Showing posts with label younger-look. Show all posts
Showing posts with label younger-look. Show all posts

Thursday, August 6, 2020

How to Remove Black Heads from Face and Nose

चेहरे और नाक से ब्लैक हेड्स 

हटाने के आसान उपाय और नुस्खे


चेहरे और नाक पर ब्लैकहेड्स निकलना आम समस्या है। ये ज्यादातर नाक पर और नाक के दोनों तरफ होते है। त्वचा के रोम छिद्रों में मिट्टी और तेल जमा हो जाने से black heads हो जाते है। ये प्राब्लम उन्हें अधिक होती है जिनकी स्किन ऑयली और बेजान हो।

कुछ लोग स्क्रब और ब्यूटी क्रीम से ब्लैक हेड्स को दूर करने के लिए उपाय करते है, पर आप घर पर कुछ आसान देसी घरेलू नुस्खे से नेचुरल स्क्रब बना सकते है। आज हम जानेंगे घरेलू तरीके से ब्लैक हेड्स कैसे हटाये,

ब्लैक हेड्स होने के कारण


प्रदूषण के कारण

ऑयली स्किन

रोम छिद्र बड़े होना

रोम छिद्रों में मिट्टी जमा होना

स्किन केयर ना करना

हार्मोंस में गड़बड़ी

कॉस्मेटिक ब्यूटी प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करना



ब्लैक हेड्स हटाने के उपाय और तरीके


ग्रीन टी

सेहत के साथ साथ ग्रीन टी skin care में भी काफी उपयोगी है। ग्रीन टी की पत्तियां 1 चम्मच ले और इन्हें पानी में पीस कर इनका पेस्ट बना ले।इस पेस्ट को चेहरे और नाक पर ब्लैक हेड्स पर लगाए और उँगलियों से हल्की मालिश करे। नाक की दोनों और ये लेप 5 मिनट तक लगा कर मालिश करने पर ब्लॅकहेड्स साफ़ होने लगेंगे।

फेस और नोज से ब्लैकहेड्स हटाने में ये उपाय नेचुरल स्क्रब का काम करता है। इस उपाय को नियमित करने पर चेहरे के रोम छिद्रों में जमा आयल बाहर निकलता है।

जैतून का तेल

जिन लोगों की त्वचा रूखी है वो ओटमील और जैतून के तेल को मिलकर एक लेप बना ले और इस्तेमाल करे। इस gharelu upay से ब्लैकहेड्स जल्दी और आसानी से निकल जाते है।

हरा धनिया

ब्लैक हेड्स कैसे हटाये इन हिंदी में हरा धनिया भी उपयोगी है। धनिया की पत्तियां पानी में पीस कर पेस्ट बना ले और थोड़ी हल्दी डाल दे। अब इस लेप को 20 मिनट के लिए face पर लगाए फिर गुनगुने पानी से धो ले।

ब्लैक हेड्स अगर बार बार निकलते है तो इस लेप को हर रोज रात को चेहरे पर लगाए।

दही से ब्लैक हेड्स कैसे दूर करे


दो चम्मच दलिया, तीन चम्मच दही, एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच जैतून का तेल मिला कर पेस्ट बना ले। अब इस होम रेमेडीज को दस मिनट तक चहरे पर लगाए और बाद में चेहरा धो ले।

नींबू का रस

Blackheads hatane में नींबू के रस से भी फायदा मिलता है। दिन में दो से तीन बार नींबू का रस लगाने से ब्लैक हेड्स साफ़ होने लगते है।

चेहरे पर अगर काले दाग और धब्बे हो तो बादाम का तेल में नींबू रस मिला कर प्रयोग करे, दाग धब्बे साफ़ होने लगेंगे।

आलू

घर पर ब्लैक हेड्स दूर करने के लिए कच्चे आलू का भी प्रयोग कर सकते है। कच्चे आलू को काट ले और इसमें अंदर की तरफ छेद कर दे ताकि रस बाहर की तरफ निकल सके। अब इनसे ब्लैक हेड्स पर मसाज करे।

चेहरा सुंदर बनाने और ब्लैक हेड्स हटाने के लिए ये उपाय काफ़ी असरदार है, इससे स्किन भी साफ़ होती है।आलू के 3 से 4 पीस काट कर उनका पेस्ट भी फेस पर लगा सकते है।

नाक के ब्लैक हेड्स हटाने के लिए क्या करें

नाक से ब्लैक हेड्स को दूर करने के लिए अंगूर अच्छी तरह पीस कर पेस्ट बना ले और nose की दोनों तरफ ब्लॅक हेड्स पे लगाए और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो ले।

ब्लैक हेड्स दूर करने के लिए थोड़ा सा नमक नींबू के रस में मिला कर प्रयोग करे और 10 मिनट बाद फेस धो ले। नमक की जगह चीनी भी प्रयोग कर सकते है।

संतरे के छिलके को सूखा कर पीस ले और चूर्ण बना ले और इसे ब्लैक हेड वाली जगह पर मले।

टमाटर का गुद्दा फेस पर रगड़ने से फेस साफ़ होता है और ब्लैक हेड्स भी दूर होते है।

हर रोज रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ़ करे। इससे चेहरे पर ब्लैकहेड्स और पिम्पल्स नहीं होंगे।

केले का छिलका भी ब्लैक हेड्स का इलाज करने में काम आता है। केले के छिलके को ब्लैक हेड वाली जगह पर रगडे।

ब्लैक हेड्स रिमूव करने के लिए टूथपेस्ट की पतली सी परत स्किन पर लगाए और 20 मिनट बाद चेहरे को धो ले। शुरू में टूथ पेस्ट लगाने पर जलन महसूस हो सकती है पर थोड़ी ही देर में ये कम हो जाएगी।

चेहरे पर ब्लैक हेड्स और काले दाग, धुल मिट्टी जमने के कारण होते है और अगर फेस की किसी भी प्रॉब्लम को दूर करना है तो चहरे से ये गंदगी निकलना बहुत ज़रूरी है।

आजकल फेस क्लीन करने के लिए बाज़ार में कई तरह के beauty cream और क्लीन्ज़र आते है पर आप नेचुरल तरीके अपना कर भी चेहरा साफ़ कर सकते है।

5 चम्मच कच्चा दूध एक कप में डाल ले और इसमें रुई भिगो कर अपने चेहरे पर काले धब्बे पर लगाए फिर कुछ देर तक इसे रुई से रगडे। इस उपाय को करने से फेस पर जमी धूल और मिट्टी के कण बाहर निकलते है।

सप्ताह में एक बार चेहरे पर scrub करे। इससे भी धुल मिट्टी साफ़ होती है और ब्लैक हेड्स ख़तम होते है।

मुलतानी मिट्टी के फेस पैक को भी चेहरा सॉफ करने के लिए प्रयोग कर सकते है।

त्वचा के रोम छिद्र खोलने के लिए चेहरे को भाप देना सबसे अच्छा तरीका है।

ब्लैक हेड्स से बचने के तरीके


बेसन के प्रयोग से ब्लैक हेड्स से बच सकते है। एक बर्तन में बेसन और पानी डाल कर पेस्ट बनाये। इस पेस्ट को अब चहरे पर लगाए और हल्की हल्की मालिश करे।

हफ्ते में एक बार ये उपाय कर के ब्लॅक हेड्स से बचा जा सकता है।

अगर पहले से ही आपके face blackheads है तब भी आप इस नुस्खे जो कर सकते है।

चेहरे पर कोई भी ब्यूटी क्रीम लगाने और उपाय करने से पहले इन्हें हाथ या पैर पर एक बार लगा कर चेक करे ताकि किसी भी तरह की स्किन प्रॉब्लम से दूर रहे।


=============================================

Health Warning and Cautions

Your patience matters as these have no bad side effect. 
सभी टिप्स कारगर है लेकिन यूज करते समय नियमितता ओर धैर्य रखे 
ये होम रिमेडिज है जादू की छडी नही 100% फायदा होता है नुकसान कुछ नही है 
आज की पोस्ट मे बताये नुस्खे के सामान से आपको एलर्जी है तो उसको ना यूज करना आपकी जिम्मेदारी है 
Please keep posting about your personal experience so that we can help you develop immunity, look more attractive, remain healthy and smart.




Tuesday, August 4, 2020

सुंदर और जवान बने रहने के आसान उपाय व नुस्खे

सालों तक सुंदर और जवान बने
रहने के आसान उपाय व नुस्खे




व्यक्ति हो या महिला कोई भी बूढ़ा नहीं होना चाहता, हर कोई हमेशा जवान रहना चाहता है। बढ़ती हुई उम्र को छुपाना मुश्किल होता है। सफ़ेद बालों को तो कलर और डाई से काले कर सकते है पर चेहरे की झाइयां और ढीली त्वचा से उम्र का पता लग ही जाता है। उम्र से कम दिखने के उपायकरने, सुंदर दिखने और चेहरे की सुन्दरता के लिए कुछ लोग क्रीम और दवा का सहारा लेते है पर आप कुछ देसी आयुर्वेदिक नुस्खे और घरेलू ब्यूटी टिप्स अपना कर आसान तरीके से घर पर ही खूबसूरत और सदा जवान दिखने के लिए उपाय कर सकते है। 



हम अगर अपने आसपास नजर घुमाए तो देखेंगे की 40 की उम्र के व्यक्ति और महिला के दो से तीन बच्चे होते है, सिर के आधे से जादा बाल उड़ गए होते है और चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती है और अगर आप फिल्मों में काम करने वाले हीरो और हीरोइन को देखें तो वे अपनी उम्र से भी आधी उम्र के दिखते है। 

उम्र से कम दिखने में मेकअप का भी बहुत योगदान है पर आप नेचुरल तरीके अपना कर बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम कर सकते है। हमेशा जवान दिखने के लिए कुछ नियमों का पालन करना भी जरुरी है जिसकी जानकारी कम लोगों को ही होती है। आज इस लेख में युवा रहने के उपाय के साथ साथ उन नियमों के बारे में भी जानेंगे।

आयुर्वेद के अनुसार शरीर स्वस्थ रखने और पाचन शक्ति मजबूत बनाने के लिए प्रतिदिन 1 आंवला जरूर खाना चाहिए। चेहरे और बालों के लिए भी आंवला बहुत उपयोगी है। हर रोज एक आंवला खाने से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया (anti ageing process) धीमा होने लगता है। 



जवान रहने के लिए हर रोज पपीते के टुकड़े चेहरे पर मले और इसके बाद चेहरा धो ले। इस घरेलू नुस्खे से चेहरे में जमा धूल मिट्टी के कण साफ़ होने लगते है, साथ ही चेहरे से झाइयां गायब होने लगती है और निखार आता है।

कोकोआ चॉकलेट में विटामिन बी और प्रोटीन होता है, डार्क चॉकलेट अगर थोड़ी थोड़ी मात्रा में खाया जाये तो बॉडी फैट बर्न करने में मदद मिलती है। साथ ही बाल और skin सुंदर रहती है।

ज्यादा तनाव और गुस्से से व्यक्ति समय से पहले ही बूढ़ा दिखने लगता है। मानसिक चिंता का असर त्वचा पर साफ़ दिखता है। इसलिए खुद को तनाव से दूर रखे। इसके लिए मेडिटेशन का सहारा भी ले सकते है।

लम्बे समय तक जवान बने रहने के लिए अलसी का सेवन रामबाण इलाज है। इसमें ओमेगा फ़ेट्टी एसीड प्रचुर मात्रा में होता है। अलसी के बीज पीस कर इसका चूर्ण बना ले और हर रोज सुबह थोड़ा सा चूर्ण पानी के साथ ले।

दो से तीन बूंद गुलाब जल, तीन से चार ग्लिसरीन की बूंदे और आधा चम्मच निम्बू का रस मिला कर रात को सोने से पहले रुई की मदद से चेहरे पर लगाए। चेहरे की झाइयां हटाने के लिये ये घरेलू क्रीम की तरह है जिससे त्वचा में कसाव आयेगा और त्वचा साफ़ भी होगी। 

इसके इलावा एक चम्मच दही, एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच शहद मिला कर इसमें पका हुआ एक केला मिला दे और अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा कर रखे। इस उपाय से भी चेहरे की झुर्रियां साफ़ होने लगती है।

गेहूँ का ज्वारा जिसे अंग्रेजी में हम wheatgrass के नाम से जानते है, इसे पृथ्वी की संजीवनी बूटी भी कहा जाता है। आंवले की ही तरह गेहूँ के ज्वारे में भी उम्र बढ़ने की रफ़्तार धीमा करने के गुण होते है। हर रोज इसके सेवन से आप सेहतमंद रहेंगे और लम्बे समय तक young दिखेंगे।

नारियल में मिनरल्स और विटामिन भरपूर मात्रा में मौजूद होते है जो स्किन को नमी देने के साथ साथ स्किन को स्वस्थ और जवान भी बनाती है। नारियल का दूध और कच्चा नारियल 15 मिनट तक फेस पर लगाए फिर धो ले। इस उपाय से face glowing होता है और झाइयों से भी छुटकारा मिलता है।

सोने से पहले रात को मूंग की दाल भिगो कर रखे। सुबह ये जब अंकुरित हो जाए तब इसे चबा चबा कर खाएं। मूंग दाल में विटामिन ई प्रयाप्त मात्रा में होता है जो उम्र ढलने की रफ़्तार धीमा करने में उपयोगी है।

जवान रहने के लिए क्या खाएं


चेहरे की सुन्दरता बनाये रखने और हमेशा जवान दिखने के लिए जरुरी है की आप ऐसा भोजन खाएं जो जिसमे पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मौजूद हो। हरी सब्जियां, फल और दूध अपने आहार में शामिल करे। इनसे शरीर को ताकत और त्वचा को जरुरी पोषण मिलता है और स्किन हमेशा स्वस्थ व फ्रेश रहती है।

पपीता, तरबूज, अनानास, आम, आंवला, निम्बू, संतरा फूलगोभी, टमाटर, हरी मिर्च के नियमित सेवन से शरीर जल्दी बुढ़ापे से प्रभावित नहीं होता।

राजमा में पोटैशियम और फाइबर्स अधिक होते है और इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम रहता है जिससे दिल की बीमारियां दूर रहती है। इसके इलावा राजमा में प्रोटीन भी अधिक होता है।

एवोकैडो जिसे मखनफल के नाम से भी जानते है इस फल में विटामिन ई और एंटी ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होता है जो त्वचा को जवान और तरोताजा बनाये रखने में उपयोगी है।

ब्रॉकली में फाइबर्स और विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होते है जिसके सेवन से वजन कण्ट्रोल में रहता है और दिल के रोगों से लड़ने में मदद मिलती है।

ब्ल्यूबेरी में विटामिन सी होता है जिसके सेवन से खून का संचार ठीक होता है और उम्र बढ़ने की गति धीमी होती है।

चेहरे की झुर्रियां बढ़ती उम्र का प्रमुख लक्षण है। दिन भर में 3 से 4 लीटर पानी पिए इससे झाइयों की समस्या दूर होती है और शरीर कई रोगों से बचा रहता है।

उम्र से कम दिखने के लिए योग

उम्र कम दिखने के उपाय में चेहरे की झाइयां हटाना और इन्हें आने से रोकना सबसे अहम् है। इसके लिए चेहरे की एक्सरसाइज और योग कर सकते है।

अंग्रेजी के अक्षर O और E बोले, इससे आप का चेहरा एक बार सिकुड़ेगा और एक बार फैलेगा। इस व्यायाम को आप 5 से 7 मिनट तक करे और इसके बाद अपने होठों को ऐसे बनाए जैसे की आप सिटी बजा रहे हो। ये दोनों प्रक्रिया दिन में 10 से 15 मिनट जरूर करे।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिये सुबह की सैर, शाम की सैर और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

सदा जवान बने रहने के टिप्स



जवान और ख़ूबसूरत दिखने के लिए अच्छी नींद लेना चाहिए पर इसके लिए देर तक सोने की बजाय जल्दी सोने और जल्दी उठने की आदत अपनाये। सुबह जल्दी उठने से कई प्रकार के रोग दूर रहते है और शरीर भी सेहतमंद रहता है। अधिक उम्र मर भी जवान दिखने के लिए सुबह जल्दी उठ कर योग और एक्सरसाइज करे।

भोजन करते वक़्त और भोजन करने के तुरंत बाद पानी पिने की आदत छोड़े।

खाने पीने के गलत तरीके और खाने पिने की बुरी आदतों को सुधारे और धूम्रपान शराब के सेवन से भी दूर रहे।

हर रोज रात को सोने से पहले तांबे के बर्तन में पानी भर कर रखे और सुबह खली पेट इसी बर्तन से पानी पिए। इस उपाय से पेट की गैस और एसिडिटी नहीं होती और साथ ही चेहरे पर निखार आता है।

ज्यादा मीठा और ज्यादा नमक के सेवन से परेहज करे।

सदा जवान बने रहने के लिए बॉडी फिटनेस के साथ साथ मेंटल फिटनेस भी बहुत जरुरी है इसलिए खुद को मेंटली भी फिट और एक्टिव रखे।