Showing posts with label shrikrishn. Show all posts
Showing posts with label shrikrishn. Show all posts

Saturday, October 14, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 14102023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 14 अक्टूबर 2023*
🌤️ *दिन - शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - आश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार भाद्रपद)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - अमावस्या रात्रि 11:24 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*
🌤️ *नक्षत्र -  हस्त शाम 04:24 तक तत्पश्चात चित्रा*
🌤️ *योग - इन्द्र  सुबह 10:25 तक  तत्पश्चात वैधृति*
🌤️ *राहुकाल - सुबह 09:29 से सुबह 10:57 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:34*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:14*
👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - आश्विन अमावस्या,दर्श अमावस्या,सर्वपित्री अमावस्या का श्राद्ध,अज्ञात तिथिवालों का श्राद्ध,महालय समाप्त*
💥 *विशेष - अमावस्या और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*
💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*
💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* ?

🌷 *शारदीय नवरात्रिः सफलता के लिए* 🌷
➡ *15 अक्टूबर 2023 रविवार से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ ।*
🙏🏻 *आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तक शारदीय नवरात्रि पर्व होता है। यदि कोई पूरे नवरात्रि के उपवास-व्रत न कर सकता हो तो सप्तमी, अष्टमी और नवमी – तीन दिन उपवास करके देवी की पूजा करने से वह संपूर्ण नवरात्रि के उपवास के फल को प्राप्त करता है।*
🙏🏻 *'श्रीमद् देवी भागवत' में आता है कि यह व्रत महासिद्धि देने वाला, धन-धान्य प्रदान करने वाला, सुख व संतान बढ़ाने वाला, आयु एवं आरोग्य वर्धक तथा स्वर्ग और मोक्ष तक देने में समर्थ है। यह व्रत शत्रुओं का दमन व बल की वृद्धि करने वाला है। महान-से-महान पापी भी यदि नवरात्रि व्रत कर ले तो संपूर्ण पापों से उसका उद्धार हो जाता है।*
🙏🏻 *नवरात्रि का उत्तम जागरण वह है कि जिसमें- शास्त्र ज्ञान की चर्चा हो, प्रज्जवलित दीपक रखा हो, देवी का भक्तिभावयुक्त कीर्तन हो, वाट्य, ताल सहित का सात्त्विक संगीत हो, मन में प्रसन्नता हो, सात्त्विक नृत्य हो, डिस्को या ऐसे दूसरे किसी नृत्य का आयोजन न हो, सात्त्विक नृत्य, कीर्तन के समय भी जगदम्बा माता के सामने दृष्टि स्थिर रखें, किसी को बुरी नजर से न देखें।*
🙏🏻 *नवरात्रि के दिनों में गरबे गाने की प्रथा है। पैर के तलुओ एवं हाथ की हथेलियों में शरीर की सभी नाड़ियों के केन्द्रबिन्दु हैं, जिन पर गरबे में दबाव पड़ने से 'एक्यूप्रेशर' का लाभ मिल जाता है एवं शरीर में नयी शक्ति-स्फूर्ति जाग जाती है। नृत्य से प्राण-अपान की गति सम होती है तो सुषुप्त शक्तियों को जागृत होने का अवसर मिलता है एवं गाने से हृदय में माँ के प्रति दिव्य भाव उमड़ता है। बहुत गाने से शक्ति क्षीण होती है।*
🙏🏻 *क्या करें क्या न करें पुस्तक से*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *अमावस्या* 🌷
➡ *14 अक्टूबर 2023 शनिवार को अमावस्या है ।*
🙏🏻 *अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है  (विष्णु पुराण)*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷
🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*
🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*
🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*
🔥 *आहुति मंत्र* 🔥
🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*
🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*
🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*
🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*
🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है।

14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए चुनौती पूर्ण रहने वाला है। आप किसी किसी महत्वपूर्ण चर्चा में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आप  कार्य क्षेत्र में अपनी मेहनत में कोई कमी ना छोड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को  जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है, इसलिए आप सावधानी बरतें। सामंजस्य का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको कोई बड़े उपलब्धि हाथ लग सकती है। सहयोगियों का आपको पूरा समर्थन मिलेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आप किसी गलत काम में ना पड़े। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की साथी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है, जिसके कारण आपका रिश्ता टूटने की कगार पर आ सकता है। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से काम लेने के लिए रहेगा। निजी मामलों में आपको सावधान रहना होगा । अपनों से यदि रिश्तों में कुछ खटास पैदा हो गई थी, तो वह आज दूर होगी और नजदीकियां बढ़ेंगी। बड़ों का आदर व सम्मान बनाए रखें, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।  व्यवसाय की कुछ योजनाओं को आज गति मिलेगी।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। महत्वपूर्ण कार्यों को आप किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। वाणिज्य प्रयास आपके बेहतर रहेंगे और किसी लक्ष्य पर आपको पूरा फोकस बनाए रखना होगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने विरोधियों से सावधानी बरतें, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करवा सकते हैं। आज आपके कुछ श्रेष्ठ परिजनों से मुलाकात होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी सुख व समृद्धि में वृद्धि लेकर आएगा।  संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आप  किसी से यदि कोई मदद मांगेगे, तो उसे विनम्रता से मांगे, नहीं तो समस्या आ सकती है। व्यक्तिगत मामलों में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। मेलजोल की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको संपत्ति संबंधित लेन देन बहुत ही सोच विचार कर फाइनल करना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। यदि कार्यक्षेत्र में आप अपने काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह समस्या भी दूर होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी परिजन की सीख व सलाह पर चलने से बचने के लिए रहेगा। आपके मन में कुछ उलझन रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। व्यापार में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जिससे आपको खुशी होगी। आपके कामों में गति मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप संतान से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। परिवार में चल रही अनबन को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आप घर व बाहर अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे, जिससे लोग भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में  इजाफा होगा और किसी विदेश में रह रहे परिजन से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप कानूनी मामलों में धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। लेनदेन के मामलों में आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय हस्ताक्षर बहुत ही देखभाल कर करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने परिजनों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे और कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको  मन मुताबिक काम मिल सकता है। विधार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ बाकी कामों के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आप किसी काम को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या दूर हो सकती है और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है।  आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ने से कार्य क्षेत्र में सहयोगी भी हैरान रहेंगे। भावनात्मक विषयों पर आज नियंत्रण रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विभिन्न मामलों में गति आएगी। आप विकास के पथ पर आगे बढ़ेंगे। बड़ों का साथ व समर्थन आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। धार्मिक कार्यों में गति मिलेगी। आपका कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। यदि आपने किसी से धन उधार लेने का मन बनाया है, तो बिल्कुल ना लें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। आध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। व्यापार में बढ़ोतरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सामाजिक कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। पुण्य कार्यों से आपकी छवि और निखरेगी। राजनीति में कार्यरत किसी लोग पर भरोसा ना करें, नहीं तो कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। आप अपने रीति रिवाज पर पूरा ध्यान दें।
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप सभी के लिए आज समान भाव रखेंगे। व्यापार में आपकी किसी व्यक्ति से कहा सुनी हो सकती है। व्यक्तिगत मामलों में आप सावधान रहें। मेहनत से आप काम करेंगे, तभी आपको सफलता मिलेगी। आपको अपने संपत्ति  संबंधित मामलों में समस्याओं को लेकर किसी परिजन से बातचीत करनी होगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई मामला लंबे समय से यदि विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मित्रों व सहकर्मियों पर पूरा विश्वास करेंगे, जिसका रिजल्ट भी आपको अच्छा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ बड़े प्रयास न करें, नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। यदि आपका कोई वाद विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। धन संबंधित मामलों में आप स्पष्टता बनाए रखें।

Thursday, December 29, 2022

Vaidik Panchang 29122022

*❤️❤️🙏❤️❤️Om Gurudevaay Vidmahe Parbrahmaay Dheemahi Tanno Guru Prachodayat ❤️❤️🙏❤️*


🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 🌤️ *दिनांक - 29 दिसम्बर 2022*

🌤️ *दिन - गुरुवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2079*

🌤️ *शक संवत -1944*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 

🌤️ *मास - पौष मास*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - सप्तमी शाम 07:17 तक तत्पश्चात अष्टमी*

🌤️ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद सुबह 11:44 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*

🌤️ *योग - व्यतीपात सुबह 11:46 तक तत्पश्चात वरीयान*

🌤️ *राहुकाल - दोपहर 02:02 से शाम 03:24 तक*

*🌞 सूर्योदय- 07:16*

🌦️ *सूर्यास्त - 18:05*

👉 *दिशाशूल -उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- 

🔥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *करेला सेवन* 🌷

👉🏻 *हफ्ते में एक दिन करेला खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है (कड़वा रस भी शरीर के स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी है)*

🙏🏻 *

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *कालसर्प दोष से मुक्ति* 🌷

➡ *‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ जप करें तो कालसर्प दोष की शांति हो जाती है |*

👉🏻 *विषम संख्या ३ बार, ७ बार, ११ बार, २१ बार, ३१ बार, ५१ बार, १०१ बार विषम संख्या में जप करने से – ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’, किसी को कालसर्प दोष हो तो उसी को बता देना |*

🙏🏻 *- 

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *घर में शांति आने का अद्भुत चमत्कार* 🌷

🔥 *शुद्ध घी या तिल के तेल का दीपक जलाकर गहरा श्वास लेके रोकें फिर ‘ॐ तं नमामि हरिं परम् |’ मंत्र बोले | ऐसा १५ – २० मिनट नियत समय, नियत स्थान पर कुटुम्ब के सभी लोग करें | ३ – ४ दिन में अद्भुत चमत्कार होगा, घर में शांति होगी |*

🙏🏻 *

पंचक का आरंभ- 26 दिसंबर 2022, सोमवार को 27.31 मिनट से

पंचक का समापन- 31 दिसंबर 2022, शनिवार को 11.47 मिनट पर। 

एकादशी 

पुत्रदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 2 जनवरी 2023


माघ मास

षटतिला एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 18 जनवरी 2023


प्रदोष व्रत 

शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत: बुधवार, 04 जनवरी 2023


मुहूर्त: 03 जनवरी 2023 को रात 10 बजकर 01 मिनट से - 05 जनवरी 2023 को दोपहर 12 बजे तक


माघ अमावस्या- 21 जनवरी 2023

अमावस्या तिथि आरंभ: 21 जनवरी 2023, सायं 06:17 

अमावस्या तिथि समाप्त: 22 जनवरी 2023, रात्रि 02: 23

पौष, शुक्ल पूर्णिमा, पौष पूर्णिमा व्रत, पौष पूर्णिमा

शुक्रवार, 06 जनवरी 2023

06 जनवरी 2023 पूर्वाह्न 02:14 - 07 जनवरी 2023 पूर्वाह्न 04:37 बजे


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

 

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव


 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज आपके बढ़ते हुए खर्च आपका सिरदर्द बन सकते हैं, जिनको लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत भी करेंगे, लेकिन कुछ खर्च ऐसे होंगे, जो मजबूरी में आपको ना चाहते हुए करने पड़ेंगे और व्यापार में यदि कुछ समस्याएं आपको परेशान कर रही थी, तो उनका समाधान भी आप कर सकते है और किसी दूसरे के काम में ना पड़े, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको आज स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं से काफी हद तक निजात मिलेगी, जिससे आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय के नवीन स्त्रोत दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है, लेकिन आपको आज अपनी प्रिय वस्तुओं को संभालकर रखना होगा, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। माता-पिता को आज आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन कार्यक्षेत्र में यदि कोई आपको भला-बुरा बोले, तो आपको उसमे चुप रहना होगा नहीं तो समस्या लंबी चल सकती है।

 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आपको आज संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे लोगों को आज परिवार के सदस्यों से मंजूरी मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह अपने बिजनेस को आगे चला पाएंगे और यदि आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको आज सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे और आपकी इच्छा काफी हद तक पूरी भी हो सकती है, लेकिन परिवार के कुछ सदस्यों में आपसी मतभेद के कारण समस्या रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या के लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। यदि आज आपको कोई निवेश संबंधी योजना के बारे में समझाएं, तो आपको उसमें निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। आपकी किसी अजनबी से मुलाकात आज आपके लिए समस्या लेकर आ सकती है। 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको कोई वाहन चलाते समय चोट लग सकती है, इसलिए वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। कार्य क्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, जिससे आप घबराएंगे नहीं व उन्हें समय रहते पूरा करके देंगे, लेकिन विद्यार्थियों को यदि शिक्षा में कुछ समस्या आ रही थी, तो उन्हें आज अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी, तभी वह सुलझती दिख रही है। नौकरी कर रहे लोगो को आज कोई नया पद मिल सकता है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका यदि जीवनसाथी से किसी बात पर कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा है, तो वह दूर होगा और आप एक दूसरे के और करीब आएंगे। भाई बहनों से आज आप किसी संपत्ति संबंधित विवाद में ना उलझे और वरिष्ठ सदस्यों की बात मानकर आगे बढ़े, तो बेहतर रहेगा। आपको आज कुछ पुराने लेन-देन परेशान कर सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आपकी किसी नयी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए घर परिवार में चल रही समस्याओं से आपका मन परेशान रहेगा और आप अपने कामों पर पूरा फोकस नहीं कर पाएंगे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर भी आपको डॉक्टर से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप अपने माता-पिता से किसी किए हुए वादे को आज समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपका कोई शत्रु आज आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आप यदि किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई फैसला ले, तो उसे बहुत ही सावधानी से ले, नहीं तो आपसे कोई बड़ी चूक हो सकती है और अविवाहित जातकों के जीवन में किसी अजनबी का आगमन हो सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे कुछ ईर्ष्यालु व झगड़ालू लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन कुछ कमजोर रहेगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आएगा और आपकी आय बढ़ने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आप अपने कुछ पुराने कर्जे भी आसानी से उतार पाएंगे, लेकिन आप कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की बात का पूरा मान रखते हुए उनकी बात समझें। यदि आपने अपनी चलाई, तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपका किसी नए वाहन अथवा मकान की खरीदारी का सपना भी पूरा होगा और संतान द्वारा आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपके खर्चे बढ़ने से आप परेशान रहेंगे और प्रेम जीवन जी रहे लोगों आज किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, जो लोग किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा आज पूरी होगी। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे है, वह आज किसी अच्छी नौकरी को पा सकते हैं। आपको आज अपने मन की इच्छा को अपने पिताजी से जाहिर करने का मौका मिलेगा, इससे आपका मानसिक बोझ भी कम होगा।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपको संतान का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको कुछ व्यवसाय संबंधी मामलों को मिल बैठकर सुलझाना होगा व यदि आपने अपने बिजनेस के लिए भी कुछ प्लानिंग की हुई है, तो उसमें आगे बढ़े, नहीं तो वह और लटकती चली जाएंगी। परिवार में आज आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और लोग आपकी बात मानते नजर आएंगे, जिससे आपको खुशी होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने व्यापार में कुछ नये उपकरणों को भी शामिल करने का मौका मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपके चेहरे की चमक देखकर आपके शत्रु भी हैरान रहेंगे। आपको आज कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरेगी, लेकिन आप अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो वह बढ़ सकती हैं और आपके लिए कोई बीमारी लेकर आ सकते हैं