Tuesday, February 7, 2023

Vaidik Panchang Rashifal 07022023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
*🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻*
*वैदिक पंचांग के लिए 9431848786 पर अपना नाम लिखकर व्हाट्सएप करें*

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 07 फरवरी  2023*
🌤️ *दिन - मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 
🌤️ *मास - फाल्गुन ( गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार माघ)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - द्वितीया 08 फरवरी प्रातः 04:28 तक तत्पश्चात तृतीया*
🌤️ *नक्षत्र - मघा शाम 05:45 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*
*🌤️योग - शोभन शाम 04:03 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*
🌤️  *राहुकाल - शाम 03:43 से शाम 05:07 तक*
*🌞 सूर्योदय- 07:14*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:31*
👉  *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- 
 *🔥विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
   🌷 *गुस्से का उपयोग* 🌷
😡 *गुस्सा आये तो गुस्से को देखो, गुस्से में तपो मत, गुस्से का उपयोग करो, सामने वाले का अहित ना करो ।*
🙏🏻 *बड़ों पर गुस्सा आये तो उनके चरणों में मत्था टेक दो.........कि माफ़ कर दो हमें आप पर गुस्सा आ रहा है। ऐसा मन में भी कर सकते हैं। बड़ों के आगे अहम् पिघला दो । अथवा तो ईश्वर के चरणों में मत्था टेक दो कि हमें बड़ों पर गुस्सा आ रहा है.......आप ही संभालो। अहम् में ही गुस्सा आता है ।*
👉🏻 *एक घूंट पानी की मुंह में डाल दो । धीरे-धीरे पानी को नीचे उतरने दो । गुस्से की गर्मी, पित्त शांत हो जायेगा ।*
😡 *गुस्सा आया तो हाथ की उँगलियों के नाखून हाथ की गद्दी पर लगे, ऐसे मुट्ठी बंद कर लो । गुस्सा आया है तो ज्ञान स्वरुप ईश्वर की सत्ता से जान रहा हूँ, ऐसा विचार करते हुए, गुस्से का उपयोग करें ।*
🙏🏻 
               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *नौकरी धंधा सेट ना होता हो तो* 🌷
👉🏻 *नौकरी धंधा ना मिलता हो,सेट ना  होता हो तो इतवार को नमक बिना का खाना खाएं|*
🏡 *घर से आर्थिक परेशानी भागने लगेगी| बीमारी नहीं टिकेगी|*
 👉🏻 *इतवार के दिन सिर या शरीर में तेल नहीं लगायें|*
 🌞 *सूर्यदेव को जल देकर ही कुछ खाएं-पियें |*
🙏🏻 
               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *सर्दियों में पुष्टि के विशेष प्रयोग* 🌷
➡️ *सर्दियों में सुबह ४ से ५ खजूर को घी में सेंककर खा लें | ऊपर से इलायची, मिश्री व २ ग्राम अश्वगंधा चूर्ण डालकर उबाला हाउ दूध पियें | इससे रक्त, मांस व शुक्र धातु की वृद्धि होती है |*
➡️ *२ से ३ बादाम रात को पानी में भिगो दें | सुबह छिलके निकाल के बारीक पीस लें व दूध में मिला के उबालें | इससे मिश्री और  ५ – १० ग्राम घी मिला के लेने से बल-वीर्य की वृद्धि होती है एवं मस्तिष्क की शक्ति बढती है |*
➡️ *कृश एवं दुर्बल व्यक्ति बीज निकले ५ खजूर घी में सेंककर सुबह चावल के साथ खाये | इससे वजन एवं बल में वृद्धि होती है |*
🙏🏻  *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।


शुभ दिनांक : 7, 16, 25
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
 
शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

 
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है और आपकी आय में वृद्धि होगी और अपनी मनपसंद चीजों की खरीदारी पर खुला खर्च करेंगे और परिवार में लोगों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। कारोबार में  आपको मेहनत अधिक करनी होगी और अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आपने साथी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं। आपको किसी नए शाम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूती लेकर आएगा। आप अपने निजी व प्रोफेशनल जीवन में तालमेल बैठाने में कामयाब रहेंगे, नहीं तो आपके घर या बाहर कहीं लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको व्यस्तता अधिक रहने के कारण आप अपने कुछ कामों को कल पर टालने की सोच सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो आपको उसे नजरअंदाज नहीं करना है, नहीं तो वह बाद में कोई बड़ी बीमारी लेकर आ सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए इनकम में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने साथियों के कामों पर ध्यान देना होगा। यदि आपने अपने जूनियर्स के कामों पर ध्यान नहीं दिया, तो आपसे कोई गलती हो सकती है, तो उसमें सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। माता जी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपका व्यवसाय संबंधी कुछ योजनाएं गति पकड़ेंगी, जिनसे आप अच्छा धन भी कमाने में कामयाब रहेंगे। यदि किसी काम को लेकर आपको चिंता बनी हुई थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है और आपको किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है। किसी कानूनी मामले में आप अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आप कुछ नया सीखने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे, लेकिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोग संतान के करियर को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके कारण वह अपने दिन का काफी समय उसी में लगा देंगे। आपको परिवार में सदस्यों की खुशी का पूरा ध्यान देना होगा, जिसके लिए आप बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करें और आपके प्रभाव में प्रताप में आज वृद्धि होती दिख रही है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से खुशियां बनी रहेंगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे और जीवनसाथी को भी आप किसी छोटे-मोटे व्यवसाय को करा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम न मिलने से आप परेशान रहेंगे और आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा, जिससे परिवार के सदस्य की भी आपसे किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप काम के सिलसिले में खूब मेहनत करेंगे, लेकिन आप उसमें मन मुताबिक लाभ न मिलने से थोड़ा निराश हो सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके कुछ खर्चे बढ़ने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन किसी प्रेम संबंधित मामले में आप दिल की जगह दिमाग की सुने, नहीं तो आपकी कोई इच्छा अधूरी रह सकती है। आप अपने घर की मरम्मत आदि कराने का भी विचार कर सकते हैं, जिसमें भी आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको अपने किसी मित्र के साथ पिकनिक पर जाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आपके कार्यों के लिए कोई उपहार मिल सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप एक्स्ट्रा एनर्जी से भरपूर रहेंगे, जिसके कारण आप अपने भविष्य की योजनाओं पर भी ध्यान लगा सकते हैं। संतान के करियर को लेकर यदि कुछ समस्या थी, तो उसमें भी आपको राहत मिलती दिख रही है और काम के सिलसिले में आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको अपने रुके हुए कामों को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो बाद में आपको उनमें समस्या हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी जरूरी कार्य को करने में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको नौकरी में मन मुताबिक काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और यदि जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो आप उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। आपको व्यापार की कुछ योजनाओं संबंधित आवश्यक जानकारी को किसी के सामने लीक नहीं करना है, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं और आपको लेनदेन से संबंधित कोई फैसला बहुत ही सावधानी से लेना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको अपने रुके हुए कामों को प्राथमिकता देनी होगी व बाकी कामों पर को आप कल पर टाल सकते हैं। आज आपके अपने कुछ विरोधी कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। आपको का एक साथ कई काम आने से आपका मानसिक तनाव भी बढे़गा और अत्यधिक थकान के कारण आपको कमजोरी सिरदर्द, कमजोरी आदि भी महसूस हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और परिवार में किसी सदस्य को नौकरी में तरक्की मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा। आपको  कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने को मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपके खर्चे भी, लेकिन आप अपनी सामान्य इनकम से भी उन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है और यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा, जिसका आपको फल भी अवश्य मिलेगा, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को आज मन मुताबिक लाभ न मिलने से वह थोड़ा परेशान रहेंगे और उनके खर्चे भी उनके सिर पर बढ़-चढ़कर उन्हें परेशान करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों की आज अपने बॉस से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसमें आपको उनसे कोई भी ऐसी बात नहीं बोलनी है, जिससे आप दोनों के बीच रिश्ते खराब हो जाए। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कुछ समय बातचीत करने में  व्यतीत करेंगे

Monday, February 6, 2023

Vaidik Panchang Rashifal 06022023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

*🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻*


*वैदिक पंचांग के लिए 9431848786 पर अपना नाम लिखकर व्हाट्सएप करें*


🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 06 फरवरी  2023*
🌤️ *दिन - सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 
🌤️ *मास - फाल्गुन ( गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार माघ)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - प्रतिपदा दोपहर 02:18 तक तत्पश्चात द्वितीया*
🌤️ *नक्षत्र - अश्लेशा शाम 03:03 तक तत्पश्चात मघा*
*🌤️योग - सौभाग्य शाम 03:26 तक तत्पश्चात शोभन*
🌤️  *राहुकाल - सुबह 08:39 से सुबह 10:03 तक*
*🌞 सूर्योदय- 07:15*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:30*
👉  *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- गुरू प्रतिपदा*
 *🔥विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *आर्थिक कष्ट निवारण हेतु* 🌷
👉🏻 *रविवार, सप्तमी, नवमी, अमावस्या, सूर्यग्रहण, चन्द्रग्रहण तथा संक्रांति – इन तिथियों को छोडकर बाकी के दिन आँवले का रस शरीर पर लगाकर स्नान करने से आर्थिक कष्ट दूर होता है | (स्कंद पुराण, वैष्णव खंड)*
🙏🏻
               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *पत्तल में भोजन के लाभ* 🌷
🍝 *पलाश के पत्तल में भोजन करने से स्वर्ण के बर्तन में भोजन करने का पुण्य व आरोग्य मिलता है ।*
🍌 *केले के पत्तल में भोजन करने से चांदी के बर्तन में भोजन करने का पुण्य व आरोग्य मिलता है ।*
🙏🏻      🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *शीतकाल में पुष्टिवर्धक नास्ता* 🌷
➡️ *1–1 कटोरी गेहूँ, मूँगफली, सोयाबीन, तिल, मूँग, काबुली चने अलग-अलग भूनकर पीस लें | इस मिश्रण की दुगनी मात्रा में गुड ले के एक तार की चाशनी बनायें और मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर १ कटोरी घी डाल दें और 25-30 ग्राम के लड्डू बना लें | आधी कटोरी काजू भी डाल सकते हैं |*
➡️ *शीतकाल में अपनी पाचनशक्ति के अनुसार 1 लड्डू रोज सुबह नाश्ते के रूप में लें | यह स्वादिष्ट नाश्ता प्रोटीन, विटामिन तथा लौह, कैल्शियम आदि पौष्टिक तत्त्वों से भरपूर होने से बढ़ते हुए बच्चों, गर्भवती महिलाओं और दूध पिलानेवाली माताओं के लिए विशेष लाभदायी हैं | साथ ही सभी के लिए वह गुणकारी व बलवर्धक हैं | रक्त की कमी और कुपोषण की स्थिति में इसका सेवन बहुत उपयोगी है |*
🙏🏻 *
               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻

सोमवार के दिन प्रातः काल स्नान करके शिव मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने से स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है। शिव की कृपा पाने के लिए सोमवार को खास उपाय भी किए जाते हैं।

🙏🏻सोमवार को करें ये खास उपाय 

सोमवार को भोलेनाथ की आराधना करने के साथ-साथ सफेद, हरा या फिर पीला वस्त्र धारण करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
सोमवार के दिन भोले शंकर को गंगाजल डालकर जल चढ़ाने और अक्षत अर्पित करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होता है।
शिव जी को बेलपत्र और धतूरा बहुत ही प्रिय है। इसलिए सोमवार के दिन महादेव को बेलपत्र और धतूरा चढ़ाने से कारोबार में वृद्धि के साथ-साथ नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में जल्द सफलता मिलती है।

काफी मेहनत करने के बाद भी आर्थिक संकटों से छुटकारा नहीं मिल रहा है तो सोमवार के दिन 108 बार ‘ऊं नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है।

सोमवार के दिन कच्चे चावल में काला तिल मिलाकर दान करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती और सभी कष्ट दूर होते होते हैं।

सोमवार के दिन दूध में चीनी मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाने से बच्चों का पढ़ाई के दिमाग तेज हो और उसे सफलता मिलने लगती है।

सोमवार के दिन शिवलिंग पर गेंहू चढ़ाने से संतान की प्राप्ति होती है।
सोमवार के दिन शिवलिंग पर जौं चढ़ाने से सभी तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

सोमवार के दिन शिवलिंग पर केसर मिश्रित जल चढ़ाने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं और शीघ्र शादी के योग बनते हैं।

शीघ्र विवाह या फिर मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग के सामने 5 नारियल चढ़ाने और रुद्राक्ष की माला से ‘ऊं श्री वर प्रदाय श्री नमः’ मंत्र का जाप करने से मनोकामना जल्द पूर्ण होती है।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।


शुभ दिनांक : 6, 15, 24
 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
 
शुभ वर्ष : 2021, 2026
 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

 
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
कैसा रहेगा यह वर्ष

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा जबकि कुछ समस्याएं आपके सिर पर चढ़कर बोलेंगी। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। आपकी मेहनत आज रंग लाएगी। आप अपनी किसी पुरानी गलती को लेकर परेशान हो सकते है। आपके वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानी आ रही थी, तो उनके लिए आप अपने माता-पिता से सलाह मशवरा कर सकते हैं। परिवार में कोई सदस्य नौकरी के कारण घर से दूर जा सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आज आप आमदनी बढ़ने से अच्छा खासा खर्च करेंगे और परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी आसानी से पाएंगे। बिजनेस कर रहे लोग कुछ भी करके आगे बढ़े, तो बेहतर रहेगा, नहीं तो उन्हें समस्या हो सकती है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों में प्रेम की भावना बनी रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपकी आज कोई छोटी से छोटी गलती पर से भी पर्दा हट सकता है, लेकिन आप अपने अधिकारियों की बातों को मानकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको समाज में कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात करने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक मानसिक बहुत से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है। आप अपने खानपान से बाहर की चीजों को बिल्कुल हटा दें और सात्विक भोजन पर ध्यान दें। साझेदारी में यदि आप किसी काम को कर रहे हैं, तो उसमें आज आपकी कोई बात बिगड़ सकती है, जिसे आपको संभालना होगा। परिवार में किसी सदस्य की व्यवहार को लेकर आप परेशान रहेंगे और आप यदि कार्यक्षेत्र में कोई सलाह देंगे, तो अधिकारी भी उस पर अमल करते नजर आएंगे। दांपत्य जीवन में यदि लंबे समय से कोई अवरोध चला आ रहा था, तो उससे आपको छुटकारा मिलता दिख रहा है। 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको आज पारिवारिक रिश्तों में चल रही अनबन को बातचीत के जरिए सुलझाना होगा और आप जीवनसाथी की सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो उसमें कोई समस्या आ सकती है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आज आपको प्रसन्नता होगी, लेकिन आपके लिए आज का दिन काफी मेहनत भरा रहने वाला है। धन के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्चा  आसानी से कर पाएंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपकी आमदनी बढ़ाने के एक से अधिक सोर्स से इनकम प्राप्त होंगी, लेकिन आपको कई काम एक साथ हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है और आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। परिवार में आज किसी मुद्दे पर चर्चा करते समय आप अपनी बात अवश्य रखें, नहीं तो गलत फैसला हो सकता है। आपका कोई मित्र आज आपकी किसी बात का बुरा मान सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी किसी नई क्रिएटिविटी को निकालकर ला सकते हैं, जिसे देखकर अधिकारियों को भी हैरानी होगी। आपके पार्टनर की कोई बात आपके दिल को छू जाएगी, जिससे आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। यदि वह लंबे समय से नाराज चल रही है, तो आपको उन्हे मनाने की कोशिश करनी होगी। संतान से आप यदि किसी काम को कहेंगे, तो वह भी उसे समय रहते पूरा कर सकते हैं। परिवार में  आप अपने माता-पिता की सेहत के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और आपको आज किसी दूसरे की मदद भी करने का मौका मिल सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों का पूरा ध्यान देंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपको अपनी माताजी के प्रेम व सहयोग से किसी धन संबंधित समस्या से छुटकारा मिल सकता है। जीवनसाथी से आज आप अपने मन की किसी बात को कह सकते हैं, जिसमे उनका सहयोग में भी भरपूर मात्रा में मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन धार्मिक कार्यक्रम से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और आप अपने मन की कोई बात परिजनों के सामने रख सकते हैं, जिससे आपका मानसिक बोझ भी काफी कम होगा। आप आज भगवान की भक्ति में लीन नजर आएंगे और आप इधर उधर लोगों की दर-दर की बातों पर ध्यान नहीं लगाएंगे। आपको यदि किसी निवेश को करने की सूचना मिले, तो आपको बहुत ही सावधानी रखनी होगी। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहने वाला है। आपकी आज अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपके घर आज किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम के होने से खुशियां बनी रहेगी और आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना है, नहीं तो छोटी-छोटी बात पर आपका झगड़ा हो सकता है। आपको आज आपने रुके हुए कार्य को समय रहते पूरा करना होगा और कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपके दिए गए सुझावों से अधिकारी भी उन पर अमल करते नजर आएंगे, जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत है, उन्हें आज कोई ट्रांस्फर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। 
 

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। कामकाज को लेकर यदि आपको कुछ समस्या नहीं आ रही थी, उनसे आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आपके खर्चे बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति पर बहुत गहरा असर पड़ सकता है, जो आपके लिए समस्या लेकर आएगी। आप घर व बाहर लोगों से तालमेल बैठाने में कामयाब रहेंगे। कामकाज कर रहे लोगों को आज सफलता मिल सकती है।
 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने खर्चों के कारण परेशान रहेंगे और आपको तनाव बना रहेगा और चिंता होने के कारण आप बिजनेस संबंधी फैसले को समय पर नहीं ले पाएंगे। जीवनसाथी से यदि आपकी कहासुनी हो, तो आपको उन्हे समझना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जो आपके लिए समस्या लेकर आएगी। आपको आज कोई ऐसी बात सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन दुखी रहेगा

Sunday, February 5, 2023

Vaidik Panchang Rashifal 05022023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
वैदिक पंचांग के लिए 9431848786 पर अपना नाम लिखकर व्हाट्सएप करें
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 05 फरवरी  2023*
🌤️ *दिन - रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 
🌤️ *मास - माघ*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - पूर्णिमा रात्रि 11:58 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*
🌤️ *नक्षत्र - पुष्य दोपहर 12:13 तक तत्पश्चात अश्लेशा*
*🌤️योग - आयुष्मान दोपहर 02:42 तक तत्पश्चात सौभाग्य*
🌤️  *राहुकाल - शाम 05:06 से शाम 06:31 तक*
*🌞 सूर्योदय- 07:15*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:29*
👉  *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- माघी पूर्णिमा,माघ स्नान समाप्त,रविपुष्यामृत योग (सूर्योदय से दोपहर 12:13 तक)*
 *🔥विशेष - पूर्णिमा और रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*

                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *कष्ट-बाधा और पितृदोष का उपाय* 🌷
 🙏🏻 *सदगुरु या इष्ट का ध्यान करते हुए निम्नलिखित शिव-गायत्री मंत्र की एक माला सुबह अथवा शाम की संध्याओं में कभी भी कुछ दिन जपने से पितृदोष, कष्ट-बाधा दूर हो जाते हैं तथा पितर भी प्रसन्न होते हैं | जब पितर प्रसन्न होते हैं तो घर में सुख-समृद्धि, वंशवृद्धि व सर्वत्र उन्नति देते हैं |*
👉🏻 *मंत्र*
🌷 *ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि | तन्नो रुद्र: प्रचोदयात्  ||*
*(लिंग पुराण, उत्तर भाग :४८.७)*
🙏🏻 *
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

कई बार वास्तु दोषों की वजह से ही घर में सुख, समृद्धि नहीं आ पाती है। उस स्थिति में घर के वास्तु को सुधारने पर कार्य करना चाहिए। इसके लिए बेहतर होगा कि आप अपने पानी के टैंक तथा छत पर रखी पानी की टंकी में एक चांदी का सिक्का डाल दें। इससे जल संबंधी वास्तु दोष दूर होगा और पैसे की आवक होगी।

🌷 *माघी पूर्णिमा* 🌷

🙏🏻 *(05 फरवरी, रविवार) माघ मास की पूर्णिमा है। धर्म ग्रंथों में इसे माघी पूर्णिमा कहा गया है। इस पूर्णिमा पर संयम से रहना, सुबह स्नान करना एवं व्रत, दान करना आदि नियम बताए  गए हैं। इस समय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इसलिए इस समय व्रत करने से शरीर रोगग्रस्त नहीं होता एवं आगे आने वाले समय के लिए सकारात्मकता प्राप्त होती है।*
🙏🏻 *माघी पूर्णिमा की सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें। फिर पितरों का श्राद्ध कर निशक्तजनों को भोजन, वस्त्र, तिल, कंबल, कपास, गुड़, घी, जूते, फल, अन्न आदि का दान करें। इस दिन सोने एवं चांदी का दान भी किया जाता है। गौ दान का विशेष फल प्राप्त होता है।*
🙏🏻 *इसी दिन संयमपूर्वक आचरण कर व्रत करें। इस दिन ज्यादा जोर से बोलना या किसी पर क्रोध नहीं करना चाहिए। गृह क्लेश से बचना चाहिए। गरीबों एवं जरुरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपके द्वारा या आपके मन, वचन या कर्म के माध्यम से किसी का अपमान न हो। इस प्रकार संयमपूर्वक व्रत करने से व्रती को पुण्य फल प्राप्त होते हैं।*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम
कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है, क्योंकि उन्हें कोई अच्छा पद मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। भाई बंधुओं से चल रही अनबन भी समाप्त होगी और आप अपने परिवार में किसी भजन कीर्तन व पूजा-पाठ आदि का आयोजन भी करा सकते हैं। आपको व्यापार की कुछ योजनाओं को बनाने के लिए अपने आलस्य को त्यागना होगा। यदि आपने आलस्य को बनाए रखा, तो आपको नुकसान हो सकता है। आपको कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग सावधान रहें, नहीं तो कोई उनके साथ धोखा कर सकता है। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं की शिक्षा देंगे। आपके आकर्षण को देखकर लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे और आपके मान सम्मान में वृद्धि होती दिख रही है। आपको किसी काम में अपने जीवनसाथी से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी, तभी वह पूरा होता दिख रहा है। आप आय से ज्यादा व्यय होने से थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आप कुछ अनोखी कोशिशों में लेंगे रहेंगे और यदि आपको आज किसी गरीब की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। कुछ नए कामों में बढ़ सकते हैं, लेकिन रचनात्मक विषयों से भी आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपकी साख चारों ओर फैलेगी। कला व कौशल में आज वृद्धि होगी। आप सभी का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे और आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचारकर दिखाने के लिए रहेगा। आप किसी दिखावे में ना पड़े। अत्यधिक धन व्यय ना करें। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आपको उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे और आपकी आय में वृद्धि होगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने की पूरी संभावना है। आप एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी मित्र से बहुत ही सोच-विचार कर बातचीत करनी होगी, नहीं तो आपके मन की बात लोगों के सामने उजागर हो सकती हैं।
 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा और आपको अच्छा लाभ मिलने से आपके अंदर घमंड व अहंकार की भावना जागृत हो सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों को आप गति देंगे और व्यापार कर रहे लोगों का रुका हुआ धन मिलने से आज प्रसन्न रहेंगे। आपका कोई परिजन यदि आपसे धन उधार मांगे, तो आपको उनकी मदद करनी होगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके कुछ दीर्घकालीन योजनाओं की शुरुआत करने के लिए रहेगा। आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है और अधिकारी आपकी अच्छी सोच से प्रसन्न रहेंगे, जिससे आपको उनसे शाबाशी भी मिल सकती है। आपकी कोई छुपी हुई कलह लोगों के सामने उजागर हो सकती है, जिससे आपको लाभ होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है, लेकिन फिर भी वह परेशान नहीं होंगे। सुख समृद्धि बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। करियर को लेकर यदि आप लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, तो उसमें भी उछाल आएगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आप सभी कार्य में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी में तरक्की मिलने से आप फूले नहीं समाएंगे और परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति भी आस्था बढ़ेगी और उनके कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामंजस्य भरा रहने वाला है। आप किसी काम के नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। यदि आपका कोई परिजन आपको सलाह दे, तो आपको उस पर बहुत ही सोच विचार कर चलना होगा। आपके करीबियों का  आपको सहयोग मिलेगा और किसी आवश्यक कार्य में आप सावधानी बरते, नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है। आपको व्यस्तता रहने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको अक्समात लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में आज कोई मांगलिक उत्सव हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा और कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण काम मिलने से आप टीम वर्क के जरिए काम करके उसे समय से पूरा करके देंगे। आपको किसी से कोई संपत्ति प्राप्त होती दिख रही है। आप अपनी जिम्मेदारियों को आज बखूबी निभाएंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापार कर रहे लोग वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप सभी के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। आपकी कुछ योजनाओं आपको गुप्त रखनी होंगी व उन्हें लोगों के सामने भी उजागर ना करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने वाला है। आपको कुछ छिपे हुए लोगों से सावधान रहना होगा और अपने धन को आप इधर-उधर के कामों में ना लगाएं और मेहनत के अनुसार आपको लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचें, नहीं तो समस्या आ सकती है। आपका बजट बना कर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन त्याग व सहयोग की भावना में लेकर आएगा। कुछ आधुनिक विषयों में आपकी रुचि बनी रहेगी। विद्यार्थी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपके कुछ काम मजबूत रहेंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपके अंदर छुपी हुई कला निखर कर आएगी, जिसे देखकर लोग भी हैरान रहेंगे। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई उपहार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज के दिन आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचाने के लिए रहेगा और बिजनेस के कुछ फैसलों को आप भाइयों से सलाह मशवरे से ले, तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यक्तिगत मामलों में आप धर्म पालन बनाए रखें और आपकी अपने किसी करीबी से कुछ काम लोग को लेकर दरार पैदा हो सकती है। आपको किसी मकान, दुकान व वाहन को खरीदने की इच्छा थी, तो आज वह भी और प्रबल होगी, लेकिन आपको लाभ सामान्य रहेगा, लेकिन आपकी सुख-सुविधाओं में आज वृद्धि होगी

Saturday, February 4, 2023

Vaidik Panchang Rashifal 04022023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 04 फरवरी  2023*
🌤️ *दिन - शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 
🌤️ *मास - माघ*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - चतुर्दशी रात्रि 09:29 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*
🌤️ *नक्षत्र - पुनर्वसु सुबह 09:16 तक तत्पश्चात पुष्य*
*🌤️योग - प्रीति दोपहर 01:53 तक तत्पश्चात आयुष्मान*
🌤️  *राहुकाल - सुबह 10:04 से सुबह 11:28 तक*
*🌞 सूर्योदय- 07:16*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:29*
👉  *दिशाशूल - पूर्व  दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- 
 *🔥विशेष - चतुर्दशी और  व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*
💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*
💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*

                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

इस  किए गए उपायों से शनि के दोष को शांत किया जा सकता है.

पांच आसान उपाय:
1. सूर्यास्त के बाद ऐसे पीपल के पास दीपक जलाएं जो सुनसान स्थान पर हो या फिर किसी मंदिर में हो. इस उपाय से धन संबंधी परेशानियां दूर होगीं. 

2. शनिदेव को तेल अर्पित करें और पूजन करें. शनिदेव को नीले पुष्प चढ़ाएं. शनिदेव का पूजन करते समय सीधे शनि की मूर्ति के दर्शन न करें. 


3. पीपल को जल चढ़ाएं, पूजा करें और सात परिक्रमा करें. किसी निर्धन व्यक्ति को भोजन कराएं, ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और दरिद्रता दूर होती है.

4. हर शनिवार सुबह-सुबह स्नान आदि कर्मों से निवृत्त होकर तेल का दान करें. इसके लिए एक कटोरी में तेल लें और उसमें अपना चेहरा देखें, फिर तेल का दान किसी जरूरतमंद व्यक्ति करें.

5. हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का चढ़ाएं. हनुमान चालीसा का पाठ करें. हनुमान बाबा की पूजा करने वाले को शनि प्रताड़ित नहीं करते हैं.

🌷 *पुष्य नक्षत्र योग* 🌷
➡ *05 फरवरी 2023 रविवार को सूर्योदय से दोपहर 12:13 तक रविपुष्यमृत योग है ।*
🙏🏻 *१०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –*
*ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |...... ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |*
🙏🏻 
               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में* 🌷
🌳 *बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें |*
🙏🏻 
               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *रविपुष्यामृत योग* 🌷
🙏🏻 *‘शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है | पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं | ‘सर्वसिद्धिकर: पुष्य: |’ इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है | पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है |*
🙏🏻 *इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं | (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)*
                      🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
💥

🌷 *माघी पूर्णिमा* 🌷
🙏🏻 *ऐसे तो माघ की प्रत्येक तिथि पुण्यपर्व है, तथापि उनमें भी माघी पूर्णिमा का धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्त्व है । इस दिन स्नानादि से निवृत्त होकर भगवत्पूजन, श्राद्ध तथा दान करने का विशेष फल है । माघी पूर्णिमा के दिन तिल, सूती कपडे, कम्बल, रत्न, पगडी, जूते आदि का अपने वैभव के अनुसार दान करके मनुष्य स्वर्गलोक में सुखी होता है । ‘मत्स्य पुराण के अनुसार इस दिन जो व्यक्ति ‘ब्रह्मवैवर्त पुराण का दान करता है, उसे ब्रह्मलोक की प्राप्ति होती है । (मत्स्यपुराण ५३ । ३५)*
💥 *विशेष - 05 फरवरी 2023 रविवार को माघी पूर्णिमा है।*
🙏🏻 *
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57
 
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा


कैसा रहेगा यह वर्ष
मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी किसी मित्र के घर धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको आज कुछ नए संपर्क को बढ़ाने का मौका मिलेगा। परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी और आपके जीवन स्तर में भी सुधार होगा। आपको धन संबंधित मामलों में तेजी रखनी होगी और आपको छोटे लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई मौका मिल सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन व्यक्तिगत संबंधों में मजबूती लेकर आएगा। आपके अंदर कुछ एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप अपने संसाधनों के कामों पर भी ध्यान देंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज बचत की योजनाओं को पर पूरा ध्यान लगाएंगे। आपको किसी नए काम में निवेश करने का मौका मिल सकता है। संतान को यदि आप जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी। माता जी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपको आज नौकरी में कोई अवार्ड मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, तभी आप कार्य क्षेत्र में लोगों से आसानी से काम निकाल पाएंगे। आप अपनी योजनाओं की शुरुआत बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो समस्या सकती है। आपकी आज कोई बिजनेस संबंधी योजना यदि लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है और आप बड़ों की सलाह पर चलकर अपने किसी कानूनी मामले में भी जीत हासिल कर सकते हैं। त्याग व सहयोग की भावना भी आज बढ़ेगी और आप एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी करियर में कच्ची विरोध हो सकती है और आपको उन्नति करने का भी मौका मिलेगा। आपके धन प्राप्ति के मार्ग में यदि कुछ समस्या रहेगी तो उनसे भी आज आपको छुटकारा मिलेगा। आज यदि आप अपने भाइयों से कोई मदद मांगेंगे तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।  आज आपको अपने घर को रखा है बताइए आदि पर आने पर भी पूरा ध्यान दे सकते हैं। जीवनसाथी से बातचीत करते समय आजा पानी की मधुरता को बनाए रखें नहीं तो बहस बाजी हो सकती है। 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा और प्रशासन के कार्य में आप तेजी बनाए रखें। कामकाज की गतिविधियां पहले से बेहतर रहेंगी, लेकिन आपको अपने आलस्य को दूर भगाना होगा। आपको शेयर बाजार अथवा लॉटरी में धन का निवेश करने से अच्छा लाभ मिल सकता है। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो आपके आपसी रिश्तों में भी दरार पैदा हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग  साथी के साथ कुछ समय के लिए व्यतीत करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपका मान सम्मान बढ़ेगा और आप  कुछ कामों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे, जो आपके लिए समस्या दे सकते हैं। आपके कुछ दीर्घकालीन योजनाएं प्रबल रहेंगी।  राजनीति में कार्यरत लोग  किसी महत्वपूर्ण चर्चा में भाग लेंगे। आपको कुछ धार्मिक आयोजनों में भी सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है और आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपका कोई मित्र  आपके लिए उपहार लेकर आ सकता है और आपको किसी पुरानी गलती से आज सबक लेना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी जीवनशैली आकर्षक बनेगी, क्योंकि आप अपनी शान शौकत के कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में दिख रहा है। यदि आप अपने माता-पिता से अपने मन की किसी इच्छा को बताएंगे, तो वह उसे पूरी अवश्य करेंगे। स्वस्थ में यदि कुछ समस्या चल रही है, तो उसे आप नजरअंदाज ना करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से लाभ लाभ मिल सकता है और साझेदारी में काम करके  आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन व्यवसाय कर रहे लोग  किसी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिससे उन्हें समस्या हो सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपने कुछ कार्य के पूरा ना होने के कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा। यदि कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस  के मामले में अच्छा रहने वाला है, लेकिन यदि आपने किसी पर आंख मूंदकर भरोसा किया, तो वह आपको नुकसान दे सकता है। आप कुछ अनुभवों आज  लाभ उठाएंगे। करियर को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो आपको छुटकारा मिलेगा। आपको  कार्यक्षेत्र में छोटों की कुछ गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप बिना कारण ही किसी दूसरे के मामले में हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके ही निकल सकते हैं। आपको कोई आवश्यक सूचना उस सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता को लिया था, तो उसमें आज उन्हें जीत मिलेगी। आप अपने मित्रों के साथ किसी घूमने-फिरने की योजना को बना सकते हैं। आपको कई काम हाथ आने से आपको समझ नहीं आएगा किसे पहले करूं और किससे बाद में। आवश्यक कार्य को पूरा करने के प्रयास आपके तेज रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। घर परिवार में आपकी सहजता बढ़ेगी। आपकी आज कोई मूल्यवान वस्तु चोरी हो सकती है, जिसके लिए आप सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में आप अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। जल्दबाजी में आपका कोई लिया गया निर्णय आपको परेशान कर सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी और आपकी संपत्ति में भी इजाफा हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे और कोई कानूनी मामला आज आपके लिए समस्या बन सकता है। आपकी सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ सकती है। भाई बंधुओं से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आप बिजनेस में कुछ नए उपकरणों की शुरुआत भी कर सकते हैं। जो लोग वर्क फ्रॉम होम में कार्य कर रहे हैं, उन्हें भी  सावधानी बरतनी होगी। आपको संतान की कोई बात आज बुरी लग सकती है।

Friday, February 3, 2023

Vaidik Panchang Rashifal 03022023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 03 फरवरी  2023*
🌤️ *दिन - शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 
🌤️ *मास - माघ*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - त्रयोदशी शाम 06:57 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*
🌤️ *नक्षत्र - पुनर्वसु पूर्ण रात्रि तक-*
*🌤️योग - विष्कंभ दोपहर 01:02 तक तत्पश्चात प्रीति*
🌤️  *राहुकाल - सुबह 11:28 से दोपहर 12:53 तक*
*🌞 सूर्योदय- 07:16*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:28*
👉  *दिशाशूल - पश्चिम  दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- 
 *🔥विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

👉🏻 *05 फरवरी के दिन घर के मुख्य द्वार पर इस समय दीप जलाए शीघ्र धन लाभ का योग बनेगा | 
🌷 *माघी पूर्णिमा* 🌷
🙏🏻 *धर्म शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि को विशेष फलदाई माना गया है। उन सभी पूर्णिमाओं में माघी पूर्णिमा (इस बार 05 फरवरी, रविवार) का महत्व कहीं अधिक है। पुराणों के अनुसार, इस दिन विशेष उपाय करने से धन की देवी मां लक्ष्मी शीघ्र ही प्रसन्न हो जाती हैं। और भी कई उपाय इस दिन करने से शुभ फल मिलते हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-*
➡ *1. माघी पूर्णिमा माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विशेष तिथि मानी गई है। इस पूर्णिमा की रात लगभग 12 बजे महालक्ष्मी की भगवान विष्णु सहित पूजा करें एवं रात को ही घर के मुख्य दरवाजे पर घी का दीपक लगाएं। इस उपाय से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर उस घर में निवास करती हैं।*
➡ *2. माघी पूर्णिमा की सुबह पास के किसी लक्ष्मी मंदिर में जाएं और 11 गुलाब के फूल अर्पित करें। इससे माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपा भी आपको प्राप्त होगी और अचानक धन लाभ के योग भी बनेंगे।*
➡ *3. माघी पूर्णिमा की सुबह पूरे विधि-विधान से माता सरस्वती की भी पूजा की जाती है। इस दिन माता सरस्वती को सफेद फूल चढ़ाएं व खीर का भोग लगाएं। विद्या, बुद्धि देने वाली यह देवी इस उपाय से विशेष प्रसन्न होती हैं।*
➡ *4. पितरों के तर्पण के लिए भी यह दिन उत्तम माना गया है। इस दिन पितरों के निमित्त जलदान, अन्नदान, भूमिदान, वस्त्र एवं भोजन पदार्थ दान करने से उन्हें तृप्ति होती है। जोड़े सहित ब्राह्मणों को भोजन कराने से अनन्त फल की प्राप्ति होती है।*
➡ *5. वैसे तो सभी पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की पूजा होती है  किंतु माघ मास की पूर्णिमा पर इसका महत्व बढ़कर बताया गया है। शाम को भगवान सत्यनारायण की पूजा कर, धूप दीप नैवेद्य अर्पण करें। भगवान सत्यनारायण की कथा सुनें।*
➡ *6. माघी पूर्णिमा पर दान का भी विशेष महत्व है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन जरूरतमंदों को तिल, कंबल, कपास, गुड़, घी, मोदक, जूते, फल, अन्न आदि का दान करना चाहिए।*

                 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *माघ मास के महत्त्वपूर्ण 3 दिन* 🌷
🙏🏻 *पूरे माघ मास के पुण्यो की प्राप्ति सिर्फ तीन दिन में !*
👉🏻 *~ माघ मास में त्रयोदशी से पूनम तक के तीन दिन (03, 04 और 05 फरवरी 2023) को अत्यंत पुण्यदायी तिथियाँ हैं~*
🙏🏻 *माघ मास में सभी दिन अगर कोई स्नान ना कर पाए तो त्रयोदशी, चौदस और पूनम ये तीन दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व स्नान कर लेने से पूरे माघ मास के स्नान के पुण्यो की प्राप्ति होती है l*
🙏🏻 *सकाम भावना से माघ महीने का स्नान करने वाले को मनोवांछित फल प्राप्त होता है लेकिन निष्काम भाव से कुछ नही चाहिए खाली भागवत प्रसन्नता, भागवत प्राप्ति के लिए माघ का स्नान करता है, तो उसको भगवत प्राप्ति में भी बहुत-बहुत आसानी होती है |*
🙏🏻 *‘पद्म पुराण’ के उत्तर खण्ड में माघ मास के माहात्म्य का वर्णन करते हुए कहा गया है कि व्रत, दान व तपस्या से भी भगवान श्रीहरि को उतनी प्रसन्नता नहीं होती, जितनी माघ मास में ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नानमात्र से होती है।*
🙏🏻 *इन तीन दिन विष्णु सहस्रनाम पाठ और गीता का पाठ भी अत्यंत प्रभावशाली और पुण्यदायी है l*
🙏🏻 *माघ मास का इतना प्रभाव है की सभी जल गंगा जल के तीर्थ पर्व के समान हैं |*
🙏🏻 *पुष्कर, कुरुक्षेत्र, काशी, प्रयाग में 10 वर्ष पवित्र शौच, संतोष आदि नियम पालने से जो फल मिलता है माघ मास में 3 दिन स्नान करने से वो मिल जाता है, खाली ३ दिन | माघ मास प्रात:स्नान सब कुछ देता है | आयु, आरोग्य, रूप, बल, सौभाग्य, सदाचरण देता है |*
💥  *अतः माघ मास की त्रयोदश ( 03 फरवरी 2023 शुक्रवार ) चौदस ( 04 फरवरी 2023 शनिवार ) पूर्णिमा (05 फरवरी 2023 रविवार) को सूर्योदय से पूर्व स्नान ,विष्णु सहस्रनाम और श्रीमद भागवत गीता का पाठ विशेषतः करें और लाभ लें l*

वार के अनुसार शुभ होते हैं कुछ विशेष काम
वैसे तो हर दिन शुभ होता है। अगर मन में शुभ विचारों हो, हमारे कर्म शुद्ध हो और नियत अच्छी हो तो कोई भी काम या समय अशुभ नहीं होता लेकिन ज्योतिष के अनुसार कुछ दिनों में कुछ कार्यों का किया जाना शुभ होता है और किन्हीं कार्यों का किया जाना निषिद्ध। आइए जानें क्या कहते हैं हमारे शास्त्र- 
 
रविवार-
औषधि सेवन, सवारी, वाहन, नौकरी, स्वास्थ्य विचार, पशु खरीदी, यज्ञ-मंत्रोपदेश, दीक्षा, अस्त्र-शस्त्र, वस्त्र, धातु की खरीदी,वाद-विवाद,न्यायिक सलाह शुभ है। 
 
सोमवार-
कृषि खेती यंत्र खरीदी, बीज बोना, बगीचा, फल के वृक्ष लगाना, वस्त्र तथा रत्न धारण करना, औसत क्रय-विक्रय, भ्रमण-यात्रा, कला कार्य, स्त्री प्रसंग, नवीन कार्य, अलंकार धारण करना, पशुपालन, वस्त्र आभूषण का क्रय-विक्रय हेतु शुभ।
 
मंगलवार- 
जासूसी कार्य, भेद लेना, ऋण देना, गवाही, विष कार्य, असद् कार्य, अग्नि विषयक कार्य, सेना, युद्ध, नीति-रीति, वाद-विवाद निर्णय, साहस कार्य आदि शुभ है किन्तु ऋण लेना शुभ नहीं है।

बुधवार- 
ऋण देना अहितकर तथा शिक्षा-दीक्षा विषयक कार्य, विद्यारंभ अध्ययन, सेवावृत्ति, बहीखाता, हिसाब विचार, शिल्पकार्य, निर्माण कार्य, नोटिस देना, गृहप्रवेश, राजनीति विचार शुभ है।
 
गुरुवार-
ज्ञान-विज्ञान की शिक्षा, धर्म न्याय विषयक कार्य, अनुष्ठान, विज्ञान, कानूनी व कला संकाय शिक्षा आरंभ, गृह शांति, मांगलिक कार्य, नवीन पद ग्रहण, आभूषण धारण, यात्रा, वाहन-यान चालन, औषधि सेवन व निर्माण शुभ साथ ही सफल ग्रहण शुभ है। 
 
शुक्रवार-
सांसारिक कार्य, गुप्त विचार गोष्ठी, प्रेम व्यवहार, मित्रता, वस्त्र, मणिरत्न धारण तथा निर्माण, अर्क, इत्र, नाटक, छायाचित्र फिल्म, संगीत आदि कार्य शुभ भण्डार भरना, खेती करना, हल प्रवाह, धान्या रोपण, आयु ज्ञान शिक्षा शुभ है।
 
शनिवार- 
गृहप्रवेश व निर्माण, नौकर-चाकर रखना, धातु लोह-मशीनरी, कलपूर्जों के कार्य, गवाही, व्यापार विचार, वाद-विवाद दुष्ट कार्य, वाहन खरीदना, सेवा विषयक कार्य करना शुभ परन्तु बीज बोना, कृषि खेती कार्य शुभ नहीं


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,
 
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके सुख और समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको कुछ नए वस्त्र व आभूषण भी प्राप्त हो सकते हैं। रक्त संबंधी रिश्तों में से जुड़ाव बना रहेगा। आपके धन-धान्य में आज वृद्धि होती दिख रही है। परिवार में आप यदि किसी से अपने मन की बात करेंगे, तो वह पूरी हो सकती है। आपको कुछ शुभ कार्य में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। संतान को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण, उन्हें आज जाना पड़ सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और आपको परिवार में चल रही कलह को घर से बाहर नहीं जाने देना है, नहीं तो लोग उसका फायदा उठा सकते हैं और आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आज आपके लिए समस्या बन सकता है, जिसे आपको पूरा अवश्य करना होगा। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे, तो भविष्य में आपको अच्छा लाभ दे सकती है। आपकी कोई किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपका कुछ सगे संबंधियों से चल रही अनबन भी दूर होगी। आपको कुछ नकाबपोश लोगों से सावधानी बरतनी होगी। आप किसी की सलाह पर चलने से बचें। जीवनसाथी से आप अपने मन की किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी कानूनी मामले में आज समस्या होगी, लेकिन आप अनुभवी व्यक्तियों की सलाह पर चलेंगे। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना ले, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने मित्रों के सहयोग से आज किसी अच्छे काम में आगे बढ़ेंगे और वरिष्ठ सदस्यों से आप बहसबाजी में ना पड़े। आपने यदि अपने किसी राज को छुपाकर रखा था, तो वह आज लोगों के सामने उजागर हो सकता है। आपको आज कोई मूल्यवान वस्तु उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आपकी आज कुछ अनजान लोगों से मुलाकात हो सकती है। करियर को लेकर जो लोग परेशान चल रहे थे, तो उसमें भी एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और घर परिवार में भी आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओ में सम्मिलित किया जाएगा। नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों से अपने मन की बात कह सकते हैं, जिससे उन्हें पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। ससुराल पक्ष से यदि रिश्तों आपको लंबे समय से परेशान कर रही थे, तो वह भी आज दूर होंगे और आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में भी जीत मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपकी आध्यात्मिक विषयों के प्रति रुचि बढ़ेगी और आप कुछ धार्मिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आप छुटपुट लाभ के चक्कर में किसी बड़े को हाथ से ना जाने दे, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आपकी भगवान के प्रति आस्था और विश्वास गहरा होगा। आपने साझेदारी में यदि किसी काम की शुरुआत की थी, तो वह आज आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों की सूची बनाकर चलेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा, तभी आप अपने सभी कामों को समय से पूरा कर पाएंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज के दिन आपको किसी उलझन भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है और वह आपके लिए कोई परेशानी लेकर आएंगे। आपके शरीर में यदि कोई समस्या चल रही है, तो आप उसे नजरअंदाज ना करें और अपनी सेहत के साथ भी बिल्कुल भी समझौता ना करें। अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाएं। आपको अक्समात लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी वस्तु की जिद कर सकते हैं और आपका कोई यदि कोई काम लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी और आपको कार्यक्षेत्र में आज कोई अत्यधिक मेहनत वाला काम मिल सकता है। आप अपनों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर आ सकता है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है, नहीं तो वह लंबी लटक सकती हैं। माता-पिता से आप किसी बात पर ना उलझें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी मेहनत व लगन से कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों को प्रसन्न करेंगे। व्यापार में आपको अत्यधिक काम मिलने से आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिनसे आप घबराएं ना। आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपके लिए समस्या बन सकते हैं, जिन पर आप लगाम लगाने की पूरी कोशिश करेंगे और किसी काम में आप पूरी सूझबूझ दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज के दिन आपकी अध्ययन व अध्यापन के प्रति रुचि बढ़ेगी और आप सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। आपको बड़ों का आदर और सम्मान बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप कार्यक्षेत्र में किसी से सलाह ले नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। कला कौशल में भी सुधार आएगा और  कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके कुछ महत्वपूर्ण मामले आपको समय रहते निपटाने होंगे, नहीं तो उन्हें समस्या हो सकती है। धन के मामले में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपके किसी नए घर अथवा वाहन को खरीदने की इच्छा प्रबल होगी और आप घर व बाहर लोगों से बातचीत करते समय सावधानी बरते, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको व्यवसाय के कुछ मामलों में सारा ध्यान देना होगा। मामा पक्ष  से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी बात को लेकर बहसबाजी ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपकी अपने भाई बंधुओं से नजदीक बढ़ेंगी और कार्यक्षेत्र में आपके निरंतर किए गए प्रयासों से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको किसी धार्मिक आयोजनों से भी जुड़ने का मौका मिलेगा और घर परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

Thursday, February 2, 2023

Vaidik Panchang Rashifal 02022023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 02 फरवरी  2023*
🌤️ *दिन - गुरुवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 
🌤️ *मास - माघ*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - द्वादशी शाम 04:26 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
🌤️ *नक्षत्र - आर्द्रा 03 फरवरी प्रातः 06:18 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*
*🌤️योग - वैधृति रात्रि 12:13 तक तत्पश्चात विष्कंभ*
🌤️  *राहुकाल - दोपहर 02:17 से शाम 03:41 तक*
*🌞 सूर्योदय- 07:16*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:28*
👉  *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- भीष्म द्वादशी,वराह -तिल द्वादशी, प्रदोष व्रत*
 *🔥विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का स्मरण कर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करना फलदायी रहता है. शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु जगत का पालन करने वाले देवता हैं. उनका स्वरूप शांत और आनंदमयी है. श्रीहरि विष्‍णु के विविध मंत्र हैं जिनका जाप कर धन-वैभव एवं संपन्नता में वृद्धि की जा सकती है.

🌷 *माघ मास की अंतिम 3 तिथियाँ दिलाएं महापुण्य पुंज*
➡ *03, 04 एवं 05 फरवरी को माघ मास की अंतिम 3 तिथियाँ हैं ।*
🙏🏻 *1) माघ मास के शुक्ल पक्ष की अंतिम 3 तिथियाँ , त्रयोदशी से लेकर पूर्णिमा तक की तिथियाँ बड़ी ही पवित्र और शुभकारक हैं । जो सम्पूर्ण माघ मास में ब्रह्म मुहूर्त में पुण्य स्नान, व्रत, नियम आदि करने में असमर्थ हो, वह यदि इन 3 तिथियों में भी उसे करे तो माघ मास का पूरा फल पा लेता है ।*
🙏🏻 *2) वैसे तो माघ मास की हर तिथि पुण्यमयी होती है और इसमें सब जल गंगाजल तुल्य हो जाते हैं | सतयुग में तपस्या से जो उत्तम फल होता था, त्रेता में ध्यान के द्वारा, द्वापर में भगवान् की पूजा के द्वारा और कलियुग में दान-स्नान के द्वारा तथा द्वापर, त्रेता, सतयुग में पुष्कर, कुरुक्षेत्र, काशी, प्रयाग में 10 वर्ष शुद्धि, संतोष आदि नियमों का पालन करने से जो फल मिलता है, वह कलियुग में माघ मास में अंतिम 3 दिन- त्रयोदशी, चतुर्दशी और पूर्णिमा को प्रातः स्नान करने से मिल जाता है |*
🙏🏻 *3) माघ मास प्रातः स्नान सब कुछ देता है . आयुष्य लम्बी करता है, अकाल मृत्यु से रक्षा करता है ,आरोग्य देता है, रूप देता है, बल देता है ,संतान की वृद्धि ,सदाचरण और सत्संग देता है,वृत्तियाँ निर्मल होती हैं और विचार ऊंचे होते हैं l*
🙏🏻 *4) अक्षय धन(जिसका कभी क्षय नहीं ), रुपया पैसा भी बरकत वाला हो जाता है और विद्या भी अक्षय धन में बदल जाती है l*
🙏🏻 *5) सकाम भाव से स्नान करते हैं तो मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है, निष्काम भाव से भगवान् की प्रीति पाने के लिए स्नान करते तो वो भी सहेज में हो जाती है l*
🙏🏻 *6) माघ मास स्नान, सत्संग स्नान जिसने किया उसे नरक का डर नहीं रहता, दरिद्रता और पाप उसके छू हो जाते हैं l ईश्वर प्राप्ति न भी करनी हो तो भी माघ मास का स्नान स्वर्ग लोक तो तुम्हारा सहज में ही रिज़र्व करा देता है l*
🙏🏻 *7) जो माघ मास की अंतिम ३ तिथियों में ‘गीता’, ‘श्री विष्णु सहस्रनाम’    ‘भागवत’ शास्त्र का पठन व श्रवण करता है वह महा पुण्यवान हो जाता है ।*
🙏🏻 
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *वराह-तिल द्वादशी* 🌷
🙏🏻 *02 फरवरी 2023 गुरुवार को वराह-तिल द्वादशी | तिल का उपयोग करें स्नान में, प्रसाद में, हवन में, दान में और भोजन में | और तिल के तेल के दियें जलाकर सम्पूर्ण व्याधियों से रक्षा की भावना करोगे तो ब्रम्हपुराण कहता है कि तुम्हे व्याधियों से रक्षा मिलेगी |*
🙏🏻 -
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷
🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 02 फरवरी, गुरुवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*
 👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*
🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*
🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*
🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी  की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन  ब्रह्मचर्य का पालन करें।*
 👉🏻 *ये उपाय करें*
*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी  को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी  की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏जिनका आज (2 फरवरी 2023) जन्मदिन है उन को हार्दिक शुभकामनाएं और बहुत-बहुत बधाई
दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

 
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 

कैसा रहेगा यह वर्ष
किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें

2 फरवरी 2023 का दैनिक राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जोड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने मे कामयाब रहेगे। आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय सूझबूझ कर लेना होगा और आप अपने जीवनसाथी को कोई सरप्राइज़ दे सकते हैं। यदि काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें  आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ जा सकते हैं और उन्हें उसमे सफलता अवश्य प्राप्त होगी, लेकिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।
 

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है और आपको अपने कामों में विनम्रता बनाए रखें। किसी निवेश संबंधी मामले में  आप सावधान रहे। किसी सरकारी काम में आज आप अधिकारियों से ना उलझे, नहीं तो  आपका वह काम लंबा लटक सकता है, जो लोग विदेश की यात्रा पर जाने की कोशिश में लगे हुए थे, तो उन्हें आज कोई मौका मिल सकता है। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है, जिससे आपको खुशी होगी और आप परिवार में किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी पद व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। आज आपको लाभ के एक भी अवसर को हाथ से जाने नहीं देना है और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिसका आपको लंबे समय से भय सता रहा था। आपके कुछ मित्र आज आपके लिए मददगार रहेंगे और किसी महत्वपूर्ण काम के पूरा होने से आज आपको खुशी होगी, जिसके बाद आप आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको नेतृत्व क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन आप अपने रूटीन को बेहतर बनाए रखें, यदि आपने उसमें बदलाव किया, तो वह आपको परेशान होना पड़ सकता है। किसी कानूनी मामले में  आप टांग ना अड़ाएं, नहीं तो आपको उसके लिए कोई दंड भी मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से आप आज किसी काम के पूरा ना होने के कारण निराश रहेंगे, लेकिन फिर भी वह आपको मनाने में कामयाब रहेंगे और विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा और भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी आज अपने कुछ सहयोगियों से किसी बात पर झड़प हो सकती है। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा और आपने यदि अपने किसी काम को कल पर टाला, तो बाद में उसमें समस्या आ सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आपको सेवा के क्षेत्र से जुड़ने का मौका मिलेगा और आपकी मेहनत और विश्वास आज रंग लाएगी। संतान से आज आप किसी बात पर बहस बाजी में ना पड़े। मामा पक्ष से  आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। कामकाज में आज दिन बेहतर रहने वाला है। आपकी किसी गलती से  पर्दा उठने के कारण आपको निराशा होगी और यदि अपने भविष्य के लिए कोई धन संचय किया था, तो आज आप उसका लाभ उठा सकते है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज आपको लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि आज उन्हें किसी गलत योजना में ध्यान लगाना नुकसान दे सकता है। आप साझेदारी में किसी काम के लिए हां ना करें। आपने यदि किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। मित्रों व सहकर्मी  आज आपका पूरा साथ देंगे और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे ओर आपकी वह ईच्छा पूरी भी अवश्य होगी। आपके आज किसी नए मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आप उत्साहित होकर किसी काम को करेंगे व नौकरी में कार्यरत लोगों कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके अच्छा नाम कमाएंगे। आपको अपने सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है, जिनसे आपको घबराना नहीं है। आप आज अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जो आपके लिए नुकसानदायक रहेंगे। माता-पिता की सेहत के प्रति सचेत रहें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
बिजनेस कर रहे लोगों को कार्य क्षेत्र में अपने कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा व उन्हें अपनी चतुर बुद्धि से मात देने के लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी को आप लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं, उनके लिए कुछ उपहार भी लेकर आएंगे। आप दोनों के बीच यदि कुछ दुरियां थी, तो वह भी दूर होंगी और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आज आप आगे बढ़ेंगे। आपकी आप अपने किसी परिजन की ओर से घर में चल रही अनबन को लेकर बातचीत ना करें, नहीं तो वाद-विवाद बन सकता है।
 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अन्य लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और मेलजोल की भावना पर भी आप पूरा जोर देंगे। आप बड़ों का आदर व सम्मान बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप कुछ महत्वपूर्ण गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे। संतान से आज आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, जिससे आप दोनों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी। आपका कोई मित्र  आपको यदि किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो आपको उसमें धन लगाने से बचना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज अपने कामों से जाने जाएंगे और उन्हें कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भी सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके कुछ धन संबंधित मामले आज तेज रहेंगे, क्योंकि यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो वह आज आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको दान धर्म के कार्यों में भी बढ़ चढ.कर हिस्सा लेंगे। परिवार का कोई आज आप किसी बात को लेकर खरी-खोटी सुना सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंदमय रहने वाला है। आपकी रक्त संबंधी रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी और खुशियां बढेगी, लेकिन आप अपने अंदर विवेक व विनम्रता की भावना को बनाए रखें, नहीं तो आप किसी से बहुत कड़वा बोल सकते हैं। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और कार्यक्षेत्र में आप अपने कामों में बड़प्पन दिखाते हुए आगे बढ़ेंगे और छोटो की गलतियों को नजरअंदाज करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आप अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों को हैरान कर सकते हैं।

Wednesday, February 1, 2023

Vaidik Panchang Rashifal 01022023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 01 फरवरी  2023*
🌤️ *दिन - बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 
🌤️ *मास - माघ*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि -  एकादशी 02:01 तक तत्पश्चात द्वादशी*
🌤️ *नक्षत्र - मृगशिरा 02 फरवरी रात्रि 03:23 तक तत्पश्चात आर्द्रा*
*🌤️योग - इन्द्र सुबह 11:30 तक तत्पश्चात वैधृति*
🌤️  *राहुकाल - दोपहर 12:52 से दोपहर 02:16 तक*
*🌞 सूर्योदय- 07:17*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:27*
👉  *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- जया एकादशी*
 *🔥विशेष - हर एकादशी को विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l    राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
एकादशी के दिन डंठल वाले पान के पत्ते पर रोली अथवा कुमकुम से श्री लिख कर भगवान विष्णु को अर्पित करें। इसके बाद पूजा करें। पूजा पूर्ण होने के बाद इस पत्ते को लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से जल्दी नौकरी में प्रमोशन होता है। बिजनेस करने वालों के लिए भी नए अवसर खुलने लगते हैं।
एकादशी पर भगवान कृष्ण को नारियल और बादाम का भोग लगाएं। पूजा के बाद इस नारियल और बादाम को छोटे बच्चों को खाने के लिए बांट दें। इस तरह लगातार 27 एकादशियों तक करने से हर इच्छा पूर्ण होती है।
इस दिन उनके प्रिय मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का 21 माला जप करने से व्यक्ति पर अचानक आने वाले कष्ट दूर होते हैं।
यदि किसी दंपत्ति के संतान नहीं हो तो उसे एकादशी के दिन से संतान गोपाल मंत्र ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते देहि में तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः’ का जप आरंभ करना चाहिए। इस मंत्र का प्रतिदिन एक माला (108 बार) जप करने से शीघ्र ही संतान होने का योग बनता है।

👉🏻 *02 फरवरी को सभी मनोकामना पूर्ण करने का व्रत योग | इस दिन संपूर्ण परिवार सहित भोजन करने से आएगी समृद्धि* 

🌷 *जया एकादशी* 🌷
🙏🏻 *( इस दिन का व्रत ब्रह्महत्या जैसे पाप व पिशाचत्व का नाशक है तथा प्रेतयोनि से रक्षा करता है | )*
🙏🏻 *
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
एकादशी पर भगवान विष्णु तथा लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें पीले चंदन और केसर में गुलाब जल मिलाकर तिलक करें। इसी तिलक से स्वयं भी तिलक लगाएं और काम पर निकलें। ऐसा करने से कार्य अवश्य पूर्ण होता है।
एकादशी के दिन व्रत करें और उस दिन एक नारियल को थोड़ा सा काट कर उसमें बूरा और देसी घी मिलाकर भर दें। फिर वापिस इस नारियल को बंद कर दें और किसी ऐसे स्थान पर मिट्टी में थोड़ा सा नीचे दबा दें जहां आस-पास में चींटियों का बिल हों। जैसे-जैसे चींटियां उस घी मिले बूरे और नारियल को खाएंगी, आपकी आर्थिक समस्याएं खत्म होने लगेंगी। कुछ ही दिनों में सभी तरह की आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।
🌷 *जया एकादशी - प्रेत मोचिनी एकादशी* 
🙏🏻 *भगवान श्री कृष्ण ने युधिष्ठिर को बताया ..ये जया एकादशी (01 फरवरी 2023 ) (प्रेत मोचिनी एकादशी) का उपवास रखने वाले को भोग भी मिलता है - संसार का सुख सम्पदा भी मिलता है | ब्रम्ह की हत्या, ब्रम्हज्ञानी की हत्या बड़े में बड़ा पाप है | वो ब्रम्ह हत्या के पाप को नाश करनेवाली एकादशी है जया एकादशी | और कभी वो व्यक्ति पिशाच योनी को प्राप्त नहीं होगा |प्रेत योनी में कोई पड़ा हो उसकी सदगति होती है और जया एकादशी का जो व्रत रखेगा उसे प्रेत योनी में कभी नहीं जाना पड़ेगा | किसी कारण ये व्रत नहीं भी कर सकते तो चावल तो एकादशी को नहीं खाना... बीमारी भी देंगे और पाप भी देंगे | चावल एकादशी के दिन दुश्मन को भी नहीं खिलाना |*
🙏🏻 
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *भीष्म द्वादशी व्रत* 🌷
🙏🏻 *माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को भीष्म द्वादशी का व्रत किया जाता है। इस बार ए व्रत 02 फरवरी,गुरुवार को है । धर्म ग्रंथों के अनुसार,इस व्रत को करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा सुख व समृद्धि की प्राप्ति होती है।*
🌷 *व्रत विधि* 🌷
🙏🏻 *भीष्म द्वादशी की सुबह स्नान आदि करने के बाद संध्यावंदन करें और षोडशोपचार विधि से लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा करें। भगवान की पूजा में केले के पत्ते व फल,पंचामृत,सुपारी,पान,तिल,मौली,रोली,कुम -कुम,दूर्वा का उपयोग करें। पूजा के लिए दूध,शहद केला,गंगाजल,तुलसी पत्ता,मेवा मिलाकर पंचामृत तैयार कर प्रसाद बनाएं व इसका भोग भगवान को लगाएं।*
🙏🏻 *इसके बाद भीष्म द्वादशी की कथा सुनें। देवी लक्ष्मी समेत अन्य देवों की स्तुति करें तथा पूजा समाप्त होने पर चरणामृत एवं प्रसाद का वितरण करें। ब्राह्मणों को भोजन कराएं व दक्षिणा दें। इस दिन स्नान-दान करने से सुख-सौभाग्य,धन-संतान की प्राप्ति होती है। ब्राह्मणों को भोजन कराने के बाद ही स्वयं भोजन करें और सम्पूर्ण घर-परिवार सहित अपने कल्याण धर्म,अर्थ,मोक्ष की कामना करें।*
🌷 *ये है भीष्म द्वादशी का महत्व* 🌷
🙏🏻 *धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस व्रत को करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा सुख व समृद्धि की प्राप्ति होती है। भीष्म द्वादशी व्रत सब प्रकार का सुख वैभव देने वाला होता है। इस दिन उपवास करने से समस्त पापों का नाश होता है। इस व्रत में ब्राह्मण को दान, पितृ तर्पण, हवन, यज्ञ, आदि करने से अमोघ फल प्राप्त होता है।*
🙏🏻  *इस व्रत में ॐ नमो नारायणाय नम: आदि नामों से भगवान नारायण की पूजा अर्चना करनी चाहिए। ऐसा करने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं।*

           🌞 *~ वैदिक पंचाग ~* 🌞 
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। भगवान के प्रति आस्था बढ़ेगी और वह कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। बाहरी व्यक्तियों से आज आपका मेल-जोल बना रहेगा। यदि आप एक लक्ष्य को पकड़ कर चलेंगे, तो आप उसे जल्द ही पूरा करने में कामयाब रहेंगे। आप संतान के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है और परिवार में चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए समाप्त करने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान को जाना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोग अपने बिजनेस में कुछ योजनाओं की शुरूआत कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। करियर को लेकर जो लोग परेशान हैं, तो उनके करियर में कोई अच्छा उछाल देखने को मिलेगा और आप घर व बाहर लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आज आपको वरिष्ठ सदस्यों से घर परिवार में चल रही महत्वपूर्ण बातों को लेकर बातचीत करनी होगी। आपकी कुछ अनोखी कोशिश रंग लाएगी। आप आज जीवनसाथी के लिए किसी नए छोटे मोटे व्यवसाय की शुरुआत करा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बहुत ही सोच विचारकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप किसी की बातों में आकर अपने धन को किसी योजना में ना लगाएं और यदि किसी संपत्ति संबंधित काम की तरफ आगे बढ़ें, तो उसमें कोई समझौता ना करें। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा और आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से खुशियां बनी रहेंगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी आय बढ़ेगी, जिससे आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको आज शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। विभिन्न मामले में आज फैसले आपके पक्ष में रहेंगे। बिजनेस में यदि आप मंदी को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो वह भी दूर होगी। मित्रों के साथ आपके संबंध और मजबूत होंगे और आपका किसी नये काम की शुरुआत करना आपके लिए बेहतर रहेगा। माता-पिता को आप कोई उपहार लाकर दे सकते हैं। आपके कुछ कानूनी मामले आपका सिरदर्द बन सकते हैं, जिनमें आपको सावधानी बरतनी होगी।
 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, उन्हें आज अपनी किसी पुरानी गलती से सीख मिलेगी और दोनों आगे बढ़ेंगे आप एक साथ कई कामों में हाथ आजमाने की सोच सकते हैं, जिससे आपकी समस्याएं बढ़ेगी। आप कार्यक्षेत्र में अपनी बड़ी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे। घर परिवार में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें आपको धैर्य बनाए रखना होगा। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी बड़े पद की प्राप्ति कर सकते हैं और आपको किसी पर आंख मूंदकर विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा। आप कार्यक्षेत्र के किसी काम से लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको भरपूर मात्रा में धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपने कुछ कामों को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरे हो सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। घर परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने पर माहौल खुशनुमा रहेगा और आप किसी बड़े काम में हाथ ना डालें। परिजनों की सीख व सलाह से आगे बढ़ेंगे। आपको आज का छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है आपको संतान के शिक्षा में आ रही समस्याओं के चल जाने के कारण व्यस्तता बनी रहेगी। आपको किसी नयी संपत्ति की इच्छा पूरी हो सकती हैं, लेकिन आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने कार्यक्षेत्र की कुछ योजनाओं को बनाने में लगाएंगे। आप सभी के साथ संबंध में सामंजस्य बनाए रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। टीर्मवर्क के जरिए काम करके आप किसी बड़े काम को समय से कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आपकी करीबियों से यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह आज दूर होगी, लेकिन परिस्थितियों पर नियंत्रण बनाए रखें। विद्यार्थियों के लिए दिन इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें, तभी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।
 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप किसी व्यक्ति की बातों में आकर लड़ाई झगड़े में पड़ सकते हैं, जो आपके लिए समस्या लेकर आएगा और कार्यक्षेत्र में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपको आपकी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा, लेकिन आप किसी से सलाह ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है और एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कुछ लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके कार्य में वृद्धि लेकर आएगा। आधुनिक विश्व में आपकी पूरी रूचि रहेगी और आर्थिक गतिविधियों में भी आप प्रभावी रहेंगे, जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत है, उन्हें ट्रांसफर मिलने से एक स्थान पर दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको अपने कामों को पूरी जिम्मेदारी से करना होगा। मनोरंजन के कार्यक्रमों में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें। यदि उसमें बदलाव किया, तो आपको कोई समस्या हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको कुछ पिछले कामों को लेकर समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई काम सौंपा जाए, तो आप उसे पूरी जिम्मेदारी से करें। आप किसी नये मकान, दुकान आदि की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। व्यक्तिगत मामलों में आप सावधान रहें। आपको अपने कुछ निजी कामों में भी सफलता मिलेगी। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपका कोई मित्र  आपके घर दावत पर आ सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य भी व्यस्त नजर आएंगे