Tuesday, January 24, 2023

Vaidik Panchang Rashifal 24012022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 24 जनवरी 2023*
🌤️ *दिन - मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 
🌤️ *मास - माघ*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - तृतीया  शाम 03:21 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
🌤️ *नक्षत्र - शतभिषा रात्रि 09:58 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद*
*🌤️योग - वरीयान रात्रि 09:37 तक तत्पश्चात परिघ*
🌤️  *राहुकाल - शाम 03:37 से शाम 05:00 तक*
*🌞 सूर्योदय- 07:19*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:22*
👉  *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- तिलकुंद चतुर्थी,मंगलवारी चतुर्थी (दोपहर 03:22 से 25 जनवरी सूर्योदय तक)*
 *🔥विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *वसंत पंचमी* 🌷
➡️ *25 जनवरी 2023 बुधवार को दोपहर 12:35 से 26 जनवरी, गुरुवार को सुबह 10:28 तक माघ माह की पंचमी तिथी है।*
🙏🏻 *सारस्वत्य मंत्र लिए हुए जो भी साधक हैं , सरस्वती माँ का पूजन करें और सफेद गाय का दूध मिले अथवा गाय के दूध की खीर बनाकर सरस्वती माँ को भोग लगायें । सफेद पुष्पों से पूजन करें और जिन विद्यार्थियों ने  सारस्वत्य मंत्र लिया है वे तो खास जीभ तालू पर लगाकर सारस्वत्य मंत्र का जप इस दिन करें तो वे प्रतिभासम्पन्न आसानी से हो जायेंगे ।*
🙏🏻 *वसंत पंचमी सरस्वती माँ का आविर्भाव  का दिवस है । जो भी पढ़ते हों और शास्त्र आदि या जो भी ग्रन्थ, उनका आदर-सत्कार-पूजन करो । और भ्रूमध्य में सूर्यदेव का ध्यान करो । जिससे पढ़ाई-लिखाई में आगे बढ़ोगे ।*
🙏🏻
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *मंगलवार चतुर्थी* 🌷
👉 *भारतीय समय के अनुसार 24 जनवरी 2023 मंगलवार को शाम 03:22 से 25 जनवरी सूर्योदय तक) चतुर्थी है, इस महा योग पर अगर मंगल ग्रह देव के 21 नामों से सुमिरन करें  और धरती पर अर्घ्य देकर प्रार्थना करें,शुभ संकल्प करें तो आप सकल ऋण से मुक्त हो सकते हैं..*
*👉🏻मंगल देव के 21 नाम इस प्रकार हैं :-*
🌷 *1) ॐ मंगलाय नमः*
🌷 *2) ॐ भूमि पुत्राय नमः*
🌷 *3 ) ॐ ऋण हर्त्रे नमः*
🌷 *4) ॐ धन प्रदाय नमः*
🌷 *5 ) ॐ स्थिर आसनाय नमः*
🌷 *6) ॐ महा कायाय नमः*
🌷 *7) ॐ सर्व कामार्थ साधकाय नमः*
🌷 *8) ॐ लोहिताय नमः*
🌷 *9) ॐ लोहिताक्षाय नमः*
🌷 *10) ॐ साम गानाम कृपा करे नमः*
🌷 *11) ॐ धरात्मजाय नमः*
🌷 *12) ॐ भुजाय नमः*
🌷 *13) ॐ भौमाय नमः*
🌷 *14) ॐ भुमिजाय नमः*
🌷 *15) ॐ भूमि नन्दनाय नमः*
🌷 *16) ॐ अंगारकाय नमः*
🌷 *17) ॐ यमाय नमः*
🌷 *18) ॐ सर्व रोग प्रहाराकाय नमः*
🌷 *19) ॐ वृष्टि कर्ते नमः*
🌷 *20) ॐ वृष्टि हराते नमः*
🌷 *21) ॐ सर्व कामा फल प्रदाय नमः*
🙏 *ये 21 मन्त्र से भगवान मंगल देव को नमन करें  ..फिर धरती पर अर्घ्य देना चाहिए..अर्घ्य देते समय ये मन्त्र बोले :-*
🌷 *भूमि पुत्रो महा तेजा*
🌷 *कुमारो रक्त वस्त्रका*
🌷 *ग्रहणअर्घ्यं मया दत्तम* 
🌷 *ऋणम शांतिम प्रयाक्ष्मे*
🙏 *हे भूमि पुत्र!..महा क्यातेजस्वी,रक्त वस्त्र धारण करने वाले देव मेरा अर्घ्य स्वीकार करो और मुझे ऋण से शांति प्राप्त कराओ..*
🙏 
                🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌹🌻☘🌷🌺🌸🌼💐🙏🏻
जनवरी पंचक तिथि 

पंचक शुरू: सोमवार, 23 जनवरी 2023 दोपहर 01:51 बजे

पंचक समाप्त: शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 को शाम 06:37 बजे


आज जिनका जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।
 
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

 
शुभ वर्ष : 2022, 2026
 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

 
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप घर परिवार में लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको करियर को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी साख चारों ओर फैलेगी और आप प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका किसी पुराने गलती से पर्दा उठ सकता है। आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा रही थी, तो वह भी आज दूर होगी।
 
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने कुछ कामों को करने में जल्दी दिखाएंगे, जिससे आपसे कोई कुछ गड़बड़ी हो सकती है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आपको उस धन के वापस मिलने की संभावना अधिक है, लेकिन आप घर परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को समझें और उन पर अमल करें, तभी वह पूरी हो पाएंगी। जीवनसाथी से आप संतान के भविष्य संबंधित कुछ योजनाओं पर निवेश करने के लिए बातचीत कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ सूचना लेकर आएगा। जनकल्याण के कार्यों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे, लेकिन आप किसी गलत काम के लिए हां ना करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। विभिन्न क्षेत्रों में आपकी सफलता की कुछ नयी राह बनेंगी और आपको पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है। आप धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्य को करने के लिए रहेगा। आप अपने परिजनों से कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। आपको अकस्मात लाभ मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेंगे, लेकिन यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करें, तो उसके चल-अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, जो लोग नेटवर्किंग क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। संतान की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी व्यापार में कुछ बातों को लेकर परेशान रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आप किसी कठिन से कठिन काम को समय पर पूरा कर पाएंगे, लेकिन आपको जीवनसाथी से किसी बात पर उलझनें से बचना होगा। उनकी बातों को सुने व समझें। आप अपने डेली रूटीन में योग व्यायाम को बनाकर शारीरिक कष्टों से दूर रह सकते हैं। आपकी एक से अधिक कामों से इनकम हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको अपने विपक्षियों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों में रोड़ा अटका ने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे, लेकिन आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करके अपने अधिकारियों की बातों का पूरा मान रखेंगे। आपके अंदर स्थायित्व की भावना बनी रहेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको यदि व्यवसाय संबंधित कुछ कामों के लिए धन उधार लेना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपकी अपने कुछ मित्रों व करीबियों से घनिष्टता बढ़ेगी। कामकाज की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको कोई निर्णय बहुत ही सोच भी दिखा कर लेना होगा, नहीं तो से गलती हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। यदि आपने संतान के किसी फैसले को आवेश में आकर लिया, तो उसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा। आपकी किसी नए वाहन अथवा गाड़ी खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको बड़े सदस्यों से बातचीत करते समय स्वभाव में नरमी लानी होगी। पारिवारिक मामलों को आप घर से बाहर ना जाने दे, नहीं तो वह बढ़ सकते हैं। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा हट सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए कुछ नई उपलब्धियां लेकर आएगा, लेकिन आपको अपने कामों को समय से पूरा करने के लिए अपने आलस्य को त्यागना होगा, तभी आप अपने कामों को पूरा कर पाएंगे। यदि पारिवारिक रिश्तों में कुछ अनबन चल रही है, तो उसे भी आप बातचीत के जरिए दूर करने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी काम में जोखिम उठाने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को  प्रमोशन मिलने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी करने पर भी काफी धन व्यय करेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने रुके हुए कामों को भी समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई मित्र यदि आपको किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो आपको उसमें धन लगाने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने सभी कार्यों को जिम्मेदारी से करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोग अपनी कुछ योजनाओं को फिर से शुरुआत कर सकते हैं। आपकी संतान की नौकरी से संबंधित कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। रचनात्मक कार्य को भी आज आपको बल मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण कुछ असुविधा रहेगी। 
 
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपको खर्चे बहुत ही सोच विचार कर करने होंगे। यदि आपने दिखावे में आकर अत्यधिक धन व्यय किया, तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। कारोबार कर रहे लोग सावधानी बरते, नहीं तो कोई उनकी बड़ी डील को फाइनल करने मे रोड़ा अटका सकते हैं। आप घर व बाहर लोगों के साथ तालमेल बनाने में बेहतर कामयाब रहेंगे और आपकी कार्यक्षेत्र में मेहनत आज रंग लाएगी, लेकिन आप जल्दबाजी में किसी काम को ना करें

Monday, January 23, 2023

Vaidik Panchang Rashifal 23012023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 23 जनवरी 2023*
🌤️ *दिन - सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 
🌤️ *मास - माघ*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - द्वितीया शाम 06:43 तक तत्पश्चात तृतीया*
🌤️ *नक्षत्र - धनिष्ठा रात्रि 12:26 तक तत्पश्चात शतभिषा*
*🌤️योग - व्यतीपात 24 जनवरी रात्रि 01:28 तक तत्पश्चात वरीयान*
🌤️  *राहुकाल - सुबह 08:41 से सुबह 10:04 तक*
*🌞 सूर्योदय- 07:19*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:21*
(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में जिलेवार अंतर संभव है)
👉  *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- 
 *🔥विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *मंगलवारी चतुर्थी* 🌷
➡ *24 जनवरी 2023 मंगलवार को शाम 03:22 से 25 जनवरी सूर्योदय तक मंगलवारी चतुर्थी है ।*
🙏 *मंगलवारी चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना …जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है…*
🌷 *> बिना नमक का भोजन करें*
🌷 *> मंगल देव का मानसिक आह्वान करो*
🌷 *> चन्द्रमा में गणपति की भावना करके अर्घ्य दें*
💵 *कितना भी कर्ज़दार हो ..काम धंधे से बेरोजगार हो ..रोज़ी रोटी तो मिलेगी और कर्जे से छुटकारा मिलेगा |*
🙏🏻 
                 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

क्या करें कि सास से आपके रिश्ते मधुर रहें ?

- नियमित रूप से सूर्य को जल अर्पित करें

- शुक्रवार को खट्टी चीज़ों का सेवन न करें

- मंगलवार को मीठी चीज़ खुद पकाकर सास को खिलाएं

- कभी भी सास को कांच की वस्तुएँ उपहार में न दें

🌷 *माघ शुक्ल तृतीया (गौरी तृतीया)* 🌷
➡ *23 जनवरी 2023 सोमवार को शाम 06:44 से 24 जनवरी, मंगलवार को शाम 03:21 तक माघ शुक्ल तृतीया है ।*
🙏🏻 *तृतीया तिथि को सार्वत्रिक रूप से गौरी की पूजा का निर्देश है, चाहे किसी भी मास की तृतीया तिथि हो। भविष्यपुराण के अनुसार माघ मास की शुक्ल तृतीया अन्य मासों की तृतीया से अधिक उत्तम है | माघ मास की तृतीया स्त्रियों को विशेष फल देती है | माघ मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को सौभाग्य वृद्धिदायक गौरी तृतीया व्रत किया जाता है। भविष्यपुराण उत्तरपर्व में आज से शुरू होने वाले ललितातृतीया व्रत की विधि का वर्णन है जिसके करने से नारी को सौभाग्य, धन, सुख, पुत्र, रूप, लक्ष्मी, दीर्घायु तथा आरोग्य प्राप्त होता है और स्वर्ग की भी प्राप्ति होती है |*
🌷 *सौभाग्यं लभते येन धनं पुत्रान्पशून्सुखम् । नारी स्वर्गं शुभं रूपमारोग्यं श्रियमुत्तमाम् ।।*
🙏🏻 *भविष्यपुराण, ब्राह्मपर्व में भगवती गौरी ने धर्मराज से कहा :- माघ मास की तृतीया को गुड़ और लवण (नमक) का दान स्त्रियों एवं पुरुषों के लिए अत्यंत श्रेयस्कर है भगवन शंकर की प्रिये उस दिन मोदक एवं जल का दान करें  .*
🌷 *माघमासे तृतीयायां गुडस्य लवणस्य च ।  दानं श्रेयस्करं राजन्स्त्रीणां च पुरुषस्य च ।।* 
*तृतीयायां तु माघस्य वामदेवस्य प्रीतये । वारिदानं प्रशस्तं स्यान्मोदकानां च भारत ।।*
🙏🏻 *पद्मपुराण, सृष्टि खंड के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष तृतीया मन्वंतर तिथि है। उस दिन जो कुछ दान दिया जाता है उसका फल अक्षय बताया गया है।*
🙏🏻 *धर्मसिंधु के अनुसार माघ मास में ईंधन, कंबल, वस्त्र, जूता, तेल, रूई से भरी रजाई, सुवर्ण, अन्न आदि के दान का बड़ा भारी फल मिलता है।*
🙏🏻 *माघ में तिलों का दान जरूर जरूर करना चाहिए। विशेषतः तिलों से भरकर ताम्बे का पात्र दान देना चाहिए।*
           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞अगर बेटी के ससुराल में कोई द‍िक्‍कत आ रही हो या फ‍िर आए द‍िन पर‍िवार के सदस्‍यों के कहासुनी लगी ही रहती हो। तो वधु या उसके मायके का कोई सदस्‍य हाथ में 7 साबुत हल्दी की गांठें, पीतल का एक टुकड़ा, थोड़ा सा गुड़ लेकर ससुराल की ओर फेंक दे तो वह कन्या ससुराल में सुखी रहती है।


 🌷 *ससुराल मे कोई तकलीफ* 🌷
👩🏻 *किसी सुहागन बहन को ससुराल मे कोई तकलीफ हो तो शुक्ल पक्ष की तृतीया को उपवास रखें …उपवास माने एक बार बिना नमक का भोजन कर के उपवास रखें ..भोजन में दाल चावल सब्जी रोटी नहीं  खाए, दूध रोटी खा लें..शुक्ल पक्ष की तृतीया को..अमावस्या से पूनम तक की शुक्ल पक्ष में जो तृतीया आती है उसको ऐसा उपवास रखें …नमक बिना का भोजन(दूध रोटी) , एक बार खाए बस……अगर किसी बहन से वो भी नहीं  हो सकता पूरे साल का तो केवल*
👉🏻 *माघ महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया,*
👉🏻 *वैशाख शुक्ल तृतीया और*
👉🏻 *भाद्रपद मास की शुक्ल तृतीया*
*जरुर ऐसे ३ तृतीया का उपवास जरुर करें …नमक बिना करें ….जरुर लाभ होगा…
🙏🏻 
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞जनवरी पंचक तिथि 

पंचक शुरू: सोमवार, 23 जनवरी 2023 दोपहर 01:51 बजे

पंचक समाप्त: शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 को शाम 06:37 बजे
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻आज जिनका जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।


आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि उन्हें कुछ पुराने निवेशों से अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके परिवार में वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई सीख व सलाह दे, तो आपको उस पर चलना बेहतर रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य को पुरस्कार मिलने से खुशियां बनी रहेगी, लेकिन आपको अपने आवश्यक कार्यों की सूची बनानी होगी और उन्हें समय रहते पूरा करना होगा। किसी कार्य के लिए आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आपको किसी दूसरे की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। कार्यक्षेत्र की कुछ बातों को गुप्त रखें, नहीं तो आपके विरोधी उनका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में लापरवाही नहीं करनी है, नहीं तो माता-पिता आपसे नाराज हो सकते हैं और आपको यदि कोई शारीरिक कष्ट हो, तो उसमें उसे आप योग व व्यायाम से भी ठीक करने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप भाईचारे का पूरा साथ देंगे और मनोरंजन के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी बात के लिए सलाह मशवरा कर सकते हैं, लेकिन आपको वहां अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी पुरानी गलती के लिए डांट खानी पड़ सकती है। आप मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं, जहां आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करनी होगी। आप अपने घर की साफ सफाई और रखरखाव आदि का भी पूरा ध्यान देंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी वाणी और व्यवहार से घर बाहर लोग प्रसन्न रहेंगे और संतान आपसे आज किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है। आपको किसी काम के कारण अकस्मात भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर परिवार में परिजनों का आना जाना लगा रहेगा, जिससे आपको भी व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन आपके अपने किसी पुराने मित्र से चल रही अनबन समाप्त होगी। आप किसी संपत्ति का सौदा बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपने यदि किसी को धन उधार दिया था,तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है, लेकिन बिजनेस में आप कोई समझौता बहुत ही देखरेख कर करें। आपकी साख व सम्मान बढेृगी राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़ी संस्था से जुडकर अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे और व्यापार में भी सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। वर्क फ्रॉम होम में कार्य कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा। आर्थिक मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें, लेकिन बिजनेस में मंदी को लेकर यदि आप परेशान चल रहे हैं, तो किस व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते है। काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए में महत्पूर्ण रहने वाला है। कुछ योजनाओं को बनाने में आप दिन का काफी समय लगा सकते हैं। मित्रों के सहयोग से आपकी किसी और काम के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य में योग और व्यायाम को अपनाना होगा, नहीं तो आपको कोई डील से संबंधित समस्या हो सकती है। आप इधर-उधर व्यर्थ में खाली बैठकर बातें करने से बचें। किसी लक्ष्य के पूरा होने से आपको प्रसंन्नता बनी रहेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी से बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा। व्यवसाय से संबंधित आपको आज कोई बड़ा फैसला लेना पड़े, तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति के सलाह मशवरे से ले। आपको किसी कानून संबंधित मामले में जीत मिल सकती है। आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति प्राप्ति के लिए भी रहेगा। आप आपके पारिवारिक रिश्तों में भी सुधार होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों की परीक्षा में की गई मेहनत सफल होगी और आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी। कुछ दीर्घकालीन योजनाओं में आपको धन लगाना बेहतर रहेगा। आप अपने भाई बंधुओं से अपने मन में चल रही कुछ समस्याओं पर बातचीत कर सकते हैं, लेकिन यदि आप बिजनेस मे मंदी को लेकर परेशान चल रहे हैं। आप अपने काम मे किसी को साझीदार बनाने से बचें। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होती दिख रही है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपको अपने रूटीन को बेहतर बनाने के लिए पूरी कोशिश करनी होगी। आपको अपने मित्र द्वारा कोई मूल्यवान वस्तु उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकती है। परिजनों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, लेकिन आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं। आप अपने परिजनों की सीख व सलाह पर चलकर परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बनाने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। कार् क्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और आपके अधिकारों में भी वृद्धि हो सकती है। आपको कुछ कानून संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आय प्राप्ति के आपको कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। साझेदारी में किसी काम को करना आपको लिए बेहतर रहेगा। यदि आपको किसी काम के पूरा ना होने के कारण समस्या हो रही है, तो वह भी आज पूरी हो सकती है और आप संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी अच्छे निवेश को करने के लिए रहेगा, लेकिन आप अपने आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें, नहीं तो आपके खर्च आपको समस्या दे सकते हैं। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो उससे बचे, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। संतान की संतान की संगति की और आपको आज विशेष ध्यान देना होगा। आपके कुछ कार्य बढ़ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके ही निकल सकते हैं। दान धर्म के कार्य के प्रति भी आपकी रूचि बढ़ेगी।

Sunday, January 22, 2023

Vaidik Panchang Rashifal 22012023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 22 जनवरी 2023*
🌤️ *दिन - रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 
🌤️ *मास - माघ*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि -  प्रतिपदा रात्रि 10:27 तक  तत्पश्चात द्वितीया*
🌤️ *नक्षत्र - श्रवण 23 जनवरी रात्रि 03:21 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*
*🌤️योग - वज्र सुबह 10:06 तक तत्पश्चात सिद्धि*
🌤️  *राहुकाल - शाम 04:59 से शाम 06:22 तक*
*🌞 सूर्योदय- 07:19*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:21*
👉  *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- 
 *🔥विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
शत्रुओं को शांत रखने के लिए हर रोज़ शिव मंदिर जाएं। शिवलिंग पर जल की धारा अर्पित करें और पंचाक्षरी मंत्र- ॐ नम: शिवाय का जाप करें। शाम को पुन: शिव मंदिर जाएं और घी का दीपक जलाकर "ॐ नमो भगवते रुद्राय" का जाप करें।

🌷 *गुप्त नवरात्रि* 🌷
👉 *माघ मास, शुक्ल पक्ष की प्रथम नौ तिथियाँ गुप्त नवरात्रियाँ है जिसकी शुरुआत 22 जनवरी से होने जा रही है l*
🙏 *एक वर्ष में कुल चार नवरात्रियाँ आती हैं , जिनमे से सामान्यतः दो नवरात्रियो के बारे में आपको पता है ,पर शेष दो गुप्त नवरात्रियाँ हैं l*
🌷 *शत्रु को मित्र बनाने के लिए* 🌷
🙏 *नवरात्रि में शुभ संकल्पों को पोषित करने, रक्षित करने, मनोवांछित सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए और शत्रुओं को मित्र बनाने वाले मंत्र की सिद्धि का योग होता है।*
💥 
🙏 *नवरात्रि में स्नानादि से निवृत्त हो तिलक लगाके एवं दीपक जलाकर यदि कोई बीज मंत्र 'हूं' (Hum) अथवा 'अं रां अं' (Am Raam Am) मंत्र की इक्कीस माला जप करे एवं 'श्री गुरुगीता' का पाठ करे तो शत्रु भी उसके मित्र बन जायेंगे l*
👩 *माताओं बहनों के लिए विशेष कष्ट निवारण हेतु प्रयोग 1*
👵 *जिन माताओं बहनों को दुःख और कष्ट ज्यादा सताते हैं, वे नवरात्रि के प्रथम दिन (देवी-स्थापना के दिन) दिया जलायें और कुम-कुम से अशोक वृक्ष की पूजा करें ,पूजा करते समय निम्न मंत्र बोलें :*
🌷 *“अशोक शोक शमनो भव सर्वत्र नः कुले "*
🙏 
🙏 *भविष्योत्तर पुराण के अनुसार नवरात्रि के प्रथम दिन इस तरह पूजा करने से माताओ बहनों के कष्टों का जल्दी निवारण होता है l*
👩 *माताओं बहनों के लिए विशेष कष्ट निवारण हेतु प्रयोग 2
🙏 *माघ मास शुक्ल पक्ष तृतीया के दिन में सिर्फ बिना नमक मिर्च का भोजन करें l (जैसे दूध, रोटी या खीर खा सकते हैं l)*
🌷 • *" ॐ ह्रीं गौरये नमः "* 🌷
🙏 *मंत्र का जप करते हुए उत्तर दिशा की ओर मुख करके स्वयं को कुमकुम का तिलक करें l*
🐄 *गाय को चन्दन का तिलक करके गुड़ ओर रोटी खिलाएं l*
💶 *श्रेष्ठ अर्थ (धन) की प्राप्ति हेतु* 💶
💥 *प्रयोग : नवरात्रि में देवी के एक विशेष मंत्र का जप करने से श्रेष्ठ अर्थ कि प्राप्ति होती है*
🙏 *मंत्र ध्यान से पढ़ें* 🙏
🌷 *"ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमल-वासिन्ये स्वाह् "*
🌷


   👦 *विद्यार्थियों के लिए* 👦
🙏 *प्रथम नवरात्रि के दिन विद्यार्थी अपनी पुस्तकों को ईशान कोण में रख कर पूजन करें और नवरात्रि के तीसरे तीन दिन विद्यार्थी सारस्वत्य मंत्र का जप करें।*
🙏 *इससे उन्हें विद्या प्राप्ति में अपार सफलता मिलती है l*
🙏 *बुद्धि व ज्ञान का विकास करना हो तो सूर्यदेवता का भ्रूमध्य में ध्यान करें । जिनको गुरुमंत्र मिला है वे गुरुमंत्र का, गुरुदेव का, सूर्यनारायण का ध्यान करें।*
🙏 *अतः इस सरल मंत्र की एक-दो माला नवरात्रि में अवश्य करें और लाभ लें l*
🙏 गुप्‍त नवरात्रि के दिनों में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कमल का फूल अर्पित करना चाहिए। ...
गुप्‍त नवरात्रि में धन और समृद्धि की प्राप्ति के लिए चांदी या सोने का सिक्‍का घर पर लाने से बरकत आती है। ...
अगर आप या आपका कोई परिचित बीमारी से परेशान है तो गुप्‍त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को लाल रंग के पुष्‍प अर्पित करें।
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *व्यतिपात योग* 🌷
➡️ *23 जनवरी सोमवार को प्रातः 05:42 से रात्रि 01:28 (24 जनवरी 01:28 AM) तक (यानी 23 जनवरी पूरा दिन व्यतिपात योग है।*
🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*

           🌞 *~ वैदिक - पंचांग ~* 

जनवरी पंचक तिथि 

पंचक शुरू: सोमवार, 23 जनवरी 2023 दोपहर 01:51 बजे

पंचक समाप्त: शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 को शाम 06:37 बजे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

 
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें।

शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके मन में प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। यदि आज आप अपने घर परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और कुछ कामों को लेकर आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे जिनके लिए आप अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं। आज आप राजनीति में कार्यरत लोग लोगों को जोड़ने में सफल होंगे। आपको आज किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होती दिख रही है जिसकी अभिलाषा आप लंबे समय से कर रहे थे। यदि आपने अपनी किसी पुरानी गलती से सबक नहीं लिया तो आज आपको अधिकारियों से डांट भी खानी पड़ सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। लेन-देन के मामले में आज आप सावधान रहें। कार्य क्षेत्र में आज आप अधिकारियों से किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। आप उनके द्वारा दिए काम को समय पर पूरा करें। यदि आपने अपने मन की बात किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर की तो वह बाद में आपका मजाक बना सकता है। आपको किसी काम को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है। आपकी कुछ अजनबी लोगों से मुलाकात होगी। आपके मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।
 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा व अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें। यदि कोई समस्या हो, तो उसे नजरअंदाज ना करें। संतान को आप संस्कारों व रीति-रिवाजों की शिक्षा दे सकते हैं। आपके कुछ निजी मामलों में आपको लापरवाही नहीं करनी है। आपको परिवार में किसी लड़ाई झगड़े में दोनों पक्षों की सुनकर ही सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यवसाय संबंधित किसी काम को लेकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अक्समात धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। यदि आप किसी भूमि, वाहन, मकान आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके सभी पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। साझेदारी में किसी काम को करने में आप पूरी रुचि दिखाएंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं आज दूर होंगी, जिससे आप दोनों एक दूसरे की बातों को सुनेंगे व समझेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियों से घबराना नहीं है। उन्हें समय रहते पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारियों में पूरी मेहनत और लगन से जुटे नजर आएंगे। नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों से अपने सीनियर्स को प्रसन्न रखेंगे, लेकिन आपको किसी पर अधिक विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता है। आपको अपने किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा व जल्दी आप किसी की बातों में ना आए। माता जी को कोई शारीरिक कष्ट होने से आप परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको भागदौड़ भी अधिक करनी पड़ेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपकी अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और आपको यदि धन संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो वह आपके मित्र की मदद से दूर होगी। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं। आप वरिष्ठ सदस्यों से बिजनेस संबंधित कोई मदद ले सकते हैं। आपके कुछ काम यदि लंबे समय से लटके हुए थे, तो वह भी पूरे होते दिख रहे हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। निजी मामलों में आप सावधानी बरते, नहीं तो कोई आपको गुमराह कर सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है, लेकिन आप अपने किसी मित्र की बातों में आकर किसी लड़ाई झगड़े में पड़ सकते हैं, जिससे आपको समस्या होगी। पारिवारिक विषयों में पूरी सक्रियता दिखाएंगे। आपके सांसारिक सुख के साधनों में भी वृद्धि होगी। आप अपने व्यापार में कुछ नई योजनाओं को लॉन्च करने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी आय बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप परिवार के सदस्यों को भी कुछ समय देंगे, जिनसे आप कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। संतान के किसी परीक्षा के परिणाम आने से  घर में खुशियां बनी रहेंगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जन कल्याण के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। सामाजिक जिम्मेदारियों  को भी आप बखूबी निभाएंगे। आपको लाभ के चक्कर में किसी बड़े लाभ को हाथ से ना जाने दे, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आप कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। भाई बंधुत्व की भावना आज बढे़गी। आज कुछ कामों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। आप धर्म-कर्म के कार्यों में आगे बढ़ेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास और गहरा होगा। घर परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से खुशियां बनी रहेगी। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे, लेकिन वह संभव नहीं हो पाएगा। आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम आसानी से बन सकता है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिलेगा।
 
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मकर राशि के जातक व्यवसाय में कुछ दीर्घकालीन योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। रचनात्मक कार्यों से जोड़ने का आपको मौका मिलेगा। आपके किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपनी माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आज आपकी सुख और समृद्धि बढ़ने से आपका खर्चा भी बढ़ सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने करीबियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आप जल्दबाजी बिल्कुल ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अत्याधिक दिखावे के चक्कर में अधिक धन व्यय ना करें और अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएं। किसी लेनदेन के मामले में  आप सावधान रहें। कारोबार कर रहे लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए बेहतर रहने वाला है और कार्यक्षेत्र में भी आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होती दिख रही है। आपको कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। आपके कुछ रुके हुए मामले आप समय रहते निपटा पाएंगे, तो उनसे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि आप किसी काम मे निसंकोच आगे बढ़ेंगे, तो आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। आपको  घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

Saturday, January 21, 2023

Vaidik Panchang Rashifal 21012023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 21 जनवरी 2023*
🌤️ *दिन - शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 
🌤️ *मास - माघ (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार पौष मास)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - अमावस्या 22 जनवरी रात्रि 02:22 तक   तत्पश्चात प्रतिपदा*
🌤️ *नक्षत्र - पूर्वाषाढा सुबह 09:40 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*
*🌤️योग - हर्षण दोपहर 02:35 तक तत्पश्चात वज्र*
🌤️  *राहुकाल - सुबह 10:04 से सुबह 11:27 तक*
*🌞 सूर्योदय- 07:19*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:20*
👉  *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- माघ अमावस्या,दर्श अमावस्या,मौनी,त्रिवेणी अमावस्या*
 *🔥विशेष - अमावस्या और रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🀊
🌷 *माघ-मौनी अमावस्या* 🌷
➡ *21 जनवरी 2023 शनिवार को मौनी अमावस्या है ।*
🙏🏻 *माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। इस नामकरण के लिए दो मान्यताएं हैं ।*
🙏🏻 *इस दिन मौन रहना चाहिए। मुनि शब्द से ही मौनी की उत्पत्ति हुई है। इसलिए इस व्रत को मौन धारण करके समापन करने वाले को मुनि पद की प्राप्ति होती है। इस दिन मौन रहकर प्रयाग संगम अथवा पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए।*
🙏🏻 *ऐसा माना जाता है इस दिन ब्रह्मा जी ने स्वयंभुव मनु को उत्पन्न कर सृष्टि का निर्माण कार्य आरम्भ किया था इसलिए भी इस अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है।*
🙏🏻 *‘पद्म पुराण’ के अनुसार माघ मास के कृष्णपक्ष की अमावस्या को सूर्योदय से पहले जो तिल और जल से पितरों का तर्पण करता है, वह स्वर्ग में अक्षय सुख भोगता है। जो उक्त तिथि को तिल की गौ बनाकर उसे सब सामग्रियों सहित दान करता है, वह सात जन्म के पापों से मुक्त हो स्वर्गलोक में अक्षय सुख का भागी होता है। ब्राह्मण को भोजन के योग्य अन्न देने से भी अक्षय स्वर्ग की प्राप्ति होती है। जो उत्तम ब्राह्मण को अनाज, वस्त्र, घर आदि दान करता है, उसे लक्ष्मी कभी नहीं छोड़ती।*

💥 *22 जनवरी 2023 से गुप्त नवरात्रि प्रारंभ ||
🙏🏻मौनी अमावस्या के दिन घर के मुख्य द्वार पर पितरों के नाम का दक्षिण दिशा में एक दीपक जलाएं। दक्षिण दिशा से ही पितर पृथ्वी लोक पर आते हैं। इसके साथ ही आटे में तिल मिलाकर एक रोटी बनाएं और उसके गाय को खिला दें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति के साथ समृद्धि भी बनी रहती है और पितरों का भी आशीर्वाद बना रहता है।
🙏🏻 *इस दिन पितृ पूजा, श्राद्ध, तर्पण, पिण्ड दान, नारायणी आदि कर सकते है। वैसे तो प्रत्येक अमावस्या पितृ कर्म के लिए विशेष होती है परंतु युगादि तिथि तथा मकरस्थ रवि होने के कारण मौनी अमावस्या का महत्व कहीं ज्यादा है। अगर आप पितृदोष से पीड़ित हैं अथवा आपको लगता है की आपके पिता, माता अथवा गुरु के कुल में किसी को अच्छी गति प्राप्त नहीं हुई है तो आज तर्पण (विशेषतः गंगा किनारे) जरूर करें।*
मौनी अमावस्या तिथि पर दूध में अपनी छाया देखें, उसके बाद उस दूध को काले कुत्ते को पिला दें। ऐसा करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है और आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही शाम के समय घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाएं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि रूई की जगह लाल रंग का धागा हो। साथ ही दीपक में केसर भी डालें, ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है।
🙏🏻 *अगर आप सौभाग्यशाली हैं और इस दिन गंगा स्नान के लिए जा रहे हैं तो तर्पण के अलावा भी बहुत कृत्य हैं। स्कंदपुराण में भगवान शिव का कथन है ।*
मौनी अमावस्या के दिन पीपल की पूजा करना बहुत उत्तम माना गया है। मान्यता है कि पीपल के मूल में विष्णुजी, तने में शिवजी और अग्रभाग में ब्रह्माजी निवास करते हैं। इसलिए अमावस्या के दिन पीपल की पूजा और परिक्रमा करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही तुलसी पूजा करें और सूर्यदेव को भी दूध के साथ जल अर्पित करें। ऐसा करने से दरिद्रता दूर होती है।
🙏🏻 *जो पितरों के उद्देश्य से भक्तिपूर्वक गुड़, घी और तिल के साथ मधुयुक्त खीर गंगा में डालते हैं, उसके पितर सौ वर्षों तक तृप्त बने रहते हैं और वे संतुष्ट होकर अपनी संतानों को नाना प्रकार की मनोवाञ्छित वस्तुएं प्रदान करते हैं।*
🙏🏻 *जो पितरों के उद्देश्य से गंगाजल के द्वारा शिवलिंग को स्नान कराते हैं, उनके पितर यदि भारी नरक में पड़े हों तो भी तृप्त हो जाते हैं।*
🙏🏻 *जो एक बार भी ताँबे के पात्र में रखे हुए अष्टद्रव्ययुक्त (जल, दूध, कुश का अग्रभाग, घी, मधु, गाय का दही, लाल कनेर तथा लाल चंदन) गंगाजल से भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं, वे अपने पितरों के साथ सूर्यलोक में जाकर प्रतिष्ठित होते हैं।*
🙏🏻 *जो गंगा के तट पर एक बार भी पिण्डदान करता है, वह तिलमिश्रित जल के द्वारा अपने पितरों का भवसागर से उद्धार कर देता है।* 
🙏🏻 *पिता/माता/गुरु/भाई/मित्र/रिश्तेदार किसी के भी कुल में कोई किसी भी तरह, किसी भी अवस्था में मरा हो (चाहे अग्नि से या विष से या आत्मदाह अथवा अन्य  प्रकार से मृत्यु) आज सब पितरों का उद्धार संभव है।*
🙏🏻 *माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या युगादि तिथि है।  अर्थात इस तिथि को चार युगों में से एक युग का आरम्भ हुआ था। स्कंदपुराण के अनुसार “माघे पञ्चदशी कृष्णा द्वापरादिः स्मृता बुधैः” द्वापर की आदि तिथि हैं जबकि कुछ विद्वान  इसको कलियुग की प्रारम्भ तिथि मानते हैं। युगादि तिथियाँ बहुत ही शुभ होती हैं, इस दिन किया गया जप, तप, ध्यान, स्नान, दान, यज्ञ, हवन कई गुना फल देता है l प्रत्येक युग में सौ वर्षों तक दान करने से जो फल होता है, वह युगादि-काल में एक दिन के दान से प्राप्त हो जाता है ।*
माघ मास में तिल के दान का महत्व अधिक होने से चतुर्दशी और अमावस्या की तिथि विशेष मानी गई है। पितरों की प्रसन्नता, सद्‌गति तथा पदवृद्धि के लिए काले तिल से तर्पण करना विशेष लाभदायी रहता है। 
 गाय को आटे में तिल मिलाकर रोटी बनाएं और वह गाय को
🙏🏻 *इस दिन साधु, महात्मा तथा ब्राह्मणों के सेवन के लिए अग्नि प्रज्वलित करनी चाहिए तथा उन्हें रजाई, कम्बल आदि जाड़े के वस्त्र देने चाहिए। इस दिन गुड़ में काले तिल मिलाकर मोदक बनाने चाहिए तथा उन्हें लाल वस्त्र में बांधकर ब्राह्मणों को देना श्रेयस्कर है। इसी पुण्य पर्व पर विभिन्न प्रकार के नैवेद्य मिष्टान्नादि षट्रस व्यंजनों से ब्राह्मणों को भोजन कराकर उन्हें द्रव्य दक्षिणादि से संतुष्ट कर प्रणामादि कर सादर विदा करना चाहिए।*
🙏🏻 *गौशाला में गायों के निमित्त हरे चारे, खल, चोकर, भूसी, गुड़ आदि पदार्थों का दान देना चाहिए तथा गौ की चरण रज को मस्तक पर धारण कर उसे साष्टांग प्रणाम करना चाहिए।*
🙏🏻 *माघी अमावस्या को प्रात: स्नान के बाद ब्रह्मदेव और गायत्री का पूजन करें। गाय, स्वर्ण, छाता, वस्त्र, पलंग, दर्पण आदि का मंत्रोपचार के साथ ब्राह्मण को दान करें। पवित्र भाव से ब्राह्मण एवं परिजनों के साथ भोजन करें। इस दिन पीपल में आघ्र्य देकर परिक्रमा करें और दीप दान दें। इस दिन जिनके लिए व्रत करना संभव नहीं हो वह मीठा भोजन करें।*
शाम के समय घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाएं। बत्ती में रूई के स्थान पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें। साथ ही दीये में थोड़ी-सी केसर भी डाल दें। यह मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का उपाय है।
🙏🏻 *मौनी अमावस्या के दिन भूखे प्राणियों को भोजन कराने का भी विशेष महत्व है। इस दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद आटे की गोलियां बनाएं। गोलियां बनाते समय भगवान का नाम लेते रहें। इसके बाद समीप स्थित किसी तालाब या नदी में जाकर यह आटे की गोलियां मछलियों को खिला दें। इस उपाय से आपके जीवन की अनेक परेशानियों का अंत हो सकता है। अमावस्या के दिन चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाएं। ऐसा करने से आपके पाप कर्मों का क्षय होगा और पुण्य कर्म उदय होंगे। यही पुण्य कर्म आपकी मनोकामना पूर्ति में सहायक होंगे।*
🌷 *दशतीर्थसहस्राणि तिस्रः कोटयस्तथा पराः॥ समागच्छन्ति मध्यां तु प्रयागे भरतर्षभ। माघमासं प्रयागे तु नियतः संशितव्रतः॥ स्नात्वा तु भरतश्रेष्ठ निर्मलः स्वर्गमाप्नुयात्। (महाभारत, अनुशासन पर्व 25 । 36 -38)*
➡ *अर्थात माघ मास की अमावस्या को प्रयाग राज में तीन करोड़ दस हजार अन्य तीर्थों का समागम होता है। जो नियमपूर्वक उत्तम व्रत का पालन करते हुए माघ मास में प्रयाग में स्नान करता है, वह सब पापों से मुक्त होकर स्वर्ग में जाता है।*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻
 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

 
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कुछ कामों में आप आज निसंकोच आगे बढ़ेंगे, जिससे आपको समस्या भी हो सकती है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में यदि सम्मिलित हो, तो उसमें आप अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। कारोबार कर रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आप यदि परिवार में किसी सदस्य से कुछ मांगे, तो उसमें धैर्य बनाए रखें। यदि आपने पहले कोई निर्णय लिया था, तो आज वह गलत साबित हो सकता है। आप अपने संतान से किए हुए वादे को पूरा करने में सफल रहेंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है। परिवार में आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपने सगे संबंधियों की बातों पर पूरा ध्यान देंगे और कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको किसी काम में हाथ डालने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने घर आज  भजन कीर्तन में पूजा-पाठ आदि का आयोजन भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप अपने सगे संबंधियों से तालमेल बना बनाए रखें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं। किसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए आप किसी के साथ कोई साझेदारी भी करने में कामयाब रहेंगे। आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। आप अपने घर व बाहर दोनों जगह अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। किसी आवश्यक कार्य को करने में आप उसके नीति के नियमों पर पूरा ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा। आप अपने करीबियों की बात का पूरा मान रखेंगे, लेकिन आप किसी से भला बुरा ना बोलें। व्यापार में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उनमें आज सुधार होगा। आप अपने कार्य पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं। अपनी कुछ गलतियों से आपको सीख लेनी होगी। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो उन्हें आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आप अपने घर परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला बहुत ही सावधानी से लें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भरा रहने वाला है। आप अपने आवश्यक कार्य को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। कला कौशल से अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आपके कुछ विपक्षी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। यदि आपसे पहले कोई गलती हुई थी, तो उसमें आपको माफी मांगनी होगी, तभी वह मामला सुलझता दिख रहा है। आपने यदि लेनदेन के मामले में सावधानी नहीं बरती, तो आपको अत्यधिक मेहनत के कारण सिर दर्द  हो सकती है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप उत्साह से भरे रहेंगे, जिसके कारण आप किसी बड़े निवेश की योजना बना सकते हैं। करियर को लेकर यदि आपके मन में कुछ उलझन चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। घूमने फिरने के दौरान आज आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप जीवनसाथी को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आपके परिवार में वरिष्ठ सदस्य आपको कोई सलाह दे, तो आपको उनकी बात पर अमल करना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों की सलाह पर पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक मामलों में यदि कुछ समस्या आ रही है, तो उनसे भी आपको छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप विनम्रता बनाए रखें। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोग आज किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की ओर से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आप अपने से ज्यादा दूसरों की मदद करते नजर आएंगे। किसी पर अधिक भरोसा न करें अन्यथा हानि हो सकती है। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको अपना आलस्य त्यागना होगा।  परिवार का कोई सदस्य शुभ समाचार सुन सकता है।  यदि परिवार में किसी सदस्य से अपने मन की इच्छा को जाहिर करेंगे, तो वह उसे पूरी कर सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में भी आज आप पूरी निष्ठा रखेंगे। भाई बंधुओं के साथ यदि रिश्तो में कुछ अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी और रिश्ते मजबूत होंगे। आपने किसी काम को यदि कल पर टाला, तो वह बाद में वह आपके लिए कोई समस्या लेकर आ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आपके जीवन स्तर में सुधार होगा। आप अपने व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आपके घर परिवार में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं से आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आप धार्मिक कार्यों के प्रति भी पूरी आस्था दिखाएंगे, जिससे आप कुछ दान पुण्य के कार्यों में भी हिस्सा लेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के प्रति जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। लंबे समय से आप अपने रुके हुए कार्यों को यदि पूरा नहीं कर पाए, तो आज उन्हें पूरा कर सकते हैं। आप अपने स्वास्थ्य में बिल्कुल लापरवाही ना बरतें। यदि कोई समस्या हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आप किसी से कोई वादा या वचन ना करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपका सिर दर्द बनेंगे, जिन पर आप लगाम लगाने की पूरी कोशिश करेंगे। कामकाज की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। पारिवारिक रिश्तों में यदि कुछ अनबन चल रही है, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। किसी कानूनी मामले में आप धैर्य बनाए रखें। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में गलत योजनाओं में धन का निवेश ना करें। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपका यदि कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आप घर परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते

Friday, January 20, 2023

Vaidik Panchang Rashifal 20012023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 20 जनवरी 2023*
🌤️ *दिन - शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 
🌤️ *मास - माघ (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार पौष मास)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - त्रयोदशी सुबह 09:59 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*
🌤️ *नक्षत्र - मूल दोपहर 12:40 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*
*🌤️योग - व्याघात शाम 06:58 तक तत्पश्चात हर्षण*
🌤️  *राहुकाल - सुबह 11:27 से दोपहर 12:50 तक*
*🌞 सूर्योदय- 07:19*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:19*
👉  *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- मासिक शिवरात्रि, चतुर्दशी क्षय तिथि*
 *🔥विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *मौनी अमावस्या* 🌷
🙏🏻 *21 जनवरी 2023 शनिवार को मौनी अमावस्‍या है उस दिन प्रयाग में स्नान की तिथि है | आप सब प्रयाग तो नहीं जाओगे पर अपने घर पे ही उस दिन स्नान करते समय –* 
🌷 *ॐ ह्रीं गंगायै ॐ ह्रीं स्वाहा | ॐ ह्रीं गंगायै ॐ ह्रीं स्वाहा |*
🙏🏻 *ये मंत्र बोलकर उबटन  को शरीर पर लगाकर स्नान करें तो गंगा स्नान का पुण्य मिलता है | अमावस्या के दिन तो जरुर करें | उस दिन गीता का सातवाँ अध्याय का पाठ करें और भगवान ने धन दिया है तो उस दिन घर में आटे की, बेसन की २ – ४ किलो मिठाई बना ले और गरीब बच्चे-बच्चियों में बाँट आयें, अपने पितरो के नाम दादा, दादी, नानी उनके नाम से बाँट कर आ जायें |*
🙏🏻 -
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷
🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*
🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*
🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*
🔥 *आहुति मंत्र* 🔥
🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*
🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*
🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*
🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*
🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *मौनी अमावस्या का मंत्र* 🌷
🙏🏻 *भविष्योत्तर पुराण में बताया है कि  माघी अमावश्या के दिन  अगर भगवान ब्रम्हाजी का कोई पूजन करे, श्लोक और गायत्री मंत्र बोलकर जो ब्रम्हाजी को नमन करते हैं और थोड़ी देर शांत बैठे और फिर गुरुमंत्र का जप करें तो उनको विशेष लाभ होता है | जो भाई-बहन जो सत्संग में आते हैं  वो दैवी सम्पदा पायें और लौकिक सम्पदा भी पायें | किसी के सिर पे भार न रहें | दैवी सम्पदा से खूब धनवान हों और लौकिक धन की भी कमी न रहें |*
🌷 *मंत्र इस प्रकार है –*
*स्थानं स्वर्गेथ पाताले यन्मर्ते किंचिदत्तंम | तद्व्पोंत्य संधिग्धम पद्मयोंने प्रसादत: ||* 
🌷 *गायत्री मंत्र –* 
*ॐ भू भुर्व: स्व: तत सवितुर्वरेण्यं | भर्गो देवस्य धीमहि | धियो यो न: प्रचोदयात् ||*
🙏🏻 - *
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए* 🌷
🏡  *घर में हर अमावस्या अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻
 जिनका आज जन्मदिन है उन को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।
 
चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

 
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपका कोई काम लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज आपको उसकी सुध बुध लेनी होगी। युवा को अपने करियर के संवारने का मौका मिलेगा। आपको रुपए -पैसे के लेन-देन में बहुत ही सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। यदि आप किसी नये वाहन के खरीदारी करने के सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी होगी। आपको आज अपने खानपान पर भी पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो कोई गड़बड़ी हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप सामाजिक गतिविधियों में भी पूरी रुचि दिखाएंगे और किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके चल-अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। आपको किसी फैसले में लापरवाही करने से बचना होगा। यदि आपने किसी काम को कल पर टाला, तो वह लंबा लटक सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी व्यापार संबंधित कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि उन्हें किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। लंबे समय से यदि आपका कोई काम अटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय जरूरी मुद्दों पर बातचीत करने में  व्यतीत करेंगे। आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं, जिससे उन्हें खुशी होगी, लेकिन यदि परिवार में आपका कोई सदस्य आपसे मदद मांगे, तो आपको उसे भी करना होगा। भविष्य की कुछ योजनाओं पर भी आज धन लगा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और आपकी एनर्जी को आप सही कामों में लगाएं और अपने से ज्यादा दूसरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जो आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। यदि माता-पिता आपको कोई राह दिखाएं, तो आपको उस पर चलना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी की सेहत की चिंता सता सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपनी सेहत से कोई समझौता नहीं करना है और यदि कोई पेट संबंधित समस्या चल रही है, तो उसमें आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार मिल सकता है। आप अपने भाग्य के भरोसे किसी काम को ना छोड़े, नहीं तो वह आपके लिए कोई समस्या खड़ी कर सकता है। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा के परिणाम आने से खुशियां बनी रहेंगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने वाला है। यदि आपने पहले कोई निवेश किया था, तो वह आपको अच्छा लाभ लेकर आ सकता है। अपने किसी परिजन की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आपके लापरवाही के कारण आपके किसी काम में बाधा आ सकती है, इसलिए आप ऐसा ना करें। स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह  दूर होगी। आपको अपने कुछ बातों को गुप्त रखना होगा, नहीं तो वह परिवार के सदस्यों के सामने उजागर हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपको परिवार में चल रही समस्या को दूर करने के लिए अपने मित्रों से बातचीत करनी होगी और साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपने अपने कुछ खर्चो में कटौती नहीं की तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक योजनाओं में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 
 
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके आर्थिक स्थिति के हिसाब से बेहतर रहने वाला है। आपको अपने करीबियों से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई काम समय पर पूरा ना होने के कारण आप परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। आपको घर व बाहर के कामों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो उनके लिए बाद में आपको परेशान होना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़ा कोई मामला यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो आज आपको उसकी सुध बुध लेनी होगी।
 
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी से भरा रहने वाला है। आप संतान के व्यवहार को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आपको अपने किसी परिजन की सेहत के चिंता सता रही थी, तो उनकी सेहत में सुधार आ सकता है। आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है, जिससे आपको खुशियां मिलेंगी। यदि घर परिवार में जीवनसाथी के बीच कोई वाद विवाद लंबे समय से चल रहा है, तो आप उसे समाप्त करने की कोशिश करेंगे। कारोबार कर रहे लोग किसी नई मशीनरी को ला सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। आपको भागदौड़ के बाद ही कोई अच्छा मुकाम हासिल होगा, इसलिए आप अपने लक्ष्य के प्रति डटे रहे, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आपको किसी भी मौके को हाथ से जाने नहीं देना है, जो लोग ऑनलाइन काम करते हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपको किसी दूसरे पर निर्भर होने से बचना होगा, नहीं तो आपका कोई काम लटक सकता है। आस पड़ोस में होने वाले वाद-विवाद में आप पडृने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है।
 

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर रहेगा। आपको यदि कोई चिंता लंबे समय से सता रही थी, तो वह भी वह दूर होगी। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य पाकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी पुराने गलती से कुछ सबक लेना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन यदि आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उनमें आप बड़े सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप अपनी दैनिक दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं। परिवार में यदि सदस्यों के बीच कुछ अनबन चल रही है, तो उसे लेकर आपको तनाव बना रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग  काम के बोझ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे

Thursday, January 19, 2023

Vaidik Panchang Rashifal 19012022

Shree Guru Charanam
Shree Hari Sharanam
🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचाग 
 🌤️ *दिनांक - 19 जनवरी 2023*
🌤️ *दिन - * गुरुवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 
🌤️ *मास - माघ *
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - द्वादशी दोपहर 01:18 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
🌤️ *नक्षत्र - जेष्ठा शाम 03:18 तक तत्पश्चात मूल*
*🌤️योग - ध्रुव रात्रि 11:04 तक तत्पश्चात व्याघात*
🌤️ *राहुकाल - दोपहर 02:12 से शाम 03:35 तक*
*🌞 सूर्योदय- 07:19*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:19*
👉 *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- प्रदोष व्रत*
🔥 *विशेष -द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। )*
                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

*19 जनवरी 2023 को प्रदोषकाल में यह उपाय करने से अचानक ही घर में धन आने लगेगा*⤵️
🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷
🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 19 जनवरी, गुरुवार को शनि प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*
 👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*
🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*
🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*
🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।*
 👉🏻 *ये उपाय करें*
*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि* 🌷
👉🏻 *20 जनवरी 2023 शुक्रवार को मासिक शिवरात्रि है।*
🙏🏻 *हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी*
🌷 *1).ॐ शिवाय नम:*
🌷 *2).ॐ सर्वात्मने नम:* 
🌷 *3).ॐ त्रिनेत्राय नम:*
🌷 *4).ॐ हराय नम:*
🌷 *5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:*
🌷 *6).ॐ श्रीकंठाय नम:*
🌷 *7).ॐ सद्योजाताय नम:*
🌷 *8).ॐ वामदेवाय नम:* 
🌷 *9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:* 
🌷 *10).ॐ तत्पुरुषाय नम:*
🌷 *11).ॐ ईशानाय नम:*
🌷 *12).ॐ अनंतधर्माय नम:*
🌷 *13).ॐ ज्ञानभूताय नम:*
🌷 *14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:*
🌷 *15).ॐ प्रधानाय नम:* 
🌷 *16).ॐ व्योमात्मने नम:* 
🌷 *17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*
 🙏🏻 *आर्थिक परेशानी से बचने हेतु* 🙏🏻
👉🏻 *हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।*
👉🏻 *और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।*
🙏🏻 *प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।*
*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।

 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको घर बाहर लोगों के बीच तालमेल बनाकर रखना होगा। आप बुद्धि विवेक से कार्यक्षेत्र में काम लें, नहीं तो शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़े किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिल सकती है। आपको माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह मे कोई बात आ रही थी, तो वह आज दूर होगी और विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने की योजना बना रहे थे, तो उनकी वह इच्छा भी पूरी होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज अधिकारी भी आपके कामों की सराहना करेंगे और आप अपने कुछ रुके हुए कामों को समय रहते पूरा करने में सफल रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे और सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको किसी से रुपए पैसे का लेनदेन बहुत ही सावधानी से करना होगा, नहीं तो वह आपसी रिश्तों में दरार पैदा कर सकता है। मार्केटिंग से जुड़े लोग किसी अच्छे काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों को यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उसमे आपको छुटकारा मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने भाई बहनों से संबंधों में चल रही कड़वाहट को वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर करना होगा। व्यवसाय कर रहे लोगो के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए कठिन मेहनत करेंगे, तभी वह पूरा हो पाएगा। यदि आपका कोई मित्र आज आपसे धन संबंधित मदद मांगे, तो आप उसे पूरा भी कर पाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु के खोने या चोरी होने का भय सता रहा है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। आपके कुछ रुक छुपे हुए राज आज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकते हैं। संतान आपसे किसी वस्तु के लिए जिद कर सकती है, जिसे आप पूरी भी अवश्य करें। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती लेकर आएगा। आपको परिजनों की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपने व्यवसाय के लिए कुछ नई योजनाओं को बनाया है, तो आप उनकी शुरुआत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। माताजी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपके उस दिन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है। आप हर किसी को खुश रखने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको समस्या हो सकती हैं। यदि आप किसी जरूरी काम से यात्रा पर जाने की जा रहे हैं, तो उसमें माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। संतान के करियर को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आज आपकी वह चिंता भी दूर होगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और आप ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपना ध्यान कुछ वर्तमान की योजनाओं पर केंद्रित करना होगा, तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे। आपको आपके निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। आपको अपने कार्य को प्रोत्साहन देने से आपका मान सम्मान और बढ़ेगा, लेकिन आप किसी के बहकावे मे ना आएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको व्यवसाय को सुचारू रूप से चलाने के लिए कुछ लोगों से बातचीत करके रखनी होगी। यदि आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात हो, तो उसमें आप अपने मन की बात लोगों को ना बताएं, तो बेहतर रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी योजनाओं को शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको धैर्य बनाकर रखना होगा। आपके अंदर कुछ एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप उसे इधर-उधर के कामों में व्यर्थ ना करें। बिजनेस में आपके लोगों से संबंध बेहतर रहने वाले है। आप कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने के लिए अत्यधिक मेहनत करेंगे और जो लोग कहीं घूमने फिरने की योजना बना रहे हैं, वह अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहने वाला है, लेकिन कार्यक्षेत्र में आप दूसरों से काम के प्रति ज्यादा अपेक्षा न लगाएं, इसमें आपको धोखा मिल सकता है। आपको अपनी कार्यकुशलता पर पूरा भरोसा होगा। बिजनेस कर रहे लोग किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। संतान से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है, जिसमें आपको उनसे बहुत ही सोच विचारकर बोलना होगा। आपने यदि किसी बड़े निवेश में हाथ डाला, तो उसमें आपको निराशा मिल सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। यदि आप प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते है, तो आप किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे। आपके हाथ एक साथ कई काम लगने से आपकी व्यकाग्रता बढ़ सकती है, जिससे आपको समझ नहीं आएगा कि किस पहले करुं और किसे बाद में। आप दिखावे के चक्कर में अधिक धन व्यय कर सकते हैं, जिसके बाद आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी मेहनत आज रंग लाएगी और कार्यक्षेत्र में यदि आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ आए, तो आपको उससे घबराना नहीं है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आएगा, लेकिन आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे बातचीत करते समय आप अपने कुछ राज ना खोलें। पिछले कुछ समय से यदि व्यापार में कुछ समस्या आ रही थी, जिसके कारण आपको तनाव बना हुआ था, तो वह भी आज दूर हो सकता है। आपकी किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की कुछ योजना बना सकते हैं। आपको किसी बात को लेकर अहंकार नहीं करना है।

Wednesday, January 18, 2023

Vaidik Panchang Rashifal 18012023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 18 जनवरी 2023*
🌤️ *दिन - * बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 
🌤️ *मास - माघ (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार पौष मास)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - एकादशी शाम 04:03 तक तत्पश्चात द्वादशी*
🌤️ *नक्षत्र - अनुराधा शाम 05:23 तक तत्पश्चात जेष्ठा*
*🌤️योग- *वृद्धि 19 जनवरी रात्रि  02:47 तक तत्पश्चात ध्रुव*
🌤️  *राहुकाल - दोपहर 12:49 से दोपहर 02:12 तक*
*🌞 सूर्योदय- 07:19*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:18* सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में जिलेवार अंतर संभव है
👉  *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- षटतिला एकादशी*
🔥 *विशेष -हर एकादशी को विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l  
  राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र की हानि होती है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞तनाव और नकारात्‍मकता से बचने के लिए हफ्ते में कम से कम बार नहाने के पानी में एक चम्‍मच समुद्री नमक मिलाकर स्‍नान करें. 

🌷 *षट्तिला एकादशी* 🌷
➡️ *17 जनवरी 2023 मंगलवार को शाम 06:06 से 18 जनवरी, बुधवार को शाम 04:03 तक एकादशी है।*
💥 *विशेष - 18 जनवरी, बुधवार को एकादशी का व्रत उपवास रखें ।*
🙏🏻 *इस दिन मुख्य रूप से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन तिल का उपयोग 6 कामों में करने का विधान है। ये 6 काम इस प्रकार हैं-*
 🌷 *तिलस्नायी तिलोद्वार्ती तिलहोमी तिलोद्की।*
*तिलभुक् तिलदाता च षट्तिला: पापनाशना:।।*
 🙏🏻 *अर्थात- इस दिन तिलों के जल से स्नान, तिल का उबटन, तिल से हवन, तिल मिले जल को पीने, तिल का भोजन तथा तिल का दान करने से समस्त पापों का नाश हो जाता है।* 
👉🏻  *तिल का इन 6 कामों में करें उपयोग, होंगे ये फायदे*
1⃣ *तिल मिले जल से स्नान*
*ठंड के मौसम में त्वचा रुखी हो जाती है। तिल मिले पानी से स्नान करने से त्वचा चमकदार व कोमल हो जाती है।*
2⃣ *तिल का उबटन*
*तिल का उबटन लगाने से त्वचा संबंधी रोग अपने आप ही समाप्त हो जाते हैं।*
3⃣ *तिल मिला जल पीना*
*तिल मिला पानी पीने से पाचन तंत्र व्यवस्थित होता है। अनिद्रा में भी राहत मिलती है।*
4⃣ *तिल का भोजन*
*ठंड के मौसम में तिल से बनी चीजें खाने से शरीर को पर्याप्त गर्मी व ऊर्जा मिलती है।*
5⃣ *तिल का दान*
*तिल का दान करने से पापों का नाश होता है और भगवान विष्णु अपने भक्त पर प्रसन्न होते हैं।*
6⃣ *तिल का हवन*
*तिल का हवन करने पर वायुमंडल सुगंधित होता हैं।*
💥 *विशेष - सूर्यास्त के बाद कोई भी तिलयुक्त पदार्थ नहीं खाना चाहिए।(मनु स्मृतिः 4.75)*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
यदि तनाव हो तो तांबे के लोटे में जल भरकर उसे सिरहाने रखकर सोएं. अगले दिन सुबह उसे बाहर फेंक दें. तनाव से राहत मिलेगी.

🌷 *षट्तिला एकादशी* 🌷
👉🏻 *षट्तिला एकादशी के दिन | स्नान, उबटन जिसमे जौ और तिल पड़ा हो | जौ डाला हुआ पानी पीना, तिल डाला हुआ पानी लेना, तिल मिश्रित भोजन करना, तिल का दान करना, तिल का होम करना ये पापनाशक प्रयोग है |*
🙏🏻 
            🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞घर में सुबह-शाम कपूर जलाएं. इसस घर में सकारात्‍मकता रहती है. बरकत होती है. 

🌷 *षटतिला एकादशी* 🌷 
➡ *इन 6 कामों में करें तिल का उपयोग*
🙏🏻 *षटतिला एकादशी व्रत में तिल का छ: रूपों में उपयोग करना उत्तम फलदाई माना जाता है। जो व्यक्ति जितने रूपों में तिल का उपयोग तथा दान करता है, उसे उतने हजार वर्ष तक स्वर्ग में स्थान प्राप्त होता है। षटतिला एकादशी पर 6 प्रकार से तिल के उपयोग तथा दान की बात कही है, वह इस प्रकार है-*
🌷 *तिलस्नायी तिलोद्वार्ती तिलहोमी तिलोद्की।*
*तिलभुक् तिलदाता च षट्तिला: पापनाशना:।।*
➡ *अर्थात- इस दिन तिलों के जल से स्नान, तिल का उबटन, तिल से हवन, तिल मिले जल को पीने, तिल का भोजन तथा तिल का दान करने से समस्त पापों का नाश हो जाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, षटतिला एकादशी के दिन हमें पद्मपुराण के ही एक अंश का श्रवण और ध्यान करना चाहिए। इस दिन काले तिल व काली गाय दान करने का विशेष महत्व है।*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।

मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

 
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

 
शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी, जिससे परिवार के सदस्यों में चल अनबन भी समाप्त होगी। कारोबार कर रहे लोग अपने कामों को समय से पूरा करें। आपको समाज के हित में काम करने की सोचनी होगी। राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोग किसी समारोह में सम्मानित होंगे, जहां उन्हें कोई अच्छा अवसर भी मिल सकता है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप दोस्तों के साथ कुछ खास खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे और उनके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे, लेकिन आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बात का पूरा मान सम्मान रखें, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह मे यदि कोई समस्या आ रही थी, तो आज उस पर मुहर लग सकती है। ऑफिस में आपका अपने जूनियर से किसी बात को लेकर मूड खराब हो सकता है, लेकिन फिर भी आप परेशान नहीं होंगे
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको कठिन कार्य को करने में हार नहीं माननी है। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं, उसके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी यदि किसी कंपटीशन की तैयारी में लगे हैं, तो उन्हें उसमें अच्छी सफलता मिलेगी। माताजी को यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या हो, तो आपको उसे नजरंदाज नहीं करना है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने भाई बहनों के साथ चल रही अनबन को बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा और आपकी साख चारों ओर फैलेगी। बिजनेस कर रहे लोग आज किसी बडी डील को फाइनल करें, तो उसमें अपनी आंखें व कान खुले रखें, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। आप यदि किसी परिजन से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। संतान को आप कुछ जिम्मेदारियां दे सकते हैं, जिन पर वह खरी उतरेंगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। ऑफिस में आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी को करने में कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी काम को ज्यादा उत्साहित होकर नहीं करना है, नहीं तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको कुछ झगड़ालू व ईषालु मित्रों से सावधान रहना होगा, नहीं तो आपके बनते हुए कामो में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको जरूरत से ज्यादा किसी पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। कारोबार में आप सोच समझकर आगे बढ़े और किसी से बिना सोचे समझे कोई काम ना करें। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। धार्मिक कार्य में आप पूरी आस्था दिखाएंगे, जिससे परिवार के सदस्यों को भी प्रशंसा होगी और भाई बहनों से आपको पूरी मदद मिलेगी। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहने वाला है। आपकी किसी अजनबी से मुलाकात आपके लिए समस्या लेकर आ सकती हैं। आपने अपने डेली रूटीन में यदि कुछ बदलाव किया, तो आपके कुछ काम लटक सकते हैं। आप दूसरों की मदद करने में भी पुरी रुचि दिखाएंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने कामों पर भी पूरा ध्यान देना होगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी नए काम को करने का मौका मिलेगा। आपको कोई सम्मान मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको प्रेम जीवन में चल रही गलतफहमी को दूर करना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। घर परिवार में आप लोगों के बीच चल रही अनबन को बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे, लेकिन यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि जाग सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, जिससे आप अपने कामों को करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आपके वापस मिलने की संभावना है, लेकिन आपको आस पड़ोस में होने वाले वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक लेकर आने वाला है। सरकारी नौकरी में प्रमोशन मिलने से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कोई भी निर्णय परिवार के सदस्यों की सहमति से ले, नहीं तो वह गलत हो सकता है। ऑफिस में  यदि आपने अपने मन की बातों को किसी से शेयर किया, तो बाद में आपको वह फायदा उठा सकता है। विद्यार्थियों यदि विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो उन्हें आज कोई मौका मिल सकता है। आप किसी काम को करने में पूरी उत्सुकता दिखाएंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग आज व्यस्तता के कारण परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। टेक्निकल क्षेत्रों से जुड़े लोगों को कोई अच्छा काम मिल सकता है। आप  दांपत्य जीवन में चल रही अनबन से मुक्ति मिलेगी और खुशियां बढ़ेगी। आपको अपने परिवार में सदस्यों के साथ भी कुछ समय बिताने के लिए समय निकालना होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी की यात्रा पर जाने की सोच सकते हैं और आप अत्यधिक तले हुए भोजन से परहेज रखें, नहीं तो यह आपके लिए कोई पेट संबंधित समस्या लेकर आ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले, तो आपको उसे आगे फॉरवर्ड नहीं करना है। यदि आप  किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो उसमें अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करें। आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात करने जा सकते हैं। आपको दांपत्य जीवन में चल रहे अवरोधों से आपको छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे