Showing posts with label RadheKrishna. Show all posts
Showing posts with label RadheKrishna. Show all posts

Sunday, October 29, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 29102023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 29 अक्टूबर 2023*
🌤️ *दिन - रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - प्रतिपदा रात्रि 11:52 तक तत्पश्चात द्वितीया*
🌤️ *नक्षत्र - भरणी 30 अक्टूबर प्रातः 04:42 तक तत्पश्चात कृत्तिका*
🌤️ *योग - सिद्धि रात्रि 08:01 तक  तत्पश्चात व्यतिपात*
🌤️ *राहुकाल - शाम 04:39 से शाम 06:05 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:40*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:03*
👉 *दिशाशूल- पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - 
💥 *विशेष -  प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
*💥 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *कार्तिक मास* 🌷
➡ *29 अक्टूबर, रविवार से कार्तिक मास प्रारंभ ।*
💥 *विशेष ~ गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अभी अश्विन मास है ।*
🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार “कार्तिकं तु नरो मासं यः कुर्यादेकभोजनम्। शूरश्च बहुभार्यश्च कीर्तिमांश्चैव जायते।।” जो मनुष्य कार्तिक मास में एक समय भोजन करता है, वह शूरबीर, अनेक भार्याओं से संयुक्त और कीर्तिमान होता है।*
💥 *कार्तिक में बैंगन और करेला खाना मना बताया गया है .?*
🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 66 जो कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में अन्न का दान करता है, वह दुर्गम संकट से पार हो जाता है और मरकर अक्षय सुख का भागी होता है ।*
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार कार्तिक में गुड़ का दान करने से मधुर भोजन की प्राप्ति होती है*।
🌷 *स्कंदपुराण वैष्णवखंड के अनुसार-  ‘मासानां कार्तिकः श्रेष्ठो देवानां मधुसूदनः। तीर्थ नारायणाख्यं हि त्रितयं दुर्लभं कलौ।’*
➡ *अर्थात मासों में कार्तिक, देवताओं में भगवान विष्णु और तीर्थों में नारायण तीर्थ बद्रिकाश्रम श्रेष्ठ है। ये तीनों कलियुग में अत्यंत दुर्लभ हैं।*
🌷 *स्कंदपुराण वैष्णवखंड के अनुसार-  ‘न कार्तिसमो मासो न कृतेन समं युगम्‌। न वेदसदृशं शास्त्रं न तीर्थ गंगया समम्‌।’*
➡ *अर्थात कार्तिक के समान दूसरा कोई मास नहीं, सतयुगके समान कोई युग नहीं, वेद के समान कोई शास्त्र नहीं और गंगाजीके समान कोई तीर्थ नहीं है।*
🙏🏻 *भगवान श्री कृष्ण को वनस्पतियों में तुलसी, पुण्य क्षेत्रों में द्वारिकापुरी, तिथियों में एकादशी और महिनों में कार्तिक विशेष प्रिय है- कृष्णप्रियो हि कार्तिक:, कार्तिक: कृष्णवल्लभ:।  इसलिए कार्तिक मास को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायक माना गया है।*
               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *व्यतिपात योग* 🌷
🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*
🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*
🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*
💥 *विशेष ~ व्यतिपात योग - 29 अक्टूबर 2023 रविवार को रात्रि 08:02 से 30 अक्टूबर, सोमवार को शाम 05:33 तक व्यतीपात योग है।

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।
 
आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

 
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप विभिन्न कार्यों में आगे बढ़ेंगे और किसी मन की इच्छा के पूर्ति होगी। आपको महत्वपूर्ण विषयों में पूरा बल मिलेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार में सहजता दिखाएं। किसी बात को लेकर जिद व अहंकार ना करें। आप अपनी सुख सुविधाओं के वस्तुओं का आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपका यदि कोई धन संबंधित मामला लंबे समय से अटक रहा था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप  किसी प्रॉपर्टी में निवेश बहुत ही सोच विचार कर करें।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। औद्योगिक योजना को गति मिलेगी। यदि आप किसी काम को लेकर दिखावे में आए, तो यह आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार देने का मन बनाया है, तो रुक जाएं। आपको कुछ जरूरी मामलों में सावधान रहना होगा। अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखने की पूरी कोशिश करें। न्यायिक गतिविधियों में आप सजग रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए और ऊर्जावान रहने वाला है। आपके रिश्ते में ऊर्जा बनी रहेगी। आप अपने आवश्यक कार्य को समय रहते निपटाने की कोशिश करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती हैं। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय  प्राप्त होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को  कोई खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी इधर-उधर के कामों को छोड़कर पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाएं। करियर को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उसमें आपको कुछ अच्छा  देखने को मिलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको किसी जरूरी जानकारी को आज किसी बाहरी व्यक्ति से साझा करने से बचना होगा।  सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन होने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको बिजनेस की कुछ योजनाओं को समय रहते बनाना होगा और वरिष्ठ सदस्यों से आपकी भेंट होगी। लेनदेन के मामले में आप सहजता से आगे बढ़ेंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें सावधानी बरतें । आस्था व विश्वास से आप आगे बढ़ेंगे। लेनदेन के मामलों में आपको सावधान रहना होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। किसी काम को अपने भाग्य के भरोसे ना छोड़े, तो नुकसान हो सकता है। आप अपने साथियों पर पूरी नजर बनाकर रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप संतान को संस्कारो व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। परिवार में यदि किसी व्यक्ति को आपकी मदद की आवश्यकता हो, तो अवश्य करें। आपको  किसी सही दिशा की ओर मुड़ना होगा। आप अपने खान-पान पर संयम बनाए रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप  किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आप कोई निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। नेतृत्व क्षमता बेहतर रहेगी। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। औद्योगिक प्रयासों को गति मिलेगी। दांपत्य जीवन में आप मिठास घोलने की पूरी कोशिश करेंगे। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। सामूहिक कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। जो लोग राजनीति में कार्यरत है, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आप मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। जानें से पहले माता पिता से सलाह जरूर लें। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी मेहनत व लग्न से किसी काम को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी मामले में जोखिम लेने से बचना होगा। लेनदेन के मामले में आप सावधान रहें, नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।  आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपके अंदर प्रेम व सहयोग रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी बड़े लक्ष्य पर आपको पूरा फोकस बनाए रखना होगा। निजी मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। मित्रों के साथ आप कुछ सुखद पल व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी काफी सारी समस्याओं से राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी, तभी वह उन समस्याओं से बाहर निकाल सकेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। मित्रों के साथ आपका विश्वास और बढ़ेगा। आप अपने करीबियों की सुनेंगे। पारिवारिक रिश्तों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। किसी काम में आप उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिलेगी। यदि परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर बहस बाजी में ना पड़े, तो इससे आपको समस्या हो सकती है। व्यापार की कुछ योजनाओं को गति मिलेगी। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। जन कल्याण के कार्यों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा और आपको यदि कोई शुभ सूचना मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाये, नहीं तो कोई समस्या आ सकती है। आपको बड़ों की बातों को सुनना व समझना होगा। आप किसी मुश्किल से मुश्किल समस्या से आसानी से बाहर निकाल सकते हैं।  जो लोग किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, उन्हें अपने सहयोगियों से मदद की आवश्यकता होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी शुभ व मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मेहमानों का आवागमन लगा रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलेंगे। रक्तसंबंधी रिश्तों पर आप पूरी निगरानी बनाकर रखेंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिसके लिए आपको अधिकारों से खरी खोटी भी सुनने को मिल सकती है। किसी नहीं संपत्ति की खरीदने का यदि आप मन बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी।

Tuesday, October 10, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 10102023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 10 अक्टूबर 2023*
🌤️ *दिन - मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - आश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार भाद्रपद)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - एकादशी शाम 03:08 तक तत्पश्चात द्वादशी*
🌤️ *नक्षत्र - मघा पूर्ण रात्रि तक*
🌤️ *योग - साध्य सुबह 07:47 तक  तत्पश्चात शुभ*
🌤️ *राहुकाल - शाम 03:22 से शाम 04:51 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:33*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:17*
👉 *दिशाशूल- उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - इंदिरा एकादशी,मघा श्राद्ध*
💥 *विशेष -  *हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l    राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *इंदिरा एकादशी* 🌷
➡️ *09 अक्टूबर 2023 सोमवार को दोपहर 12:37 से 10 अक्टूबर, मंगलवार को शाम 03:08 तक एकादशी है।*
💥 *विशेष - 10 अक्टूबर, मंगलवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।*
🙏🏻 *इंदिरा एकादशी व्रत से बड़े – बड़े पापों का नाश हो जाता है | यह नीच योनियों में पड़े हुए पितरों को भी सद्गति देनेवाली है | इसका माहात्म्य पढ़ने-सुनने से मनुष्य सब पापों से मुक्त हो जाता है | - पद्म पुराण*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷
🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 10 अक्टूबर, मंगलवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*
 👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*
🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*
🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*
🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी  की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन  ब्रह्मचर्य का पालन करें।*
 👉🏻 *ये उपाय करें*
*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी  को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी  की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 04:23 बजे

पंचक समाप्त: शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 07:31 बजे
एकादशी तिथि
 अक्टूबर में
कृष्ण पक्ष एकादशी (इंदिरा एकादशी, अश्विना, कृष्ण एकादशी)
मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023
09 अक्टूबर 2023 दोपहर 12:37 बजे - 10 अक्टूबर 2023 दोपहर 03:09 बजे
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।
 
आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। वरिष्ठ सदस्यों के प्रति आदर व सम्मान बढे़गा। बंधु बंधुओं के आप करीबी बने रहेंगे। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी और आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे किया, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में तेजी आएगी और आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे।
 


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको कोई प्रिय मूल्यवान वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे। पारिवारिक विश्व के प्रति आपकी रुचि रहेगी। आपके घर मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आप व्यस्त रहेंगे और जीवनसाथी के साथ यदि रिश्तों में कुछ अनबन चल रही थी तो आप उसे बेहतर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आवश्यक कार्य पर आप पूरा ध्यान दें। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में किसी की हुई गलती के लिए आपको पछतावा होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा और आपने यदि किसी योजना में धन लगाया, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी अनोखी कोशिश रंग लायेगी और आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप  घर व बाहर लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आप कार्यक्षेत्र में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या होगी।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको किसी भी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अनजान लोगों से लेनदेन करने में स्पष्टता बनाए रखनी होंगी, नहीं तो समस्या होगी। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। अपने बढ़ते खर्चों पर आपको लगाम लगानी होगी, नहीं तो समस्या होगी। किसी कानूनी मामले में आपको धैर्य विनम्रता बनाए रखनी होगी। रिश्तों के प्रति आज आप सजग रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और आप खुशहाल रहेंगे, लेकिन आपको महत्वपूर्ण मामलों में सावधान रहना होगा। आपको अपने किसी काम में लापरवाही करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या होगी। व्यापार में आप तेजी ला सके, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी विपक्षी से आप ना उलझे, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने व्यापार में तेजी लाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपने किसी पार्टनर से आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप समय का सदुपयोग करेंगे, नहीं तो आपके कुछ काम लटक सकते हैं। बिजनेस की किसी योजना पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप अपने बजट को बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और कला कौशल पर आपका पूरा जोर रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा रहने वाला है। कामकाज को आप गति देंगे और मेल जोल बढ़ाने पर आपका पूरा जोर रहेगा। किसी धार्मिक व मांगलिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और आप अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। किसी समझौते पर आप बहुत ही सोच विचार कर दस्तक करें, सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़ों का सहयोग व समर्थन आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आप अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और अपनी वाणी व व्यवहार में सजगता बनाए रखें। आपको खान-पान में  सावधान रहना होगा, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप घर व बाहर सोच विचार कर कोई निर्णय लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं की भी खरीदारी कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि को बढ़ाने वाला रहेगा। किसी भूमि -भवन आदि के मामले में आपको सक्रियता बनाए रखना होगी और अपनों का भरोसा आप जीतने में कामयाब रहेंगे। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में आप सावधान रहें। किसी बड़े लक्ष्य पर आप फोकस बनाएं रखें, सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में भी आपको कामयाबी हो हासिल होगी और दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और किसी सरकारी काम में उसके नियमों पर पूरा ध्यान दें और किसी प्रलोभन में आने से बचें, नहीं तो समस्या होगी। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आप कड़ी मेहनत के बाद कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहेंगे, लेकिन किसी के बहकावे में ना आये। यदि आपने किसी को धन उधार देने का सोचा है, तो बिल्कुल ना दे, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य पर आपका पूरा फोकस रहेगा और आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको धन संबंधित मामलों में धैर्य बनाए रखना होगा और किसी से आप कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो समस्या होगी। आपको किसी अप्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसके बाद आपको कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी लाभ की योजना पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो समस्या होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आप अपनी सुख सुविधाओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपका किसी नयी संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने मित्रों से बातचीत करनी होगी। भावनात्मक मामलों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा और आप किसी से जिद्द व अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। भौतिक विषयों पर आप पूरा जोर देंगे

Friday, December 25, 2020

Aaj Ka Panchang 25122020

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 25 दिसम्बर 2020*
⛅ *दिन - शुक्रवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शिशिर*
⛅ *मास - मार्गशीर्ष*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - एकादशी 26 दिसम्बर रात्रि 01:54 तक तत्पश्चात द्वादशी*
⛅ *नक्षत्र - अश्विनी सुबह 07:37 तक तत्पश्चात भरणी*
⛅ *योग - शिव दोपहर 02:37 तक तत्पश्चात सिद्ध*
⛅ *राहुकाल - सुबह 11:18 से दोपहर 12:39 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:14* 
⛅ *सूर्यास्त - 18:03* 
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - मोक्षदा एकादशी, श्रीमद् भगवद्गीता जयंती, तुलसी पूजन दिवस*
 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है lराम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷  *तुलसी* 🌷
➡ *25 दिसम्बर को तुलसी पूजन दिवस है ।*
🙏🏻 *प्राचीन काल से ही यह परंपरा चली आ रही है कि घर में तुलसी का पौधा होना चाहिए। शास्त्रों में तुलसी को पूजनीय, पवित्र और देवी स्वरूप माना गया है, इस कारण घर में तुलसी हो तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। यदि ये बातें ध्यान रखी जाती हैं तो सभी देवी-देवताओं की विशेष कृपा हमारे घर पर बनी रहती है। घर में सकारात्मक और सुखद वातावरण बना रहता है, पैसों की कमी नहीं आती है और परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। यहां जानिए शास्त्रों के अनुसार बताई गई तुलसी के संबंध में 8 खास बातें…*
🌿 *1. इन दिनों में नहीं तोड़ना चाहिए तुलसी के पत्ते-*
*शास्त्रों के अनुसार तुलसी के पत्ते कुछ खास दिनों में नहीं तोड़ने चाहिए। ये दिन हैं अमावश्या, पूनम,द्ववादशी, रविवार और सूर्य या चंद्र ग्रहण काल। इन दिनों में और रात के समय तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। बिना उपयोग तुलसी के पत्ते कभी नहीं तोड़ने चाहिए। ऐसा करने पर व्यक्ति को दोष लगता है। अनावश्यक रूप से तुलसी के पत्ते तोड़ना, तुलसी को नष्ट करने के समान माना गया है।*
🌿 *2. रोज करें तुलसी का पूजन-*
*हर रोज तुलसी पूजन करना चाहिए  साथ ही यहां बताई जा रही सभी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। साथ ही, हर शाम तुलसी के पास दीपक लगाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि जो लोग शाम के समय तुलसी के पास दीपक लगाते हैं, उनके घर में महालक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।*
🌿 *3. तुलसी से दूर होते हैं वास्तु दोष-*
*तुलसी घर-आंगन में होने से कई प्रकार के वास्तु दोष भी समाप्त हो जाते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति पर शुभ असर होता है।*
🌿 *4. तुलसी का पौधा घर में हो तो नहीं लगती है बुरी नजर-*
*ऐसी मान्यता है कि तुलसी का पौधा होने से घर वालों को बुरी नजर प्रभावित नहीं कर पाती है। साथ ही, सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय नहीं हो पाती है। सकारात्मक ऊर्जा को बल मिलता है।*
🌿 *5. तुलसी का सूखा पौधा नहीं रखना चाहिए घर में-*
*यदि घर में लगा हुआ तुलसी का पौधा सूख जाता है तो उसे किसी पवित्र नदी में या तालाब में या कुएं में प्रवाहित कर देना चाहिए। तुलसी का सूखा पौधा घर में रखना अशुभ माना जाता है।*
🌿 *6. सूखा पौधा हटाने के बाद तुरंत लगा लेना चाहिए तुलसी का दूसरा पौधा-* 
*एक पौधा सूख जाने के बाद तुरंत ही दूसरा तुलसी का पौधा लगा लेना चाहिए। सूखा हुआ तुलसी का पौधा घर में होने से बरकत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसी वजह से घर में हमेशा पूरी तरह स्वस्थ तुलसी का पौधा ही लगाया जाना चाहिए।*
🌿 *7. तुलसी है औषधि भी-* 
*तुलसी का धार्मिक महत्व तो है, साथ ही आयुर्वेद में इसे संजीवनीबूटी के समान माना जाता है। तुलसी में कई ऐसे गुण होते हैं जो कई बीमारियों को दूर करने और उनकी रोकथाम करने में सहायक हैं। तुलसी का पौधा घर में रहने से उसकी सुगंध वातावरण को पवित्र बनाती है और हवा में मौजूद बीमारी फैलाने वाले कई सूक्ष्म कीटाणुओं को नष्ट कर देती है।*
🌿 *8. रोज तुलसी की एक पत्ती सेवन करने से मिलते हैं ये फायदे-*
*तुलसी की सुंगध हमें श्वास संबंधी कई रोगों से बचाती है। साथ ही, तुलसी की एक पत्ती रोज सेवन करने से हम सामान्य बुखार से बचे रहते हैं। मौसम परिवर्तन के समय होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचाव हो सकता है। तुलसी की पत्ती सेवन करने से हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता काफी बढ़ जाती है, लेकिन हमें नियमित रूप से तुलसी की पत्ती का सेवन करते रहना चाहिए।*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *श्रीमद् भगवद्गगीता जयंती* 🌷
👉🏻 *गतांक से आगे......*
🙏🏻 *जानिए भगवद् गीता के 9 बेहतरीन मैनेजमेंट सूत्र जिनमे छुपा है आपकी हर परेशानी का हल*
🌷 *4 श्लोक*
*विहाय कामान् य: कर्वान्पुमांश्चरति निस्पृह:।*
*निर्ममो निरहंकार स शांतिमधिगच्छति।।*
🙏🏻 *अर्थ- जो मनुष्य सभी इच्छाओं व कामनाओं को त्याग कर ममता रहित और अहंकार रहित होकर अपने कर्तव्यों का पालन करता है, उसे ही शांति प्राप्त होती है।*
➡ *मैनेजमेंट सूत्र - यहां भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि मन में किसी भी प्रकार की इच्छा व कामना को रखकर मनुष्य को शांति प्राप्त नहीं हो सकती। इसलिए शांति प्राप्त करने के लिए सबसे पहले मनुष्य को अपने मन से इच्छाओं को मिटाना होगा। हम जो भी कर्म करते हैं, उसके साथ अपने अपेक्षित परिणाम को साथ में चिपका देते हैं। अपनी पसंद के परिणाम की इच्छा हमें कमजोर कर देती है। वो ना हो तो व्यक्ति का मन और ज्यादा अशांत हो जाता है। मन से ममता अथवा अहंकार आदि भावों को मिटाकर तन्मयता से अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा। तभी मनुष्य को शांति प्राप्त होगी।*
🌷 *5 श्लोक*
*न हि कश्चित्क्षणमपि जातु तिष्ठत्यकर्मकृत्।*
*कार्यते ह्यश: कर्म सर्व प्रकृतिजैर्गुणै:।।*
🙏🏻 *अर्थ- कोई भी मनुष्य क्षण भर भी कर्म किए बिना नहीं रह सकता। सभी प्राणी प्रकृति के अधीन हैं और प्रकृति अपने अनुसार हर प्राणी से कर्म करवाती है और उसके अनुसार  परिणाम भी देती है।*
➡ *मैनेजमेंट सूत्र- बुरे परिणामों के डर से अगर ये सोच लें कि हम कुछ नहीं करेंगे तो ये हमारी मूर्खता है। खाली बैठे रहना भी एक तरह का कर्म ही है, जिसका परिणाम हमारी आर्थिक हानि, अपयश और समय की हानि के रूप में मिलता है। सारे जीव प्रकृति यानी परमात्मा के अधीन हैं, वो हमसे अपने अनुसार कर्म करवा ही लेगी। और उसका परिणाम भी मिलेगा ही। इसलिए कभी भी कर्म के प्रति उदासीन नहीं होना चाहिए, अपनी क्षमता और विवेक के आधार पर हमें निरंतर कर्म करते रहना चाहिए।*
🌷 *6 श्लोक*
*नियतं कुरु कर्म त्वं कर्म ज्यायो ह्यकर्मण:।*
*शरीरयात्रापि च ते न प्रसिद्धयेदकर्मण:।।*
🙏🏻 *अर्थ- तू शास्त्रों में बताए गए अपने धर्म के अनुसार कर्म कर, क्योंकि कर्म न करने की अपेक्षा कर्म करना श्रेष्ठ है तथा कर्म न करने से तेरा शरीर निर्वाह भी नहीं सिद्ध होगा।*
➡ *मैनेजमेंट सूत्र- श्रीकृष्ण अर्जुन के माध्यम से मनुष्यों को समझाते हैं कि हर मनुष्य को अपने-अपने धर्म के अनुसार कर्म करना चाहिए जैसे- विद्यार्थी का धर्म है विद्या प्राप्त करना, सैनिक का कर्म है देश की रक्षा करना। जो लोग कर्म नहीं करते, उनसे श्रेष्ठ वे लोग होते हैं जो अपने धर्म के अनुसार कर्म करते हैं, क्योंकि बिना कर्म किए तो शरीर का पालन-पोषण करना भी संभव नहीं है। जिस व्यक्ति का जो कर्तव्य तय है, उसे वो पूरा करना ही चाहिए।*
🌷 *7 श्लोक*
*यद्यदाचरति श्रेष्ठस्तत्तदेवेतरो जन:।*
*स यत्प्रमाणं कुरुते लोकस्तदनुवर्तते।।*
🙏🏻 *अर्थ- श्रेष्ठ पुरुष जैसा आचरण करते हैं, सामान्य पुरुष भी वैसा ही आचरण करने लगते हैं। श्रेष्ठ पुरुष जिस कर्म को करता है, उसी को आदर्श मानकर लोग उसका अनुसरण करते हैं।*
➡ *मैनेजमेंट सूत्र- यहां भगवान श्रीकृष्ण ने बताया है कि श्रेष्ठ पुरुष को सदैव अपने पद व गरिमा के अनुसार ही व्यवहार करना चाहिए, क्योंकि वह जिस प्रकार का व्यवहार करेगा, सामान्य मनुष्य भी उसी की नकल करेंगे। जो कार्य श्रेष्ठ पुरुष करेगा, सामान्यजन उसी को अपना आदर्श मानेंगे। उदाहरण के तौर पर अगर किसी संस्थान में उच्च अधिकार पूरी मेहनत और निष्ठा से काम करते हैं तो वहां के दूसरे कर्मचारी भी वैसे ही काम करेंगे, लेकिन अगर उच्च अधिकारी काम को टालने लगेंगे तो कर्मचारी उनसे भी ज्यादा आलसी हो जाएंगे।*
🌷 *8 श्लोक*
*न बुद्धिभेदं जनयेदज्ञानां कर्म संगिनाम्।*
*जोषयेत्सर्वकर्माणि विद्वान्युक्त: समाचरन्।।*
🙏🏻 *अर्थ- ज्ञानी पुरुष को चाहिए कि कर्मों में आसक्ति वाले अज्ञानियों की बुद्धि में भ्रम अर्थात कर्मों में अश्रद्धा उत्पन्न न करे किंतु स्वयं परमात्मा के स्वरूप में स्थित हुआ और सब कर्मों को अच्छी प्रकार करता हुआ उनसे भी वैसे ही कराए।*
➡ *मैनेजमेंट सूत्र- ये प्रतिस्पर्धा का दौर है, यहां हर कोई आगे निकलना चाहता है। ऐसे में अक्सर संस्थानों में ये होता है कि कुछ चतुर लोग अपना काम तो पूरा कर लेते हैं, लेकिन अपने साथी को उसी काम को टालने के लिए प्रोत्साहित करते हैं या काम के प्रति उसके मन में लापरवाही का भाव भर देते हैं। श्रेष्ठ व्यक्ति वही होता है जो अपने काम से दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है। संस्थान में उसी का भविष्य सबसे ज्यादा उज्जवल भी होता है।*
🌷 *9श्लोक*
*ये यथा मां प्रपद्यन्ते तांस्तथैव भजाम्यहम्।*
*म वत्र्मानुवर्तन्ते मनुष्या पार्थ सर्वश:।।*
🙏🏻 *अर्थ- हे अर्जुन। जो मनुष्य मुझे जिस प्रकार भजता है यानी जिस इच्छा से मेरा स्मरण करता है, उसी के अनुरूप मैं उसे फल प्रदान करता हूं। सभी लोग सब प्रकार से मेरे ही मार्ग का अनुसरण करते हैं।*
➡ *मैनेजमेंट सूत्र- इस श्लोक के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण बता रहे हैं कि संसार में जो मनुष्य जैसा व्यवहार दूसरों के प्रति करता है, दूसरे भी उसी प्रकार का व्यवहार उसके साथ करते हैं। उदाहरण के तौर पर जो लोग भगवान का स्मरण मोक्ष प्राप्ति के लिए करते हैं, उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। जो किसी अन्य इच्छा से प्रभु का स्मरण करते हैं, उनकी वह इच्छाएं भी प्रभु कृपा से पूर्ण हो जाती है। कंस ने सदैव भगवान को मृत्यु के रूप में स्मरण किया। इसलिए भगवान ने उसे मृत्यु प्रदान की। हमें परमात्मा को वैसे ही याद करना चाहिए, जिस रुप में हम उसे पाना चाहते हैं।*
🙏
मेष 
ग्रहों की स्थिति आज आपके लिए फायदे का दिन लेकर आई है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी और आज कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने में भी सफल हो सकते हैं। आप पूरी तरह से कॉन्फिडेंट रहेंगे और जिस काम को भी आज करेंगे, उसमें सफलता पाना ही चाहेंगे और काफी हद तक सफल भी रहेंगे। भाग्य आपके साथ रहेगा, जिससे काम बनते चले जाएंगे। दांपत्य जीवन में तनाव खत्म होगा और प्यार भरे समय की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन से आज आपको खुशियां मिलेंगी और आज अपनी सेहत को अच्छा बनाने के लिए कोई नई सेहत से जुड़ी आदत अपना सकते हैं।
वृष 
ग्रह सितारों की चाल यह इशारा कर रही है कि आज खर्चों से भरा दिन बीतेगा। कुछ जरूरी खर्चे भी होंगे और कुछ बेवजह के लेकिन आज आपकी जेब पर बोझ जरूर पड़ेगा। जीवन साथी के साथ शॉपिंग करने का मौका भी मिलेगा और वह भरपूर खर्च कर आएंगे, लेकिन बिजनेस करने वालों को आज बेहद अच्छे लाभ की उम्मीद मिल सकती है। आज आपका कुछ इन्वेस्टमेंट बिजनेस को लेकर भी हो सकता है, जो आने वाले समय में आपको लाभ देगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। इसकी और ध्यान दें। मानसिक रूप से कुछ अजीब सा व्यवहार करेंगे, क्योंकि आपको किसी बात को लेकर चिड़चिड़ाहट हो सकती है।
मिथुन 
आज खर्चों से दूर आमदनी में बढ़ोतरी आपका स्वागत करेगी। आज पूर्व में किए गए प्रयास सफल रहेंगे और आपकी इनकम बढ़ती हुई नजर आएगी। अगर आपने कहीं निवेश  किया हुआ था, तो आज उसका अच्छा रिटर्न मिल सकता है और यदि किसी को अपना पैसा उधार दिया हुआ था, तो आज वह पैसा लौट कर वापस आ सकता है, जिससे आप काफी हर्षित होंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन और रोमांस तो बढ़ाएगा, लेकिन कुछ तीखी झड़प भी करवा सकता है। फिर भी आप खुश रहेंगे। सेहत के लिए समझौता करने से बचें और अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें। निजी जीवन आपको खुशी देगा।
कर्क 
ग्रहों की चाल आज आपके पक्ष में रहेगी, जिससे आप अपने काम में मजबूत बनेंगे। आपके लिए आज नौकरी में कुछ नए काम भी इंतजार करेंगे, जिनको आप हाथ में लेकर बहुत सरलता से अपना काम अंजाम तक पहुंचाएंगे, जिसकी वजह से आपको तारीफ भी मिलेगी। निजी जीवन में आज का दिन खुशनुमा रहेगा और जीवन साथी के साथ साथ आपके परिवार वाले भी आपके सपोर्ट में नजर आएंगे। बिजनेस के लिए दिन थोड़ा सा कमजोर हो सकता है, इसलिए बिना समझे निवेश करने से बचें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग कुछ परेशान रहेंगे।
सिंह 
सितारों की चाल यह दर्शा रही है कि आज भाग्य आपके साथ खड़ा है। आज कम मेहनत से भी अच्छे लाभ कि आप उम्मीद कर सकते हैं और जिन योजनाओं में आपने निवेश किया था, वह आज आपको लाभ दे सकती हैं। आर्थिक तौर पर आज का दिन बेहद मजबूत रहेगा। विदेश जाने के योग बन सकते हैं या फिर कोई लंबी ट्रैवलिंग पर जाने की योजना साकार हो सकती है। आपका भाग्य भी प्रबल होगा और परिवार के लिए कुछ नया खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा है।
कन्या 
आज आपको थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि ग्रह स्थिति यह दर्शा रही है की सेहत में बड़ी तेज गिरावट आ सकती है और आप बीमार पड़ सकते हैं। तेज मसालों से युक्त भोजन करना आपकी सेहत और आपके पेट को नुकसान दे सकता है तथा ब्लड इंफेक्शन हो सकता है। सावधानी से दिनचर्या का पालन करें। किसी से भी कडवा ना बोले बहुत सोच समझकर बातचीत करें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। गुप्त स्रोतों से धन की आवक हो सकती है।
तुला 
आज का दिन बिज़नेस करने के लिए बेहद अच्छा है। यदि किसी नए व्यक्ति से मिलना हो, तो आज आपको सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले पूरे कॉन्फिडेंस में नजर आएंगे और आज आप बिजनेस मुनाफा भी अर्जित करेगे। आप को सामाजिक तौर पर अच्छा सम्मान मिल सकता है और यदि आप नौकरीपेशा भी हैं, तो आज आपको प्रमोशन से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। गृहस्थ जीवन में तालमेल बढ़ेगा और एक दूसरे के प्रति अपनेपन की भावना बढ़ेगी। खुद पर विश्वास बढ़ेगा, जिससे दिन बढ़िया जाएगा।

वृश्चिक 
ग्रह इशारा कर रहे हैं कि आज बड़ा निवेश करने से बचे क्योंकि यह नुकसानदायक हो सकता है। अपनी सेहत के प्रति लापरवाही भरा रवैया आपको बीमार बना सकता है। कहीं चोट भी लग सकती है, इसलिए सावधान रहें और गाड़ी भी सावधानी से चलाएं, लेकिन नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल बीतेगा और अपनी मेहनत आपको साफ नजर आएगी, जिससे आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। निजी जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन आप अपने साहस के बल पर चुनौतियों का सामना करके उन पर जीत हासिल करेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
धनु 
आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए बेहद खुशगवार दिन रहेगा। रिश्ते में थोड़े अधीर भी रहेंगे और उनसे मिलने की इच्छा बहुत तीव्र होगी, मिलने के बाद दिल में उन्हें अपने मन के हर बात कहने की इच्छा भी जागेगी। यानी कि आज का दिन प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए बेहद अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को थोड़ी सावधानी रखनी पड़ेगी क्योंकि आज कुछ आपसे गड़बड़ हो सकती हैं। आज आपको धन प्राप्ति के योग बनेंगे, जो आपके चेहरे पर मुस्कुराहट लेकर आएंगे और सेहत आपका साथ देगी।
मकर 
आज का दिन पारिवारिक जीवन में खुशियां लेकर आएगा। आपको गाड़ी खरीदने या फिर मकान खरीदने की योजना बनाएंगी और उसमें परिवार वालों से विचार-विमर्श भी करेंगे। यदि पहले से ही फाइनल किया हुआ है, तो आज आपके हाथ उसकी चाबी लग सकती है। काम के सिलसिले में आज आप की मजबूत स्थिति रहेगी। आपके बॉस भी आपसे प्रभावित रहेंगे और आप के प्रभाव में रहेंगे। यानी आज का दिन आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा। केवल दांपत्य जीवन में कुछ तनाव हो सकता है क्योंकि जीवन साथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
कुंभ 
आज का दिन मान आपके लिए अनुकूलता दिखा रहा है। प्रयासों में बढ़ोतरी होगी, जिससे आपको अच्छा लाभ भी मिलेगा। अपने विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे और जहां आप काम करते हैं। वहां साथ काम करने वाले लोग भी पूरी तरह से आपके पक्ष में खड़े नजर आएंगे, जिससे आपको कार्य क्षेत्र में अच्छा सम्मान मिलेगा। कहीं से धन प्राप्ति की खुशखबरी भी मिलेगी। हल्के खर्चे जरूर होंगे, लेकिन आपके लिए चिंता का कारण नहीं बनेंगे। आज आप भाई बहनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सेहत अच्छी होने से कामों में सफलता मिलेगी।
मीन 
आज का दिन मान ग्रहों के अनुसार आपके पक्ष में आ सकता है, लेकिन सेहत का ध्यान जरूर रखें। लापरवाही भरा जीवन बिताना आपको नुकसान दे सकता है। मिर्च मसालों से परहेज करें। अच्छा भोजन करें। आज धन की आवक होगी, जो आर्थिक स्थिति के लिए शुभ समाचार लेकर आएगी। परिवार में किसी बात को लेकर गहन विचार-विमर्श भी होगा, जिसमें थोड़ी गरमा गरम बहस भी हो सकती है। भाग्य आपका प्रबल रहेगा, जिससे गुप्त धन की प्राप्ति के योग बनेंगे या आप का गया हुआ पैसा भी वापस आ सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहेंगी और आप खुद को काफी अच्छी स्थिति में देखेंगे।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।  
 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25 
 
 शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 



  
शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  

 
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं