Showing posts with label Happy. Show all posts
Showing posts with label Happy. Show all posts

Thursday, September 21, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 21092023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 21 सितम्बर 2023*
🌤️ *दिन - गुरूवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - भाद्रपद*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - षष्ठी दोपहर 02:14 तक तत्पश्चात सप्तमी*
🌤️ *नक्षत्र - अनुराधा शाम 03:35 तक तत्पश्चात जेष्ठा*
🌤️ *योग - प्रीति 22 सितम्बर रात्रि 01:45 तक तत्पश्चात आयुष्मान*
🌤️ *राहुकाल - दोपहर 02:03 से शाम 03:34 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:28*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:35*
👉 *दिशाशूल- दक्षिण दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - सूर्य षष्ठी, गौरी आवाहन*
💥 *विशेष- षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*22 सितम्बर से 06 अक्टूबर के बीच इनमे से कोई एक मंत्र का जप करे धन-धान्य मिलेगा | करे यह अन्न पूर्णा उपाय भरा रहेगा भण्डार*
             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *लक्ष्मी प्रप्ति व्रत* 🌷
➡ *22 सितम्बर 2023 शुक्रवार से महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ*
🙏🏻 *भाद्रपद शुक्ल अष्टमी से आश्विन कृष्ण अष्टमी तक घर में अगर कोई महालक्ष्मी माता का पूजन करे और रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे तो उस के घर में लक्ष्मी बढ़ती जाती है…*
➡ *इस वर्ष ये योग 22 सितम्बर 2023 शुक्रवार से 06 अक्तूबर 2023 शुक्रवार तक है…*
🙏🏻 *1) महालक्ष्मी का पूजन करें .*
🌙 *2)रात को चन्द्रमा को अर्घ्य देना कच्चे दूध(थोडासा) से फिर पानी से.. .*
🙏🏻 *3)महालक्ष्मी का मन्त्र जप करना.*
🌷 *ॐ श्रीं नमः*
🌷 *ॐ विष्णु प्रियाय नमः*
🌷 *ॐ महा लक्ष्मै नमः*
➡ *इन में से कोई भी एक जप करे..*
🙏🏻 
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *अन्नपूर्णा प्रयोग* 🌷
👉🏻 *प्रत्येक पूर्णिमा को घर के अन्न – भंडार के स्थान पर कपास के तेल का दीपक जलायें | इसके प्रभाव से घर की रसोई में बहुत बरकत होती है | यह अन्नपूर्णा प्रयोग हैं |*
🙏🏻

पूजन में दीपक जलाने के चमत्कारी उपाय

पहला उपाय: अगर महिला रोज शाम को घर के मंदिर में घीर का दीपक जलाकर मंत्र ऊँ श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मयै नम:। का 108 बार जाप करें। ये उपाय रोज करेंगे तो पति को भाग्य का साथ मिल सकता है।
दूसरा उपाय: पति-पत्नी के बीच बार-बार झगड़े होते हैं तो रोज सुबह शाम श्रीराम और सीता की तस्वीर या फोटो के सामने घी का दीपक जलाएं। परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें।
तीसरा उपाय: शत्रुओं से रक्षा के लिए और अनजाना डर दूर करने के लिए हर सोमवार और शनिवार को भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
चौथा उपाय: घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिले इसके लिए रोज सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं और दीपक जलाकर आरती करें। ये उपाय पति-पत्नी दोनों को करना चाहिए।
पांचवां उपाय: रोज शाम को दरवाजे की दोनों तरफ तेल का या घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
छठा उपाय: अगर परिवार के किसी सदस्य की कुंडली में राहु-केतु के दोष हैं तो घर में सुबह-शाम अलसी के तेल का दीपक जलाएं। इससे राहु-केतु के दोष दूर होते हैं।
सातवां उपाय: हर शनिवार शनिदेव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही, तेल का दान भी करें। भगावन से परेशानियां दूर करने की प्रार्थना करें।
आठवां उपाय: परिवार की सुख-समृद्धि के लिए भगवान विष्णु या बाल गोपाल के सामने घी का दीपक जलाएं और ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय या कृं कृष्णाय नम: मंत्र का जाप करें।
नवां उपाय: सुख-समृद्धि और बुद्धि के लिए मां सरस्वती के सामने घी का दो मुखी यानी दो बत्तियों वाला दीपक जलाएं।
दसवां उपाय: घर में बरकत बनाए रखने के लिए श्रीगणेश के सामने तीन मुखी यानी तीन बत्तियों वाला दीपक जलाएं।
ग्यारहवां उपाय: धन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए देवी लक्ष्मी के सामने सात मुखी दीपक जलाएं।
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे

पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे

एकादशी,
 भाद्रपद, शुक्ल एकादशी)
सोमवार, 25 सितंबर 2023
25 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 07:56 बजे - 26 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 05:01 बजे
एकादशी तिथि
 अक्टूबर में
कृष्ण पक्ष एकादशी (इंदिरा एकादशी, अश्विना, कृष्ण एकादशी)
मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023
09 अक्टूबर 2023 दोपहर 12:37 बजे - 10 अक्टूबर 2023 दोपहर 03:09 बजे

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

 
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में अच्छा रहने वाला है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो आपके कष्टों में सुधार होगा। व्यवसाय में आप यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरा हो सकता है। परिवार में आपको सबका साथ और सहयोग मिलेगा, लेकिन यदि कोई व्यक्ति घर से दूर नौकरी के लिए जाएं, तो आपको उसको रोकना नहीं है। आपको आज किसी काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है और परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी, क्योंकि यदि आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। कोई बड़ा लेनदेन आप अपने भाइयों की निगरानी में करें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें वाणी की मधुरता को बनाएं रखें। आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं और आपको यात्रा पर जाने से पहले सावधानी बरतनी होगी, लेकिन यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। परिवारिक रिश्तों में किसी बात को लेकर खटास पैदा हो सकती है, जिसमें आप किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेगा। आपकी अपने किसी पुराने परिचित से मुलाकात होगी।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर हाथ लगेगा और परिवार में कोई जन्मदिन, नामकरण मुंडन आदि जैसी किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी से चल रही अनबन से आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है, इसलिए आप एक दूसरे को टाइम दें और एक दूसरे की बातों को समझे, तभी आप अपने रिश्ते को टूटने से बचा सकेंगे। व्यवसाय में आपको मन मुताबिक काम मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आपका मनप्रसन्न रहेगा और परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग फायदा उठा सकते हैं, इसलिए किसी अनुभवी व्यक्ति की निगरानी में रहकर काम करें। आपको शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी और आप अपने किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय बहुत ही सावधानी में लेने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप यदि कोई परिवर्तन करेंगे, तो इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप कोई भी निर्णय बहुत ही सावधानी से लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण आज तनाव बना रहेगा। व्यवसाय में आपके विरोधियों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपकी कुछ योजनाओं में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी काम के चलते घर से बाहर जा सकते हैं। माताजी आपको यदि कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। किसी कार्य की शुरुआत करने से पहले आपको उसके कामों के बारे में जांच पड़ताल करनी होगी और जल्दबाजी में किसी काम के लिए हां ना करें। आपका कोई मित्र आपसे धन उधार मांग सकता है। परोपकार के कार्य पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की ओर से कोई धोखा मिल सकता है, जिसका असर उनके रिश्ते पर भी पड़ेगा। आप  परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या को लेकर अपने परिजनों से बातचीत कर सकते हैं। आप धन संबंधित किसी डील को बहुत ही सोच विचारकर फाइनल करें। माता-पिता से किसी किए हुए वादे को आपको समय रहते पूरा करना होगा।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यवसाय में आप कुछ नई योजना को बनाएंगे, जिनसे आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सभी का साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। परिवार में आपको सभी निर्णय को बहुत ही सावधानी से लेने होंगे और आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना भी पूरा होगा।
 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके परिजन आपकी किसी बात को लेकर विरोध कर सकते हैं। व्यापार में आज आपको किसी पुराने निवेश से बड़ा नुकसान हो सकता है, जिसके लिए आप अपने भाइयों से बातचीत करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है और अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें।
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज दिन किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए रहेगा। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं और परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट होने के कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी। आपका कोई मित्र आज आपके घर दावत पर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको कुछ असुविधा होगी, जिसके लिए आपको किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप नौकरी में बदलाव की योजना बना सकते हैं, जिसके लिए आपको मित्रों से बातचीत करनी होगी और धार्मिक कार्यों की ओर आपका मन अग्रसर रहेगा और परिवार में  लोग आपकी किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे, जिसके बाद वह आपके किसी काम का विरोध कर सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी से यदि आपकी किसी बात को लेकर अनबन हो, तो आपको उनकी बात समझनी होगी

Wednesday, September 20, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 20092023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 20 सितम्बर 2023*
🌤️ *दिन - बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - भाद्रपद*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - पंचमी दोपहर 02:16 तक तत्पश्चात षष्ठी*
🌤️ *नक्षत्र - विशाखा दोपहर 02:59 तक तत्पश्चात अनुराधा*
🌤️ *योग - विष्कंभ 21 सितम्बर रात्रि 03:06 तक तत्पश्चात प्रीति*
🌤️ *राहुकाल - दोपहर 12:32 से दोपहर 02:03 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:27*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:36*
👉 *दिशाशूल- उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - ऋषि पंचमी,सामा पंचम*
💥 *विशेष- पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *सूर्य षष्ठी* 🌷
🙏🏻 *भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मोरयाई छठ का व्रत रखा जाता है। इसे मोर छठ या कुछ स्थानों पर सूर्य षष्ठी व्रत भी कहते हैं। इस बार यह व्रत 21 सितम्बर, गुरुवार को है। भविष्योत्तर पुराण के अनुसार, प्रत्येक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को भगवान सूर्य के निमित्त व्रत करना चाहिए। इनमें भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा स्नान, सूर्योपासना, जप एवं व्रत किया जाता है। इस दिन सूर्य पूजन, गंगा स्नान एवं दर्शन तथा पंचगव्य सेवन से अश्वमेघ यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है। इस दिन व्रत को अलोना (नमक रहित) भोजन दिन में एक बार ही ग्रहण करना चाहिए। सूर्य पूजा में लाल फूल, गुलाल, लाल कपड़ा, लाल रंग की मिठाई आदि का विशेष महत्व है।*
         🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞

🌷 *गणेश उत्सव* 🌷
🙏🏻 *मोर पंख सिर्फ भगवान श्रीकृष्ण को नहीं, बल्कि सभी देवी–देवताओं को प्रिय है। इसमें नौ ग्रहों का निवास भी माना गया है। ज्योतिष शास्त्र से जुड़े कुछ खास उपायों को गणेश उत्सव पर किया जाए तो पैसों के साथ ही जीवन की अन्य कई तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं मोर पंख से जुड़े कुछ खास आसान उपाय….*
👉🏻 *गणेश उत्सव में सिर्फ 1 मोर पंख बदल सकता है आपका भाग्य*
🌷 *कारगर उपाय* 🌷
*आपका भाग्य बदल सकता है गणेश जी को चढ़ाया हुआ एक मोरपंख*
🌿 *पैसों से जुड़ी प्राॅब्लम*
*जिन लोगों को पैसों की कमी रहती है वे पर्स में ये मोर पंख रखें।*
🌿 *रुके हुए काम होंगे पूरे*
*इस मोर पंख को हमेशा साथ रखने पर रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं।*
🌿  *बच्चा जिद्दी हो तो*
*उस बच्चे के सिर से पैर तक ये मोर पंख फिरा दें। फायदा होगा।*
🌿 *डरावने सपने आते हों तो*
*रात में डरावने सपने आते हों तो मोर पंख को सिरहाने रखकर सोएं।*
🌿 *नकारात्मक शक्ति*
*मोर पंख को घर के किसी ऐसी जगह पर रखें जहां से वो दिखाई दे तो नकारात्मकता दूर होगी।*
🌿 *बरकत के लिए*
*साउथ इस्ट में इस मोर पंख को रखने से घर में हमेशा बरकत रहेगी।*
🌿 *किताब में मोर पंख*
*इस मोर पंख को स्टूडेंट अपनी किताब में रखें तो पढ़ाई में मन लगने लगेगा।*
🌿 *यदि वास्तुदोष हो तो*
*यदि मुख्य द्वार दोष में हो तो दरवाजे के ऊपर तीन मोर पंख लगाएं।*
🌿 *शत्रु परेशान कर रहा हो तो*
*मंगलवार को मोर पंख से हनुमानजी के मस्तक पर सिंदूर से शत्रु का नाम लिखे।रात भर मोर पंख को देवस्थान पर रखें व सुबह बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।*
मोरपंख को घर में रखने से नकारात्मक उर्जा का वास नहीं होता. इससे घर में सकारात्मक उर्जा आने लगती है. - जिस व्यक्ति की राशि में राहू दोष होता हैं उन्हें अपनी जेब या डायरी में मोरपंख रखना चाहिए. ऐसा करने से राहू दोष खत्म हो जाता है और किसी भी काम में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होती.
अगर आपके वैवाहिक जीवन में तनाव है तो अपने शयनकक्ष में मोरपंख रखें, इससे पति पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है।

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे

पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे

एकादशी,
 भाद्रपद, शुक्ल एकादशी)
सोमवार, 25 सितंबर 2023
25 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 07:56 बजे - 26 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 05:01 बजे
एकादशी तिथि
 अक्टूबर में
कृष्ण पक्ष एकादशी (इंदिरा एकादशी, अश्विना, कृष्ण एकादशी)
मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023
09 अक्टूबर 2023 दोपहर 12:37 बजे - 10 अक्टूबर 2023 दोपहर 03:09 बजे
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।
 
चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

 
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामलों में जल्दबाजी दिखाने से बचने के लिए रहेगा। विरोधियों की सक्रियता बनी रहेगी और सहकर्मियों का समर्थन आपके साथ बना रहेगा। व्यक्तिगत मामलों में स्पष्टता बनाए रखें और कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। आप मेहनत की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपकी मेहनत और लग्नशीलता को देखकर आपके साथी भी हैरान रहेंगे। आप यदि किसी मामले में भाइयों से सलाह करें, तो उनकी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय उनकी समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। विधार्थियों को परीक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। जीवनशैली को बेहतर बनाने की कोशिश आपकी कामयाब रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को अपनाकर काफी सारी बीमारियों से बाहर निकल सकते हैं और आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। प्रेम व स्नेह आपके अंदर बना रहे रहेगा।



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आवश्यक कार्य पर आपका पूरा फोकस बढ़ेगा। मेलजोल की भावना बनी रहेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, लेकिन फिर भी आप उससे घबराएंगे नहीं। आप अपने घर की साज सज्जा के कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर आज अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपके किसी मित्र को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन आपने यदि किसी काम में ढील दिखाई, तो इससे आपको कोई नुकसान भी हो सकता है। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में परस्पर सहयोग का भाव रहेगा। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा, लेकिन आप जल्दबाजी में कोई काम ना करें और महत्वपूर्ण मामलों में गति आएगी। आप किसी योजना पर पूरा फोकस बनाए रखें। मान सम्मान में वृद्धि होने से आपको लाभ होगा। कुछ श्रेष्ठ जनों से आपकी मुलाकात होगी। भाई बंधुओं से आपकी नजदीकियां बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आर्थिक स्थिति की गतिविधियों पर आपका पूरा जोर रहेगा। पारिवारिक मामलों में आप किसी से बेवजह कोई बातचीत ना करें, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। संतान के लिए आप किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। 
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय के नए-नए मार्ग खोलेगा और विद्यार्थीयो के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आप अपने कामों में ढील ना दे, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी आज किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी और व्यवसाय में आप किसी की सलाह पर चले, तो उससे आपका कोई नुकसान हो सकता है। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। सुख समृद्धि बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। रचनात्मक कार्य से आप जुड़ेंगे और संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आपको उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहना होगा। करीबियों और रिश्तेदारों का सहयोग बना रहेगा। आप कुछ कामों में जल्दबाजी ना दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और व्यापार में प्रभावशाली सोच रहेगी। न्यायिक मामलों में सजकता बनाए रखें। आपका कोई बड़ा लक्ष्य समय रहते पूरा होगा। लेनदेन के मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके बढ़ते खर्च आपके लिए सिरदर्द बन सकते हैं। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यक्तिगत मामले आपके पक्ष में रहेंगे। विभिन्न विष्यो में गति आएगी और छोटों की गलतियां से आपको कुछ सीख लेनी होगी। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। विभिन्न विषयों में गति आएगी। मित्रों के साथ आप कुछ मददगार पर व्यतीत करेंगे और आपके बहुमुखी प्रतिभा बढ़ेगी। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए रहेगा और रचनात्मक कार्य में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। आपकी कुछ वरिष्ठ सदस्यों से मुलाकात होगी। कारोबार में तेजी आएगी, लेकिन आपकी किसी डील के फाइनल होते होते लटकाने से आपको समस्या हो सकती है। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डाले, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके अंदर प्रेम व स्नेह बना रहेगा। लेनदेन के मामलों में आपको सावधान रहना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी शुभ और मागंलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा और आप आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। व्यक्तिगत संबंधों में विश्वास बनेगा और किसी परिजन की सलाह से आप आगे बढ़ेंगे। आप कार्यक्षेत्र में अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। जन कल्याण के कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। 

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। मित्रों के साथ आप कुछ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे और कुछ नए कामों का आपको लाभ मिलेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी। व्यापार में अपनी सजगता बनाए रखें। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपनी मेहनत पर भरोसा करें, तभी आपको सफलता मिलती दिख रही है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप साझेदारी में किसी काम को कर रहे हैं, तो उसमें आप प्रेम व स्नेह की भावना बनाए रखें और आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको आज कुछ नए अवसरों को लपक कर लेना होगा और आप कुछ महत्वपूर्ण मामलों में स्पष्टता बनाए रखें और कहीं भी हस्ताक्षर बहुत ही देखभाल कर करें। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। कुछ नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा

Monday, December 28, 2020

Aaj Ka Panchang

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 28 दिसम्बर 2020*
⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शिशिर*
⛅ *मास - मार्गशीर्ष*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि -  चतुर्दशी पूर्ण रात्रि तक*
⛅ *नक्षत्र - रोहिणी शाम 03:40 तक तत्पश्चात मॄगशिरा*
⛅ *योग - शुभ शाम 04:18 तक तत्पश्चात शुक्ल*
⛅ *राहुकाल - सुबह 08:36 से सुबह 09:58 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:15* 
⛅ *सूर्यास्त - 18:04* 
(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे जिलेवार अंतर संभव है)
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - चतुर्दशी वृद्धि तिथि*
 💥 *विशेष - चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *ससुराल में तकलीफ़ हो तो* 🌷
👩🏻 *सुहागन देवियाँ को अगर ससुराल में बहुत कष्ट है .... अपनी शुभ मनोकामनाएं पूरी न होने की पीड़ा है, उनके लिए महर्षि अंगीरा के बताये अनुसार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को माँ पार्वती का स्मरण करते हुए उनको मन ही मन प्रणाम करें .... " हे माँ मैं अपने घर में सुख ... शांति ... और समृद्धि की वृद्धि हेतु ये व्रत कर रही हूँ "... सुबह ये संकल्प करें और ११ मंत्र से माँ पार्वती को प्रणाम करें ....*
🌷 *ॐ पार्वतये नमः*
🌷 *ॐ हेमवत्ये नमः*
🌷 *ॐ अम्बिकाय नमः*
🌷 *ॐ गिरीश वल्लभाय नमः*
🌷 *ॐ गंभीर नाभ्ये नमः* 
🌷 *ॐ अपर्नाये नमः*
🌷 *ॐ महादेव्यै नमः*
🌷 *ॐ कंठ कामिन्ये नमः*
🌷 *ॐ क्षण मुखाये नमः*
🌷 *ॐ लोक मोहिन्ये नमः* 
🌷 *ॐ मेनका कुक्षी रत्नाये नमः* 
🙏🏻 *ये 11 नाम कम से कम एक बार तो बोल ही लेना, ज्यादा भी बोल सकतें है । जो बहने ये न कर पायें तो उनकी ओर से घर का कोई भी ब्यक्ति उसके लिए कर सकता है  और प्रार्थनाा  करे की इसका पुण्य उन्हें पहुंचे उनके घर में भी सुख शांति बनी रहे ।*
💥 *विशेष - 29 दिसम्बर 2020 मंगलवार को सुबह 07:55 से 30 दिसम्बर, बुधवार को सुबह 08:57 तक मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है ।*
🙏🏻 *
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *बलवर्धक* 🌷
➡ *२ से ४ ग्राम शतावरी का चूर्ण गर्म दूध के साथ ३ माह तक सेवन करें इससे शरीर में बल आता है, साथ ही नेत्र ज्योति भी बढ़ती है*
🙏🏻
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *सुबह उठते वक्त* 🌷
🌞 *सुबह उठकर जो " ॐ ब्रह्मणे नमः " " ॐ ब्रह्मणे नमः" गुरु साक्षात् ब्रह्म स्वरुप है | गुरु का स्मरण करते हुए " ॐ ब्रह्मणे नमः " ऐसा जो मन में बोलता है, और वंदन करता है वो समस्त तीर्थो में स्नान करने और समस्त यज्ञो में भाग लेने का पुण्य प्राप्त करता है |*
🙏🏻 *🙏
पंचक
15 जनवरी सायं 5.04 बजे से 20 जनवरी दोपहर 12.37 बजे तक
12 फरवरी रात्रि 2.11 बजे से 16 फरवरी रात्रि 8.55 बजे तक
दिसंबर 2020 त्यौहार
25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी
27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


मेष 
आज का दिनमान आपके लिए अनुकूल रहेगा। खर्चों में कमी आने से और इनकम बढ़िया होने से आज आप बैंक बैलेंस बढ़ा पाएंगे। काम के सिलसिले में भी दिनमान आपके हक में नतीजे लेकर आएगा और आप काफी मजबूत होंगे। पारिवारिक सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप खुद के अंदर अच्छा कॉन्फिडेंस महसूस करेंगे। सेहत भी मजबूत रहेगी लेकिन खाने पीने पर ध्यान दें, उसकी वजह से सेहत डगमगा सकती है और पेट बिगड़ सकता है।
वृष 
ग्रहों की स्थिति इशारा करती है कि आज आप खुद पर भरोसा करके अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नया सोचेंगे। भाग्य भी आज आपके साथ रहेगा, जिससे कामों में सफलता जरूर मिलेगी। आप के खर्चे थोड़े से रहेंगे लेकिन चिंता नहीं होगी। आज आप काफी चिंताओं से बाहर निकलेंगे और जीवन को एक सही तरीके से देख पाएंगे। निजी जीवन खुशी देने वाला साबित होगा और जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी। आज आप कोई नया मोबाइल खरीद सकते हैं।
मिथुन 
आज ग्रहों की स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है, इसलिए थोड़ी सी सावधानी रखें। अपना पैसा किसी को उधार ना दें और खर्चों पर ध्यान दें। निजी जीवन में जरूर सुख रहेंगे और काम के सिलसिले में आपको कुछ लोगों पर निर्भरता रखनी पड़ेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है और आपके विरोधी भी आज मजबूत स्थिति में नजर आएंगे, इसलिए सावधानी से दिन व्यतीत करें।

कर्क 
आज का दिनमान आपके हक में फैसला सुनाएगा। आपकी आमदनी अच्छी स्थिति में होगी, जो आपके मन में हर्ष की भावना देगी। निजी जीवन में भी दिन खुशियों से भरा रहेगा और अपने प्रिय से दिल की बातें करने में मजा आएगा। जीवनसाथी भी आज आपके बिजनेस में कोई बड़ा योगदान दे सकते हैं। नौकरीपेशा हों या बिजनेस करने वाले, आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा और काम से संबंधित अच्छे नतीजे आपके हाथ लगेंगे। सेहत भी मजबूत नजर आएगी।

सिंह 
ग्रहों की स्थिति कार्य क्षेत्र में आज आपको मजबूती देगी। आप अपनी बुद्धि का पूरा इस्तेमाल करेंगे और मुश्किल से मुश्किल काम को भी आज बेहद आसानी से करने में आपको सफलता मिलेगी, जिससे आपको आज काफी तारीफ भी मिल सकती है। अपने घर से आज कुछ दूरी बनाकर रखेंगे क्योंकि आपका मन घर पर थोड़ा कम लगेगा। निजी जीवन में दिनमान बेहद अनुकूल है और आपको अपने परिवार के लोगों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी सेहत मजबूत रहेगी, जिससे आप सफल होंगे।

कन्या 
आज भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा, जिससे आपके काम बनते चले जाएंगे। सेहत भी पूरा साथ देगी और घर के लोग भी आपके सपोर्ट में रहेंगे। आज परिवार में लोगों की अच्छी सेहत रहेगी, जिससे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। परिवार के छोटे सदस्यों से कुछ कहासुनी हो सकती हैं। आज किसी दोस्त से झगड़ा हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें। इनकम अच्छी रहेगी, जिससे आपके हाथ मजबूत रहेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन आप को सफल बनाएगा।

तुला 
जीवन में बैलेंस पर ध्यान देने वाले आप आज कुछ बैलेंस से बाहर नजर आएंगे। सेहत में गिरावट आ सकती है। मौसम की सर्द हवाएं आपको बीमार बना सकती हैं। सावधान रहें। सेहत के अलावा जो मोर्चा सबसे अधिक ध्यान देने वाला होगा। आपकी आर्थिक स्थिति आज धन हानि के योग बन सकते हैं, इसलिए बेहद सावधान रहें। किसी को भी पैसा ना दें और निवेश करने से भी बचें। बिजनेस करने के लिए दिन बेहद अच्छा है। बिजनेस में अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोग भी अपने काम में खुशनजर आएंगे निजी जीवन खुशनुमा होगा।

वृश्चिक 
आज आप मन ही मन खुश नजर आएंगे और निजी जीवन में इतनी प्रसन्नता होगी कि कोई ना कोई गाना गुनगुनाते नजर आएंगे। काफी रोमांटिक भी महसूस करेंगे और आपके अंदर की कोई कल आज बाहर नजर आएगी। गृहस्थ जीवन बेहद खुशनुमा रहेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज अपने रिश्ते में काफी खुश नजर आएंगे। आज सुदूर यात्रा के योग बनेंगे।

धनु 
आज का दिनमान आपके लिए थोड़ा कमजोर ही रहेगा, इसलिए ज्यादा हाथ पाव ना मारे और सामान्य जीवन व्यतीत करें। अपने अंदर किसी बात को लेकर ईगो न पालें क्योंकि यह इंसान की सबसे बड़ी दुश्मन है। गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। खर्चे भी आज आसमान छू सकते हैं और इनकम बेहद सामान्य रहेगी, इसलिए थोड़ी सावधानी रखें और अपने धन का सदुपयोग करने पर जोर डालें। आज किसी कंपटीशन में सफलता मिल सकती है। आज आप लीक से हटकर कुछ करना पसंद करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मकर 
आज मन गुनगुनाने का करेगा और चेहरे पर हल्की मुस्कान दिखाई देगी। आज आप काफी खुश नजर आएंगे। अपने प्रिय से आप दिल की बात कहेंगे और उनसे आपके मन की कोई बात छुपी नहीं रहेगी। इनकम भी आज मजबूत रहेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आज आप सफलता अर्जित करेंगे। हल्के खर्चों के बावजूद आज का दिन मान आपके लिए काफी सफलता दायक साबित होगा। आपकी शादीशुदा जिंदगी आपको सुख देगी और संतान को लेकर भी आज आप काफी संतुष्ट नजर आएंगे।

कुंभ 
मानसिक तनाव से अगर दूर रह पाए, तो आज का दिन आपको बहुत कुछ प्रदान करेगा। इनकम तो बढ़ेगी ही कहीं से रुका हुआ पैसा भी वापस लौट आएगा। आज धार्मिक कामों में भी मन लगेगा। पूजा-पाठ के लोगों के भले के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। सेहत आपकी ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन चोट ना लगे। इसका ध्यान रखें। आपके अंदर कॉन्फिडेंस जबरदस्त होगा। बिजनेस में उत्तम सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। कार्यस्थल पर किसी से झगड़ा ना करें। प्रेम जीवन में खुशी नजर आएगी।

मीन 
आज का दिन ट्रेवलिंग के नाम हो सकता है। दोस्तों या ऑफिस के काम से बाहर घूमने जा सकते हैं। खर्चे ठीक-ठाक रहेंगे, लेकिन इनकम बेहद अच्छी रहेगी। आज आपको कार्यस्थल पर कोई बड़े प्रमोशन की बात हो सकती है या फिर आपको गवर्नमेंट से भी कोई बड़ा बेनिफिट मिल सकता है। भाग्य की सफलता आपको आगे बढ़ने के पूरे मौके देगी, जिससे पैसा भी आपके हाथ में आ जा सकता है। सेहत अनुकूल रहेगी और आप खुश नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए आज आप कुछ और भी करने की कोशिश करेंगे। निजी जीवन खुशनुमा रहेगा।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10  होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।


आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।  



 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 

  
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी