Showing posts with label rashifal. Show all posts
Showing posts with label rashifal. Show all posts

Monday, January 1, 2024

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 01012024

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 01 जनवरी 2024*
🌤️ *दिन - सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 
🌤️ *मास - पौष ( गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार मार्गशीर्ष)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - पंचमी दोपहर 02:28 तक तत्पश्चात षष्ठी*
🌤️ *नक्षत्र - मघा सुबह 08:36 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*
🌤️ *योग - आयुष्मान 02 जनवरी  प्रातः 04:36 तक तत्पश्चात सौभाग्य*
🌤️ *राहुकाल - सुबह 08:37 से सुबह 09:59 तक*
🌞 *सूर्योदय-07:17*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:06*
👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- 
💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *कर्ज हो तो* 🌷
💰 *किसी के सिर पर कर्जा है तो एक सफेद कपड़ा ले लिया और पाँच फूल गुलाब के ले लिए |एक फूल हाथ में लिया और गायत्री मंत्र बोल देना :*
🌷 *ॐ भू र्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात् |*
🌹 *और कपड़े पर रख दिया | ऐसे पाँचो फूल गायत्री मंत्र जपते हुये कपडे पर रख दिये और कपड़े को गठान लगाईं और प्रार्थना पूर्वक कि मेरे सिर पर जो भार है.. हे भगवान, हे भागीरथी गंगा !! वो भार भी बह जाये, दूर हो जाये, नष्ट हो जाये ऐसा करके जो कपड़ा बाँधा है फूल रखकर वो बहते हुए पानी में (नदी में) बहा दे |*
🙏🏻
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *पौष मास* 🌷
🙏🏻 *पौष हिन्दू धर्म का दसवाँ महीना है। इस वर्ष 27 दिसम्बर 2023 (उत्तर भारत हिन्दू पंचांग के अनुसार) से पौष का आरम्भ हो गया है। (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार अभी मार्गशीर्ष मास है।) पौष मास की पूर्णिमा को अधिकांशतः चंद्र पुष्य नक्षत्र में होते हैं। तैत्तिरीय संहिता में पौष का नाम सहस्य बताया गया है। यह मास दक्षिणायनांत है। पौष मास में अधिकांशतः सूर्य धनु राशि में होते हैं। पौष मास को खर मास बहुत से लोग मानते हैं और इसमें कोई शुभ कार्य नहीं करते विशेषतः जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर जाएँ।*
🌷 *महाभारत अनुशासन पर्व* *अध्याय 106 के अनुसार “पौषमासं तु कौन्तेय भक्तेनैकेन यः क्षिपेत्। सुभगो दर्शनीयश्च यशोभागी च जायते।।” जो पौष मास को एक वक्त भोजन करके बिताता है वह सौभाग्यशाली, दर्शनीय और यश का भागी होता है ।*
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार पौषमास में पूरे महिनेभर जितेन्द्रिय और निराहार रहकर द्विज प्रात:कालसे मध्यांन्ह कालतक वेदमाता गायत्रीका जप करें | तत्पश्चात रातको सोने के समयतक पंचाक्षर आदि मन्त्रों का जप करें | ऐसा करनेवाला ब्राह्मण ज्ञान पाकर शरीर छूटने के बाद मोक्ष प्राप्त कर लेता हैं |* 
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार पौष मास में नमक के दान से षडरस भोजन की प्राप्ति होती है।*
🙏🏻 *पौषमास में शतभिषा नक्षत्र के आने पर गणेश जी की पूजा करनी चाहिए*
🌷 *महाभारत अनुशासन पर्व में ब्रह्मा जी कहते हैं*
*पौषमासस्य शुक्ले वै यदा युज्येत रोहिणी। तेन नक्षत्रयोगेन आकाशशयनो भवेत्॥*
*एकवस्त्रः शुचिः स्नातः श्रद्दधानः समाहितः। सोमस्य रश्मयः पीत्वा महायज्ञफलं लभेत्॥*
🙏🏻 *पौषमास के शुक्ल पक्ष में जिस दिन रोहिणी नक्षत्र का योग हो, उस दिन की रात में मनुष्य स्नान आदि से शुद्ध हो एक वस्त्र धारण करके श्रद्धा और एकाग्रता के साथ खुले मैदान में आकाश के नीचे शयन करे और चन्द्रमा की किरणों का ही पान करता रहे । ऐसा करने से उसको महान यज्ञ का फल मिलता है।*
🙏🏻 *ब्रह्मवैवर्तपुराण, प्रकृतिखण्ड  के अनुसार चैत्र, पौष तथा भाद्रपद मास के पवित्र मंगलवार को भगवान विष्णु ने भक्ति पूर्वक तीनों लोकों में लक्ष्मी पूजा का महोत्सव चालू किया। वर्ष के अन्त में पौष की संक्रान्ति के दिन मनु ने अपने प्रांगण में इनकी प्रतिमा का आवाहन करके इनकी पूजा की। तत्पश्चात तीनों लोकों में वह पूजा प्रचलित हो गयी।*
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार धनु की संक्रांति से युक्त पौषमास में उष:काल में शिव आदि समस्त देवताओं का पूजन क्रमश: समस्त सिद्धियों की प्राप्ति करानेवाला होता हैं | इस पूजन में अगहनी के चावल से तैयार किये गये हविष्य का नैवेद्य उत्तम बताया जाता हैं | पौषमास में नाना प्रकार के अन्नका नैवेद्य विशेष महत्त्व रखता हैं |*


             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 
2024 का वार्षिक राशिफल

मेष राशिफल 2024
मेष राशि का स्वामी मंगल है, जो जीवन में पराक्रम और उत्साह का कारक होता है। मेष राशि के जातक सुंदर, आकर्षक और कलात्मक होते हैं। मेष राशि के लोग स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। सही और गलत को लेकर इनका अपना अलग नजरिया होता है। इनमें गजब की नेतृत्व क्षमता होती है और ये लोग अपना रास्ता खुद बनाने में यकीन रखते हैं।

राशि स्वामी- मंगल
राशि नामाक्षर- चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ
आराध्य -श्री हनुमान जी
भाग्यशाली रंग - लाल
राशि अनुकूल वार- मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार

करियर
कार्य व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा। वर्ष के आरंभ से अप्रैल तक सप्तम भाव पर गुरु की दृष्टि के प्रभाव से आप व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। नवीन व्यापार शुरू करने के लिए अच्छा समय है। राशि में स्थित गुरु नवीन विचारधारा और नई योजनाओं को जन्म देगा, जिससे अपने व्यापार को और मजबूत बना सकते हैं। द्वादश भाव में भाव में स्थित राहु के प्रभाव से कार्यों में गुप्त शत्रुओं द्वारा रूकावटों को आप अपने विवेक से अनुकूल बना लेंगे। द्वादश भाव का राहु व्यावसायिक यात्राएं भी देगा यदि आप विदेश जाने की चाह रखते हैं, तो इस वर्ष में इसके लिए तैयारी शुरू कर सकते हैं। विदेश से जुड़े कामों में आपको सफलता भी मिल सकती है। नौकरी करने वालों के लिए छठें भाव का केतु स्थांतरण के योग बना सकता है। वैसे नौकरी और व्यवसाय के मामले में साल 2024 अच्छा ही रहने वाला है। 

परिवार
पारिवारिक दृष्टि से या वर्ष अनुकूल रहेगा आपके परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। अप्रैल के बाद परिवार में सदस्य संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। भाई बहनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। द्वादश भाव में स्थित राहु की दृष्टि चतुर्थ भाव में होने से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन राशि में स्थित गुरु इस स्थिति को अनुकूल बना देंगे। संतान की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ बहुत उत्तम रहेगा। पंचम स्थान पर गुरु और शनि ग्रह की संयुक्त दृष्टि प्रभाव से आपके बच्चों की उन्नति होगी। यदि आपकी संतान विवाह के योग्य हैं तो उनका विवाह संस्कार भी हो सकता है। संतान जन्म होने से भी आपके घर में खुशी आ सकती है।

स्वास्थ्य
वर्ष के प्रारंभ से राशि में स्थित गुरु के प्रभाव से आपका स्वास्थ्य अनुकूल बना रहेगा। आपके मन में सदैव अच्छे विचार आएंगे जिससे आप मानसिक रूप से संतुष्ट रहेंगे। मौसम जनित रोगों से स्वास्थ्य पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा किंतु अप्रैल के बाद स्वास्थ्य को लेकर कुछ सावधानियां आवश्यक होगी। राहु और केतु का गोचर आपके बारहवें और छठे भाव पर होगा इसलिए अचानक से लगने वाली बीमारियां और संक्रमण वाले रोगों से आपको सावधान रहना होगा।

आर्थिक स्थिति 
आर्थिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ उत्तम रहेगा। व्यापार अनुकूलता के कारण धनागम में वृद्धि होगी। एकादश स्थान का शनि आपको व्यापार से लाभ प्राप्त करवा सकते है। परिवार में मांगलिक कार्य के चलते धन का व्यय हो सकता है। द्वादश राहु के कारण आप निवेश के मामले में सावधान रहें यदि निवेश करना चाहते हैं तो उसे क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से ही संपन्न करें।

परीक्षा प्रतियोगिता
यह वर्ष प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। यदि उच्च शिक्षा हेतु उच्च शैक्षिक संस्थान में प्रवेश पाना चाहते हैं तो वर्ष का प्रारंभ अनुकूल है। पंचम स्थान में गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा।

उपाय
मंगलवार के दिन व्रत रखें और हनुमान जी की पूजा अवश्य करें। साथ ही इस दिन हनुमान चालीसा अथवा बजरंग बाण का पाठ अवश्य करें। प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दें।


वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के लोग स्वभाव से बहुत शांत और कोमल होते हैं। इस राशि के लोग अपनी क्षमता को अच्छी तरह से जानते हैं। इन्हें धन, संपत्ति और मान-सम्मान अच्छा लगता है। इस राशि के जातक दृढ़निश्चयी होते हैं। कठोर से कठोर फैसले लेने से भी हिचकते नहीं हैं। वृषभ राशि के लोगों को अनुशासन पसंद होता है और वो इसमें कभी भी लापरवाही करना पसंद नहीं करते हैं।

राशि स्वामी- शुक्र
राशि नामाक्षर- ई,उ,ए,ओ,वा,वू,वे,वो
आराध्य - श्रीदुर्गा जी
भाग्यशाली रंग- सफेद, चमकीला सफेद
राशि अनुकूल वार- शुक्रवार, बुधवार, शनिवार 

करियर
वृषभ राशि के लिए करियर की दृष्टि से यह वर्ष काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस वर्ष शनि आपकी राशि से दशम भाव में रहने वाले हैं जिसके चलते आपको कड़ी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। वर्ष के आरंभ में द्वादश स्थान में गुरु के गोचरीय प्रभाव से कार्य व्यवसाय में विदेशी संबंधों से लाभ प्राप्त होगा। नौकरी करने वालों को अपने कार्य स्थल पर मान सम्मान प्राप्त होगा। मई से सप्तम स्थान पर गुरु एवं शनि ग्रह की संयुक्त दृष्टि प्रभाव से व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। मई से वर्षांत तक राशि स्थान का गुरु व्यापार में नए अवसरों को प्रदान करेगा। ग्यारहवें भाव में स्थित राहु का गोचर धन आगमन के नए मार्ग बनाएगा।

परिवार
वर्ष के आरंभ में चतुर्थ स्थान पर गुरु और शनि ग्रह की संयुक्त दृष्टि प्रभाव से पारिवारिक अनुकूलता बनी रहेगी। परिवार में परस्पर सहयोग और भावनात्मक लगाव रहेगा। अप्रैल के बाद का समय और अनुकूल हो रहा है। आपके परिवार में पुत्र आदि का विवाह या मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। सप्तम स्थान पर गुरु एवं शनि के संयुक्त दृष्टि प्रभाव से जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। समय काफी अनुकूल हो रहा है आपके बच्चे अपने परिश्रम से आगे बढ़ेंगे वह शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति प्राप्त करेंगे।

स्वास्थ्य
द्वादश स्थान के गुरु आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बना सकते हैं। गुरु ग्रह के अग्नि तत्व राशि में होने के कारण पित्त या पेट संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परंतु अप्रैल के बाद गुरु ग्रह का गोचरीय प्रभाव राशि स्थान में होने से स्वास्थ्य, दिनचर्या और आहार संबंधी सुधार आना शुरू हो जाएगा।

आर्थिक स्थिति
एकादश स्थान के राहु इस वर्ष अचानक लाभ कराते रहेंगे। अप्रैल से देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि में होने के कारण सर्व प्रकारण उन्नति होगी। आपके प्रयास से आपकी आर्थिक स्थिति सृदृढ़ होगी। जमीन जायदाद से संबंधित रुके हुए कार्य इस वर्ष संपन्न होने की पूरी संभावना बनती है।

परीक्षा प्रतियोगिता 
वर्ष आरंभ में परीक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष सफलता नहीं मिलेगी। अप्रैल के बाद देवगुरु बृहस्पति के गोचर राशि में होने के बाद समय पूर्णता अनुकूल हो जाएगा। देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि पंचम भाव में होने के कारण प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। अनुभवी और गुरु समान व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय
इस वर्ष माता-पिता, गुरु, साधु संन्यासी और अपने से बड़े लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करें, मंदिर या धार्मिक स्थान पर केला या बेसन के लड्डू वितरित करें और नित्य प्रात काल सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।


मिथुन राशिफल 2024
मिथुन राशि के जातक बहुत आकर्षक होते हैं। वे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। जीवन में हमेशा कुछ नया करना चाहते हैं। इस राशि के लोग बुद्धिमता को महत्व देते हैं। इस राशि के लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। राशि स्वामी बुध होने के कारण यह अपने बोलने के अनोखे अंदाज से दूसरों को आकर्षित कर लेते हैं।

राशि स्वामी - बुध
राशि नामाक्षर - का,की,कु,घ,छ,के,को,हा
आराध्य -श्री गणेश जी
भाग्यशाली रंग - हरा
राशि अनुकूल वार- बुधवार, शुक्रवार, शनिवार 

करियर
वर्ष की शुरुआत में सप्तम स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से आप व्यापार में उन्नति प्राप्त करेंगे। नया व्यापार करने के लिए समय अनुकूल है। व्यापार में आपको भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। एकादश स्थान पर गुरु एवं शनि के संयुक्त गोचरीय प्रभाव से अधिकारियों व वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा तथा आय में वृद्धि होगी। वर्ष भर शनि की तीसरी दृष्टि आपके आय भाव पर पड़ती रहेगी। इससे आपकी आय अच्छी होगी और सबसे खास बात यह है कि आप बचत करने के बारे में सोचेंगे। अप्रैल के बाद से गुरु का गोचर बारहवें में भाव पर होगा इसलिए ज़्यादातर पैसा आपकी यात्राओं पर खर्च होगा। 

परिवार
वर्ष के आरंभ में व्यस्तता के कारण आप अपने परिजनों को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु आपके परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। आपको भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। तृतीय स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पंचम स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से आपके बच्चों की उन्नति होगी। वह अपने बौद्धिक बल से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। नव विवाहित व्यक्तियों को संतान की प्राप्ति हो सकती है। अप्रैल के बाद समय थोड़ा प्रभावित हो सकता है अतः उसे समय विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

स्वास्थ्य
मानसिक रूप से इस वर्ष आप संतुष्ट रहेंगे। किसी प्रकार की कोई चिंता परेशानी नहीं होने के कारण आपका स्वास्थ्य इस वर्ष अनुकूल बना रहेगा। अप्रैल के बाद समय पर प्रतिकूल होने के कारण छोटी-मोटी बीमारियों से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसलिए योगाभ्यास और नियमित दिनचर्या से स्वयं को संतुलित रखने का प्रयास करना चाहिए।

आर्थिक स्थिति
एकादश भाव में गुरु के प्रभाव से धनागम में निरंतरता बनी रहेगी। यह वर्ष धन आगमन के स्रोतों में वृद्धि के लिए विशेष अनुकूल है। इस समय के अंतराल में आप कोई बड़ा निवेश करेंगे। निवेश या आर्थिक मामले में कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले उसे क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। केतु के इस साल चतुर्थ भाव में रहने से आपको ज़मीन से जुड़े कोई काम या पैतृक संपत्ति के लिए अचानक से कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। 

परीक्षा प्रतियोगिता
पंचम स्थान पर गुरु की दृष्टि विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष शुभ है। इस वर्ष उच्च शिक्षा हेतु श्रेष्ठ शैक्षिक संस्थान में प्रवेश मिल जाएगा। अप्रैल के बाद छठे स्थान पर गुरु और शनि के संयुक्त दृष्टि प्रभाव से प्रतियोगिता परिक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। जो लोग विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको इस वर्ष अप्रैल के बाद सफलता मिलेगी।

उपाय
गुरुवार के दिन चने की दाल, केला, बेसन के लड्डू इत्यादि पीली वस्तुओं का दान करें। गुरुवार का व्रत रखें। बुधवार को गणपति भगवान के मंदिर में दूर्वा चढ़ाएं।
कर्क राशिफल 2024
कर्क राशि के लोग बहुत भावुक होते हैं और दूसरों के जीवन से बहुत मतलब रखते हैं। इस राशि के लोगों को अपने जन्म स्थान से काफी लगाव होता है। चंद्रमा की वजह से इन्हें स्थान परिवर्तन करते रहना पड़ता है। स्वभाव में दृढ़ता होती है, साथ में दुर्बलता भी रहती है। इनकी मनःस्थिति परिवर्तनशील होती है। कर्क राशि वाले जातक अपनी शर्तों पर चलते हुए सज्जनता और विनम्रता का प्रदर्शन करते हैं।

राशि स्वामी -चन्द्रमा
राशि नामाक्षर -ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो
आराध्य -श्री शिव जी
भाग्यशाली रंग -सफेद, पीला 
राशि अनुकूल वार-सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार 

करियर
वर्ष के प्रारंभ में देवगुरु बृहस्पति दशम भाव में अपना गोचरीय प्रभाव देंगे इसलिए आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। अनुभवी साझेदारी के मिलने से व्यवसाय को एक नया मोड़ मिलेगा और व्यापार में अधिक लाभ प्राप्त होगा। अप्रैल के बाद एकादश स्थान के गुरु आपके व्यापार में आय की वृद्धि करेंगे। अष्टम स्थान का शनि आपके कार्य व्यवसाय में अवरोध भी उत्पन्न करेंगे परंतु आप अपने विवेक से उसे अनुकूल बना लेंगे।

परिवार
चतुर्थ स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से आपके परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। आपके जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और मधुर होंगे। गुरु ग्रह के दृष्टि प्रभाव से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सामाजिक कल्याण के कार्य भी करेंगे। अप्रैल के बाद पंचम स्थान पर गुरु की दृष्टि प्रभाव से नव विवाहित व्यक्तियों को संतान की प्राप्ति हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति के शुभ योग बने हुए हैं। यदि संतान विवाह योग्य है तो विवाह होने की संभावना इस वर्ष पूर्ण रूप से बनती है।

स्वास्थ्य
इस वर्ष राशि से अष्टम भाव में शनि का गोचर आपको मानसिक रूप से कष्ट देते रहेंगे। अष्टम भाव का शनि कभी-कभी मौसम जनित बीमारियों से परेशान भी कर सकता है। अप्रैल तक गुरु ग्रह का गोचर दशम स्थान में होने से आपके स्वास्थ्य में अनुकूलता प्रदान करेगा। अप्रैल के बाद स्वास्थ्य पर विशेष देना चाहिए। राहु की दृष्टि राशि पर होने समय समय पर मानसिक शांति प्रभावित होती रहेगी।

आर्थिक स्थिति
इस वर्ष द्वितीय स्थान पर गुरु और शनि की दृष्टि प्रभाव से भूमि भवन वाहन इत्यादि वस्तुओं की प्राप्ति होगी। अप्रैल के बाद एकादश स्थान में गुरु ग्रह के गोचर प्रभाव से आपका रुका हुआ धन मिल सकता है। साथ ही धनागम में वृद्धि होगी। अष्टम भाव में शनि के गोचर की वजह से कुछ अचानक धन लाभ भी हो सकता है किंतु कहीं पर निवेश सोच समझकर करें अन्यथा हानि का सामना करना पड़ सकता है।

परीक्षा प्रतियोगिता
प्रतियोगिता परीक्षा के लिए वर्ष बहुत अच्छा रहेगा। छठे स्थान पर गुरु और शनि की संयुक्त दृष्टि प्रभाव से प्रतियोगिता परीक्षार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। अप्रैल के बाद गुरु ग्रह की पंचम भाव में दृष्टि शिक्षा हेतु अनुकूल है। विद्यार्थियों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी और शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें आशा की सफलता मिलेगी।

उपाय
इस वर्ष प्रत्येक मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में दर्शन और हनुमान चालीसा का पाठ करें। यदि संभव हो तो सुंदरकांड का पाठ शनि की अष्टम ढैया से आपको काफी राहत प्रदान करेगा। शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
 



सिंह राशिफल 2024
राशि चक्र में पंचम राशि सिंह है और इसका स्वामी सूर्य है। सिंह राशि के स्वभाव में नेतृत्व का गुण जन्मजात होता है। इस राशि व्यक्ति निडर, साहसी और दृढ़-निश्चयी होते हैं। यह लोग एक राजा की तरह जिंदगी जीने में यकीन रखते हैं। इनका व्यक्तित्व बेहद जोशीला और आकर्षक होता है। इनके अनोखे अंदाज की वजह से लोग इनके प्रति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं।

राशि स्वामी -सूर्य
राशि नामाक्षर -मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे
आराध्य -श्री विष्णु नारायण
राशि अनुकूल रंग -सुनहरा,लाल
राशि अनुकूल वार-रविवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार 

करियर
इस वर्ष सप्तम शनि के प्रभाव से आपके कार्य व्यवसाय में सफलता प्राप्ति होगी किंतु प्रगति की गति इस वर्ष शनि के प्रभाव से कुछ धीमी रह सकती है। यदि आप साझेदारी में कार्य कर रहे हैं तो इस वर्ष इच्छित लाभ प्राप्त होगा। अपने से वरिष्ठ लोगों के साथ साझेदारी करना इस वर्ष के लाभदायक रहेगा। अप्रैल के बाद गुरु का गोचर दशम भाव पर होने से वरिष्ठ लोगों या बड़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों की पदोन्नति हो सकती है। भूमि से संबंधित कार्य करने वाले व्यक्तियों को इस वर्ष लाभ प्राप्त होगा।

परिवार
वर्षारंभ में अधिक भागदौड़ के कारण परिजनों को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परिवार में परस्पर सहयोग और भावनात्मक प्रेम में वृद्धि होगी। पिता के लिए समय अच्छा है। परंतु ससुराल पक्ष से कुछ तनाव मिल सकता है। पंचम स्थान पर गुरु के दृष्टि प्रभाव से नव विवाहित व्यक्तियों को संतान की प्राप्ति होगी और अप्रैल के बाद उच्च शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। इस पूरे साल आपको राहु से सतर्क रहना चाहिए। राहु आपके अष्टम भाव में गोचर करेगा, इसलिए बार-बार छोटी-छोटी दुर्घटनाएं या परिवार से विवाद होता रहेगा।

स्वास्थ्य
अप्रैल तक नवम भाव पर गुरु का गोचर और उनकी पंचम दृष्टि लग्न पर होने से शारीरिक आरोग्यता की प्राप्ति व कार्य क्षमताओं में वृद्धि के प्रबल संकेत हैं। गुरु ग्रह के गोचर के बाद अष्टम स्थान का राहु अचानक ही स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। अतः समय-समय पर स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना व सतर्क होना आवश्यक होगा।

आर्थिक स्थिति
इस वर्ष अप्रैल के बाद चतुर्थ स्थान पर गुरु और शनि के संयुक्त दृष्टि प्रभाव से भूमि, भवन, वाहन की प्राप्ति हो सकती है। किंतु राहु ग्रह का गोचर अष्टम भाव में होने से शेयर बाजार आदि में निवेश के लिए यह वर्ष अनुकूल नहीं है। राहु और केतु पैतृक संपत्ति पर कोई विवाद दे सकते हैं।

परीक्षा प्रतियोगिता
पंचम स्थान पर गुरु के दृष्टि प्रभाव से यह वर्ष शिक्षा के लिए अनुकूल है। अप्रैल के बाद छठे स्थान पर गुरु के दृष्टि प्रभाव से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आशातीत सफलता मिलेगी। इस वर्ष गुरु के प्रभाव से शिक्षा के क्षेत्र में लंबी यात्रा होगी। यात्रा के दौरान अच्छे मित्र की प्राप्ति होगी।

उपाय
इस वर्ष आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ और नित्य सूर्य को अर्घ्य देना आपके लिए लाभदायक होगा। शुक्रवार को दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और श्रीदुर्गा जी के मंदिर में एक नारियल और चुनरी चढ़ाएं।
 
कन्या राशिफल 2024
कन्या राशि के जातकों का स्वभाव से विनम्र और मृदुभाषी होता है। यह लोग सच्चे दोस्त साबित होते हैं और दोस्ती निभाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। किसी भी तरह की मुश्किल आने पर यह लोग पहले घबरा जाते हैं लेकिन फिर खुद को संभालकर स्थिति पर नियंत्रण पाते हैं। इनकी विनम्रता को लोग कभी-कभी इनकी कमजोरी समझ लेते हैं। इनमें हर मुद्दे को समझने की क्षमता होती है।

राशि स्वामी -बुध
राशि नामाक्षर -टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो
आराध्य -श्री गणेश जी
भाग्यशाली रंग -हरा
राशि अनुकूल वार-बुधवार, शुक्रवार, शनिवार 

करियर
इस वर्ष अपने परिश्रम के बल पर कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। सप्तम स्थान का राहु आपके व्यवसाय में उतार चढ़ाव का योग बन रहा है। अतः इस समय के अंतराल में आप कोई नया व्यापार प्रारंभ ना करें। अष्टमस्थ गुरु के प्रभाव से आपके कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं द्वारा रुकावटें डाली जा सकती हैं। किंतु अप्रैल के बाद गुरु ग्रह का गोचर नवम भाव में होने से स्थितियों में आशातीत सुधार होगा। आप नए उत्साह से अपने कार्य व्यवसाय को अच्छी गति दे पाएंगे। इस वर्ष शनि का गोचर छठे भाव में रहेगा, शनि प्रतिस्पर्धा में आपको विजयी बनाएंगे।

परिवार
चतुर्थ एवं द्वितीय स्थान पर गुरु के दृष्टि प्रभाव से आपके परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। आपको परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। सप्तम स्थान का राहु आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य तथा उसके साथ संबंधों में समस्याएं उत्पन्न करेगा या किसी कार्यवश आप अपने घर से दूर रह सकते हैं। अप्रैल तक संतान की शिक्षा व स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहें। अप्रैल के बाद समय शुभ है। आपके बच्चों का भाग्योदय होगा तथा शिक्षा में वह बेहतर करेंगे। नवविवाहित व्यक्तियों के लिए संतान प्राप्त की संभावनाएं भी बनेगी।

स्वास्थ्य
अष्टमस्थ गुरु और लग्न स्थान पर राहु की दृष्टि के कारण आपके स्वास्थ्य में इस वर्ष उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यदि पहले से कोई बीमारी है तो सावधानी की अधिक आवश्यकता रहेगी। अप्रैल के बाद राशि स्थान पर गुरु की पंचम दृष्टि प्रभाव से आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक स्थिति बेहतर होगी। राशि में केतु के प्रभाव से धार्मिक कृतियों में रुचि बढ़ेगी जिससे आप मानसिक रूप से संतुष्ट और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।

आर्थिक स्थिति
अप्रैल तक पैतृक संपत्ति के साथ-साथ परिवार का विश्वास प्राप्त होगा। अप्रैल के बाद नवम स्थान का गुरु आर्थिक उन्नति के लिए अच्छा रहेगा। गुरु ग्रह का गोचर अनुकूल होने के कारण आपके धनागम में वृद्धि होगी। छठे भाव में शनि ग्रह का गोचर बाहर अथवा विदेश से कुछ धनागम की संभावनाएं दे रहा है। आपके आय के स्रोत इस वर्ष कुछ नए माध्यम से भी हो सकते हैं।

परीक्षा प्रतियोगिता
प्रतियोगिता परीक्षा के लिए यह वर्ष शुभ रहेगा। छठे स्थान में शनि के प्रभाव से आप प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। यदि आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो इस वर्ष आपकी या इच्छा पूरी हो सकती है। राशि पर केतु के प्रभाव और उनके पंचम स्थान पर दृष्टि की वजह से यदि आप आध्यात्मिक शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो इस वर्ष आपको सफलता मिलेगी।

उपाय
इस वर्ष गुरुवार का व्रत करें। गुरुवार को पीली वस्तुओं या बेसन के लड्डू का दान करें। शनिवार को काले कुत्ते को रोटी खिलाएं और राहु के मंत्रों का जाप करें।

तुला राशिफल 2024
राशि चक्र की सातवीं राशि तुला है। इसका संकेत तराजू है,जो इस राशि के संतुलन की सहज भावना को दर्शाता है। इस राशि के लोग हमेशा सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करते हैं। तुला राशि के जातकों का व्यक्तित्व संचारक होता है। वह किसी भी परिस्थिति से अपने निपटने में निपुण है। वह कूटनीतिक, चतुर और अविश्वनीय रूप से करिश्माई होते हैं।

राशि स्वामी -शुक्र
राशि नामाक्षर -रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये
आराध्य - श्रीदुर्गा जी
भाग्यशाली रंग -सफेद, सिल्वर
राशि अनुकूल वार- शुक्रवार, शनिवार, बुधवार 

करियर
इस वर्ष सप्तम स्थान पर गुरु और शनि के संयुक्त गोचरीय प्रभाव से आपके व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा। अप्रैल के बाद शत्रुओं द्वारा कार्यों में रुकावटें डाली जा सकती हैं। परंतु छठे भाव के राहु के प्रभाव से उन पर विजय प्राप्त करेंगे। बिजनेस में कुछ नया करने के बारे में सोच सकेंगे। मई से जब बृहस्पति की स्थिति बदलेगी और बृहस्पति आपकी राशि से आठवें घर में जाएंगे तो बिजनेस या नौकरी में आपको काफी सम्मान और लाभ मिलेगा। इस साल विदेश से जुड़ा आपका कोई सपना सच हो सकता है। 

परिवार
साल की शुरुआत में आपको भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। सप्तमस्थ गुरु के प्रभाव से आपकी पत्नी के साथ संबंध मधुर होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपका विवाह हो सकता है। अप्रैल के बाद द्वितीय स्थान पर गुरु और शनि की संयुक्त दृष्टि के कारण आपके परिवार में सुख शांति रहेगी। संतान के लिए समय शुभ रहेगा आपके बच्चे अपने परिश्रम और पराक्रम के बल पर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। अप्रैल के बाद अष्टम स्थान का गुरु आपकी संतान को मानसिक अशांति भी दे सकता है। जिसका नकारात्मक प्रभाव उनकी पढ़ाई लिखाई पर भी पड़ सकता है।

स्वास्थ्य
राशि स्थान पर गुरु की दृष्टि प्रभाव से आपके मन में अच्छे विचार आएंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपका खान-पान और दिनचर्या उत्तम होगी। यदि मौसम जनित कोई रोग बीमारी भी है तो आप शीघ्र ही स्वस्थ हो जाएंगे। मई में बृहस्पति आपकी राशि से आठवें घर में जाएंगे, तब आपको कुछ चीज़ों का ध्यान रखना होगा। इसके बाद छोटी बीमारी को भी गंभीरता से लें, क्योंकि इस दौरान बार-बार पेटदर्द की समस्या आपको हो सकती है।

आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टिकोण से वर्ष का प्रारंभ उत्तम रहेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए जीवनसाथी और बड़े भाई का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अप्रैल के बाद द्वितीय और चतुर्थ स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से आपको भूमि भवन वाहन इत्यादि का सुख प्राप्त होगा।

परीक्षा प्रतियोगिता
प्रतियोगिता परीक्षा के लिए यह वर्ष अत्यधिक अनुकूल रहेगा। छठे स्थान में राहु के प्रभाव से आप प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। जो व्यक्ति नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाएगी। इस वर्ष विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों को सफलता मिलेगी।

उपाय
प्रतिदिन श्री दुर्गा चालीसा का पाठ करें। सूर्य नमस्कार करें। घर में श्रीयंत्र की स्थापना करें और उसके सामने देशी घी का दीपक जलाएं।
 
वृश्चिक राशिफल 2024
वृश्चिक राशि के जातकों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। इस राशि के लोग काफी आकर्षक व्यक्तित्व के माने जाते हैं। हालांकि ये ऐसे होते हैं कि अपनी भावनाओं को काबू में रख लेते हैं। सामने वाले लोग इनके मन की बातों को जल्द समझ नहीं सकते। मंगल राशि के स्वामित्व वाले इस राशि के लोगों को काफी साहसी और हिम्मतवाला माना जाता है। 

राशि स्वामी -मंगल
राशि नामाक्षर -तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू
आराध्य -श्री हनुमान जी
भाग्यशाली रंग -लाल
राशि अनुकूल वार- मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार 

करियर
साल की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। नौकरी में उन्नति, विदेश यात्रा में सफलता, शत्रुओं पर जीत और आर्थिक लाभ, मतलब कह सकते हैं कि आपके लिए साल 2024 की शुरुआत वैसी ही होगी, जैसा कि सभी चाहते हैं। अप्रैल तक गुरु छठें भाव में रहेंगे। इस दौरान आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।  नयी परियोजना में आप आसानी से डील कर पाएंगे। मई से देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपके व्यवसाय को बहुत अच्छा रखेगा। बिजनेस करने वालों को नए अवसर मिलेंगे। 

परिवार
इस वर्ष चतुर्थ स्थान के शनि आपके परिवार में कुछ विषम परिस्थिति उत्पन्न कर सकते हैं। आपका पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है। अप्रैल के बाद गुरु ग्रह का गोचर शुभ हो रहा है जिससे आपका पारिवारिक माहौल अनुकूल हो जाएगा। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह की पूर्ण संभावनाएं बनेंगी। पंचम भाव में राहु ग्रह का गोचर संतान के लिए अच्छा नहीं है। संतान को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं। उसका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है जिसका नकारात्मक प्रभाव उनकी शिक्षा पर भी पड़ सकता है। गर्भवती महिलाओं को गर्भ रक्षा हेतु विशेष सावधान रहने की आवश्यकता इस वर्ष रहेगी।

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से वर्ष की शुरुआत कुछ छोटी-मोटी बीमारियों से हो सकती है। छठे स्थान का गुरु छोटी मेरी छोटी-मोटी बीमारियों से स्वास्थ्य प्रभावित कर सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। अप्रैल के बाद देवगुरु बृहस्पति का गोचर स्वास्थ्य के लिए बेहद अनुकूल हो जाएगा। आप स्वयं को स्वस्थ और खुश मिजाज महसूस करेंगे। लेकिन वर्ष भर नियमित योग्य अभ्यास और स्वस्थ दिनचर्या का पालन करना चाहिए।

आर्थिक स्थिति
द्वितीय स्थान पर गुरु की दृष्टि प्रभाव से आप इच्छित बजट कर अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बना सकते हैं। अप्रैल के बाद गुरु ग्रह का गोचर और अनुकूल हो रहा है उसे समय आपके मित्र या जीवनसाथी के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। शनि का गोचर अचल सम्पत्ति का योग बना रहा है। वर्ष के प्रारंभ में द्वादश स्थान पर गुरु की दृष्टि से आपको विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है।

परीक्षा प्रतियोगिता
परीक्षा प्रतियोगिता के लिए यह वर्ष सामान्य फलदायक रहेगा। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए आपको अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। जो विद्यार्थी विदेश या घर से दूर जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। अप्रैल के बाद उनको मनवांछित स्थान पर जाकर शिक्षा प्राप्ति करने का अवसर प्राप्त होगा। राहु केतु के प्रभाव से यात्राएं होंगी और वह शिक्षा के क्षेत्र में सफलता दायक रहेंगी।

उपाय
माता-पिता गुरु साधु संन्यासी और अपने से बड़े लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करें। शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और श्री हनुमान जी के मंदिर में दर्शन पूजन वर्ष भर करते रहें।
धनु राशिफल 2024
धनु राशि के लोग बहुत अच्छे और हंसमुख स्वभाव के होते हैं। यह लोग अपने प्रभावी, असाधारण और आध्यात्मिक प्रवृति से किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। इस राशि में जन्मे लोग महत्वाकांक्षी और दूसरों के लिए प्रेरणादायक होते हैं। यह पूरे उत्साह और साहस के साथ अपने काम को अंजाम देते हैं। इस राशि के लोग बातों से ज्यादा काम करके दिखाने में भरोसा रखते हैं। अपनी ईमानदारी और वफादारी ये यह लोग खूब मान-सम्मान कमाते हैं।

राशि स्वामी - बृहस्पति
राशि नामाक्षर -ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढ,भे
आराध्य -श्री विष्णु नारायण
भाग्यशाली रंग -पीला
राशि अनुकूल वार-बृहस्पतिवार, रविवार, मंगलवार

करियर
कार्य व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष के प्रारंभ में आमदनी के नए स्रोत मिलने की उम्मीद है। इस वर्ष कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। अप्रैल के बाद समय थोड़ा प्रभावित हो रहा है उस समय छठे भाव में गुरु के प्रभाव से आपके व्यवसाय में उतार-चढ़ाव का योग बन रहा है। किन्तु इस साल शनि आपकी राशि से तीसरे भाव में खुद के घर में होंगे। यह आपके लिए बेहद शुभ है। किसी भी कार्य को करने के लिए आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप भाग्य की जगह मेहनत पर यकीन करेंगे। जो लोग नौकरी बदलने या बिजनेस में कुछ नया करने का विचार कर रहे हैं, उनके लिए मई के बाद का समय काफी बेहतर हो सकता है।

परिवार
पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। व्यस्तता के कारण परिजनों को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। अप्रैल तक पंचम भाव के गुरु के प्रभाव से नव विवाहित व्यक्तियों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। संतान के लिए वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा। पंचम स्थान के गुरु के प्रभाव से आपके बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी। विवाह योग्य संतान का विवाह हो जाएगा। अप्रैल के बाद समय थोड़ा प्रतिकूल होने से उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। चौथे भाव पर राहु का गोचर पारिवारिक माहौल खराब कर सकता है इसलिए संतुलन बनाकर चलना होगा।

स्वास्थ्य
राशि स्थान पर गुरु की दृष्टि के प्रभाव से शारीरिक रूप से आप संतुष्ट और स्वस्थ रहेंगे। अप्रैल के बाद गुरु ग्रह का गोचर प्रतिकूल होने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। छठे स्थान का गुरु पृथ्वी तत्व राशि में होने के कारण संक्रामक रोग या पेट संबंधित परेशानी दे सकता है।

आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा। एकादश स्थान पर गुरु ग्रह के दृष्टि प्रभाव से धनागम में निरंतरता बनी रहेगी परंतु अप्रैल के बाद गुरु ग्रह के गोचर के बाद आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी। कुछ ऐसे खर्चे आ जाएंगे जिससे आपका बजट भी बिगड़ सकता है। किसी को पैसे उधार ना दें नहीं तो वापसी की उम्मीद कम है।

परीक्षा प्रतियोगिता
प्रतियोगिता परीक्षा के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। पंचम भाव में गुरु के प्रभाव से उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को अच्छे शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश मिल जाएगा। शनि की तीसरी दृष्टि का प्रभाव आपके पंचम भाव में रहेगा इसलिए परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता के लिए अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता भी रहेगी। अप्रैल तक का समय बेहद अनुकूल है इसलिए इस समय पर अगर कोई परीक्षा प्रतियोगिता में आप सफलता प्राप्त करने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी।

उपाय
माता-पिता गुरु संन्यासी और बड़े लोगों का आशीर्वाद लें। मंदिर या धार्मिक स्थान में केला या बेसन के लड्डू दान करें।
मकर राशिफल 2024
मकर राशि के लोगों में अच्छी संगठनात्मक क्षमता होती है। यह लोग काम के प्रति बहुत जूनूनी और समर्पित होते हैं। इस राशि के जातक अनुशासित, जिम्मेदार और व्यवहारिक प्रकृति के होते है। इन लोगों में गजब की तार्किक क्षमता होती है। यह लोग एक भरोसेमंद दोस्त साबित होते हैं। दूसरों की मुसीबत में यह लोग पूरा साथ देते हैं। इनमें दार्शनिकता का भाव ज्यादा होता है।

राशि स्वामी - शनि
राशि नामाक्षर -भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी
आराध्य -श्री शिव जी
भाग्यशाली रंग - आसमानी नीला
राशि अनुकूल वार- शनिवार, बुधवार, शुक्रवार

करियर
इस वर्ष दशम स्थान पर देवगुरु बृहस्पति के प्रभाव से आपको कार्यक्षेत्र में अच्छा अच्छा लाभ प्राप्त होगा। अप्रैल के बाद समय और अनुकूल हो रहा है उस समय आप किसी के साथ मिलकर कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं जिसमें आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। राहु- केतु भी आपको सपोर्ट करते रहेंगे। राहु आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आप जोखिम लेने के काबिल बनेंगे। इस दौरान आप कठिन परिश्रम करेंगे और अपनी नौकरी या बिजनेस में अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे। विदेश में काम के इच्छुक लोगों का सपना मई के बाद पूरा हो सकता है। राशि स्वामी शनि दूसरे भाव में होंगे। शनि स्वयं की राशि में होंगे, इसलिए आपको कोई विशेष हानि नहीं करेंगे। 

परिवार
पारिवारिक और सामाजिक दृष्टिकोण से यह वर्ष शुभ रहेगा। वर्ष आरंभ में चतुर्थ स्थान में गुरु पर शनि की दृष्टि प्रभाव से आपका घरेलू वातावरण अनुकूल रहेगा। तृतीय भाव के राहु के प्रभाव से आपके पराक्रम तथा कार्य क्षमताओं का विकास होगा। संतान की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ सामान्य रहेगा परंतु अप्रैल से गुरु ग्रह का गोचर पंचम स्थान में हो रहा है उसके बाद समय अनुकूल हो जाएगा। संतान प्राप्त के इच्छुक व्यक्तियों को संतान प्राप्त की संभावना इस वर्ष बनेगी।

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा द्वितीय स्थान का शनि आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। अप्रैल के बाद स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से समय अनुकूल हो रहा है राशि स्थान पर गुरु ग्रह के दृष्टि प्रभाव से आप मानसिक रूप से संतुष्ट रहेंगे। पूरे वर्ष खान-पान को नियंत्रण रखें और योग अभ्यास करते रहें।

आर्थिक स्थिति
वर्ष आरंभ में चतुर्थ स्थान का गुरु आपको संचित धन की प्राप्ति करा सकता है। अष्टम स्थान पर गुरु की दृष्टि पैतृक संपत्ति भी प्राप्त करवा सकती है। इस साल की शुरुआत में बुध और शुक्र आपके एकादश भाव में स्थित होंगे इससे आय अच्छी होगी। अप्रैल के बाद एकादश स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से धन आगमन में निरंतरता बनी रहेगी।

परीक्षा प्रतियोगिता
प्रतियोगिता परीक्षार्थियों के लिए वर्ष का प्रारंभ सामान्य रहेगा। संघर्षात्मक परिस्थितियों में आपको सफलता मिलेगी विद्यार्थियों के लिए अप्रैल के बाद का समय बहुत शुभ रहेगा।

उपाय
शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव पूरे वर्ष रहेगा, इसलिए शनि के मंत्रों का जाप और शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक शनिवार के दिन जलाते रहें। मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और प्रत्येक दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशिफल 2024
कुंभ राशि के लोग बुद्धि से तेज, समझदार और आत्मविश्वासी स्वभाव के होते हैं। ये किसी भी काम को पूरी मेहनत और लगन से करने में विश्वास रखते हैं। ये लोग अपनी बुद्धिमत्ता की वजह से हर एक क्षेत्र में दूसरों से आगे होते हैं। ये लोग लीडर प्रवृत्ति के होते हैं और भीड़ में सबसे आगे रहते हैं। कई बार ये भीतर से कुछ अलग और बाहर से अलग नजर आते हैं। ये लोग भीतर से कई कष्ट भी सहते हैं लेकिन बाहर इनकी आह तक नहीं निकलती है।

राशि स्वामी - शनि
राशि नामाक्षर - गु,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,था
आराध्य -श्रीशिव जी
भाग्यशाली रंग - भूरा और काला
राशि अनुकूल वार- शनिवार, शुक्रवार और बुधवार 

करियर
इस वर्ष नौकरी और व्यापार में जोखिम उठाने वाले निर्णय लेने से बचें। कार्य व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ बहुत अच्छा रहेगा। सप्तम स्थान पर गुरु एवं शनि ग्रह की संयुक्त दृष्टि प्रभाव से आपके व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। अप्रैल के बाद नौकरी करने वाले व्यक्तियों की पदोन्नति के साथ इच्छित स्थान पर स्थानांतरण भी हो सकता है। साल की शुरुआत में बृहस्पति आपको आत्मविश्वासी और साहसी बनाए रखेंगे। इस दौरान आप रिस्क लेंगे और नौकरी में बड़े फैसले ले पाएंगे, लेकिन यह साल नई नौकरी ढूंढने के लिए एकदम बढ़िया नहीं है। बिजनेस में भी एकदम से किसी लाभ की आशा ना करें और ना ही बिजनेस पार्टनर पर बार-बार शंका करें। इससे आपका कार्य प्रभावित हो सकता है।

परिवार
पारिवारिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा। तृतीय गुरु पर शनि की दृष्टि प्रभाव से आपके पराक्रम और कार्य क्षमताओं का विकास होगा। अप्रैल से चतुर्थ स्थान पर गुरु ग्रह के गोचरीय प्रभाव से आपका घरेलू वातावरण अनुकूल रहेगा। माता-पिता सहित पूरे परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से संबंध मधुर होंगे। संतान की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा। वर्ष आरंभ में आपके बच्चे अपने परिश्रम के बल पर आगे बढ़ेंगे वह अपने बौद्धिक बल पर अपने लक्ष्य को भी प्राप्त करेंगे।

स्वास्थ्य
यह वर्ष स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा। राशि में स्थित शनि आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनाए रखेंगे। संतुलित भोजन करें और अनुशासित जीवन शैली अपनाएं। लापरवाही बिल्कुल ना करें शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं रहेगा।

आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ सामान्यतः अनुकूल रहेगा। शनि की साढ़ेसाती की वजह से जोखिम उठाने वाला निर्णय लेने से बचें। इस वर्ष अचानक कुछ ऐसे खर्चे आ जाएंगे जिससे आपका बजट बिगाड़ सकता है। अप्रैल के बाद गुरु ग्रह का गोचर चतुर्थ स्थान में होगा उस समय आपको भूमि, भवन और वाहन इत्यादि का सुख प्राप्त हो सकता है।

परीक्षा प्रतियोगिता
प्रतियोगिता परीक्षा के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा क्योंकि सफलता प्राप्त हेतु आपके अथक प्रयास करना पड़ेगा। विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ेगी। आलस्य की भावना सफलता में बाधक हो सकती है इसलिए इस वर्ष आपको आलस्य से बचना चाहिए।

उपाय
शनिवार के दिन शनि मंदिर में दर्शन करें। सरसों के तेल का दीपक जलाएं। श्री हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करना आपके लिए पूरे वर्ष लाभदायक रहेगा।

मीन राशिफल 2024
मीन राशि के जातक अपने चिन्ह मछली की ही तरह शांत, बहुत कोमल और दयालु प्रवृति के होते हैं। इनका स्वभाव बेहद सहानुभूति-पूर्ण होता है। इस कारण काफी लोग इन्हें पसंद करते हैं। यह लोग आदर्शवादी दुनिया में रहना पसंद करते हैं। कई बार तो इन्हे कल्पना और तथ्य में भेद करना कठिन हो जाता है।

राशि स्वामी - बृहस्पति
राशि नामाक्षर - दी,दू,थ,झ,दे,दो,च,ची
आराध्य - श्री विष्णु नारायण
भाग्यशाली रंग -पीला
राशि अनुकूल वार- बृहस्पतिवार, सोमवार और मंगलवार 

करियर
व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष सामान्य फलदायक रहेगा। द्वादश भाव पर शनि के प्रभाव से आप अपने कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने में कठिनाई का अनुभव करेंगे। अप्रैल के बाद कार्य व्यवसाय के लिए समय अनुकूल हो रहा है। सप्तम स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि व्यापारिक व्यक्तियों के लिए शुभ है। जो व्यक्ति साझेदारी में कार्य कर रहे हैं उनको लाभ प्राप्त होगा।आप शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव में रहेंगे। इसलिए ज्यादा अच्छे परिणामों के लिए आपको बेहद मेहनत करनी होगी। कई बार आपको लगेगा कि भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है, लेकिन साढ़ेसाती में धैर्य और मेहनत ही आपके सच्चे दोस्त हैं। यह आपको समझना होगा। 

परिवार
पारिवारिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अच्छा रहेगा। वर्षारंभ में द्वितीयेश गुरु के प्रभाव से आपके परिवार में किसी सदस्य के वृद्धि होगी। अप्रैल के बाद भाइयों का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। समाज में आपका पराक्रम बना रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। केतु के कारण पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है। आप अकेले रहना चाहेंगे। संतान के लिए वर्ष का प्रारंभ अनुकूल है। द्वितीय भाव के गुरु के प्रभाव से आपके बच्चों की उन्नति होगी। इस समय के अंतराल में आपके बच्चों के साथ आपका भावनात्मक लगाव भी बढ़ेगा।

स्वास्थ्य
राशि के राहु के प्रभाव से आप छोटी-मोटी बीमारियों के कारण परेशान हो सकते हैं। यदि पहले से कोई रोग है तो सावधानी बरतें। संतुलित खान-पान के साथ-साथ दिनचर्या भी अनुशासित रखें। सुबह व्यायाम और योगाभ्यास करें। द्वादश शनि के प्रभाव से यदि कोई बीमारी लंबे समय से आपको परेशान कर रही है तो इसका स्थाई उपचार इस वर्ष मिल सकता है।

आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ सामान्य रहेगा ।द्वितीय स्थान पर गुरु ग्रह के गोचर प्रभाव से आपके धनागम में निरंतरता बनी रहेगी। अप्रैल के बाद धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी आप धन व्यय करेंगे जिससे आपको आत्मिक प्रसन्नता का अनुभव होगा।

परीक्षा प्रतियोगिता
परीक्षा प्रतियोगिता के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा। छठे स्थान पर शनि और गुरु के संयुक्त दृष्टि प्रभाव से आप प्रतियोगिता परीक्षा में सफल रहेंगे। कुछ अनुभवी व्यक्तियों से मिलकर आप अपनी कार्यशैली सुधार लेंगे। अप्रैल के बाद समय थोड़ा प्रभावित हो सकता है उस समय आपको सफलता प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

उपाय
शनिवार के दिन सुबह-सुबह पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाएं और शाम के समय चौमुखी दीपक जलाएं। प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में दर्शन करें और संभव हो तो चोला चढ़ाएं

Thursday, May 25, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 25052023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞
*⛅दिनांक - 25 मई 2023*
*⛅दिन - गुरुवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2080*
*⛅शक संवत् - 1945*
*⛅अयन - उत्तरायण*
*⛅ऋतु - ग्रीष्म*
*⛅मास - ज्येष्ठ*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅तिथि - षष्ठी 26 मई प्रातः 05:19 तक तत्पश्चात सप्तमी*
*⛅नक्षत्र - पुष्य शाम 05:54 तक तत्पश्चात अश्लेषा*
*⛅योग - वॄद्धि शाम 06:08 तक तत्पश्चात ध्रुव*
*⛅राहु काल - दोपहर 02:17 से 03:57 तक*
*⛅सूर्योदय - 05:55*
*⛅सूर्यास्त - 07:18*
*⛅दिशा शूल - दक्षिण दिशा में*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04:30 से 05:13 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:15 से 12:58 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण - स्कंद षष्ठी, अरण्य षष्ठी, संत टेऊँरामजी पुण्यतिथि, महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस (झाँसी), गुरुपुष्यामृत योग (सूर्योदय से शाम ५-५४ तक)*
*⛅विशेष -षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*🌹 25 मई 2023 : गुरुपुष्यामृत योग 🌹* 

*🔹पुण्य काल - 25 मई सूर्योदय से शाम 05:54 तक*

*🌹 पुष्य नक्षत्र का गुरुवार से योग होने पर वह अति दुर्लभ ‘गुरुपुष्यामृत योग' कहलाता है ।*

*🌹 गुरुपुष्यामृत योग व्यापारिक कार्यों के लिए तो विशेष लाभदायी माना गया है ।*

*🌹 गुरुपुष्यामृत योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है ।* 

*🌹गुरुपुष्यामृत योग में विद्या एवं धार्मिक अनुष्ठान प्रारम्भ करना, आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करना शुभ होता है ।*

*🌹गुरुपुष्यामृत योग में विवाह व उससे संबंधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित है ।*

*🔹कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में🔹* 

*🌹 बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें ।*


*🔹गुरुवार विशेष 🔹*

*🔸हर गुरुवार को तुलसी के पौधे में शुद्ध कच्चा दूध गाय का थोड़ा-सा ही डाले तो, उस घर में लक्ष्मी स्थायी होती है और गुरूवार को व्रत उपवास करके गुरु की पूजा करने वाले के दिल में गुरु की भक्ति स्थायी हो जाती है ।*

*🔸गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति के प्रतीक आम के पेड़ की निम्न प्रकार से पूजा करें :*

*🔸एक लोटा जल लेकर उसमें चने की दाल, गुड़, कुमकुम, हल्दी व चावल डालकर निम्नलिखित मंत्र बोलते हुए आम के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं ।* 
  
*ॐ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः ।*
*🌹 फिर उपरोक्त मंत्र बोलते हुए आम के वृक्ष की पांच परिक्रमा करें और गुरुभक्ति, गुरुप्रीति बढ़े ऐसी प्रार्थना करें । थोड़ा सा गुड़ या बेसन की मिठाई चींटियों को डाल दें ।*


*🔸गुरुवार को बाल कटवाने से लक्ष्मी और मान की हानि होती है ।* 

*🔸गुरुवार के दिन तेल मालिश हानि करती है । यदि निषिद्ध दिनों में मालिश करनी ही है तो ऋषियों ने उसकी भी व्यवस्था दी है । तेल में दूर्वा डाल के मालिश करें तो वह दोष चला जायेगा ।*

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है।

जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

 
शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

 
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि करियर को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें आपको आज कोई सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी कुछ समस्याओं को लेकर अपने सीनियर्स से बातचीत करेंगे, तो वह भी आसानी से हल हो जाएंगी, लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो थी या चोरी हो गई थी, तो वह भी आपको प्राप्त होगी। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी, जिसके कारण संतान के कामों की ओर ध्यान नहीं देंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने किसी काम को कल पर टालने से बचें, नहीं तो वह लंबा लटक सकता है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आप अपने गुरुजनों से कुछ मदद ले सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। आपको कई काम एक साथ हाथ लगने से समझ नहीं आएगा कि किसे करूं और किसे छोड़ दूं। तनाव रहने के कारण आपके ऊपर दवाब बना रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। आज आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा, लेकिन आपकी किसी काम को पहल करने की आदत आपको थोड़ा परेशान करेगी। अधिकारियों से भी आपको किसी बात को लेकर डांट खानी पड़ सकती है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपकी नौकरी में बदलाव की योजना पूरी हो सकती है, क्योंकि आपको कोई दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिसे देखकर उनको खुशी होगी। विद्यार्थियों का अध्ययन और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ने से पढ़ाई पर पूरा फोकस बना पाएंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। माताजी को  कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आपके परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन आपके कुछ शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी तरक्की देखकर आज माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई अहम जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपका किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने का सपना पूरा होगा। माता पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन आपके चारों तरफ का वातावरण खुशनुमा रहेगा और परिवार में किसी सदस्य को नौकरी मिलने से परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे, लेकिन व्यस्त रहने के कारण आप उनकी जरूरतों की पूर्ति पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है, नहीं तो आपके हाथ पैरों में दर्द, सिरदर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या पैदा सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि अनबन चल रही थी, तो वह आज आपसे मिलने में आ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, जिससे आपको तरक्की भी मिल सकती है, जो आपको खुशी देगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर तनाव बना हुआ था, तो वह भी आज दूर होगा। आपका कोई मित्र निवेश संबंधी योजना लेकर आ सकता है। आपको व्यापार संबंधी योजना में धन लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है और परिवार में यदि आप किसी सदस्य को कोई सलाह देंगे, तो आप उस पर अमल करते नजर आएंगे, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अधिक धन देंगे, जिसके कारण आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। अत्यधिक तले हुए भोजन से आपको पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आपकी किसी बात को लेकर माताजी से बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आप वाणी की मधुरता बनाए रखें, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला सुलझ जाएगा, जिसके बाद फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपको किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में गलत साबित हो सकता है और आपको समस्या होगी। आपकी किसी बचपन के मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी। पिताजी को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपको अपने आस-पड़ोस में हो रहे वाद विवाद में चुप रहना बेहतर रहेगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको व्यवसाय से संबंधित कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जो लोग अपने कामों को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उनकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपका कोई पुराना मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशनुमा रहेगा। यदि रिश्ते में अपने साथी से कुछ अनबन चल रही थी, तो वह आज दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में यदि आपसे कोई गलती हो, तो आप उसे तुरंत स्वीकार करें, नहीं तो अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज तरक्की मिलेगी, जिससे उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, लेकिन आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं और आप अपने कामों पर फोकस बनाए रखें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। इधर-उधर के कामों पर ध्यान न लगाएं। बिजनेस कर रहे लोग अपने जरूरी कामों पर फोकस बनाएं रखे, नहीं तो उन्हें कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको किसी संपत्ति का सौदा बहुत सोच विचारकर करना होगा, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। किसी कानूनी मामले में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें

Saturday, April 15, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 15042023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 15 अप्रैल 2023*
🌤️ *दिन -शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 
🌤️ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार चैत्र मास)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - दशमी रात्रि 08:45 तक तत्पश्चात एकादशी*
🌤️ *नक्षत्र - श्रवण सुबह 07:36 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*
*🌤️योग - साध्य सुबह 06:33 तक तत्पश्चात शुभ*
🌤️ *राहुकाल- सुबह 09:30 से सुबह 11:04 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:21*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:56*
👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - 
🔥 *विशेष -  
                     🌞~*वैदिक पंचांग* ~
अगर आप शनि के साढ़ेसाती से परेशान हैं तो शनिवार के दिन सुबह-सुबह पंचामृत में काले तिल मिलाकर भोलेनाथ को अर्पित करें और उनसे कष्ट मुक्ति की प्रार्थना करें. शनिवार के दिन यह उपाय करने से शनि ग्रह शांत होता है.

शनिवार के दिन किसी बूढ़े या असहाय व्यक्ति को खाद्य पदार्थ भोजन दान करें. ऐसा करने से भी शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है.

शनि देव क्रोधित या कष्टदायी हो रहे हों तो सरसों के तेल मे अपना चेहरा देखकर किसी जरूरतमंद को दान करें. ऐसा करने से क्रोधित शनि देव शांत होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है.

शनिवार के दिन किसी जरूरतमंत व्यक्ति को काले रंग के वस्त्र , काला कम्बल, काले रंग के ऊनी कपड़े दान करें. ऐसा करने शनि देव अति प्रसन्न होते हैं.

शनिवार के दिन किसी गरीब बूढ़े व्यक्ति को जूता, चप्पल दान करने से भी शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इस दिन काले उड़द , काले तिल, सरसों का तेल, काले फल, काले रंग की वस्तुएं प्रदान करने से शनि पीड़ा से मुक्ति मिलती है.

शनिवार के दिन किसी पीपल वृक्ष के जड़ में जल अर्पित करें. अब इस पर गेहूं केआंटे से बने दीए और अगरबत्ती भी जलाएं. हर शनिवार की शाम ये उपाय करने से शनि की ढैया से राहत मिलती है.

अगर आपके जन्मपत्री में शनि भाग्येश या मूल त्रिकोण का स्वामी है तो आप किसी ज्योतिषी की सलाह से नीलम भी धारण कर सकते हैं.

शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए रोज जल्दी उठना चाहिए. इसके अलावा मांस-मदिरा का सेवन ना करें. कोई गलत काम ना करें और अपना चरित्र ठीक रखें क्योंकि गलत कार्य करने वालों को शनि देव दंड भी देते हैं


🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷
➡️ *15 अप्रैल 2023 शनिवार रात्रि 08:46 से 16 अप्रैल 2023 रविवार को शाम 06:14 तक एकादशी है।*
💥 *विशेष - 16 अप्रैल, रविवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।*
🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*
🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*
🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*
🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी  ने नारद से कहा है :एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷
🙏🏻 *विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*
🙏🏻 
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷
🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में  एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो  चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है...
           🌞 *~ वैदिक पंचाग ~* 🌞 पंचक 

पंचक प्रारंभ : शनिवार, 15 अप्रैल 2023, शाम 06:44 बजे

पंचक समाप्त: बुधवार, 19 अप्रैल 2023 पूर्वाह्न 11:53 बजे

कृष्ण पक्ष एकादशी (वरुथिनी एकादशी, वैशाख, कृष्ण एकादशी)
रविवार, 16 अप्रैल 2023
15 अप्रैल 2023 को रात 08:45 बजे - 16 अप्रैल 2023 को शाम 06:14 बजे

कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत
सोमवार, 17 अप्रैल 2023
17 अप्रैल 2023 दोपहर 03:46 बजे - 18 अप्रैल 2023 दोपहर 01:27 बजे

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।

6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

 
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

 
शुभ वर्ष : 2022, 2026
 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

 
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कोई नई उपलब्धि लेकर आने वाला है। ननिहाल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आप संस्कारों व रीति-रिवाजों पर पूरा ध्यान देंगे। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोग आज किसी परीक्षा को दे सकते हैं। व्यवसायिक योजनाओं में धन की प्राप्ति हो सकती है और इसका लाभ भी मिल सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको परिवार में छोटों की गलतियों को माफ करना होगा और सभी का सहयोग बनाए रखें। कारोबार कर रहे लोगों के लिए आज दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। निजी कार्य को पूरा बल मिलेगा। मित्रों के साथ आप किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। आप नवीन विषयों में तेजी बनाए रखें। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलने से आज खुशी होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। यदि ससुराल पक्ष के लोगों से रिश्तों में अनबन चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए समाप्त होगी। आपकी सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आज आपकी भगवान के प्रति आस्था और गहरी होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। दीर्घकालीन योजनाओं को आज गति मिलेगी। आप कुछ नए संपर्कों का पूरा लाभ उठाएंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप अपने किसी महत्वपूर्ण जानकारी को  किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर ना करें। परिवार में यदि किसी बात को लेकर सदस्यों में कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें भी आप बड़े सदस्यों से मदद ले सकते हैं। किसी सदस्य को आज नौकरी मिलने से उसे घर से दूर जाना पड़ सकता है। आपकी संतान से किसी बात को लेकर बेवजह बहसबाजी हो सकती है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी से के साथ मिलकर आप भविष्य के लिए धन संचय करने पर भी विचार कर सकते हैं। आप किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आप अपनी मेहनत से कार्यक्षेत्र में एक अलग जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। किसी नई संपत्ति को खरीदने के प्रयास आज तेज होंगे। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। खानपान में आप अत्यधिक पहले अपने भोजन से परहेज रखें, नहीं तो समस्या आ सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने मन से आज किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से आज किसी छोटी बात पर नोक झोंक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपको प्रसन्नता बनी रहेगी। बिजनेस कर रहे लोग यदि आज किसी नई योजना की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उन्हें अभी कुछ समय के लिए रुकना बेहतर रहेगा। आपका कोई काम आज आपके लिए सिरदर्द बन सकता है, इसलिए उसमें भी ना बरतें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में दिए गए अधिकारों का गलत फायदा ना उठाएं । आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आजा प्रसन्न रहेंगे। किसी लेनदेन से संबंधित मामला आपका सुलझता दिख रहा है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। माता-पिता की सेवा में भी आप दिन का काफी कुछ समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे, लेकिन आपकी कोई जानकारी आज परिवार का कोई सदस्य लीक कर सकता है। आप व्यवसाय में अच्छा धन लाभ होने के कारण जिद व इंकार ना करें, नहीं तो इससे आपको कोई समस्या आ सकती है। घर में सुख सुविधाओं में आज वृद्धि होगी। आप किसी परिजन की सलाह पर पूरा ध्यान दें। किसी नए काम की शुरुआत करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। भाईचारे की भावना को बल मिलेगा। आप मित्रों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य का रिटायरमेंट होने से किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन होगा। सामाजिक कार्यों में आप पूरी सूझबूझ दिखाएं, नहीं तो कोई आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकता है।  आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आपके अंदर प्रसन्नता बनी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में भी आपकी पूरी रुचि दिखेगी। आप किसी भजन, कीर्तन व पूजा-पाठ आदि का आयोजन करा सकते हैं, जिससे सकारात्मकता बनी रहेगी। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात आज लाभदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा दिखाकर लोगों को हैरान कर सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने व्यवहार से आज अपने चारों ओर के वातावरण में खुशहाली लेकर आएंगे, जिससे आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको  किसी समझौते पर हस्ताक्षर बहुत ही सावधानी से करने होंगे। आपका कोई पुराना काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा की तैयारी की है ,तो आज वह उस परीक्षा को देने जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाएं रखें। कामकाज कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आप किसी बड़े निवेश की तैयारी के लिए आज कोई योजना बना सकते हैं। दूर विदेश में रह रहे किसी परिजन से यदि संबंधों में कोई दरार आ गई थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपको किसी अनजान व्यक्ति से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी

Thursday, April 13, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 13042023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 13 अप्रैल 2023*
🌤️ *दिन -गुरूवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 
🌤️ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार चैत्र मास)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - अष्टमी रात्रि 25:34 तक तत्पश्चात नवमी*
🌤️ *नक्षत्र - पूर्वाषाढा सुबह 10:43 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*
*🌤️योग - शिव दोपहर 12:34 तक तत्पश्चात सिद्ध*

🌤️ *राहुकाल- दोपहर 14:14 से शाम 15:48 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:22*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:55*

 *दिशाशूल- दक्षिण दिशा में*

 *व्रत पर्व विवरण - शीतलाष्टमी, कालाष्टमी ।*

 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
    🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *शिवलिंग के दर्शन हेतु* 🌷
🙏🏻 *शिवलिंग पर दूध, जल चढाने जाना हो तो हमेशा सुबह खाली पेट जाना चाहिए | जो जाते हो वो इस बात का ध्यान रखे | चाय – नाश्ता न करके जाए |*
                                              *~ वैदिक पंचांग ~* 

🌷 *कलह, धन-हानि व रोग-बाधा से परेशान हों तो* 🌷
 🏡 *घर में कलहपूर्ण वातावरण, धन-हानि एवं रोग-बाधा से परेशानी होती हो तो आप अपने घर में मोरपंख कि झाड़ू या मोरपंख पूजा-स्थल में रखें |*
➡️ *नित्य नियम के बाद मन-ही-मन भगवन्नाम या गुरुमंत्र का जप करते हुए इस पंख या झाड़ू को प्रत्येक कमरे में एवं रोग-पीड़ित के चारों तरफ गोल-गोल घुमाये |*
➡️ *कुछ देर ‘ॐकार ‘ का कीर्तन करें-करायें | ऐसा करने से समस्त प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है तथा ऊपरी एवं बुरी शक्तियों का प्रभाव भी दूर हो जाता है |*

दुश्मन पर जीत


किसी विशेष व्यक्ति से परेशान हैं तो मंगलवार या शनिवार को मोर पंख पर हनुमान जी के मस्तक का सिंदूर से उसका नाम लिखें. रातभर इसे पूजा स्थान पर रखें और फिर अगली सुबह बहते पानी में प्रवाहित कर दें. ध्यान रखें ये प्रक्रिया गुप्त तरीके से करें. इस उपाय से दुश्मन भी दोस्त बन जाता है.


ग्रह शांति


ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए जिस ग्रह की पीड़ा मिल रही है उसका 21 बार मंत्र बोलकर मोरपंख पर पानी के छींटे दें. इसके बाद पूजा स्थान पर रख दें थोड़े दिन में चमत्कारी परिणाम नजर आने लगेंगे


नजरदोष


नवजात बच्चों को नजर बहुत लगती है ऐसे में बुरी नजर से बच्चों को बचाने के लिए मोरपंख को चांदी के ताबीज में डालकर उसके सिरहाने रख दें. इससे डर भी दूर होगा.


कालसर्प दोष


पौराणिक मान्यताओं के अनुसार श्रीकृष्ण ने भी कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए मोरपंख मुकुट में धारण किया था.मोर की सर्प से शत्रुता है इसलिए कालसर्प दोष से ग्रसित लोगों को 7 मोर पंख तकिए के कवर में डालकर उस पर सोएं. ये टोटका कालसर्प दोष दूर करने में कारगर है.
  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *आम के आम, गुठलियों के दाम* 🌷
 *आम की गुठली को तोड़कर उसमें निकली गिरी को टुकड़े करके नमक में सेक ले 100 ग्राम लेने से साल भर B12 की कमी नही होगी ।*

पंचक 

पंचक प्रारंभ : शनिवार, 15 अप्रैल 2023, शाम 06:44 बजे

पंचक समाप्त: बुधवार, 19 अप्रैल 2023 पूर्वाह्न 11:53 बजे

कृष्ण पक्ष एकादशी (वरुथिनी एकादशी, वैशाख, कृष्ण एकादशी)
रविवार, 16 अप्रैल 2023
15 अप्रैल 2023 को रात 08:45 बजे - 16 अप्रैल 2023 को शाम 06:14 बजे

कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत
सोमवार, 17 अप्रैल 2023
17 अप्रैल 2023 दोपहर 03:46 बजे - 18 अप्रैल 2023 दोपहर 01:27 बजे

जिनका आज जन्मदिन है उनको शुभाशीष और हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।

जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

 
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यावसायिक गतिविधियों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा और व्यापार कर रहे लोगों को आज कुछ लाभ देखने को मिलेगा। आप यदि किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपने संतान से यदि कोई उम्मीदें लगाई थी, तो वह आपकी अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों का आज प्रमोशन हो सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप अपने परिजनों की सीख पर चलकर आगे बढ़ेंगे, जिससे आपके सभी काम आसानी से बनेंगे, लेकिन किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को आज किसी पुरानी प्रॉपर्टी से अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में आप कुछ नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं। आप किसी काम में उसके नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। माताजी से आपको किसी जरूरी मुद्दे को लेकर सलाह मशवरा करना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी की बातों पर ध्यान ना दें, नहीं आपको कोई नुकसान हो सकता है और अपने कार्यों को आप समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। आपको आज कोई समझौता करने से बचना होगा और बड़ों की बात सुने व समझें तब उस पर अमल करें। स्वास्थ्य को लेकर यदि आपको कुछ समस्या चल रही है, तो वह भी आज दूर होगी। आप अपने खानपान की आदतों पर ध्यान दें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आने वाला है। आप अपने वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। नेतृत्व क्षमता और सामंजस्य आप बनाए रखें। जीवन साथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा मे मिलता दिख रहा है। माताजी की सेहत को लेकर आप सचेत रहें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें, तभी वह शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर कर पाएंगे। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई निवेश संबंधी सूचना लेकर आ सकता है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको यदि काम में कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। आप एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। यदि आपके परिवार में वरिष्ठ सदस्य आपको कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या चल रही है तो उसे नजरअंदाज ना करें।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशहाली लेकर आएगा, क्योंकि उनके साथी से रिश्तों को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह दूर होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान को आप संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। माता जी से आपको मन की किसी बात को कहने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से सरप्राईज पार्टी का आयोजन हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। यदि आप किसी भूमि, भवन आदि की खरीदारी करने वाले है, तो आपका वह सपना आज पूरा हो सकता है। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें और आपको यदि कोई जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपको संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी दूर होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने भाई बंधुओं से कुछ सीख लेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। आपकी साख और सम्मान बढ़ने से आपको प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण कामों में आप देरी ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। यदि आपने पहले किसी निवेश को किया था, तो वह आपको  मिल सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लग रहेंगे। घर परिवार में यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी और सभी एक दूसरे के करीब आएंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप अपने मन की किसी बात को आज अपने भाइयों से कह सकते हैं। यदि आपको किसी बात को लेकर तनाव बना हुआ था, तो वह भी दूर होगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए राजनीतिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके कुछ कार्य भी लंबे समय से रुके है, तो वह आज पूरे हो सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और माता पिता से आप किसी जरूरी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने वाणिज्य व्यवहार में मधुरता बनाए रखे, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाएं और कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को आप ना लटकाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी निवेश संबंधी मामले में आज आपको अच्छे से सोच विचार अवश्य करना होगा। आप किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों का पालन अवश्य करें। जल्दबाजी में यदि आपने कोई निर्णय लिया, तो उसहे समस्या हो सकती है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
नौकरी में कार्यरत लोगों को आज कई पुरस्कार मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रभाव बनाए रखें, नहीं तो आपके कुछ शत्रु उनमें रोड़ा अटका सकते हैं। आय के एक से अधिक स्त्रोत प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि कुछ लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा

Sunday, March 19, 2023

Vaidik Panchang Rashifal 19032023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 19 मार्च 2023*
🌤️ *दिन - रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 
🌤️ *मास - चैत्र ( गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार फाल्गुन)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - द्वादशी सुबह 08:07 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
🌤️ *नक्षत्र - धनिष्ठा रात्रि 10:04 तक तत्पश्चात शतभिषा*
*🌤️योग - सिद्ध रात्रि 08:07 तत्पश्चात साध्य*
🌤️  *राहुकाल - शाम 05:19 से शाम 06:49 तक*
*🌞 सूर्योदय- 06:45*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:48*
👉  *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत,त्रयोदशी क्षय तिथि* 
🔥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
*💥 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
                     🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि* 🌷
👉🏻 *20 मार्च 2023 सोमवार को मासिक शिवरात्रि है।*
🙏🏻  *हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी*
🌷 *1).ॐ शिवाय नम:*
🌷 *2).ॐ सर्वात्मने नम:* 
🌷 *3).ॐ त्रिनेत्राय नम:*
🌷 *4).ॐ हराय नम:*
🌷 *5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:*
🌷 *6).ॐ श्रीकंठाय नम:*
🌷 *7).ॐ सद्योजाताय नम:*
🌷 *8).ॐ वामदेवाय नम:* 
🌷 *9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:* 
🌷 *10).ॐ तत्पुरुषाय नम:*
🌷 *11).ॐ ईशानाय नम:*
🌷 *12).ॐ अनंतधर्माय नम:*
🌷 *13).ॐ ज्ञानभूताय नम:*
🌷 *14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:*
🌷 *15).ॐ प्रधानाय नम:* 
🌷 *16).ॐ व्योमात्मने नम:* 
🌷 *17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*
 🙏🏻 *आर्थिक परेशानी से बचने हेतु* 🙏🏻
👉🏻 *हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।*
👉🏻 *और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।*
🙏🏻  *प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।*
🙏🏻 
                     🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 🌷 *नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए* 🌷
 ➡️ *21 मार्च 2023 मंगलवार को चैत्री अमावस्या एवं दर्श अमावस्या है।*
🏡  * अगर परिवार के सदस्यों में गृह क्लेश रहते हैं या नेगेटिव एनर्जी रहती है तो घर में हर अमावस अथवा हर दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) कपूर और फिटकरी को पीसकर और थोड़ा सा गोमूत्र  डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी  
                  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *अमावस्या* 🌷
🙏🏻 *अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है  (विष्णु पुराण)*
                       🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷
🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*
🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*
🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*
🔥 *आहुति मंत्र* 🔥
🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*
🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*
🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*
🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*
🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞-पंचक आरम्भ :
रविवार ( 19 मार्च 2023 ) at 11:17 AM
पंचक समाप्त :
गुरूवार ( 23 मार्च 2023 ) at 02:08 PM

 18 मार्च 2023, शनिवार : पापमोचिनी एकादशी
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।

 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उसमें सुधार आएगा और आपको अपने किसी नए काम में पूरा साहस बनाए रखना होगा। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपको कोई भी धन संबंधित मामले में लापरवाही नहीं दिखानी है और वरिष्ठ सदस्यों से आप बहुत ही तोल मोल कर बोले, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे लोगों को हैरानी होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस में कुछ नई योजना बनाने के लिए रहेगा, लेकिन आप किसी अनुभवी व्यक्ति के सलाह मशवरा से कोई कदम बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ाएं। शासन व प्रशासन के मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको लाभ मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी जोखिम भरे काम में आप हाथ ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको आज पूरी आस्था व विश्वास दिखा कर आगे बढ़ना होगा। आपको किसी परिजन की ओर से कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। यदि आपने कुछ योजनाएं बनाई हैं, तो आप उनके शुरुआत करेंगे, तो धीरे-धीरे आपको लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आध्यात्मिक विषयों में आपकी रूचि और जागृत होगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को भी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही राहत मिलती दिख रही है। किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आप व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपने कामों की सूची बनाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचने के लिए रहेगा और किसी काम में उसके नियमों की अनदेखी ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ नहीं आजमाना है। कुछ अनजान लोगों से आप दूरी बनाकर रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से खुशियां बनी रहेंगी। आपको नौकरी में अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनना होगा और अमल करना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आने वाला है और अपने खानपान में आप अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें। किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिल सकती है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों के साथ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे और मित्रों के साथ आपकी घनिष्ठता बढ़ेगी। आपको आज अपने पिताजी से अपने किसी समस्या को लेकर बातचीत करनी होगी, तभी वह दूर हो सकेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है, जिससे आप थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन आप अपनी मेहनत और लगन से समय रहते कार्य को पूरा करेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती लोगों के सामने उजागर हो सकती है। आपने यदि किसी सरकारी नौकरी की परीक्षा दी है, तो उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। माताजी को यदि कोई समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें काफी राहत मिलेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज के दिन आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आप अपने मित्रों व करीबियों का विश्वास आसानी से जीत पाएंगे। महत्वपूर्ण मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।  कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपको हैरानी होगी। शैक्षणिक गतिविधियां बढेगी। आपके अध्ययन में अध्यात्म के प्रति पूरी रुचि बढ़ेगी। बड़ों के साथ आप आदर और सम्मान बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप एक लक्ष्य बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। बिजनेस के लिए उत्तम समय है और शासन- प्रशासन के कार्य में भी आप लापरवाही ना करें।  व्यापार कर रहे लोग आज सजग रहें और भावनात्मक मामलों में आप पूरी सहजता दिखाएं। आपको किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी करना बेहतर रहेगा और परिवार में आप किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम के होने से खुशियां बनी रहेगी। आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन किसी भी गलत बात के लिए आप हां में हां ना मिलाएं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर आने वाला है। जन कल्याण के कार्य में आपकी पूरी रहेगी और आप अपने कार्य को पूरा करने में पूरी मेहनत से बढ़ेंगी, लेकिन आप औरों के कामों में पूरा ध्यान देंगे, इसके साथ-साथ आपको अपने कामों पर भी ध्यान लगाना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में आपको सावधान रहना होगा और वाणिज्यिक प्रयासों में आप बेहतर रहेंगे। भाई बंधुत्व की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी। आपको किसी महत्वपूर्ण बात को लेकर समस्या हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं में आज इजाफा होगा और आप नैतिक मूल्यों को पूरा महत्व देंगे। आपके घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है, जिसमें आप व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका साहस और पराक्रम देखकर लोगों को हैरानी होगी। बिजनेस के लिए यदि किसी की आवश्यकता हो, तो अपने भाइयों से करें, तो बेहतर रहेगा। रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी और आपको आर्थिक मामलों में भी सूझ बूझ दिखानी होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य को बनाए रखने के लिए रहेगा और आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने में आज पूरी रुचि दिखाएंगे। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। कलात्मक प्रयासों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आपका कोई परिजन यदि आपसे भी नाराज चल रहा था, तो उनकी वह नाराजगी भी देर होगी। आपको किसी काम के लिए बहुत ही सोच विचार करना होगा, नहीं तो आप किसी गलत बात के लिए हां कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करेंगे और कानूनी मामलों में आप धैर्य बनाए रखना होगा, तभी वह पूरे हो पाएंगे। आपके आकर्षण को देखकर लोग हैरान रहेंगे। किसी बड़े निवेश को करने में आप पूरी रुचि दिखाएंगे, लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचें। किसी भी विदेश में रह रहे परिजन से आपकी लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको कुछ ठगी व सफेदपोश लोगों से दूरी बनाकर रखनी बेहतर रहेगी। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है