Showing posts with label samadhan. Show all posts
Showing posts with label samadhan. Show all posts

Sunday, November 26, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 26112023

*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक - 26 नवम्बर 2023*
*⛅दिन - रविवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2080*
*⛅अयन - दक्षिणायन*
*⛅ऋतु - हेमंत*
*⛅मास - कार्तिक*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅तिथि - चतुर्दशी शाम 03:53 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*
*⛅नक्षत्र - भरणी दोपहर 02:05 तक तत्पश्चात कृतिका*
*⛅योग - परिघ रात्रि 01:37 तक तत्पश्चात शिव*
*⛅राहु काल - शाम 04:32 से 05:53 तक*
*⛅सूर्योदय - 07:00*
*⛅सूर्यास्त - 05:53*
*⛅दिशा शूल - पश्चिम दिशा में*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 05:15 से 06:08 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:01 से 12:53 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण - वैकुंठ चतुर्दशी, पूर्णिमा, देव दीवाली*
*⛅विशेष - चतुर्दशी के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*🌹देव दिवाली-कार्तिक पूर्णिमा - 26/27 नवम्बर 2023 🌹*

*🔹सुख-समृद्धि हेतु देव दिवाली - कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये उपाय*

*🔸इन दिनों में लक्ष्मीजी के स्वागत के लिए घर के अंदर-बाहर अच्छे से साफ-सफाई करें । जिस घर में गंदगी होती है वहाँ लक्ष्मीजी का निवास नहीं होता है । अतः आम दिनों में भी इसका ध्यान रखें । कभी-कभी गोमूत्र, नमक का पोता लगायें ।*

*🔸 घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाने और घर के अंदर गंगाजल का छिड़काव करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है व लक्ष्मीजी प्रसन्न होती हैं ।*

*🔸धन की परेशानियों से बचने के लिए इस दिन न किसीसे कर्ज लें और न किसीको कर्ज दें ।*

*🔸कार्तिक पूर्णिमा में किये गये स्नान, दान, होम, यज्ञ और उपासना, ध्यान, जप आदि का अनंत फल होता है । इस दिन सायं संध्या के समय दीपदान का विशेष महत्त्व है । पद्म पुराण में आता है: 'कार्तिक पूर्णिमा के दिन किये गये दान, जप आदि का दस यज्ञों के समान फल होता है ।'*

*🔹औषधीय गुणों से भरपूर गाजर🔹*

*🔸'भावप्रकाश निघंटु' के अनुसार यह मधुर तथा तिक्त रस युक्त, तीक्ष्ण, उष्ण व भूख बढ़ानेवाली है । यह रक्त व कांति वर्धक, कृमिनाशक, कफ को निकालनेवाली व वात को दूर करनेवाली है। । इसमें विटामिन 'ए', 'बी', 'सी', 'डी', प्रोटीन्स, कार्बोहाइड्रेट्स, फॉस्फोरस, लौह तत्त्व, रेशे (fibres) आदि पाये जाते हैं । यह रोगप्रतिकारक शक्ति (immunity) बढ़ाती है व विटामिन 'ए' की प्रचुरता होने से नेत्रज्योति की वृद्धि करती है ।*

*🔸गाजर में मूँग या चने की दाल डालकर घी में जीरा, हींग, अदरक, हल्दी, कढीपत्ता आदि की छौंक लगा के बनायी गयी सब्जी खाने से चिड़चिड़ापन, मानसिक तनाव आदि विकार दूर होते हैं तथा शरीर को पुष्टि मिलती है ।*

*🔸गाजर के टुकड़ों में सेंधा नमक, कटा पुदीना, टमाटर, अदरक तथा नींबू का रस मिलाकर सलाद के रूप में सेवन करने से पाचनशक्ति की वृद्धि होती है, भोजन में अरुचि, अफरा (gas) आदि का निवारण होता है । आटे में कद्दूकश की हुई गाजर, कटा हरा धनिया, हल्दी, अजवायन, नमक और मिर्च मिला के रोटी बना सकते हैं ।*

*🔸स्वास्थ्यप्रद गाजर रस🔸*
*🔸गाजर का रस रक्तशुद्धिकर होने से कील- मुँहासे, फोड़े-फुंसी आदि में लाभकारी है । यह रक्ताल्पता (anaemia) को दूर करता है, वर्ण में निखार लाता है व यकृत (liver) की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मददरूप हैं ।*

*🔹औषधीय प्रयोग🔹*

*🔸गाजर का रस दिन में १-२ बार पीने से हृदय-दौर्बल्य में लाभ होता है ।*

*🔸इसके रस में १-२ चम्मच शहद मिलाकर सेवन करना छाती के दर्द में हितकारी है । इस प्रयोग में गाजर को पहले उबाल लें फिर रस निकालें ।*

*🔸 इसके रस में चुकंदर का २५ मि.ली. रस मिलाकर दिन में १-२ बार पीने से मासिक धर्म की अनियमितता तथा अवरोध में लाभ होता है ।*
*🔸गाजर-रस की मात्रा : ४०-५० मि.ली.*

*🔹 रविवार विशेष🔹*
*🔹 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

*🔹 रविवार के दिन आँवला, मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

*🔹 रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

*🔹 रविवार सूर्यदेव का दिन है, इस दिन क्षौर (बाल काटना व दाढ़ी बनवाना) कराने से धन, बुद्धि और धर्म की क्षति होती है ।*

*🔹 स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए । इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं ।*

*🔹 रविवार के दिन तुलसी पत्ता तोड़ना एवं पीपल के पेड़ को स्पर्श करना निषेध है ।



🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।
 
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

 
शुभ वर्ष :2024, 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

 
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा

*आज का राशिफल*

*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
आज के दिन आप किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा गंभीर नही रहेंगे घर एवं बाहर मसखरी के मूड में रहेंगे परिजनों की गंभीर बातों को भी नजरअंदाज करने पर फटकार सुन्नी पड़ेगी। घर की अपेक्षा आज बाहर का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा लोग आपके साथ समय बिताना पसंद करेंगे मित्रो के साथ भी मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। कार्य व्यवसाय को लेकर आज ज्यादा झंझट में नही पड़ेंगे फिर भी आशा से अधिक मुनाफा होगा अधीनस्थों के ऊपर नजर रखें अन्यथा कार्य हानि हो सकती है। आज घर एवं कार्य क्षेत्र की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें चोरी चकारी का भय है। परिजन आपकी बात सहर्ष स्वीकार करेंगे इसके पीछे व्यक्तिगत स्वार्थ छिपा होगा सेहत आज उत्तम बनी रहेगी।

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
आज का दिन आपको हानिकारक रहेगा। आज स्वयं लिए निर्णय गलत ही रहेंगे इस लिये आज कोई भी बड़ा कार्य अथवा निवेश करने से बचें। कार्य क्षेत्र पर अनिर्णय अथवा गलतफहमी के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। परिवार के सदस्यों के हाथ किसी भी प्रकार के उपकरण अथवा वाहन ना दें दुर्घटना होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर भी आज आपको वादे से मुकरने अथवा समय से पूर्ण ना करने पर वैर विरोध का सामना करना पड़ेगा। धन संबंधित मामलों में असफल होने पर मन में नकारात्मक भाव आएंगे गुस्से में आकर कुछ अनैतिक कार्य भी कर सकते है आज धैर्य का अधिक परिचय देना पड़ेगा। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा।

*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज दिन के आरंभिक भाग को छोड़ अन्य समय किसी ना किसी कारण से दौड़ धूप लगी ही रहेगी आराम आज चाहते हुए भी नही कर सकेंगे। आध्यात्म में भी रुचि लेंगे पूजा पाठ तंत्र मंत्र के लिये समय निकालेंगे। कार्य व्यवसाय पर आज मध्यान बाद ही लाभ की संभावनाए बनेंगी धन लाभ के लिये मानसिक परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा लेकिन परिणाम आशाजनक ही रहेंगे। नौकरी वालो की अधिकारी वर्ग से आज अच्छी जमेगी काम निकालना आसान रहेगा। परिजन अनैतिक मांग पर अडेंगे जिन्हें पूरी करना आज संभव नही होगा। सेहत थकान को छोड़ सामान्य रहेगी।

*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आज के दिन भी परिस्थितियां आपके पक्ष में ही रहेंगी ठाठ-बाट वाला जीवन व्यतीत करेगे। काम-धंधे में आश्चर्यजनक वृद्धि होगी प्रतिस्पर्धी भी हावी रहेंगे फिर भी विजय आपकी ही होगी। व्यवसाय में आज कुछ महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे इसका शुभ परिणाम आने वाले समय मे मिलेगा। जन सम्पर्क में वृद्धि आएगी अधिकारी वर्ग से नजदीकी का लाभ भी अवश्य मिलेगा। सरकार विरोधी गतिविधियों से दूर रहे अन्यथा फल उल्टा हो सकता है। धन की आमद प्रयास करने पर नही स्वतः ही होगी। परिजन आपसे नई अपेक्षाएं रखेंगे इनकी पूर्ति करने में आपको परेशानी नही आएगी। आरोग्य बना रहेगा।

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आज का दिन आप शांति से एकांत में बिताना पसंद करेंगे मध्यान तक आपकी कामना पूर्ण भी होगी लेकिन इसके बाद कार्य बोझ बढ़ने से चैन से बैठ भी नही पाएंगे। कार्य व्यवसाय में आज आशाजनक प्रगति नही होगी फिर भी खर्च चलाने लायक धन मिल ही जायेगा। व्यवसाय विस्तार अथवा निवेश आज करने के लिये दिन उपयुक्त है शीघ्र ही इसका लाभदायक परिणाम देखने को मिलेगा। नौकरी वाले लोग आज अनचाहे काम से परेशान होंगे लेकिन बाद में इसी कार्य मे रुचि बढ़ने लगेगी अधिकारी वर्ग आज आपके काम मे कुछ ना कुछ कमी ही निकलेंगे हतोत्साहित ना हो। परिवार में सुख के साधनों पर खर्च करना पड़ेगा। स्वास्थ्य थोड़ा बहुत नरम रहेगा।

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आज के दिन आपको आशा के विपरीत फल मिलेंगे। अपनी अथवा परिजन की सेहत को लेकर अस्पताल के चक्कर लग सकते है। मानसिक रूप से चिड़चिड़ापन रहेगा भावुकता भी अधिक रहेगी आज आप स्वयं किसी को कुछ भी कहे परन्तु किसी अन्य की हास्य में कही बातो का भी बुरा मान लेंगे। कार्य व्यवसाय पर सुव्यवस्था रहने पर भी धन लाभ अनिश्चित रहेगा दोपहर बाद ही थोडी बहुत आमाद होगी। सहकर्मी अथवा अन्य किसी परिचित को आर्थिक अथवा अन्य सहायता देनी पड़ेगी। परिजनो से आत्मीयता रहने पर भी घर मे उदासी ज्यादा रहेगी। मनोरंजन विपरीत लिंगीय आकर्षण भी आज अधिक रहेगा।

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आज का दिन आपके मन के अनुरूप रहेगा। आज आप दिनचार्य को शानदार रूप से बिताना चाहेंगे। कार्य क्षेत्र से मनोरंजन के लिये समय निकालने की योजना मन मे लगी रहेगी लेकिन संध्या बाद ही इसके लिये समय मिलेगा। आज आप रोजगार के क्षेत्र में जो भी निर्णय लेंगे आरम्भ में वे गलत होते प्रतीत होंगे लेकिन धीरे धीरे इनसे ही धन लाभ के मार्ग बनेंगे धैर्य रखें एक बार जो निर्णय ले लिया उससे पीछे ना हटे हानि हो सकती है। अन्य लोगो से देखा देखी के कारण आप बजट से अधिक खर्च करेंगे बाद में पछतायेंगे भी। मौज शौक की प्रवृति बड़े बुजुर्गों से नाराजगी बढ़ाएगी। पेट अथवा मूत्राशय संबंधित समस्या हो सकती है। संताने आपके पक्ष में रहेंगी।

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
आज का दिन आपके लिये समृद्धिकारक रहेगा पारिवारिक एवं सार्वजनिक क्षेत्र पर आज विरोध करने वाले भी कम रहेंगे काम-काज के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ेगा इसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। धन लाभ आज सहज ही हो जाएगा पुरानी उधारी चुकता होगी। कार्य क्षेत्र का वातावरण आपके सुआचरण एवं व्यवहारिकता से महकेगा। परोपकारी भावना रहने से आप किसी को भी किसी कार्य के लिये मना नही करेंगे। नौकरी वाले जातक कार्य क्षेत्र बदलने का विचार करेंगे इसमे सफल भी रहेंगे प्रयास करने पर पहले से बेहतर जगह पदोन्नति हो सकती है। घरेलू माहौल सुख सुविधा बढ़ने पर प्रसन्न रहेगा।

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
आज दिन आपके पक्ष में तो नही फिर भी कल की अपेक्षा शांति से व्यतीत होगा। आज आप अपनी बुद्धिक्षमता प्रखर होने पर भी लाभ नही दिला सकेगी। ज्यादा झंझट वाले कार्यो से दूर रहें अन्यथा हाथ कुछ नही लगेगा उल्टे मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी। कार्य व्यवसाय में आज अन्य लोगो के ऊपर ज्यादा आश्रित रहने के कारण केवल आश्वाशन ही मिलेंगे धन लाभ भी होगा परन्तु खर्चो के आगे नाकाफी रहेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों से अहम को लेकर मतभेद रहेगा पारिवारिक स्थिति स्थिर रहेगी लेकिन महिलाये स्वयं को अधिक बुद्धिमान प्रदर्शित करेंगी जिससे कुछ समय के लिये टकराव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
आज परिस्थितियां एकदम उलट बन रही है कल तक जो आपकी हाँ में हाँ मिला रहे थे वही लोग आज आपका साथ देने से पीछे हटेंगे आपका स्वभाव भी आज कुछ तीखा रहेगा किसी के सामान्य प्रश्न का उत्तर उल्टा ही देंगे कार्य क्षेत्र पर लेन देन को लेकर विवाद होगा आज आप कहेंगे कुछ करेंगे कुछ इस वजह से लोग आपके ऊपर जल्दी से विश्वास नही करेंगे। कारोबारियों को हाथ आये अनुबंध निरस्त होने की ग्लानि रहेगी इसका कारण भी आपका रूखा व्यवहार हो सकता है। धन लाभ की केवल सम्भावनाये ही रहेंगी प्राप्ती नगण्य होगी। खर्च चलाने के लिये उधार लेने की नौबत आ सकती है। परिवार में भी लोग आपसे असंतुष्ट रहेंगे। सेहत अचानक बिगड़ेंगी।

*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
आज का दिन आपके लिये मिला जुला रहेगा। सेहत आज शिथिल रहने के कारण कार्यो के प्रति ज्यादा गंभीर नही रहेंगे। लेकिन किसी पुराने जानकार से लाभदायक सौदे हाथ लगेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आपको परीक्षा के दौर से भी गुजरना पड़ेगा लोग आपको परखने के लिये विभिन्न प्रयोग कर सकते है। प्रलोभन में ना पढ़ें अन्यथा धन के साथ सम्मान हानि भी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने से धन की ज्यादा परवाह नही करेंगे। आज आपका ध्यान नए संबंध विकसित करने पर भी रहेगा विपरीत लिंगीय से जल्दी आकर्षित हो जाएंगे। परिवार के सदस्य आपसे मन ही मन द्वेष रखेंगे परन्तु निजस्वार्थ के कारण उजागर नही होने देंगे।

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
आज के दिन आप को अपने सभी कार्यो से संतोष रहेगा लेकिन अन्य लोगो की कार्य प्रणाली से असंतुष्ट रहेंगे। व्यवसायीजन एवं नौकरी वाले लोग आसानी से सफलता मिलने पर अतिआत्मविश्वास की भावना से ग्रस्त रहेंगे आज आपकी सफलता के पीछे किसी अन्य का हाथ रहेगा जिसको आप अनदेखा करेंगे। सहकर्मियों का प्रति हीं भावना रहेगी आपको भी इसका प्रतिउत्तर इसी प्रकार किसी ना किसी रूप में मिलेगा। परिजन आपकी हाँ में हाँ तो मिलाएंगे परन्तु आपके विचारों के एकदम विपरीत चलेंगे। धन को लेकर आज निश्चिन्त रहेंगे व्यवसाय वृद्धि एवं धन की आमद एकसाथ होगी। गृहस्थ में नोकझोंक लगी रहेगी सेहत आज उत्तम रहेगी।
*सूर्यदेव भगवान जी की जय*

Thursday, November 23, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 23112023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 23 नवम्बर 2023*
🌤️ *दिन - गुरूवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास - कार्तिक*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - एकादशी रात्रि 09:01 तक तत्पश्चात द्वादशी*
🌤️ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद शाम 05:16  तक तत्पश्चात रेवती*
🌤️ *योग - वज्र सुबह 11:54 तक  तत्पश्चात सिद्धि*
🌤️ *राहुकाल - दोपहर 01:48 से शाम 03:10 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:55*
🌤️ *सूर्यास्त- 17:54*
👉 *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- देवउठी-प्रबोधिनी एकादशी,कपूर आरती,चतुर्मास समाप्त,भीष्मपंचक व्रत प्रारंभ,पंढरपुर यात्रा*
💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l    राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 

🌷 *देवउठी एकादशी के दिन* 🌷
➡️ *22 नवम्बर 2023 बुधवार को रात्रि 11:04 से 23 नवम्बर 2023 गुरुवार को रात्रि 09:01 तक एकादशी है।*
💥 *विशेष - 23 नवम्बर, गुरुवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।*
🙏🏻 *देवउठी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को इस मंत्र से उठाना चाहिए*
🌷 *उतिष्ठ-उतिष्ठ गोविन्द, उतिष्ठ गरुड़ध्वज l*
*उतिष्ठ कमलकांत, त्रैलोक्यं मंगलम कुरु l l*
🙏🏻 देवउठनी एकादशी के दिन प्रातः जल्दी उठकर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। स्नान करने के बाद गायत्री मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से जीवन में आपको समस्त सुखों की प्राप्ति होगी। 

देवउठनी एकादशी के दिन प्रात: स्नान के बाद भगवान विष्णु का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें। ऐसा करने से जगत के पालनहार प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। 

देवउठनी एकादशी के दिन पीले रंग का वस्त्र, पीला फल व पीला अनाज भगवान विष्णु को चढ़ाएं। बाद में ये सभी चीजें गरीबों व जरूरतमंदों में बांट दें। ऐसा करने से विष्णु जी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

यदि आप धन प्राप्ति की कामना रखते हैं तो देवउठनी एकादशी के दिन विष्णु मंदिर में सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं। ध्यान रहे भोग में तुलसी के पत्ते जरूर डालें। इससे भगवान विष्णु जल्दी ही प्रसन्न होते हैं और धन की तिजोरी भरने लगती है। 
कर्ज से मुक्ति के लिए देवउठनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। शाम को पेड़ के नीचे दीपक लगाएं। इस उपाय को करने से जल्द लाभ मिलेगा।
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *भीष्मपञ्चक व्रत* 🌷
*अग्निपुराण अध्याय – २०५*
🙏🏻 *अग्निदेव कहते है – अब मैं सब कुछ देनेवाले व्रतराज ‘भीष्मपञ्चक’ विषय में कहता हूँ | कार्तिक के शुक्ल पक्ष की एकादशी को यह व्रत ग्रहण करें | पाँच दिनों तक तीनों समय स्नान करके पाँच तिल और यवों के द्वारा देवता तथा पितरों का तर्पण करे | फिर मौन रहकर भगवान् श्रीहरि का पूजन करे | देवाधिदेव श्रीविष्णु को पंचगव्य और पंचामृत से स्नान करावे और उनके श्री अंगों में चंदन आदि सुंगधित द्रव्यों का आलेपन करके उनके सम्मुख घृतयुक्त गुग्गुल जलावे ||१-३||*
🙏🏻 *प्रात:काल और रात्रि के समय भगवान् श्रीविष्णु को दीपदान करे और उत्तम भोज्य-पदार्थ का नैवेद्ध समर्पित करे | व्रती पुरुष *‘ॐ नमो भगवते* *वासुदेवाय’ इस द्वादशाक्षर मन्त्र का एक सौ आठ बार (१०८) जप करे | तदनंतर घृतसिक्त तिल और जौ का अंत में ‘स्वाहा’ से संयुक्त *‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’* *– इस द्वादशाक्षर मन्त्र से हवन करे | पहले दिन भगवान् के चरणों का कमल के पुष्पों से, दुसरे दिन घुटनों और सक्थिभाग (दोनों ऊराओं) का बिल्वपत्रों से, तीसरे दिन नाभिका भृंगराज से, चौथे दिन बाणपुष्प, बिल्बपत्र और जपापुष्पों द्वारा एवं पाँचवे दिन मालती पुष्पों से सर्वांग का पूजन करे | व्रत करनेवाले को भूमि पर शयन करना चाहिये |*
🙏🏻 *एकादशी को गोमय, द्वादशी को गोमूत्र, त्रयोदशी को दधि, चतुर्दशी को दुग्ध और अंतिम दिन पंचगव्य आहार करे | पौर्णमासी को ‘नक्तव्रत’ करना चाहिये | इस प्रकार व्रत करनेवाला भोग और मोक्ष – दोनों का प्राप्त कर लेता है |*
🙏🏻 *भीष्म पितामह इसी व्रत का अनुष्ठान करके भगवान् श्रीहरि को प्राप्त हुए थे, इसीसे यह ‘भीष्मपञ्चक’ के नाम से प्रसिद्ध है |*
🙏🏻 *ब्रह्माजी ने भी इस व्रत का अनुष्ठान करके श्रीहरि का पूजन किया था | इसलिये यह व्रत पाँच उपवास आदि से युक्त हैं ||४-९||*
🙏🏻 *इस प्रकार आदि आग्नेय महापुराण में ‘भीष्मपञ्चक-व्रत का कथन’ नामक दो सौ पाँचवाँ अध्याय पूरा हुआ ||२०५||*
💥 *विशेष ~ 23 नवम्बर 2023 गुरुवार से 27 नवम्बर, सोमवार तक भीष्म पंचक व्रत है ।*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ : सोमवार, 20 नवंबर 2023 पूर्वाह्न 10:07 बजे

पंचक समाप्त: शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 अपराह्न 04:01 बजे

पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे

पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे

23 नवंबर 2023, गुरुवार : देवउठनी, देवोत्थान एकादशी. इस दिन भगवान विष्णु चार माह बाद शयन से जागते हैं और मांगलिक काम शुरू हो जाते हैं.

8 दिसंबर 2023, शुक्रवार : उत्पन्ना एकादशी

22 दिसंबर 2023, शुक्रवार : मोक्षदा एकादशी. इस दिन व्रत करने से परिवार के पूर्वजों और पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है.

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।


आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको किसी काम में नीति नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी आय बढ़ने से आपको खुशी होगी, लेकिन आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आपने यदि प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बनाया है, तो वह आप आसानी से कर पाएंगे। घूमने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं।


वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा। आपकी कुछ परिजनों से भेंट होगी। औद्योगिक प्रदर्शन बेहतर रहेंगे। व्यापार में आपको धन लगाने से अच्छा लाभ मिलेगा। कामकाज के मामलों में तेजी हो सकते हैं। आप किसी की सलाह पर ना चले और अपने कामों में तेजी से आगे बढ़ें। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। 


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी पद- प्रतिष्ठा बढ़ेगी और यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया हुआ था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों के द्वारा अच्छी जान-पहचान को प्राप्त करेंगे। उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है, लेकिन आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे, लेकिन संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों का उच्च शिक्षा पर पूरा फोकस रहेगा। आप अपने कामों में बदलाव बिल्कुल ना करें, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आपको बड़ों की बातों को ध्यान से सुनना होगा और किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके कुछ काम लटक सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप आज दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपने यदि किसी योजना में पहले धन लगाया था, तो वह आपको अच्छा लाभ देगी।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आवश्यक लक्ष्यों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। मानसिक तनाव यदि आपको लंबे समय से घेरे हुए था तो वह भी दूर हो सकती है। आपके नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा, लेकिन आप उनमें जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है। जिम्मेदारियों पर आप खरे उतरेंगे और आप अपनी मेहनत और लगन से जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कला कौशल में सुधार आएगा। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें। यदि आपने उसमें बदलाव किया, तो समस्या हो सकती है। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपकी अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय में आपको सफलता मिलेगी। अध्ययन व आध्यात्म के प्रति आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप कुछ शान शौकत की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, लेकिन आप दिखावे के चक्कर में ना पड़े, नहीं तो इससे आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको आवश्यक कामों को अनदेखा करने से बचना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। किसी नए भूमि, वाहन, मकान आदि को खरीदारी करने की यदि आपकी इच्छा थी, तो वह भी पूरी होगी। आप अपने घर किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिले, तो आप लोगों से ज्यादा बातचीत न रखें। सामाजिक प्रयासों पर आप पूरा ध्यान देंगे। सामाजिक स्तर बढ़ेगा। प्रेम व स्नेह की भावना आपके मन में बनी रहेगी। घूमने फिरने जाने के लिए आज आप यदि कोई योजना बनाई, तो उसमें माता-पिता से पूछकर जाएं। संतान के करियर को लेकर आपको कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा और आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपको यदि कोई नौकरी से संबंधित उपलब्धि मिले, तो आप उसे हाथ से जाने ना दें और परंपरागत कार्यों से आप जुड़ेंगे। विभिन्न कार्यों में तेजी आएगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। घर- बाहर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय बहुत ही तोलमोल कर बोले, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप महत्वपूर्ण मामलों में किसी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। घर परिवार में आज कोई ऐसी बात उठ सकती है, जिससे बेवजह का लड़ाई झगड़ा पनप सकता है। आप आत्मविश्वास से भरे रहने के कारण किसी भी कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे

Tuesday, November 21, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 21112023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 21 नवम्बर 2023*
🌤️ *दिन - मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास - कार्तिक*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - नवमी 22 नवम्बर  रात्रि 01:09 तक तत्पश्चात दशमी*
🌤️ *नक्षत्र - शतभिषा रात्रि 08:01 तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद*
🌤️ *योग - व्याघात शाम 05:41 तक  तत्पश्चात हर्षण*
🌤️ *राहुकाल - शाम 03:10 से शाम 04:33 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:53*
🌤️ *सूर्यास्त- 17:54*
👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- ब्रह्मलीनभगवत्पाद साँई श्री लीलाशाहजी महाराज का महानिर्वाण दिवस,अक्षय-आँवला नवमी,कुष्मांड नवमी*
💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *अक्षय फल देनेवाली अक्षय नवमी* 🌷
🙏🏻 *कार्तिक शुक्ल नवमी (21 नवम्बर 2023) मंगलवार को ‘अक्षय नवमी’ तथा ‘आँवला नवमी’ कहते हैं | अक्षय नवमी को जप, दान, तर्पण, स्नानादि का अक्षय फल होता है | इस दिन आँवले के वृक्ष के पूजन का विशेष महत्व  है | पूजन में कर्पूर या घी के दीपक से आँवले के वृक्ष की आरती करनी चाहिए तथा निम्न मंत्र बोलते हुये इस वृक्ष की प्रदक्षिणा करने का भी विधान है :*
🌷 *यानि कानि च पापानि जन्मान्तरकृतानि च |*
*तानि सर्वाणि नश्यन्तु प्रदक्षिणपदे पदे ||*
🍏 *इसके बाद आँवले के वृक्ष के नीचे पवित्र ब्राम्हणों व सच्चे साधक-भक्तों को भोजन कराके फिर स्वयं भी करना चाहिए | घर में आंवलें का वृक्ष न हो तो गमले में आँवले का पौधा लगा के अथवा किसी पवित्र, धार्मिक स्थान, आश्रम आदि में भी वृक्ष के नीचे पूजन कर सकते है | कई आश्रमों में आँवले के वृक्ष लगे हुये हैं | इस पुण्यस्थलों में जाकर भी आप भजन-पूजन का मंगलकारी लाभ ले सकते हैं |*

🙏🏻  🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞

🌷 *आँवला (अक्षय) नवमी* 🌷

➡ *21 नवम्बर 2023 मंगलवार को आँवला (अक्षय) नवमी है ।*
🙏🏻 *नारद पुराण के अनुसार* 
🌷 *कार्तिके शुक्लनवमी याऽक्षया सा प्रकीर्तता । तस्यामश्वत्थमूले वै तर्प्पणं सम्यगाचरेत् ।।* ११८-२३ ।।*
*देवानां च ऋषीणां च पितॄणां चापि नारद । स्वशाखोक्तैस्तथा मंत्रैः सूर्यायार्घ्यं ततोऽर्पयेत् ।। ११८-२४ ।।*
*ततो द्विजान्भोजयित्वा मिष्टान्नेन मुनीश्वर । स्वयं भुक्त्वा च विहरेद्द्विजेभ्यो दत्तदक्षिणः ।। ११८-२५ ।।*
*एवं यः कुरुते भक्त्या जपदानं द्विजार्चनम् । होमं च सर्वमक्षय्यं भवेदिति विधेर्वयः ।। ११८-२६ ।।*
🍏 *कार्तिक मास के शुक्लपक्ष में जो नवमी आती है, उसे अक्षयनवमी कहते हैं। उस दिन पीपलवृक्ष की जड़ के समीप देवताओं, ऋषियों तथा पितरों का विधिपूर्वक तर्पण करें और सूर्यदेवता को अर्घ्य दे। तत्पश्च्यात ब्राह्मणों को मिष्ठान्न भोजन कराकर उन्हें दक्षिणा दे और स्वयं भोजन करे। इस प्रकार जो भक्तिपूर्वक अक्षय नवमी को जप, दान, ब्राह्मण पूजन और होम करता है, उसका वह सब कुछ अक्षय होता है, ऐसा ब्रह्माजी का कथन है।*
👉🏻 *कार्तिक शुक्ल नवमी को दिया हुआ दान अक्षय होता है अतः इसको अक्षयनवमी कहते हैं।*
🙏🏻 *स्कन्दपुराण, नारदपुराण आदि सभी पुराणों के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी युगादि तिथि है। इसमें किया हुआ दान और होम अक्षय जानना चाहिये । प्रत्येक युग में सौ वर्षों तक दान करने से जो फल होता है, वह युगादि-काल में एक दिन के दान से प्राप्त हो जाता है “एतश्चतस्रस्तिथयो युगाद्या दत्तं हुतं चाक्षयमासु विद्यात् । युगे युगे वर्षशतेन दानं युगादिकाले दिवसेन तत्फलम्॥”*
🙏🏻 *देवीपुराण के अनुसार कार्तिक शुक्ल नवमीको व्रत, पूजा, तर्पण और अन्नादिका दान करनेसे अनन्त फल होता है।*
🍏 *कार्तिक शुक्ल नवमी को ‘धात्री नवमी’ (आँवला नवमी) और ‘कूष्माण्ड नवमी’ (पेठा नवमी अथवा सीताफल नवमी) भी कहते है। स्कन्दपुराण के अनुसार अक्षय नवमी को आंवला पूजन से स्त्री जाति के लिए अखंड सौभाग्य और पेठा पूजन से घर में शांति, आयु एवं संतान वृद्धि होती है।*
🍏 *आंवले के वृक्ष में सभी देवताओं का निवास होता है तथा यह फल भगवान विष्णु को भी अति प्रिय है। अक्षय नवमी के दिन अगर आंवले की पूजा करना और आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन बनाना और खाना संभव नहीं हो तो इस दिन आंवला जरूर खाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल नवमी तिथि को आंवले के पेड़ से अमृत की बूंदे गिरती है और यदि इस पेड़ के नीचे व्यक्ति भोजन करता है तो भोजन में अमृत के अंश आ जाता है। जिसके प्रभाव से मनुष्य रोगमुक्त होकर दीर्घायु बनता है। चरक संहिता के अनुसार अक्षय नवमी को आंवला खाने से महर्षि च्यवन को फिर से जवानी यानी नवयौवन प्राप्त हुआ था।*


             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ : सोमवार, 20 नवंबर 2023 पूर्वाह्न 10:07 बजे

पंचक समाप्त: शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 अपराह्न 04:01 बजे

पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे

पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे

23 नवंबर 2023, गुरुवार : देवउठनी, देवोत्थान एकादशी. इस दिन भगवान विष्णु चार माह बाद शयन से जागते हैं और मांगलिक काम शुरू हो जाते हैं.

8 दिसंबर 2023, शुक्रवार : उत्पन्ना एकादशी

22 दिसंबर 2023, शुक्रवार : मोक्षदा एकादशी. इस दिन व्रत करने से परिवार के पूर्वजों और पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है.

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

 
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को लेकर लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं,  जिसमें आप दोनों को एक दूसरे को जानने का मौका मिलेगा और आपका किसी पुराने मित्र से छोटे-मोटी बात हो सकती है। आप किसी गलत बात के लिए हां मे हां ना मिलाएं, नहीं तो आपको उसे उताक पाने में समस्या आएगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यवसाय में मजबूती लेकर आने वाला है। आपकी पद और प्रतिष्ठा बढे़गी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन आप किसी मित्र से कोई ऐसी बात ना बोले, जो कि आपको थोड़ा नुकसान दें। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको अपनी आंख और कान खुले रखने होंगे। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपका आकर्षण देखकर लोग हैरान रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप आस्था और विश्वास से आगे बढ़ेंगे। यदि आप किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान थे, तो वह पूरा हो सकता है। आप अपने कामों की सूची बनाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको समस्या होगी। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको अपनी राय अवश्य रखनी होगी, तभी आप उसमें जीत हासिल कर सकेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके खान-पान में नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा, क्योंकि यदि आपने उसमें लापरवाही की तो आपको पेट संबंधित समस्या हो सकती हैं। आप किसी से वाद विवाद में ना पड़े। यदि आपने किसी काम को अनदेखा किया, तो वह आपके लिए कोई नुकसान अवश्य लेकर आएगा। लेनदेन के मामलों में लापरवाही ना करें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आप किसी घर, मकान, वाहन, दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनों के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। संतान को यदि आपने कोई जिम्मेदारी दी थी, तो वह भी पूरी अवश्य होगी।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कामकाज के मामले में आपको सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी और घरेलू मामलों में सूझबूझ से आगे बढे़ं, नहीं तो लोग इसे आपकी रणनीति समझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ पुरानी गलतियों की कारण आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह योजना पूरी होगी। आपको किसी धन संबंधित मामले को कल पर टालने से बचना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अध्ययन और अध्यात्म के मामलों को सुधारेगा। यदि आपने किसी बड़े जोखिम को लेने का सोचा है, तो बिल्कुल ना लें। आपका कोई मित्र यदि आपको कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य ना करें। मित्रों के सहयोग से आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं, लेकिन आपकी कोई इच्छा यदि लंबे समय से लटक रही थी, तो वह पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ आएगा, लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं फिर भी उनका डटकर सामना करेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपकी सुख समृद्धि बढ़ेगी, क्योंकि आप अपनी आवश्यकताओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। परिवार में लोगों से आपकी कलह बनी रहेगी। आपको कुछ व्यक्तिगत विषयों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। शेयर मार्केट में निवेश करने वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उनका धन फंस सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव लेकर आएगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा से भरे रहने के कारण किसी भी काम को करने के लिए तत्पर रहेंगे, जिसके कारण आपके साथी आपका फायदा उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आपको अच्छा समय रहते पूरी कोशिश करनी होगी। आपके मन में कुछ उलझनें रहने के कारण आप किसी काम को समय से पूरा नहीं कर पाएंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला यदि कानून में लंबे समय से चल रहा था, तो उसमें आपको राहत मिलेगी, लेकिन अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप किसी गलत योजना में धन लगाने से बचें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। रक्त संबंधी रिश्तों पर आपका जोर बेहतर रहेगा। नैतिक मूल्यों को आप पूरा महत्व देंगे। व्यवसाय में आपने जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया था, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका साख में वृद्धि होगी। कुछ नए विचार आपके मन में आएंगे जिनसे आपको अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी और आप कुछ नए लोगों से भी आसानी से मिलजुल बढ़ा पाएंगे लेकिन आप वाणी की मधुरता को बनाए रखें नहीं तो समस्या हो सकती है आपको किसी विरोधी से अपने मन की बात को रखने का मौका मिलेगा यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए असमंजस से भरा रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में कोई ऐसा काम ऐसा ना करें, जिससे कि समस्याओं हो। निवेश के मामलों में आपको पूरी रुचि रखनी होगी। आपको अपने बढ़ते खर्चों को लेकर एक योजना बनानी होगी ताकि आप उन पर लगाम लगा सके। अपने धन का कुछ हिस्सा आप दान पुण्य के कार्यों में भी लगाएंगे। आपको कुछ ठगी और सफेद पोश लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है और परिवार में कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकता है

Monday, November 20, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 20112023

*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*

*⛅दिनांक - 20 नवम्बर 2023*
*⛅दिन - सोमवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2080*
*⛅अयन - दक्षिणायन*
*⛅ऋतु - हेमंत*
*⛅मास - कार्तिक*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅तिथि - अष्टमी 21 नवम्बर प्रातः 03:16 तक तत्पश्चात नवमी*
*⛅नक्षत्र - धनिष्ठा रात्रि 09:26 तक तत्पश्चात शतभिषा*
*⛅योग - ध्रुव रात्रि 08:35 तक तत्पश्चात व्याघात*
*⛅राहु काल - सुबह 08:18 से 09:41 तक*
*⛅सूर्योदय - 06:56*
*⛅सूर्यास्त - 05:54*
*⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 05:12 से 06:04 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 11:59 से 12:52 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण - गोपाष्टमी*
*⛅विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*🌹 20 नवम्बर 2023 - गोपाष्टमी*

*🌹 गौ और गीता ईश्वरप्रदत्त अमूल्य निधि हैं । इन दोनों का आश्रय लेकर मनुष्यमात्र स्वस्थ, सुखी व सम्मानित जीवन की प्राप्ति और परमात्मप्राप्ति भी कर सकता है ।*

*🌹 हम गायों की नहीं बल्कि गायें हमारी सेवा करती हैं ।*

*🌹 गौमाता की सेवा भगवत्प्राप्ति के साधनों में से एक है ।*

*🌹 जिस दिन भारतवासी गौ का सम्मान, गंगा का महत्त्व और गीता का ज्ञान अंगीकार कर लेंगे, उस दिन विश्व के शिखर पर पहुँचने का भारत का स्वप्न साकार हो जायेगा । - पूज्य संत श्री आशारामजी बापू*

*🌹 गोपाष्टमी पर करें ‘गौ-पूजन’ होगा अभीष्ट सिद्ध 🌹*

*🌹 कार्तिक शुक्ल अष्टमी को ‘गोपाष्टमी’ कहते हैं । यह गौ-पूजन का विशेष पर्व है । इस दिन प्रातःकाल गायों को स्नान कराके गंध-पुष्पादि से उनका पूजन किया जाता है । गायों को गोग्रास देकर उनकी परिक्रमा करें, तथा थोड़ी दूर तक उनके साथ जाने से सब प्रकार के अभीष्ट की सिद्धि होती है । गोपाष्टमी के दिन सायंकाल गायें चरकर जब वापस आयें तो उस समय भी उनका आतिथ्य, अभिवादन और पंचोपचार-पूजन करके उन्हें कुछ खिलायें और उनकी चरणरज को मस्तक पर धारण करें, इससे सौभाग्य की वृद्धि होती है ।*

*🌹भाग्यरेखा कैसे बदलें ?🌹*

*🌹 देशी गाय के दर्शन एवं स्पर्श से पवित्रता आती है, पापों का नाश होता है । गोधूलि (गाय की चरणरज) का तिलक करने से भाग्य की रेखाएँ बदल जाती हैं । ‘स्कंद पुराण’ में गौ-माता में सर्व तीर्थों और सभी देवताओं का निवास बताया गया है ।*

*🔹गाय की इतनी छोटी-सी सेवा देता इतना बड़ा लाभ !🔹*

*🌹 गायों को घास देनेवाले का कल्याण होता है । स्वकल्याण चाहनेवाले गृहस्थों को गौ-सेवा अवश्य करनी चाहिए क्योंकि गौ-सेवा में लगे हुए पुरुष को धन-सम्पत्ति, आरोग्य, संतान तथा मनुष्य-जीवन को सुखकर बनानेवाले सम्पूर्ण साधन सहज ही प्राप्त हो जाते हैं ।*

*🔹गोषाष्टमी के दिन क्या करें ?🔹*

*🌹 गोपाष्टमी के दिन गायों की पूजा के साथ-साथ गौ-सेवा, गौ-चर्चा, गौ-रक्षा से संबंधित गौ-हत्या निवारण आदि विषयों पर चर्चासत्रों का आयोजन करना चाहिए । भगवान एवं महापुरुषों के गौप्रेम से संबंधित प्रेरक प्रसंगों का वाचन-मनन करना चाहिए ।*

*🔹 गाय की महत्ता और आवश्यकता🔹*

*🔸महाभारत (अनुशासन पर्व : 69.7) में भी आता है :*
*मातरः सर्वभूतानां गावः सर्वसुखप्रदाः ।*

*‘गौएँ सम्पूर्ण प्राणियों की माता कहलाती हैं । वे सबको सुख देनेवाली हैं ।’*

*🔸गाय प्रेम, दया, त्याग, संतोष, सहिष्णुता एवं वात्सल्य की साक्षात् मूर्ति है । स्वामी रामसुखदासजी ने कहा है : ‘‘गाय की छाया भी बड़ी शुभ होती है । उसके दर्शन से यात्रा सफल हो जाती है । दूध पिलाती गाय का दर्शन बहुत शुभ माना जाता है ।’’*

*🌹पूज्य संत श्री आशारामजी बापू कहते हैं कि ‘‘गौ और गीता ईश्वरप्रदत्त अमूल्य निधि हैं । इन दोनों का आश्रय लेकर मनुष्यमात्र स्वस्थ, सुखी व सम्मानित जीवन की प्राप्ति और परमात्मप्राप्ति भी कर सकता है ।’’*

*🔹सर्व सफलतादायिनी गौ🔹*

*🌹 देशी गाय के दूध, घी तथा मट्ठे का प्रयोग करने से रोगप्रतिकारक क्षमता बढ़ती है । देशी गाय का घर में पालन करने से घर की सर्व बाधाओं और विघ्नों का निवारण हो जाता है ।*

*🌹 महाभारत (अनुशासन पर्व : 51.32) में कहा गया है : ‘गौओं का समुदाय जहाँ बैठकर निर्भयतापूर्वक साँस लेता है उस स्थान की शोभा बढ़ा देता है और वहाँ के सारे पापों को खींच लेता है ।’*

*🌹 जिस घर में देशी गाय होती है, उसमें वास्तुदोष स्वतः ही समाप्त हो जाता है ।*

*🌹 देशी गाय को प्रतिदिन या अमावस्या को रोटी, गुड़, चारा आदि खिलाने से पितृदोष समाप्त हो जाता है ।*

*🌹गायों को नित्य गोग्रास देने तथा सत्पात्र को गौ-दान करने से ग्रहों के अनिष्ट-निवारण में मदद मिलती है ।*

*🌹 उत्तम संतान प्राप्ति के लाभ हेतु घर में देशी गाय की सेवा अच्छा उपाय कहा गया है ।*

*🌹शिव पुराण व स्कंद पुराण में कहा गया है कि गौ-सेवा करने और सत्पात्र को गौ-दान करने से यम का भय नहीं रहता ।*

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।
 
चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

 
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी


मेष राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप सबका भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। वाणिज्यिक विषयों में गति आएगी और मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आपको वरिष्ठजनों का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी पद प्रतिष्ठा से कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है और आप किसी से बेवजह लड़ाई झगडे़ में ना पड़े, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।
taurus daily horoscope
वृष राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपकी पद प्रतिष्ठा बढे़गी और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। यदि आपका कोई रोग लंबे समय से आपको सता रहा था, तो आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए आप अपनी सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। माता-पिता से आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।
gemini daily horoscope
मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। रक्त संबन्धी रिश्तों पर आपका पूरा जोर रहेगा। धार्मिक कार्य के प्रति आप सतर्क रहेंगे। यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको सावधानी बरतनी होगी। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। जीवनसाथी के करियर को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
cancer daily horoscope
कर्क राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप मेहनत और विश्वास से किसी लक्ष्य पर चलेंगे। दान धर्म के कार्य में आपके पूरी रुचि रहेगी। निजी मामलों में आपको सूझबूझ से आगे बढ़ना होगा। विद्यार्थियों को इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा।आप पर सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा। आपको अकस्मात लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में कोई सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हे मानने की पूरी कोशिश करनी होगी।
leo daily horoscope
सिंह राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में आप कुछ योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। आप किसी भूमि, वाहन, मकान आदि की खरीदारी करने की योजना यदि आप लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, तो वह कोशिश आज कामयाब रहेगी। मित्रों व सहकर्मियों का आप पर पूरा साथ मिलेगा। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
virgo daily horoscope
कन्या राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए किसी उलझन भरे कार्य को करने से बचने के लिए रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा। सेवा क्षेत्र से जुड़कर आप अच्छा नाम होगा। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा और आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर यदि कोई अहम फैसला ले, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से राय अवश्य लें। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। लेनदेन से संबंधित मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी।
libra daily horoscope
तुला राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। बुद्धि विवेक से कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में सदस्यों के साथ आप सुखद समय व्यतीत करेंगे। कामकाज के मामले में आप किसी आप किसी पर भरोसा ना करें। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपका कोई मित्र आपके लिए निवेश संबंधी योजना लेकर आ सकता है, जिसमें आप धन बहुत ही सोच विचारकर लगाएं। पिताजी की सेहत में कुछ गिरावट हो सकती है, जिससे आप परेशान रहेंगे।
scorpio daily horoscope
वृश्चिक राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए किसी मांगलिक कार्यक्रम से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। घर परिवार में आपको किसी काम को लेकर समस्या हो सकती है। पारिवारिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे। आवश्यक कामों पर आपको पूरा फोकस बनाए रखना होगा। आप अपनी किसी समस्या को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।
sagittarius daily horoscope
धनु राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। भाई बंधुओं से आपकी नजदीकियां बढे़गी और भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, लेकिन फिर भी आप उनसे घबराएंगे नहीं। किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने से पहले उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।
capricorn daily horoscope
मकर राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपकी सुख समृद्धि बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। बड़ों के साथ में सम्मान बनाए रखें। संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ेंगे। आप कुछ पुराने रीति रिवाजों को छोड़कर आज नए को अपना सकते हैं, लेकिन आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दे, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती है। आपके घर ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति दस्तक दे सकता है, जिससे आप कोई भी जरूरी जानकारी शेयर ना करें।
aquarius daily horoscope
कुंभ राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मध्य रूप से फलदायक रहने वाला है। सबके हित का भाव आपके अंदर बना रहेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। व्यापार कर रहे लोग व्यापार में कुछ नये उपकरणों को ला सकते हैं। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या होगी। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
pisces daily horoscope
मीन राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा और आप अपने सभी कर्तव्यों को जिम्मेदारियों से पूरा करें। दान धर्म के कार्य में भी आप आगे रहेंगे, जिससे आपके अच्छे कामों से आपकी छवि और निखरेगी। यदि आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उनके लिए आपको कुछ प्लानिंग करनी होगी, तभी आप उन्हें कम कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में आपको सजगता से आगे रहना होगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।



Friday, November 17, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 17112023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 17 नवम्बर 2023*
🌤️ *दिन - शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास - कार्तिक*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - चतुर्थी सुबह 11:03 तक तत्पश्चात पंचमी*
🌤️ *नक्षत्र - पूर्वाषाढा 18 नवम्बर रात्रि 01:17 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*
🌤️ *योग - धृति सुबह 07:37 तक  तत्पश्चात शूल*
🌤️ *राहुकाल - सुबह 11:00 से दोपहर 12:23 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:51*
🌤️ *सूर्यास्त- 17:55*
👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- विष्णुपदी-वृश्चिक संक्रांति (पुण्यकाल:सूर्योदय से दोपहर 12:24 तक)*
💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


🙏🙏 हर हर महादेव 🙏🙏
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
01 -सूर्य षष्ठी व्रत आरम्भ ----
नहाय -खाय -17-11-2023-शुक्रवार।
साँझवत --- 18-11-2023-शनिवार ।
प्रथम अर्घ्य -19-11-2023-रविवार ।
द्वितीय अर्घ्य-20-11-2023-सोमवार।
  🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
02-ज्ञान पंचमी (जैन )-18-11-2023
                                -शनिवार।
03-- गोपाष्टमी -20-11-2023-
                                        सोमवार।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
04- अक्षय नवमी -21-11-2023-
                           मंगलवार।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
05-श्री हरिप्रबोधनी, देवठन एकादसी --- 23-11-2023-गुरुवार तथा पारण
--24-112023 को प्रातः- कल से सायं तक।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
तुलसी -शालीग्राम विवाहोत्सव --23-11-2023 से पूर्णिमा तक।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
06-प्रदोष -निशीथव्यापीनी श्रीबैकुंठ चतुर्दशी -25-11-2023-शनिवार।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
 07--महारविवार व्रत-आरम्भ, व्रत पूर्णिमा, त्रिपुरोउत्सव -26-11-2023
                            -रविवार।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

  08-स्नानदान -आदि कार्तिक पूर्णिमा , गंगा स्नान, काश्याम देव दीपावली महोत्सव, गुरुनानक जयंती, श्री महावीर रथो -उत्सव (जैन )--27-11-2023-सोमवार।
🌹🌹🌹🌹🌹🙏🙏🙏🙏
09-कार्तिक व्रत पारण -28-11-2023-मंगलवार।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
   🙏🙏हर हर महादेव 🙏🙏
     
        🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *वास्तविक लाभ पाने का दिन : लाभपंचमी* 🌷
➡ *18 नवम्बर 2023 शनिवार को लाभपंचमी है ।*
🙏🏻 *कार्तिक शुक्ल पंचमी ‘लाभपंचमी कहलाती है । इसे ‘सौभाग्य पंचमी भी कहते हैं । जैन लोग इसको ‘ज्ञान पंचमी कहते हैं । व्यापारी लोग अपने धंधे का मुहूर्त आदि लाभपंचमी को ही करते हैं । लाभपंचमी के दिन धर्मसम्मत जो भी धंधा शुरू किया जाता है उसमें बहुत-बहुत बरकत आती है । यह सब तो ठीक है लेकिन संतों-महापुरुषों के मार्गदर्शन-अनुसार चलने का निश्चय करके भगवद्भक्ति के प्रभाव से काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार इन पाँचों विकारों के प्रभाव को खत्म करने का दिन है लाभपंचमी ।*
👉🏻 *(१) लाभपंचमी के पाँच अमृतमय वचनों को याद रखो :*
➡ *पहली बात : ‘भगवान हमारे हैं, हम भगवान के हैं - ऐसा मानने से भगवान में प्रीति पैदा होगी । ‘शरीर, घर, संबंधी जन्म के पहले नहीं थे और मरने के बाद नहीं रहेंगे लेकिन परमात्मा मेरे साथ सदैव हैं - ऐसा सोचने से आपको लाभपंचमी के पहले आचमन द्वारा अमृतपान का लाभ मिलेगा ।*
➡ *दूसरी बात : हम भगवान की सृष्टि में रहते हैं, भगवान की बनायी हुई दुनिया में रहते हैं । तीर्थभूमि में रहने से पुण्य मानते हैं तो जहाँ हम-आप रह रहे हैं वहाँ की भूमि भी तो भगवान की है; सूरज, चाँद, हवाएँ, श्वास, धडकन सब-के-सब भगवान के हैं, तो हम तो भगवान की दुुनिया में, भगवान के घर में रहते हैं । मगन निवास, अमथा निवास, गोकुल निवास ये सब निवास ऊपर-ऊपर से हैं लेकिन सब-के-सब भगवान के निवास में ही रहते हैं । यह सबको पक्का समझ लेना चाहिए । ऐसा करने से आपके अंतःकरण में भगवद्धाम में रहने का पुण्यभाव जगेगा ।*
➡ *तीसरी बात : आप जो कुछ भोजन करते हैं भगवान का सुमिरन करके, भगवान को मानसिक रूप से भोग लगाके करें । इससे आपका पेट तो भरेगा, हृदय भी भगवद्भाव से भर जायेगा ।*
➡ *चौथी बात : माता-पिता की, गरीब की, पडोसी की, जिस किसीकी सेवा करो तो ‘यह बेचारा है... मैं इसकी सेवा करता हूँ... मैं नहीं होता तो इसका क्या होता... - ऐसा नहीं सोचो; भगवान के नाते सेवाकार्य कर लो और अपने को कर्ता मत मानो ।*
➡ *पाँचवीं बात : अपने तन-मन को, बुद्धि को विशाल बनाते जाओ । घर से, मोहल्ले से, गाँव से, राज्य से, राष्ट्र से भी आगे विश्व में अपनी मति को फैलाते जाओ और ‘सबका मंगल, सबका भला हो, सबका कल्याण हो, सबको सुख-शांति मिले, सर्वे भवन्तु सुखिनः... इस प्रकार की भावना करके अपने दिल को बडा बनाते जाओ । परिवार के भले के लिए अपने भले का आग्रह छोड दो, समाज के भले के लिए परिवार के हित का आग्रह छोड दो, गाँव के लिए पडोस का, राज्य के लिए गाँव का, राष्ट्र के लिए राज्य का, विश्व के लिए राष्ट्र का मोह छोड दो और विश्वेश्वर के साथ एकाकार होकर बदलनेवाले विश्व में सत्यबुद्धि तथा उसका आकर्षण और मोह छोड दो ।* 🙏🏻 *तब ऐसी विशाल मति जगजीत प्रज्ञा की धनी बन जायेगी ।*
🙏🏻 *मन के कहने में चलने से लाभ तो क्या होगा हानि अवश्य होगी क्योंकि मन इन्द्रिय-अनुगामी है, विषय-सुख की ओर मति को ले जाता है । लेकिन मति को मतीश्वर के ध्यान से, स्मरण से पुष्ट बनाओगे तो वह परिणाम का विचार करेगी, मन के गलत आकर्षण से सहमत नहीं होगी । इससे मन को विश्रांति मिलेगी, मन भी शुद्ध-सात्त्विक होगा और मति को परमात्मा में प्रतिष्ठित होने का अवसर मिलेगा, परम मंगल हो जायेगा ।*
🙏🏻

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

पंचक प्रारंभ : सोमवार, 20 नवंबर 2023 पूर्वाह्न 10:07 बजे

पंचक समाप्त: शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 अपराह्न 04:01 बजे

पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे

पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे

23 नवंबर 2023, गुरुवार : देवउठनी, देवोत्थान एकादशी. इस दिन भगवान विष्णु चार माह बाद शयन से जागते हैं और मांगलिक काम शुरू हो जाते हैं.

8 दिसंबर 2023, शुक्रवार : उत्पन्ना एकादशी

22 दिसंबर 2023, शुक्रवार : मोक्षदा एकादशी. इस दिन व्रत करने से परिवार के पूर्वजों और पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है.

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है।

इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

 
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

 
शुभ वर्ष : 2024, 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

 
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आपको मित्रों का सहयोग रहेगा। दीर्घकालीन योजनाएं आगे बढ़ेंगी और कला कौशल में सुधार आएगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपके कामों में यदि कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह दूर होंगे। किसी विपरीत परिस्थिति में आप धैर्य बनाकर आगे बढ़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।


वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपने किसी काम को अनदेखा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं और कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में किसी समझौते पर हस्ताक्षर न करें, नहीं तो आप किसी गलत जगह दस्तक कर सकते हैं। आपको किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा और किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे पूरा करना मुश्किल होगा।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों को आज आपने आवश्यक कार्य में सावधान रहना होगा और आप अपनी ऊर्जा आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा। स्थायित्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको अपने किसी बड़े लक्ष्य को समय रहते पूरा करना होगा। आपको साझेदारी में किसी काम को करने से अच्छा लाभ मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
 


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। अपने विरोधियों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण अपने कामों को पूरी मेहनत करेंगे। आप अपने डेली रूटीन में निरंतरता बनाए रखें। करीबियों पर आपका पूरा भरोसा रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। मित्रों का सहयोग आप पर बना रहेगा। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, नहीं तो समस्या होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों को लेकर समस्या हो सकती है, इसलिए आप उन्हे समय रहते निपटाने की कोशिश करें और किसी से धन उधार ना ले, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी निर्णय को लेने से बचने के लिए रहेगा और आप आवेश में आकर कोई ऐसी बात ना बोले, जिसे पूरा करने में बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपके घर परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप उसमें शांत रहें। आपको कुछ बातों को गोपनीय रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिल सकता है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगा। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
तुला राशि के जातकों को आज आपने आवश्यक कार्य में सावधान रहना होगा और आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं। सभी के साथ सम्मान बनाए रखें।  आप सबको साथ लेकर चलेंगे। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आप अपने बिजनेस की कुछ योजनाओं को लेकर यदि कुछ प्लानिंग करेंगे, तो वह अच्छा रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन जीवन स्तर में सुधार लेकर आएगा। आप अपने कामों में निसंकोच होकर आगे बढे़ं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगा सकती है और माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी। सगे संबंधियों का आप के ऊपर पूरा सहयोग रहेगा। समन्वय की भावना आपके मन में बनी रहेगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके साख सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको पारिवारिक समस्याओं से बाहर निकालने की कोशिश करनी होगी, तभी आप कोई काम कर सकेंगे। आप अपनी आय में व्यय संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको रचनात्मक क्षेत्र से जुड़ने का मौका मिलेगा।
 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मकर राशि के जातकों को बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ना होगा। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आवश्यक मामलों में आपको धैर्य रखकर आगे बढ़ना होगा और लेनदेन से संबंधित मामले में आप पूरी शर्तों पर चलें, तभी आप अपने धन को वापस ला सकते हैं। किसी नये वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कामों के साथ-साथ माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपके महत्वपूर्ण प्रयासों में तेजी आएगी, लेकिन आप किसी के बहकावे में ना आए, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। आप अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे।
 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अच्छा लाभ मिलने से आपके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप किसी को धन उधार ना दें और प्रशासनिक मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ विरोधी फिर से कर उठा सकते हैं, जो आपको परेशान करेंगी। घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर आपको अपने वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी, तभी आप उनसे बाहर निकाल सकेंगे

Thursday, November 9, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 09112023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 09 नवम्बर 2023*
🌤️ *दिन - गुरूवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - एकादशी  सुबह 10:41 तक तत्पश्चात द्वादशी*
🌤️ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी रात्रि 09:57  तक तत्पश्चात हस्त*
🌤️ *योग - वैधृति शाम 04:49 तक  तत्पश्चात विष्कंभ*
🌤️ *राहुकाल - दोपहर 01:47 से शाम 03:11 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:46*
🌤️ *सूर्यास्त- 17:58*
👉 *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - रमा एकादशी,ब्रह्मलीन मातु श्री माँ महँगीबाजी का महानिर्वाण दिवस,गोवत्स द्वादशी*
💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l    राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *रमा एकादशी* 🌷
➡️ *08 नवम्बर 2023 बुधवार को सुबह 08:24 से 09 नवम्बर, गुरुवार को सुबह 10:41 तक एकादशी है।*
💥 *विशेष - 09 नवम्बर, गुरुवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।*
🙏🏻 *रमा एकादशी ( यह व्रत बड़े – बड़े पापों को हरनेवाला, चिन्तामणि तथा कामधेनु के समान सब मनोरथों को पूर्ण करनेवाला है |*
🙏🏻 
                   🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *काली चौदसः नारकीय यातनाओं से रक्षा* 🌷
➡ *11 नवम्बर 2023 शनिवार को नरक चतुर्दशी, काली चौदस गुजरात), 12 नवम्बर, रविवार को नरक चतुर्दशी (तैलाभ्यंग स्नान) ।*
▪ *नरक चतुर्दशी (काली चौदस) के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर तेल-मालिश (तैलाभ्यंग) करके स्नान करने का विधान है। 'सनत्कुमार संहिता' एवं 'धर्मसिंधु' ग्रंथ के अनुसार इससे नारकीय यातनाओं से रक्षा होती है।*
▪ *काली चौदस और दीपावली की रात जप-तप के लिए बहुत उत्तम मुहूर्त माना गया है। नरक चतुर्दशी की रात्रि में मंत्रजप करने से मंत्र सिद्ध होता है।*
▪ *इस रात्रि में सरसों के तेल अथवा घी के दिये से काजल बनाना चाहिए। इस काजल को आँखों में आँजने से किसी की बुरी नजर नहीं लगती तथा आँखों का तेज बढ़ता है।*
🙏🏻 


               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।

मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

 
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

 
शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप किसी के बहकावे में ना आए, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से यदि धन उधार लेंगे, तो आपको आसानी से मिल जाएगा। संतान की तरक्की देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कोई काम कल पर टाल सकते हैं, जिससे कि बाद में आपको समस्या होगी। जीवनसाथी के साथ आप भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। विरोधी सजग रहेंगे और आपकी नेतृत्व क्षमता भी मजबूत रहेगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपको जीत मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आप अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए भी कुछ प्रयास करेंगे। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई प्रिय और मूल्यवान वस्तु के खोने या फिर चोरी होने का भय सता रहा है, इसलिए आपको सावधानी बरतनी होगी।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको किसी पैतृक संम्पति संबन्धित मामले में सावधान रहना होगा। आपको बड़ों की बातों का पूरा मान रखना है नहीं तो आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने  दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यातीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आपसे कोई गलती हुई है, तो वह आपको अधिकारियों के सामने स्वीकारनी होगी। आपकी माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगी।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा, लेकिन आप अपने आलस्य के कारण अपने जरूरी कामों को कल पर टाल सकते हैं, जो बाद में आपके लिए समस्या लेकर आयेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपका पूरा उत्साह रहेगा। आपके बिजनेस में आपको किसी बात को लेकर समस्या सकती है। आपका कोई लेन देन से संबंधित मामला आपके सिरदर्द बन सकता है। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय वाणी और व्यापार में मधुरता बनाए रखें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में मधुरता लेकर आने वाला है। परिवार में किसी हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप किसी नए काम में हाथ ना डालें, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप अपने घर की रंगाई, पुताई आदि की योजना बना सकते हैं। यदि आप किसी पिकनिक आदि पर जाएं, तो उसमें माता-पिता से पूछकर जाना बेहतर रहेगा। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि से उन्हें आसानी से मात दे पाएंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी स्मरण शक्ति को बढ़ावा मिलेगा और आप अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए कुछ जानकारी शेयर करेंगे। संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके जूनियर्स आपको कामों में आपकी मदद करेंगे, लेकिन आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आपको किसी समस्या को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी, तभी आपको उसका समाधान मिल सकेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। संतान के करियर को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों को निभाने के लिए उनकी कुछ गलतियों को भी माफ करना होगा। आपके अंदर सहकारिता की भावना बढ़ेगी। दान धर्म के कार्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी। वरिष्ठ सदस्य कोई काम करें, तो उसमें पूरी विनम्रता दिखाएं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में समस्याएं खड़ी कर सकता है, इसलिए आप किसी से धन उधार लेने से बचें। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन आप अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता का आज आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक गतिविधियों में आपको तेजी बनाए रखनी होगी। आपके कुछ महत्वपूर्ण मामले गति पकड़ेंगे। आपकी आय और व्यय बढ़ने से यदि आपको कोई धन संबंधित चिंता चल रही थी, तो वह थोड़ी कम होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रेम और सहयोग की भावना बढ़ाने के लिए रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करना बेहतर रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाए आ रही थी, तो वह दूर होंगी। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए यदि कुछ प्रयास करेंगे, तो उसमें आप सफल अवश्य होंगे। किसी जमीन-जायदाद से संबंधित मामले में आप लिखाई पढ़ाई करके आगे बढ़े, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। भाई- बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आपने यदि किसी काम को करने के लिए सोचा है, तो उसे समय रहते पूरा करें। माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छी सफलता मिलेगी। व्यापार में आपको अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपको अपने आवश्यक कार्य को धैर्य रखकर निपटना होगा और परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें। आप अपने महत्वपूर्ण मामलों में सजगता से आगे बढे़, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें। व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में आने से बचें और किसी बात को लेकर जिद ना दिखाएं। विद्यार्थियों को इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस रखना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज व्यापार कर रहे लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे और नौकरी में कार्यरत लोगों को टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। आपको साझेदारी में काम करने से अच्छा लाभ मिल सकता है। किसी भूमि, वाहन, मकान आदि को खरीदने के आपके प्रयास आज तेज रहेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, लेकिन आप किसी की कहासुनी बातों में आकर किसी वाद विवाद में ना पड़े। आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे

Sunday, November 5, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 05112023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 05 नवम्बर 2023*
🌤️ *दिन - रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - अष्टमी 06 नवम्बर रात्रि 03:18 तक तत्पश्चात नवमी*
🌤️ *नक्षत्र - पुष्य सुबह 10:29 तक तत्पश्चात अश्लेशा*
🌤️ *योग - शुभ दोपहर 01:37 तक  तत्पश्चात शुक्ल*
🌤️ *राहुकाल - शाम 04:36 से शाम 06:01 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:44*
🌤️ *सूर्यास्त- 17:59*
👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - कालाष्टमी,रविपुष्यामृत योग पुण्य काल (सूर्योदय से सुबह 10:29 तक*
💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
*💥 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



🌷 *धनतेरस के दिन यमदीपदान* 🌷
➡ *10 नवम्बर 2023 शुक्रवार को धनतेरस है ।*
🙏🏻 *इस दिन यम-दीपदान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है। पूरे वर्ष में एक मात्र यही वह दिन है, जब मृत्यु के देवता यमराज की पूजा सिर्फ  दीपदान करके की जाती है। कुछ लोग नरक चतुर्दशी के दिन भी दीपदान करते हैं।*
👉🏻 *स्कंदपुराण में लिखा है*
🌷 *कार्तिकस्यासिते पक्षे त्रयोदश्यां निशामुखे ।*
*यमदीपं बहिर्दद्यादपमृत्युर्विनिश्यति ।।*
➡ *अर्थात कार्तिक मासके कृष्णपक्ष की त्रयोदशी के दिन सायंकाल में घर के बाहर यमदेव के उद्देश्य से दीप रखने से अपमृत्यु का निवारण होता है ।*
👉🏻 *पद्मपुराण में लिखा है*
🌷 *कार्तिकस्यासिते पक्षे त्रयोदश्यां तु पावके।*
*यमदीपं बहिर्दद्यादपमृत्युर्विनश्यति।।*


➡ *कार्तिक कृष्णपक्ष की त्रयोदशी को घर से बाहर यमराज के लिए दीप देना चाहिए इससे दुर्गम मृत्यु का नाश होता है।*  
🔥 *यम-दीपदान सरल विधि*
*यमदीपदान प्रदोषकाल में करना चाहिए । इसके लिए आटे का एक बड़ा दीपक लें। गेहूं के आटे से  बने दीप में तमोगुणी ऊर्जा तरंगे एवं आपतत्त्वात्मक तमोगुणी तरंगों  (अपमृत्यु के लिए ये तरंगे कारणभूत होती हैं) को शांत करने की क्षमता रहती है । तदुपरान्त स्वच्छ रुई लेकर दो लम्बी बत्तियॉं बना लें । उन्हें दीपक में एक -दूसरे पर आड़ी इस प्रकार रखें कि दीपक के बाहर बत्तियों के चार मुँह दिखाई दें । अब उसे तिल के तेल से भर दें और साथ ही उसमें कुछ काले तिल भी डाल दें । प्रदोषकाल में इस प्रकार तैयार किए गए दीपक का रोली , अक्षत एवं पुष्प से पूजन करें । उसके पश्चात् घर के मुख्य दरवाजे के बाहर थोड़ी -सी खील अथवा गेहूँ से ढेरी बनाकर उसके ऊपर दीपक को रखना है । दीपक को रखने से पहले प्रज्वलित कर लें और दक्षिण दिशा (दक्षिण दिशा यम  तरंगों के लिए पोषक होती है अर्थात दक्षिण दिशा से यमतरंगें  अधिक मात्रा में आकृष्ट एवं प्रक्षेपित होती हैं) की ओर देखते हुए चार मुँह के दीपक को खील आदि की ढेरी के ऊपर रख दें । ‘ॐ यमदेवाय नमः ’ कहते हुए दक्षिण दिशा में नमस्कार करें ।*
🔥 *यम दीपदान का मन्त्र :*
*मृत्युना पाशदण्डाभ्यां कालेन श्यामया सह |*
*त्रयोदश्यां दीपदानात् सूर्यजः प्रीयतां मम ||*
➡ *इसका अर्थ है, धनत्रयोदशीपर यह दीप मैं सूर्यपुत्रको अर्थात् यमदेवताको अर्पित करता हूं । मृत्युके पाशसे वे मुझे मुक्त करें और मेरा कल्याण करें ।*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्य पर पूरा फोकस बनाए रखने के लिए रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपके कार्यों की कुछ योजनाओं को गति मिलेगी। रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक विषयों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा और आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आपको यदि किसी सम्मान से नवाजा जाए, तो उसमें आप अहंकार ना दिखाएं, नहीं तो समस्या होगी।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए रहेगा। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी और आपके बिजनेस में यदि कुछ धन रुका हुआ था, तो वह आपको प्राप्त हो सकता है। आप कुछ महत्वपूर्ण कार्य में पूरा सहयोग देंगे। भाई- बंधुओं से चल रहे वाद विवाद से आपको छुटकारा मिलेगा और नजदीकियां आएंगी। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में लगाएंगे। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको अपने आवश्यक कार्यों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। पारिवारिक मामले सकारात्मक रहेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपनों के साथ समर्थन बनाए रखें और आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। बड़ों से आप किसी बात को लेकर बहसबाजी ना करें, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। रचनात्मक कार्य में आप पूरा सहयोग देंगे। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी बड़े सदस्यों से मुलाकात होगी और कुछ योजनाओं की आप फिर से शुरुआत कर सकते हैं। आपको अपने कामों में बिल्कुल ढील नहीं देनी है, नहीं तो इससे आपसे कोई गलती हो सकती है और किसी काम को भाग्य के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो समस्या होगी। विद्यार्थी अपने पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखें।



सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबन्धित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप अपने खर्चा में बिल्कुल बढ़ोतरी न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपकी कोई व्यापार संबंधित डील पूरी होते-होते लटक सकती है। संपत्ति को लेकर आपको कोई अहम फैसला लेना पड़ेगा, नहीं तो समस्या होगी। आपको छुटपुट लाभ के अवसरों पर भी ध्यान देना होगा, तभी आप अच्छा नाम कमाएंगे। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आप अपने व्यापार में कुछ योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेंगी और आप अपनी माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें। ननिहाल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। यदि सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, तो इससे आपकी छवि और निखरेगी और आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा, लेकिन आप  किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपके कुछ विरोधी कार्यक्षेत्र में आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। संतान को यदि आपने कोई जिम्मेदारी दी, तो वह उसे पर खरी उतरेगी। आपका कोई मित्र आपसे धन उधार मांग सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जनकल्याण के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। परिजनों से किसी प्रकार का कोई सलाह लेने के बाद ही कोई निर्णय लें। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी और आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं, जो विद्यार्थी विदेश जाने की योजना बना रहे थे, उन्हें किसी परीक्षा को पास करना होगा, तभी उनके विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपने कानूनी मामलों में सावधानी बरतें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको बिजनेस में कोई खास डील फाइनल करनी होगी। कार्यक्षेत्र में  आप अपनी मेहनत और लगन में कोई कसर न छोड़ें, तभी आपके सभी काम पूरे हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने घर किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन भी कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज खुशी होगी।
 
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्थायित्व की भावना को बढ़ावा मिलेगा और यदि आप किसी योजना को बना रहे थे, तो उसमें आप पूरा ध्यान लगाए। आपको निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आप सबको साथ लेकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य समय रहते पूरा होगा। माता-पिता की सेवा में आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसके लिए आपको भागदौड़ भी अधिक करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई पुरानी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपनी मेहनत की राह पर आगे बढ़ेंगे और सहकर्मियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।आप लेनदेन के मामले में जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती है।  आप किसी से धन उधार लेने से बचें। आप अपनी मेहनत से कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं।
 
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बुद्धि विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। आप अपने दिनचर्या में योग व व्यायाम को अपनाकर काफी सारी बीमारियों से दूर रह सकते हैं। आप नियंत्रण और विनम्रता पर जोर देंगे। कामकाज को लेकर यदि आप परेशान थे, तो उन समस्याओं को आज दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रेम विश्वास आपके मन में बना रहेगा। आप अपने किसी काम में यदि जूनियर से मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी