Thursday, March 24, 2022

Aaj Ka Panchang 24032022

जय श्री राधे
जय श्री कृष्ण
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक - 24 मार्च 2022*
⛅ *दिन - गुरुवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत ऋतु* 
⛅ *मास - चैत्र  (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - फाल्गुन)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - सप्तमी रात्रि 12:09  तक तत्पश्चात अष्टमी*
⛅ *नक्षत्र - जेष्ठा शाम 05:30 तक तत्पश्चात मूल*
⛅ *योग - सिद्धि सुबह 07:29 तक तत्पश्चात व्यतिपात*
⛅  *राहुकाल - दोपहर 02:17 से शाम 03:48 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:40*
⛅ *सूर्यास्त - 18:49*
⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - मारवाड़ी सप्तमी*
💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *खट्टी चीज़ खाने से* 🌷
👉🏻 *खट्टी चीज़ खाने से आँखें जलती हैं और स्वभाव बिगड़ता है, गुस्सा आता है, अकारण जलन होती है।*
🙏🏻 *

🌷 *व्यतिपात योग* 🌷
🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*
🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*
🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुए नाराज हुए उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*
💥 *विशेष ~ 24 मार्च 2022 गुरुवार को सुबह 07:30 से 25 मार्च प्रातः 04:37 तक (यानी 24 मार्च, गुरुवार को पूरा दिन) व्यतिपात योग है।*
🙏🏻 *

📖 )*
           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞 
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।
 
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
 
शुभ वर्ष : 2022, 2026
 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।


💥 *मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके पारिवारिक सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा। घर में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें रिश्तेदारों व दोस्तों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा। नौकरी से जुड़े लोगों को आज प्रमोशन मिलता दिख रहा है, लेकिन उनके कुछ गुप्त शत्रु उनकी तरक्की देखकर परेशान रहेंगे। आप अपने रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए अपने भाइयों से सलाह मशवरा करेंगे। यदि परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी, तो उनके कष्टों में  वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। परिवार में छोटे बच्चे  मौज मस्ती करते नजर आएंगे, जिन्हें देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपको आशातीत सफलता मिलती दिख रही है, लेकिन आपको अपने किसी पुराने मित्र से बातचीत करते समय तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा, नहीं तो उन्हें आपकी किसी बात का बुरा लग सकता है। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके अपने शत्रुओं को मात देने में भी कामयाब रहेंगे। विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको किसी के कहने पर अपने धन का निवेश करने से बचना होगा। सायंकाल का समय आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ संघर्ष भरा रहेगा। यदि कोई भी विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होती हो, तो उसमें धैर्य से काम लेना होगा। परिवार का भरपूर साथ मिलेगा, इसलिए हिम्मत ना हारे। प्रेम से बोलकर ही आप लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी सफलता हासिल कर सकेंगे। आप अपनी माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं, जहां आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि कोई कार्य मन मुताबिक ना हो, तो उसमें भी आपको हार नहीं माननी है, उसे दोबारा करने की पूरी कोशिश करनी होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
कार्यक्षेत्र में आपको अपनी कला को दिखाने का मौका मिलेगा, जिससे आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आप किसी की मदद के लिए आगे आएं, तो अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है। यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से लंबित पड़ा है, तो उसमें आपको विजय प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी से आज आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य ही मिलेगी। आपको धन का लेनदेन करने से पहले सावधान रहना होगा। सायंकाल के समय आप अपने पिताजी के साथ किसी जरूरी कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज आप पूरे उत्साह से भरपूर नजर आएंगेऔर कामकाज भी पूरे जोश के साथ करेंगे, जिसके कारण आप अपने रुके हुए कार्य को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा। आपके अपने किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी, जिसे देखकर आपक मन प्रसन्न होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी को तरक्की करते देख आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि परिवार में के सदस्यों में कोई आपसी वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी सुलझ सकता है। आपको आपका उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज आपके लिए दिन की शुरुआत अच्छी रहने वाली है, क्योंकि आप अपनी मीठी वाणी और अपनी चतुर बुद्धि से अपने सभी शत्रुओं को मात देने में सफलता हासिल करेंगे। माता पिता से आशीर्वाद लेकर जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। यदि आपने संतान के लिए भविष्य में पहले कभी धन निवेश किया था, तो आपको वह वापस मिल सकता है। व्यापार के लिए किसी से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आपका भाइयों के साथ कोई वाद विवाद हो सकता है, जिसमें आपको सावधान रहना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहेगा।  आप उलझनों के कारण किसी भी काम की ओर ध्यान नहीं लगा पाएंगे, जिसके कारण आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है, लेकिन यदि आप किसी नए व्यवसाय को करने जा रहे हैं, तो उसे आज वास्तविक रूप दे सकते हैं, लेकिन आपको सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि कुछ मौसमी बीमारी आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपका कार्य देखकर आपके सीनियर भी प्रसन्न रहेंगे,  जिसके कारण वह आपको पदोन्नति भी दे सकते हैं। छोटे व्यापारियों को नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, क्योंकि आप जितनी मेहनत करेंगे, व्यापार में आज आपको उतना लाभ नहीं मिलेगा, जिसके कारण आपके मन में थोड़ी निराशा होगी। आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसमें अपने भाइयों से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। यदि परिवार के किस सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह समाप्त होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की बातों को सुनना व समझना होगा,
 नहीं तो उनके बीच कोई विवाद खड़ा हो सकता है। सायंकाल का समय आप परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप प्रत्येक कार्य को करने के लिए अग्रसर रहेंगे, लेकिन आपको अपनी ऊर्जा को व्यर्थ के कामों में बर्बाद नहीं करना है, नहीं तो आपके कुछ कार्य लटक भी सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर मेहनत करनी होगी, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आपकी अपने जीवनसाथी से कोई अनबन चल रही है, तो आप उन्हें मनाने में भी कामयाब रहेंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे परिजनों को कोई बेहतर लाभ मिल सकता है। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई सरप्राइस गिफ्ट मिल सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आनंद लेंगे, जिसमें आपकी परिजनों से मेल मिला होगा। आप अपने मनोरंजन के साधनों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के कुछ नए मित्र भी बन सकते है। नौकरी में कार्यरत लोगों के कार्य से प्रसन्न होकर उनके अधिकारियों द्वारा उन्हे शाबासी भी मिल सकती है, जिसके कारण उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सायंकाल के समय आपको अपने धन को किसी को उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो वह समाप्त होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। संतान की तरक्की से आज आपका नाम रोशन होगा, जिससे आपका मन परेशान होगा, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनको सामाजिक आयोजनों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, उनकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। व्यापार में धन लाभ की भरपूर स्थिति बनती दिख रही है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आप अपने कुछ पुराने कर्ज को उतारने में सफल रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपके जीवनसाथी और माताजी के बीच कोई वाद विवाद हो सकता है, जिसमें आपको दोनों पक्षों के सुनना बेहतर रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, लेकिन उनके साथ आप किसी पार्टी में भी शामिल हो सकते हैं, जिसके बाद आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आपको खाने पीने पर ध्यान देना होगा। आप अपनी मेहनत से और समझदारी से कार्य क्षेत्र के काफी मुद्दों को आसानी से हल करने में सफल रहेंगे, जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

Wednesday, March 23, 2022

Aaj Ka Panchang 23032022

🙏 राधे राधे 🙏
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक - 23 मार्च 2022*
⛅ *दिन -  बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत ऋतु* 
⛅ *मास - चैत्र  
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - षष्ठी 24 मार्च रात्रि  02:16  तक तत्पश्चात सप्तमी*
⛅ *नक्षत्र - अनुराधा शाम 06:53 तक तत्पश्चात जेष्ठा*
⛅ *योग - वज्र सुबह 10:20 तक तत्पश्चात सिद्धि*
⛅  *राहुकाल - दोपहर 12:45 से दोपहर 02:17 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:41*
⛅ *सूर्यास्त - 18:49*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - संत एकनाथ जी जयंती*
💥 *विशेष - षष्ठी
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *बच्चों का रोना* 🌷
👦🏻 *रात को बच्चे उठकर रोते हैं तो दूध आदि पिलाकर/पिलाते हुए सिर पर हाथ घुमाते हुए गुरु मंत्र जप करें, तुलसी की माला पहनाये।*

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *ग्रहबाधा दूर करने का उपाय* 🌷
👉🏻 *शनि, राहू-केतु आदि ग्रहों के दोष-निवारण के लिए प्रत्येक मंगलवार या शनिवार को अपने हाथ से आटे की लोई गुड़सहित प्रेमपूर्वक किसी नंदी अथवा गाय को खिलायें | कैसी भी ग्रहबाधा हो, दूर हो जायेगी 
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *स्वप्नदोष, धातु सम्बंधित तकलीफें* 🌷
👉🏻 *जिसको स्वप्नदोष, धातु सम्बंधित तकलीफें हैं, उनके लिए सरल उपाय हैं, सूर्य-अस्त के बाद अँधेरा होने के पहले, पश्चिम (west) में एक ही तारा होता हैं- शुक्र का तारा , वहा चमकता हैं। उसको यह मंत्र बोले*
*हेमकुंदमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् |*
*सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्‍यहम् ||*
🌷 *ॐ शुक्राय नमः* 
🏡 *अगर घर पर हो तो दीपक भी दिखा दें नहीं तो सिर्फ़ मंत्र बोले. स्वप्नदोष, धातु की तकलीफों में बहुत लाभ होता हैं, शरीर में शुक्र मजबूत होता हैं ।*
💵  *कोई खर्चा नहीं हैं.कोई भी दिन कर सकते हैं। शुक्रवार को करो तो और अच्छा हैं ।*
👉🏻 *जिसको यह प्रॉब्लम हैं वे मानते हैं की यह ग़लत आदत हैं और यह मुझमे हैं। यह आदत आप में हैं तो आपसे अलग हैं। आप अपने को शुद्ध, बुध आत्मा जानो। इस तरह इससे बच सकते हों। दृढ विश्वास रखें।*


📖
           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏🏻पंचक 
28 मार्च 2022, सोमवार को रात्रि 11:55 से,

02 अप्रैल 2022, शनिवार को प्रात: 11:21 बजे तक.

अप्रैल महीने में कब पड़ेगा पंचक
25 अप्रैल 2022, सोमवार को प्रात: 05:30 से,

29 अप्रैल 2022, शुक्रवार को सायंकाल 06:43 बजे तक.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में छोटे-मोटे अवसरों को यूं ही गवा देंगे, जिसके कारण सायंकाल के समय आपको लाभ कम होगा, लेकिन आपको कुछ सामाजिक सम्मेलनों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। संतान को विदेशों से नौकरी का कोई ऑफर आ सकता है, जिसके बाद आप अपने परिवार में किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, लेकिन आपके कुछ शत्रु आज आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे आपको सावधान रहना होगा। सायंकाल के समय आप अपनी जीवनसाथी को लेकर अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। आपको कोई दुखद समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि कोई भी विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमे नियंत्रण रखना होगा। परिवार में किसी सदस्य को यदि कोई रोग है, तो आज वह फिर से उभर सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में मन लगाकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको अपने कीमती वस्तुओं को संभालकर रखना होगा, नहीं तो उनके चोरी होने व खोने का भय बना हुआ है। व्यापार द्वारा लिया गया निर्णय लाभदायक रहेगा, लेकिन यदि आप अपनी किसी संपत्ति को बेचना चाहते हैं, तो उसका सौदा घाटे में हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से कम रहने वाला है। यदि आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पार्टी या पिकनिक का कोई कार्यक्रम बना रहे हैं, तो वह पूरा होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। आपके दिमाग में कुछ ऐसे विचार आएंगे। नौकरी से जुड़े जातको की प्रशंसा होगी। छोटे व्यापारियों को आय के कुछ नये स्त्रोत भी प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन यदि आपने किसी से धन उधार लिया, तो वह आपके लिए बाद में परेशानी बन सकता है, क्योंकि आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अलग से भरा रहेगा, लेकिन आपको उसे दूर भगा कर अपने रुके हुए कार्यों के पीछे लगना होगा, तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे। यदि आप जोखिम उठाए, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से ही उठाएं, तभी आप उसमें लाभ कमा पाएंगे। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता हैं, जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल के समय आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसके कारण परिवार के सदस्यों में उत्साह बना रहेगा। आपको अपने किसी मित्र के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलेगा और रोजगार के लिए परेशान लोगों को भी कोई नौकरी मिल सकती है, लेकिन आपको कार्यालय में किसी पिछले किए गए कामों के लिए कोई डर सता सकता है, जो व्यर्थ होगा। आपके घर व बाहर का वातावरण खुशनुमा रहेगा, जिसे देखकर आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ खरीदारी भी करने जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में अपने साथी से कुछ तनातनी हो सकती है। सायंकाल का समय आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपके कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। आपको यात्रा करने से पहले अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखना होगा, नहीं तो उनके चोरी होने का भय बना हुआ है। समाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपनी मीठी वाणी से अपने कुछ नए मित्र भी बनाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपकी माताजी यदि आपको किसी कार्य को सौंपेंगे, तो आपको उसे पूरा अवश्य करना होगा। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपकी किसी बड़े व्यवसाय को करने की इच्छा जाग सकती है, जिसमें आपको अपने किसी परिजन को पार्टनर बनाने से बचना बेहतर रहेगा। यदि परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े, तो उसमें परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। आपको जीवनसाथी से यदि नोकझोंक में पड़े, तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें।  आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको धन का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी व जल्दबाजी में किसी भी निर्णय को नहीं लेना है। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्टटाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। छोटे व्यापारियों को व्यवसाय में लाभ मिलाजुला रहेगा, लेकिन फिर भी वह उसे पाकर प्रसन्न रहेंगे। यदि आप किसी को धन उधार देना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार ले, क्योंकि उनके वापस आने की संभावना बहुत कम है। यदि आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो उसे स्थगित कर दे, नहीं तो आपको वाहन की अक्समात खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए संपत्ति में वृद्धि के संकेत दे रहा है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा, जिसे देखकर आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपको लंबे समय से कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर होगी। भाग्य के भरोसे यदि किसी कार्य को करेंगे, तो उसमे सफलता भी अवश्य करेंगे। यदि आप प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं, तो उसमें आपको मुनाफा अत्यधिक मात्रा में होगा, जिसे पाकर आप प्रसन्न होंगे, लेकिन आपको अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सतर्क रहना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आपके सामने कुछ ऐसे अवसर आएंगे, तो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। आपको किसी जमानत आदि के कार्य को आगे के लिए नहीं टालना है। व्यवसाय में दिन आज मिलाजुला रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने खर्च निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि कोई विवाद हो, तो आपको उसमें बीच में पड़ने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को किसी भी अपरिचित की बातों में नही आना है, नहीं तो वह उन्हें चुना लगा सकते है और उनसे कुछ धन भी वसूल कर सकते है। सायंकाल के समय आज किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। छोटे व्यापारियों को व्यापार में आयके कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, लेकिन जो लोग शेयर बाजार में निवेश करते हैं, उन्हें सावधान रहना होगा और किसी के कहने पर निवेश करने से बचना होगा। आपको अपने धन को बजट बनाकर व्यय करना बेहतर रहेगा, तभी आप भविष्य के लिए धन संचय कर पाएंगे।  सायंकाल के समय आपको अपने किसी कार्य के पूरा ना होने की चिंता सता सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को जल्दबाजी में किसी भी कार्य को नहीं करना है, नहीं तो बाद में इसके लिए पछताना पड़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ी रहेगी। आपको किसी बड़े काम में हाथ डालने से पहले अपने शत्रुओं की ओर ध्यान देना होगा, क्योंकि वह उसमें रुकावट डालने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से घर व व्यापार दोनों जगह आपके मित्र प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको किसी दूसरों के कामों में हस्तक्षेप करने से पहले सावधान रहना होगा, कहीं लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। 


 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50   

 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   
 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

Tuesday, March 22, 2022

Aaj Ka Panchang 22032022

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* 
⛅ *दिनांक - 22 मार्च 2022*
⛅ *दिन -  मंगलवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत ऋतु* 
⛅ *मास - चैत्र
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - पंचमी 23 मार्च प्रातः 04:21 तक तत्पश्चात षष्ठी*
⛅ *नक्षत्र - विशाखा रात्रि 08:14 तक तत्पश्चात अनुराधा*
⛅ *योग -  हर्षण 01:10 तक तत्पश्चात वज्र*
⛅  *राहुकाल - शाम 03:48 से शाम 05:19 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:42*
⛅ *सूर्यास्त - 18:49*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - रंग पंचमी*
💥 *विशेष - पंचमी 
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *भविष्य पुराण* 🌷
🙏🏻 *भविष्य पुराण में माना गया है कि हर इंसान को उसके शरीर, मन व बातों से किए गए पापों को भोगना पड़ता है। उसमें भी कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें महापाप माना गया है। आइए जानते हैं पांच ऐसे ही महापापों के बारे में जिन्हें करने वालों को नरक में सबसे ज्यादा यातनाएं झेलनी पड़ती है।*
 ➡ *ये हैं 5 सबसे बड़े पाप, इन्हें करने वालें को नर्क में मिलती है सबसे ज्यादा सजा*
1⃣ *अनीति का धन*
*किसी को ठग कर गलत काम कर या किसी के हिस्से की वस्तु को चुराकर धन एकत्रित करना और धन का दान न करने वाले को भी भविष्यपुराण में महापापी माना गया है।*
2⃣ *गुरु से धोखाधड़ी*
*गुरु मनुष्य को अच्छे-बुरे का ज्ञान देते है। गुरु को पिता के समान मानना चाहिए। गुरु के साथ कभी भी कंपट एवं धोखाधड़ी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना सबसे बड़ा पाप माना गया है। ऐसे इंसान को उसके पापों की सजा मिलती है।*
3⃣ *पशुओं पर अत्याचार*
*पशुओं पर अत्याचार करना, ब्राह्मण की हत्या या उसका अपमान करना, नौकरों से बुरा व्यवहार करने वाले मनुष्य को भी कुंभीपाक नाम के नर्क की यातना सहनी पड़ती है। इसलिए भुलकर भी ये महापाप नहीं करना चाहिए।*
4⃣ *शराब पीना*
*शराब में तीन प्रकार के पाप बताएँ गए है।स्त्री हो या पुरुष सभी को शराब व अन्य मादक पदार्थों से दुर रहना चाहिए।किसी भी तरह की शराब पीने से मनुष्य महापाप का भागी बन जाता है।*
5⃣ *चोरी करना*
*जो मनुष्य दुसरों की वस्तु हड़पने या चुराने की कोशिश करता है, वह पापी माना गया है। चोरी करने वाले इंसान या ऐसे काम में साथ देने वाले को नर्क में दुःख भोगने पड़ते है।इसलिए मनुष्य को कभी भी ये महापाप नहीं करना चाहिए।*
         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🌷 *सफलता पाने हेतु* 🌷
☺ *सुबह उठो तो उससे थोड़ी देर विश्रांति पाकर प्रार्थना करके बाद में अपना जिस नथुने से श्वास चलता है वही हाथ मुंह को उसी तरफ घुमाकर वही पैर धरती पे रखोगे तो आपको कार्यों में भी सफलता की मदद मिलेगी.... विघ्न बाधाएँ आराम से टलेंगे । लेकिन ईश्वर केवल विघ्न बाधा टालने के लिए नहीं है ! ईश्वर तो पाने के लिये है ! आप सम्राट से चपरासी का काम ज्यादा दिन मत लेना।

          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57


 
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आप अपने फालतू खर्चो को लेकर परेशान रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज जोखिम उठाने से बचना होगा व भाइयों के सहयोग से उनके कुछ रुके हुए कार्य पूरे होते दिख रहे हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है। आपका अपने किसी पुराने साथी से मिलकर मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों से कुछ पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। नौकरी से जुडे़े जातकों को कार्य क्षेत्र में अत्यधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा, नहीं तो वह व्यापार में आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आपके कुछ शत्रु आपको प्रबल नजर आएंगे, जिनसे आपको सावधान रहना जरूरी है। विद्यार्थियों को परीक्षा में उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। यदि आप अपने धन को भविष्य के लिए संजोकर रखेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन छोटे व्यापारियों को व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। माताजी के कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जिनमें आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करनी होगी, क्योंकि उनके चोरी होने का भय बना हुआ है। आपको अक्समात अपने किसी परिजन से कोई विपरीत समाचार सुनकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान के लिए आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए भागदौड़ में लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको पेट दर्द, उल्टी आदि जैसी समस्या लगी रहेगी। आपको व्यापार में लोगों से बातचीत करते समय मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा, तभी आप अपने जूनियर से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी से यदि कुछ मतभेद चल रहे थे, तो आप उन्हें भी समाप्त करने में सफल रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें कुछ नए अवसर मिल सकते हैं यदि आप अपने पुराने नौकरी से तंग आकर नई नौकरी को ढूंढ रहे हैं, तो आपको अधिक सैलरी पर कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए हाथ कोई बड़ा काम लगने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा। यदि आपने अपने धन को शेयर मार्केट व म्यूचअल फंड में लगाया, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आप व्यवसाय के लिए किसी यात्रा पर जाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने फालतू के खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, तभी आप भविष्य के लिए धन बचाकर रख पाएंगे। आपको अपनी हंसी मजाक की आदत की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो आपका कोई परिचय आपकी इन बातों का बुरा मान सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई पसंददायक समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार व बिजनेस कर रहे लोग यदि काम से काम ही मतलब रखें, तो बेहतर रहेगा। आज का दिन आपकी आय में वृद्धि का रहेगा। आपको लोगों की बेकार की बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम में ध्यान देना होगा, तभी आप अपने व्यापार में लाभ कमा पाएंगे।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। किसी व्यक्ति से यदि कोई बहसबाजी हो, तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक और मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसके कारण आप अपने परिजनों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। घर से दूर नौकरी कर रहे लोगों को आज परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आपको परेशानी होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने परिजनों से मदद लेनी पड़ सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी आय में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आप अपनी संतान के लिए भविष्य के लिए धन का निवेश करने जा रहे हैं, तो आप शेयर बाजार आदि में निवेश कर सकते हैं। आपको व्यवसाय के लिए योजना बनाने से पहले अपने भाइयों से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। परिवार में यदि कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें दोनों पक्षों की सुनने के बाद ही निर्णय लेना होगा। सायंकाल के समय आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें  आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपना काम निकलवाने के लिए किसी की झूठी तारीफ भी करनी पड़ सकती है। आपको अपने किसी मित्र से कुछ सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। सायंकाल के समय आप अपने घर किसी हवन, पूजा पाठ, जागरण, कीर्तन आदि को करा सकते हैं, जिसमें आपके घर परिजन भी आएंगे। संतान के खर्चों को देखकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपको उन पर लगाम लगानी होगी। किसी पर भरोसा करने से पहले ध्यान देना होगा कि वह आपको धोखा तो नहीं दे रहा है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको बुद्धि और विवेक से अपने सभी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित बंटवारा होने वाला है, तो वह भी हो जाएगा। आपको अपने स्वभाव में नम्रता लानी होगी, क्योंकि आपके कड़वे स्वभाव के कारण आपके परिवार के सदस्य आपसे परेशान रहेंगे। संतान को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है और उनके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिसे देखकर उनका मन प्रसन्न होगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को चलाया हुआ है, तो उसमें आपको अपने पार्टनर से सावधानी रखनी होगी, क्योंकि वह आपको धोखा दे सकता है। आप अपने परिवार के झगड़े से मुक्त होंगे, क्योंकि लंबे समय से चल रहे वाद-विवाद पिताजी की मदद से सुलझ सकते है। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपको अपने जरूरी कामों को निपटाने की ओर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो वह बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। सायंकाल के समय आप ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है और आपको जल्दबाजी में अपने घर परिवार अथवा कार्यक्षेत्र कहीं के भी किसी भी निर्णय को लेने से बचना होगा, लेकिन आपकी डूबी हुई रकम आपको प्राप्त हो सकती है। आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामला सुलझ सकता है, जिसमें आपको विजय प्राप्त होगी। यदि आपको व्यापार संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो अवश्य जाएं, क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप अपने व्यापार की कुछ नई योजनाओं को बनाने में लगे रहेंगे।
dainik rashifal : आज आप अपने कारोबार में अपने किसी साथी से किए हुए वादे को पूरा करने के कारण आपको उनसे कुछ बातें भी सुनने को मिल सकती हैं, जिसमें आपको चुप रहकर सुनना बेहतर रहेगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी भी चोट व दुर्घटना से कोई बड़ी हानि हो सकती है, इसलिए आपको वहां चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। आज कोई व्यक्ति आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचा सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आपको मानसिक तनाव भी रहेगा। यदि आपको कुछ पुराने रोग है, तो वह फिर से उभर सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए कुछ बेहतर अवसर आ सकते हैं। आपके पिताजी आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं, जिन्हें आपको पूरा अवश्य करना होगा। सायंकाल का समय आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

Monday, March 21, 2022

Aaj Ka Panchang 21032022

🙏🙏 राधे राधे🙏🙏
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग*
⛅ *दिनांक - 21 मार्च 2022*
⛅ *दिन -  सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत ऋतु* 
⛅ *मास - चैत्र 
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - तृतीया सुबह 08:20 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
⛅ *नक्षत्र - स्वाती रात्रि 09:31 तक तत्पश्चात विशाखा*
⛅ *योग - व्याघात शाम 03:55 तक तत्पश्चात हर्षण*
⛅  *राहुकाल - सुबह 08:13 से सुबह 09:44 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:43*
⛅ *सूर्यास्त - 18:48*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

💥 *विशेष - तृतीया 
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *कलह, धन-हानि व रोग-बाधा से परेशान हों तो* 🌷
 🏡 *घर में कलहपूर्ण वातावरण, धन-हानि एवं रोग-बाधा से परेशानी होती हो तो आप अपने घर में मोरपंख कि झाड़ू या मोरपंख पूजा-स्थल में रखें |*
👉🏻 *नित्य नियम के बाद मन-ही-मन भगवन्नाम या गुरुमंत्र का जप करते हुए इस पंख या झाड़ू को प्रत्येक कमरे में एवं रोग-पीड़ित के चारों तरफ गोल-गोल घुमाये |*
👉🏻 *कुछ देर ‘ॐकार ‘ का कीर्तन करें-करायें | ऐसा करने से समस्त प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है तथा ऊपरी एवं बुरी शक्तियों का प्रभाव भी दूर हो जाता है |*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *ज्योतिष ग्रंथ मुर्हूत चिंतामणि के अनुसार*🌷
🙏🏻 *हिंदू धर्म में दैनिक जीवन से जुड़ी भी अनेक मान्यताएं और परंपराएं हैं। ऐसी ही एक मान्यता है नाखून, दाढ़ी व बाल कटवाने से जुड़ी। माना जाता है कि सप्ताह के कुछ दिन ऐसे होते हैं जब नाखून, दाढ़ी व बाल कटवाना हमारे धर्म ग्रंथों में शुभ नहीं माना गया है, जबकि इसके बिपरीत कुछ दिनों को इन कामों के लिए शुभ माना गया है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं शास्त्र ….*
👉🏻 *ज्योतिष ग्रंथ मुर्हूत चिंतामणि के अनुसार जानिए किस दिन नाखून, दाढ़ी व बाल कटवाने से होता है क्या असर*
➡ *1. सोमवार*
*सोम का संबंध चंद्रमा से है इसलिए सोमवार को बाल या नाखून काटना मानसिक स्वास्थ्य व संतान के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना गया है।*
➡ *2. मंगलवार*
*मंगलवार को बाल कटवाना व दाढ़ी बनाना उम्र कम करने वाला माना गया है।*
➡ *3. बुधवार*
*बुधवार के दिन नाखून और बाल कटवाने से घर में बरकत रहती है व लक्ष्मी का आगमन होता है।*
➡ *4. गुरुवार*
*गुरुवार को भगवान विष्णु का वार माना गया है। इस दिन बाल कटवाने से लक्ष्मी का नुकसान और मान-सम्मान की हानि होती है।*
➡ *5. शुक्रवार*
*शुक्र ग्रह को ग्लैमर का प्रतीक माना गया है। इस दिन बाल और नाखून कटवाना शुभ होता है। इससे लाभ, धन और यश मिलता है।*
➡ *6. शनिवार*
*शनिवार का दिन बाल कटवाने के लिए अशुभ होता है यह जल्दी मृत्यु का कारण माना जाता है।*
➡ *7. रविवार*
*रविवार को बाल कटवाना अच्छा नहीं माना जाता है। महाभारत के अनुशासन पर्व में बताया गया है कि ये सूर्य का वार है इससे धन, बुद्धि और धर्म का नाश होता है।*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक 
28 मार्च 2022, सोमवार को रात्रि 11:55 से,

02 अप्रैल 2022, शनिवार को प्रात: 11:21 बजे तक.

अप्रैल महीने में कब पड़ेगा पंचक
25 अप्रैल 2022, सोमवार को प्रात: 05:30 से,

29 अप्रैल 2022, शुक्रवार को सायंकाल 06:43 बजे तक.

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9


 
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

साप्ताहिक राशिफल

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह का उत्तरार्द्ध पूर्वार्द्ध के मुकाबले अधिक उन्नति एवं लाभदायक साबित होगा। इस सप्ताह आप तमाम तरह के अवरोधों और अड़चनों के बावजूद अपने कार्य विशेष में सफलता पाने में कामयाब हो जाएंगे। हालांकि आपको किसी भी बड़े निर्णय लेने से पहले अपनी परिस्थितियों को जरूर ध्यान में रख लेना चाहिए। भावनाओं में बहकर या फिर किसी के संकोच या दबाव में आकर भी निर्णय लेने से बचें। असमंजस की स्थिति में चीजों को टालना बेहतर रहेगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र में संघर्ष के पश्चात् कार्य सिद्ध होने की संभावना है। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार में किसी प्रियजन की तरफ से कोई सुखद समाचार मिलेगा। धार्मिक-सामाजिक कार्यों में खूब मन लगेगा। ईश्वर की साधना-आराधना और उनके प्रति विश्वास और आस्था बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपकी मधुर वाणी आपके बिगड़े काम बनाने में मददगार साबित होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। छोटे भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय : प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार के दिन विशेष रूप से देवी दुर्गा को नारियल और श्रृंगार की सामग्री चढ़ाएं
वृष
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह घर और बाहर छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचना चाहिए। क्रोध और आवेश में आकर किसी को भला-बुरा कहने से बचें। सहोदर भाई-बहनों के साथ मिलकर कार्य करने पर ही मनोकूल कार्य की सिद्धि होने की संभावना बनेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी वरिष्ठ या प्रभावी व्यक्ति की मदद से भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने में मदद मिलेगी। संपत्ति में क्रय-विक्रय की कामना पूरी हो सकती है। कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। बाजार में फंसा हुआ धन भी अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों सप्ताह के उत्तरार्द्ध तक कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। संतान की किसी बड़ी सफलता से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यदि लव पार्टनर के साथ किसी तरह की अनबन चल रही है तो प्रयास करने पर सारी गलतफहमियां दूर होंगी और एक बार आपकी लव लाइफ फिर से पटरी पर आ जाएगी। जीवनसाथी के साथ लंबी दूरी की यात्रा संभव है। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
उपाय : शक्ति और श्रीयंत्र की साधना करें। शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं को खीर और खोए की सफेद बरफी खिलाएं अपनी क्षमता के अनुसार उन्हें दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन की गाड़ी रुक-रुक कर चलती नजर आएगी। सोचे हुए काम समय पर नहीं होने पर मन बेचैन रहेगा। कार्यक्षेत्र पर भी कामकाज का बोझ बना रहेगा। टारगेट ओरिएंटेड काम करने वाले लोगों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति में मुश्किलें आ सकती हैं। इस सप्ताह दूसरों के भरोसे बिल्कुल भी नहीं रहें अन्यथा समय पर मदद न मिल पाने पर आपको निराशा होगी। ऐसे में आत्मनिर्भर होने की कोशिश करें। किसी भी तरह अपने मन में हीन भावनाओं को न पनपने दें और सकारात्मक सोच को विकसित करें। यदि आपके सामने कोई आर्थिक समस्या है तो उसे सप्ताह के पूर्वार्द्ध में हल करने की कोशिश करें। भूमि, भवन और वाहन के क्रय-विक्रय की योजना कुछ समय के लिए आगे टल सकती है। यदि आपके प्रेम संबंध में कुछ खटास-मिठास चल रही है तो आप कोई अच्छा सा गिफ्ट देकर अपने लव पार्टनर को मना सकते हैं। पति-पत्नी के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। संतान पक्ष खुशियों के लिए थोड़ी जयादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है। खान-पान का विशेष ख्याल रखें। पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
उपाय: हनुमान जी की पूजा और सुंदरकांड का पाठ करें।

कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह उन लोगों से उचित दूरी बनाए रखना चाहिए जो अक्सर आपके काम को बिगड़ाने की फिराक में रहते हैं। सप्ताह की शुुरआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ख्याल रखें। इस सप्ताह अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही कोई बड़ी जिम्मेदारी लेने का निर्णय लें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सीनियर की मदद से कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियों का समाधान होने की संभावना है। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह मिला-जुला साबित होगा। भूमि-भवन से जुड़े मामलों में कोर्ट-कचहरी से बाहर समझौता करने की स्थितियां बनें तो ऐसा करने से बिल्कुल न चूंके, अन्यथा आपको अपने अनुकूल फैसला पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में सावधानीपूर्वक कदम बढ़ाना उचित रहेगा। किसी भी सूरत में जोश में होश खोने से बचें, अन्यथा सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
उपाय : भगवान शिव की प्रतिदिन पूजा में बेल अथवा शमी पत्र चढ़ाएं और रुद्राष्टकं का पाठ करें।

सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए साबित होगा। आपके जीवन में चली आ रही किसी बड़ी समस्या समाधान हो जाने पर आप काफी राहत की सांस लेंगे। कॅरिअर और कारोबार को आगे बढ़ाने का मनचाहा सपना पूरा होगा। परिवार में सदस्यों के साथ सुख - सहयोग बना रहेगा। युवाओं की संगीत, कला, नृत्य आदि में रुचि बढ़ेगी। इष्टमित्रों के साथ मौज-मस्ती करने में खूब समय बीतेगा। भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय - विक्रय की मनोकामना भी इस सप्ताह पूरी हो सकती है। माता-पिता की ओर से स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे के लिए यह सप्ताह लकी साबित होगा। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। प्रेम सबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आपके प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार कर लेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी पयर्टन स्थल पर घूमने-फिरने निकले सकते हैं।
उपाय: हनुमत उपासना सोचे हुए सभी कार्य को पूरा करने में सहायक होगी।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा भाग-दौड़ वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बना रहेगा। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अपने सीनियर और जूनियर दोनों को ही मिलाकर चलना उचित रहेगा। किसी भी बड़े निर्णय को लेते समय स्वजनों की सलाह या फिर भावना की उपेक्षा न करें। दूसरों के बहकावे में न आएं, अन्यथा आपको हानि हो सकती है। आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध रूप से कार्य करना लाभदायक रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। व्यापार में मनचाहा लाभ न मिल पाने से हताशा का भाव उत्पनन होगा, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सकारात्मक चिंतन से ही आपकी उन्नति और प्रगति होगी।
प्रेम संबंधों में खुद के साथ और अपने लव पार्टनर के साथ ईमानदार रहें। दो नाव में पैर रख कर चलने पर आपको बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। खान-पान में विशेष सावधानी बरतें, अन्यथा पेट संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
उपाय : प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ा पूजा करें। साथ में गणेश चालीसा का पाठ भी करें।

तुला
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप लंबे समय से किसी पद या सम्मान को पाने की राह तक रहे थे, तो संभव है कि इस सप्ताह आपके मन की यह मुराद पूरी हो जाए। कार्यक्षेत्र में सीनियर की आप पर पूरी कृपा बरसेगी। आपकी आय में बढ़ोत्तरी होगी। आपकी मधुर वाणी से लोग प्रभावित होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। पढ़ाई के प्रति उनकी अभिरुचि बढ़ेगी। क्रय-विक्रय संबंधी मामलों में सोच-समझ कर निर्णय लेने से लाभ होगा। किसी दूर स्थान में संपत्ति खरीद सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में धार्मिक अथवा समाजसेवा से जुड़े कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को बेहतर बनाने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का आदर करना होगा। जरूरत से ज्यादा अपने लव पार्टनर के निजी मामलों में दखलंदाजी से बचें।  वैवाहिक जीवन में सुख-सहयोग बना रहेगा। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की तरफ से कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की उपासना करें और जेब में चांदी का चौकोर टुकड़ा रखें।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और लाभ लिए है। सप्ताह की शुरुआत में ही आर्थिक मामलों में आपको बड़ी सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में आपको अप्रत्याशित लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष आ सकता है या फिर विरोधी आपसे खुद समझौते की पहल कर सकते हैं। इष्ट-मित्रों के माध्यम से सामान्य लाभ होने की संभावना है। आर्थिक पक्ष को सुदृढ़ बनाने के लिए योजनाबद्ध रूप से कार्य करने की आवश्यकता है। धन के लाभ के साथ - साथ खर्च होने की भी संभावना है। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर दिल खोलकर धन खर्च करेंगे। यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से लाभ एवं उन्नति कारक रहेगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी की प्रगति आपकी खुशियों को बड़ा कारण बनेगी। घर में बड़े-बुजुर्गों का पूरा आशीर्वाद आप सभी पर बरसेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना करें और अपनी जेब में हर समय लाल रंग का रूमाल साथ रखें।

धनु
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी क्षेत्र में सोच-समझकर अपने कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में लोगों की छोटी-मोटी बातों इग्नोर करें, अन्यथा आपको बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर कार्यक्षेत्र में अधिक सूझ - बूझ रखने की आवश्यकता है। वाणी में मधुरता बनाए रखने से आपके अटके काम भी पूरे हो जाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में सोच समझकर धन निवेश करें। किसी के बहकावे में आने की बजाय अपनी बुद्धि विवेक से भलीभांति चिंतन करने के बाद ही कोई बड़ा फैसला लें। यदि आप परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने की सोच रहे हैं तो सभी बड़ों और छोटों की सलाह से ऐसा करना उचित रहेगा। विशेष रूप से संपत्ति से जुड़े विवाद का हल निकालते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें। अपने सगे भाई-बहनों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखें। प्रेम संबंधों में धीमे-धीमें कदम बढ़ाना उचित रहेगा, अन्यथा बनती बात भी बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपके मुश्किल भरे पलों में जीवनसाथी परछाईं की तरह साथ बना रहेगा।
उपाय: भगवान विष्णु की पीले फूल से पूजा करें और प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा कि आपकी बात से ही बात बनेगी और आपकी बात से ही बात बिगड़ेगी। ऐसे में किसी से बेवजह पंगा लेने बचें। विशेष तौर पर किसी दूसरे के मामले में हस्तक्षेप बिल्कुल न करें, अन्यथा आपको थाने-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने कार्य को पूरा करने में अतिरिक्त श्रम करने की आवश्यकता रहेगा। समय पर मित्रों या सहयोगियों की मदद न मिल पाने पर मन थोड़ा उदास और परेशान रहेगा। इस सप्ताह आपको अपनी परिस्थितियों के अनुरूप महत्वपूर्ण कार्यों में निर्णय लें। अधिक भावुकता से बचने का प्रयास करें। कारोबार में किसी भी तरह का रिस्क लेने की गलती न करें। सप्ताह के अंत में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा करते समय खाने-पीने में सावधानी बरतें, अन्यथा सेहत संबंधी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों से मुंह चुराने पर आपके दांपत्य जीवन में कलह उत्पन्न हो सकती है।
उपाय : प्रतिदिन हनुमान जी की उपासना करें और शनिवार के दिन पीपल पर आटे का चौमुखा दीपक जलाएं।

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह करियर या कारोबार को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहिए। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले खूब सोच-विचार कर लें। अपनी आवश्यकताओं को अधिक न बढ़ने दें, अन्यथा आपको बाद में आर्थिक दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है। कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है। दूसरों के साथ हंसी-मजाक करते समय आपको अपनी मान प्रतिष्ठा विशेष ख्याल रखना चाहिए। इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपका हास किसी का उपहास न बनने पाए, अन्यथा बरसों से बने संबंध एक झटके में टूट सकते हैं। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय के समय अधिक सावधानी बरतें और कागज पर ठीक से पढ़ने-समझने के बाद ही हस्ताक्षर करें। जीवन के तमाम उतार-चढ़ाव के बीच आपके माता-पिता का आपको पूरा सहयोग और समर्थन मिलता रहा रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। प्रेम प्रसंग में बहुत ही संभलकर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने जीवनसाथी को पूरा समय दें और उसकी भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: भगवान शिव की उपासना करें। प्रत्येक शनिवार शनि संबंधी चीजों का दान करें।

मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और सफलता लिए है। आपके द्वारा किए गए अधिकांश प्रयासों में आपको कामयाबी और लाभ होगा। करियर और कारोबार में उन्नति के योग बनेंगे। इष्ट-मित्रों के साथ योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने से आपको मनचाहा लाभ होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। नई भूमि या भवन खरीदने के योग बन रहे हैं। कोर्ट - कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है, लेकिन इन सभी चीजों के बीच अपनी कमियों को शत्रुपक्ष के समक्ष उजागर न होने दें, अन्यथा वे आपकी कमियों का लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। परिवार में सुख-सौहार्द बढ़ेगा। घर में कोई धार्मिक अथवा मांगलिक कार्य का आयोजन संभव है। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बीतेगा। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर भी निकल सकते हैं। माता - पिता के साथ सुख सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें और सूर्य गायत्री मंत्र का जाप करें

Sunday, March 20, 2022

Aaj Ka Panchang 20032022

🙏 राधे राधे 🙏
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक - 20 मार्च 2022*
⛅ *दिन -  रविवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत ऋतु* 
⛅ *मास - चैत्र  (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - फाल्गुन)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - द्वितीया सुबह 10:06 तक तत्पश्चात तृतीया*
⛅ *नक्षत्र - चित्रा रात्रि 10:40 तक तत्पश्चात स्वाती*
⛅ *योग - ध्रुव शाम 06:34 तक तत्पश्चात व्याघात*
⛅  *राहुकाल - शाम 05:19 से शाम 06:50 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:44*
⛅ *सूर्यास्त - 18:48*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - संत तुकारामजी द्वितीया*
💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए* 🌷
👉 *21 मार्च 2022 सोमवार को संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 09:59*
🙏🏻 *शिव पुराण में आता हैं कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :*
🌷 *ॐ गं गणपते नमः ।*
🌷 *ॐ सोमाय नमः ।*
🙏🏻 *- 
           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

‪🌷 *चतुर्थी‬ तिथि विशेष* 🌷
🙏🏻 *चतुर्थी तिथि के स्वामी ‪भगवान गणेश‬जी हैं।*
📆 *हिन्दू कैलेण्डर में प्रत्येक मास में दो चतुर्थी होती हैं।* 
🙏🏻 *पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्ट चतुर्थी कहते हैं।अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं।*
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार “महागणपतेः पूजा चतुर्थ्यां कृष्णपक्षके। पक्षपापक्षयकरी पक्षभोगफलप्रदा ॥*
➡ *“ अर्थात प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को की हुई महागणपति की पूजा एक पक्ष के पापों का नाश करनेवाली और एक पक्षतक उत्तम भोगरूपी फल देनेवाली होती है ।*
           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *कोई कष्ट हो तो* 🌷
🙏🏻 *हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी ) आती है | उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |*
👉🏻 *छः मंत्र इस प्रकार हैं –*
🌷 *ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।*
🌷 *ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।*
🌷 *ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें ।*
🌷 *ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और  जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है ।*
🌷 *ॐ अविघ्नाय नम:*
🌷 *ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:* 
🙏🏻 *- )*
           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏🏻पंचक 
28 मार्च 2022, सोमवार को रात्रि 11:55 से,

02 अप्रैल 2022, शनिवार को प्रात: 11:21 बजे तक.

अप्रैल महीने में कब पड़ेगा पंचक
25 अप्रैल 2022, सोमवार को प्रात: 05:30 से,

29 अप्रैल 2022, शुक्रवार को सायंकाल 06:43 बजे तक.

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।
 
चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।


 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

 
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आप के घर में यदि कोई कलह चल रही थी, तो वह फिर से उत्पन्न हो सकती है, जिसके कारण आपके मन में अशांति रहेगी, लेकिन व्यापारी वर्ग के लिए दिन उत्तम लाभ दिलाने वाला रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को  कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसको आपको नजरअंदाज नहीं करना है। यदि ऐसा हो, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आप यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। युवाओं को दूसरों के मामले में पड़ने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो उसमें उनकी कहासुनी भी हो सकती है
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक काम सौंपा जा सकता है, जिसे आप अपनी मेहनत से सायंकाल तक पूरा करने में सफल रहेंगे। आप अपने कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे, जिन्हें अपने व्यापार में लागू करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगी। जीवनसाथी के लिए आप किसी नए व्यवसाय को कराने की प्लानिंग करेंगे, जिसमें आप कामयाब रहेंगे, लेकिन आपका कोई विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकता है, जिसमें आपको सावधान रहना होगा व अपने किसी परिजन से चल रहे मनमुटाव को भी आप बातचीत के जरिए सुलझाने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक का रहने वाला है। आपको अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों  के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। बातचीत करते समय स्वभाव में नम्रता रखनी होगी और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, तभी आप किसी से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। यदि संतान को आप कोई कोर्स कराना चाहते हैं, तो  आप उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आप को किसी दूसरे की मदद करते समय यह ध्यान देना होगा कि उसमें आप ज्यादा न घुसे, नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ भी समझ सकते हैं। यदि आपने अपने जरूरी कार्यों में लापरवाही बरती, तो बाद में वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे, लेकिन आप अपने दूर रह रहे परिजनों से फोन पर हालचाल अवश्य ले। यदि कोई मदद की उम्मीद लेकर आता है, तो उसे निराश ना करें। नौकरी से जुड़े जातकों को  अपने बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। यदि किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उसमें आपको यातायात के नियमों का पालन अवश्य करना होगा। आपके स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। आपको दूसरों से बातचीत करते समय उनकी बातों को ध्यान से सुनना होगा, यदि नजर अंदाज किया, तो आप अपना कोई फायदे का सौदा गंवा सकते हैं। आपको परिवार के सदस्यों से बातचीत करते समय  दूसरों की बातों को भी महत्व देना होगा, नहीं तो वह इसका इस बात का बुरा मान सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको चिंताओं से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। जीवन साथी के साथ मिलकर कुछ भविष्य की योजनाओं पर निवेश कर सकते हैं, लेकिन आपको किसी कानूनी मामले से बच कर रहना होगा, नहीं तो वह आपके लिए कोई लंबी परेशानी लेकर आ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात चल रही थी, तो वह भी पक्की हो सकती है। आप छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज का दिन शेयर बाजार आदि में निवेश करने वालों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि उन्हें उनका धन मार्केट से दुगना होकर मिलेगा, लेकिन व्यापार कर रहे लोग यदि अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखेंगे, तभी वह अपने व्यापार में लाभ कमा पाएंगे। यदि आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को रखा, तो आप परेशान रहेंगे। यदि आपको कोई लंबे समय से स्वास्थ्य समस्या चल रही थी, तो उसमें आपको डॉक्टर से सलाह मशवरा करने में बिल्कुल देर नहीं करनी है, जो लोग किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा, नहीं तो उन्हें यह धन उतार पाना मुश्किल होगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी पूर्वक कार्य करने के लिए रहेगा। आपको अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए, यदि आपने बर्बाद किया, तो वह आपको महंगा पड़ सकता है। आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला सुलझ सकता है। आप अपने रुके हुए धन को वापस पाकर प्रसन्न रहेंगे, जो लोग रोजगार के लिए भटक रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहकर्मियों से समय पर मदद मिलने के कारण आप अपने कार्य को सायंकाल तक पूरा करने में सफल रहेंगे। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। पैरों से संबंधित समस्या में आज सुधार होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शांति व संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। नौकरी से जुड़े जातक यदि अपनी नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं, तो उन्हें कोई नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आपको कैश का लेनदेन करने से बचना बेहतर रहेगा। आप अपने भाइयों के साथ अपने संबंधों को सुधारने में सफल रहेंगे, जिसके लिए आपको माफी भी मांगनी पड़ सकती है। आपको किसी की बातों में आकर अपने समय को बर्बाद नहीं करना है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवन साथी से आपको हर संभव मदद मिलेगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे          धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आप लोगों से अपने काम से काम रखो, तो ही बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में यदि आपने सही समय से निवेश नहीं किया था, तो आप उसका लाभ नही उठा पाएंगे। पारिवारिक मामलों में तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको परिवार के सदस्यों से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। सायं काल के समय आप अपने किसी जरूरी कार्य को लेकर अक्समात यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में आज आपको निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह मशवरा करना नुकसानदायक रहेगा, इसलिए अपनी बुद्धि व विवेक से ही निर्णय ले तो बेहतर रहेगा, जो लोग किसी नए व्यवसाय को करना चाहते हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप एक साथ कई कामों को हाथ में लेंगे, जिसके कारण आपकी व्यग्रता बढ़ सकती है, लेकिन यदि आप सोच विचार कर किसी काम को करेंगे, तो आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर पाएंगे। व्यापार में आज उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिसके कारण आय में कमी आएगी, लेकिन आपका मानसिक तनाव कुछ बढ़ सकता है। आप अपने मित्रों के साथ सायंकाल के समय कहीं घूमने फिरने जाने की योजना भी बना सकते हैं। आपके ऊपर यदि कुछ कर्जा था, तो आप उन्हें भी उतार पाने में सफल रहेंगे, लेकिन आप को संतान की संगति की ओर ध्यान देना होगा।
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आपको अपने धन को भविष्य के लिए प्लान करना उत्तम रहेगा। नौकरी कर रहे जातक यदि  अपने टीम के सहयोग के साथ कोई कार्य पूरा करेंगे तो वह उसे समय से पूरा करने में सफल रहेंगे।  स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज आपको नियमित दिनचर्या अपनानी होगी तभी आप अपने स्वास्थ्य में सुधार पा सकेंगे। पिताजी से यदि आपका कुछ मनमुटाव चल रहे थे तो वह आज दूर होंगे। विद्यार्थी आज अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों को आज सोच समझकर निवेश करना होगा।
 मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज कार्य क्षेत्र में आपके सुझावों का स्वागत होगा, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी। आज आप अपनी आय में वृद्धि के लिए कुछ नए निवेश भी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे। यदि आपका अपने भाइयों से कोई मनमुटाव चल रहा था तो आज वह भी सुधरेगा। जिन लोगों ने साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है, आज उनको अपने पार्टनर पर भरोसा करने से पहले सावधान रहना होगा। नौकरी से जुड़े जातकों की ऑफिस में आज पदोन्नति हो सकती है। उन्हें कुछ नई जिम्मेदारियां भी सौंपी जा सकती हैं। आपको अपने खान-पान की ओर ध्यान देना होगा नहीं तो कोई पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।

Saturday, March 19, 2022

Aaj Ka Panchang 19032022

🙏 राधे राधे🙏
⛅ *दिनांक - 19 मार्च 2022*
⛅ *दिन -  शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत ऋतु* 
⛅ *मास - चैत्र  (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - फाल्गुन)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - प्रतिपदा सुबह 11:37 तक तत्पश्चात द्वितीया*
⛅ *नक्षत्र - हस्त रात्रि 11:38 तक तत्पश्चात चित्रा*
⛅ *योग - वृद्धि रात्रि 09:01 तक तत्पश्चात ध्रुव*
⛅  *राहुकाल - सुबह 09:45 से सुबह 11:16 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:45*
⛅ *सूर्यास्त - 18:48*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - बसंत उत्सव प्रारंभ*
💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *चैत्र मास* 🌷
🙏🏻 *होली के तुरंत बाद चैत्र मास का प्रारंभ हो जाता है। चैत्र हिन्दू धर्म का प्रथम महीना है।* 
👉🏻 *चित्रा नक्षत्रयुक्त पूर्णिमा होने के कारण इसका नाम चैत्र पड़ा (चित्रानक्षत्रयुक्ता पौर्णमासी यत्र सः)।*  
➡ *इस वर्ष 19 मार्च 2022 (उत्तर भारत हिन्दू पञ्चाङ्ग के अनुसार) चैत्र का आरम्भ हो गया है। चैत्र मास को मधु मास के नाम से जाना जाता है।* 
👉🏻 *इस मास में बसंत ऋतु का यौवन पृथ्वी पर देखने को मिलता है।*
👉🏻 *चैत्र में रोहिणी और अश्विनी शून्य नक्षत्र हैं इनमें कार्य करने से धन का नाश होता है।*
🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार*
*“चैत्रं तु नियतो मासमेकभक्तेन यः क्षिपेत्। सुवर्णमणिमुक्ताढ्ये कुले महति जायते।।”*
➡ *जो नियम पूर्वक रहकर चैत्रमास को एक समय भोजन करते बिताता है, वह सुवर्ण, मणि और मोतियों से सम्पन्न महान कुल में जन्म लेता है ।*
👉🏻 *चैत्र में गुड़ खाना मना बताया गया है। चैत्र माह में नीम के पत्ते खाने से रक्त शुद्ध हो जाता है मलेरिया नहीं होता है।*
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार चैत्र में गौ का दान करने से कायिक, वाचिक तथा मानसिक पापों का निवारण होता है .*
👉🏻 *देव प्रतिष्ठा के लिये चैत्र मास शुभ है।* 
➡ *चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नववर्ष का शुभारम्भ होता है। हिन्दू नववर्ष के चैत्र मास से ही शुरू होने के पीछे पौराणिक मान्यता है कि भगवान ब्रह्मदेव ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही सृष्टि की रचना शुरू की थी।*
*ताकि सृष्टि निरंतर प्रकाश की ओर बढ़े।* 
*चैत्रमासि जगद् ब्रह्मा स सर्वा प्रथमेऽवानि ।*
*शुक्ल पक्षे समग्रं तत - तदा सूर्योदय सति ।। (ब्रह्मपुराण)*
🙏🏻 *नारद पुराण में भी कहा गया है की चैत्रमास के शुक्लपक्ष में प्रथमदिं सूर्योदय काल में ब्रह्माजी ने सम्पूर्ण जगत की सृष्टि की थी।*
*चैत्रे मासि जगद्ब्रह्मा ससज प्रथमेऽहनि ।।*
*शुक्लपक्षे समग्रं वै तदा सूर्योदये सति ।।*
🙏🏻 *इसलिए खास है चैत्र*
*चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को रेवती नक्षत्र में विष्कुम्भ योग में दिन के समय भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था। “कृते च प्रभवे चैत्रे प्रतिपच्छुक्लपक्षगा ।* *रेवत्यां योग-विष्कुम्भे दिवा द्वादश-नाड़िका: ।।* *मत्स्यरूपकुमार्यांच अवतीर्णो हरि: स्वयम् ।।”*
🙏🏻 *चैत्र शुक्ल तृतीया तथा चैत्र पूर्णिमा मन्वादि तिथियाँ हैं। इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है।*
➡ *भविष्यपुराण में चैत्र शुक्ल  से विशेष सरस्वती व्रत का विधान वर्णित है ।*
➡ *चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तक नवरात्र मनाये जाते हैं जिसमें व्रत रखने के साथ माँ जगतजननी की पूजा का विशेष विधान है।*
➡ *चैत्र पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जाती है।*
➡ *युगों में प्रथम सत्ययुग का प्रारम्भ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से माना जाता है।*
➡ *मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को हुआ था।*
➡ *युगाब्द (युधिष्ठिर संवत) का आरम्भ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को माना जाता है।*
➡ *उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य द्वारा विक्रमी संवत् का प्रारम्भ भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को किया गया था।*
👉🏻 *चैत्र मास में ऋतु परिवर्तन होता है और हमारे आयुर्वेदाचार्यों ने इस मास को स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना है।*
🌷 *पारिभद्रस्य पत्राणि कोमलानि विशेषत:। सुपुष्पाणि समानीय चूर्णंकृत्वा विधानत: ।*
*मरीचिं लवणं हिंगु जीरणेण संयुतम्। अजमोदयुतं कुत्वा भक्षयेद्रोगशान्तये ।*

📖 *
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक 
28 मार्च 2022, सोमवार को रात्रि 11:55 से,

02 अप्रैल 2022, शनिवार को प्रात: 11:21 बजे तक.

अप्रैल महीने में कब पड़ेगा पंचक
25 अप्रैल 2022, सोमवार को प्रात: 05:30 से,

29 अप्रैल 2022, शुक्रवार को सायंकाल 06:43 बजे तक.

💥मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपनी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। यदि स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी, तो आपका उससे भी पीछा छूटेगा, लेकिन विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सायं काल के समय आप अपनी माताजी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आप अपनी पिछली की हुई गलतियों से कुछ सीख लेंगे और भविष्य में दोबारा उन्हें नहीं दोहराएंगे, लेकिन आपको धन की कमी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि आपका कुछ धन फंस सकता है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप पिताजी व माताजी से आशीर्वाद लेकर जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।  आपको संतान के करियर को लेकर कुछ चिंताएं रहेंगी, जिनके लिए आप अपने मित्रों से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं, जो लोग किसी नए वाहन को खरीदना चाहते हैं, उनके लिए समय अभी कमजोर है, इसलिए अभी रुकना बेहतर रहेगा।  यदि आपका किसी परिजन से कोई वाद-विवाद होता है, तो आपको संयम रखना होगा। आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी वह आपको मान सम्मान दिलवाएगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि नौकरी में कार्यरत लोग जॉब में परिवर्तन करने की योजना बना रहे, तो आपकी वह योजना सफल होगी, लेकिन आपको आज कुछ लोगों से मेल मिलाप करना पड़ सकता है। यदि आप किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए उत्तम रहेगा। यदि भविष्य में पहले कभी आपने धन का निवेश किया था, तो आपको वह दुगना होकर वापस मिल सकता है। सायंकाल के समय आपकी अपने जीवन साथी से किसी बात पर बहस बाजी हो सकती है, जिसमें वह आपसे नाराज हो सकते हैं, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।         कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रहने वाला है।  आप अपने पारिवारिक कार्य को निपटाने में व्यस्त रहेंगे, जिनके कारण आप परेशान भी रहेंगे और व्यस्तता के बीच आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में भी कामयाब रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आप उसे भी समाप्त करने में सफल रहेंगे। छोटे व्यापारियों को  किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है, तभी वह अपने व्यापार में आ रही कमियों को दूर कर पाएंगे। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ देव दर्शन आदि की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए चिंता ग्रस्त रहेगा। राजनीति में जो लोग कार्यरत हैं, उनको सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके शत्रु उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन उन्हें कुछ जनसभाएं भी करने का मौका मिलेगा। आप अपनी कुछ मुश्किलों को अपने पिताजी से साझा कर सकते हैं, जिसका समाधान भी आपको आसानी से मिल जाएगा। जो लोग प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें  सतर्क होकर कार्य करना होगा, नहीं तो उनकी नौकरी छूट सकती है। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपका कोई वाद विवाद खड़ा करा सकती है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आप अपने साहस व पराक्रम से हर समस्या से निकलने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप परिवार के किसी सदस्य से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, जिनके लिए आप अपनी माताजी से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं। यदि संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो आप उसे किसी परिजन की मदद से दूर करने में सफल रहेंगे। यदि आपने किसी से धन का लेनदेन किया था, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। नए व्यवसाय कर रहे लोगों को किसी को भी उस में साझीदार बनाने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह  बाद में उनको धोखा दे सकता है। आप अपने मन में कड़वाहट रखने के कारण अपने किसी मित्र से लड़ाई झगड़े में पड़ सकते हैं। आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। आपको अपने किसी सरकारी कार्य को निपटाने के लिए कुछ रिश्वत देनी पड़ सकती है। नौकरी में आपकी मीठी वाणी के कारण आपके जूनियर इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ तनावग्रस्त रहने वाला है। परिवार में सदस्यों में कुछ कहासुनी हो सकती है, जिसमें आपको बीच में पड़ने से बचना बेहतर रहेगा। छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। जो लोग संतान को विदेशों से शिक्षा ग्रहण कराना चाहते हैं, तो वह  आवेदन कर सकते हैं। व्यापार में  आप अपनी किसी डील को लेकर चिंता ग्रस्त रहेंगे, लेकिन सायंकाल के समय में वह  फाइनल हो जाएगी। छोटे व्यापारियों को  यदि किसी से धन उधार लेना पड़े, तो वह उन्हें आसानी से मिल जाएगा जीवनसाथी के लिए  आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपने काम  को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे वह अपने पिछले किए रुके हुए कार्य को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को मिलने जुलने का सुनने का मौका मिलेगा। धन का आवागमन लगा रहेगा, जिसके कारण आप अपने व्यवसाय के रुके हुए कामों को निपटाने में भी व्यस्त रहेंगे, लेकिन यदि आपके पिताजी  आपसे कुछ फरमाइश करें, तो आपको उन्हें पूरा अवश्य करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान की शिक्षा से संबंधित भी कुछ लोगों से बातचीत करने जा सकते हैं। सायंकाल के समय आपको थकान का अनुभव होगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहेगा। आप अपने सभी कार्यों को अपने आलस के कारण कल के लिए टाल सकते हैं, लेकिन यदि आपका कोई कानूनी कार्य है, तो उसमें आपको ऐसा करना नुकसानदायक रहेगा, लेकिन आप किसी नई संपत्ति को खरीदने की योजना बना सकते हैं, जिसके पहलुओं को चल स्वाधीनता से जांचना होगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को उनके कार्यक्षेत्र में मान सम्मान मिलता दिख रहा है, लेकिन इसके लिए उन्हें अपने जूनियर से बातचीत करते समय व्यवहार में मधुरता लानी होगी। सायंकाल के समय अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।  आप अपनी पिछली की हुई गलतियों से कुछ सबक लेंगे, जिनके लिए आपको अपने किसी परिजन से माफी भी मांगनी पड़ सकती है, लेकिन आपको धन का निवेश किसी के बहकावे में आकर करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके धन को डूबा सकते हैं। जो लोग लंबे समय से रोजगार के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें अभी भी राहत नहीं मिलेगी और कुछ समय इंतजार करना पड़ेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।
 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से सफलता दिलाने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों की आज पदोन्नति हो सकती है। यदि आपके पिताजी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या है, तो उनके कष्टों में  वृद्धि हो सकती है।  आपको किसी के भी सामने तोलमोल कर बार बोलना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपकी बात बुरी लग सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को भी कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे व उनकी बातों को भी उन्हें नजरअंदाज करना होगा। सायंकाल के समय आप ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।
 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह  आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।

Friday, March 18, 2022

Aaj Ka Panchang 18032022

🙏 राधे राधे🙏
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक - 18 मार्च 2022*
⛅ *दिन -  शुक्रवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत ऋतु* 
⛅ *मास - फाल्गुन*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - पूर्णिमा दोपहर  12:47 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*
⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी रात्रि 12:18 तक तत्पश्चात हस्त*
⛅ *योग - गण्ड रात्रि  11:15 तक तत्पश्चात वृद्धि*
⛅  *राहुकाल - सुबह 11:16 से दोपहर 12:47 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:45*
⛅ *सूर्यास्त - 18:47*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

💥 *विशेष - पूर्णिमा 
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *केमिकल रंग छूटाने के लिए* 🌷
🔵 *यदि किसीने आप पर रासायनिक रंग लगा दिया हो तो तुरंत ही बेसन, आटा, दूध, हल्दी व् तेल के मिश्रण से बना उबटन रंगे हुए अंगों पर लगाकर रंग को धो डालना चाहिए | यदि उबटन लगाने से पूर्व उस स्थान को नींबू से रगड़कर साफ़ कर लिया जाय तो रंग छूटने में और अधिक सुगमता होती है |*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *होली टिप्स* 🌷
🔥 *होली के बाद खजूर नहीं खाना चाहिए, ये पचने में भारी होते है, इन दिनों में सर्दियों का जमा हुआ कफ पिघलता है और जठराग्नि कम करता है. इसलिए इन दिनों में हल्का भोजन करें, धाणी और चना खाएं, जिससे जमा हुआ कफ निकल जाये ।*
🍂 *इन दिनों में पलाश/केसुडे/गेंदे के फूलों के रंग से होली खेलने से शरीर के ७ धातु संतुलन में रहते हैं, इनसे होली खेलने से चमड़ी पर एक layer बन जाती है जो धूप की तीखी किरणों से रक्षा करती है।*
*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *होली के बाद खान-पान में सावधानी* 🌷
🔥 *होली के बाद नीम की २० से २५ कोमल पते २-३ काली मिर्च के साथ खूब चबा-चबाकर खानी चाहिये । यह प्रयोग २०-२५ दिन करने से वर्ष भर चर्म रोग , रक्त विकार और ज्वर आदि रोगों से रक्षा होती है तथा रोग प्रतिकारक शक्ति बनी रहती है । इसके अलावा कड़वे नीम के फूलों का रस सप्ताह या १५ दिन तक पीने से भी त्वचा रोग व मलेरिया से बचाव होता है । सप्ताह भर या १५ दिन तक बिना नमक का भोजन करने से आयु और प्रसन्नता में बढ़ोतरी होती है।*
*

📖
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। 
 
शुभ दिनांक : 9, 18, 27   
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     


 
शुभ वर्ष :  2025, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। रिश्तों में यदि कुछ कड़वाहट चल रही थी, तो उनमें सुधार होगा। आपको किसी तरह का वित्तीय निर्णय लेने से पहले परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में लोगों में आपसी विवाद खडा हो सकता है, जिससे आपको दूर रहना होगा, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सीनियर आपसे प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी को आप कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। यदि धन का लेनदेन करेंगे, तो उसमें आपको किसी से उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आपका उसे उतार पाना मुश्किल होगा। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए धन प्राप्ति के बहुत अच्छे योग बनते दिख रहे हैं, क्योंकि आपको व्यापार का रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिसकी आप उम्मीद भी नहीं कर रहे थे, लेकिन आप अपने संचित धन को यदि व्यय करेंगे, तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले, तो उसमें आपको अपने आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। यदि आपने आगे बढ़ चढ़कर अधिक मेहनत की तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक जीवन में मधुरता लेकर आएगा। आपको जीवनसाथी से सामंजस्य बिठाकर रखना होगा, तभी आप उनसे अपनी बात मनवाने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक स्तर पर कार्यरत लोगों को ध्यान रखना होगा, क्योंकि उनके शत्रु उनकी छवि खराब करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को अपने किसी सहयोगी के कारण परेशानी होगी, लेकिन उन्हें अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, नहीं तो कोई वाद विवाद खडा हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है, जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उनको कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।  आपको कोई चीज खरीदने से पहले बहुत ही सोच विचार करना होगा, क्योंकि धन आपके पास कम मात्रा में होगा। यदि पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या है, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है, जिसके लिए आपको डॉक्टर से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। यदि किसी यात्रा पर जाए, तो बहुत ही सावधानी से जाएं, क्योंकि किसी दुर्घटना के होने का भय बना दिख रहा है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने पिताजी से बातचीत करनी पड़ सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी इच्छा पूर्ति का दिन रहेगा, लेकिन रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को भी निजात मिलने में समय लगेगा। आपकी कुछ दबी हुई ख्वाहिशें पूरी होंगी, जिनके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। यदि बहन के विवाह में कोई बाधा रही थी, तो आपको उसका समाधान भी मिल सकता है। आपको आज कोई परिवार का वरिष्ठ सदस्य सीख दे, तो आपको उसे मानना बेहतर रहेगा, लेकिन आपको अपने धन का निवेश किसी के कहने पर नहीं करना है व अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही करना है, तभी उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का  दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि कार्यक्षेत्र में उनके मन की इच्छा मुताबिक उन्हें कोई काम सौंपा जाएगा। परिवार के लोगों से आपको बातचीत करते समय पर किसी भी सदस्य से कड़वी बातों को नहीं बोलना है या पुराने गिले-शिकवे को बीच में नहीं लाना है, नहीं तो कोई लंबा विवाद खडा हो सकता है। छोटे व्यापारियों को लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन उन्हें पहचानना होगा, तभी वह उनमें सफलता हासिल कर सकेंगे, जो लोग यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सावधान होकर जाना होगा, क्योंकि आपको कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। सामाजिक स्तर पर आपका कोई साथी आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेगा, जिससे आपको सावधान रहना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको व्यवसाय में पिताजी के मार्गदर्शन से काफी लाभ होगा और उनका सानिध्य भी भरपूर मात्रा में मिलेगा, लेकिन आप अपने जीवन में चल रही कुछ समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आप अपनी संतान से किसी कार्य को करने के लिए कहेंगे, तो वह उसे समय पर पूरा अवश्य करेंगे। आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए  दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप अपने लिए किसी कानूनी कार्य को पूरा करने के लिए अपने किसी परिजन से सलाह मशवरा कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातको को अपनी मीठी बातों से अपने सीनियर्स का दिल जीतना होगा, तभी वह उसमें लाभ कमा पाएंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहेगा,जिसके कारण आप अपने कामों की ओर ध्यान नहीं देंगे और कार्यक्षेत्र में आपका कोई सहयोगी भी इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेगा, इसलिए आपको कहीं पर भी दस्तखत करने से पहले अपने आंख व कान खुले रखने होंगे। सायंकाल के समय आपको किसी पार्टी में अपने किसी भी साथी से अपने मन की बातों को साझा करने से बचना होगा, नहीं तो वह बाद में इसका फायदा उठा सकते हैं। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। यदि आपसे कोई धन उधार मांगे, तो परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा करके ही दे, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार पैदा करवा सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको अपने सभी कार्यों को करने से पहले विशेष ध्यान रखना होगा, जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को करते हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहेगा। धन का लेनदेन कर सकते हैं लेकिन आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आपको परेशानी होगी। संतान पक्ष की ओर से दूसरी नौकरी मिलने जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। परिजन की ओर से आपको कोई धन संबंधित शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, लेकिन आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपका नुकसान करवाने की पूरी कोशिश करेंगे। सायंकाल के समय संतान को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक रहेगी। आप अपनी माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मिलने लाभ कराने लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको वहां अपने परिजनों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा। यदि आप अपने किसी परिजन के घर मिलने जा रहे है, तो वहा बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आपको नौकरी से जुड़े जातकों को कोई सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आपको संतान के व्यवहार की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति मे फंस सकते हैं। सायंकाल के समय आप किसी राजनीतिक समारोह में सम्मिलित होंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों से निजात मिलेगी, जिसके कारण उनका ध्यान पढ़ाई में लगेगा। यदि कार्य क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या थी, तो आप उसके समाधान के लिए अपने भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपका कोई धन से जुड़ा मामला खुल जाएगा और आप प्रसन्न रहेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। जीवनसाथी से बातचीत करते समय आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक कर रहने वाला है। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने के कारण मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श हो सकता है। आप अपने किसी दूर रह रहे परिजन से कुछ पुराने गिले-शिकवे दूर करेंगे। आप अपने घर की साफ सफाई और रखरखाव के काम पर भी आज ध्यान देंगे। आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, लेकिन आपको अपने आस-पड़ोस में हो रहे किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना बेहतर रहेगा। आप अपनी माताजी के साथ अपने ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र में यदि कुछ बदलाव करना पड़े, तो अवश्य करें वह आपके लिए लाभदायक रहेगा