Showing posts with label vaidik. Show all posts
Showing posts with label vaidik. Show all posts

Thursday, April 13, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 13042023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 13 अप्रैल 2023*
🌤️ *दिन -गुरूवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 
🌤️ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार चैत्र मास)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - अष्टमी रात्रि 25:34 तक तत्पश्चात नवमी*
🌤️ *नक्षत्र - पूर्वाषाढा सुबह 10:43 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*
*🌤️योग - शिव दोपहर 12:34 तक तत्पश्चात सिद्ध*

🌤️ *राहुकाल- दोपहर 14:14 से शाम 15:48 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:22*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:55*

 *दिशाशूल- दक्षिण दिशा में*

 *व्रत पर्व विवरण - शीतलाष्टमी, कालाष्टमी ।*

 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
    🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *शिवलिंग के दर्शन हेतु* 🌷
🙏🏻 *शिवलिंग पर दूध, जल चढाने जाना हो तो हमेशा सुबह खाली पेट जाना चाहिए | जो जाते हो वो इस बात का ध्यान रखे | चाय – नाश्ता न करके जाए |*
                                              *~ वैदिक पंचांग ~* 

🌷 *कलह, धन-हानि व रोग-बाधा से परेशान हों तो* 🌷
 🏡 *घर में कलहपूर्ण वातावरण, धन-हानि एवं रोग-बाधा से परेशानी होती हो तो आप अपने घर में मोरपंख कि झाड़ू या मोरपंख पूजा-स्थल में रखें |*
➡️ *नित्य नियम के बाद मन-ही-मन भगवन्नाम या गुरुमंत्र का जप करते हुए इस पंख या झाड़ू को प्रत्येक कमरे में एवं रोग-पीड़ित के चारों तरफ गोल-गोल घुमाये |*
➡️ *कुछ देर ‘ॐकार ‘ का कीर्तन करें-करायें | ऐसा करने से समस्त प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है तथा ऊपरी एवं बुरी शक्तियों का प्रभाव भी दूर हो जाता है |*

दुश्मन पर जीत


किसी विशेष व्यक्ति से परेशान हैं तो मंगलवार या शनिवार को मोर पंख पर हनुमान जी के मस्तक का सिंदूर से उसका नाम लिखें. रातभर इसे पूजा स्थान पर रखें और फिर अगली सुबह बहते पानी में प्रवाहित कर दें. ध्यान रखें ये प्रक्रिया गुप्त तरीके से करें. इस उपाय से दुश्मन भी दोस्त बन जाता है.


ग्रह शांति


ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए जिस ग्रह की पीड़ा मिल रही है उसका 21 बार मंत्र बोलकर मोरपंख पर पानी के छींटे दें. इसके बाद पूजा स्थान पर रख दें थोड़े दिन में चमत्कारी परिणाम नजर आने लगेंगे


नजरदोष


नवजात बच्चों को नजर बहुत लगती है ऐसे में बुरी नजर से बच्चों को बचाने के लिए मोरपंख को चांदी के ताबीज में डालकर उसके सिरहाने रख दें. इससे डर भी दूर होगा.


कालसर्प दोष


पौराणिक मान्यताओं के अनुसार श्रीकृष्ण ने भी कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए मोरपंख मुकुट में धारण किया था.मोर की सर्प से शत्रुता है इसलिए कालसर्प दोष से ग्रसित लोगों को 7 मोर पंख तकिए के कवर में डालकर उस पर सोएं. ये टोटका कालसर्प दोष दूर करने में कारगर है.
  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *आम के आम, गुठलियों के दाम* 🌷
 *आम की गुठली को तोड़कर उसमें निकली गिरी को टुकड़े करके नमक में सेक ले 100 ग्राम लेने से साल भर B12 की कमी नही होगी ।*

पंचक 

पंचक प्रारंभ : शनिवार, 15 अप्रैल 2023, शाम 06:44 बजे

पंचक समाप्त: बुधवार, 19 अप्रैल 2023 पूर्वाह्न 11:53 बजे

कृष्ण पक्ष एकादशी (वरुथिनी एकादशी, वैशाख, कृष्ण एकादशी)
रविवार, 16 अप्रैल 2023
15 अप्रैल 2023 को रात 08:45 बजे - 16 अप्रैल 2023 को शाम 06:14 बजे

कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत
सोमवार, 17 अप्रैल 2023
17 अप्रैल 2023 दोपहर 03:46 बजे - 18 अप्रैल 2023 दोपहर 01:27 बजे

जिनका आज जन्मदिन है उनको शुभाशीष और हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।

जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

 
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यावसायिक गतिविधियों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा और व्यापार कर रहे लोगों को आज कुछ लाभ देखने को मिलेगा। आप यदि किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपने संतान से यदि कोई उम्मीदें लगाई थी, तो वह आपकी अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों का आज प्रमोशन हो सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप अपने परिजनों की सीख पर चलकर आगे बढ़ेंगे, जिससे आपके सभी काम आसानी से बनेंगे, लेकिन किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को आज किसी पुरानी प्रॉपर्टी से अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में आप कुछ नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं। आप किसी काम में उसके नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। माताजी से आपको किसी जरूरी मुद्दे को लेकर सलाह मशवरा करना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी की बातों पर ध्यान ना दें, नहीं आपको कोई नुकसान हो सकता है और अपने कार्यों को आप समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। आपको आज कोई समझौता करने से बचना होगा और बड़ों की बात सुने व समझें तब उस पर अमल करें। स्वास्थ्य को लेकर यदि आपको कुछ समस्या चल रही है, तो वह भी आज दूर होगी। आप अपने खानपान की आदतों पर ध्यान दें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आने वाला है। आप अपने वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। नेतृत्व क्षमता और सामंजस्य आप बनाए रखें। जीवन साथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा मे मिलता दिख रहा है। माताजी की सेहत को लेकर आप सचेत रहें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें, तभी वह शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर कर पाएंगे। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई निवेश संबंधी सूचना लेकर आ सकता है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको यदि काम में कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। आप एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। यदि आपके परिवार में वरिष्ठ सदस्य आपको कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या चल रही है तो उसे नजरअंदाज ना करें।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशहाली लेकर आएगा, क्योंकि उनके साथी से रिश्तों को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह दूर होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान को आप संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। माता जी से आपको मन की किसी बात को कहने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से सरप्राईज पार्टी का आयोजन हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। यदि आप किसी भूमि, भवन आदि की खरीदारी करने वाले है, तो आपका वह सपना आज पूरा हो सकता है। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें और आपको यदि कोई जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपको संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी दूर होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने भाई बंधुओं से कुछ सीख लेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। आपकी साख और सम्मान बढ़ने से आपको प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण कामों में आप देरी ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। यदि आपने पहले किसी निवेश को किया था, तो वह आपको  मिल सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लग रहेंगे। घर परिवार में यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी और सभी एक दूसरे के करीब आएंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप अपने मन की किसी बात को आज अपने भाइयों से कह सकते हैं। यदि आपको किसी बात को लेकर तनाव बना हुआ था, तो वह भी दूर होगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए राजनीतिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके कुछ कार्य भी लंबे समय से रुके है, तो वह आज पूरे हो सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और माता पिता से आप किसी जरूरी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने वाणिज्य व्यवहार में मधुरता बनाए रखे, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाएं और कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को आप ना लटकाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी निवेश संबंधी मामले में आज आपको अच्छे से सोच विचार अवश्य करना होगा। आप किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों का पालन अवश्य करें। जल्दबाजी में यदि आपने कोई निर्णय लिया, तो उसहे समस्या हो सकती है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
नौकरी में कार्यरत लोगों को आज कई पुरस्कार मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रभाव बनाए रखें, नहीं तो आपके कुछ शत्रु उनमें रोड़ा अटका सकते हैं। आय के एक से अधिक स्त्रोत प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि कुछ लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा

Thursday, September 22, 2022

Vaidik Panchang 22092022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞
 🌤️  *दिनांक - 22 सितम्बर  2022*
🌤️ *दिन - गुरुवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार भाद्रपद)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - द्वादशी 23 सितम्बर रात्रि 01:17 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
🌤️ *नक्षत्र - अश्लेशा 23 सितम्बर रात्रि 02:03 तक तत्पश्चात मघा*
🌤️ *योग -  शिव सुबह 09:45 औतक सिध्द*
🌤️  *राहुकाल - दोपहर 02:02 से 03:33 तक*
🌞 *सूर्योदय - 06:28*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:34*
👉  *दिशाशूल - दक्षिण  दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - द्वादशी का श्राद्ध संन्यासियों का श्राद्ध*
🔥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
              🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞

🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷
🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 23 सितम्बर, शुक्रवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*
 👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*
🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*
🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*
🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी  की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन  ब्रह्मचर्य का पालन करें।*
 👉🏻 *ये उपाय करें*
 *सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी  को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी  की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* ?

🌷 *सर्व पितृ अमावस्या* 🌷
➡ *25 सितम्बर 2022 रविवार को सर्व पितृ अमावस्या है।*
🙏🏻 *जिन्होंने हमें पाला-पोसा, बड़ा किया, पढ़ाया-लिखाया, हममें भक्ति, ज्ञान एवं धर्म के संस्कारों का सिंचन किया उनका श्रद्धापूर्वक स्मरण करके उन्हें तर्पण-श्राद्ध से प्रसन्न करने के दिन ही हैं श्राद्धपक्ष।*
🙏🏻 *जिस प्रकार चारागाह में सैंकड़ों गौओं में छिपी हुई अपनी माँ को बछड़ा ढूँढ लेता है उसी प्रकार श्राद्धकर्म में दिए गये पदार्थ को मंत्र वहाँ पर पहुँचा देता है जहाँ लक्षित जीव अवस्थित रहता है।*
🙏🏻 *पितरों के नाम, गोत्र और मंत्र श्राद्ध में दिये गये अन्न को उसके पास ले जाते हैं, चाहे वे सैंकड़ों योनियों में क्यों न गये हों। श्राद्ध के अन्नादि से उनकी तृप्ति होती है। परमेष्ठी ब्रह्मा ने इसी प्रकार के श्राद्ध की मर्यादा स्थिर की है।"*
🙏🏻 *सर्व पितृ अमावस्या को पितर भूमि पर आते हैं । उस दिन अवश्य श्राद्ध करना चहिये।*
🙏🏻 *उस दिन श्राद्ध नही करते हैं तो पितर नाराज होकर चले जाते हैं ।*
🙏🏻 *आप यदि उस दिन श्राद्ध करने में सक्षम् नही हैं  तो उस दिन तांबे के लोटे में जल भरकर के भगवदगीता के सातवें अध्याय का पाठ करें  और मंत्र  "ॐ नमो भगवते वासुदेव"एवं " ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं स्वधा देव्यै स्वाहा" की 1-1 माला करके सूर्यनारायण भगवान को जल का अर्घ्य दें ।*
🙏🏻 *और सूर्य भगवान को बगल ऊँची करके बोले की मैं अपने पितरों को प्रणाम करता हूँ।*
🙏🏻 *वे मेरी भक्ति से ही तृप्तिलाभ करें। मैंने अपनी दोनों बाहें आकाश में उठा रखी हैं।और जिनका श्राद्ध किया जाये उन माता, पिता, पति, पत्नी, संबंधी आदि का स्मरण करके उन्हें याद दिलायें किः "आप देह नहीं हो। आपकी देह तो समाप्त हो चुकी है, किंतु  आप विद्यमान हो।*
🙏🏻 *आप अगर आत्मा हो.. शाश्वत हो... चैतन्य हो। अपने शाश्वत स्वरूप को निहार कर हे पितृ आत्माओं ! आप भी परमात्ममय हो जाओ। हे पितरात्माओं ! हे पुण्यात्माओं !अपने परमात्म-स्वभाव का स्मऱण करके जन्म मृत्यु के चक्र से सदा-सदा के लिए मुक्त हो जाओ। हे पितृ आत्माओ !*
🙏🏻 *आपको हमारा प्रणाम है। हम भी नश्वर देह के मोह से सावधान होकर अपने शाश्वत् परमात्म-स्वभाव में जल्दी जागें.... परमात्मा एवं परमात्म-प्राप्त महापुरुषों के आशीर्वाद आप पर हम पर बरसते रहें.... ॐ....ॐ.....ॐ...." पितृपक्ष के विषय में शास्त्रों में बताया गया है कि इन दिनों मनुष्य को अपना आचरण शुद्ध और सात्विक रखना चाहिए। इसलिए भोजन में मांस-मछली, मदिरा और तामसिक पदार्थों से परहेज रखना चाहिए।*
🙏🏻 *क्योंकि आप जो भोजन करते हैं उनमें से एक अंश पितरों को भी प्राप्त होता है। इन दिनों मन और भावनाओं पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें और काम-वासना से बचें।*
👉🏻 *ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि जिनके पितर नाराज हो जाते हैं उनकी ग्रह दशा अच्छी भी हो तब भी उनके जीवन में हर पल परेशानी बनी रहती है।*
👉🏻 *श्राद्ध पक्ष में सयंम-नियम पालन करें, नहीं तो पितर देंगे शाप...*
👉🏻  *श्राद्ध पक्ष में गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाएं और कुत्ते, बिल्ली और कौओं को भी आहार दें। इससे पितरों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।**

          🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57
 
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,
 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।

नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलें लेकर आ सकता है। आपको अपने किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है,जिसके लिए आपको भागदौड़ भी करनी होगी। आज आप अपने कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही शांत बैठेंगे। जल्दबाजी में आज आप घर व बाहर कहीं भी कोई निर्णय ना लें,नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आज आप अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करें ताकि आप स्वस्थ रह सकें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय आपसी बातचीत में बिताएंगे,जो लोग मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े हैं,उन्हें आज अत्यधिक मेहनत करनी होगी,तभी वह तरक्की पा सकेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको कुछ लाभ के अवसर मिलेंगे,तो उन पर चलकर अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थी आज अपने गुरुजनों से कमजोर विषयों के लिए मदद मांग सकते हैं

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने मन में बहुत कुछ सोचकर रखेंगे,लेकिन उन सभी सपनों के पूरा ना होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। घर में सुख शांति का माहौल बनाए रखने के लिए आज आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा।  वाणी की मधुरता आज आपको मान सम्मान दिलाएगी। आप अपनी ऊर्जा को बेकार के कामों में व्यर्थ ना करें बल्कि अच्छे कामों में लगाएं जिसका आप लाभ उठाएंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आप अपने परिवार में किसी नए मेहमान का स्वागत कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन में यदि जीवनसाथी से कुछ अनबन चल रही थी,तो आज वह समाप्त होगी। आपसी प्रेम और गहरा होगा। आपको संतान की किसी समस्या का जल्द समाधान करना होगा,नहीं तो वह परेशान हो सकती है। जो लोग विदेश यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उनके लिए दिन बेहतर रहेगा। फाइनेंस के मामले में आज दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में थोड़ा कमजोर रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज एक दूसरे की परवाह करेंगे,जिससे उनके बीच रिश्ता और गहरा होगा। यदि आपको पिताजी द्वारा कोई जिम्मेदारी सौंपी जाए,तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो आपको उनसे डांट खानी पड़ सकती है। आज आप दिन को रूमानी अंदाज में जिएंगे और आप इधर-उधर लोगों की परवाह न करते हुए अपने काम पर ध्यान लगाएंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन रचनात्मक कार्य में लगे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप अच्छे कामों से अच्छा नाम कमाएंगे और लोग भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। जो लोग किसी नई कंपनी से जुड़ना चाहते हैं,उन्हें पहले उसकी पूरी जानकारी लेनी होगी। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपनी मेहनत से काम करके अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा,जिससे वह प्रसन्न रहेंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोग आज कुछ परेशान रहेंगे। आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे,लेकिन उसमें कुछ समय बाद सुधार होगा। आज आप रूमानी अंदाज में रखने के कारण प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यों से आज आपकी किसी बात पर बहसबाजी हो सकती है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने बिजनेस या घर परिवार के कुछ रुके हुए कामों को समय रहते पूरा करेंगे,जिससे परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी मीठी वाणी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। आप आज कम मेहनत से भी अच्छा लाभ पाने में कामयाब रहेंगे। आप जीवनसाथी को लेकर किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको आपका उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे और धार्मिक कार्यक्रमों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको यदि किसी गरीब की सेवा करने का मौका मिले,तो अवश्य करें। कार्यक्षेत्र में आप कठिन मेहनत करके बहुत कुछ पा सकते हैं अन्यथा सब आपके हाथ से निकल सकता है। माता-पिता से आप अपने मन में चल रही कुछ उलझनों पर बातचीत करेंगे। परिवार की कोई कलह आज आपके लिए मानसिक तनाव लेकर आ सकती है। भाई-बहन आज आपके हर काम में पूरा साथ देंगे,जिससे आप किसी भी समस्या से आसानी से बाहर निकल जाएंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कुछ समस्या लेकर आएगा। कठोर निर्णय लेकर आज अपनी प्रगति में बाधा डाल डाल सकते हैं। आप खुद को साबित करने के चक्कर में किसी गलत काम को भी करने की पूरी कोशिश करेंगे,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। आप अपने सीनियर से किसी जरूरी काम के लिए सलाह मशवरा कर सकते हैं,जिसमें आपको कोई असुविधा होगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों की मेहनत रंग लाएगी और उन्हें अच्छा मुनाफा होता दिख रहा है। संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करके अपने गुरुजनों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। परिवार में भी माहौल खुशनुमा रहेगा और सफलता आपके कदम चूमेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा बनी रहेगी,जिससे वह अपने पार्टनर के साथ एक अच्छा रिश्ता बनाने में कामयाब रहेंगे। पिताजी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या घेरे हुए हैं,तो उनके कष्टों में आज बढ़ोतरी हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे और कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम करेंगे। घर में आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन इसके लिए आप पहले से ही मजबूत रहेंगे,जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,वह अपने अधिकारियों के मुंह से प्रशंसा सुनकर प्रसन्न होंगे। विवाह योग्य जातकों को आज उनका साथी मिल सकता है, जिसमें कन्फ्यूजन रहेगी कि इस रिश्ते में आगे चलूं या ना चलूं। आपको आज कोई परिचित किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बता सकता

Friday, September 16, 2022

Vaidik Panchang 16092022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
 🌤️  *दिनांक - 16 सितम्बर  2022*
🌤️ *दिन - शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार भाद्रपद)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - षष्ठी दोपहर 12:19 तक तत्पश्चात सप्तमी*
🌤️ *नक्षत्र - कृत्तिका सुबह 09:55 तक तत्पश्चात रोहिणी*
🌤️ *योग - वज्र 17 सितम्बर प्रातः 05:51 तक तत्पश्चात सिद्धि*
🌤️  *राहुकाल - सुबह 11:02 से दोपहर 12:33 तक*
🌞 *सूर्योदय - 06:26*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:39*
👉  *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - सप्तमी का श्राद्ध*
🔥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
              🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞

🌷 *षडशीति संक्रान्ती* 🌷
👉 *17 सितम्बर 2022 शनिवार को षडशीति संक्रान्ती है ।*
🙏 *पुण्यकाल : सुबह 07:22 से दोपहर 01:46 तक… जप,तप,ध्यान और सेवा का पूण्य 86000 गुना है !!!*
🙏 *इस दिन करोड़ काम छोड़कर अधिक से अधिक समय जप – ध्यान, प्रार्थना में लगायें।*
🙏 *षडशीति संक्रांति में किये गए जप ध्यान का फल ८६००० गुना होता है – (पद्म पुराण )*
               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *अश्विन  माह* 🌷
🙏🏻 *अश्विन  हिन्दू धर्म का सप्तम महिना है। अश्विन नक्षत्रयुक्त पूर्णिमा होने के कारण इसका नाम अश्विन  पड़ा (अश्विनीनक्षत्रयुक्ता पौर्णमासी यत्र मासे सः)। आश्विन मास का संबंध अश्विनौ से है जो सूर्य के दो पुत्र हैं और देवताओं के चिकित्सक हैं। इस मास का एक नाम क्वार भी है। (उत्तर भारत हिन्दू पंचांग के अनुसार) से अश्विन  का आरम्भ हो चुका  है। (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अभी भाद्रपद मास चल रहा है) ।*
🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार “तथैवाश्वयुजं मासमेकभक्तेन यः क्षिपेत्। प्रज्ञावान्वाहनाढ्यश्च बहुपुत्रश्च जायते।।” जो अश्विन मास को एक समय भोजन करके बिताता है, वह पवित्र, नाना प्रकार के वाहनों से सम्पन्न तथा अनेक पुत्रों से युक्त होता है ।*
🌷 *आश्विने भौमावास्याम जायते खलु पार्वती। विविध विपदाम धनक्षयं पापाचारम वर्धते।।*
🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व के अनुसार जो अश्विन  मास में ब्राह्माणों को घृत दान करता है, उस पर दैव वैद्य अश्विनीकुमार प्रसन्न होकर उसे रूप प्रदान करते हैं ।*
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार अश्विन में धान्य दान करने से अन्न तथा धन की वृद्धि होती है।*
🙏🏻 *अग्निपुराण के अनुसार अश्विन  के महिने में गोरस- गाय का घी, दूध और दही तथा अन्न देनेवाला सब रोगों से छुटकारा पा जाता है |*
🌷 *आश्विने कृष्णपक्षे तु षष्ठ्यां भौमेऽथ रोहिणी । व्यतीपातस्तदा षष्ठी कपिलानन्तपुण्यदा ।।*
🙏🏻 *अश्विन  महिने के कृष्णपक्ष की षष्ठी के दिन मंगलवार, रोहिणी नक्षत्र और व्यतिपात हो तो वह अनंत पुण्य देने वाला कपिला षष्टी योग कहा जाता है। यह योग बहुत दुर्लभ है।*
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार सती ने अश्विन  मास में नंदा (प्रतिपदा, षष्ठी और एकादशी) तिथियों में भक्तिपूर्वक गुड़, भात और नमक चढाकर भगवान शिवका पूजन किया और उन्हें नमस्कार करके उसी नियम के साथ उस मास को व्यतीत किया |*
🙏🏻 *अश्विन  कृष्णपक्ष को पितृपक्ष महालय के नाम से जाना जाता है जिसमें पितृ ऋण से मुक्त होने तथा पितरों को तृप्त करने के उद्देश्य से श्राद्ध किया जाता है।*
           🌞 *~ वैदिक  पंचांग ~* 🌞

🌷 *श्राद्धकर्म* 🌷
🙏🏻 *अगर श्राद्धकर्म करने के लिए आपके पास बिल्कुल भी धन नहीं है तो आपको उधार मांगकर धन लेना चाहिए और श्राद्ध करना चाहिए। अगर आपको कोई उधार नहीं दे रहा तो पितरों के उद्देश्य से पृथ्वी पर भक्ति विनम्र भाव से सात आठ तिलों से जलाञ्जलि ही दे दें। अगर यह भी संभव नहीं तो कहीं से चारा लाकर गौ को खिला दें। और अगर इतना भी संभव नहीं तो अपनी बगल दिखाते हुए सूर्य तथा दिक्पालों से कहें :*
🌷 *"न मेऽस्ति वित्तं न धनं न चान्यच्छ्राद्धोपयोग्यं स्वपितॄन्‌नतोऽस्मि ।*
*तृप्यन्तु भत्त्या पितरो मयैतौ कृतौ भुजौ वर्त्मनि मारुतस्य ।।"*
➡ *'मेरे पास श्राद्धकर्म के योग्य न धन-संपति है और न कोई अन्य सामग्री। अत: मै अपने पितरों को प्रणाम करता हूँ। वे मेरी भक्ति से ही तृप्तिलाभ करे। मैंने अपनी दोनों भुजाएं आकाश में उठा रखी हैं ।*
💥 *ऐसा विवरण विष्णुपुराण तृतीयांश, अध्यायः 14 तथा वराहपुराण अध्याय 13 में मिलता है।*

📖 *)*
           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
अक्टूबर 2022 
पंचक का आरंभ- 6 अक्टूबर 2022, बृहस्पतिवार को 08.29 मिनट से
पंचक का समापन- 10 अक्टूबर 2022, सोमवार को 16.02 मिनट पर। 
 
नवंबर 2022 
पंचक का आरंभ- 2 नवंबर 2022, बुधवार को 14.16 मिनट से 

पंचक का समापन- 6 नवंबर 2022, रविवार को 24.05 मिनट पर। 
 
दिसंबर 2022  
पंचक का आरंभ- 26 दिसंबर 2022, सोमवार को 27.31 मिनट से
पंचक का समापन- 31 दिसंबर 2022, शनिवार को 11.47 मिनट पर।

🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं।

आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। घर परिवार में आज किसी नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है और किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार में खुशियां रहेंगी। आप एक नौकरी के साथ-साथ किसी नई नौकरी की तलाश भी कर सकते हैं,जो आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा,लेकिन अभी आपको कुछ समय पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो उसके लिए आज आप जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण आज खूब धन कमाएंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं उनके जूनियर आज उनके कामों को अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने लिए भी कुछ समय निकालेंगे और अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं,जिससे आपके परिवार का कोई सदस्य भी आपसे ईष्या कर सकता है। आपको अपने रिश्तेदार व पड़ोसियों से बातचीत करते समय तोलमोल कर बोलना होगा,नहीं तो कोई बात आपको उनकी बुरी लग सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने खान-पान के मामले में लापरवाही बरतना नुकसान दे सकता है इसीलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यापार कर रहे लोगों को छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप परिवार में किसी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाकर वरिष्ठ सदस्यों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आपको किसी से धन उधार लेना पड़े,तो बहुत ही सोच समझकर लें,क्योंकि आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपके कई काम एक साथ हाथ आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी और आपको आज अपने निर्णय लेने की क्षमता का भी लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवाने लेकर आ सकते हैं। आपको किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं। माता पिता आज आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे,जिससे आपकी कुछ समस्याएं भी हल होंगी। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलने से आज आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप आलस्य में रहने के कारण अपने कामों की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या हो,तो उसमें योग और व्यायाम अवश्य करें। कारोबार कर रहे लोगों की गति धीमी तो रहेगी,लेकिन वह उसे तेज करने की पूरी कोशिश करने में लगे रहेंगे। आपको आज पूंजी का निवेश सोच समझकर करना होगा। यदि आप साझेदारी में किसी व्यापार को करने का विचार बना रहे हैं,तो उसमें पहले पूरी जांच पड़ताल करें,उसके बाद ही निर्णय लें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियां लेकर आएगा। आप स्वास्थ्य में कुछ समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। विरोधी आज आपके कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे आपको सावधान रहना होगा और आपका कोई मसला यदि कोर्ट में चल रहा है,तो उसमें आज आपको भागदौड़ करनी होगी उसके बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई छोड़कर इधर-उधर के कामों में ध्यान लगाएंगे,जिससे उनका मन पढ़ाई के प्रति खत्म होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपके निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आप आज किसी से भूलकर भी ना उलझें। अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें। विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। संतान आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है,जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। वैवाहिक जीवन जी रहे लोग आज जीवनसाथी की बातों को ना मानकर रिश्ते में तनाव को बुला सकते हैं। आपको आज अपने किसी काम को कल पर टालना नुकसान दे सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आर्थिक स्थितियों को लेकर यदि आपको कुछ चिंता बनी हुई थी,तो वह आज समाप्त होगी। कार्यक्षेत्र में मन प्रसन्न रहेगा और आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज एक नौकरी के साथ-साथ किसी दूसरी नौकरी का ऑफर भी आ सकता है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ कुछ समय बातचीत में व्यतीत करेंगे,जिसमें कुछ समस्याओं पर बातचीत होगी। वरिष्ठ सदस्यों से आज आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आप परोपकार के कार्यों में व्यतीत करेंगे। विदेशी कंपनियों में कार्यरत लोगों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपको धन लाभ होने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपने पुराने समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। आपको आज अपना ध्यान अपने काम पर ले जाना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपनी प्रतिभा दिखा कर लोगो को अपनी और आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आपकी कोई पारिवारिक संपत्ति के लिए वाद विवाद खड़ा हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है,क्योंकि उन्हें कोई अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को भी अच्छी सफलता मिलती दिख रही है। आपको आज किसी नए निवेश में हाथ डालना बेहतर रहेगा,इसलिए वह दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। आप परिवार के किसी सदस्य के कठोर व्यवहार के कारण परेशान रहेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज के दिन आप काफी ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नौकरी व्यापार में आपको दोगुना लाभ होने की उम्मीद मिलती दिख रही है। आपकी कुछ रुकी हुई योजनाएं बिना विघ्न के पूरी होंगी। वर्क फ्रॉम होम में कार्य कर रहे लोगों को आज लापरवाही करने से बचना होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है,क्योंकि उन्हें आज कहीं बाहर प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा,जिसमें उन्हें सफलता भी अवश्य प्राप्त होगी। आपको आज किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अति उत्तम रहने वाला है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन भाई-बहनों के बीच कुछ अनबन चल रही थी,तो वह समाप्त होगी और मजबूती आएगी। आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे,तो वह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा,क्योंकि उनकी अधिकारियों की कृपा उन पर बनी रहेगी। आपको आज किसी महत्वपूर्ण काम को कल पर टालने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप किसी नई वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं