Showing posts with label relationship. Show all posts
Showing posts with label relationship. Show all posts

Monday, December 18, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 18122023

*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक - 18 दिसम्बर 2023*
*⛅दिन - सोमवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2080*
*⛅अयन - दक्षिणायन*
*⛅ऋतु - हेमंत*
*⛅मास - मार्गशीर्ष*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅तिथि - षष्ठी दोपहर 03:13 तक तत्पश्चात सप्तमी*
*⛅नक्षत्र - शतभिषा रात्रि 01:22 तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद*
*⛅योग - वज्र रात्रि 09:32 तक तत्पश्चात सिद्धि*
*⛅राहु काल - सुबह 08:35 से 09:55 तक*
*⛅सूर्योदय - 07:14*
*⛅सूर्यास्त - 05:58*
*⛅दिशा शूल - पूर्व*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 05:28 से 06:21 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:10 से 01:03 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण - चम्पा षष्ठी*
*⛅विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*🔹कार्यों में सफलता-प्राप्ति हेतु🔹*
 
*🔸जो व्यक्ति बार-बार प्रयत्नों के बावजूद सफलता प्राप्त न कर पा रहा हो अथवा सफलता-प्राप्ति के प्रति पूर्णतया निराश हो चुका हो, उसे प्रत्येक सोमवार को पीपल वृक्ष के नीचे सायंकाल के समय एक दीपक जला के उस वृक्ष की ५ परिक्रमा करनी चाहिए । इस प्रयोग को कुछ ही दिनों तक सम्पन्न करनेवाले को उसके कार्यों में धीरे-धीरे सफलता प्राप्त होने लगती है ।*

*🔹तुलसी एक लाभ अनेक🔹*

*🔸तुलसी की जड़ की मिट्टी पुण्यदायी, कार्यसाफल्यदायी व सात्विक होती है, उसका तिलक हितकारी है ।*

*🔸जो चोटी में तुलसी स्थापित करके प्राणों का परित्याग करता है, वह पापराशि से मुक्त हो जाता है। जो मृत पुरुष के सम्पूर्ण अंगों में तुलसी का काष्ठ देने के बाद उसका दाह-संस्कार करता है, वह भी पाप से मुक्त हो जाता है । (पद्म पुराण)*

*🔸अग्निसंस्कार में तुलसी की लकड़ी का प्रयोग करने से मृतक की सदगति सुनिश्चित है ।*

*🔸तुलसी के पौधे के निकट बैठकर प्राणायाम किये जायें तो इसकी रोगशामक सुगंधित वायु शरीर में प्रविष्ट होकर कीटाणुओं का नाश करती है, जिससे शरीर पुष्ट, बलवान, वीर्यवान बनता है, ओज-तेज की वृद्धि होती है ।*

*🔸प्रातः खाली पेट तुलसी का रस पीने अथवा 5-7 पत्ते चबाकर पानी पीने से बल, तेज और स्मरणशक्ति में वृद्धि होती है ।*

*🔸तुलसी के सेवन व इसके निकट रहने से बुरे विचारों, क्रोधावेश एवं कामोत्तेजना पर नियंत्रण रहता है ।*

*🔸तुलसी रक्त की कमी दूर करती है । इसके नियमित सेवन से हीमोग्लोबिन अत्यंत तेजी से बढ़ता है व दिनभर स्फूर्ति रहती है ।*

*🔸तुलसी गुर्दे की कार्यशक्ति बढ़ाती है । कोलेस्ट्रॉल को सामान्य बना देती है । हृदयरोगों में आश्चर्यजनक लाभ करती है । आँतों के रोगों के लिए तो यह रामबाण औषधि है ।*

*🔹वास्तु दोष🔹*

 *🔸जिन के घर का मुख दक्षिण में हो, वे अपने घर के दरवाजे के बाहर एक गमले में आम का पौधा लगायें और गुरुमंत्र का जप करें ।*

 *🔹गंगा स्नान का फल🔹* 

 *🔸"जो मनुष्य आँवले के फल और तुलसीदल से मिश्रित जल से स्नान करता है, उसे गंगा स्नान का फल मिलता है ।" (पद्म पुराण , उत्तर खंड)*
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।

मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

 
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

 
शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।


मेष राशि (Aries) :
आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। अपने रिश्तों में उत्साहजनक कुछ करने की उम्मीद करनी चाहिए। आज आपका प्रेमी या साथी आप पर अपार स्नेह बरसाएगा। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी। किसी सौदे में आपको अच्छा फायदा होने की संभावना है। संतान के साथ आज आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। आपका पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और आप परिवार के सदस्यों के साथ पार्टी के लिए बाहर जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) :
इस राशि के पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। ज्ञान और अच्छे विचारों में आज बढ़ोतरी होगी। दूसरे लोग भी आपके काम की खूब तारीफ करेंगे। साथ ही आपको उनका सहयोग भी मिलेगा। कोई जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मेहनत अधिक होगी। परिवार के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। जो व्यक्ति व्यापारी हैं उनके व्यापार में अधिक मुनाफा होगा।

मिथुन राशि (Gemini) :
मिथुन राशि वाले सुनी सुनाई बातों पर आंखे मूंदकर यकीन ना करें और उनकी सच्चाई को भली भांति परख ले। आज आप एक नई परियोजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आज आप एक महत्वपूर्ण परियोजना को पूरा करने के लिए प्रशंसा प्राप्त कर सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई में बहुत अच्छा करेंगे। लोगों के बीच आपकी अलग छवि बनेगी। आप नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer) :
आज नई चीजो पर विचार करेंगें। पड़ोसी या भाई के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा लेकिन वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आज आप दूसरों के सामने अपनी बात अच्छे से रख पाऐंगे। छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। किसी खास इंसान से आप अपने मन की बातें शेयर करेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला आज आपके पक्ष में हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) :
आज आपको व्यवसाय में इच्छानुसार मुनाफा होगा। आज के दिन झूठ व प्रपंच के चक्कर में नहीं पड़ना है, अन्यथा अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में किये गए प्रयास सफल होंगें। बिगड़ते काम आज बन सकते है। बिना सोचे-समझे कोई काम न करें। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। काम की गुणवत्ता से खुश रहेंगे। आत्मविश्वास बड़ा होने से सारे काम सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे।

कन्या राशि (Virgo) :
आज व्यापारियों को पैसों का निवेश अच्छी जगह करने से अधिक लाभ होने की सम्भावना बन रही हैं। अगर आपको अपने कार्यालय में कोई परेशानी है तो अपने अधिकारियों को जरूर बताएं। उनसे कार्यालय के माहौल को और अच्छा बनाने की बात करें। एक-दूसरे पर दबाव डालने से कुछ नहीं होगा। इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। जायदाद के मामले में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है।

तुला राशि (Libra) :
आज सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। इंजीनियरों को आज प्रमोशन मिलने की संभावना है। युवा वर्ग अनैतिक कार्यों से बचकर रहें। किसी काम करने से पहले अपने परिवार की सलाह लें। आपको निरन्तर सफलता मिलेगी। अगर आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। व्यापारिक पार्टनरों के बीच विवाद की आशंका है। हिसाब किताब में पारदर्शिता बनाए रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) :
आज एक यादगार यात्रा होने की संभावना है। जीवन में शुभ परिवर्तन होंगे। बहुत लंबी प्रतीक्षा के बाद कानूनी लड़ाई का फैसला आपके हक में रहेगा। अब आप चैन की सांस ले सकते हैं। आपके वकील की सलाह अब काम आएगी। कुछ गंभीर मुद्दों पर आप स्पष्टता से सोच पाएंगे। परिस्थिति को ध्यान से समझें और जरूरी कदम उठाएं। हर समस्या का समाधान अब आपको साफ दिखने लगेगा। आपको वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) :
आज आप अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से गौर करें। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा और आपका रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगा।

मकर राशि (Capricorn) :
आज अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं, उन पर नियंत्रण रखें। आप धार्मिक या सामाजिक कार्यों से जुड़ेंगे। आपकी माता की सेहत में भी सुधार देखकर आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। बड़ा आर्थिक लेन देन करने के लिए दिन ठीक रहेगा। हालांकि बड़े मुनाफे के लिए आप गलत रास्ते न अपनाएं। वैवाहिक जीवन में अच्छे फल की प्राप्ति होगी। यदि आप कोई न एक व्यवसाय को शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज कर लीजिए यह आपके लिए बहुत अच्छा समय है।

कुंभ राशि (Aquarius) :
दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। प्रोफेशनल लाइफ में परेशानी के साथ थकान भी महसूस हो सकती है। नौकरी में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अगर आपको लगता है कि आपका लवमेट आपकी बातों को समझ नहीं पाता है तो आज उनके साथ वक्त बिताएं और अपनी बातों को स्पष्टता के साथ उनके सामने रखें। अलग काम करने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) :
आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। बिजनेस में अचानक हुआ धन लाभ घर की स्थिति को संतुलित कर देगा। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। आईटी सेक्टर या मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। फालतू विवादों से बचने की कोशिश करें। कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।
🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼

Sunday, December 17, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 17122023

*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*

*⛅दिनांक - 17 दिसम्बर 2023*
*⛅दिन - रविवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2080*
*⛅अयन - दक्षिणायन*
*⛅ऋतु - हेमंत*
*⛅मास - मार्गशीर्ष*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅तिथि - पंचमी शाम 05:33 तक तत्पश्चात षष्ठी*
*⛅नक्षत्र - धनिष्ठा रात्रि 02:54 तक तत्पश्चात शतभिषा*
*⛅योग - हर्षण रात्रि 12:36 तक तत्पश्चात वज्र*
*⛅राहु काल - शाम 04:37 से 05:57 तक*
*⛅सूर्योदय - 07:14*
*⛅सूर्यास्त - 05:57*
*⛅दिशा शूल - पश्चिम*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 05:28 से 06:21 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:09 से 01:02 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण - स्कन्द षष्ठी*
*⛅विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*🔹रोग प्रतिकारक शक्तिवर्धक अनुभूत प्रयोग🔹*

*🔸गाय के दूध की जितनी मात्रा हो उससे आधी मात्रा में पानी मिलाकर उसमे सोने की वस्तु (शुद्ध सोने का साफ़ सुथरा गहना चलेगा) डालकर धीमी आंच पर पानी जल जाने तक उबालें । देशी नस्ल की गाय के दूध में प्राकृतिक रूप से स्वर्णक्षार पाए जाते हैं । स्वर्ण के साथ दूध उबालने से स्वर्ण में स्थित स्वर्णक्षार भी दूध में मिल जाते हैं । यह स्वर्णसिद्ध गौदुग्ध रोगप्रतिकारक शक्ति को बढ़ाता है । इसका सेवन कर वृद्ध लोग भी तंदुरुस्त रह सकते हैं l सोना न हो तो चांदी का भी उपयोग किया जा सकता है ।*
*लोक कल्याण सेतु अक्टूबर 2011*

*🔹आर्थिक परेशानी रहती हो तो...🔹*

*🔹अथर्ववेद की गणेश उपनिषद के अनुसार दूर्वा ( जो गणेशजी की पूजा के काम में आता है ) उसे घी में डुबायें .... और आहूति दें .... ये मंत्र बोल के आहूति डालें ... " ॐ गं गणपतये स्वाहा "*

*🔹सास -बहू के बीच अनबन होती हो तो..🔹*

*🔸घर में सास -बहू के बीच अनबन होती हो तो सास -बहू दोनों मिलकर एक बढ़िया फोटो खिंचवा लें.... एक दूसरे को फूल देते हुए.... मुस्कुराते हुए । वो फोटो घर में दक्षिण और पश्चिम के बीच के कोने पर लगा दें..... भगवान का नाम ले कर । फिर देखो सास -बहू के बीच कैसा प्रेम होगा ।*

*🔹शास्त्रों में वर्णित तुलसी महिमा🔹*

*🔸तुलसी के निकट जो भी मंत्र-स्तोत्र आदि का जप-पाठ किया जाता है, वह सब अनंत गुना फल देने वाला होता है ।*

*🔸प्रेत, पिशाच, ब्रह्मराक्षस, भूत दैत्य आदि सब तुलसी के पौधे से दूर भागते हैं ।*

*🔸ब्रह्महत्या आदि पाप तथा पाप और खोटे विचार से उत्पन्न होने वाले रोग तुलसी के सामीप्य एवं सेवन से नष्ट हो जाते हैं ।*

*🔸तुलसी के नाम-उच्चारण से मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते हैं तथा अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है ।*

*🔸जो तुलसी पत्ते से टपकता हुआ जल आपने सिर पर धारण करता है, उसे गंगास्नान और 10 गोदान का फल प्राप्त होता है ।*

*🔸जो मनुष्य आँवले के फल और तुलसीदल से मिश्रित जल से स्नान करता है, उसे गंगास्नान का फल मिलता है ।*

*🔸कलियुग में तुलसी का पूजन, कीर्तन, ध्यान, रोपण और धारण करने से वह पाप को जलाती और स्वर्ग एवं मोक्ष प्रदान करती है ।*

*🔸कैसा भी पापी, अपराधी व्यक्ति हो, तुलसी की सूखी लकड़ियाँ उसके शव के ऊपर, पेट पर, मुँह पर थोड़ी सी बिछा दें और तुलसी की लकड़ी से अग्नि शुरु करें तो उसकी दुर्गति से रक्षा होती है। यमदूत उसे नहीं ले जा सकते ।*

*🔹 रविवार विशेष🔹*

*🔹 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

*🔹 रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

*🔹 रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

*🔹 रविवार सूर्यदेव का दिन है, इस दिन क्षौर (बाल काटना व दाढ़ी बनवाना) कराने से धन, बुद्धि और धर्म की क्षति होती है ।*

*🔹 रविवार को आँवले का सेवन नहीं करना चाहिए ।*

*🔹 स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए । इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं ।*

*🔹 रविवार के दिन पीपल के पेड़ को स्पर्श करना निषेध है ।*

*🔹 रविवार के दिन तुलसी पत्ता तोड़ना वर्जित है ।*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *स्वास्थवर्धक विशेष प्रयोग* 🌷 
➡ *यौवनदाता : १० – १५ ग्राम गाय के घी के साथ २५ ग्राम आँवले का चूर्ण, ५ ग्राम शहद तथा १० ग्राम तिल का तेल मिलाकर प्रात: सेवन करने से दीर्घकाल तक युवावस्था बनी रहती है |*
➡ *यादशक्ति बढ़ानेे हेतु : प्रतिदिन १५ से २० मि.ली. तुलसी रस व एक चम्मच च्यवनप्राश का थोडा-सा घोल बना के सारस्वत्य मंत्र अथवा गुरुमंत्र जपकर पियें | ४० दिन में चमत्कारिक फायदा होगा |*
➡ *वीर्यवर्धक योग : ४ – ५ खजूर रात को पानी में भिगो के रखें | सुबह १ चम्मच मक्खन, १ इलायची व थोडा-सा जायफल पानी में घिसकर उसमें मिला के खाली पेट लें | यह वीर्यवर्धक प्रयोग है |*  
🙏🏻
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *कलह-क्लेश, रोग व दुर्बलता मिटाने का उपाय* 🌷
 🏡 *जिसको घर में कलह-क्लेश मिटाना हो, रोग या शारीरिक दुर्बलता मिटाना हो वह इस चौपाई की पुनरावृत्ति किया करे*
🌷 *बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौ पवन-कुमार|*
*बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार ||* 
🙏🏻 
               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *मुँह से बदबू* 🌷
👉🏻 *नमक और काली मिर्च मिलाके कभी – कभी मंजन करे तो मुँह की बदबू चली जायेगी |*
🙏🏻 पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे

पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे


22 दिसंबर 2023, शुक्रवार : मोक्षदा एकादशी. इस दिन व्रत करने से परिवार के पूर्वजों और पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है.

       🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

 
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

 
शुभ वर्ष : 2024, 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

 
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको बिजनेस के किसी काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आप अपने किसी मित्र से यदि धन उधार लेंगे, तो उसमें आप लिखापढ़ी अवश्य करें, नहीं तो बाद में आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए किसी और योजना में भी धन लगा सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके कामों में कुछ अड़चन पैदा करेंगे, जो आपको परेशान करेंगे। कुछ मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से आपको असुविधा होगी, जिसके कारण आपका ध्यान कामों पर नहीं रहेगा। आप अपने घर के रंगाई पुताई आदि की भी योजना बना सकते हैं। आपको किसी काम के चलते लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको काम की अधिकता रहने के कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे, लेकिन आप अपने कामों के साथ-साथ बाकी के कामों पर ध्यान नहीं देंगे, इसलिए आपके काफी काम लटक सकते हैं। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। माताजी से यदि कोई वादा किया था, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपसे काम में यदि कोई गलती हो, तो आप उसे सुधारने की पूरी कोशिश करें और आप किसी को धन उधार देने से बचें।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आप बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे। आपको किसी बड़े आयोजन आदि को करने का मौका मिल सकता है। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह पूरा होगा। माताजी को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे लोगों को परिवार के सदस्यों द्वारा कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपके परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है और नौकरी की तलाश कर रहे लोग लोगों को आज घर से दूर जाना पड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप संतान के लिए किसी बड़े इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग कर सकते हैं। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। पारिवारिक मतभेदों से आपको दूर रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर उठा सकती हैं, जिसके लिए आप दोनों पक्षों की सुने, तभी कोई निर्णय ले, नहीं तो किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप किसी नए काम को शुरू करने से पहले उसकी जांच पड़ताल अवश्य करें, नहीं तो आपको बाद में समस्या होगी और आप अपने खर्चों को थोड़ा संभालकर करें और उनमें कटौती करने की पूरी कोशिश करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में चल रही समस्या बढ़ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नई वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपके लिए समस्या बन सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोग किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। आपका किसी नए मकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। यदि आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। विद्यार्थियों को अपने कामों में ढील नहीं देनी है, नहीं तो समस्या हो सकती है। पिताजी से आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोग अपने कामों में सजग रहें और अपनी जिम्मेदारी किसी पर ना डालें। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आज आप पार्टी कर सकते हैं। आज आपके यदि किसी काम को लेकर चिंता बनी हुई थी तो आपका वह काम पूरा होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं के लिए आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करें तो आप उन समस्याओं से आसानी से निजात पा सकते हैं। आपकी किसी नई इन्वेस्टमेंट को करने की प्लानिंग आज आप अपने भाइयों के साथ मिलकर करें तो बेहतर रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन के खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपको उसके प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। परिवार में आज किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको किसी बड़े काम को लेकर अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत करनी पड़ सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में चल रही समस्या बढ़ सकती है, जिसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श लेना होगा। यदि आपने उसमें ढील दी, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहेगा। आपको जीवनसाथी के करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेना देना पड़ सकता है, जिसमें आप सावधानी बरतें। यदि आपको किसी काम को लेकर चिंता बनी हुई थी, तो वह दूर होगी। परिवार में किसी वाद- विवाद के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको अपने परिवार में बड़े सदस्यों से बातचीत करनी होगी, तभी आप उसे आसानी से सुलझा पाएंगे। आपका कोई संपत्ति खरीदने का सपना पूरा होगा, लेकिन आप उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। कार्यक्षेत्र में आपके जूनियर्स आपकी चिंता को बढ़ाएंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा, नहीं तो उनकी सेहत बिगाड़ सकती है। व्यापार में आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों को बिगड़ने की कोशिश करेंगे, जो आपको परेशान कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आप अपनी आंख व कान खुले रखकर आगे बढ़े, नहीं तो कोई आपको धोखा दे सकता है और आपकी सोची समझी कोशिश कामयाब रहेगी। आप अपने जरूरी कामों की सूची बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका कोई रुका हुआ धन आपको मिलने की पूरी संभावना है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। व्यापार में आप किसी बड़े लाभ के अवसर को हाथ से जाने ना दें, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। आपकी आय के नए-नए रास्ते खुलेंगे। व्यवसाय में आप किसी को पार्टनर बना सकते हैं, जिनके आइडिया आपके लिए कारगर साबित होंगे। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे, जिसमें आपको धन अत्यधिक मात्रा में खर्च करना होगा

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🌻🍀🌺🙏🏻

Friday, January 29, 2021

Aàj Ka Panchang 29012021

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 29 जनवरी 2021*
⛅ *दिन - शुक्रवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - शिशिर*
⛅ *मास - माघ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - पौष)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - प्रतिपदा रात्रि 11:41 तक तत्पश्चात द्वितीया*
⛅ *नक्षत्र - अश्लेशा 30 जनवरी प्रातः 03:21 तक तत्पश्चात मघा*
⛅ *योग - आयुष्मान् शाम 05:28 तक तत्पश्चात सौभाग्य*
⛅ *राहुकाल - सुबह 11:28 से दोपहर 12:22 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:17* 
⛅ *सूर्यास्त - 18:25* 
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - 
 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
           
    🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *माघ में तिलदान* 🌷
👉🏻 *28 जनवरी से लेकर 27 फरवरी तक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार माघ मास दिनांक 12 फरवरी से) माघ महिना रहेगा |*
🙏🏻 *माघ में तिलों का दान जरूर जरूर करना चाहिए। विशेषतः तिलों से भरकर ताम्बे का पात्र दान देना चाहिए।*
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार "तिलदानं बलार्थं हि सदा मृत्युजयं विदुः" तिलदान बलवर्धक एवं मृत्यु का निवारक होता हैं |*
🙏🏻 *महाभारत अनुशासनपर्व में वर्णित तिलदान का महत्व*
🌷 *पितॄणां प्रथमं भोज्यं तिलाः सृष्टाः स्वयंभुवा। तिलदानेन वै तस्मात्पितृपक्षः प्रमोदते।।*
*माघमासे तिलान्यस्तु ब्राह्मणेभ्यः प्रयच्छति।* *सर्वसत्वसमाकीर्णं नरकं स न पश्यति।।*
*सर्वसत्रैश्च यजते यस्तिलैर्यजते पितॄन्। न चाकामेन दातव्यं तिलैः श्राद्धं कदाचन।।*
*महर्षेः कश्यपस्यैते गात्रेभ्यः प्रसृतास्तिलाः। ततो दिव्यं गता भावं प्रदानेषु तिलाः प्रभो।।*
*पौष्टिका रूपदाश्चैव तथा पापविनाशनाः।* *तस्मात्सर्वप्रदानेभ्यस्तिलदानं विशिष्यते।।*
*आपस्तम्बश्च मेधावी शङ्खश्च लिखितस्तथा। महर्षिर्गौतमश्चापि तिलदानैर्दिवं गताः।।*
*तिलहोमरता विप्राः सर्वे संयतमैथुनाः। समा गव्येन हविषा प्रवृत्तिषु च संस्थिताः।।*
*सर्वेषामिति दानानां तिलदानं विशिष्यते। अक्षयं सर्वदानानां तिलदानमिहोच्यते।।*
*उच्छिन्ने तु पुरा हव्ये कुशिकर्षिः परन्तपः। तिलैरग्नित्रयं हुत्वा प्राप्तवान्गतिमुत्तमाम्।।*
🙏🏻 *ब्रह्माजी ने जो तिल उत्पन्न किये हैं, वे पितरों के सर्वश्रेष्ठ खाद्य पदार्थ हैं। इसलिये तिल दान करने से पितरों को बड़ी प्रसन्नता होती है । जो माघ मास में ब्राह्माणों को तिल दान करता है, वह समस्त जन्तुओं से भरे हुए नरक का दर्शन नहीं करता। जो तिलों के द्वारा पितरों का पूजन करता है, वह मानो सम्पूर्ण यज्ञों का अनुष्ठान कर लेता है। तिल-श्राद्ध कभी निष्काम पुरूष को नहीं करना चाहिये । प्रभो। यह तिल महर्षि कश्‍यप के अंगों से प्रकट होकर विस्तार को प्राप्त हुए है; इसलिये दान के निमित्त इनमें दिव्यता आ गयी है। तिल पौष्टिक पदार्थ है। वे सुन्दर रूप देने वाले और पाप नाशक हैं इसलिये तिल-दान सब दानों से बढ़कर है। परम बुद्विमान महर्षि आपस्तम्ब, शंख, लिखित तथा गौतम- ये तिलों का दान करके दिव्य लोक को प्राप्त हुए हैं। वे सभी ब्राह्माण स्त्री-समागम से दूर रहकर तिलों का हवन किया करते थे, तिल गौर घृत के समान हवी के योग्य माने गये हैं इसलिये यज्ञों में गृहित होते हैं एवं हर एक कर्मों में उनकी आवश्‍यकता है । अतः तिल दान सब दानों से वढ़कर है। तिल दान यहां सब दानों में अक्षय फल देने वाला बताया जाता है।पूर्व काल में परंतप राजर्षि कुशिक हविष्य समाप्त हो जाने पर तिलों से ही हवन करके तीनों अग्नियों को तृप्त किया था; इससे उन्हें उत्तम गति प्राप्त हुई।*
🙏🏻 *ब्रह्मवैवर्तपुराण, प्रकृतिखण्ड, अध्याय 27 तथा देवीभागवतपुराण, स्कन्ध 09, अध्यायः 30 के अनुसार* 
🌷 *तिलदानं ब्राह्मणाय यः करोति च भारते । तिलप्रमाणवर्षं च मोदते विष्णुमन्दिरे ।।*
*ततः स्वयोनिं संप्राप्य चिरजीवी भवेत्सुखी। ताम्रपात्रस्थदानेन द्विगुणं च फलं लभेत्।।*
🙏🏻 *जो भारतवर्ष में ब्राह्मण को तिलदान करता है, वह तिल के बराबर वर्षों तक विष्णुधाम में सम्मान पाता है। उसके बाद उत्तम योनि में जन्म पाकर चिरजीवी हो सुख भोगता है। ताँबे के पात्र में तिल रखकर दान करने से दुगना फल मिलता है।*

पंचक आरम्भ
फरवरी 12, 2021, शुक्रवार को 02:11 am

पंचक अंत
फरवरी 16, 2021, मंगलवार को 08:57 pm

षटतिला एकादशी रविवार, 07 फरवरी 2021
जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021

09 फरवरी- भौम प्रदोष व्रत
24 फरवरी- प्रदोष व्रत

माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार
माघ अमावस्या 11 फरवरी 2021, गुरुवार

मेष 
आज के दिन भाई बहनों के विचार से लाभ की स्थिति बनती हुई दिख रही है। कोई शुभ संदेश आने से परिवार में उत्साह बढ़ जाएगा और मित्र भी इसमे आपको सहयोग प्राप्त करेंगे। आज के दिन आपको वाहन से संबंधित कोई परेशानी उठानी पड़ सकती है। घर में आज किसी शुभ कार्य पर चर्चा हो सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिख रही है आपकी संपत्ति में इजाफा होगा और छात्रों को अपने उज्जवल भविष्य के लिए नए-नए अफसर मिलेंगे। आज आप व्यस्त रहने के बाद भी परिवार के लिए समय निकालेंगे, जिसमें आप को दांपत्य जीवन का पूर्ण सहयोग मिलेगा
वृष 
आज के दिन आप किसी पराक्रम के कार्य और उन्नति उन्नती की योजनाएंगे, जिसने आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए कार्य करेंगे, जिसमें माता का सहयोग मिलेगा और अटके हुए कार्य पूरे होंगे, जो लोग व्यापार करते हैं, उनको आज उत्तम लाभ प्राप्त होगा। यदि उनकी कोई पुरानी इच्छा है, तो वह भी आज पूरी होगी। आज आपका संपत्ति या पारिवारिक विवाद निपट जाएगा। आर्थिक स्थिति आज आपके पक्ष में है और निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम है
मिथुन 
आप आज घर के छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, लेकिन आपको संतान की ओर से परेशानी हो सकती है। बाहर के खान पीन से परहेज रखें, नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज आपकी लव लाइफ मधुरता से आगे बढ़ेगी और आपको कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। पारिवारिक संपत्ति का विकास होगा, जो लोग राजनीति में काम करते हैं। उनको आर्थिक तौर पर बढ़िया लाभ होगा
कर्क 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आप कार्यक्षेत्र में अधिक उत्साह दिखाएंगे, तो आपके कार्य बिगड़ सकते हैं। अपनी योग्यता को बनाए रखने के लिए आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव की जरूरत पड़ेगी। आज के दिन आपको कोई शुभ समाचार आएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको अपने भाई बहनों की मदद से किसी पुरानी समस्या का अंत मिलेगा, लेकिन बेवजह की खर्चों से बचे रहें। यदि आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो अभी समय शुभ नहीं है।
सिंह 
आज का दिन आपके लिए ना ज्यादा अच्छा रहेगा और ना ही ज्यादा खराब। आपकी पारिवारिक परेशानियां एक बार फिर सामने आ सकती हैं, लेकिन आपको धैर्य रखना है, तभी आप इन सभी परेशानियों से निजात पा लेंगे। आज आपको आर्थिक लेनदेन से सावधानी बरतनी है। राजनीति से संबंधित जो भी जातक हैं। उनके प्रभाव के क्षेत्र में वृद्धि होती हुई दिख रही है और नए कार्य की भी रूपरेखा बनेगी। आपके पारिवारिक बिजनेस में फिर से पिताजी के मार्गदर्शन से विस्तार होगा।
कन्या
आज का दिन जो लोग विदेश से संबंधित कार्य करने वाले हैं, उनके लिए शुभ समाचार आएगा। आपकी लव लाइफ में आज आप के सम्मान की वृद्धि होगी। समझदारी से काम करेंगे, तो आपके व्यापार में भी लाभ होगा और निवेश करने से भी धन संपदा बढ़ती जाएगी। एक दिन आपको व्यापार के कारण दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे आप अपने अधूरे कार्यों को खत्म कर पाएंगे और अपने अटके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे।
तुला 
आज के दिन आप परिवार में सुख और शांति को बनाए रखने के लिए कुछ खर्चा कर सकते हैं, जिसमें आपका जीवन साथी सहयोग देगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष के संबंधों से कुछ कड़वाहट मिल सकती है। यदि आप नया व्यापार करना चाहते हैं, तो आपको भाग्य का साथ मिलेगा और लाभ की स्थितियां पैदा होंगी। आज के दिन आपको किसी भी तरह के संक्रमण से सावधान रहना होगा।
वृश्चिक 
आज के दिन आज सुबह से ही आपको अच्छे समाचारों का आना लगा रहेगा। आप आज वही कार्य करें, जिसके पूरे होने की उम्मीद हो। अच्छा भोजन करने से आपका स्वास्थ्य वृद्धि की ओर रहेगा। आज के दिन आपके मित्र और   बंधुओं के कारण आपके घर में किसी तरह का झगड़ा होने की स्थिति पैदा हो सकती है। आज अपने पारिवारिक जीवन में सावधानी से रहे, आप क्रोध से आज आपका रिश्ता टूटने की कगार पर ला सकते है। आपको धन को बढ़ाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। शाम के समय विवाह नामकरण या अन्य मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं।
धनु
आपके कार्यक्षेत्र में आज आपकी पावर रहेगी और एक के बाद एक मामले सुलझते से चले जाएंगे। आपकी धार्मिक कार्यक्रमों में रुचि बढ़ेगी और किसी महान व्यक्ति के दर्शन भी हो सकते हैं। आंखों के कष्ट के कारण आपका स्वास्थ्य  प्रभावित हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह संबंधी शुभ समाचार मिलेगा और छुपे हुए शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे। आज के दिन छात्रों को किसी सम्मानित व्यक्ति से कोई उपहार मिलना लाभप्रद रहेगा।
मकर 
आज के दिन शादीशुदा जीवन में एक नई शुरुआत होगी, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आज आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती चली जाएगी। आज आपके दांपत्य सुख में वृद्धि होगी और संतान को उन्नति की ओर बढ़ते देख आपका मन प्रसन्नचित होगा। आज आपको पड़ोसियों से कुछ परेशानी हो सकती है। आपके जटिल कार्य भी आज बड़े अधिकारियों की मदद से पूरे हो जाएंगे। 
कुंभ 
आज आपको पिता के सहयोग से अच्छे लाभ की आशा है और आपकी किसी महान व्यक्ति से महान मुलाकात हो सकती है।आपकी मेहनत से किए गए कार्य आज आपको सफलता दिलाएंगे, लेकिन कुछ लोग आपकी उस सफलता से आहत होंगे। आज आपके शादीशुदा जीवन में विवाद की आशंका है, इसलिए व्यर्थ में तर्क वितर्क में समय और धन दोनों की हानि हो सकती है।
मीन 
आज आप संतान के साथ अपने कुछ जरूरी कार्यों पर विचार विमर्श करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप जरूरी कामों पर पक्ष और विपक्ष दोनों का सहयोग ले सकते हैं, जिससे किसी महत्वकांक्षी योजना की शुरुआत होगी। आज के दिन आपका अपनी माताजी से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें और किसी से भी पैसे का लेनदेन ना करें। आपके जीवनसाथी से आज रिश्ते में मजबूती आएगी। व्यापार में कार्य का भार बढ़ सकता है।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 
 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  



  
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी