Monday, November 22, 2021

Aaj Ka Panchang 22112021

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक - 22 नवंबर 2021*
⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत* 
⛅ *मास -  मार्ग शीर्ष मास (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार  कार्तिक*)
⛅ *पक्ष -  कृष्ण* 
⛅ *तिथि - तृतीया रात्रि 10:26 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
⛅ *नक्षत्र - मृगशिरा सुबह 10:44 तक तत्पश्चात आर्द्रा*
⛅ *योग - साध्य  सुबह 06:46 तक तत्पश्चात शुभ*
⛅  *राहुकाल - सुबह 08:16 से सुबह 09:39 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:54* 
⛅ *सूर्यास्त - 17:54*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - 
💥 *विशेष - तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए* 🌷
👉 *23 नवम्बर 2021 मंगलवार को संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 09:00) ।*
🙏🏻 *शिव पुराण में आता हैं कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :*
🌷 *ॐ गं गणपते नमः ।*
🌷 *ॐ सोमाय नमः ।*
🙏🏻 *- 
           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *मंगलवारी चतुर्थी* 🌷
🙏 *अंगार चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना …जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है…*
🌷 *> बिना नमक का भोजन करें*
🌷 *> मंगल देव का मानसिक आह्वान करो*
🌷 *> चन्द्रमा में गणपति की भावना करके अर्घ्य दें*
💵 *कितना भी कर्ज़दार हो ..काम धंधे से बेरोजगार हो ..रोज़ी रोटी तो मिलेगी और कर्जे से छुटकारा मिलेगा |*
🙏🏻 *–
                 🌞 *~ हिन्दू पंचांग
हिंदू धर्म में तुलसी (Tulsi) का काफी महत्‍व माना गया है. घर (House) में विराजमान तुलसी के पौधे को लोग मां लक्ष्‍मी का अंश मानते हैं और कहते हैं कि हमारे घर में कई अशुभ घटनाओं को ठीक करने का काम ये करती है. वास्‍तु (Vastu) में भी माना गया है कि घर की तुलसी परिवार और घर में होने वाले शुभ अशुभ काम का संकेत देती है. शास्‍त्रों के अनुसार, तुलसी एक ऐसा पौधा है जो आपको मुसीबतों (Problems) के बारे में पहले से सतर्क कर सकता है. ऐसे में घर पर तुलसी रखने से कई विपत्तियों को रोका भी जा सकता है.

 ~* 🌞घर पर रखी तुलसी ऐसे देती है संकेत

1.अचानक सूख जाए

अगर घर में मौजूद हरा-भरा तुलसी का पौधा अचानक से सूख जाए तो ये आपके घर में आने वाली किसी परेशानियों का संकेत हो सकता है. ये इस बात का संकेत है कि विष्णु की कृपा आपके घर पर नहीं है.  अगर कुछ ऐसा हो तो तुरंत सचेत हो जाएं.
2.पितृ दोष का संकेत

अगर आपके घर में पितृ दोष हो और आप घर में तुलसी का नया पौधा लगाना चाहें तो एक से दो दिन में ही सूखकर झड़ जाएगा. पितृ दोष की वजह से घर में बार-बार लड़ाई झगडे होते हैं. ऐसे में आपको पितृ दोष निवारण के उपाय करने चाहिए.
3.समृद्धि का संकेत

यदि आपके घर में लगा हुआ तुलसी का पौधा अचानक से हरा-भरा हो जाए या ज्यादा घना दिखने लगे तो इसे शुभ मानना चाहिए.  इसकी पत्तियां हरी होने लगें और इसमें मंजरी आने लगें तो समझिए कि आपके घर में सुख समृद्धि आने वाली है. यह संकेत घर के कल्याण और सुख की ओर भी इशारा करते हैं. इसलिए घर में रखी तुलसी को रोज पानी दें और हराभरा रखने की कोशिश करें. ऐसा करने से आपके घर में विष्‍णु और लक्ष्‍मी की परिकंपा बनी रहेगी

🌷 *मंगलवार चतुर्थी* 🌷
👉 *भारतीय समय के अनुसार 23 नवम्बर 2021 को (सूर्योदय से रात्रि 12:46 तक) चतुर्थी है, इस महा योग पर अगर मंगल ग्रह देव के 21 नामों से सुमिरन करें  और धरती पर अर्घ्य देकर प्रार्थना करें,शुभ संकल्प करें तो आप सकल ऋण से मुक्त हो सकते हैं..*
*👉🏻मंगल देव के 21 नाम इस प्रकार हैं :-*
🌷 *1) ॐ मंगलाय नमः*
🌷 *2) ॐ भूमि पुत्राय नमः*
🌷 *3 ) ॐ ऋण हर्त्रे नमः*
🌷 *4) ॐ धन प्रदाय नमः*
🌷 *5 ) ॐ स्थिर आसनाय नमः*
🌷 *6) ॐ महा कायाय नमः*
🌷 *7) ॐ सर्व कामार्थ साधकाय नमः*
🌷 *8) ॐ लोहिताय नमः*
🌷 *9) ॐ लोहिताक्षाय नमः*
🌷 *10) ॐ साम गानाम कृपा करे नमः*
🌷 *11) ॐ धरात्मजाय नमः*
🌷 *12) ॐ भुजाय नमः*
🌷 *13) ॐ भौमाय नमः*
🌷 *14) ॐ भुमिजाय नमः*
🌷 *15) ॐ भूमि नन्दनाय नमः*
🌷 *16) ॐ अंगारकाय नमः*
🌷 *17) ॐ यमाय नमः*
🌷 *18) ॐ सर्व रोग प्रहाराकाय नमः*
🌷 *19) ॐ वृष्टि कर्ते नमः*
🌷 *20) ॐ वृष्टि हराते नमः*
🌷 *21) ॐ सर्व कामा फल प्रदाय नमः*
🙏 *ये 21 मन्त्र से भगवान मंगल देव को नमन करें  ..फिर धरती पर अर्घ्य देना चाहिए..अर्घ्य देते समय ये मन्त्र बोले :-*
🌷 *भूमि पुत्रो महा तेजा*
🌷 *कुमारो रक्त वस्त्रका*
🌷 *ग्रहणअर्घ्यं मया दत्तम* 
🌷 *ऋणम शांतिम प्रयाक्ष्मे*
🙏 *हे भूमि पुत्र!..महा क्यातेजस्वी,रक्त वस्त्र धारण करने वाले देव मेरा अर्घ्य स्वीकार करो और मुझे ऋण से शांति प्राप्त कराओ..*

 📖 *
                 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌹🌻☘🌷🌺🌸🌼💐🙏🏻पंचक काल,
 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।
एकादशी व्रत
 
 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी
 
. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश
प्रदोष

16 नवंबर- भौम प्रदोष
02 दिसंबर- प्रदोष व्रत
31 दिसंबर- प्रदोष व्रत

18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा
अमावस्या
मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपको आपके द्वारा किए गए कार्यों के लिए भी सम्मानित किया जाएगा, जिससे आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आज आप अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए किसी से कुछ धन उधार लेने की सोच सकते हैं, जो आपको आसानी से मिल जाएगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी विशेष मुददे पर बातचीत मे व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। 

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का भी लाभ मिलेगा। आज आपको अपनी संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए भागदौड करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको कुछ मौसमी बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकती हैं। आज आप अपने रुके हुए कार्यों के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। आज भाग्य का साथ मिलने से आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यदि आज आप कहीं निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो दिल खोलकर करें क्योकि भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको अपने बारे में भी सोचना होगा, क्योंकि आज आप अपने लिए भी कुछ समय निकालने की सोचेंगे। आज आप अपने परिवार में बढ़ती जरूरतों के कारण अपने बढ़ते खर्चों से भी परेशान रहेंगे, जिसके कारण आप अपनी आमदनी को बढ़ाने की सोचेंगे। आज आप अपने दिन का समय धर्म व आध्यात्म के कार्य में भी व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, इसलिए आज आप उसी कार्य को करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। आज ननिहाल पक्ष से भी आपको प्रेम व स्नेह  मिलता दिख रहा है, लेकिन आज आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा,क्योकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। आज आप अपनी शान शौकत पर भी कुछ धन खर्च करेंगे, जिसके कारण आपके शत्रु परेशान रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको अपने माता-पिता के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आप प्रतिक्षा लंबे समय से कर रहे थे। यदि आज आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई मनमुटाव हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। यदि आपको नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है, तो उसमें आज सुधार होगा।
 
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य का रहने वाला है। आज आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन आपके साथ लोग बुरा व्यवहार करेंगे, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आप किसी कार्य को साहस व निर्भीकता पूर्वक करेंगे और उसमें सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन के घर जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति मिलने के संकेत दे रहा है। आज आप अपने दिन का कुछ समय दूसरों की सेवा में भी व्यतीत करें। विद्यार्थी आज यदि किसी कंपटीशन में भाग लेंगे,तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ नया अवसर प्राप्त हो सकता हैं, जो उनकी तरक्की में चार चांद लगाएंगे। यदि आज आप कहीं धन का निवेश करेंगे, तो वह धन आपका फंस सकता है, इसलिए अपने भाई से सलाह मशवरा करके ही निवेश करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आपका मन कुछ किसी वजहों से परेशान रहेगा, लेकिन वह व्यर्थ होंगे। व्यापार में वृद्धि के लिए किए गए आपके प्रयास सफल होंगे, जिसके कारण आप प्रसन्न भी रहेंगे। आज आपका यदि अपने पिताजी से कोई वाद-विवाद पनते, तो उसमें आपको चुपचाप रहना ही बेहतर होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपका बनता हुआ काम बिगाडने की पूरी कोशिश करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपके अंदर परोपकार की भावना भी विकसित होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। सायंकाल के समय आज आपको पेट, गैस, अपच आदि जैसी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकते हैं। आज आपको अपने खान-पान पर भी संयम बरतना होगा। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रहेगा। यदि आप अपने व्यापार में लाभ के लिए कुछ कार्य को करेंगे, तो उनमें आज आपको मन मुताबिक लाभ ना मिलने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। साझेदारी में यदि किसी व्यापार को किया हुआ था, तो उसमें आज आपको भरपूर धन लाभ हो सकता है, लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन खर्चा भी होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं, जिससे उधेड़बुन में आपका पूरा दिन बीतेगा। आज आपको अपने किसी परिजन पर विश्वास करने से पहले सोचना होगा, क्योंकि वह आपके साथ विश्वासघात भी कर सकता है। आज आपको सीमित आय मिलने से भी थोड़ा परेशान रहेंगे और अपनी आय को बढ़ाने के कुछ नए स्त्रोत भी हो अपनाएंगे। सायंकाल के समय आप पास व दूर की यात्रा पर जाने की सोच सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज सामाजिक सम्मान मिलने से आ का मनोबल बढ़ेगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण आज कुछ अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। आज आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। सायंकाल के समय आपका कुछ अच्छे लोगों से मिलना जुलना होगा, जिसके कारण आज आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे।

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से
 आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं

Sunday, November 21, 2021

Aaj Ka Panchang 21112021


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक - 21 नवंबर 2021*
⛅ *दिन - रविवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत* 
⛅ *मास -  मार्ग शीर्ष मास (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार  कार्तिक*)
⛅ *पक्ष -  कृष्ण* 
⛅ *तिथि - द्वितीया शाम 07:47 तक तत्पश्चात तृतीया*
⛅ *नक्षत्र - रोहिणी सुबह 07:36 तक तत्पश्चात मृगशिरा*
⛅ *योग - सिध्द 22 नवंबर प्रातः 05:51 तक तत्पश्चात साध्य*
⛅  *राहुकाल -शाम 04:33 से शाम 05:56 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:54* 
⛅ *सूर्यास्त - 17:54*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - 
💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

 🌷 *स्वास्थ्यवर्धक आँवला* 🌷
🍏 *आँवला एक ऐसा श्रेष्ठ फल है जो वात, पित्त व कफ तीनों दोषों का शमन करता है तथा मधुर, अम्ल, कड़वा, तीखा व कसैला इन पाँच रसों की शरीर में पूर्ति करता हैं | आँवले के सेवन से आयु, स्मृति, कांति एवं बल बढ़ता है | ह्रदय एवं मस्तिष्क को शक्ति मिलती है | आँखों के तेज में वृद्धि, बालों की जड़ें मजबूत होकर बाल काले होना आदि अनेकों लाभ होते हैं | शास्त्रों में आँवले का सेवन पुण्यदायी माना गया हैं | अत: अस्वस्थ एवं निरोगी सभी को आँवले का किसी-न-किसी रूप में सेवन करना ही चाहिए |*
🍏 *आँवले के मीठे लच्छे* 🍏
➡ *सामग्री : ५०० ग्राम आँवला, ५ ग्राम काला नमक, चुटकीभर सादा नमक, चुटकीभर हींग, ५०० ग्राम मिश्री, आधा चम्मच नींबू का रस, १५० ग्राम तेल |*
➡ *विधि : आँवलों को धोकर कद्दूकश कर लें | गुलाबी होने तक इनको तेल में सेंके फिर कागज पर निकालकर रखें ताकि कागज सारा तेल सोख लें | इनमे काला नमक व नींबू का रस मिलाकर अलग रख दें | मिश्री की चाशनी बना के इनको उसमें थोड़ी देर पका लें | बस, हो गए आँवले के मीठे लच्छे तैयार ! इन्हें काँच के बर्तन में भरकर रख लें |*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *सर्दियों के लिए बल व पुष्टि का खजाना* 
👉🏻 *Ø रात को भिगोयी हुई १ चम्मच उड़द की दाल सुबह महीन पीसकर उसमें २ चम्मच शुद्ध शहद मिला के चाटें | १ - १.३० घंटे बाद मिश्रीयुक्त दूध पियें | पूरी सर्दी यह प्रयोग करने से शरीर बलिष्ठ और सुडौल बनता है तथा वीर्य की वृद्धि होती है |* 
👉🏻 *Ø दूध के साथ शतावरी का २ – ३ ग्राम चूर्ण लेने से दुबले-पतले व्यक्ति, विशेषत: महिलाएँ कुछ ही दिनों में पुष्ट जो जाती हैं | यह चूर्ण स्नायु संस्थान को भी शक्ति देता हैं |* 
👉🏻 *Ø रात को भिगोयी हुई ५ – ७ खजूर सुबह खाकर दूध पीना या सिंघाड़े का देशी घी में बना हलवा खाना शरीर के लिए पुष्टिकारक है |* 
👉🏻 *Ø रोज रात को सोते समय भुनी हुई सौंफ खाकर पानी पीने से दिमाग तथा आँखों की कमजोरी में लाभ होता है |* 
👉🏻 *Ø आँवला चूर्ण, घी तथा शहद समान मात्रा में मिलाकर रख लें | रोज सुबह एक चम्मच खाने से शरीर के बल, नेत्रज्योति, वीर्य तथा कांति में वृद्धि होती है | हड्डियाँ मजबूत बनती हैं |*
👉🏻 *Ø १०० ग्राम अश्वगंधा चूर्ण को २० ग्राम घी में मिलाकर मिट्टी के पात्र में रख दें | सुबह ३ ग्राम चूर्ण दूध के साथ नियमित लेने से कुछ ही दिनों में बल-वीर्य की वृद्धि होकर शरीर हृष्ट-पुष्ट बनता है |*
👉🏻 *Ø शक्तिवर्धक खीर : ३ चम्मच गेहूँ का दलिया व २ चम्मच खसखस रात को पानी में भिगो दें | प्रात: इसमें दूध और मिश्री डालकर पकायें | आवश्यकता अनुसार मात्रा घटा-बढ़ा सकते हैं | यह खीर शक्तिवर्धक है |* 
👉🏻 *Ø हड्डी जोडनेवाला हलवा : गेहूँ के आटे में गुड व ५ ग्राम बला चूर्ण डाल के बनाया गया हलवा (शीरा) खाने से टूटी हुई हड्डी शीघ्र जुड़ जाति है | दर्द में भी आराम होता है |*
👉🏻 *Ø सर्दियों में हरी अथवा सुखी मेथी का सेवन करने से शरीर के ८० प्रकार के वायु-रोगों में लाभ होता है ।*
👉🏻 *Ø सब प्रकार के उदर-रोगों में मठ्ठे और देशी गाय के मूत्र का सेवन अति लाभदायक है | (गोमूत्र न मिल पाये तो गोझरण अर्क का उपयोग कर सकते हैं |)*
🙏🏻 *-

📖 * 
       🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🌻🍀🌺🙏🏻
पंचक काल,
12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 
09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।
एकादशी व्रत
 
  
 
 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी
 
. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश
प्रदोष

16 नवंबर- भौम प्रदोष
02 दिसंबर- प्रदोष व्रत
31 दिसंबर- प्रदोष व्रत

 
30 दिसंबर- सफला एकादशी
पूर्णिमा

18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा
अमावस्या
मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको परेशानी से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आज आपको बढ़ते हुए आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी और किसी का कर्जा उतारने में सफल रहेंगे, जिस वजह  से आप चैन की सांस लेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों के सहयोग की आवश्यकता होगी। आज आप जीवनसाथी की तरक्की देख प्रसन्न रहेंगे। आज व्यापार के सिलसिले में आपको किसी पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि इसमें वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज यदि आपके घर परिवार में कोई भी विवाह योग्य सदस्य हैं, तो उसके विवाह की बात चल सकती है, जिसके कारण घर परिवार का माहौल शुभ व मांगलिक रहेगा। सायंकाल के समय आज आपके घर मे किसी खास अतिथि का आगमन हो सकता है, इसमें धन खर्च और काम दोनों बढ़ सकते है। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसमें आप कुछ भविष्य की योजना पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके कुछ परिजन आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर  हैरान होंगे। आज आप अपनी मेहनत और लगन से यदि किसी परीक्षा में भाग लेंगे, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी, इसलिए आपको अपनी मेहनत और लगन को बनाए रखना लाभदायक रहेगा। यदि नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी उत्तम रहेगा। आज यदि कोई आपकी तारीफ करें, तो आपको उसमें भी सावधान रहना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आप परोपकार कार्यों में व्यतीत करेंगे। आज आप व्यस्तता के कारण भी अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार को किया है, तो आज आपको अपने पार्टनर के ऊपर बहुत ज्यादा भरोसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपको धोखा मिल सकता है। यदि आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। भाई से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ भी उठाएंगे। आज आप व्यवसाय में लाभ पाने के लिए अधिक मेहनत करेंगे, लेकिन जितनी मेहनत आप करेंगे, आपको उतना लाभ नहीं मिल पाएगा, जिसके कारण आपके मन में निराशा हो सकती है, लेकिन आज आप अपने जीवन साथी के साथ सायंकाल के समय कुछ दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी करने भी जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंता भरा रहेगा। आज आपको किसी ऐसे काम की चिंता सताएगी, जो आपने किया भी नहीं है। व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आज आपके सामने खड़ी हो सकती है, लेकिन आपको अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग कर के उससे बाहर निकलने की कोशिश करनी होगी। आज आपकी कुछ परेशानियां तो वास्तविक होंगी, लेकिन कुछ व्यर्थ की होंगी और आज आपको अपने धन को भी भविष्य के लिए निवेश करने के लिए कोई कठोर योजना बनानी होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने मन में निराशाजनक विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आप अपने मन से सही कार्य को कर पाएंगे व लाभ के अवसरों को पहचान पाएंगे। व्यवसाय  में आज किसी से आपकी कोई बहस बाजी हो सकती है, जिससे आपको मानसिक तनाव भी होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान हो जाएगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए हर मामले में शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। लेकिन आज आपको अपने रोजमर्रा के कार्य में कोताही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपके बहुत सारे कार्य लंबे समय के लिए टल सकते हैं। आज किसी नए व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। रात्रि का समय आज आप किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसायिक उन्नति को देखकर आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। आज आप किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद के लिए आगे आएंगे। आज नौकरी में भी आपके बॉस आप की तारीफ करते नजर आएंगे, जिसके कारण आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आपको उन्हें  नजरअंदाज करना होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।  राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा, क्योंकि उन्हें आज किसी पार्टी के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक एकता बढ़ाने वाला रहेगा। आज यदि आपके परिवार के किसी भी सदस्य को कोई परेशानी होगी, तो उसमें परिवार के सभी सदस्य आगे आकर खड़े होंगे, जिसके कारण पारिवारिक एकता बनी रहेगी और आज आप अपने धीमी गति से चल रहे, बिजनेस के लिए भी अपने भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। सायंकाल के समय यदि आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी  यात्रा अथवा किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा व व्यापार में भी उन्नति के कई मार्ग खुलेंगे, जिससे आपके कार्य पूर्ण होंगे, लेकिन आज आपको अपने कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या करेंगे। आज आप अपने दिन का कुछ समय आध्यात्म के कार्य में भी व्यतीत करेंगे, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप अपने माता पिता की सेवा करने के लिए भी कुछ समय निकालेंगे

Saturday, November 20, 2021

Aaj Ka Panchang 20112021


🙏🏻राधे राधे🙏🏻
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक - 20 नवंबर 2021*
⛅ *दिन - शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत* 
⛅ *मास -  मार्ग शीर्ष मास (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार  कार्तिक*)
⛅ *पक्ष -  कृष्ण* 
⛅ *तिथि - प्रतिपदा शाम 05:04 तक तत्पश्चात द्वितीया*
⛅ *नक्षत्र - रोहिणी पूर्ण रात्रि तक*
⛅ *योग - शिव प्रातः 04:51 तक तत्पश्चात सिध्द*
⛅  *राहुकाल - सुबह  09:38 से सुबह 11:01 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:53* 
⛅ *सूर्यास्त - 17:54*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - 
💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
यदि बेहद कोशिशों के बाद भी घर में पैसा नहीं रूकता है तो एक छोटा सा उपाय करें। सोमवार या शनिवार को थोड़े से गेहूं में 11 पत्ते तुलसी तथा 2 दाने केसर के डाल कर पिसवा लें। बाद में इस आटे को पूरे आटे में मिला लें। घर में बरकत रहेगी और लक्ष्मी दिन दूना रात चौगुना बढऩे लगेगी।

🌷 *मार्गशीर्ष मास* 🌷
🙏🏻 *मार्गशीर्ष हिन्दू धर्म का नौवाँ महीना है। मार्गशीर्ष को अग्रहायण नाम भी दिया गया है। अग्रहायण शब्द 'आग्रहायणी' नक्षत्र से संबंधित है जो मृगशीर्ष या मृगशिरा का ही दूसरा नाम है । अग्रहायण का तद्भव रूप 'अगहन' है । इस वर्ष 20 नवंबर 2021 (उत्तर भारत हिन्दू पञ्चाङ्ग के अनुसार) से मार्गशीर्ष का आरम्भ हो रहा है। वैदिक काल से मार्गशीर्ष माह का विशेष महत्व रहा है। प्राचीन समय में मार्गशीर्ष से ही नववर्ष का प्रारम्भ माना जाता था। मार्गशीर्ष माह में सनातन संस्कृति के दो प्रमुख विवाह संपन्न हुए थे। शिव विवाह तथा राम विवाह। मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी को राम विवाह तो सर्वविदित है ही साथ ही शिवपुराण, रुद्रसंहिता, पार्वतीखण्ड के अनुसार सप्तर्षियों के समझाने से हिमवान ने शिव के साथ अपनी पुत्री का विवाह मार्गशीर्ष माह में निश्चित किया था ।*
👉🏻 *श्रीमद्भागवतगीता में श्रीकृष्ण स्वयं कहते हैं  “मासानां मार्गशीर्षोऽहं नक्षत्राणां तथाभिजित्” अर्थात  मैं महीनों में मार्गशीर्ष और नक्षत्रों में अभिजित् हूँ।*
👉🏻 *स्कन्दपुराण, वैष्णवखण्ड के अनुसार “मार्गशीर्षोऽधिकस्तस्मात्सर्वदा च मम प्रियः ।। उषस्युत्थाय यो मर्त्यः स्नानं विधिवदाचरेत् ।। तुष्टोऽहं तस्य यच्छामि स्वात्मानमपि पुत्रक ।।” श्रीभगवान कहते हैं की मार्गशीर्ष मास मुझे सदैव प्रिय है। जो मनुष्य प्रातःकाल उठकर मार्गशीर्ष में विधिपूर्वक स्नान करता है, उस पर संतुष्ट होकर मैं अपने आपको भी उसे समर्पित कर देता हूँ।*
💥 *मार्गशीर्ष में सप्तमी, अष्टमी मासशून्य तिथियाँ हैं। मासशून्य तिथियों में मंगलकार्य करने से वंश तथा धन का नाश होता है।*
👉🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार “मार्गशीर्षं तु वै मासमेकभक्तेन यः क्षिपेत्। भोजयेच्च द्विजाञ्शक्त्या स मुच्येद्व्याधिकिल्बिषैः।। सर्वकल्याणसम्पूर्णः सर्वौषधिसमन्वितः। कृषिभागी बहुधनो बहुधान्यश्च जायते।।” जो मार्गशीर्ष मास को एक समय भोजन करके बिताता है और अपनी शक्ति के अनुसार ब्राह्माण को भोजन कराता है, वह रोग और पापों से मुक्त हो जाता है । वह सब प्रकार के कल्याणमय साधनों से सम्पन्न तथा सब तरह की औषधियों (अन्न-फल आदि) से भरा-पूरा होता है। मार्गशीर्ष मास में उपवास करने से मनुष्य दूसरे जन्म में रोग रहित और बलवान होता है। उसके पास खेती-बारी की सुविधा रहती है तथा वह बहुत धन-धान्य से सम्पन्न होता है ।*
👉🏻 *स्कन्दपुराण, वैष्णवखण्ड के अनुसार “मार्गशीर्षं समग्रं तु एकभक्तेन यः क्षिपेत् ।। भोजयेद्यो द्विजान्भक्त्या स मुच्येद्व्याधिकिल्विषैः।।” जो प्रतिदिन एक बार भोजन करके समूचे मार्गशीर्ष को व्यतीत करता है और भक्तिपूर्वक ब्राह्मणों को भोजन कराता है, वह रोगों और पातकों से मुक्त हो जाता है।*
👉🏻 *शिवपुराण के अनुसार मार्गशीर्ष में चाँदी का दान करने से वीर्य की वृद्धि होती है। शिवपुराण विश्वेश्वर संहिता के अनुसार मार्गशीर्ष में अन्नदान का सर्वाधिक महत्व है “मार्गशीर्षे ऽन्नदस्यैव सर्वमिष्टफलं भवेत् ॥ पापक्षयं चेष्टसिद्धिं चारोग्यं धर्ममेव च॥” अर्थात मार्गशीर्ष मास में केवल अन्नका दान करने वाले मनुष्यों को ही सम्पूर्ण अभीष्ट फलों की प्राप्ति हो जाती है | मार्गशीर्षमास में अन्न का दान करने वाले मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं |*
🙏🏻 *मार्गशीर्ष माह में मथुरापुरी निवास करने का बहुत महत्व है। स्कन्दपुराण में स्वयं श्रीभगवान, ब्रह्मा से कहते हैं -*
🌷 *“पूर्णे वर्षसहस्रे तु तीर्थराजे तु यत्फलम् । तत्फलं लभते पुत्र सहोमासे मधोः पुरे ।।” अर्थात तीर्थराज प्रयाग में एक हजार वर्ष तक निवास करने से जो फल प्राप्त होता है, वह मथुरापुरी में केवल अगहन (मार्गशीर्ष) में निवास करने से मिल जाता है।*
🙏🏻 *मार्गशीर्ष मास में विश्वदेवताओं का पूजन किया जाता है कि जो गुजर गये उनके आत्मा शांति हेतु ताकि उनको शांति मिले | जीवनकाल में तो बिचारेशांति न लें पाये और चीजों में उनकी शांति दिखती रही पर मिली नहीं | तो मार्गशीर्ष मास में विश्व देवताओं के पूजन करते है भटकते जीवों के सद्गति हेतु |*

📖 *)*
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏
पंचक काल,

 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।
एकादशी व्रत
 
 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी
 
. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश
प्रदोष

16 नवंबर- भौम प्रदोष
02 दिसंबर- प्रदोष व्रत
31 दिसंबर- प्रदोष व्रत

 
. 30 दिसंबर- सफला एकादशी
पूर्णिमाि
18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा
अमावस्या
मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको अपने ऊपर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ में कुछ समय व्यतीत करेंगे और उन्हें कहीं बाहर घुमाने फिराने भी लेकर जा सकते हैं। आज आपको अपने खान-पान की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो आपको कुछ बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। आज नौकरी में आपके कुछ शत्रु भी आपके खिलाफ षड्यंत्र करते नजर आएंगे,  आपको जिनसे बचने की पूरी कोशिश करनी होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आपको दिनभर एक के बाद एक शुभ सूचना प्राप्त होती रहेगी, जिसके कारण आपके मन में उत्साह बना रहेगा। यदि आज आप किसी कार्य को करने से पहले असमंजस में है, तो उसे टेंशन फ्री होकर करें, क्योंकि वह पूरा अवश्य होगा। व्यापार मे आज आपको दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन आप उन्हें पहचान कर उनका लाभ उठाएंगे, तभी वह आपको लाभ दे पाएंगे।  आज नौकरी में आपको  किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोचना  होगा, क्योंकि वह उनके साथ विश्वासघात  कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको सावधानी से चलना होगा। आज आपको किसी दूसरों  को सलाह देने से पहले ध्यान देना होगा कि कहीं उसका गलत असर होने पर आपको सुनने को ना मिले, इसलिए आज किसी दूसरे के मामले में ना बोलना ही समझदारी है। आज आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में भी जाने का मौका मिलेगा। जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से भी मुलाकात होगी। आज आपको सायंकाल के समय दूसरों की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा।  जो लोग आज किसी संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, आज उनका भाग्य चमक सकता है, क्योंकि उनको आज संपत्ति खरीदना लाभदायक रहेगा। प्रेम जीवन में यदि लंबे समय से कोई अवरोध चल रहा था,तो आज वह समाप्त होगा। आज आप संतान के दायित्वों की पूर्ति करने में भी सफल होंगे। यदि आपको आज कोई समस्या आएगी तो परिवार के लोग आपका भरपूर साथ देंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए जरूरी कारण कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपनी संतान के लिए भी समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको अचानक घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। ऑफिस में भी आज आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी, तभी आप उसे सायंकाल तक पूरा करने में सफल रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के बीच प्रेम और गहरा होगा। व्यापार में भी आज आपको बार-बार लाभ के अवसर मिलेंगे, जिनका आप लाभ भी अवश्य उठाएंगे। आज आपको कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने से को मिल सकता है, जिससे आपके मन प्रसन्नचित्त रहेगा। यदि आज आप किसी जमीन जायदाद को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसके दस्तावेजों को स्वाधीनता से जांच लें

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए हर मामले में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, लेकिन आज आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। बिजनेस कर रहे लोगों की आज कुछ खास व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जिससे वह अपने बिजनेस के कुछ महत्वपूर्ण बातें भी साझा करेंगे। आज संतान की शिक्षा से संबंधित कोई परिणाम आ सकता है, जो आपको प्रसन्नता देगा। आज आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने  से आपको दुख हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आज आपको सामाजिक क्षेत्र में भी सम्मान प्राप्त हो सकता है। आज आप अपने व्यवसाय में किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने से पहले अपने पार्टनर से सलाह ले सकते हैं। ऑफिस में आज कुछ खास परिवर्तन होंगे, जिनसे आप के कुछ रुके हुए काम भी बन जाएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी व अपने बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि आपने किसी यात्रा पर जाने का प्लान बनाया है, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों का आज पढ़ाई लिखाई में खूब मन लगेगा, लेकिन आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी और आपके द्वारा किए गए कार्यों की आज सराहना होगी, लेकिन आपके कुछ शत्रु आज आपकी तरक्की देख कर आप से ईष्या करेंगे, लेकिन वह आप का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, क्योंकि वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। यदि आज किसी व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आज सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को किसी महिला से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आज उनके किसी बनते हुए काम को भी बिगाड़ने की कोशिश कर सकती हैं। यदि आज आपके आस पड़ोस में आपका कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें भी अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, लेकिन आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय कर पाएंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों से बेहतर रहेगा। ऑफिस में भी यदि आज आपका किसी से कोई वाद-विवाद होगा, तो उसमें आपकी जीत हो सकती है। यदि आज आपका कोई कानूनी संबंधित मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें भी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ उत्तम अवसर आ सकते हैं, जिन्हें परिवार के  सदस्यों के द्वारा मंजूरी दी जा सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। आज यदि आप अपने माता-पिता से सलाह लेकर किसी भी कार्य को करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। व्यापार कर रहे लोग यदि आज किसी से धन-उधार अथवा बैंक से लोन लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा। यदि आपने पहले कभी कहीं निवेश किया था, तो वह भी आज आपको मिल सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की इच्छापूर्ति करने में व्यस्त रहेंगे।

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।
 
चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

 
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

Friday, November 19, 2021

Aaj Ka Panchang 19112021

panchang
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक - 19 नवंबर 2021*
⛅ *दिन - शुक्रवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत* 
⛅ *मास - कार्तिक*
⛅ *पक्ष -  शुक्ल* 
⛅ *तिथि - पूर्णिमा दोपहर 02:26 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*
⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका 20 नवम्बर प्रातः 04:29 तक तत्पश्चात रोहिणी*
⛅ *योग - परिघ 20 नवंबर प्रातः 03:52 तक तत्पश्चात शिव*
⛅  *राहुकाल - सुबह 11:01 से दोपहर 12:24 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:52* 
⛅ *सूर्यास्त - 17:55*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली, कार्तिक स्नान समाप्त, गुरु नानकजी जयंती, पुष्कर मेला, तुलसी विवाह समाप्त, खंडग्रास चन्द्रग्रहण (भारत में अरुणाचल प्रदेश के सुदूर पूर्व भाग में अत्यल्य दिखेगा, वही नियम पालनीय*
💥 *विशेष - पूर्णिमा के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए हर रोज सुबह-शाम कपूर को घी में भिगोकर जलाएं और पूरे घर में उसकी खुशबू को फैलाएं। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर जाएगी और घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा। इससे घर में हमेशा सुख-शांति का वास होगा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी

🌷 *मार्गशीर्ष मास विशेष* 🌷
👉🏻 *20 नवंबर 2021 शनिवार से मार्गशीर्ष का आरम्भ हो रहा है।*
💥 *विशेष ~ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अभी कार्तिक मास)* 
➡ *१) मार्गशीर्ष मास में इन तीन के पाठ की बहुत ज्यादा महिमा है ..... विष्णुसहस्त्र नाम ....भगवत गीता.... और गजेन्द्रमोक्ष की खूब महिमा है...खूब पढ़ो .... दिन में २ बार -३ बार*
➡ *२) इस मास में 'श्रीमद भागवत' ग्रन्थ को देखने की भी महिमा है .... स्कन्द पुराण में लिखा है .... घर में अगर भागवत हो तो एक बार दिन में उसको प्रणाम करना*
➡ *३) इस मास में अपने गुरु को .... इष्ट को ...." ॐ दामोदराय नमः " कहते हुए प्रणाम करने की बड़ी भारी महिमा है |*
➡ *४) शंख में तीर्थ का पानी भरो और घर में जो पूजा का स्थान है उसमें भगवान - गुरु उनके ऊपर से शंख घुमाकर भगवान का नाम बोलते हुए वो जल घर की दीवारों पर छाटों ...... उससे घर में शुद्धि बढ़ती है...शांति बढ़ती है ....क्लेश झगड़े दूर होते है।*
🙏🏻
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *आर्थिक कष्ट निवृति योग* 🌷

➡ *20 नवम्बर 2021 शनिवार को मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा है ।*
🙏🏻 *अगर कोई आदमी गरीबी से बहुत पीड़ित हो ...पैसों की तंगी से बहुत पीड़ित हो और कर्जे का ब्याज भरते-भरते परेशान हो गया हो बहुत तकलीफ सहन करनी पड़ती हो तो मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा को रात के समय गुरु का पुजन कर दिया ...*  *मानसिक या दिया जलाकर ।*
*फिर भगवान विष्णु का स्मरन कर के*
🌷 *“मंगलम भग्वान विष्णु, मंगलम गरुध ध्वज |*
*मंगलम पुण्डरीकाक्ष, मंगलाय तनो हरि ।"*
👉🏻 *फिर 6 मंत्र बोले भगवान का स्मरण करते हुए:-*
🌷 *ॐ  वैश्‍वानराय नम:*
🌷 *ॐ  अग्‍नयै नम:*
🌷 *ॐ  हविर्भुजै नम:*
🌷 *ॐ  द्रविणोदाय नम:*
🌷 *ॐ  संवर्ताय नम:*
🌷 *ॐ  ज्‍वलनाय नम:*
🙏🏻 *- 
                 🌞 *~हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *मार्गशीर्ष मास* 🌷
🔥 *इस मास में कर्पूर का दीपक जलाकर भगवान को अर्पण करनेवाला अश्वमेघ  यज्ञ का फल पाता है और कुल का उद्धार कर देता है ।*
🙏🏻 *

📖 )*
              🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक काल,
 12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 
 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।
एकादशी व्रत
 
 
 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी
 
. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश
प्रदोष
02 दिसंबर- प्रदोष व्रत
31 दिसंबर- प्रदोष व्रत

 
. 30 दिसंबर- सफला एकादशी
पूर्णिमा

18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा
अमावस्या
मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज नौकरी कर रहे जातकों की अपने किसी बड़े अधिकारियों से अनबन हो सकती है, जिसके कारण वह उनका प्रमोशन रुकवा सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो  आपको उसमें बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। आज सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत भरा रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आपको कुछ सामाजिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। व्यापार में भी यदि आपने पिछले कुछ समय पहले कुछ योजनाएं लागू की थी, तो वह आज आपको लाभ दे सकती हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको व्यापार में भी दिनभर छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिसके कारण आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। दांपत्य जीवन में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त हो सकता है। रात्रि का समय आज आप अपने परिजनों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे। यदि आज नौकरी कर रहे जातक किसी दूसरी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उनको आज कोई अच्छा ऑफर आ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहेगा। नौकरी में भी आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे और किसी की आलोचना पर ध्यान नहीं देंगे। व्यापार में आज आपको अत्यधिक निवेश करने से बचना होगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के कार्य की आज लोग तारीफ करेंगे, जिसके कारण उनके मित्रों व जन समर्थन में और भी इजाफा होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फायदा रहेगा। आज परिवार के लोग आपका हर मामले में साथ देंगे व आपको नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में आज कुछ नई उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। यदि आपका मन परेशान है, तो वह  चिंताएं व्यर्थ की होगी, इसलिए उन्हें छोड़ दे। आज आपको अपने घर व व्यापार में किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने से पहले सोच विचार करना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को मेहनत से करेंगे वही पूरा होगा। यदि आप किसी कार्य को दूसरों से करवाने की सोचेंगे, तो वह भविष्य के लिए लटक सकता है। विधार्थियो को अपने गुरुजनों का साथ व सहयोग प्राप्त होगा। यदि कोई समस्या लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो वह भी आज किसी परिजन की मदद से समाप्त हो सकती है। यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें अपने क्रोध पर काबू रखना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम से फलदायक रहेगा। आज आपके घर परिवार में कुछ ऐसी समस्याएं उत्पन्न होगी, जिन्हें देखकर आपको मानसिक तनाव होगा, लेकिन फिर भी आपको धैर्य रखकर उन समस्याओं को सुलझाने की ओर ध्यान देना होगा। आज आप दिन का काफी समय दूसरों की मदद करने में व्यतीत करेंगे। सायंकाल के समय आज आप पास व दूर की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते है। नौकरी कर रहे जातकों को आज वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आपको हर मामले में भाग्य का भरपूर साथ मिलता दिख रहा है। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने साथियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह उनके बनते हुए कामों को बिगाडने की कोशिश कर सकते है।  आज आपको अपने अधिकारियों से भी मीठी वाणी का प्रयोग करना होगा। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, जिसमें आप कामयाब अवश्य होंगे। यदि आज आप किसी संपत्ति की खरीदारी करना चाहते हैं, तो आपको आसानी से प्राप्त होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और इसमें सफल भी अवश्य होंगे, इसमें आपको कुछ लाभ भी हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा, लेकिन आज आपको अपनी रोजमर्रा के कार्य में लापरवाही नहीं बरतनी है। सायंकाल का समय आज आप अपने दोस्तों के साथ कुछ विशेष विचार विमर्श में व्यतीत करेंगे। आज आप सायंकाल के समय कुछ धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप दूसरों की मदद करने में भी काफी समय व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। विदेश से व्यापार कर रहे जातकों को आज कोई सूचना प्राप्त होगी। जीवनसाथी को आज आप शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको ध्यान देना होगा। यदि आज माता या पिता से आपको बहसबाजी हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। यदि आज आप किसी की भूमि, वाहन आदि की खरीदारी करना चाहते हैं, तो वह आपको बिना विघ्न के उपलब्ध होगी। आज आप यदि अपने व्यापार में किसी को पार्टनर बनाएंगे, तो उसके बारे में पूर्ण जानकारी रखें और परिवार के किसी सदस्य से सलाह अवश्य ले। आज आपके अधिकारी भी पीछे आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है यदि आपकी संतान से संबंधित कुछ समस्याएं चल रही थी तो आज आप उनका समाधान खोजने में व्यस्त रहेंगे। आप किसी खास उपलब्धि के मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी आज के कंपटीशन में हिस्सा ले सकते हैं। मौसम के कारण आज आपके स्वास्थ्य में कुछ भी कारण हो सकते हैं जिनके कारण आप परेशान रहेंगे हो सकते हैं।

दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।
 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं

Thursday, November 18, 2021

Aaj Ka Panchang 18112021

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक - 18 नवंबर 2021*
⛅ *दिन - गुरुवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत* 
⛅ *मास - कार्तिक*
⛅ *पक्ष -  शुक्ल* 
⛅ *तिथि - चतुर्दशी दोपहर 12:00 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*
⛅ *नक्षत्र - भरणी 19 नवम्बर रात्रि 01:30 तक तत्पश्चात कृत्तिका*
⛅ *योग - वरीयान् 19 नवंबर रात्रि 03:00 तक तत्पश्चात परिघ*
⛅  *राहुकाल - दोपहर 01:47 से शाम 03:10 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:52* 
⛅ *सूर्यास्त - 17:55*
⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - वैकुंठ चतुर्दशी पूजन, व्रत पूर्णिमा, त्रिपुरारी पूर्णिमा, भीष्मपंचक व्रत समाप्त*
💥 *विशेष - चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞काम कैसा भी हो अगर गुरुवार को आप घर से निकलने से पहले सरसों के कुछ दाने मुंह में डालकर निकलेंगे तो आपको सफलता मिलेगी. 
शुक्रवार: मां लक्ष्‍मी को सफेद वस्‍तुएं बहुत प्रिय हैं और दूध से बनी चीजों का भोग लगाने से माता बहुत जल्‍दी प्रसन्‍न होती हैं. इसलिए शुक्रवार को दही खाकर निकलना शुभ होगा.

🌷 *शालिग्राम का दान* 🌷
🙏🏻 *स्कन्दपुराण के अनुसार*
🌷 *सप्तसागरपर्यंतं भूदानाद्यत्फलं भवेत् ।।*
*शालिग्रामशिलादानात्तत्फलं समवाप्नुयात् ।।*
*शालिग्रामशिलादानात्कार्तिके ब्राह्मणी यथा ।।*
🙏🏻 *सात समुद्रों तक की पृथ्वी का दान करने से जो फल प्राप्त होता है, शालग्राम शिला के दान से मनुष्य उसी फल को पा लेता है । अतः कार्तिक मास में स्नान तथा दानपूर्वक शालिग्राम शिला का दान अवश्य करना चाहिए।*
           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *तुलसी* 🌷
🙏🏻 *ब्रह्मवैवर्त पुराण, प्रकृति खण्ड के अनुसार*
🌷 *सुधाघटसहस्रेण सा तुष्टिर्न भवेद्धरेः।*
*या च तुष्टिर्भवेन्नृणां तुलसीपत्रदानतः।।*
*गवामयुतदानेन यत्फलं लभते नरः।*
*तुलसीपत्रदानेन तत्फलं लभते सति।।*
🙏🏻 *हजारों घड़े अमृत से नहलाने पर भी भगवान श्रीहरि को उतनी तृप्ति नहीं होती है, जितनी वे मनुष्यों के तुलसी का एक पत्ता चढ़ाने से प्राप्त करते हैं।दस हजार गोदान से मानव जो फल प्राप्त करता है, वही फल तुलसी-पत्र के दान से पा लेता है।* 
🙏🏻 *ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार*
*जो पुरुष कार्तिक मास में श्रीहरि को तुलसी अर्पण करता है, वह पत्र-संख्या के बराबर युगों तक भगवान के धाम में विराजमान होता है। फिर उत्तम कुल में उसका जन्म होता और निश्चित रूप से भगवान के प्रति उसके मन में भक्ति उत्पन्न होती है, वह भारत में सुखी एवं चिरंजीवी होता है।*
🌷 *शिबिराम्यन्तरे भद्रा स्थापिता तुलसी नृणाम् ।*
*धनपुत्रप्रदात्री च पुण्यदा हरिभक्तिदा ।।*
*प्रभाते तुलसीं दृष्ट्वा स्वर्णदानफलं लभेत् । ब्रह्मवैवर्तपुराण, श्रीकृष्णजन्मखण्ड, अध्याय 103)*
🌿 *घरके भीतर लगायी हुई तुलसी मनुष्योंके लिये कल्याणकारिणी, धन - पुत्र प्रदान करनेवाली, पुण्यदायिनी तथा हरिभक्ति देनेवाली होती है । प्रातःकाल तुलसीका दर्शन करनेसे सुवर्ण - दानका फल प्राप्त होता है ।*

📖 
📒 *
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक काल,
12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 
09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।
एकादशी व्रत
 
 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी
 
. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश
प्रदोष

16 नवंबर- भौम प्रदोष
02 दिसंबर- प्रदोष व्रत
31 दिसंबर- प्रदोष व्रत

 
. 30 दिसंबर- सफला एकादशी
पूर्णिमा
18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा
18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा
अमावस्या
मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार


जिनका आज जनमदिन है उन्को हार्दिक शुभाशीष 
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।
 
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
 
शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको शासन की ओर से भी सम्मानित किए जाने की भरपूर संभावना बनती दिख रही है। यदि आज कहीं से धन उधार लेने की या बैंक से लोन लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा। सायंकाल के समय आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। रात्रि का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपके कुछ ऐसे काम होंगे, जिन्हें पूरा करने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे और उन्हें पूरा करने में सफल भी अवश्य रहेंगे, लेकिन इसमें आपको ध्यान देना होगा कि आपको कोई चोट चपेट ना आये, इसलिए जल्दबाजी में किसी काम को ना करें। यदि आज आप धन के निवेश के लिए कहीं पर योजना बनाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आप अपने व्यापार में होने वाले लाभ से संतुष्ट रहेंगे, लेकिन यदि आज आपका अपने घर के किसी सदस्य से कोई बहस बाजी हो, तो उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको आर्थिक दृष्टिकोण से थोड़ा संभलकर चलने के लिए होगा, इसलिए आज आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगानी होगी और अपने धन को भविष्य के लिए किसी ऐसी जगह सेव करना होगा, जहां से वह आपको भरपूर लाभ दे सके। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट है, तो उसके कष्टों में भी आज वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आपका मन भी परेशान रहेगा। रोजगार की तलाश में कार्यरत लोगों को आज उनकी मेहनत के अनुसार कार्य मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आज आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करेंगे, तो उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष की ओर से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उन्हें कोई समस्या है, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आप अपनी शान शौकत पर कुछ धन खर्च करेंगे, लेकिन यह भी आपको अपनी आय को देखकर ही करना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर रहेगा। आज आप कुछ कार्य के पूरा ना होने से थोड़ा निराश रहेंगे, लेकिन इसमें आपको यह ध्यान देना होगा कि आप कहीं किसी गलत व्यक्ति पर भरोसा करके लेनदेन ना करें, नहीं तो भविष्य में वह आपके भरोसे को तोड़कर आपको कोई बहुत बड़ी चोट पहुंचा सकता है। आज यदि आप अपने किसी दोस्त से रूपए पैसे की मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। यदि आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या है, तो वह बढ़ सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आप आपको नौकरी में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको अपने साथियों के साथ ही आवश्यकता होगी। आज आपके अंदर निर्भीकता का भाव बना रहेगा और उसके परिणाम भी बेहद शुभ रहेंगे। यदि आपकी पत्नी से आपका कोई वाद विवाद चल रहा है, तो आज वह भी समाप्त हो सकता है। आज आपको लोगों की मदद करते समय ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए संपत्ति प्राप्ति का दिन रहेगा। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आपको यदि कोई नया इन्वेस्टमेंट करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करें। आज आप अपने किसी परिजन के घर घूमने के लिए जा सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से भी आपको आज कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके मन में एक अजीब सी बेचैनी बनी रहेगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज घर परिवार पर में यदि कोई कहासुनी होगी, तो उसमें आपको कोई ऐसी बात सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आपको उस बात पर ध्यान नहीं देना है, क्योंकि सायंकाल तक परिवार के वरिष्ठ सदस्य द्वारा आप इस समस्या का समाधान खोजने में सफल रहेंगे, लेकिन कार्य क्षेत्र में आज कोई व्यक्ति आपके बनते हुए कार्यों में बाधा डालने की पूरी कोशिश कर सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आप आपके लिए बुद्धि और विवेक से कार्य करने का रहेगा। यदि आज आप अपने व्यापार के कुछ नई योजनाओं को लागू करने की सोच रहे हैं, तो वह किसी के बहकावे में आकर ना ले। अपनी बुद्धि व विवेक से निर्णय लेकर ही उन्हें आगे बढ़ाएं, तभी वह आपको भरपूर लाभ दे सकेंगी। आज व्यापार में थोड़ा लाभ कम होने के कारण भी आप संतुष्ट नजर आएंगे। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति थोड़े कमजोर रहेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको किसी ऐसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति होगी, जिसकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे, लेकिन आज आपको अपनी संतान की पढ़ाई लिखाई पर भी कुछ धन खर्च करना पड़ेगा, तभी वह भविष्य में किसी मुकाम तक पहुंच पाएंगे। ससुराल पक्ष में आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। नौकरी कर रहे जातक यदि आप किसी नए व्यवसाय को करेंगे, तो वह भी उनको भरपूर लाभ दे सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम हो सकता है, इसलिए आज आपको अपने खानपान की ओर भी विशेष ध्यान देना होगा। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आज आपको आपका कोई सगा संबंधी धोखा दे सकता है, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके उससे बचने में सफल रहेंगे। आज आप सांसारिक सुख के साधनों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। यदि आपकी संतान का कोई विवाह संबंधित मामला लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज आप वह पूरा हो सकता है। सामाजिक सम्मान मिलने से आज आप का मनोबल बढ़ेगा। खुशमिजाज व्यतीत होने के कारण आज अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे, जिसके कारण आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।

Wednesday, November 17, 2021

Aaj Ka Panchang 17112021

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक - 17 नवंबर 2021*
⛅ *दिन - बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत* 
⛅ *मास - कार्तिक*
⛅ *पक्ष -  शुक्ल* 
⛅ *तिथि - त्रयोदशी सुबह 09:50 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*
⛅ *नक्षत्र - अश्विनी रात्रि 10:43 तक तत्पश्चात भरणी*
⛅ *योग - व्यतिपात 18 नवंबर रात्रि 02:17 तक तत्पश्चात वरीयान्*
⛅  *राहुकाल - दोपहर 12:24 से दोपहर 01:47 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:51* 
⛅ *सूर्यास्त - 17:55*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - वैकुंठ चतुर्दशी उपवास*
💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
बुधवार:
इस दिन हरी धनिया की पत्‍ती खाकर निकलना आपके हर काम को सफल बनाने में मदद कर सकता है.

हर समस्या को सुलझाने के लिए 

अगर आटे में पिसी हुई चीनी मिलाकर रोज चींटियों के बिल पर डालें तो बड़ी से बड़ी समस्या भी चुटकी बजाते ही दूर हो जाती है। इस उपाय को खास राहू के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उस उपाय से राहू अपनी पूरी शक्ति के साथ आपकी मदद करता है और आपके बड़े से बड़े दुर्भाग्य को भी सौभाग्य में बदल देता है।
🌷 *कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी* 🌷
👉🏻 *नारदपुराण के अनुसार*  *ऊर्ज्शुक्लत्रयोदश्यामेकभोजी द्विजोत्तम । पुनः स्नात्वा प्रदोषे तु वाग्यतः सुसमाहितः ।। १२२-४८ ।।*
*प्रदीपानां सहस्रेण शतेनाप्यथवा द्विज । प्रदीपयेच्छिवं वापि द्वात्रिंशद्दीपमालया ।। १२२-४९ ।।*
*घृतेन दीपयेद्द्वीपान्गंधाद्यैः पूजयेच्छिवम् । फलैर्नानाविधैश्चैव नैवेद्यैरपि नारद ।। १२२-५० ।।*
*ततः स्तुवीत देवेशं शिवं नाम्नां शतेन च । तानि नामानि कीर्त्यंते सर्वाभीष्टप्रदानि वै ।। १२२-५१ ।।*
🙏🏻 *कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी को मनुष्य एक समय भोजन करके व्रत रखे। प्रदोषकाल में पुनः स्नान करके मौन और एकाग्रचित्त हो बत्तीस दीपकों की पंक्ति से भगवान शिव को आलोकित करे। घी से दीपकों को जलाए और गंध आदि से भगवान शिव की पूजा करे। फिर नाना प्रकार के फलों और नैवेद्यों द्वारा उन्हें संतुष्ट करे । इस प्रकार व्रत करके मनुष्य महादेवजी के प्रसाद से इहलोक के सम्पूर्ण भोग भोगकर अंत में शिवधाम प्राप्त करता है।*
           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *कार्तिक मास* 🌷
*सीदलपुष्पाणि​ ​ये यच्छन्ति जनार्दने।​*  
*​कार्तिके सकलं वत्स​  ​पापं जन्मार्जितं दहेत्।।​ (पद्मपुराण)*
🙏🏻 *ब्रम्हाजी नारदजी से कहते हे- वत्स ! जो लोग कार्तिक में भगवान जनार्दन को तुलसी के पत्र और पुष्प अर्पित करते हैं, उनका जन्म भर का किया हुआ सारा पाप भस्म हो जाता है।*
           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *वैकुंठ चतुर्दशी के दिन सुख समृद्धि बढ़ाने* 🌷
➡ *17 नवम्बर 2021 बुधवार को (वैकुंठ चतुर्दशी उपवास) 18 नवम्बर, गुरुवार को वैकुंठ (चतुर्दशी पूजन)  है |*
🙏🏻 *देवीपुराण के अनुसार इस दिन जौ के आटे की रोटी बनाकर माँ पार्वती को भोग लगाया जाता है और प्रसाद में वो रोटी खायी जाती है | माँ पार्वती को भोग लगाकर जौ की रोटी प्रसाद में जो खाते है उनके घर में सुख और संम्पति बढती जायेगी, ऐसा देवीपुराण में लिखा है | वैकुंठ चतुर्दशी के दिन अपने-अपने घर में जौ की रोटी बनाकर माँ पार्वती को भोग लगाते समय ये मंत्र बोले –*
🌷 *ॐ पार्वत्यै नम:*
🌷 *ॐ गौरयै नम:*
🌷 *ॐ उमायै नम:*
🌷 *ॐ शंकरप्रियायै नम:*
🌷 *ॐ अंबिकायै नम:*
🙏🏻 *माँ पार्वती का इन मंत्रों से पूजन करके जौ की रोटी का भोग उनको लगायें, फिर घर में सब रोटी खायें | जौ का दलिया, जौ के आटे की रोटी खानेवाले जब तक जियेंगे तब तक उनकी किडनी बढ़िया रहेंगी, किडनी कभी ख़राब नहीं होगी | शरीर में कही भी सूजन हो किडनी में सूजन, लीवर में सूजन, आतों में सूजन है तो जौ की रोटी खायें, इससे सब तकलीफ दूर हो जाती है |*
🙏🏻 *- 

📖              🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏
पंचक काल,
12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 
09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।
एकादशी व्रत
 
  14 नवंबर- देवोत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी
 
 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी
 
14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश
प्रदोष

16 नवंबर- भौम प्रदोष
02 दिसंबर- प्रदोष व्रत
31 दिसंबर- प्रदोष व्रत

 
30 दिसंबर- सफला एकादशी
पूर्णिमा
18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा
18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा
अमावस्या
मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज आप अपने व्यापार में मिलने वाले लाभ से खुश नजर आएंगे, लेकिन आपके परिवार के बढ़ते हुए खर्चे भी आपकी परेशानी का कारण हो सकते हैं, इसलिए आपको उन्हें कम करने की कोशिश करनी होगी। आज आप अपने बिजनेस की कुछ नई योजनाओं को लॉन्च करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आपके जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपका धार्मिक आयोजनों में भी मन लगेगा और आप उसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है, जिसके प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। आज घर परिवार में आपको किसी सदस्य से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है, लेकिन उसमें भी आपको चुप रहना ही बेहतर होगा।
 
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आप के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन  रहेगा। आज आपके दिमाग में कुछ व्यवसाय संबंधी योजनाएं आएंगी, लेकिन आपने यदि उन योजनाओं को किसी से शेयर किया, तो उनके पूरे होने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज आप अपनी संतान के लिए कुछ धन का निवेश भी करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन सामाजिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, आज आपको सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज आप अपने अधूरे कामों को निपटाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आज आप परिवार के किसी सदस्य की इच्छा की पूर्ति करने में व्यस्त रहेंगे। आज आपको अपने मन की सभी इच्छाओं को अपने जीवनसाथी से शेयर करना होगा ताकि वह उनके पूरा होने में आपका सहयोग दे सके। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप संतान की पढ़ाई से संबंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। आज आपके शत्रु आपके बनते हुए कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आपका यदि अपने आस पड़ोस में किसी से कोई वाद-विवाद पनपे, तो आपको उसमें पढ़ने से बचना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए थोडी परेशानी भरा रहेगा। आज आपके घर परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उनको पहले से कोई कष्ट है, तो उसमें आज वृद्धि हो सकती है। यदि आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से लंबित पड़ा हुआ है, तो आज वह भी पूरा हो सकता है। नौकरी से जुड़े जातक यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह आज अपने किसी मित्र से मदद मांग सकते हैं। जमीन जायदाद के मामले में आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी बहसबाजी मे पडने से बचना होगा। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके सामने कई लाभ के अवसर आएंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी आप उनसे लाभ ले पाएंगे। यदि आज नौकरी कर रहे जातक अपने अधिकारियों के सामने कोई सुझाव रखेंगे, तो उसका स्वागत होगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी, जिसके कारण आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। विवाह योग्य यदि परिवार में कोई सदस्य है, तो आज उसके लिए कोई उत्तम प्रस्ताव आ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको व्यापार के मामले में सावधानी व सतर्कता बरतनी होगी। यदि आपने बिजनेस में आज किसी पर भी आंख बंद कर कर भरोसा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आज नौकरी कर रहे जातक यदि किसी नए कार्य को करने की सोचेंगे, तो वह उसमें सफल भी अवश्य होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आज कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, उसमें आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने रोजमर्रा के घरेलू कार्यो को निपटाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे और उसमें सफल भी अवश्य होंगे। आपकी संतान के विवाह से संबंधित यदि कोई समस्या आ रही है, तो आप उसे अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की मदद से समाप्त कर सकते हैं। आज कई प्रकार के काम एक साथ आपके हाथ में आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती हैं, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें और खानपान में सावधानी बरतें। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को चलाया है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। यदि आज आपने किसी निर्णय को जल्दबाजी में लिया, तो वह आपके लिए भविष्य में कोई बहुत बड़ा नुकसान करवा सकता है, इसलिए यदि कोई निर्णय ले, तो बहुत ही सोच विचार कर लें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आप यदि अपने व्यापार में जोखिम उठाएंगे, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आज आपके सामने कोई परेशानी आए, तो आपको उसका धैर्य से समाधान खोजना होगा और अपनी वाणी में मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी आप सभी समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। आज सायंकाल के समय आप अपने किसी परिजन की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।
 
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44


 
शुभ वर्ष : 2024, 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

 
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।

Tuesday, November 16, 2021

Aaj Ka Panchang 16112021

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक - 16 नवंबर 2021*
⛅ *दिन - मंगलवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत* 
⛅ *मास - कार्तिक*
⛅ *पक्ष -  शुक्ल* 
⛅ *तिथि - द्वादशी सुबह 08:01 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
⛅ *नक्षत्र - रेवती रात्रि 08:15 तक तत्पश्चात अश्विनी*
⛅ *योग - सिद्धि 17 नवंबर रात्रि 01:48 तक तत्पश्चात व्यतिपात*
⛅  *राहुकाल - शाम 03:10 से शाम 04:33 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:51* 
⛅ *सूर्यास्त - 17:55*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - गरुड़ द्वादशी (ओड़िशा), भोमप्रदोष व्रत, विष्णुपदी संक्रांति (सूर्योदय से दोपहर 01:04 तक)*
💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
अकाल मृत्यु तथा बीमारी को टालने के उपाय
(1) प्रतिदिन इस श्लोक का हनुमानजी के सामने बैठ कर कम से कम एक माला जाप करें
“नाम पाहरु दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट।
लोचन निज पद जंत्रित जाहिं प्रान केहि बाट।।”
(2) महामृत्युंजय मंत्र का नियमित रूप से जाप करें। यदि रोग अपनी अंतिम अवस्था में है तो कोई उम्मीद नहीं बची है तो महामृत्युजंय का सवा लाख जप का अनुष्ठान कराने से राहत मिलती है, परन्तु यह उपाय समय रहते ही होना चाहिए।

🌷 *व्यतिपात योग* 🌷
🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*
🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*
🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*
💥 *विशेष ~ 17 नवम्बर 2021 बुधवार को रात्रि 01:49 से 18 नवम्बर, गुरुवार को रात्रि 02:17 तक (यानी 17 नवम्बर, बुधवार को पूरा दिन) व्यतिपात योग है।*
🙏🏻 
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *पौष्टिक नाश्ता* 🌷
🍚 *चना,मूँग, मोठ एक कटोरी में भिगोकर रखे । एक मुट्ठी मूँगफली व एक चम्मच तिल (काले हो तो उत्तम) रात को पानी में भिगो दे । सुबह नमक मिला के उबाल लें । इसमें हरा धनिया, पालक व पत्तागोभी काट के तथा चुकंदर, मुली एवं गाजर कद्दुकश करके मिला दे । ऊपर से काली मिर्च बुरक के नींबू निचोड़ दे । चार व्यक्तियों के लिए नाश्ता तैयार है । इसे खूब चबा-चबाकर खाये । यह नाश्ता सभी प्रकार के खनिज-द्रव्यों, प्रोटीन्स, विटामिन्स व आवश्यक कैलरीज की पूर्ति करता है । जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है व जिनकी पाचनशक्ति कमजोर है, उनको नाश्ता नहीं करना चाहिए ।
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *त्रिपुरारी पूर्णिमा* 🌷
➡  *18 नवम्बर 2021 गुरुवार को त्रिपुरारी पूर्णिमा हैं ।*
🙏🏻 *धर्म ग्रंथों के अनुसार,इसी दिन भगवान शिव ने असुरों के तीन नगर(त्रिपुर)का नाश किया था। इसलिए इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। चूंकि त्रिपुरारी पूर्णिमा भगवान शिव से संबंधित है इसलिए इस बार ये शुभ योग आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय किए जाएं तो हर परेशानी दूर हो सकती है।*
➡ *आपकी परेशानियां दूर कर सकते हैं ये उपाय*
1⃣ *यदि विवाह में अड़चन आ रही है तो पूर्णिमा को शिवलिंग पर केसर मिला दूध चढ़ाएं । जल्दी ही विवाह के योग बन सकते हैं ।*
2⃣ *मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं । इस दौरान भगवान शिव का ध्यान करते रहें । यह धन प्राप्ति का सरल उपाय है ।*
3⃣ *पूर्णिमा को 21 बिल्व पत्रों पर चंदन से ॐ नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं । इससे आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती है ।*
4⃣ *पूर्णिमा को नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाएं । इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और परेशानियों का अंत होगा ।*
5⃣ *गरीबों को भोजन करवाएं ।इससे आपके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी तथा पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी ।*
6⃣ *पानी में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें व ॐ नम: शिवाय का जप करें । इससे मन को शांति मिलेगी ।*
7⃣ *घर में पारद शिवलिंग की स्थापना करें व रोज उसकी पूजा करें । इससे आपकी आमदनी बढ़ाने के योग बनते हैं ।*
8⃣ *पूर्णिमा को आटे से 11 शिवलिंग बनाएं व 11 बार इनका जलाभिषेक करें । इस उपाय से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं ।*
9⃣ *शिवलिंग का 101 बार जलाभिषेक करें । साथ ही महा मृत्युंजय *ॐ हौं जूँ सः । ॐ भूर्भुवः स्वः । ॐ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम् उर्व्वारुकमिव बन्धानान्मृत्यो मृक्षीय मामृतात् । ॐ स्वः भुवः भूः ॐ । सः जूँ हौं ॐ ।* *मंत्र का जप करते रहें । इससे बीमारी ठीक होने में लाभ मिलता है ।*
🔟 *पूर्णिमा को भगवान शिव को तिल व जौ चढ़ाएं । तिल चढ़ाने से पापों का नाश व जौ चढ़ाने से सुख में वृद्धि होती है ।*

📖 *
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक काल,
 12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 
 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।
एकादशी व्रत

 
 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी
 
. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश
प्रदोष

16 नवंबर- भौम प्रदोष
02 दिसंबर- प्रदोष व्रत
31 दिसंबर- प्रदोष व्रत

 
. 30 दिसंबर- सफला एकादशी
पूर्णिमा
18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा
18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा
अमावस्या
मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें सफलता अवश्य करेंगे, इसलिए आज आप उसी कार्य को करने की सोचे, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। नौकरी कर रहे जातको को आज कार्यालय में अपने विरोधियों से अपनी प्रशंसा सुनने को मिलेगी और अधिकारी भी खुश नजर आएंगे। यदि आज आप अपने धन को निवेश करने का सोच रहे हैं, तो अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने परिवारजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे परिवार के छोटे बच्चे आपसे प्रसन्न नजर आएंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।
 
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने पिता व उच्च अधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज परिवार के सदस्य आपको कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। यदि आज आप किसी कार्य को जीवनसाथी से सलाह लेकर करेंगे, तो उसमे सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा, जबकि व्यवसाय की योजनाओं को आज गति मिलेगी, जिसके कारण आपको धन लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन शीध्रता व भावुकता में आज किसी भी निर्णय को ना लें, नहीं तो आगे चलकर आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं उनको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, जिसके कारण आपका प्रसन्न रहेगा। आज आप यदि किसी नये कार्य को करेंगे, तो वह अवश्य पूरा होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए भी आज उत्तम प्रस्ताव आएंगे। आज आपको अपने खान-पान की ओर विशेष ध्यान रखना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे और सायंकाल के समय आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आज लेनदेन कर रहे हैं, तो उससे पहले जीवनसाथी से एक बार विचार विमर्श अवश्य करें। आज आप वृद्धजनों की सेवा करने में भी कुछ में व्यतीत करेंगे।
 
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आप शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करेंगे और व्यापार कर रहे लोगों को आय के कुछ नए नए स्त्रोत मिलेंगे, जिन्हें पाकर आप प्रसन्न होंगे। यदि आपका अपने जीवनसाथी से कोई वाद विवाद चल रहा है, तो आज वह भी सुलझ सकता  है, लेकिन आज मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, जिसके कारण आपको जुखाम, बुखार जैसी समस्याएं अपनी चपेट में ले सकती हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप लम्बे समय से रुके हुए कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपके शत्रु आपकी तरक्की  देख कर आपसे ईष्या करेंगे, इसलिए आज आपको उनकी ओर ध्यान नहीं देना है, क्योंकि वह आपका कुछ भी बिगाड़ नहीं पाएंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आपके अपने परिजनों से भेंट होने से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। आज नौकरी कर रहे जातकों का अपने साथी से वाद विवाद हो सकता है, लेकिन आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपको अधिकारियों से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। आज आप किसी परेशान व्यक्ति की मदद करेंगे, जिसका लाभ अवश्य मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपको आपके लिए व्यवसाय में अनुकूल लाभ लेकर आएगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसे आप अपनी आय को ध्यान में रख कर ही करे। आज आपको वाहन के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि उसकी अचानक खराबी के कारण आपका धन खर्चा बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी, जिसे देखकर आप प्रसन्न होंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपनी संतान को भी कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए व्यस्त नजर आएंगे। यदि आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की सोच रहे हैं, तो उसके वैधानिक पहलुओं को गंभीरता से जांच लें। यदि आज आप किसी नये व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको  यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो आज उसमें सुधार हो सकता है। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।
 
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय व्यतीत होगा। आज आपको अपने बिजनेस के सिलसिले में किसी पास व दूर की यात्रा पर जा सकते है। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को आज मानसिक व बौद्धिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने माता पिता की सलाह से जिसे भी कार्य को करेंगे, उसमें सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे

दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।
 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34


 
शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

 
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं