Showing posts with label Radha. Show all posts
Showing posts with label Radha. Show all posts

Monday, October 2, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 02102023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 02 अक्टूबर 2023*
🌤️ *दिन - सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - आश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार भाद्रपद)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - तृतीया सुबह 07:36 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
🌤️ *नक्षत्र - भरणी  शाम 18:24 तक तत्पश्चात कृत्तिका*
🌤️ *योग - हर्षण सुबह 10:29 तक तत्पश्चात वज्र*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 07:59 से सुबह 09:29 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:31*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:24*

 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*

 *व्रत पर्व विवरण - आज चतुर्थी का श्राद्ध है ।*

 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

 *भरणी श्राद्ध* 
🙏🏻 *02 अक्टूबर 2023 सोमवार को भरणी नक्षत्र होने के कारण भरणी श्राद्ध है। भरणी नक्षत्र के देवता यमराज होने के कारण भरणी श्राद्ध का विशेष महत्व है। सामान्यतः आश्विन पितृपक्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार भाद्रपद) में चतुर्थी अथवा पंचमी को ही भरणी नक्षत्र आता है। कहा जाता है लोक - लोकान्तर की यात्रा जन्म, मृ्त्यु व पुन: जन्म उत्पत्ति का कारकत्व भरणी नक्षत्र के पास है अतः भरणी नक्षत्र के दिन श्राद्ध करने से पितरों को सद्गति मिलती है। महाभरणी श्राद्ध में कहीं भी श्राद्ध किया जाए, फल गयाश्राद्ध के बराबर मिलता है। यह श्राद्ध सभी कर सकते हैं।*
👉🏻 *भरणी नक्षत्र में श्राद्ध करने से श्राद्धकर्ता को उत्तम आयु प्राप्त होती है।*
💥 *भरणी नक्षत्र में ब्राह्मण को काले तिल एवं गाय का दान करने से सद्गति प्राप्ति होती है व कष्ट कम होता है।*

      🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

‪ *चतुर्थी‬ तिथि विशेष* 
🙏🏻 *चतुर्थी तिथि के स्वामी ‪भगवान गणेश‬जी हैं।*
📆 *हिन्दू कैलेण्डर में प्रत्येक मास में दो चतुर्थी होती हैं।* 
🙏🏻 *पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्ट चतुर्थी कहते हैं।अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं।*
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार “महागणपतेः पूजा चतुर्थ्यां कृष्णपक्षके। पक्षपापक्षयकरी पक्षभोगफलप्रदा ॥*
➡ *“ अर्थात प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को की हुई महागणपति की पूजा एक पक्ष के पापों का नाश करनेवाली और एक पक्षतक उत्तम भोगरूपी फल देनेवाली होती है ।*

 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 *कोई कष्ट हो तो* 
🙏🏻 *हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी ) आती है | उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |*
👉🏻 *छः मंत्र इस प्रकार हैं –*
🌷 *ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।*
🌷 *ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।*
🌷 *ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें ।*
🌷 *ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और  जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है ।*
🌷 *ॐ अविघ्नाय नम:*
🌷 *ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:*
पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 04:23 बजे

पंचक समाप्त: शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 07:31 बजे
एकादशी तिथि
 अक्टूबर में
कृष्ण पक्ष एकादशी (इंदिरा एकादशी, अश्विना, कृष्ण एकादशी)
मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023
09 अक्टूबर 2023 दोपहर 12:37 बजे - 10 अक्टूबर 2023 दोपहर 03:09 बजे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

 
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपनी सेहत की समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे और आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। यदि आपको आंखों व कानों से संबन्धित कोई समस्या  है, तो आप उसमें ढील ना दें, डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आपको संतान के संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आप बढ़ते खर्चो की ओर अग्रसर रहेंगे। आप भाग्य के भरोसे किसी काम को ना छोड़ें, नहीं तो उसमें आपको असफलता मिलेगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ लेकर आने वाला है। आपको किसी शुभ सूचना को सुनकर मन प्रसन्न रहेगा और आप फूल नहीं समाएंगे। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को ना डाले, नहीं तो वह आपको कुछ समस्या में डाल सकते हैं। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके ऊपर पड़ सकता है, जिसके बाद आपको सिरदर्द, बदनदर्द, थकान आदि जैसी समस्या घर कर सकती है।  आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, तभी आप लोगों का भला करेंगे। आपको परिवार का कोई सदस्य भला बुरा बोल सकता है, जिससे आपका मन थोड़ा परेशान तो रहेगा।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा, नहीं तो आपको कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है और आप किसी सरकारी स्कीम का हिस्सा ना बने, नहीं तो इसमें धन लगाने से आपको कोई बड़ा नुकसान करने से बचा सकते हैं।  कार्यक्षेत्र में किसी से वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो उसे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको किसी पुराने मित्र से मिलकर आज प्रशंसा होगी। आपको दूसरों की मदद के लिए आगे आना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र के कामों में अपनी पूरी मेहनत करेंगे, तभी आपको उसका फल मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन यदि आप उनके करियर को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो आप उसको लेकर बातचीत कर सकते हैं। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको भाग्य के भरोसे कोई काम नहीं करना है, नहीं तो समस्या हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने मे व्यतीत करेंगे। यदि आप किसी निवेश को करने की योजना बना रहे थे, तो उसे आप कल पर टाल दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी ईमानदारी और मेहनत से वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी अभी तक आपके पास कोई कमी नहीं थी, आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो फिर वह आज दूर होगा और आप पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहे, नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहने वाला है। आज आपके पास रुपये पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी। यदि आपने किसी से धन लिया था, तो उसे भी काफी हद तक उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप जीवन को एक नई दिशा में आगे बढ़ाएंगे, लेकिन आप कुछ उलझनों के कारण किसी डिसीजन को समय से नहीं ले पाएंगे। भविष्य में आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा और संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे और नौकरी में कार्यरत लोगों ने यदि किसी से कोई जरूरी जानकारी लीक ना करें, नहीं तो वह उनके लिए सिरदर्द बन सकते हैं। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं वह अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं, जिससे विवाह को मंजूरी भी तुरंत मिल सकती है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर भी थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आप कठिन मेहनत करेंगे, तभी आप अपनी योजना को आगे भेज पाएंगे। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर नाराजगी चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके जीवनसाथी की ओर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। आप किसी नये प्रोजेक्ट पर किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें आज किसी बड़े पद की प्राप्ति होगी। आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। आप अपने अनुभव से किसी काम को गलत होते होते रह सकते हैं, लेकिन आप  किसी परिजन के बाद से थोड़ा परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्च से भरा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों में आपको बेवजह के कारण चिंता बनी रहेगी। आप आपको अपने जरूरी कामों को जल्दी निपटना होगा, नहीं तो बाद में आपके लिए कुछ समस्या खड़ी कर सकते हैं और आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलना होगा। आप अपनी आय का कुछ हिस्सा भविष्य के लिए संचार करने में कामयाब रहेंगे, तभी आप अपने भविष्य को संवार पाएंगे। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट होने के कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपका मन किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेगा, जो लोग नौकरी के साथ-साथ किसी पार्टटाइम कार्य करना चाहते हैं, तो आप उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपके मन में किसी बात को लेकर बेवजह का तनाव बना रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी सरप्राइज पार्टी में जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है।
 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए यदि कुछ प्रयास करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपका मन किसी बात को लेकर विचलित रहेगा। कारोबार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी करने को मिल सकती है। आपको अपने सहयोगियों का प्रेम व स्नेह मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को नौकरी के साथ-साथ किसी दूसरे काम का ऑफर आ सकता है। पिताजी की ओर से आपको कोई उपहार प्राप्त हो सकता है

Sunday, October 1, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 01102023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 01 अक्टूबर 2023*
🌤️ *दिन - रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080झ (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - आश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार भाद्रपद)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - द्वितीया सुबह 09:41 तक तत्पश्चात तृतीया*
🌤️ *नक्षत्र - अश्विनी शाम 07:27 तक तत्पश्चात भरणी*
🌤️ *योग - व्याघात दोपहर 01:14 तक तत्पश्चात हर्षण*
🌤️ *राहुकाल - शाम 04:57 से शाम 06:27 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:30*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:25*
👉 *दिशाशूल- पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - तृतीया का श्राद्ध*
💥 *विशेष - *तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए* 🌷
👉 *02 अक्तूबर 2023 सोमवार को संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 08:35)*  
🙏🏻 *शिव पुराण में आता हैं कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :*
🌷 *ॐ गं गणपते नमः ।*
🌷 *ॐ सोमाय नमः ।*
🙏🏻 
              🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞

🌷 *श्राद्ध विशेष* 🌷
🌞 *पूर्वजों को पितर पक्ष में इस मंत्र के द्वारा सूर्य भगवान को अर्ध्य देने से यमराज प्रसन्न होकर पूर्वजों को अच्छी   जगह भेज देते हैं ।*
🌷 *ॐ धर्मराजाय नमः ।*
🌷 *ॐ महाकालाय नमः ।*
🌷 *ॐ म्रर्त्युमा नमः ।*
🌷 *ॐ दानवैन्द्र नमः ।*
🌷 *ॐ अनन्ताय नमः ।*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *पितृ पक्ष* 🌷
🙏🏻 *धर्म ग्रंथों के अनुसार, विधि-विधान पूर्वक श्राद्ध करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। वर्तमान समय में देखा जाए तो विधिपूर्वक श्राद्ध कर्म करने में धन की आवश्यकता होती है। पैसा न होने पर विधिपूर्वक श्राद्ध नहीं किया जा सकता। ऐसे में पितृ दोष होने से कई प्रकार की समस्याएं जीवन में बनी रहती हैं। पुराणों के अनुसार, ऐसी स्थिति में पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर कुछ साधारण उपाय करने से भी पितर तृप्त हो जाते हैं।*
➡  *न कर पाएं श्राद्ध तो करें इनमें से कोई 1 उपाय, नहीं होगा पितृ दोष*
🙏🏻 *जिस स्थान पर आप पीने का पानी रखते हैं, वहां रोज शाम को शुद्ध घी का दीपक लगाएं। इससे पितरों की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी। इस बात का ध्यान रखें कि वहां जूठे बर्तन कभी न रखें।*
🙏🏻 *सर्व पितृ अमावस्या के दिन चावल के आटे के 5 पिंड बनाएं व इसे लाल कपड़े में लपेटकर नदी में बहा दें।*
🙏🏻 *गाय के गोबर से बने कंडे को जलाकर उस पर गूगल के साथ घी, जौ, तिल व चावल मिलाकर घर में धूप करें।*
🙏🏻 *विष्णु भगवान के किसी मंदिर में सफेद तिल के साथ कुछ दक्षिणा (रुपए) भी दान करें।*
🙏🏻 *कच्चे दूध, जौ, तिल व चावल मिलाकर नदी में बहा दें। ये उपाय सूर्योदय के समय करें तो अच्छा रहेगा।*
🙏🏻 *श्राद्ध में ब्राह्मण को भोजन कराएं या सामग्री जिसमें आटा, फल, गुड़, सब्जी और दक्षिणा दान करें।*
🙏🏻 *श्राद्ध नहीं कर सकते तो किसी नदी में काले तिल डालकर तर्पण करें। इससे भी पितृ दोष में कमी आती है।*
🙏🏻 *श्राद्ध पक्ष में किसी विद्वान ब्राह्मण को एक मुट्ठी काले तिल दान करने से पितृ प्रसन्न हो जाते हैं।*
🙏🏻 *श्राद्ध पक्ष में पितरों को याद कर गाय को हरा चारा खिला दें। इससे भी पितृ प्रसन्न व तृप्त हो जाते हैं।*
🙏🏻 *सूर्यदेव को अर्ध्य देकर प्रार्थना करें कि आप मेरे पितरों को श्राद्धयुक्त प्रणाम पहुँचाए और उन्हें तृप्त करें।*

          🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे

पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे
एकादशी तिथि
 अक्टूबर में
कृष्ण पक्ष एकादशी (इंदिरा एकादशी, अश्विना, कृष्ण एकादशी)
मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023
09 अक्टूबर 2023 दोपहर 12:37 बजे - 10 अक्टूबर 2023 दोपहर 03:09 बजे
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।
 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अच्छे लाभ की संभावना बनती दिख रही है। विभिन्न मामले आपके पक्ष में रहेंगे। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको आज एक से अधिक स्त्रोतों से धन की प्राप्ति होगी, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपको कुछ धन भविष्य के लिए संचय करने पर विचार अवश्य करें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। किसी को धन उधार देने से बचें।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े लोग अच्छा नाम कमाएंगे। किसी योजना को कल पर ना टालें और सभी का सहयोग बना रहेगा। करियर में आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। वाणिज्यक विषयों में आपकी रुचि रहेगी। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई की समस्याओं के कारण उनका ध्यान इधर-उधर भटक सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में भाग लेने के लिए रहेगा। परिजनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक गतिविधि में आपकी पूरी सूची रहेगी और उच्च शिक्षा पर आपका पूरा जोर रहेगा। किसी बड़े लक्ष्य पर आप फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। धार्मिक कार्यक्रम में आपकी पूरी रुचि रहेगी और विद्यार्थियों को शिक्षा में यदि कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, तो वह भी सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट होने से उनके लिए किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। परिजनों की सलाह आपके खूब काम आएगी। निजी मामलों में आप व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी पुरानी गलती को लेकर आपको पछतावा होगा। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श हो सकता है। परिजनों की सीख व सलाह पर चलने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। अपने कुछ महत्वपूर्ण मामले में तेजी ना दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य मे गिरावट रहने के कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी भूमि वाहन आदि खरीदने का सपना पूरा होगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को भी निभाएंगे। सभी का साथ व सहयोग बनाए रखें। आपकी कुछ योजना के पूरा होने से आपको प्रसन्नता होगी। समझदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। टीमवर्क के जरिए आप किसी काम को समय से पहले पूरा कर सकते हैं। आपको कुछ विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत व लगन से काम करने के लिए रहेगा। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा,लेकिन आप लापरवाही में कोई काम ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और किसी के साथ वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। किसी लापरवाही के कारण आपको समस्या होगी।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आर्थिक क्षेत्रों में आप एक नई सोच लेकर आगे बढे़ंगे। मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। आपके व्यापार के कुछ योजनाएं निरंतर आगे बढ़ेंगी। आप अपने डेली रूटीन में बदलाव ना करें। धार्मिक गतिविधियों से भी आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आप अपने किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ उठाएंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी और वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप कार्यक्षेत्र में अपने अच्छे सोच बनाएं रखें, तभी आप लोगों से जुड़ सकेंगे। आप नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने आलस्य के कारण किसी मुसीबत में आ सकते हैं, क्योंकि आप अपने कुछ जरूरी कामों को भी कल पर टालने की कोशिश करेंगे। आपको कामकाज के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मित्रों का साथ और सहयोग आज बना रहेगा। आपको किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके अंदर सहकारिता बढ़ेगी। आप अपने कामों में एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे, तभी वह पूरे हो सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि में वृद्धि बढ़ाने वाला है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी कुछ योजनाओं को गति मिलेगी। परिजनों का आप भरोसा जीतेंगे। यदि आपने किसी से कोई वादा या वचन दिया है, तो आपको उसे पूरा अवश्य करना होगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको अपने विरोधियों की चालों को समझना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी साख सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे और कुछ योजनाओं को लेकर आपको आगे बढ़ना होगा। आपका व्यापार पहले से बेहतर रहेगा। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। कला कौशल में सुधार आएगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी और आप अपने परिजनों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य पर आप पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह पूरा होता दिख रहा है। विद्यार्थी यदि किसी नये कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो  उनकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है।
 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप दान धर्म के कार्यों में पूरी रुचि दिखाएंगे। किसी कानूनी मामले में आप ढील देने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी आय सामान्य रहेगी, लेकिन बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बन सकते हैं। बिजनेस में आप स्मार्ट नीतियों को अपनाकर अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अपने आवश्यक निवेशों पर पूरा जोर दें, तभी उनसे आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं

Friday, September 29, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 29092023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 29 सितम्बर 2023*
🌤️ *दिन - शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - भाद्रपद*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - पूर्णिमा शाम 03:26  तक तत्पश्चात प्रतिपदा*
🌤️ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद रात्रि 11:18 तक तत्पश्चात रेवती*
🌤️ *योग - वृद्धि रात्रि 08:03 तक तत्पश्चात ध्रुव*
🌤️ *राहुकाल - सुबह 10:59 से दोपहर 12:29 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:30*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:27*
👉 *दिशाशूल- पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - भाद्रपदी पूर्णिमा,प्रोष्ठपदी पूर्णिमा,संन्यासी चतुर्मास समाप्त,महालय श्राद्धारम्भ,पूर्णिमा का श्राद्ध,प्रतिपदा का श्राद्ध*
💥 *विशेष - पूर्णिमा और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *श्राद्ध में पालने योग्य नियम* 🌷
➡ *29 सितम्बर 2023 शुक्रवार से महालय श्राद्ध आरम्भ ।*
🙏🏻 *श्रद्धा और मंत्र के मेल से पितरों की तृप्ति के निमित्त जो विधि होती है उसे 'श्राद्ध' कहते हैं।*
🙏🏻 *हमारे जिन संबंधियों का देहावसान हो गया है, जिनको दूसरा शरीर नहीं मिला है वे पितृलोक में अथवा इधर-उधर विचरण करते हैं, उनके लिए पिण्डदान किया जाता है।*
*बच्चों एवं संन्यासियों के लिए पिण्डदान नहीं किया जाता।*
🙏🏻 *विचारशील पुरुष को चाहिए कि जिस दिन श्राद्ध करना हो उससे एक दिन पूर्व ही संयमी, श्रेष्ठ ब्राह्मणों को निमंत्रण दे दे। परंतु श्राद्ध के दिन कोई अनिमंत्रित तपस्वी ब्राह्मण घर पर पधारें तो उन्हें भी भोजन कराना चाहिए।*
🙏🏻 *भोजन के लिए उपस्थित अन्न अत्यंत मधुर, भोजनकर्ता की इच्छा के अनुसार तथा अच्छी प्रकार सिद्ध किया हुआ होना चाहिए। पात्रों में भोजन रखकर श्राद्धकर्ता को अत्यंत सुंदर एवं मधुर वाणी से कहना चाहिए कि 'हे महानुभावो ! अब आप लोग अपनी इच्छा के अनुसार भोजन करें।'*
🙏🏻 *श्रद्धायुक्त व्यक्तियों द्वारा नाम और गोत्र का उच्चारण करके दिया हुआ अन्न पितृगण को वे जैसे आहार के योग्य होते हैं वैसा ही होकर मिलता है। (विष्णु पुराणः 3.16,16)*
🙏🏻 *श्राद्धकाल में शरीर, द्रव्य, स्त्री, भूमि, मन, मंत्र और ब्राह्मण-ये सात चीजें विशेष शुद्ध होनी चाहिए।*
🙏🏻 *श्राद्ध में तीन बातों को ध्यान में रखना चाहिएः शुद्धि, अक्रोध और अत्वरा (जल्दबाजी नही करना)।*
*श्राद्ध में मंत्र का बड़ा महत्त्व है। श्राद्ध में आपके द्वारा दी गयी वस्तु कितनी भी मूल्यवान क्यों न हो, लेकिन आपके द्वारा यदि मंत्र का उच्चारण ठीक न हो तो काम अस्त-व्यस्त हो जाता है। मंत्रोच्चारण शुद्ध होना चाहिए और जिसके निमित्त श्राद्ध करते हों उसके नाम का उच्चारण भी शुद्ध करना चाहिए।*
*जिनकी देहावसना-तिथि का पता नहीं है, उनका श्राद्ध अमावस्या के दिन करना चाहिए।*
🙏🏻 *हिन्दुओं में जब पत्नी संसार से जाती है तो पति को हाथ जोड़कर कहती हैः 'मुझसे कुछ अपराध हो गया हो तो क्षमा करना और मेरी सदगति के लिए आप प्रार्थना करना।' अगर पति जाता है तो हाथ जोड़ते हुए पत्नी से कहता हैः 'जाने-अनजाने में तेरे साथ मैंने कभी कठोर व्यवहार किया हो तो तू मुझे क्षमा कर देना और मेरी सदगति के लिए प्रार्थना करना।'*
🙏🏻 *हम एक दूसरे की सदगति के लिए जीते जी भी सोचते हैं, मरते समय भी सोचते हैं और मरने के बाद भी सोचते हैं।*
🙏🏻 *क्या करें क्या न करें पुस्तक से*
         🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞

🌷 *श्राद्ध सम्बन्धी बातें* 🌷
➡ *श्राद्ध कर्म करते समय जो श्राद्ध का भोजन कराया जाता है, तो ११.३६ से १२.२४ तक उत्तम काल होता है l*
➡ *गया, पुष्कर, प्रयाग और हरिद्वार में श्राद्ध करना श्रेष्ठ माना गया है l*
➡ *गौशाला में, देवालय में और नदी तट पर श्राद्ध करना श्रेष्ठ माना गया है l*
➡ *सोना, चांदी, तांबा और कांसे के बर्तन में अथवा पलाश के पत्तल में भोजन करना-कराना अति उत्तम माना गया है l लोहा, मिटटी आदि के बर्तन काम में नहीं लाने चाहिए l*
➡ *श्राद्ध के समय अक्रोध रहना, जल्दबाजी न करना और बड़े लोगों को या बहुत लोगों को श्राद्ध में सम्मिलित नहीं करना चाहिए, नहीं तो इधर-उधर ध्यान बंट जायेगा, तो जिनके प्रति श्राद्ध सद्भावना और सत उद्देश्य से जो श्राद्ध करना चाहिए, वो फिर दिखावे के उद्देश्य में सामान्य कर्म हो जाता है l*
➡ *सफ़ेद सुगन्धित पुष्प श्राद्ध कर्म में काम में लाने चाहिए l लाल, काले फूलों का त्याग करना चाहिए l अति मादक गंध वाले फूल अथवा सुगंध हीन फूल श्राद्ध कर्म में काम में नहीं लाये जाते हैं l*
🙏🏻 

          🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे

पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे
एकादशी तिथि
 अक्टूबर में
कृष्ण पक्ष एकादशी (इंदिरा एकादशी, अश्विना, कृष्ण एकादशी)
मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023
09 अक्टूबर 2023 दोपहर 12:37 बजे - 10 अक्टूबर 2023 दोपहर 03:09 बजे

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।
 
आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

 
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियां को निभाना में पीछे नहीं हटेंगे और आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आज आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी व्यक्ति से आपको अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। कुछ समय आज आनंदमय रहेगा। आपकी पद और प्रतिष्ठा बढ़ने से आप खुशी से फूले नहीं समाएंगे। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को पहले से मजबूत करने में कामयाबी मिलेगी। कुछ नए लोगों से आप जुड़ेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था और विश्वास बढे़गा। व्यवसाय की कुछ योजनाओं पर आपको पूरा फोकस बनाए रखना होगा, तभी वह पूरी हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्य को गति मिलेगी और आप सबके साथ मिलजुल कर उन्हे आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। माताजी के सेहत में  कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके प्रति आपको सावधान रहना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सूझ बूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आपके घर में मेहमानों का आना लगा रहेगा और वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप मिलकर आगे बढ़ेंगे। जिम्मेदारी से किसी की सलाह को आप पूरा करेंगे। आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा और आप अपने व्यवहार में शिष्टता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और आपके कुछ प्रयास सफल रहेंगे । नेतृत्व करने की क्षमता  का आपको पूरा लाभ मिलेगा । व्यापार में आज आपको बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक समस्याओं को लेकर परेशान थे तो वह आज पूरी हो सकती है। साझेदारी में किसी काम को करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा नहीं तो समस्या हो सकती है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है आज आप अपने बिजनेस में कुछ कारगर नीतियों को अपनाने की कोशिश करेंगे और आर्थिक मामले में आज आप व्यस्त रहेंगे लेकिन किसी अजनबी पर भरोसा ना करें नहीं तो समस्या हो सकती है। कुछ कामों में यदि आपने जल्दबाजी दिखाई तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकते है। एक बजट बनाकर चले तो आपके लिए बेहतर रहेगा। माताजी से आज आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है।
 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आप किसी बड़े लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखेंगे और किसी प्रतियोगिता में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कला व कौशल में सुधार आएगा। कुछ योजनाओं को पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। महत्वपूर्ण गतिविधियों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने मित्रों से बातचीत करनी होगी, लेकिन पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके प्रति आदर और सम्मान बनाने के लिए रहेगा। बड़ों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपकी जीत मिलेगी। आप घर की साज सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। आपके अंदर प्रेम व सहयोग बना रहेगा। आपको वरिष्ठ सदस्यों के साथ मिलकर परिवार में चल रही कलह को दूर करने के लिए सलाह करना होगा। व्यक्तिगत विषयों पर आपका पूरा सहयोग रहेगा। घर परिवार में आपके करीबी बढ़ेंगे। नौकरी के लिए आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आवश्यक रहेगा, जो आपको आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। भाई बहनों से चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए समाप्त करने की कोशिश करेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। मामा पक्ष से आपको लाभ मिलेगा। आप अपने सामाजिक कार्यक्रमों पर पूरा जोर देंगे और करीबियों का आपको पूरा समर्थन मिलेगा। आप आज सच की राह पर चलेंगे, लेकिन आपके विरोधी उनमें रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही है, तो आप उसे नजरअंदाज ना करें और घर परिवार में आपकी सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। परिजनों के साथ आज का समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। किसी काम में आप निडर होकर आगे बढ़ेंगे और उसे पूरा करेंगे। भावनात्मक विषय आज प्रभावशाली रहेंगे। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कला- कौशल में सुधार लेकर आएगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और व्यक्तित्व को बल मिलेगा। आपकी वाणी की सौम्यता देखकर आज आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आप अपनी आधुनिक सोच से आगे बढ़ेंगे। आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। किसी भूमि व भवन से संबंधित मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय की प्राप्त होगी। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको लाभ होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। दान धर्म के कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। किसी विदेश में रह रहे परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने बढ़ते खर्चों पर अंकुश लगाएं, नहीं तो समस्या होगी। आपको अपनी आय और व्यय का एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। व्यापार में आज तेजी आएगी, लेकिन आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय को बहुत ही सावधानी से ले, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी। आप अपनी क्रिएटिविटी से अधिकारियों का दिल जीत सकते हैं। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आपको उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी

Thursday, September 28, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 28092023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 28 सितम्बर 2023*
🌤️ *दिन - गुरूवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - भाद्रपद*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - चतुर्दशी शाम 06:49 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*
🌤️ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद 29 सितम्बर रात्रि 01:48 तक तत्पश्चात उत्तरभाद्रपद*
🌤️ *योग - गण्ड सुबह 11:55 तक तत्पश्चात वृद्धि*
🌤️ *राहुकाल - दोपहर 01:59 से शाम 03:30 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:29*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:28*
👉 *दिशाशूल- दक्षिण दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - अनंत चतुर्दशी,गणेश महोत्सव समाप्त,गणेश विसर्जन,पूर्णिमा*
💥 *विशेष - चतुर्दशी ,पूर्णिमा और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *श्राद्ध पक्ष में अपनाए जाने वाले सभी मुख्य नियम*
➡ *29 सितम्बर 2023 शुक्रवार से महालय श्राद्ध आरम्भ ।*
👉🏻 *1) श्राद्ध के दिन भगवदगीता के सातवें अध्याय का माहात्म पढ़कर फिर पूरे अध्याय का पाठ करना चाहिए एवं उसका फल मृतक आत्मा को अर्पण करना चाहिए।*
👉🏻 *2) श्राद्ध के आरम्भ और अंत में तीन बार निम्न मंत्र का जप करें l*
➡ *मंत्र ध्यान से पढ़े :*
🌷 *ll देवताभ्यः पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च l*
*नमः स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव भवन्त्युत ll*
🙏🏻 *(समस्त देवताओं, पितरों, महायोगियों, स्वधा एवं स्वाहा सबको हम नमस्कार करते हैं l ये सब शाश्वत फल प्रदान करने वाले हैं l)*
👉🏻 *3) “श्राद्ध में एक विशेष मंत्र उच्चारण करने से, पितरों को संतुष्टि होती है और संतुष्ट पितर आपके कुल खानदान को आशीर्वाद देते हैं*
➡ *मंत्र ध्यान से पढ़े :*
🌷 *ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं स्वधादेव्यै स्वाहा|*
👉🏻 *4) जिसका कोई पुत्र न हो, उसका श्राद्ध उसके दौहिक (पुत्री के पुत्र) कर सकते हैं l कोई भी न हो तो पत्नी ही अपने पति का बिना मंत्रोच्चारण के श्राद्ध कर सकती है l*
👉🏻 *5) पूजा के समय गंध रहित धूप प्रयोग करें  और बिल्व फल प्रयोग न करें और केवल घी का धुआं भी न करें|*
🙏🏻 *श्राद्ध महिमा पुस्तक से* 
          🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞  , :       *🙏श्री गणेशाय नम:🙏*    :
          ‼️  *जय माता दी* ‼️
   *🌸पितृ पक्ष, 2023 विशेष🌸* 
 *कब शुरू हो रहे हैं पितृ पक्ष, श्राद्ध की प्रमुख तिथियां, जानें इस दौरान क्या उपाय*  

पितृ पक्ष के 15 दिन पितरों को समर्पित होते हैं इस दौरान श्राद्ध कर्म, दान, गरीबों को खाना खिलाने से पितरों की आत्माएं प्रसन्न होती हैं पितृ पक्ष के दौरान पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध किया जाता है हिंदू पंचांग के अनुसार पितृ पक्ष भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि से प्रारंभ होकर आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की स्थापना तिथि को समाप्त होता है हिंदू धर्म में पितृपक्ष यानी श्राद्ध का विशेष महत्व है पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक याद करके उसका श्राद्ध कर्म हो किया जाता है पितृ पक्ष में पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है इस दौरान न केवल पितरों की मुक्ति के लिए उनका श्राद्ध किया जाता है, बल्कि उनके प्रति सम्मान भी व्यक्त किया जाता है तो आइए  जानते हैं पितृ पक्ष की प्रमुख तिथियों और महत्व के बारे में....

                             *
 *पितृ पक्ष 2023 कब से शुरू हो रहे हैं?* 
इस वर्ष पितृ पक्ष 29 सितंबर 2023, शुक्रवार से प्रारंभ हो रहा है इस दिन पूर्णिमा श्राद्ध और प्रतिपदा श्राद्ध है पितृ पक्ष का समापन 14 अक्टूबर, शनिवार को होगा पंचांग के अनुसार, भाद्रपद पूर्णिमा 29 सितंबर को दोपहर 03:26 बजे तक है और उसके बाद आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी, जो 30 सितंबर को दोपहर 12:21 बजे तक है.

 *पितृ पक्ष में तिथि का महत्व* 
जब पितृ पक्ष प्रारंभ होता है तो प्रत्येक दिन की एक तिथि होती है तिथि के अनुसार ही श्राद्ध करने का नियम है उदाहरण के लिए, इस वर्ष द्वितीया श्राद्ध 30 सितंबर को है यानी पितृ पक्ष में श्राद्ध की द्वितीया तिथि है जिन लोगों के पूर्वजों की मृत्यु किसी भी महीने की द्वितीया तिथि को होती है, वे पितृ पक्ष के दूसरे दिन अपने पूर्वजों का श्राद्ध करते हैं इसी प्रकार पूर्वज की मृत्यु भी माह और पक्ष की नवमी तिथि को होगी वे पितृ पक्ष की नवमी श्राद्ध के लिए तर्पण, पिंडदान आदि की कामना करते हैं.

                             *

 *पितृ पक्ष 2023 श्राद्ध की मुख्य तिथियां* 
पूर्णिमा श्राद्ध- 29 सितंबर 2023
प्रतिपदा का श्राद्ध - 29 सितंबर 2023
द्वितीया श्राद्ध तिथि- 30 सितंबर 2023
तृतीया तिथि का श्राद्ध- 1 अक्टूबर 2023
चतुर्थी तिथि श्राद्ध- 2 अक्टूबर 2023
पंचमी तिथि श्राद्ध- 3 अक्टूबर 2023
षष्ठी तिथि का श्राद्ध- 4 अक्टूबर 2023
सप्तमी तिथि का श्राद्ध- 5 अक्टूबर 2023
अष्टमी तिथि का श्राद्ध- 6 अक्टूबर 2023
नवमी तिथि का श्राद्ध- 7 अक्टूबर 2023
दशमी तिथि का श्राद्ध- 8 अक्टूबर 2023
एकादशी तिथि का श्राद्ध- 9 अक्टूबर 2023
माघ तिथि का श्राद्ध- 10 अक्टूबर 2023
द्वादशी तिथि का श्राद्ध- 11 अक्टूबर 2023
त्रयोदशी तिथि का श्राद्ध- 12 अक्टूबर 2023
चतुर्दशी तिथि का श्राद्ध- 13 अक्टूबर 2023
सर्वपितृ मोक्ष श्राद्ध तिथि- 14 अक्टूबर 2023

                             *
 *पितृ पक्ष के दौरान करें ये उपाय* 
शास्त्रों में ज्ञात है कि पितृ पक्ष में स्नान, दान और तर्पण आदि का विशेष महत्व होता है इस दौरान श्राद्ध कर्म या पिंडदान आदि किसी जानकार व्यक्ति से ही कराना चाहिए साथ ही किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को भोजन, धन या वस्त्र का दान करें ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है पितृ पक्ष में पूर्वजों की मृत्यु की तिथि के अनुसार श्राद्ध कर्म या पिंडदान किया जाता है यदि किसी व्यक्ति को अपने पूर्वजों की मृत्यु की तिथि याद नहीं है तो वह आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन यह अनुष्ठान कर सकता है ऐसा करने से भी पूर्ण फल प्राप्त होता है.

🌷 *अनंत चतुर्दशी* 🌷
➡ *28 सितम्बर 2023 गुरुवार को अंनत चतुर्दशी है ।*
🙏🏻 *भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की चतुर्दशी को अनन्त चतुर्दशी कहा जाता है। इस दिन अनन्त भगवान की पूजा करके संकटों से रक्षा करने वाला अनन्तसूत्र बांधा जाता है।*
🙏🏻 *कहा जाता है कि जब पाण्डव जुएं में अपना सारा राज-पाट हारकर वन में कष्ट भोग रहे थे, तब भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें अनन्तचतुर्दशी का व्रत करने की सलाह दी थी। धर्मराज युधिष्ठिर ने अपने भाइयों तथा द्रौपदी के साथ पूरे विधि-विधान से यह व्रत किया तथा अनन्तसूत्रधारण किया। अनन्तचतुर्दशी-व्रत के प्रभाव से पाण्डव सब संकटों से मुक्त हो गए।*
🙏🏻 *व्रत-विधान-व्रतकर्ता प्रात:स्नान करके व्रत का संकल्प करें। शास्त्रों में यद्यपि व्रत का संकल्प एवं पूजन किसी पवित्र नदी या सरोवर के तट पर करने का विधान है, तथापि ऐसा संभव न हो सकने की स्थिति में घर में पूजागृह की स्वच्छ भूमि पर कलश स्थापित करें। कलश पर शेषनाग की शैय्यापर लेटे भगवान विष्णु की मूर्ति  अथवा चित्र को रखें। उनके समक्ष चौदह ग्रंथियों (गांठों) से युक्त अनन्तसूत्र (डोरा) रखें। इसके बाद “ॐ अनन्तायनम:” मंत्र से भगवान विष्णु तथा अनंतसूत्र की षोडशोपचार-विधिसे पूजा करें। पूजनोपरांत अनन्तसूत्र को मंत्र पढकर पुरुष अपने दाहिने हाथ और स्त्री बाएं हाथ में बांध लें-*
🌷 *अनंन्तसागर महासमुद्रे मग्नान्समभ्युद्धर वासुदेव।*
*अनंतरूपे विनियोजितात्माह्यनन्तरूपाय नमो नमस्ते॥*
🙏🏻 *अनंतसूत्र बांध लेने के पश्चात किसी ब्राह्मण को नैवेद्य (भोग) में निवेदित पकवान देकर स्वयं सपरिवार प्रसाद ग्रहण करें। पूजा के बाद व्रत-कथा को पढें या सुनें। कथा का सार-संक्षेप यह है- सत्ययुग में सुमन्तु नाम के एक मुनि थे। उनकी पुत्री शीला अपने नाम के अनुरूप अत्यंत सुशील थी। सुमन्तु मुनि ने उस कन्या का विवाह कौण्डिन्यमुनि से किया। कौण्डिन्यमुनि अपनी पत्नी शीला को लेकर जब ससुराल से घर वापस लौट रहे थे, तब रास्ते में नदी के किनारे कुछ स्त्रियां अनन्त भगवान की पूजा करते दिखाई पडीं। शीला ने अनन्त-व्रत का माहात्म्य जानकर उन स्त्रियों के साथ अनंत भगवान का पूजन करके अनन्तसूत्र बांध लिया। इसके फलस्वरूप थोडे ही दिनों में उसका घर धन-धान्य से पूर्ण हो गया।*
🌷 *कथा* 
🙏🏻 *एक दिन कौण्डिन्य मुनि की दृष्टि अपनी पत्नी के बाएं हाथ में बंधे अनन्तसूत्र पर पडी, जिसे देखकर वह भ्रमित हो गए और उन्होंने पूछा-क्या तुमने मुझे वश में करने के लिए यह सूत्र बांधा है? शीला ने विनम्रतापूर्वक उत्तर दिया-जी नहीं, यह अनंत भगवान का पवित्र सूत्र है। परंतु ऐश्वर्य के मद में अंधे हो चुके कौण्डिन्यने अपनी पत्नी की सही बात को भी गलत समझा और अनन्तसूत्रको जादू-मंतर वाला वशीकरण करने का डोरा समझकर तोड दिया तथा उसे आग में डालकर जला दिया। इस जघन्य कर्म का परिणाम भी शीघ्र ही सामने आ गया। उनकी सारी संपत्ति नष्ट हो गई। दीन-हीन स्थिति में जीवन-यापन करने में विवश हो जाने पर कौण्डिन्यऋषि ने अपने अपराध का प्रायश्चित करने का निर्णय लिया। वे अनन्त भगवान से क्षमा मांगने हेतु वन में चले गए। उन्हें रास्ते में जो मिलता वे उससे अनन्तदेवका पता पूछते जाते थे। बहुत खोजने पर भी कौण्डिन्यमुनि को जब अनन्त भगवान का साक्षात्कार नहीं हुआ, तब वे निराश होकर प्राण त्यागने को उद्यत हुए। तभी एक वृद्ध ब्राह्मण ने आकर उन्हें आत्महत्या करने से रोक दिया और एक गुफामें ले जाकर चतुर्भुज अनन्तदेव का दर्शन कराया।*
🙏🏻 *भगवान ने मुनि से कहा-तुमने जो अनन्तसूत्र का तिरस्कार किया है, यह सब उसी का फल है। इसके प्रायश्चित हेतु तुम चौदह वर्ष तक निरंतर अनन्त-व्रत का पालन करो। इस व्रत का अनुष्ठान पूरा हो जाने पर तुम्हारी नष्ट हुई सम्पत्ति तुम्हें पुन:प्राप्त हो जाएगी और तुम पूर्ववत् सुखी-समृद्ध हो जाओगे। कौण्डिन्यमुनि ने इस आज्ञा को सहर्ष स्वीकार कर लिया। भगवान ने आगे कहा-जीव अपने पूर्ववत् दुष्कर्मो का फल ही दुर्गति के रूप में भोगता है।मनुष्य जन्म-जन्मांतर के पातकों के कारण अनेक कष्ट पाता है। अनन्त-व्रत के सविधि पालन से पाप नष्ट होते हैं तथा सुख-शांति प्राप्त होती है। कौण्डिन्यमुनि ने चौदह वर्ष तक अनन्त-व्रत का नियमपूर्वक पालन करके खोई हुई समृद्धि को पुन:प्राप्त कर लिया।*


             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे

पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09: बजे तक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।
 
आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आप अपने विचारों से कार्यक्षेत्र में माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको कुछ मतभेदों से दूर रहना होगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपकी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों का मन परेशान रहेगा, लेकिन पिताजी के स्वास्थ्य में कोई समस्या खड़ी हो सकती है।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी नए निवेश को करने का मौका मिलेगा। आपको बिजनेस में किसी बड़ी डील को फाइनल करने में धोखा मिल सकता है। आपको शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, लेकिन परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हे कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी उस एनर्जी को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अत्यधिक काम के कारण आपको थकान का अनुभव होगा, लेकिन आप फिर भी उस पर ध्यान नहीं देंगे। बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नई बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आपके बच्चों से आज अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई सम्मान मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा। आप आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो, तो उसमें आपको मान सम्मान मिलेगा। आपके कुछ विरोधी आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे, जिनसे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। पारिवारिक समस्याओं से आपको राहत मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी की बातों में आकर परिवार के सदस्यों से कुछ भला बुरा कह सकते हैं। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने मित्रों से बातचीत करनी होगी। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक समस्याओं में उलझे रहेंगे, जिसके कारण आप कोई भी निर्णय समय से नहीं ले पाएंगे। किसी संपत्ति में उसके चल व अचल पहलुओं की स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है, नहीं तो आपका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आप किसी काम को करने से पहले उसके लिए सोच विचार अवश्य करें, नहीं तो समस्या होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी को लेकर आप डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं। आप यदि किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी और आप दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज अपनी बात पर कायम रहना होगा, नहीं तो लोग आपको किसी मामले में झूठा साबित कर सकते हैं और व्यापार में आपके लिए गए निर्णय से आपको लाभ मिलेगा। व्यवसाय में यदि आप किसी के साथ साझेदारी में कोई काम करना चाहते हैं, तो उसमें आप उसकी पूरी जांच पड़ताल आवश्यक करें। विद्यार्थियों को किसी अन्य कोर्स के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप डील ना दें,  नहीं तो बाद में समस्या होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए रहेगा, लेकिन आप किसी यात्रा पर जाते समय अपने कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्यक करें और मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। आपके व्यवहार से आज कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं, लेकिन माता जी से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको जीवनसाथी के करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर रहेगी, क्योंकि यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस नहीं मिलेगा। परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर आपसी वाद विवाद खड़ा हो सकता है, जिसमें आप दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय ले, तो बेहतर रहेगा। संतान से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने किसी पुराने वाद विवाद के कारण परेशान रहेंगे, जिसमें आपको अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है और जीवनसाथी के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी, लेकिन कुछ विरोधी उनसे लड़ाई झगड़ा करा सकते हैं। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें और किसी अपरिचित व्यक्ति से बहुत ही सूझबूझ दिखा कर बातचीत करें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस में आप पार्टनरशिप में कोई काम ना करें और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपको बिजनेस में एक बड़ी सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं और परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती को लेकर कार्यक्षेत्र में डांट खानी पड़ सकती है

Wednesday, September 27, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 27092023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️ *दिनांक - 27 सितम्बर 2023*
🌤️ *दिन - बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - भाद्रपद*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - त्रयोदशी रात्रि 10:18 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*
🌤️ *नक्षत्र - धनिष्ठा सुबह 07:10 तक तत्पश्चात शतभिषा*
🌤️ *योग - धृति सुबह 07:54 तक तत्पश्चात शूल*
🌤️ *राहुकाल - दोपहर 12:30 से दोपहर 02:00 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:29*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:29*
👉 *दिशाशूल- उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत*
💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *दुकान में बरकत ना हो तो* 🌷
👉🏻 *दुकान में अपनी जिनकी, जिनका अपना कारोबार है, अपना कुछ काम धंधा करते हैं और दुकान-धंधे में बरकत नहीं तो क्या करें ? सुबह घर से पूर्ब दिशा की ओर मुँह करके तिलक करके जायें | दुकान में जाके थोडा सा कपूर जला ले, गुरुदेव और गणपतिजी की तस्वीर रखें और गणेश गायत्री मंत्र बोलें* -
🌷 *एकदंताय विद्यमहे वक्रतुंडाय धीमहि | तन्नोदंती प्रच्चोदयात ||*
🙏🏻 *ये गणेश गायत्री मंत्र पांच बार, ग्यारह बार बोल ले अपने आप सही होने लगेगा |*
🙏🏻 
             🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞

🌷 *ज्योतिष शास्त्र* 🌷
🙏🏻 *28 सितंबर, गुरुवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन होता है व घरों व सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि इस दिन विसर्जन से पहले नीचे बताए गए छोटे-छोटे उपाय किए जाएं तो सभी की मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।*
➡ *पैसा नौकरी बिजनेस हर समस्या का हल है ये उपाय*
👉🏻 *भगवान श्री गणेश को पूजा में रेशमी दुपटटा चढ़ाएं। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।*
👉🏻 *भगवान श्री गणेश को पांच तरह के लड्डुओं का भोग लगाएं। भौतिक सुख-सुविधाएं मिलेंगी।*
👉🏻 *श्री गणेश का अभिषेक गाय के कच्चे दूध (बिना उबला) से करें। धन की कमी पूरी होगी।*
👉🏻 *स्फटिक से बनी श्री गणेश की मूर्तियाँ भक्तों को बांटें। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।*
👉🏻 *श्री गणेश को ताजी, हरी दूर्वा चढ़ाएं। मानसिक और शारीरिक परेशानियां दूर होगी।*
👉🏻 *श्री गणेश को सिंदूर चढ़ाएं। ऑफिस और परिवार में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी।*
👉🏻 *आम के पत्तों से भगवान श्री गणेश की पूजा करें। सभी तरह के रोग ठीक होने लगेंगे।*
👉🏻 *भगवान श्री गणेश को गुड, चीनी और दही का भोग लगाएं। आने वाले संकटों से बचेंगे।*
👉🏻 *भगवान श्री गणेश का पंचामृत से अभिषेक करें। पैसों से संबंधित फायदा होने के योग बन सकते हैं।*
👉🏻 *तांबे के सिक्के को काले धागे में बांधकर श्री गणेश को चढ़ाएं। धन लाभ होगा।*
👉🏻 *भगवान श्री गणेश को गुलाब के 21 फूल चढ़ाएं। संतान संबंधी समस्या का निदान होगा।*
👉🏻 *पीले रेशमी कपड़ा भगवान श्री गणेश को अर्पित करें। नौकरी व व्यापार में लाभ होगा।*

          🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे

पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे
एकादशी तिथि
 अक्टूबर में
कृष्ण पक्ष एकादशी (इंदिरा एकादशी, अश्विना, कृष्ण एकादशी)
मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023
09 अक्टूबर 2023 दोपहर 12:37 बजे - 10 अक्टूबर 2023 दोपहर 03:09 बजे

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।

मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है।


मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

 
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

 
शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक की ओर अग्रसर होने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, जिसके मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको यदि किसी काम के लिए चुनाव करने का मौका मिले, तो सही लोगों को चुनें, जिनके साथ काम करने में आपको आसानी हो सकती है। आपका कोई काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को बहुत ही सावधानी से करने के लिए रहेगा। आपका मन किसी बात को लेकर दुखी रहेगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और कार्यक्षेत्र में यदि आपसे कोई गलती हुई थी, तो वह अधिकारियों के सामने आ सकती है, जिसमें आपको उसे स्वीकार करना होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में अच्छा रहने वाला है। किसी विशेष काम से आपको तरक्की मिलेगी और लोग आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। यदि आप किसी को कोई सुझाव देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे, लेकिन आपको इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कामों पर ध्यान लगाएं। आप किसी परिजन की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। बिजनेस में यदि किसी बात को लेकर आपको चिंता बनी हुई थी, तो वह दूर होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आज आपको खांसी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपके विरोधी कार्यक्षेत्र में आपकी किसी गलती को तुरंत पकड़ कर अधिकारियों से आपको डांट खिला सकते हैं और यदि आप कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन करने के लिए विचार कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी होगी। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होंगी। आप पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले में अपने आंख कान खुले रखकर आगे बढ़ना होगा और परिवार में आज किसी का कोई जन्मदिन, नामकरण, मुंडन आदि किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। कुछ विशेष कर दिखाने की कोशिश में आप दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि किसी विशेष कार्य को करने का मन बनाया है, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। संतान पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा। आपको अपने जरूरी कामों पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। व्यापार में आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप काम के चलते कुछ समय के लिए घर से दूर रह सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक निजात मिलेगी, लेकिन संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा, उसके बाद ही कोई अच्छा ऑफर आ सकता है।
 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना होगा और परिवार में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी विशेष काम को करने के पूरे योग बनते दिख रहे हैं। आप यदि किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें माता-पिता से अवश्य पूछकर जाएं और किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है, लेकिन आपको किसी काम के समय से पूरा न होने में इतनी समस्या हो रही थी, तो उसे आप खुद पूरा करने की कोशिश करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आप दोनों एक दूसरे से दूर काम के लिए जा सकते है। स्वास्थ्य में यदि कोई गिरावट चल रही है, तो उसके लिए आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आपको अपने विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई अपना साथी कार्यक्षेत्र में धोखा देने की कोशिश करेगा, जिनसे आपको बचना होगा। माताजी से आपको किसी धन संबंधित समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिए लिहाज से कमजोर रहने वाला है। व्यवसाय में आपको अपने साथियों की चालों को समझना होगा और उन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। परिवार में जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेंगे। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखेंगे और उनके मन में चल रही बातों को भी जानने की कोशिश करेंगे। यदि आप परिवार के किसी सदस्य से कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आप किसी योजनाओं को लेकर आज परेशान रहेंगे। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आप सफल अवश्य होंगे। आपका किसी नए वाहन के खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है।
 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन नुकसानदायक रहने वाला है। आप अपने भविष्य के लिए किसी बचत की योजना में धन लगाएंगे, लेकिन उससे आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपकी किसी परिचित से मुलाकात होगी। व्यवसाय में यदि कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो आप उसे पूरा अवश्य करें। परिवार में आपसी रिश्तों में कुछ मतभेद पनप सकता हैं, जिन्हें आपको समय रहते सुलझाना होगा, नहीं तो आपसी रिश्तों में एक लंबी दरार आ सकती है। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आपसे कार्यक्षेत्र में किसी काम में कोई गड़बड़ी होने के कारण अधिकारियों से कहासुनी हो सकती है, जिसके बाद आपका प्रमोशन रुक सकता है। आप आज जीवन का कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको लाभ अवश्य मिलेगा। यदि आपके व्यापार की कुछ योजनाओं के कारण आपका धन अटका हुआ था, तो वह आपको प्राप्त हो सकता है। आप कुछ नए कामों की योजना भी बना सकते हैं

Tuesday, September 26, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 26092023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 26 सितम्बर 2023*
🌤️ *दिन - मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - भाद्रपद*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - द्वादशी 27 सितम्बर रात्रि 01:45 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
🌤️ *नक्षत्र - श्रवण सुबह 09:42 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*
🌤️ *योग - सुकर्मा सुबह 11:46 तक तत्पश्चात धृति*
🌤️ *राहुकाल - शाम 03:31  से शाम 05:01 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:29*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:30*
👉 *दिशाशूल- उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - पद्मा-परिवर्तिनी एकादशी (भागवत)*
💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l    राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

पूजन में दीपक जलाने के चमत्कारी उपाय

पहला उपाय: अगर महिला रोज शाम को घर के मंदिर में घीर का दीपक जलाकर मंत्र ऊँ श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मयै नम:। का 108 बार जाप करें। ये उपाय रोज करेंगे तो पति को भाग्य का साथ मिल सकता है।
दूसरा उपाय: पति-पत्नी के बीच बार-बार झगड़े होते हैं तो रोज सुबह शाम श्रीराम और सीता की तस्वीर या फोटो के सामने घी का दीपक जलाएं। परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें।
तीसरा उपाय: शत्रुओं से रक्षा के लिए और अनजाना डर दूर करने के लिए हर सोमवार और शनिवार को भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
चौथा उपाय: घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिले इसके लिए रोज सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं और दीपक जलाकर आरती करें। ये उपाय पति-पत्नी दोनों को करना चाहिए।
पांचवां उपाय: रोज शाम को दरवाजे की दोनों तरफ तेल का या घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
छठा उपाय: अगर परिवार के किसी सदस्य की कुंडली में राहु-केतु के दोष हैं तो घर में सुबह-शाम अलसी के तेल का दीपक जलाएं। इससे राहु-केतु के दोष दूर होते हैं।
सातवां उपाय: हर शनिवार शनिदेव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही, तेल का दान भी करें। भगावन से परेशानियां दूर करने की प्रार्थना करें।
आठवां उपाय: परिवार की सुख-समृद्धि के लिए भगवान विष्णु या बाल गोपाल के सामने घी का दीपक जलाएं और ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय या कृं कृष्णाय नम: मंत्र का जाप करें।
नवां उपाय: सुख-समृद्धि और बुद्धि के लिए मां सरस्वती के सामने घी का दो मुखी यानी दो बत्तियों वाला दीपक जलाएं।
दसवां उपाय: घर में बरकत बनाए रखने के लिए श्रीगणेश के सामने तीन मुखी यानी तीन बत्तियों वाला दीपक जलाएं।
ग्यारहवां उपाय: धन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए देवी लक्ष्मी के सामने सात मुखी दीपक जलाएं।
🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷
🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 27,बुधवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*
 👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*
🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*
🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*
🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी  की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन  ब्रह्मचर्य का पालन करें।*
 👉🏻 *ये उपाय करें*
*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी  को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी  की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे

पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे

एकादशी,
 भाद्रपद, शुक्ल एकादशी)
सोमवार, 25 सितंबर 2023
25 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 07:56 बजे - 26 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 05:01 बजे
एकादशी तिथि
 अक्टूबर में
कृष्ण पक्ष एकादशी (इंदिरा एकादशी, अश्विना, कृष्ण एकादशी)
मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023
09 अक्टूबर 2023 दोपहर 12:37 बजे - 10 अक्टूबर 2023 दोपहर 03:09 बजे

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏
 जिनका का आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं।

आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

 
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

 
शुभ वर्ष :2024, 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

 
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आपके कामों में कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह आज दूर होंगे और दीर्घकालिक योजनाओं को बल मिलेगा। विद्यार्थियों को इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा, तभी जीत हासिल कर सकेंगे। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप यदि किसी को धन उधार दें, तो लिखापढ़ी करके ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और परिवार में कोई सदस्य आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है, जिससे आप परेशान रहेंगे। अजनबियों पर भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। माताजी से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कमजोर रहने वाला है। एक से अधिक स्रोतों से आय मिलेगी और स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आपको नजर अंदाज नहीं करना है। आपका यदि कोई भूमि व वाहन से संबंधित मामला कानून में चल रहा था, तो वह आज दूर होगा और व्यवसाय की कुछ योजनाओं को आप फिर से शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगे। आपके किसी प्रियजन की आपसे किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। सरकारी योजना का आप लाभ उठाएंगे। सेवा क्षेत्र से जुड़कर आपको नाम कमाने का मौका मिलेगा, जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं, उनके जन समर्थन में आपको इजाफा होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को सावधानी बरतनी होगी। आपको कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से बचना होगा। निजी जीवन में सफलता मिलेगी। आपको पारिवारिक रिश्तों में तालमेल बनाए रखना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। विद्यार्थी ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। विभिन्न क्षेत्रों से आपको लाभ मिलेगा। बुद्धि विवेक से यदि कोई निर्णय लिया, तो उसमें आपको लाभ अवश्य मिलेगा। समाज में आप अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे। आपके बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बनेंगे, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भौतिक वस्तुओं में वृद्धि लेकर आने वाला है और यदि आपने जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया, तो इससे आपको समस्या होगी। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास आपके सफल रहेंगे। आपकी आस्था और विश्वास बरकरार रहेगी। आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह पूरा अवश्य होगा। आप कुछ बातों को गोपनीय रखें, नहीं तो वह परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। जिद में आकर आप कोई काम ना करें। कुछ नए जनसंपर्कों से आपको लाभ मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार में किसी नए वाहन, मकान आदि की खरीदारी होने के बाद माहौल खुशनुमा रहेगा। कारोबार कर रहे लोग अपने कामों पर पूरी निगरानी रखें। आपको पार्टनरशिप में काम करने से कोई नुकसान हो सकता है। ऑनलाइन काम कर रहे लोग किसी फ्रॉड में पड़ सकते हैं, जिससे उन्हें समस्या होगी। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में ढील नहीं देनी है। पिताजी को यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो  उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। सगे संबंधियों का आप पर पूरा सहयोग रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी बचत की स्कीम का फायदा उठाएंगे। आपको अपने भाई या बहन के विवाह में आ रही बाधा के लिए अपने किसी मित्र से बातचीत करनी पड़ सकती है। धन संपत्ति में आपको किसी भी लाभ के अवसर को नहीं छोड़ना है। आपके घर किसी परिजन का आगमन होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप वरिष्ठ सदस्यों के आदर व सम्मान करेंगे, जिससे वह भी प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में कोई आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचा सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप सुखद पलों को साझा करेंगे।  आप अपनी कला का प्रदर्शन करके लोगों को हैरान करेंगे। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप संस्कारों और परंपराओं पर पूरा जोर देंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। निवेश संबंधी मामलों में आपको तेजी दिखानी होगी। आपको अपनों की सलाह बहुत काम आएगी। आप सूझबूझ से काम लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी के प्रलोभन में ना आएं, नहीं तो वह आपका फायदा उठा सकता है। यदि आप किसी की यात्रा पर जाने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है।
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। लेनदेन के मामलो में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी काम में निवेश उठाने से बचना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा और आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे, लेकिन आप उन्हें कुछ आपके विरोधी भी हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचाना होगा। आप आज किसी से कोई वादा या वचन ना करें। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको बिजनेस की कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को गति मिलेगी और कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी बड़े लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ के अवसरों को नहीं छोड़ना है, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप अपने कामों को समय रहते पूरा करने की कोशिश करेंगे। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, लेकिन आप उस ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, नहीं तो वह व्यर्थ हो सकती है।

Monday, September 25, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 25092023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 25 सितम्बर 2023*
🌤️ *दिन - सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - भाद्रपद*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - दशमी सुबह 07:55 तक तत्पश्चात एकादशी*
🌤️ *नक्षत्र - उत्तराषाढा सुबह 11:55 तक तत्पश्चात श्रवण*
🌤️ *योग - अतिगण्ड शाम 03:23 तक तत्पश्चात सुकर्मा*
🌤️ *राहुकाल - सुबह 07:59 से सुबह 09:29 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:29*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:31*
👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - पद्मा-परिवर्तिनी एकादशी (स्मार्त),एकादशी क्षय तिथि*
💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l    राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *पद्मा एकादशी* 🌷
🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷
➡️ *25 सितम्बर 2023 सोमवार को सुबह 07:56 से 26 सितम्बर,मंगलवार को प्रातः 05:00 तक एकादशी है।*
💥 *विशेष - 25 सितम्बर, सोमवार को पद्मा-परिवर्तिनी एकादशी (स्मार्त) एवं 26 सितम्बर, मंगलवार को पद्मा-परिवर्तिनी एकादशी (भागवत) 26 सितम्बर,मंगलवार को एकादशी का व्रत उपवास रखें।*
🙏🏻 *पद्मा एकादशी के  व्रत करने व माहात्म्य पढ़ने – सुनने से सर्व पापों का नाश |*
🙏🏻 
               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
नजरदोष दूर करने के लिए: घर-परिवार के लोगों या बच्चों को अक्सर किसी कि नजर लग जाती है. ऐसे में नजर दोष दूर करने के लिए आप जिसे नजर लगी है उसके ऊपर गंगाजल से छिड़काव कर दें. कर्ज मुक्ति के लिए: कर्ज से परेशान हैं या लंबे समय से कर्ज उतर नहीं रहा है तो पीतल के पात्र में गंगाजल भरकर कमरे के उत्तर-पूर्व कोण में रख दें.

🌷 *भगवान श्रीगणेश* 🌷
🙏🏻 *19 सितम्बर से दस दिवसीय गणेशोत्सव प्रारंभ हो चुका है। इन दस दिनों में गणेशजी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व होता है।  श्रीगणेश अंक में भगवान गणेश के 12 नामों का वर्णन किया गया हैं, जिनको बोलकर श्रीगणेश की पूजा करने से मनुष्य के सभी दुखों का नाश हो जाता है और उसकी सभी इच्छा पूरी होती हैं।*
➡ *ये 12 नाम बोलकर करें श्रीगणेश की पूजा, हर काम में मिलेगा किस्मत का साथ*
 🌷 *श्लोक-*
*प्रथमं वक्रतुण्ड च एकदन्तं द्वितीयकम्, तृतीयं कृष्णपिड्गाक्षं गजवक्त्रं चतुर्थकम्।।*
*लम्बोदरं पंचमं च षष्ठं विकटमेव च, सप्तमं विघ्नराजेन्द्रं धूम्रवर्ण तथाष्टमम्।।*
*नवमं भालचन्द्रं च दशमं तु विनायकम्, एकादशं गणपतिं द्वादर्श तु गजाननम्।।*
*द्वादशैतानि नामानि त्रिसंध्यं यः पठेन्नरः, न च विध्नभयं तस्य सर्वसिद्धिकरं परम्।।*
🙏🏻  *श्लोक का अर्थ-*
*पहला नाम है वक्रतुण्ड, दूसरा एकदन्त, तीसरा कृष्णपिड्गाक्ष, चौथा गजवक्त्र, पांचवां लम्बोदर, छठा विकट, सातवां विघ्नराजेन्द्र, आठवां धूमवर्ण, नौवां भालचन्द्र, दसवां विनायक, ग्यारहवां गणपति और बारहवां नाम गजाजन है। जो मनुष्य प्रतिदिन भगवान गणेश के इन बारह नामों का जप करता है, उसके सभी विघ्न (परेशानियां) खत्म हो जाती हैं।*
🌷 *इन 12 नामों का पाठ करने से मिलते हैं कौन-से लाभ-*
 🌷 *श्लोक-*
*विद्यार्थी लभते विद्यां, धनार्थी लभते धनम्।*
*पुत्रार्थी लभते पुत्रान्, मोक्षार्थी लभते गतिम्।।*
 🙏🏻 *अर्थात- भगवान गणेश के इन बारह नामों का पाठ करने से विद्या चाहने वाले को विद्या, धन चाहने वाले को धन, पुत्र चाहने वाले को पुत्र और मोक्ष की इच्छा रखने वाले को मोक्ष की प्राप्ति होती है।*
➡ 1. *विद्या की प्राप्ति*
*भगवान गणेश को बुद्धि का देवता माना जाता है। अच्छी बुद्धि और विद्या के लिए श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। श्रीगणेश-अंक के अनुसार, जिस भी मनुष्य को अच्छी विद्या पाने की इच्छा हो, उसे भगवान गणेश के इन 12 नामों का पाठ करना चाहिए। नियमित रूप से इनका जप करने से भगवान गणेश की कृपा हमेशा बनी रहती है और मनुष्य की हर मनोकामना पूरी होती है।*
➡ 2. *धन की प्राप्ति*
*भगवान गणेश को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। जिस भी मनुष्य को धन-संपत्ति पाने की इच्छा हो, उसे पूरी श्रद्धा के साथ भगवान गणेश के इन बारह नामों का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से घर से दरिद्रता कम होती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।*
➡ 3. *संतान की प्राप्ति*
*भगवान गणेश के इन बारह नामों को चमत्कारी माना जाता है। इनके जप से मनुष्य की हर मनोकामना जरूर ही पूरी होती है। संतान चाहने वाले दंपत्ति को रोज सुबह और शाम इनका पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से उनकी संतान पाने की इच्छा पूरी होती है।*
➡ 4. *मोक्ष की प्राप्ति*
*भगवान गणेश प्रथम पूज्य माने जाते है। किसी भी काम की शुरुवात में सबसे पहले उनका पूजन किया जाता है। भगवान गणेश की आराधना करने से मनुष्य को अपने पापों से मुक्ति मिलती हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश के इन बारह नामों का पाठ करने से मनुष्य को धरती पर ही स्वर्ग के समान सुख मिलते है।*

         🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे

पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे

एकादशी,
 भाद्रपद, शुक्ल एकादशी)
सोमवार, 25 सितंबर 2023
25 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 07:56 बजे - 26 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 05:01 बजे
एकादशी तिथि
 अक्टूबर में
कृष्ण पक्ष एकादशी (इंदिरा एकादशी, अश्विना, कृष्ण एकादशी)
मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023
09 अक्टूबर 2023 दोपहर 12:37 बजे - 10 अक्टूबर 2023 दोपहर 03:09 बजे

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

 
शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

 
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय उनकी समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे और स्वास्थ्य समस्याओं में यदि आपने लापरवाही की, तो इससे आपको समस्या हो सकती है। आप  इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें, नहीं तो आप अपने जरूरी कामों को लेकर बहुत परेशान होंगे, इसलिए आप उनकी सूची बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी आपको कहीं डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं।
 
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको नौकरी में तरक्की मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे भी समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। साझेदारी में किसी काम की शुरुआत करने से पहले आप पार्टनर की पूरी जांच पड़ताल करें। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप कामों को समय रहते पूरा करें और आपका आत्मविश्वास  भरपूर रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। कारोबार में आप अपनी जिम्मेदारियां को समझेंगे, किसी पर ज्यादा भरोसा ना करें। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार कर रहे लोग अपने रूटीन को बनाए रखें। यदि उन्होंने उसमें बदलाव किया, तो उन्हें समस्या हो सकती है। सेवा क्षेत्र से जुड़कर आप अच्छा नाम कामाएंगे। आपको अपने विरोधियों से किसी जरूरी जानकारी को लेकर बातचीत नहीं करनी है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। अध्ययन और आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आप किसी डील को फाइनल करने से पहले उसकी जांच पड़ताल अवश्य करें। आप कुछ नए मित्र बनाने में कामयाब रहेंगे। पिताजी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। परिवार में यदि आप किसी को कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको आवेश में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा और पारिवारिक मामलों में आप हंस बोलकर आगे बढ़ सकेंगे, लेकिन आप किसी की बातों में आकर कार्यक्षेत्र में किसी से वाद विवाद में ना पड़े। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। महिला मित्रों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।
 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप सबको जोड़कर चलेंगे। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है और सामाजिक गतिविधियां बढ़ेगी। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपके विरोधियों की चालों को समझना होगा, नहीं तो वह आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। आप किसी डील को फाइनल करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन वह होते-होते रह जाएगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप सभी के साथ आदर और सम्मान बनाए रखेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी बचत की योजना में धन लगा सकते हैं, जिससे भविष्य में उन्हें अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपको संतान के करियर को लेकर यदि कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा, जिससे परिवार के सभी सदस्य भी व्यस्त रहेंगे और आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपनों की सलाह पर पूरा ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा भी पूरी होगी। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों में सहजता बनकर चलना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा और आप कार्यक्षेत्र में स्मार्ट नीतियों को अपनाकर अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। करियर को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए आपको कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, क्योंकि उन्हें कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना रहे थे, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा लाभ लेकर आने वाला है, लेकिन आप किसी की बातों में ना आएं, नहीं तो आपके कुछ विरोधी आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश करेंगे। किसी कानूनी मामले में आपको ढील देने से बचना होगा। आप अधिक उत्साह से यदि किसी काम को करेंगे, तो उसमें आपसे कुछ गड़बड़ी हो सकती है। आपका अपनी प्रियजनों से भेंट होगी और आर्थिक गतिविधियों में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। आपके साथ संबंधों में आज वृद्धि होगी और यदि आप बड़े सदस्यों की सलाह पर चलेंगे, तो इसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में चुप रहना बेहतर रहेगा, क्योंकि इससे आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। आप परिवार के किसी सदस्य से बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप बिजनेस में किसी  के साथ पार्टनरशिप में कोई काम ना करें, नहीं तो इससे आपको समस्या होगी और श्रेष्ठ प्रयासों से आज सभी लोग प्रभावित होंगे। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने की  पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप कामयाब भी होंगे