Showing posts with label tips. Show all posts
Showing posts with label tips. Show all posts

Saturday, July 24, 2021

Aaj Ka Panchang 24072021

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 24 जुलाई 2021*
⛅ *दिन - शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*
⛅ *शक संवत - 1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा* 
⛅ *मास - आषाढ़*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - पूर्णिमा सुबह 08:06 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*
⛅ *नक्षत्र - उत्तराषाढा दोपहर 12:40 तक तत्पश्चात श्रवण*
⛅ *योग - विष्कम्भ सुबह 06:12 तक तत्पश्चात प्रीति*
⛅ *राहुकाल - सुबह 09:27 से सुबह 11:06 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:10* 
⛅ *सूर्यास्त - 19:20* 
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - प्रतिपदा क्षय तिथि*
 💥 *विशेष - पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *घर में अन्न भंडार भरपूर रहे उस के लिए* 🌷
👉🏻 *जिस दिन कोई भाई और बहने घर में अनाज खरीदकर लाने हो तो लाते लाते ॐ अनंताय नम : ..... ॐ अनंताय नम : .....  ॐ अनंताय नम: मन में जप करें  | घर में कभी अन्न की कमी नहीं रहेगी | भंडार भरपूर रहे गुरु का , ईश्वर का |*
🙏🏻 *- 
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *लक्ष्मी के नाराज होने के कारण* 🌷
➡ *१] कमल-पुष्प, बिल्वपत्र को लाँघने अथवा पैरों से कुचलने पर लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती हैं |*
➡ *२] जो निर्वस्त्र होकर स्नान करता है, नदियों, तालाबों के जल में मल-मूत्र त्यागता है उसको लक्ष्मी अपने शत्रु कर्ज के हवाले कर देती हैं |*
➡ *३] जो भूमि या भवन की दीवारों पर अनावश्यक लिखता है, कुत्सित अन्न खाता है उस पर भी लक्ष्मी कृपा नहीं करती हैं |*
➡ *४] जो पैर से पैर रगडकर धोता है, अतिथियों का सम्मान नहीं करता, याचकों को दुत्कारता है, पशु-पक्षियों को चारा, दाना आदि नहीं डालता है, गाय पर प्रहार करता है ऐसे व्यक्ति को लक्ष्मी तुरंत छोड़ देती हैं |*
➡ *५] जो संध्या के समय घर-प्रतिष्ठान में झाड़ू लगाता है, जो प्रात:  एवं संध्याकाल में ईश्वर की आराधना नहीं करता, तुलसी के पौधे की उपेक्षा, अनादर करता है उसको लक्ष्मी उसके दुर्भाग्य के हाथों में सौंप देती हैं |*
🙏🏻 *
           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *माल बिकता नहीं हो तो* 🌷
➡ *दुकान है माल पड़ा रहता है | बिकता भी नहीं , पड़ा रहता है तो जो माल पड़ा रहता है , उसे दुकान में उत्तर और पश्चिम दिशा के बीच वायव्य कोण पड़ता है उधर रख दो | तो वायव्य दिशा यानी वायु भगवान् की दिशा है , तो माल वायु वेग से बिकेगा |*
🙏🏻 *

📖 *
📒 *)*
           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷🌻☘🌸🌹🌼🌺💐🙏🏻पंचक आरम्भ
जुलाई 25, 2021, रविवार को 10:48 pm
पंचक अंत
जुलाई 30, 2021, शुक्रवार को 02:03 pm

पूर्णिमा

श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त, रविवार

अमावस्या

अगस्त 2021 में अमावस्या तिथि (हरियाली अमावस्या) 07 अगस्त 7:11 बजे - 08 अगस्त 7:20 बजे

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आज आपको अपने ऊपर नकारात्मक भावनाओं को हावी नहीं होने देना है। यदि ऐसा किया, तो यह आपकी सकारात्मक सोच को बदल सकती है, जिसके कारण आपको परेशानी होगी और आप किसी परेशानी में आ सकते हैं। आपको किसी चीज पर समझौता नहीं करना है। यदि आपने अपने बिजनेस में किसी बात को लेकर समझौता किया है, तो उसे अपने ऊपर हावी न होने दे। आज आपको अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी, तभी आप अपने बिजनेस की गति को बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी खुशी मिलेगी
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने कामकाज में आ रही मुश्किलों व परेशानियों से राहत मिलेगी, जिसके कारण आप चैन की सांस लेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आप कुछ प्यार भरी बातें करेंगे, फिर उन्हे कही घुमाने लेकर जा सकते हैं। रिश्तो को बेहतर बनाने के लिए आज आप किसी यात्रा पर जाने का भी प्लान बनाएंगे। आर्थिक स्थिति को आज मजबूती मिलेगी। आज आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ संघर्ष भरा रह सकता है। आज आपको अपने कामकाज से संबंधित योजनाओं को गुप्त रखना होगा। आज किसी से अपने मन की बात शेयर नहीं करनी है, नहीं तो आज आपके मित्र भी आपके शत्रु बन सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज अधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण वह थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन टीम वर्क के जरिए कार्य करने से कार्य पूरा करने में सफल रहेंगे। अधिकारियों से आज आपको शाबाशी मिलेगी। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज का दिन आप अपने कामकाज के साथ-साथ अपने घर में भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, जिसमें किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है और परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की राय से बहन के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आज आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, तभी आप अन्य लोगों से लाभ ले सकते हैं, नहीं तो आप परेशानियों से घिरे रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन संभल कर चलने का होगा। आज आपको किसी भी व्यक्ति के कानूनी पचड़े में पड़ने से बचना होगा। यदि आज किसी से कोई वाद विवाद होता है, तो आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में मन मुताबिक सफलता न मिलने से मन परेशान होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपने पारिवारिक बिजनेस के लिए अपने भाइयों के साथ की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आज अब किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको समय का सदुपयोग करके कार्य करने होंगे। आपको समय देखकर ही सभी कार्यों की ओर आगे बढ़ना होगा, इसमें आपको छोटी-मोटी मुश्किलें आएंगी, लेकिन उन्हें छोड़कर आपको आगे बढ़ने की कोशिश करनी होगी। बिजनेस में आज कमाई ठीक-ठाक रहेगी। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खुलेगा। आज आप अपनी नौकरी मे जिस कार्य को अच्छी व साफ नियत से करेंगे, वह आपको उत्तम लाभ देगा। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लंबित है,तो आज आपको उसे पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो सावधानी पूर्वक जाएं क्योंकि वाहन की खराबी के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संतान के विवाह में आ रही बाधा किसी मित्र की मदद से दूर होगी। प्रॉपर्टी के सामने से जुड़े व्यापारियों के लिए आज का दिन खास रखने वाले हैं, लेकिन यदि किसी प्रॉपर्टी को बेचने का मन बनाया है, तो उसके चल व अचल पहलुओं को जांच लें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा, जिसके कारण आपके कुछ कार्य भी खराब हो सकते हैं, इसलिए आपको यदि कुछ बहुत जरूरी काम ना हो, तो उसे आगू के लिए टाल दे। परिवार ने भी आज आज किसी सदस्यो से कोई  तनाव हो सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार डाल सकती है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलता दिख रहा है।आज आप अपनी परेशानियों को अपने पिताजी से समझा करेंगे, जिससे आपका मानसिक बोझ कम होगा।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन धन संबंधित मामलों में  कुछ तनाव लेकर पैदा होगा, जिसके कारण आपको परेशानी होगी। विद्यार्थियों के शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। संतान को उत्तम कार्य करते देख मन प्रसन्न  होगा। कार्य क्षेत्र में आज आपके शत्रु आपको बेवजह परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको उनके सारे षडयंत्रों से बचना होगा और अपनी बुद्धि और विवेक से अपने सभी कार्यों को पूर्ण करना होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिनको परिवार के सदस्य मंजूरी दे सकते है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कामकाज के दबाव में रहेगा। काम का दबाव अधिक रहने के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिसके कारण आपकी आपके जीवनसाथी से बहस बाजी होती है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको अपने जीवनसाथी को मनाने से पूरी कोशिश करनी चाहिए। आपके व्यापार की आज कोई डील लटक सकती है, जिसके कारण आप परेशान नजर आएंगे, लेकिन धन प्राप्ति होने से आप अपने दैनिक खर्चे आसानी से निकालने में कामयाब रहेंगे। भविष्य में आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता सता सकती है।
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए होगा। आज आपको अपनी संतान को किसी जरूरी कार्य के लिए अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको अपने दैनिक कार्यों में बदलाव करना पड़ सकता है। आज किसी से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल भी ना करें क्योंकि उसके लिए दिन उत्तम नहीं है। आज आपको यात्रा पर जाने के कारण अपने कुछ प्रोग्रामो  को स्थगित करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपनी माता जी के लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं, जिसमें परिवार के सभी सदस्य आपका साथ देंगे।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी इच्छा पूर्ति का दिन रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज आप वही कार्य करें, जो आपको अधिक प्रिय हो, आज इच्छाओं की पूर्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग कराने लेकर जा सकते हैं, जिसमें आपको अपनी आय और व्यय दोनों को ध्यान मे रखकर ही क्या करना होगा,नही तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके किसी मित्र के सहयोग से आपके लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आप कहीं धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा।

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।
 
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


 
शुभ वर्ष : 2022, 2026
 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

 
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

Wednesday, July 14, 2021

Aaj Ka Panchang 14072021

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 14 जुलाई 2021*
⛅ *दिन - बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*
⛅ *शक संवत - 1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा* 
⛅ *मास - आषाढ़*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - चतुर्थी सुबह 08:02 तक तत्पश्चात पंचमी*
⛅ *नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी 15 जुलाई प्रातः 03:43 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*
⛅ *योग - व्यतिपात दोपहर 01:27 तक तत्पश्चात वरीयान्*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:45 से दोपहर 02:24 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:06* 
⛅ *सूर्यास्त - 19:22* 
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - 
 💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *बुखार दूर करने हेतु* 🌷
 🙏🏻 *चरक संहिता के चित्किसा स्थान में ज्वार ( बुखार) की चित्किसा का विस्तृत वर्णन करने के बाद अंत में आचार्य श्री चरकजी ने कहा है*
🌷 *विष्णुं सहस्रमूर्धानं चराचरपतिं विभुम ||*
*स्तुवन्नामह्स्त्रेण ज्वरान सर्वानपोहति |*
👉🏻 *‘हजार मस्तकवाले, चर-अचर  के स्वामी, व्यापक भगवान की सहस्त्रनाम से स्तुति करने से अर्थात विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से सब प्रकार के ज्वर छूट जाते हैं |’*
*(पाठ रुग्ण स्वयं अथवा उसके कुटुम्बी करे )*
🙏🏻 *
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *जानिये दीपक जलाने की सही विधि, पाईए शुभ लाभ*
🔥 *दीपक की बत्ती या लौ पूर्व दिशा की ओर रखने से आयुवृद्धि, पश्चिम की ओर दुःखवृद्धि, दक्षिण की ओर हानि और उत्तर की ओर रखने से धन-लाभ होता है | लौ दीपक के मध्य में रखना शुभ फलदायी है |*
🔥 *इसी प्रकार दीपक के चारों ओर लौ प्रज्वलित करना भी शुभ है किंतु यदि लौ की संख्या सम ( २,४,६ ....) हो तो ऊर्जा-वहन की क्रिया रुक जाती है | लौ की संख्या विषम (१,३,५ ....) रखना लाभदायक है |*
🙏🏻 *


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक आरम्भ
जुलाई 25, 2021, रविवार को 10:48 pm
पंचक अंत
जुलाई 30, 2021, शुक्रवार को 02:03 pm
एकादशी
 
 20 जुलाई- देवशयनी, हरिशयनी एकादशी
प्रदोष
जुलाई 2021: प्रदोष व्रत

21 जुलाई: प्रदोष व्रत

पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा व्रत जुलाई 23, शुक्रवार
श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त, रविवार

अमावस्या

अगस्त 2021 में अमावस्या तिथि (हरियाली अमावस्या) 07 अगस्त 7:11 बजे - 08 अगस्त 7:20 बजे

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पिछले कुछ दिनों के तुलना में हर प्रकार से संभव रहेगा। आज आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आपको व्यवसाय में सहयोगियो के मनमाने व्यवहार के कारण आपको क्रोध आएगा, लेकिन फिर भी आज आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आप खुले हाथ से धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको भविष्य के लिए कुछ बचत का अवश्य करके रखनी होगी। आज आपको किसी को भी धन उधार नहीं देना है, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे, उसमें लापरवाही दिखाएंगे, इसका आपको नुकसान भी उठाना पड़ेगा। आज आपको अपने व्यपार के शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वह आज आपको बिना कारण भी परेशान करने की सोचेंगे। घर के बुजुर्ग व अधिकारी आज नाराजगी जता सकते हैं। आज आपकी मानसिकता कम समय में अधिक धन कमाने की होगी, जिसके कारण आप अपने हाथ से लाभ के अवसर निकाल देंगे। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा, जिसके कारण आपको सुख शांति का अनुभव होगा
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आप अपनी बुद्धि व विवेक का कुछ अधिक उपयोग करेंगे, जिसके कारण आपको अपनी व्यवसाय में अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। लापरवाही के कारण आज आप अपने कुछ कार्य में लाभ के बदले हानि करा सकते हैं, इसलिए सतर्कता बरतें। धन को लेकर आज आपका मन विचलित हो सकता है। आज आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिसके कारण आप कुछ परेशान नजर आएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान की समस्याओं को सुलझाने में व्यतीत करेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपके अंदर अहम की भावना विकसित हो सकती है, जिसके कारण आप अपने किसी भी कार्य को गलत तरीके से करने में नहीं डरेंगे, लेकिन आपको उसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। यदि आज आपका किसी से कोई कानुनी वाद विवाद होता है, तो उसमें आपको पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह आपकी परेशानी बन सकता है। यदि आज बुजुर्गों से आपका कोई वैचारिक मतभेद होता है, तो वह आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। व्यापार में भी आज आपको यदि कोई लाभ का अवसर मिलता है, तो आपको उसमें देरी नहीं करनी है, नहीं तो वह हाथ से निकल सकता है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आपको कोई सेहत संबंधित समस्या चल रही थी, तो वह दोपहर बाद कम होगी, जिसके कारण आप अपने कार्य को करने की सोचेंगे। काम धंधा आज मंदा रहेगा। धर्म कर्म के कार्या के प्रति रुचि बढ़ेगी, लेकिन कोई ना कोई व्यवधान आने से आप कम समय दे पाएंगे। आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें सहकर्मी की खराब सेहत विघ्न डाल सकती है। यदि आज अपने घर की मरम्मत आदि कराना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  
आज आपके स्वभाव में संतोष नजर आएगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे धैर्य व संतोष से करेंगे, जिसके कारण आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे और सफलता भी देंगे। यदि आज आप कोई जरूरी निर्णय लेने वाले हैं, तो वह आसानी से ले सकेंगे। नौकरी ढूंढ रहे जातकों को आज कोई उत्तम अवसर प्राप्त हो सकता है। सरकारी कार्य में यदि आज आपने लापरवाही की तो, वह आपके लिए मुसीबत बन सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस को आज आपके भाइयों की सलाह की आवश्यकता होगी। प्रेम जीवन में आज कोई तनाव बन सकता है। आज आपको संतान की जिद के आगे झुकना पड़ सकता है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा।आज आपको अपनी पैतृक संपत्ति के भी योग बन रहे हैं। आप अपने मन की बात मन में ही रखें। नही तो वह आपके लिए नुकसानदायक होगी। यदि आज किसी संपत्ति को खरीदने का मन बनाया है, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आज जीवनसाथी के साथ कुछ गर्मा गर्मी हो सकती है, जिसके कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक चिंताओं को छोड़ सेहत आज ठीक रहेगी। सायंकाल के समय आज आपकी माता जी की सेहत में कुछ गिरावट देखने को मिल रही है, जिसके कारण आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके गलत व्यवहार एवं क्रोध के कारण परिजनों को परेशानी हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा क्योंकि वह आज आपको सम्मान दिलवाएगी। आज आप अपने हर मामले में लापरवाह हो सकते हैं, जिसके कारण आपका मानसिक स्तर गिर सकता है। सामाजिक व धार्मिक कार्य में भी आज आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे, आप इसमे कुछ धन भी व्यय करेंगे। नौकरी कर रहे जातक यदि पार्ट टाइम कार्य करने की सोच रहे हैं, तो वह समय निकालने में कामयाब रहेंगे।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ उथल-पुथल भरा रहेगा। आज आपका शत्रुओं पर पूरी नजर रखनी होगी क्योंकि वह गुप्त तरीके से आज आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे और यदि आज आपका किसी से कोई वाद-विवाद पनपता है, तो आपको उसमें भी अपने क्रोध पर काबू रखना होगा और अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आज परिवार के किसी हम मुद्दे को लेकर आपकी बहसबाजी हो सकती है। खर्चे बने रहने से धन संचित करने में कमी आएगी। यदि आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा, लेकिन यदि आपने अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरती, तो वह आपको नुकसान दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप अपने कार्य मे कुछ नया करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों ने जितनी मेहनत की है, उतना फल न मिलने से निराशा हाथ लग सकती है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा आज व्यस्तता के चलते आप को निरस्त करनी पड़ सकती हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र के सहयोग से समाप्त हो सकती हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आपको थोड़ा धैर्य धारण करके चलना होगा। दांपत्य जीवन में आज कोई विरोध उत्पन्न हो सकता है, जिसके कारण आपको अपने जीवनसाथी से शिकायत भी होगी। सायंकाल के समय आकस्मिक धन मिलने से आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आप परिवार के छोटे बच्चों के साथ पार्टी कर सकते हैं। आज आप जिस भी कार्य में भाग लेंगे, उसको पूरा करके रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मंदी के चलते आज आपका ध्यान इधर उधर भटक सकता है। बहन के विवाह में आ रही बाधा आज किसी मित्र के सहयोग से समाप्त होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत करेंगे।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण प्रसन्नचित नजर आएगा, जिसके कारण आपके चारों और खुशियां ही खुशियां होंगी। संतान को किसी अच्छे पद पर नौकरी मिलते देख मन में प्रसन्नता रहेगी, जिसके कारण आप उनके भविष्य की चिंता कम होगी। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की इच्छा पूर्ति करने के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसके कारण परिवार के कुछ और सदस्य भी आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।


 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी