Tuesday, October 4, 2022

Vaidik Panchang 04102022

*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक - 04 अक्टूबर 2022*
*⛅दिन - मंगलवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2079*
*⛅शक संवत् - 1944*
*⛅अयन - दक्षिणायन*
*⛅ऋतु - शरद*
*⛅मास - आश्विन*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅तिथि - नवमी दोपहर 02:20 तक तत्पश्चात दशमी*
*⛅नक्षत्र - उत्तराषाढ़ा रात्रि 12:25 तक तत्पश्चात श्रवण*
*⛅योग - अतिगण्ड सुबह 11:23 तक तत्पश्चात सुकर्मा*
*⛅राहु काल - अपरान्ह 03:26 से 04:55 तक*
*⛅सूर्योदय - 06:32*
*⛅सूर्यास्त - 06:24*
*⛅दिशा शूल - उत्तर दिशा में*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04:55 से 05:44 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:04 से 12:53 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण - महानवमी, नवरात्रि व्रत समाप्त*
*⛅ विशेष - नवमी को लौकी एवं दशमी को कलम्बिका शाक खाना सर्वथा त्याज्य है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)* 

*🌹 नवरात्रि - महानवमी - 04 अक्टूबर 🌹*

*🌹 चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन माँ दुर्गा के नौवें अवतार सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है । माँ सिद्धिदात्री भक्तों को हर प्रकार की सिद्धि प्रदान करती हैं । सिद्धिदात्री के आशीर्वाद के बाद श्रद्धालु के लिए कोई कार्य असंभव नहीं रह जाता और उसे सभी सुख-समृद्धि प्राप्त होती है ।*

*🌹 नवरात्रि की नवमी तिथि यानी अंतिम दिन माता दुर्गा को हलवा, चना-पूरी, खीर आदि का भोग लगाएं । इससे वैभव व यश मिलता है ।*

🌹 *नवरात्र के उपवास कब खोलें ?*

*🔹शारदीय नवरात्रि पारणा समय - 4 अक्टूबर, मंगलवार सुबह 11:00 के बाद एवं दोपहर 2:15 के पहले उपवास खोलना है ।*

*🌹 शास्त्रों में लिखा है - ‘नवमी तिथि को पारणा करने से कुल की वृद्धि होती हैं ।’ अतः नौ दिन का उपवास हो या केवल सप्तमी, अष्टमी और नवमी का उपवास हो - दोनों प्रकार के व्रतों का दशमी तिथि लगने से पूर्व नवमी तिथि में ही पारणा कर लेना चाहिए । 04 अक्टूबर को सुबह 11:00 के बाद दोपहर 02:15 पहले पारणा कर लें अर्थात् बिना उपवास का अन्न जैसे - मूँग, रोटी, चावल आदि कुछ खा लें ।*


*🔹विद्यार्थियों की समस्याएँ एवं उनका समाधान - भाग (२)*
*🔹स्मृति व बुद्धि शक्ति बढ़ाने के उपाय🔹*

*👉 इंटरनेट पर अपना समय बरबाद न करें और जैविक घड़ी अनुसार अपनी दिनचर्या बनायें ।* 

*👉 भ्रामरी व अनुलोम-विलोम प्राणायाम, त्राटक, पूज्य बापूजी द्वारा बतायी गयी श्वासों को गिनने की साधना तथा पूज्यश्री से दीक्षा में प्राप्त सारस्वत्य मंत्र या भगवन्नाम का जप नियमितरूप से करें। ये एकाग्रता, स्मरणशक्ति बढ़ाने के अचूक साधन हैं ।*

*👉 पढ़ाई करते समय कमर सीधी करके बैठें । कमर झुकाकर या लेट के न पढ़ें ।*

*👉 पढ़ने से पहले जीभ को तालू में लगाकर थोड़ी देर शांत बैठें । इससे मन एकाग्र होता है और बुद्धिशक्ति बढ़ती है ।*

*👉 जिन बच्चों को सिर में दर्द रहता है वे नाक में २-२ बूँद गुनगुना देशी गाय का शुद्ध घी डालें ।*

*👉 देर रात तक पढ़ने से बुद्धि कमजोर होती है और याद भी देर से होता है । अतः रात को ९-१० बजे सो जायें और प्रातः ४-४.३० बजे उठ के पढ़ें ।*

*👉 आसन, व्यायाम, सूर्यनमस्कार, पैदल भ्रमण रोज करें । सादा सात्त्विक भोजन करें ।*

*👉 सुबह खाली पेट तुलसी के ५-७ पत्ते चबाकर ऊपर से १ गिलास गुनगुना पानी पियें (रविवार, द्वादशी, अमावस्या को छोड़कर) । तुलसी-सेवन व दूध में २ घंटे का अंतर रखें ।*

*👉 सुबह १-१ चम्मच आँवला रस व शहद का मिश्रण लेने से स्मृतिशक्ति बढ़ती है ।*

*👉 देशी गाय के दूध में १ चम्मच (५ ग्राम) देशी गाय का घी मिलाकर पीने से स्मृतिशक्ति व बुद्धि बढ़ती है । पेट साफ करने में भी यह मददरूप है ।*

*🔹स्मरणशक्ति बढ़ाने हेतु विशिष्ट औषधियाँ🔹*

*(१) सुवर्णप्राश : १ से २ गोली सुबह खाली पेट दूध या देशी गाय के घी से लें । यह बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ मानसिक व शारीरिक विकास के लिए भी विशेष लाभदायी है ।*

*(२) शंखपुष्पी सिरप : १ से २ चम्मच सुबह-शाम लें । याददाश्त बढ़ाने हेतु यह एक दिव्य औषधि है ।*

*(३) ब्राह्मी घृत : एक चम्मच (५ ग्राम) घृत' : सुबह खाली पेट गरम पानी से लें । बाद में भूख लगने पर भोजन करें । यह दिमागी कमजोरी को दूर करके बुद्धि की मंदता एवं याददाश्त की कमजोरी में लाभदायी है ।

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

              🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *बिना मुहूर्त के मुहूर्त (दशहरा)* 🌷
➡ *05 अक्टूबर 2022 बुधवार को विजयादशमी (दशहरा) है।*
👉🏻 *विजयादशमी का दिन बहुत महत्त्व का है और इस दिन सूर्यास्त के पूर्व से लेकर तारे निकलने तक का समय अर्थात् संध्या का समय बहुत उपयोगी है। रघु राजा ने इसी समय कुबेर पर चढ़ाई करने का संकेत कर दिया था कि ‘सोने की मुहरों की वृष्टि करो या तो फिर युद्ध करो।’ रामचन्द्रजी रावण के साथ युद्ध में इसी दिन विजयी हुए। ऐसे ही इस विजयादशमी के दिन अपने मन में जो रावण के विचार हैं काम, क्रोध, लोभ, मोह, भय, शोक, चिंता – इन अंदर के शत्रुओं को जीतना है और रोग, अशांति जैसे बाहर के शत्रुओं पर भी विजय पानी है। दशहरा यह खबर देता है।*
👉🏻 *अपनी सीमा के पार जाकर औरंगजेब के दाँत खट्टे करने के लिए शिवाजी ने दशहरे का दिन चुना था – बिना मुहूर्त के मुहूर्त ! (विजयादशमी का पूरा दिन स्वयंसिद्ध मुहूर्त है अर्थात इस दिन कोई भी शुभ कर्म करने के लिए पंचांग-शुद्धि या शुभ मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं रहती।) इसलिए दशहरे के दिन कोई भी वीरतापूर्ण काम करने वाला सफल होता है।*
👉🏻 *वरतंतु ऋषि का शिष्य कौत्स विद्याध्ययन समाप्त करके जब घर जाने लगा तो उसने अपने गुरुदेव से गुरूदक्षिणा के लिए निवेदन किया। तब गुरुदेव ने कहाः वत्स ! तुम्हारी सेवा ही मेरी गुरुदक्षिणा है। तुम्हारा कल्याण हो।’*
👉🏻 *परंतु कौत्स के बार-बार गुरुदक्षिणा के लिए आग्रह करते रहने पर ऋषि ने क्रुद्ध होकर कहाः ‘तुम गुरूदक्षिणा देना ही चाहते हो तो चौदह करोड़ स्वर्णमुद्राएँ लाकर दो।”*
👉🏻 *अब गुरुजी ने आज्ञा की है। इतनी स्वर्णमुद्राएँ और तो कोई देगा नहीं, रघु राजा के पास गये। रघु राजा ने इसी दिन को चुना और कुबेर को कहाः “या तो स्वर्णमुद्राओं की बरसात करो या तो युद्ध के लिए तैयार हो जाओ।” कुबेर ने शमी वृक्ष पर स्वर्णमुद्राओं की वृष्टि की। रघु राजा ने वह धन ऋषिकुमार को दिया लेकिन ऋषिकुमार ने अपने पास नहीं रखा, ऋषि को दिया।*
👉🏻 *विजयादशमी के दिन शमी वृक्ष का पूजन किया जाता है और उसके पत्ते देकर एक-दूसरे को यह याद दिलाना होता है कि सुख बाँटने की चीज है और दुःख पैरों तले कुचलने की चीज है। धन-सम्पदा अकेले भोगने के लिए नहीं है। तेन त्यक्तेन भुंजीथा….। जो अकेले भोग करता है, धन-सम्पदा उसको ले डूबती है।*
👉🏻 *भोगवादी, दुनिया में विदेशी ‘अपने लिए – अपने लिए….’ करते हैं तो ‘व्हील चेयर’ पर और ‘हार्ट अटैक’ आदि कई बीमारियों से मरते हैं। अमेरिका में 58 प्रतिशत को सप्ताह में कभी-कभी अनिद्रा सताती है और 35 प्रतिशत को हर रोज अनिद्रा सताती है। भारत में अनिद्रा का प्रमाण 10 प्रतिशत भी नहीं है क्योंकि यहाँ सत्संग है और त्याग, परोपकार से जीने की कला है। यह भारत की महान संस्कृति का फल हमें मिल रहा है।*
👉🏻 *तो दशहरे की संध्या को भगवान को प्रीतिपूर्वक भजे और प्रार्थना करें कि ‘हे भगवान ! जो चीज सबसे श्रेष्ठ है उसी में हमारी रूचि करना।’ संकल्प करना कि’आज प्रतिज्ञा करते हैं कि हम ॐकार का जप करेंगे।’*
👉🏻 *‘ॐ’ का जप करने से देवदर्शन, लौकिक कामनाओं की पूर्ति, आध्यात्मिक चेतना में वृद्धि, साधक की ऊर्जा एवं क्षमता में वृद्धि और जीवन में दिव्यता तथा परमात्मा की प्राप्ति होती है।*
*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *गुस्सा बहुत आता हो तो* 🌷
😡 *गुस्सा बहुत आता हो तो धरती माता को अर्घ्य देना चाहिये कि माँ मै भी सहनशील बनूँ ....बात बात में गुस्सा न करूँ |*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57
 
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है।

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपको साझेदारी में किसी बिजनेस में लाभ मिल सकता है, इसलिए आप यदि पार्टनरशिप में कोई काम करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। मित्र की सहायता से आज आपका कोई रुका हुआ काम बन सकता है। लेकिन कुछ मित्र आपके शत्रु भी बन सकते हैं, जिनसे आपको बातचीत करनी होगी व उनके मन में चल रही कुछ उलझनों को समाप्त करना होगा। आज आपके अधिकारी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे व आपके दिए गए सुझावों का कार्य क्षेत्र में स्वागत होगा।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको अपने भाई बहनों से चल रही अनबन को बातचीत के जरिए ही समाप्त करना होगा। यदि आप आज कोई निर्णय बुद्धि व विवेक से लेंगे, तो वह आपके लिए भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा, लेकिन आप किसी व्यक्ति की कही सुनी बातों में आकर कार्य क्षेत्र में किसी लड़ाई झगड़े को दावत दे सकते हैं, जो आपके लिए समस्या भरा रहेगा। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं और किसी दूसरे की तलाश कर रहे हैं, तो उनकी वह इच्छा भी आज पूरी होती दिख रही है। विद्यार्थियों को आज गुरुजनों की मदद से कोई स्कॉलरशिप भी प्राप्त हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन आपको जल्दबाजी में कोई लेनदेन से संबंधित फैसला लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी गलती से आज कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको आज शेयर मार्केट में ज्यादा धन लगाने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। आपको अपने आसपास में किसी की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपके घर व नौकरी में माहौल सामान्य रहने से आप कुछ तनाव मुक्त रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
बिजनेस कर रहे लोग आज के दिन नई योजनाएं बनाएंगे। नौकरी में आज आप अपने जूनियर से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। आज आप कड़वाहट में मिठास को बदलने की कला को अपनाकर अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। यदि आज आपको किसी गलत बात पर क्रोध आए, तो भी आपको नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो आपका कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है और खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, लेकिन आप यदि किसी काम में हाथ डालेंगे, तो उसमें सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी। जो काम आपको अत्यधिक प्रिय हो, तो आज आप वह काम अवश्य करें। नौकरी के साथ-साथ यदि आप किसी छोटे-मोटे काम में हाथ आजमाना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी होगी। संतान को आप कुछ जिम्मेदारियां दे सकते हैं, जिन पर वह खरी उतरेगी और उन्हें समय रहते पूरा करेंगी। माता-पिता आज आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
नौकरी कर रहे लोग यदि अपनी नौकरी में बदलाव चाहते हैं, तो उन्हें वह बदलाव मिलता दिख रहा है। आपका किसी साथी से यदि आपका कोई लड़ाई- झगड़ा चल रहा है, तो वह अभी और लंबा चलेगा। परिवार में आप लोगों से यदि आज कुछ धन उधार मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने मन की किसी इच्छा को अपनी माताजी से बता सकते हैं, जिसे वह पूरी अवश्य करेंगी। भाई बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आज वह भी दूर होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज काम की अधिकता होने के कारण आप अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे आपको सिर दर्द, थकान, कमजोरी आदि जैसी समस्या हो सकती है। किसी कानूनी मामले में वाद-विवाद पनपने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपकी यह समस्या अनुभवी व्यक्तियों की मदद से समाप्त होती दिख रही है। आज आपकी मान व प्रतिष्ठा बढ़ने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन धन संबंधित मामले में आपको सावधानी बरतने के लिए रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज जल्दबाजी में आकर अपने साथी से कोई ऐसा वादा कर सकते हैं, जिसे उन्हें पूरा करने में समस्या होगी। आय निश्चित होने के कारण आपको अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। संतान आपसे किसी छोटी मोटी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप धन को आज किसी लालची व्यक्ति की बातों में आकर गलत जगह लगा सकते हैं। आपकी आज कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको आज ननिहाल पक्ष के लोगों से भी मेल मिलाप करने को मिल सकता है। आपको अपनी मंकी कुछ इच्छाओं को अंदर ही रखना होगा, नहीं तो लोग आपके मन बातों को जानकर उनका फायदा उठा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको कोई निवेश बहुत ही सोच समझ कर करना होगा। आप आज कोई ऐसा काम ना करें, जिससे आपके व आपके परिवार के सदस्यों का नाम नीचा हो। आपके सांसारिक सुखों के साधनों में भी वृद्धि होती दिख रही है। आप नौकर चाकरों का भी पूरा सुख लेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोग आज अपने मित्र के द्वारा कोई अच्छी नौकरी पा सकते हैं, जिससे उनकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी।
 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से उनके काफी काम आसानी से बन जाएंगे और आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं। परिवार में माहौल खुशनुमा रहने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपका तनाव भी थोड़ा कम होगा। आपको आज किसी से हंसी हंसी मजाक में भी कोई ऐसी बात नहीं बोली है, जो किसी को बुरी लगे। यदि आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या चल रही है, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें व डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचना होगा। यदि कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पडे, तो वरिष्ठ सदस्यों की मदद से ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ आज किसी मनोरंजन या पिकनिक आदि की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप आज किसी धार्मिक आयोजन में जाएं, तो अपने मोबाइल आदि का पूरा ध्यान दे, नहीं तो उनके खोने का भय बना हुआ है। आपको आज किसी परिजन के घर दावत पर जाने का मौका मिलेगा। आपको किसी दूसरे के मामले में बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा
*


Monday, October 3, 2022

Vaidik Panchang 03102022


*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक - 03 अक्टूबर 2022*
*⛅दिन - सोमवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2079*
*⛅शक संवत् - 1944*
*⛅अयन - दक्षिणायन*
*⛅ऋतु - शरद*
*⛅मास - आश्विन*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅तिथि - अष्टमी शाम 04:37 तक तत्पश्चात नवमी*
*⛅नक्षत्र - पूर्वाषाढ़ा रात्रि 12:25 तक तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा*
*⛅योग - शोभन दोपहर 02:22 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*
*⛅राहु काल - सुबह 08:01 से 09:30 तक*
*⛅सूर्योदय - 06:32*
*⛅सूर्यास्त - 06:25*
*⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04:55 से 05:43 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:04 से 12:53 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण - नवरात्रि, महाष्टमी, दुर्गाष्टमी*
*⛅ विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है । नवमी को लौकी खाना त्याज्य है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)* 

*🌹 नवरात्रि - दुर्गाष्टमी - 03 अक्टूबर 🌹*

*🌹 नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर माँ महागौरी की पूजा की जाती है । माँ महागौरी, माँ दुर्गा का आठवाँ स्वरूप है । इन्हें आठवीं शक्ति कहा जाता है ।  पुराणों के अनुसार, इनके तेज से संपूर्ण विश्व प्रकाशमान है । माँ के इस रूप के पूजन से शारीरिक क्षमता का विकास होने के साथ मानसिक शांति भी बढ़ती है ।*

*🌹 इस दिन माँ को नारियल चढ़ाया जाता है । इस दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व है । अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजा करने से माँ दुर्गा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है । इस साल सोमवार, 3 अक्टूबर और बुधवार, 4 अक्टूबर को कन्या पूजा की जाएगी । कन्या पूजन के समय छोटी-छोटी कन्याओं को भोजन कराने के बाद उन्हें भेंट देकर विदा करने की भी परंपरा है ।*

*🔹विद्यार्थियों की समस्याएँ एवं उनका समाधान - भाग (१)*

*🔹स्मरणशक्ति की कमी, बौद्धिक मंदता, सुस्ती, चिड़चिड़ापन, एकाग्रता का अभाव अनिद्रा, मानसिक अवसाद (depression), आँखों की रोशनी कम होना, छोटी उम्र में चश्मा लगना, मोटापा, मधुमेह (diabetes), यकृत (liver) के रोग आदि तकलीफें वर्तमान में विद्यार्थियों में आम समस्या बनती जा रही हैं । महँगी महँगी दवाइयों और शरीर वर्षों-वर्षों के उपचार के बावजूद समस्याएँ निर्मूल नहीं होतीं । इनसे छुटकारा पाना है तो इनके कारणों को समझना होगा तभी इनका समाधान हो सकता है ।*

*🔹क्यों हो रहा है स्वास्थ्य, स्मृति व बौद्धिक क्षमता का ह्रास ?*

*🔹देर रात तक जागना, मोबाइल का अति उपयोग, इंटरनेट के व्यसन का रोग (internet addiction disorder), सूर्योदय के बाद तक सोते रहना, दिन में सोना, खेल-कूद व कसरत का अभाव जैसी अहितकर आदतें आज विद्यार्थियों की दिनचर्या में प्रायः देखने को मिलती हैं ।*

*🔹फास्ट फूड, मसालेदार व तली हुई चीजों, बेकरी के पदार्थों, मिठाइयों, नमकीन, चाय, कॉफी, चॉकलेट्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स आदि स्वास्थ्य घातक पदार्थों के सेवन की आदत ने विद्यार्थियों को बुरी तरह जकड़ लिया है ।*

*🔹शरीर को पुष्ट, मन को प्रसन्न व ज्ञानतंतुओं को सक्रिय करनेवाले शुद्ध, सात्त्विक, ताजे भोजन की जगह अशुद्ध, तामसी, बासी, बाजारू पदार्थों का सेवन करने पर स्फूर्ति, बुद्धिमत्ता, निरोगता की अपेक्षा कैसे की जा सकती है ?*

*🔹विद्यार्थियों में बढ़ रही समस्याओं का एक बड़ा कारण है विद्यार्थियों का चारित्रिक, नैतिक पतन व संस्कारहीनता । आज हर विद्यार्थी के हाथ में स्मार्ट फोन रूपी एक ऐसा खतरनाक औजार है जो न केवल समय बरबाद करनेवाला (टाइम किलर) है बल्कि उनके स्वास्थ्य को, चरित्र को, जीवन को भी काट रहा है । चरित्रहीनता बढ़ानेवाले सीरियल्स, विज्ञापन, चलचित्रों और अश्लील वेबसाइटों, दृश्यों को देखकर कुकृत्यों में पड़ने से आज बाल व युवा पीढ़ी में निर्दोषता, निर्भीकता, निश्चिंतता, उद्यमीपन, साहस, धैर्य जैसे गुण क्षीण होने लगे हैं ।*

*🔹अतः बच्चों को इस दुर्दशा से बचाने के लिए उन्हें सुसंस्कारों का सिंचन करनेवाले सत्साहित्य, सत्संग का लाभ दिलाकर चरित्रवान, संस्कारी बनायें । बच्चे अनुकरणप्रिय होते हैं अतः जरूरी है कि पहले हम अपने जीवन को ऐसा बनायें ।*

              🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *नेत्रज्योति बढ़ाने के लिए* 🌷
🌙 *दशहरे से शरद पूनम तक चन्द्रमा की चाँदनी में विशेष हितकारी रस, हितकारी किरणें होती हैं । इन दिनों चन्द्रमा की चाँदनी का लाभ उठाना, जिससे वर्षभर आप स्वस्थ और प्रसन्न रहें । नेत्रज्योति बढ़ाने के लिए दशहरे से शरद पूर्णिमा तक प्रतिदिन रात्रि में 15 से 20 मिनट तक चन्द्रमा के ऊपर त्राटक (पलकें झपकाये बिना एकटक देखना) करें ।*
🙏🏻 *
           🌞 *~ वैदिक पंचाग ~* 🌞
🌷 *दशहरे के दिन* 🌷
➡ *05 अक्टूबर 2022 बुधवार को दशहरा, विजयादशमी (पूरा दिन शुभ मुहूर्त), संकल्प, शुभारम्भ, नूतन कार्य, सीमोल्लंघन के लिए विजय मुहूर्त (दोपहर 02:26 से 03:13 तक), गुरु-पूजन, अस्त्र-शस्त्र-शमी वृक्ष-आयुध-वाहन पूजन*
🙏🏻 *दशहरा के दिन शाम को जब सूर्यास्त होने का समय और आकाश में तारे उदय होने का समय हो वो सर्व सिद्धिदायी विजय काल कहलाता है |*
👉🏻 *उस समय घूमने-फिरने मत जाना | दशहरा मैदान मत खोजना ... रावण जलता हो देखकर क्या मिलेगा ? धूल उड़ती होगी, मिटटी उड़ती होगी रावण को जलाया उसका धुआं वातावरण में होगा .... गंदा वो श्वास में लेना .... धूल, मिटटी श्वास में लेना पागलपन है |*  
*ये दशहरे के दिन शाम को घर पे ही स्नान आदि करके, दिन के कपडे बदल के शाम को धुले हुए कपडे पहनकर ज्योत जलाकर बैठ जाये | थोडा*
🌷 *" राम रामाय नम: । "*
🙏🏻 *मंत्र जपते, विजयादशमी है ना तो रामजी का नाम और फिर मन-ही-मन गुरुदेव को प्रणाम करके गुरुदेव सर्व सिद्धिदायी विजयकाल चल रहा है की हम विजय के लिए ये मंत्र जपते है -*
🌷 *"ॐ अपराजितायै नमः "*
➡ *ये मंत्र १ - २ माला जप करना और इस काल में श्री हनुमानजी का सुमिरन करते हुए इस मंत्र की एक माला जप करें :-*
🌷 *"पवन तनय बल पवन समाना, बुद्धि विवेक विज्ञान निधाना ।*
*कवन सो काज कठिन जग माहि, जो नहीं होत तात तुम पाहि ॥"*
🙏🏻 *पवन तनय समाना की भी १ माला कर ले उस विजय काल में, फिर गुरुमंत्र की माला कर ले । फिर देखो अगले साल की दशहरा तक गृहस्थ में जीनेवाले को बहुत-बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते है |*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *नवरात्रि की नवमी तिथि यानी अंतिम दिन माता दुर्गा को विभिन्न प्रकार के अनाज का भोग लगाएं ।इससे वैभव व यश मिलता है ।*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *सुख-समृद्धि के लिए करें मां सिद्धिदात्री की पूजा*
*चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री भक्तों को हर प्रकार की सिद्धि प्रदान करती हैं। अंतिम दिन भक्तों को पूजा के समय अपना सारा ध्यान निर्वाण चक्र, जो कि हमारे कपाल के मध्य स्थित होता है, वहां लगाना चाहिए। ऐसा करने पर देवी की कृपा से इस चक्र से संबंधित शक्तियां स्वत: ही भक्त को प्राप्त हो जाती हैं। सिद्धिदात्री के आशीर्वाद के बाद श्रद्धालु के लिए कोई कार्य असंभव नहीं रह जाता और उसे सभी सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।*

📖 *
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,
 
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप यदि कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहने वाला होगा। आप घर व बाहर दोनों जगह अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आपको उनमें ढ़ील बरतने से बचना होगा। शत्रुओं से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है,क्योंकि वह आपके बनते हुए कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। यदि कोई धन संबंधित समस्या परेशान कर रही थी,तो उसका समाधान भी आज आपको अपने किसी मित्र की मदद से मिल सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ कष्टदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है इस समय का पूरा लाभ उठाएं और अपने बिजनेस पार्टनर से भी आप किसी रुकी हुए डील को फाइनल करेंगे,तो उसमें आपको अच्छा मुनाफा कमाने को मिल सकता है। यदि आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले,तो अवश्य जाएं,क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहने वाली है। आपका कोई मित्र या परिचित आपके लिए आज कोई उपहार लेकर आ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रहने के कारण आपके कुछ काम लटक सकते हैं,जिसके कारण आपका किसी काम को करने में मन नहीं लगेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज उनका कोई शत्रु किसी अधिकारी के खिलाफ उकसाने की कोशिश करेगा,लेकिन उनको ऐसा करने से बचना होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों की प्रगति थोड़ी धीमी रहेगी,लेकिन फिर भी वह अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। आप अपने फालतू खर्चों पर नियंत्रण बनाए तो दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। यदि आपकी कुछ रकम डूबी हुई थी,तो आज आपको उसके वापस मिलने की भी पूरी संभावना बनती दिख रही है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी मित्र की मदद से किसी छोटे-मोटे काम को करने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज दिन थोड़ा परेशानी भरा रहने वाला है,क्योंकि उन्हें कुछ कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चों भरा रहने वाला है। आपके कुछ खर्च फालतू होंगे जिनको करने में आप सोचेंगे नहीं। शेयर बाजार अथवा म्युचुअल फंड मे निवेश करने वालों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है इसलिए दिल खोलकर निवेश करें,तो आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। पिताजी को आज कोई शारीरिक समस्या होने से आप परेशान रहेंगे,जिसमें आपको लापरवाही करने से बचना होगा,नहीं तो कोई बीमारी पनप सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी कानूनी कार्य में आ रही अड़चनों के लिए कुछ अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत करनी होगी, तभी आपको उनका समाधान मिल पाएगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा नाम कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं की चिंता सता सकती है,जिसके लिए आपको उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लेकर आ सकता है। आज आपके कुछ बनते हुए काम बिगड़ने से आपका मन परेशान रहेगा और व्यापार में भी आपको मन मुताबिक लाभ ना मिलने से आपको निराशा हाथ लगेगी,लेकिन आपको उनसे घबराने की जरूरत नहीं है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी सरकारी योजना में लाभ का मौका मिलेगा,जिससे उनको अच्छा लाभ भी मिल सकता है। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है,जिससे आपका मन दुखी रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल लाभ दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र आपके हाथ लाभ के कई अवसर लग सकते हैं,इसलिए आपको लाभ के अवसरों को भी पहचानना होगा। यदि आपको आज किसी महत्वपूर्ण काम के लिए कोई निर्णय लेना पड़े,तो उसमें जल्दबाजी बिल्कुल ना करे,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपकी आज कोई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी,जिससे आपको प्रसन्नता होगी। 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को आज कुछ मेहनत करने के बाद भी निराशा हाथ लगेगी और उनका कोई साथी उनके व्यक्तित्व को ठेस पहुंचा सकता है,जिससे वह परेशान रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज इधर-उधर लोगों की बातों पर ध्यान देने से अच्छा है कि वह अपने काम पर ध्यान लगाएं। आपको काम अधिक रहेगा और जिसके लिए समय कम मिलेगा,लेकिन फिर भी आप पूरी मेहनत लगाकर काम समय से पूरा करके देंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप किसी भी काम को करने में घबराएंगे नहीं और आपको अपनी मेहनत का भी पूरा फल मिलेगा। आपके कुछ लंबे समय से अटके हुए काम आज आपका सिरदर्द बन सकते हैं,जिनको आपको पूरा अवश्य करना होगा। परिवार में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको आज किसी निवेश संबंधी योजना में निवेश करने से पहले अपने मन की बातों को किसी से करने से बचना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन प्रॉपर्टी में निवेश करने वाले लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है,क्योंकि उनकी कोई डील अच्छा लाभ देकर जाएगी और उनकी संपत्ति में भी इजाफा हो सकता है। यदि आपने किसी काम में लापरवाही की तो उसके लिए आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आप उन्नति के मार्ग में आ रही बाधाओं से बाहर निकलेंगे और नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों से अधिकारियों से प्रशंसा पाकर पदोन्नति पा सकते हैं। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं,उन्हें अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा उसके बाद ही उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। आपकी आज किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात कर सकते हैं,जिससे आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी आय में वृद्धि लेकर आएगा। आप आज व्यस्त रहने के कारण अपने परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे। आप मित्रों के साथ किसी पिकनिक और पार्टी पर जाने की योजना बना सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जाएंगे, जहां आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। आज घर और बाहर आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप आज रचनात्मक कार्यों की ओर भी अग्रसर हो सकते

Sunday, October 2, 2022

Vaidik Panchang 02102022

*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक - 02 अक्टूबर 2022*
*⛅दिन - रविवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2079*
*⛅शक संवत् - 1944*
*⛅अयन - दक्षिणायन*
*⛅ऋतु - शरद*
*⛅मास - आश्विन*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅तिथि - सप्तमी शाम 06:48 तक तत्पश्चात अष्टमी*
*⛅नक्षत्र - मूल 02 रात्रि 01:53 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा*
*⛅योग - सौभाग्य शाम 05:14 तक तत्पश्चात शोभन*
*⛅राहु काल - शाम 04:57 से 06:26 तक*
*⛅सूर्योदय - 06:31*
*⛅सूर्यास्त - 06:26*
*⛅दिशा शूल - पश्चिम दिशा में*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04:55 से 05:43 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:05 से 12:53 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण - नवरात्रि, माँ कालरात्री की पूजा, रविवारी सप्तमी*
*⛅ विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाया जाय तो वह रोग बढ़ानेवाला तथा शरीर का नाशक होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)* 

*🌹नवरात्रि - (02 अक्टूबर )🌹*

*🌹 नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्री की पूजा की जाती है । शास्त्रों के अनुसार इस दिन कालरात्री माँ को गुड़ या इससे बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए ।*

*🌹रविवारी सप्तमी : 02 अक्टूबर 2022🌹*

*🌹पुण्यकाल : सुर्योदय से शाम 06:48 तक*

*🌹इस दिन किया गया जप-ध्यान का लाख गुना फल होता है ।*

*🌹रविवार सप्तमी के दिन अगर कोई नमक मिर्च बिना का भोजन करे और सूर्य भगवान की पूजा करे, तो घातक बीमारियाँ दूर हो सकती हैं ।*

*🌹सूर्य पूजन विधि🌹*

*🌹१) सूर्य भगवान को तिल के तेल का दिया जला कर दिखाएँ , आरती करें ।*

*🌹२) जल में थोड़े चावल, शक्कर, गुड़, लाल फूल या लाल कुमकुम मिलाकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें ।*

*🌹सूर्य अर्घ्य मंत्र🌹*
*01. ॐ मित्राय नमः।*
*02. ॐ रवये नमः।*
*03. ॐ सूर्याय नमः।*
*04. ॐ भानवे नमः।*
*05. ॐ खगाय नमः।*
*06. ॐ पूष्णे नमः।*
*07. ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।*
*08. ॐ मरीचये नमः।*
*09. ॐ आदित्याय नमः।*
*10. ॐ सवित्रे नमः।*
*11. ॐ अर्काय नमः।*
*12. ॐ भास्कराय नमः।*
*13. ॐ श्रीसवितृ-सूर्यनारायणाय नमः ।*
*(शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)*

*🔹विशेष - घर में कोई बीमार रहता हो या घातक बीमारी हो तो परिवार का सदस्य ये विधि करें तो बीमारी दूर होगी ।*

*🔹 रविवार विशेष🔹*

*🔹 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

*🔹 रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

*🔹 रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

*🔹 रविवार सूर्यदेव का दिन है, इस दिन क्षौर (बाल काटना व दाढ़ी बनवाना) कराने से धन, बुद्धि और धर्म की क्षति होती है ।*

*🔹 रविवार को आँवले का सेवन नहीं करना चाहिए ।*

*🔹 स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए । इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं ।*

*🔹 रविवार के दिन पीपल के पेड़ को स्पर्श करना निषेध है ।*

*🔹 रविवार के दिन तुलसी पत्ता तोड़ना वर्जित है ।*

*🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

हिंदू पंचांग ग्रुप से जुड़ने लिए 98976 07275 पर अपने शहर  का नाम लिखकर करें
🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक - 02 अक्टूबर 2022*
*⛅दिन - रविवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2079*
*⛅शक संवत् - 1944*
*⛅अयन - दक्षिणायन*
*⛅ऋतु - शरद*
*⛅मास - आश्विन*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅तिथि - सप्तमी शाम 06:48 तक तत्पश्चात अष्टमी*
*⛅नक्षत्र - मूल 02 रात्रि 01:53 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा*
*⛅योग - सौभाग्य शाम 05:14 तक तत्पश्चात शोभन*
*⛅राहु काल - शाम 04:57 से 06:26 तक*
*⛅सूर्योदय - 06:31*
*⛅सूर्यास्त - 06:26*
*⛅दिशा शूल - पश्चिम दिशा में*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04:55 से 05:43 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:05 से 12:53 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण - नवरात्रि, माँ कालरात्री की पूजा, रविवारी सप्तमी*
*⛅ विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाया जाय तो वह रोग बढ़ानेवाला तथा शरीर का नाशक होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)* 

*🌹नवरात्रि - (02 अक्टूबर )🌹*

*🌹 नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्री की पूजा की जाती है । शास्त्रों के अनुसार इस दिन कालरात्री माँ को गुड़ या इससे बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए ।*

*🌹रविवारी सप्तमी : 02 अक्टूबर 2022🌹*

*🌹पुण्यकाल : सुर्योदय से शाम 06:48 तक*

*🌹इस दिन किया गया जप-ध्यान का लाख गुना फल होता है ।*

*🌹रविवार सप्तमी के दिन अगर कोई नमक मिर्च बिना का भोजन करे और सूर्य भगवान की पूजा करे, तो घातक बीमारियाँ दूर हो सकती हैं ।*

*🌹सूर्य पूजन विधि🌹*

*🌹१) सूर्य भगवान को तिल के तेल का दिया जला कर दिखाएँ , आरती करें ।*

*🌹२) जल में थोड़े चावल, शक्कर, गुड़, लाल फूल या लाल कुमकुम मिलाकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें ।*

*🌹सूर्य अर्घ्य मंत्र🌹*
*01. ॐ मित्राय नमः।*
*02. ॐ रवये नमः।*
*03. ॐ सूर्याय नमः।*
*04. ॐ भानवे नमः।*
*05. ॐ खगाय नमः।*
*06. ॐ पूष्णे नमः।*
*07. ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।*
*08. ॐ मरीचये नमः।*
*09. ॐ आदित्याय नमः।*
*10. ॐ सवित्रे नमः।*
*11. ॐ अर्काय नमः।*
*12. ॐ भास्कराय नमः।*
*13. ॐ श्रीसवितृ-सूर्यनारायणाय नमः ।*
*(शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)*

जिनका आज जन्मदिन है उनको 
हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। यदि आप किसी बैंक,व्यक्ति,संस्था आदि से ऋण लेंगे तो आपको आसानी से मिल जाएगा। घर परिवार में चल रही कड़वाहट को आपको बातचीत के जरिए ही समाप्त करना होगा। यदि आपसे आज कोई गलत बोले तो भी आपको चुप लगाना होगा। सायंकाल का समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोग किसी अच्छे काम को मिलकर प्रसन्न रहेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। आप धार्मिक आयोजन में भी अपना आधे से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। संतान व उनके करियर को लेकर आज आप कुछ चिंतित रहेंगे,लेकिन यदि आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करेंगे,तो आपको समस्या का समाधान आसानी से मिल जाएगा। दाम्प्त्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य पाकर आप प्रसन्न रहेंगे। आपका कोई मित्र आज आपसे उधार मांग सकता है,जिसके लिए आपको उसकी मदद करनी होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोग अपने धन को किसी अच्छी योजना में लगाकर अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग यदि अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवाना चाहते हैं,तो उसके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है जिससे आपका मन परेशान रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपको पर्याप्त मात्रा में धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन की कुछ उलझनों पर बातचीत कर सकते हैं। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो उसमें आपको आज अपने भाईयों को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। आपका कोई बिजनेस पार्टनर आपको गुमराह करने की कोशिश करेगा, जिससे आपको बचना होगा नहीं तो वह आपके साथ कोई धोखा कर सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के अधिकारों में वृद्धि होने से आज प्रसन्न रहेंगे,लेकिन उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाना होगा। राजनीति में कार्यरत लोग अच्छे कामों से अपनी साख चारों ओर फैलाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थी आज अपने गुरुजनों के सलाह मशवरे पर चलकर किसी वाद विवाद प्रतियोगिता में जीत हासिल कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में आज किसी अजनबी के कारण कुछ तनाव पनप सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है,नहीं तो वह आपके खिलाफ कोई योजना बना सकते हैं। आप आज अपने विवेक से निर्णय लेकर अपने सभी शत्रुओं को मात देने में कामयाब रहेंगे। आपके अधिकारी आज आपकी बातों का मान रखेंगे,जिससे आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपको अचानक से कोई ऐसा काम आ सकता है,जिसके लिए आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी खोई हुई चीज आपको मिल सकती है,जिससे आप प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आप अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलने से उनका व उनके कुल का नाम रोशन होगा। आपका कोई अपना परिचित आज आपको फिर धोखा दे सकता है,इसलिए आपको उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम रह सकता है। आपके कुछ पुराने रोग फिर से हरे हो सकते हैं,जो आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। आपको कोई भी ऐसा काम करने से बचना होगा,जो गलत है नहीं तो आपको उसके लिए दंड भी मिल सकता है। आप किसी बड़े फैसले को समझदारी से ले व परिवार में सभी सदस्यों की राय अवश्य लें नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने विरोधियों को मात देने में कामयाब रहेंगे। आपकी वाणी की मधुरता से आपके आसपास के लोग भी प्रसन्न रहेंगे और आप लोगों से अपने काम भी आसानी से निकलवा पाएंगे। परिवार में लड़ाई झगड़े के समाप्त होने के बाद माहौल खुशनुमा रहेगा। माता पिता के आशीर्वाद से आज आप किसी छोटे-मोटे काम की योजना बना सकते हैं। आप आज धन लाभ होने से प्रसन्न रहेंगे और यदि कोई उधार मांगे,तो उसे बहुत ही सावधानी से दे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगो के लिए कोई बेहतर अवसर आने वाला है। उन्हें काम करने के लिए कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोग अच्छा नाम कमा सकते हैं,लेकिन जो जातक अपने धन को भविष्य के लिए संचय करने की सोच रहे हैं,तो उन्हें परिवार में वरिष्ठ सदस्य से बातचीत करके करना बेहतर रहेगा। आपकी माताजी को आज कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है,जिसे आपको नजरअंदाज नहीं करना है। सायंकाल के समय आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसन्नतादायक सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में आप अपने विचारों से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। यदि आपका कोई मामला कानून में लंबित है,तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आपको अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। मित्रों के साथ आप किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप किसी धन संबंधित समस्या से निजात पा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर व्यस्त रहेंगे और परिवार के सदस्यों की और ध्यान नहीं देंगे,जिससे वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आपके मन में किसी बात को लेकर भ्रम बना रहेगा जिससे कार्यक्षेत्र में आप लाभ के कई अवसरों को हाथ से गवा देंगे। आपको एक से अधिक स्त्रोत से आय प्राप्त होती दिख रही है,जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूत होगी लेकिन फिर भी आपको अपने खर्चे बहुत ही सोच विचार कर करने होंगे व एक बजट प्लान करके चलें तो आपके लिए बेहतर रहेगा

Saturday, October 1, 2022

The Best Mantra - Chant When Busy

 #शिवमहिम्नःस्तोत्रम्

असुर-सुर-मुनीन्द्रैरर्चितस्येन्दु-मौलेः।
ग्रथित-गुणमहिम्नो निर्गुणस्येश्वरस्य।।
सकल-गुण-वरिष्ठः पुष्पदन्ताभिधानः।
रुचिरमलघुवृत्तैः स्तोत्रमेतच्चकार।। ३३।।

Har Har Bholey Namah Shivay

Namah Shivay!

This Mantra is the nectar, water for our soul.
All worries disappear when we chant the maha-mantra Namah Shivay!
This is the only powerful Mantra that Maa Parvati chanted for connecting to Lord of Lords Mahadev.

कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि।।

त्वमेव माता च पिता त्वमेव
त्वमेव बंधू च सखा त्वमेव
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव
त्वमेव सर्वं मम देव देव

HAR HAR MAHADEV

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मंगला आरती के दर्शन।

#Baba, #Baidyanathdham, #Bhimashankar, #Blessings4You, #darshan, #Devotional, #Ghrishneshwar, #Har_Har_Mahadev, #HarHarMahadev, #Jyotirlinga, #JyotirlingaDarshan, #Kedarnath, #Mahadev, #Mahakaleshwar, #Mallikarjuna, #ManglaAarti, #Nageshwar, #Omkareshwar, #Rameshwaram, #Shiv, #ShriKashiVishwanath, #Somnath, #Spirituality,#Temple, #Triambakeshwar, #Vaidyanath, #Vishveshwar

Always Share Your Knowledge To Learn

*अपने छत के ईशान ,उत्तर या पूर्व दिशा की ओर पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करें :-*

कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा,
कभी गिरते हुए को उठाया नही,
बाद आंसू बहाने से क्या फायदा ।
कभी प्यासें को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा ॥

मैं तो मंदिर गया पूजा आरती की,
पूजा करते हुए खयाल आ गया ।
कभी माँ बाप की सेवा की ही नहीं,
सिर्फ पूजा करवाने से क्या फायदा ।
कभी प्यासें को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा ॥

मैं तो सतसंग गया गुरूवाणी सुनी,
गुरूवाणी को सुनकर खयाल आगया ।
जन्म मानव का लेकर दया न करी,
फिर मानव कहलाने से क्या फायदा ।
कभी प्यासें को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा ॥

मैंने दान किया, मैंने जप-तप किया,
दान करते हुए खयाल आगया ।
कभी भूखे को भोजन खिलाया नही,
दान लाखो का करने से क्या फायदा ।
कभी प्यासें को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा ॥

*वास्तु सलाहकार*
+91 9431848786

गंगा नहाने हरिद्वार काशी गया,
गंगा नहाते ही मन में खयाल आ गया ।
तन को धोया मगर, मन को धोया नही,
फिर गंगा नहाने से क्या फायदा ।
कभी प्यासें को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा ॥

मैने वेद पढ़े, मैने शास्त्र पढ़े,
शास्त्र पढते हुए खयाल आगया ।
मैने ग्यान किसी को बांटा नही,
फिर ग्यानी कहलाने से क्या फायदा ।
कभी प्यासें को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा ॥

मात पिता के चरणों में चारो धाम है,
आजा आजा यही मुक्ति का धाम है ।
मात पिता की सेवा की ही नहीं,
फिर तिरथो मे जाने से क्या फायदा ।
कभी प्यासें को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा ॥

कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा ।
कभी गिरते हुए को उठाया नही,
बाद आंसू बहाने से क्या फायदा ।
कभी प्यासें को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा ॥

Your Study Room Should Be In NorthEast Corner Of The Room

*वास्तु शास्त्र की मदद से पढ़ने के कमरे का चयन करें :-*

👉 केरियर के लिए सबसे अच्छा कमरा उत्तर दिशा को माना जाता है । 

🏚️ उत्तर ,पूर्व और ईशान कोण में स्थित शयन कक्ष छात्रों के लिए और नौकरी की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी माना गया है ।

🧘‍♂️ ईशान कोण का कमरा ज्ञान ,ध्यान और मनन चिंतन का कमरा माना जाता है ।
इस कमरे में शयन करने से आंतरिक ज्ञान प्रस्फुटित होता है ।
पढ़ने की रुचि बढ़ती है ।

🛕 ईशान कोण में पूर्व की दीवाल पर पढ़ने का टेबल लगाकर पूर्व की ओर मुँह करके बच्चों को पढाये ।

🕉️ बिस्तर में सोने और आराम करने का भाव होता है इसलिए बिस्तर में पढ़ने से जल्दी से नींद में जाने की संभावना बढ़ जाती है ।

🌹 इसलिए बिस्तर में पढ़ने की बजाय टेबल कुर्सी में बैठकर पढ़ना ज्यादा उपयोगी माना गया है ।

💰 उत्तर दिशा से नौकरी की  सम्भावना या केरियर देखा जाता है इसलिए जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अपने घर के ड्राईंग रूम की उत्तर दिशा में एक मछली घर रखकर उसमें आठ लाल और एक काली मछली रखनी चाहिए 

🚣‍♀️ जो बच्चे अभी पढाई भी कर रहे हैं और साथ ही साथ नौकरी की भी तलाश कर रहे हैं उन्हें अपने पढ़ने के कोने अर्थात ईशान कोण को भी विकसित करना चाहिए

🧘‍♂️ अगर आपके बच्चे पढाई करते करते और नौकरी की तलाश कि वजह से तनाव में हैं तो उनके मन के असंतुलन को दूर करने के लिए ध्यान का अभ्यास अवश्य कराएं ,क्योंकि इंटरविव के दौरान आपके ज्ञान के साथ ही साथ किसी भी परिस्थिति में आपके संतुलन को भी जांचा और परखा जाता है जो की केवल केवल और केवल गहन ध्यान ही दे सकता है !!

🏚️ जो बच्चे अपने शहर से बाहर नौकरी ढूँढ रहे हैं उन्हें वायव्य कोण [उत्तर-पश्चिम] के कमरे में सोने से घर से बाहर निकलने की ऊर्जा ज्यादा काम करेगी।

🚣‍♀️ वायव्य कोण में सोने से शहर से बाहर नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है ।

🌹 जिनको अपने शहर में ही नौकरी चाहिए उनको कभी भी वायव्य में नही सोना चाहिए !!

Vaidik Panchang 01102022

*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक - 01 अक्टूबर 2022*
*⛅दिन - शनिवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2079*
*⛅शक संवत् - 1944*
*⛅अयन - दक्षिणायन*
*⛅ऋतु - शरद*
*⛅मास - आश्विन*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅तिथि - षष्ठी रात्रि 08:46 तक तत्पश्चात सप्तमी*
*⛅नक्षत्र - ज्येष्ठा 02 अक्टूबर प्रातः 03:11 तक तत्पश्चात मूल*
*⛅योग - आयुष्मान रात्रि 07:59 तक तत्पश्चात सौभाग्य*
*⛅राहु काल - सुबह 09:30 से 11:00 तक*
*⛅सूर्योदय - 06:31*
*⛅सूर्यास्त - 06:27*
*⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04:55 से 05:43 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:05 से 12:53 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण - नवरात्रि, माँ कात्यायनी देवी की पूजा*
*⛅ विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है ।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)* 

*🌹नवरात्रि - (01 अक्टूबर )🌹*

*🌹 नवरात्र के छठे दिन कात्यायनी देवी की पूरे श्रद्धा भाव से पूजा की जाती है । कात्यायनी देवी दुर्गा जी का छठा अवतार हैं । शास्त्रों के अनुसार देवी ने कात्यायन ऋषि के घर उनकी पुत्री के रूप में जन्म लिया, इस कारण इनका नाम कात्यायनी पड़ गया । माँ कात्यायनी अमोघ फलदायिनी मानी गई हैं ।*

*🌹षष्ठी तिथि के दिन देवी के पूजन में मधु का महत्त्व बताया गया है । इस दिन प्रसाद में मधु यानि शहद का प्रयोग करना चाहिए । इसके प्रभाव से साधक सुंदर रूप प्राप्त करता है ।*

*🔹पुण्यदायी तिथियाँ एवं योग🔹*

*🔹२ अक्टूबर : रविवारी सप्तमी (सूर्योदय से शाम ६:४८ तक)*

*🔹५ अक्टूबर : विजयादशमी (पूरा दिन शुभ मुहूर्त), विजय मुहूर्त (दोपहर २:२६ से ३:१३ तक) (संकल्प, शुभारम्भ, नूतन कार्य, सीमोल्लंघन के लिए), दशहरा, गुरु-पूजन, अस्त्र-शस्त्र - शमी वृक्ष- आयुध-वाहन पूजन*

*🔹६ अक्टूबर : पापांकुशा एकादशी (उपवास से यमयातना नहीं प्राप्त होती । स्वर्ग, मोक्ष, आरोग्य, सुंदर स्त्री, धन व मित्र देनेवाली । व्रत से माता, पिता व पत्नी के पक्ष की १०-१० पीढ़ियों का उद्धार ।) (इस एकादशी से शरद पूर्णिमा तक रात्रि में चन्द्रमा को कुछ समय एकटक देखें व शरद पूर्णिमा की रात में सूई में धागा पिरोयें, इससे नेत्रज्योति बढ़ती है ।)*

*🔹९ अक्टूबर : शरद पूर्णिमा (रात्रि में चन्द्रमा की किरणों में रखी हुई दूध-चावल की खीर का सेवन पित्तशामक है ।)*

*🔹९ अक्टूबर से ८ नवम्बर : कार्तिक मास व्रत व पुण्यस्नान (कार्तिक मास में आँवले की छाया में भोजन करने से पाप नष्ट हो जाता है व पुण्य कोटि गुना होता है ।)*

*🔹१६ अक्टूबर : रविवारी सप्तमी (सुबह ७:०४ से १७ अक्टूबर सूर्योदय तक)*

*🔹१७ अक्टूबर : संक्रांति (पुण्यकाल दोपहर १२:२४ से सूर्यास्त तक)*

*🔹२१ अक्टूबर : रमा एकादशी (चिंतामणि व कामधेनु के समान सर्व मनोरथपूर्तिकारक व्रत), ब्रह्मलीन मातुश्री श्री माँ महँगीबाजी का महानिर्वाण दिवस*

*🔹२२ अक्टूबर : धनतेरस, भगवान धन्वंतरि जयंती २३ अक्टूबर : नरक चतुर्दशी (रात्रि में मंत्रजप से मंत्रसिद्धि)*

*🔹२४ अक्टूबर : नरक चतुर्दशी (तैलाभ्यंग स्नान), दीपावली (दीपावली की रात्रि में किया गया जप-तप, ध्यान-भजन अनंत गुना फल देता है ।)*

*🔹२५ अक्टूबर : खंडग्रास सूर्यग्रहण (पूर्व भारत के कुछ भाग छोड़कर पूरे भारत में दिखेगा, जहाँ दिखेगा वहाँ नियम पालनीय अहमदाबाद में ग्रहण समय: शाम ४:३८ से शाम ६:०६ तक: रहेगा।*

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

              🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *घातक रोगों से मुक्ति पाने का उपाय* 🌷
👉🏻 *02 अक्टूबर 2022 रविवार को (सूर्योदय से शाम 06:48 तक) रविवारी सप्तमी है।*
🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन बिना नमक का भोजन करें। बड़ दादा के १०८ फेरे लें । सूर्य भगवान का पूजन करें, अर्घ्य दें व भोग दिखाएँ, दान करें । तिल के तेल का दिया सूर्य भगवान को दिखाएँ ये मंत्र बोलें :-*
🌷 *"जपा कुसुम संकाशं काश्य पेयम महा द्युतिम । तमो अरिम सर्व पापघ्नं प्रणतोस्मी दिवाकर ।।"*
💥 *नोट : घर में कोई बीमार रहता हो या घातक बीमारी हो तो परिवार का सदस्य ये विधि करें तो बीमारी दूर होगी ।* 
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि* 
🙏🏻 *सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*
🌷 *इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है।*
🙏🏻 *(शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याया (10)*
           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *रविवार सप्तमी* 🌷
🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन जप/ध्यान करने का वैसा ही हजारों गुना फल होता है जैसा की सूर्य/चन्द्र ग्रहण में जप/ध्यान करने से होता |*
🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन अगर कोई नमक मिर्च बिना का भोजन करे और सूर्य भगवान की पूजा करे , तो उसकी घातक बीमारियाँ दूर हो सकती हैं , अगर बीमार व्यक्ति न कर सकता हो तो कोई और बीमार व्यक्ति के लिए यह व्रत करे | इस दिन सूर्यदेव का पूजन करना चाहिये |*
🌞 *सूर्य भगवान पूजन विधि* 🌞
🙏🏻 *१) सूर्य भगवान को तिल के तेल का दिया जला कर दिखाएँ , आरती करें |*
🙏🏻 *२) जल में थोड़े चावल ,शक्कर , गुड , लाल फूल या लाल कुम कुम मिला कर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें |*
🌞 *सूर्य भगवान अर्घ्य मंत्र* 🌞
🌷 *1. ॐ मित्राय नमः।*
🌷 *2. ॐ रवये नमः।*
🌷 *3. ॐ सूर्याय नमः।*
🌷 *4. ॐ भानवे नमः।*
🌷 *5. ॐ खगाय नमः।*
🌷 *6. ॐ पूष्णे नमः।*
🌷 *7. ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।*
🌷 *8. ॐ मरीचये नमः।*
🌷 *9. ॐ आदित्याय नमः।*
🌷 *10. ॐ सवित्रे नमः।*
🌷 *11. ॐ अर्काय नमः।*
🌷 *12. ॐ भास्कराय नमः।*
🌷 *13. ॐ श्रीसवितृ-सूर्यनारायणाय नमः।*
🙏🏻 *
               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *नवरात्रि की सप्तमी तिथि यानी सातवें दिन माता दुर्गा को गुड़ का भोग लगाएं ।इससे हर मनोकामना पूरी हो सकती है।*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *शत्रुओं का नाश करती हैं मां कालरात्रि*
*महाशक्ति मां दुर्गा का सातवां स्वरूप हैं कालरात्रि। मां कालरात्रि काल का नाश करने वाली हैं, इसी वजह से इन्हें कालरात्रि कहा जाता है। मां कालरात्रि की आराधना के समय भक्त को अपने मन को भानु चक्र जो ललाट अर्थात सिर के मध्य स्थित करना चाहिए। इस आराधना के फलस्वरूप भानु चक्र की शक्तियां जागृत होती हैं। मां कालरात्रि की भक्ति से हमारे मन का हर प्रकार का भय नष्ट होता है। जीवन की हर समस्या को पल भर में हल करने की शक्ति प्राप्त होती है। शत्रुओं का नाश करने वाली मां कालरात्रि अपने भक्तों को हर परिस्थिति में विजय दिलाती हैं ।*

📖
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे।

अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आर्थिक मामलों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोई भी काम अपने पार्टनर के भरोसे नहीं छोड़ना है। आपको अगर धन के वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी,तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आप अपनी पारिवारिक समस्याओं का समाधान आसानी से खोजेंगे। आपको किसी व्यक्ति से अपने मन की बातें शेयर करने से बचना होगा,नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपको किसी महत्वपूर्ण काम के पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी। आपके मित्र भी आज आपके लिए किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। किसी वरिष्ठ सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से आज परिवार में खुशियां रहेंगी। आप यदि नौकरी में बदलाव चाहते हैं,तो आपके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपनी मीठी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे,जिससे उनके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। परिवार में आज लोग एक दूसरे के साथ मिलकर पुराने गिले-शिकवे करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव के कारण परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आप कुछ सुस्त रहेंगे,लेकिन यदि आपने आलस्य दिखाया तो आपको बाद में कामों में समस्या आ सकती है। आप किसी कठिन परिस्थिति में धैर्य व संयम बनाए रखें। आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है,जिसमें आपके कीमती सामानों के चोरी होने का भय सता रहा है। परिवार में बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आप जीवनसाथी से संतान के भविष्य से संबंधित कुछ निवेश पर भी विचार कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ खट्टा मीठा रहने वाला है। आप अपने किसी काम को दूसरे के भरोसे ना छोंड़े,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आप नौकरी में जिम्मेदारी से आगे बढ़कर काम करेंगे,तो उसका आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत तो होगा,लेकिन आपके कुछ मित्र ही आपके इस तरक्की को देखकर आपसे ईर्ष्या करेंगे। आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। घर परिवार में चल रही कलह से आपको मुक्ति मिलेगी,लेकिन आपको खांसी सर्दी जुकाम आदि जैसे समस्या हो सकती है,इसलिए खानपान में नियंत्रण बनाएं रखें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से मुक्ति दिलाने के लिए रहेगा। आज आप किसी से चल रही अनबन को बातचीत के जरिए समाप्त आसानी से कर देंगे। यदि आपसे कोई सलाह मांगे तो बहुत ही सोच विचार कर दें नहीं तो बाद में वह आप पर हावी हो सकते हैं। किसी भी परिस्थिति में भी आज आपको संयम से काम लेना होगा नहीं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर लें। आपके खर्चे तो बढ़ेंगे,लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत होने के कारण आप उनकी चिंता नहीं करेंगे। माताजी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में पूरे सजग रहेंगे और कुछ अन्य प्रतियोगिताओं में भी भाग ले सकते हैं। आपको अपने अच्छे कामों से अपनी पहचान बढ़ानी होगी। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोग आज किसी बड़े नेता से मिल सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अधिकारियों से किसी बात पर वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि आज आप कुछ फरमाइशें करेंगे,तो वह उसे पूरी होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक स्थिति में सुधार लेकर आएगा। आपका व्यापार में रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आप विदेशों से कोई व्यापार संबंधित डील फाइनल करने की सोच रहे हैं,तो उसमें भी आज आपको कामयाबी मिल सकती है। यदि आपसे पहले कोई गलती हुई थी,तो उसके लिए आपको माफी मांगनी पड़ सकती है। आपको अपने कुछ अनुभवों से सबक लेना होगा। आपको किसी दूसरे की मदद सोच विचार कर करनी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम की कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती हैं,जिन्हें आप नजरअंदाज ना करें। आप अपने मित्रों व परिवार के सदस्यों की किसी बात को मानकर तनाव में आ सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग अपने साथियों से मीठी वाणी का प्रयोग करके अपने काम को आसानी से निकलवा पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ प्यार भरी बातें करेंगे और उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं।
 
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आएगा,लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं। बिजनेस कर रहे लोगों को आज सतर्क रहने की आवश्यकता है,क्योंकि वह किसी गलत डील को करने में फंस सकते हैं। आप किसी के दबाव में आकर कोई निर्णय ना लें,नहीं तो वह गलत हो सकता है। आपको दूसरों पर निर्भर रहने से अच्छा है कि आप आत्मनिर्भर बने और अपने कामों को स्वयं पूरा करें। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को आप उनके गुरुजनों की मदद से समाप्त करने में सफल रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपके परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहने के कारण आप मन से तंदुरुस्त रहेंगे और आपका मन भी कार्यक्षेत्र में प्रत्येक कार्य को करने में लगेगा। आप अपने कुछ अधूरे कामों को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे और उन्हें करके ही दम लेंगे। माता पिता से यदि आप व्यापार संबंधित कोई सलाह लेंगे,तो उसमें आपको उनका पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। परिवार के किसी सदस्य को विदेश में नौकरी मिलने से परिवार के लोग प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपको किसी संपत्ति संबंधित काम में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा,नहीं तो आपका यह सौदा आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। यदि आप भावुक होकर लोगों की मदद करेंगे,तो लोग आपका फायदा उठाना चाहेंगे। आपका कोई धन संबंधित फैसला आपको सोच विचार में लेना होगा। आप परिवार में अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी संतान व जीवनसाथी को लेकर कहीं मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपकी अपने साथी से भी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप किसी गलत बात पर क्रोध करके अपने किसी काम को बिगाड़ सकते हैं,जिसका असर आपकी पदोन्नति पर भी पड़ सकता है। यदि घर परिवार में आपको किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी,लेकिन आप कुछ नहीं कह पाएंगे। विद्यार्थी मित्रों के साथ घूमने जाने के कारण अपना ध्यान पढ़ाई से हटा सकते हैं,लेकिन आपको ऐसा करने से बचना होगा।