Showing posts with label date. Show all posts
Showing posts with label date. Show all posts

Monday, January 3, 2022

Aaj Ka Panchang 03012022

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक - 03 जनवरी 2022*
⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शिशिर* 
⛅ *मास -  पौस*
⛅ *पक्ष -  शुक्ल* 
⛅ *तिथि - प्रतिपदा रात्रि 08:31 तक तत्पश्चात द्वितीया*
⛅ *नक्षत्र - पूर्वाषढा दोपहर 01:33 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*
⛅ *योग - व्याघात 04 जनवरी रात्रि 01:25 तक तत्पश्चात हर्षण*
⛅  *राहुकाल - सुबह 08:38 से सुबह 10:00 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:17*
⛅ *सूर्यास्त - 18:08*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -  
💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷*कार्य सिद्धि के लिए*🌷
 *“ॐ गं गणपतये नमः”*
🙏🏻 *हर कार्य शुरु करने से पहले इस मंत्र का 108 बार जप करें, कार्य सिद्ध होगा ।*
🙏🏻 *
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *इलायची* 🌷
➡ *इलायची औषधीय रूप से अति महत्त्वपूर्ण है | यह दो प्रकार की होती है – छोटी व बड़ी |*
➡ *छोटी इलायची : यह सुंगधित, जठराग्निवर्धक, शीतल, मूत्रल, वातहर, उत्तेजक व पाचक होती है | इसका प्रयोग खाँसी, अजीर्ण, अतिसार, बवासीर, पेटदर्द, श्वास ( दमा ) तथा दाहयुक्त तकलीफों में किया जाता है |*
💊 *औषधीय प्रयोग* 💊

👉🏻 *- अधिक केले खाने से हुई बदहजमी एक इलायची खाने से दूर हो जाती है |*
👉🏻 *- धूप में जाते समय तथा यात्रा में जी मचलाने पर एक इलायची मुँह में डाल दें |*
👉🏻 *- १ कप पानी में १ ग्राम इलायची चूर्ण डालके ५ मिनट तक उबालें | इसे छानकर एक चम्मच शक्कर मिलायें | २ – २ चम्मच यह पानी २ – २ घंटे के अंतर लेने से जी – मचलाना, उबकाई आना, उल्टी आदि में लाभ होता है |*
👉🏻 *- छिलके सहित छोटी इलायची तथा मिश्री समान मात्रा में मिलाकर चूर्ण बनालें | चुटकीभर चूर्ण को १ -१ घंटे के अंतर से चूसने से सूखी खाँसी में लाभ होता है | कफ पिघलकर निकल जाता है |*
👉🏻 *- रात को भिगोये २ बादाम सुबह छिलके उतारकर घिसलें | इसमें १ ग्राम इलायची चूर्ण, आधा ग्राम जावित्री चूर्ण, १ चम्मच मक्खन तथा आधा चम्मच मिश्री मिलाकर खाली पेट खाने से वीर्य पुष्ट व गाढ़ा होता है |*
👉🏻 *- आधा से १ ग्राम इलायची चूर्ण का आँवले के रस या चूर्ण के साथ सेवन करने से पेशाब और हाथ-पैरों की जलन दूर होती है |*
👉🏻 *- आधा ग्राम इलायची दाने का चूर्ण और १-२ ग्राम पीपरामूल चूर्ण को घी के साथ रोज सुबह चाटने से ह्रदयरोग में लाभ होता है |*
👉🏻 *- छिलके सहित १ इलायची को आग में जलाकर राख कर लें | इस राख को शहद मिलाकर चाटने से उलटी में लाभ होता है |*
👉🏻 *- १ ग्राम इलायची दाने का चूर्ण दूध के साथ लेने से पेशाब खुलकर आती है एवं मूत्रमार्ग की जलन शांत होती है |*
💥 *सावधानी : रात को इलायची न खायें, इससे खट्टी डकारें आती है | इसके अधिक सेवन से गर्भपात होने की भी सम्भावना रहती है |*
🙏🏻 *- 
📖 *
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏
जनवरी  में पंचक का आरंभ
5  जनवरी 2022, बुधवार को 07:55 PM बजे

पंचक का समापन
10  जनवरी 2022, सोमवार को 08:50 AM बजे- राज पंचक

एकादशी
13 जनवरी 2022, गुरुवार पौष पुत्रदा एकादशी
वैकुंठ एकादशी शुरू - 16:49, जनवरी 12
समाप्त - 19:32, जनवरी 13
28 जनवरी 2022, शुक्रवार माघ, कृष्ण एकादशी
षटतिला एकादशी शुरू - 02:16, 28 जनवरी
समाप्त - 23:35, 29 जनवरी

प्रदोष
शनिवार पौष, शुक्ल त्रयोदशी
शनि प्रदोष व्रत प्रारंभ - 10:19 अपराह्न, जनवरी 14
समाप्त - 00:57 पूर्वाह्न, जनवरी 16
30 जनवरी 2022, रविवार माघ, कृष्ण त्रयोदशी
रवि प्रदोष व्रत प्रारंभ - 08:37 अपराह्न, 29 जनवरी
समाप्त - 05:28 अपराह्न, 30 जनवरी

अमावस्या
02 जनवरी, 2022
( रविवार ) पौष अमावस्या

पूर्णिमा
पौष पूर्णिमा व्रत
17 जनवरी , 2022 (सोमवार) प्रारम्भ - 03:18 सुबह, जनवरी 17
समाप्त - 05:17 सुबह, जनवरी 18

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए परेशानी लेकर आ सकता है। जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। परिवार में भी आज किसी महिला के कारण तनाव हो सकता है, इसलिए किसी भी बहस बाजी में पड़ने से बचना होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। संतान को किसी नौकरी को दिलवाने में आप व्यस्त रहेंगे। सायंकाल के समय आप अपनी बुद्धि व विवेक से जिस भी निर्णय को फाइनल करेंगे, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने किसी सगे संबंधी से धोखा मिल सकता है, इसलिए आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोच विचार अवश्य करें। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का साथ मिलेगा, जिसके कारण शिक्षा में आ रही परेशानियों को दूर करने मे सफल रहेंगे। 

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज के दिन आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन उसके लिए आपको संयम बरतने की आवश्यकता होगी, इसलिए आज आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य अथवा निर्णय को लेने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। पारिवारिक प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। व्यवसाय कर रहे लोग यदि आज अपनी व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं को लागू करेंगे, तो वह उनसे अत्यधिक लाभ कमा पाएंगे। सायंकाल का समय आज आप कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बनाएंगे, लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट के कारण वह पूरा नहीं हो सकेगा। आज आपका अपनी माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज के दिन आपको किसी भी वाद-विवाद में पडने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आपको परेशानी हो सकती है। यदि आज परिवार के सदस्यों में कोई भी आपसी वाद-विवाद हो, तो उसमें आपको चुप रहना ही बेहतर रहेगा और यदि आपको पहले से कोई रोग है और उसके कष्टों में आज वृद्धि होगी, तो उसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा, नहीं तो भविष्य में वह किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। नौकरी कर रहे जातक आज अपने अधिकारियों के आंखों का तारा बनेंगे, जिसके कारण उनकी तरक्की होगी। जीवनसाथी से यदि कोई सलाह मशवरा करें, तो उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो वह आप दोनों में कोई वाद-विवाद करा सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुडे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। रोजगार की दिशा में जो लोग लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि उनके ऊपर कोई कर्जा था, तो आज उसे भी उतारने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने परिजनों का भरपूर साथ मिलेगा। यदि उन्होंने अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो आज आप मिलवा सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिसके कारण आप उनके साथ कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं। आज आप अपने पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए महत्वकांक्षा के पूर्ति का दिन रहेगा। यदि उन्होंने किसी नए कार्य को करने का मन बनाया है, तो उसमें भी वह सफलता अवश्य हासिल करेंगे  जन समर्थन में इजाफा होगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई ऐसा समाचार सुनने को मिलेगा, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज आपके अपने पारिवारिक लोगों से आपसी संबंधों में दरार चल रही थी वह भी आज समाप्त होगी और आपसी संबंध और बेहतर होंगे। यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रहे थी, तो आज आप उसके लिए किसी वजह से मदद मांग सकते हैं, जिसके कारण यह समस्या समाप्त होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन उन्हें कठिन मेहनत की आवश्यकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी की तरक्की देख प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आप उनके लिए कोई उपहार दे सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आज प्रगति होगी। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आज आप अपनी संतान के बढ़ते हुए खर्चों से परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका मन दुखी रहेगा। आपको उनके खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो उनकी यह आदत भविष्य में आपको परेशानी परेशानी दे सकते हैं। सायंकाल के समय आज अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे, जिनसे आप अपने मन की कुछ बातें भी साझा करेंगे और अपनी समस्याओं का हल ढूंढने में भी सफल रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी अपने किसी ऐसे प्रियजन से मुलाकात होगी, जिनसे आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त होगी, लेकिन उसमें आपको बातचीत करते समय इस बात का ध्यान देना होगा कि आपकी कोई बात बुरी ना लग जाए, इसलिए आज आपको बातों को तोलमोल कर बोलना ही बेहतर रहेगा। आज किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा व आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। यदि आज आप अपने घर की कुछ रुके हुए कार्य को भी पूरा करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए कुछ समय रुक ना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज का दिन आपकी संपत्ति में इजाफा लेकर आएगा। यदि आज आप किसी संपत्ति की खरीदारी का सोच रहे हैं, तो उसमें आपको उसमें चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा, नहीं तो आपके साथ कोई बहुत बड़ा धोखा हो सकता है। यदि आपका कोई सरकारी कार्य भी लंबे समय से लंबित पड़ा है,तो उसमें बिल्कुल भी देर नहीं करनी है, अभी वह पूरा हो सकता है। आज आपको व्यापार में किसी के मामले में हस्तक्षेप करने से बचना होगा, नहीं तो उसके लिए आपको भला बुरा सुनने को मिल सकता है। आज आप यदि किसी भी कार्य को संयम से करेंगे, तो उसमे आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज के दिन आपके निर्णय लेने की क्षमता में विकास होगा। यदि आज अपने किसी घर अथवा व्यवसाय संबंधित निर्णय को लेना है, तो उसमें अपनी बुद्धि और विवेक से ही निर्णय ले। आज आपको किसी के बहकावे में आकर निर्णय लेने से बचना होगा अन्यथा बाद में आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। आज आप अपने माता पिता का आशीर्वाद लेकर जिस भी नये व्यवसाय को शुरू करेंगे, उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं, जो कि बेहतर रहेंगे। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज दिन उत्तम नहीं रहेगा, इसलिए उनको आज नए लोगों से जोड़ने से बचना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको हर मामले में जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलता दिख रहा है, इसलिए यदि आज आप संतान के भविष्य से संबंधित किसी भी फैसले लेने जा रहे हैं, तो उसमें जीवनसाथी व अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके ही ले, नहीं तो भविष्य में आपको इसके लिए खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है, जिसके कारण नौकरी का उत्साह और बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज आप अपनी  गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे पूरे उत्साह से करेंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपके व्यापार के विरोधी भी आपसे परास्त होंगे और वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। आज आपको हर मामले में परिवार का सहयोग मिलता दिख रहा है। यदि आपको आज कहीं सलाह मशवरे की भी आवश्यकता हो, तो आप अपने भाई और बहनों से अवश्य करें, जिसके कारण आपका रिश्ता भी सुधरेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गये प्रयासों में आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आज आप किसी से धन का लेनदेन करें, तो उस में सावधानी अवश्य बरते, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) आज का दिन आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आपको अपनी संतान की ओर से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि उन्होंने किसी सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई किया था, तो आज वह उन्हें मिल सकती है, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्यों में उत्साह जैसा माहौल रहेगा व परिवार में यदि लंबे समय से कोई कलह पैर पसारे हुए थी, तो वह भी आज समाप्त होगी और पारिवारिक एकता बढ़ेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले पूरी बात सुनना व समझना आवश्यक होगा, नहीं तो उनके साथ कोई धोखा हो सकता है, जिसके कारण उन्हें परेशानी होगी व उनके व्यापार में लगा हुआ धन भी डूब सकता है, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
 
शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी

Sunday, January 2, 2022

SELECT GOOD PHOTOS FOR YOUR HOME; HAPPINESS GUARANTEED









AstroVastuHelp: 

9431848786 

MAKE YOUR 

HOUSE A SWEET HOME, 

SLIGHT CHANGE 

FOR 

BRIGHT FUTURE 

ie FOREVER! 

Kya aapka 

rasoighar/washroom 

sahi DIRECTION 

me hai? 

Aaj hi 

check karen... 


वास्तु शास्त्र और विभिन्न वेध :-

वास्तु ग्रन्थों में कई प्रकार के वेध दोष बताए गए हैं, 

वास्तु में वेध एक महत्वपूर्ण दोष है, जिसकी सही और शास्त्रीय जानकारी रखना भी कम महत्वपूर्ण नहीं है। 

चित्र वेध :- यदि मकान मे सिंह, चीता, बाघ तथा तेंदुआ आदि जंगली जानवरों एवं पक्षियों के चित्र लगे हो तो चित्र वेध कहलाता है। 

ऐसे पशुओं के सींग इत्यादि भी अपने घर मे नहीं रखना चाहिए। यदि घर मे चित्र लगाना हो तो सुंदर दृश्य का लगाएँ।

ध्वज वेध :- यदि किसी मकान के ऊपर किसी मंदिर या मंदिर के ध्वज की छाया पड़ती है तो ध्वज वेध कहलाता है। 

सुबह या शाम के समय सूर्य जब क्षैतिज पर रहता है तो ध्वज की छाया दूर तक जाती है। जो अगर किसी मकान के ऊपर जाती है तो अशुभ होता है। 

इसीलिए शास्त्रों का मत है की मंदिर से घर की दूरी कम से कम 100 मीटर होनी चाहिए।

रूप परिवर्तन वेध : - यदि घर का प्रवेश द्वार ईट-पत्थरों से चुना जय, वर्तमान प्रवेश द्वार बंद करके घर के सामने का हिस्सा तोड़कर आगे- पीछे किया जाय, पुराने मकान को तोड़कर पुन: बनवाया जाय तो यह रूप परिवर्तन वेध कहलाता है। 

ऐसे मकान मे रहने वाले के लिए धननाश की आशंका सदैव बनी रहती है।

आकार वेध :- सूप या सीप आकार का मकान वेध युक्त माना जाता है। यदि ऐसी जगह पर दूकानदारी करें तो आय सीमित रहती है। ऐसे परिवार मे आर्थिक व्यय तथा आय मे संतुलन स्थापित करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे घर मे शांति से रहना मुश्किल हो जाता है।

अपने मित्रों और सभी ग्रुप में अवश्य शेयर करें

वास्तु शास्त्र की सम्पूर्ण जानकारी के लिए वॉट्सएप्प ग्रुप को जॉइन करें:-

स्तंभ वेध :- मुख्य द्वार के सामने टेलिफोन, बिजली का खम्भा, डी.पी. आदि होने से रहवासियों के मध्य विचारों में भिन्नता व मतभेद रहता है, जो उनके विकास में बाधक बनता है।

Sunday, January 24, 2021

AAJ KA PANCHANG 24012021

 




आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक 24 जनवरी 2021

दिन - रविवार

विक्रम संवत - 2077

शक संवत - 1942

अयन - उत्तरायण

ऋतु - शिशिर

मास - पौष

पक्ष - शुक्ल

तिथि - एकादशी रात्रि 10:57 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र - रोहिणी रात्रि 12:00 तक तत्पश्चात मॄगशिरा

योग - ब्रह्म रात्रि 10:30 तक तत्पश्चात इन्द्र

राहुकाल - शाम 05:01 से शाम 06:24 तक

सूर्योदय - 07:19

सूर्यास्त - 18:22

दिशाशूल - पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण - पुत्रदा एकादशी

विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है

lराम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।

आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है

l

एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।

एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं

जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।

 

आर्थिक परेशानी या कर्जा हो तो

26 जनवरी 2021 मंगलवार को भौम प्रदोष योग है ।

किसी को आर्थिक परेशानी या कर्जा हो तो भौम प्रदोष योग हो, उस दिन शाम को सूर्य अस्त के

समय घर के आसपास कोई शिवजी का मंदिर हो तो जाए और ५ बत्ती वाला दीपक जलाये और थोड़ी

देर जप करें :

ये मंत्र बोले :–

ॐ भौमाय नमः

ॐ मंगलाय नमः

ॐ भुजाय नमः

ॐ रुन्ह्र्ताय नमः

ॐ भूमिपुत्राय नमः

ॐ अंगारकाय नमः

और हर मंगलवार को ये मंगल की स्तुति करें:-

धरणी गर्भ संभूतं विद्युत् कांति समप्रभम |

कुमारं शक्ति हस्तं तं मंगलम प्रणमाम्यहम ||

 

पुत्रदा एकादशी

पुत्रदा एकादशी (पुत्र की इच्छा से व्रत करनेवाला पुत्र पाकर स्वर्ग का अधिकारी हो जाता है |

सब पापों को हरनेवाले इस व्रत का माहात्म्य पढ़ने व सुनने से अग्निष्टोम यज्ञ का फल मिलता है | )

 

 

 कर्ज-निवारक कुंजी भौम प्रदोष व्रत 🌷

त्रयोदशी को मंगलवार उसे भौम प्रदोष कहते हैं ....इस दिन नमक, मिर्च नहीं खाना चाहिये,

इससे जल्दी फायदा होता है | मंगलदेव ऋणहर्ता देव हैं। इस दिन संध्या के समय यदि भगवान भोलेनाथ

का पूजन करें तो भोलेनाथ की, गुरु की कृपा से हम जल्दी ही कर्ज से मुक्त हो सकते हैं। इस दैवी

सहायता के साथ थोड़ा स्वयं भी पुरुषार्थ करें। पूजा करते समय यह मंत्र बोलें –

मृत्युंजयमहादेव त्राहिमां शरणागतम्। जन्ममृत्युजराव्याधिपीड़ितः कर्मबन्धनः।।    

 

पंचक

12 फरवरी रात्रि 2.11 बजे से 16 फरवरी रात्रि 8.55 बजे तक

 

30 बुधवार   मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

जनवरी 2021:

रविवार, 24 जनवरी 2021- पौष पुत्रदा एकादशी

रविवार, 07 फरवरी 2021- षटतिला एकादशी

 

प्रदोष व्रत

26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत

 

दर्श अमावस्या, माघ अमावस्या- गुरुवार, 11 फरवरी 2021

 

मेष

चंद्रमा राहु के साथ दूसरे भाव में विराजमान होगा और राशि में मंगल की उपस्थिति दिमाग और जुबान

दोनों में गर्मी रखेगी, जिसकी वजह से कुछ बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में

संतुलन बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी। इसी से घर में सुख शांति का वास होगा। आपको परिवार के

बड़े सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आपकी परोपकारी नीतियों और दूसरों के भला करने की आदत आज

आपको शासन अथवा प्रशासन से सम्मानित करवा सकती है। पुराने दोस्तों का किसी खास काम के

लिए सहयोग प्राप्त होगा और दोस्त बनाने में भी सफलता मिलेगी। आज आपके जीवन में कुछ नए लोगों

से मुलाकात होगी। दांपत्य जीवन में जीवन साथी का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होता रहेगा और उनके

साथ अपना सही तरीके से जीवन व्यतीत करें। विद्यार्थियों को शिक्षा के मामले में कुछ नए अवसर मिल

सकते हैं। शाम के समय परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में समय व्यतीत होगा।

वृष

राशि में राहु और चंद्रमा का ग्रहण योग बनेगा, जो मानसिक तौर पर तनाव देगा और महत्वपूर्ण कार्यों

को लटकाएगा। आज आप काफी भागदौड़ से भरी जिंदगी जिएंगे और किसी खास काम का निर्णय लेने

में आपको कुछ समस्या होगी। पुराने पड़े लंबित कामों को पूरा करने में कुछ लोगों का सहयोग प्राप्त

होगा। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता में विस्तार होगा तथा बिजनेस करने वालों के रुके हुए काम पूरे होने

से आज काम में रफ्तार रहेगी। इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा और इसका

आपको पूरा फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में अपनी मां जी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा और

कोई पारिवारिक संपत्ति मिलने की स्थिति बन सकती है। शाम के समय किसी शुभ काम में सम्मिलित

हो सकते हैं

मिथुन

आपकी राशि का स्वामी बुध अष्टम भाव में शनि बृहस्पति और सूर्य के साथ है और चंद्रमा द्वादश भाव में

है, जिसकी वजह से आज सेहत कमजोर रहेगी और बेवजह की चिंताओं से ग्रसित रहेंगे। आज फिजूल

के खर्चे भी होंगे तथा डॉक्टर से भी मिलना पड़ सकता है। यदि राजनीति के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, तो

आज आपको प्रशंसा मिलेगी। बिजनेस करने वालों को कुछ नया काम मिल सकता है, जो आपके लिए

लाभप्रद होगा। कुछ रसूखदार लोगों की वजह से लाभ के सौदे मिल सकते हैं। पारिवारिक संपत्ति में

बढ़ोतरी होगी और कुछ नया काम करने का विचार करेंगे। शाम के समय में संगीत का आनंद लेकर

सुकून महसूस करेंगे।

कर्क

दशम भाव में मंगल की स्थिति और चंद्रमा का उच्च राशि में एकादश भाव में होना आज आर्थिक मोर्चे

पर दिन को मजबूत बनाएगा और पैसों की समस्याएं खत्म हो जाएंगी। भाग्य की आप पर सीधी नजर

रहेगी और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को भी सराहना मिलेगी और जो आपने प्रयास किए हैं, उनके

आपको फल मिलेंगे। आज नाना पक्ष से विशेष प्रेम और सहयोग मिलने की संभावना बन रही है। संतान

के भविष्य को लेकर चिंताओं से बाहर निकलेंगे। अपने माता-पिता की सेहत का ध्यान रखना जरूरी

होगा। भाई बहन आपके काम में साथ देंगे। बिजनेस के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है।

इन्वेस्टमेंट करने से बचें। अपनी सुख-सुविधाओं पर अच्छा धन खर्च करेंगे। विरोधियों से सतर्क रहना

जरूरी होगा। पारिवारिक जरूरतों को पूरा करेंगे।

सिंह

राशि से छठे भाव में शनि बृहस्पति सूर्य और बुध की उपस्थिति तथा नवम भाव में मंगल की उपस्थिति

रहेगी। इसकी वजह से खर्चों में तेजी रहेगी। आंखों से संबंधित कोई कष्ट हो सकता है। सामाजिक

प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए किसी भी गलत कार्य से बचें और कानून के विरुद्ध जाकर कोई काम ना

करें। शाम के समय किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ण हो जाने की खोज खबर मिलेगी। कर्ज लेने से बचें,

नहीं तुम परेशानी में आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। कोई विवाद जन्म ले सकता है।

हालांकि आपसी बातचीत और आप अपनी कार्यकुशलता के बलबूते समस्याओं को कम करने में

सफल रहेंगे। शारीरिक तौर पर दिन कमजोर रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। भाग्य की प्रबलता कामों में

सफलता दिलाएगी।

कन्या

राशि स्वामी की पंचम भाव में उपस्थिति होना और नवम भाव में राहु के साथ चंद्रमा की अच्छी स्थिति,

लेकिन ग्रहण योग एक तरफ भाग्य का साथ मिलेगा, तो दूसरी तरफ बनते हुए कार्य बिगड़ भी सकते हैं

और अटका भी रहेगा। मानसिक तनाव को खुद पर भारी होने से बचाएं, लेकिन लंबी ट्रैवलिंग के योग

बनेंगे। आप निडर रहेंगे और अपने काम के सिलसिले में साहस का परिचय देंगे, जिससे कठिन कार्य भी

आसानी से पूरे होंगे। संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार के बुजुर्गों का

सहयोग मिल सकता है और उनका आशीर्वाद आपको आगे बढ़ाएगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि

बढ़ेगी। अपनी मीठी वाणी का इस्तेमाल करते हुए नाराज लोगों को भी मनाने की कोशिश करेंगे। बेवजह

के खर्चों से बचने की कोशिश करें लोग आप को समझने में भूल कर सकते हैं।

तुला

ग्रहों की स्थिति इशारा कर रही है कि आज का दिन मानसिक तनाव बढ़ाने वाला होगा। आज कुछ

बेवजह की चिंताए आपका दिमाग खाएंगी।आप को शांति और धैर्य का परिचय देना होगा। कोई

सामाजिक कार्य करने का मौका मिलेगा, जिससे दिल खुश हो जाएगा। कार्य क्षेत्र में आपके अधिकारों में

और पद में वृद्धि होने की संभावना रहेगी तथा परिवार की संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को वरिष्ठ

जनों और शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा नए काम में निवेश करने से लाभ मिलेगा और बिजनेस में भी

धन लाभ के योग बनेंगे। लव लाइफ में कोई नया रिश्ता जुड़ सकता है और उसी में आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र

में किसी बड़े अधिकारी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके कार्य में सफलता मिलनी शुरू हो

जाएगी। आज का दिन आपके लिए शुभ फलकारक है।

वृश्चिक

आज चंद्रमा आपके सातवे भाव में राहु के साथ उपस्थिति दर्ज कराएंगे और मंगल  छठे भाव में होंगे।

इसकी वजह से कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। अपने विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे।

शादीशुदा जीवन में कुछ तनाव बढ़ेगा, लेकिन जीवन साथी के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। किसी

बात को लेकर मन शांत रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलने में कुछ विलंब होगा। अपनी बातों को किसी

के सामने जाहिर ना करें बल्कि गोपनीयता बनाए रखें। किसी से भी बुरा ना बोलें क्योंकि इसका असर

रिश्तो पर पड़ सकता है और खासतौर से लव लाइफ बिगड़ सकती है। क्रोध के कारण रिश्ते में तनाव

बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। शाम के समय धैर्य से सभी

समस्याओं को धीरे-धीरे खत्म करने में सफलता मिलेगी और विरोधियों पर जीत मिलेगी।

धनु

आज ग्रहों की कृपा से आपकी विद्या, बुद्धि और ज्ञान की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी आपके अंदर लोगों

का भला करना अर्थात परोपकार की भावना के साथ-साथ दान और पुण्य करने की भावना का विकास

होगा धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और पूरा सहयोग में दिखाएंगे भाग्य की ओर से कोई

महत्वपूर्ण सहयोग मिल सकता है बिजनेस में आपके द्वारा किए गए प्रयास सफलता अर्जित करेंगे जैसे

आपको आर्थिक लाभ होगा कोई वाद विवाद चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष रहेगा। आज

आपकी विद्या, बुद्धि और ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके अंदर दान-पुण्य एवं परोपकार की भावना

विकसित होगी। धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि लेंगे और पूर्ण सहयोग भी करेंगे। भाग्य की ओर से आपको

पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार में आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति

मजबूत होगी। अगर कोई वाद विवाद लंबित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। आपके

बिजनेस कल विस्तार होगा गाड़ी सावधानी से चलाएं  और खान-पान पर ध्यान दें।

मकर

मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है आज जिन्हें आप पसंद करते हैं वह खुद ही आपको प्रपोज

कर सकते हैं हालांकि यदि आपके ने प्रपोज करेंगे तो सफलता मिल सकती है आज किसी महंगी वस्तु

की प्राप्ति हो सकती है जिससे मन हर्षित होगा ससुराल पक्ष के लोगों से मान और सम्मान की प्राप्ति

होगी कुछ परिवार में बेफिजूल के खर्चे हो सकते हैं जो मजबूरी में आपको करने पड़ सकते हैं व्यवसाय

में नई योजनाओं पर काम करने का मन करेगा तो रुके हुए काम भी दे दिए पूरे होने शुरू हो जाएंगे

कहीं निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो कर सकते हैं ना मिलेगा कोई आवश्यक लगातार मेहनत करने

के बाद आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा और ससुराल पक्ष से

मान-सम्मान मिलेगा। साथ ही परिवार में कुछ ऐसे ऐसी यात्राएं होंगी जब बिजनेस को लाभ प्रदान

करेंगी।

कुंभ

राशि से बारहवें घर में कई ग्रहों की युति होगी और चंद्रमा राहु के साथ चतुर्थ भाव में तथा मंगल तीसरे

भाव में उपस्थिति दर्ज कराएगा माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार तो आएगा लेकिन जीवन साथी से

वाद विवाद हो सकता है आज का दिन बुद्धि से काम लेने का है और कुछ नया करने की स्थिति आपके

अंदर रहेगी आपके फिजूल के खर्चों में बढ़ोतरी होगी जिन्हें आप चाह कर भी रोक नहीं पाएंगे कार्यक्षेत्र

में आपकी सफलता से आपके विरोधी चिढ़े रहेंगे। बहुत दिनों बाद कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो

सकती है इसलिए खर्चा देखभाल कर करें शाम के समय किसी रिश्तेदार के घर जाना हो सकता है।

मीन

चंद्रमा का गोचर राशि से दूसरे भाव में राहु के साथ होगा तथा ग्यारहवें भाव में पांच ग्रहों की युति है। यही

कारण है कि आज बिजनेस में बढ़ोतरी बाप प्राप्त करने के लिए आपको अपनी माताजी का पूरा

सहयोग मिलेगा। उनकी कृपा, प्रेम और आशीर्वाद से आपके काम बनेंगे संतान से संबंधित भविष्य

भविष्य की योजनाएं बनाएंगे इसकी वजह से उनके वाद विवाद का हल निकल सकता है लव लाइफ को

इंप्रूव करने के लिए सामंजस्य बिठाना बहुत जरूरी होगा सामाजिक सम्मान बढ़ेगा जिससे आपका

मनोबल ऊंचा होगा किसी नए काम की योजना बनाने से लाभ मिल सकता है पारिवारिक जीवन थोड़ा

तनाव पूर्ण रहेगा दोस्तों और मित्रों का सहयोग रहेगा।

 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

 

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के

कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से

प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।

अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6

मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे

स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।

 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष :  2022, 2026

 ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

 शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी  

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता

अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा।

व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से

प्रसन्नता रहेगी।