Thursday, June 23, 2022

Aaj Ka Panchang 23062022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  
 🌤️  *दिनांक - 23 जून 2022*
🌤️ *दिन - गुरुवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - वर्षा ऋतु* 
🌤️ *मास -आषाढ़ *
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - दशमी रात्रि 09:41 तक तत्पश्चात एकादशी* 
🌤️ *नक्षत्र - रेवती सुबह 06:14 तक तत्पश्चात अश्र्विनी*
🌤️ *योग - अतिगण्ड 24 जून प्रातः 04:53 तक  तत्पश्चात सुकर्मा*
🌤️  *राहुकाल - दोपहर 02:22 से शाम 04:02 तक*
🌞 *सूर्योदय - 05:59*
🌦️ *सूर्यास्त - 19:22*
👉  *दिशाशूल -  दक्षिण दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण -  
🔥 *विशेष - 
        🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞

🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷
➡️ *23 जून 2022 गुरुवार को रात्रि 09:42 से 24 जून, शुक्रवार को रात्रि 11:12 तक एकादशी है।*
💥 *विशेष - 24 जून, शुक्रवार को एकादशी का व्रत उपवास रखें।*
🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*
🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*
🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*
🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी  ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷
🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें    .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷
🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में  एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो  चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है...

           🌞 *~ वैदिक पंचाग ~* 🌞 
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके सांसारिक सुखों में वृद्धि लेकर आएगा। ससुराल पक्ष एक के लोगों से मेल मिलाप करना आपके लिए बेहतर रहेगा और आपके मन में अजीब सी बेचैनी बनी रहेगी। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य संयम बनाए रखना बेहतर रहेगा। परिवार का कोई सदस्य आपसे धन उधार मांग सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं में भी आज वृद्धि होगी, लेकिन अविवाहित जातकों के जीवन में आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी अपने के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की योजना भी बना सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। आपको अपनी कुछ बेकार पड़ी हुई योजनाओं को भी लॉन्च  करना होगा, तभी वह आपको लाभ दिला सकेगी। यदि आपको उधार चाहिए तो आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको किसी परिजन पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा। यदि कोई संबंधित मामला चल रहा है, तो वह आज सुलझ सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि  लेकर आएगा। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे और उन्हें समय से पूरा करके देंगे। परिवार के किसी सदस्य को कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आपको उनके खान-पान के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो उन्हें कोई परेशानी रहेगी।  प्रत्येक कार्य को आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है। कार्य क्षेत्र में कोई साथी आपके कार्य का विरोध कर सकता है, जिसके बाद आपके अधिकारी भी आपसे ना खुश रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए अच्छे फल लेकर आएगा। आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी, क्योंकि आपकी कोई धन संबंधित समस्या समाप्त होगी। यदि आप साझेदारी में किसी व्यापार को कर रहे हैं, तो आपको उसमें अपने साथी की बातों पर विश्वास करना होगा, तभी आप किसी निर्णय पर पहुंचेंगे। आज आप धन का निवेश करने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आप यदि किसी नए व्यवसाय को करेंगे, तो उसके लिए दिन बेहतर रहेगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में आपको बहुत गहराई से सोच विचार करना होगा, तभी फैसला आपके पक्ष में आता दिख रहा है। आप अपने व्यवहार में  कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को अपनाकर लोगों को अपना बनाने में कामयाब रहेंगे। कामकाज करने वाले लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। यदि आप बहुत दिनों से किसी काम के सिलसिले में इधर उधर जा रहे थे, तो वह आपके हाथ लग सकता है। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा, जिसके कारण आपको उन पर गर्व होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा। यदि आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या थी, तो  उसमें आपको डॉक्टरी सलाह लेनी होगी। नौकरी मे आप अपने जूनियर से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे, जिसके बाद आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इसमें आपको माता-पिता की राय लेना बेहतर रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने साथियों से सावधान रहना होगा।  वह आपके किसी बनते हुए काम में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आपकी किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए यादगार बनेगी। कार्य क्षेत्र में यदि आपको कोई किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो आपको उसमें निवेश करने से पहले घर के लोगों से बातचीत अवश्य करनी होगी। घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोगों को अपनी संतान की याद आएगी, जिसके कारण वह उनसे मिलने आ सकते हैं। जीवनसाथी की तरक्की देखकर  आपका मन प्रसन्न होगा। आपको  किसी अपने के लिए मदद करते प्रसन्नता होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा, क्योंकि आप परिवार के सदस्यों के साथ ससुराल पक्ष के यहां किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आप मीठी वाणी का प्रयोग करके लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करते नजर आएंगे और वह आपके प्रमोशन भी कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना  मिल सकती है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चुस्ती फुर्ती भरा रहेगा। बौद्धिक ज्ञान होने के कारण लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और आप लोगों से वार्तालाप करके भी अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे। आज आपको जो कार्य अत्यधिक प्रिय हो ही करे, बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च के मार्ग प्रशस्त होगे। जीवनसाथी और आपके बीच ट्यूनिंग कुछ बढ़िया रहेगी और आप एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्यार में डूबे नजर आएंगे। माताजी को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको भाग्य का साथ मिलने से आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आप जीवन साथी के साथ कुछ भविष्य की योजनाओं पर भी विचार विमर्श करना होगा। आज आपको मजबूरी में कुछ ऐसे खर्चे भी करने पड़ेंगे, जिन्हें आप करना नहीं चाहेंगे। आपकी किसी संपत्ति प्राप्त की अभिलाषा भी पूरी होगी। जो लोग किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अभी थोड़ा संयम रखना चाहिए। 

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। यदि आपके मन में कुछ समस्या चल रही थी, तो वह  छोड़ देंगे और आपको मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज एक दम सही समय है, वह अपने साथी को प्रपोज कर सकते हैं। आप अपने कार्य योजनाओं को भी पूरा करेंगे। परिवार का कोई सदस्य आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप चतुराई का प्रयोग करते हुए किसी कार्य को अपने शत्रुओं की नाक के नीचे से पूरा करने में सफल रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए उत्तम लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप व्यवसाय में जैसा फल चाहेंगे, आपको वैसा ही प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों की यदि अपने अधिकारियों से किसी लड़ाई झगड़े की नौबत आए, तो उनका चुप रहना बेहतर रहेगा।  आप अपने शरीर के ऊर्जावान होने के कारण प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आपका कोई कानूनी कार्य भी आपको मन मुताबिक लाभ दे सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र में  आप अच्छी प्रगति करेंगे, जिससे आपका और आपके परिवार के सदस्यों का मन प्रसन्न रहेगा

Wednesday, June 22, 2022

Aaj Ka Panchang 22062022

*🌞 ~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक 22 जून 2022*
*⛅दिन - बुधवार*
*⛅विक्रम संवत - 2079*
*⛅शक संवत - 1944*
*⛅अयन - उत्तरायण*
*⛅ऋतु - वर्षा*
*⛅मास - आषाढ़*
*⛅पक्ष - कृष्ण*
*⛅तिथि - नवमी रात्रि 08:45 तक तत्पश्चात दशमी*
*⛅नक्षत्र - रेवती पूर्ण रात्रि तक*
*⛅योग - शोभन 23 जून प्रातः 04:57 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*
*⛅राहु काल - दोपहर 12:42 से 02:23*
*⛅सूर्योदय - 05:55*
*⛅सूर्यास्त - 07:28*
*⛅दिशा शूल - उत्तर दिशा में*
*⛅ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 04:32 से 05:13 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:21 से 01:03 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण -*
*⛅ विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है ।*
 *(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*🔹वर्षा ऋतु में क्या करें ?, क्या न करें ?🔹*

*🔹वर्षा ऋतु – 21 जून से 22 अगस्त🔹*

*🔹क्या करें ? ✔️*

*🔹१] भोजन में मधुर, खट्टे व लवण रसवाले, चिकनाईयुक्त, वातशामक, जठराग्निरक्षक द्रव्यों की प्रधानता हो । ( चरकसंहिता, भावप्रकाश)*

*🔹२] पुराने जौ, गेहूँ, चावल, काला नमक युक्त मूँग का सूप, शहद व अन्य सुपाच्य पदार्थों का सेवन करें । ( चरक संहिता, अष्टांगह्रदय )*

*🔹३] सोंठ, काली मिर्च, तेजपत्ता, दालचीनी, जीरा, धनिया, अजवायन, राई, हींग, पपीता, नाशपाती, सूरन, परवल, तोरई, बैंगन, सहजन, मूँग दाल, कुलथी, नींबू, करेला, पुनर्नवा, पुदीना, आँवला व तुलसी का सेवन लाभदायी है ।*

*🔹४] पहले का खाया हुआ पच जाने पर जब खुलकर भूख लगे व शरीर में हलकापन लगे तभी दूसरा भोजन करें । (अष्टांगह्रदय आदि )*

*🔹५] गर्म करके ठंडा या गुनगुना किया हुआ पानी पीना चाहिए । (अष्टांगह्रदय, चरक संहिता )*

*🔹६] सूखे स्थान पर रहें । घर में नमी न रहे इसका ध्यान रखें ।*

*🔹७] हलके, सूती कपड़े पहने । सफेद वस्त्र विशेष लाभदायी है ।*

*🔹क्या न करें ? ❌*

*🔹१] हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, पत्तागोभी, मेथी आदि तथा पचने में भारी, वातवर्धक एवं बासी पदार्थ का सेवन न करें ।*

*🔹२] उड़द, चना, अरहर, चौलाई, आलू, केला, आम, अंकुरित अनाज, मैदा, मिठाई, शीतल पेय, आइसक्रीम, दही व सत्तू का सेवन न करें  ।*

*🔹३] दिन में सोना, ओस गिरते समय उसमें बैठना या घूमना, बारिश में भीगना, अधिक व्यायाम एवं मैथुन छोड़ देना चाहिए । ( चरक संहिता आदि )*

*🔹४] रात्रि में खुले आकाश के नीचे न सोयें ।*

*🔹५] स्नान के बाद या बारिश में भीगने के बाद गीले शरीर कपड़े न पहनें । शरीर को अच्छे से पोछकर ही कपड़े पहने ।*

*🔹६] खुले बदन न घूमें ।*

*🔹७] देर रात को भोजन न करें ।*

*🔹८] रात्रि जागरण न करें ।*

*ऋषिप्रसाद – जून २०२० से*

Tuesday, June 21, 2022

Aaj Ka Panchang 21062022

*🌞 ~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक 21 जून 2022*
*⛅दिन - मंगलवार*
*⛅विक्रम संवत - 2079*
*⛅शक संवत - 1944*
*⛅अयन - उत्तरायण*
*⛅ऋतु - वर्षा*
*⛅मास - आषाढ़*
*⛅पक्ष - कृष्ण*
*⛅तिथि - अष्टमी रात्रि 08:30 तक तत्पश्चात नवमी*
*⛅नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद  प्रातः 05:03 तक तत्पश्चात रेवती*
*⛅योग - आयुष्मान सुबह 06:41 तक तत्पश्चात सौभाग्य*
*⛅राहु काल - शाम 04:05 से 05:46*
*⛅सूर्योदय - 05:55*
*⛅सूर्यास्त - 07:28*
*⛅दिशा शूल - उत्तर दिशा में*
*⛅ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 04:31 से 05:13 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:21 से 01:02 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण - दक्षिणायन*
*⛅ विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है ।*
 *(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*🔹21 जून 2022 - दक्षिणायन आरम्भ🔹*

 *(पुण्यकाल : सूर्योदय से सूर्यास्त तक)*

*🌹उत्तरायण या दक्षिणायन के आरम्भ होने के दिन किया गया जप-ध्यान व पुण्यकर्म कोटि-कोटि गुना अधिक व अक्षय होता है । (पद्म पुराण)*

*🔹बहूपयोगी औषधि – सोंठ 🔹*
*👉🏻 जब अदरक सूख जाता है तब उसकी सोंठ बनती है । सोंठ पाचनतंत्र के लिए अत्यंत उपयोगी है । यह सारे शरीर के संगठन को सुधारती है, मनुष्य की जीवनशक्ति और रोगप्रतिरोधक शक्ति बढ़ाती है । यह आम, कफ व वात नाशक है । गठिया, दमा, खाँसी, कब्जियत, उल्टी, सूजन, ह्रदयरोग, पेट के रोग और वातरोगों को दूर करती है ।*

 *🔹औषधीय प्रयोग 🔹*

*👉 वातनाशक गोलियाँ : सोंठ के चूर्ण में समभाग गुड़ और थोड़ा सा घी डाल के २- २ ग्राम की गोलियाँ बना लें । १ -२ गोली सुबह लेने से वायु और वर्षाकालीन जुकाम से रक्षा होती है । बारिश में सतत भीगते – भीगते काम करनेवाले किसानों और खेती के काम में लगे मजदूरों के लिए यह अत्यंत लाभदायक है । इससे शारीरिक शक्ति व स्फूर्ति बनी रहती है ।*

*👉 सिरदर्द : सोंठ को पानी के साथ घिस लें । इसका लेप माथे पर करने से कफजन्य सिरदर्द में राहत मिलती है ।*

*👉 मन्दाग्नि : सोंठ का आधा चम्मच चूर्ण थोड़े से गुड़ में मिलाकर कुछ दिन प्रात:काल लेने से जठराग्नि तेज हो जाती है और मन्दाग्नि दूर होती है ।*

*👉 कमर दर्द व गठिया : सोंठ को मोटा कूट लें । १ चम्मच सोंठ २ कप पानी में डाल के उबालें । जब आधा कप पानी बचे तो उतार के छान लें । इसमें २ चम्मच अरंडी का तेल डाल के सुबह पियें । दर्द में राहत होने तक हफ्तें में २ -३ दिन यह प्रयोग करें ।*

 *🔹पुराना जुकाम🔹* 

*१) ५ ग्राम सोंठ १ लीटर पानी में उबालें । दिन में ३ बार यह गुनगुना करके पीने से पुराने जुकाम में लाभ होता है ।*

*२) पीने के पानी में सोंठ का टुकड़ा डाल कर वह पानी पीते रहने से पुराना जुकाम ठीक होता है । ( सोंठ के टुकड़े को प्रतिदिन बदलते रहें । )*

*🔹सर्दी – जुकाम : ५ ग्राम सोंठ चूर्ण, १० ग्राम गुड़ और १ चम्मच घी को मिला लें । इसमें थोड़ा सा पानी डाल कर आग पर रखके रबड़ी जैसा बना लें । प्रतिदिन सुबह लेने से ३ दिन में ही सर्दी – जुकाम मिट जाता है ।*

*🔸सावधानी – रक्तपित्त की व्याधि में तथा पित्त प्रकृतिवाले ग्रीष्म व शरद ऋतु में सोंठ का उपयोग न करें ।*
*📖स्त्रोत – लोक कल्याण सेतु – जून २०१६ से*
        🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞
🌷 *अनिद्रा से छुटकारा* 🌷
👌🏻 *१० मिनट विधिवत श्वासन करने से या जीभ के अग्रभाग को दाँतो से थोडा दबाकर १० मिनट तक ज्ञान मुद्रा लगा के बैठने से शारीरिक – मानसिक तनाव व अनिद्रा आदि की बीमारी दूर होती है |*
🙏
          🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞

🌷 *वर्षा ऋतु विशेष* 🌷
☔ *आज 21 जून से वर्षा ऋतु प्रारंभ हो रही है | इसे शास्‍त्रीय भाषा में आदानकाल बोलते है | जठराग्नि दुर्बल होती है | वायु, गैस की तकलीफें उभरती हैं  | पित्त संचित होता है | अगर सावधान नहीं रहें तो पित्त व वात मिलकर हार्ट अटैक बना सकता है | इस आदानकाल में कब्जियत न रहे इसका ध्‍यान रखना चाहिए |*
☔ *करने योग्य* ☔
✅ *१) पेट साफ़ रहे इसके लिए हरड़ रसायन २ -२ गोली खाना | हरड रसायन , रसायन से बना हुआ टोनिक है । दिनभर खाया हुआ टोनिक बन जायेगा |*
✅ *२) शुद्ध वातावरण व शुद्ध जल का सेवन करना |*
✅ *३) मधुर भोजन, चिकनाईवाला, शरीर को बल देनेवाला भोजन करना चाहिये और दोपहर के भोजन में नींबू, अदरक, सैंधा नमक, लौकी, मैथी, खीरा, तुरई आदि खाने चाहिए |*
✅ *४) वर्षाऋतु में पानी गरम करके पियें अथवा तो पानी की शुद्धता का ध्यान रखें |*
✅ *५) वायुप्रकोप से जोडों में दर्द बनने की संभावना है और बुढ़ापे में लकवा मारने की संभावना बढ़ जाती है | भोजन में लहसुन की छौंक लकवे से फाईट करता है |*
✅ *६) चर्मरोग, रक्तविकार आदि बिमारियों की इस ऋतु में संभावना बढ़ जाती है | नींबू, अदरक, गाजर, खीरा स्वास्थ्‍यप्रद रहेगा |*
✅ *७) सूर्यकिरण स्नान सभी ऋतुओं में स्वास्थ्‍य के लिए हितकारक है |*
 
☔ *न करने योग्य* ☔
❌ *१) गरम, तले हुए, रूखे, बासी, डबल रोटी, आटा लगा हुआ बिस्किट आदि स्वास्थय के लिए इस सीज़न में हितकर नहीं है । फास्ट फ़ूड से बचना चाहिए |*
❌ *२) देर रात बारिश के सीज़न में न जागें |*
❌ *३) अधिक श्रम, अधिक व्यायाम न करें |*
❌ *४) खुले आकाश में सोना खतरे से खाली नहीं है ।*
❌ *५) ज्यादा देर तक शरीर भीगा हुआ न रखें | सिर गिला हो तो तुरंत पोछ लें।*
 


📖 *
          🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

 
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य भरा रहेगा,जिसके कारण आप अपने कामों की ओर ध्यान नहीं देंगे,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से लंबित है,तो उसकी आपको सुध बुध अवश्य लेनी होगी,नहीं तो वह बाद में आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है। यात्रा आपके लिए सामान्य रहेगी, लेकिन परिवार के लोगों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में आप सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आपके घर अतिथि का आगमन हो सकता है। पारिवारिक कलह समाप्त होगी
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। व्यापार में किसी व्यापारी से कोई अनबन हो सकती है। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी करने की सोचेंगे। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी,लेकिन अविवाहित जातकों के जीवन में कुछ खटपट रहेगी,जिसे उन्हें समय रहते सुलझाना होगा, नहीं तो यह कोई बड़ा रूप ले सकती है। संतान को आप कुछ जिम्मेदारियां सौपेंगे,जिन्हें आप समय रहते पूरा करेंगे,नहीं तो आप उनसे नाराज हो सकते हैं। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल मिलाप कर सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। क्योंकि उन्हें कुछ कार्यों को करने का जिम्मा सौंपा जाएगा,लेकिन यह देखकर उनके शत्रुओं के मन में ईष्या द्वेष बना रहेगा। यदि आप अपने मकान का निर्माण कराने की सोच रहे हैं,तो वह भी हो सकता है। रात्रि का समय आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होंगे। बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो वह किसी मित्र की मदद से दूर होगी। आपको किसी के कहने में आकर निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी व व्यापार में साझेदारी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्यों को करने के प्रति आज आपकी रुचि बनी रहेगी। जो लोग नौकरीपेशा है,उन्हें उन्नति मिलती दिख रही है और आपके चारो ओर का वातावरण शांतिपूर्ण बना रहेगा,इसलिए आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा और यदि आपने भाग्य के भरोसे किसी भी कार्य को किया,तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपका अपना कोई परिचित आपको धोखा दे सकता है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं,उन्हें अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा और वह आपकी छवि को खराब करने की कोशिश में लगे रहेंगे। छोटे व्यापारियों को अपने मन में ऐसी धारणा रखकर व्यवसाय नहीं करना है कि यह छोटा है या बड़ा। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य को रिटायरमेंट  मिल सकता है,जिसके कारण परिवार के लोग उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिजन द्वारा निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकुल परिणाम लेकर आएगा। समाज में आपकी राज्य मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी और उत्तरदायित्व बढ़ने से आपकी कुछ जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं और यदि प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ घूमने जाएं,तो उनको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा,नहीं तो उनका कोई वाद-विवाद पनप सकता है। आपको सायंकाल से लेकर रात्रि तक पुराने मित्रों के मिलने से मन प्रसन्न होगा और परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की तैयारियां हो सकती हैं,जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको अपने गुप्त शत्रुओं के प्रति सावधान रहना होगा,क्योंकि वह आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। व्यवसाय में किए गए प्रयास भी आपके फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप अपनी काफी सारी समस्याओं को हल कर पाएंगे,लेकिन आपको धन संबन्धित मामलों में सतर्कता बरतनी होगी। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को किसी डील को समझौते के साथ तय करना होगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे और आप धार्मिक आयोजनों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा और आप अपनी सभी चिंताओं से मुक्त होकर भगवान की भक्ति में लीन नजर आएंगे। प्राइवेट नौकरी में जुड़े जातकों के अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होने के भी पूरी संभावना है,लेकिन दूसरों की सहायता करते समय आपको यह ध्यान देना होगा की लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझें। परिवार में किसी सदस्य को कोई नई नौकरी प्राप्त हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज के दिन आपके चारों ओर अशांति का माहौल रहेगा और आपको कोई विपरीत समाचार भी सुनने को मिल सकता है,लेकिन लड़ाई झगड़े की स्थिति में भी आपको धैर्य धारण करके रखना बेहतर रहेगा,तभी आप वातावरण को हल्का बनाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।  आपको अपने किसी प्रियजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना होगा,जिसमें आपको पिताजी से पहले सलाह करना बेहतर रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए  उत्तम विभाग के प्रस्ताव आ सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में किसी डील से अचानक से धन लाभ हो सकता है,लेकिन आपको यदि किसी व्यवसाय संबंधित यात्रा पर जाना पड़े,तो उसमें वाहन सावधानी से चलाएं,नहीं तो किसी दुर्घटना होने के भय बना हुआ है। आपको किसी भी दोस्तों की धन संबंधित निवेश का हिस्सा बनने से बचना होगा,नहीं तो आपका धन डूब सकता है और जो लोग किसी नए व्यवसाय को करना चाहते हैं,उन्हें भी अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य द्वारा आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों के हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है और आपकी पिछले कुछ समय से चली आ रही धन संबंधी समस्याएं आज समाप्त होंगी। आपको किसी महान पुरुष के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। जीवनसाथी द्वारा आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और ससुराल पक्ष से चल रहा वाद विवाद भी समाप्त होगा। सायंकाल के समय आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं। 
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को भी करियर में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा दिखाकर अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे,लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको निराशा हाथ लगेगी,जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। रात्रि का समय आप अपने मित्रों के साथ मेल मिलाप में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे और आप दोनों के बीच चल रहे लड़ाई झगड़े समाप्त होंगे।

Monday, June 20, 2022

Aaj Ka Panchang 20062022

*🌞 ~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक 20 जून 2022*
*⛅दिन - सोमवार*
*⛅विक्रम संवत - 2079*
*⛅शक संवत - 1944*
*⛅अयन - उत्तरायण*
*⛅ऋतु - ग्रीष्म*
*⛅मास - आषाढ़*
*⛅पक्ष - कृष्ण*
*⛅तिथि - सप्तमी रात्रि 09:01 तक तत्पश्चात अष्टमी*
*⛅नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद 21 जून प्रातः 04:35 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*
*⛅योग - प्रिती सुबह 08:38 तक तत्पश्चात आयुष्मान*
*⛅राहु काल - सुबह 07:36 से 09:28*
*⛅सूर्योदय - 05:55*
*⛅सूर्यास्त - 07:28*
*⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में*
*⛅ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 04:31 से 05:13 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:20 से 01:02 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण -*
*⛅ विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है।*
 *(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*🌹21 जून वर्षा ऋतु प्रारम्भ🌹*

*🌹वर्षा ऋतु में वायु का विशेष प्रकोप तथा पित्त का संचय होता है । वर्षा ऋतु में वातावरण के प्रभाव के कारण स्वाभाविक ही जठाराग्नि मंद रहती है, जिसके कारण पाचनशक्ति कम हो जाने से अजीर्ण, बुखार, वायुदोष का प्रकोप, सर्दी, खाँसी, पेट के रोग, कब्जियत, अतिसार, प्रवाहिका, आमवात, संधिवात आदि रोग होने की संभावना रहती है ।*

*🌹इन रोगों से बचने के लिए तथा पेट की पाचक अग्नि को सँभालने के लिए आयुर्वेद के अनुसार उपवास तथा लघु भोजन हितकर है । इसलिए हमारे आर्षदृष्टा ऋषि-मुनियों ने इस ऋतु में अधिक-से-अधिक उपवास का संकेत कर धर्म के द्वारा शरीर के स्वास्थ्य का ध्यान रखा है ।*

*🌹इस ऋतु में जल की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें । जल द्वारा उत्पन्न होनेवाले उदर-विकार, अतिसार, प्रवाहिका एवं हैजा जैसी बीमारियों से बचने के लिए पानी को उबालें, आधा जल जाने पर उतार कर ठंडा होने दें, तत्पश्चात् हिलाये बिना ही ऊपर का पानी दूसरे बर्तन में भर दें एवं उसी पानी का सेवन करें । जल को उबालकर ठंडा करके पीना सर्वश्रेष्ठ उपाय है । पीने के लिए और स्नान के लिए गंदे पानी का प्रयोग बिल्कुल न करें क्योंकि गंदे पानी के सेवन से उदर व त्वचा-सम्बन्धी व्याधियाँ पैदा हो जाती हैं ।*

*🌹500 ग्राम हरड़ और 50 ग्राम सेंधा नमक का मिश्रण बनाकर प्रतिदिन 5-6 ग्राम लेना चाहिए ।*

*🌹पथ्य आहार : इस ऋतु में वात की वृद्धि होने के कारण उसे शांत करने के लिए मधुर, अम्ल व लवण रसयुक्त, हलके व शीघ्र पचनेवाले तथा वात का शमन करनेवाले पदार्थों एवं व्यंजनों से युक्त आहार लेना चाहिए । सब्जियों में मेथी, सहिजन, परवल, लौकी, सरगवा, बथुआ, पालक एवं सूरन हितकर हैं । सेवफल, मूँग, गरम दूध, लहसुन, अदरक, सोंठ, अजवायन, साठी के चावल, पुराना अनाज, गेहूँ, चावल, जौ, खट्टे एवं खारे पदार्थ, दलिया, शहद, प्याज, गाय का घी, तिल एवं सरसों का तेल, महुए का अरिष्ट, अनार, द्राक्ष का सेवन लाभदायी है ।*

*🌹पूरी, पकोड़े तथा अन्य तले हुए एवं गरम तासीरवाले खाद्य पदार्थों का सेवन अत्यंत कम कर दें ।*

*🌹अपथ्य आहार : गरिष्ठ भोजन, उड़द, अरहर आदि दालें, नदी, तालाब एवं कुएँ का बिना उबाला हुआ पानी, मैदे की चीजें, ठंडे पेय, आइसक्रीम, मिठाई, केला, मठ्ठा, अंकुरित अनाज, पत्तियोंवाली सब्जियाँ नहीं खाना चाहिए तथा देवशयनी एकादशी के बाद आम नहीं खाना चाहिए ।*

*🌹पथ्य विहार : अंगमर्दन, उबटन, स्वच्छ हलके वस्त्र पहनना योग्य है ।*

*🌹अपथ्य विहार : अति व्यायाम, स्त्रीसंग, दिन में सोना, रात्रि जागरण, बारिश में भीगना, नदी में तैरना, धूप में बैठना, खुले बदन घूमना त्याज्य है ।*

*🌹इस ऋतु में वातावरण में नमी रहने के कारण शरीर की त्वचा ठीक से नहीं सूखती । अतः त्वचा स्वच्छ, सूखी व स्निग्ध बनी रहे इसका उपाय करें ताकि त्वचा के रोग पैदा न हों । इस ऋतु में घरों के आस-पास गंदा पानी इकट्ठा न होने दें, जिससे मच्छरों से बचाव हो सके ।*

*🌹इस ऋतु में त्वचा के रोग, मलेरिया, टायफाइड व पेट के रोग अधिक होते हैं । अतः खाने-पीने की सभी वस्तुओं को मक्खियां एवं कीटाणुओं से बचायें व उन्हें साफ करके ही प्रयोग में लें । बाजारू दही व लस्सी का सेवन न करें ।*

*🌹चातुर्मास में आँवले और तिल के मिश्रण को पानी में डालकर स्नान करने से दोष निवृत्त होते हैं ।*

Sunday, June 19, 2022

Aaj Ka Panchang 19062022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*
 🌤️  *दिनांक - 19 जून 2022*
🌤️ *दिन - रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 *
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ऋतु* 
🌤️ *मास -आषाढ़ *
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - षष्ठी रात्रि 10:18 तक तत्पश्चात सप्तमी* 
🌤️ *नक्षत्र - शतभिषा 20 जून प्रातः 04:53 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद*
🌤️ *योग - विष्कम्भ रात्रि 10:52 तक  तत्पश्चात प्रीति*
🌤️  *राहुकाल - शाम 05:42 से शाम 07:23 तक*
🌞 *सूर्योदय - 05:58*
🌦️ *सूर्यास्त - 19:21*
👉  *दिशाशूल -  पश्चिम  दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण -  
🔥 *विशेष - षष्ठी *
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
     🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞

🌷 *मन्दिर में light कैसी हो* 🌷
👉🏻 *शिव मन्दिर में लप- झप कराने वाली light है तो शिव दर्शन से दूर करती… लप-झप करानेवाली lights मन्दिर में, पूजा के जगह पे रखना नुकसान का काम है, फायदा नहीं ... चंचलता बढ़ेगी……*
*
     🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞

🌷 *समस्त रोगनाशक उपाय* 🌷
👉🏻 *स्वास्थ्यप्राप्ति हेतु सिर पर हाथ रख के या संकल्प कर इस मंत्र का १०८ बार उच्चारण करें* 
🌷 *अच्युतानन्तगोविन्दनामोच्चारणभेषजात् |*
*नश्यन्ति सकला रोगा: सत्यं सत्यं वदाम्यहम् ||*     
👉🏻 *‘हे अच्च्युत ! हे अनंत ! हे गोविंद ! – इस नामोच्चारणरूप औषध से समस्त रोग नष्ट हो जाते हैं, यह मैं सत्य कहता हूँ .... सत्य कहता हूँ |’*
*
     🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞

🌷 *स्नान* 🌷
➡️ *गो-झरण से स्नान कराने से रोग नष्ट होंगे पाप नष्ट होंगे…स्नान में गो-झरण डाले…पंचगव्य से स्नान करने से पापनाशिनी उर्जा मिलती है ।*
➡️ *
जानें शिवजी पर क्यों नहीं चढ़ाई जाती है तुलसी:

एक पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार एक असुर था जिसका नाम जलंधर था। इसकी पत्नी का नाम वृन्दा था। जलंधर राक्षस से हर कोई त्रस्त था। लेकिन कोई भी उसकी हत्या नहीं कर पा रहा था। ऐसा इसलिए क्योंकि उसकी पत्नी वृन्दा बेहद पतिव्रता थी और उसके तप से कोई भी राक्षस का वध नहीं कर पा रहा था। एक दिन भगवान विष्णु ने जलंधर का रुप धारण किया और उन्होंने वृंदा की पतिव्रता धर्म को तोड़ दिया

जब वृन्दा को यह बात पता चली तो उसने खुद को आग के हवाले कर दिया। जहां पर वृन्दा ने आत्मदाह किया था वहीं से तुलसी का पौधा उग गया था। ऐसे में वृन्दा ने शिव की पूजा में तुलसी को शामिल न करने का शाप दिया था।

ये चीजें भी नहीं होती हैं पूजा में शामिल:

तुलसी के अलावा शंख, नारियल का पानी, हल्दी, रोली को भी शिव पूजा में शामिल नहीं किया जाता है। इसके अलावा शिवजी को कनेर, कमल, लाल रंग के फूल, केतकी और केवड़े के फूल भी नहीं चढ़ाए जाते हैं।  
📖 *
           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏🏻

जून  पंचक
18 जून 2022, शनिवार को सायंकाल 06:43 बजे से,

23 जून 2022, गुरुवार प्रात: 06:14 बजे तक.

जुलाई पंचक
16 जुलाई 2022, शनिवार को प्रात: 04:17 से 20 जुलाई 2022, बुधवार को दोपहर 12:50 बजे तक


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।
 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आपको दूसरों की मदद करके सुकून मिलेगा,लेकिन लोग आपकी मदद को स्वार्थ ना समझे,इसीलिए सावधान रहें। आप अपनी मधुर वाणी का प्रयोग करके किसी लड़ाई झगड़े की स्थिति को भी सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं,जिन्हें देखकर आपके साथियों का मूड खराब रहेगा। आप किसी नए व्यवसाय को करने की सोच सकते हैं। आपको अपने भाइयों से चल रहे वाद विवाद को आज बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। परिवार में आज किसी  मांगलिक कार्यक्रम के लिए विचार विमर्श हो सकता है। जीवनसाथी यदि आपको किसी योजना को समझाएं,तो आपको उसे ध्यान से सुनना होगा तभी वह पूरी हो पाएगी। परिवार मे छोटे बच्चे आपके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपकी कोई मनपसंद इच्छा पूरी होगी,जिसके बाद आप किसी धार्मिक आयोजन पर भी जा सकते हैं। आपको किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है। यदि आपने ऐसा किया,तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति का दिन रहेगा। आपको व्यर्थ में खाली बैठकर समय व्यतीत करने से बचना होगा,इसलिए अपने कामों की ओर ध्यान लगाएं। आपको शीघ्र आगामी वाहनों के प्रयोग से भी सावधानी बरतनी होगी। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होती दिख रही है। आपको महान पुरुषों के दर्शन का लाभ मिलेगा,जिससे आप का मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी को आप डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं व घर परिवार में भी लोग आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आपको घर या बाहर कहीं पर भी शीघ्रता व भावुकता में कोई भी निर्णय को नहीं लेना है,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। आपका कोई मित्र आपकी चुगली लगा सकता है,जिसके बाद आपका अपने मित्रों से आपसे वाद विवाद हो सकता है। आपके कुछ शत्रु आपके आसपास ही होंगे,जिनको आपको पहचानना होगा। सायंकाल के समय आप देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं। बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आशातीत सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है,जैसे पेट दर्द,गैस,अपच आदि इसलिए आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा।  समाज में आपके दायित्वों में वृद्धि होगी और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे। रात्रि का समय आप अपने परिजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। सट्टेबाजी में जो लोग धन का निवेश करते हैं,उन्हें आज सावधान रहना होगा,नहीं तो उनका धन फंस सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आप वृद्धजनों की सेवा व दान पुण्य के कार्य में लगाएंगे जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपकी तरक्की देकर आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं,लेकिन आपको उनकी ओर ध्यान नहीं देना है,जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,उन्हें अपने साथी द्वारा कोई सरप्राइस गिफ्ट मिल सकता है। आपको फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। कारोबार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। संतान को आप कुछ जिम्मेदारियां सौंपेंगेजिन पर वह खरे उतरेंगी।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में उपलब्धि के विशेष योग बनाता दिख रहा है। आज आपको संतान की शिक्षा से संबंधित भी कुछ लोगों से मिलना जुलना पड़ सकता है जिसके कारण भागदौड़ लगी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आज आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। उसके ऊपर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है,जिसके कारण आपके स्वास्थ्य गिरावट आ सकती है। कार्यक्षेत्र को लेकर यदि आपके दिमाग में कुछ आइडिया है तो आपको उसे तुरंत आगे बढ़ाना होगा,तभी आप उससे लाभ कमा पाएंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। व्यापार में आज आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा जिससे आपके धन व कीर्ति में वृद्धि होगी लेकिन किसी विपरीत परिस्थिति में भी आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना बेहतर रहेगा,नहीं तो हो सकता है कि विवाद लंबा चल जाए। मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने का आयोजन भी कर सकते हैं। आज आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों की ओर भी ध्यान लगाना होगा,तभी वह सफल हो पाएंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो अभी उसमें आपको और चक्कर काटने पड़ेंगे,तभी आपको जीत मिल सकेगी। आज आपको रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो आपका धन डूब सकता है। आज आपके सुकून में भी वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आज आपको भाग लेने का मौका मिलेगा,जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
व्यावसायिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अनुकूल लाभ दिलाने वाला दिन रहेगा। यदि आप किसी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आप वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतें नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी। यदि आप व्यवस्था में कुछ परिवर्तन करना चाहते हैं तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। सायं काल के समय आपको किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। यदि कुछ वरिष्ठ सदस्यों द्वारा जिम्मेदारी सौंपी गई थी तो आज आप उसके लिए परखे जाएंगे। आपका मित्र आपसे अपनी किसी समस्या को साझा करेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आपके द्वारा पूर्व में किए गए संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए आपको परेशानी न हो,इसके लिए आपको सावधान रहना होगा। यदि परिवार के किसी सदस्य को शारीरिक कष्ट था तो उसमें सायंकाल तक सुधार हो सकता है। आज खर्चों की अधिकता रहेगी जिसके बाद आप परेशान रहेंगे। संतान से आज आपका कोई वाद विवाद जन्म ले सकता है जिसमें आपको उनकी बात सुनना और समझना बेहतर रहेगा। आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य कार्य में भी लगाएंगे जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक व बौधिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है,जिसके बाद वह रिलैक्स महसूस करेंगे,लेकिन माता-पिता की सलाह व आशीर्वाद से आप यदि किसी नए कार्य में निवेश करेंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को अपनी बढ़ती हुई प्रोग्रेस से प्रसन्नता होगी। आज आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। सायंकाल के समय आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि कुछ व्यवसाय संबंधित समस्याएं चल रही थी,तो उनसे भी आपको छुटकारा मिलेगा।

Saturday, June 18, 2022

Aaj Ka Panchang 18062022

*🌞 ~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक 18 जून 2022*
*⛅दिन - शनिवार*
*⛅विक्रम संवत - 2079*
*⛅शक संवत - 1944*
*⛅अयन - उत्तरायण*
*⛅ऋतु - ग्रीष्म*
*⛅मास - आषाढ़*
*⛅पक्ष - कृष्ण*
*⛅तिथि - पंचमी रात्रि 12:19 तक तत्पश्चात षष्टी*
*⛅नक्षत्र - श्रवण सुबह 07:39 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*
*⛅योग - वैधृति दोपहर 01:50 तक तत्पश्चात विष्कम्भ*
*⛅राहु काल - सुबह 09:18 से 10:59 तक*
*⛅सूर्योदय - 05:54*
*⛅सूर्यास्त - 07:27*
*⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में*
*⛅ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 04:31 से 05:13 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:20 से 01:02 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण - पंचक प्रारंभ*
*⛅ विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है ।*
 *(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*🌹शनिवार के दिन विशेष प्रयोग*

*🌹 'ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं - 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी । जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी ।' (ब्रह्म पुराण)*

 *🌹शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय' मन्त्र का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है । (ब्रह्म पुराण')*

 *🌹हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*

*🔹आर्थिक कष्ट निवारण हेतु🔹*

*🔹एक लोटे में जल, दूध, गुड़ और काले तिल मिलाकर हर शनिवार को पीपल के मूल में चढ़ाने तथा ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ’ मंत्र जपते हुए पीपल की ७ बार परिक्रमा करने से आर्थिक कष्ट दूर होता है ।*
 
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞

🌷 *अशांति मिटाने के लिए* 🌷
🔥 *गाय के गोबर के कंडे लें, उसके ऊपर घी में भीगे हुए चावल डालकर जलाएं l घर में शांति आएगी व वास्तु दोष दूर होंगे l*
🙏🏻 *
     🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞

🌷 *तुतलापन मिटाने के लिए* 🌷
👉🏻 *२-३ बादाम के गिरी मिक्सी में अच्छी तरह घोट के और मक्खन व मिश्री मिलाकर बराबर चबा चबा कर खाएं l १ हफ्ते में तोतलेपन में आराम होता है l*

     🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞

🌷 *उन्नतिकारक कुंजियाँ* 🌷
👉🏻 *हलका भोजन करने से शरीर में स्थूलता कम होती है, मन भी सूक्ष्म होता है | सूक्ष्म मन प्रसन्नता का द्योतक है |*
👉🏻 *भृकुटी में तिलक करने से ज्ञानशक्ति का विकास होता है |*


📖 *
           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺

जून  पंचक
18 जून 2022, शनिवार को सायंकाल 06:43 बजे से,

23 जून 2022, गुरुवार प्रात: 06:14 बजे तक.

जुलाई पंचक
16 जुलाई 2022, शनिवार को प्रात: 04:17 से 20 जुलाई 2022, बुधवार को दोपहर 12:50 बजे तक

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आप परेशान रहेंगे, इसलिए आपको एक बचत प्लान करके चलना होगा।  यदि आपको पहले से कोई शारीरिक कष्ट था, तो उसमें आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। पिताजी से अपने मन की कुछ बातों को साझा करेंगे, जिसके बाद आपको अपनी काफी सारी समस्याओं का हल मिलेगा। आपको किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझेदारी में व्यवसाय करना नुकसानदायक रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में भागीदारी के कारण  आपका तनाव बढ़ेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।  आपको नौकर-चाकरों का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आप माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं व आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको कोई बात किसी को बुरी लग सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप दिन भर भाग दौड़ में लगे रहेंगे, लेकिन फिर भी आपके हाथ कुछ नहीं लगेगा। यदि आप बैंक किसी व्यक्ति, संस्था आदि से ऋण लेना चाहते हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। संतान को कोई शारीरिक कष्ट रहेगा, जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। आज आपके उन्नति के कई मार्ग खुलेंगे और छुटपुट लाभ के अवसर तो मिलते ही रहेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में कुछ नोकझोंक हो सकती है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में पूजा-पाठ, भजन, कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को आज आप पूरा करेंगे। जीवनसाथी को  कोई नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके साथी को  कोई अपनी बातों में फंसा सकता है। आप किसी नई योजना में भी निवेश करने की सोचेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको  अपनी किसी पिछली की गई गलती के लिए पछतावा होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनो भरा रहेगा। आपको कोई नया काम हाथ लग सकता है, जिसके कारण आपके मन में कुछ उलझने बनी रहेंगी।  आपके भाई के स्वास्थ्य में कोई शारिरीक कष्ट हो सकता है, जिसे लेकर आप भाग दौड़ में लगे रहेंगे। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दे, नहीं तो किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आपका कोई मित्र आपको यदि किसी बिजनेस के बारे में समझाएं, तो उस पर तुरंत निर्णय लेना नुकसानदायक रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आप के प्रभाव व  प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। यदि आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी। जीवन साथी को कहीं सैर सपाटे पर लेकर जा सकते हैं। आपको धन व्यय करने से पहले कुछ दिन भविष्य के लिए भी संचय करना बेहतर रहेगा। जो लोग किसी व्यवसाय संबंधित यात्रा पर जाएंगे, उनके पराक्रम में वृद्धि होगी। पारिवारिक बिजनेस में लंबे समय से मंदी आने के कारण यदि किसी व्यक्ति से सलाह ले, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो बेहतर रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ मानसिक तनाव लेकर आएगा। आपको संतान के कैरियर की चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से भी सलाह मशवरा कर सकते हैं। यदि आपको परिवार का कोई सदस्य सलाह दे, तो उनकी बात सुनना व समझना बेहतर होगा। रात्रि का समय आप अपने परिजनों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे और किसी चल रहे वाद विवाद को समाप्त करेंगे। कार्य क्षेत्र में कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसमें आपको चुप रहना ही बेहतर रहेगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र मे उनके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और उनको कोई  मनपसंद कार्य सौंपा जाएगा, जिससे उनके साथी परेशान हो सकते हैं। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपको जल्दबाजी में कोई ऐसी चीज़ नहीं खरीदनी है, जिसके लिए बाद में आपको पछतावा हो। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसके लिए माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। परिवार का कोई सदस्य आपकी कड़वी बातों से रुष्ट हो सकता है, जिन्हें आपको मनाना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके कामों में कुछ विघ्न उत्पन्न हो सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि आपका अपना ही कोई आपको धोखा दे सकता है। परिवार के किसी सदस्य के लिए कोई नौकरी का ऑफर आ सकता है, जिसके कारण पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए भी कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आपको अपनी संतान के कुछ बढ़ते हुए खर्चों में बढ़ोतरी पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो वह किसी गलत दिशा में अग्रसर हो सकते हैं। आपका कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला अभी विवादों में ही रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को  अत्यधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। आपको तीर्थ स्थान पर अपने माता पिता को लेकर जाना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कोई शत्रु आपकी पदोन्नति में बाधा बन सकते है, जिसको लेकर आप का मन दुखी रहेगा। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलेगा, लेकिन यदि  किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय रुक जाए, नहीं तो आपको उसे उतार  पाना मुश्किल होगा।
 
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे और उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए उनको सम्मानित भी किया जाएगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, क्योंकि आपको व्यवसाय में आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यदि आपका अपने भाइयों से कोई विवाद चल रहा था, तो आपको उसे बातचीत के जरिए सुलझाना होगा। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, इसीलिए किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा ना करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें एक सुनहरा मौका मिल सकता है।  आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो आपको कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है। आपको उचित व प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे आपको लाभ होगा। छोटे व्यापारियों को  व्यापार में मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण वह थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपनी आवश्यकताओं की कुछ सामग्री की खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवन साथी से चल रहे अनुबंध समाप्त होंगे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।

मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

 
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

 
शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।

Friday, June 17, 2022

Aaj Ka Panchang 17062022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞
 🌤️  *दिनांक - 17 जून 2022*
🌤️ *दिन - शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ऋतु* 
🌤️ *मास -आषाढ़ 
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - तृतीया सुबह 06:10 तक तत्पश्चात चतुर्थी* 
🌤️ *नक्षत्र - उत्तराषाढा सुबह 09:56 तक तत्पश्चात श्रवण*
🌤️ *योग - इंद्र शाम 05:18 तक  तत्पश्चात वैधृति*
🌤️  *राहुकाल - सुबह 10:59 से दोपहर 12:40 तक*
🌞 *सूर्योदय - 05:58*
🌦️ *सूर्यास्त - 19:20*
👉  *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण -  संकष्ट चतुर्थी 
🔥 *विशेष - तृतीया
     🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞

 🌷 *अधिक गर्मी में* 🌷
🔥 *गर्मी का अहसास होता हो तो सौंफ, धनिया और मिश्री समभाग कूट के रखो और १० ग्राम चबा-चबा के खाते जाओ और बीच में पानी पीते जाओ अथवा खूब घोंट के पानी डाल के ठंडाई बना के पियो, तबियत अच्छी रहेगी ।*

      🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞

🌷 *जन्म दिवस पर* 🌷
👉🏻 *जन्म दिवस के अवसर पर महामृत्युंजय मंत्र का जप करते हुए घी, दूध, शहद और दूर्वा घास के मिश्रण की आहुतियाँ डालते हुए हवन करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में कितने भी दुःख कठिनाइयाँ, मुसीबतें हों या आप ग्रहबाधा से पीड़ित हों, उन सभी का प्रभाव शांत हो जायेगा और आपके जीवन में नया उत्साह आने लगेगा। अथवा शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ॐ नमः शिवाय। का 108 बार जप करें।*

      🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞

🌷 *अकाल मृत्यु व घर में बार बार मृत्यु होने पर* 🌷
➡️ *जिसे मौत का भय होता है या घर में मौतें बार-बार होती हों, तो शनिवार को "ॐ नमः शिवाय" का जप करें और पीपल को दोनों हाथों से स्पर्श करें l खाली १०८ बार जप करें तो दीर्घायुष्य का धनी होगा l अकाल मृत्यु व एक्सिडेंट आदि नहीं होगा l आयुष्य पूरी भोगेगा l ऐसा १० शनिवार या २५ शनिवार करें, नहीं तो कम से कम ७ शनिवार तो ज़रूर करें l*

📖 *
           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺
जून  पंचक
18 जून 2022, शनिवार को सायंकाल 06:43 बजे से,

23 जून 2022, गुरुवार प्रात: 06:14 बजे तक.

जुलाई पंचक
16 जुलाई 2022, शनिवार को प्रात: 04:17 से 20 जुलाई 2022, बुधवार को दोपहर 12:50 बजे तक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

 
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

 
शुभ वर्ष : 2024, 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

 
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला आपके लिए विवादित बन सकता है,इसलिए उसमें आपको पूरी मेहनत से जुटना होगा,तभी उसका कोई परिणाम निकल सकता है। जो लोग कोई ऑनलाइन काम को शुरू करना चाहते हैं,वह उसके लिए प्लान बनाएंगे। आप अपने बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी बुद्धिमता व चतुराई का परिचय देते हुए आसानी से अपने सभी कार्य हल कर पाएंगे। संतान द्वारा किसी नए कार्य में निवेश करने से मन मुताबिक लाभ मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में आपको वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। जो युवा नौकरी की तलाश कर रहे हैं,उन्हें भी किसी मित्र द्वारा कोई ऑफर आ सकता है। आप अपने मधुर व्यवहार से परिवार में चल रही कलह को समाप्त करने में सफल रहेंगे,लेकिन जीवनसाथी से आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आज आपने धन उधार लिया,तो वह आपके रिश्ते में दरार पैदा कर आ सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप किसी प्रॉपर्टी के खरीदने संबंधित कोई किसी योजना को बनाने मे व्यस्त रहेंगे और अपने घर परिवार के लोगों की ओर  ध्यान नहीं देंगे,लेकिन माताजी द्वारा आज आपको कोई कार्य सौपा जाएगा उसके समय पर पूरा न होने से वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आपको साझेदारी में किसी भी व्यवसाय को करने से बचना होगा,नहीं तो पाटर्नर के साथ आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,वह अपने साथी के प्रति नतमस्तक हुए नजर आएंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद दिख रही है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको किसी ऐसे काम के कारण बेचैनी रहेगी,जो आपसे गलती से हुआ होगा,  लेकिन उसमें भी आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अधिकारी आपकी उस गलती को माफ कर देंगे। विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे,जिनको आप अपनी चतुर बुद्धि से मात दे सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक लाभ के एक भी अवसर को गंवाना नहीं है। यदि आप किसी से मदद मांगेंगे, तो वह भी आपकी मदद आसानी से करेंगे,लेकिन परिवार के किसी भी सदस्य से कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो तो आपको उसमें दोनों पक्षों की सुनना बेहतर रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि आपको किसी ऐसी योजना का लाभ मिल सकता है जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। विदेश में रह रहे किसी परिजन की तबीयत खराब होने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। संतान को गलत कार्यों की ओर अग्रसर देख आपका मन दुखी रहेगा लेकिन फिर भी आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। जीवनसाथी के साथ आप कुछ भविष्य की योजना पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उन्हे कुछ अन्य लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का लाभ होगा,इससे आपकी पदोन्नति प्राप्त हो सकती हैं। इनकम बढ़ाने के आपको कुछ अच्छे स्त्रोत भी मिल सकते हैं,जिससे आप अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति सतर्क रहना होगातभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। परिवार में वरिष्ठ सदस्य आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ डाल सकते हैं,जिन्हें आप समय रहते पूरा करेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य कर सकते हैं,लेकिन आपको किसी विपरीत समाचार को सुनकर यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। व्यापार में आपको ईमानदार होकर कार्य करना होगा,नहीं तो इसका आपको नुकसान होगा। घर से बाहर आप समझदारी दिखाकर लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार के किसी सदस्य द्वारा कोई ऐसा कार्य किया जाएगा जिससे आपका मान सम्मान और बढ़ेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी की भी कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा नहीं तो वह आपको गुमराह कर सकते हैं। अनावश्यक खर्चों में यदि आपने कटौती नहीं की तो बाद में आपको धन की समस्या से जूझना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के भविष्य के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई जरूरी कार्य पूरा होगा व आप किसी नयी वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतनी होगी। सट्टेबाजी में धन का निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। व्यवसाय में वरिष्ठ व्यक्तियों के मार्गदर्शन का आपको लाभ मिलेगा। यदि धन के आगमन के रास्ते में कुछ रुकावटें आ रही थीं,तो वह समाप्त होंगी। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी,जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी सम्मान और सफलता को लेकर आपको गर्व महसूस होगा। कारोबार कर रहे व्यक्तियों को यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले तो अवश्य करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा,क्योंकि दूसरे उनके कार्यों को रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। आप खाने पीने में भी परहेज नहीं रखेंगे। विद्यार्थियों के मन में एक नया जोश और जुनून दिखाई देगा। आपको अपने पैसे व कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी होगी,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। विद्यार्थियों को किसी विशेष शिक्षकों से मदद लेनी पड़ सकती हैं। आपका व्यवसाय में रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है,लेकिन आपको  अपने मन में आ रहे विचारों को किसी से शेयर नहीं करना है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता लेकर आएगा क्योंकि आप कुछ पुरानी योजनाएं फिर से लांच करेंगे जिनका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा और आप अपने धन को सही कार्यों में खर्च करेंगे। आपके कुछ शत्रु आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे जिनसे आपको सावधान रहना होगा व अच्छा प्रदर्शन करना होगा। व्यापारियों को कानूनी दांव-पेच में नहीं पड़ना है,नहीं तो वह अपना समय और धन दोनों ही बर्बाद करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी महिला मित्र के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको अपने व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा व घर में बाहर छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना होगा। जो लोग ऑनलाइन किसी जॉब की खोज कर रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। बच्चों के साथ आप खुशी भरे पल बिताएंगे। प्रेमजीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में नई ताजगी का अनुभव होगा। आप अपने दिन का समय अपनी माताजी के साथ व्यतीत करेंगे,जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आपको अपनी महत्वपूर्ण बातें किसी से भी शेयर नहीं करनी है, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं