Showing posts with label panchang. Show all posts
Showing posts with label panchang. Show all posts

Tuesday, December 26, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 26122023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*

*⛅दिनांक - 26 दिसम्बर 2023*
*⛅दिन - मंगलवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2080*
*⛅अयन - दक्षिणायन*
*⛅ऋतु - शिशिर*
*⛅मास - मार्गशीर्ष*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅तिथि - पूर्णिमा 27 दिसम्बर प्रातः 06:02 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*
*⛅नक्षत्र - मृगशिरा रात्रि 10:21 तक तत्पश्चात आर्द्रा*
*⛅योग - शुक्ल 27 दिसम्बर प्रातः 03:22 तक तत्पश्चात ब्रह्म*
*⛅राहु काल - दोपहर 03:21 से 04:41 तक*
*⛅सूर्योदय - 07:18*
*⛅सूर्यास्त - 06:02*
*⛅दिशा शूल - उत्तर*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 05:32 से 06:25 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:14 से 01:07 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण - मार्गशीर्ष पूर्णिमा, श्री दत्तात्रेय जयंती, जोरमेला (पंजाब)*
*⛅विशेष - पूर्णिमा के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

*🔹भारतीय संस्कृति के प्रतीकों के पीछे है गजब का विज्ञान*

*🔸घंटा या घंटी : किसी मंदिर में जाते हैं तो घंटनाद करते हैं । घंटनाद से जो तरंगें पैदा होती हैं वे हमारे मस्तिष्क के विचारों की श्रृंखला में एक प्रकार की रोक लगा देती हैं । व्यक्ति जब घंटा बजाता है तब उसके हाथ ऊपर होते हैं, इससे मन व प्राण ऊपर के केन्द्रों में आ जाते हैं ।*

*🔸कुछ वर्ष पहले लंदन के बकिंघम में वैज्ञानिकों ने ७ महीने अनुसंधान किया और घोषणा की कि 'घंटनाद से तपेदिक रोग दूर होता है । अशांति मिटती है व हानिकारक जीवाणु नष्ट होते हैं ।'*

*🔸तुलसी के औषधीय प्रयोग🔸*

*🔹आधासीसी : तुलसी पत्ते व काली मिर्च पीसकर उनका रस निकाल लें । एक-एक बूँद रस नाक में डालने से आधासीसी में लाभ होता है ।*

*🔹कान के रोग : तुलसी की पत्तियों को ज्यादा मात्रा में लेकर सरसों के तेल में पकायें । पत्तियाँ जल जाने पर तेल उतार कर छान लें । ठंडा होने पर इस तेल की 1-2 बूँदें कान में डालने से कान के रोग में लाभ होता है ।*

*🔹खाँसी : आधा चम्मच तुलसी रस में आधा चम्मच अदरक रस व 1 चम्मच शहद मिलाकर चाटने से खाँसी में लाभ होता है ।*
*🔹तुलसी व अडूसे के पत्तों का रस बराबर मात्रा में मिलाकर लेने से पुरानी खाँसी में लाभ होता है ।*

*🔸वातव्याधि : 10-15 तुलसी के पत्ते, 1 या 2 काली मिर्च व 10-15 ग्राम गाय का घी मिलाकर खाने से वातव्याधि में लाभ होता है ।*

*🔸वीर्यरक्षण हेतु : तुलसी बीज का एक चुटकी चूर्ण रात को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट लेने से वीर्यरक्षण में बहुत-बहुत मदद मिलती है ।*

*🔸ज्वर (बुखार) : 15-20 तुलसी पत्ते और 4-5 काली मिर्च का काढ़ा पीने से ज्वर का शमन होता है ।*

*🔸दाद : तुलसी पत्तों का रस और नींबू का रस समभाग मिलाकर लगाने से दाद ठीक हो जाता है ।*

*🔸वज़न घटाने के लिए : 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 नींबू व 25 तुलसी पत्तों का रस व 1 चम्मच शहद मिलाकर सप्ताह में 2-3 दिन सुबह खाली पेट लें । रविवार के दिन न लें ।*

*🔸सौंदर्य : तुलसी और नींबू का रस समभाग मिलाकर सुबह शाम चेहरे पर घिसने से काले दाग दूर होते हैं और सुंदरता बढ़ती है ।*

*🔸बाल झड़ना व सफेद बाल : तुलसी पत्ते व आँवला चूर्ण रात को पानी में भिगोकर रख दीजिए । प्रातःकाल उसे छानकर उसी पानी से सिर धोने से सफेद बाल भी काले हो जाते हैं तथा बालों का झड़ना रुक जाता है ।*

*🔹नौकरी-धंधे की समस्या दूर करने हेतु🔹*

*🔸शनिवार एवं मंगलवार को पीपल के पेड़ में दूध, पानी व गुड़ मिलाकर चढ़ायें और प्रार्थना करें कि 'भगवान ! आपने गीता में कहा है, 'वृक्षों में पीपल मैं हूँ ।' तो हमने आपके चरणों में अर्ध्य अर्पण किया है, इसे स्वीकार करें । मेरी नौकरी-धंधे की जो समस्या है वह दूर हो जाय ।'*

पंचक प्रारंभ:
शनिवार (13 जनवरी 2024) रात 11:35 बजे
पंचक समाप्त:
गुरुवार (18 जनवरी 2024) सुबह 03:33 बजे

"सफला एकादशी : 07 जनवरी 2024 

तिथि प्रारम्भ - 07 जनवरी 2024, रात 12 बजकर 41 मिनट पर। 

तिथि समाप्त - 08 जनवरी 2024, रात 12 बजकर 46 मिनट पर।

पौष पुत्रदा एकादशी : 20 जनवरी 2024

तिथि प्रारम्भ - 20 जनवरी 2024, शाम 07 बजकर 26 मिनट पर।

तिथि समाप्त - 21 जनवरी 2024, शाम 07 बजकर 26 मिनट पर।"

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।
 
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44
 
शुभ वर्ष :2024, 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता
 
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी नये वाहन की खरीदारी के लिए रहेगा। आपको अपने आसपास में हो रहे वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आप किसी अपरिचित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करा सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। घुमने फिरने के दौरान आपको  कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थीं, तो वह  दूर होंगी। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ा ऑर्डर हाथ लग सकता है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को अपने कामों पर फोकस करना होगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है। रोजगारों की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पूरी अवश्य करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाले रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी सरकारी योजना का आपको लाभ मिलेगा। आप अपने किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, जिससे देखकर आपके शत्रु भी आपसे ईष्या करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपको अपने कामों को लेकर सावधानी बरतनी होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है। व्यवसाय में आप साझेदारी में कोई काम ना करें और परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन बहुत ही सोच विचार कर लें। सोच समझ से आपके काम पूरे होंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी नई योजना का पूरा लाभ मिलेगा। किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई काम बनते-बनते बिगड़ सकता है, जो आपको परेशान करेगा और लेनदेन के मामले में आप अपनी आंख, कान खुले रखें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा कर सकता है। आपका कोई शारीरिक कष्ट फिर से उभर सकता है, जिसमें आपने यदि ढील दी, तो वह बाद में कोई बड़ी समस्या बन सकता है। आपको किसी काम के चलते यदि छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर उनका पढ़ाई में मन कम लगेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है, क्योंकि व्यापार में आपको किसी पुराने निवेश से कोई नुकसान हो सकता है। कोई बड़ा ऑर्डर आपके हाथ से निकलने की संभावना बनती दिख रही है, इसलिए आपको अपने कामों पर पूरा फोकस करना है। पारिवारिक सदस्यों को लेकर चल रही कलह आपके लिए समस्या बन सकती है। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं, लेकिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और उनके अच्छे कामों से उनकी छवि और निखरेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका किसी नए मकान या वाहन आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिसमें आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। बिजनेस के मामले में आपका कोई डिसीजन आपके लिए अच्छा साबित होगा। आप यदि किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने माता-पिता को साथ लेकर जाएं। आज आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपने खान-पान में बदलाव लाएं और अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करें ताकि आप शारीरिक समस्याओं से दूर रह सके। आपके कामों में कुछ रुकावटें तो आएंगी, लेकिन आप उन्हे अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से दूर कर पाएंगे। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपको कार्य क्षेत्र में किसी योजना को पूरा करने के लिए किसी को पार्टनर बनना पड़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा, नहीं तो आपका वह मामला लंबा चल सकता है। आप यदि किसी काम के पूरा न होने के कारण लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरा होगा। आज आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आपका किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी, जिससे आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमे आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है और परिवार के किसी सदस्य को नौकरी में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा, उसे किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपके घर में किसी शादी, नामकरण मुंडन, जन्मदिन, रिसेप्शन आदि की पार्टी का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनो का आना-जाना लगा रहेगा। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी बहुत ही देखभाल कर करनी होगी, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग यदि कोई परिवर्तन करने के लिए सोच विचार कर रहे हैं, तो वह कर सकते हैं और आप जीवनसाथी के लिए किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत भी कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने पिताजी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका कोई मित्र आपसे किसी निवेश संबंधी योजना का जिक्र कर सकता है, जिसमें आप धन बहुत ही सोच विचार कर लगाये। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी नए काम को लेकर परिवार के सदस्यों से विचार विमर्श कर सकते हैं। संतान के करियर को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी। आपका कोई पुराना लेन-देन आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में अपने कामों को किसी दूसरे पर नहीं टालना है, नहीं तो समस्या बन सकती है।

Monday, December 4, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 04122023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 04  दिसम्बर 2023*
🌤️ *दिन - सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास - मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार कार्तिक)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - सप्तमी रात्रि 09:59 तक तकतत्पश्चात अष्टमी*
🌤️ *नक्षत्र - मघा रात्रि 12:05  तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*
🌤️ *योग - वैधृति रात्रि 09:48 तक  तत्पश्चात विष्कंभ*
🌤️ *राहुकाल - रात्रि 08:23 से रात्रि 09:45 तक*
🌞 *सूर्योदय-07:02*
🌤️ *सूर्यास्त- 17:55*
👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- 
💥 *विशेष - *सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *परिवार में सुख- शांति के लिए उपाय* 🌷
👨‍👨‍👧‍👦 *परिवार के सदस्यों में वाद-विवाद होता रहता है, लेकिन जब ये रोज होने लगे तो घर के वातावरण में अशांति फैल जाती है। कभी-कभी ये विवाद कोई बड़ी घटना का रूप भी ले लेते है। इस समस्या से निपटने के लिए नीचे लिखा उपाय करें-*
🌷 *उपाय*
*प्रतिदिन सुबह सूर्योदय के समय घर के उस मटके या बर्तन में से एक लोटा जल लें जिसमें से घर के सभी सदस्य पानी पीते हों और उस जल को अपने घर के प्रत्येक कमरे में, घर की छत पर तथा हर स्थान पर छिड़कें। इस दौरान किसी से कोई भी बात नहीं करें एवं मन ही मन ॐ शांति ॐ मंत्र बोलते रहें। कुछ ही समय में आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी।*

         🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞

🌷 *नारी कल्याण पाक* 🌷
👩🏻 *यह पाक युवतियों, गर्भिणी, नवप्रसूता माताएँ तथा महिलाएँ – सभी के लिए लाभदायी है |*
➡ *लाभ : यह बल व रक्तवर्धक, प्रजनन – अंगों को सशक्त बनानेवाला, गर्भपोषक, गर्भस्थापक (गर्भ को स्थिर – पुष्ट करनेवाला), श्रमहारक (श्रम से होनेवाली थकावट को मिटानेवाला) व उत्तम पित्तनाशक है | एक – दो माह तक इसका सेवन करने से श्वेतप्रदर (ल्यूकोरिया, अत्यधिक मासिक रक्तस्राव व उसके कारण होनेवाले कमरदर्द, रक्त की कमी, कमजोरी , निस्तेजता आदि दूर होकर शक्ति व स्फूर्ति आती है | जिन माताओं को बार-बार गर्भपात होता हो उनके लिए यह विशेष हितकर है | सगर्भावस्था में छठे महिने से पाक का सेवन शुरू करने से बालक हृष्ट-पुष्ट होता है, दूध भी खुलकर आता है |*
💪🏻 *धातु की दुर्बलता में पुरुष भी इसका उपयोग कर सकते हैं |*
👉🏻 *सामग्री : सिंघाड़े का आटा, गेंहू का आटा व देशी घी प्रत्येक २५० ग्राम, खजूर १०० ग्राम, बबूल का पिसा हुआ गोंद १०० ग्राम, पिसी मिश्री ५०० ग्राम |*
➡ *विधि : घी को गर्म कर गोंद को घी में भून लें | फिर उसमें सिंघाड़े व गेंहू का आटा मिलाकर धीमी आँच पर सेंके | जब मंद सुगंध आने लगे तब पिसा हुआ खजूर व मिश्री मिला दें | पाक बनने पर थाली में फैलाकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रखें |*
🍜 *सेवन-विधि : २ टुकड़े ( लगभग २० ग्राम ) सुबह शाम खायें | ऊपर से दूध पी सकते हैं |*
💥 *सावधानी : खट्टे,  मिर्च-मसालेदार व तेल में तले हुए तथा ब्रेड-बिस्कुट आदि बासी पदार्थ न खाये |*
🙏🏻 


       🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे

पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे


8 दिसंबर 2023, शुक्रवार : उत्पन्ना एकादशी

22 दिसंबर 2023, शुक्रवार : मोक्षदा एकादशी. इस दिन व्रत करने से परिवार के पूर्वजों और पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है.

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🌻🍀🌺🙏🏻 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई
दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

 
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में लोगों से तालमेल बनाकर चलना बेहतर रहेगा। आप अपने खर्चों का एक बजट बनाकर चले, तो आप आसानी से कर पाएंगे। संतान आपसे किसी वस्तु के फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। पिताजी से आप बिजनेस संबंधी कुछ योजनाओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। भाई बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा।


वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थितियों पर पूरा ध्यान दें, तभी वह पूरी हो सकती है। किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। पारिवारिक कार्यों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो कोई पुरानी कलह फिर से सिर उठा सकती है, जो आपको परेशान करेगी। विद्यार्थियों की किसी पढ़ाई के साथ-साथ किसी रिसर्च के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती हैं। आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सभी के साथ आदर और सत्कार बनाए रखें और अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप पुराने रीति रिवाजों को कल पर छोड़ सकते हैं और किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह न करें। वाणिज्य विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। रोजगार की तलाश में इधर उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। रक्त संबन्धी पर आपका पूरा सहयोग रहेगा। आपका यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप अपने सोच में सकारात्मकता बनाए रखें, तभी आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आपकी कोई वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखना होगा और आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको संबंधो में वृद्धि होगी। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होता दिख रहा है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका अच्छा खासा धन खर्च होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों को लेकर सजग रहेंगे, तभी उन्हें जाना जाएगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर अत्यधिक जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता हैं, जिन्हें आप पूरा अवश्य करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। निवेश संबंधी मामले आपके बेहतर रहेंगे। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी। संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन लेना पड़ सकता है। माता-पिता से आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके कुछ लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। माता-पिता को आप किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और आपके प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। नवीन कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है और किसी सरकारी योजना में आपको ध्यान लगाना अच्छा रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे और आपको कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को भौतिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपकी सफलता की राह में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह दूर होगी। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे और आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने किसी परिजन की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें, नहीं तो बाद में आपको कोई नुकसान होने की पूरी संभावना बनती दिख रही है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपको जीवन शैली में सुधार लाना होगा और आप अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपसे कही घर व बाहर यदि कोई वाद विवाद हो, तो आप उसमें चुप लगाएं, नहीं तो वह काम सुलझ सकता है। शारीरिक समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें, नहीं तो वाद विवाद बढ़कर कोई बड़ी समस्या बन सकती है। किसी ने मकान, दुकान, वाहन आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आपके विविध मामले आपके पक्ष में रहेंगे। आवश्यक विषयों में आपको सावधानी बरतनी होगी और आपके किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। पार्टनरशिप में कोई काम करने से आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।


 
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज के दिन आपके चारों ओर वातावरण खुशनुमा रहने वाला है। कारोबार में आप आगे बढ़ेंगे और आपकी सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी। व्यवसाय में आपको किसी को साझेदार बनाने से बचना होगा और आप अपनों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। कारोबार कर रहे लोग किसी को धन उधार ना दें, नहीं तो समस्या होगी और राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें, उनके कामों से उन्हें एक नई पहचान मिलेगी

Wednesday, November 29, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 29112023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 🌤️  *दिनांक - 29 नवम्बर 2023*
🌤️ *दिन - बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास - मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार कार्तिक)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - द्वितीया दोपहर 01:56 तकतत्पश्चात तृतीया*
🌤️ *नक्षत्र - मृगशिरा दोपहर 01:59 तत्पश्चात आर्द्रा*
🌤️ *योग - साध्य रात्रि 08:55 तक  तत्पश्चात शुभ*
🌤️ *राहुकाल - दोपहर 12:27 से दोपहर 01:49  तक*
🌞 *सूर्योदय-06:59*
🌤️ *सूर्यास्त- 17:54*
👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- 
💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए* 🌷
👉 *30 नवम्बर 2023 गुरुवार को संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 08:29)*  
🙏🏻 *शिव पुराण में आता हैं कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :*
🌷 *ॐ गं गणपते नमः ।*
🌷 *ॐ सोमाय नमः ।*
🙏🏻
           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

‪🌷 *चतुर्थी‬ तिथि विशेष* 🌷
🙏🏻 *चतुर्थी तिथि के स्वामी ‪भगवान गणेश‬जी हैं।*
📆 *हिन्दू कैलेण्डर में प्रत्येक मास में दो चतुर्थी होती हैं।* 
🙏🏻 *पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्ट चतुर्थी कहते हैं।अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं।*
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार “महागणपतेः पूजा चतुर्थ्यां कृष्णपक्षके। पक्षपापक्षयकरी पक्षभोगफलप्रदा ॥*
➡ *“ अर्थात प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को की हुई महागणपति की पूजा एक पक्ष के पापों का नाश करनेवाली और एक पक्षतक उत्तम भोगरूपी फल देनेवाली होती है ।*
           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *कोई कष्ट हो तो* 🌷
🙏🏻 *हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी ) आती है | उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |*
👉🏻 *छः मंत्र इस प्रकार हैं –*
🌷 *ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।*
🌷 *ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।*
🌷 *ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें ।*
🌷 *ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और  जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है ।*
🌷 *ॐ अविघ्नाय नम:*
🌷 *ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:* 
🙏🏻 


           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे

पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे


8 दिसंबर 2023, शुक्रवार : उत्पन्ना एकादशी

22 दिसंबर 2023, शुक्रवार : मोक्षदा एकादशी. इस दिन व्रत करने से परिवार के पूर्वजों और पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है.

🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏🏻
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।
 
आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

 
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप आर्थिक मामलों में सावधान रहें। सगे संबंधियों से रिश्तों में यदि कुछ दरार चल रही थी, तो उसमें नजदीकीयां आएंगी। बंधुत्व की भावना बनी रहेगी। आप महत्वपूर्ण काम को लेकर अपने भाई बहनों से बातचीत कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी किसी मुकाम को हासिल कर सकेंगे। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको आज कोई भी महत्वपूर्ण उपलब्धि को अपने हाथ से जाने नहीं देना है। सगे संबंधियों पर आपका पूरा भरोसा रहेगा। आपको लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। पैतृक मामलों में आप सावधानी बरतें और किसी की कहीसुनी बातों में ना आएं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांग सकता है, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपकी स्मरण शक्ति को बल मिलेगा और आप अपने जीवन स्तर को ऊंचा बनने के लिए कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। सभी के साथ सम्मान बना रहगा। नवीन विषयों को बढ़ावा मिलेगा। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे और आपके अनूठे प्रयास आज रंग लाएंगे। आपके चारो ओर का वातावरण अच्छा रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर एक बजट बनाएं, तो आप अपने भविष्य को संचय कर पाएंगे, नहीं तो आपके बढ़ते खर्च आपके लिए समस्या लेकर आएंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपने यदि महत्वपूर्ण मामलों में जल्दबाजी दिखाई, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। किसी से वाद विवाद में ना पड़े। सरकारी योजना को लेकर आपको अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी, तभी आप उसमें धन लगाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जो लोग विदेश से व्यवसाय करते हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। मित्रों का साथ और सहयोग बना रहेगा। आप अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए कुछ प्रयासों को कर सकते हैं और आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आर्थिक उन्नति के प्रयासों में आप आगे बढ़ेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग के प्रशस्त होंगे और आपको किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लेने का सोचा है, तो बिल्कुल ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। प्रशासनिक कार्यों में आपको सावधान रहना होगा। सभी का सहयोग और समर्थन बना रहेगा। आप यदि परिवार के किसी सदस्य से कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। प्रशासनिक कार्यों में आपको ढील नहीं देनी है, नहीं तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है। आप किसी अजनबी की बातों में ना आए, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान कर सकते हैं। सभी का सहयोग और समर्थन आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आप अपने किसी काम को दूसरे के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। रचनात्मक कार्यों में आप आगे रहेंगे और विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिसके कारण आपके परिवार के सदस्यों से माफी मांगनी पड़ सकती है। माता-पिता की सेवा के लिए भी आपको दिन का कुछ समय निकालना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में सोच विचारकर आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें। आप किसी अजनबी की बातों में ना आए, नहीं तो वह आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकता है। आप अपने जीवनसाथी के करियर में चल रही समस्याओं को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से  दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों में सफल रहेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप कार्यक्षेत्र में अपने साथियों से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आसानी से मिल जाएंगी। परिवार में किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, जिससे लोग भी आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपके बिजनेस में एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आप यदि किसी लक्ष्य को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह लंबा लटक सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने  के लिए रहेगा। कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और बड़ों के बातों पर चलकर आप किसी नए काम की शुरुआत करने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपको कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधानी बनाए रखना ही होगी और कामकाज में यदि कुछ अड़चने लंबे समय से आपको घेरे हुए थी, तो वह दूर होंगी। बिजनेस कर रहे लोग अपनी योजनाओं को लेकर आगे बढ़ेंगे और उन्हें पूरा करके ही आज वह चैन से बैठेंगे। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकती है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको घर और बाहर बड़ों की बातों को ध्यान से सुनकर उन पर अमल करना होगा। रचनात्मक कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने साहस और पराक्रम से प्रत्येक कार्य को आसानी से कर पाएंगे, लेकिन आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण उसे सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके काम लटक सकते हैं। आपकी किसी बात को लेकर माताजी से बेवजह कहासुनी हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका किसी भूमि, वाहन, भवन आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा, लेकिन आप अपने आवश्यक कामों में जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो उससे आपको नुकसान हो सकता है। आप अपने सुख सुविधाओं की कुछ वस्तुओं को लेकर खरीदारी करेंगे, जिसमें आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आपके किसी मित्र की मदद से दूर होती दिख रही है। बिजनेस में यदि आपका कुछ धन लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी आपको प्राप्त होगा

Tuesday, November 28, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 28112023


🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🕉️~ आज का हिन्दू पंचांग ~🕉️*
*⛅दिनांक - 28 नवम्बर 2023*
*⛅दिन - मंगलवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2080*
*⛅अयन - दक्षिणायन*
*⛅ऋतु - हेमंत*
*⛅मास - मार्गशीर्ष*
*⛅पक्ष - कृष्ण*
*⛅तिथि - प्रतिपदा दोपहर 02:05 तक तत्पश्चात द्वितीया*
*⛅नक्षत्र - रोहिणी दोपहर 01:31 तक तत्पश्चात मृगशिरा*
*⛅योग - सिद्ध रात्रि 10:04 तक तत्पश्चात साध्य*
*⛅राहु काल - दोपहर 03:10 से 04:32 तक*
*⛅सूर्योदय - 07:02*
*⛅सूर्यास्त - 05:53*
*⛅दिशा शूल - उत्तर दिशा में*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 05:16 से 06:09 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:01 से 12:54 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण -*
*⛅विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*🌹मार्गशीर्ष मास :- ( 28 नवम्बर से 26 दिसम्बर 2023 )*

*🌹 मार्गशीर्ष मास की माहात्म्य 🌹*

*🌹श्रीमद्भगवद्गीता में अपनी विभूतियों का वर्णन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि "मासानां मार्गशीर्षो अहम्" सभी महीनों में मार्गशीर्ष मेरा ही स्वरूप है ।*

*👉 मार्गशीर्ष मास में कपूर का दीपक जला के भगवान को अर्पण करनेवाला अश्वमेध यज्ञ का फल पाता है और कुल का उद्धार कर देता है ।*

*👉 मार्गशीर्ष मास में विष्णुसहस्त्र नाम, श्रीमद्भागवत गीता और गजेन्द्रमोक्ष पाठ की खूब महिमा है । इन तीनों का पाठ अवश्य करें ।*

*👉 इस मास में अपने गुरु को,  इष्ट को " ॐ दामोदराय नमः " कहते हुए प्रणाम करने की बड़ी भारी महिमा है ।*

*👉 जो उपासक मार्गशीर्ष के महीने में शंख में तीर्थ का जल लेकर उसकी एक बून्द से भी मुझे नहलाता है, वह अपने समूचे कुल को तार देता है ।*

*👉 जो मार्गशीर्ष मास में भक्ति पूर्वक शंख ध्वनि कर के मुझे स्नान कराता है, उसके पितर स्वर्गलोक में प्रतिष्ठित होते हैं ।*

*👉 जो शंख में जल लेकर “ॐ नमो नारायणाय'' का उच्चारण करते हुए मुझे नहलाता है, वह सम्पूर्ण पापों से मुक्त हो जाता है ।*

*👉 जो तुलसी काष्ठ का धिसा हुआ चन्दन मुझे अर्पण करता है, उसके सौ जन्मों के समस्त पातकों को मैं भस्म कर देता हूँ ।*

*👉 जो कलियुग के मार्गशीर्ष मास में मुझे तुलसी काष्ठ का चन्दन देते है, वे निश्चय ही कृतार्थ हो जाते हैँ । जो शंख में चन्दन रखकर मार्गशीर्ष मास में मेरे अंगो में लगाता है, उसके ऊपर मैं विशेष प्रेम करता हूँ ।*

*👉 जो मार्गशीर्ष में तुलसीदल ओर आँवलों से भक्ति पूर्वक मेरी सेवा करता है, वह मनोवांछित फल को पाता है ।*

*👉 जो शंख में फूल, जल और अक्षत रखकर मुझे अर्घ्य देता है  उसे अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है ।*

*👉 जो वैष्णव मेरे मस्तक पर शंख का जल घुमाकर उसे अपने घर में छिड़कता है उसके घर में  कुछ भी अशुभ नहीं होता ।*

*👉 मृदंग और शंख की ध्वनि तथा प्रणव (ॐकार) के उच्चारण के साथ किया हुआ मेरा पूजन मनुष्यों को सदैव मोक्ष प्रदान करनेवाला है । (स्कन्द पुराण, वैष्णव खंड)*


*🔹शंख के कुछ स्वास्थ्य – प्रयोग🔹*

*🔹शंख के स्वास्थ्य-हितकारी प्रयोग बताते हुए कहते हैं : “कोई बच्चा तोतला अथवा गूँगा है तो शंख में पानी रख दो । सुबह का रखा हुआ पानी शाम को, शाम का रखा हुआ पानी सुबह को ५० – ५० मि.ली. उस बच्चे को पिलाओ और उसके गले में छोटा-सा शंख बाँध दो । १ – २ चुटकी ( ५० से १०० मि.ग्रा. ) शंख भस्म शहद के साथ सुबह-शाम चटाओ तो वह बच्चा बोलने लग जायेगा । शंख भस्म अन्य कई रोगों में भी एक प्रभावकारी औषधि है ।*

*🔹गर्भिणी स्त्री शंख का पानी पिये तो उसके कुटुम्ब में २-४ पीढ़ियों तक तोतला – गूँगा बच्चा नहीं पैदा होगा । यह हमारे भारत की खोज है, पाश्चत्य विज्ञानियों की खोज नहीं है । गूँगे और तोतले व्यक्ति को शंख फायदा करता है और शंख-ध्वनि वातावरण को शुद्ध करती है इतना ही नहीं, दूसरे भी बहुत सारे फायदे बताये गये हैं । जहाँ लोगों का समूह इकट्ठा होता है वहाँ शंखनाद पवित्र, सात्विक माना जाता है ।*
*🌞🚩🚩 " ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🌞

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।
 
आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। किसी संपत्ति संबंधित मामले में  आपको भाई व बहनों से बातचीत करनी होगी। बड़ों का सहयोग आसानी से आपको भरपूर मात्रा में मिल सकता है। सामाजिक विषयों पर आपका पूरा जोड़ रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहा सुनी हो सकती है, जिसके कारण जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, इसके लिए आप अपने किसी मित्र से मदद भी मांग सकते है। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी सुख व समृद्धि बढ़ने से आपकी कोशिका ठिकाना नहीं रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग बचत योजना पर पूरा ध्यान लगाएंगे। आप अपने धन को भविष्य के लिए सुरक्षित रखने की पूरी कोशिश करेंगे। नवीन विषयों को बल मिलेगा। परिवार में  किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा, लेकिन उसमें आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए बनाए रखें।  आप घर से बाहर किसी भी वाद विवाद में ना पड़ें नहीं तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है। आप अपनी प्रतिभा से कार्यक्षेत्र में लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप अपने मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। किसी अजनबी की बातों में आकर किसी निवेश में पड़ना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आपको उल्लेखनीय प्रयासों में आप आगे बढ़ेंगे। किसी की सीख व सलाह आपके खूब काम आएगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको किसी से उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आप कुछ पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ उठाएंगे। बिजनेस कर रहे लोग  कुछ नये उपकरणों को शामिल कर सकते हैं, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकते है। यदि आपसे कार्य क्षेत्र में कोई गलती हो गयी है तो आप उसके लिए तुरंत माफी मांगे नहीं तो अधिकारियों को आपकी यह बात बुरी लग सकती है, जिसका असर आपके प्रमोशन पर भी पड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों के लिए  दिन अच्छा रहेगा। आप अपने परिजनों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आप जल्दबाजी में ले सकते हैं, जो आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकता है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती हैं।  कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर से किसी काम को लेकर मदद मांग सकते हैं। आपको टीमवर्क के जरिए काम करना अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर चलना अच्छा रहेगा। आप अपने मन मे नकारात्मक विचारों को बिल्कुल ना रखें ,नहीं तो उसका असर आपका काम पर भी पड़ सकता है। आपके अंदर अतरिक्त ऊर्जा रहने के कारण आप अपने कामों को समय से पूरा करके देंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए  दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपको  लेनदेन से संबंधित मामलों में अपनी आंख व कान खुले रखकर काम करना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय ना ले,नहीं तो इससे समस्या हो सकती है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था,तो वह  बढ़ सकता है। डॉक्टर का परामर्श लें।  यदि आपने उसमें लापरवाही की तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी खड़ी कर सकता है। कार्य क्षेत्र में आपका कोई मामला यदि लंबे समय से लंबित था तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आपको किसी नई डील को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करनी पड़ सकती है तभी वह पूरी होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी साख व सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी।  घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त होगी। आप सकारात्मक परिस्थितियों का पूरा लाभ उठाएंगे। आपकी किसी बाहरी काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती हैं। आप निजी जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर  किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत ना करें। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को  किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी मेहनत व लगन से आगे बढ़ेंगे। व्यापार के मामले में  दिन अच्छा रहने वाला है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा ।  सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर आप वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करेंगे। इससे आप दोनों का रिश्ता और बेहतर होगा। आप किसी अजनबी की बातों में ना आए। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज के दिन आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चले,नहीं तो आपके बढ़ते खर्च परेशान कर सकते हैं। बौद्धिक व मानसिक बोझ से आपको छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिए अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं, जिसमें आपको उनका पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर बेवजह की कहा सुनी हो सकती हैं जो आपकी समस्या का कारण बनेगी। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे तो वह उसमें ढील दे सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। भावनात्मक स्तर पर आपको नियंत्रण बनाए रखना होगा। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। अपने घर,मकान,दुकान आदि की मरम्मत करवाने की योजना बना रहे थे तो आप इसकी शुरुआत कर सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाएं तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। किसी अजनबी से आप अपने मन की कोई बात शेयर ना करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्साह पूर्वक काम करने के लिए रहने वाला है।  आप अपने आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। घरेलू मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप बड़ों की सीख व सलाह पर चलेंगे तो आपके काफी काम आसानी से बनते चले जाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं,फिर भी वह अधिकारियों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आपको सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा जिससे आपकी छवि और निखरेगी। आपके कुछ मित्र के रूप में आपके शत्रु भी हो सकते हैं जिनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है

Monday, November 27, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 27112023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
दिनांक 27 नवंबर 2023
🌤️ *दिन - सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास - कार्तिक*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - पूर्णिमा दोपहर 02:45 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*
🌤️ *नक्षत्र - कृत्तिका दोपहर 01:35 तत्पश्चात रोहिणी*
🌤️ *योग - शिव रात्रि 11:39 तक  तत्पश्चात सिद्ध*
🌤️ *राहुकाल - सुबह 08:19 से सुबह 09:41 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:57*
🌤️ *सूर्यास्त- 17:54*
👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- कार्तिकी पूर्णिमा,देव दिवाली,कार्तिक स्नान समाप्त,भीष्मपंचक व्रत समाप्त,तुलसी विवाह समाप्त*
💥 *विशेष - पूर्णिमा व व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *घर के झगड़े* 🌷
👉🏻 *घर के सभी लोग रसोईघर में हाथ-पैर धोकर ज़मीन पर बैठकर साथ मिलकर भोजन करें तो घर के झगड़े शांत होंगे और सुख समृद्धि बढ़ेगी ।*
🙏🏻
                🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *थकान भगाने के लिए* 🌷
➡️ *दोनों नथुनों से श्वास लिया, रोका और दायें नथुने से ही छोड़ा | ऐसा १० बार किया और अँगूठे के पासवाली पहली ऊँगली और अँगूठा – दोनों के अग्रभागों को आपस में मिला के कुछ मिनट शवासन में पड़े रहे |*
*कैसी भी थकान हो और शरीर टूटता हो, आराम ! यह थकान को भगाने का रामबाण इलाज है !*
🙏🏻
                🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *आर्थिक कष्ट निवृति योग* 🌷
➡ *28 नवम्बर 2023 मंगलवार को मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा) है ।*
🙏🏻 *अगर कोई आदमी गरीबी से बहुत पीड़ित हो ...पैसों की तंगी से बहुत पीड़ित हो और कर्जे का ब्याज भरते-भरते परेशान हो गया हो बहुत तकलीफ सहन करनी पड़ती हो तो मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा) को रात के समय गुरुदेव का पुजन कर दिया ...*  *मानसिक या दिया जलाकर ।*
*फिर भगवान विष्णु का स्मरन कर के*
🌷 *“मंगलम भग्वान विष्णु, मंगलम गरुध ध्वज |*
*मंगलम पुण्डरीकाक्ष, मंगलाय तनो हरि ।"*
👉🏻 *फिर 6 मंत्र बोले भगवान का स्मरण करते हुए:-*
🌷 *ॐ  वैश्‍वानराय नम:*
🌷 *ॐ  अग्‍नयै नम:*
🌷 *ॐ  हविर्भुजै नम:*
🌷 *ॐ  द्रविणोदाय नम:*
🌷 *ॐ  संवर्ताय नम:*
🌷 *ॐ  ज्‍वलनाय नम:*
🙏🏻 पंचक प्रारंभ : सोमवार, 20 नवंबर 2023 पूर्वाह्न 10:07 बजे

पंचक समाप्त: शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 अपराह्न 04:01 बजे

पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे

पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे


8 दिसंबर 2023, शुक्रवार : उत्पन्ना एकादशी

22 दिसंबर 2023, शुक्रवार : मोक्षदा एकादशी. इस दिन व्रत करने से परिवार के पूर्वजों और पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है.

              🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।

आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

 
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

 
शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के लिए कुछ नए कपड़े, गहने आदि लेकर आ सकते हैं। आप किसी काम के पूरा न होने से थोड़ा परेशान रहेंगे और धन-धान्य में वृद्धि होगी, इसलिए आपको लेनदेन से संबंधित यदि कोई समस्या थी, तो वह सुलझ सकती है। किसी परिवार के सदस्य से आप बेवजह के लड़ाई झगड़े में ना पड़े, नहीं तो वह बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है।


वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। वाणिज्यिक मामलो में आपकी खूब चर्चा रहेगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। रचनात्मक कार्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी और आप अपनी सोच से कुछ ऐसे काम करेंगे, जिससे परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी, लेकिन किसी अजनबी पर भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है। माताजी से आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ किसी लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको उधार लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहे, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में चल रही समस्याओं को आपको धैर्य रखकर सुलझाना होगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगा सकते हैं। आपको कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आपको कोई बड़ा लाभ का सौदा हाथ लगे, तो आप उस पर बहुत ही सोच विचारकर अमल करें।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। वाणिज्यिक मामलों में आपके संपर्क बेहतर रहेंगे। वरिष्ठजनों से आपकी खूब पटेगी क्योंकि आप कुछ उनके साथ बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आप कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों में बिल्कुल ढील ना दें, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। प्रशासन के कार्यों में तेजी आएगी। कारोबार कर रहे लोगों ने यदि किसी को साझेदार बनाया, तो वह उनका कोई नुकसान करवा सकते हैं, इसलिए आपको अपनी आंख और कान खुली रखनी होगी। विद्यार्थी किसी नए रिसर्च की ओर आगे बढ़ेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी और पैतृक मामलों में आपको सावधान रहना होगा। यदि आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामला कानून में चल रहा है, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। अधिकारियों के साथ आपका समर्थन बढ़ेगा। आपको अपने लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी को आप यदि कोई सलाह देंगे, तो वह उसका गलत मतलब निकाल सकते हैं। आपको अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी  कुछ समय निकालना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आध्यात्मिक कार्यो में आपकी पूरी रुचि रहेगी और धार्मिक गतिविधियों में आप आगे बढ़ेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि आपको किसी बात के लिए शर्मिंदगी महसूस हो। विविध विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी और आपकी योजनाएं यदि लंबे समय से लटक रही थी, तो वह पूरी हो सकती हैं। आपको किसी विरोधी की बातों में नहीं आना है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप अपने खान-पान में सात्विकता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्याएं आपको लंबे समय से घेरे हुई थी, तो उनसे आपको छुटकारा मिलेगा। आपको व्यवसाय पर पूरा जोर बनाए रखना होगा। आप अपने जोखिम भरे कामों में बिल्कुल हाथ ना डालें और जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो आपका धन बढ़ सकता है। आपके कुछ नए काम को करने के प्रयास आज रंग लाएंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा और मित्रों के साथ संबंधों में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आप अपने व्यवसाय में छुटपुट लाभ के अवसरों को लपककर आगे बढ़े, तभी आप बिजनेस में लाभ उठा पाएंगे। आपको करियर को लेकर आज कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण जाना पड़ सकता है, लेकिन विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और चली आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरु चरणों से बातचीत कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोड़ें, उसी से आप कार्यक्षेत्र में एक अलग जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको कारोबार में अपने निरंतर प्रयासों से आगे बढ़ना होगा। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है, इसलिए आप किसी यात्रा पर ना जाएं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आर्थिक मामलों में आप पर पूरा विश्वास बना रहेगा और संस्कारों व परंपराओं की सीख पर आप आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों से आपको शाबाशी भी मिल सकती है। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी अपने मित्रों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन उन्हें इसके साथ-साथ अपनी परीक्षाओं पर भी पूरा ध्यान देना होगा।
 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला है। व्यक्तिगत मामले आपके पक्ष में रहेंगे और व्यक्तिगत विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आप अपने घर के कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्यों से भी आपसी कलह पनप सकती है। आपको अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी की वस्तुओं पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन उसमें अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन-उधार मांगने आ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आप अपनी योजनाओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तभी वह पूरी हो सकती हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी और सामाजिक कार्यक्रमों में यदि आप सम्मिलित हो, तो उसमें अपने कामों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके किए गए निरंतर प्रयास  रंग लाएंगे, जिसके कारण आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आप जिम्मेदारियां बढ़ने से थोड़ा परेशान तो रहेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी

Sunday, November 26, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 26112023

*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक - 26 नवम्बर 2023*
*⛅दिन - रविवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2080*
*⛅अयन - दक्षिणायन*
*⛅ऋतु - हेमंत*
*⛅मास - कार्तिक*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅तिथि - चतुर्दशी शाम 03:53 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*
*⛅नक्षत्र - भरणी दोपहर 02:05 तक तत्पश्चात कृतिका*
*⛅योग - परिघ रात्रि 01:37 तक तत्पश्चात शिव*
*⛅राहु काल - शाम 04:32 से 05:53 तक*
*⛅सूर्योदय - 07:00*
*⛅सूर्यास्त - 05:53*
*⛅दिशा शूल - पश्चिम दिशा में*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 05:15 से 06:08 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:01 से 12:53 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण - वैकुंठ चतुर्दशी, पूर्णिमा, देव दीवाली*
*⛅विशेष - चतुर्दशी के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*🌹देव दिवाली-कार्तिक पूर्णिमा - 26/27 नवम्बर 2023 🌹*

*🔹सुख-समृद्धि हेतु देव दिवाली - कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये उपाय*

*🔸इन दिनों में लक्ष्मीजी के स्वागत के लिए घर के अंदर-बाहर अच्छे से साफ-सफाई करें । जिस घर में गंदगी होती है वहाँ लक्ष्मीजी का निवास नहीं होता है । अतः आम दिनों में भी इसका ध्यान रखें । कभी-कभी गोमूत्र, नमक का पोता लगायें ।*

*🔸 घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाने और घर के अंदर गंगाजल का छिड़काव करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है व लक्ष्मीजी प्रसन्न होती हैं ।*

*🔸धन की परेशानियों से बचने के लिए इस दिन न किसीसे कर्ज लें और न किसीको कर्ज दें ।*

*🔸कार्तिक पूर्णिमा में किये गये स्नान, दान, होम, यज्ञ और उपासना, ध्यान, जप आदि का अनंत फल होता है । इस दिन सायं संध्या के समय दीपदान का विशेष महत्त्व है । पद्म पुराण में आता है: 'कार्तिक पूर्णिमा के दिन किये गये दान, जप आदि का दस यज्ञों के समान फल होता है ।'*

*🔹औषधीय गुणों से भरपूर गाजर🔹*

*🔸'भावप्रकाश निघंटु' के अनुसार यह मधुर तथा तिक्त रस युक्त, तीक्ष्ण, उष्ण व भूख बढ़ानेवाली है । यह रक्त व कांति वर्धक, कृमिनाशक, कफ को निकालनेवाली व वात को दूर करनेवाली है। । इसमें विटामिन 'ए', 'बी', 'सी', 'डी', प्रोटीन्स, कार्बोहाइड्रेट्स, फॉस्फोरस, लौह तत्त्व, रेशे (fibres) आदि पाये जाते हैं । यह रोगप्रतिकारक शक्ति (immunity) बढ़ाती है व विटामिन 'ए' की प्रचुरता होने से नेत्रज्योति की वृद्धि करती है ।*

*🔸गाजर में मूँग या चने की दाल डालकर घी में जीरा, हींग, अदरक, हल्दी, कढीपत्ता आदि की छौंक लगा के बनायी गयी सब्जी खाने से चिड़चिड़ापन, मानसिक तनाव आदि विकार दूर होते हैं तथा शरीर को पुष्टि मिलती है ।*

*🔸गाजर के टुकड़ों में सेंधा नमक, कटा पुदीना, टमाटर, अदरक तथा नींबू का रस मिलाकर सलाद के रूप में सेवन करने से पाचनशक्ति की वृद्धि होती है, भोजन में अरुचि, अफरा (gas) आदि का निवारण होता है । आटे में कद्दूकश की हुई गाजर, कटा हरा धनिया, हल्दी, अजवायन, नमक और मिर्च मिला के रोटी बना सकते हैं ।*

*🔸स्वास्थ्यप्रद गाजर रस🔸*
*🔸गाजर का रस रक्तशुद्धिकर होने से कील- मुँहासे, फोड़े-फुंसी आदि में लाभकारी है । यह रक्ताल्पता (anaemia) को दूर करता है, वर्ण में निखार लाता है व यकृत (liver) की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मददरूप हैं ।*

*🔹औषधीय प्रयोग🔹*

*🔸गाजर का रस दिन में १-२ बार पीने से हृदय-दौर्बल्य में लाभ होता है ।*

*🔸इसके रस में १-२ चम्मच शहद मिलाकर सेवन करना छाती के दर्द में हितकारी है । इस प्रयोग में गाजर को पहले उबाल लें फिर रस निकालें ।*

*🔸 इसके रस में चुकंदर का २५ मि.ली. रस मिलाकर दिन में १-२ बार पीने से मासिक धर्म की अनियमितता तथा अवरोध में लाभ होता है ।*
*🔸गाजर-रस की मात्रा : ४०-५० मि.ली.*

*🔹 रविवार विशेष🔹*
*🔹 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

*🔹 रविवार के दिन आँवला, मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

*🔹 रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

*🔹 रविवार सूर्यदेव का दिन है, इस दिन क्षौर (बाल काटना व दाढ़ी बनवाना) कराने से धन, बुद्धि और धर्म की क्षति होती है ।*

*🔹 स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए । इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं ।*

*🔹 रविवार के दिन तुलसी पत्ता तोड़ना एवं पीपल के पेड़ को स्पर्श करना निषेध है ।



🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।
 
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

 
शुभ वर्ष :2024, 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

 
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा

*आज का राशिफल*

*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
आज के दिन आप किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा गंभीर नही रहेंगे घर एवं बाहर मसखरी के मूड में रहेंगे परिजनों की गंभीर बातों को भी नजरअंदाज करने पर फटकार सुन्नी पड़ेगी। घर की अपेक्षा आज बाहर का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा लोग आपके साथ समय बिताना पसंद करेंगे मित्रो के साथ भी मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। कार्य व्यवसाय को लेकर आज ज्यादा झंझट में नही पड़ेंगे फिर भी आशा से अधिक मुनाफा होगा अधीनस्थों के ऊपर नजर रखें अन्यथा कार्य हानि हो सकती है। आज घर एवं कार्य क्षेत्र की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें चोरी चकारी का भय है। परिजन आपकी बात सहर्ष स्वीकार करेंगे इसके पीछे व्यक्तिगत स्वार्थ छिपा होगा सेहत आज उत्तम बनी रहेगी।

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
आज का दिन आपको हानिकारक रहेगा। आज स्वयं लिए निर्णय गलत ही रहेंगे इस लिये आज कोई भी बड़ा कार्य अथवा निवेश करने से बचें। कार्य क्षेत्र पर अनिर्णय अथवा गलतफहमी के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। परिवार के सदस्यों के हाथ किसी भी प्रकार के उपकरण अथवा वाहन ना दें दुर्घटना होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर भी आज आपको वादे से मुकरने अथवा समय से पूर्ण ना करने पर वैर विरोध का सामना करना पड़ेगा। धन संबंधित मामलों में असफल होने पर मन में नकारात्मक भाव आएंगे गुस्से में आकर कुछ अनैतिक कार्य भी कर सकते है आज धैर्य का अधिक परिचय देना पड़ेगा। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा।

*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज दिन के आरंभिक भाग को छोड़ अन्य समय किसी ना किसी कारण से दौड़ धूप लगी ही रहेगी आराम आज चाहते हुए भी नही कर सकेंगे। आध्यात्म में भी रुचि लेंगे पूजा पाठ तंत्र मंत्र के लिये समय निकालेंगे। कार्य व्यवसाय पर आज मध्यान बाद ही लाभ की संभावनाए बनेंगी धन लाभ के लिये मानसिक परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा लेकिन परिणाम आशाजनक ही रहेंगे। नौकरी वालो की अधिकारी वर्ग से आज अच्छी जमेगी काम निकालना आसान रहेगा। परिजन अनैतिक मांग पर अडेंगे जिन्हें पूरी करना आज संभव नही होगा। सेहत थकान को छोड़ सामान्य रहेगी।

*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आज के दिन भी परिस्थितियां आपके पक्ष में ही रहेंगी ठाठ-बाट वाला जीवन व्यतीत करेगे। काम-धंधे में आश्चर्यजनक वृद्धि होगी प्रतिस्पर्धी भी हावी रहेंगे फिर भी विजय आपकी ही होगी। व्यवसाय में आज कुछ महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे इसका शुभ परिणाम आने वाले समय मे मिलेगा। जन सम्पर्क में वृद्धि आएगी अधिकारी वर्ग से नजदीकी का लाभ भी अवश्य मिलेगा। सरकार विरोधी गतिविधियों से दूर रहे अन्यथा फल उल्टा हो सकता है। धन की आमद प्रयास करने पर नही स्वतः ही होगी। परिजन आपसे नई अपेक्षाएं रखेंगे इनकी पूर्ति करने में आपको परेशानी नही आएगी। आरोग्य बना रहेगा।

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आज का दिन आप शांति से एकांत में बिताना पसंद करेंगे मध्यान तक आपकी कामना पूर्ण भी होगी लेकिन इसके बाद कार्य बोझ बढ़ने से चैन से बैठ भी नही पाएंगे। कार्य व्यवसाय में आज आशाजनक प्रगति नही होगी फिर भी खर्च चलाने लायक धन मिल ही जायेगा। व्यवसाय विस्तार अथवा निवेश आज करने के लिये दिन उपयुक्त है शीघ्र ही इसका लाभदायक परिणाम देखने को मिलेगा। नौकरी वाले लोग आज अनचाहे काम से परेशान होंगे लेकिन बाद में इसी कार्य मे रुचि बढ़ने लगेगी अधिकारी वर्ग आज आपके काम मे कुछ ना कुछ कमी ही निकलेंगे हतोत्साहित ना हो। परिवार में सुख के साधनों पर खर्च करना पड़ेगा। स्वास्थ्य थोड़ा बहुत नरम रहेगा।

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आज के दिन आपको आशा के विपरीत फल मिलेंगे। अपनी अथवा परिजन की सेहत को लेकर अस्पताल के चक्कर लग सकते है। मानसिक रूप से चिड़चिड़ापन रहेगा भावुकता भी अधिक रहेगी आज आप स्वयं किसी को कुछ भी कहे परन्तु किसी अन्य की हास्य में कही बातो का भी बुरा मान लेंगे। कार्य व्यवसाय पर सुव्यवस्था रहने पर भी धन लाभ अनिश्चित रहेगा दोपहर बाद ही थोडी बहुत आमाद होगी। सहकर्मी अथवा अन्य किसी परिचित को आर्थिक अथवा अन्य सहायता देनी पड़ेगी। परिजनो से आत्मीयता रहने पर भी घर मे उदासी ज्यादा रहेगी। मनोरंजन विपरीत लिंगीय आकर्षण भी आज अधिक रहेगा।

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आज का दिन आपके मन के अनुरूप रहेगा। आज आप दिनचार्य को शानदार रूप से बिताना चाहेंगे। कार्य क्षेत्र से मनोरंजन के लिये समय निकालने की योजना मन मे लगी रहेगी लेकिन संध्या बाद ही इसके लिये समय मिलेगा। आज आप रोजगार के क्षेत्र में जो भी निर्णय लेंगे आरम्भ में वे गलत होते प्रतीत होंगे लेकिन धीरे धीरे इनसे ही धन लाभ के मार्ग बनेंगे धैर्य रखें एक बार जो निर्णय ले लिया उससे पीछे ना हटे हानि हो सकती है। अन्य लोगो से देखा देखी के कारण आप बजट से अधिक खर्च करेंगे बाद में पछतायेंगे भी। मौज शौक की प्रवृति बड़े बुजुर्गों से नाराजगी बढ़ाएगी। पेट अथवा मूत्राशय संबंधित समस्या हो सकती है। संताने आपके पक्ष में रहेंगी।

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
आज का दिन आपके लिये समृद्धिकारक रहेगा पारिवारिक एवं सार्वजनिक क्षेत्र पर आज विरोध करने वाले भी कम रहेंगे काम-काज के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ेगा इसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। धन लाभ आज सहज ही हो जाएगा पुरानी उधारी चुकता होगी। कार्य क्षेत्र का वातावरण आपके सुआचरण एवं व्यवहारिकता से महकेगा। परोपकारी भावना रहने से आप किसी को भी किसी कार्य के लिये मना नही करेंगे। नौकरी वाले जातक कार्य क्षेत्र बदलने का विचार करेंगे इसमे सफल भी रहेंगे प्रयास करने पर पहले से बेहतर जगह पदोन्नति हो सकती है। घरेलू माहौल सुख सुविधा बढ़ने पर प्रसन्न रहेगा।

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
आज दिन आपके पक्ष में तो नही फिर भी कल की अपेक्षा शांति से व्यतीत होगा। आज आप अपनी बुद्धिक्षमता प्रखर होने पर भी लाभ नही दिला सकेगी। ज्यादा झंझट वाले कार्यो से दूर रहें अन्यथा हाथ कुछ नही लगेगा उल्टे मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी। कार्य व्यवसाय में आज अन्य लोगो के ऊपर ज्यादा आश्रित रहने के कारण केवल आश्वाशन ही मिलेंगे धन लाभ भी होगा परन्तु खर्चो के आगे नाकाफी रहेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों से अहम को लेकर मतभेद रहेगा पारिवारिक स्थिति स्थिर रहेगी लेकिन महिलाये स्वयं को अधिक बुद्धिमान प्रदर्शित करेंगी जिससे कुछ समय के लिये टकराव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
आज परिस्थितियां एकदम उलट बन रही है कल तक जो आपकी हाँ में हाँ मिला रहे थे वही लोग आज आपका साथ देने से पीछे हटेंगे आपका स्वभाव भी आज कुछ तीखा रहेगा किसी के सामान्य प्रश्न का उत्तर उल्टा ही देंगे कार्य क्षेत्र पर लेन देन को लेकर विवाद होगा आज आप कहेंगे कुछ करेंगे कुछ इस वजह से लोग आपके ऊपर जल्दी से विश्वास नही करेंगे। कारोबारियों को हाथ आये अनुबंध निरस्त होने की ग्लानि रहेगी इसका कारण भी आपका रूखा व्यवहार हो सकता है। धन लाभ की केवल सम्भावनाये ही रहेंगी प्राप्ती नगण्य होगी। खर्च चलाने के लिये उधार लेने की नौबत आ सकती है। परिवार में भी लोग आपसे असंतुष्ट रहेंगे। सेहत अचानक बिगड़ेंगी।

*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
आज का दिन आपके लिये मिला जुला रहेगा। सेहत आज शिथिल रहने के कारण कार्यो के प्रति ज्यादा गंभीर नही रहेंगे। लेकिन किसी पुराने जानकार से लाभदायक सौदे हाथ लगेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आपको परीक्षा के दौर से भी गुजरना पड़ेगा लोग आपको परखने के लिये विभिन्न प्रयोग कर सकते है। प्रलोभन में ना पढ़ें अन्यथा धन के साथ सम्मान हानि भी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने से धन की ज्यादा परवाह नही करेंगे। आज आपका ध्यान नए संबंध विकसित करने पर भी रहेगा विपरीत लिंगीय से जल्दी आकर्षित हो जाएंगे। परिवार के सदस्य आपसे मन ही मन द्वेष रखेंगे परन्तु निजस्वार्थ के कारण उजागर नही होने देंगे।

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
आज के दिन आप को अपने सभी कार्यो से संतोष रहेगा लेकिन अन्य लोगो की कार्य प्रणाली से असंतुष्ट रहेंगे। व्यवसायीजन एवं नौकरी वाले लोग आसानी से सफलता मिलने पर अतिआत्मविश्वास की भावना से ग्रस्त रहेंगे आज आपकी सफलता के पीछे किसी अन्य का हाथ रहेगा जिसको आप अनदेखा करेंगे। सहकर्मियों का प्रति हीं भावना रहेगी आपको भी इसका प्रतिउत्तर इसी प्रकार किसी ना किसी रूप में मिलेगा। परिजन आपकी हाँ में हाँ तो मिलाएंगे परन्तु आपके विचारों के एकदम विपरीत चलेंगे। धन को लेकर आज निश्चिन्त रहेंगे व्यवसाय वृद्धि एवं धन की आमद एकसाथ होगी। गृहस्थ में नोकझोंक लगी रहेगी सेहत आज उत्तम रहेगी।
*सूर्यदेव भगवान जी की जय*

Thursday, November 23, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 23112023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 23 नवम्बर 2023*
🌤️ *दिन - गुरूवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास - कार्तिक*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - एकादशी रात्रि 09:01 तक तत्पश्चात द्वादशी*
🌤️ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद शाम 05:16  तक तत्पश्चात रेवती*
🌤️ *योग - वज्र सुबह 11:54 तक  तत्पश्चात सिद्धि*
🌤️ *राहुकाल - दोपहर 01:48 से शाम 03:10 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:55*
🌤️ *सूर्यास्त- 17:54*
👉 *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- देवउठी-प्रबोधिनी एकादशी,कपूर आरती,चतुर्मास समाप्त,भीष्मपंचक व्रत प्रारंभ,पंढरपुर यात्रा*
💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l    राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 

🌷 *देवउठी एकादशी के दिन* 🌷
➡️ *22 नवम्बर 2023 बुधवार को रात्रि 11:04 से 23 नवम्बर 2023 गुरुवार को रात्रि 09:01 तक एकादशी है।*
💥 *विशेष - 23 नवम्बर, गुरुवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।*
🙏🏻 *देवउठी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को इस मंत्र से उठाना चाहिए*
🌷 *उतिष्ठ-उतिष्ठ गोविन्द, उतिष्ठ गरुड़ध्वज l*
*उतिष्ठ कमलकांत, त्रैलोक्यं मंगलम कुरु l l*
🙏🏻 देवउठनी एकादशी के दिन प्रातः जल्दी उठकर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। स्नान करने के बाद गायत्री मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से जीवन में आपको समस्त सुखों की प्राप्ति होगी। 

देवउठनी एकादशी के दिन प्रात: स्नान के बाद भगवान विष्णु का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें। ऐसा करने से जगत के पालनहार प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। 

देवउठनी एकादशी के दिन पीले रंग का वस्त्र, पीला फल व पीला अनाज भगवान विष्णु को चढ़ाएं। बाद में ये सभी चीजें गरीबों व जरूरतमंदों में बांट दें। ऐसा करने से विष्णु जी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

यदि आप धन प्राप्ति की कामना रखते हैं तो देवउठनी एकादशी के दिन विष्णु मंदिर में सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं। ध्यान रहे भोग में तुलसी के पत्ते जरूर डालें। इससे भगवान विष्णु जल्दी ही प्रसन्न होते हैं और धन की तिजोरी भरने लगती है। 
कर्ज से मुक्ति के लिए देवउठनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। शाम को पेड़ के नीचे दीपक लगाएं। इस उपाय को करने से जल्द लाभ मिलेगा।
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *भीष्मपञ्चक व्रत* 🌷
*अग्निपुराण अध्याय – २०५*
🙏🏻 *अग्निदेव कहते है – अब मैं सब कुछ देनेवाले व्रतराज ‘भीष्मपञ्चक’ विषय में कहता हूँ | कार्तिक के शुक्ल पक्ष की एकादशी को यह व्रत ग्रहण करें | पाँच दिनों तक तीनों समय स्नान करके पाँच तिल और यवों के द्वारा देवता तथा पितरों का तर्पण करे | फिर मौन रहकर भगवान् श्रीहरि का पूजन करे | देवाधिदेव श्रीविष्णु को पंचगव्य और पंचामृत से स्नान करावे और उनके श्री अंगों में चंदन आदि सुंगधित द्रव्यों का आलेपन करके उनके सम्मुख घृतयुक्त गुग्गुल जलावे ||१-३||*
🙏🏻 *प्रात:काल और रात्रि के समय भगवान् श्रीविष्णु को दीपदान करे और उत्तम भोज्य-पदार्थ का नैवेद्ध समर्पित करे | व्रती पुरुष *‘ॐ नमो भगवते* *वासुदेवाय’ इस द्वादशाक्षर मन्त्र का एक सौ आठ बार (१०८) जप करे | तदनंतर घृतसिक्त तिल और जौ का अंत में ‘स्वाहा’ से संयुक्त *‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’* *– इस द्वादशाक्षर मन्त्र से हवन करे | पहले दिन भगवान् के चरणों का कमल के पुष्पों से, दुसरे दिन घुटनों और सक्थिभाग (दोनों ऊराओं) का बिल्वपत्रों से, तीसरे दिन नाभिका भृंगराज से, चौथे दिन बाणपुष्प, बिल्बपत्र और जपापुष्पों द्वारा एवं पाँचवे दिन मालती पुष्पों से सर्वांग का पूजन करे | व्रत करनेवाले को भूमि पर शयन करना चाहिये |*
🙏🏻 *एकादशी को गोमय, द्वादशी को गोमूत्र, त्रयोदशी को दधि, चतुर्दशी को दुग्ध और अंतिम दिन पंचगव्य आहार करे | पौर्णमासी को ‘नक्तव्रत’ करना चाहिये | इस प्रकार व्रत करनेवाला भोग और मोक्ष – दोनों का प्राप्त कर लेता है |*
🙏🏻 *भीष्म पितामह इसी व्रत का अनुष्ठान करके भगवान् श्रीहरि को प्राप्त हुए थे, इसीसे यह ‘भीष्मपञ्चक’ के नाम से प्रसिद्ध है |*
🙏🏻 *ब्रह्माजी ने भी इस व्रत का अनुष्ठान करके श्रीहरि का पूजन किया था | इसलिये यह व्रत पाँच उपवास आदि से युक्त हैं ||४-९||*
🙏🏻 *इस प्रकार आदि आग्नेय महापुराण में ‘भीष्मपञ्चक-व्रत का कथन’ नामक दो सौ पाँचवाँ अध्याय पूरा हुआ ||२०५||*
💥 *विशेष ~ 23 नवम्बर 2023 गुरुवार से 27 नवम्बर, सोमवार तक भीष्म पंचक व्रत है ।*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ : सोमवार, 20 नवंबर 2023 पूर्वाह्न 10:07 बजे

पंचक समाप्त: शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 अपराह्न 04:01 बजे

पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे

पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे

23 नवंबर 2023, गुरुवार : देवउठनी, देवोत्थान एकादशी. इस दिन भगवान विष्णु चार माह बाद शयन से जागते हैं और मांगलिक काम शुरू हो जाते हैं.

8 दिसंबर 2023, शुक्रवार : उत्पन्ना एकादशी

22 दिसंबर 2023, शुक्रवार : मोक्षदा एकादशी. इस दिन व्रत करने से परिवार के पूर्वजों और पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है.

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।


आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको किसी काम में नीति नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी आय बढ़ने से आपको खुशी होगी, लेकिन आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आपने यदि प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बनाया है, तो वह आप आसानी से कर पाएंगे। घूमने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं।


वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा। आपकी कुछ परिजनों से भेंट होगी। औद्योगिक प्रदर्शन बेहतर रहेंगे। व्यापार में आपको धन लगाने से अच्छा लाभ मिलेगा। कामकाज के मामलों में तेजी हो सकते हैं। आप किसी की सलाह पर ना चले और अपने कामों में तेजी से आगे बढ़ें। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। 


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी पद- प्रतिष्ठा बढ़ेगी और यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया हुआ था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों के द्वारा अच्छी जान-पहचान को प्राप्त करेंगे। उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है, लेकिन आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे, लेकिन संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों का उच्च शिक्षा पर पूरा फोकस रहेगा। आप अपने कामों में बदलाव बिल्कुल ना करें, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आपको बड़ों की बातों को ध्यान से सुनना होगा और किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके कुछ काम लटक सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप आज दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपने यदि किसी योजना में पहले धन लगाया था, तो वह आपको अच्छा लाभ देगी।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आवश्यक लक्ष्यों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। मानसिक तनाव यदि आपको लंबे समय से घेरे हुए था तो वह भी दूर हो सकती है। आपके नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा, लेकिन आप उनमें जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है। जिम्मेदारियों पर आप खरे उतरेंगे और आप अपनी मेहनत और लगन से जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कला कौशल में सुधार आएगा। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें। यदि आपने उसमें बदलाव किया, तो समस्या हो सकती है। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपकी अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय में आपको सफलता मिलेगी। अध्ययन व आध्यात्म के प्रति आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप कुछ शान शौकत की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, लेकिन आप दिखावे के चक्कर में ना पड़े, नहीं तो इससे आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको आवश्यक कामों को अनदेखा करने से बचना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। किसी नए भूमि, वाहन, मकान आदि को खरीदारी करने की यदि आपकी इच्छा थी, तो वह भी पूरी होगी। आप अपने घर किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिले, तो आप लोगों से ज्यादा बातचीत न रखें। सामाजिक प्रयासों पर आप पूरा ध्यान देंगे। सामाजिक स्तर बढ़ेगा। प्रेम व स्नेह की भावना आपके मन में बनी रहेगी। घूमने फिरने जाने के लिए आज आप यदि कोई योजना बनाई, तो उसमें माता-पिता से पूछकर जाएं। संतान के करियर को लेकर आपको कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा और आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपको यदि कोई नौकरी से संबंधित उपलब्धि मिले, तो आप उसे हाथ से जाने ना दें और परंपरागत कार्यों से आप जुड़ेंगे। विभिन्न कार्यों में तेजी आएगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। घर- बाहर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय बहुत ही तोलमोल कर बोले, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप महत्वपूर्ण मामलों में किसी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। घर परिवार में आज कोई ऐसी बात उठ सकती है, जिससे बेवजह का लड़ाई झगड़ा पनप सकता है। आप आत्मविश्वास से भरे रहने के कारण किसी भी कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे

Wednesday, November 22, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 22112023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 22 नवम्बर 2023*
🌤️ *दिन - बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास - कार्तिक*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - दशमी रात्रि 11:03 तक तत्पश्चात एकादशी*
🌤️ *नक्षत्र - पूर्वभाद्रपद शाम 06:37 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*
🌤️ *योग - हर्षण दोपहर 02:46 तक  तत्पश्चात वज्र*
🌤️ *राहुकाल - दोपहर 12:25 से दोपहर 01:47 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:54*
🌤️ *सूर्यास्त- 17:54*
👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- 
💥 *विशेष - 

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷
➡️ *22 नवम्बर 2023 बुधवार को रात्रि 11:04 से 23 नवम्बर 2023 गुरुवार को रात्रि 09:01 तक एकादशी है।*
💥 *विशेष - 23 नवम्बर, गुरुवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।*
🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें    .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*
🙏🏻 
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *अकाल मृत्यु से रक्षा हेतु विशेष आरती* 🌷 
➡️ *23 नवम्बर 2023 गुरुवार को देवउठी एकादशी  कपूर आरती ।*
🙏🏻 *देवउठी एकादशी देव-जगी एकादशी के दिन को संध्या के समय कपूर आरती करने से आजीवन अकाल-मृत्यु से रक्षा होती है; एक्सीडेंट, आदि उत्पातों से रक्षा होती है l*
🙏🏻
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *भीष्म पंचक व्रत* 🌷
➡ *23 नवम्बर 2023 गुरुवार से 27 नवम्बर 2023 सोमवार तक भीष्म पंचक व्रत है ।*
🙏🏻 *कार्तिक शुक्ल एकादशी से पूनम तक का व्रत 'भीष्म-पंचक व्रत' कहलाता है l जो इस व्रत का पालन करता है, उसके द्वारा सब प्रकार के शुभ कृत्यों का पालन हो जाता है l यह महापुण्य-मय व्रत महापातकों का नाश करने वाला है l*
🙏🏻 *कार्तिक एकादशी के दिन बाणों की शय्या पर पड़े हुए भीष्मजी ने जल कि याचना कि थी l तब अर्जुन ने संकल्प कर भूमि पर बाण मारा तो गंगाजी कि धार निकली और भीष्मजी के मुंह में आयी l उनकी प्यास मिटी और तन-मन-प्राण संतुष्ट हुए l इसलिए इस दिन को भगवान् श्री कृष्ण ने पर्व के रूप में घोषित करते हुए कहा कि 'आज से लेकर पूर्णिमा तक जो अर्घ्यदान से भीष्मजी को तृप्त करेगा और इस भीष्मपंचक व्रत का पालन करेगा, उस पर मेरी सहज प्रसन्नता होगी l'*
🌷 *कौन यह व्रत करें* 🌷
👉🏻 *निःसंतान व्यक्ति पत्नीसहित इस प्रकार का व्रत करें तो उसे संतान कि प्राप्ति होती है l*
👉🏻 *जो अपना प्रभाव बढ़ाना चाहते हैं, वैकुण्ठ चाहते हैं या इस लोक में सुख चाहते हैं उन्हें यह व्रत करने कि सलाह दी गयी है l*
👉🏻 *जो नीचे लिखे मंत्र से भीष्मजी के लिए अर्घ्यदान करता है, वह मोक्ष का भागी होता है l*
🌷 *वैयाघ्रपदगोत्राय सांकृतप्रवराय च l*
*अपुत्राय ददाम्येतदुद्कं भीष्म्वर्मणे ll*
*वसूनामवताराय शन्तनोरात्मजाय च l*
*अर्घ्यं ददामि भीष्माय आजन्मब्रह्मचारिणे ll*
🙏🏻 *'जिनका व्याघ्रपद गोत्र और सांकृत प्रवर है, उन पुत्ररहित भीश्म्वार्मा को मैं यह जल देता हूँ l वसुओं के अवतार, शांतनु के पुत्र आजन्म ब्रह्मचारी भीष्म को मैं अर्घ्य देता हूँ l ( स्कन्द पुराण, वैष्णव खंड, कार्तिक महात्मय )*
🌷 *व्रत करने कि विधि* 🌷
*इस व्रत का प्रथम दिन देवउठी एकादशी है l इस दिन भगवान् नारायण जागते हैं l इस कारण इस दिन निम्न मंत्र का उच्चारण करके भगवान् को जगाना चाहिए :*
🌷 *उत्तिष्ठोत्तिष्ठ गोविन्द उत्तिष्ठ गरुडध्वज l*
*उत्तिष्ठ कमलाकान्त त्रैलोक्यमन्गलं कुरु ll*
🙏🏻 *'हे गोविन्द ! उठिए, उठए, हे गरुडध्वज ! उठिए, हे कमलाकांत ! निद्रा का त्याग कर तीनों लोकों का मंगल कीजिये l'*
➡ *इन पांच दिनों में अन्न का त्याग करें l कंदमूल, फल, दूध अथवा हविष्य (विहित सात्विक आहार जो यज्ञ के दिनों में किया जाता है ) लें l*
➡ *इन दिनों में पंचगव्य (गाय का दूध, दही, घी, गोझरण व् गोबर-रस का मिश्रण )का सेवन लाभदायी है l पानी में थोडा-सा गोझरण डालकर स्नान करें तो वह रोग-दोषनाशक तथा पापनाशक माना जाता है l*
➡ *इन दिनों में ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए l*
➡ *भीष्मजी को अर्घ्य-तर्पण -*
*इन पांच दिनों निम्नः मंत्र से भीष्म जी के लिए तर्पण करना चाहिए :*
🌷 *सत्यव्रताय शुचये गांगेयाय महात्मने l*
*भीष्मायैतद ददाम्यर्घ्यमाजन्मब्रह्मचारिणे ll*
🙏🏻 *'आजन्म ब्रह्मचर्य का पालन करनेवाले परम पवित्र, सत्य-व्रतपरायण गंगानंदन महात्मा भीष्म को मैं यह अर्घ्य देता हूँ l'*
🙏🏻 

           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ : सोमवार, 20 नवंबर 2023 पूर्वाह्न 10:07 बजे

पंचक समाप्त: शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 अपराह्न 04:01 बजे

पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे

पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे

23 नवंबर 2023, गुरुवार : देवउठनी, देवोत्थान एकादशी. इस दिन भगवान विष्णु चार माह बाद शयन से जागते हैं और मांगलिक काम शुरू हो जाते हैं.

8 दिसंबर 2023, शुक्रवार : उत्पन्ना एकादशी

22 दिसंबर 2023, शुक्रवार : मोक्षदा एकादशी. इस दिन व्रत करने से परिवार के पूर्वजों और पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है.

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

 
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर बहसबाजी में नहीं पड़ना है, नहीं तो इससे आपका प्रमोशन रुक सकता है। रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर खटास चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसमें आप ढील ना दें और डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।


वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको आर्थिक योजनाओं को बनाना होगा। मित्रों और सहकर्मियों का पूरा साथ बना रहेगा। लेनदेन के मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपनी आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप भविष्य के लिए भी धन आसानी से जुटा पाएंगे। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। विभिन्न गतिविधियों में बल मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। आप कोई ऐसा काम ना करें, जो गलत हो। व्यापार में आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने आर्थिक मामलों में सहायता से आगे बढ़े और कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी किसी बात को सुनेंगे। आपको किसी पुरानी गलती के लिए दंड मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं, जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ी डील हाथ लगेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परस्पर सहयोग की भावना लेकर आने वाला है। आप अपने भावनाओं पर अंकुश बनाएं और घर परिवार में किसी शुभ और मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको शेयर मार्केट में निवेश करने से बचना होगा, जो लोग ऑनलाइन व्यवसाय करते हैं, उन्हें कोई बड़ा काम हाथ लग सकता है। आप किसी सरकारी काम के नियमों का उल्लंघन न करें और आपको अजनबी लोगों की बातों में आने से बचना होगा। 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्य को पूरा करने के लिए रहेगा। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको खुशी होगी और सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने आवश्यक कार्य पर पूरा फोकस बनाकर रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में भी आप सफल होंगे। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे और कारोबार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी किसी परीक्षा के परिणाम आने से प्रसन्न रहेंगे, लेकिन घर परिवार में यदि कोई कलह चल रही थी, तो वह फिर से सिर उठा सकती है, जो आपकी समस्याओं का कारण बनेगी। आप अपने किसी योजना को बहुत ही सूझबूझ से बनाएं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा। आप मित्रों के साथ कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे और आपके सुख समृद्धि बढ़ाने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती के लिए कार्यक्षेत्र में खरी खोटी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आप अपने कामों में कोई कमी ना छोड़ें। यदि आपने किसी काम को दूसरे के भरोसे छोड़ा, तो उससे आपका कोई नुकसान हो सकता है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आप उत्साहित होकर किसी गलत बात के लिए हां ना करें, नहीं तो समस्या होगी। घर परिवार में आपकी लोगों से खूब चलेगी। आप अपनों के साथ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे। आपको बड़ों की बात सुननी और समझनी  होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान से किसी काम में कोई गलती हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए इधर-उधर के कामों में पड़ने के लिए बचने के लिए रहेगा और आप कामकाज को लेकर किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन आप अपने आलस्य के कारण अपने कुछ कामों को लेकर परेशान रहेंगे। आप व्यर्थ की चर्चा में ना पड़ें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक मामलों में आपका पूरा फोकस रहेगा। प्रेम और सहयोग आपके मन में बना रहेगा। आपको साहस और पराक्रम से आगे बढ़ना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, क्योंकि आप अपनी कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। घर परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि आप किसी को कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। आप अपने सुख सुविधाओं की कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी नये काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। संतान को संस्कारों और परम्पराओं का पाठ पढ़ाएंगे और आप अपने रीति रिवाजों पर पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में पूरा ध्यान लगाना होगा। आप सबके साथ मिलकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आप अपने आय और व्यय के लिए एक बजट बनाएंगे, तो आप अपने खर्चों को नियंत्रित कर पाएंगे, नहीं तो वह बढ़ सकते हैं। कलात्मक विषयों में आप आगे रहेंगे। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं।