Sunday, November 22, 2020

Aaj Ka Panchang 22112020


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 22 नवम्बर 2020*
⛅ *दिन - रविवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - कार्तिक*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - अष्टमी रात्रि 10:51 तक तत्पश्चात नवमी*
⛅ *नक्षत्र - धनिष्ठा सुबह 11:10 तक तत्पश्चात शतभिषा*
⛅ *योग - व्याघात 23 नवम्बर प्रातः 05:52 तक तत्पश्चात हर्षण*
⛅ *राहुकाल - शाम 04:33 से शाम 05:56 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:54* 
⛅ *सूर्यास्त - 17:54* 
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - गोपाष्टमी*
 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *अक्षय फल देनेवाली अक्षय नवमी* 🌷
🙏🏻 *कार्तिक शुक्ल नवमी (23 नवम्बर 2020) सोमवार को ‘अक्षय नवमी’ तथा ‘आँवला नवमी’ कहते हैं | अक्षय नवमी को जप, दान, तर्पण, स्नानादि का अक्षय फल होता है | इस दिन आँवले के वृक्ष के पूजन का विशेष महत्व  है | पूजन में कर्पूर या घी के दीपक से आँवले के वृक्ष की आरती करनी चाहिए तथा निम्न मंत्र बोलते हुये इस वृक्ष की प्रदक्षिणा करने का भी विधान है :*
🌷 *यानि कानि च पापानि जन्मान्तरकृतानि च |*
*तानि सर्वाणि नश्यन्तु प्रदक्षिणपदे पदे ||*
🍏 *इसके बाद आँवले के वृक्ष के नीचे पवित्र ब्राम्हणों व सच्चे साधक-भक्तों को भोजन कराके फिर स्वयं भी करना चाहिए | घर में आंवलें का वृक्ष न हो तो गमले में आँवले का पौधा लगा के अथवा किसी पवित्र, धार्मिक स्थान, आश्रम आदि में भी वृक्ष के नीचे पूजन कर सकते है | कई आश्रमों में आँवले के वृक्ष लगे हुये हैं | इस पुण्यस्थलों में जाकर भी आप भजन-पूजन का मंगलकारी लाभ ले सकते हैं |*
               🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🌷 *आँवला (अक्षय) नवमी है फलदायी* 🌷
🙏🏻 *भारतीय सनातन पद्धति में पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए महिलाओं द्वारा आँवला नवमी की पूजा को महत्वपूर्ण माना गया है। कहा जाता है कि यह पूजा व्यक्ति के समस्त पापों को दूर कर पुण्य फलदायी होती है। जिसके चलते कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को महिलाएं आँवले के पेड़ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपनी समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करती हैं।*
🍏 *आँवला नवमी को अक्षय नवमी के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन द्वापर युग का प्रारंभ हुआ था। कहा जाता है कि आंवला भगवान विष्णु का पसंदीदा फल है। आंवले के वृक्ष में समस्त देवी-देवताओं का निवास होता है। इसलिए इसकी पूजा करने का विशेष महत्व होता है।*
🌷 *व्रत की पूजा का विधान* 🌷
👉🏻 *नवमी के दिन महिलाएं सुबह से ही स्नान ध्यान कर आँवला के वृक्ष के नीचे पूर्व दिशा में मुंह करके बैठती हैं।*
👉🏻 *इसके बाद वृक्ष की जड़ों को दूध से सींच कर उसके तने पर कच्चे सूत का धागा लपेटा जाता है।*
👉🏻 *तत्पश्चात रोली, चावल, धूप दीप से वृक्ष की पूजा की जाती है।*
👉🏻 *महिलाएं आँवले के वृक्ष की १०८ परिक्रमाएं करके ही भोजन करती हैं।*
🍏 *आँवला नवमी की कथा* 🍏
*वहीं पुत्र रत्न प्राप्ति के लिए आँवला पूजा के महत्व के विषय में प्रचलित कथा के अनुसार एक युग में किसी वैश्य की पत्नी को पुत्र रत्न की प्राप्ति नहीं हो रही थी। अपनी पड़ोसन के कहे अनुसार उसने एक बच्चे की बलि भैरव देव को दे दी। इसका फल उसे उल्टा मिला। महिला कुष्ट की रोगी हो गई।*
🍏 *इसका वह पश्चाताप करने लगे और रोग मुक्त होने के लिए गंगा की शरण में गई। तब गंगा ने उसे कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आँवला के वृक्ष की पूजा कर आँवले के सेवन करने की सलाह दी थी।*
🍏 *जिस पर महिला ने गंगा के बताए अनुसार इस तिथि को आँवला की पूजा कर आँवला ग्रहण किया था, और वह रोगमुक्त हो गई थी। इस व्रत व पूजन के प्रभाव से कुछ दिनों बाद उसे दिव्य शरीर व पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई, तभी से हिंदुओं में इस व्रत को करने का प्रचलन बढ़ा। तब से लेकर आज तक यह परंपरा चली आ रही है।*
पंचक
21 नवंबर 
रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक
19 दिसंबर 
प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक
नवंबर 2020
20 शुक्रवार छठ पूजा
25 बुधवार देवुत्थान एकादशी
27 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
30 सोमवार कार्तिक पूर्णिमा व्रत
दिसंबर 2020 त्यौहार
3 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी
11 शुक्रवार उत्पन्ना एकादशी
12 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
13 रविवार मासिक शिवरात्रि
14 सोमवार मार्गशीर्ष अमावस्या
15 मंगलवार धनु संक्रांति
25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी
27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

साफताहिक राशिफल 
मेष 
सप्ताह की शुरुआत कार्यों में रही किसी बड़ी अड़चन के दूर होने के साथ होगी। अटके हुए महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी या फिर उसमें प्रगति होगी। धर्म-कर्म में रुचि जगेगी और किसी धार्मिक स्थान की यात्रा भी संभव है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और मनचाहा पद मिल सकता है। भूमि, भवन और वाहन आदि सुख-साधनों में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी की सेहत कुछ नरम रह सकती है। अचानक से किसी चीज की खरीद में बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सप्ताह के अंत में परिवार के संग समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी।

शुभ अंक- 4
शुभ दिन- सोमवार
शुभ रंग- सफेद
सफलता का सूत्र- अवसर को हाथ से न जानें दें।
उपाय- चांदी का सिक्का अपनी जेब में रखें। 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
वृष 
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी। बात से ही बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी, ऐसे में किसी भी सूरत में अपना आपा न खोएं। नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का ज्यादा बोझ रहेगा। जरूरत से ज्यादा भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। स्त्रियों से विशेष रूप से सावधान रहें। किसी स्त्री के कारण अपयश हो सकता है। यदि किसी बड़ी योजना पर धन निवेश करने की सोच रहे थे तो थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा। किसी शुभचिंतक की सलाह पर ही कोई बड़ा फैसला लें। सप्ताह के मध्य में सेहत को लेकर सतर्क रहें। नेत्र कष्ट या फिर हड्डियों से जुड़े रोग उभर सकते हैं। इस दौरान अनावश्यक चीजों पर खर्च हो सकता है।

शुभ अंक-1
शुभ दिन- गुरुवार
शुभ रंग- सुनहरा
सफलता का सूत्र- मन को शांत रखें।
उपाय- भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ चढ़ाएं। जेब में पीले रंग का रूमाल रखें।
मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह आय कम और खर्च ज्यादा रहेगा। भाई-बहनों से किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कठिन परिश्रम के पश्चात ही कार्यों में सफलता मिलेगी। धन के लेन-देन में खूब सावधानी रखने की जरूरत है। किसी कार्य योजना के लिए धन उधार लेने से पूर्व खूब सोच विचार कर लें। सप्ताह के अंत में हालात में कुछ सुधार होगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे, जिनसे भविष्य में लाभ होगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी मित्र या स्वजन के माध्यम से प्रेम संबंधों में पनपी गलतफहमियां दूर होंगी। महिलाओं का परोपकारी एवं धार्मिक कार्यों के प्रति मन लगेगा।

शुभ अंक- 9
शुभ दिन- सोमवार
शुभ रंग- सफेद
सफलता का सूत्र- विवेक का इस्तेमाल करें।
उपाय- गरीबों को खाने के लिए मीठी चीजें दें। ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करना विशेष रूप से फलदायी होगा।
कर्क 
रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों की नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नये कार्यों की योजना बनेगी। संपत्ति से संबंधित मामलों में विशेष रूप से लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी में चल रहा मामला में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में कुछ ऐसे नए एवं महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जो भविष्य में काफी लाभप्रद साबित होंगे। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ के योग बनेंगे। सप्ताह के अंत में अचानक से कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा खर्चीली और थकान भरी होगी। इस दौरान सेहत का विशेष ख्याल रखें। सप्ताह के अंत में छात्रों को असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। स्वयं की सेहत का भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत रहेगी।

शुभ अंक-6
शुभ दिन-बुधवार
शुभ रंग-हरा
सफलता का सूत्र-समय पर कार्य करें।
उपाय-तुलसी का पौधा लगाएं और उसकी सेवा करें। ॐ बृं बृहस्पतये नम:' मंत्र का जप करें।
सिंह 
इस सप्ताह छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज करने की जरूरत रहेगी, अन्यथा सालों से बने संबंध टूट सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों को साथ लेकर चलने पर ही सफलता के योग हैं। सप्ताह की शुरुवात में अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। श्वसन संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। सप्ताह के मध्य में अत्यधिक खर्चें से मन अशांत रहेगा। वहीं सप्ताह के अंत में किसी वरिष्ठ की मदद कार्यों में अड़चनें दूर होंगी। व्यवसाय में लाभ एवं बढ़ोत्तरी के अवसर प्राप्त होंगे। सुदूर यात्रा के भी योग बनेंगे। किसी पर्वतीय क्षेत्र में या धर्म स्थान पर अचानक जाना पड़ सकता है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलने पर घर में खुशी का माहौल रहेगा।

शुभ अंक-2
शुभ दिन-मंगलवार
शुभ रंग-लाल
सफलता का सूत्र- अपने हित का ध्यान रखें।
उपाय-जीवन से जुड़ी बाधाओं को दूर करने के लिए श्री हनुमान जी की साधना करें और चने और गुड़ का भोग लगाएं।
कन्या 
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भाग्यवर्धक है। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी मदद से कोई बड़ा काम बनेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से परिवार में संपत्ति को लेकर चले आ रहे विवाद का निबटारा होगा। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ होगा। किसी बड़ी योजना में निवेश भी कर सकते हैं। विदेश से संबंधित कारोबार करने वालों के लिए समय शुभ है। सप्ताह के मध्य में अपनी चीजों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। विशेष तौर पर नये वाहन की सुरक्षा करें एवं वाहन धीमें चलाएं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष से मानसिक कष्ट हो सकता है।

शुभ अंक-2
शुभ दिन-गुरुवार
शुभ रंग-पीला
सफलता का सूत्र-अवसर का लाभ उठाएं।
उपाय- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। किसी धर्म स्थान पर जाकर बेसन के बने लड्डू या पीले फल बांटें।
तुला 
इस सप्ताह आपके सामने कुछ चुनौतियां आयेंगी लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उनसे पार पाने में सफल होंगे। माता-पिता या किसी मित्र की मदद से कोई अटका कार्य पूरा होगा। 24 नवंबर के बाद कामकाज की व्यस्तता बढ़ेगी। धन लाभ एवं पारिवारिक सुख में बढ़ोत्तरी होगी। नौकरीपेशा लोगों का तबादला हो सकता है। कामकाजी महिलाओं के लिए समय अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको प्रशंसा और प्रमोशन मिल सकता है। इस दौरान रोजी-रोजगार की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। यात्रा सुखद और लाभदायक होगी। घर के किसी सदस्य या मित्र की मदद से मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। महिलाओं की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें।

शुभ अंक-8
शुभ दिन-रविवार
शुभ रंग-केसरिया
सफलता का सूत्र-समय पर कार्य करें।
उपाय-भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। ॐ घृणि सूर्याय नम: मंत्र का जप करें।
वृश्चिक 
वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही सुखद साबित होने जा रहा है। परिवार में किसी धार्मिक कार्य के संपन्न होने से मन में शांति और खुशी प्राप्त होगी। किसी कार्य विशेष के लिए किए गये प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होगा। नौकरी प्राप्त करने की दिशा में चल रहे प्रयास सफल होंगे। आफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग रहेगा। सप्ताह के मध्य में यात्रा के प्रबल योग हैं। ऐसे में कोरोना काल को देखते हुए अपनी सेहत और सामान दोनों का विशेष ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की अपेक्षाओं की अनदेखी न करें। घर हो या बाहर अपनी मूल्यवान चीजों का विशेष रूप से ख्याल रखें। किसी मित्र के साथ लंबे समय से चली आ रही मित्रता प्रेम में बदल सकती है।

शुभ अंक-5
शुभ दिन-शुक्रवार
शुभ रंग-चमकीला सफेद
सफलता का सूत्र- सेहत और संबंधों का विशेष ख्याल रखें।
उपाय-कुल देवता की पूजा करें। गरीबों को खीर का प्रसाद बांटें।
धनु 
करिअर और कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह धनु राशि के जातकों के लिए नये अवसर लेकर आ रहा है। पूर्व में सोची हुई योजनाओं में सफलता मिलेगी। कारोबार में लाभ व उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी आत्मीयजन की मदद से लंबे समय से पारिवारिक सदस्यों के साथ चली आ रही कोई बड़ी गलतफहमी के दूर होगी। परिजन आपके प्रेम संबंधों पर विवाह की मुहर लगाने को तैयार हो जाएंगे। सप्ताह के अंत में घर में होने वाले मांगलिक कार्यों से मन शांत रहेगा। छात्रों और युवाओं को करिअर बनाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। बदलते मौसम में सावधानी रखें अन्यथा सेहत संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। मंगलवार के दिन किसी भी प्रकार का लेन-देन करने से बचें। किसी से भूलकर भी धन उधार न लें।

शुभ अंक- 2
शुभ दिन-गुरुवार
शुभ रंग-पीला
सफलता का सूत्र-आज का काम कल पर न टालें।
उपाय-भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें। केले के वृक्ष की पूजा करें और पीला रूमाल अपनी जेब में हमेशा रखें।
मकर 
मकर राशि के जातकों पर इस सप्ताह आलस्य हावी हो सकता है। जिसके चलते हाथ आये अवसर से हाथ खो सकते हैं। लाभ एवं उन्नति के पर्याप्त अवसर के बावजूद समुचित लाभ नहीं उठा पायेंगे। कामकाज संबंधी निर्णयों में देरी के चलते नुकसान उठाना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में छुपे हुए शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। विरोधी आपके लिए षड़यंत्र रच सकते हैं। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक से जरूर पढ़ें और किसी को कोई ऐसा वादा न करें जिसे आपको भविष्य में पूरा करने में परेशानी उठानी पड़े। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। युवाओं का समय मध्यम है। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर ही कदम आगे बढ़ाएं।

शुभ अंक-8
शुभ दिन-मंगलवार
शुभ रंग-नारंगी
सफलता का सूत्र-समय का प्रबंधन करें।
उपाय-कौओं, कुष्ठ रोगियों या किसी गरीब को भोजन दें। शनिवार को शनि मंदिर में या फिर पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दिया जलाएं।
कुंभ 
यह सप्ताह राजनीति से जुड़े लोगों के लिए विशेष रूप से शुभ है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक लाभ प्राप्त होगा। विभिन्न स्रोतों से आये के अवसर बनेंगे। गृहस्थ जीवन में संपन्नता आयेगी। पत्रकारिता, शिक्षा, लेखन आदि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में धार्मिक कार्यों में अधिक समय व्यतीत होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के संपन्न से हंसी खुशी का माहौल रहेगा। किसी मित्र या रिश्तेदार से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। सप्ताह के अंत में महिलाओं को खुद की सेहत या फिर किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा।

शुभ अंक-6
शुभ दिन-रविवार
शुभ रंग-भूरा
सफलता का सूत्र- जल्दबाजी न करें।
उपाय-पीपल का वृक्ष लगाएं और उसकी सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मीन 
इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को परिस्थिति के साथ तालमेल बिठाते हुए आगे बढ़ने की जरूरत रहेगी। संपंति से जुड़े विवादों को कुछ दिनों के लिए टाल दें। कार्यों में कुछ अड़चनों के बावजूद सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में मान-सम्मान प्राप्त होगा। भविष्य की योजना को लेकर धन निवेश कर सकते हैं। हालांकि धन निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति या शुभचिंतक की सलाह लेना उचित रहेगा। सप्ताह के अंत में युवाओं को खुशियां मनाने के तमाम अवसर मिलेंगे। दोस्तों परिजनों के साथ मौज-मस्ती करते हुए समय बीतेगा। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से मन में तनाव बना रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। पेट और जोड़ों से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं।

शुभ अंक-9
शुभ दिन-मंगलवार
शुभ रंग-केसरिया
सफलता का सूत्र- परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें।
उपाय-मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 
 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31 
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57


  
शुभ वर्ष : 2022, 2031, 2040, 2060   
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान, 

 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

Saturday, November 21, 2020

Aaj Ka Panchang 21112020

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 21 नवम्बर 2020*
⛅ *दिन - शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - कार्तिक*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - सप्तमी रात्रि 09:48 तक तत्पश्चात अष्टमी*
⛅ *नक्षत्र - श्रवण सुबह 09:54 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*
⛅ *योग - वृद्धि 22 नवम्बर प्रातः 06:02 तक तत्पश्चात व्याघात*
⛅ *राहुकाल - सुबह 09:39 से सुबह 11:02 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:54* 
⛅ *सूर्यास्त - 17:54* 
(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे अलग अलग जिले के लिए अंतर हो सकता है)
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - संत जलारामजी जयंती*
 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

पितृदोष से मुक्ति : पीपल के वृक्ष पर प्रतिदिन जल अर्पित करने और हनुमान चालीसा पढ़ने से पितृदोष का शमन होता है। पवित्र पीपल तथा बरगद के पेड़ लगाने से भी पित्तरों को शांति मिलती है और दोष में कमी आती है। 
पीपल के वृक्ष पर दोपहर में जल, पुष्प, अक्षत, दूध, गंगाजल, काले तिल चढ़ाएं और स्वर्गीय परिजनों का स्मरण कर उनसे आशीर्वाद मांगें। 
 
सोमवार प्रात:काल में स्नान कर नंगे पैर शिव मंदिर में जाकर आक के 21 पुष्प, कच्ची लस्सी, बिल्वपत्र के साथ शिवजी की पूजा करें। 21 सोमवार करने से पितृदोष का प्रभाव कम होता है। 

🌷 *गौ-पूजन से सौभाग्यवृद्धि* 🌷
➡ *22 नवम्बर 2020 रविवार को गोपाष्टमी पर्व है ।*
🐄 *कार्तिक शुक्ल अष्टमी को ‘गोपाष्टमी’ कहते हैं | यह गौ-पूजन का विशेष पर्व है | इस दिन प्रात:काल गायों को स्नान कराके गंध-पुष्पादि से उनका पूजन किया जाता है | इस दिन गायों को गोग्रास देकर उनकी परिक्रमा करें और थोड़ी दूर तक उनके साथ जायें तो सब प्रकार की अभीष्ट सिद्धि होती है | सायंकाल जब गायें चरकर वापस आयें, उस समय भी उनका आतिथ्य, अभिवादन और पंचोपचार-पूजन करके उन्हें हरी घास, भोजन आदि खिलाएं और उनकी चरणरज ललाट पर लगायें | इससे सौभाग्य की वृद्धी होती है |*
           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *गोपाष्टमी विशेष* 🌷
🐄 *गौ माता धरती की सबसे बड़ी वैद्यराज*
🐄 *भारतीय संस्कृति में गौमाता की सेवा सबसे उत्तम सेवा मानी गयी है, श्री कृष्ण गौ सेवा को सर्व प्रिय मानते हैं ..*
🐄 *शुद्ध भारतीय नस्ल की गाय की रीढ़ में सूर्यकेतु नाम की एक विशेष नाढ़ी होती है जब इस नाढ़ी पर सूर्य की किरणे पड़ती हैं तो स्वर्ण के सूक्ष्म काणों का निर्माण करती हैं , इसीलिए गाय के दूध, मक्खन और घी में पीलापन रहता है , यही पीलापन अमृत कहलाता है और मानव शरीर में उपस्थित विष को बेअसर करता है l*
🐄 *गाय को सहलाने वाले के कई असाध्य रोग मिट जाते हैं क्योंकि गाय के रोमकोपों से सतत एक विशेष ऊर्जा निकलती है ..*
🐄 *गाय की पूछ के झाडने से बच्चों का ऊपरी हवा एवं नज़र से बचाव होता है ..*
🐄 *गौमूत्र एवं गोझारण के फायदे तो अनंत हैं , इसके सेवन से केंसर व् मधुमय के कीटाणु नष्ट होते हैं ..*
🐄 *गाय के गोबर से लीपा पोता हुआ घर जहाँ सात्विक होता है वहीँ इससे बनी गौ-चन्दन जलाने से वातावरण पवित्र होता है इसीलिए गाय को पृथ्वी पर सबसे बड़ा वैद्यराज माना गया है ,सत्पुरुषो का कहना है की गाय की सेवा करने से गाय का नहीं बल्कि सेवा करने वालो का भला होता है ..*
           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *संत श्री जलाराम बापा जयंती* 🌷
➡ *21 नवम्बर 2020 शनिवार को संत श्री जलाराम बापा जयंती है ।*
🙏🏻 *जलाराम बापा का जन्म सन्‌ 1799 में गुजरात के राजकोट जिले के वीरपुर गॉंव में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रधान ठक्कर और मॉं का नाम राजबाई था। बापा की माँ एक धार्मिक महिला थी, जो साधु-सन्तों की बहुत सेवा करती थी। उनकी सेवा से प्रसन्न होकर संत रघुवीर दास जी ने आशीर्वाद दिया कि उनका दुसरा प़ुत्र जलाराम ईश्वर तथा साधु-भक्ति और सेवा की मिसाल बनेगा।*
🙏🏻 *16 साल की उम्र में श्री जलाराम का विवाह वीरबाई से हुआ। परन्तु वे वैवाहिक बन्धन से दूर होकर सेवा कार्यो में लगना चाहते थे। जब श्री जलाराम ने तीर्थयात्राओं पर निकलने का निश्चय किया तो पत्नी वीरबाई ने भी बापा के कार्यो में अनुसरण करने में निश्चय दिखाया। 18 साल की उम्र में जलाराम बापा ने फतेहपूर के संत श्री भोजलराम को अपना गुरू स्वीकार किया। गुरू ने गुरूमाला और श्री राम नाम का मंत्र लेकर उन्हें सेवा कार्य में आगे बढ़ने के लिये कहा, तब जलाराम बापा ने ‘सदाव्रत’ नाम की भोजनशाला बनायी जहॉं 24 घंटे साधु-सन्त तथा जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जाता था। इस जगह से कोई भी बिना भोजन किये नही जा पाता था। वे और वीरबाई मॉं दिन-रात मेहनत करते थे।*
🙏🏻 *बीस वर्ष के होते तक सरलता व भगवतप्रेम की ख्याति चारों तरफ फैल गयी। लोगों ने तरह-तरह से उनके धीरज या धैर्य, प्रेम प्रभु के प्रति अनन्य भक्ति की परीक्षा ली। जिन पर वे खरे उतरे। इससे लोगों के मन में संत जलाराम बापा के प्रति अगाध सम्मान उत्पन्न हो गया। उनके जीवन में उनके आशीर्वाद से कई चमत्कार लोगों ने देखें। जिनमे से प्रमुख बच्चों की बीमारी ठीक होना व निर्धन का सक्षमता प्राप्त कर लोगों की सेवा करना देखा गया। हिन्दु-मुसलमान सभी बापा से भोजन व आशीर्वाद पाते। एक बार तीन अरबी जवान वीरपुर में बापा के अनुरोध पर भोजन किये, भोजन के बाद जवानों को शर्मींदगी लगी, क्योंकि उन्होंने अपने बैग में मरे हुए पक्षी रखे थे। बापा के कहने पर जब उन्होंने बैग खोला, तो वे पक्षी फड़फड़ाकर उड़ गये, इतना ही नही बापा ने उन्हें आशीर्वाद देकर उनकी मनोकामना पूरी की। सेवा कार्यो के बारे में बापा कहते कि यह प्रभु की इच्छा है। यह प्रभु का कार्य है। प्रभु ने मुझे यह कार्य सौंपा है इसीलिये प्रभु देखते हैं कि हर व्यवस्था ठीक से हो सन्‌ 1934 में भयंकर अकाल के समय वीरबाई मॉं एवं बापा ने 24 घंटे लोगों को खिला-पिलाकर लोगों की सेवा की। सन्‌ 1935 में माँ ने एवं सन्‌ 1937 में बापा ने प्रार्थना करते हुए अपने नश्वर शरीर को त्याग दिया।*
🙏🏻 *आज भी जलाराम बापा की श्रद्धापूर्वक प्रार्थना करने पर लोगों की समस्त इच्छायें पूर्ण हो जाती है। उनके अनुभव ‘पर्चा’ नाम से जलाराम ज्योति नाम की पत्रिका में छापी जाती है। श्रद्धालुजन गुरूवार को उपवास कर अथवा अन्नदान कर बापा को पूजते हैं।**
📒 *
  🙏पंचक
21 नवंबर 
रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक
19 दिसंबर 
प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक
नवंबर 2020
20 शुक्रवार छठ पूजा
25 बुधवार देवुत्थान एकादशी
27 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
30 सोमवार कार्तिक पूर्णिमा व्रत
दिसंबर 2020 त्यौहार
3 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी
11 शुक्रवार उत्पन्ना एकादशी
12 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
13 रविवार मासिक शिवरात्रि
14 सोमवार मार्गशीर्ष अमावस्या
15 मंगलवार धनु संक्रांति
25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी
27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

मेष 
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कार्य क्षेत्र में अपना पूरा ध्यान देंगे, लेकिन अपने ऑफिस में किसी से झड़प हो सकती है, इसलिए थोड़ी सावधानी रखें। पारिवारिक जीवन में अशांति रहेगी क्योंकि किसी बुजुर्ग या फिर आपके पिताजी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खर्चों में अधिकता रहेगी और इनकम सामान्य होने से आप थोड़े से निराश हो सकते हैं, लेकिन धैर्य रखें। सब ठीक होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन प्रेम और रोमांस से भरपूर रहेगा। जीवनसाथी की बुद्धिमानी और कार्यकुशलता आपको बहुत खुशी देगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रियतम के व्यवहार से थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं।
वृष 
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कुछ मानसिक तनाव तो रहेगा, लेकिन भाग्य की प्रबलता से काम सफलता से पूर्ण हो जाएंगे, जो आपको संतुष्टि देंगे। आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास रहेगा, लेकिन ओवरकॉन्फिडेंट होने से बचना होगा। इनकम में वृद्धि होने से मन में हर्ष की भावना रहेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा। ग्रहों की स्थिति जीवनसाथी को गुस्से वाला बनाएगी। शांत रहने में ही समझदारी है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी कुछ तनाव का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने प्रिय से ज्यादा बात करने से बचना चाहिए। आज किसी यात्रा पर जाने के लिए अच्छा समय रहेगा
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रहने वाला है। मानसिक तनाव से ग्रसित होकर आप कुछ गलत फैसले ले सकते हैं, जो आने वाले समय में आपको नुकसान दे सकते हैं, इसलिए कोशिश करें कि ऐसा कुछ ना करें और कोई भी बड़ा काम आज हाथ में ना लें, जो कुछ आपके हाथ में है उसे ही पूरा करने की कोशिश करें। काम के सिलसिले में दिनमान आपके पक्ष में रहेगा। आपके पदभार में बढ़ोतरी हो सकती है। विरोधियों से सावधानी रहे। हालांकि वह आपका कुछ बिगाड़ तो नहीं पाएंगे। फिर भी मानसिक चिंता दे ही देंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा और आपका प्रिय आपको दिल की गहराइयों से प्यार देगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में ससुराल के हस्तक्षेप से परेशान होंगे।
कर्क 
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कामकाज के लिए काफी भागदौड़ रहेगी। बिजनेस कर रहे लोग आज अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन आपके बिजनेस पार्टनर से संबंध बिगड़ सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बेहद कमजोर है। एक दूसरे से झगड़ा होने की प्रबल स्थिति बनेगी, इसलिए कोशिश करें कि आज उनसे ना मिले और कोई ऐसी बात ना करें, जो लड़ाई झगड़ा करें। नौकरी पेशा लोग अपने काम में रमे रहेंगे और उन्हें भाग्य का साथ भी मिलेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानियां महसूस करेंगे, जीवन साथी की सेहत बिगड़ सकती है।
सिंह 
आज का दिन आपके लिए कुछ कमजोर रहेगा। आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। दूसरी तरफ चिंताएं भी रहेंगी। आपको समझ नहीं आएगा कि पहले किस पर ध्यान दें, इसलिए अपनी प्राथमिकताओं को निर्धारित करना जरूरी होगा। नौकरी में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपनी तेज बुद्धि का इस्तेमाल कर छोटी-छोटी युक्ति लगाकर अपना काम समय से पहले ही पूरा कर देंगे और लोगों की नजरों में भी अच्छे बनेंगे। पारिवारिक जीवन में तनावपूर्ण स्थिति  रहेंगी। घर में अशांति का माहौल हो सकता है। घरवालों को समझाएं और जिन की तबीयत खराब है उन्हें डॉक्टर को दिखाने ले जाएं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज उतार-चढ़ाव के बीच गुजरेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुश नजर आएंगे।
कन्या 
आज का दिन मध्यम रहने वाला है। आपके मन में क्रोध की अधिकता रहेगी, जिससे वस्तु सिथति को समझ पाने में कुछ दिक्कत आ सकती है। नौकरी को लेकर आप खुश रहेंगे क्योंकि आपको अच्छा प्रतिफल प्राप्त होगा। आपकी इनकम बढ़ेगी और शेविंग करने में भी आपको सफलता मिल सकती है। आज किसी पवित्र नदी के जल में स्नान करने का मौका मिल सकता है। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी के बढ़ते क्रोध से परेशान होंगे, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को रिश्ते में ईमानदारी का लाभ मिलेगा और आपका प्रिय आपको पूरी वैल्यू देगा। पारिवारिक जीवन सुख शांति से भरा रहेगा।
तुला 
आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छा रहेगा। मन में खुशी रहेगी और अपनी प्यारी बातों से और मजाकिया अंदाज से किसी को भी अपना बनाने में कामयाब होंगे। इससे आपका दांपत्य जीवन भी खुशियों से भरा रहेगा और जीवन साथी आप के प्रति आकर्षण महसूस करेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा है। आप अपने प्रिय को परिवार वालों से इंट्रोड्यूस करा सकते हैं। नौकरी में अच्छे नतीजे मिलेंगे और बिजनेस कर रहे लोगों को अपने काम को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। सेहत मजबूत रहेगी।
वृश्चिक 
आज का दिन दिमागी रूप से व्यस्त रखेगा। आप काफी बिजी रहेंगे, लेकिन मन में किसी बात को लेकर बड़ा गुस्सा हो सकते है। इसका असर अपने काम पर ना आने दे नहीं तो मुसीबत हो सकती है। खर्चों में अधिकता रहेगी। आप अपनी सुख संसाधनों पर अच्छा खर्चा करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य है। आपका प्रियतम किसी बात को लेकर गुस्सा दिखा सकता है, जबकि शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी के व्यवहार से खुश होंगे और आपका जीवन साथी यह समझेगा कि आप को किस तरीके से खुश रखना है। आपके बीच अच्छी बॉन्डिंग बनेगी, जो आपके रिश्ते को मजबूती देगी। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। बदलते मौसम की चपेट में आकर बीमार पड़ सकते हैं।
धनु 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। खर्चों पर ध्यान देंगे, तो बड़ी हुई इनकम का लाभ उठा पाएंगे। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। आपकी माताजी किसी बात को लेकर गुस्से में रहेंगी, लेकिन आप उन्हें प्यार से मना ही लेंगे। काम को लेकर आज स्थिति आप के पक्ष में हैं। अपने हिसाब से अपना काम निपटा ले। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुश नजर आएंगे और जीवन साथी के कारण उन्हें कोई बढ़िया बेनिफिट भी मिल सकता है, जो लोग प्रेम जीवन में है उनके लिए आज का दिन मानो कोई इच्छा पूरी होने का दिन होगा। आपका प्रिय पूरी तरह से रोमांटिक नजर आएगा और आपके मन में भी प्यार हिलोरे मारेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। हल्का बुखार होने की संभावना बनेगी।
मकर 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। समाज सेवा की इच्छा मन में प्रबल रूप से जागेगी और आज दूसरों की भलाई के लिए कोई काम कर सकते हैं। इनका में भी बढ़ोतरी होगी और खर्चे नियंत्रण में रहेंगे, जिससे आज का दिन आर्थिक तौर पर मजबूती देगा। काम के सिलसिले में आप खूब अच्छे से काम करेंगे, लेकिन ऑफिस में बेवजह की बातों पर ध्यान देने की बजाय काम पर ध्यान देंगे, तो ज्यादा अच्छा होगा। बिजनेस के लिए आज का दिन बढ़िया है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में कुछ नई उम्मीदे पैदा करेंगे, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग पूरी तरह से प्राप्त होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपनी बुद्धिमानी से अपने प्रिय का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। खर्चों में यकायक बढ़ोतरी हो सकती है, जो आपके माथे पर चिंता की लकीरें दे सकती है। आपको मानसिक तनाव भी होगा। सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होगा क्योंकि आप के बीमार पड़ने के योग चल रहे हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिनमान अच्छा है, लेकिन अपनी ईगो में आकर किसी से लड़ाई झगड़ा ना करें। आज आपको आपके काम का अच्छा फल मिलेगा और सेविंग करने में कामयाबी मिलेगी। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन से कुछ परेशान नजर आएंगे क्योंकि जीवन साथी का सपोर्ट ना मिलने से वे थोड़े दुखी हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग बेहद खुश रहेंगे और आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
मीन
आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छा रहेगा। इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी, जो आपके चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेर देगी, लेकिन गुस्से में होने के कारण आप किसी से बिना वजह ही झड़प कर सकते हैं। इससे बचने की कोशिश करेंगे, तो आज का दिन बहुत बढ़िया बीतेगा। भाग्य प्रबल रहेगा, जिससे आपके काम सफल होंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम में पूरी मेहनत से मजबूत नजर आएंगे। शादीशुदा जीवन में कुछ तनाव दिखेगा और इसकी वजह आप का बर्ताव हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे अनुभव होंगे और आपका प्रिय अपनी कुछ परेशानियों को आप से बांटेगा। सेहत का ध्यान रखें और आज कहीं निवेश कर सकते हैं।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9


 
शुभ वर्ष :  2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 

 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

Friday, November 20, 2020

Aaj Ka Panchang 20112020

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 20 नवम्बर 2020*
⛅ *दिन - शुक्रवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - कार्तिक*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - षष्ठी रात्रि 09:29 तक तत्पश्चात सप्तमी*
⛅ *नक्षत्र - उत्तराषाढा सुबह 09:23 तक तत्पश्चात श्रवण*
⛅ *योग - गण्ड सुबह 08:03 तक तत्पश्चात वृद्धि*
⛅ *राहुकाल - सुबह 11:01 से दोपहर 12:24 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:53* 
⛅ *सूर्यास्त - 17:54* 
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - 
 💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

बिगड़े या रुके काम बनाएं : कोई काम न बन रहा हो तो 19 शनिवार तक आप पीपल के पेड़ में धागा लपेटें और तिल के तेल का ही दीया जलाएं। इस दीये में 11 दाने काली उड़द के जरूर रखें।
 
रविवार को छोड़कर हर दिन तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर ही काम के लिए बाहर निकलें, सारे काम बनेंगे।

🌷 *धन-सम्पत्ति के लिए क्या करें* 🌷
🙏🏻 *घर के अंदर, लक्ष्मी जी बैठी हों ऐसा फोटो रखना चाहिए और दुकान के अंदर, लक्ष्मी जी खड़ी हों ऐसा फोटो रखना चाहिए।*
🙏🏻 *ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाने से तथा पूजा के स्थान पर गंगाजल रखने से घर में लक्ष्मी की वृद्धि होती है।*
🙏🏻 *नौकरी-धंधे के लिए जाते हों और सफलता नहीं मिल पाती हो तो इक्कीस बार 'श्रीमद् भगवद् गीता' का अंतिम श्लोक बोलकर फिर घर से निकलें तो सफलता मिलेगी। श्लोकः*
🌷 *यत्र योगेश्वरः कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धरः।*
*तत्र श्रीर्विजयो भूतिर्ध्रुवा नीतिर्मतिर्मम।।*
🙏🏻 *पीपल के पेड़ में शनिवार और मंगलवार को दूध, पानी और गुड़ मिलाकर चढ़ायें और प्रार्थना करें कि 'भगवान! आपने गीता में कहा है 'वृक्षों मे पीपल मैं हूँ।' तो हमने आपके चरणों में अर्घ्य अर्पण किया है, इसे स्वीकार करें और मेरी नौकरी धंधे की जो समस्या है वह दूर हो जाय।'*
🙏🏻 *श्रीहरि.... श्रीहरि... श्रीहरि – ऐसा थोड़ी देर जप करें। तीन बार जपने से एक मंत्र हुआ। उत्तराभिमुख होकर इस मंत्र की 1-2 माला शांतिपूर्वक करें और चलते-फिरते भी इसका जप करें तो विशेष लाभ होगा और रोजी रोटी के साथ ही शांति, भक्ति और आनंद भी बढ़ेगा। बस, अपने-आप समस्या हल हो जायेगी।*
🙏🏻 *लक्ष्मी चाहने वाला मनुष्य भोजन और दूध को बिना ढके न रखे।*
         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷
🏡 *ऐसी चीजें न रखें पर्स में*
*देखने में आता है कि कुछ लोग पर्स में बहुत सी ऐसी चीजें रख लेते हैं, जिनका कोई उपयोग नहीं होता और लंबे समय तक पर्स में रखे रहने से उनमें नकारात्मक प्रभाव बढ़ जाता है। इसलिए जो भी कागजात या अन्य कोई चीज जो गैरजरूरी हो, उसे तुरंत अपने पर्स से निकाल दें।*
🏡 *पर्स में कभी भी कोई अश्लील चित्र या अन्य अश्लील सामग्री भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से पर्स की बरकत खत्म हो जाती है और जीवन में नकारात्मकता बढ़ने लगती है।*
         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🌷 *हृष्ट - पुष्ट शरीर* 🌷
🍚 *जौ को पानी में भिगोकर, कूट के, छिलकारहित कर उसे दूध में खीर की भांति पकाकर सेवन करने से शरीर हृष्ट-पुष्ट और मोटापा कम होता है l*
🙏🏻💐🙏🏻
पंचक
21 नवंबर 
रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक
19 दिसंबर 
प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक

नवंबर 2020

20 शुक्रवार छठ पूजा
25 बुधवार देवुत्थान एकादशी
27 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
30 सोमवार कार्तिक पूर्णिमा व्रत
दिसंबर 2020 त्यौहार
3 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी
11 शुक्रवार उत्पन्ना एकादशी
12 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
13 रविवार मासिक शिवरात्रि
14 सोमवार मार्गशीर्ष अमावस्या
15 मंगलवार धनु संक्रांति
25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी
27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

मेष 
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप अपने काम में आज पूरा मन लगाकर मेहनत करेंगे। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में ट्रांसफर होने की सूचना मिल सकती है। काम में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आर्थिक तौर पर बहुत से अच्छे नतीजे मिलेंगे। पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। माता-पिता का सहयोग भी मिलेगा और उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। अपनी किसी रुचि को आगे बढ़ाएंगे। प्रेम जीवन में प्रिय का साथ मिलेगा और वे आपसे आज बड़ी अच्छी-अच्छी बातें करेंगे। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुश नजर आएंगे और जीवन साथी के साथ संतान के लिए कुछ खरीद सकते हैं।
वृष 
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिसकी वजह से आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आपके अटके हुए और बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। धन प्राप्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। पारिवारिक जीवन में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। धन प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। जीवन साथी आपके परिवार वालों को बुरा भला कह सकता है। व्यापार के सिलसिले में जबरदस्त लाभ के योग बन रहे हैं। धार्मिक आचरण करेंगे और उससे संबंधित खर्च भी करेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर रहेगा, इसलिए प्रिय से कोई भी झगड़ा ना करें।
मिथुन 
आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा क्योंकि आप बीमार पड़ सकते हैं और मानसिक रूप से भी आप तनावपूर्ण स्थितियों में रहेंगे। आपकी निर्णय लेने की शक्ति प्रभावित होगी। दांपत्य जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका जीवनसाथी धार्मिक आचरण करेगा और परिवार में कोई पूजा पाठ हो सकता है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज अपने ससुराल पक्ष से आज मिलने से बचना चाहिए, क्योंकि झगड़ा हो सकता है और उनके परिवार में किसी का स्वास्थ्य भी पीड़ित हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी अनुकूल रहेगा। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। नौकरी के सिलसिले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा हो साबित हो सकता है। बिज़नस में आज आपको बहुत फायदा मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है, लेकिन आपका रिश्ता बेहतर तरीके से चलेगा। एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी। यदि जीवन साथी से कोई गलती हुई है, तो आज उन्हें अपनी गलती का एहसास होगा। उसके लिए वे आपसे क्षमा मांग सकते हैं। आप भी उनकी बात समझेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा ध्यान देना आपके लिए अच्छा होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य गति से चलेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, लेकिन आपके घर से जरूरत की चीजों पर ही होंगे।
सिंह 
आज मानसिक तनाव हावी रहेगा और थोड़ी शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं, जिसकी वजह से दिनमान सामान्य रहेगा। जोड़ों में दर्द या एसिडिटी की समस्या आपको परेशान कर सकती है। किसी बहुत पुरानी बात को लेकर आपका काफी खर्चा भी हो सकता है। आज किसी भी विवाद में पड़ने से आपको बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में आज का दिन बेहतर रहेगा और जीवनसाथी से आपका प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन की बात करें, तो अपने प्रिय से आप किसी धार्मिक दृष्टिकोण पर विचार विमर्श करेंगे। इससे आप दोनों को एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलेगा। नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे और आज सोच समझकर निवेश करे और किसी के कहने में आकर अपना पैसा कहीं ना लगाएं।
कन्या 
आज का दिन मध्यम रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज उतार चढ़ाव देखेंगे। आप और आपके प्रिय के बीच हुई झड़प हो सकती है, जिसके बाद आप अपनी गलती स्वीकार कर सकते है और संबंध बेहतर हो जाएंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी अपनी जिम्मेदारियों को अच्छा से निभाएगा और आपका विवाह बंधन मजबूत होगा। जहां तक बात आपके काम की है, तो काम के सिलसिले में आज आप थोड़े कमजोर पड़ सकते हैं। आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आप के काम करने के लिए जगह सही नहीं है। इसलिए आप नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को फायदा मिलेगा, लेकिन ट्रैवलिंग के लिए दिन अच्छा नहीं है।
तुला 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में कोई नई बात आपके सामने आएगी या किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप चिंतित रहेंगे। इसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा, लेकिन फिर भी आप अपने मनोबल के कारण अपने काम को सही अंजाम तक पहुंचा पाएंगे। बिना सोचे विचारे बात करने से आपको परेशानी हो सकती हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। उनका परिवार उनके प्रति प्रेम प्रदर्शित करेगा, जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उनके लिए भी दिन अनुकूल है, जीवन साथी के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की प्लानिंग हो सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा।
वृश्चिक 
आज का दिन कुछ हद तक अनुकूल रहेगा। ट्रैवलिंग करने के लिए बेहद अच्छा दिन है। उससे आपको बेनिफिट भी मिल सकते हैं। आपको आज कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा और कुछ पुराने मित्रों से भी भेंट हो सकती है। परिवार का वातावरण काफी खूबसूरत रहेगा और परिवार में सुख शांति रहेगी। आपका स्वास्थ्य मजबूत होगा और आप स्वयं में ऊर्जा का अनुभव करेंगे। धन प्राप्ति के उद्देश्य से दिनमान अनुकूल रहेगा। भाग्य आपको कर्म करने के लिए प्रेरित करेगा। आज आप जितने प्रयास करेंगे, उसका आपको लाभ मिलेगा। अपने कार्यस्थल पर आपको अच्छे अनुभव होंगे और उसकी वजह से आप अपने काम को पसंद करेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ी तनाव की स्थिति बन सकती है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उनके लिए दिन प्यार में रोमांटिक होकर खुशी से दिन बिताने की ओर संकेत दे रहा है।
धनु 
आज का दिन मान आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप जिस मानसिक दबाव को स्वयं पर महसूस कर रहे थे। आज उससे आपको मुक्ति मिल सकती है। कुछ नया करने का विचार करेंगे, जिसके कारण आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा। खर्चे बने रहेंगे, फिर भी आर्थिक रूप से आप मजबूती अनुभव करेंगे। काम के सिलसिले में आज काफी अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपको शासन का सहयोग मिलेगा और राज्य पक्ष से लाभ होगा। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। रिश्तो में अनुकूलता रहेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
मकर 
आज का दिन आप काफी हल्का महसूस करेंगे, खर्चों का बोझ कम होगा, जिससे आपको राहत मिलेगी। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और खर्चे कम होंगे। आर्थिक तौर पर आप मजबूत बनेंगे। आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। आप हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे। संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन में कुछ लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से भविष्य के किसी खास मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा।
कुंभ 
आज आप अंदर से खुश नजर आएंगे और अपने चारों तरफ सब को खुश रखने की कोशिश करेंगे, जिससे आज लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। इस कारण से आज आपको ताजगी महसूस होगी। काम के सिलसिले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा और आप मजबूती से अपना काम करेंगे। आपके बॉस से भी आप की स्थिति सुधरेगी। आप किसी लंबी यात्रा या विदेश जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आर्थिक तौर पर दिन थोड़ा सा कमजोर हो सकता है क्योंकि आप के खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। प्रेम जीवन में दिन अनुकूलता वाला रहेगा और आप अपने प्रिय को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज खुशनुमा रहेगा।
मीन 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको कहीं तरफ से लाभ हो सकता है क्योंकि भाग्य भी आपके पक्ष में रहेगा। इस वजह से कार्य में सफलता मिलेगी और आपको हर्ष होगा। दांपत्य जीवन में सुकून भरे पल मिलेंगे और जीवन साथी के साथ किसी पार्टी में जाएंगे। अपने खास दोस्तों से  मुलाकात होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय से अपने मन की बात करेंगे। परिवार के बड़ों का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की ओर इशारा कर रहा है। आपका स्वास्थ्य बेहतर बनेगा और आप नई जीवन ऊर्जा का एहसास करेंगे। काम के सिलसिले में दिन अनुकूल रहेगा। बिजनेस करते हैं, तो आज का दिन प्रॉफिट देकर जाएगा।
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। 
 
आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 


 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29 
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92 

 
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

Thursday, November 19, 2020

Aaj Ka Panchang 19112020

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 19 नवम्बर 2020*
⛅ *दिन - गुरुवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - कार्तिक*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - पंचमी रात्रि 09:59 तक तत्पश्चात षष्ठी*
⛅ *नक्षत्र - पूर्वाषाढा सुबह 09:39 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*
⛅ *योग - शूल दोपहर 09:59 तक तत्पश्चात गण्ड*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 01:47 से शाम 03:10 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:53* 
⛅ *सूर्यास्त - 17:55* 
⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - लाभ पंचमी, श्री-सौभाग्य-पांडव-ज्ञान पंचमी*
 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *छठ पर्व* 🌷

🙏🏻 *(20 नवम्बर, शुक्रवार) को छठ पूजा है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में सूर्य को साक्षात भगवान माना गया है, क्योंकि वे रोज हमें दर्शन देते हैं और उन्हीं के प्रकाश से हमें जीवनदायिनी शक्ति प्राप्त होती है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, रोज सूर्य की उपासना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।*
🌞 *पूजा विधि*
*छठ की सुबह ब्रह्ममुहूर्त में उठकर शौच आदि कार्यों से निवृत्त होकर नदी के तट पर जाकर आचमन करें तथा सूर्योदय के समय शरीर पर मिट्टी लगाकर स्नान करें। इसके बाद पुन: आचमन कर शुद्ध वस्त्र धारण करें और सप्ताक्षर मंत्र- ॐ खखोल्काय स्वाहा से सूर्यदेव को अर्घ्य दें।*
🌞 *इसके बाद भगवान सूर्य को लाल फूल, लाल वस्त्र व रक्त चंदन अर्पित करें। धूप-दीप दिखाएं तथा पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। अंत में हाथ जोड़कर सूर्यदेव से प्रार्थना करें। इसके बाद नीचे लिखे शिव प्रोक्त सूर्याष्टक का पाठ करें-*
🌷 *आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर।*
*दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर मनोस्तु ते।।*
*सप्ताश्चरथमारूढं प्रचण्डं कश्यपात्ममज्म।*
*श्वेतपद्मधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।*
*लोहितं रथमारूढं सर्वलोकपितामहम्।*
*महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यम्।।*
*त्रैगुण्यं च महाशूरं ब्रह्मविष्णुमहेश्वरम्।*
*महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यम्।।*
*बृंहितं तेज:पुजं च वायु माकाशमेव च।*
*प्रभुं च सर्वलोकानां तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।*
*बन्धूकपुष्पसंकाशं हारकुण्डलभूषितम्।*
*एकचक्रधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।*
*तं सूर्यं जगत्कर्तारं महातेज: प्रदीपनम्।*
*महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।*
*तं सूर्य जगतां नाथं ज्ञानविज्ञानमोक्षदम्।*
*महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणामाम्यहम्।।*
🙏🏻 *इस प्रकार सूर्य की उपासना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।*
           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
व्यापार लाभ : कारोबार में लगातार घाटा हो रहा हो तो गुरुवार के दिन एक नारियल सवा मीटर पीले वस्त्र में लपेटकर एक जोड़ा जनेऊ, सवा पाव मिष्ठान्न के साथ आस-पास के किसी भी विष्णु मंदिर में अपने संकल्प के साथ चढ़ा दें। तत्काल ही व्यापार चल निकलेगा।
 🌷 *सूर्य षष्ठी* 🌷
🙏🏻 *कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को भगवान सूर्य की पूजा करने का विधान है। इस पर्व को सूर्य षष्ठी व्रत के रूप में मनाया जाता है। इस बार ये व्रत 20 नवम्बर, शुक्रवार को है। यह दिन सूर्य की पूजा और उससे जुड़े उपाय करने के लिए खास माना जाता है।*
➡ *घर की 8 खास जगहों पर रखें तांबे के सूर्य, हर काम में मिलेगा दोगुना फल*
👉🏻 *वास्तु पंच तत्वों पर आधारित है । ये पंच तत्व है अग्नि, वायु, पानी, पृथ्वी व आकाश । सूर्य भी अग्नि का ही स्वरूप माना गया है । सूर्य भी वास्तु शास्त्र को प्रभावित करता है । अगर वास्तु अनुसार घर की इन 8 जगहों पर तांबे के सूर्य को दीवार पर लगाया जाएं तो हर इच्छा पूरी की जा सकती है ।*
1⃣ *रात 12 से 3 बजे तक सूर्य पृथ्वी के उत्तरी भाग में होता है । उत्तर धन की दिशा होती है । अगर धन की कमी हो तो घर में जहां कीमती वस्तुओं या जेवरात आदि रखें हो, वहां तांबे की सूर्य प्रतिमा लगाने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती ।*
2⃣ *रात 3 से सुबह 6 बजे तक सूर्य पृथ्वी के उत्तर-पूर्वी भाग में होता है । यह समय चिंतन व अध्ययन का होता है । बच्चे पढ़ाई में कमजोर हो तो स्टडी रुम या बच्चों के कमरे में सूर्य प्रतिमा लगाने से पढ़ाई में सफलता मिलती है ।*
3⃣ *सुबह 6 से 9 बजे तक सूर्य पृथ्वी के पूर्वी हिस्से में रहता है । इस समय सूर्य की रोशनी रोगों से बचाती है । घर में अगर बीमारियाँ ज्यादा हो तो हाॅल में सूर्य प्रतिमा लगानी चाहिए, जहां घर के सभी सदस्य ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हों ।*
4⃣ *सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक सूर्य पृथ्वी के दक्षिण-पूर्व में होता है । यह समय भोजन पकाने के लिए उत्तम होता है । इसलिए घर के किचन में तांबे की सूर्य प्रतिमा लगाने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती ।*
5⃣ *दोपहर 12 से 3 बजे के दौरान सूर्य दक्षिण में होता है, इसे विश्रांति काल (आराम का समय) मानते है । अगर घर में अशांति या झगड़े का माहौल रहता है तो घर के मुखिया के बेडरूम में सूर्य प्रतिमा लगाने से कोई परेशानी नहीं आती ।*
6⃣ *दोपहर 3 से शाम 6 के दौरान सूर्य दक्षिण-पश्चिम भाग में होता है। यह समय अध्ययन और कार्य का समय होता है । व्यापार में नुकसान हो रहा हो तो ऑफिस या दुकान में सूर्य प्रतिमा लगाने पर बिजनेस में लगातार तरक्की होती है ।*
7⃣ *शाम 6 से रात 9 में सूर्य पश्चिम दिशा की ओर आता है । इस समय में देव पूजा और ध्यान के लिए अच्छा मानते है । इसलिए घर के मंदिर में तांबे की सूर्य प्रतिमा लगाने से घर-परिवार पर सूर्य देव की कृपा बनी रहती है ।*
8⃣ *रात 9 से मध्य रात्रि के समय सूर्य उत्तर-पश्चिम में होता है । घर के बेडरूम में तांबे की सूर्य प्रतिमा लगाने पर वहां रहने और सोने वालों को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।*🙏
मेष 
आज का दिन आपके लिए बहुत चीजों को लेकर अनुकूल रहेगा। सेहत में सुधार आएगा और तंदुरुस्ती का लाभ उठाएंगे। आज किसी ट्रैवलिंग से लाभ मिल सकता है। कुछ लोग तीर्थ यात्रा करने भी जा सकते हैं, जिससे देव दर्शन से मन को शांति मिलेगी और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। घर के बुजुर्ग सदस्यों के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से काम की सलाह मिलेगी, जिससे आप अपने हर  काम को और बढ़िया बना पाएंगे। काम के सिलसिले में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुख शांति से भरा रहेगा। जीवन को सामान्य रूप से बिताएंगे, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के लिए कुछ स्पेशल करना चाहेंगे।

वृष 
आज का दिन अनुमान से थोड़ा कमजोर हो सकता है। खासतौर से सेहत को लेकर,  अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें और जरूरत पड़े, तो डॉक्टर से दवाई भी लेकर आए। शादीशुदा लोग दांपत्य जीवन में तनाव से कुछ परेशान नजर आएंगे क्योंकि इसका असर आपके सेहत के साथ-साथ आपके काम पर भी पढ़ सकते हैं। अच्छा ही होगा कि उनसे खुलकर बात करें और अपनी शंका बताएं क्योंकि मानसिक रूप से तनावपूर्ण स्थिति को प्रभावित करेगा। आज ट्रेवलिंग करने के लिए अच्छा समय नहीं है। धन की हानि हो सकती है। इनकम सामान्य रहेगी। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आप के मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आपको अपने पिताजी को सहयोग मिलेगा। बिजनेस में कोई प्रॉब्लम आ सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के घरवालों से खुश होकर मिलेंगे।
मिथुन 
आज का दिन ठीक तरीके से गुजरेगा। बिजनेस में अच्छे लाभ की उम्मीद आज आप कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को आज खूबसूरत तरीके से बताएंगे।  जीवनसाथी का सहयोग आपके काम में आज आपको मिल सकता है। परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाने में भी वह पीछे नहीं हटेंगे। नौकरी पेशा लोगों को आज भी अच्छे नतीजे हासिल हो गए जबकि जो लोग प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उनके लिए दिनमान खुशी की खबर लेकर आएगा। आपका प्रिय आज बहुत अच्छे मूड में नजर आएगा। आपके बीच रोमांस परिवार में सदस्यों के बीच  घर में हो सकती है, लेकिन बड़ों का सम्मान बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी होगी।

कर्क 
आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी होगा और स्वच्छ जल पीना जरूरी क्योंकि उसी से संबंधित परेशानियां आपको दिक्कत दे सकती हैं। खर्चों में आज बढ़ोतरी होगी। कोई बेवजह की यात्रा आ जाएगी, जिस पर आपको अच्छा खर्च करना पड़ सकता है। शादीशुदा लोग अपने  जीवन को लेकर थोड़े चढ़े चढ़े हो सकते हैं क्योंकि जीवनसाथी गुस्सा दिखाएगा, जो आपको पसंद नहीं आएगा और वह अपनी कोई बात मनवाने की जिद कर सकता है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें अपने प्रिय का मनमाना रवैया परेशान कर सकता है। इन सभी वजह से आपका काम प्रभावित हो सकता है और काम के सिलसिले में आपको बहुत ज्यादा प्रयास करने पड़ सकते हैं।

सिंह 
आज का दिन बढ़िया तरीके से गुजरेगा। आज अपनी किसी कलाकारी को लोगों के सामने प्रस्तुत करेंगे, जिससे लोग आप के कायल हो जाएंगे। आज निगम में भी बढ़ोतरी साफ नजर आएगी और आपको कोई अन्य तरीका मिल सकता है, जो आपकी इनकम को बढ़ा सकें। इससे आपको बहुत सुकून मिलेगा। पारिवारिक जीवन में संपत्ति विवाद जन्म ले सकता है। कोशिश करें कि इससे दूर रह सके। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में खुशनुमा समय बिताएंगे और जीवन साथी के साथ आज शॉपिंग पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग प्रिय के साथ काफी वक्त बिताएंगे और आने वाले समय की तैयारियों और किसी लंबी ट्रैवलिंग का प्लान बनाएंगे। विरोधियों से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आप का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे फल की प्राप्ति होगी
कन्या 
आज का दिन आपसे बहुत कुछ मांगेगा। आपको अपने काम और प्रोफेशन में बैलेंस बना कर रखना होगा। नहीं तो एक  नकारात्मक प्रभाव दूसरे पर पड़ सकता है। अपने काम पर पूरा ध्यान दें और अपने बॉस की नजरों में बेहतर प्रदर्शन करें। परिवार में बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। उनके साथ मिल बैठकर बातचीत करके मामलों को समझें और पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान दें। किसी यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। आज कोई पुराना कर्जा उतार सकेंगे, जिससे आपको शांति महसूस होगी।
 
तुला 
आज ट्रेवलिंग करने के लिए अच्छा दिन है। कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपके नए लोगों से मित्रता हो सकती है, जो भविष्य में आपके काम आएंगे। परिवार का वर्तमान बेहतरीन रहेगा और घरवालों के व्यवहार से आप काफी खुश होंगे। आप को शांति मिलेगी। अच्छा भोजन करने की आदत डालनी होगी। तभी आप स्वस्थ रहेंगे। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। प्रेम जीवन की आपको शुभकामनाएं दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानियां भी चलती रहेंगी। फिर भी आपका दांपत्य जीवन आप को शांति देगा। काम के सिलसिले में अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखना जरूरी होगा। आपका काम बढ़िया होगा, जिसकी वजह से आज नतीजे आपके पक्ष में आएंगे।

वृश्चिक 
आज सामान्य रूप से समय बिताएंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ तालाब देखने को मिल सकता है, लेकिन किसी की बात को दिल से ना लगाएं क्योंकि उन्होंने दिल से ऐसी बात नहीं कही है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपके साथियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। जिससे कार्य में सफलता मिलेगी। धन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन सामान्य तरीके से बीतेगा और दांपत्य जीवन में झड़प हो सकती है, लेकिन इसे बढ़ने ना दें।
 
धनु 
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप के खर्चे जरूर बढ़ेंगे, लेकिन फिर भी आप की इनकम बढ़ेगी, जिससे आपको संतुष्टि रहेगी। आर्थिक बोझ नहीं होगा, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। यात्राओं में सुख मिलेगा। आपका स्वास्थ्य मजबूत होगा। पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी। घर का वातावरण आपको नया कुछ करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के सहयोग से अनेक कामों को अंजाम देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कुछ समस्या हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज कोई नया काम इंतजार कर रहा है।

मकर 
आज आप बहुत सावधानी से चलेंगे। अपने खर्चों को नियंत्रण में रखने की पूरी कोशिश करेंगे और अपनी इनकम को सही दिशा देंगे, जिससे आने वाले समय में आपको कुछ नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। आज आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके सामने काम का ऑफर रख सकता है। दांपत्य जीवन में अभी तनाव का माहौल कुछ और समय के लिए चलेगा। प्रेम जीवन में आपको मिले-जुले प्रभाव प्राप्त होंगे, लेकिन इसके बावजूद भी आप के बीच की कैमिस्ट्री बेहतर रहेगी। सेहत में सुधार होगा और काम के सिलसिले में आपकी परिपक्वता साफ नजर आएगी। आपके कार्यभार में बढ़ोतरी हो सकती है।
 
कुंभ 
आज आपको अपने पैसों को नियंत्रित करने का मौका मिलेगा। आज कोई निवेश का अच्छा अवसर आपके हाथ लग सकता है, जिसका फायदा उठाकर आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। आपको किसी भी लुभावने वादे में आने से बचना चाहिए और अपने पैसे का सही तरीके से सोच समझकर निवेश करना चाहिए क्योंकि बेवजह पैसा लगाने से उसके वापिस लौटने की उम्मीद कम होगी। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी। इसके बाद भी अपने बॉस से किसी बात को लेकर आप की गहमागहमी हो सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा और प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने प्रिय के मूड में बदलाव नजर आएंगे।

मीन 
आज आप अपने परिवार को पूरा समय देंगे और उनकी सभी शिकायतों को दूर करेंगे। आज परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे तो आपको हल्का महसूस होगा। घरेलू खर्चो पर ध्यान दें। प्रेम के सिलसिले में अच्छे अनुभव होंगे। आपको अपने प्रिय की बुद्धिमत्ता देखकर उन पर गर्व महसूस होगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी बात को लेकर जीवन साथी आपसे कड़वी बात कर सकता है लेकिन प्रेम बना रहेगा। आपका भाग्य प्रबल होगा जिससे आपके कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीद बढ़ेगी।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 19  को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।  
 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 


  
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी

Wednesday, November 18, 2020

Aaj Ka Panchang 18112020


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 18 नवम्बर 2020*
⛅ *दिन - बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - कार्तिक*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - चतुर्थी रात्रि 11:16 तक तत्पश्चात पंचमी*
⛅ *नक्षत्र - मूल सुबह 10:40 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*
⛅ *योग - धृती दोपहर 12:31 तक तत्पश्चात शूल*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:24 से दोपहर 01:47 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:52* 
⛅ *सूर्यास्त - 17:55* 
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - विनायक चतुर्थी*
 💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा या तस्वीर बहुत शुभ मानी जाती है। वास्तु में माना जाता है कि अगर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर या मूर्ति घर के दक्षिण-पश्चिमी कोने में रखी जाए तो इससे घर के कई वास्तुदोष अपने आप दूर होने लगते हैं। हनुमानजी के पंचमुखी अवतार में पहला मुख वानर, दूसरा गरूड़, तीसरा वराह, चौथा हैयग्रीव (घोड़े का) और पांचवां नृसिंह का मुख है। इन पांच मुखों से हनुमान भक्तों के जीवन की पांच तरह से समस्याएं दूर करते हैं, हर मुख का अपना एक अलग महत्व है।

🌷 *वास्तविक लाभ पाने का दिन : लाभपंचमी* 🌷
➡ *19 नवम्बर 2020 गुरुवार को लाभपंचमी है ।*
🙏🏻 *कार्तिक शुक्ल पंचमी ‘लाभपंचमी कहलाती है । इसे ‘सौभाग्य पंचमी भी कहते हैं । जैन लोग इसको ‘ज्ञान पंचमी कहते हैं । व्यापारी लोग अपने धंधे का मुहूर्त आदि लाभपंचमी को ही करते हैं । लाभपंचमी के दिन धर्मसम्मत जो भी धंधा शुरू किया जाता है उसमें बहुत-बहुत बरकत आती है । यह सब तो ठीक है लेकिन संतों-महापुरुषों के मार्गदर्शन-अनुसार चलने का निश्चय करके भगवद्भक्ति के प्रभाव से काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार इन पाँचों विकारों के प्रभाव को खत्म करने का दिन है लाभपंचमी ।*
👉🏻 *(१) लाभपंचमी के पाँच अमृतमय वचनों को याद रखो :*
➡ *पहली बात : ‘भगवान हमारे हैं, हम भगवान के हैं - ऐसा मानने से भगवान में प्रीति पैदा होगी । ‘शरीर, घर, संबंधी जन्म के पहले नहीं थे और मरने के बाद नहीं रहेंगे लेकिन परमात्मा मेरे साथ सदैव हैं - ऐसा सोचने से आपको लाभपंचमी के पहले आचमन द्वारा अमृतपान का लाभ मिलेगा ।*
➡ *दूसरी बात : हम भगवान की सृष्टि में रहते हैं, भगवान की बनायी हुई दुनिया में रहते हैं । तीर्थभूमि में रहने से पुण्य मानते हैं तो जहाँ हम-आप रह रहे हैं वहाँ की भूमि भी तो भगवान की है; सूरज, चाँद, हवाएँ, श्वास, धडकन सब-के-सब भगवान के हैं, तो हम तो भगवान की दुुनिया में, भगवान के घर में रहते हैं । मगन निवास, अमथा निवास, गोकुल निवास ये सब निवास ऊपर-ऊपर से हैं लेकिन सब-के-सब भगवान के निवास में ही रहते हैं । यह सबको पक्का समझ लेना चाहिए । ऐसा करने से आपके अंतःकरण में भगवद्धाम में रहने का पुण्यभाव जगेगा ।*
➡ *तीसरी बात : आप जो कुछ भोजन करते हैं भगवान का सुमिरन करके, भगवान को मानसिक रूप से भोग लगाके करें । इससे आपका पेट तो भरेगा, हृदय भी भगवद्भाव से भर जायेगा ।*
➡ *चौथी बात : माता-पिता की, गरीब की, पडोसी की, जिस किसीकी सेवा करो तो ‘यह बेचारा है... मैं इसकी सेवा करता हूँ... मैं नहीं होता तो इसका क्या होता... - ऐसा नहीं सोचो; भगवान के नाते सेवाकार्य कर लो और अपने को कर्ता मत मानो ।*
➡ *पाँचवीं बात : अपने तन-मन को, बुद्धि को विशाल बनाते जाओ । घर से, मोहल्ले से, गाँव से, राज्य से, राष्ट्र से भी आगे विश्व में अपनी मति को फैलाते जाओ और ‘सबका मंगल, सबका भला हो, सबका कल्याण हो, सबको सुख-शांति मिले, सर्वे भवन्तु सुखिनः... इस प्रकार की भावना करके अपने दिल को बडा बनाते जाओ । परिवार के भले के लिए अपने भले का आग्रह छोड दो, समाज के भले के लिए परिवार के हित का आग्रह छोड दो, गाँव के लिए पडोस का, राज्य के लिए गाँव का, राष्ट्र के लिए राज्य का, विश्व के लिए राष्ट्र का मोह छोड दो और विश्वेश्वर के साथ एकाकार होकर बदलनेवाले विश्व में सत्यबुद्धि तथा उसका आकर्षण और मोह छोड दो ।* 🙏🏻 *तब ऐसी विशाल मति जगजीत प्रज्ञा की धनी बन जायेगी ।*
🙏🏻 *मन के कहने में चलने से लाभ तो क्या होगा हानि अवश्य होगी क्योंकि मन इन्द्रिय-अनुगामी है, विषय-सुख की ओर मति को ले जाता है । लेकिन मति को मतीश्वर के ध्यान से, स्मरण से पुष्ट बनाओगे तो वह परिणाम का विचार करेगी, मन के गलत आकर्षण से सहमत नहीं होगी । इससे मन को विश्रांति मिलेगी, मन भी शुद्ध-सात्त्विक होगा और मति को परमात्मा में प्रतिष्ठित होने का अवसर मिलेगा, परम मंगल हो जायेगा ।*
पंचक

21 नवंबर 
रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक
19 दिसंबर 
प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक

नवंबर 2020

20 शुक्रवार छठ पूजा
25 बुधवार देवुत्थान एकादशी
27 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
30 सोमवार कार्तिक पूर्णिमा व्रत

दिसंबर 2020 त्यौहार

3 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी
11 शुक्रवार उत्पन्ना एकादशी
12 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
13 रविवार मासिक शिवरात्रि
14 सोमवार मार्गशीर्ष अमावस्या
15 मंगलवार धनु संक्रांति
25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी
27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

मेष 
आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और आज आपको अपने परिवार से सहायता मिलेगी, जिससे आपको अच्छे लाभ मिलेगे। आपकी खुशी में वृद्धि होगी। लंबी ट्रैवलिंग के योग बन रहे हैं, लेकिन ट्रैवलिंग के दौरान कुछ परेशानियां हो सकती हैं। उनका ध्यान रखेंगे, तो ट्रैवलिंग से भी लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन खुशी से व्यतीत होगा और दांपत्य जीवन बिता रहे लोग अपने जीवन साथी के साथ अगले वर्ष की कुछ प्लानिंग करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा, लेकिन आपके ट्रांसफर के योग चल रहे हैं। स्वास्थ्य नरम रहेगा।
वृष 
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मन में बहुत सारी बातें एक साथ चलेंगे, जिससे आप मानसिक तनाव मे रहेगे। शरीर में थकावट कमजोरी महसूस होगी, जिसकी वजह से कुछ दिक्कत हो सकती है। उसका ध्यान रखना जरूरी होगा। अपने खानपान पर भी ध्यान दें। पैसों के मामले में दिन कमजोर है। निवेश करने से बचें। शादीशुदा जीवन में जीवन साथी के सहयोग में कमी आएगी। उन्हें रिश्ते में कुछ बोरियत महसूस होगी, तो उन्हें कहीं घुमाने ले कर जाने की प्लानिंग करें। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। समाज में आपका नाम होगा। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज काफी भागदौड़ रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश नजर आएंगे।
मिथुन 
आज का दिन सावधानी भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आज कुछ अच्छे असाइनमेंट हाथ में आ सकते हैं और यदि इन पर सही से काम करेंगे, तो आपको बहुत फायदा होगा, लेकिन बिजनेस पार्टनर से तनातनी भी हो सकती हैं, इसलिए बेहद सोच समझकर किसी काम में हाथ डालें। यदि नौकरी पेशा है, तो दिनमान अनुकूल रहेगा और आपके विरोधी शांत रहेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपकी जीत होगी। प्रेम संबंध बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन सेहत सामान्य रहेगा। शादीशुदा लोग अपनी गृहस्थी से संतुष्ट नजर आएंगे।
कर्क 
आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है क्योंकि सेहत बिगड़ सकती है। पेट संबंधित परेशानी हो सकती है। गैस की शिकायत भी परेशान कर सकती है। आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। कुछ बेवजह के खर्चे भी सिर आ सकते हैं। लंबे लिंग के योग बन सकते हैं। इससे आपका खर्चा बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज अनुकूलता से भरा रहेगा और जीवन साथी के साथ गलतफहमी को दूर करने का आज अच्छा दिन है। आपसी बातचीत करें। आपको अच्छा महसूस होगा। परिवार के लोग भी पूरी तरह से सहयोग करेंगे। किसी बात को लेकर परिवार के बुजुर्ग आप से नाराज हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुशनुमा महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा है।
सिंह 
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप संतान की प्रगति से संतुष्ट नजर आएंगे, लेकिन उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। शादीशुदा जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। जीवन साथी पूरी तरह से आपके साथ नजर आएंगे, जिससे आपको स्वयं पर गर्व होगा। यदि आप किसी प्रेम संबंध में है, तो आज का दिन थोड़ा कमजोर है। आप उनको खुश करने की कोशिश करेंगे और बदले में आप से नाराज हो सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। काम के लिए अच्छा रहेगा। आपके व्यवहार का असर आपके काम को बढ़िया बनाएगा।
कन्या 
आज का दिनमान अनुकूल है। पारिवारिक जीवन से संतुष्टि मिलेगी। परिवार की जिम्मेदारी निभाने से पीछे नहीं हटेंगे। घरेलू काम भी कुछ कर सकते हैं, लेकिन इसी काम में ज्यादा व्यस्त रहने के कारण ऑफिस का काम पिछड़ सकता है। अपने विरोधियों से निश्चिंत रहें, लेकिन साथ काम करने वालों से अच्छा बर्ताव करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी प्यार से भरी भाषा बोलेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय के लिए कुछ खास करेंगे, जिससे आपकी लव लाइफ में नई ऊर्जा आ जाएगी।
तुला 
आज ट्रेवलिंग करने से बचना ठीक होगा। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपको बहुत नियंत्रण से बोलना होगा। कुछ कड़वे शब्द मुंह से निकल सकते हैं। परिवार में तनाव बढ़ सकता है। सावधान रहना जरूरी होगा। माता-पिता का सहयोग रहेगा। उनके आशीर्वाद से काम बनेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश रहेंगे, तो यह आपके साथ अधिकांश समय रहेगा। इससे आपको खुशी मिलेगी। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में तनाव महसूस करेंगे। इसके बावजूद भी आप खुशी के लम्हे तलाश ही लेंगे। 
वृश्चिक 
सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। आज सही खान-पान पर ध्यान दे नहीं, तो पेट दर्द हो सकता है या एसिडिटी की समस्या हो सकती हैं। पारिवारिक सहयोग से कामों में सफलता मिलेगी। आज वाहन चलाने से बचना चाहिए। जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया गिफ्ट ला सकते हैं। वह अपने जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए पूरे प्रयास करेंगे। काम के सिलसिले में दिन अच्छा है। आप अपने प्रयासों से काम को बढ़िया बनाएंगे। प्रशासन का भी सहयोग मिलेगा।
धनु 
आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको अपने कामों में बहुत गंभीरता से मन लगाते हुए काम करना आप के वरिष्ठ अधिकारियों को भी अच्छा लगेगा, लेकिन किसी काम को लेकर आप असमंजस में रहेंगे, इसलिए अपनी प्राथमिकता निश्चित करके ही काम करें। वरना आपसे कुछ महत्वपूर्ण करवा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से आर्थिक लाभ हो सकता है। शादीशुदा लोग अपने ग्रहस्थ जीवन को लेकर उत्साहित रहेगे। जीवन साथी से आपके नजदिकिया स्पष्ट रूप से बढ़ेगी प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। अकेले ट्रैवलिंग करना आपको खुशी देगा। परिवार का माहौल भी आपके पक्ष में रहेगा। काम के सिलसिले में आज बहुत मेहनत करेंगे।
मकर 
आज का दिन कुछ कमजोर रह सकता है। खर्चों को देखेंगे तो थोड़ी टेंशन हो सकती है क्योंकि उनमें बढ़ोतरी होगी। शादीशुदा जीवन खुशी से भरा रहेगा, लेकिन जीवन साथी को किसी काम से जाना पड़ेगा और आपको उनकी कमी महसूस होगी। मानसिक रूप से आज थोड़ा तनावग्रस्त रहेंगे। परिवार का माहौल आपको खुशी देगा। आप आज पुराने पेंडिंग पड़े कामों को भी नही निपटायेगे। परिवार में किसी की बीमारी पर खर्च हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय के गुस्से का सामना करना पड़ेगा, लेकिन थोड़ी देर बाद उनका गुस्सा गायब भी हो जाएगा।
कुंभ 
आज का दिन आपके लिए बढ़िया है। पैसों की आवक होगी। जिससे आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आएगी। आपके अटके हुए काम भी पूरे होने लगेंगे और ऑफिस में आपका बॉस भी आपसे कुछ नजर आएगा। आपको कोई अच्छा इंसेंटिव या पद मिल सकता है। काम के सिलसिले में दिन बढ़िया है। इसके लिए अपनी तरफ से कोई कमी ना छोड़े। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुशी महसूस करेंगे और अपना प्यार अपने जीवन साथी से जाहिर करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग हल्की-फुल्की नोकझोंक के बाद अपने प्रिय से प्यार और मोहब्बत की बातें करेंगे, जिससे आज का दिन आपके लिए रोमांटिक हो जाएगा। ट्रैवलिंग के लिए दिन अच्छा है।
मीन 
आज आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। आपने जो अब तक मेहनत की है। आज उसकी भरपाई होगी और आपको कोई बढ़िया खबर मिल सकती है। आपके बॉस की नजर में आप की वैल्यू बड़ी है। उन से आपके संबंध भी अच्छे होंगे और वह कोई ऐसी बात कर सकते हैं, जो आपके पक्ष में जाएगी। परिवार का माहौल थोड़ा परेशानी जनक हो सकता है, लेकिन कोई चिंता की बात नहीं होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा और अपने प्रिय के साथ सुकून के साथ समय बिताएंगे। कहीं बाहर खाना भी खा सकते हैं। शादीशुदा लोग अपनी गृहस्थ जीवन में निश्चिंत रहेंगे और आज कहीं पार्टी में जाने का मौका मिल सकता है। आज आपके हाथ कहीं से पैसा आ सकता है।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। 
 
आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 


 
शुभ दिनांक : 9, 18, 27   
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     

 
शुभ वर्ष :  2025, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

Tuesday, November 17, 2020

Aaj Ka Panchang 17112020

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 17 नवम्बर 2020*
⛅ *दिन - मंगलवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - कार्तिक*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - तृतीया 18 नवम्बर रात्रि 01:17 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
⛅ *नक्षत्र - ज्येष्ठा दोपहर 12:22 तक तत्पश्चात मूल*
⛅ *योग - सुकर्मा शाम 03:37 तक तत्पश्चात धृती*
⛅ *राहुकाल - शाम 03:10 से शाम 04:33 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:45* 
⛅ *सूर्यास्त - 17:55* 
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - 
 💥 *विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

मंगल एवं बुधवार को क़र्ज़ का लेनदेन न करें। शास्त्रों में ऐसा कहा जाता है कि मंगलवार को कभी क़र्ज़ नहीं लेना चाहिए। इस दिन क़र्ज़ लेने वाला व्यक्ति हमेशा क़र्ज़ के बोझ तले दबा रहता है। वहीं बुधवार के दिन कभी उधार नहीं देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दी गई उधारी के वापस आने के योग कम होते हैं।
11 लौंग, 11 साबुत नमक की डली को नीले कपड़े में बांध दें और उस व्यक्ति का ध्यान करते हुए रात्रि 10 बजे के आस-पास किसी चौराहे पर जाकर चुपचाप इसे रख कर आ जाए। ऐसा करने से दिया हुआ धन वापिस मिलने लगेगा। यह फंसा हुआ धन प्राप्ति का सरल उपाय है।

    🌷 *बच्चो को कफ हो तो* 🌷
👩‍👧‍👦 *बच्चों को कफ की प्रधानता होती है | खुश्की होती है....साल में २-३ बार कफ जन्य रोग होते हैं ...बच्चे बीमार होते हैं | बच्चो को अदरक का रस और शहद चटायें अथवा हरड और शहद चटा देव अथवा १ तोला ( १० ग्राम ) लहसुन, ५० ग्राम शहद कूटके चटनी बना दें ...वो बच्चों को २-२ ग्राम चटावें | बच्चे बढ़िया रहेंगे |*
          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷
🏡  *घर में तिजोरी के आसपास और किचन में जूते-चप्पल नहीं लेकर जाना चाहिए। ये आदत आपके लिए कई तरह के नुकसान का कारण बन सकती है।*
          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🌷 *सौभाग्य और ऐश्वर्य बढाने हेतु* 🌷
🙏🏻 *शुक्रवार के दिन जो लोग अपने जीवन में सुख सौभाग्य और ऐश्वर्य को बढ़ाना चाहे वे शुक्रवार का व्रत करें | व्रत मतलब नमक -मिर्च बिना का भोजन ..खीर आदि खा सकते हैं और जप ज्यादा करें |*
          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🌷 *करेला कैसे खाये* 🌷
➡ *हमारे शरीर में छ: रस चाहिए - मीठा, खट्टा, खारा, तीखा, कषाय और कड़वा | पांच रस, खट्टा/खारा/तीखा, तो बहुत खाते हैं लेकिन कड़वा नहीं खाते हैं | कड़वा कुदरत ने करेला बनाया है, लेकिन करेले को निचोड़ के उस की कड़वाहट निकाल देते हैं | करेले का छिलका नहीं उतारना चाहिए और उसका कड़वा रस नहीं निकालना चाहिए | हफ्ते में, पन्द्रह दिन में एक दिन करेला खाना तबियत के लिए अच्छा है |*
पंचक 2020
21 नवंबर 
रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक
19 दिसंबर 
प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक
🙏🏻 नवंबर 2020
20 शुक्रवार छठ पूजा
25 बुधवार देवुत्थान एकादशी
27 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
30 सोमवार कार्तिक पूर्णिमा व्रत

दिसंबर 2020 त्यौहार

3 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी
11 शुक्रवार उत्पन्ना एकादशी
12 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
13 रविवार मासिक शिवरात्रि
14 सोमवार मार्गशीर्ष अमावस्या
15 मंगलवार धनु संक्रांति
25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी
27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

मेष 
आज का दिन शारीरिक तौर पर परेशानी दे सकता है। गुप्त तरीकों से धन हासिल करने में कामयाबी मिलेगी। आपकी इनकम बढ़ेगी और कार्क्षेयत्र में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा जिससे आप सुकून महसूस करेंगे। प्यार के मामले में आपको कठिन समय देखना पड़ेगा। आपके प्रयासों के बाद भी आपका तालमेल ठीक नहीं होगा। इसे समझने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
वृष 
दिन की शुरुआत बढ़िया होगी। आपको बिजनेस में लाभ होगा। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छे व्यवहार के कारण अपने व्यापार को नई गति देंगे। आप दोनों का निर्णय कोई बड़ा काम करेगा। जीवनसाथी को परिवार के लोगों से लाभ मिलेगा जिसका आपको भी अप्रत्याशित फायदा पहुंचेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन मेहनत भी करनी पड़ेगी। अपने मन को वश में रखना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन ससुराल में किसी की तबीयत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन जीवन अनुकूल रहेगा। अपने मन में चल रही बातों को अपने प्रिय को बताना जरूरी होगा। जीवन साथी से कहासुनी हो सकती है लेकिन फिर भी प्यार झलकेगा
मिथुन 
आज कुछ चुनौतियां होंगी जिन्हें दूर करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। काम के सिलसिले में भी आपको मेहनत करनी ही पड़ेगी तभी आप को अच्छे नतीजे मिलेंगे।  खर्चों में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अनुकूल परिणाम मिलेंगे। अपने प्रिय के साथ खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को कुछ तनाव मिलेगा लेकिन उनके रिश्ते में मजबूती रहेगी और जीवन साथी से पारिवारिक विचार विमर्श कर सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा सा कमजोर रहेगा। धार्मिक कामों को बढ़-चढ़कर करेंगे।
कर्क 
आज का दिन अनुकूल रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी और आपको आत्मविश्वास की प्राप्ति होगी। अटके हुए काम भी पूरे होंगे जिससे आपको लाभ होने के रास्ते दिखाई देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने प्रिय की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, जिसकी वजह आपका ही बर्ताव होगा। खर्चों में अधिकता आपको परेशान कर सकती है। गुप्त रूप से सुखों को भोगने की इच्छा होगी। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी को ऑफिस के काम से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आज आप ऑफिस में काम से जी चुरा सकते हैं।
सिंह 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार के लोगों का तालमेल आपको आगे बढ़ने का हौसला देगा। आप कोई प्रॉपर्टी हासिल कर सकते हैं। परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य भी सुधरेगा, जिससे आपको खुशी होगी। यदि आप अपने परिवार के किसी व्यक्ति के साथ व्यापार करते हैं तो उसमें आपको आज बेहतर नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में भी आज खुशी भरे पल आएंगे और आप अपने जीवन साथी के साथ खुश नजर आएंगे। आप जॉब करते हैं तो आपको अपने बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। ऐसा आपके काम पर ध्यान ना देने से होगा।
कन्या 
आज कुछ चुनौतियां रहेंगी, जिन्हें दूर करने के लिए आपको हिम्मत दिखानी होगक। आज आपको अपनी परेशानियों से बाहर निकलने का रास्ता मिलेगा। अपने परिवार के बड़ों का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ें। परिवार का वातावरण थोड़ा सा परेशानी जनक हो सकता है क्योंकि किसी बुजुर्ग की तबीयत खराब हो सकती है। दांपत्य जीवन में आपको आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका जीवन साथी परिवार के बारे में सोचेगा और अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आपका फोकस काम से ज्यादा आमदनी बढ़ाने पर होगा। व्यापार के सिलसिले में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज थोड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। अपने प्रिय का मूड देखकर ही कोई बात करें।
तुला 
आपके लिए आज का दिन बहुत अनुकूल रहेगा। आपको पैसों के मामले में अच्छे समाचार मिलेंगे और आप धन संचित करने में सफल होंगे। आपकी आमदनी आपको महसूस होगी। आप का रुतबा बढ़ेगा। आपके परिवार में आपकी बात को मान लिया जाएगा। परिवार के मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। आज ट्रैवलिंग करने से बचना चाहिए। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अनुकूल रहेगा। शादीशुदा लोगों को अपने दांपत्य जीवन के तनाव को दूर करने के लिए जीवनसाथी से स्पष्ट बात करनी होगी।
वृश्चिक 
मानसिक तनाव पर नियंत्रण पाकर आप कई चुनौतियों का हल निकाल लेंगे। यदि आप मानसिक तनाव में रहेंगे तो स्वास्थ्य के साथ-साथ काम के क्षेत्र में भी आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यदि आप अपने आप को संभाल लेंगे तो आज आपको आर्थिक तौर पर कई ऐसे मौके मिलेंगे, जो आगे बढ़ाने वाले साबित होंगे। आप प्रॉपर्टी डीलिंग में कुछ अच्छा काम कर पाएंगे और आपको धन लाभ होगा। आप अपनी चुनौतियों से जीतने में सफलता प्राप्त करेंगे और आपके परिवार के लोगों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक तौर पर भी आपको लाभ होंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अधिक अनुकूल नहीं है। शादीशुदा जीवन जी रहे लोगों को आज खुशी नजर आएगी। काम के सिलसिले में आप का प्रदर्शन जोरदार रहेगा।
धनु 
आज का दिन अनुकूलता लिए रहेगा। मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलेगी। इस वजह से आपके कुछ खर्चे भी बढ़ेंगे। आप अपने आप को श्रेष्ठ साबित करना चाहेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग आपको मिलेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफलता दायक साबित होगी।आपको आज अपने परिश्रम का फल मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तनाव ना बढ़ने दें।
मकर
आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपको पैसों का फायदा होगा। इस अवसर को हाथ से ना जाने दें। प्रेम जीवन में आज आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपका प्रिय कुछ नाराजगी के बावजूद भी आपके साथ रहेगा। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में भी आपको बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। अपने बॉस को मनाने में आप कामयाब रहेंगे और उनकी नजर में आपकी इज्जत बढ़ेगी। इनकम बढ़िया रहेगी और सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है।
कुंभ 
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपको कुछ ऐसे काम निपटाने हैं, जो अटके हुए हैं। आप अपने अधिकारियों की नजर में भी रहेंगे। पिता को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार के सिलसिले में आपको अच्छे मुनाफे की उम्मीद करनी चाहिए। प्रेम जीवन में दिन अच्छा रहेगा और आप अपनी बात बनाने की कला से अपने प्रिय को खुश रख पाएंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को अभी कुछ और समय प्रतीक्षा करनी पड़ेगी क्योंकि उनका जीवन साथी आपकी किसी गलती से नाराज हैं तो उन्हें मनाने की कोशिश करें
मीन 
भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे सभी काम पूरे होंगे। आज लिए गए निर्णय आने वाले समय में आपको बहुत लाभ पहुंचाने वाले हैं। परिवार का वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है। आप अपने काम पर फोकस बनाए रखें। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कामकाज के सिलसिले में दिनमान काफी अनुकूल है। काम के साथ लोगों की भलाई का काम भी करें

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।  
 
शुभ दिनांक : 8, 17, 26 
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 


  
शुभ वर्ष : 2024, 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता   

 
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी    
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे

Monday, November 16, 2020

Aaj Ka Panchang 16112020

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 16 नवम्बर 2020*
⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - कार्तिक*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - प्रतिपदा सुबह 07:06 तक तत्पश्चात द्वितीया*
⛅ *नक्षत्र - अनुराधा 17 नवम्बर रात्रि 02:37 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*
⛅ *योग - अतिगण्ड रात्रि 07:11 तक तत्पश्चात सुकर्मा*
⛅ *राहुकाल - सुबह 08:13 से सुबह 09:37 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:50* 
⛅ *सूर्यास्त - 17:55* 
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ इस अति शुभ मुहूर्त में बहनें लगाएं भाइयों को टीका

भाई दूज का त्योहार देशभर में 16 नवंबर 2020 यानी सोमवार को मनाया जाएगा। भाई दूज हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें व्रत, पूजा और कथा आदि करके भाई की लंबी आयु और समृद्धि की कामना करते हुए माथे पर तिलक लगाती हैं। इसके बदले भाई उनकी रक्षा का संकल्प लेते हुए तोहफा देता है।  भाई दूज के दिन शुभ मुहूर्त में ही बहनों को भाई के माथे पर टीका लगाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

भाई दूज तिलक शुभ मुहूर्त-


 भाईदूज का पर्व कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। भाई दूज का टीका शुभ मुहूर्त दिन 12:56 से 03:06 तक है।
 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *भाईदूज* 🌷
🙏🏻 *भाईदूज के दिन भाई, बहिन के घर का ही खाना खाए। ऐसा करने से भाई की आयुवृद्धि होती है। पहला कौर बहिन के हाथ से खाएं। स्कंदपुराण के अनुसार इस दिन जो बहिन के हाथ से भोजन करता है, वह धन एवं उत्तम सम्पदा को प्राप्त होता है। अगर बहिन न हो तो मुँहबोली बहिन या मौसी/मामा की पुत्री को बहिन मान ले। अगर वह भी न हो तो किसी गाय अथवा नदी को ही बहिन बना ले और उसके पास भोजन करे। कहने का आश्रय यह है की यमद्वितीया को कभी भी अपने घर भोजन न करे।*
🙏🏻 *आज के दिन बहिन अपने भाई की 3 बार आरती जरूर उतारे।*
🙏🏻 *आज के दिन बहिन भाई को तथा भाई बहिन को कोई न कोई उपहार जरूर दे स्कंदपुराण के अनुसार विशेषतः वस्त्र तथा आभूषण। आज के दिन भाई बहिन का यमुना जी में नहाना भी बहुत शुभ है। कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमुना जी में स्नान करने वाला पुरुष यमलोक का दर्शन नहीं करता।*
➡ *नारदपुराण के अनुसार*
🌷 *ऊर्ज्जशुक्लद्वितीयायां यमो यमुनया पुरा ।।*
*भोजितः स्वगृहे तेन द्वितीयैषा यमाह्वया ।।*
*पुष्टिप्रवर्द्धनं चात्र भगिन्या भोजनं गृहे ।।*
*वस्त्रालंकारपूर्वं तु तस्मै देयमतः परम् ।।*
*यस्यां तिथौ यमुनया यमराजदेवः संभोजितो निजकरात्स्वसृसौहृदेन ।।*
*तस्यां स्वसुः करतलादिह यो भुनक्ति प्राप्नोति रत्नधनधान्यमनुत्तमं सः ।।*
👉🏻 *कार्तिक शुक्ल द्वितीया को पूर्वकाल में यमुनाजी ने यमराज को अपने घर भोजन कराया था, इसलिए यह ‘यमद्वितीया’ कहलाती है। इसमें बहिन के घर भोजन करना पुष्टिवर्धक बताया गया है। अतः बहिन को उस दिन वस्त्र और आभूषण देने चाहिए। उस तिथि को जो बहिन के हाथ से इस लोक में भोजन करता है, वह सर्वोत्तम रत्न, धन और धान्य पाता है ।*
           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *भाई दूज* 🌷
🙏🏻 *दीपावली पर्व के पांचवे दिन यानी कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 16 नवम्बर, सोमवार को है। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन बहन के घर भोजन करने से भाई की उम्र बढ़ती है। इस पर्व का महत्व इस प्रकार है-*
🙏🏻 *धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन ही यमुना ने अपने भाई यम को अपने घर बुलाकर सत्कार करके भोजन कराया था। इसीलिए इस त्योहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। तब यमराज ने प्रसन्न होकर उसे यह वर दिया था कि जो व्यक्ति इस दिन यमुना में स्नान करके यम का पूजन करेगा, मृत्यु के पश्चात उसे यमलोक में नहीं जाना पड़ेगा। सूर्य की पुत्री यमुना समस्त कष्टों का निवारण करने वाली देवी स्वरूपा है।*
🙏🏻 *उनके भाई मृत्यु के देवता यमराज हैं। यम द्वितीया के दिन यमुना नदी में स्नान करने और वहीं यमुना और यमराज की पूजा करने का बड़ा माहात्म्य माना जाता है। इस दिन बहन अपने भाई को तिलक कर उसकी लंबी उम्र के लिए हाथ जोड़कर यमराज से प्रार्थना करती है। स्कंद पुराण में लिखा है कि इस दिन यमराज को प्रसन्न करने से पूजन करने वालों को मनोवांछित फल मिलता है। धन-धान्य, यश एवं दीर्घायु की प्राप्ति होती है।*
🌷 *भाई की उम्र बढ़ानी है तो करें यमराज से प्रार्थना*
*सबसे पहले बहन-भाई दोनों मिलकर यम, चित्रगुप्त और यम के दूतों की पूजा करें तथा सबको अर्घ्य दें। बहन भाई की आयु-वृद्धि के लिए यम की प्रतिमा का पूजन करें। प्रार्थना करें कि मार्कण्डेय, हनुमान, बलि, परशुराम, व्यास, विभीषण, कृपाचार्य तथा अश्वत्थामा इन आठ चिरंजीवियों की तरह मेरे भाई को भी चिरंजीवी कर दें।*
🙏🏻 *इसके बाद बहन भाई को भोजन कराती हैं। भोजन के बाद भाई की तिलक लगाती हैं। इसके बाद भाई यथाशक्ति बहन को भेंट देता है। जिसमें स्वर्ग, आभूषण, वस्त्र आदि प्रमुखता से दिए जाते हैं। लोगों में ऐसा विश्वास भी प्रचलित है कि इस दिन बहन अपने हाथ से भाई को भोजन कराए तो उसकी उम्र बढ़ती है और उसके जीवन के कष्ट दूर होते हैं।*
🙏पंचक

21 नवंबर 
रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक
19 दिसंबर 
प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक
व्रत और त्योहार
नवंबर माह
20 शुक्रवार छठ पूजा
25 बुधवार देवुत्थान एकादशी
27 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
30 सोमवार कार्तिक पूर्णिमा व्रत
दिसंबर 2020 त्यौहार
3 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी
11 शुक्रवार उत्पन्ना एकादशी
12 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
13 रविवार मासिक शिवरात्रि
14 सोमवार मार्गशीर्ष अमावस्या
15 मंगलवार धनु संक्रांति
25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी
27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

मेष 
आज का दिन मध्यम रहेगा। सेहत कमजोर रहने का इशारा कर रही है। मौसम के बदलने से  बीमार पड़ सकते हैं। सावधानी रखें कामों में रुकावट आने की  संभावना बनेगी,  लेकिन मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ  जीवन  खुशी से भरा रहेगा। त्यौहार के इस मौसम में जीवन साथी कोई लाभ मिलने वाली बात आपको बताएगा, जो आपको खुशी देगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग  अपने प्रिय के साथ टाइम स्पेंड करेंगे और अपने फ्यूचर की प्लानिंग उन्हें बताएंगे। उनके लिए कोई अच्छा गिफ्ट भी ला सकते हैं। काम के सिलसिले में आज भाग्य आपका साथ देगा, जिससे आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे।
वृष 
आज आपको अपनी हेल्थ का ध्यान रखना होगा। फेफड़ों में संक्रमण या छाती में जकड़न हो सकती है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर संतुष्ट नजर आएंगे और जीवन साथी से संबंध प्रेम पूर्ण रहेंगे।
मिथुन 
मानसिक तनाव को यदि खुद पर हावी नहीं होने देंगे, तो सेहत भी बढ़िया रहेगी। खर्च जरूर रहेंगे, लेकिन गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए थोड़े खर्चे, तो आवश्यक भी हैं। काम के सिलसिले में स्थिति पूरी तरह से आप के पक्ष में रहेगी और आपको काम को तारीफ भी मिलेगी, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ में थोड़ा समझदारी से काम लें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय को अपने भूतकाल से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बात बता सकते हैं।
कर्क 
आज का दिन अच्छा रहेगा और आपको पैसों का लाभ मिलेगा। आपको कार्य में सफलता भी प्राप्त होगी। प्रेम के मामले में आज का दिन बेहतरीन रहेगा और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रिय के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दोनों साथ मिलकर कोई काम शुरू करने की बात भी कर सकते हैं, जो लोग शादीशुदा है। दांपत्य जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपके जीवनसाथी को आज कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। आपके काम में उतार-चढ़ाव से भरा दिन रहेगा। दूसरी नौकरी का विचार आएगा।
सिंह 
आज सेहत में सुधार होगा। मानसिक तनाव भी दूर भागेगा। प्रॉपर्टी संबंधित लाभ हासिल हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। इससे आपके कार्यक्षेत्र में भी आपको अच्छा प्रदर्शन करने में सहायता मिलेगी। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में आज प्रेम बढ़ेगा और जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेंगी। संतान से कहासुनी हो सकती है। उनकी सेहत का भी ध्यान रखें।
कन्या 
आज कहीं ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं लेकिन पारिवारिक सदस्य का स्वास्थ्य और मानसिक तनाव आपको अपनी ओर खींचेगा।  परिवार के लोगों में समरसता की कमी रहेगी और तालमेल का अभाव रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा काम करेंगे लेकिन फिर भी आपको से संतुष्टि नहीं होगी और इसलिए आप अपने काम को बदलने का विचार करेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन काफी अच्छा रहेगा लेकिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।
तुला
आज का दिन बढ़िया नतीजे देगा। पैसों को लेकर आपकी चिंता समाप्त होगी। कहीं से पैसा मिलने की संभावना बन जाएगी। पारिवारिक जीवन में भी सफलता मिलेगी और परिवार वालों का सहयोग आपके कामों में आपकी मदद करेगा। आज का दिन प्रेम संबंध रखने वाले लोगों के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है और वे अपने प्रिय को खुश करने में कोई कसर नहीं बाकी रखेंगे और इससे उनका रिश्ता मजबूत भी होगा और कुछ लोग अपने प्रेम विवाह की बातें भी कर सकते हैं। काम के सिलसिले में अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी।
वृश्चिक 
आज स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। कोई नई गाड़ी खरीदने का विचार कर सकते हैं। चुस्ती फुर्ती का एहसास आपको काम में सफलता देगा लेकिन कड़वी बात करने से आप अपनों के मन से उतर सकते हैं। इस पर आपको ध्यान देना जरूरी होगा। दांपत्य जीवन के लिए आज से दिन अनुकूल रहेगा। थोड़ी नोकझोंक होने की भी संभावना रहेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको सफलता मिलेगी। आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय को कोई बढ़िया गिफ्ट देंगे और उनसे अपने प्यार का इजहार करेंगे।
धनु 
आज भाई बहनों से बहुत प्यार मिलेगा और घर में समय बिताने में सुकून मिलेगा। आपके खर्चे ज्यादा होंगे और आप लंबी ट्रैवलिंग पर भी जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा जिससे मन खुश रहेगा। काम के सिलसिले में आप आज अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। व्यापार के सिलसिले में आज कुछ समस्या हो सकती है। विदेश से जुड़ा काम करने वाले आज फायदे में रहेंगे। शादीशुदा लोग अपनी गृहस्थी में नॉर्मल बिहेव करेंगे जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के और निकट आने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे।
मकर 
आज आप के बर्ताव में अंतर साफ नजर आएगा। कई मामलों को बेहद गंभीरता से समझदारी के साथ समझेंगे और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जो आपके बेहद काम आएंगे। आपके काम की प्रशंसा भी होगी क्योंकि लोग आपसे जरूरी कामों के लिए सलाह मांगने आएंगे। गृहस्थ जीवन में जीवन साथी से आपको लाभ मिलेगा और आप दोनों साथ मिलकर किसी पार्टी में शरीक हो सकते हैं। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। बिजनेस करने वाले आज अपने प्रोडक्ट की सप्लाई को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे।
कुंभ 
लंबे समय से जिस ट्रैवलिंग का विचार कर रहे थे, आज उसे पूरा करने का मौका मिल सकता है और आप घूमने जा सकते हैं। यह यात्रा आपको काम के सिलसिले में भी लाभ देगी। कुछ लोगों को शेयर बाजार से अच्छा धन आज मिल सकता है। पारिवारिक जीवन के लिहाज से दिन अनुकूल है और आप अपने परिवार में किसी नए काम की पहल कर सकते हैं। परिवार में आपका ओहदा बढ़ेगा। काम के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन में आपको थोड़ा सावधानी से रहना होगा। अपने प्रिय को नाराज ना होने दें।
मीन 
भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी और इससे आपका मन भी हर्षित होगा और आप का मनोबल बढ़ेगा। काम पर फोकस करने से अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज खुश नजर आएंगे क्योंकि उनका प्रिय  कोई  सरप्राइस दे सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें भी आज बेहतरीन नतीजे मिलेंगे। आपका पारिवारिक जीवन बेहद सुखपूर्ण रहेगा और आपको आज अपने जीवन में कुछ अच्छे पलों को दोबारा याद करने का मौका मिलेगा। किसी पुराने दोस्त के साथ मुलाकात होगी


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।  
 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25 
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 


  
शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  

 
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं