Wednesday, September 8, 2021

Aaj Ka Panchang 08092021

🙏🏻 ॐ मंगलाय नमः 🙏🏻
⛅ *दिनांक 08 सितम्बर 2021*
⛅ *दिन - बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*
⛅ *शक संवत - 1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शरद* 
⛅ *मास-भाद्रपद*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - द्वितीया 09 सितम्बर रात्रि 02:33 तक तत्पश्चात तृतीया*
⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी शाम 03:56 तक तत्पश्चात हस्त*
⛅ *योग - शुभ रात्रि 11:37 तक तत्पश्चात शुक्ल*
⛅  *राहुकाल - दोपहर 12:36 से दोपहर 02:09 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:25* 
⛅ *सूर्यास्त - 18:47*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - चंद्र दर्शन*
 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा   बेगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *हरितालिका तीज* 🌷
🙏🏻 *भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज का व्रत किया जाता है। इस बार ये व्रत 09 सितम्बर, गुरुवार को है। विधि-विधान से हरितालिका तीज का व्रत करने से कुंवारी कन्याओं को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है, वहीं विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य मिलता है। इस व्रत की विधि इस प्रकार है-*
🌷 *विधि*
*इस दिन महिलाएं निर्जल (बिना कुछ खाए-पिए) रहकर व्रत करती हैं। इस व्रत में बालूरेत से भगवान शंकर व माता पार्वती का मूर्ति बनाकर पूजन किया जाता है। घर को साफ-स्वच्छ कर तोरण-मंडप आदि से सजाएं। एक पवित्र चौकी पर शुद्ध मिट्टी में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग, रिद्धि-सिद्धि सहित गणेश, पार्वती एवं उनकी सखी की आकृति (प्रतिमा) बनाएं।*
🙏🏻 *प्रतिमाएं बनाते समय भगवान का स्मरण करें। देवताओं का आह्वान कर षोडशोपचार पूजन करें। व्रत का पूजन रात भर चलता है। महिलाएं जागरण करती हैं और कथा-पूजन के साथ कीर्तन करती हैं। प्रत्येक प्रहर में भगवान शिव को सभी प्रकार की वनस्पतियां जैसे बिल्व-पत्र, आम के पत्ते, चंपक के पत्ते एवं केवड़ा अर्पण किया जाता है। आरती और स्तोत्र द्वारा आराधना की जाती है।*
🌷 *भगवती-उमा की पूजा के लिए ये मंत्र बोलें-*
*ऊं उमायै नम:, ऊं पार्वत्यै नम:, ऊं जगद्धात्र्यै नम:, ऊं जगत्प्रतिष्ठयै नम:, ऊं शांतिरूपिण्यै नम:, ऊं शिवायै नम:*
🌷 *भगवान शिव की आराधना इन मंत्रों से करें-*
*ऊं हराय नम:, ऊं महेश्वराय नम:, ऊं शम्भवे नम:, ऊं शूलपाणये नम:, ऊं पिनाकवृषे नम:, ऊं शिवाय नम:, ऊं पशुपतये नम:, ऊं महादेवाय नम:*
 🙏🏻 *पूजा दूसरे दिन सुबह समाप्त होती है, तब महिलाएं अपना व्रत तोड़ती हैं और अन्न ग्रहण करती हैं।*
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *ससुराल में कोई तकलीफ* 🌷
👩🏻 *किसी सुहागन बहन को ससुराल में  कोई तकलीफ हो तो शुक्ल पक्ष की तृतीया को उपवास रखें …उपवास माने एक बार बिना नमक का भोजन कर के उपवास रखें ..भोजन में  दाल चावल सब्जी रोटी नहीं  खाएं , दूध रोटी खा लें ..शुक्ल पक्ष की तृतीया को..अमावस्या से पूनम तक की शुक्ल पक्ष में जो तृतीया आती है उसको ऐसा उपवास रखें …नमक बिना का भोजन(दूध रोटी) , एक बार खाएं  बस……अगर किसी बहन से वो भी नहीं हो सकता पूरे साल का तो केवल*
➡ *माघ महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया,*
➡ *वैशाख शुक्ल तृतीया और भाद्रपद मास की शुक्ल तृतीया जरुर ऐसे ३ तृतीया का उपवास जरुर करें …नमक बिना करें ….जरुर लाभ होगा…*
👉🏻 *..ऐसा व्रत वशिष्ठ जी की पत्नी अरुंधती ने किया था…. ऐसा आहार नमक बिना का भोजन…. वशिष्ठ और अरुंधती का वैवाहिक जीवन इतना सुंदर था कि आज भी सप्त ऋषियों में  से वशिष्ठ जी का तारा  होता है , उनके साथ अरुंधती का तारा होता है…आज भी आकाश में रात को हम उनका दर्शन करते हैं …*
👉🏻 *..शास्त्रों के अनुसार शादी होती तो उनका दर्शन करते हैं ….. जो जानकार  पंडित होता है वो बोलता है…शादी के समय वर-वधु को अरुंधती का तारा दिखाया जाता है और प्रार्थना करते हैं कि , “जैसा वशिष्ठ जी और अरुंधती का साथ रहा ऐसा हम दोनों पति पत्नी का साथ रहेगा..” ऐसा नियम है….*
🌙 *चन्द्रमा की पत्नी ने इस व्रत के द्वारा चन्द्रमा की  २७ पत्नियों में से प्रधान हुई….चन्द्रमा की पत्नी ने तृतीया के व्रत के द्वारा ही वो स्थान प्राप्त किया था…तो अगर किसी सुहागन बहन को कोई तकलीफ है तो ये व्रत करें ….उस दिन गाय को चंदन से तिलक करें … कुम -कुम का तिलक ख़ुद को भी करें उत्तर दिशा में  मुख करके   …. उस दिन गाय को भी रोटी गुड़ खिलायें॥*
💥 *विशेष - 09 सितम्बर 2021 गुरुवार को भाद्रपद मास की शुक्ल तृतीया है ।*
🙏🏻 *
📖 *
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34


 
शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

 
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपके व्यापार में कोई नयी डील फाइनल होगी, जिसके लिए आप लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, जिसे देखकर आपके मन में प्रसन्नता होगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी प्रियजन के घर शादी व नामकरण आदि मंगल उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। यदि आप अपने किसी सरकारी कार्य को आज कुछ समय के लिए टालते हैं, तो इसमें आपको फायदा होगा। किसी सदस्य से आपको कोई खुशी की बात सुनने को मिल सकती है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यापार में भी कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसके लिए आपको अपने भाई से सलाह भी लेनी पड़ सकती है। आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जाएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। यदि पारिवारिक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है, तो आज उसने फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों के ऑफिस में आज उनके मन के मुताबिक माहौल रहेगा। आज किसी उत्तम कार्य को करने से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप यदि किसी काम को आज करने की सोचेंगे, तो उसे पूरा करके ही चैन से बैठेंगे, नहीं तो उसमें तत्पर लगे रहेंगे। आज आपको अपने किसी शत्रु की आलोचना पर भी ध्यान नहीं देना है क्योंकि वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे और बिजनेस कर रहे लोगों के दिमाग में आज कुछ नई योजनाएं आएंगी, लेकिन उन्हें आपको आगे बढ़ाना होगा, तभी से सफल हो पाएंगे। आज आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको अपने साथियों के सहयोग की आवश्यकता होगी। 
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं,तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के साथ की आवश्यकता होगी। यदि आपका कोई अधूरा कार्य पड़ा है, तो आज आप अपने किसी मित्र के साथ मिलकर उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज मान सम्मान प्राप्त होगा व उन्हें वेतन वृद्धि भी मिल सकती है। सायंकाल के समय आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन व्यस्तता के कारण भी आप अपने संतान को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। संतान की खुशी देखकर आपको प्रसन्नता होगी। धर्म व अध्यात्म के प्रति भी आज आपकी रुचि बढ़ी दिखेगी। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक मुनाफा हो सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आज आपके अधिकारी आपके कार्य में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन उन्हें वह इस कार्य में असफल रहेंगे। परिवार में आज किसी के विवाह के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  
आज आपको थोडा सोच विचारकर चलना होगा। यदि आज आप अपने घर व व्यापार कहीं के लिए भी कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले, तो बहुत ही सोच विचार कर लें, नहीं तो भविष्य में यह आपके लिए कोई बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों का यदि आज कोई वाद विवाद होता है, तो उसमें पढ़ने से बचना होगा, नहीं तो उन्हें अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा होगी, जिसमें आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आज आपको भाग्य के भरोसे कुछ भी नहीं छोड़ना है। यदि कहीं निवेश करने का सोचा है, तो वह भी बहुत अधिक ना करें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक का रहने वाला है। यदि आपके कार्य व्यवहार से जुड़े कुछ विवाद चल रहे हैं, तो वह भी आज सुलझ सकते हैं। यदि आपने संतान के भविष्य के लिए कहीं निवेश किया हुआ है, आज आपको वह कोई बडा लाभ दे सकता है। आज आपके पड़ोसी आपके लिए कोई वाद विवाद खड़ा कर सकते हैं, लेकिन आपको उसमें पड़ने से बचना होगा, क्योंकि वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। व्यापार मे आप अपने प्रोजेक्ट पर काम करेंगे, तो वह भी आपको लाभ ही देंगे। संतान को और से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए काफी सुकून देने वाला रहेगा। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। परिवार में यदि कोई कलह चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विभाग के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी दी जा सकती हैं। व्यापार कर रहे लोगों को आज एक के बाद एक लाभ के सौदा हाथ आएंगे। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको सावधानी और सतर्कता के साथ बिताना होगा। यदि व्यापार के लिए आप कोई बड़ा जोखिम उठाने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे। सामाजिक कार्यों में भी आज बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, उसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप अपने लिए नए कपड़े, नया मोबाइल लैपटॉप खरीद सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। प्राइवेट नौकरी से जुड़े लोग किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उसमें आज उनको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की ओर ध्यान लगाने की आवश्यकता है,तभी सफलता पा सकेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको थोड़ा परेशानी देने वाला रहेगा। व्यापार मे आज आपको थोड़ा नुकसान हो सकता है। बिजनेस में मंदी के कारण आज आपको अपनी रुके हुए कार्य को पूरा करने का मौका मिलेगा। संतान के विवाह से संबंधित यदि कोई समस्या थी, तो आज आप उसका समाधान किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से निकालने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज आपका आपके जीवनसाथी से कोई वाद-विवाद भी हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें।
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। आज आपको जल्दबाजी में कोई भी कार्य नहीं करना है, नहीं तो आपका काम खराब हो सकता है और आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए काम को सोच समझकर ही करें और खाने के खान पान में लापरवाही बिल्कुल ना  बरतें। मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आपको बुखार, पेट दर्द आदि समस्या हो सकती है। व्यवसाय में यदि आपका अपने पार्टनर से कोई विवाद था, तो वह भी आज समाप्त होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से वह सब कुछ पा लेंगे, जो आप चाहते हैं, लेकिन आपको किसी के बहकावे में नहीं आना है। व्यापार में भी यदि आप आज किसी डील को फाइनल करें, तो अपनी बुद्धि विवेक से ही करें। परिवार के किसी सदस्य से आज आपकी कोई बहस बाजी हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्तो में दरार डाल सकती है। सायं काल के समय आज आप अपने किसी मित्र से मिलने के लिए उसके घर जा सकते हैं।

Monday, September 6, 2021

Aaj Ka Panchang 06092021

🙏🏻Om Mangalay Namah🙏🏻
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 06 सितम्बर 2021*
⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*
⛅ *शक संवत - 1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शरद* 
⛅ *मास-भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - चतुर्दशी सुबह 07:38 तक तत्पश्चात अमावस्या*
⛅ *नक्षत्र - मघा शाम 05:52 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*
⛅ *योग - शिव सुबह 06:55 तक तत्पश्चात सिद्ध*
⛅  *राहुकाल - सुबह 07:57 से सुबह 09:30 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:24* 
⛅ *सूर्यास्त - 18:49*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - पिठोरी -दर्श- कुशग्राहिणी अमावस्या, शिव पार्थेश्वर पूजन समाप्त, शिव पूजन समाप्त, सोमवती अमावस्या (सुबह 7:39 से 7 सितंबर सुबह 6:22 तक) अहिल्याबाई होल्कर पुण्यतिथि (ति.अ.) अमावस्या क्षय तिथि*
 💥 *विशेष - चतुर्दशी और अमावस्या के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *सोमवती अमावस्याः दरिद्रता निवारण* 
🙏🏻 *सोमवती अमावस्या के पर्व में स्नान-दान का बड़ा महत्त्व है।*
😌 *इस दिन भी मौन रहकर स्नान करने से हजार गौदान का फल होता है।*
🌳 *इस दिन पीपल और भगवान विष्णु का पूजन तथा उनकी 108 प्रदक्षिणा करने का विधान है। 108 में से 8 प्रदक्षिणा पीपल के वृक्ष को कच्चा सूत लपेटते हुए की जाती है। प्रदक्षिणा करते समय 108 फल पृथक रखे जाते हैं। बाद में वे भगवान का भजन करने वाले ब्राह्मणों या ब्राह्मणियों में वितरित कर दिये जाते हैं। ऐसा करने से संतान चिरंजीवी होती है।*
🌿 *इस दिन तुलसी की 108 परिक्रमा करने से दरिद्रता मिटती है।*
🙏🏻 *
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए* 🌷
🏡  *घर में हर अमावस्या अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।*
      🙏🏻 **
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *अमावस्या* 🌷
🙏🏻 *अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है  (विष्णु पुराण)*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷
🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*
🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*
🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बनालें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*
🔥 *आहुति मंत्र* 🔥
🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*
🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*
🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*
🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*
🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*

 📖 *
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक
: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक
एकादशी

सितंबर 2021: एकादशी व्रत

17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी

प्रदोष

सितंबर 2021: प्रदोष व्रत

18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत

पूर्णिमा
20 सितंबर सोमवार भाद्रपद

अमावस्या

07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपके पारिवारिक बिजनेस के लिए आपको अपने जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी, उनका सहयोग व सानिध्य जी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया है, तो आज उसके परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा और आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपके बिजनेस का कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है जिसे देखकर आप खुश होंगे। आज आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिसमें आपकी कुछ नए मित्रों से मुलाकात भी होगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज व्यापार की सफलता देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के किए गए प्रयासों में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। माता पिता के सहयोग से किए गए कार्यों में आज आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। शासन व सत्ता का गठजोड़ भी आज आपको मिलता दिख रहा है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभल कर चलने वाला रहेगा। आज यदि आपने अपनी व्यापार मे किसी डील को फाइनल करने का सोचा है, तो बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो भविष्य मे यह आपको कोई भारी नुकसान भी करवा सकती है। नौकरी कर रह जातको को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आशातीत सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी। आज आप अपने परिवार के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप किसी संपत्ति की खरीदारी में लगे हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज आप अपनी संतान के दायित्वों की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे और उनकी तरक्की देखकर प्रसन्न होगे। सायंकाल के समय आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। सायंकाल के समय आज आपकी किसी अप्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसमें आपको कोई अहम जानकारी भी प्राप्त होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने व्यापार में आमदनी के नए-नए स्त्रोत मिलेंगे, लेकिन आज आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा क्योंकि यह आपको मान सम्मान दिलवाएगी। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपके नये शत्रु उत्पन्न होंगे। भाई की मदद से आज आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। साझेदारी में यदि किसी व्यापार किया हुआ है, तो आज उसमें भी लाभ मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। रोजगार और व्यापार में जारी प्रयासों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी, लेकिन आपको अपने आलस्य को दूर भगा कर मेहनत करनी होगी, अभी आप अपने व्यापार की प्रगति को आगे बढा पाएंगे। यदि कोई कानूनी मुकदमा चल रहा है, तो दोपहर बाद उसमें आपको जीत मिल सकती है। परिवार में यदि आपका अपने भाई व बहन से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह आज पिताजी के सहयोग से सुलझेगा और आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन मे नयी ऊर्जा का संचार होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आप के चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। घर परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है, जिससे परिवार की खुशियां बढ़ेगी। यदि आपके व्यापार में लंबे समय से लेनदेन की समस्या चली आ रही थी, तो आज उस समस्या का समाधान खोजने में आप कामयाब रहेंगे। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ मे आने से भी  आज आपको प्रसन्नता होगी, जिससे आप अपने परिवार के सदस्यों की सभी महत्व कक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी प्रकार की उलझन लेकर आयेगा, लेकिन वह व्यर्थ की होगी। यदि आपके परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, लेकिन सायंकाल तक वह परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की मदद से समाप्त हो जाएगी। संतान को आज सामाजिक कार्य कर देख मन में प्रसन्नता होगी। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आज आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने माता-पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज आप जिस में कार्य को करेंगे, उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने का मन बनाया है, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। व्यापार कर रहे लोग यदि आज जोखिम उठाना चाहते हैं, तो दिल खोल कर उठाये क्योंकि भविष्य में वह इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अपने गुरुजनों की मदद से वह उनका समाधान भी निकालेंगे। सायं काल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी कार्य करेंगे, वह आपको भरपूर लाभ देगा। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में आज आपको सफलता मिलेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ ऐसे प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में आज आप भाग लेंगे। संतान के किसी किए गए कार्य से आज आपको निराशा हो सकती है। जीवन साथी के साथ यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको किसी को भी धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। नौकरी में आज आपके कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न होंगे लेकिन आप अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जो भी कार्य करेंगे, वह आपको सफलता अवश्य देगा। यदि आज किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर जाएं क्योंकि उसमें वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज का दिन आपका काफी व्यस्तता में बीतेगा, लेकिन फिर भी आप अपने परिवार के सदस्य के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। गृहस्थ जीवन में यदि कुछ समय से कोई अवरोध चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। आज आपकी 
 क्षेत्रों की यात्रा का प्रबल होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लेनदेन करने से आपको बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपको बाद मे पछताना पड़ सकता है। आज आपको अपनी संतान के विवाह की चिंता सता सकती है।

दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
 
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


 
शुभ वर्ष : 2022, 2026
 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

 
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

Sunday, September 5, 2021

Aaj Ka Panchang 05092021

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 05 सितम्बर 2021*
⛅ *दिन - रविवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*
⛅ *शक संवत - 1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शरद* 
⛅ *मास-भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - त्रयोदशी सुबह 08:21तक तत्पश्चात चतुर्दशी*
⛅ *नक्षत्र - अश्लेशा शाम 06:07 तक तत्पश्चात मघा*
⛅ *योग - परिघ सुबह 08:33 तक तत्पश्चात शिव*
⛅  *राहुकाल - शाम 05:18 से शाम 06:51 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:24* 
⛅ *सूर्यास्त - 18:49*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - मासिक शिवरात्रि कैलाश यात्रा अघोरा चतुर्दशी शिक्षक दिवस*
 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *सोमवती अमावस्या पर विशेष मंत्र* 🌷
➡ *06 सितम्बर 2021 सोमवार को सुबह 07:39 से 07 सितम्बर सुबह 06:22 तक सोमवती अमावस्या है ।*
💵 *जिनको पैसो की कमजोरी है तो तुलसी माता को १०८ प्रदिक्षणा करें | और  श्री हरि.... श्री हरि.... श्री हरि.... श्री हरि.... ‘श्री’ माना सम्पदा, ‘हरि’ माना भगवान की दया पाना | तो गरीबी चली जायेगी |*
🙏🏻 *- 
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *ग़रीबी - दरिद्रता मिटाने के लिए* 🌷
🙏🏻 *सोमवती अमावस्या के दिन 108 बार अगर तुलसी की परिक्रमा करते हो, ॐकार का थोड़ा जप करते हो, सूर्य नारायण को अर्घ्य देते हो; यह सब साथ में करो तो अच्छा है, नहीं तो खाली तुलसी को 108 बार प्रदक्षिणा करने से तुम्हारे घर से दरिद्रता भाग जाएगी |*
  🙏🏻 *

📖 *
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक
: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक
एकादशी

सितंबर 2021: एकादशी व्रत

03 सितंबर: अजा एकादशी

17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी

प्रदोष

सितंबर 2021: प्रदोष व्रत

04 सितंबर: शनि प्रदोष

18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत

पूर्णिमा

20 सितंबर सोमवार भाद्रपद

अमावस्या

07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ परेशानियां आएंगी, जिन्हें दूर करने के लिए आपको किसी अन्य व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होने से आज आप पर मानसिक दबाव रहेगा, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। व्यापार में यदि किसी से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो सावधानी पूर्वक करें। आज आपको जोखिम भरे निवेशो में धन लगाने से बचना होगा। यदि ऐसा किया, तो भविष्य में आपका वह धन डूबता है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यमरूप से फलदायक रहेगा। छोटे व्यापारियों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए उनको कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है। यदि ऐसा हो, तो अपने भाई से सलाह मशवरा करके ही धन उधार ले।  यदि किसी नए कार्य को शुरू करना है,तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत मे व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपना काम ध्यान लगा कर करना होगा, नहीं तो वह जल्दबाजी में गलती कर सकते हैं
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से किए गए कार्यों में आज आपको हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आप का मनोबल बढ़ेगा। मित्रों के साथ यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर जाए,क्योकि इसमें आपको कोई प्रिय वस्तु के खोने व चोरी  होने का भय बना हुआ है। आज आपको अपने किसी अपने किसी परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है, तो वह भी आज आपको लाभ दे सकता है। नौकरी में आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो किसी से कोई झड़प हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आप शुभ कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिससे आपके मान सम्मान मे वृद्धि होगी। व्यापार मे आपके द्वारा लिया गया निर्णय आपके लिए लाभप्रद रहेगा। संतान के विवाह में यदि कुछ अड़चनें आ रही थी, तो आज समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवनजी रहे लोगों ने यदि अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह भी आज मिलवा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उस में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। सांसारिक सुख के साधनों पर धन खर्च होने से मन में हर्ष होगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आज आपको अपनी नौकरी व व्यापार दोनों में अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। सायंकाल के समय यदि आपका कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भी सम्मिलित हो सकते हैं।
 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  
आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आप अपने दांपत्य जीवन में सुखद अनुभव को महसूस करेंगे। आज आपको कोई पुराना मित्र मिल सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। नौकरी कर रहे जातकों का आज अपने अधिकारियों से कोई मतभेद हो सकता है, जिसमें उनको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। यदि किसी को अपने व्यापार में पाटनर बनाने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। अपने किसी परिजन के लिए थोड़ी चिंता सता सकती है। यदि आपको कोई रोग है, तो उसके कष्टो मे आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डाक्टरी परामर्श अवश्य लें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र की भूमि संबंधी समस्या को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और आपके जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि ऐसा हो तो उन्हे मनाने की कोशिश करें व घुमाने फिराने लेकर जाए। भाई बहनों के साथ आज आपके कुछ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत करेंगे, जिससे आपका रिश्ता भी मजबूत होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह आपके पिताजी के सहयोग से पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अपने गुरुजनों के सहयोग की आवश्यकता होगी। यदि आज कहीं निवेश करने का मन बनाया है, तो बिना सलाह लिए ही निवेश करें, यदि किसी से सलाह ली, तो वह आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। संतान की कुछ भविष्य की योजनाओं पर आप निवेश करेंगे, जिनका भविष्य में आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके संपत्ति में इजाफा होता दिख रहा है। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी का मन बना रहे हैं,तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। व्यापार में आपको अपने कुछ शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी, जिन पर आप विजय प्राप्त करेंगे, जो लोग रोजगार ढूंढ रहे हैं, उन्हें आज कुछ नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम जीवन में नयी ऊर्जा का संचार होगा। अपनी संतान के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसमें आपको अपने माता-पिता व जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मनचाही सफलता देने वाला रहेगा। आज यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबित है, तो आज उच्च अधिकारियों की कृपा से पूरा हो सकता है, जिसके पूरे होने पर आप किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। परिवार में यदि कुछ कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है। सायंकाल के समय आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। मौसम का विपरीत प्रभाव के कारण आपको खांसी, जुकाम, बुखार जैसे समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को आज यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना है तो वह आवेदन कर सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को करने की सोची है तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। मनचाही सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी वृद्ध महिला का साथ मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। सायंकाल का समय आपका मन धर्म-कर्म के कार्यों में लगेगा, जिसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका कोई वाद विवाद हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके सामने आय के नए नए स्त्रोत आएंगे, जिसे आपको पहचानना होगा और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना होगा। आज शत्रु भी आपके मित्र बने नजर आएंगे। यदि आपने अपने धन को कहीं निवेश करने का मन बनाया है,तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में आ रही समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। भाई बहनों से यदि आज कोई विरोध होता है, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।


 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

Saturday, September 4, 2021

Aaj Ka Panchang 04092021

🙏🏻 जय श्री शनिदेवजी महाराज🙏🏻
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 04 सितम्बर 2021*
⛅ *दिन - शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*
⛅ *शक संवत - 1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शरद* 
⛅ *मास-भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - द्वादशी सुबह 08:24 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
⛅ *नक्षत्र - पुष्य शाम 05:45 तक तत्पश्चात अश्लेशा*
⛅ *योग - वरीयान सुबह 09:39 तक तत्पश्चात परिघ*
⛅  *राहुकाल - सुबह 09:30 से सुबह 11:05 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:24* 
⛅ *सूर्यास्त - 18:50*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - शनि प्रदोष व्रत पर्युषण पर्व प्रारंभ पंचमी पक्ष (जैन)*
 💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है।*
*(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *शनि प्रदोष* 🌷
🙏🏻 *शनिवार को प्रदोषकाल में त्रयोदशी तिथि हो तो उसे शनिप्रदोष कहा जाता है।*
🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 04 सितम्बर, शनिवार को शनि प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*
 👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*
🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*
🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*
🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी  की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन  ब्रह्मचर्य का पालन करें।*
 👉🏻 *ये उपाय करें*
*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी  को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी  की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि* 🌷
👉🏻 *05 सितम्बर 2021 रविवार को मासिक शिवरात्रि है।*
🙏🏻  *हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी*
🌷 *1).ॐ शिवाय नम:*
🌷 *2).ॐ सर्वात्मने नम:* 
🌷 *3).ॐ त्रिनेत्राय नम:*
🌷 *4).ॐ हराय नम:*
🌷 *5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:*
🌷 *6).ॐ श्रीकंठाय नम:*
🌷 *7).ॐ सद्योजाताय नम:*
🌷 *8).ॐ वामदेवाय नम:* 
🌷 *9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:* 
🌷 *10).ॐ तत्पुरुषाय नम:*
🌷 *11).ॐ ईशानाय नम:*
🌷 *12).ॐ अनंतधर्माय नम:*
🌷 *13).ॐ ज्ञानभूताय नम:*
🌷 *14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:*
🌷 *15).ॐ प्रधानाय नम:* 
🌷 *16).ॐ व्योमात्मने नम:* 
🌷 *17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*
 🙏🏻 *आर्थिक परेशानी से बचने हेतु* 🙏🏻
👉🏻 *हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।*
👉🏻 *और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।*
🙏🏻  *प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।*

📖)*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏
पंचक
: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक
एकादशी

सितंबर 2021: एकादशी व्रत

03 सितंबर: अजा एकादशी

17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी

प्रदोष

सितंबर 2021: प्रदोष व्रत

04 सितंबर: शनि प्रदोष

18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत

पूर्णिमा
20 सितंबर सोमवार भाद्रपद

अमावस्या

07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आजकल आप का परीक्षा का दौर चल रहा है, इस वक्त आप को आप अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, तभी आप किसी भी कार्य को पूर्ण करके सफल हो पाएंगे। आज आय के नए मार्ग आपके सामने खुलेंगे और पुराने निवेशकों से आपको लाभ होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थी यदि विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको एक के बाद एक अच्छी खबर सुनने को मिलती रहेगी, जिससे मन प्रसन्न होगा और उससे आपको लाभ भी अवश्य होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज उन्हें अपने सीनियर से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में उनके काम आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग व्यस्तता के चलते साथी के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिससे वह उनसे नाराज हो सकते हैं। आज आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ उत्साह भरा रहेगा। आज आपको एक के बाद एक ऐसी सूचना प्राप्त होगी, जिनको सुनने का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान लगाना होगा, तभी वह परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। संतान की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न चित्त हो उठेंगे। आज व्यवसाय कर रहे लोगों अपने व्यवसाय में कुछ नई तकनीक अपनाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा, लेकिन आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि आपको पहले से कोई कष्ट था, तो उसमें आज थोड़ी वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन उत्तम रहेगा। यदि आपकी कुछ परेशानियां थी, तो वह फिलहाल कुछ समय तक सिर नहीं उठाएंगी, जिसके कारण आपको थोड़ी राहत मिलेगी। कार्यालय में आज आपके ऊपर कार्य का दिन भार बढ सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन अपने साथी की मदद से आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आपको अपने बिजनेस के लिए कोई आईडिया आए, तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं। यदि उसमें देर की, तो वह आपको फायदा नहीं देगा। यदि आपने अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का मन बनाया है, तो आप अपने काफी कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी परिजन से आज यदि आपके कुछ गिले-शिकवे थे, तो वह समाप्त हों दोस्तों के साथ रहने से आज आपको कुछ लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आपस में किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने कामों के साथ साथ दूसरे के कामों के लिए भी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपको अपने कार्य आगे के लिए टालने पड़ सकते हैं। आज यदि व्यवसाय के लिए कोई निर्णय लेना पड़े, तो उसमें दिल व दिमाग दोनों की सुनना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो वह नुकसान का सौदा हो सकता है। आज अगर आप दूसरों की मदद करेंगे, तो आपकी मदद करने वाले भी आगे आएंगे। यदि आपको कोई घर परिवार की पुरानी टेंशन चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपने अपने पारिवारिक बिजनेस मे कोई खतरा हो सकता है। कोई आपका फायदा उठा सकता है और आपका धन फंस सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन से फोन के जरिए कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। ऑफिस में साथी भी आज मिलकर कार्य करके खुश होंगे। आज आपको अपने अधिकारियों से वेतन वृद्धि की बात सुनने को मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपको व्यापार में सायंकाल तक कई मुनाफे के सोदै हाथ आएंगे आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन व्यापार में आज आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप अच्छा धन लाभ अर्जित कर पाएंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। परिवार को लेकर आज आपको कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है। यदि आज परिवार के किसी सदस्य के लिए फैसला लेना हो, तो परिवार के बुजुर्ग सदस्य की सलाह अवश्य लें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आज आप कहीं धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज किसी रिश्तेदार की मदद से दूर होगी। जीवन साथी से यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। नौकरी में आज आपकी अपने साथियों से किसी बात पर बहस बाजी हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन के घर जाने का प्लान बन सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपको थोड़ा सावधानी से रहना होगा क्योंकि आज आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे और यदि आज व्यापार में भी आपकी किसी से अनबन हो, तो वह आपका कोई बनता हुआ काम बिगाड़ सकता है। आज आपको कौन से काम करने है और कौन से नहीं, इस बारे में सोच विचार करना होगा। संतान के स्वास्थ्य में आज कोई समस्या आ सकती है। विद्यार्थियों को आज अपनी परीक्षा की तैयारी में झुकना होगा, तभी वह सफलता प्राप्त कर सकेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आपको अपने अपने किसी प्रियजन के लिए कुछ खर्चा करना पड़ सकता है, जो आप को ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा। आज आप अपनी संतान की पढ़ाई में आ रही बाधा को दूर करने के लिए उनके गुरु जी से सलाह ले सकते हैं, जो लोग किसी रोग से पीड़ित हैं, उनके कष्टों में आज कमी होगी। ऑफिस में अपने साथियों के साथ मिलकर काम करने से सभी कार्य आसानी से हल करेगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता को देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत भरा रहेगा। आज आपको हर काम को करने में काफी मेहनत की आवश्यकता होगी। आज यदि आप कोशिश करेंगे, तो आपके लिए लम्बे समय से रुके हुए कार्य पूरे होगे, जिससे आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आपके पास पड़ोस में कोई वाद विवाद  हो, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए, नहीं तो कानूनी हो सकता है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।  यदि आपका आपके परिवार में किसी सदस्य से कोई तनाव चल रहा है, तो आज वह समाप्त होगा।

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।


 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

Friday, September 3, 2021

Aaj Ka Panchang 03092021

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 03 सितम्बर 2021*
⛅ *दिन - शुक्रवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*
⛅ *शक संवत - 1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शरद* 
⛅ *मास-भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - एकादशी सुबह 07:44 तक तत्पश्चात द्वादशी*
⛅ *नक्षत्र -पुनर्वसु शाम 04:42 तक तत्पश्चात पुष्य*
⛅ *योग - व्यतिपात सुबह 10:10 तक तत्पश्चात वरीयान*
⛅  *राहुकाल - सुबह 11:04 से दोपहर 12:38 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:23* 
⛅ *सूर्यास्त - 18:51*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - अजा  एकादशी पर्युषण पर्व प्रारंभ- चतुर्थी पक्ष (जैन)*    
 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l   राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *शांति के साथ आर्थिक सम्पन्नता लाने हेतु* 🌷
🔥 *सोते समय किसी सफेद कागज में थोडा-सा कपूर रखें और प्रात: उसे घर से बाहर जला दें | इससे घर में शांति के साथ आर्थिक सम्पन्नता आती है |*
🙏🏻 *
           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞 

🌷 *चिंता, चिडचिडापन व तनाव कम करने हेतु* 🌷
 👉🏻 *जो व्यक्ति स्नान करते समय पानी में ( 5 मि.ली.) गुलाबजल मिलाकर ‘ॐ ह्रीं गंगायै ॐ ह्रीं स्वाहा |’ यह मंत्र बोलते हुए सर पर जल डालता है, उसे गंगा-स्नान का पुण्य होता है तथा साथ ही मानसिक चिंताओं में कमी आती है और तनाव धीरे-धीरे दूर होने लगता है, विचारों का शोधन होने लगता है, चिडचिडापन कम होता है तथा वह अपने – आपको तरोताजा अनुभव करता है |*
🙏🏻 *
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *इससे आपके घर में सुख-शांति की वृद्धि होगी* 🌷
💥 *संध्या के समय घर में किसीको सोना नहीं चाहिए | उस समय घर के प्रत्येक कक्ष में कुछ देर के लिए रोशनी अवश्य कर दें | यदि सम्भव हो तो बीमार व्यक्ति भी भले बिस्तर पर ही सही, निद्रा त्यागकर बैठ जाय | सभी लोग मन-ही-मन भगवन्नाम का सुमिरन करें | इससे घर में सुख-शांति की वृद्धि होती है |*
🙏🏻 *

📖 *
           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞 
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक
: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक
एकादशी

सितंबर 2021: एकादशी व्रत

03 सितंबर: अजा एकादशी

17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी

प्रदोष

सितंबर 2021: प्रदोष व्रत

04 सितंबर: शनि प्रदोष

18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत

पूर्णिमा
20 सितंबर सोमवार भाद्रपद

अमावस्या

07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा, जिसके कारण आपका मन खुश होगा और आपके घर व व्यापार दोनों जगह विलासिता पूर्ण माहौल रहेगा, जिसका आप लुत्फ उठाएंगे। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। बड़ी मात्रा में धन हाथ आने से आपको संतुष्टि का अनुभव होगा, जिससे आपके आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। संतान कि कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी पर भी आज आप कुछ धन व्यय करेंगे, इसमें जीवन सथी का आज आपको साथ भरपूर मिलेगा। आज आपका कुछ धन शुभ कार्य पर भी खर्च करेंगे
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपके स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, इसलिए आपको अनियंत्रित खानपान से बचना होगा। यदि कोई कष्ट हो, तो तुरंत डॉक्टरी सलाह अवश्य लें। व्यापार में भी आज आपको किसी के बहकावे में नहीं आना है, नहीं तो वह आपके लिए लाभ से ज्यादा नुकसान का सौदा हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। सायंकाल के समय यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आप अपने व्यापार की कुछ नयी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का आरंभ करेंगे, जिनका आप लाभ अवश्य उठाएंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आप किसी जमीन की खरीदारी में अपने धन का निवेश कर रहे हैं, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ दे सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता के साथ कुछ अहम मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे। आपके पिताजी को  यदि कोई आंखों से संबंधित कष्ट है, तो आज उसमें वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि आज आपके परिवार के किसी सदस्य के संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें। परिवार के सदस्यों की सलाह अवश्य लें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चे के साथ मौज मस्ती मैं व्यतीत करेंगे। यदि किसी बैंक व संस्था से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो आज वह आपको आसानी से मिल जाएगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में आवेदन किया था, तो आज उसमें सफलता प्राप्त होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके निजी संबंध प्रेम और सहयोग रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपको कोई अहम जानकारी प्राप्त होगी। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को चलाने का मन बनाया है, तो आज उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। माता पिता के सहयोग से किए गए सभी कार्यों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। भाई-बहनों के साथ यदि कोई विवाद चल रहा था, तो आज वह भी समाप्त होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके व्यापार की कोई महत्वपूर्ण योजना सफल होगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा व आपको धन लाभ भी भरपूर मात्रा में हो सकता है। आज आप अपने पुराने कर्जा उतारने में सफल रहेंगे। यदि किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। यदि कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है,तो परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह से वह समाप्त होता दिख रहा है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज आप उसी कार्य को करने की सोचें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। नौकरी में आज आपके साथी आपकी चुगली लगा सकते हैं, जिसके कारण आपको अपने अधिकारियों के कोप का भाजन करना पड़ सकता है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। माता जी के साथ यदि आपकी कोई असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, वह भी आज समाप्त होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। यदि आज व्यापार में आपने किसी डील को फाइनल किया है, तो आज वह आपका कोई नुकसान करवा सकती हैं, इसलिए आपको धैर्य व साहस से काम लेना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग भी आज अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। ननिहाल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आज आप अपने व्यवसाय में किसी नए व्यक्ति को शामिल करना चाहते हैं, तो उसके बारे में चर्चा करें, नहीं तो आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको दूसरों की मदद बहुत ही सोच समझकर करनी होगी, कहीं दूसरे इसमे आपका स्वार्थ ना समझें, इसलिए आज दूसरों का उतना ही साथ दे, जितना सही हो। व्यापार में आज एक के बाद एक काम आपके हाथ में आते रहेंगे, जिसके कारण आपकी व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको जो कार्य अत्यधिक प्रिय हो उसे ही पहले करें और बाकी कार्य को भी लंबे समय के लिए ना टालें। विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज किसी परिजन की मदद से दूर होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। परिवार में आज एक के बाद एक लाभ के अवसर आते रहेंगे, जिसके कारण आपका दिन व्यस्तता में व्यतीत होगा, लेकिन आपको यह समस्या परेशान कर सकती है। नौकरी में आपके प्रतिद्वंदी आपका सिर दर्द बने रहेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। जीवन में किसी महत्वपूर्ण परिवर्तन के होने के योग बनते दिख रहे हैं, जिसके कारण आपको किसी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आज आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए शुभ समाचार देने वाला रहेगा। आज आपको किसी भी मामले में अतिवादी होने से बचना  होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आप कोई भारी नुकसान करवा सकते हैं। आज आपके किसी परिवार के सदस्य से आपको भला बुरा भी सुनने को मिल सकता है, लेकिन उसे आपको चुपचाप ही सुनना होगा। यदि आप अपने कार्य क्षेत्र में बदलाव की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी अतिथि के घर जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आप अपने घर व व्यापार के लिए कुछ उम्मीदें को सजा कर रखेंगे, जिनके पूरा ना होने से आप थोड़ा परेशान नजर आएंगे। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो आज उसमें आपको जीत मिल सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आज उधार देने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल न दें क्योंकि इससे आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है। जीवन साथी के साथ आज किसी बात पर बहस बाजी हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।


 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,
 
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
 
शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है।  नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

Thursday, September 2, 2021

Aaj Ka Panchang 02092021

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 02 सितम्बर 2021*
⛅ *दिन - गुरुवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*
⛅ *शक संवत - 1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शरद* 
⛅ *मास-भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - एकादशी-पूर्ण रात्रि तक*
⛅ *नक्षत्र - आर्द्रा दोपहर 02:57 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*
⛅ *योग - सिद्धि सुबह 10:10 तक तत्पश्चात व्यतिपात*
⛅  *राहुकाल - दोपहर 02:12 से शाम 03:46 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:23* 
⛅ *सूर्यास्त - 18:52*
⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - एकादशी वृद्धि तिथि*
 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l    राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *अजा एकादशी* 🌷
➡ *02 सितम्बर 2021 गुरुवार को सुबह 06:22 से 03 सितम्बर, शुक्रवार सुबह 07:44 तक एकादशी है ।*
💥 *विशेष - 03 सितम्बर, शुक्रवार को एकादशी का व्रत उपवास रखें ।*
 🙏🏻 *यह व्रत सब पापों का नाश करनेवाला है | इसका माहात्म्य पढ़ने व सुनने से अश्वमेघ यज्ञ का फल मिलता है |*
🙏🏻 *
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *व्यतिपात योग* 🌷
🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*
🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*
🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*
💥 *विशेष ~ 02 सितम्बर 2021 गुरुवार को सुबह 10:11 से 03 सितम्बर, शुक्रवार को सुबह 10:10 तक व्यतीपात योग है।*
🙏🏻 

📖 *
📒 **
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक
: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक
एकादशी

सितंबर 2021: एकादशी व्रत

03 सितंबर: अजा एकादशी

17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी

प्रदोष

सितंबर 2021: प्रदोष व्रत

04 सितंबर: शनि प्रदोष

18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत

पूर्णिमा
20 सितंबर सोमवार भाद्रपद

अमावस्या

07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा, लेकिन आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता सता सकती है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों का आज अपने सहयोगियो से कोई वाद विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो उसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, नहीं तो यह आपके रिश्तों को खराब कर सकता है। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय गया होगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे, जिसे देख कर आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन कार्य की अधिकता के के कारण आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो उसका वितरित प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आज आपको शांतिप्रिय रहना होगा, यदि आपको क्रोध  आया, तो वह आपको कोई बडी परेशानी दे सकता है। आज सम्मान साहित्य क्षेत्र में भी आज आपके मान प्रतिष्ठा मे वृद्धि होती दिख रही है। कार्य क्षेत्र में आज किसी वरिष्ठ सदस्य के सहयोग से आपको लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। राजनीतिक दिशा में कार्यरत लोगों को यदि पिछले दिनों से कुछ असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, तो वह आज समाप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है, लेकिन आज आपको अपने किसी प्रियजन से कोई तनाव मिल सकता है। यदि आपने किसी को उधार देने की सोची है, तो उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है, इसलिए सोच विचार कर दें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज नौकरी व व्यापार कर रहे लोगों को लाभ के नए नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातको को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से वेतन वृद्धि हो सकती है। सायंकाल का समय आज आपके संतान के विवाह से संबंधित कोई प्रस्ताव आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्यो द्वारा भी मंजूरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ परेशानियां आ रही थी, आज वह अपनी परेशानियों को समाप्त करने के लिए अपने गुरुजनों से विचार विर्मश करेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज आपके पारिवारिक जीवन में कुछ बहस बाजी हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको धैर्य से काम लेना होगा और अपने जीवनसाथी को समझाने व मनाने की कोशिश करनी होगी। व्यापार में भी यदि आज कोई निर्णय लेना पड़े, तो जल्दबाजी में ना लें, नहीं तो यह आपके लिए कोई बड़े परेशानी खड़ी कर सकता है। भाई व बहनों से संबंधित यदि कोई विवाद चल रहा था, तो आज उसमें सुधार होगा। सायंकाल के समय आज आपको किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिसे देख कर आपका मन प्रसन्न होगा। 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  
आज का दिन आपके सामाजिक क्षेत्र के लिए तनाव की स्थिति को लेकर आएगा। सामाजिक दृष्टिकोण से आज दिन तोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। विद्यार्थियों को यदि परीक्षा में सफलता पाने है, तो उन्हे परिश्रम करने की आवश्यकता है। आज आपको यदि किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे है, तो परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आज उसे स्थगित करना पड़ सकता है। परिवार में यदि कोई संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा था, तो आज वह आज फिर से सिर उठा सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके धन व पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आपका कोई लंबे समय से कानूनी केस चल रहा है, तो उसमें आज आपकी सफलता के योग बनते हुए दिख रहे हैं, जिससे आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। संतान के आज किसी कार्य को करने से आप असमंजस में रहेंगे, लेकिन यह कार्य पूरा होगा। मार्केटिंग व सेल से जुड़े लोगों को आज अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी नए कार्य को शुरू करना चाहते हैं, तो सायंकाल का समय उसके लिए उत्तम रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप मे वृद्धि होगी। सामाजिक सेवा से जुड़े लोगों को अधिकतम लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, उसमें कुछ नए मित्र भी बनेंगे। कार्य क्षेत्र में आज कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन उसे अपने ऊपर हावी ना होने दे। आज पुरानी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमे आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आज आपको अपने बिजनेस के लिए कोई सूचना प्राप्त हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर नियंत्रण बनाने की आवश्यकता है क्योंकि आज आपके सामने कुछ नए नए खर्चे निकल कर आएंगे। नौकरी कर रहे जातकों के ऊपर आज उनका कोई सहयोगी झूठा आरोप लगा सकता है, इसलिए आपको अपने आंख व कान दोनों को खोलकर कार्य करना होगा। सायंकाल का समय आज आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। विवाह योग्य जातको के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आयेगे,जिन्हे परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी दी जा सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आप की व्यवसायिक क्षेत्र में प्रगति रहेगी। संतान कोई यदि किसी कोर्स में दाखिला दिलाने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ नए संपर्क बनेंगे। नौकरी में आज आपको कोई अहम कार्य सौंपा जा सकता है, जिसे आप अपने सहयोगियों की मदद से पूरा करने में सफल रहेंगे, लेकिन आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपकी माता जी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आप के कामकाज में विशेष योगदान दे रहा है। आज यदि आपने अपने व्यवसाय के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह ली है, तो वह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। जीवनसाथी के साथ आज आप कुछ समय  अकेले में व्यतीत करेंगे, इससे आपके आपसी प्रेम में बढ़ोतरी होगी। आज आप अपने परिवार की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। सायंकाल का समय आज आपका कोई विशेष कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा व आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आप के लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों के प्रतिद्वंदी आज उनका सरदर्द बने रहेंगे, इसलिए आपको उससे पड़ने की आवश्यकता नहीं है। परिवार के सदस्य से आज आपकी कोई बहस बाजी हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको अपने वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार डाल सकती हैं। बहन के विवाह में आ रही बाधा आज किसी परिजन की मदद से दूर होगी। रोजगार के दिशा में कार्य कर रहे लोगों को अधिकतम अवसर प्राप्त होंगे, जिससे वह अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सफल रहेंगे

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


 
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें

Wednesday, September 1, 2021

Aaj Ka Panchang 01092021

⛅ *दिनांक 01 सितम्बर 2021*
⛅ *दिन - बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*
⛅ *शक संवत - 1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शरद* 
⛅ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - दशमी 02 सितम्बर प्रातः 06:21 तक तत्पश्चात एकादशी*
⛅ *नक्षत्र - मॄगशिरा दोपहर 12:35  तक तत्पश्चात आर्द्रा*
⛅ *योग - वज्र सुबह 09:40 तक तत्पश्चात सिद्धि*
⛅  *राहुकाल - दोपहर 12:38 से दोपहर 02:13 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:23* 
⛅ *सूर्यास्त - 18:53*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - 
 💥 *विशेष - 
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷
➡ *02 सितम्बर 2021 गुरुवार को सुबह 06:22 से 03 सितम्बर, शुक्रवार सुबह 07:44 तक एकादशी है ।*
💥 *विशेष - 03 सितम्बर, शुक्रवार को एकादशी का व्रत उपवास रखें ।*
🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*
🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*
🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*
🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी  ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷
🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें  .....विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*
🙏🏻 *
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷
🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में  एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो  चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है..
🙏🏻 *- *

 📖 *
           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞 
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक
: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक
एकादशी

सितंबर 2021: एकादशी व्रत

03 सितंबर: अजा एकादशी

17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी

प्रदोष

सितंबर 2021: प्रदोष व्रत

04 सितंबर: शनि प्रदोष

18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत

पूर्णिमा
20 सितंबर सोमवार भाद्रपद

अमावस्या

07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको आपने सहयोगियों से विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आज आपको सावधानी बरतनी होगी व अपनी आंखें व कान दोनों खुले रखकर कार्य करना होगा, लेकिन परेशान ना हों, क्योंकि वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी शुभ कार्यों पर खर्च हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग आज आपको हर मात्रा में मिलता दिख रहा है
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन एक के बाद एक शुभ सूचना देता रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। व्यवसाय की प्रगति देखकर भी आज आप फूले नहीं समाएंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु परेशान हो सकते हैं, लेकिन सायं काल तक वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। संतान के भविष्य से संबंधित आज यदि आप कोई निवेश करने क सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। भाइयों की मदद से आपका लंबे समय से रुका हुआ कार्य भी पूरा हो सकता है। यदि आपने अपने धन को शेयर बाजार में निवेश करने का सोचा है, तो दिल खोलकर करेगे क्योकि वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ दे सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को आज गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है व आगे की किसी भी योजना को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। राजनीति से ज🙏🏻r जातकों को आज समाज सेवा करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका मान सम्मान बढ़ेगा। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति की थोड़ी चिंता सताती है कि आप अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही कार्य करना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने जीवन साथी की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति का ध्यान देना होगा, तभी आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। विद्यार्थी गुरुजनों का सहयोग पाकर अपनी सभी शिक्षा संबंधित परेशानियों का हल निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप सामाजिक सम्मेलनों में भी सम्मलित हो सकते हैं, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। आज आप अपने पिताजी से सलाह लेकर जिस भी कार्य को पूरा करेंगे व आपको भरपूर लाभ अवश्य देगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई अपेक्षित समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहना होगा क्योकि वह आपका सिरदर्द बने रहेंगे, लेकिन आपको अपने कार्य पर पूरा फोकस करना होगा, नहीं तो यह कार्य बिगड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी मित्र से मुलाकात करेंगे, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  
आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र के लिए उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में यदि लंबे समय से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। बिजनेस कर रहे लोग किसी वजह से यदि कार्यों में रुकावट आ रही थी, तो आज वह भी आपके भाइयों की मदद से समाप्त होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी दी जा सकती है। ननिहाल पक्ष से यदि आपके रिश्तों में कोई कटुता चल रही थी, तो आज वह समाप्त होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। आज विद्यार्थियों को अपने भविष्य के प्रति अधिक जागरूक होने की आवश्यकता होगी, जिसमें उनके गुरुजन व माता-पिता उनका पूरा साथ देंगे। परिवार में किसी सदस्य की शिक्षा से संबंधित आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आज आप को व्यापार के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकती है। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यवसाय को चलाने का मन बनाया है, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है, इसलिए आज आपको घर व व्यापार दोनो मे यदि कोई वाद विवाद होता है, तो उसमें उलझने से बचना होगा और अपने प्रमुख कार्यों को महत्व देना होगा। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा था, तो उसमें भी आज आपको विजय प्राप्त हो सकती है। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। व्यस्तता के चलते आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपकी माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। यदि आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य है, तो वह भी आज आपका पूरा हो सकता है। लाभ पाने के चक्कर में आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको कोई नुकसान हो सकता है, इसलिए थोड़े से ही संतुष्ट रहें। यदि कोई पारिवारिक विवाद आपको परेशान कर रहा है, तो आज उसने सुधार हो सकता है, लेकिन यदि आप परिवार के किसी सदस्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें व परिवार के सदस्य सदस्यों की सलाह अवश्य ले। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में आज नवीनता आएगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज वही कार्य करें जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए आज आपको किसी विशेषज्ञ से सलाह लेनी पड़ सकती है। दिनभर लाभ के अवसर हाथ मे आने से आपका मूड अच्छा होगा। भविष्य में यदि आपने कहीं निवेश किया हुआ था, तो वह भी आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ शादी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी नए बिजनेस करने के लिए रहने वाला है। आज कई काम एक साथ आपके पास आने से आपके लिए भागदौड वाली स्थिति रहेगी, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और आपके जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं, लेकिन आज उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। आप आपको व्यापार के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में यदि किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो वह आज समाप्त होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके व्यवसाय क्षेत्र के लिए उन्नति भरा रहेगा। आज व्यवसाय में नए-नए अवसरों का फायदा उठाकर योजनाएं बनाएंगे, जिनका भविष्य में आप लाभ उठाएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का नया अध्याय शुरू होगा। यदि आपने कहीं निवेश किया हुआ है, तो आपको भरपूर लाभ दे सकता है। यदि आप कोई भूमि व वाहन खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज किसी प्रियजन की मदद से समाप्त होगी।
,
दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।


 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी