Showing posts with label JaiSiyaRam. Show all posts
Showing posts with label JaiSiyaRam. Show all posts

Tuesday, January 23, 2024

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 23012024

🙏🏻जय श्री राम 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 23 जनवरी 2024*
🌤️ *दिन - मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 
🌤️ *मास - पौष*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - त्रयोदशी रात्रि 08:39 तक  तत्पश्चात चतुर्दशी*
🌤️ *नक्षत्र - आर्द्रा 24 जनवरी  प्रातः 06:26 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*
🌤️ *योग - इन्द्र सुबह 08:05 तक तत्पश्चात वैधृति*
🌤️ *राहुकाल - शाम 03:37 से शाम 05:00 तक*
🌞 *सूर्योदय-07:19*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:21*
👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण-  भौमप्रदोष व्रत,चतुर्दशी-आर्द्रा नक्षत्र योग (रात्रि 08:39 से 24 जनवरी सुबह 06:26 तक),(ॐकार का जप अक्षय फलदायी*
💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *प्रणव’ (ॐ) की महिमा (चतुर्दशी आर्द्रा नक्षत्र योग : 23 जनवरी 2024 मंगलवार को रात्रि 08:39 से 24 जनवरी सुबह 06:26 तक*
🙏🏻 *सूतजी ने ऋषियों से कहा : “महर्षियों ! ‘प्र’ नाम है प्रकृति से उत्पन्न संसाररूपी महासागर का | प्रणव इससे पार करने के लिए (नव) नाव है | इसलिए इस ॐकार को ‘प्रणव’ की संज्ञा देते हैं | ॐकार अपना जप करनेवाले साधकों से कहता है – ‘प्र –प्रपंच, न – नहीं है, व: - तुम लोगों के लिए |’ अत: इस भाव को लेकर भी ज्ञानी पुरुष ‘ॐ’ को ‘प्रणव’ नाम से जानते हैं | इसका दूसरा भाव है : ‘प्र – प्रकर्षेण, न – नयेत, व: -युष्मान मोक्षम इति वा प्रणव: | अर्थात यह तुम सब उपासकों को बलपूर्वक मोक्ष तक पहुँचा देगा|’ इस अभिप्राय से भी ऋषि-मुनि इसे ‘प्रणव’ कहते हैं | अपना जप करनेवाले योगियों के तथा अपने मंत्र की पूजा करनेवाले उपासको के समस्त कर्मो का नाश करके यह उन्हें दिव्य नूतन ज्ञान देता है, इसलिए भी इसका नाम प्रणव – प्र (कर्मक्षयपूर्वक) नव (नूतन ज्ञान देनेवाला) है |*
🙏🏻 *इस मायारहित महेश्वर को ही नव अर्थात नूतन कहते हैं | वे परमात्मा प्रधान रूप से नव अर्थात शुद्धस्वरुप है, इसलिए ‘प्रणव’ कहलाते हैं | प्रणव साधक को नव अर्थात नवीन (शिवस्वरूप) कर देता है, इसलिए भी विद्वान पुरुष इसे प्रणव के नाम से जानते हैं  अथवा प्र – प्रमुख रूप से नव – दिव्य परमात्म – ज्ञान प्रकट करता है, इसलिए यह प्रणव है |*
🙏🏻 *यध्यपि जीवन्मुक्त के लिए किसी साधन की आवश्यकता नहीं है क्योंकि वह सिद्धरुप है, तथापि दूसरों की दृष्टि में जब तक उसका शरीर रहता है, टीवी तक उसके द्वारा प्रणव – जप की सहज साधना स्वत: होती रहती है | वह अपनी देह का विलय होने तक सूक्ष्म प्रणव मंत्र का जप और उसके अर्थभूत परमात्म-तत्त्व का अनुसंधान करता रहता है | जो अर्थ का अनुसंधान न करके केवल मंत्र का जप करता है, उसे निश्चय ही योग की प्राप्ति होती है | जिसने इस मंत्र का ३६ करोड़ जप कर लिया हो, उसे अवश्य ही योग प्राप्त हो जाता है | ‘अ’ शिव है, ‘उ’ शक्ति है और ‘मकार’ इन दोनों की एकता यह त्रितत्त्वरूप है, ऐसा समझकर ‘ह्रस्व प्रणव’ का जप करना चाहिए | जो अपने समस्त पापों का क्षय करना चाहते हैं, उनके लिए इस ह्रस्व प्रणव का जप अत्यंत आवश्यक है |*
🙏🏻 *वेद के आदि में और दोनों संध्याओं की उपासना के समय भी ॐकार का उच्चारण करना चाहिए | भगवान शिव ने भगवान ब्रम्हाजी और भगवान विष्णु से कहा : “मैंने पूर्वकाल में अपने स्वरूपभूत मंत्र का उपदेश किया है, जो ॐकार के रूप में प्रसिद्ध है | वह महामंगलकारी मंत्र है | सबसे पहले मेरे मुख से ॐकार ( ॐ ) प्रकट हुआ, जो मेरे स्वरूप का बोध करानेवाला है | ॐकार वाचक है और मैं वाच्य हूँ | यह मंत्र मेरा स्वरुप ही है | प्रतिदिन ॐकार का निरंतर स्मरण करने से मेरा ही सदा स्मरण होता है |*
🙏🏻 *मुनीश्वरो ! प्रतिदिन दस हजार प्रणवमंत्र का जप करें अथवा दोनों संध्याओं के समय एक-एक हजार प्रणव का जप किया करें | यह क्रम भी शिवप्रद की प्राप्ति करानेवाला है |*
🙏🏻 *‘ॐ’ इस मंत्र का प्रतिदिन मात्र एक हजार जप करने पर सम्पूर्ण मनोरथों की सिद्धि होती है |*
🙏🏻 *प्रणव के ‘अ’ , ‘उ’ और ‘म’ इन तीनों अक्षरों से जीव और ब्रम्ह की एकता का प्रतिपादन होता है – इस बात को जानकर प्रणव ( ॐ ) का जप करना चाहिए | जपकाल में यह भावना करनी चाहिए कि ‘हम तीनों लोकों की सृष्टि करनेवाले ब्रम्हा, पालन करनेवाले विष्णु तथा संहार करनेवाले रुद्र जो स्वयंप्रकाश चिन्मय हैं, उनकी उपसना करते हैं | यह ब्रम्हस्वरूप ॐकार हमारी कर्मन्द्रियों और ज्ञानेन्द्रियों की वृत्तियों को, मन की वृत्तियों को तथा बुद्धि की वृत्तियों को सदा भोग और मोक्ष प्रदान करनेवाले धर्म एवं ज्ञान की ओर प्रेरित करें | प्रणव के इस अर्थ का बुद्धि के द्वारा चिंतन करता हुआ जो इसका जप करता है, वह निश्चय ही ब्रम्ह को प्राप्त कर लेता है | अथवा अर्थानुसंधान के बिना भी प्रणव का नित्य जप करना चाहिए |* 🙏🏻 *(‘शिव पुराण’ अंतर्गत विद्धेश्वर संहिता से संकलित)*
👉🏻 *भिन्न-भिन्न काल में ‘ॐ’ की महिमा*
➡ *आर्दा नक्षत्र से युक्त चतुर्दशी के योग में (दिनांक 23 जनवरी रात्रि 08:39 से 24 जनवरी सुबह 06:26 तक प्रणव का जप किया जाय तो वह अक्षय फल देनेवाला होता है |*
🙏🏻
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

पंचक आरम्भ :
शनिवार ( 10 फ़रवरी 2024 ) प्रातः 10:02 
पंचक समाप्त :
बुधवार ( 14 फ़रवरी 2024) प्रातः 10.43
षटतिला एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 6 फरवरी 2024
जया एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 20 फरवरी 2024

🙏🏻🌷☘🌹🌺💐🌸🌻🌷🙏🏻

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।
 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आगे बढ़ेंगे, तो आप अपनी मेहनत से काफी कुछ पा सकते हैं। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। आपको यदि कोई महत्वपूर्ण जानकारी सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढाएं। अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें, तभी आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपके घर अच्छे में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य आव भगत करते नजर आएंगे। आपकी कोई बात आपके परिवार में किसी सदस्य को बुरी लग सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपनी पढ़ाई लिखाई से संबंधित कामों को लेकर कुछ प्लानिंग करनी होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। रचनात्मक कार्य को बल मिलेगा और व्यवसाय में आपकी दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेगी। आपको नए कार्यों में भी हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आप बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। साझेदारी में यदि आपने किसी काम को किया हुआ था, तो उसमें आपको कोई अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आप किसी काम में संकोच न करें, नहीं तो समस्या होगी। जिम्मेदारी से काम करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने जरूरी कामों की सूची बनाकर चलें। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आप कानूनी मामलों में धैर्य से आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता हैं। आप  संतान के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर पारिवारिक समस्याओं का हल निकालेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने जरूरी काम को गति देंगे और आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। सभी का भरोसा आप आसानी से जीत पाएंगे। यदि आपका कोई मित्र आपको निवेश संबंधी योजना बताएं, तो आपको उसमें धन लगाने से बचना होगा। आपके जरूरी कार्य को गति मिलेगी। कामकाज में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में आपको सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है और आपको अपने आवश्यक काम को लेकर किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से आप सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। नौकरी की तलाश में परेशान चल रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे बिजनेस के शुरुआत कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में  किसी गलत बात पर हां में हां मिलाने से बचना होगा। अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ सकती हैं। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा। शारीरिक समस्याएं यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वह  दूर होगी। आप बुद्धि व विवेक से काम लें, तभी आप कार्यक्षेत्र में किसी काम को समय से पहले पूरा कर पाएंगे। निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ मिलेगा। परिवार में यदि कोई सदस्य घर से दूर कार्यरत है, तो उसे अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्यों में धैर्य दिखाने के लिए रहेगा। आप अपने परिजनों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। लेनदेन के मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। जीवनसाथी से यदि आपने कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने आ सकती है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। किसी सरकारी योजना में धन लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आएगा। आप अपने कामों से सबको जोड़ने में सफल रहेंगे। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। व्यापार में आपको उचित लाभ मिलने की संभावना है। आप अनेक कार्यों में आगे बढ़ेंगे। आप घर परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान आसानी से कर पाएंगे। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन अभी आप कुछ समय पुरानी में ही टिके रहे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी बड़े लक्ष्य पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक मामलों में आप सावधान रहें। किसी को धन उधार देने से बचें। सेवा भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे। किसी से प्रलोभन में न आए, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी बड़े लक्ष्य को समय रहते पूरा करना होगा। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। कला कौशल में सुधार आएगा। कामकाज में आपको ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने कामों में सोच-विचार से आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सभी के साथ आपकी बॉन्डिंग  अच्छी होगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति हो सकती है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए रहेगा। निजी विषयों में आप पूरी स्पष्टता बनाए रखें। किसी पैतृक संपत्ति को लेकर कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। भावनात्मक प्रदर्शन में आप जल्दबाजी न दिखाएं। किसी नए घर को खरीदने की आप प्लानिंग कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ बातों को गुप्त रखना होगा व सभी के सामने उजागर न होने दे। आपको सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। भौतिक विषयों पर आपका पूरा जोर रहेगा। आपका  बड़ों से किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

Saturday, April 22, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 22042023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 22 अप्रैल 2023*
🌤️ *दिन -शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ॠतु* 
🌤️ *मास - वैशाख*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - द्वितीया सुबह 07:49  तक तत्पश्चात तृतीया*
🌤️ *नक्षत्र - कृत्तिका रात्रि 11:24 तक तत्पश्चात रोहिणी*
*🌤️योग - आयुष्मान सुबह 09:26 तक तत्पश्चात सौभाग्य*
🌤️ *राहुकाल- सुबह 09:26 से सुबह 11:02 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:15*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:59*
👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - अक्षय तृतीया (पूरा दिन शुभ मुहूर्त),आखा तीज त्रेता युगादि तिथि*
🔥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*
💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*
💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*
                     🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞 

🌷 *भविष्यपुराण, ब्राह्मपर्व, अध्याय 21* 🌷
➡️ *22 अप्रैल 2023 शनिवार को अक्षय तृतीया है ।*
🙏🏻 *वैशाखे मासि राजेन्द्र तृतीया चन्दनस्य च ।वारिणा तुष्यते वेधा मोदकैर्भीम एव हि । ।दानात्तु चन्दनस्येह कञ्जजो नात्र संशयः । । यात्वेषा कुरुशार्दूल वैशाखे मासि वै तिथिः ।तृतीया साऽक्षया लोके गीर्वाणैरभिनन्दिता । । आगतेयं महाबाहो भूरि चन्द्रं वसुव्रता ।कलधौतं तथान्नं च घृतं चापि विशेषतः । ।यद्यद्दत्तं त्वक्षयं स्यात्तेनेयमक्षया स्मृता । । यत्किञ्चिद्दीयते दानं स्वल्पं वा यदि वा बहु ।तत्सर्वमक्षयं स्याद्वै तेनेयमक्षया स्मृता । ।योऽस्यां ददाति करकन्वारिबीजसमन्वितान् ।स याति पुरुषो वीर लोकं वै हेममालिनः । ।इत्येषा कथिता वीर तृतीया तिथिरुत्तमा ।यामुपोष्य नरो राजन्नृद्धिं वृद्धिं श्रियं भजेत् । ।*
🙏🏻 *अर्थ : वैशाख मास की तृतीया को चन्दनमिश्रित जल तथा मोदक के दान से ब्रह्मा तथा सभी देवता प्रसन्न होते हैं | देवताओं ने वैशाख मास की तृतीया को अक्षय तृतीया कहा है | इस दिन अन्न-वस्त्र-भोजन-सुवर्ण और जल आदि का दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है | इसी तृतीया के दिन जो कुछ भी दान किया जाता है वह अक्षय हो जाता है और दान देनेवाला सूर्यलोक को प्राप्त करता है | इस तिथि को जो उपवास करता है वह ऋद्धि-वृद्धि और श्री से सम्पन्न हो जाता है |*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *ससुराल मे कोई तकलीफ* 🌷
👩🏻 *किसी सुहागन बहन को ससुराल में कोई तकलीफ हो तो शुक्ल पक्ष की तृतीया को उपवास रखें …उपवास माने एक बार बिना नमक का भोजन कर के उपवास रखें..भोजन में दाल चावल सब्जी रोटी नहीं खाए, दूध रोटी खा लें..शुक्ल पक्ष की तृतीया को..अमावस्या से पूनम तक की शुक्ल पक्ष में जो तृतीया आती है उसको ऐसा उपवास रखें …नमक बिना का भोजन(दूध रोटी) , एक बार खाए बस……अगर किसी बहन से वो भी नहीं हो सकता पूरे साल का तो केवल*
🙏🏻 *माघ महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया,*
🙏🏻 *वैशाख शुक्ल तृतीया (यानी 22 अप्रैल 2023 शनिवार को) और*
🙏🏻 *भाद्रपद मास की शुक्ल तृतीया*
*जरुर ऐसे ३ तृतीया का उपवास जरुर करें …नमक बिना का भोजन करें ….जरुर लाभ होगा…*
🙏🏻 *..ऐसा व्रत वशिष्ठ जी की पत्नी अरुंधती ने किया था…. ऐसा आहार नमक बिना का भोजन…. वशिष्ठ और अरुंधती का वैवाहिक जीवन इतना सुंदर था कि आज भी सप्त ऋषियों में  से वशिष्ठ जी का तारा होता है , उनके साथ अरुंधती का तारा होता है…आज भी आकाश में रात को हम उन का दर्शन करते हैं …*
🙏🏻 *.शास्त्रों के अनुसार शादी होती तो उनका दर्शन करते हैं ….. जो जानकार पंडित होता है वो बोलता है…शादी के समय वर-वधु को अरुंधती का तारा दिखाया जाता है और प्रार्थना करते हैं  कि , “जैसा वशिष्ठ जी और अरुंधती का साथ रहा ऐसा हम दोनों पति पत्नी का साथ रहेगा..” ऐसा नियम है….*
🙏🏻 *चन्द्रमा की पत्नी ने इस व्रत के द्वारा चन्द्रमा की यानी २७ पत्नियों में से प्रधान हुई….चन्द्रमा की पत्नी ने तृतीया के व्रत के द्वारा ही वो स्थान प्राप्त किया था…तो अगर किसी सुहागन बहन को कोई तकलीफ है तो ये व्रत करें ….उस दिन गाय को चंदन से तिलक करें … कुम-कुम का तिलक ख़ुद को भी करें  उत्तर दिशा में  मुख करके …. उस दिन गाय को भी रोटी गुड़ खिलाये॥*
🙏🏻

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।

जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।

नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यक्तिगत प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा और आप कार्यक्षेत्र में कुछ अजनबी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। धन को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या दूर होगी। आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और जीवन स्तर में सुधार आएगा। घर परिवार में माहौल उत्सव जैसा रहेगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसका परिणाम आ सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाएं आगे बढ़ेंगी और बहुमुखी प्रतिभा से भी आप लोगों को हैरान करेंगे। आपको टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा और व्यक्तिगत संबंध भी बढ़ेंगे। आपके परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे ना हटे उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करें। किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपके खर्चे आपको परेशान रखेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज किसी परीक्षा को देने का मौका मिलेगा। आप अपने काम को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, लेकिन यदि आप एक सूची बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला लिया, तो उसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा। आपका कोई लक्ष्य समय पर पूरा होगा, यदि नहीं हुआ, तो उसके लिए आपको समस्या हो सकती है। आप अपने आवश्यक कार्यों को गति देंगे। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ काम आज आपके ऐसे होंगे, जो आपको ना चाहते भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। आपको धन लाभ मिलता देख रहा है। किसी योजना में धन लगाना  आपके लिए बेहतर रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अच्छा लाभ मिलने से आपके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप भविष्य के लिए कुछ धन संचार करने पर भी विचार करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नई योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों को अपने कामों को लेकर थोड़ी समस्या होगी। आपको आज बड़प्पन दिखाते हुए छोटों की कुछ गलतियों को माफ करना होगा और परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। कारोबार कर रहे लोग किसी पर अधिक भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को योग्यता अनुसार काम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। यदि आपको व्यवसाय संबंधी किसी सलाह की आवश्यकता हो, तो कुछ अनुभवी व्यक्ति से करें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके कामों में भी कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह आज दूर होंगे और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें और किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। यदि आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें भी सुधार होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कुछ परिचित लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के किसी परीक्षा के परिणाम आने से खुशी होगी, क्योंकि उसमें उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। कामकाज कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। माताजी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, जिसके बाद वह आपसे नाराज रहेंगे। जीवनसाथी के लिए आप किसी नये काम की शुरुआत करा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई नई उपलब्धि लेकर आने वाला है, लेकिन उसमें आप लापरवाही करने से बचें, नहीं तो आप किसी समस्या में आ सकते हैं। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा मुकाम मिलेगा। आपको कुछ नये अनुबंधों से लाभ मिलेगा। आपको अत्यधिक तले भूने भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको धन संबंधित समस्या हो सकती है। आपका मित्र आपके लिए कोई निवेश संबंधी सूचना लेकर आए, तो उसमें धन का निवेश ना करें, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के एकदम वापस आने की संभावना बहुत कम है। किसी सरकारी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा जोर दें। आवश्यक कार्य को करते समय आपको ध्यान देना होगा। किसी सरकारी योजना में धन लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा, जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं,उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जरूरी कार्य को समय रहते पूरा करें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। कुछ विपक्षी लोगों से सावधान रहें। आपकी कला आज निखरेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में लोग भी आपको देखकर हैरान रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए सफलता लेकर आने वाला है। आप अपने किसी प्रियजन की ओर से कोई शुभ व मागंलिक सूचना सुनने को मिल सकती है और आप सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपके मन को भी खुशी होगी और जीवनसाथी से किसी बात को लेकर आपकी कहासुनी हो सकती है, जिसमें आप वाणी की मधुरता को बनाए रखें। किसी कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। परिजनों के साथ आपको घूमने करने का मौका मिलेगा और वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी और आप किसी से जिद व अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आप किसी काम को अति उत्साहित होकर काम ना करें। राजनीति में हाथ आजमा रहें लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आपके सुख व समृद्धि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और निजी विषयों में आप पूरी सावधानी बरतें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस आज तेजी से ग्रो करेगा, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ ना डालें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। परिवार में आज किसी नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है

Friday, December 25, 2020

Aaj Ka Panchang 25122020

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 25 दिसम्बर 2020*
⛅ *दिन - शुक्रवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शिशिर*
⛅ *मास - मार्गशीर्ष*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - एकादशी 26 दिसम्बर रात्रि 01:54 तक तत्पश्चात द्वादशी*
⛅ *नक्षत्र - अश्विनी सुबह 07:37 तक तत्पश्चात भरणी*
⛅ *योग - शिव दोपहर 02:37 तक तत्पश्चात सिद्ध*
⛅ *राहुकाल - सुबह 11:18 से दोपहर 12:39 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:14* 
⛅ *सूर्यास्त - 18:03* 
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - मोक्षदा एकादशी, श्रीमद् भगवद्गीता जयंती, तुलसी पूजन दिवस*
 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है lराम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷  *तुलसी* 🌷
➡ *25 दिसम्बर को तुलसी पूजन दिवस है ।*
🙏🏻 *प्राचीन काल से ही यह परंपरा चली आ रही है कि घर में तुलसी का पौधा होना चाहिए। शास्त्रों में तुलसी को पूजनीय, पवित्र और देवी स्वरूप माना गया है, इस कारण घर में तुलसी हो तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। यदि ये बातें ध्यान रखी जाती हैं तो सभी देवी-देवताओं की विशेष कृपा हमारे घर पर बनी रहती है। घर में सकारात्मक और सुखद वातावरण बना रहता है, पैसों की कमी नहीं आती है और परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। यहां जानिए शास्त्रों के अनुसार बताई गई तुलसी के संबंध में 8 खास बातें…*
🌿 *1. इन दिनों में नहीं तोड़ना चाहिए तुलसी के पत्ते-*
*शास्त्रों के अनुसार तुलसी के पत्ते कुछ खास दिनों में नहीं तोड़ने चाहिए। ये दिन हैं अमावश्या, पूनम,द्ववादशी, रविवार और सूर्य या चंद्र ग्रहण काल। इन दिनों में और रात के समय तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। बिना उपयोग तुलसी के पत्ते कभी नहीं तोड़ने चाहिए। ऐसा करने पर व्यक्ति को दोष लगता है। अनावश्यक रूप से तुलसी के पत्ते तोड़ना, तुलसी को नष्ट करने के समान माना गया है।*
🌿 *2. रोज करें तुलसी का पूजन-*
*हर रोज तुलसी पूजन करना चाहिए  साथ ही यहां बताई जा रही सभी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। साथ ही, हर शाम तुलसी के पास दीपक लगाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि जो लोग शाम के समय तुलसी के पास दीपक लगाते हैं, उनके घर में महालक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।*
🌿 *3. तुलसी से दूर होते हैं वास्तु दोष-*
*तुलसी घर-आंगन में होने से कई प्रकार के वास्तु दोष भी समाप्त हो जाते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति पर शुभ असर होता है।*
🌿 *4. तुलसी का पौधा घर में हो तो नहीं लगती है बुरी नजर-*
*ऐसी मान्यता है कि तुलसी का पौधा होने से घर वालों को बुरी नजर प्रभावित नहीं कर पाती है। साथ ही, सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय नहीं हो पाती है। सकारात्मक ऊर्जा को बल मिलता है।*
🌿 *5. तुलसी का सूखा पौधा नहीं रखना चाहिए घर में-*
*यदि घर में लगा हुआ तुलसी का पौधा सूख जाता है तो उसे किसी पवित्र नदी में या तालाब में या कुएं में प्रवाहित कर देना चाहिए। तुलसी का सूखा पौधा घर में रखना अशुभ माना जाता है।*
🌿 *6. सूखा पौधा हटाने के बाद तुरंत लगा लेना चाहिए तुलसी का दूसरा पौधा-* 
*एक पौधा सूख जाने के बाद तुरंत ही दूसरा तुलसी का पौधा लगा लेना चाहिए। सूखा हुआ तुलसी का पौधा घर में होने से बरकत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसी वजह से घर में हमेशा पूरी तरह स्वस्थ तुलसी का पौधा ही लगाया जाना चाहिए।*
🌿 *7. तुलसी है औषधि भी-* 
*तुलसी का धार्मिक महत्व तो है, साथ ही आयुर्वेद में इसे संजीवनीबूटी के समान माना जाता है। तुलसी में कई ऐसे गुण होते हैं जो कई बीमारियों को दूर करने और उनकी रोकथाम करने में सहायक हैं। तुलसी का पौधा घर में रहने से उसकी सुगंध वातावरण को पवित्र बनाती है और हवा में मौजूद बीमारी फैलाने वाले कई सूक्ष्म कीटाणुओं को नष्ट कर देती है।*
🌿 *8. रोज तुलसी की एक पत्ती सेवन करने से मिलते हैं ये फायदे-*
*तुलसी की सुंगध हमें श्वास संबंधी कई रोगों से बचाती है। साथ ही, तुलसी की एक पत्ती रोज सेवन करने से हम सामान्य बुखार से बचे रहते हैं। मौसम परिवर्तन के समय होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचाव हो सकता है। तुलसी की पत्ती सेवन करने से हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता काफी बढ़ जाती है, लेकिन हमें नियमित रूप से तुलसी की पत्ती का सेवन करते रहना चाहिए।*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *श्रीमद् भगवद्गगीता जयंती* 🌷
👉🏻 *गतांक से आगे......*
🙏🏻 *जानिए भगवद् गीता के 9 बेहतरीन मैनेजमेंट सूत्र जिनमे छुपा है आपकी हर परेशानी का हल*
🌷 *4 श्लोक*
*विहाय कामान् य: कर्वान्पुमांश्चरति निस्पृह:।*
*निर्ममो निरहंकार स शांतिमधिगच्छति।।*
🙏🏻 *अर्थ- जो मनुष्य सभी इच्छाओं व कामनाओं को त्याग कर ममता रहित और अहंकार रहित होकर अपने कर्तव्यों का पालन करता है, उसे ही शांति प्राप्त होती है।*
➡ *मैनेजमेंट सूत्र - यहां भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि मन में किसी भी प्रकार की इच्छा व कामना को रखकर मनुष्य को शांति प्राप्त नहीं हो सकती। इसलिए शांति प्राप्त करने के लिए सबसे पहले मनुष्य को अपने मन से इच्छाओं को मिटाना होगा। हम जो भी कर्म करते हैं, उसके साथ अपने अपेक्षित परिणाम को साथ में चिपका देते हैं। अपनी पसंद के परिणाम की इच्छा हमें कमजोर कर देती है। वो ना हो तो व्यक्ति का मन और ज्यादा अशांत हो जाता है। मन से ममता अथवा अहंकार आदि भावों को मिटाकर तन्मयता से अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा। तभी मनुष्य को शांति प्राप्त होगी।*
🌷 *5 श्लोक*
*न हि कश्चित्क्षणमपि जातु तिष्ठत्यकर्मकृत्।*
*कार्यते ह्यश: कर्म सर्व प्रकृतिजैर्गुणै:।।*
🙏🏻 *अर्थ- कोई भी मनुष्य क्षण भर भी कर्म किए बिना नहीं रह सकता। सभी प्राणी प्रकृति के अधीन हैं और प्रकृति अपने अनुसार हर प्राणी से कर्म करवाती है और उसके अनुसार  परिणाम भी देती है।*
➡ *मैनेजमेंट सूत्र- बुरे परिणामों के डर से अगर ये सोच लें कि हम कुछ नहीं करेंगे तो ये हमारी मूर्खता है। खाली बैठे रहना भी एक तरह का कर्म ही है, जिसका परिणाम हमारी आर्थिक हानि, अपयश और समय की हानि के रूप में मिलता है। सारे जीव प्रकृति यानी परमात्मा के अधीन हैं, वो हमसे अपने अनुसार कर्म करवा ही लेगी। और उसका परिणाम भी मिलेगा ही। इसलिए कभी भी कर्म के प्रति उदासीन नहीं होना चाहिए, अपनी क्षमता और विवेक के आधार पर हमें निरंतर कर्म करते रहना चाहिए।*
🌷 *6 श्लोक*
*नियतं कुरु कर्म त्वं कर्म ज्यायो ह्यकर्मण:।*
*शरीरयात्रापि च ते न प्रसिद्धयेदकर्मण:।।*
🙏🏻 *अर्थ- तू शास्त्रों में बताए गए अपने धर्म के अनुसार कर्म कर, क्योंकि कर्म न करने की अपेक्षा कर्म करना श्रेष्ठ है तथा कर्म न करने से तेरा शरीर निर्वाह भी नहीं सिद्ध होगा।*
➡ *मैनेजमेंट सूत्र- श्रीकृष्ण अर्जुन के माध्यम से मनुष्यों को समझाते हैं कि हर मनुष्य को अपने-अपने धर्म के अनुसार कर्म करना चाहिए जैसे- विद्यार्थी का धर्म है विद्या प्राप्त करना, सैनिक का कर्म है देश की रक्षा करना। जो लोग कर्म नहीं करते, उनसे श्रेष्ठ वे लोग होते हैं जो अपने धर्म के अनुसार कर्म करते हैं, क्योंकि बिना कर्म किए तो शरीर का पालन-पोषण करना भी संभव नहीं है। जिस व्यक्ति का जो कर्तव्य तय है, उसे वो पूरा करना ही चाहिए।*
🌷 *7 श्लोक*
*यद्यदाचरति श्रेष्ठस्तत्तदेवेतरो जन:।*
*स यत्प्रमाणं कुरुते लोकस्तदनुवर्तते।।*
🙏🏻 *अर्थ- श्रेष्ठ पुरुष जैसा आचरण करते हैं, सामान्य पुरुष भी वैसा ही आचरण करने लगते हैं। श्रेष्ठ पुरुष जिस कर्म को करता है, उसी को आदर्श मानकर लोग उसका अनुसरण करते हैं।*
➡ *मैनेजमेंट सूत्र- यहां भगवान श्रीकृष्ण ने बताया है कि श्रेष्ठ पुरुष को सदैव अपने पद व गरिमा के अनुसार ही व्यवहार करना चाहिए, क्योंकि वह जिस प्रकार का व्यवहार करेगा, सामान्य मनुष्य भी उसी की नकल करेंगे। जो कार्य श्रेष्ठ पुरुष करेगा, सामान्यजन उसी को अपना आदर्श मानेंगे। उदाहरण के तौर पर अगर किसी संस्थान में उच्च अधिकार पूरी मेहनत और निष्ठा से काम करते हैं तो वहां के दूसरे कर्मचारी भी वैसे ही काम करेंगे, लेकिन अगर उच्च अधिकारी काम को टालने लगेंगे तो कर्मचारी उनसे भी ज्यादा आलसी हो जाएंगे।*
🌷 *8 श्लोक*
*न बुद्धिभेदं जनयेदज्ञानां कर्म संगिनाम्।*
*जोषयेत्सर्वकर्माणि विद्वान्युक्त: समाचरन्।।*
🙏🏻 *अर्थ- ज्ञानी पुरुष को चाहिए कि कर्मों में आसक्ति वाले अज्ञानियों की बुद्धि में भ्रम अर्थात कर्मों में अश्रद्धा उत्पन्न न करे किंतु स्वयं परमात्मा के स्वरूप में स्थित हुआ और सब कर्मों को अच्छी प्रकार करता हुआ उनसे भी वैसे ही कराए।*
➡ *मैनेजमेंट सूत्र- ये प्रतिस्पर्धा का दौर है, यहां हर कोई आगे निकलना चाहता है। ऐसे में अक्सर संस्थानों में ये होता है कि कुछ चतुर लोग अपना काम तो पूरा कर लेते हैं, लेकिन अपने साथी को उसी काम को टालने के लिए प्रोत्साहित करते हैं या काम के प्रति उसके मन में लापरवाही का भाव भर देते हैं। श्रेष्ठ व्यक्ति वही होता है जो अपने काम से दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है। संस्थान में उसी का भविष्य सबसे ज्यादा उज्जवल भी होता है।*
🌷 *9श्लोक*
*ये यथा मां प्रपद्यन्ते तांस्तथैव भजाम्यहम्।*
*म वत्र्मानुवर्तन्ते मनुष्या पार्थ सर्वश:।।*
🙏🏻 *अर्थ- हे अर्जुन। जो मनुष्य मुझे जिस प्रकार भजता है यानी जिस इच्छा से मेरा स्मरण करता है, उसी के अनुरूप मैं उसे फल प्रदान करता हूं। सभी लोग सब प्रकार से मेरे ही मार्ग का अनुसरण करते हैं।*
➡ *मैनेजमेंट सूत्र- इस श्लोक के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण बता रहे हैं कि संसार में जो मनुष्य जैसा व्यवहार दूसरों के प्रति करता है, दूसरे भी उसी प्रकार का व्यवहार उसके साथ करते हैं। उदाहरण के तौर पर जो लोग भगवान का स्मरण मोक्ष प्राप्ति के लिए करते हैं, उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। जो किसी अन्य इच्छा से प्रभु का स्मरण करते हैं, उनकी वह इच्छाएं भी प्रभु कृपा से पूर्ण हो जाती है। कंस ने सदैव भगवान को मृत्यु के रूप में स्मरण किया। इसलिए भगवान ने उसे मृत्यु प्रदान की। हमें परमात्मा को वैसे ही याद करना चाहिए, जिस रुप में हम उसे पाना चाहते हैं।*
🙏
मेष 
ग्रहों की स्थिति आज आपके लिए फायदे का दिन लेकर आई है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी और आज कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने में भी सफल हो सकते हैं। आप पूरी तरह से कॉन्फिडेंट रहेंगे और जिस काम को भी आज करेंगे, उसमें सफलता पाना ही चाहेंगे और काफी हद तक सफल भी रहेंगे। भाग्य आपके साथ रहेगा, जिससे काम बनते चले जाएंगे। दांपत्य जीवन में तनाव खत्म होगा और प्यार भरे समय की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन से आज आपको खुशियां मिलेंगी और आज अपनी सेहत को अच्छा बनाने के लिए कोई नई सेहत से जुड़ी आदत अपना सकते हैं।
वृष 
ग्रह सितारों की चाल यह इशारा कर रही है कि आज खर्चों से भरा दिन बीतेगा। कुछ जरूरी खर्चे भी होंगे और कुछ बेवजह के लेकिन आज आपकी जेब पर बोझ जरूर पड़ेगा। जीवन साथी के साथ शॉपिंग करने का मौका भी मिलेगा और वह भरपूर खर्च कर आएंगे, लेकिन बिजनेस करने वालों को आज बेहद अच्छे लाभ की उम्मीद मिल सकती है। आज आपका कुछ इन्वेस्टमेंट बिजनेस को लेकर भी हो सकता है, जो आने वाले समय में आपको लाभ देगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। इसकी और ध्यान दें। मानसिक रूप से कुछ अजीब सा व्यवहार करेंगे, क्योंकि आपको किसी बात को लेकर चिड़चिड़ाहट हो सकती है।
मिथुन 
आज खर्चों से दूर आमदनी में बढ़ोतरी आपका स्वागत करेगी। आज पूर्व में किए गए प्रयास सफल रहेंगे और आपकी इनकम बढ़ती हुई नजर आएगी। अगर आपने कहीं निवेश  किया हुआ था, तो आज उसका अच्छा रिटर्न मिल सकता है और यदि किसी को अपना पैसा उधार दिया हुआ था, तो आज वह पैसा लौट कर वापस आ सकता है, जिससे आप काफी हर्षित होंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन और रोमांस तो बढ़ाएगा, लेकिन कुछ तीखी झड़प भी करवा सकता है। फिर भी आप खुश रहेंगे। सेहत के लिए समझौता करने से बचें और अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें। निजी जीवन आपको खुशी देगा।
कर्क 
ग्रहों की चाल आज आपके पक्ष में रहेगी, जिससे आप अपने काम में मजबूत बनेंगे। आपके लिए आज नौकरी में कुछ नए काम भी इंतजार करेंगे, जिनको आप हाथ में लेकर बहुत सरलता से अपना काम अंजाम तक पहुंचाएंगे, जिसकी वजह से आपको तारीफ भी मिलेगी। निजी जीवन में आज का दिन खुशनुमा रहेगा और जीवन साथी के साथ साथ आपके परिवार वाले भी आपके सपोर्ट में नजर आएंगे। बिजनेस के लिए दिन थोड़ा सा कमजोर हो सकता है, इसलिए बिना समझे निवेश करने से बचें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग कुछ परेशान रहेंगे।
सिंह 
सितारों की चाल यह दर्शा रही है कि आज भाग्य आपके साथ खड़ा है। आज कम मेहनत से भी अच्छे लाभ कि आप उम्मीद कर सकते हैं और जिन योजनाओं में आपने निवेश किया था, वह आज आपको लाभ दे सकती हैं। आर्थिक तौर पर आज का दिन बेहद मजबूत रहेगा। विदेश जाने के योग बन सकते हैं या फिर कोई लंबी ट्रैवलिंग पर जाने की योजना साकार हो सकती है। आपका भाग्य भी प्रबल होगा और परिवार के लिए कुछ नया खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा है।
कन्या 
आज आपको थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि ग्रह स्थिति यह दर्शा रही है की सेहत में बड़ी तेज गिरावट आ सकती है और आप बीमार पड़ सकते हैं। तेज मसालों से युक्त भोजन करना आपकी सेहत और आपके पेट को नुकसान दे सकता है तथा ब्लड इंफेक्शन हो सकता है। सावधानी से दिनचर्या का पालन करें। किसी से भी कडवा ना बोले बहुत सोच समझकर बातचीत करें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। गुप्त स्रोतों से धन की आवक हो सकती है।
तुला 
आज का दिन बिज़नेस करने के लिए बेहद अच्छा है। यदि किसी नए व्यक्ति से मिलना हो, तो आज आपको सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले पूरे कॉन्फिडेंस में नजर आएंगे और आज आप बिजनेस मुनाफा भी अर्जित करेगे। आप को सामाजिक तौर पर अच्छा सम्मान मिल सकता है और यदि आप नौकरीपेशा भी हैं, तो आज आपको प्रमोशन से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। गृहस्थ जीवन में तालमेल बढ़ेगा और एक दूसरे के प्रति अपनेपन की भावना बढ़ेगी। खुद पर विश्वास बढ़ेगा, जिससे दिन बढ़िया जाएगा।

वृश्चिक 
ग्रह इशारा कर रहे हैं कि आज बड़ा निवेश करने से बचे क्योंकि यह नुकसानदायक हो सकता है। अपनी सेहत के प्रति लापरवाही भरा रवैया आपको बीमार बना सकता है। कहीं चोट भी लग सकती है, इसलिए सावधान रहें और गाड़ी भी सावधानी से चलाएं, लेकिन नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल बीतेगा और अपनी मेहनत आपको साफ नजर आएगी, जिससे आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। निजी जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन आप अपने साहस के बल पर चुनौतियों का सामना करके उन पर जीत हासिल करेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
धनु 
आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए बेहद खुशगवार दिन रहेगा। रिश्ते में थोड़े अधीर भी रहेंगे और उनसे मिलने की इच्छा बहुत तीव्र होगी, मिलने के बाद दिल में उन्हें अपने मन के हर बात कहने की इच्छा भी जागेगी। यानी कि आज का दिन प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए बेहद अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को थोड़ी सावधानी रखनी पड़ेगी क्योंकि आज कुछ आपसे गड़बड़ हो सकती हैं। आज आपको धन प्राप्ति के योग बनेंगे, जो आपके चेहरे पर मुस्कुराहट लेकर आएंगे और सेहत आपका साथ देगी।
मकर 
आज का दिन पारिवारिक जीवन में खुशियां लेकर आएगा। आपको गाड़ी खरीदने या फिर मकान खरीदने की योजना बनाएंगी और उसमें परिवार वालों से विचार-विमर्श भी करेंगे। यदि पहले से ही फाइनल किया हुआ है, तो आज आपके हाथ उसकी चाबी लग सकती है। काम के सिलसिले में आज आप की मजबूत स्थिति रहेगी। आपके बॉस भी आपसे प्रभावित रहेंगे और आप के प्रभाव में रहेंगे। यानी आज का दिन आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा। केवल दांपत्य जीवन में कुछ तनाव हो सकता है क्योंकि जीवन साथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
कुंभ 
आज का दिन मान आपके लिए अनुकूलता दिखा रहा है। प्रयासों में बढ़ोतरी होगी, जिससे आपको अच्छा लाभ भी मिलेगा। अपने विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे और जहां आप काम करते हैं। वहां साथ काम करने वाले लोग भी पूरी तरह से आपके पक्ष में खड़े नजर आएंगे, जिससे आपको कार्य क्षेत्र में अच्छा सम्मान मिलेगा। कहीं से धन प्राप्ति की खुशखबरी भी मिलेगी। हल्के खर्चे जरूर होंगे, लेकिन आपके लिए चिंता का कारण नहीं बनेंगे। आज आप भाई बहनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सेहत अच्छी होने से कामों में सफलता मिलेगी।
मीन 
आज का दिन मान ग्रहों के अनुसार आपके पक्ष में आ सकता है, लेकिन सेहत का ध्यान जरूर रखें। लापरवाही भरा जीवन बिताना आपको नुकसान दे सकता है। मिर्च मसालों से परहेज करें। अच्छा भोजन करें। आज धन की आवक होगी, जो आर्थिक स्थिति के लिए शुभ समाचार लेकर आएगी। परिवार में किसी बात को लेकर गहन विचार-विमर्श भी होगा, जिसमें थोड़ी गरमा गरम बहस भी हो सकती है। भाग्य आपका प्रबल रहेगा, जिससे गुप्त धन की प्राप्ति के योग बनेंगे या आप का गया हुआ पैसा भी वापस आ सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहेंगी और आप खुद को काफी अच्छी स्थिति में देखेंगे।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।  
 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25 
 
 शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 



  
शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  

 
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं