Showing posts with label Shivratri. Show all posts
Showing posts with label Shivratri. Show all posts

Tuesday, March 1, 2022

Aaj Ka Panchang 01032022

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग
⛅ *दिनांक - 01 मार्च 2022*
⛅ *दिन -  मंगलवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत ऋतु* 
⛅ *मास - फाल्गुन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार- माघ)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - चतुर्दशी 02 मार्च रात्रि 01:00 तक तत्पश्चात अमावस्या*
⛅ *नक्षत्र - श्रवण 02 मार्च रात्रि 03:48 तक तत्पश्चात शतभिषा*
⛅ *योग - परिघ सुबह 11:18 तक तत्पश्चात शिव*
⛅  *राहुकाल -  शाम 03:47 से शाम 05:15 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:00*
⛅ *सूर्यास्त - 18:41*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - महाशिवरात्रि व्रत, रात्रि- जागरण, शिव-पूजन (निशीथकाल: रात्रि 12:26 से 1:15 तक)  पहर :- प्रथम शाम 6:43 से, द्वितीय: रात्रि 9:43 से, तृतीय: मध्य रात्रि 12:51 से, चतुर्थ 2 मार्च प्रातः 3:55 से)*
💥 *विशेष - चतुर्दशी और अमावस्या के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *शिवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *वैसे तो भगवान शिव का अभिषेक हमेशा करना चाहिए,लेकिन शिवरात्रि(01 मार्च, मंगलवार)का दिन कुछ खास है। यह दिन भगवान शिवजी  का विशेष रूप से प्रिय माना जाता है। कई ग्रंथों में भी इस बात का वर्णन मिलता है। भगवान शिव का अभिषेक करने पर उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है मनोकामना पूरी होती है। धर्मसिन्धू के दूसरे परिच्छेद के अनुसार,अगर किसी खास फल की इच्छा हो तो भगवान के विशेष शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए। यहां जानिए किस धातु के बने शिवलिंग की पूजा करने से कौन-सा फल मिलता है।*
1⃣ *सोने के शिवलिंग पर अभिषेक करने से सत्यलोक (स्वर्ग) की प्राप्ति होती है ।*
2⃣ *मोती के शिवलिंग पर अभिषेक करने से रोगों का नाश होता है।*
3⃣ *हीरे से निर्मित शिवलिंग पर अभिषेक करने से दीर्घायु की प्राप्ति होती है ।*
4⃣ *पुखराज के शिवलिंग पर अभिषेक करने से धन-लक्ष्मी की प्राप्ति होती है ।*
5⃣ *स्फटिक के शिवलिंग पर अभिषेक करने से मनुष्य की सारी कामनाएं पूरी हो जाती हैं ।*
6⃣ *नीलम के शिवलिंग पर अभिषेक करने से सम्मान की प्राप्ति होती है ।*
7⃣ *चांदी से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से पितरों की मुक्ति होती है ।*
8⃣ *ताम्बे के शिवलिंग पर अभिषेक करने से लम्बी आयु की प्राप्ति होती है ।*
9⃣ *लोहे के शिवलिंग पर अभिषेक करने से शत्रुओं का नाश होता है ।*
🔟 *आटे से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से रोगों से मुक्ति मिलती है ।*
1⃣1⃣ *मक्खन से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने पर सभी सुख  प्राप्त होते हैं ।*
1⃣2⃣ *गुड़ के शिवलिंग पर अभिषेक करने से अन्न की प्राप्ति होती है ।*
        🌞 *~   हिन्दू पंचांग ~* 🌞

💥 *

🌷 *कालसर्प दोष* 🌷
🙏🏻 *फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 01 मार्च, मंगलवार को है। ज्योतिष के अनुसार,जिन लोगों को कालसर्प दोष है,वे यदि इस दिन कुछ विशेष उपाए करें तो इस दोष से होने वाली परेशानियों से राहत मिल सकती है।*
➡ *कालसर्प दोष मुख्य रूप से 12 प्रकार का होता है,इसका निर्धारण जन्म कुंडली देखकर ही किनया जा सकता है। प्रत्येक कालसर्प दोष के निवारण के लिए अलग-अलग उपाए हैं। यदि आप जानते हैं कि आपकी कुंडली में कौन का कालसर्प दोष है तो उसके अनुसार आप महाशिवरात्रि पर उपाए कर सकते हैं। कालसर्प दोष के प्रकार व उनके उपाए इस प्रकार हैं-*
 🐍 *1.अनन्त कालसर्प दोष* 
 *-अनन्त कालसर्प दोष होने पर शिवरात्रि पर एकमुखी,आठमुखी अथवा नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें।*
 *-यदि इस दोष के कारण स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है,तो महाशिवरात्रि पर रांगे(एक धातु)से बना सिक्का नदी में प्रवाहित करें।*
🐍 *2.कुलिक कालसर्प दोष* 
*-कुलिक नामक कालसर्प दोष होने पर दो रंग वाला कंबल अथवा गर्म वस्त्र दान करें।*
*-चांदी की ठोस गोली बनवाकर उसकी पूजा करें और उसे अपने पास रखें।*
🐍 *3. वासुकि कालसर्प दोष* 
*- वासुकि कालसर्प दोष होने पर रात को सोते समय सिरहाने पर थोड़ा बाजरा रखें और सुबह उठकर उसे पक्षियों को खिला दें।*
*- महाशिवरात्रि पर लाल धागे में तीन, आठ या नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें।*
🐍 *4. शंखपाल कालसर्प दोष*
*- शंखपाल कालसर्प दोष के निवारण के लिए 400 ग्राम साबुत  बादाम बहते जल में प्रवाहित करें।*
*- महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।*
🐍 *5. पद्म कालसर्प दोष*
*- पद्म कालसर्प दोष होने पर महाशिवरात्रि से प्रारंभ करते हुए 40 दिनों तक रोज सरस्वती चालीसा का पाठ करें।*
*- जरूरतमंदों को पीले वस्त्र का दान करें और तुलसी का पौधा लगाएं।*
🐍 *6. महापद्म कालसर्प दोष*
*- महापद्म कालसर्प दोष के निदान के लिए हनुमान मंदिर में जाकर सुंदरकांड का पाठ करें।*
*- महाशिवरात्रि पर गरीब, असहायों को भोजन करवाकर दान-दक्षिणा दें।*
🐍 *7. तक्षक कालसर्प दोष*
*- तक्षक कालसर्प योग के निवारण के लिए 11 नारियल बहते हुए जल में प्रवाहित करें।*
*- सफेद कपड़े और चावल का दान करें।*
🐍 *8. कर्कोटक कालसर्प दोष*
*- कर्कोटक कालसर्प योग होने पर बटुकभैरव के मंदिर में जाकर उन्हें दही-गुड़ का भोग लगाएं और पूजा करें।*
*- महाशिवरात्रि पर शीशे के आठ टुकड़े नदी में प्रवाहित करें।*
🐍 *9. शंखचूड़ कालसर्प दोष*
*- शंखचूड़ नामक कालसर्प दोष की शांति के लिए महाशिवरात्रि की रात सोने से पहले सिरहाने के पास जौ रखें और उसे अगले दिन पक्षियों को खिला दें।*
*- पांचमुखी, आठमुखी या नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें।*
 🐍 *10. घातक कालसर्प दोष*
*- घातक कालसर्प के निवारण के लिए पीतल के बर्तन में गंगाजल भरकर अपने पूजा स्थल पर रखें।*
*- चार मुखी, आठमुखी और नौ मुखी रुद्राक्ष हरे रंग के धागे में धारण करें।*
🐍 *11. विषधर कालसर्प दोष*
*- विषधर कालसर्प के निदान के लिए परिवार के सदस्यों की संख्या के बराबर नारियल लेकर एक-एक नारियल पर उनका हाथ लगवाकर बहते हुए जल में प्रवाहित करें।*
*- महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के मंदिर में जाकर यथाशक्ति दान-दक्षिणा दें।*
 🐍 *12. शेषनाग कालसर्प दोष*
*- शेषनाग कालसर्प दोष होने पर महाशिवरात्रि की पूर्व रात्रि को लाल कपड़े में थोड़े से बताशे व सफेद फूल बांधकर सिरहाने रखें और उसे अगले दिन सुबह उन्हें नदी में प्रवाहित कर दें।*
*- महाशिवरात्रि पर गरीबों को दूध व अन्य सफेद वस्तुओं का दान करें।*
        🌞 *~   हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *महाशिवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *अर्ध रात्रि की पूजा के लिये स्कन्दपुराण में लिखा है कि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को 'निशिभ्रमन्ति भूतानि शक्तयः शूलभृद यतः । अतस्तस्यां चतुर्दश्यां सत्यां तत्पूजनं भवेत् ॥'  अर्थात् रात्रिके समय भूत, प्रेत, पिशाच, शक्तियाँ और स्वयं शिवजी भ्रमण करते हैं; अतः उस समय इनका पूजन करने से मनुष्य के पाप दूर हो जाते हैं । शिवपुराण में आया है “कालो निशीथो वै प्रोक्तोमध्ययामद्वयं निशि ॥ शिवपूजा विशेषेण तत्काले ऽभीष्टसिद्धिदा ॥ एवं ज्ञात्वा नरः कुर्वन्यथोक्तफलभाग्भवेत्” अर्थात रात के चार प्रहरों में से जो बीच के दो प्रहर हैं, उन्हें निशीधकाल कहा गया हैं | विशेषत: उसी कालमें की हुई भगवान शिव की पूजा अभीष्ट फल को देनेवाली होती है – ऐसा जानकर कर्म करनेवाला मनुष्य यथोक्त फलका भागी होता है |*
🙏🏻 *चतुर्दशी तिथि के स्वामी शिव हैं। अत: ज्योतिष शास्त्रों में इसे परम कल्याणकारी कहा गया है। वैसे तो शिवरात्रि हर महीने में आती है। परंतु फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि कहा गया है। शिवरहस्य में कहा गया है ।*
🌷 *“चतुर्दश्यां तु कृष्णायां फाल्गुने शिवपूजनम्। तामुपोष्य प्रयत्नेन विषयान् परिवर्जयेत।। शिवरात्रि व्रतं नाम सर्वपापप्रणाशनम्।”*
🙏🏻 *शिवपुराण में ईशान संहिता के अनुसार “फाल्गुनकृष्णचतुर्दश्यामादिदेवो महानिशि। शिवलिंगतयोद्भूत: कोटिसूर्यसमप्रभ:॥” अर्थात फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी की रात्रि में आदिदेव भगवान शिव करोडों सूर्यों के समान प्रभाव वाले लिंग रूप में प्रकट हुए इसलिए इसे महाशिवरात्रि मानते हैं।*
🙏🏻 *शिवपुराण में विद्येश्वर संहिता के अनुसार शिवरात्रि के दिन ब्रह्मा जी तथा विष्णु जी ने अन्यान्य दिव्य उपहारों द्वारा सबसे पहले शिव पूजन किया था जिससे प्रसन्न होकर महेश्वर ने कहा था की “आजका दिन एक महान दिन है | इसमें तुम्हारे द्वारा जो आज मेरी पूजा हुई है, इससे मैं तुम लोगोंपर बहुत प्रसन्न हूँ | इसीकारण यह दिन परम पवित्र और महान – से – महान होगा | आज की यह तिथि ‘महाशिवरात्रि’ के नामसे विख्यात होकर मेरे लिये परम प्रिय होगी | इसके समय में जो मेरे लिंग (निष्कल – अंग – आकृति से रहित निराकार स्वरूप के प्रतीक ) वेर (सकल – साकाररूप के प्रतीक विग्रह) की पूजा करेगा, वह पुरुष जगत की सृष्टि और पालन आदि कार्य भी कर सकता हैं | जो महाशिवरात्रि को दिन-रात निराहार एवं जितेन्द्रिय रहकर अपनी शक्ति के अनुसार निश्चलभाव से मेरी यथोचित पूजा करेगा, उसको मिलनेवाले फल का वर्णन सुनो | एक वर्षतक निरंतर मेरी पूजा करनेपर जो फल मिलता हैं, वह सारा केवल महाशिवरात्रि को मेरा पूजन करने से मनुष्य तत्काल प्राप्त कर लेता हैं | जैसे पूर्ण चंद्रमा का उदय समुद्र की वृद्धि का अवसर हैं, उसी प्रकार यह महाशिवरात्रि तिथि मेरे धर्म की वृद्धि का समय हैं | इस तिथिमे मेरी स्थापना आदि का मंगलमय उत्सव होना चाहिये |*
🙏🏻 *तिथितत्त्व के अनुसार शिव को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि पर उपवास की प्रधानता तथा प्रमुखता है क्योंकि भगवान् शंकर ने खुद कहा है - “न स्नानेन न वस्त्रेण न धूपेन न चार्चया। तुष्यामि न तथा पुष्पैर्यथा तत्रोपवासतः।।” 'मैं उस तिथि पर न तो स्नान, न वस्त्रों, न धूप, न पूजा, न पुष्पों से उतना प्रसन्न होता हूँ, जितना उपवास से।'*
🙏🏻 *स्कंदपुराण में लिखा है “सागरो यदि शुष्येत क्षीयेत हिमवानपि। मेरुमन्दरशैलाश्च रीशैलो विन्ध्य एव च॥ चलन्त्येते कदाचिद्वै निश्चलं हि शिवव्रतम्।” अर्थात् ‘चाहे सागर सूख जाये, हिमालय भी क्षय को प्राप्त हो जाये, मन्दर, विन्ध्यादि पर्वत भी विचलित हो जाये, पर शिव-व्रत कभी निष्फल नहीं हो सकता।’ इसका फल अवश्य मिलता है।*
🙏🏻 *‘स्कंदपुराण’ में आता है “परात्परं नास्ति शिवरात्रि परात्परम् | न पूजयति भक्तयेशं रूद्रं त्रिभुवनेश्वरम् | जन्तुर्जन्मसहस्रेषु भ्रमते नात्र संशयः||” ‘शिवरात्रि व्रत परात्पर (सर्वश्रेष्ठ) है, इससे बढ़कर श्रेष्ठ कुछ नहीं है | जो जीव इस रात्रि में त्रिभुवनपति भगवान महादेव की भक्तिपूर्वक पूजा नहीं करता, वह अवश्य सहस्रों वर्षों तक जन्म-चक्रों में घूमता रहता है |’*
🙏🏻 *ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार एकादशी को अन्न खाने से पाप लगता है और शिवरात्रि, रामनवमी तथा जन्माष्टमी के दिन अन्न खाने से दुगना पाप लगता है। अतः महाशिवरात्रि का व्रत अनिवार्य है।*

📖 
        🌞 *~   हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 
जिनका आज जन्मदिन है उन को हार्दिक शुभकामनाएं और शुभ आशीष

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं।

आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

साप्ताहिक राशिफल

(28 फरवरी से 06 मार्च)

मेष
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही खूब सहयोग करेंगे, जिससे आपके काम सफल होंगे और और आपका मान सम्मान बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में परिस्थितियां आपे अनुकूल बनेंगी। संभव है कि आपके विरोधी आपके आगे घुटने टेकते हुए समझौते को तैयार हो जाएं। भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़ी किसी प्रिय चीज का क्रय कर सकते हैं। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा और उसमें बढ़ोत्तरी के योग बनेंगे। आश्चर्यजनक रूप से बाजार में फंसा धन निकालने का रास्ता निकल आएगा। सप्ताह के अंत तक मित्रों या फिर परिवार के संग कहीं घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बन सकता है। जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है, उनके लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। वहीं जो लोग पहले से प्रेम संबंध में हैं, उनके रिश्ते प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। संभव है कि परिजन आपके प्रेम संबंध पर शादी की मुहर लगा दें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

उपाय : प्रतिदिन हनुमान जी की दर्शन एवं पूजन करें। मंगलवार के दिन विशेष रूप से सुंदरकांड का पाठ करें। 

वृष 
वृष राशि के जातक खुद को पूरे सप्ताह उर्जा और आत्मविश्वास से भरा हुआ पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता और काम करने की क्षमता का आपके विरोधी भी लोहा मानेंगे। नौकरीपेशा के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ है। जो लोग लंबे समय से मनचाही जगह पर ट्रांसफर या फिर जिम्मेदारी पाने की राह तक रहे थे, उनकी मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली यात्रा शुभ और लाभदायी साबित होगी। किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से सत्ता-सरकार से लाभ के योग भी बनेंगे। किसी सरकारी आदेश से लाभ प्राप्ति के योग रहे हैं। घर-परिवार से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेते समय परिजन आपका पूरा सहयोग करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में धार्मिक-सामाजिक मामलों में सहभागिता बनी रहेगी। परिवार के संग तीर्थयात्रा या फिर किसी मांगलिक उत्सव में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी और लव पार्टनर से नजदीकियां बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय : प्रतिदिन शक्ति की साधना विधि विधान से करें और कार्य विशेष में सफलता पाने के लिए किसी कन्या का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। 

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा कि आपकी बात से ही बात बनेगी और आपकी बात से ही बात बिगड़ेगी। ऐसे में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएं। सप्ताह की शुरुआत में किसी के साथ अहम का टकराव हो सकता है, जिसके चलते आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। घर-परिवार हो या फिर आपका कार्यक्षेत्र छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें। भूमि-भवन से जुड़े विवाद को कोर्ट-कचहरी से बाहर निबटाना उचित रहेगा। सप्ताह के मध्य में अचानक से कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं नए संबंधों को बनाने वाली होगी, जिनके जरिए भविष्य में लाभ की योजनाएं बनेंगी। इस सप्ताह आपकी अपने लव पार्टनर या फिर जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की आशंका है। ऐसे में यदि आप प्रेम संबंध में है तो अपने लव पार्टनर की निजी जीवन में ज्यादा दखलंदाजी से बचें। इसी प्रकार यदि आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी के साथ किसी भी मसले को विवाद की बजाय संवाद से सुलझाने का प्रयास करें। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। 

उपाय : प्रतिदिन हनुमत साधना करें और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। 

कर्क राशि के राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। यह समय अपने विरोधियों पर विजय पाने की दृष्टि से भी अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मनचाही जगह पर तबादले या फिर पदोन्नति संभव है। सप्ताह के मध्य तक संतान पक्ष से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। जिससे घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आय के नये स्रोत बनेंगे। जिससे आपके संचित धन में वृद्धि होगी। किसी सरकारी एजेंसी आदि का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यापारी वर्ग को पूर्व में किए गए धन निवेश से लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक एवं पारिवारिक मामलों में शुभ समाचारों की प्राप्ति होने से हर्ष का अनुभव होगा। उत्सव, समारोह आदि में भाग लेने के अवसर आएंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। ससुराल पक्ष से सम्मान और सहयोग मिलेगा। 

उपाय : प्रतिदिन स्नान के बाद शिवलिंग का दर्शन एवं पूजन करें। रुद्राष्टकं का नित्य पाठ भी करें। 

सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंधों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी प्रियजन के साथ किसी बात को लेकर अनबन आपके तनाव का बड़ा कारण बन सकती है। कार्यक्षेत्र में भी वरिष्ठ अधिकारियों के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में अपने कामकाज के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें, जिससे जुड़ी कोई गलती के चलते आपको शर्मिंदा होना पड़े। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपके विरोधी आपके काम में अड़ंगे डालने की कोशिश कर सकते हैं। कारोबारियों को इस सप्ताह किसी ऐसी जगह धन निवेश करने से बचना चाहिए जहां नुकसान उठाने का जोखिम शामिल हो। यदि आपकी लव पार्टनर के साथ अनबन चल रही है तो चीजों को सुलझाने के लिए बजाय किसी मध्यस्थ के सीधे बात करना उचित रहेगा। यदि एक कदम पीछे करने से रिश्ते को आगे बढ़ाने की उम्मीद जागती है तो इसमें पीछे मत रहिएगा, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। संघर्ष भरे समय में जीवनसाथी आपके साथ परछाईं की तरह बना रहेगा। 

उपाय : उगते हुए सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। 

कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपको अपने जीवन से जुड़ी तमाम चीजें कभी बनती तो किसी कारणवश अटकती नजर आएंगी। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्ति बोझ आ सकता है। हालांकि आप अपने सहयोगियों की मदद से से इसे समय पर पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में हास के दौरान इस बात का पूरा ध्यान रखें कि वह किसी के उपहास का कारण न बनने पाए, अन्यथा इसके चलते कोई आपका अपना आपसे दूर हो सकता है। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से जुड़ा कोई मामला अटक जाने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार के सिलसिले में आपको लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा शुभ और लाभदायक होगी। इस दौरान विदेश से जुड़े कामकाज करने वालों को विशेष लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में पड़े लोगों के बीच इस सप्ताह खट्टी-मीठी नोंक-झोंक चलती रहेगी। लव पार्टनर के साथ मुलाकात या फिर कम समय बिता पाने के मन थोड़ा उचटा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय : प्रतिदिन गणपति की पूजा में दूर्वा और लड्डू चढ़ाकर पूजा करें। गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। 
तुला
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह दूसरों के फटे में टांग अड़ाने की बजाय अपने काम पर फोकस करने की जरूरत रहेगी, अन्यथा न सिर्फ आपका काम बल्कि आपका मान-सम्मान भी प्रभावित होगा। किसी के मामले में बेवजह टांग अड़ाने या फिर झूठी गवाही देने की बिल्कुल कोशिश न करें। किसी भी विवाद से बचने के लिए वाणी पर संयम बनाए रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय मध्यम फलप्रद बना हुआ है। काम-काज की अधिकता कारण आप खुद को तनाव या फिर थका हुआ पाएंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए घर और आफिस में सामंजस्य बिठाने में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। इस सप्ताह आय के मुकाबले व्यय की अधिकता बनी रहेगी। इस सप्ताह घर, वाहन या फिर किसी सामान की मरम्मत में ज्यादा धन खर्च हो जाने पर मन खिन्न रहेगा। प्रेम सम्बन्ध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फलदायक रह सकता है। आपकी लव स्टोरी में किसी तीसरे व्यक्ति की इंट्री आपकी तनाव का कारण बन सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, हालांकि जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। 

उपाय : शुक्रवार के दिन पानी में थोड़ा सा दूध मिलाकर स्नान करें और बुजुर्ग महिलाओं को प्रसन्न रखकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। 

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह शुभता और लाभ लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में हाी आपको करिअर सम्बन्धी शुभ समाचारों की प्राप्ति संभव है। कार्य विशेष को लिए किए गये सारे प्रयास सफल होंगे। इस दौरान आपकी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को लेकर अधिक व्यस्तता रह सकती है। आपका धन और समय दोनों ही इन चीजों में खर्च हो सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह उत्तम और फलदायक साबित होगा। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को इस सप्ताह कोई सुखद समाचार मिल सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में किए गये सारे प्रयास सफल होंगे। कॅरिअर से सम्बन्धित किसी बड़ी उपलब्धि के अर्जित होने से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा और उसके विस्तार के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। 

उपाय : प्रतिदिन हनुमत उपासना करें और मंगलवार के दिन श्री संकटमोचक हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं। 
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसर और ढेर सारी सफलताओं का कारण बनने जा रहा है। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे, उनकी तलाश इस सप्ताह खत्म हो जाएगी। मनचाहा करिअर या कारोबार सेट हो जाने आप सुकून महसूस करेंगे। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सत्ता-सरकार से जुड़े कार्य को निबटाने में आप कामयाब होंगे। सुख-सुविधा से जुड़ी किसी प्रिय वस्तु के खरीद कर आने से घर के लोगों में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए समय लाभकारी बना हुआ है। पूर्व में किसी योजना में किया गया निवेश आपके बड़े लाभ का कारण बनेगा। इस सप्ताह पारिवारिक एवं धार्मिक मामलों में आपकी सक्रियता बनी रह सकती है। तीर्थयात्रा आदि के योग भी बन रहे हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार होगी। प्रेम प्रसंगों में अनुकूल फलों की प्राप्ति के योग हैं। यदि आप किसी को प्रपोज करने जा रहे हैं तो आपकी बात संभवत: बन जाएगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा और जीवनसाथी के हंसी-खुशी पल बिताने के कई मौके मिलेंगे। 

उपाय : प्रतिदिन लक्ष्मीनारायण की पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और केसर का तिलक प्रसाद स्वरूप माथे पर धारण करें। 

मकर
इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को जीवन से जुड़ी बड़ी परेशानियों से उबारने वाला होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी महिला मित्र की मदद से आप कामकाज से जुड़ी बड़ी दिक्कत को दूर करने में कामयाब हो जाएंगे। कामकाज में अपेक्षित प्रगति से सन्तोष का अनुभव होगा। किसी स्थान विशेष से आकस्मिक धन प्राप्ति की सम्भावना बन रही है। बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। वाणी और व्यवहार की कुशलता से आप अपने करियर और कारोबार में मनचाही प्रगति कर पाने में कामयाब होंगे। यदि परिजनों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा तो आपकी एक छोटी सी पहल संबंधों को सुधारने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी और पुरानी बातों को भुलाकर आगे बढ़ने पर सब कुछ चीजें एक बार फिर से पटरी पर आ जाएंगी। इस दौरान आपको विभिन्न स्रोतों से आर्थिक लाभ मिल सकता है। पूर्व में किए गए निवेश से आपको इस दौरान अच्छा लाभ मिलने की संभावना बन रही है। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और मजबूती बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

उपाय : संकटमोचक हनुमान जी की प्रतिदिन विधि विधान से साधना आराधना करें और शनिवार के दिन शनि संबंधी चीजों का दान करें। 

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़ी समस्याएं सामने आएंगी, लेकिन आप अपनी सूझ-बूझ से उनका हल निकालने में कामयाब हो जाएंगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर के सहयोग से आप अपने विरोधियों को करारा जवाब देने में सफल होंगे। घर में नवीन वस्तुओं के आगमन के योग हैं। आय के स्रोतों से जुड़ी सभी परेशानियां दूर होंगी। आकस्मिक धन प्राप्ति की सम्भावना है। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ हो सकता है। प्रेम - प्रसंगों में मधुरता आएगी। व्यापारी वर्ग को अपने व्यवसाय से सन्तोष का अनुभव होगा। कारोबार में लाभ और विस्तार होगा। किसी महिला मित्र की मदद से प्रेम संबंधों में उपजी गलतफहमियों को दूर करने में कामयाब होंगे और आपकी लव लाइफ एक बार फिर से पटरी पर आ जाएगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा भी संभव है। सेहत की दृष्टि से यह समय आपके लिए शानदार रहने वाला है। 

उपाय : भगवान शिव की पूजा में प्रतिदिन बेल या फिर शमी पत्र चढ़ाकर पूजा करें और शनिवार के दिन किसी दिव्यांग व्यक्ति को उसकी जरूरत से जुड़ी चीजें दान करें। 

मीन
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह जोश में आकर होश खोने से बचना चाहिए,अन्यथा बने बनाए काम के अटक जाने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपनी योजनाओं को अमल में लाने के पहले उसका ढिंढोरा पीटने या फिर स्वयं का गुणगान करने से बचें। जीवन में आने वाली किसी भी तरह की परेशानी के बीच स्वयं के भीतर सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने का प्रयत्न करें। आप पाएंगे कि आपकी सहजता और सरलता आपके सभी काम को बनाने में कितनी मददगार साबित हो रही है। वाहन धीरे चलाएं और किसी भी नियम-कानून का उल्लंघन करने से बचें, अन्यथा बेवजह का शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में व्यापार में थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक सब कुछ आपके मन मुताबिक होता नजर आएगा और लाभ की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा और लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

उपाय : प्रतिदिन उगते हुए सूर्यदेव को जल दें और भगवान विष्णु की पीले फूल और फल से पूजा करें

Monday, February 28, 2022

Aaj Ka Panchang 28022022

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक - 28 फरवरी 2022*
⛅ *दिन -  सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत ऋतु* 
⛅ *मास - फाल्गुन 
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - त्रयोदशी 01 मार्च रात्रि 03:16 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*
⛅ *नक्षत्र - उत्तराषाढा सुबह 07:02 तक तत्पश्चात श्रवण*
⛅ *योग - वरीयान दोपहर 02:26 तक तत्पश्चात परिघ*
⛅  *राहुकाल -  सुबह 08:28 से सुबह 09:56 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:01*
⛅ *सूर्यास्त - 18:41*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - सोमप्रदोष व्रत, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *महाशिवरात्रि* 🌷
➡ *01 मार्च 2022 मंगलवार को महाशिवरात्रि है ।*
🙏🏻 *शिवरात्रि का व्रत, पूजन, जागरण और उपवास करनेवाले मनुष्य का पुनर्जन्म नहीं होता है। (स्कंद पुराण)*
🙏🏻 *शिवरात्रि के समान पाप और भय मिटानेवाला दूसरा व्रत नहीं है। इसको करनेमात्र से सब पापों का क्षय हो जाता है। (शिव पुराण)*
                🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

 🌷 *शिवरात्रि के दिन करने योग्य विशेष बातें*
🙏🏻 *१. शिवरात्रि के दिन की शुरुआत ये श्लोक बोल के शुरू करें :-*
🌷 *देव देव महादेव नीलकंठ नमोस्तुते l*
*कर्तुम इच्छा म्याहम प्रोक्तं, शिवरात्रि व्रतं तव ll*
🙏🏻 *2. काल सर्प के लिए महाशिवरात्रि के दिन घर के मुख्य दरवाजे पर पिसी हल्दी से स्वस्तिक बना देना....शिवलिंग पर दूध और बिल्व पत्र चढ़ाकर जप करना और रात को ईशान कोण में मुख करके जप करना l*
🙏🏻 *3. शिवरात्रि के दिन ईशान कोण में मुख करके जप करने की महिमा विशेष है, क्योंकि ईशान के स्वामी शिव जी हैं l रात को जप करें, ईशान को दिया जलाकर पूर्व के तरफ रखें , लेकिन हमारा मुख ईशान में हो तो विशेष लाभ होगा l जप करते समय झोका आये तो खड़े होकर जप करना l*
🙏🏻 *4.  महाशिवरात्रि को कोई मंदिर में जाकर शिवजी पर दूध चढाते हैं तो ये ५ मंत्र बोलें :-*
🌷 *ॐ हरये नमः*
🌷 *ॐ महेश्वराए नमः*
🌷 *ॐ शूलपानायाय नमः*
🌷 *ॐ पिनाकपनाये नमः*
🌷 *ॐ पशुपतये नमः*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *महाशिवरात्रिः कल्याणमयी रात्रि* 🌷
🙏🏻 *'स्कन्द पुराण' के ब्रह्मोत्तर खंड में आता है कि 'शिवरात्रि का उपवास अत्यंत दुर्लभ है। उसमें भी जागरण करना तो मनुष्यों के लिए और दुर्लभ है। लोक में ब्रह्मा आदि देवता और वसिष्ठ आदि मुनि इस चतुर्दशी की भूरि भूरि प्रशंसा करते हैं। इस दिन यदि किसी ने उपवास किया तो उसे सौ यज्ञों से अधिक पुण्य होता है।'*
🙏🏻 *'शिव' से तात्पर्य है 'कल्याण' अर्थात् यह रात्रि बड़ी कल्याणकारी रात्रि है। इस रात्रि में जागरण करते हुए ॐ.... नमः.... शिवाय... इस प्रकार, प्लुत जप करें, मशीन की नाईं जप पूजा न करें, जप में जल्दबाजी न हो। बीच-बीच में आत्मविश्रान्ति मिलती जाय। इसका बड़ा हितकारी प्रभाव अदभुत लाभ होता है।*
🙏🏻 *शिवपूजा में वस्तुओं का कोई महत्त्व नहीं है, भावना का महत्त्व है। भावे ही विद्यते देव.... चाहे जंगल या मरूभूमि में क्यों न हो, वहाँ रेती या मिट्टी के शिवजी बना लिये, उस पर पानी के छींटे मार दिये, जंगली फूल तोड़कर धर दिये और मुँह से ही नाद बजा दिया तो शिवजी प्रसन्न हो जाते हैं।*
🙏🏻 *आराधना का एक तरीका यह है कि उपवास रखकर पुष्प, पंचामृत, बिल्वपत्रादि से चार प्रहर पूजा की जाय।*
🙏🏻 *दूसरा तरीका यह है कि मानसिक पूजा की जाय। हम मन-ही-मन भावना करें-*
🌷 *ज्योतिर्मात्रस्वरूपाय निर्मलज्ञानचक्षुषे।*
*नमः शिवाय शान्ताय ब्रह्मणे लिंगमूर्तये।।*
🙏🏻 *'ज्योतिमात्र  जिनका स्वरूप है, निर्मल ज्ञान ही जिनका नेत्र है, जो लिंगस्वरूप ब्रह्म है, उन परम शांत कल्याणमय भगवान शिव को नमस्कार है।'*
🙏🏻 *महाशिवरात्रि की रात्रि में ॐ बं, बं.... बीजमंत्र के सवा लाख जप से गठिया जैसे वायु विकारों से छुटकारा मिलता है।*

                🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *शिवरात्रि की रात 'ॐ नमः शिवाय' जप*
🙏🏻 *शिवजी का पत्रम-पुष्पम् से पूजन करके मन से मन का संतोष करें, फिर ॐ नमः शिवाय.... ॐ नमः शिवाय.... शांति से जप करते गये। इस जप का बड़ा भारी महत्त्व है। अमुक मंत्र की अमुक प्रकार की रात्रि को शांत अवस्था में, जब वायुवेग न हो आप सौ माला जप करते हैं तो आपको कुछ-न-कुछ दिव्य अनुभव होंगे। अगर वायु-संबंधी बीमारी हैं तो 'बं बं बं बं बं' सवा लाख जप करते हो तो अस्सी प्रकार की वायु-संबंधी बीमारियाँ गायब !*
🙏🏻 *ॐ नमः शिवाय मंत्र तो सब बोलते हैं लेकिन इसका छंद कौन सा है, इसके ऋषि कौन हैं, इसके देवता कौन हैं, इसका बीज क्या है, इसकी शक्ति क्या है, इसका कीलक क्या है – यह मैं बता देता हूँ। अथ ॐ नमः शिवाय मंत्र। वामदेव ऋषिः। पंक्तिः छंदः। शिवो देवता। ॐ बीजम्। नमः शक्तिः। शिवाय कीलकम्। अर्थात् ॐ नमः शिवाय का कीलक है 'शिवाय', 'नमः' है शक्ति, ॐ है बीज... हम इस उद्देश्य से (मन ही मन अपना उद्देश्य बोलें) शिवजी का मंत्र जप रहे हैं – ऐसा संकल्प करके जप किया जाय तो उस संकल्प की पूर्ति में मंत्र की शक्ति काम देगी।*

📖 
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌻🌹🌺🍀🌸🌼🙏🏻
जिनका आज जन्मदिन है उन को हार्दिक शुभकामनाएं और शुभ आशीष
दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपका मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10  होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।  
आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। 
 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 
  
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज अपने घर परिवार में भी अपनी किसी बात को लोगों के सामने रखने में हिचकिचाएंगे, जिसके कारण आपका कोई कार्य भी बिगड़ सकता है, इसलिए आपको ऐसा नहीं करना है। आज आपको बाहर के भोजन से परहेज करना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको गैस, पेट दर्द, अपच आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको कोई विपरीत समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आप अपनी संतान के लिए किसी नए व्यवसाय को कराने की भी सोच सकते हैं, जिससे उनके करियर में तरक्की होगी। आज आप अपनी कमियों को पहचानेंगे और उन्हें दूर करने की भी पूरी कोशिश करेंगे। आपकी इस आदत का आपको भविष्य में भरपूर लाभ होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है, जिसके कारण उनका जीवनसाथी से वाद-विवाद रहेगा, लेकिन उन्हें उसे खत्म करने की पूरी कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। आज आप अपने घर परिवार के छोटे-मोटे कार्यों के लिए अपने माता-पिता से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आज विद्यार्थियों के लिए दिन प्रसन्नतादायक रहेगा, क्योंकि उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। छोटे व्यापारियों को भी आज व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि उनके व्यापार के कुछ दिनों में उनके शत्रु रोड़े अटका सकते हैं ,जिसके कारण वह परेशान भी रहेंगे, लेकिन वह अपनी चतुर बुद्धि से उन्हें मात देने में भी सफल रहेंगे। आज आप अपने ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी भी कर सकते हैं। आज आप अपनी संतान की संगति की ओर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं, इसके लिए आपको अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा भी करना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए और दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको अपनी शिक्षा में आ रही परेशानियों का समाधान मिलेगा, जिसके कारण वह अपने करियर में तरक्की करेंगे। सामाजिक स्तर पर आज आपकी वाणी आपको मान सम्मान दिलाएगी, इसलिए उसकी मधुरता को बनाए रखना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे, लेकिन आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप भी ले सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि आपको कोई हृदय से संबंधित समस्या हो सकती है। जो विद्यार्थी अपने परिवार के सदस्यों से दूर शिक्षा ग्रहण करते हैं, उनको आज अपने माता पिता की याद सता सकती है। आज यदि आप किसी नए वाहन अथवा घर की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो आपकी वह डील आसानी से फाइनल होगी और आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आज आपको अपने मन की बातों को किसी परिवार के सदस्य से साझा करने से पहले ध्यान देना होगा कि वह आपकी इन बातों का फायदा तो नहीं उठाएगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
नौकरी से जुड़े जातकों को सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके प्रतिद्वंदी उनके कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज आपको अपने कान व आंख दोनों को खुले रखकर ही कार्य करना होगा, नहीं तो आप उनके चंगुल में फंस सकते हैं। विद्यार्थियों को आज एकाग्र होकर शिक्षा में जुटना होगा, तभी वह अपनी कमजोर विषय पर पकड़ बनाने में कामयाब रहेंगे। आज यदि आपका अपने भाई बहनों से कोई बात विवाद चल रहा था, तो वह समाप्त होगा और दोनों के बीच आपसी प्रेम और बढ़ेगा, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आज आपको अपने धन संबंधित समस्याओं को अपने पिताजी से साझा करना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न भी रहेंगे, लेकिन आज आपको धन का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी। अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो आपका कुछ धन समाप्त हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिसके कारण आपके बीच की कड़वाहट कम होगी, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, आज उन्हें कोई नई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करने के लिए कहीं बाहर घूमने नहीं जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपको आपकी परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। यदि परिवार में भी कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो वह भी समाप्त होगी। परिवार के किसी सदस्य की मन की इच्छा की पूर्ति करते नजर आएंगे। सायंकाल का समय आज आप छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आपको साझेदारी में किसी भी व्यवसाय को करने से बचना होगा, नहीं तो आप किसी गलत व्यक्ति को अपना साझेदार बना सकते हैं और बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कार्य क्षेत्र में मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज व्यापार कर रहे लोगों को अपने व्यापार में लाभ कमाने के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह लाभ कमा पाएंगे। आपको अपने व्यापार में अपने जूनियर की गलतीयों को भी नजरअंदाज करना होगा, नहीं तो कोई विवाद भी खड़ा हो सकता है, जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से प्रयासरत हैं, उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन आप अपने जीवन साथी से अपने मन के सभी बातों को साझा करेंगे और वह भी आपकी बातों को समझेंगे। परिवार में यदि किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट चल रही थी, तो आज उसमें सुधार हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको आज अपने कारोबार में आशातीत सफलता देखने को मिल सकती है। यदि आप अपनी संतान को विदेश से शिक्षा ग्रहण करवाना चाहते हैं, तो आज आप उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आज आप अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर जिस भी नए कार्य को शुरू करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। आज यदि आपने अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया, तो वह आवेदन कर सकते है वह आपके पारिवारिक रिश्तों में भी दरार पड़ सकती है, इसलिए सावधान रहें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज के दिन आप अपने अंदर आलस्य महसूस करेंगे, जिसके कारण आपका किसी भी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा और आप अपने बिखरे व्यापार को भी ऐसे ही छोड़ देंगे, लेकिन बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपका कोई सरकारी कार्य हो, तो उसे ना लटकाए नहीं, तो वह और लंबे समय के लिए लटक सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे और आप संतान के भविष्य की योजनाओं पर भी बातचीत कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज आपको आपके व्यापार का लंबे समय से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। जो लोग शेयर बाजार में निवेश करते हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम है, इसलिए वह दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं और वह भविष्य में उनको दोगना होकर वापस मिलेगा। आज आप अपने किसी प्रियजन की तबीयत को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके कारण आप उनके लिए  धन को लेकर मदद भी कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जिसमें आप उनके कार्यों में भी धन लगाएंगे।

Thursday, March 11, 2021

Aaj Ka Panchang 11032021

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 11 मार्च 2021*
⛅ *दिन - गुरुवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - फाल्गुन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - माघ)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - त्रयोदशी दोपहर 02:39 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*
⛅ *नक्षत्र - धनिष्ठा रात्रि 09:45 तक तत्पश्चात शतभिषा*
⛅ *योग - शिव सुबह 09:25 तक तत्पश्चात सिद्ध*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:18 से दोपहर 03:48 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:52* 
⛅ *सूर्यास्त - 18:45* 
⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - महाशिवरात्रि व्रत, रात्रि - जागरण शिव - पूजन (निशीथकाल : रात्रि 12:24 से 01:13 तक) (प्रहर :- प्रथम : शाम 06:46 से, द्वितीय : रात्रि 09:47 से, तृतीय : मध्यरात्रि 12:48 से, चतुर्थ : 12 मार्च प्रातः 03:49 से), हरिद्वार कुंभ पहला शाही स्नान*
 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाना मन होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *शिवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *वैसे तो भगवान शिव का अभिषेक हमेशा करना चाहिए,लेकिन शिवरात्रि(11 मार्च, गुरुवार)का दिन कुछ खास है। यह दिन भगवान शिवजी  का विशेष रूप से प्रिय माना जाता है। कई ग्रंथों में भी इस बात का वर्णन मिलता है। भगवान शिव का अभिषेक करने पर उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है मनोकामना पूरी होती है। धर्मसिन्धू के दूसरे परिच्छेद के अनुसार,अगर किसी खास फल की इच्छा हो तो भगवान के विशेष शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए। यहां जानिए किस धातु के बने शिवलिंग की पूजा करने से कौन-सा फल मिलता है।*
1⃣ *सोने के शिवलिंग पर अभिषेक करने से सत्यलोक (स्वर्ग) की प्राप्ति होती है ।*
2⃣ *मोती के शिवलिंग पर अभिषेक करने से रोगों का नाश होता है।*
3⃣ *हीरे से निर्मित शिवलिंग पर अभिषेक करने से दीर्घायु की प्राप्ति होती है ।*
4⃣ *पुखराज के शिवलिंग पर अभिषेक करने से धन-लक्ष्मी की प्राप्ति होती है ।*
5⃣ *स्फटिक के शिवलिंग पर अभिषेक करने से मनुष्य की सारी कामनाएं पूरी हो जाती हैं ।*
6⃣ *नीलम के शिवलिंग पर अभिषेक करने से सम्मान की प्राप्ति होती है ।*
7⃣ *चांदी से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से पितरों की मुक्ति होती है ।*
8⃣ *ताम्बे के शिवलिंग पर अभिषेक करने से लम्बी आयु की प्राप्ति होती है ।*
9⃣ *लोहे के शिवलिंग पर अभिषेक करने से शत्रुओं का नाश होता है ।*
🔟 *आटे से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से रोगों से मुक्ति मिलती है ।*
1⃣1⃣ *मक्खन से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने पर सभी सुख  प्राप्त होते हैं ।*
1⃣2⃣ *गुड़ के शिवलिंग पर अभिषेक करने से अन्न की प्राप्ति होती है ।*
        🌞 *~   हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 🌷
🙏🏻 *फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 11 मार्च, गुरुवार को है। ज्योतिष के अनुसार,जिन लोगों को कालसर्प दोष है,वे यदि इस दिन कुछ विशेष उपाए करें तो इस दोष से होने वाली परेशानियों से राहत मिल सकती है।*
➡ *कालसर्प दोष मुख्य रूप से 12 प्रकार का होता है,इसका निर्धारण जन्म कुंडली देखकर ही किनया जा सकता है। प्रत्येक कालसर्प दोष के निवारण के लिए अलग-अलग उपाए हैं। यदि आप जानते हैं कि आपकी कुंडली में कौन का कालसर्प दोष है तो उसके अनुसार आप महाशिवरात्रि पर उपाए कर सकते हैं। कालसर्प दोष के प्रकार व उनके उपाए इस प्रकार हैं-*
 🐍 *1.अनन्त कालसर्प दोष* 
 *-अनन्त कालसर्प दोष होने पर शिवरात्रि पर एकमुखी,आठमुखी अथवा नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें।*
 *-यदि इस दोष के कारण स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है,तो महाशिवरात्रि पर रांगे(एक धातु)से बना सिक्का नदी में प्रवाहित करें।*
🐍 *2.कुलिक कालसर्प दोष* 
*-कुलिक नामक कालसर्प दोष होने पर दो रंग वाला कंबल अथवा गर्म वस्त्र दान करें।*
*-चांदी की ठोस गोली बनवाकर उसकी पूजा करें और उसे अपने पास रखें।*
🐍 *3. वासुकि कालसर्प दोष* 
*- वासुकि कालसर्प दोष होने पर रात को सोते समय सिरहाने पर थोड़ा बाजरा रखें और सुबह उठकर उसे पक्षियों को खिला दें।*
*- महाशिवरात्रि पर लाल धागे में तीन, आठ या नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें।*
🐍 *4. शंखपाल कालसर्प दोष*
*- शंखपाल कालसर्प दोष के निवारण के लिए 400 ग्राम साबुत  बादाम बहते जल में प्रवाहित करें।*
*- महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।*
🐍 *5. पद्म कालसर्प दोष*
*- पद्म कालसर्प दोष होने पर महाशिवरात्रि से प्रारंभ करते हुए 40 दिनों तक रोज सरस्वती चालीसा का पाठ करें।*
*- जरूरतमंदों को पीले वस्त्र का दान करें और तुलसी का पौधा लगाएं।*
🐍 *6. महापद्म कालसर्प दोष*
*- महापद्म कालसर्प दोष के निदान के लिए हनुमान मंदिर में जाकर सुंदरकांड का पाठ करें।*
*- महाशिवरात्रि पर गरीब, असहायों को भोजन करवाकर दान-दक्षिणा दें।*
🐍 *7. तक्षक कालसर्प दोष*
*- तक्षक कालसर्प योग के निवारण के लिए 11 नारियल बहते हुए जल में प्रवाहित करें।*
*- सफेद कपड़े और चावल का दान करें।*
🐍 *8. कर्कोटक कालसर्प दोष*
*- कर्कोटक कालसर्प योग होने पर बटुकभैरव के मंदिर में जाकर उन्हें दही-गुड़ का भोग लगाएं और पूजा करें।*
*- महाशिवरात्रि पर शीशे के आठ टुकड़े नदी में प्रवाहित करें।*
🐍 *9. शंखचूड़ कालसर्प दोष*
*- शंखचूड़ नामक कालसर्प दोष की शांति के लिए महाशिवरात्रि की रात सोने से पहले सिरहाने के पास जौ रखें और उसे अगले दिन पक्षियों को खिला दें।*
*- पांचमुखी, आठमुखी या नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें।*
 🐍 *10. घातक कालसर्प दोष*
*- घातक कालसर्प के निवारण के लिए पीतल के बर्तन में गंगाजल भरकर अपने पूजा स्थल पर रखें।*
*- चार मुखी, आठमुखी और नौ मुखी रुद्राक्ष हरे रंग के धागे में धारण करें।*
🐍 *11. विषधर कालसर्प दोष*
*- विषधर कालसर्प के निदान के लिए परिवार के सदस्यों की संख्या के बराबर नारियल लेकर एक-एक नारियल पर उनका हाथ लगवाकर बहते हुए जल में प्रवाहित करें।*
*- महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के मंदिर में जाकर यथाशक्ति दान-दक्षिणा दें।*
 🐍 *12. शेषनाग कालसर्प दोष*
*- शेषनाग कालसर्प दोष होने पर महाशिवरात्रि की पूर्व रात्रि को लाल कपड़े में थोड़े से बताशे व सफेद फूल बांधकर सिरहाने रखें और उसे अगले दिन सुबह उन्हें नदी में प्रवाहित कर दें।*
*- महाशिवरात्रि पर गरीबों को दूध व अन्य सफेद वस्तुओं का दान करें।*
        🌞 *~   हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *महाशिवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *अर्ध रात्रि की पूजा के लिये स्कन्दपुराण में लिखा है कि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को 'निशिभ्रमन्ति भूतानि शक्तयः शूलभृद यतः । अतस्तस्यां चतुर्दश्यां सत्यां तत्पूजनं भवेत् ॥'  अर्थात् रात्रिके समय भूत, प्रेत, पिशाच, शक्तियाँ और स्वयं शिवजी भ्रमण करते हैं; अतः उस समय इनका पूजन करने से मनुष्य के पाप दूर हो जाते हैं । शिवपुराण में आया है “कालो निशीथो वै प्रोक्तोमध्ययामद्वयं निशि ॥ शिवपूजा विशेषेण तत्काले ऽभीष्टसिद्धिदा ॥ एवं ज्ञात्वा नरः कुर्वन्यथोक्तफलभाग्भवेत्” अर्थात रात के चार प्रहरों में से जो बीच के दो प्रहर हैं, उन्हें निशीधकाल कहा गया हैं | विशेषत: उसी कालमें की हुई भगवान शिव की पूजा अभीष्ट फल को देनेवाली होती है – ऐसा जानकर कर्म करनेवाला मनुष्य यथोक्त फलका भागी होता है |*
🙏🏻 *चतुर्दशी तिथि के स्वामी शिव हैं। अत: ज्योतिष शास्त्रों में इसे परम कल्याणकारी कहा गया है। वैसे तो शिवरात्रि हर महीने में आती है। परंतु फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि कहा गया है। शिवरहस्य में कहा गया है ।*
🌷 *“चतुर्दश्यां तु कृष्णायां फाल्गुने शिवपूजनम्। तामुपोष्य प्रयत्नेन विषयान् परिवर्जयेत।। शिवरात्रि व्रतं नाम सर्वपापप्रणाशनम्।”*
🙏🏻 *शिवपुराण में ईशान संहिता के अनुसार “फाल्गुनकृष्णचतुर्दश्यामादिदेवो महानिशि। शिवलिंगतयोद्भूत: कोटिसूर्यसमप्रभ:॥” अर्थात फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी की रात्रि में आदिदेव भगवान शिव करोडों सूर्यों के समान प्रभाव वाले लिंग रूप में प्रकट हुए इसलिए इसे महाशिवरात्रि मानते हैं।*
🙏🏻 *शिवपुराण में विद्येश्वर संहिता के अनुसार शिवरात्रि के दिन ब्रह्मा जी तथा विष्णु जी ने अन्यान्य दिव्य उपहारों द्वारा सबसे पहले शिव पूजन किया था जिससे प्रसन्न होकर महेश्वर ने कहा था की “आजका दिन एक महान दिन है | इसमें तुम्हारे द्वारा जो आज मेरी पूजा हुई है, इससे मैं तुम लोगोंपर बहुत प्रसन्न हूँ | इसीकारण यह दिन परम पवित्र और महान – से – महान होगा | आज की यह तिथि ‘महाशिवरात्रि’ के नामसे विख्यात होकर मेरे लिये परम प्रिय होगी | इसके समय में जो मेरे लिंग (निष्कल – अंग – आकृति से रहित निराकार स्वरूप के प्रतीक ) वेर (सकल – साकाररूप के प्रतीक विग्रह) की पूजा करेगा, वह पुरुष जगत की सृष्टि और पालन आदि कार्य भी कर सकता हैं | जो महाशिवरात्रि को दिन-रात निराहार एवं जितेन्द्रिय रहकर अपनी शक्ति के अनुसार निश्चलभाव से मेरी यथोचित पूजा करेगा, उसको मिलनेवाले फल का वर्णन सुनो | एक वर्षतक निरंतर मेरी पूजा करनेपर जो फल मिलता हैं, वह सारा केवल महाशिवरात्रि को मेरा पूजन करने से मनुष्य तत्काल प्राप्त कर लेता हैं | जैसे पूर्ण चंद्रमा का उदय समुद्र की वृद्धि का अवसर हैं, उसी प्रकार यह महाशिवरात्रि तिथि मेरे धर्म की वृद्धि का समय हैं | इस तिथिमे मेरी स्थापना आदि का मंगलमय उत्सव होना चाहिये |*
🙏🏻 *तिथितत्त्व के अनुसार शिव को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि पर उपवास की प्रधानता तथा प्रमुखता है क्योंकि भगवान् शंकर ने खुद कहा है - “न स्नानेन न वस्त्रेण न धूपेन न चार्चया। तुष्यामि न तथा पुष्पैर्यथा तत्रोपवासतः।।” 'मैं उस तिथि पर न तो स्नान, न वस्त्रों, न धूप, न पूजा, न पुष्पों से उतना प्रसन्न होता हूँ, जितना उपवास से।'*
🙏🏻 *स्कंदपुराण में लिखा है “सागरो यदि शुष्येत क्षीयेत हिमवानपि। मेरुमन्दरशैलाश्च रीशैलो विन्ध्य एव च॥ चलन्त्येते कदाचिद्वै निश्चलं हि शिवव्रतम्।” अर्थात् ‘चाहे सागर सूख जाये, हिमालय भी क्षय को प्राप्त हो जाये, मन्दर, विन्ध्यादि पर्वत भी विचलित हो जाये, पर शिव-व्रत कभी निष्फल नहीं हो सकता।’ इसका फल अवश्य मिलता है।*
🙏🏻 *‘स्कंदपुराण’ में आता है “परात्परं नास्ति शिवरात्रि परात्परम् | न पूजयति भक्तयेशं रूद्रं त्रिभुवनेश्वरम् | जन्तुर्जन्मसहस्रेषु भ्रमते नात्र संशयः||” ‘शिवरात्रि व्रत परात्पर (सर्वश्रेष्ठ) है, इससे बढ़कर श्रेष्ठ कुछ नहीं है | जो जीव इस रात्रि में त्रिभुवनपति भगवान महादेव की भक्तिपूर्वक पूजा नहीं करता, वह अवश्य सहस्रों वर्षों तक जन्म-चक्रों में घूमता रहता है |’*
🙏🏻 *ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार एकादशी को अन्न खाने से पाप लगता है और शिवरात्रि, रामनवमी तथा जन्माष्टमी के दिन अन्न खाने से दुगना पाप लगता है। अतः महाशिवरात्रि का व्रत अनिवार्य है।*

मेष 
आज का दिन आपके लिए सफलता दायक रहेगा। आज आपको एक के बाद एक अपने हर काम में सफलता हासिल होगी, जिससे आपका हौसला भी सातवें आसमान पर होगा, लेकिन शाम के समय सेहत में कुछ गिरावट हो सकती है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को शिक्षा के अध्ययन के लिए कुछ नई किताबें खरीदनी पड़ सकती हैं। संतान के भविष्य को लेकर आज आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। दिन का कुछ समय आप अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सेवा में व्यतीत करेंगे।
वृष 
आज का दिन आपको अपने अधूरे कार्यों को पूरा करना ही पड़ेगा क्योंकि आपके पास कोई और समाधान नहीं होगा। आज आलस्य का त्याग करना पड़ेगा। आपकी सामाजिक पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि जीवन साथी के साथ कुछ समय से विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन शाम के समय आपके कुछ शत्रु प्रबल नजर आएंगे, इसलिए सावधानी बरतें 
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। कुछ तो संतान के कैरियर के लिए आप विशेष रूप से भाग दौड़ कर सकते हैं, जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं, उनको आज विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, लेकिन ऐसा संभव नहीं होगा। आज आप जीवन साथी के शृंगार की कोई वस्तु उन्हे भेंट कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आज आपको प्राप्त होगा।
कर्क
आज का दिन आपके लिए कानून के पचड़े में रहने का होगा। यदि आपका कोई कानूनी मामला चल रहा था, तो वह आज फिर से सिर उठाएगा, जो आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। धन कोष में भी आज कमी आएगी। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज नगद धन की कमी हो सकती है। नौकरी व व्यवसाय में लगे लोगों को आज तरक्की मिलेगी। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए कड़ा परिश्रम करना होगा।
सिंह 
आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्य खुश नजर आएंगे, लेकिन इसमें आपका धन व्यय अधिक होगा। आपके मान पद व प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से संबंध मजबूत होंगे। मित्रों के लेन देन से बचना होगा, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी आज आपके फैसले में पूरा साथ देंगे। बाहर का खाने पीने से आज परहेज रखें।
कन्या 
आज आप कोई नया जरूरी सामान अपने घर ला सकते हैं, जिसके लिए आप बहुत समय से इंतजार में थे। आज वह दिन आ गया है। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति पर नजर डालेंगे, तो आपको अपने भविष्य की चिंता होगी। संतान से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपके भाई की सलाह से आपके बिजनेस को नई जान मिलेगी।  आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।
तुला 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा, लेकिन आज आपको किसी के भी मामले में टांग नहीं आ अढ़ानी है, नहीं तो वह मामला आपके सिर पर आ सकता है, जो आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आज आपका अपनी माताजी से कोई विवाद हो सकता है, लेकिन संयम रखें। विद्यार्थियों को अच्छे परीक्षा परिणाम प्राप्त होंगे। शाम का समय आप अपने पास पड़ोस के लोगों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में व्यतीत करेंगे।
वृश्चिक 
सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा क्योंकि उनको नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके पारिवारिक बिजनेस के लिए आज आपको किसी की सलाह की आवश्यकता होगी, लेकिन सलाह ऐसे व्यक्ति से लें जो अनुभवी हो। आपकी संतान को आज कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जो आपकी परेशानी बन सकता है। यदि आप लंबे समय से कोई संपत्ति खरीदने का प्लान बना रहे हैं थे, तो वह आज पूरा होगा।
धनु 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आप आज कुछ भी करके अपनी आर्थिक स्थिति में वृद्धि करेंगे, जिसे देख आप व आपके परिवार के सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे, इसलिए छोटे बच्चे आज आपसे कोई फरमाइश कर सकते हैं। पुत्र या पुत्री के विवाह से संबंधित कोई मामला आज फिर उठ सकता है। जीवनसाथी आज आपसे कहीं घूमने फिरने की बात कर सकता है। प्रेम जीवन सुदृढ़ होगा। पढ़ाई में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर 
आज आप अपने घर में दैनिक जरूरतों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं, जिससे आपकी जेब का बोझ बढ सकता है। रोजगार के क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। विदेशी व्यापार चरम पर होगा। आज रुका हुआ धन आपको कहीं से प्राप्त हो सकता है, जिसे देखकर मन में हर्ष होगा। ससुराल पक्ष से संबंधों में आज दरार आ सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें।
कुंभ 
आज आप अपनी संतान के लिए कोई उपहार ला सकते हैं, जिससे आपका मान सम्मान और बढ़ेगा। सामाजिक, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में शत्रुओं से सावधान रहें, क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे बातचीत करके आपको खुशी मिलेगी। व्यवसाय के लिए जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी। आज अपने माता-पिता की सेवा का सहयोग प्राप्त होगा।
मीन 
यदि आप साझेदारी में व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो आज दिन उत्तम है। भविष्य में आपको भरपूर साथ मिलेगा। संतान के भविष्य की चिंता आज समाप्त होगी। संतान को धर्म-कर्म के कार्यों में जुटा देख मन मे हर्ष होगा। आज आप किसी मित्र की मदद भी कर सकते हैं। आज आपको अपने भाई बहनों की साथ की आवश्यकता होगी। जीवन साथी से आपकी माताजी का कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन परेशान ना हो। शाम तक सब ठीक हो जाएगा।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा।  इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। 
 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।

Wednesday, March 10, 2021

Aaj Ka Panchang 10032021

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 10 मार्च 2021*
⛅ *दिन - बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - फाल्गुन  (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - माघ)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - द्वादशी दोपहर 02:40 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
⛅ *नक्षत्र - श्रवण रात्रि 09:03 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*
⛅ *योग - परिघ सुबह 10:37 तक तत्पश्चात शिव*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:39 से दोपहर 02:18 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:52* 
⛅ *सूर्यास्त - 18:45* 
(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे जिलेवार अंतर संभव है)
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत*
 💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाना माना  होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *महाशिवरात्रि* 🌷
➡ *11 मार्च 2021 गुरुवार को महाशिवरात्रि है ।*
🙏🏻 *शिवरात्रि का व्रत, पूजन, जागरण और उपवास करनेवाले मनुष्य का पुनर्जन्म नहीं होता है। (स्कंद पुराण)*
🙏🏻 *शिवरात्रि के समान पाप और भय मिटानेवाला दूसरा व्रत नहीं है। इसको करनेमात्र से सब पापों का क्षय हो जाता है। (शिव पुराण)*
                🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

 🌷 *शिवरात्रि के दिन करने योग्य विशेष बातें*
🙏🏻 *१. शिवरात्रि के दिन की शुरुआत ये श्लोक बोल के शुरू करें :-*
🌷 *देव देव महादेव नीलकंठ नमोस्तुते l*
*कर्तुम इच्छा म्याहम प्रोक्तं, शिवरात्रि व्रतं तव ll*
🙏🏻 *2. काल सर्प के लिए महाशिवरात्रि के दिन घर के मुख्य दरवाजे पर पिसी हल्दी से स्वस्तिक बना देना....शिवलिंग पर दूध और बिल्व पत्र चढ़ाकर जप करना और रात को ईशान कोण में मुख करके जप करना l*
🙏🏻 *3. शिवरात्रि के दिन ईशान कोण में मुख करके जप करने की महिमा विशेष है, क्योंकि ईशान के स्वामी शिव जी हैं l रात को जप करें, ईशान को दिया जलाकर पूर्व के तरफ रखें , लेकिन हमारा मुख ईशान में हो तो विशेष लाभ होगा l जप करते समय झोका आये तो खड़े होकर जप करना l*
🙏🏻 *4.  महाशिवरात्रि को कोई मंदिर में जाकर शिवजी पर दूध चढाते हैं तो ये ५ मंत्र बोलें :-*
🌷 *ॐ हरये नमः*
🌷 *ॐ महेश्वराए नमः*
🌷 *ॐ शूलपानायाय नमः*
🌷 *ॐ पिनाकपनाये नमः*
🌷 *ॐ पशुपतये नमः*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *महाशिवरात्रिः कल्याणमयी रात्रि* 🌷
🙏🏻 *'स्कन्द पुराण' के ब्रह्मोत्तर खंड में आता है कि 'शिवरात्रि का उपवास अत्यंत दुर्लभ है। उसमें भी जागरण करना तो मनुष्यों के लिए और दुर्लभ है। लोक में ब्रह्मा आदि देवता और वसिष्ठ आदि मुनि इस चतुर्दशी की भूरि भूरि प्रशंसा करते हैं। इस दिन यदि किसी ने उपवास किया तो उसे सौ यज्ञों से अधिक पुण्य होता है।'*
🙏🏻 *'शिव' से तात्पर्य है 'कल्याण' अर्थात् यह रात्रि बड़ी कल्याणकारी रात्रि है। इस रात्रि में जागरण करते हुए ॐ.... नमः.... शिवाय... इस प्रकार, प्लुत जप करें, मशीन की नाईं जप पूजा न करें, जप में जल्दबाजी न हो। बीच-बीच में आत्मविश्रान्ति मिलती जाय। इसका बड़ा हितकारी प्रभाव अदभुत लाभ होता है।*
🙏🏻 *शिवपूजा में वस्तुओं का कोई महत्त्व नहीं है, भावना का महत्त्व है। भावे ही विद्यते देव.... चाहे जंगल या मरूभूमि में क्यों न हो, वहाँ रेती या मिट्टी के शिवजी बना लिये, उस पर पानी के छींटे मार दिये, जंगली फूल तोड़कर धर दिये और मुँह से ही नाद बजा दिया तो शिवजी प्रसन्न हो जाते हैं।*
🙏🏻 *आराधना का एक तरीका यह है कि उपवास रखकर पुष्प, पंचामृत, बिल्वपत्रादि से चार प्रहर पूजा की जाय।*
🙏🏻 *दूसरा तरीका यह है कि मानसिक पूजा की जाय। हम मन-ही-मन भावना करें-*
🌷 *ज्योतिर्मात्रस्वरूपाय निर्मलज्ञानचक्षुषे।*
*नमः शिवाय शान्ताय ब्रह्मणे लिंगमूर्तये।।*
🙏🏻 *'ज्योतिमात्र (ज्ञानज्योति अर्थात् सच्चिदानंद, साक्षी) जिनका स्वरूप है, निर्मल ज्ञान ही जिनका नेत्र है, जो लिंगस्वरूप ब्रह्म है, उन परम शांत कल्याणमय भगवान शिव को नमस्कार है।'*
🙏🏻 *महाशिवरात्रि की रात्रि में ॐ बं, बं.... बीजमंत्र के सवा लाख जप से गठिया जैसे वायु विकारों से छुटकारा मिलता है।*
🙏🏻 
                🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *शिवरात्रि की रात 'ॐ नमः शिवाय' जप*
🙏🏻 *शिवजी का पत्रम-पुष्पम् से पूजन करके मन से मन का संतोष करें, फिर ॐ नमः शिवाय.... ॐ नमः शिवाय.... शांति से जप करते गये। इस जप का बड़ा भारी महत्त्व है। अमुक मंत्र की अमुक प्रकार की रात्रि को शांत अवस्था में, जब वायुवेग न हो आप सौ माला जप करते हैं तो आपको कुछ-न-कुछ दिव्य अनुभव होंगे। अगर वायु-संबंधी बीमारी हैं तो 'बं बं बं बं बं' सवा लाख जप करते हो तो अस्सी प्रकार की वायु-संबंधी बीमारियाँ गायब !*
🙏🏻 *ॐ नमः शिवाय मंत्र तो सब बोलते हैं लेकिन इसका छंद कौन सा है, इसके ऋषि कौन हैं, इसके देवता कौन हैं, इसका बीज क्या है, इसकी शक्ति क्या है, इसका कीलक क्या है – यह मैं बता देता हूँ। अथ ॐ नमः शिवाय मंत्र। वामदेव ऋषिः। पंक्तिः छंदः। शिवो देवता। ॐ बीजम्। नमः शक्तिः। शिवाय कीलकम्। अर्थात् ॐ नमः शिवाय का कीलक है 'शिवाय', 'नमः' है शक्ति, ॐ है बीज... हम इस उद्देश्य से (मन ही मन अपना उद्देश्य बोलें) शिवजी का मंत्र जप रहे हैं – ऐसा संकल्प करके जप किया जाय तो उस संकल्प की पूर्ति में मंत्र की शक्ति काम देगी।*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~*

पंचक 🌞11 मार्च प्रात: 9.19 बजे से 16 मार्च प्रात: 4.45 बजे तक
7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक

जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021
विजया एकादशी मंगलवार, 09 मार्च 2021
आमलकी एकादशी गुरुवार, 25 मार्च 2021

24 फरवरी: प्रदोष व्रत

10 मार्च: प्रदोष व्रत

26 मार्च: प्रदोष व्रत

माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार
फाल्गुन पूर्णिमा 28 मार्च, रविवार

फाल्गुनी अमावस्या- शनिवार, 13 मार्च 2021.
🙏🏻🌷💐🌻🌹🌺🍀🌸🌼🙏🏻मेष
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। काफी संघर्षों के बाद आज आपको अपनी परेशानियों से राहत मिलती नजर आ रही है। धीरे-धीरे भाग्य का उदय हो रहा है और बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से भी आप को मुक्ति मिलेगी। यदि आप कोई छोटा-मोटा व पार्ट टाइम कारोबार करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी समय निकालना आसान होगा। आज आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का भी दिन है, लेकिन आपको प्रयत्नशील रहना होगा। व्यापार के लिए आज पास व दूर की यात्रा भी कर सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य में कोई गिरावट देखने को मिल सकती है।
वृष 
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर परिवार के बुजुर्गों से सलाह मशविरा हो सकता है। शाम के समय आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की खरीदारी करनी होगी, जिससे आपका धन भी अधिक व्यय होगा। संतान के भविष्य के आप थोड़ी चिंता सता सकती है
मिथुन 
आज आपका व्यापार तेजी से गति पकड़ेगा, जिससे आपके धन लाभ के सभी मार्ग खुलेंगे और आप अपनी आर्थिक स्थिति को बहुत ही मजबूत बनाएंगे। अपनी प्रगति को आप को स्थाई रूप से बनाए रखना होगा। आज आप को व्यर्थ के कार्यों से दूर रहना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कर्क
आज आपको अपने भाई व बहनों की चिंता सता सकती है, इसलिए आप उनका पूरा ध्यान रखें। यदि सबकी सहमति हो और कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनें, तो अवश्य जाएं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी ऐसे समय में आपका भरपूर साथ देंगे। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति की भी थोड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी आज अपने गुरुजनों व मित्रों के साथ पार्टी का आयोजन  भी कर सकते हैं।
सिंह 
आज का दिन आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, तभी आप अपने नौकरी व व्यवसाय के क्षेत्र में चल रहे कार्य को पूर्ण करने में सफल होंगे और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना होगा। आज आपको अपने कारोबार की विशेष रूप से चिंता हो सकती है क्योंकि कुछ समय से आपका व्यवसाय नियमित रूप से नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। आज आप अपने पिताजी व वृद्धजनों की सलाह से व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए-नए आइडिया ढूंढ लेंगे।
कन्या
आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा, लेकिन भागदौड़ के नतीजे भी आपको लाभदायक ही मिलेंगे, तभी आप अपने कार्यों को उत्साह पूर्ण पूरा करेंगे, लेकिन कुछ समय बाद इसमें आपको बेहतरीन अनुबंध प्राप्त होगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। संतान के विवाह के लिए आज अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आज शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ धर्म-कर्म के कार्य में व्यतीत करेंगे।
तुला 
आज आपके सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में कुछ विरोधी आपके सामने आकर खड़े हो सकते हैं, लेकिन आप अपने साहस और बुद्धिमानी से इन लोगों को पराजित करने में सफल रहेंगे, लेकिन आपको अपने मन की दुर्बलता और दुर्गुणों का त्याग करना होगा। आज आपको कुछ अकारण चिंता परेशान कर सकती है। इसमें कुछ चिंता तो वास्तविक होंगी, लेकिन कुछ को आप खुद ही पैदा करेंगे। परिवार में आज कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे।
वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बनते बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना आज सफल होगी। आपके कुछ पुराने झंझट चल रहे हैं, जिससे आज आपको छुटकारा मिलेगा, लेकिन आपको अपने मन में निराशा जनक विचारों को नहीं आने देना है, तभी समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय उत्तम है, जिसमें भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा।
धनु 
यदि आपका कहीं रुका हुआ धन है और आप उसे प्राप्त करना चाहते हैं, तो वह आपको बहुत कठिनाई से मिलेगा, लेकिन रोजमर्रा के काम में आपको कोताही बिल्कुल नहीं ना बरतें। व्यवसाय की उन्नति से आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा। आज आप अपने घर के घरेलू सामान की खरीदारी में ज्यादा समय  लगा सकते हैं, जिससे धन भी अधिक व्यय होगा। जीवन साथी से प्रेम प्रसंग प्रबल होगा।
मकर 
जो लोग क्रय विक्रय का व्यापार करते हैं, उनको आज भरपूर लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिनभर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों से हास्य विनोद भी बढ़ेगा, लेकिन आपको व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो यह आपका मूड खराब कर सकते हैं। आज आप धार्मिक स्थानों की यात्रा पर भी जाने का सोच सकते हैं। माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें। उनके खान-पान का ध्यान रखें।
कुंभ 
आज अध्यात्म और धर्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। यात्रा और मंगलोत्सब का सहयोग बनता दिख रहा है। समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। आपकी नौकरी में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आज आपको लाभ उठाने का शुभ अवसर प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। यदि आज किसी को धन उधार देना पड़े, तो कतई ना दें क्योंकि उससे मिलने की संभावना बहुत कम है। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में आज आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता है।
मीन 
आज आपको अपने माता-पिता व गुरु जी की सेवा का अवसर प्राप्त होगा। उन्नति की क्षेत्र में आज कई मार्ग खुलेंगे। अध्ययन और अध्यात्म में रूचि बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन आज आप को शत्रु व द्वेष रखने वाले साथियों से सावधान रहना होगा। परिवार में आज कोई विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन बड़े बुजुर्गों की सलाह से वह शाम के समय समाप्त हो जाएगा। आपको अपने जीवन में उन्नति के लिए नए-नए मार्ग प्राप्त होंगे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। 
 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी