Showing posts with label quotes. Show all posts
Showing posts with label quotes. Show all posts

Saturday, December 10, 2022

Vaidik Panchang 10122022

ॐ काकध्वजया विद्महे खड्ग हस्ताय धीमहि तन्नो मंदः प्रचोदयात
🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 10 दिसम्बर    2022*
🌤️ *दिन - शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास - पौष (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार मार्गशीर्ष)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - द्वितीया दोपहर 01:47 तक तृतीया*
🌤️ *नक्षत्र - आर्द्रा शाम 05:42 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*
🌤️ *योग -  शुक्ल 11 दिसम्बर प्रातः 04:26 तत्पश्चात ब्रह्म*
🌤️  *राहुकाल - सुबह 09:48 से सुबह 11:10 तक*
🌞 *सूर्योदय - 07:06*
🌦️ *सूर्यास्त - 17:56*
👉  *दिशाशूल - पूर्व  दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- 
🔥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*
💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*
💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*
                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

💥? *5 आयु-आरोग्यवर्धक चीजें एवं 5 आयुनाशक चीजें* 🌷
 👉🏻 5️⃣ *चीजों से आयुष्य और आरोग्य बढ़ता है*
➡ *1 संयम : पति – पत्नी हैं फिर भी अलग रहें, थोडा संयम से रहें |*
➡ *2 उपवास : १५ दिन में एक उपवास करें |*
➡ *3 सूर्यकिरणों का सेवन : रोज सुबह सिर को ढककर शरीर पर कम-से-कम वस्त्र धारण करके ८ मिनट सूर्य की ओर मुख व १० मिनट पीठ करके बैठे | सूर्य से आँखें न लडाये |*
➡ *4 प्राणायाम : प्रात:काल ३ से ५ बजे के बीच प्राणायाम करना विशेष लाभकारी है | यह समय प्राणायाम द्वारा प्राणशक्ति, मन:शक्ति, बुद्धिशक्ति विकसित करने हेतु बेजोड़ है |*
➡ *5 मंत्रजप :मंत्रजप से आयुष्य, आरोग्य बढ़ता है और भाग्य निखरता है |*
👉🏻 *इन 5️⃣ कारणों से आयुष्य नष्ट होता है*
1️⃣ *अति शरीरिक परिश्रम*
2️⃣ *भय*
3️⃣ *चिंता*
4️⃣ *कामविकार का अधिक भोग*     

🙏🏻 *
               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *मणिपुर केन्द्र कैसे विकसित करें* 🌷
🌞 *सूर्य को अर्घ्य देते समय नाभि में सूर्य का ध्यान कराने से मणिपुर केन्द्र ( ७ केन्द्रों का तीसरा केन्द्र) विकसित होगा। जीवनी शक्ति में लाभ होगा |* 
🙏🏻 *
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *सफ़ेद दाग का ईलाज* 🌷
👉🏻 *सबसे पहली बात विरुद्ध आहार छोड़ दो ( सब्जी-रोटी खाये और ऊपर से थोड़ी देर बाद दूध पी लिया, दूध पिया है फिर थोड़ी देर बाद कुछ खा लिया नमक मिर्च वाला ) ..... सफेद दाग हो वे .... एक मुट्ठी काले चने, 125 मिली पानी में डाल दे सुबह 8-9 बजे डाल दे.... उसमे 10 ग्राम त्रिफला चूर्ण डाल दे, 24 घंटे वो पड़ा रहे ...ढक के रह दे ... 24 घंटे बाद वो छाने जितना खा सके चबाकर के खाये.... सफ़ेद दाग जल्दी मिटेंगें और होमियोपैथीक दवा लें, सफ़ेद दाग होमियोपैथी से जल्दी मिटे है |*
🙏🏻 *- यदि आपका धन किसी के पास फंस गया है और वह उसे वापस नहीं कर रहा तो अमावस्या या पूर्णिमा तिथि को सुबह स्नान के बाद, एक ताम्बे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल मिर्च के 11 बीज डालकर उगते हुए सूर्यदेव को चढ़ाते हुए प्रार्थना करे की आपके पैसे जल्दी वापस मिल जाये। जल चढ़ाने के पहले उगते हुये सूर्य को देखते हुए इस मंत्र- “ऊँ आदित्याय नमः” का 108 बार जप जरूर करें। कुछ ही दिनों में जिसके पास आपका पैसा है वह स्वयं घर आकर पैसे वापस देगा।
📖 *
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻
पंचक

27 दिसंबर 2022 मंगलवार को प्रात: 03:31 से 31 दिसंबर 2022, शनिवार को प्रात: 11:47 बजे तक

एकादशी

19 दिसंबर 2022 सोमवार सफला एकादशी
प्रदोष

21 दिसंबर, बुधवार- बुध प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 05:29 बजे से रात 08:13 बजे तक


दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।
 
आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको इतना लाभ ना मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो आपके आपसी रिश्ता में भी दरार पैदा हो सकती है। जीवन साथी आपके रवैये को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। नौकरी के साथ साथ किसी पार्ट टाइम कार्य की योजना बना रहे हैं, तो आपकी इच्छा भी आज पूरी होगी। आपको अपने कुछ कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखना होगा, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपके साथ कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा और नौकरी में अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। कारोबार की योजना बना रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सामाजिक कार्य में आप पूरी रुचि दिखाएंगे और कुछ कार्य को लेकर आप कुछ प्रदर्शन भी कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपको किसी कार्य में जोखिम उठाने से बचना होगा। आपको अपने पुराने सगे संबंधियों का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहेगा, जिसके कारण आप अपने कुछ कामों को कल पर टाल सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कुछ फालतू खर्च पर रोक लगानी होगी, नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आपकी अपने कुछ पुराने सगे संबंधियों से मुलाकात होग

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपका कोई बड़ा व लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से प्रसन्नता बनी रहेगी और आपको लिए परिवार के सदस्य किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपको व्यवसाय संबंधित किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई सूचना सुनने को मिल सकती है, जो आपके प्रसन्नता का कारण बनेगी। जल्दबाजी में यदि आपने कोई डिसीजन लिया, तो उसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी से हंसी मजाक में ना पड़े, नहीं तो समस्या आ सकती है। आपके आज लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बेकार के कामों पर ध्यान नहीं देना है और अपने काम से मतलब रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कुछ पुरानी गलतियां अधिकारियों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको डांट खानी पड़ सकती है। आपको अपने कुछ फालतू खर्चे पर रोक लगानी होगी, नहीं तो आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपको जल्दबाजी में किसी कार्य को करने से बचना होगा।  कार्यक्षेत्र में आप अपना काम दूसरे पर ना टालें, नहीं तो कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है, जिसका खामियाजा आप को भुगतना पड़ेगा। व्यापार कर रहे लोगों की डूबी हुई रकम उनको प्राप्त हो सकती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको किसी योजना को आज अपने मित्रो से पूछ कर करनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसन्नतादायक सूचना मिल सकती है। आपका कोई मित्र आज आपके घर दावत पर आ सकता है, जिससे आपका कुछ धन खर्च भी बढ़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन निवेश कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। जो लोग शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में अपने धन का निवेश करते हैं, उन्हें अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा और बिजनेस कर रहे लोगों को एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है। कारोबार कर रहे लोगों आज अच्छा धन कमा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आज आपका खूब मन लगेगा, क्योंकि आपकी साख चारों ओर फैलेगी। माता पिता से आपको किसी बात पर उलझने से बचना होगा, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है और आप अपने किसी काम को लेकर परेशान रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। आप अपने घर किसी पूजा पाठ व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको परिवार में मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपको कोई चोट आदि आने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपने किसी परिजन से अपने मन की बात पर विचार विमर्श कर सकते हैं, जो आपकी पूरी मदद करेंगे। संतान को घर से दूर नौकरी मिलने से आपको उन्हे जाने से रोकना नहीं है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको अपनी नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी होने नहीं देना है, नहीं तो आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से भी अभद्र व्यवहार कर सकते हैं। आपके स्वाभिमान को आज किसी बात पर  ठेस पहुंच सकती है, जिससे आप कुछ निराश रहेंगे। किसी बाहरी व्यक्ति से कहासुनी न करें। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से घेरे हुए हैं, तो आज वह फिर से उसके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। यदि किसी सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आज उन्हें किसी परीक्षा को देने का मौका मिलेगा। आपको किसी संपत्ति संबंधित विवाद में जीत मिल सकती हैं, जिससे आपके संपत्ति में भी इजाफा होगी। आपका पुराने झगड़े व झंझटों से मुक्ति मिलेगी। राजनीति कार्यों में आपको सम्मिलित होने का आपको मौका मिलेगा। आप यदि किसी पार्टनर से कोई सलाह मशवरा करेंगे, तो उनकी सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी संपत्ति की प्राप्ति से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। भाग्य में उन्नति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई शारीरिक कष्ट आपकी समस्या का कारण बनेगा। आपको भ्रम की स्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आप लंबे समय बाद पुराने मित्र से मिलेंगे लेकिन पुराने वाद-विवाद को दोबारा पनपने न दें। 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अनुकूल लाभ दिलाने वाला रहेगा। फिर भी आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। आप बच्चों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आप जीवनसाथी के साथ कुछ सुकून भरे पल व्यतीत करेंगे। आपको किसी बाहरी व्यक्ति से बहस बाजी में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारों में वृद्धि होने से  उनके ऊपर काम का बहुत अधिक आ सकता है, जिसके बाद वह थोड़ा परेशान रहेंगे

Friday, December 9, 2022

Vaidik Panchang 09122022

”Om Aswadhwajaaya Vidmahae Dhanur Hastaaya Dheemahi Tanno Shukra: Prachodayaat.”

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

पंचांग ग्रुप से जुड़ने के लिए 9431848786 पर नाम लिखकर व्हाट्सएप करें

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 🌤️ *दिनांक - 09 दिसम्बर 2022*
🌤️ *दिन - शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास - पौष (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार मार्गशीर्ष)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - प्रतिपदा सुबह 11:34 तक द्वितीया*
🌤️ *नक्षत्र - मृगशिरा दोपहर 02:59 तक तत्पश्चात आर्द्रा*
🌤️ *योग - शुभ 10 दिसम्बर रात्रि 03:44 तक तत्पश्चात शुक्ल*
🌤️ *राहुकाल - सुबह 11:09 से दोपहर 12:31 तक*
🌞 *सूर्योदय - 07:05*
🌦️ *सूर्यास्त - 17:56*
👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- 
🔥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *कर्ज हो तो* 🌷
💰 *किसी के सिर पर कर्जा है तो एक सफेद कपड़ा ले लिया और पाँच फूल गुलाब के ले लिए |एक फूल हाथ में लिया और गायत्री मंत्र बोल देना :*
🌷 *ॐ भू र्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात् |*
🌹 *और कपड़े पर रख दिया | ऐसे पाँचो फूल गायत्री मंत्र जपते हुये कपडे पर रख दिये और कपड़े को गठान लगाईं और प्रार्थना पूर्वक कि मेरे सिर पर जो भार है.. हे भगवान, हे भागीरथी गंगा !! वो भार भी बह जाये, दूर हो जाये, नष्ट हो जाये ऐसा करके जो कपड़ा बाँधा है फूल रखकर वो बहते हुए पानी में (नदी में) बहा दे |*
🙏🏻 *- ऋ‍ण उतारने के लिए : एक नारियल पर चमेली का तेल मिले सिन्दूर से स्वस्तिक का चिह्न बनाएं। कुछ भोग (लड्डू अथवा गुड़-चना) के साथ हनुमानजी के मंदिर में जाकर उनके चरणों में अर्पित करके ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। तत्काल लाभ प्राप्त होगा।
दूसरा उपाय शनिवार के दिन सुबह नित्य कर्म व स्नान आदि करने के बाद अपनी लंबाई के अनुसार काला धागा लें और इसे एक नारियल पर लपेट लें। इसका पूजन करें और उसको नदी के बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। साथ ही भगवान से ऋण मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *पौष मास* 🌷
🙏🏻 *पौष हिन्दू धर्म का दसवाँ महीना है। इस वर्ष 09 दिसम्बर 2022 (उत्तर भारत हिन्दू पंचांग के अनुसार) से पौष का आरम्भ हो गया है। (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार अभी मार्गशीर्ष मास है।) पौष मास की पूर्णिमा को अधिकांशतः चंद्र पुष्य नक्षत्र में होते हैं। तैत्तिरीय संहिता में पौष का नाम सहस्य बताया गया है। यह मास दक्षिणायनांत है। पौष मास में अधिकांशतः सूर्य धनु राशि में होते हैं। पौष मास को खर मास बहुत से लोग मानते हैं और इसमें कोई शुभ कार्य नहीं करते विशेषतः जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर जाएँ।*
🌷 *महाभारत अनुशासन पर्व* *अध्याय 106 के अनुसार “पौषमासं तु कौन्तेय भक्तेनैकेन यः क्षिपेत्। सुभगो दर्शनीयश्च यशोभागी च जायते।।” जो पौष मास को एक वक्त भोजन करके बिताता है वह सौभाग्यशाली, दर्शनीय और यश का भागी होता है ।*
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार पौषमास में पूरे महिनेभर जितेन्द्रिय और निराहार रहकर द्विज प्रात:कालसे मध्यांन्ह कालतक वेदमाता गायत्रीका जप करें | तत्पश्चात रातको सोने के समयतक पंचाक्षर आदि मन्त्रों का जप करें | ऐसा करनेवाला ब्राह्मण ज्ञान पाकर शरीर छूटने के बाद मोक्ष प्राप्त कर लेता हैं |* 
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार पौष मास में नमक के दान से षडरस भोजन की प्राप्ति होती है।*
🙏🏻 *पौषमास में शतभिषा नक्षत्र के आने पर गणेश जी की पूजा करनी चाहिए*
🌷 *महाभारत अनुशासन पर्व में ब्रह्मा जी कहते हैं*
*पौषमासस्य शुक्ले वै यदा युज्येत रोहिणी। तेन नक्षत्रयोगेन आकाशशयनो भवेत्॥*
*एकवस्त्रः शुचिः स्नातः श्रद्दधानः समाहितः। सोमस्य रश्मयः पीत्वा महायज्ञफलं लभेत्॥*
🙏🏻 *पौषमास के शुक्ल पक्ष में जिस दिन रोहिणी नक्षत्र का योग हो, उस दिन की रात में मनुष्य स्नान आदि से शुद्ध हो एक वस्त्र धारण करके श्रद्धा और एकाग्रता के साथ खुले मैदान में आकाश के नीचे शयन करे और चन्द्रमा की किरणों का ही पान करता रहे । ऐसा करने से उसको महान यज्ञ का फल मिलता है।*
🙏🏻 *ब्रह्मवैवर्तपुराण, प्रकृतिखण्ड के अनुसार चैत्र, पौष तथा भाद्रपद मास के पवित्र मंगलवार को भगवान विष्णु ने भक्ति पूर्वक तीनों लोकों में लक्ष्मी पूजा का महोत्सव चालू किया। वर्ष के अन्त में पौष की संक्रान्ति के दिन मनु ने अपने प्रांगण में इनकी प्रतिमा का आवाहन करके इनकी पूजा की। तत्पश्चात तीनों लोकों में वह पूजा प्रचलित हो गयी।*
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार धनु की संक्रांति से युक्त पौषमास में उष:काल में शिव आदि समस्त देवताओं का पूजन क्रमश: समस्त सिद्धियों की प्राप्ति करानेवाला होता हैं | इस पूजन में अगहनी के चावल से तैयार किये गये हविष्य का नैवेद्य उत्तम बताया जाता हैं | पौषमास में नाना प्रकार के अन्नका नैवेद्य विशेष महत्त्व रखता हैं |*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

पंचक

27 दिसंबर 2022 मंगलवार को प्रात: 03:31 से 31 दिसंबर 2022, शनिवार को प्रात: 11:47 बजे तक

एकादशी

19 दिसंबर 2022 सोमवार सफला एकादशी
प्रदोष

21 दिसंबर, बुधवार- बुध प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 05:29 बजे से रात 08:13 बजे तक
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।

मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।
 
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
 
शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचना होगा। आप यदि किसी परिवार के सदस्य के विवाह को लेकर चिंतित थे,तो आपकी वह चिंता समाप्त होगी। आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करना चाहते हैं, तो आप उसे खरीद सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मागंलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपको आज किसी से धन उधार लेने से बचना होगा,नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और किसी काम को करने में पूरे रुचि दिखाएंगे। आप सोच विचारकर कोई निर्णय लें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार में आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करके अपने कुछ कामों को कल पर टाल सकते हैं,जो बाद में आपके लिए समस्या लेकर आ सकते हैं। आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी नये घर, मकान, दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप अपने व्यवसाय में किसी पुरानी गलती से सबक लेंगे और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें,नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। यदि आपके ऊपर कुछ पुराना कर्ज है,तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी को लेकर आप शॉपिंग पर जा सकते हैं। आपको आज नौकरी से संबंधित कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकता है। आपको कुछ समय अपने माता-पिता की सेवा में भी लगाना होगा 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। यदि आपको परिवार के किसी सदस्य के सेहत की चिंता सता रही थी,तो वह भी आज पूरे होंगी। आपको संतान के विवाह में आ रही समस्या के लिए अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे। आय में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे,जिन पर आपको लगाम लगाने की कोशिश करनी होगी। यदि आपने अपनी माताजी से कोई वादा किया था,तो आपको उसे पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपको सावधानी व सतर्कता बरतनी होगी, जिसमें आपको किसी भी वाद विवाद में चुप रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे और जिसके कारण आपको तनाव बना रहेगा। परिवार में आप अपनी बात लोगों के सामने आसानी से रख पाएंगे। आपको किसी लेनदेन के मामले को निपटाने के लिए अपने भाइयों से मदद की आवश्यकता होगी। किसी काम के लिए आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और कोई बड़ा लाभ हाथ लगने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोग आज किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे और आप अपने साथी के साथ रूमानी दिन व्यतीत करेंगे,लेकिन शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। परिवार में यदि कोई अनबन आपको लंबे समय से परेशान कर रही है,तो उसके कारण आपको तनाव बना रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग आज कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। आपको घर परिवार में किसी की कोई बात बुरी लगेगी,तो भी आप उनसे कुछ नहीं कह पाएंगे। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा,नहीं तो कोई उनके साथ धोखा कर सकता है। आपको किसी बड़े निवेश से पहले सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी। सांसारिक सुख भोग के साधनों में आज वृद्धि होगी। काम अत्यधिक काम होने के कारण आपको थकान का अनुभव रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आपको किसी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में सलाह मशवरा करना होगा, तभी आगे बढ़ना होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपने किसी मित्र द्वारा कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा और परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे। आप संतान के व्यवहार को लेकर कुछ समस्या हो सकती है,जिसके लिए आप उनसे बातचीत करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
बिजनेस कर रहे लोग यदि लंबे समय से किसी समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे,तो उन्हें आज उससे छुटकारा मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी को लेकर लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप फूले नहीं समाएंगे और अपने माता-पिता के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। परिवार में किसी छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन हो सकता है और कार्यक्षेत्र में आपको दिए गए सुझावों का स्वागत होगा,जिससे अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहन सावधानी से चलाना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को समय रहते पूरा करना होगा। बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो उसके लिए आप अपने परिजनों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपको किसी पुराने लेन-देन को समय रहते निपटाना होगा,नहीं तो आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है,लेकिन उन्हें पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को अपनाना होगा, तभी वह लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना ले,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने किसी काम की चिंता बनी रहेगी और आपके कुछ विरोधी भी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपको परिवार के किसी सदस्य के करियर की चिंता सता सकती हैं। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था,तो वह आज आप उसकी वसूली कर सकते हैं। आपको किसी निवेश संबंधी योजना में धन बहुत ही सोच विचारकर लगाना होगा,नहीं तो धन फंस सकता है। 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम सफलता दिलाने वाला रहेगा और परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने किसी शारीरिक कष्ट को शारीरिक कष्ट को नजरअंदाज नहीं करना है,नहीं तो बाद में वह किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। कार्यक्षेत्र में यदि आप से पहले कोई गलती हुई थी,तो आपको उसका भय सताएगा और यदि आपको किसी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़े,तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ले,नहीं तो कोई आपको गलत सलाह दे सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

Thursday, December 8, 2022

Vaidik Panchang 08122022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 08 दिसम्बर    2022*
🌤️ *दिन - गुरुवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास - मार्गशीर्ष*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - पूर्णिमा सुबह 09:37 तक प्रतिपदा*
🌤️ *नक्षत्र - रोहिणी दोपहर 12:33 तक तत्पश्चात मृगशिरा*
🌤️ *योग - साध्य 09 दिसम्बर रात्रि 03:12 तक तत्पश्चात शुभ*
🌤️  *राहुकाल - दोपहर 01:52 से शाम 03:14 तक*
🌞 *सूर्योदय - 07:04*
🌦️ *सूर्यास्त - 17:55*
👉  *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- मार्गशीर्ष  पूर्णिमा*
🔥 *विशेष - पूर्णिमा और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *कपूर मिश्रित जल* 🌷
👉🏻 *गो चंदन अगरबत्ती गाय के घी में डुबो के जला देते तो भी गाय के गोबर के कंडे जैसा परिणाम देगा …. कभी मै उस में कपूर भी रख देता…. कभी कभी कपूर मिश्रित जल कमरे में छिटक देना भी हितकारी माना जाता है ….कपूर पानी में डाल के वो पानी कमरे में छिटक दे…..*

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *बलवर्धक* 🌷
➡ *२ से ४ ग्राम शतावरी का चूर्ण गर्म दूध के साथ ३ माह तक सेवन करें इससे शरीर में बल आता है, साथ ही नेत्र ज्योति भी बढ़ती है*
               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *सुबह उठते वक्त* 🌷
🌞 *सुबह उठकर जो " ॐ ब्रह्मणे नमः " " ॐ ब्रह्मणे नमः" गुरु साक्षात् ब्रह्म स्वरुप है | गुरु का स्मरण करते हुए " ॐ ब्रह्मणे नमः " ऐसा जो मन में बोलता है, और वंदन करता है वो समस्त तीर्थो में स्नान करने और समस्त यज्ञो में भाग लेने का पुण्य प्राप्त करता है |*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
पंचक

27 दिसंबर 2022 मंगलवार को प्रात: 03:31 से 31 दिसंबर 2022, शनिवार को प्रात: 11:47 बजे तक

एकादशी

19 दिसंबर 2022 सोमवार सफला एकादशी
प्रदोष

21 दिसंबर, बुधवार- बुध प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 05:29 बजे से रात 08:13 बजे तक

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏

* जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।
 
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44
 
शुभ वर्ष : 2024, 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक कार्यों में आप तेजी बनाए रखें,यदि कुछ समस्या चल रही है,तो उसका निपटारा बहुत ही सावधानी से करें नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी सूचना के मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और जीवन स्तर में सुधार बना रहेगा। आपको  अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई परिचित आपके घर दावत पर आ सकता है,जिससे आपका कुछ धन भी व्यय होगा। यदि पिताजी को कोई स्वास्थ्य समस्या चल रही है,तो आपको उसे नजरअंदाज करने से बचना होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी और परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से प्रसन्नता बनी रहेगी। आपको आज अपने कुछ लंबे पड़े हुए रिश्तों की सुध बुध लेनी होगी। आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिले,तो आपको उसे तुरंत आगे बढ़ाने से बचना होगा और कुछ दीर्घ कालीन योजनाओं को गति मिलने से आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी बात को लेकर कार्यक्षेत्र में आज अधिकारियों से झड़प हो सकती है,जिसमें आपको अपनी बात उनके सामने रखनी होगी,नहीं तो आपको गलत समझा जा सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से कार्य करने के लिए रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे,जिनके लिए आप कोई बजट बनाकर चल सकते हैं। आपको किसी मामले में अति उत्साहित होने से बचना होगा और रिश्तेदारों का आपको पूरा समर्थन मिलेगा। आपको अक्समात किसी विपरीत परिस्थिति के कारण यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी परिजन के मिलने से आप अपने काफी समस्याओं को आसानी से हल कर पाएंगे और यदि आपको कोई कानूनी संबंधित मामला चल रहा है,तो वह भी आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी जरूरी कार्य को करने के लिए रहेगा। आप किसी साथी की सलाह से प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं,जो आपके लिए बेहतर रहेगी। आपको बिजनेस में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा,तभी आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे और आप अपने किसी बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने को मिल सकता है। वरिष्ठ सदस्य से आप किसी पिछली गलती के लिए माफी मांग सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे धन उधार मांग सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है,उन्हें कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है,जो उनके लिए प्रसन्नता का कारण बनेगी। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों को प्रसन्न रखेंगे और आपके पद और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आपको अपने कामों में सक्रियता बनाए रखनी होगी और कामों को लेकर निसंकोच आगे बढ़े। आपको लगन व मेहनत से काम करने होंगे,तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आपकी वृद्धि होती दिख रही है। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। विधार्थियों का उच्च शिक्षा पर पूरा जोर रहेगा और जो लोग कामकाज की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको भाग्य का साथ मिलने से अच्छे परिणाम मिलेंगे और आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं,जहां आपकी अपने कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आपको अपने कार्यों में तेजी बरतनी होगी,नहीं तो समस्या हो सकती है और आय में वृद्धि होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आप अपने कार्यक्षेत्र पर पूरा ध्यान लगाएं,नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आपने किसी काम में लापरवाही बरती,तो आपको बाद में इसके लिए परेशान होना होगा। आप अपने करीबियों के कहने में आकर जोखिम बिल्कुल ना उठाए,नहीं तो समस्या हो सकती है और व्यवसाय कर रहे लोग अपने अधिकारियों की बात मानकर चलेंगे,तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में सुख और समृद्धि बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है,जो आपकी लिए समस्या लेकर आएगी। आपको किसी पुराने लेन-देन को समय रहते निपटाना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको नेतृत्व क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा और आपको अपने आवश्यक मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको आज लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,लेकिन आप उन्हें पहचानकर उन पर अमल करेंगे तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने रिश्तों को सूझबूझ दिखाते भी निभाना होगा,नहीं तो उनमें समस्या सकती है। साझेदारी में यदि आपने किसी काम को किया हुआ है,तो वह आज आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों पर भरोसा ना करें,नहीं तो वह आपके इस भरोसे को तोड़ सकते हैं और आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे आपको बचना होगा और छात्र को अपने कामकाज पर पूरा फोकस बनाए रखें,नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आप अपने रूटीन को बेहतर बनाए रखेंगे। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है,जो आपके लिए समस्या लेकर आयेगा। आप अपने कुछ करीबियों से मेलजोल बढ़ाने में भी कामयाब रहेंगे और विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे,तभी उन्हें जीत मिलती दिख रही है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़प्पन दिखाते हुए छोटों की गलतियों को आसानी से माफ कर पाएंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आप किसी अहम निर्णय को अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही ले,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी की योजना बना सकते हैं। आपको वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग व साथ भरपूर मात्रा में मिलेगा और जो लोग करियर को लेकर परेशान चल रहे हैं,वह किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपको अपने कार्य में धैर्य व साहस बनाए रखना होगा। घर परिवार में आप सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर पूरा ध्यान देंगे। आपको जरूरतों की लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आपको किसी मनवांछित वस्तु की प्राप्ति हो सकती है और आप घरेलू मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। आप अपने आवश्यक कार्य मे सूची बनाकर चलेंगे,तभी उन्हें समय रहते पूरा कर पाएंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको कोई पुराना लेनदेन आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। सरकारी काम से जुड़े लोग आज अच्छा नाम कमाएंगे। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करने का प्रयास करेंगे और आपको यदि कोई सूचना सुनने को मिलेंगी,तो आप उसे तुरंत ही अपने परिजनों को देंगे। आप किसी भव्य आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी जिम्मेदार व्यक्ति से सलाह लेना बेहतर रहेगा और आप कुछ गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी साख चारों ओर फैलेगी।  व्यापार कर रहे लोग अच्छा नाम कमाने में कामयाब रहेंगे

Tuesday, December 6, 2022

Vaidik Panchang 06122022

🙏🏻 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 06 दिसम्बर    2022*
🌤️ *दिन - मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास - मार्गशीर्ष*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - चतुर्दशी पूर्ण रात्रि तक*
🌤️ *नक्षत्र - भरणी सुबह 08:39 तक तत्पश्चात कृत्तिका*
🌤️ *योग - शिव 07 दिसम्बर रात्रि 02:53 तक तत्पश्चात  सिद्ध*
🌤️  *राहुकाल - शाम 03:13 से शाम 04:35 तक*
🌞 *सूर्योदय - 07:03*
🌦️ *सूर्यास्त - 17:55*
👉  *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- चतुर्दशी वृद्धि तिथि*
🔥 *विशेष - चतुर्दशी और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *पिशाच मोचिनी तिथि (श्राद्ध)* 🌷
➡ *पिशाचमोचन श्राद्ध तिथिः मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्दशी जो इस वर्ष 06 दिसम्बर 2022 मंगलवार को सुबह 06:48 से 07 दिसम्बर, बुधवार सुबह 08:01 मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्दशी है।*
🙏🏻 *इस दिन प्रेत योनि को प्राप्त जीवों (पूर्वजों) के निमित्त तर्पण आदि करने से उनकी सदगति होती है |जिनके घर-परिवार, आस-पडोस या परिचय में किसी की अकाल मृत्यु हुई हो या कोई भूत-प्रेत अथवा पितृबाधा से पीड़ित हो, वे पिशाच मोचिनी तिथि को उनकी सदगति, आत्मशांति और मुक्ति के लिए संकल्प करके श्राद्ध - तर्पण अवश्य करें | भूत-प्रेतादि से ग्रस्त व्यक्ति इसे अवश्य करें |*
➡ *विधिः  प्रातः स्नान के बाद दक्षिणमुख होकर बैठें। तिलक, आचमन आदि के बाद पीतल या ताँबे के थाल अथवा तपेली आदि मे पानी लें। उसमें दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, कुम -कुम, अक्षत, तिल, कुश मिलाकर रखें। हाथ में शुद्ध जल लेकर संकल्प करें कि ʹअमुक व्यक्ति (नाम) के प्रेतत्व निवारण हेतु हम आज पिशाचमोचन श्राद्ध तिथि को यह पिशाचमोचन श्राद्ध कर रहे हैं।ʹ हाथ का जल जमीन पर छोड़ दें। फिर थोड़े काले तिल अपने चारों ओर जमीन पर छिड़क दें कि भगवान विष्णु हमारे श्राद्ध की असुरों से रक्षा करें। अब अनामिका उँगली में कुश की अँगूठी पहनकर (ʹૐ अर्यमायै नमःʹ) मंत्र बोलते हुए पितृतीर्थ से 108 तर्पण करें अर्थात् थाल में से दोनों हाथों की अंजली भर-भर के पानी लें एवं दायें हाथ की तर्जनी उँगली व अँगूठे के बीच से गिरे, इस प्रकार उसी पात्र में डालते रहें। ( तर्पण पीतल या ताँबे के थाल अथवा तपेली में बनाकर रखे जल से करना है।)*
🙏🏻 *108 तर्पण हो जाने के बाद दायें हाथ में शुद्ध जल लेकर संकल्प करें कि सर्व प्रेतात्माओं की सदगति के निमित्त किया गया, यह तर्पण कार्य भगवान नारायण के श्रीचरणों में समर्पित है। फिर तनिक शांत होकर भगवद्-शांति में बैठें। बाद में तर्पण के जल को पीपल में चढ़ा दें।*
🙏🏻 *
                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *ससुराल में तकलीफ़ हो तो* 🌷
👩🏻 *सुहागन देवियाँ को अगर ससुराल में बहुत कष्ट है .... अपनी शुभ मनोकामनाएं पूरी न होने की पीड़ा है, उनके लिए महर्षि अंगीरा के बताये अनुसार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को माँ पार्वती का स्मरण करते हुए उनको मन ही मन प्रणाम करें .... " हे माँ मैं अपने घर में सुख ... शांति ... और समृद्धि की वृद्धि हेतु ये व्रत कर रही हूँ "... सुबह ये संकल्प करें और ११ मंत्र से माँ पार्वती को प्रणाम करें ....*
🌷 *ॐ पार्वतये नमः*
🌷 *ॐ हेमवत्ये नमः*
🌷 *ॐ अम्बिकाय नमः*
🌷 *ॐ गिरीश वल्लभाय नमः*
🌷 *ॐ गंभीर नाभ्ये नमः* 
🌷 *ॐ अपर्नाये नमः*
🌷 *ॐ महादेव्यै नमः*
🌷 *ॐ कंठ कामिन्ये नमः*
🌷 *ॐ क्षण मुखाये नमः*
🌷 *ॐ लोक मोहिन्ये नमः* 
🌷 *ॐ मेनका कुक्षी रत्नाये नमः* 
🙏🏻 *ये 11 नाम कम से कम एक बार तो बोल ही लेना, ज्यादा भी बोल सकतें है । जो बहने ये न कर पायें तो उनकी ओर से घर का कोई भी ब्यक्ति उसके लिए कर सकता है  और प्रार्थनाा  करे की इसका पुण्य उन्हें पहुंचे उनके घर में भी सुख शांति बनी रहे ।*
💥 *विशेष - 07 दिसम्बर 2022 बुधवार को सुबह 08:02 से 08 दिसम्बर, गुरुवार को सुबह 09:37 तक मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है ।*

🙏🏻पंचक

27 दिसंबर 2022 मंगलवार को प्रात: 03:31 से 31 दिसंबर 2022, शनिवार को प्रात: 11:47 बजे तक

एकादशी

19 दिसंबर 2022 सोमवार सफला एकादशी
प्रदोष

21 दिसंबर, बुधवार- बुध प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 05:29 बजे से रात 08:13 बजे तक


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा।

आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

 
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
 
शुभ वर्ष : 2021, 2026
 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
 
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। यदि आप किसी से कोई वादा या वचन करें,तो आपको उसे पूरा करना होगा। संतान से आपकी किसी बात पर बहसबाजी हो सकती है। आज अपने घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है और परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी वाणी में सौम्यता बनाए रखें। अपने संस्कारों व परंपराओं पर आप पूरा बल देंगे। आप किसी मकान, दुकान और वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं और आप श्रेष्ठ कार्य को भी कुछ समय देंगे। आपके किसी मित्र द्वारा आपको कोई उपहार मिल सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है,क्योंकि उन्हें बिजनेस में किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा और धार्मिक कार्य में भी आप पूरी रुचि दिखाएंगे। कुछ लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं आज फिर से आप शुरू कर सकते हैं,जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। आप कुछ कार्य को कल पर टाल सकते हैं। जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकती हैं। भाई बहनों से चल रही अनबन आज बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे। 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको जल्दबाजी में किसी कार्य को करने से बचना होगा। आप कुछ धन संबंधित मामलों को लेकर व्यस्त रहेंगे,जिनके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत भी कर सकते हैं। आप अपने कार्यों की एक सूची बनाएं,तभी आप उसको समय रहते पूरा कर पाएंगे और यदि कोई कानून संबंधित मामला चल रहा है,तो उसमें धैर्य बनाए रखें। तभी आपको उसमें अच्छा फल मिल पाएगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप मित्रों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आप पूरी मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने करियर को संवारने का पूरा मौका मिलेगा और आप अपने व्यवहार से सभी का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे,जिससे आपके काफी काम आसानी से बन जाएंगे। आपकी साख भी बढ़ती दिख रही है और आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा। आप यदि कार्यक्षेत्र में अपने किसी अधिकारी से अपने मन की बात कहेंगे,तो वह आपके लिए बेहतर रहेगी,लेकिन यदि आपके ऊपर कुछ पुराना कर्ज है,तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में कामयाब रहेंगे। पिताजी को कोई पैरों में दर्द जैसी समस्या हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कुछ गंभीर विषयों में पूरी रुचि दिखानी होगी। व्यवसाय के कामों को समय रहते निपटाना होगा। शासन में सत्ता का भी आपको पूरा लाभ मिलता दिख रहा है। आपको अपनी पद व प्रतिष्ठा को बढ़ाने का मौका मिलेगा और यदि आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां हैं,तो आप उन्हें समय रहते पूरा करें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी पैतृक कार्य में भी अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। आपको सभी का सहयोग व साथ मिलने से आपकी काफी मुश्किल आसनी से हल होंगी और आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन अध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा लेकिन कुछ शारीरिक समस्याएं यदि चल रही थी,तो उनसे भी आपको काफी हद तक निजात मिलेगी। आपको लाभ का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। आप कुछ अवरोधों को लेकर परेशान तो रहेंगे,लेकिन वह भी आपके परिजनों की मदद से दूर होते दिख रहे हैं। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी आस्था व विश्वास बढ़ेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी दूसरी नौकरी की तलाश कर रहे हैं,तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करके आप किसी अच्छे काम की शुरुआत कर सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज के दिन आपको लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आप किसी आवश्यक कार्य में आप धैर्य बनाए रखे,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपके लिए समस्या बन सकता है और किसी को धन उधार देने से बचना होगा। आपको किसी भी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा व आप अपने काम में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें,नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। यदि आपके परिजन कोई सीख दे,तो आपको उस पर चलने से बचना होगा,नहीं तो वह आपको कोई वाद विवाद करा सकती है। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखेंगे,क्योंकि आप योग व व्यायाम को अपनाकर शारीरिक कष्टों से दूर रहेंगे। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे और आपके करीबी भी आपका भरोसा जीतेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता का पूरा बल मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा, जिसके परिणाम भी बेहतर रहेंगे। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे,जिससे आपको उनसे अपने मन की बात कहने का भी मौका मिलेगा। 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए रहेगा। आपको किसी भी लाभ के अवसर को हाथ से जाने नहीं देना है,नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा। व्यक्तिगत प्रदर्शन भी आपका बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में आप सतर्क रहें। व्यापार कर रहे लोग यदि आज ढील बरती, तो बाद में में समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करके अपने अधिकारियों के आंखों का तारा बनेंगे। सेवा भाव की भावना को बढ़ावा मिलेगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे,जिससे परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपके अपने मित्रों से कुछ अनबन चल रही थी,तो वह भी बातचीत के जरिए समाप्त होगी। आपको किसी निर्णय को बहुत ही सक्रिय व सूझबूझ से लेना होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ साथ कुछ अन्य विषयों के प्रति भी रुचि भी जागृत हो सकती है। आपको अपनी कला कौशल को भी संवारने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान  मिलेगा। 

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े को धैर्य रखकर सुलझाएं,तो आपके लिए बेहतर रहेगा और किसी भूमि और वाहन की खरीदारी की इच्छा आपकी पूरी होगी। भावनात्मक मामलो में आपको सामंजस्य रखना होगा। आप अपनी कुछ बातों को गोपनीय रखें,यदि आपने उन्हें उजागर किया,तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप परिवार में सबको साथ लेकर चलेंगे और कुछ महत्वपूर्ण कार्य को आप समय रहते पूरा करेंगे,नहीं तो समस्या हो सकती है। आप जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने में कामयाब रहेंगे। आपको संतान की समस्याओं को मिल बैठकर सुलझाना होगा। कुंभ राशिफल 2023

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर लेकर आएगा और व्यापार कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा,जिससे उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने भाई बंधुओं का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप किसी भी मुश्किल से आसानी से बाहर निकल जाएंगे,लेकिन आप अपने करीबियों की भावनाओं का सम्मान करें, उन्हें ठेस ना पहुंचाएं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने करियर को संवारने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन उन्हें अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना होगा

Saturday, December 3, 2022

Vaidik Panchang 03122022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 03 दिसम्बर    2022*
🌤️ *दिन - शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास - मार्गशीर्ष*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - एकादशी 04 दिसम्बर  प्रातः  05:34 तक तत्पश्चात द्वादशी*
🌤️ *नक्षत्र - रेवती 04 दिसम्बर प्रातः 06:16 तक तत्पश्चात अश्विनी*
🌤️ *योग - व्यतीपात 04 दिसम्बर प्रातः 04:35  तक तत्पश्चात वरीयान*
🌤️  *राहुकाल - सुबह 09:45 से सुबह 11:06 तक*
🌞 *सूर्योदय - 07:01*
🌦️ *सूर्यास्त - 17:54*
👉  *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- मोक्षदा एकादशी (स्मार्त ),मौनी एकादशी (जैन), श्रीमदभगवतगीता जयंती*
🔥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l    राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
               
    🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *मोक्षदा एकादशी* 🌷
➡ *03 दिसम्बर 2022 शनिवार को प्रात: 05:40 से 04 दिसम्बर, रविवार प्रात: 05:34 तक एकादशी है ।* 
*03 दिसम्बर, शनिवार को मोक्षदा एकादशी (स्मार्त) एवं 04 दिसम्बर, रविवार को मोक्षदा एकादशी (भागवत)*
💥 *विशेष - 04 दिसम्बर, रविवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*
🙏🏻 *यह बड़े भारी पापों का नाश करनेवाला व्रत है | नीच योनि में पड़े पितर भी इसके पुण्यदान से मोक्ष पाते हैं |*
          
     🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *श्रीमद् भगवद्गगीता जयंती* 🌷
👉🏻 *गतांक से आगे......*
🙏🏻 *जानिए भगवद् गीता के 9 बेहतरीन मैनेजमेंट सूत्र जिनमे छुपा है आपकी हर परेशानी का हल*  
🌷 *4 श्लोक*
*विहाय कामान् य: कर्वान्पुमांश्चरति निस्पृह:।*
*निर्ममो निरहंकार स शांतिमधिगच्छति।।*
🙏🏻 *अर्थ- जो मनुष्य सभी इच्छाओं व कामनाओं को त्याग कर ममता रहित और अहंकार रहित होकर अपने कर्तव्यों का पालन करता है, उसे ही शांति प्राप्त होती है।*
➡ *मैनेजमेंट सूत्र - यहां भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि मन में किसी भी प्रकार की इच्छा व कामना को रखकर मनुष्य को शांति प्राप्त नहीं हो सकती। इसलिए शांति प्राप्त करने के लिए सबसे पहले मनुष्य को अपने मन से इच्छाओं को मिटाना होगा। हम जो भी कर्म करते हैं, उसके साथ अपने अपेक्षित परिणाम को साथ में चिपका देते हैं। अपनी पसंद के परिणाम की इच्छा हमें कमजोर कर देती है। वो ना हो तो व्यक्ति का मन और ज्यादा अशांत हो जाता है। मन से ममता अथवा अहंकार आदि भावों को मिटाकर तन्मयता से अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा। तभी मनुष्य को शांति प्राप्त होगी।*
🌷 *5 श्लोक*
*न हि कश्चित्क्षणमपि जातु तिष्ठत्यकर्मकृत्।*
*कार्यते ह्यश: कर्म सर्व प्रकृतिजैर्गुणै:।।*
🙏🏻 *अर्थ- कोई भी मनुष्य क्षण भर भी कर्म किए बिना नहीं रह सकता। सभी प्राणी प्रकृति के अधीन हैं और प्रकृति अपने अनुसार हर प्राणी से कर्म करवाती है और उसके अनुसार  परिणाम भी देती है।*
➡ *मैनेजमेंट सूत्र- बुरे परिणामों के डर से अगर ये सोच लें कि हम कुछ नहीं करेंगे तो ये हमारी मूर्खता है। खाली बैठे रहना भी एक तरह का कर्म ही है, जिसका परिणाम हमारी आर्थिक हानि, अपयश और समय की हानि के रूप में मिलता है। सारे जीव प्रकृति यानी परमात्मा के अधीन हैं, वो हमसे अपने अनुसार कर्म करवा ही लेगी। और उसका परिणाम भी मिलेगा ही। इसलिए कभी भी कर्म के प्रति उदासीन नहीं होना चाहिए, अपनी क्षमता और विवेक के आधार पर हमें निरंतर कर्म करते रहना चाहिए।*
🌷 *6 श्लोक*
*नियतं कुरु कर्म त्वं कर्म ज्यायो ह्यकर्मण:।*
*शरीरयात्रापि च ते न प्रसिद्धयेदकर्मण:।।*
🙏🏻 *अर्थ- तू शास्त्रों में बताए गए अपने धर्म के अनुसार कर्म कर, क्योंकि कर्म न करने की अपेक्षा कर्म करना श्रेष्ठ है तथा कर्म न करने से तेरा शरीर निर्वाह भी नहीं सिद्ध होगा।*
➡ *मैनेजमेंट सूत्र- श्रीकृष्ण अर्जुन के माध्यम से मनुष्यों को समझाते हैं कि हर मनुष्य को अपने-अपने धर्म के अनुसार कर्म करना चाहिए जैसे- विद्यार्थी का धर्म है विद्या प्राप्त करना, सैनिक का कर्म है देश की रक्षा करना। जो लोग कर्म नहीं करते, उनसे श्रेष्ठ वे लोग होते हैं जो अपने धर्म के अनुसार कर्म करते हैं, क्योंकि बिना कर्म किए तो शरीर का पालन-पोषण करना भी संभव नहीं है। जिस व्यक्ति का जो कर्तव्य तय है, उसे वो पूरा करना ही चाहिए।*
🌷 *7 श्लोक*
*यद्यदाचरति श्रेष्ठस्तत्तदेवेतरो जन:।*
*स यत्प्रमाणं कुरुते लोकस्तदनुवर्तते।।*
🙏🏻 *अर्थ- श्रेष्ठ पुरुष जैसा आचरण करते हैं, सामान्य पुरुष भी वैसा ही आचरण करने लगते हैं। श्रेष्ठ पुरुष जिस कर्म को करता है, उसी को आदर्श मानकर लोग उसका अनुसरण करते हैं।*
➡ *मैनेजमेंट सूत्र- यहां भगवान श्रीकृष्ण ने बताया है कि श्रेष्ठ पुरुष को सदैव अपने पद व गरिमा के अनुसार ही व्यवहार करना चाहिए, क्योंकि वह जिस प्रकार का व्यवहार करेगा, सामान्य मनुष्य भी उसी की नकल करेंगे। जो कार्य श्रेष्ठ पुरुष करेगा, सामान्यजन उसी को अपना आदर्श मानेंगे। उदाहरण के तौर पर अगर किसी संस्थान में उच्च अधिकार पूरी मेहनत और निष्ठा से काम करते हैं तो वहां के दूसरे कर्मचारी भी वैसे ही काम करेंगे, लेकिन अगर उच्च अधिकारी काम को टालने लगेंगे तो कर्मचारी उनसे भी ज्यादा आलसी हो जाएंगे।*
🌷 *8 श्लोक*
*न बुद्धिभेदं जनयेदज्ञानां कर्म संगिनाम्।*
*जोषयेत्सर्वकर्माणि विद्वान्युक्त: समाचरन्।।*
🙏🏻 *अर्थ- ज्ञानी पुरुष को चाहिए कि कर्मों में आसक्ति वाले अज्ञानियों की बुद्धि में भ्रम अर्थात कर्मों में अश्रद्धा उत्पन्न न करे किंतु स्वयं परमात्मा के स्वरूप में स्थित हुआ और सब कर्मों को अच्छी प्रकार करता हुआ उनसे भी वैसे ही कराए।*
➡ *मैनेजमेंट सूत्र- ये प्रतिस्पर्धा का दौर है, यहां हर कोई आगे निकलना चाहता है। ऐसे में अक्सर संस्थानों में ये होता है कि कुछ चतुर लोग अपना काम तो पूरा कर लेते हैं, लेकिन अपने साथी को उसी काम को टालने के लिए प्रोत्साहित करते हैं या काम के प्रति उसके मन में लापरवाही का भाव भर देते हैं। श्रेष्ठ व्यक्ति वही होता है जो अपने काम से दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है। संस्थान में उसी का भविष्य सबसे ज्यादा उज्जवल भी होता है।*
🌷 *9श्लोक*
*ये यथा मां प्रपद्यन्ते तांस्तथैव भजाम्यहम्।*
*म वत्र्मानुवर्तन्ते मनुष्या पार्थ सर्वश:।।*
🙏🏻 *अर्थ- हे अर्जुन। जो मनुष्य मुझे जिस प्रकार भजता है यानी जिस इच्छा से मेरा स्मरण करता है, उसी के अनुरूप मैं उसे फल प्रदान करता हूं। सभी लोग सब प्रकार से मेरे ही मार्ग का अनुसरण करते हैं।*  
➡ *मैनेजमेंट सूत्र- इस श्लोक के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण बता रहे हैं कि संसार में जो मनुष्य जैसा व्यवहार दूसरों के प्रति करता है, दूसरे भी उसी प्रकार का व्यवहार उसके साथ करते हैं। उदाहरण के तौर पर जो लोग भगवान का स्मरण मोक्ष प्राप्ति के लिए करते हैं, उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। जो किसी अन्य इच्छा से प्रभु का स्मरण करते हैं, उनकी वह इच्छाएं भी प्रभु कृपा से पूर्ण हो जाती है। कंस ने सदैव भगवान को मृत्यु के रूप में स्मरण किया। इसलिए भगवान ने उसे मृत्यु प्रदान की। हमें परमात्मा को वैसे ही याद करना चाहिए, जिस रुप में हम उसे पाना चाहते हैं।*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभकामनाएं
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,
 
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज दिन कमजोर रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन  आप किसी भी काम में दिखावा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।  आपका बजट डगमगा सकता है।  नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई और दूसरी नौकरी मिलने से वह उसे ज्वाइन कर सकते हैं। आपको कोई धन संबंधित समस्या यदि लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो आज उसका समाधान होगा, लेकिन परिवार में  यदि कोई वाद-विवाद पनते, तो आपको उसमें बहुत ही सोच समझ कर बोलना होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे और किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको पूरी रुचि रखनी होगी। आर्थिक उपलब्धियों को बढ़ावा मिलने से आप अच्छा धन लाभ कमा सकते हैं। मामा पक्ष से भी आज आपको कोई लाभ की उम्मीद मिलती दिख रही है। कारोबार में आप अपनी योजनाओं की फिर से शुरुआत करेंगे। कुछ वाणिज्यिक गतिविधियों में आज सकारात्मकता बनी रहेगी। आप अपने रीति-रिवाजों पर पूरा छोड़ देंगे और संतान को भी उनके बारे में बताएंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। उन्हें लाभ के कई अवसर मिलेंगे और पारिवारिक कार्यक्रमों पर पूरा बल देंगे। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। आप बिजनेस में किसी को पार्टनर बना सकते हैं, लेकिन आपको पहले उनकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। आपको किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। अपने कामों पर पूरा ध्यान दे, नहीं तो समस्या हो सकती है। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी सुख और समृद्धि बढ़ने से आपको खुशी बनी रहेगी।  कार्यक्षेत्र में आप कुछ गलतियों को नजरअंदाज करेंगे और बड़प्पन दिखाते हुए उनका पूरा साथ देंगे। करियर के दिन दृष्टिकोण से आज दिन उत्तम रहने वाला है। धन को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही है, तो वह भी सुधरेगी। आप जोखिम भरे कार्यों में हाथ ना डालें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझना होगा और उन्हें समय रहते पूरा करना होगा, लेकिन आपको  यदि कोई निवेश संबंधी सूचना दे, तो आपको उससे पहले विचार विमर्श करना होगा, तभी आगे बढ़ना होगा, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है । कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को  कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।  आज आपके अंदर प्रेम व स्नेह की भावना बनी रहेगी, जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आप को किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा और आप अपने करीबियों से सतर्कता बनाए रखें। आप किसी काम में आप लापरवाही करने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यवसाय कर रहे लोग किसी बड़े लाभ के चक्कर में छोटे की ओर ध्यान नहीं देंगे, जिसके लिए बाद में उन्हें पछतावा होगा। नौकरी में कार्यरत लोग लीडरशिप के जरिए अपना काम करेंगे। आप किसी नई भूमि व भवन की खरीदारी कर सकते हैं। आपके कुछ विपक्षी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है।  यदि आप उत्साह से किसी काम को करेंगे, तो वह भी अवश्य पूरा होगा। आप एक लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। आपको लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपसे कोई गलत काम हो सकता है। कला व कौशल से आप एक अलग जगह बनाएंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से चल रही अनबन से आज आपको बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप करियर को लेकर कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य को अच्छी नौकरी मिलने से खुशियां बनी रहेंगी। आप अपने करीबियों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी काम को करने से पहले उसके नीति व नियमों को अवश्य पढ़े, नहीं तो बाद में आपसे धोखा हो सकता है। अपने रुके हुए कार्यों में तेजी लाएं, तभी वह समय से पूरे हो पाएंगे। यदि घर परिवार में कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसे घर से बाहर ना जाने दे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में जीत मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपको  कोई सलाह दे, तो आपको उस सलाह पर बहुत ही सोच समझ कर चलना होगा। कुछ निजी मामलों में सूझबूझ दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको आज घर में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम के होने से प्रसन्नता बनी रहेगी। पारिवारिक संबंधों में सुधार आएगा और आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए अपने किसी मित्र से मदद मांग सकते हैं। नौकरी से संबंधित यदि आपको कुछ समस्या चल रही थी, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी अपने परिजनों से रिश्तो में मजबूती आएगी। यदि अभी कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी समाप्त होगी। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के अवसर मिल सकते हैं। आपको अपने भाई बंधुओं के साथ किसी जनसमर्थन के कार्य को करने का मौका मिलेगा। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो, तो आपको उसे गुप्त रखना होगा। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी मित्र से कोई धन संबंधित सूचना प्राप्त हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप अपने घर की साज-सज्जा का पूरा ध्यान रखेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने जीवन स्तर में भी सुधार लाएंगे। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अपनी वाणी से कार्यक्षेत्र में लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। आपके घर परिवार में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का आगमन हो सकता है। आपको किसी नए निवेश को बहुत ही सोच विचार कर करना चाहिए। विद्यार्थी  अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आप अपने घर परिवार में सदस्यों की जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे और अपने कुछ रुके हुए कार्यों को गति देंगे। आप व्यवसाय में संयम बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आज कोई बड़ा लक्ष्य मिलने से आप उसे पकड़ कर रखेंगे और समय रहते सभी काम पूरा करेंगे। कुछ दीर्घकालीन योजनाओं से आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आपकी अपने परिजनों से यदि संबंधों में कुछ दरार चल रही थी, तो वह भी अब बेहतर होगी। किसी संपत्ति के समझौते को आप बहुत ही देखभाल कर करें

Friday, December 2, 2022

Vaidik Panchang 02122022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 02 दिसम्बर    2022*
🌤️ *दिन - शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास - मार्गशीर्ष*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - दशमी 03 दिसम्बर  प्रातः  05:39 तक तत्पश्चात एकादशी*
🌤️ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद 03 दिसम्बर प्रातः 05:45 तक तत्पश्चात रेवती*
🌤️ *योग - वज्र सुबह 07:30 तक तत्पश्चात सिध्दि*
🌤️  *राहुकाल - सुबह 11:06 से दोपहर 12:28 तक*
🌞 *सूर्योदय - 07:01*
🌦️ *सूर्यास्त - 17:54*
👉  *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
🚩 

                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷
➡ *03 दिसम्बर 2022 शनिवार को प्रात: 05:40 से 04 दिसम्बर, रविवार प्रात: 05:34 तक एकादशी है ।* 
*03 दिसम्बर, शनिवार को मोक्षदा एकादशी (स्मार्त) एवं 04 दिसम्बर, रविवार को मोक्षदा एकादशी (भागवत)*
💥 *विशेष - 04 दिसम्बर, रविवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*
🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें    .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*
🙏🏻 *
                🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *व्यतिपात योग* 🌷
➡️ *03 दिसम्बर, शनिवार को प्रात: 05:52 से 04 दिसम्बर, रविवार को प्रात: 04:35 तक (यानी 03 दिसम्बर शनिवार को पूरा दिन) व्यतिपात योग है।*
🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*

                🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *श्रीमद् भगवद् गीता जयंती* 🌷
➡ *03 दिसम्बर 2022 शनिवार को श्रीमद् भगवद् गीता जयंती है।*
🙏🏻 *धर्म ग्रंथों के अनुसार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इसलिए प्रतिवर्ष इस तिथि को गीता जयंती का पर्व मनाया जाता है। गीता एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसकी जयंती मनाई जाती है।*
🙏🏻 *गीता दुनिया के उन चंद ग्रंथों में शुमार है, जो आज भी सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे हैं और जीवन के हर पहलू को गीता से जोड़कर व्याख्या की जा रही है। इसके 18 अध्यायों के करीब 700 श्लोकों में हर उस समस्या का समाधान है जो कभी ना कभी हर इंसान के सामने आती है। आज हम आपको इस लेख में गीता के 9 चुनिंदा प्रबंधन सूत्रों से रूबरू करवा रहे हैं, जो इस प्रकार हैं-*
🌷 *1 : श्लोक*
*कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।*
*मा कर्मफलहेतु र्भूर्मा ते संगोस्त्वकर्मणि ।।*
🙏🏻 *अर्थ- भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि हे अर्जुन। कर्म करने में तेरा अधिकार है। उसके फलों के विषय में मत सोच। इसलिए तू कर्मों के फल का हेतु मत हो और कर्म न करने के विषय में भी तू आग्रह न कर।*
➡ *मैनेजमेंट सूत्र- भगवान श्रीकृष्ण इस श्लोक के माध्यम से अर्जुन से कहना चाहते हैं कि मनुष्य को बिना फल की इच्छा से अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करना चाहिए। यदि कर्म करते समय फल की इच्छा मन में होगी तो आप पूर्ण निष्ठा से साथ वह कर्म नहीं कर पाओगे। निष्काम कर्म ही सर्वश्रेष्ठ परिणाम देता है। इसलिए बिना किसी फल की इच्छा से मन लगाकर अपना काम करते रहो। फल देना, न देना व कितना देना ये सभी बातें परमात्मा पर छोड़ दो क्योंकि परमात्मा ही सभी का पालनकर्ता है।*
🌷 *2 : श्लोक*
*योगस्थ: कुरु कर्माणि संग त्यक्तवा धनंजय।* 
*सिद्धय-सिद्धयो: समो भूत्वा समत्वं योग उच्यते।।*
🙏🏻 *अर्थ- हे धनंजय (अर्जुन)। कर्म न करने का आग्रह त्यागकर, यश-अपयश के विषय में समबुद्धि होकर योग युक्त होकर, कर्म कर, (क्योंकि) समत्व को ही योग कहते हैं।*
➡ *मैनेजमेंट सूत्र- धर्म का अर्थ होता है कर्तव्य। धर्म के नाम पर हम अक्सर सिर्फ कर्मकांड, पूजा-पाठ, तीर्थ-मंदिरों तक सीमित रह जाते हैं। हमारे ग्रंथों ने कर्तव्य को ही धर्म कहा है। भगवान कहते हैं कि अपने कर्तव्य को पूरा करने में कभी यश-अपयश और हानि-लाभ का विचार नहीं करना चाहिए। बुद्धि को सिर्फ अपने कर्तव्य यानी धर्म पर टिकाकर काम करना चाहिए। इससे परिणाम बेहतर मिलेंगे और मन में शांति का वास होगा। मन में शांति होगी तो परमात्मा से आपका योग आसानी से होगा। आज का युवा अपने कर्तव्यों में फायदे और नुकसान का नापतौल पहले करता है, फिर उस कर्तव्य को पूरा करने के बारे में सोचता है। उस काम से तात्कालिक नुकसान देखने पर कई बार उसे टाल देते हैं और बाद में उससे ज्यादा हानि उठाते हैं।*
🌷 *3 : श्लोक*
*नास्ति बुद्धिरयुक्तस्य न चायुक्तस्य भावना।*
*न चाभावयत: शांतिरशांतस्य कुत: सुखम्।*
🙏🏻 *अर्थ- योग रहित पुरुष में निश्चय करने की बुद्धि नहीं होती और उसके मन में भावना भी नहीं होती। ऐसे भावना रहित पुरुष को शांति नहीं मिलती और जिसे शांति नहीं, उसे सुख कहां से मिलेगा।*
➡ *मैनेजमेंट सूत्र - हर मनुष्य की इच्छा होती है कि उसे सुख प्राप्त हो, इसके लिए वह भटकता रहता है, लेकिन सुख का मूल तो उसके अपने मन में स्थित होता है। जिस मनुष्य का मन इंद्रियों यानी धन, वासना, आलस्य आदि में लिप्त है, उसके मन में भावना (आत्मज्ञान) नहीं होती। और जिस मनुष्य के मन में भावना नहीं होती, उसे किसी भी प्रकार से शांति नहीं मिलती और जिसके मन में शांति न हो, उसे सुख कहां से प्राप्त होगा। अत: सुख प्राप्त करने के लिए मन पर नियंत्रण होना बहुत आवश्यक है।*
👉🏻 *शेष कल..........*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 

जिनका आज जन्मदिन है को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
 
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज कि दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाले है। आपको अपने रिश्तेदारों का पूरा समर्थन मिलेगा और यदि विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें आपको जीत अवश्य मिलेगी। आपको अपने खर्चों में संयम बनाए  रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। संतान की धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके यह लाभदायक रहेगा। आपको अपने आवश्यक कार्य को निपटाने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो बाद  में वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। आप परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और सभी कामों को करने में भी नि:संकोच आगे आएंगे। आप आपसे लक्ष्यों पर फोकस रखें, तभी आप उन्हें समय रहते पूरा कर पाएंगे और कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई उपलब्धियां मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको एक से अधिक स्त्रोतों से लाभ प्राप्त होगा। ये आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आपके चारो ओर का वातावरण आनंदमय रहेगा, जिसके कारण अपनी काफी सारी समस्याओं से आसानी से बाहर निकल जाएंगे। कामकाज ढूंढ लोगों के प्रयासों में आज तेजी आएगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको किसी पुरस्कार के मिलने से परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा और किसी छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। आप अपने अधिकारियों से सामंजस्य बनाए रखें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। यदि कार्यक्षेत्र में आपको कोई गलत सलाह दे, तो आपको उनकी बात सुननी व समझनी होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी और मित्रों के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थी अपनी परीक्षा पर अत्यधिक मेहनत करें, तभी उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। आपकी अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और बिजनेस में एक बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। आपका अपने परिजनों के सहयोग से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है, जिनके लिए आप कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। आपको दिखावे की कुछ वस्तुएं खरीदने से बचना होगा, नहीं तो आप अपना धन ही व्यर्थ व्यय करेंगे। अपने महत्वपूर्ण कार्य में आप धैर्य बनाए रखें। आपको अक्समात किसी काम के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके कुछ नए काम के प्रयास सफल होंगे। यदि आप किसी काम को करने जा रहे हैं, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों की बाद सुननी व समझनी  होगी। व्यवसाय में आप भरोसा बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
पारिवारिक रिश्ते में चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिलेगा और आप किसी बड़े लक्ष्य को अपनाएंगे और अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाएं। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। विभिन्न मोर्चों पर आप सकारात्मक रहेंगे। यदि आपने किसी काम को करने का सोचा है, तो उसे अवश्य करें। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी के लिए जाना पड़ सकता है। माता पिता की सेवा में आप कुछ समय व्यतीत करेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज आप अपनी आय व व्यय के लिए बजट बनाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी सरकारी काम में उसके नियमों का पालन करें। आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो समस्या आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह किसी मुकाम पर पहुंच सकेंगे। यदि आपको संतान के करियर की चिंता सता रही थी, तो उन्हें आज कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपको अपनी किसी पिछली गलती से सबक लेना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग जीवनसाथी की बातों में आकर बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए समस्या लेकर आएगा। व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आप अपने साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से प्रसन्न रहेंगे और भावनात्मक मामलों में सकारात्मकता बनाए रखें। आपको कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आप किसी सरकारी संस्था से जुड़कर अच्छा नाम कमा सकते हैं। 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज बिजनेस कर रहे लोगों को किसी आवश्यक जानकारी को अन्य से शेयर करनी से बचना होगा, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते है। आज आप किसी को बिना मांगे सलाह न दें, अन्यथा समस्या हो सकती है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपको किसी की कई सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो बाद में उसके लिए पास आपको पछतावा होगा। आपकी किसी नई गाड़ी को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आप परिजनों से चल रही कलह को बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको अपने आलस्य को दूर भगा कर आगे बढ़ना होगा। कुछ नए लोगों लोगों से मेलजोल बढ़ाने में भी आप कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जाए, तो आप उसे समय रहते पूरा करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की रुचि आज बढ़ेगी। आपको किसी नए काम को करने का मौका मिलेगा। आप सबके साथ व सहयोग से आगे बढ़ेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। घर परिवार में आज किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से खुशियां भरा माहौल रहेगा। आपके मन में सकारात्मकता बनी रहेगी। जीवनसाथी के करियर में आ रही किसी समस्या के लिए अपने भाइयों से मदद मांग सकते है। सुख समृद्धि में वृद्धि  होगी। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद आज आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको किसी नए काम के लिए वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपके कुछ आवश्यक कार्य आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आपकी आज किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए कोई सूचना लेकर आ सकते है। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं और रक्तसंबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।आपको किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। आपको यदि को दर्द आदि की समस्या है , तो अपनी दिनचर्या में आप योग व व्यायाम अपनाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा

Thursday, December 1, 2022

Vaidik Panchang 01122022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
वैदिक पंचाग 
 🌤️  *दिनांक - 01 दिसम्बर    2022*
🌤️ *दिन - गुरुवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास - मार्गशीर्ष*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - अष्टमी सुबह 07:21 तक तत्पश्चात नवमी*
🌤️ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद 02 दिसम्बर प्रातः  05:44 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद* 
🌤️ *योग - हर्षण सुबह 09:34 तक तत्पश्चात वज्र*
🌤️  *राहुकाल - दोपहर 01:50 से शाम 03:12 तक*
🌞 *सूर्योदय - 07:00*
🌦️ *सूर्यास्त - 17:54*
👉  *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- नवमी क्षय तिथि*
🔥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
                     🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *दीर्घायु और आरोग्य वृद्धि के लिए* 🌷
🙏🏻 *विष्णु धर्मोत्तर ग्रंथ में बताया है कि जिनके परिवार में ज्यादा बीमारी .....जल्दी-जल्दी किसी की मृत्यु हो जाती है वे लोग मार्गशीर्ष मास में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन (दशमी तिथि के स्वामी यमराज है मृत्यु के देवता | ) भगवान धर्मराज यमराज का मानसिक पूजन करें, और हो सके तो घी की आहुति दें |*
🙏🏻 *एक दिन पहले से हवन की छोटी सी व्यवस्था कर लेना घी से आहुति डाले इससे दीर्घायु, आरोग्य और ऐश्वर्य तीनों की वृद्धि होती है विष्णु धर्मोत्तर ग्रंथ में बताया है | आहुति डालते समय ये मंत्र बोले–*
💥 *विशेष - [ ध्यान रखे जिसके घर में तकलीफे है वो जरुर आहुति डाले और डालते समय स्वाहा बोले और जो आहुति न डाले तो वो नम: बोले | ]*
🌷 *ॐ यमाय नम:*
🌷 *ॐ धर्मराजाय नम:*
🌷 *ॐ मृत्यवे नम:*
🌷 *ॐ अन्तकाय नम:* 
🌷 *ॐ कालाय नम:* 
🙏🏻 *ये पाँच मंत्र बोले ज्यादा देर तक आहुति डाले तो भी अच्छा है |*
🙏🏻 *अकाल मृत्यु घर में न हो, जल्दी-जल्दी किसी की मृत्यु न हो उसके लिए घर में अमावस्या के दिन गीता का सातवां अध्याय पढना चाहिये | पाठ पूरा हो जाय तो सूर्य भगवान को अर्घ्य देना चाहिये कि हमारे घर में सबकी लंबी आयु हो और जो पहले गुजर गये है हे भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और आज के गीता पाठ का पुण्य ये उनको पहुँचे | ॐ नमो भगवते वासुदेवाय करके वो जल चढ़ा दे |*
🙏🏻 *और हो सके तो ....भगवान ने पैसा दिया हो थोडा बहुत तो उस अमावस्या को गरीब बच्चों – बच्चीयों को चार–पाँच बच्चों को खाना देकर आये सब्जी-रोटी थोडा कुछ मीठा हलवा बना ले थोडा-सा गरीब बच्चों को दे आये | सेवा भी हो जायेगी और जो गुजर गये है वो हम पर राजी हो जायेंगे |*

💥 *विशेष - 02 दिसम्बर 2022 शुक्रवार को मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है।

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *तुलसी को पानी अर्पण से पुण्य* 🌷
🌿 *अपने घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए उसकी हवा से भी बहुत लाभ होते हैं और तुलसी को एक ग्लास पानी अर्पण करने से सवा मासा सुवर्ण दान का फल मिलता है।*
🙏🏻 *-
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞पंचक
29 नवम्बर 29 2022, मंगलवार को सायंकाल 07:51 से 04 दिसंबर 2022, रविवार को प्रात: 06:16 बजे तक

27 दिसंबर 2022 मंगलवार को प्रात: 03:31 से 31 दिसंबर 2022, शनिवार को प्रात: 11:47 बजे तक
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏
एकादशी
03 दिसंबर 2022 शनिवार मोक्षदा, मौन एकादशी
19 दिसंबर 2022 सोमवार सफला एकादशी
प्रदोष
05 दिसंबर, सोमवार- सोम प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 05:24 बजे से रात 08:07 बजे तक.

21 दिसंबर, बुधवार- बुध प्रदोष व्रत.
पूजा मुहूर्त- शाम 05:29 बजे से रात 08:13 बजे तक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे।

अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप व्यवसाय में किसी नए प्रयोग करके अच्छा धन कमा सकते हैं और अपने करियर को बेहतर बनाएंगे। कारोबार कर रहे लोग आपके विश्वास से आगे बढ़ेंगे और अपने कामों में कोई संकोच नही करेंगे। यदि आपके कुछ महत्वपूर्ण काम है,तो आप उन्हें समय रहते पूरा करें। आपको किसी कानूनी मामले में भी सफलता मिलती दिख रही है। आपको निजी जीवन में चल रही समस्याओं में सुधार लाना होगा,नहीं तो रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। आपको किसी पिछले उधार को भी चुकता करना होगा

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको शासन-सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है और आप किसी योजना को बनाकर खर्च करेंगे, तो आप अपने बढ़ते खर्चों पर काफी हद तक नियंत्रण पा सकेंगे। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं,तो उसके चल-अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोग यदि लंबे समय से व्यापार में आ रही मंदी के कारण परेशान थे,तो आज उसमें सुधार होगा। आपको अपने किसी प्रिय मित्र से मिलने का मौका मिलेगा,जिनकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने से बचना होगा। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करके नाम कमाएंगे और विभिन्न क्षेत्रों में भी आप सफल रहेंगे। धार्मिक व मनोरंजन के कार्य में आज आपकी गतिविधियां बढ़ेंगी और आप अपने किसी अधिकारी से अपनी बात को कहने में निसंकोच करेंगे,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। नौकरी में यदि कुछ समस्या चल रही है,तो आप उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें,नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकती है। आपकी किसी महत्वपूर्ण व जिम्मेदार व्यक्ति से मुलाकात होगी,जो आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आ सकती हैं

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और आपको किसी जोखिम भरे काम को कल पर टालना बेहतर रहेगा। आपको आपकी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आप समय पर कोई निर्णय लेकर कोई गलती करने से बचा सकते हैं। अपने आवश्यक कार्यों की आप कोई सूची बनाकर काम करेंगे,तो काफी कामों को आसानी से निपटा पाएंगे। माता-पिता से चल रही अनबन आप माफी मांगकर समाप्त करेंगे। आपकी वाणी की मधुरता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। लेकिन आप अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाएं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन सुखमय रहेगा। क्योंकि उन्हें अपने जीवनसाथी के करियर की तरक्की देखकर प्रसन्नता होगी। आप सभी बड़ों का आदर व सम्मान करेंगे और कुछ आवश्यक कार्यों को काफी हद तक निपटाएंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आप किसी भूमि-भवन से संबंधित मामले में सक्रियता बनाए रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके करीबियों के सहयोग से आज आपका कोई लंबे समय से चल रहा वाद विवाद समाप्त हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप लेन-देन के मामलों में फोकस बनाएं तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा और किसी से धन उधार लेने से बचें और किसी काम को सूझबूझ दिखाते हुए काम करेंगे,तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। किसी काम में नीति व नियमों का पूरा पालन करें। वाणिज्यिक संबंधों को आप पूरा महत्व देंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई उपहार मिल सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ अप्रिय लोगों से दूरी बनाकर रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने कुछ परिजनों से मुलाकात होगी,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। कला व कौशल को बल मिलेगा और आपके कुछ काम  आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आप अपनों से ज्यादा दूसरों के कामों पर  ध्यान ना दें,यह आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आप किसी अधिकारी से बहसबाजी में पड़े,तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। भाई-बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप घर परिवार में चल रही अनबन को जल्दबाजी में निपटाने से बचें,नहीं तो समस्या हो सकती है। करियर को लेकर अपनी किसी समस्या का समाधान आपको अपने भाइयों द्वारा मिल सकता है,लेकिन आपकी साख चारों ओर फैलेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपको परिवार में किसी सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। आपको परिवार में किसी सदस्य से अपनी बात मनवाने के लिए जिद नहीं दिखानी है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपको सामाजिक कार्यों में तेजी लानी होगी और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर पूरा ध्यान देंगे। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपको आपके माता-पिता कोई जिम्मेदारी सौंपे,तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। विद्यार्थियों को अपने आलस्य को त्यागकर परीक्षा की तैयारियों में जमकर मेहनत करनी होगी,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आप अपने संस्कारों व परंपराओं पर पूरा जोर देंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में आप सम्मिलित हो सकते हैं,लेकिन यदि आपने नौकरी में अपने किसी साथी से अपने मन की किसी बात को साझा किया,तो बाद में वह आपका मजाक बना सकते हैं। आपको आज किसी नई संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।  आप अपनी बातों से वातावरण को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे और कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करके अपने अधिकारियों से वाहवाही लूटेंगे। आपके घर किसी अतिथि आगमन के होने से व्यस्तता बनी रहेगी व खर्चा भी अधिक होंगे। यदि आप किसी योजना में धन लगाएंगे,तो उससे आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे और संतान को यदि आप कुछ जिम्मेदारी देंगे,तो वह आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। रचनात्मक कार्य में आप पूरे रुचि दिखाएंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर नियंत्रण रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में आप सामाजस्य बनाएंगे और कामकाज को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही है,तो वह भी आज सुधरेगी। आप एक बजट बनाकर चलेंगे,तो आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें,यदि कुछ समस्या चल रही है,तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें नहीं तो वह बाद में कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकते है। आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी,जिससे आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने का मौका मिलेगा