Showing posts with label help. Show all posts
Showing posts with label help. Show all posts

Wednesday, June 2, 2021

Aaj Ka Panchang 02062021

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 02 जून 2021*
⛅ *दिन - बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*
⛅ *शक संवत - 1943*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 
⛅ *मास - ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - वैशाख)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - अष्टमी 03 जून रात्रि 01:13 तक तत्पश्चात नवमी*
⛅ *नक्षत्र - शतभिषा शाम 05:00 तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद*
⛅ *योग - विष्कम्भ 03 जून रात्रि 02:27 तक तत्पश्चात प्रीति*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:37 से दोपहर 02:17 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 05:57* 
⛅ *सूर्यास्त - 19:15
जिलेवार अंतर संभव है,)
⛅ *दिशाशूल - उत्तर  दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - बुधवारी अष्टमी (सूर्योदय से रात्रि 01:13 तक)*
 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *नौकरी मिलने में समस्या* 🌷
🧑🏻 *जिनको नौकरी नहीं मिलती या मिलती है पर छूट जाती है .. वे लोग शनिवार या मंगलवार या शनिमंगल दोनों दिन पीपल की परिक्रमा करें  ...हो सके तो अपने हाथ से जल..सादा जल हो उसमें थोड़े काले तिल और एकाध चम्मच गंगा जल डालदें ..वो पीपल में चढ़ा कर जप करते - करते परिक्रमा करें | थोड़ी देर बैठके ध्यान और प्रार्थना करें| आदित्य ह्रदय स्त्रोत्र का पाठ करें | फिर देखो उनकी नौकरी आदि की समस्या कैसे दूर होती है !!*
🙏🏻 *- 
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *अचार विशेष* 🌷
🍋 *खट्टे आम का अचार खाने से लीवर खराब होता है | नींबू का आचार खाया जा सकता है ..खट्टे आम का अचार ज्यादा नहीं खाना |*
🙏🏻 *
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग छ~* 🌞

🌷 *सौभाग्य और ऐश्वर्य बढ़ाने हेतु* 🌷
♦ *शुक्रवार के दिन जो लोग अपने जीवन में सुख सौभाग्य और ऐश्वर्य को बढ़ाना चाहे वे शुक्रवार का व्रत करें | व्रत मतलब नमक -मिर्च बिना का भोजन ..खीर आदि खा सकते हैं और जप ज्यादा करें |*
🙏🏻 *-*

📖 
           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏🏻पंचक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक
: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक
एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी
21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी
प्रदोष

07 जून: सोम प्रदोष व्रत

22 जून: भौम प्रदोष
अमावस्या

ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021
पूर्णिमा
ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा इस बार 24 जून, दिन गुरुवार को पड़ेगी।
मेष 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आपको सम्मान मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी और आपके कुछ नये मित्र भी बनेंगे, जिनसे आपका भविष्य चमकेगा। मित्रों के साथ आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन सावधानीपूर्वक जाए क्योंकि आपकी किसी प्रिय वस्तु के चोरी या खोने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। नौकरी में आज आपके अपने बड़े अधिकारियों से अनबन हो सकती हैं, इससे आपका नुकसान भी हो सकता है

वृष 
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रह सकता है। आज आपके घर परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात चल सकती है। आज आप अपने परिवार की नई योजनाओं की ओर ध्यान देंगे, जिसमें आपका धन भी व्यय होगा। यदि आप कोई व्यापारी है, तो आज आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है, जो आपके लिए व्यर्थ रहेगा। सरकारी नौकरी में आज आपको वरिष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। आज आपको संतान के मामले में भी कोई गंभीर फैसला लेना पड़ सकता है, जिसमें आपको जीवन साथी की सलाह की आवश्यकता होगी। यदि आज आप किसी संस्था या व्यक्ति से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए तीन उत्तम रहेगा।
मिथुन 
आज का दिन आपको विशेष प्रकार से लाभ देने वाला नजर आ रहा है। नौकरी व व्यवसाय से जुड़े मुद्दे आज हल होंगे। यदि कोई समस्या चल रही है, तो वह आज सुलझ सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों व परिवारजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। यदि आपके परिवार में कोई तनाव चल रहा है, तो वह भी आज फिर से पनप सकता है, जिसकी आपको चिंता भी सता सकती है। आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है, लेकिन सतर्क रहें। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। रोजगार से जुड़े जातकों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।
कर्क 
आज का दिन आप अपने व्यापार की योजनाओं को गति देने में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आज आपका  जीवनसाथी से विवाद हो सकता है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। संतान को सामाजिक कार्य करते देख आज आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आपको दोस्तों व रिश्तेदारों की मदद भी करनी पड़ सकती है। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देना पड़े, तो सोच विचार कर दें क्योंकि इससे आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती 
मिथुन 
आज का दिन आपको विशेष प्रकार से लाभ देने वाला नजर आ रहा है। नौकरी व व्यवसाय से जुड़े मुद्दे आज हल होंगे। यदि कोई समस्या चल रही है, तो वह आज सुलझ सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों व परिवारजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। यदि आपके परिवार में कोई तनाव चल रहा है, तो वह भी आज फिर से पनप सकता है, जिसकी आपको चिंता भी सता सकती है। आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है, लेकिन सतर्क रहें। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। रोजगार से जुड़े जातकों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।
कर्क 
आज का दिन आप अपने व्यापार की योजनाओं को गति देने में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आज आपका  जीवनसाथी से विवाद हो सकता है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। संतान को सामाजिक कार्य करते देख आज आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आपको दोस्तों व रिश्तेदारों की मदद भी करनी पड़ सकती है। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देना पड़े, तो सोच विचार कर दें क्योंकि इससे आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपको कोई अहम जानकारी भी मिल सकती है।
सिंह
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने ऑफिस व अपने व्यवसाय दोनों में अपने शत्रुओं से बचने का प्रयास करना होगा क्योंकि वह आपकी तरक्की देख कर आज आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आज किसी अनजान व्यक्ति से धन का लेनदेन करना पड़े, तो सोच विचार कर करें। व्यापार में आज आपकी कोई डील फाइनल हो सकती है और आपको उसमें अपने आंख और कान दोनों खोलकर निर्णय लेना होगा तभी सफलता मिलती दिख रहे है।
कन्या 
आज का दिन आपके लिए अनुकूलता भरा रहेगा। विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने पर आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए काम बिगाड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सदस्य बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सायंकाल के समय यदि आज आपके पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो उस से दूरी बनाकर रखें। यदि आपका कानून से संबंधित कोई विवाद चल रहा है,तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है।
तुला 
आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहेगा। आज आप पूरा दिन किसी प्रकार की उधेड़बुन में ही व्यतीत करेंगे, जिससे आप अपने व्यापार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, इसमें आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर के सदस्यों में आज किसी बात को लेकर आपस में तनाव हो सकता है, जिसे आप अपने पिताजी की सलाह से दूर करने की कोशिश करेंगे। सायंकाल के समय व्यापार की समस्याओं का समाधान मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विभाग के प्रस्ताव आएंगे। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
वृश्चिक 
आज का दिन आपका किसी विशेष योजना की प्लानिंग करने में बीतेगा। आज आप घर व ऑफिस के कामों को निपटाने में पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों की आज अधिकारी वर्ग से अच्छी ट्यूनिग में रहने वाली है, जिससे आपके शत्रुओं को निराशा हाथ लगेगी। किसी संरकारी संस्था से भी आज आपको लाभ मिलता दिख रहा है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपने अपने कार्य के लिए जो योजनाएं बनाई हैं, आज आप उनको गति देंगे। जीवन साथी से आज कोई वाद विवाद हो सकता है।
धनु 
आज का दिन आपके सितारे बुलंदियों पर होंगे। आज आपको अपने व्यापार में अचानक से भरपूर धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती होगी और आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आप अपने व्यापार के लिए किसी रिसर्च से जुड़े हैं, तो आज उसमें आपको कुछ बड़ा लाभ हाथ लग सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। आपने अपने व्यापार में जो मेहनत की थी, वह आज आपको भरपूर लाभ देगी। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।
मकर 
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी।  आज संतान के भविष्य की योजनाओं पर भी आज कुछ चर्चा कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आज वरिष्ठ अधिकारियों से आपकी अनबन हो सकती हैं, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा तभी आपका प्रमोशन मिल सकता है। आज आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में बताएंगे, जिसमें आपके परिवार के छोटे बच्चे मस्ती करते नजर आएंगे।
कुंभ 
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। दिन के उत्तरार्ध में धन वृद्धि होने से आज आपके मन में हर्ष की भावना रहेगी। जीवनसाथी के लिए आज आप कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच प्यार में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता से यदि कोई विवाद चल रहा था, तो आज उनसे आपके संबंधों में भी मधुर होंगे। यदि आप कोई वाहन, भूमि खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने शत्रुओं के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें और अपने अधिकारियों से मधुर व्यवहार बनाए रखें
मीन 
आज का पूरा दिन आपके लिए व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप दूसरों के काम के लिए दौड़ने भागने में भी समय निकाल देंगे। आज आपको अपनी समस्याओं को हल करने मे काफी मशक्कत करनी पड़ेगी और अपने पिताजी से सलाह लेनी पड़ेगी तभी वह सफलता मिलती दिख रही है। व्यस्तता अधिक रहने के कारण आज आपके ऊपर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, जिससे आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। विद्यार्थियों ने यदि आज किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है, तो उनको आज सफलता मिल सकती है।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।


आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं। 
 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  

  
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव 
 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं।

Thursday, May 27, 2021

Aaj Ka Panchang 24052021

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 24 मई 2021*
⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*
⛅ *शक संवत - 1943*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 
⛅ *मास - वैशाख*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - त्रयोदशी रात्रि 12:11 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*
⛅ *नक्षत्र - चित्रा सुबह 09:49 तक तत्पश्चात स्वाती*
⛅ *योग - व्यतिपात सुबह 11:14 तक तत्पश्चात वरीयान्*
⛅ *राहुकाल - सुबह 07:37 से सुबह 09:17 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 05:59* 
⛅ *सूर्यास्त - 19:12* 
(सूर्योदय और सुर्यास्त के समय मे जिलेवार अंतर संभव है)
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - सोमप्रदोष व्रत*
 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाना मना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *वैशाख मास की अंतिम तीन तिथि* 🌷
➡ *वैशाख मास की अंतिम तीन तिथि का महत्व (24, 25 एवं 26 मई 2021)*
🙏🏻 *स्कन्दपुराण के वैष्णव खण्ड के अनुसार* 
*यास्तिस्रस्तिथयः पुण्या अंतिमाः शुक्लपक्षके ।। वैशाखमासि राजेंद्र पूर्णिमांताः शुभावहाः ।।*
*अन्त्याः पुष्करिणीसंज्ञाः सर्वपापक्षयावहाः ।। माधवे मासि यः पूर्णं स्नानं कर्त्तुं न च क्षमः ।।*
*तिथिष्वेतासु स स्नायात्पूर्ण मेव फलं लभेत् ।। सर्वे देवास्त्रयोदश्यां स्थित्वा जंतून्पुनंति हि ।।*
*पूर्णायाः पर्वतीर्थैश्च विष्णुना सह संस्थिताः ।। चतुर्दश्यां सयज्ञाश्च देवा एतान्पुनंति हि ।।* 
🙏🏻 *वैशाख मास की अंतिम तीन तिथि (त्रियोदशी, चतुर्दशी, पूर्णिमा) बहुत पवित्र और शुभकारक हैं उनका नाम "पुष्करिणी" है। ये सब पापों का क्षय करनेवाली हैं | जो सम्पूर्ण वैशाख मास में ब्राम्हमुहूर्त में पुण्यस्नान, व्रत, नियम आदि करने में असमर्थ हों, वह यदि इन ३ तिथियों में भी उसे करें तो वैशाख मास का पूरा फल पा लेता है |*
🌷 *ब्रह्मघ्नं वा सुरापं वा सर्वानेतान्पुनंति हि ।। एकादश्यां पुरा जज्ञे वैशाख्याममृतं शुभम् ।।*
*द्वादश्यां पालितं तच्च विष्णुना प्रभविष्णुना ।। त्रयोदश्यां सुधां देवान्पाययामास वै हरिः ।।*
*जघान च चतुर्दश्यां दैत्यान्देवविरोधिनः ।। पूर्णायां सर्वदेवानां साम्राज्याऽऽप्तिर्बभूव ह ।।*
*ततो देवाः सुसंतुष्टा एतासां च वरं ददुः ।। तिसृणां च तिथीनां वै प्रीत्योत्फुल्लविलोचनाः ।।*
*एता वैशाख मासस्य तिस्रश्च तिथयः शुभाः ।।* *पुत्रपौत्रादिफलदा नराणां पापहानिदाः ।।*
*योऽस्मिन्मासे च संपूर्णे न स्नातो मनुजाधमः ।। तिथित्रये तु स स्नात्वा पूर्णमेव फलं लभेत् ।।*
*तिथित्रयेप्यकुर्वाणः स्नानदानादिकं नरः ।। चांडालीं योनिमासाद्य पश्चाद्रौरवमश्नुते ।।*
🙏🏻  *पूर्वकाल में वैशाख शुक्ल एकादशी को शुभ अमृत प्रकट हुआ।  द्वादशी को भगवान विष्णु ने उसकी रक्षा की। त्रयोदशी को उन श्री हरि ने देवताओं को सुधापान कराया।  चतुर्दशी को देवविरोधी दैत्यों का संहार किया और पूर्णिमा के दिन समस्त देवताओं को उनका साम्राज्य प्राप्त हो गया। इसलिए देवताओं ने संतुष्ट होकर इन तीन तिथियों को वर दिया - “वैशाख की ये तीन शुभ तिथियाँ मनुष्यों के पापों का नाश करने वाली तथा उन्हें पुत्र-पौत्रादि फल देनेवाली हों।  जो सम्पूर्ण वैशाख में प्रात: पुण्य स्नान न कर सका हो, वह इन तिथियों में उसे कर लेने पर पूर्ण फल को ही पाता  है।  वैशाख में लौकिक कामनाओं को नियंत्रित करने पर मनुष्य निश्चय ही भगवान विष्णु का सायुज्य प्राप्त कर लेता है।”*
🌷 *गीतापाठं तु यः कुर्यादंतिमे च दिनत्रये ।। दिनेदिनेऽश्वमेधानां फलमेति न संशयः ।।*
🙏🏻 *जो वैशाख मास में अंतिम ३ दिन ‘गीता’ का पाठ करता है, उसे प्रतिदिन अश्वमेध यज्ञ का फल मिलता है |*
*सहस्रनामपठनं यः कुर्य्याच्च दिनत्रये ।। तस्य पुण्यफलं वक्तुं कः शक्तो दिवि वा भुवि ।।*
🙏🏻 *जो इन तीनों दिन ‘श्रीविष्णुसहस्रनाम’ का पाठ करता है,  उसके पुण्यफल का वर्णन करने में तो इस भूलोक व स्वर्गलोक में कौन समर्थ है | जो इन तीन दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करता है उसके पुण्यफल की व्याख्या करने में पृथ्वीलोक तथा स्वर्गलोक में कोई समर्थ नहीं।*
🌷 *सहस्रनामभिर्देवं पूर्णायां मधुसूदनम् ।। पयसा स्नाप्य वै याति विष्णुलोकमकल्मषम् ।।*
🙏🏻 *जो वैशाख पूर्णिमा को सहस्रनामों के द्वारा भगवान् मधुसूदन को दूध से स्नान कराता है वो वैकुण्ठ धाम को जाता है।*
🌷 *यो वै भागवतं शास्त्रं शृणोत्येतद्दिनत्रये ।। न पापैर्लिप्यते क्वाऽपि पद्मपत्रमिवांभसा ।।*
🙏🏻 *जो वैशाख के अंतिम ३ दिनों में ‘भागवत’ शास्त्र का श्रवण करता है, वह जल में कमल के पत्तों की भांति कभी पापों में लिप्त नहीं होता |*
🌷 *देवत्वं मनुजैः प्राप्तं कैश्चित्सिद्धत्वमेव च ।।* *कैश्चित्प्राप्तो ब्रह्मभावो दिनत्रयनिषेवणात् ।।*
🙏🏻 *इन अंतिम ३ दिनों में शास्त्र-पठन व पुन्य्कर्मों से कितने ही मनुष्यों ने देवत्व प्राप्त कर लिया और कितने ही सिद्ध हो गये | अत: वैशाख के अंतिम दिनों में स्नान, दान, पूजन अवश्य करना चाहिए |*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक
: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक
एकादशी
06 जून, रविवार अपरा एकादशी
21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी
प्रदोष

24 मई: सोम प्रदोष व्रत

07 जून: सोम प्रदोष व्रत

22 जून: भौम प्रदोष
अमावस्या
वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021

ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021
पूर्णिमा

26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा

मेष 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज का दिन कारोबारियों के लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्य क्षेत्र में भी सतर्क रहना होगा क्योंकि उनके शत्रु उनको परेशान करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा और मन तकनीकी चीजों की ओर ज्यादा लगेगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए कुछ अनुभवी व वरिष्ठ सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। दांपत्य जीवन का सुखमय रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों की ख्याति आज चारों ओर फैलेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने पिताजी के साथ कुछ पारिवारिक समस्याओं का समाधान खोजने में व्यतीत करेंगे।
वृष 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप किसी जरूरी चीज की खरीदारी का मन बना सकते है, लेकिन बजट और परिस्थिति को देखकर फिलहाल आपका मूड बदल सकता हैं। आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति पर संकट मंडरा सकता है। नौकरी में आज आपको महिला मित्रों के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा, तभी फायदा होगा। यदि आज किसी संपत्ति को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सायं काल का समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ संतान के भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श करें
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रह सकता है। व्यापार में अच्छी तरह से काम आपके हाथ मे आ सकते हैं, जिससे व्यस्तता रहेगी और आप परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे आपके जीवनसाथी से आपकी अनबन हो सकती है, लेकिन आज आपको उन्हें मनाने का भरपूर प्रयास करना होगा। यदि आप अपने व्यापार के लिए किसी संस्था या व्यक्ति से कर्ज लेना चाहते हैं, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना हितकर रहेगा, जिससे आपको अनेकों लाभ भी होंगे। राजनीतिक क्षेत्र में भी आज आपकी रुचि बढ़ी हुई दिखेगी।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज आप अपने बिजनेस के लिए अपने बड़े भाई व अपनी बहन से सलाह ले सकते हैं। आज आपके परिवार में यदि किसी सदस्य से तनाव चल रहा था, तो आज पुरानी बातों को लेकर सोच विचार कर सकते हैं। नौकरी मे आपका काम सुचारू रूप से लेगा, इसका आपको ध्यान रखना होगा, तभी आपकी तरक्की होती दिख रही है। साहस और जोखिम वाले काम में भी आज आप हाथ डाल सकते हैं, इसमें आपको भरपूर लाभ भी होगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।
सिंह
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा, लेकिन आपको अधिकारियों और साथियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने ऊपर दवाब कम महसूस करेंगे और अपने कार्य को समय पर करके देंगे। आर्थिक मामलों में आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप को किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़े, तो उसे कुछ समय के लिए टाल देना क्योंकि आज आपके स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। यदि आज आप किसी नए काम व योजना पर कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम नहीं है, उसे आगे के लिए टाल दें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
कन्या 
आज का दिन आपके लिए विकास का कारक रहेगा। आज आपको अपनी संतान की शिक्षा की चिंता सता सकती हैं, जिससे आप परेशान नजर आएंगे, लेकिन जीवन साथी के सहयोग से सायंकाल तक आपकी परेशानी हल होगी। कार्य क्षेत्र में आज स्थिति सामान्य रहेगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, लेकिन मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों पर आज टारगेट का दवाब रहेगा, जिससे वह थोड़ा चिंतित में नजर आएंगे। आज आप घरेलू उपयोग की चीजों के कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपका मन आध्यात्म में लगेगा। आज आप अपने लिए कुछ धन व्यय करेंगे, जिसमें कुछ जरूरी चीजें मोबाइल, लैपटॉप इत्यादि खरीद सकते हैं।
तुला 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। भाई बहनों के सहयोग से पारिवारिक बिजनेस में उन्नति होगी। आर्थिक विषयों को लेकर आज थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आज आपको जोखिम भरे कार्यों से दूर रहना होगा क्योंकि इसमें आपको नुकसान हो सकता है। व्यापार के लिए आज आप छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। भाई के विवाह में आ रही बाधा आज दूर होगी।
वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति दायक रहेगा। अगर आज आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। आज आप अपने गृह निर्माण से जुड़े कुछ कार्य को करवा सकते हैं। प्रेम जीवन में आज कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिससे आपका जीवन साथी के साथ टकराव हो सकता है। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जिससे आपका मानसिक बोझ कम होगा। आज आपको अपनी माता जी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उनको कोई रोग परेशान कर सकता है।
धनु 
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज तकनीकी ज्ञान और अनुभव का आपको लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म के कार्य में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आपको अपने अधिकारियों से मधुर वाणी का प्रयोग करना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए काम बिगाड़ सकते हैं। आज आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। आज आप अपने घर की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे।
मकर 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज आप कुछ नए-नए प्रयास करेंगे, जिनका आपको भरपूर लाभ भी मिलेगा। आज यदि आपका इस परिवार में किसी से कोई वाद विवाद हुआ है, तो उसे लेकर आज आप सोच विचार में रहेंगे। आज आप अपनी संतान की सेहत के प्रति थोड़े चिंतित रह सकते हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार चलाया हुआ है, तो उसमें आज आपको भरपूर सफलता मिलेगी।
कुंभ 
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। यदि आज आप को व्यापार संबंधी कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना हो, तो कोई निर्णय जल्दबाजी में बिल्कुल ना लें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें कमी आ सकती है। यदि आपको कोई रोग लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें आज वृद्धि हो सकती है। आज आपको अपने किसी परिचित से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपनी संतान के भविष्य से संबंधित कुछ अहम फैसलों पर निर्णय ले सकते हैं, जिनमें आपको पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी।
मीन 
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। पारिवारिक बिजनेस मे जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपका कोई जरूरी कार्य बन जाने से आपको बहुत खुशी होगी, जिसके लिए आप कोई पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आज आपकी ख्याति चारो ओर फैलेगी, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। विद्यार्थियों को आज अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी सफलता मिलती दिख रही है। पारिवारिक जीवन आनंददायक रहेगा

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।

अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।


 
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

 
शुभ वर्ष : 2022, 2026
 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
 
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

Aaj Ka Panchang 23052021

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 23 मई 2021*
⛅ *दिन - रविवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*
⛅ *शक संवत - 1943*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 
⛅ *मास - वैशाख*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - एकादशी सुबह 06:42 तक तत्पश्चात द्वादशी*
⛅ *नक्षत्र - हस्त दोपहर 12:12 तक तत्पश्चात चित्रा*
⛅ *योग - सिद्धि दोपहर 02:58 तक तत्पश्चात व्यतिपात*
⛅ *राहुकाल - शाम 05:34 से शाम 07:13 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 05:59* 
⛅ *सूर्यास्त - 19:11* 
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - त्रिस्पृसा-मोहिनी एकादशी (भागवत), द्वादशी क्षय तिथि*
 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l   राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *मोहिनी एकादशी* 🌷
🙏🏻 *मोहिनी एकादशी ( उपवास से अनेक जन्मों के मेरु पर्वत जैसे महापापों का नाश )*
🙏🏻 *
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *वैशाख मास की महापुण्यप्रद अंतिम तीन तिथियाँ*
🙏🏻 *श्रुकदेवजी राजा जनक से कहते हैं : ‘‘राजेन्द्र ! वैशाख मास के शुक्ल पक्ष में जो अंतिम तीन पुण्यमयी तिथियाँ हैं – त्रयोदशी, चतुर्दशी और पूर्णिमा । ये बडी पवित्र व शुभकारक हैं । इनका नाम ‘पुष्करिणी है, ये सब पापों का क्षय करनेवाली हैं । पूर्वकाल में वैशाख शुक्ल एकादशी को शुभ अमृत प्रकट हुआ । द्वादशी को भगवान विष्णु ने उसकी रक्षा की । त्रयोदशी को उन श्रीहरि ने देवताओं को सुधा-पान कराया । चतुर्दशी को देवविरोधी दैत्यों का संहार किया और पूर्णिमा के दिन समस्त देवताओं को उनका साम्राज्य प्राप्त हो गया ।*
🙏🏻 *इसलिए देवताओं ने संतुष्ट होकर इन तीन तिथियों को वर दिया : ‘वैशाख की ये तीन शुभ तिथियाँ मनुष्यों के पापों का नाश करनेवाली तथा उन्हें पुत्र-पौत्रादि फल देनेवाली हों ।*
🙏🏻 *जो संम्पूर्ण वैशाख में प्रातः पुण्यस्नान न कर सका हो, वह इन तिथियों में उसे कर लेने पर पूर्ण फल को ही पाता है । वैशाख में लौकिक कामनाओं को नियंत्रित करने पर मनुष्य निश्चय ही भगवान विष्णु का सायुज्य प्राप्त कर लेता है ।*
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *व्यतिपात योग* 🌷
🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*
🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*
🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*
💥 *विशेष ~ 23 मई 2021 रविवार को दोपहर 02:59 से 24 मई, सोमवार को सुबह 11:14 तक व्यतिपात योग है।*
🙏🏻

📖 
              🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻मेष 
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको आपके बिजनेस में भरपूर लाभ होगा। आपका लंबे समय से रुका हुआ माल आज अचानक से बिकना शुरू हो जाएगा, जिससे आपके लाभ के रास्ते खुल जाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन के संबंधों में आप प्रेम व विश्वास का अनुभव करेंगे। अपने घर के जरूरी काम को पूरा करने के लिए मित्रों से सहयोग ले सकते हैं। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि आपकी वाहन व आवास संबंधी समस्या चल रही है, तो वह आज फिर से पनप सकती है।
वृष 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम को लेकर आएगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, जिनको ठीक करने के लिए उनको अपने गुरुजनों के आशीर्वाद की आवश्यकता होगी। स्वरोजगार से जुड़े जातको को आज भविष्य के प्रति चिंतित नजर आ सकते हैं। किसी बड़े अधिकारी की मदद से कोई चल या अचल संपत्ति का यदि कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज निपट सकता है। ससुराल पक्ष में सुधार देखने को मिलेगा। आर्थिक रूप से आज स्थितियां कुछ तनावग्रस्त रह सकती हैं।
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। धन की आमदनी आज निश्चित रहेगी, फिर भी भविष्य के लिए लाभ के सौदे पक्के होंगे, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति के लिए परेशान कम होंगे। आज आपका मन थोड़ा उदासीन हो सकता है और व्यवसाय के कारण परिजनों को समय ना दे सकेंगे, जिससे आपकी माता जी आपसे कुछ नाराजगी जता सकती हैं। आज आप दिन के आरंभ से ही अपने व्यवसाय के किसी महत्वपूर्ण कार्य में व्यस्त रहेंगे। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेगे, जिससे आप बचत मुश्किल से ही कर पाएंगे।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपके व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद आपकी जटिलताएं खत्म होंगी, लेकिन आज अति उत्साह और जोश दिखाएंगे, तो आपका कार्य बिगड़ सकता है। पिताजी के मार्गदर्शन से आज आपके पारिवारिक बिजनेस में आपको लाभ होगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों में संतान पक्ष के कारण आज आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आज आपको विदेश में रह रहे परिजनों के कारण कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। सायं काल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।
सिंह 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आज आपको अपने कारोबार में कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करे क्योंकि आपके द्वारा लिए गए निर्णय का विरोध हो सकता है। यदि आपके परिवार में कोई विवाद चल रहा है, तो आज आप उसका समाधान धैर्य के साथ ढूंढने में सफल होंगे। किसी से अनबन के कारण आज आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। आपको अपने परिवार के खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है और आर्थिक लेनदेन से सावधानी बरतें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक एकाग्रता के साथ अध्ययन करने की आवश्यकता पड़ेगी। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।
कन्या 
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनो भरा रहेगा। आज किसी सदस्य के कारण सामाजिक सम्मान में कमी आने की आशंका बनती दिख रही है, जिससे मन में निराशा का भाव रहेगा। धन की आमदनी कम होने से आज आपको आवश्यकतानुसार धन की प्राप्ति होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों की फरमाइशो को पूरा करने में व्यतीत करेंगे। लंबे समय से रुके हुए आज आपके कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। धार्मिक कार्यों में आज आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। संतान को आज कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है।
तुला 
आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी अधिक मेहनत के कारण आपको कम समय में अधिक लाभ मिल सकता है, लेकिन इसके लिए आपको अपने आलस्य को त्यागना पड़ेगा।  व्यवसाय से संबंधित कई अनुभव आज आपको प्राप्त होंगे, इससे आपकी कई क्षेत्रों में साख भी बढ़ेगी। घर के कुछ अधूरे कार्य आज आपको निपटाने होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा के लिए जा सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आज वह आपके भाई के सहयोग से समाप्त होगी।
वृश्चिक 
आज आपके व्यवहार में कुछ जिद्दीपन नजर आएगा, जिससे आप अपनी बात मनवा कर ही दम लेंगे,  लेकिन आपको इन सब के बीच इस बात का ध्यान रखना होगा ताकि आपको अपने क्रोध व वाणी दोनों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो इससे आपके कुछ रिश्ते खराब हो सकते हैं। व्यवसायियों को क्षेत्रीय कार्य की तुलना में विदेश अथवा बाहरी कार्यों से लाभ की संभावना अधिक है। आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती कुछ धन भी व्यय करेंगे। व्यवसायियों को क्षेत्रीय कार्यों की तुलना में विदेश अथवा बाहरी कार्यों से लाभ की संभावना अधिक है, इसलिए आज इसी और प्रयासरत रहें।
धनु 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। घर में किसी नई वस्तु की खरीद के लिए आज आपका घर के किसी बुजुर्ग सदस्य से मतभेद हो सकता है। आज आपको यात्रा करने से बचना होगा क्योंकि आपकी कोई प्रिय वस्तु चोरी होने का भय बना हुआ है तथा आपका स्वास्थ्य  भी नरम गरम रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। सायं काल का समय आज आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। मित्रों व बंधु जनों के कारण तनाव होने से घर में कलेश की स्थिति पैदा हो सकती है।
मक
आज का दिन आपके विचारों के मुताबिक कई दिनों बाद लोगों से मेल खाएगा। विदेश संबंधित व्यापार कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार भी खरीद कर ला सकते हैं। यदि कोई  पारिवारिक संपत्ति से संबंधित विवाद चल रहा है, तो वह आज किसी परिजन की सहायता से सुलझ सकता है। कार्य क्षेत्र में जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन होगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आपके व्यक्तित्व पर निखार आएगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
कुंभ 
आज का दिन आपके लिए कुछ निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने मित्रों के परिजनों के साथ देवी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जिसमें आपका खर्चा भी आवश्यकता से अधिक होगा। नौकरी से जुड़े जातकों के लिए दिन व्यवसाय वर्ग की तुलना में अधिक आनंददायक रहेगा। किसी अधूरे कार्य को पूरा करने के बाद और काम करने का आपका मन नहीं करेगा। आज आपके पिताजी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें।  विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।
मीन 
आज का दिन आपकी महत्वकंक्षाओं की पूर्ति के लिए ही रहेगा। आज आपको अपने घर में निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी, इसके लिए आप कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा। व्यापार में आज आप किसी दुकान व योजना की शुरुआत कर सकते हैं, जिससे पक्ष और विपक्ष के लोगों का सहयोग मिल सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में आने वाली समस्याएं समाप्त होगी। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार आएगा और प्रेम जीवन में आप के सम्मान में वृद्धि होगी

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।


 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

Aaj Ka Panchang 22052021

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 22 मई 2021*
⛅ *दिन - शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*
⛅ *शक संवत - 1943*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 
⛅ *मास - वैशाख*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - दशमी सुबह 09:15 तक तत्पश्चात एकादशी*
⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी दोपहर 02:06 तक तत्पश्चात हस्त*
⛅ *योग - वज्र शाम 06:18 तक तत्पश्चात सिद्धि*
⛅ *राहुकाल - सुबह 09:17 से सुबह 10:56 तक*
⛅ *सूर्योदय - 05:59* 
⛅ *सूर्यास्त - 19:10* 
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - मोहिनी एकादशी (स्मार्त)*
 💥 *विशेष - ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*
💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*
💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *त्रिस्पृशा' का महायोग* 🌷
➡ *22 मई 2021 शनिवार को सुबह 09:16 से 23 मई, रविवार को सुबह 06:42 तक एकादशी है ।*
💥 *विशेष - 23 मई, रविवार को त्रिस्पृशा - मोहिनी एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*
🙏🏻 *हजार एकादशियों का फल देनेवाला व्रत*
🙏🏻 *एक ‘त्रिस्पृशा एकादशी के उपवास से एक हजार एकादशी व्रतों का फल प्राप्त होता है । इस एकादशी को रात में जागरण करनेवाला भगवान विष्णु के स्वरूप में लीन हो जाता है ।*
🙏🏻 *‘पद्म पुराण' में आता है कि देवर्षि नारदजी ने भगवान शिवजी से कहा : ‘‘सर्वेश्वर ! आप त्रिस्पृशा नामक व्रत का वर्णन कीजिये, जिसे सुनकर लोग कर्मबंधन से मुक्त हो जाते हैं ।"*
🙏🏻 *महादेवजी : ‘‘विद्वन् ! देवाधिदेव भगवान ने मोक्षप्राप्ति के लिए इस व्रत की सृष्टि की है, इसीलिए इसे ‘वैष्णवी तिथि कहते हैं । भगवान माधव ने गंगाजी के पापमुक्ति के बारे में पूछने पर बताया था : ‘‘जब एक ही दिन एकादशी, द्वादशी तथा रात्रि के अंतिम प्रहर में त्रयोदशी भी हो तो उसे ‘त्रिस्पृशा' समझना चाहिए । यह तिथि धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष देनेवाली तथा सौ करो‹ड तीर्थों से भी अधिक महत्त्वपूर्ण है । इस दिन भगवान के साथ सद्गुरु की पूजा करनी चाहिए ।"*
🙏🏻 *यह व्रत सम्पूर्ण पाप-राशियों का शमन करनेवाला, महान दुःखों का विनाशक और सम्पूर्ण कामनाओं का दाता है । इस त्रिस्पृशा के उपवास से ब्रह्महत्या जैसे महापाप भी नष्ट हो जाते हैं । हजार अश्वमेध और सौ वाजपेय यज्ञों का फल मिलता है । यह व्रत करनेवाला पुरुष पितृ कुल, मातृ कुल तथा पत्नी कुल के सहित विष्णुलोक में प्रतिष्ठित होता है । इस दिन द्वादशाक्षर मंत्र (ॐ नमो भगवते वासुदेवाय) का जप करना चाहिए । जिसने इसका व्रत कर लिया उसने सम्पूर्ण व्रतों का अनुष्ठान कर लिया ।*
🙏🏻 *-
         🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *वैशाख मास के अंतिम ३ दिन दिलायें महापुण्य पुंज*
   🙏🏻  *‘स्कंद पुराण’ के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष में अंतिम ३ दिन, त्रयोदशी से लेकर पूर्णिमा तक की तिथियाँ बड़ी ही पवित्र और शुभकारक हैं | इनका नाम ‘ पुष्करिणी ’ हैं, ये सब पापों का क्षय करनेवाली हैं |  जो सम्पूर्ण वैशाख मास में ब्राम्हमुहूर्त में पुण्यस्नान, व्रत, नियम आदि करने में असमर्थ हो, वह यदि इन ३ तिथियों में भी उसे करे तो वैशाख मास का पूरा फल पा लेता है |*
   🙏🏻  *वैशाख मास में लौकिक कामनाओं का नियमन करने पर मनुष्य निश्चय ही भगवान विष्णु का सायुज्य प्राप्त कर लेता है | जो वैशाख मास में अंतिम ३ दिन ‘गीता’ का पाठ करता है, उसे प्रतिदिन अश्वमेध यज्ञ का फल मिलता है | जो इन तीनों दिन ‘श्रीविष्णुसहस्रनाम’  का पाठ करता है, उसके पुण्यफल का वर्णन करने में तो इस भूलोक व स्वर्गलोक में कौन समर्थ है | अर्थात् वह महापुण्यवान हो जाता है |*
🙏🏻 *जो वैशाख के अंतिम ३ दिनों में ‘भागवत’ शास्त्र का श्रवण करता है, वह जल में कमल के पत्तों की भांति कभी पापों में लिप्त नहीं होता | इन अंतिम ३ दिनों में शास्त्र-पठन व पुण्यकर्मों से कितने ही मनुष्यों ने देवत्व प्राप्त कर लिया और कितने ही सिद्ध हो गये | अत: वैशाख के अंतिम दिनों में स्नान, दान, पूजन अवश्य करना चाहिए |*
🙏🏻 *


              🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक
: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक
एकादशी
23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी
06 जून, रविवार अपरा एकादशी
21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी
प्रदोष

24 मई: सोम प्रदोष व्रत

07 जून: सोम प्रदोष व्रत

22 जून: भौम प्रदोष
अमावस्या
वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021

ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021
पूर्णिमा

26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा

मेष 
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जिससे आपको लाभ होगा। ननिहाल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। करियर में भी आज आपकी अच्छी तरक्की के योग हैं। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। नौकरी में आज आप के मुताबिक माहौल बनेगा, जिससे आपका कार्य करना आसान होगा। यदि आप ऐसी प्रॉपर्टी की निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसमें आपके भाई के माध्यम से सफलता मिल सकती है। 
वृष 
आज का दिन आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि वह आपको परेशान करने का हर संभव प्रयास करेंगे। आज आपके धन हानि के योग बन रहे हैं, फिर चाहे वह किसी भी रुप में क्यों ना हो, इसलिए सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में भी आज स्थितियां नुकसानदायक हो सकती हैं। दूसरों के भरोसे आज आपको अपना कोई भी कार्य नहीं छोड़ना है क्योंकि उसके पूरे होने की संभावना कम है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार में यदि आज कोई तनाव होता है, तो आपको अपने क्रोध से बचना होगा और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो रिश्ते में दरार पड़ सकती है
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिसका आपको भरपूर लाभ भी होगा। धन संबंधी मामले मे आपको अधिक बेचैन होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आज धन लाभ आपको भरपूर मात्रा में होगा। आज आपको किसी की भी बात में आकर अपने कार्यों को रोकना नहीं है, नहीं तो आपकी प्रगति रोक जाएगी। किसी परिचित के माध्यम से व्यापारिक लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। संतान को अच्छा कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी। सायंकाल का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के अवसर आएंगे। समाज सेवा से जुड़े जातकों को कई मौके मिलेंगे, जिससे फायदा और उन्नति दोनों होगी। पारिवारिक बिजनेस में प्रगति के लिए पिता के मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी।  पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। व्यापारी वर्ग नए उत्पादो को व्यापार में शामिल कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होगी। ससुराल पक्ष के यदि किसी व्यक्ति को आज दिन उधार देना पड़े, तो सोच विचार कर दें क्योंकि उसके वापस मिलने की संभावना कम है।
सिंह
आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। व्यापार में आपके प्रयास रंग लाएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यस्तता के बीच कार्य तथा परिवार के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा, नहीं तो परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं। भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और उनकी चिंताओं के समाधान के लिए आप आगे आएंगे। कला वर्ग के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होगे। नौकरी में आज आपके सहयोग के प्रति आपका व्यवहार उदारता पूर्ण होगा और गलतियों के बाद भी आप हमें माफ करने में कामयाब रहेगे।
कन्या
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके आलस्य के कारण आपका व्यवसाय भगवान भरोसे ही रहेगा। लाभ के नजदीक पहुंचकर भी आपको निराश होना पड़ सकता है। आज आप अपने मित्रों व परिजनों की खातिर कुछ ज्यादा ही चिंतित नजर आएंगे। अपना काम छोड़ कर आज आप दूसरों के फालतू समय में शरीक होंगे और अपना कीमती वक्त बर्बाद करेंगे। आज आपको अपने व्यापार में दैनिक खर्चा चलाने लायक ही धन लाभ हो पाएगा। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
तुला 
आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता के साथ भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको अपने व्यवसाय मे दूसरों के भरोसे नहीं रहना है। अपनी शर्तों को रखकर कार्य करना है, तभी सफलता मिलती देख रही है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आंख अथवा कमर से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। अपने अनुभवों की मदद से पारिवारिक समस्या का समाधान निकालने मे आप सफल होगे साथ ही समय पर काम की शुरुआत करने से आप की व्यापकता और तनाव दोनों बढ़ जाएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों को देव दर्शन के लिए लेकर जा सकते हैं।
वृश्चिक 
आज का दिन आप अन्य दिनों की तुलना मे अधिक आलस्य दिखाएंगे, जिससे आपकी दिनचर्या भी धीमी रहेगी और आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य आज आपके सिर पर आ सकते हैं, जिनको आपको मजबूरी में पूरा करना ही पडेगा। आज आप अपने कार्य क्षेत्र पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे, जिससे आज आपको धन की आमदनी अधिक नहीं होगी और आप की आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ जाएगी। माताजी की सेहत में आज कुछ कमी आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। संतान के विवाह के प्रस्ताव को आज आप मंजूर कर सकते हैं।
धनु 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। काफी समय बाद आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आपको प्राप्त कर सकता है। सायंकाल का समय आज आप मनोरंजन के कार्य में व्यतीत करेंगे। आज घर में किसी से बहस ना पड़े अन्यथा आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आय की तुलना में आपका धन अधिक व्यय होगा, लेकिन वह आप खुशी से खर्च करेंगे। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे।
मकर 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। राजनीति से संबंधित जातकों के प्रभाव व विकास के क्षेत्र में आज वृद्धि होगी। आज आपको अपने जीवनसाथी को कोई उपहार या वस्तु देने की जल्दबाजी रहेगी। आज यदि आपको कोई रोग परेशान कर रहा है, तो आपकी सेहत में सुधार होगा, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने से आसपास के लोगों को परेशानी हो सकती है, इसके साथ ही आप कई तरह कई तरह के तनावों से ग्रस्त रहेंगे। आज आपके व्यापार में आ रही समस्याएं दूर होंगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और यदि आपका कोई पुराना कर्ज है, तो आज आप उससे मुक्त हो सकते हैं।
कुंभ 
आज का दिन आपके लिए कष्ट भरा रह सकता है। किसी सदस्य से आज आपकी कहासुनी हो सकते हैं, इसलिए आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आप परिवार की सुख समृद्धि के लिए भी थोड़ा धन व्यय करेंगे। व्यापार में सकारात्मक बदलाव से आज लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। प्रेम जीवन के सम्मान में वृद्धि होगी। साझेदारी में किए जा रहे व्यापार में निवेश के लिए दिन उत्तम है। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
मीन 
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से कानूनी कार्य पूरे होंगे। आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का हर क्षेत्र में सहयोग बना रहेगा, लेकिन उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सायंकाल का समय आज परिवार के सभी सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। धार्मिक कार्यों से जुड़े जातकों की ख्याति का विस्तार चारो और फैलेगा और रोजगार के क्षेत्र में आ रही सभी समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57


 
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57


 
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

Aaj Ka Panchang 26052021

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 26 मई 2021*
⛅ *दिन - बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*
⛅ *शक संवत - 1943*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 
⛅ *मास - वैशाख*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - पूर्णिमा शाम 04:43 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*
⛅ *नक्षत्र - अनुराधा 27 मई रात्रि 01:16 तत्पश्चात ज्येष्ठा* 
⛅ *योग - शिव रात्रि 10:52 तक तत्पश्चात सिद्ध*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:36 से दोपहर 02:15 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 05:58* 
⛅ *सूर्यास्त - 19:13* 
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - व्रत पूर्णिमा, वैशाख-बृद्व पूर्णिमा, वैशाख स्नान समाप्त, कूर्म जयंती, खग्रास व खंडग्रास चन्द्रग्रहण (पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों में खंडग्रास दिखेगा, वही नियम पालनीय ।*  
 💥 *विशेष - पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *दुर्गति से रक्षा हेतु* 🌷
🙏🏻 *मरणासन्न व्यक्ति के सिरहाने गीताजी रखें | दाह – संस्कार के समय ग्रन्थ को गंगाजी में बहा दें, जलायें नहीं |*
🔥 *मृतक के अग्नि – संस्कार की शुरुआत तुलसी की लकड़ियों से करें अथवा उसके शरीर पर थोड़ी – सी तुलसी की लकडियाँ बिछा दें, इससे दुर्गति से रक्षा होती है |*
🙏🏻 
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *सुख – सम्पदा और श्रेय की प्राप्ति - वैशाखी पूर्णिमा*
 🙏🏻  *वैशाखी पूर्णिमा को ‘धर्मराज व्रत’ कहा गया है | यह पूर्णिमा दान-धर्मादि के अनेक कार्य  करने के लिए बड़ी ही पवित्र तिथि है | इस दिन गरीबों में अन्न, वस्त्र, टोपियाँ, जूते-चप्पल, छाते, छाछ या शर्बत , सत्संग के सत्साहित्य आदि का वितरण करना चाहिए | अपने स्नेहियों, मित्रों को सत्साहित्य, सत्संग की वीसीडी, डीवीडी, मेमोरी कार्ड आदि भेंट में दे सकते हैं |*
 🙏🏻  *इस दिन यदि तिलमिश्रित जल से स्नान कर घी, शर्करा और तिल से भरा हुआ पात्र भगवान विष्णु को निवेदन करें और उन्हीं से अग्नि में आहुति दें अथवा तिल और शहद का दान करें, तिल के तेल के दीपक जलाये, जल और तिल से तर्पण करें अथवा गंगादि में स्नान करें तो सब पापों से निवृत्त  हो जाते हैं | यदि उस दिन एक समय भोजन करके पूर्ण-व्रत करें तो सब प्रकार की सुख-सम्पदाएँ और श्रेय की प्राप्ति होती है |*
🙏🏻 *- 
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *महामारी, रोग व दुःख शमन हेतु मंत्र* 🌷
🙏🏻 *अग्निपुराण में महर्षि पुष्करजी परशुरामजी से कहते हैं कि “यजुर्वेद के इस (निम्न मंत्र से दूर्वा के पोरों की १० हजार आहुतियाँ देकर होता (यज्ञ में आहुति देनेवाला व्यक्ति या यज्ञ करानेवाला पुरोहित) ग्राम या राष्ट्र  में फैली हुई महामारी को शांत करे | उससे रोग-पीड़ित मनुष्य रोग से और दुःखग्रस्त मानव दुःख से छुटकारा पाता है |"*
🌷 *काण्डात्काण्डात्प्ररोह्न्ती परुष: परुषस्परि |*
*एवा नो दूर्वे प्रतनु सहस्त्रेण शतेन च || (यजुर्वेद : अध्याय १३, मंत्र २०)*
🙏🏻 *
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻मेष 
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको दूसरों की मदद करके सुकून मिलेगा, इससे मन में प्रसन्नता रहेगी।  रात्रि के समय आज आपके परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है, जिससे आपको थोड़ी दिक्कत हो सकती है। आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जिनको देखकर आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है और आपके शत्रुओ की संख्या बढ़ सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। आज आपको अपनी वाणी में मधुरता रखनी होगी, तभी आप अपने कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा बनाने में कामयाब रहेंगे
वृष 
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। यदि लंबे समय से आपके कुछ कार्य अधूरे पड़े हैं, तो आज आप उन्हें पूरा करने के लिए समय निकालेंगे। रात्रि के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज परिवारजनों के साथ हंसी मजाक मे पूरा दिन व्यतीत करेंगे, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। दोपहर के समय आज आपको अपने व्यापार से संबंधित शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। संतान की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज आपको कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने पिता जी के आशीर्वाद की आवश्यकता होगी, तभी आप अपने बिजनेस की योजनाओं को आगे बढ़ा पाएंगे, जिससे आपको लाभ होगा। आज आप अपने परिवार के सभी सदस्यों की आवश्यकता की पूर्ति करेंगे, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन आपको दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान हो सकता है। सायंकाल के समय आज किसी महान पुरुष के दर्शन से आज आप का मनोबल बढ़ेगा। यदि आप नौकरी में परिवर्तन का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। आज आपको अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी। यदि आज आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें, क्योंकि भावुकता में लिए गया निर्णय बाद में परेशानी दे सकता है। व्यवसाय की योजनाओं को आज गति मिलेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा के लिए जा सकते हैं। आज आपकी राज्य व पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आप अपने किसी जरूरतमंद मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे।
सिंह 
आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। संतान के प्रति दायित्वों की आज पूर्ति होगी। संतान के विवाह में आ रही बाधा भी आज दूर होगी। राजनीति क्षेत्र में आज आशातीत सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आपके जन समर्थन में भी बढ़ोतरी होगी। सायंकाल का समय आप अपने प्रियजनों के साथ व्यतीत करेंगे। आज आपकी सेहत नरम-गरम रह सकती है, इसलिए बाहर के खाने-पीने से दूर रहें। व्यवसाय में आज आपके लिए उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि आपके लंबे समय से कुछ कार्य रुके हुए हैं, तो वह आपके भाई की मदद से आज पूरे होंगे।
कन्या 
आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगा। यदि आप अपने व्यवसाय में कुछ नई-नई तकनीकों का प्रयोग करना चाहते हैं, तो आज कर सकते हैं। रचनात्मक कार्य में आज आपका मन लगेगा। घर गृहस्ती में यदि कोई समस्या पैर पसारे हुए थी, तो उसका आज का समाधान हो सकता है। व्यवसाय में आज किसी मित्र से मदद मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज अपने गुरुजनों की मदद की आवश्यकता होगी। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।
तुला 
आज का दिन आपके लिए शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि लेकर आएगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण करना होगा, नहीं तो वह आपका नुकसान करवा सकती है, इसलिए यदि आज किसी अधिकारी से कहासुनी होती है, तो आप अपने क्रोध पर काबू रखें। आज आपको हर कार्य में जीवनसाथी से सहयोग व सानिध्य दोनों पर्याप्त मात्रा में प्राप्त होगा। संतान के भविष्य से संबंधित कुछ योजनाओं पर आज विचार विमर्श कर सकते है।
वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आपके लिए चारों ओर से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, इसलिए आज आप उन्हीं कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, जिनसे आपको भरपूर लाभ हो। यदि आज आप कोई दुकान व मकान खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपके धन सम्मान और यश कीर्ति में भी वृद्धि होगी, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सायंकाल के समय माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति भी उत्पन्न होती है, तो आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, नहीं तो आप के सभी कार्य बिगड़ सकते हैं।
धनु 
आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपनी गृह उपयोगी वस्तुओं पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। यदि आज किसकी प्रिय जन को धन उधार देना पड़े, तो सोच विचार कर दें क्योंकि इसके वापस मिलने की संभावना कम है। कोट कचहरी से संबंधित यदि कोई मामला चल रहा है, तो उसमें आज आपको सफलता मिल सकती है। आज आपके सांसारिक सुख के साधनों मे वृद्धि होगा और आप अपने जीवन साथी को भी कुछ उपहार दे सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में नियंत्रण बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मकर 
आज का दिन आपके लिए व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। व्यवसाय में यदि परिवर्तन की योजना बन रही है, तो उसमें आज आपको लाभ होगा। आज आप अपने व्यापार में किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगी। सायंकाल के समय धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। आज आपके परिवार में किसी नन्हें मेहमान का आगमन हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो उसमें आज आपको भरपूर लाभ हो सकता है।
कुंभ 
आज का दिन आपके लिए कुछ कष्टदायक रहेगा। आज आपको कुछ शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप तुरंत डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। यदि आज आप कहीं निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो किसी वरिष्ठ सदस्य से राय अवश्य लें, नहीं तो बाद में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से आज कोई वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिसे देखकर आपके कुछ शत्रु परेशान रहेंगे और वह आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
मीन 
आज के दिन आपका दांपत्य जीवन आनंद दायक बीतेगा। आज आप पास व दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन आज आपकी किसी प्रिय वस्तु के चोरी व खोने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। व्यवसाय में तरक्की होने से मन में प्रसन्नता रहेगी, जिससे आप अपने घर परिवार में किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। संतान को आज कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है, जिससे आप थोड़ा परेशान नजर आएंगे। अधूरे कार्यों को पूरा करने का भी आज आपको मौका मिलेगा

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं।

आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।


 
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

 
शुभ वर्ष :2024, 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता
 
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा

Aaj Ka Panchang 27052021

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 27 मई 2021*
⛅ *दिन - गुरुवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*
⛅ *शक संवत - 1943*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 
⛅ *मास - ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - वैशाख)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - प्रतिपदा दोपहर 01:02 तक तत्पश्चात द्वितीया*
⛅ *नक्षत्र - ज्येष्ठा रात्रि 10:29 तत्पश्चात मूल*
⛅ *योग - सिद्ध शाम 06:48 तक तत्पश्चात साध्य*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:16 से शाम 03:55 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 05:58* 
⛅ *सूर्यास्त - 19:13* 
⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - देवर्षि नारदजी जयंती*
 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *सौभाग्य-रक्षा और सुख-शांति व समृद्धि बढ़ाने हेतु* 🌷
👩🏻 *माताएँ-बहनें रोज स्नान के बाद पार्वती माता का स्मरण करते-करते उत्तर दिशा की ओर मुख करके तिलक करें और पार्वती माता को इस मंत्र से वंदन करें :*
🌷 *“ॐ ह्रीं गौर्यै नम: |”*
👩🏻 *इससे माताओं –बहनों के सौभाग्य की रक्षा होगी तथा घर में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ेगी |*
🙏🏻 *ऋषिप्रसाद – मई २०१९ से*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *ज्येष्ठ मास* 🌷
🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार “ज्येष्ठामूलं तु यो मासमेकभक्तेन संक्षिपेत्। ऐश्वर्यमतुलं श्रेष्ठं पुमान्स्त्री वा प्रपद्यते।।” जो एक समय ही भोजन करके ज्येष्ठ मास को बिताता है वह स्त्री हो या पुरुष, अनुपम श्रेष्ठ एश्‍वर्य को प्राप्त होता है।*
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार ज्येष्ठ में तिल का दान बलवर्धक और मृत्युनिवारक होता है।*
🙏🏻 *ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा के दिन मूल नक्षत्र होने पर मथुरा में स्नान करके विधिवत् व्रत-उपवास करके भगवान कृष्ण की पूजा उपासना करते हुए श्री नारद पुराण का श्रवण करें तो भक्ति जन्म-जन्मान्तरों के पाप से मुक्त हो जाता है। माया के जाल से मुक्त होकर निरंजन हो जाता है। भगवान् विष्णु के चरणों में वृत्ति रखने वाला संसार के प्रति अनासक्त होकर फलस्वरूप जीव मुक्ति को प्राप्त करता हुआ वैकुंठ वासी हो जाता है।*
🙏🏻 *धर्मसिन्धु के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा को तिलों के दान से अश्वमेध यज्ञ का फल होता है।*
🙏🏻 *ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अपरा एकादशी का व्रत किया जाता है।*
🙏🏻 *ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है।  शास्त्रों के अनुसार शनि देव जी का जन्म ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को रात के समय हुआ था।*
🙏🏻 *ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को गंगा दशहरा का पवित्र त्यौहार मनाया जाता है।*
🙏🏻 *ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी का व्रत किया जाता है।*
🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 109 के अनुसार ज्येष्ठ मास की द्वादशी तिथि को दिन-रात उपवास करके जो भगवान त्रिविक्रम की पूजा करता है, वह गोमेध यज्ञ का फल पाता और अप्सराओं के साथ आनन्द भोगता है ।*
🌷 *विष्णुपुराण के अनुसार*
*यमुनासलिले स्त्रातः पुरुषो* *मुनिसत्तम!*
*ज्येष्ठामूलेऽमले पक्षे द्रादश्यामुपवासकृत् ।। ६-८-३३ ।।*
*तमभ्यर्च्च्याच्युतं संम्यङू मथुरायां समाहितः ।*
*अश्वमेधस्य यज्ञस्य प्राप्तोत्यविकलं फलम् ।। ६-८-३४ ।।*
🙏🏻 *ज्येष्ठ मास के शुक्लपक्ष की द्वादशी को मथुरापुरी में उपवास करते हुए यमुना स्नान करके समाहितचित से श्रीअच्युत का भलीप्रकार पूजन करने से मनुष्य को अश्वमेध-यज्ञ का सम्पूर्ण फल मिलता है।*

*
📒 *
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक
: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक
एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी
21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी
प्रदोष

07 जून: सोम प्रदोष व्रत

22 जून: भौम प्रदोष
अमावस्या
वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021

ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021
पूर्णिमा
मेष 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आजकल आपकी परीक्षा का दौर चल रहा है, इसलिए आपको अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। मित्रों के साथ मौज मस्ती करने की बाद में सोचें फिलहाल घर में अधिक समय बिताने से घर वालों को अच्छा लगेगा। आज आपको पारिवारिक तनाव परेशान कर सकता है, लेकिन आप परेशान ना हो क्योंकि इसकी वजह कोई छोटी मोटी टेंशन है। आप अपने पिताजी की सलाह से इसे समाप्त करने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं, जैसे या मोबाइल लैपटॉप कुछ कपड़े आदि।
वृष 
आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए सरकार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपको भरपूर लाभ भी होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आज आप किसी शेयर बाजार मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो आज आपको उसका भरपूर फायदा मिलेगा। संतान की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ी देख आज आपके मन में प्रसन्नता होगी। सायंकाल का समय यदि आपके आस पड़ोस में कोई विवाद होता है, तो आपको से बचने की कोशिश करें, क्योंकि वह कानूनी हो सकता है
मिथुन 
आज का दिन आपका उत्साह से भरा रहेगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करें लगे रहेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा, कहीं ऐसा ना हो कि आप नया करने के चक्कर में और पुराने पर ध्यान ना दें। आज आपको दोपहर के समय फोन के जरिए कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। बिजनेस कर रहे लोग आज अपने बिजनेस में कुछ नई तकनीकी को अपना सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको लाभ अवश्य मिलेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए अपना ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई पर लगाना होगा, तभी सफलता मिलती दिख रही है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता को छोटी दूरी की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए कुछ स्पेशल साबित हो सकता है क्योंकि आज आपका जीवन साथी आपके लिए कोई सरप्राइस पार्टी प्लान कर सकते हैं और कोई उपहार भी दे सकते हैं, जिससे आप प्रसन्न नजर आएंगे। यदि आज आपको अपने व्यापार में कोई जोखिम उठाना पड़े, तो बिल्कुल ना उठाएं क्योंकि भविष्य में यह आपको नुकसान ही देगा। यदि आपके परिवार में कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा, जिससे परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम नजर आएगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपको कोई अहम जानकारी भी प्राप्त हो सकती है।
सिंह 
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। यदि आज आपको अपने बिजनेस के लिए कोई नया आइडिया मन में आए, तो उसे तुरंत फौरन आगे बढ़ाएं उसका आपको फायदा जरूर मिलेगा। आज किसी कारणवश आपके परिवार के सदस्यों से आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन उसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है। यदि आपका आपने रिश्तेदारों व परिजनों से कोई गिला शिकवा है, तो आज आप उसे दूर करने की कोशिश करेंगे। आज आपको अपने किसी मित्र से भरपूर फायदा मिल सकता है। 
कन्या 
अगर आपका आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। यदि आपको लंबे समय से कोई तनाव परेशान कर रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। आज आपको अपने व्यापार में ईमानदारी से कार्य करना होगा, तभी वह आपको लाभ दे पाएगा। अगर आप आज किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आएंगे, तो भविष्य में दूसरे आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। आज आप अपने दिमाग से किए गए कार्य में भरपूर लाभ पाएंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। व्यस्तता के बीच आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे जीवनसाथी आपसे प्रसन्न नजर आएंगे।
तुला 
आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खुलेगा। आज आपको दिन के पहले हिस्से में अपने व्यवसाय के लिए कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है और यदि लंबे समय से कोई डील लटकी हुई थी, तो वह आज आप उसको भी फाइनल कर सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आपकी सेहत नरम गरम रह सकती हैं। जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज आपके घर के खर्चे कुछ ज्यादा बढ़ सकते हैं। अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी। यदि आज आप किसी व्यक्ति से रुपये का लेनदेन करते हैं, तो सोच विचार कर करें क्योंकि उसमें आपको नुकसान हो सकता है
वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए कुछ मिलाजुला रहेगा। आपको घूमने जाने का मौका मिलता है, तो आप एकदम तैयार रहते हैं। आज आपको वैसा ही मौका एक बार फिर मिलेगा। जिससे आप प्रसन्न नजर आएंगे। आज सायंकाल का समय आप किसी मंगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, इसमें आपकी कुछ अच्छे और रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे किसी जरुरी काम की चिंता समाप्त होगी। रोजगार की दिशा में काम कर रहे लोग को आज रोजगार के अवसर प्राप्त होगे। परिवार में आज किसी व्यक्ति को प्रमोशन मिल सकता है, जिससे परिवार में पार्टी का आयोजन सकता है।
धनु 
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज यदि आप किसी बैंक व किसी व्यक्ति से कर्ज लेना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा, वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे, इसलिए आपको अपनी बचत पर भी ध्यान देना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आप किसी यात्रा का जाएंगे, तो आपका कोई जरूरी काम बन सकता है, जिसमें सभी लोगों को किसी की मदद से फायदा हो सकता है।
मकर
आज आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से विवाद हो सकता है, इसलिए यदि आज आप किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो सोच विचार कर दें। कामकाज में आपकी स्थितियां बेहतर होंगी। बिजनेस में आज आपको मुनाफे के योग बनते दिख रहे हैं। आज आप अपनी संतान की शिक्षा के लिए कुछ यात्रा भी कर सकते हैं। आज आपके पास पूरे दिन काम करने के लिए बहुत है, लेकिन आपको यह सोचना होगा कि किसे पहले करूं और किसे बाद में। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।
कुंभ 
आज का दिन आपके लिए मिलजुल कर कार्य करने का रहेगा। नौकरी में भी आज आपको टीम वर्क के जरिए कार्य करने से ही फायदा होगा। यदि बिजनेस में कोई विवाद चल रहा है, तो वह भी आज बातचीत के जरिए सुलझ जाएगा। आज आप अपने किसी दोस्त के लिए तोहफा खरीद सकते हैं, लेकिन आपको उसे खरीदते समय अपनी आय का ध्यान रखना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आज कुछ धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। संतान के स्वास्थ्य में आज कु कमी आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें।

मीन 
आज का दिन आपके लिए कुछ मध्यम रहेगा, लेकिन आज आप यदि कोशिश करेंगे, तो आपके अटके हुए कार्य किसी मित्र की सहायता से पूरे होंगे, लेकिन नौकरी से जुड़े जातकों को आज सतर्क रहना होगा क्योंकि उनके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आज आपको बाहर अपने मित्रों के साथ फिजूलखर्ची करने के बजाए, अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से भरपूर फायदा होगा, नहीं तो आज आपके परिवार के सदस्य आपसे नाराजगी जता सकते हैं। यदि साझेदारी में कोई व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए अति उत्तम रहेगा

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।

आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।


 
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

 
शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी

Monday, May 17, 2021

Aaj Ka Panchang 17052021


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 17 मई 2021*
⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*
⛅ *शक संवत - 1943*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 
⛅ *मास - वैशाख*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - पंचमी सुबह 11:34 तक तत्पश्चात षष्ठी*
⛅ *नक्षत्र - पुनर्वसु रात्रि 01:22 तक तत्पश्चात पुष्य*
⛅ *योग - गण्ड 18 मई रात्रि 02:50 तक तत्पश्चात वृद्धि*
⛅ *राहुकाल - सुबह 07:39 से सुबह 09:18 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:01* 
⛅ *सूर्यास्त - 19:09* 
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - 
 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *पापनाशिनी, पुण्यप्रदायिनी गंगा* 🌷
➡ *18 मई 2021 मंगलवार  को श्री गंगा सप्तमी (गंगा जयंती) है ।*
🙏🏻 *जैसे मंत्रों में ॐकार, स्त्रियों में गौरीदेवी, तत्त्वों में गुरुतत्त्व और विद्याओं में आत्मविद्या उत्तम है, उसी प्रकार सम्पूर्ण तीर्थों में गंगातीर्थ विशेष माना गया है। गंगाजी की वंदना करते हुए कहा गया हैः*
🌷 *संसारविषनाशिन्यै जीवनायै नमोऽस्तु ते।*
*तापत्रितयसंहन्त्र्यै प्राणेश्यै ते नमो नमः।।*
🙏🏻 *'देवी गंगे ! आप संसाररूपी विष का नाश करने वाली हैं । आप जीवनरूपा है। आप आधिभौतिक, आधिदैविक और आध्यात्मिक तीनों प्रकार के तापों का संहार करने वाली तथा प्राणों की स्वामिनी हैं । आपको बार-बार नमस्कार है।'(स्कंद पुराण, काशी खं.पू. 27.160)*
🙏🏻 *जिस दिन गंगा जी की उत्पत्ति हुई वह दिन गंगा जयंती (वैशाख शुक्ल सप्तमी) और जिस दिन गंगाजी पृथ्वी पर अवतरित हुई वह दिन 'गंगा दशहरा' (ज्येष्ठ शुक्ल दशमी) के नाम से जाना जाता है। इन दिनों में गंगा जी में गोता मारने से विशेष सात्त्विकता, प्रसन्नता और पुण्यलाभ होता है। वैशाख, कार्तिक और माघ मास की पूर्णिमा, माघ मास की अमावस्या तथा कृष्णपक्षीय अष्टमी तिथि को गंगास्नान करने से भी विशेष पुण्यलाभ होता है।*
🙏🏻 
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *गंगा स्नान का फल* 🌷
🙏🏻 *"जो मनुष्य आँवले के फल और तुलसीदल से मिश्रित जल से स्नान करता है, उसे गंगा स्नान का फल मिलता है ।" (पद्म पुराण , उत्तर खंड)*
🙏🏻 *
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक
: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक
एकादशी
23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी
06 जून, रविवार अपरा एकादशी
21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी
प्रदोष

24 मई: सोम प्रदोष व्रत

07 जून: सोम प्रदोष व्रत

22 जून: भौम प्रदोष
अमावस्या
वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021

ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021
पूर्णिमा

26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा

मेष 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। भाइयों के सहयोग से आज आपके पारिवारिक बिजनेस में लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। सायंकाल का समय किसी परिचित के मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में हो या नौकरी व अन्य क्षेत्रों में आज के दिन आपको कुछ ना कुछ लाभ अवश्य मिलेगा। ससुराल पक्ष से ही मान सम्मान मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े छात्रों को आज उत्तम सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है।
वृष 
आज का दिन आपके लिए कुछ निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने लंबे समय से रूके हुए अधूरे कार्यों को पूरा करने की भरपूर कोशिश करेंगे, लेकिन इसके लिए आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, नहीं तो उनका पूरा होना मुश्किल होगा। व्यापार मे आज आपको नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिनका भविष्य में आप को एकदम लाभ मिलेगा। ऑफिस में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। सायंकाल के समय परिवार में कोई हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, इसमें परिवार के सब सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विवाह योग्य जातकों के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी
मिथुन 
आज का दिन आपके घर का वातावरण आनंदमय रखेगा, जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। लव मैरिज के इच्छुक जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं है। यदि आप आज अपने जीवनसाथी को परिवार के सदस्यों से मिलवाना चाहते हैं, तो बिल्कुल ना मिलवाएं। कोई कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो उसे उतारना आपके लिए मुश्किल होगा।  मित्रों व रिश्तेदारों से आज मधुर संबंध रहेंगे। अपने साथ आज आपको अपने परिवार के सदस्यों की सेहत का भी ध्यान रखना होगा। व्यापार में बढ़ोतरी के लिए आज नई योजना भी दिमाग में आएंगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े छात्रों को आज सफलता प्राप्त होगी।
कर्क 
आज का दिन आपके कार्य व व्यवसाय में आपके लिए नई तरक्की लेकर आएगा। जिससे आपको प्रसन्नता रहेगी। आज आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसमें आपको भरपूर सफलता मिलेगी, इसलिए वही कार्य करें, जो आपको पसंद है। आज आपको अपने ऑफिस में संघर्ष में मनमुटाव के आशंका बनती दिख रही है, इससे सावधान रहें और अपने काम पर फोकस रखें, नहीं तो अधिकारी आपका प्रमोशन रुकवा सकते हैं। आज आप अपने घर पर जरूरी काम निपटाने के लिए परिवार के सदस्यों से विचार विमर्श कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।
सिंह 
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप सांसारिक विषयों में कम रुचि रखकर आध्यात्म की ओर मुड़ेंगे। कार्यक्षेत्र अथवा अन्य साधनों से अचानक धन लाभ होगा, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनो में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति पर खतरा मंडरा सकता है। आपकी रचनात्मकता भी प्रभावित होगी। पारिवारिक वातावरण मधुरम रहेगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने भाइयों से कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।
कन्या 
आज का दिन आपके लिए कष्टदायक रहेगा। पूर्व में आपने अपने व्यवसाय में जो लापरवाही की हैं, आज वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। नौकरी से जुड़े छात्र को आज अपनी अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और अपनी वाणी में मधुरता लानी होगी, नही तो आपके बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। व्यापार में बार-बार प्रयास करने के बाद भी कार्य न बनने के कारण आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। अधिक खर्चा होने से आज आपको पैसों की भी कमी हो सकती है, लेकिन दोपहर के बाद स्थिति मे काफी बदलाव आएगा। संतान के विवाह से संबंधित आज कोई अहम निर्णय आप ले सकते हैं।
तुला
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता व भाग दौड़ भरा रहेगा। आज आप अपने व्यापार में घर के रुके हुए कार्य को पूरा करने का मन बना सकते हैं। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज पिताजी के सहयोग से समाप्त होगा, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आज कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा, अभी आपका जमीन जायदाद से जुड़ा कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें आज आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने किसी मित्र की सहायता के लिए आगे आएंगे।
वृश्चिक 
आज का दिन आपको अपने व्यवहार में मधुरता लानी होगी, तभी सफलता मिलती दिख रही है, नहीं तो आपसे आपके परिवार के सदस्य भी नाराजगी जता सकते हैं। आज आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। आज आप अपने व्यापार में दुविधा के चलते किसी फैसले को लेने में नाकामयाब रहेंगे, जिससे लाभ का अवसर आपके हाथ से निकल जाएगा। आज आपका किसी आपने से भी मनमुटाव हो सकता है, इसलिए आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आज आप अपने संतान के नौकरी के लिए कुछ यात्रा भी कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आज आपकी खयाति चारों ओर फैलेगी।
धनु 
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। बिजनेस में यदि आज आपको थोड़ा जोखिम उठाना पड़े, तो अवश्य उठाएं क्योंकि भविष्य में यह आपको भरपूर लाभ देगा और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। यदि पारिवारिक संपत्ति संबंधित कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो आज दोपहर बाद उसमें आपको जीत मिल सकती है। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी नए अवसर की तलाश कर रहे हैं, तो उन्हें आज उन्हें कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यदि नौकरी व व्यापार में नवीनता ला सकें, तो भविष्य में यह आपके बहुत काम आएगी। सायंकाल के समय यदि आसपड़ोस में किसी से कोई भी विवाद होता है, तो आपको उसे बढ़ने नहीं देना है।
मकर 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज आपको उत्तम लाभ दे सकता है। दैनिक व्यापार में कई प्रकार के काम हाथ में आने से आज आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है, लेकिन परेशान ना हों। धैर्य रखकर काम करें। आपको बिल्कुल सफलता मिलेगी। परिवार में लिए गए निर्णय से आज आपको सुख और शांति का अनुभव होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करने के लिए आत्मविश्वास की आवश्यकता होगी। आज आप अपने रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का सुनहरा अवसर मिलेगा, जिससे आपको भरपूर लाभ लेना होगा। संतान से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
कुंभ 
आज सुबह से ही नकारात्मक विचार आपके मन पर हावी रहेंगे। आपको इसका ख्याल रखना होगा क्योंकि इसकी वजह से आपके कुछ काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं। नौकरी में आज आपको उच्च अधिकारियों के साथ सावधानी पूर्वक कार्य करना होगा, नहीं तो भविष्य में मिलने वाले लाभों से वंचित रह सकते हैं। आज आपको जल्दबाजी में कोई कार्य नहीं करना है और ना ही कोई निर्णय लेना है, नहीं तो भविष्य में आपको इससे परेशानी हो सकती है, इसलिए सभी कार्य सोच समझ कर करें। स्वास्थ्य के संबंध में आज आपको कुछ ना कुछ शिकायत अवश्य रहेगी, इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें और बाहर का खाने-पीने से परहेज रखें।
मीन 
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को अपने कार्य मे एकाग्रता को बनाए रखना होगा, तभी परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है। रोजगार की दिशा में कार्य कर रहे लोगों को आज रोजगार के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। आपका सहयोग आपके साथी को सफलता प्राप्त करने में मददगार साबित होगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों को आज धैर्य व अपने मधुर व्यवहार से ठीक करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप धर्म कर्म के कार्य में व्यतीत करेंगे, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रिंस जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।
 
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44


 
शुभ वर्ष : 2024, 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

 
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे

Monday, April 26, 2021

Aaj Ka Panchang 26042021

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 26 अप्रैल 2021*
⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*
⛅ *शक संवत - 1943*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 
⛅ *मास - चैत्र*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - चतुर्दशी दोपहर 12:44 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*
⛅ *नक्षत्र - चित्रा रात्रि 11:06 तक तत्पश्चात स्वाती*
⛅ *योग - वज्र रात्रि 12:17 तक तत्पश्चात सिद्धि*
⛅ *राहुकाल - सुबह 07:48 से सुबह 09:24 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:12* 
⛅ *सूर्यास्त - 19:00* 
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - व्रत पूर्णिमा*
 💥 *विशेष - चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*  
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *हनुमान जयंती* 🌷
🙏🏻  *चैत्र मास की पूर्णिमा को हनुमान जयंती पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 27 अप्रैल मंगलवार को है।  हनुमानजी के शुभ योग में यदि कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-*
 🌷 *ऐसे चढाएं हनुमानजी को चोला* 🌷
*हनुमान जयंती (27 अप्रैल, मंगलवार) को हनुमानजी को चोला चढ़ाएं। हनुमानजी को चोला चढ़ाने से पहले स्वयं स्नान कर शुद्ध हो जाएं और साफ वस्त्र धारण करें। सिर्फ लाल रंग की धोती पहने तो और भी अच्छा रहेगा। चोला चढ़ाने के लिए चमेली के तेल का उपयोग करें। साथ ही, चोला चढ़ाते समय एक दीपक हनुमानजी के सामने जला कर रख दें। दीपक में भी चमेली के तेल का ही उपयोग करें।*
🙏🏻 *चोला चढ़ाने के बाद हनुमानजी को गुलाब के फूल की माला पहनाएं और केवड़े का इत्र हनुमानजी की मूर्ति के दोनों कंधों पर थोड़ा-थोड़ा छिटक दें। अब एक साबुत पान का पत्ता लें और इसके ऊपर थोड़ा गुड़ व चना रख कर हनुमानजी को भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद उसी स्थान पर थोड़ी देर बैठकर तुलसी की माला से नीचे लिखे मंत्र का जप करें। कम से कम 5 माला जप अवश्य करें।*
🌷 *मंत्र- राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।*
*सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।*
🌹 *अब हनुमानजी को चढाए गए गुलाब के फूल की माला से एक फूल तोड़ कर, उसे एक लाल कपड़े में लपेटकर अपने धन स्थान यानी तिजोरी में रखें। इससे धन संबंधी समस्या हल होने के योग बनने लगेंगे।*
🌳 *करें बड़ के पेड़ का उपाय बुधवार की सुबह स्नान करने के बाद बड़ (बरगद) के पेड़ का एक पत्ता तोड़ें और इसे साफ स्वच्छ पानी से धो लें। अब इस पत्ते को कुछ देर हनुमानजी की प्रतिमा के सामने रखें और इसके बाद इस पर केसर से श्रीराम लिखें। अब इस पत्ते को अपने पर्स में रख लें। साल भर आपका पर्स पैसों से भरा रहेगा। अगली होली पर इस पत्ते को किसी नदी में प्रवाहित कर दें और इसी प्रकार से एक और पत्ता अभिमंत्रित कर अपने पर्स में रख लें।*
🏡 *घर में स्थापित करें पारद हनुमान की प्रतिमा अपने घर में पारद से निर्मित हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करें। पारद को रसराज कहा जाता है। पारद से बनी हनुमान प्रतिमा की पूजा करने से बिगड़े काम भी बन जाते हैं। पारद से निर्मित हनुमान प्रतिमा को घर में रखने से सभी प्रकार के वास्तु दोष स्वत: ही दूर हो जाते हैं, साथ ही घर का वातावरण भी शुद्ध होता है। प्रतिदिन इसकी पूजा करने से किसी भी प्रकार के तंत्र का असर घर में नहीं होता और न ही साधक पर किसी तंत्र क्रिया का प्रभाव पड़ता है। यदि किसी को पितृदोष हो, तो उसे प्रतिदिन पारद हनुमान प्रतिमा की पूजा करनी चाहिए। इससे पितृदोष समाप्त हो जाता है।*
🔥 *शाम को जलाएं दीपक हनुमान जयंती की शाम को समीप स्थित किसी हनुमान मंदिर में जाएं और हनुमानजी की प्रतिमा के सामने एक सरसों के तेल का व एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसके बाद वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमानजी की कृपा पाने का ये एक अचूक उपाय है। करें राम रक्षा स्त्रोत का पाठ सुबह स्नान आदि करने के बाद किसी हनुमान मंदिर में जाएं और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। इसके बाद हनुमानजी को गुड़ और चने का भोग लगाएं। जीवन में यदि कोई समस्या है, तो उसका निवारण करने के लिए प्रार्थना करें।*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *प्राणों की रक्षा हेतु मंत्र/रक्षा कवच बनाने के लिए*
🙏🏻 *हनुमानजी जब लंका से आये तो राम जी ने उनको पूछा कि , रामजी के वियोग में सीताजी अपने प्राणो की रक्षा कैसे करती हैं ?*
🙏🏻 *तो हनुमान जी ने जो जवाब दिया उसे याद कर लो । अगर आप के घर में कोई अति अस्वस्थ है, जो बहुत बिमार है, अब नहीं बचेंगे ऐसा लगता हो, सभी डॉक्टर दवाईयाँ भी जवाब दे गईं हों, तो ऐसे व्यक्ति की प्राणों की रक्षा इस मंत्र से करो..उस व्यक्ति के पास बैठकर ये हनुमानजी का मंत्र जपो..तो ये सीता जी ने अपने प्राणों की रक्षा कैसे की ये हनुमानजी के वचन हैं..(सब बोलना)*
🌷 *नाम पाहरू दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट ।*
*लोचन निज पद जंत्रित जाहिं प्रान केहिं बाट ॥*
🙏🏻 *इसक अर्थ भी समझ लीजिये ।*
*' नाम पाहरू दिवस निसि ' ..... सीता जी के चारों तरफ आप के नाम का पहरा है । क्योंकि वे रात दिन आप के नाम का ही जप करती हैं । सदैव राम जी का ही ध्यान धरती हैं और जब भी आँखें खोलती हैं तो अपने चरणों में नज़र टिकाकर आप के चरण कमलों को ही याद करती रहती हैं ।*
🙏🏻 *तो ' जाहिं प्रान केहिं बाट '..... सोचिये की आप के घर के चारों तरफ कड़ा पहरा है । छत और ज़मीन की तरफ से भी किसी के घुसने का मार्ग बंद कर दिया है, क्या कोई चोर अंदर घुस सकता है..? ऐसे ही सीता जी ने सभी ओर से श्री रामजी का रक्षा कवच धारण कर लिया है ..इस प्रकार वे अपने प्राणों की रक्षा करती हैं । तो ये मंत्र श्रद्धा के साथ जपेंगे तो आप भी किसी के प्राणों की रक्षा कर सकते हैं ।*
🌷 *रक्षा कवच बनाने के लिए* 🌷
🙏🏻 *दिन में 3-4 बार शांति से बैठें , 2-3 मिनिट होठो में जप करे और फिर चुप हो गए। ऐसी धारणा करे की मेरे चारो तरफ भगवान का नाम मेरे चारो ओर घूम रहा हें। भगवान के नाम का घेरा मेरी रक्षा कर रहा है।*
🙏🏻 *-पंचक
7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक
: 4 मई रात्रि 8.41 बजे से 9 मई सायं 5.30 बजे तक
: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक
: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक
एकादशी
23 अप्रैल, शुक्रवार कामदा एकादशी
07 मई, शुक्रवार वरुथिनी एकादशी
23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी
06 जून, रविवार अपरा एकादशी
21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी
प्रदोष

24 अप्रैल: शनि प्रदोष

08 मई: शनि प्रदोष

24 मई: सोम प्रदोष व्रत

07 जून: सोम प्रदोष व्रत

22 जून: भौम प्रदोष
अमावस्या
वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021

ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021
पूर्णिमा
26 अप्रैल, सोमवार: चैत्र पूर्णिमा

26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा

📖 **
📒 *
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻मेष
आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशहाल रहेगा, लेकिन माता जी के साथ आपका कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। सायंकाल के समय आज आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी लोग व्यस्त नजर आएंगे। आज आपको यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो सोच समझ कर जाएं क्योंकि आज यात्रा कष्टदायक हो सकती है। यदि ससुराल पक्ष से कोई विवाद चल रहा था, तो आज संबंधों में सुधार आएगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद आज आपको प्राप्त होगा और कुछ समय के लिए नए कार्य पर रोक लगाने पर चर्चा हो सकती है।
वृष 
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। प्रेम जीवन में आनंद ही आनंद होगा, लेकिन परिवार के किसी सदस्य के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा और भाइयों के साथ पारिवारिक बिजनेस को बढ़ाने पर भी चर्चा हो सकती है। यदि आज किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो जरूरी सामान अवश्य चेक करके जाएं, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपनी घर की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं।
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने पड़ोसियों व मित्रों के साथ मेल मिलाप मे व्यतीत करेंगे, जिसमें आनंददायक समय व्यतीत होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि संपत्ति संबंधित कोई मामला चल रहा था, तो वह  आज  फिर से खड़ा हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें पुराने किए गए निवेश से आज आपको लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज व्यापार संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने घर के सभी कार्यों को जल्दी से खत्म करने की कोशिश करेंगे, जिससे आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत कर सकें। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। सरकारी योजनाओं का आज आपको लाभ उठाने का भरपूर मौका मिलेगा। आज आप अपने बॉस से किसी जरूरी कार्य पर भी चर्चा कर सकते हैं। व्यापार कर रहे जातकों को आज भरपूर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन संतान के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है, जिसमे भागदौड़ रहेगी।
सिंह 
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिससे आपकी मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। यदि आपकी बहन के विवाह की चिंता सता रही थी, तो वह आज समाप्त हो सकती है। व्यापार के लिए आज कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। आज आपकी अपने आस-पड़ोस के लोगों से तकरार की आशंका बन रही है, इसलिए आप अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो मामला कानूनी हो सकता है। विद्यार्थियों के आज उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
कन्या 
आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। आज आप अपने घर की मरम्मत व उसके डेकोरेशन पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं, इसके लिए आप अपने परिवार के सदस्यों से भी चर्चा करेंगे। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे जीवन साथी आपसे प्रसन्न नजर आएंगे। राजनीति से जुड़े जातकों को आज नए-नए अवसर मिलेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों के ऊपर आज कार्य का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन अपनी मेहनत से आप शाम तक सभी कार्य को समाप्त कर देंगे
तुला 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। व्यापार में उन्नति होने से आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा, इससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, लेकिन आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं, जो आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे, इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थियों की शिक्षा मे आ रही बाधा आज समाप्त होगी। चल संपत्ति के विवाद से गुजर रहे हैं, तो परिस्थितियां आपके पक्ष में नजर आएंगी। दोपहर के समय आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी करने का मन भी बना सकते हैं। संतान के विवाह के लिए आज आप प्रस्ताव स्वीकार कर सकते हैं।
वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। पारिवारिक सदस्य आज आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आज आप अपने पारिवारिक बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए अपने पिताजी से सलाह ले सकते हैं, उनकी सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर साबित होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आज धन देना पड़े, तो सोच समझ कर दें क्योंकि इससे आपको रिश्तों में दरार पड़ सकती है। आज आप जीवनसाथी को कहीं बाहर खाना खिलाने लेकर जा सकते हैं।
धनु 
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से आज आप पूरा दिन आनंद मनाएंगे। यदि जीवन साथी के साथ कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त हो सकता है। माता पिता के साथ अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखें। यदि आप कहीं निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सायं काल का समय आप धार्मिक क्रियाकलापों में व्यतीत करेंगे। यदि आज आप को कोई रोग परेशान कर रहा है, तो डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें, नहीं तो बाद में ज्यादा कष्टदायक हो सकता है।
मकर 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कार्यालय मे एक्स्ट्रा कार्य करने को मिल सकता है, जिससे आप अपने परिवार के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे, इससे परिजन आपसे नाराज भी हो सकते हैं। आज आपको वाहन से दूरी बनाकर रखनी होगी, नहीं तो आपको चोट लग सकती है। सायंकाल का कुछ समय आप मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों को आज यदि किसी नए कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र की सहायता करने के लिए ही आगे आ सकते हैं।
कुंभ 
आज का दिन आपके लिए एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। आज आप अपने सभी पुराने व रुके हुए कार्यों को निपटाने के लिए सुबह से ही तत्पर रहेंगे। यदि आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर भी काम करने की सोचेंगे, तो वह भी पूरा होगा। ससुराल पक्ष से आज धन लाभ हो सकता है। यदि आपका कुछ धन रुका हुआ था, तो वह भी आज आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे मन में खुशी की लहर दौड़ेगी और आज आप अपने परिवार के सदस्यों की सभी जरूरतों को पूरा करने की भी भरपूर कोशिश करेंगे।
मीन 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने भाई बहनों के लिए भी सहायक बनेंगे। इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आज आपको अपने व्यापार में किसी भी मित्र के बहकावे में नहीं आना है, नहीं तो आपको भविष्य में नुकसान हो सकता है। यदि परिवार में कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज फिर से पनप सकता है। इससे आपको थोड़ा तनाव हो सकता है। आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि यदि उन्हें कोई रोग परेशान कर रहा है, तो वह आज फिर से पनप सकता है। जीवनसाथी को लिए आज आप कोई उपहार खरीद सकते हैं।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।  
 
शुभ दिनांक : 8, 17, 26 
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 


  
शुभ वर्ष :2024, 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता   

 
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी    
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा