इस मन्त्र से प्रतिमा को स्नान कराना चाहिये | अनन्तर ‘यज्ञेश्वराय यज्ञसम्भवाय यज्ञपतये गोविन्दाय नमो नम:’ – इस मंत्रसे अनुलोपन, अर्घ्य, धूप, दीप आदि अर्पण करें  | तदनंतर ‘विश्वाय विश्वेश्वराय विश्वसम्भवाय विश्वपतये गोविन्दाय नमो नम: |’ इस मन्त्र से नैवेद्य निवेदित करें  | दीप अर्पण करने का मन्त्र इसप्रकार हैं – धम्रेश्वराय धर्मपतये धर्मसम्भवाय गोविन्दाय नमो नम: |’*
🙏 *इसप्रकार वेदी के ऊपर रोहिणी-सहित चन्द्रमा, वसुदेव, देवकी, नन्द, यशोदा और बलदेवजी का पूजन करें , इससे सभी पापों से मुक्ति हो जाती हैं | चंद्रोदय के समय इस मन्त्र से चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान करें  –*
🌷 *क्षीरोदार्नवसम्भूत अत्रिनेत्रसमुद्भव |*
*गृहनार्घ्य शशाकेंदों रोहिण्या सहितो मम || (उत्तरपर्व ५५/५४)*
🙏 *आधी रात को गुड और घी से वसोर्धारा की आहुति देकर षष्ठीदेवी की पूजा करे | उसी क्षण नामकरण आदि संस्कार भी करने चाहिये | नवमी के दिन प्रात:काल मेरे ही समान भगवती का भी उत्सव करना चाहिये | इसके अनन्तर ब्राह्मणों को भोजन कराकर ‘कृष्णो में प्रीयताम’ कहकर यथाशक्ति दक्षिणा देनी चाहिये |*
🙏 *धर्मनंदन ! इसप्रकार जो मेरा भक्त पुरुष अथवा नारी देवी देवकी के इस महोत्सव को प्रतिवर्ष करता हैं, वह पुत्र, सन्तान, आरोग्य, धन-धान्य, सदगृह, दीर्घ आयुष्य और राज्य तथा सभी मनोरथों को प्राप्त करता हैं | जिस देशमें यह उत्सव किया जाता है, वहाँ जन्म-मरण, आवागमन की व्याधि, अवृष्टि तथा ईति-भीती आदि का कभी भय नहीं रहता | मेघ समयपर वर्षा करते हैं | पांडूपुत्र ! जिस घर में यह देवकी-व्रत किया जाता हैं, वहाँ अकालमृत्यु नहीं होती और न गर्भपात होता हैं तथा वैधव्य, दौर्भाग्य एवं कलह नहीं होता | जो एक बार भी इस व्रत को करता हैं, वह विष्णुलोक को प्राप्त होता है | इस व्रत के करनेवाले संसार के सभी सुखों को भोगकर अंत में विष्णुलोक में निवास करते हैं |*
🙏 *इति श्री भविष्यपुराण का उत्तरपर्व का चौवीसवाँ अध्याय समाप्त हुआ |*

       🌞 *~ वैदिक पंचाग ~* 🌞 

🌷 *व्यापार में वृद्धि हेतु* 🌷
👉🏻 *रविवार को गंगाजल लेकर उसमें निहारते हुए २१ बार गुरुमंत्र जपें, गुरुमंत्र नहीं लिया हो तो गायत्री मंत्र जपें | फिर इस जल को व्यापार-स्थल पर जमीन एवं सभी दीवारों पर छिडक दें | ऐसा लगातार ७ रविवार करें, व्यापार में वृद्धि होगी |*

       🌞 *~ वैदिक पंचाग ~* 🌞 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।
 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी।

यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। आपको पूरा सुख मिलता दिख रहा है और आप अपनी मेहनत से बहुत कुछ पा सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग किसी नए वाहन, मकान आदि की योजना बनाएंगे,जिससे परिवार में खुशियां आएंगी। यदि धन से जुड़ी कोई समस्या चल रही है,तो उसमें भी निजात मिलेगी। पिताजी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है,जो आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार धन मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका कोई पारिवारिक संपत्ति से संबंधित समस्या समझेगी और आपकी महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। आप किसी योजना को बनाकर उससे लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। आपके साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप जीवनसाथी को शापिंग पर लेकर जा सकते है,जो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को जूनियर से काम आसानी से निकलवा पाएंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे,जिन पर लगाम लगाने के चक्कर में आपका अपने जीवनसाथी से वाद विवाद भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप मीठी वाणी का प्रयोग करके काफी कुछ पा सकते हैं। आप अपनी योजनाओं को पूर्ण रूप से क्रियान्वित कर सकते हैं और इनसे आपको अपेक्षित लाभ भी मिलता दिख रहा है। काम अधिक होने के कारण आपको थकान का अनुभव होगा। यदि आपने पहले किसी से कुछ कर्जा लिया था,तो आपको उससे भी निजात मिलती दिख रही है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आप रचनात्मक कार्यों में व्यतीत करेंगे। आपके किसी प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य में आपका कोई मित्र विघ्न डाल सकता है,जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। संतान इधर-उधर के कामों में ध्यान लगाएगी,लेकिन पढ़ाई से उनका ध्यान हटेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका अपने आस-पड़ोस में कोई वाद-विवाद पनप सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। नौकरी कर रहे लोग किसी नए काम में भी हाथ आजमा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप अपनी योग्यता को दिखाकर लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों के रुके हुए काम पूरे होते दिख रहे हैं। आपको एक बजट बनाकर धन व्यय करना बेहतर रहेगा,तभी आप भविष्य के लिए धन कमाने में कामयाब रहेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रही अनबन समाप्त होगी और आप एक दूसरे के प्यार में डूबे रहेंगे। आप अपनी योग्यता से वह सब कुछ पा सकते हैं,जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी। कार्यक्षेत्र में विरोधी भी सक्रिय रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आपके हाथ काफी सारे काम एक साथ आने से आपकी व्याकाग्रता इतनी बढ़ सकती है कि आपको यह नहीं समझ आएगा कि किसे पहले करूं और किस बाद में। अधिकार आपके काम से प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपके शत्रु आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। यदि आपका कुछ पुराना कर्जा है,तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। संतान को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए पिताजी से बातचीत करनी होगी। धन से जुड़ी समस्या यदि कोई है,तो वह आज सुलझती दिख रही है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आप अपने धन की बचत को करने में सफल रहेंगे और भविष्य के लिए कुछ धन भी संचय कर सकते हैं। आपके कमाई के साथ-साथ खर्चे भी अधिकतर में होंगे,कुछ ऐसे खर्चे होंगे, जो आपको ना चाहते हुए मजबूरी में करने पड़ सकते हैं। रिश्तेदारों से आपका यदि कोई वाद-विवाद हो,तो आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातको को पदोन्नति प्राप्त होती दिख रही है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा व मनोरंजन के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में आप अपने अधिकारीयों से न उलझें यह आपके लिए उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका पद और ऊंचा हो सकता है। आप अपने सामाजिक दायरे को बढ़ाने में कुछ महत्वपूर्ण प्रयास करेंगे। योजना बनाकर काम करने से आपको सफलता मिलती दिख रही है व आपके जूनियर भी आपके साथ काम करके प्रसन्न रहेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित आपको किसी डील को फाइनल करने से पहले उसके जरूरी कागजातों को स्वाधीनता से जांचना होगा,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज के दिन आपकी इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आय के नए स्त्रोत भी आपको मिलते देख रहे हैं। व्यापार कर रहे लोगों को किसी पर भी भरोसा करने से बचना होगा। आपको धन कमाने का जो भी अवसर मिले,उसे हाथ से गंवाना नहीं है। किसी नए वाहन अथवा मकान की खरीदारी करना आपके लिए बेहतर रहेगा। माताजी से आपको कोई उपहार प्राप्त होता दिख रहा है। भाई व बहनों में चल रहा वाद विवाद समाप्त होगा और आप एक दूसरे की चिंता करेंगे,लेकिन परिवार में खटपट होने से आपका मन दुखी रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कारोबार कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं,जो उनके लिए लाभदायक रहेगी। अगर आपका कोई कानूनी मामला कोर्ट में चल रहा है,तो उसमें आपको अभी और इंतजार करना होगा,उसके बाद भी राहत मिलती दिख रही है। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखना,तो बेहतर रहेगा। आपको किसी पेट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यदि ऐसा हो,तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें और अपने खानपान में कुछ बदलाव करें।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आपके कुछ अनावश्यक खर्चे बढे़ंगे,जिनको लेकर आप चिंतित होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को अधिकारियों से लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं,लेकिन वर्क फ्रॉम होम में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है,जिसके साथ साथ उन्हें अपने एक्सरसाइज पर भी ध्यान देना होगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने व्यवहार से लोगों को प्रभावित करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को संयम बनाए रखना होगा,तभी उनके काम बन सकते हैं। सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों को नयी पहचान मिलेगी और लोकप्रियता बढ़ाने का मौका मिलेगा। यदि परिवार में सदस्य किसी कार्य को करने के लिए मना करें,तो कभी-कभी बड़ों की बात मानना अच्छा होता है। आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे,जिनके लिए आपको अपनी आंख कान दोनों खुले रखकर कार्य करना होगा।

Thursday, August 18, 2022

Aaj Ka Panchang 18082022

🙏🏻 राधे राधे 🙏🏻
हिंदू पंचांग ग्रुप से जुड़ने के लिए BollywoodAstroVastu 9431848786 पर अपने शहर का नाम लिखकर व्हाट्सएप करें
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞
 🌤️  *दिनांक - 18 अगस्त 2022*
🌤️ *दिन - गुरुवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - वर्षा ऋतु* 
🌤️ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - सप्तमी रात्रि 09:20  तक तत्पश्चात अष्टमी*
🌤️ *नक्षत्र - भरणी रात्रि 11:35 तक तत्पश्चात कृत्तिका*
🌤️ *योग - वृद्धि रात्रि 08:42 तक तत्पश्चात ध्रुव*
🌤️  *राहुकाल - दोपहर 02:18 से शाम 03:55 तक*'
🌞 *सूर्योदय - 06:19*
🌦️ *सूर्यास्त - 19:05*
👉  *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - शीतला सप्तमी, जन्माष्टमी (स्मार्त)*
🔥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
                 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी* 🌷
🙏🏻 *ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार*
 *भारतवर्ष में रहने वाला जो प्राणी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत करता है, वह सौ जन्मों के पापों से मुक्त हो जाता है। इसमें संशय नहीं है। वह दीर्घकाल तक वैकुण्ठलोक में आनन्द भोगता है। फिर उत्तम योनि में जन्म लेने पर उसे भगवान श्रीकृष्ण के प्रति भक्ति उत्पन्न हो जाती है-यह निश्चित है।*
🙏🏻 *अग्निपुराण के अनुसार*
 *इस तिथिको उपवास करने से मनुष्य सात जन्मों के किये हुए पापों से मुक्त हो जाता हैं | अतएव भाद्रपद के कृष्णपक्ष की अष्टमी को उपवास रखकर भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करना चाहिये | यह भोग और मोक्ष प्रदान करनेवाला हैं।*
🙏🏻 *भविष्यपुराण के अनुसार*
 *कृष्ण जन्माष्टमी व्रत जो मनुष्य नहीं करता, वह क्रूर राक्षस होता है।*
🙏🏻 *स्कन्दपुराण के अनुसार*
 *जो व्यक्ति कृष्ण जन्माष्टमी व्रत नहीं करता, वह जंगल में सर्प और व्याघ्र होता है।*
      


🌷 *श्रीकृष्ण-जन्माष्टमीव्रत की कथा एवं विधि* 🌷
➡ *18 अगस्त  2022 गुरुवार को जन्माष्टमी (स्मार्त) 19 अगस्त 2022 शुक्रवार को जन्माष्टमी (भागवत)*
🙏 *भविष्यपुराण उत्तरपर्व अध्याय – २४*
🙏 *राजा युधिष्ठिर ने कहा – अच्युत ! आप विस्तार से (अपने जन्म-दिन) जन्माष्टमी व्रत का विधान बतलाने की कृपा करें  |*
🙏 *भगवान् श्रीकृष्ण बोले – राजन ! जब मथुरा में कंस मारा गया, उस समय माता देवकी मुझे अपनी गोद में लेकर रोने लगीं | पिता वसुदेवजी भी मुझे तथा बलदेवजी  आलिंगन कर गद्गदवाणी से कहने लगे – ‘आज मेरा जन्म सफल हुआ, जो मैं अपने दोनों पुत्रों को कुशल से देख रहा हूँ | सौभाग्य से आज हम सभी एकत्र मिल रहे हैं  |’ हमारे माता-पिता को अति हर्षित देखकर बहुत से लोग वहाँ एकत्र हुए और मुझसे कहने लगे – ‘भगवन ! आपने बहुत बड़ा काम किया, जो इस दुष्ट कंसको मारा | हम सभी इससे बहुत पीड़ित थे | आप कृपाकर यह बतलाये कि आप माता देवकी के गर्भ से कब आविर्भूत हुए थे ? हम सब उस दिन महोत्सव मनाया करेंगे | आपको बार-बार नमस्कार है, हम सब आपकी शरण में  हैं | आप हम पर प्रसन्न होइये | उस समय पिता वसुदेवजी ने भी मुझसे कहा था कि अपना जन्मदिन इन्हें बता दो |’*
🙏 *तब मैंने मथुरानिवासी जनों को जन्माष्टमी व्रत का रहस्य बतलाया और कहा – ‘पुरवासियों ! आपलोग मेरे जन्म दिन को विश्व में जन्माष्टमी के नाम से प्रसारित करें | प्रत्येक धार्मिक व्यक्ति को जन्माष्टमी का व्रत अवश्य करना चाहिये | जिस समय सिंह राशि पर सूर्य और वृषराशिपर चन्द्रमा था, उस भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अर्धरात्रि में रोहिणी नक्षत्र में मेरा जन्म हुआ | वसुदेवजी के द्वारा माता देवकी के गर्भ से मैंने जन्म लिया | यह दिन संसार में जन्माष्टमी नाम से विख्यात होगा | प्रथम यह व्रत मथुरा में प्रसिद्ध हुआ और बाद में सभी लोकों में इसकी प्रसिद्धी हो गयी | इस व्रत के करने से संसार में शान्ति होगी, सुख प्राप्त होगा और प्राणिवर्ग रोगरहित होगा |’*
🙏 *महाराज युधिष्ठिर ने कहा – भगवन ! अब आप इस व्रत का विधान बतलाये, जिसके करने से आप प्रसन्न होते हैं |*
🙏 *भगवान श्रीकृष्ण बोले – महाराज ! इस एक ही व्रत के कर लेने से सात जन्म के पाप नष्ट हो जाते हैं  | व्रत के पहले दिन दंतधावन आदि करके व्रत का नियम ग्रहण करें  | व्रत के दिन मध्यान्ह में स्नान कर माता भगवती देवकी का एक सूतिका गृह बनाये | उसे पद्मरागमणि और वनमाला आदिसे सुशोभित करें  | गोकुल की भांति गोप, गोपी, घंटा, मृदंग, शंख और मांगल्य-कलश आदिसे समन्वित तथा अलंकृत सुतिका-गृह के द्वारपर रक्षा के लिए खणग, कृष्ण छाग, मुशल आदि रखे | दीवालों पर स्वस्तिक आदि मांगलिक चिन्ह बना दें | षष्ठीदेवी की भी नैवेद्य आदि के साथ स्थापना करें  | इस प्रकार यथाशक्ति उस सूतिकागृह को विभूषितकर बीच में पर्यंक के ऊपर मुझसहित अर्धसुप्तावस्थावाली, तपस्विनी माता देवकी की प्रतिमा स्थापित करें  | प्रतिमाएँ आठ प्रकार की होती हैं –स्वर्ण, चाँदी, ताम्र, पीतल, मृत्तिका, काष्ठ की मणिमयी तथा चित्रमयी | इनमे से किसी भी वस्तुकी सर्वलक्षणसम्पन्न प्रतिमा बनाकर स्थापित करें  | माता देवकी का स्तनपान करती हुई बालस्वरूप मेरी प्रतिमा उनके समीप पलंग के ऊपर स्थापित करें  | एक कन्या के साथ माता यशोदा की प्रतिमा भी वहां स्थापित की जाय | सूतिका-मंडप के ऊपर की भित्त्तियों में देवता, ग्रह, नाग तथा विद्याधर आदि की मूर्तियाँ हाथोसे पुष्प-वर्षा करते हुए बनाये | वसुदेवजी को सूतिकागृह के बाहर खणग और ढाल धारण किये चित्रित करना चाहिये | वसुदेवजी महर्षि कश्यप के अवतार हैं और देवकी माता अदितिकी | बलदेवजी शेषनाग के अवतार हैं, नन्दबाबा दक्षप्रजापति के, यशोदा दिति की और गर्गमुनि ब्रह्माजी के अवतार हैं | कंस कालनेमिका अवतार है | कंस के पहरेदारों को सूतिकागृह के आस-पास निद्रावस्था में चित्रित करना चाहिये | गौ, हाथी आदि तथा नाचती-गाती हुई अप्सराओं और गन्धर्वो की प्रतिमा भी बनाये | एक ओर कालिया नाग को यमुना के ह्रदय में स्थापित करें  |*
🙏 *इसप्रकार अत्यंत रमणीय नवसुतिका-गृह में देवी देवकी की स्थापनकर भक्ति से गंध, पुष्प, अक्षत, धूप, नारियल, दाडिम, ककड़ी, बीजपुर, सुपारी, नारंगी तथा पनस आदि जो फल उस देशमें उससमय प्राप्त हों, उन सबसे पूजनकर माता देवकी की इसप्रकार प्रार्थना करे –*
🌷  *गायभ्दि: किन्नराध्यै: सततपरिवृता वेणुवीणानीनादै भृंगारादर्शकुम्भप्रमरकृतकरै: सेव्यमाना मुनीन्द्रै: |*
*पर्यन्गे स्वास्तृते या मुदित्ततरमना: पुत्रिणी सम्यगास्ते सा देवी देवमाता जयति सुवदना देवकी कान्तरूपा ||*
🙏 *‘जिनके चारों ओर किन्नर आदि अपने हाथों में वेणु तथा वीणा-वाद्यों के द्वारा स्तुति-गान कर रहे हैं और जो अभिषेक-पात्र, आदर्श, मंगलमय कलश तथा चँवर हाथों में लिए श्रेष्ठ मुनिगणोंद्वारा सेवित हैं तथा जो कृष्ण-जननी भलीभांति बिछे हुए पलंगपर विराजमान हैं, उन कमनीय स्वरुपवाली सुवदना देवमाता अदिति-स्वरूपा देवी देवकी की जय हो |’*
🙏 *उससमय यह ध्यान करें कि कमलासना लक्ष्मी देवकी के चरण दबा रही हो | उन देवी लक्ष्मी की – ‘नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नम: |’ इस मन्त्र से पूजा करे | इसके बाद ‘ॐ देवक्यै नम:, ॐ वासुदेवाय नम:, ॐ बलभद्राय नम:, ॐ श्रीकृष्णाय नम:, ॐ सुभद्रायै नम:, ॐ नन्दाय नम: तथा ॐ यशोदायै नम:’ – इन नाम-मन्त्रों से सबका अलग-अलग पूजन करें  |*
👉🏻 *शेष कल.....*

       🌞 *~ वैदिक पंचाग ~* 🌞 

🙏🌷💐🌺🍀🌻🌸🌹🍁🙏

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।

मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा दिखाकर अधिकारियों की आंखों का तारा बन सकते हैं। आपको किसी नए निवेश को करने से बचना होगा,नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों से किसी अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे और उनकी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। रिश्तो में यदि कोई तनाव चल रहा था,तो वह दूर होगा

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहना होगा। आज आपके तेज के सामने आपके शत्रु आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी संस्था का प्रमोशन कर सकते हैं। जो लोग ऑनलाइन व्यवसाय करते हैं,उन्हें किसी फ्रॉड से सावधान रहना होगा,नहीं तो कोई उनका नुकसान करा सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत के बाद ही परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है। आप किसी को उधार दे,तो पूरी जांच पड़ताल करके दे,नहीं तो आपका धन फंस सकता है। आप अपने खान-पान पर ध्यान दें,नहीं तो आपको पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। लेन-देन के मामले में आपको किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है,इसलिए सावधान रहें। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए परेशानी बनेगा,जिसे आप अपने भाइयों की मदद से सुलझाने में कामयाब रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या समाप्त होगी और किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते हैं,जिससे आपका और आपके कुल का दोनों का नाम रोशन होगा। परिवार में लोग आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। माता जी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप धन कमाने का कोई भी अवसर हाथ से जाने नहीं देंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्साह दिलाने वाला रहेगा। आप कुछ नए लोगों से संपर्क करेंगे,जिनसे आपको लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में परेशानियों से आपको निजात मिलती दिख रही है। आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और आपका कोई मित्र आपके ऊपर झूठा आरोप लगा सकता है,जिसमें आपको अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आज जोश के चक्कर में होश से काम नहीं लेंगे और आप से कोई गलती हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ तनावग्रस्त रहेगा। आपका अपने मित्रों से कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है,जिसके बाद आपको तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी अधिकारी से कहासुनी या बहसबाजी हो सकती है। घर परिवार में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी,तो आप उनका समाधान मिलजुलकर खोजने में सफल रहेंगे। आपको जीवनसाथी से बातचीत करते समय उनकी बातों को समझने का भी प्रयास करना होगा,तभी आप गृहस्थ जीवन में तालमेल बना पाएंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी दूसरे से तुलना के चक्कर में अपने शौक बढ़ा सकते हैं,जो आपके लिए नुकसानदायक रहेंगे,जिससे आपका धन खर्च बढ़ सकता है,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। आप अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्य से आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकले,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव तो करेंगे,जो आपके लिए लाभदायक भी रहेंगे। आप अपनी संतान के साथ कुछ अच्छे पल व्यतीत करेंगे,जिससे आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखने का पूरी कोशिश करनी होगी। यदि कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा है,तो उसमें दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय ले। आप अपने करीबी लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं,तो उसमें वाहन के अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप अपने परिजनों के घर किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपने यदि पहले किसी से धन उधार लिया था,तो आप उसे उतारने में काफी हद तक सफल रहेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए विशेष सफलता दिलाने वाला रहेगा,उन्हें वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है,लेकिन माताजी की सेहत आज नरम गरम रहेगी,जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको किसी कार्य को योजना बनाकर चलना होगा,नहीं तो बाद में आप परेशान हो सकते हैं। धन का लेनदेन बजट बनाकर करें,तो बेहतर रहेगा। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण बनाए रखना होगा,नहीं तो शत्रु आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ कुछ आनंद भरे पल व्यतीत करेंगे और एक दूसरे के प्यार में डूबे रहेंगे। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। आप अपने कामकाज में अपना पूरा सहयोग देंगे,जिससे किसी को शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। परिवार में रिश्तों में चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए सुलझा सकते हैं। जो लोग राजनीति की दिशा में कार्यरत हैं,उन्हें कोई नया पद मिल सकता है और आपकी तरक्की होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आता रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपके कुछ रुके हुए काम भी पूरे होंगे। आपको करियर में तरक्की पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी होगी। सफलता आपके कदम चूमेगी। आप मानसिक रूप से तो काफी सक्रिय रहेंगे,लेकिन कुछ छोटे-मोटे समस्याएं आपका पीछा पकड़े रहेंगी। आपको अपने मित्रों की किसी निवेश संबंधी स्कीम का पता चलेगा,जिसमें आप दिल खोलकर निवेश करेंगे,तो बेहतर रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में उत्तम रहेगा। यदि आपको कोई रोग पहले से परेशान कर रहा था,तो वह उसमें आज सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में आप समय से कार्य पूरे करके अपने अधिकारियों के दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपकी वाणी लोगों को आप की ओर आकर्षित करेगी। यदि आप किसी यात्रा पर जाएंगे,तो आप उसका पूरा आनंद लेंगे। आप अपने व्यवहार से परिवार के सदस्यों की आंखों का तारा बनेंगे और लोग आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे।

Wednesday, August 17, 2022

Aaj Ka Panchang 17082022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞
 🌤️  *दिनांक - 17 अगस्त 2022*
🌤️ *दिन - बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - वर्षा ऋतु* 
🌤️ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - षष्ठी रात्रि 08:24  तक तत्पश्चात सप्तमी*
🌤️ *नक्षत्र - अश्र्वनी रात्रि 09:57 तक तत्पश्चात भरणी*
🌤️ *योग - गण्ड रात्रि 08:57 तक तत्पश्चात वृद्धि*
🌤️  *राहुकाल - दोपहर 12:43 से दोपहर 02:19 तक*
🌞 *सूर्योदय - 06:18*
🌦️ *सूर्यास्त - 19:06*
👉  *दिशाशूल - उत्तर  दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - रांधण- हल षष्ठी, विष्णुपदी संक्रांति (पुण्यकल: सुबह 7:24 से दोपहर 1:48 तक)*
🔥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
                 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *जन्माष्टमी व्रत की महिमा* 🌷
➡ *18 अगस्त 2022 गुरुवार को जन्माष्टमी (स्मार्त) 19 अगस्त2022 शुक्रवार को जन्माष्टमी (भागवत)*
➡ *१] भगवान श्रीकृष्ण युधिष्ठिरजी को कहते हैं : “२० करोड़ एकादशी व्रतों के समान अकेला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत हैं |”*
➡ *२] धर्मराज सावित्री से कहते हैं : “ भारतवर्ष में रहनेवाला जो प्राणी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत करता है वह १०० जन्मों के पापों से मुक्त हो जाता है |”*
🙏🏻 
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *चार रात्रियाँ विशेष पुण्य प्रदान करनेवाली हैं*
🙏 *१ )दिवाली की रात २) महाशिवरात्रि की रात ३) होली की रात और ४) कृष्ण जन्माष्टमी की रात इन विशेष रात्रियों का जप, तप , जागरण बहुत बहुत पुण्य प्रदायक है |*
🙏 *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात्रि को मोहरात्रि कहा जाता है। इस रात में योगेश्वर श्रीकृष्ण का ध्यान,नाम अथवा मन्त्र जपते हुए जागने से संसार की मोह-माया से मुक्ति मिलती है। जन्माष्टमी का व्रत व्रतराज है। इस व्रत का पालन करना चाहिए।*
🙏 *(शिवपुराण, कोटिरूद्र संहिता अ. 37)*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *जन्माष्टमी व्रत-उपवास की महिमा* 🌷
🙏🏻 *जन्माष्टमी का व्रत रखना चाहिए, बड़ा लाभ होता है ।इससे सात जन्मों के पाप-ताप मिटते हैं ।*
🙏🏻  *जन्माष्टमी एक तो उत्सव है, दूसरा महान पर्व है, तीसरा महान व्रत-उपवास और पावन दिन भी है।*
 🙏🏻 *‘वायु पुराण’ में और कई ग्रंथों में जन्माष्टमी के दिन की महिमा लिखी है। ‘जो जन्माष्टमी की रात्रि को उत्सव के पहले अन्न खाता है, भोजन कर लेता है वह नराधम है’ - ऐसा भी लिखा है, और जो उपवास करता है, जप-ध्यान करके उत्सव मना के फिर खाता है, वह अपने कुल की 21 पीढ़ियाँ तार लेता है और वह मनुष्य परमात्मा को साकार रूप में अथवा निराकार तत्त्व में पाने में सक्षमता की तरफ बहुत आगे बढ़ जाता है । इसका मतलब यह नहीं कि व्रत की महिमा सुनकर मधुमेह वाले या कमजोर लोग भी पूरा व्रत रखें ।*
💥 *बालक, अति कमजोर तथा बूढ़े लोग अनुकूलता के अनुसार थोड़ा फल आदि खायें ।*
🙏🏻 *जन्माष्टमी के दिन किया हुआ जप अनंत गुना फल देता है ।*
🙏🏻 *उसमें भी जन्माष्टमी की पूरी रात जागरण करके जप-ध्यान का विशेष महत्त्व है। जिसको क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र का और अपने गुरु मंत्र का थोड़ा जप करने को भी मिल जाय, उसके त्रिताप नष्ट होने में देर नहीं लगती ।*
🙏🏻 *‘भविष्य पुराण’ के अनुसार जन्माष्टमी का व्रत संसार में सुख-शांति और प्राणीवर्ग को रोगरहित जीवन देनेवाला, अकाल मृत्यु को टालनेवाला, गर्भपात के कष्टों से बचानेवाला तथा दुर्भाग्य और कलह को दूर भगानेवाला होता है।*

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 

जिनका आज जन्मदिन है अपने को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।
 
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44
 
शुभ वर्ष : 2024, 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता
 
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। यदि आपने किसी काम में लापरवाही की है,तो आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में आपको थोड़ी राहत मिलती दिख रही हैं। आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। घर परिवार में आपकी बात का मान रखा जाएगा,जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी। पिताजी आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं। संतान के विवाह में आ रही समस्या के लिए आप अपने परिजन से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप अपनी मीठी वाणी का प्रयोग करके कार्यक्षेत्र में वह सब कुछ पा सकते हैं,जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी,लेकिन आपको संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर जीवनसाथी से विचार अवश्य करना होगा। आपके परिवार के सदस्य आपके लिए किसी सरप्राइस पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने साथी से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह उनका कोई बनता हुआ काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। मित्रों की मदद से आपकी धन संबंधित समस्या सुलझेगी। आप अपने व्यस्त शेड्यूल में से कुछ समय परिवार के सदस्यों के लिए निकालेंगे और उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पिताजी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे व आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। धन से जुड़ी समस्या सुलझ सकती है,क्योंकि आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है,लेकिन भाई व बहनों से चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए ही सुलझाने में कामयाब रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम रहेगा। आपको अपना यदि कोई पुराना रोग चल रहा था,तो उसके प्रति सतर्क रहना होगा नहीं तो वह कोई बड़ा रूप ले सकता है। नौकरी में आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे,जिसके बाद अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे,जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर प्रयास कर रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करके किसी से लड़ाई झगड़ा नहीं करना है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा,लेकिन आपको किसी भी काम में तुरंत गुस्सा करने से बचना होगा,नहीं तो आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे अक्समात मिल सकता है,जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी। रुपए पैसे के लेनदेन की यदि कोई समस्या लंबे समय से आपको परेशान कर रही थी,तो वह आपके पिताजी की मदद से समाप्त होती दिख रही है। आपको कुछ समय संतान की समस्याओं को सुनने के लिए भी निकालना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आपको अपने पुराने किए गए निवेशों से फायदा मिल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपकी इनकम बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे व आर्थिक स्थिति मजबूत होगी,लेकिन आपको किसी से बातचीत करते समय कुछ भी ऐसे शब्द नहीं बोलने हैं,जो किसी को बुरा लगे। आप अपने घर के रखरखाव अथवा साज सज्जा की कुछ चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी को आप डिनर डेट पर लेकर जाएंगे,जिससे आप दोनों के बीच चल रही अनबन समाप्त होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा फायदा मिल सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है,लेकिन फिर भी आपको किसी से भी बातचीत करते समय उस तनाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है। विद्यार्थी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों अथवा सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से झड़प हो सकती है,जिसमें उन्हें समझदारी से काम लेना होगा। बिजनेस कर रहे लोग किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं,जो लोग घर रहकर कार्य करते हैं,उन्हें योग और व्यायाम अवश्य करना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को अपने अधिकारियों से शाबाशी मिलेगी व उनके करीब भी रहेंगे,लेकिन आपको किसी को भी सलाह देने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके लिए भारी पड़ सकती है। आप जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य के लिए धन संचय पर भी विचार कर सकते हैं। आपको अपने कुछ अनावश्यक खर्चों पर रोक लगानी होगी,नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संतान यदि आपसे कुछ फरमाइश करेगी,तो वह उसे समय रहते पूरी करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से बिजनेस में तरक्की मिलती दिख रही है। धन लाभ के नए नए मार्ग खुलेंगे,लेकिन आप किसी की छोटी-छोटी बात पर परेशान हो जाएंगे। आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं,जिसे लेकर आप अपने ऊपर गर्व महसूस करेंगे। कारोबार कर रहे लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी,जो उनके लिए लाभदायक रहेगी। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी लेकर आ सकता है। आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाना होगा,नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं,उन्हें सावधान रहना होगा,नहीं तो आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। आपको अपने धन व कीमती सामानों की सुरक्षा करनी होगी,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आपके मन में नया जोश बना रहेगा जिसके कारण आप कहीं पर भी बिना सोचे समझे इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आपको किसी कानूनी मामले में सावधान रहना होगा,नहीं तो आप परेशानी में आ सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अधिकारियों द्वारा कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी,जिन्हें वह समय रहते पूरा करेंगे। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे,लेकिन मन में फिर भी डर बना रहेगा। आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश में लगे रहेंगे,जिनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको लोगों के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने काम पर ध्यान लगाएं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके रिश्ते में एक नई ताजगी लेकर आएगा। ऑनलाइन व्यापार करने वाले लोगों को व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। बच्चों के साथ आप मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना होगा,नहीं तो परिवार के सदस्य आपकी इस आदत से नाराज हो सकते हैं। माता-पिता की सेवा में आप कुछ समय व्यतीत करेंगे,जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी से चल रही अनबन समाप्त होगी और कार्यक्षेत्र में भी आपको तरक्की मिलने के पूरे संकेत बनते दिख रहे हैं

Tuesday, August 16, 2022

Aaj Ka Panchang 16082022

🙏🏻 राधे राधे 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 
 🌤️  *दिनांक - 16 अगस्त 2022*
🌤️ *दिन - मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - वर्षा ऋतु* 
🌤️ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - पंचमी रात्रि 08:17  तक तत्पश्चात षष्ठी*
🌤️ *नक्षत्र - रेवती रात्रि 09:07 तक तत्पश्चात अश्र्वनी*
🌤️ *योग -  शूल रात्रि 09:50 तक तत्पश्चात गण्ड*
🌤️  *राहुकाल -  शाम 03:56 से शाम 05:32 तक*
🌞 *सूर्योदय - 06:18*
🌦️ *सूर्यास्त - 19:06*
👉  *दिशाशूल - उत्तर  दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - नाग पंचमी (राजस्थान की परंपरा के अनुसार), रक्षा पंचमी (ओडिशा), मंगला गौरी पूजन, माधवदेव तिथि (असम)*
🔥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

                 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 🌷 *जन्माष्टमी* 🌷
🙏🏻 *ज्योतिष के अनुसार, अगर इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय किए जाएं तो माता लक्ष्मी भी प्रसन्न हो जाती हैं और भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। ये उपाय करने से मनोकामना की पूर्ति व धन प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं।*
➡ *ये हैं जन्माष्टमी के अचूक 12 उपाय, 1 भी करेंगे तो होगा फायदा*
1⃣ *आमदनी नहीं बढ़ रही है या नौकरी में प्रमोशन नहीं हो रहा है तो जन्माष्टमी पर 7 कन्याओं को घर बुलाकर खीर या सफेद मिठाई खिलाएं। इसके बाद लगातार पांच शुक्रवार तक सात कन्याओं को खीर या सफेद मिठाई बांटें।*
2⃣ *जन्माष्टमी से शुरु कर 27 दिन लगातार नारियल व बादाम किसी कृष्ण मंदिर में चढ़ाने से सभी इच्छाएं पूरी हो सकती है।*
3⃣ *यदि पैसे की समस्या चल रही हो तो जन्माष्टमी पर सुबह स्नान आदि करने के बाद राधाकृष्ण मंदिर जाकर दर्शन करें व पीले फूलों की माला अर्पित  करें। इससे आपकी परेशानी कम हो सकती है।*
4⃣ *सुख-समृद्धि पाने के लिए जन्माष्टमी पर पीले चंदन या केसर से गुलाब जल मिलाकर माथे पर टीका अथवा बिंदी लगाएं। ऐसा रोज करें। इस उपाय से मन को शांति प्राप्ति होगी और जीवन में सुख-समृद्धि आने के योग बनेंगे।*
5⃣ *लक्ष्मी कृपा पाने के लिए जन्माष्टमी पर कहीं केले के पौधे लगा दें। बाद में उनकी नियमित देखभाल करते रहे। जब पौधे फल देने लगे तो  इसका दान करें, स्वयं न खाएं।*
6⃣ *जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को पान का पत्ता भेंट करें और उसके बाद इस पत्ते पर रोली (कुमकुम) से श्री यंत्र लिखकर तिजोरी में रख लें। इस उपाय से धन वृद्धि के योग बन सकते हैं।*
7⃣ *जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं।इसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डालें। इससे भगवान श्रीकृष्ण जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं।*
8⃣ *जन्माष्टमी पर दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करें। इस उपाय से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। ये उपाय करने वाले की हर इच्छा पूरी हो सकती है।*
9⃣ *कृष्ण मंदिर जाकर तुलसी की माला से नीचे लिखे मंत्र की 11 माला जप करें। इस उपाय से आपकी हर समस्या का समाधान हो सकताहै।*
*मंत्र- क्लीं कृष्णाय वासुदेवाय हरि:परमात्मने* *प्रणत:क्लेशनाशाय गोविंदय नमो नम:*
🔟 *भगवान श्रीकृष्ण को पीतांबर धारी भी कहते हैं, जिसका अर्थ है पीले रंग के कपड़े पहनने वाला। जन्माष्टमी पर पीले रंग के कपड़े, पीले फल व पीला अनाज दान करने से भगवान श्रीकृष्ण व माता लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं।*
1⃣1⃣ *जन्माष्टमी की रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें तो जीवन में सुख-समृद्धि आने के योग बनाते हैं।*
1⃣2⃣ *जन्माष्टमी को शाम के समय तुलसी को गाय के घी का दीपक लगाएं और ॐ वासुदेवाय नम: मंत्र बोलते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें।*
         🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞

🌷 *कृष्ण नाम के उच्चारण का फल* 🌷
 🙏🏻 *ब्रह्मवैवर्तपुराण के अनुसार*
*नाम्नां सहस्रं दिव्यानां त्रिरावृत्त्या चयत्फलम् ।।*
*एकावृत्त्या तु कृष्णस्य तत्फलं लभते नरः । कृष्णनाम्नः परं नाम न भूतं न भविष्यति ।।*
*सर्वेभ्यश्च परं नाम कृष्णेति वैदिका विदुः । कृष्ण कृष्णोति हे गोपि यस्तं स्मरति नित्यशः ।।*
*जलं भित्त्वा यथा पद्मं नरकादुद्धरेच्च सः । कृष्णेति मङ्गलं नाम यस्य वाचि प्रवर्तते ।।*
*भस्मीभवन्ति सद्यस्तु महापातककोटयः ।* *अश्वमेधसहस्रेभ्यः फलं कृष्णजपस्य च ।।*
*वरं तेभ्यः पुनर्जन्म नातो भक्तपुनर्भवः । सर्वेषामपि यज्ञानां लक्षाणि च व्रतानि च ।।*
*तीर्थस्नानानि सर्वाणि तपांस्यनशनानि च ।* *वेदपाठसहस्राणि प्रादक्षिण्यं भुवः शतम् ।।*
*कृष्णनामजपस्यास्य कलां नार्हन्ति षोडशीम् । (ब्रह्मवैवर्तपुराणम्, अध्यायः-१११)*


🙏🏻 *विष्णुजी के सहस्र दिव्य नामों की तीन आवृत्ति करने से जो फल प्राप्त होता है; वह फल ‘कृष्ण’ नाम की एक आवृत्ति से ही मनुष्य को सुलभ हो जाता है। वैदिकों का कथन है कि ‘कृष्ण’ नाम से बढ़कर दूसरा नाम न हुआ है, न होगा। ‘कृष्ण’ नाम सभी नामों से परे है। हे गोपी! जो मनुष्य ‘कृष्ण-कृष्ण’ यों कहते हुए नित्य उनका स्मरण करता है; उसका उसी प्रकार नरक से उद्धार हो जाता है, जैसे कमल जल का भेदन करके ऊपर निकल आता है। ‘कृष्ण’ ऐसा मंगल नाम जिसकी वाणी में वर्तमान रहता है, उसके करोड़ों महापातक तुरंत ही भस्म हो जाते हैं। ‘कृष्ण’ नाम-जप का फल सहस्रों अश्वमेघ-यज्ञों के फल से भी श्रेष्ठ है; क्योंकि उनसे पुनर्जन्म की प्राप्ति होती है; परंतु नाम-जप से भक्त आवागमन से मुक्त हो जाता है। समस्त यज्ञ, लाखों व्रत तीर्थस्नान, सभी प्रकार के तप, उपवास, सहस्रों वेदपाठ, सैकड़ों बार पृथ्वी की प्रदक्षिणा- ये सभी इस ‘कृष्णनाम’- जप की सोलहवीं कला की समानता नहीं कर सकते*
🌷 *ब्रह्माण्डपुराण, मध्यम भाग, अध्याय 36 में कहा गया है :*
*महस्रनाम्नां पुण्यानां त्रिरावृत्त्या तु यत्फलम् ।*
*एकावृत्त्या तु कृष्णस्य नामैकं तत्प्रयच्छति ॥१९॥*
🙏🏻 *विष्णु के तीन हजार पवित्र नाम (विष्णुसहस्त्रनाम) जप के द्वारा प्राप्त परिणाम ( पुण्य ), केवलएक बार कृष्ण के पवित्र नाम जप के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है ।*

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है।

जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
 
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन कामकाज कर रहे लोगों के लिए अच्छी शुरुआत लेकर आएगा। कोई बड़ा लाभ मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा,लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना बेहतर रहेगा,तभी लोगों से अपना काम निकलवा पाएंगे। माताजी से आपका किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके वह सब कुछ पा सकते हैं,जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी। आपको धन लाभ भी मिलता दिख रहा है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा,लेकिन आप परिवार के सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करेंगे। जीवन सुखमय बना रहेगा। आप अपनी सूझबूझ से किसी कठिन समस्या का हल खोजने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करते नजर आएंगे,जिससे आपके शत्रु भी आपके मित्र हो सकते हैं। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे,लेकिन आपने यदि किसी पर आंख मूंदकर भरोसा किया,तो वह आपको धोखा दे सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपनी मीठी वाणी से लोगों को अपना बनाने में कामयाब रहेंगे। यदि आपकी किसी संपत्ति का सौदा चल रहा है,तो उसमें आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। नवविवाहित जातकों के जीवन में कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थी अपनी परीक्षा में कठिन परिश्रम करेंगे,तभी उन्हें सफलता हासिल होती होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा व अपने व्यापार में कुछ और तकनीकों को बढ़ाकर और बड़ा कर सकते हैं,जिससे उन्हें लाभ भी अधिक होगा। आपका कोई परिजन आपको यदि किसी मामले में सलाह दे,तो आपको तुरंत किसी की बात नहीं माननी है। फाइनेंस से जुड़े लोगों को कोई नुकसान हो सकता है। परिवार में चल रही कलह आपका सिरदर्द बनेगी,जिसे आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझाना होगा। आप भविष्य के लिए धन भी आसानी से अर्जित कर पाएंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपको कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं। परिवार में किसी पूजा पाठ अथवा भजन कीर्तन आदि का आयोजन होगा। आपको कार्यक्षेत्र में रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी,लेकिन कोई अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके आपको परेशान कर सकता है,इसलिए आपको आंख कान दोनों खुले रखकर ही कार्य करना होगा,जो लोग नौकरी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं,उन्हें आज सफलता मिलती दिख रही है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या पर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा का आनंद लेंगे। जीवनसाथी को आप ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आप अपने से ज्यादा दूसरों के कार्यों में ध्यान लगाएंगे,लेकिन दूसरों के साथ-साथ अपने काम पर भी ध्यान देंगे तो बेहतर रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग के कार्यों में वृद्धि हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको घर से बाहर कहीं संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है,जिसमें आपको हिम्मत नहीं हारनी है। कठिन परिस्थिति में भी डटकर सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन समाप्त होगी और आप एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आएंगे। फाइनेंस से जुड़े लोगों को कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। आपको धन का निवेश भाइयों व पिताजी से पूछकर निवेश करना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आप किसी शादी विवाह या मांगलिक कार्य में सम्मिलित होंगे। चुस्ती फुर्ती के कारण आप किसी गलत काम में भी हाथ डाल सकते हैं। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोगों को परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है और वह उनसे मिलने आ सकते हैं। माताजी को कोई स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है,जिसके लिए आपको भागदौड़ करनी होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलकर आपके काफी काम आसानी से बन जाएंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। कामकाज के सिलसिले में आपको सफलता मिलती दिख रही है। यदि किसी नए व्यवसाय में हाथ आजमाएंगे, तो उसमें आप जीत हासिल करेंगे,लेकिन विद्यार्थी किसी समस्या के कारण परेशान रहेंगे और अपने सीनियर व गुरुजनों से मदद मांग सकते हैं। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोग किसी बड़े आर्डर को पाकर प्रसन्न रहेंगे। धन का निवेश आपको सोच विचारकर करना बेहतर रहेगा। आपकी कोई मांगी हुई मन्नत पूरी होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके अंदर जोश व जुनून देखने को मिलेगा। आप प्रत्येक कार्य को करने में पूरा उत्साह दिखाएंगे और उन्हें करने में सफल भी रहेंगे विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलती दिख रही है। आप अपने किसी परिजन की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। जो लोग घर में रह कर वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, उन्हें सावधान रहना होगा,नहीं तो कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का आपको मौका तो मिलेगा,लेकिन आपका कोई प्रतिष्ठित आपको परेशान कर सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलती दिख रही है। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से आप उनके करियर के प्रति संतुष्ट रहेंगे। आपका कोई पुराना परिचित आपसे मुलाकात करने आ सकता है। धन संबंधित मामले में आपको किसी पर भरोसा करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करा सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करने वाले लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। यदि आप विदेशों से व्यापार करना चाहते हैं,तो आपको कोई अच्छा सलाहकार मिल सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए कुछ कठिनाईयों भरा रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा और वह बाकी कामों पर ज्यादा ध्यान लगाएंगे। आपको बोलने की कला का लाभ मिलेगा,जिसके कारण आप कामयाबी के शिखर पर पहुंचने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपका पूरा साथ देंगे। परिवार के सदस्यों का साथ समय पर मिलने से आपकी काफी सारी समस्याएं समाप्त होंगी। कामकाज ढूंढ रहे लोगों को थोड़ी और मेहनत करनी होगी,तभी वह सफलता हासिल कर सकेगे