Thursday, January 5, 2023

Vaidik Panchang Rashifal 05012023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 05 जनवरी 2023*
🌤️ *दिन - गुरुवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 
🌤️ *मास - पौष मास*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - चतुर्दशी 06 जनवरी  रात्रि 02:14 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*
🌤️ *नक्षत्र - मृगशिरा रात्रि 09:26 तक तत्पश्चात आर्द्रा*
🌤️ *योग - शुक्ल सुबह 07:34 तक तत्पश्चात ब्रह्म*
🌤️  *राहुकाल - दोपहर - 02:06 से शाम 03:27 तक*
*🌞 सूर्योदय- 07:18*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:09*
👉  *दिशाशूल -दक्षिण दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- चतुर्दशी आर्द्रा  नक्षत्र योग रात्रि 09:26 से 02:14 (06 जनवरी 02:14 AM) तक (ॐकार का जप अक्षय फलदायी)*
🔥 *विशेष - चतुर्दशी और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
🌷 *माघ मास* 🌷
🙏🏻  *06 जनवरी से लेकर 05 फरवरी तक माघ स्नान (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार माघ मास दिनांक 22 फरवरी से) | माघ स्नान से बढ़कर पवित्र पाप नाशक दूसरा कोई व्रत नही है | एकादशी के व्रत की महिमा है, गंगा स्नान की महिमा है, लेकिन माघ मास में सभी तिथियाँ पर्व हैं, सभी तिथियाँ पूनम हैं | और माघ मास में सूर्योदय से थोड़ी देर पहले स्नान करना पाप नाशक और आरोग्य प्रद और प्रभाव बढ़ाने वाला है | पाप नाशनी उर्जा मिलने से बुद्धि शुद्ध होती है, इरादे सुंदर होते हैं |*
🙏🏻 *पद्म पुराण में ब्रह्म ऋषि भृगु कहते हैं की तप परम ध्यानं त्रेता याम जन्म तथाह | द्वापरे व् कलो दानं | माघ सर्व युगे शुच ||*
🙏🏻 *सत युग में तपस्या से उत्तम  पद की प्राप्ति होती है, त्रेता में ज्ञान, द्वापर में भगवत पूजा से और कलियुग में दान सर्वोपरी माना गया है | दानं केवलं कलियुगे || परन्तु माघ स्नान तो सभी युगों में श्रेष्ठ माना गया है |*
🙏🏻 *सतयुग में सत्य की प्रधानता थी, त्रेता में तप की, द्वापर में यज्ञकी, कलियुग में दान की लेकिन माघ मास में स्नान की चारो युग में बड़ी भारी महिमा है | सभी दिन माघ मास में स्नान कर सकें तो बहुत अच्छा नहीं  तो ३ दिन तो लगातार करना चाहिए | बीच में तो करें लेकिन आखरी ३ दिन तो जरूर करना चाहिए | माघ मास का इतना प्रभाव है कि सभी जल गंगा जल के तीर्थ पर्व के समान हैं |*
 🙏🏻 *पुष्कर, कुरुक्षेत्र, काशी, प्रयाग में १० वर्ष पवित्र शौच, संतोष आदि नियम पालने से जो फल मिलता है माघ मास में ३ दिन स्नान करने से वो मिल जाता है, खाली ३ दिन | माघ मास प्रात: स्नान सब कुछ देता है | आयु, आरोग्य, रूप, बल, सौभाग्य, सदाचरण देता है |*
 🙏🏻 *जिनके बच्चे सदाचरण से गिर गए हैं उनको भी पुचकारके, इनाम देकर भी बच्चो को स्नान कराओ तो बच्चों को समझाने से, मारने-पीटने से या और कुछ करने से उतना नहीं सुधर सकते हैं, घर से निकाल देने से भी इतना नहीं सुधरेंगे जितना माघ मास के स्नान से |*
🙏🏻 *तो सदआचरण, संतान वृद्धि, सत्संग, सत्य और उदार भाव आदि का प्रादितय होता है | व्यक्ति की सुदंरता उत्तम गुण*
 *समझ, उतम गुण से सम्पन होती है | नर्क का डर उसके लिए सदा के लिए खत्म हो जाता है | मरने के बाद फिर वो नर्क में नही जायेगा |*
 🙏🏻 *दरिद्रता और पाप दूर हो जायेंगे | दुर्भाग्य का कीचड नाश हो जायेगा | यत्न पूर्वक माघ स्नान, माघ प्रात: स्नान से विद्या निर्मल होती है | मलिन विद्या क्या है ? कि पढ़-लिख के दूसरों को ठगों | दारू पियो, क्लबों में जाओ, बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड करो ये मलिन विद्या है | लेकिन निर्मल विद्या होगी तो ये पापाचरण में रूचि नही होगी |*
🙏🏻 *माघ प्रात: स्नान से विद्या निर्मल, कीर्ति बढ़ती है,  आरोग्य और आयुष्य, अक्षय धन की प्राप्ति होती है | जो धन कभी नष्ट ना हो, वह अक्षय धन की भी प्राप्ति होती है | रुपये-पैसे तो छोड़के मरना पड़ता है, दूसरा अक्षय धन वो भी प्राप्त होता है | समस्त पापों से मुक्ति और इंद्र लोक की प्राप्ति सहज में हो जाती है अर्थात स्वर्ग लोक की प्राप्ति |*
 🙏🏻 *पद्म पुराण में वशिष्टजी भगवान कहते हैं, भगवान के गुरु, भगवान वशिष्टजी कहते हैं वैशाख में जल, अन्न दान उत्तम हैं | कार्तिक में तपस्या और पूजा, माघ में जप और होम दान उत्तम है |*
🙏🏻 *प्रिय वस्तु अर्थात रूचिकर वस्तु का त्याग करने से व्यक्ति वासनाओं की गुलामी के जंजाल को काटने का बल ले आता है | नियम पालन, पवित्र नियम पालने से अधर्म की जड़े कटती हैं | जो लोग तत्वज्ञान सुनते हैं लेकिन अधर्म करते रहते हैं तो तत्वज्ञान में रूचि नहीं होती, तत्वज्ञान उनको पचता नहीं है |* 
 🙏🏻 *मूर्ख हृदय न चेतिए यदपि गुरु मिले विरंची सम || ब्रह्माजी जैसा गुरु मिले लेकिन जिसको अधर्म में रूचि है वह फिर फिसल जाता है | मैं मिलियनर, बिलियनर, तिलियनर बनू | लेकिन वो सुसाईड करके मर गए कई  मिलियनर, कई तिलियनर, बड़े-बड़े | तो बड़े धनाढ़्य थे, और उनकी बड़ी दुर्गति हुई | तो जिस वस्तु में आसक्ति है उस वस्तु को बल पूर्वक त्याग दे तो अधर्म की जड़े कटती हैं |*
 🙏🏻 *सकाम भावना से माघ महिने का स्नान करने वाले को मनोवांछित फल प्राप्त होता है लेकिन निष्काम भाव से कुछ नहीं चाहिए खाली भगवत प्रसन्नता, भगवत प्राप्ति के लिए माघ का स्नान करता है, तो उसको भगवत प्राप्ति में भी बहुत-बहुत आसानी होती है |*
 🙏🏻 *सामर्थ्य के अनुसार प्रति दिन हवन और १ बार भोजन करें  माघ मास में | ३-३ बार खाना ये आध्यात्मिक जगत में और बच्चों के लिए ३-३ बार भोजन बुद्धि मोटी बना देगा | माघ मास में जरा नाश्ते से बच जाओ | २ टाईम भोजन करो | लिखा तो १ टाईम है लेकिन फिर भी २ टाईम कर सकते हैं |*
 🙏🏻 *माघ मास में पति-पत्नी के सम्पर्क से दूर रहने वाला व्यक्ति दीर्घ आयु वाला रहता है और सम्पर्क करने वाले की आयुष्य नाश होती है | भूमि पे शयन नहीं तो गद्दा हटाकर सादे बिस्तर पर, पलंग पर और समर्थ जितना हो धन में, विद्या में, जितना भी कमजोर हो, असमर्थ हो, उतना ही उसको बल पूर्वक माघ स्नान कर लेना चाहिए | तो धन में, बल में, विद्या में बढ़ेगा | माघ मास का स्नान असमर्थ को सामर्थ्य देता है, निर्धन को धन देता है, बीमार को आरोग्य देता है | पापी को पुण्य, निर्बल को बल देता है | माघ मास में तिल उबटन स्नान | मिक्सी में पिस जाते हैं थोडा पानी में घोल बनाकर शरीर को मलकर फिर तिल और जौ वो पुण्य स्नान है | उबटन स्नान, तर्पण, हवन और दान और भोजन, भोजन में भी थोडा तिल हो जाये | वो कष्ट निवारक है |*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक शुरू: सोमवार, 23 जनवरी 2023 दोपहर 01:51 बजे
पंचक समाप्त: शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 को शाम 06:37 बजे

पंचक प्रारंभ : सोमवार, 20 फरवरी 2023 पूर्वाह्न 01:14 बजे
पंचक समाप्त: शुक्रवार, 24 फरवरी 2023 पूर्वाह्न 03:44 बजे
🙏🏻🌷🍀🌹🌻🌺🌸
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि मिलेगी और यदि आप किसी मुश्किल में है, तो आपको आपके भाइयों का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने कुछ निजी मामले को संवेदनशील रखनी होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है और बुजुर्गों का पूरा सम्मान करेंगे, उनसे किसी भी वाद-विवाद में ना पड़े, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको  किसी कानूनी मामले में अनुभवी व्यक्ति की आवश्यकता होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग कुछ नई तकनीकों को अपना सकते हैं, जिससे उनका बिजनेस और बढ़ा हो सकता है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। धन संबंधित मामलों में आज आप आसानी से आगे बढ़ें, लेकिन यदि किसी बैंक, व्यक्ति संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगी। पिताजी को आप किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बता सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आप अपने कामों को समय के हिसाब से पूरा करें व आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आप कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसका आपके काम पर असर  दिखेगा। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी नई नौकरी के मिलने से पुरानी को तुरंत नहीं छोड़ना है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आप अपने खर्च को बहुत ही सावधानी से करें। किसी अजनबी से आज लेनदेन ना करें, नहीं तो वह आपको कोई बड़ा नुकसान करवा सकता है। आप अपनी आय व व्यय के लिए बजट बनाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आप आय से अधिक धन व्यय करें, जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकता है। आप अपने से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके कामों का नुकसान होगा, इसलिए आपको सावधान रहना होगा, जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको किसी काम में लापरवाही दिखाने से बचना होगा व मित्रों के सहयोग से आप कुछ बिजनेस की योजनाओं में धन लगा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आप उसे अपने किसी परिचित की मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे। व्यस्त जीवन जी रहे लोग साथी की बातों को समझें, नहीं तो कोई वाद-विवाद बना सकता है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण मामले को समय रहते निपटाना होगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। आपके यदि कुछ परेशानियां आ रही थी तो वह आज दूर होंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज कुछ नए कामों को करने का मौका मिलेगा आपा चीजों को व्यवस्थित तरीके से बना कर रखें नहीं तो कोई गलती हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले आज माता पिता का आशीर्वाद अवश्य लें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज के दिन विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको बुजुर्गों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलने से आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको व्यापार में किसी बड़े लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ के अवसरों को हाथ से जाने नहीं देना है। संतान के करियर को लेकर यदि कुछ उलझनें चल रही थी, तो आज उन्हें कोई अच्छी नौकरी मिलने से आपकी चिंता दूर होगी। आपका कोई मित्र आपसे मदद मांगने आ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज के दिन आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आप अपने खानपान की आदतों में सुधार लाएं, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप अपनी बातों से लोगों को प्रसन्न करने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलने से आपकी काफी मुश्किलें हल होंगी। किसी कानूनी काम में आप उसकी नीति नियमों को अवश्य ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों के साथ आप  कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आप किसी काम में धैर्य और साहस बनाए रखें। यदि आप  घर परिवार में चल रही उलझनों को लेकर परेशान है, तो आपको उसमें दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसे पूरी करने में आप पूरी जी जान लगा देंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सूझ-बूझ दिखाकर काम करने के लिए रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो आपको आप किसी बड़ी बीमारी को दावत दे सकते हैं। व्यापारिक मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपने यदि पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपकी मेहनत देखकर अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
 

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कुछ नए लोगों से आपको मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा। आपको बिजनेस की आज किसी को पार्टनर बनाने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई बड़ा नुकसान करा सकता है। आपकी शैक्षणिक विषयों के प्रति रुचि जागृत होगी, जो लोग कामकाज की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हे आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है।
 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बात का पूरा मान रखेंगे और उन्हें पूरा मान सम्मान देंगे। परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला भावुकता में ना लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। बिजनेस में यदि कुछ योजनाएं आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो आप उन्हें फिर से शुरू कर सकते हैं। आपको किसी काम के लिए जिद नहीं करनी है, नहीं तो वह गलत हो सकता है और आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं की खरीदारी पर भी काफी धन व्यय करेंगे

Wednesday, January 4, 2023

Vaidik Panchang Rashifal 04012023

*❤️🙏❤️एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।❤️🙏❤️*
🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
   *दिनांक - 04 जनवरी 2023*
🌤️ *दिन - बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 
🌤️ *मास - पौष मास*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - त्रयोदशी रात्रि 12:00 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*
🌤️ *नक्षत्र - रोहिणी शाम 06:49 तक तत्पश्चात मृगशिरा*
🌤️ *योग - शुक्ल पूर्णरात्रि तक*
🌤️ *राहुकाल - दोपहर 12:44 से दोपहर 02:05 तक*
*🌞 सूर्योदय- 07:18*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:08*
👉 *दिशाशूल -उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- प्रदोष व्रत* 
🔥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *प्रणव’ (ॐ) की महिमा (चतुर्दशी आर्द्रा नक्षत्र योग : 05 जनवरी 2023 गुरुवार को रात्रि 09:26 से 0214 (06 जनवरी 02:14 AM) तक*
🙏🏻 *सूतजी ने ऋषियों से कहा : “महर्षियों ! ‘प्र’ नाम है प्रकृति से उत्पन्न संसाररूपी महासागर का | प्रणव इससे पार करने के लिए (नव) नाव है | इसलिए इस ॐकार को ‘प्रणव’ की संज्ञा देते हैं | ॐकार अपना जप करनेवाले साधकों से कहता है – ‘प्र –प्रपंच, न – नहीं है, व: - तुम लोगों के लिए |’ अत: इस भाव को लेकर भी ज्ञानी पुरुष ‘ॐ’ को ‘प्रणव’ नाम से जानते हैं | इसका दूसरा भाव है : ‘प्र – प्रकर्षेण, न – नयेत, व: -युष्मान मोक्षम इति वा प्रणव: | अर्थात यह तुम सब उपासकों को बलपूर्वक मोक्ष तक पहुँचा देगा|’ इस अभिप्राय से भी ऋषि-मुनि इसे ‘प्रणव’ कहते हैं | अपना जप करनेवाले योगियों के तथा अपने मंत्र की पूजा करनेवाले उपासको के समस्त कर्मो का नाश करके यह उन्हें दिव्य नूतन ज्ञान देता है, इसलिए भी इसका नाम प्रणव – प्र (कर्मक्षयपूर्वक) नव (नूतन ज्ञान देनेवाला) है |*
🙏🏻 *इस मायारहित महेश्वर को ही नव अर्थात नूतन कहते हैं | वे परमात्मा प्रधान रूप से नव अर्थात शुद्धस्वरुप है, इसलिए ‘प्रणव’ कहलाते हैं | प्रणव साधक को नव अर्थात नवीन (शिवस्वरूप) कर देता है, इसलिए भी विद्वान पुरुष इसे प्रणव के नाम से जानते हैं अथवा प्र – प्रमुख रूप से नव – दिव्य परमात्म – ज्ञान प्रकट करता है, इसलिए यह प्रणव है

🙏🏻 *यध्यपि जीवन्मुक्त के लिए किसी साधन की आवश्यकता नहीं है क्योंकि वह सिद्धरुप है, तथापि दूसरों की दृष्टि में जब तक उसका शरीर रहता है, टीवी तक उसके द्वारा प्रणव – जप की सहज साधना स्वत: होती रहती है | वह अपनी देह का विलय होने तक सूक्ष्म प्रणव मंत्र का जप और उसके अर्थभूत परमात्म-तत्त्व का अनुसंधान करता रहता है | जो अर्थ का अनुसंधान न करके केवल मंत्र का जप करता है, उसे निश्चय ही योग की प्राप्ति होती है | जिसने इस मंत्र का ३६ करोड़ जप कर लिया हो, उसे अवश्य ही योग प्राप्त हो जाता है | ‘अ’ शिव है, ‘उ’ शक्ति है और ‘मकार’ इन दोनों की एकता यह त्रितत्त्वरूप है, ऐसा समझकर ‘ह्रस्व प्रणव’ का जप करना चाहिए | जो अपने समस्त पापों का क्षय करना चाहते हैं, उनके लिए इस ह्रस्व प्रणव का जप अत्यंत आवश्यक है |*
🙏🏻 *वेद के आदि में और दोनों संध्याओं की उपासना के समय भी ॐकार का उच्चारण करना चाहिए | भगवान शिव ने भगवान ब्रम्हाजी और भगवान विष्णु से कहा : “मैंने पूर्वकाल में अपने स्वरूपभूत मंत्र का उपदेश किया है, जो ॐकार के रूप में प्रसिद्ध है | वह महामंगलकारी मंत्र है | सबसे पहले मेरे मुख से ॐकार ( ॐ ) प्रकट हुआ, जो मेरे स्वरूप का बोध करानेवाला है | ॐकार वाचक है और मैं वाच्य हूँ | यह मंत्र मेरा स्वरुप ही है | प्रतिदिन ॐकार का निरंतर स्मरण करने से मेरा ही सदा स्मरण होता है |*
🙏🏻 *मुनीश्वरो ! प्रतिदिन दस हजार प्रणवमंत्र का जप करें अथवा दोनों संध्याओं के समय एक-एक हजार प्रणव का जप किया करें | यह क्रम भी शिवप्रद की प्राप्ति करानेवाला है |*
🙏🏻 *‘ॐ’ इस मंत्र का प्रतिदिन मात्र एक हजार जप करने पर सम्पूर्ण मनोरथों की सिद्धि होती है |*
🙏🏻 *प्रणव के ‘अ’ , ‘उ’ और ‘म’ इन तीनों अक्षरों से जीव और ब्रम्ह की एकता का प्रतिपादन होता है – इस बात को जानकर प्रणव ( ॐ ) का जप करना चाहिए | जपकाल में यह भावना करनी चाहिए कि ‘हम तीनों लोकों की सृष्टि करनेवाले ब्रम्हा, पालन करनेवाले विष्णु तथा संहार करनेवाले रुद्र जो स्वयंप्रकाश चिन्मय हैं, उनकी उपसना करते हैं | यह ब्रम्हस्वरूप ॐकार हमारी कर्मन्द्रियों और ज्ञानेन्द्रियों की वृत्तियों को, मन की वृत्तियों को तथा बुद्धि की वृत्तियों को सदा भोग और मोक्ष प्रदान करनेवाले धर्म एवं ज्ञान की ओर प्रेरित करें | प्रणव के इस अर्थ का बुद्धि के द्वारा चिंतन करता हुआ जो इसका जप करता है, वह निश्चय ही ब्रम्ह को प्राप्त कर लेता है | अथवा अर्थानुसंधान के बिना भी प्रणव का नित्य जप करना चाहिए |* 🙏🏻 *(‘शिव पुराण’ अंतर्गत विद्धेश्वर संहिता से संकलित)*
👉🏻 *भिन्न-भिन्न काल में ‘ॐ’ की महिमा*
➡ *आर्दा नक्षत्र से युक्त चतुर्दशी के योग में (दिनांक 05 जनवरी रात्रि 09:26 से 02:14 (06 जनवरी 02:14 AM) तक प्रणव का जप किया जाय तो वह अक्षय फल देनेवाला होता है |*
🙏🏻 कहा जाता है कि पति के भोजन कर लेने के बाद उसी थाली में पत्नी को भोजन करना चाहिए. साथ ही पति द्वारा छोड़े गए खाने के अंश का सेवन भी पत्नी द्वारा किया जाना चाहिए। ऐसा करने से पति और पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है। यह बात पतियों पर भी लागू होती है।

पति अपनी पत्नी को सदैव सम्मान करें, पति अपनी पत्नी को सम्मान बिल्कुल लक्ष्मी की तरह करें तो घर शांति बनी रहती है शादीशुदा जिंदगी खुशहाल बितता है। जिस घर में महिलाओं का सम्मान होता है वहीं लक्ष्मी निवास करती हैं।


शास्त्रों के अनुसार सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पीपल और केले के पेड़ की पूजा करना फलदायक होता है।

आपके द्वारा कमाए जाने वाले वेतन को प्रतिमाह अपनी पत्नी को दें और आपकी पत्नी द्वारा ही उस वेतन को तिजोरी में रखा जाए इससे धन में वृद्धि होती है।

पति या पत्नी द्वारा कभी भी अपने जीवनसाथी को उसकी कम आय के लिए ताने मारने का काम नहीं किया जाना चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच झगड़े होते हैं और दूरियां बढ़ने लगती है।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

 
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है।

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज के दिन आपका परोपकार के कार्य को करने के लिए रहेगा। सामाजिक संस्थान से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाने में कामयाब रहेंगे और आपके अंदर दया का भाव जागृत रहेगा, लेकिन आज आप काम को कारण ज्यादा तनाव ले सकते हैं, जो आपके लिए समस्या बन सकती है। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उनकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ सकती है, जिससे उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन विद्यार्थियों को आज लापरवाही करने से बचना होगा व इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं बनाएंगे, लेकिन आपको अपना पूरा ध्यान उन योजनाओं पर लगाना होगा, नहीं तो आपके कुछ विरोधी इसका फायदा उठा सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता की सेवा में आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको आज किसी पिछले गलती से सबक लेना होगा। आप किसी को धन उधार देने से बचें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों से किसी समस्या के लिए बातचीत करनी होगी। आप अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में कार्य का बोझ बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी सहयोग भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा, जिसके कारण लोग आपके स्वभाव से परेशान रहेंगे। आप आज कुछ करने की कोशिश में लगे रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भरा रहने वाला है। आज आपको ज्यादा लाभ कमाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। भाई बहनों से सहयोग से आपके सभी काम आसानी से बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम के लिए ज्यादा टेंशन ले सकते हैं, जिसका असर आपके बाकी कामों पर पड़ेगा। आपको किसी परिजन की सलाह पर चलने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई सलाह दे सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम आसानी से बन जाएगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। फिर भी आपको यह सोचना होगा कि किसे पहले करुं और किसे बाद में।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है, जो लोग अपने धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें आज बहुत ही सोचविचार कर लगाना होगा, नहीं तो आपको कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी, जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, लेकिन आपको उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जाचना होगा, नही तो समस्या हो सकती है। आप अपने कुछ जरूरी कामों को लेकर अपने माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आप अपने रुके हुए कामों के समय से कोई ना होने के कारण तनाव में रहेंगे, लेकिन आप अपने माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो उनको कोई पुराना रोग उभर सकता है, जो उनके लिए कोई बड़ी समस्या लेकर आ सकता है। आप अपने किसी मित्र से अपने मन की बातों पर बातचीत कर सकते हैं। आपका माताजी से किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकता है, जिससे आप परेशान रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में अच्छा रहने वाला है। यदि आपको पहले से कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उसमें आज सुधार होगा और आप आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय की कुछ योजनाओं की ओर आप पूरा ध्यान लगाएंगे, इसलिए आप एक लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अपने भोजन को पौष्टिक आहार रहने दे व तले भोले भजन से परिचय रखें। घर परिवार में यदि कोई अनबन चल रही है, तो आप उसे बातचीत के जरिए समाप्त करने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपको दोनों पक्षों की बात सुनकर ही निर्णय लेना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आप किसी मामले में आस्था और विश्वास बनाए रखें। आपकी अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ सकती है,लेकिन आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिन्हे पहचान कर आप उन पर चल कर अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने मित्रों और सहकर्मियों का पूरा साथ देंगे। वरिष्ठ सदस्यों से आपको प्रेम व स्नेह मिलता रहेगा। आप भाग्य के भरोसे यदि किसी काम को छोड़ेंगे,तो उसमें आप सफलता हासिल करेंगे। आपकी किसी पुरानी गलती के लिए आज आपको डांट खानी पड़ सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको परिवार के किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला वरिष्ठ सदस्यों की मदद से लेना होगा। शीध्रता व भावुकता में कोई निर्णय ना लें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में भी आपको क्रोध करने से बचना होगा। आज आप अपनी परंपराओं पर पूरा ध्यान देंगे। अपने परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपको कुछ आवश्यक कार्यों को समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो बाद में आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपके स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। साझेदारी में किसी काम को करना आज आपके लिए नुकसान दे सकता है। आपको किसी भूमि व वाहन के मामले में अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आपके कुछ घर परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े से आपको छुटकारा मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है,जिससे आपका खर्च बढेगा। किसी संपत्ति से आपको लाभ मिल सकता है। आपको किसी काम में बड़प्पन दिखाते हुए आगे बढ़ना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी के प्रति नीरस का भाव रखेंगे, लेकिन उनकी रूचि आपके प्रति कम रहेगी, जिसे देखकर आपको हराने होगी और आपका मन भी कुछ परेशान रहेगा। आपको अपने किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप किसी से अपने मन में चल रही सारी बातो को किसी से शेयर ना करें, जो विद्यार्थी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उन्हे अपने गुरुजनों से बात करनी होगी

Tuesday, January 3, 2023

Vaidik Panchang Rashifal 03012023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 03 जनवरी 2023*
🌤️ *दिन - मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 
🌤️ *मास - पौष मास*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - द्वादशी रात्रि 10:01 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
🌤️ *नक्षत्र - कृत्तिका शाम 04:26 तक तत्पश्चात रोहिणी*
🌤️ *योग - शुभ 04 जनवरी सुबह 07:07 तक तत्पश्चात शुक्ल*
🌤️  *राहुकाल - शाम 03:26 से शाम 04:48 तक*
*🌞 सूर्योदय- 07:17*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:08*
👉  *दिशाशूल -उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- 
🔥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *चतुर्दशी-आर्द्रा नक्षत्र योग* 🌷
➡ *05 जनवरी 2023 गुरुवार को रात्रि 09:26 से 06 जनवरी, शुक्रवार को 02:14 AM तक चतुर्दशी को आर्द्रा नक्षत्र योग है |*
🙏🏻 *यदि चतुर्दशी के दिन आर्द्रा नक्षत्र का योग हो तो उस समय किया गया प्रणव (ॐ) का जप अक्षय फलदायी होता है।*
🙏🏻 
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷
🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 04 जनवरी, बुधवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*
 👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*
🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*
🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*
🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी  की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन  ब्रह्मचर्य का पालन करें।* 
 👉🏻 *ये उपाय करें*
*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी  को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी  की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी।

आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

 
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए निराशा भरा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में आपके अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है, लेकिन उसमें आप मामले को धैर्य से सुलझाएं, नहीं तो लड़ाई लंबी चल सकती है। आपको पारिवारिक रिश्तों में आज मधुरता बनाए रखनी होगी। बिजनेस कर रहे लोग किसी को पार्टनर बनाने से पहले उसकी जांच-पड़ताल अवश्य करें। नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, इससे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुख में रहने वाला है और आप किसी मामले में समझौता बहुत ही सोच विचारकर करें, उसके नीति व नियमों को अवश्य जाने। आज आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, लेकिन आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह उस भरोसे का फायदा उठा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सोच लाभ उठाएंगे। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की सोचेंगे। आपको आज किसी बड़ी कंपनी में निवेश करने का मौका मिल सकता है। जो लोग किसी रुके हुए काम को लेकर परेशान हैं, तो उनका वह काम पूरा हो सकता है। आपको आज संतान के करियर को लेकर यदि कुछ चिंता चल रही थी, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी और आपकी यदि नेत्रों से संबंधित समस्या चल रही है, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको बिजनेस संबंधी कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा, नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो उसके वापस ना आने से आपको निराशा हाथ लगेगी और आप किसी से अपने मन की समस्या भी नहीं बता पाएंगे। संतान को यदि आप कुछ जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेंगी। आपको पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि आप अपने आस-पड़ोस में हो रहे किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। राजनीति के कामों में कार्यरत लोग आज किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए वह अपने साथियों से बातचीत कर सकते हैं और आपका कोई लेन देन से संबंधित मामला आपको समय रहते निपटाना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है और व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आप संतान को भी कुछ अच्छे कामों का पाठ पढ़ाएंगे। आपको यदि कोई चोट या दर्द आदि चल रहा था, तो वह फिर से उभर सकता है। आपको आज अपने परिजनों से किसी भी वैचारिक मतभेद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। माता पिता से आज अपने मन की कुछ बातों पर बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज लोग आपके कामों का फायदा उठा सकते हैं।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। आपको अपने साथी के ऊपर किसी बात को लेकर शक हो सकता है, जिसके कारण दोनों के बीच अनबन बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी बात को लेकर विरोध ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उठाने है। आप धार्मिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढकर हिस्सा लेंगे और आपको मानसिक शांति मिलेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा और आप भाईचारे को पूरा बढ़ावा देंगे। आपकी अपने भाइयों से खूब जमेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आप किसी गलत बात के लिए अधिकारियों के सामने हां कर सकते हैं, जो आपको परेशान करेगी। आपका स्वास्थ्य आज कुछ ढीला रहेगा, जिसके कारण आपका कार्य करने में मन नहीं लगेगा। आपको घर परिवार में जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आप किसी पुराने कर्ज को भी उतार सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन सम्बंधित मामलों में कुछ कमजोर रहने वाला है। आप मन सें लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। बिजनेस कर रहे लोग आज किसी बात को लेकर अपने परिजनों से बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है, जिससे आप घबराइए नहीं, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें, लेकिन उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोग भागदौड़ में लगे रहेंगे, फिर भी वह मन मुताबिक लाभ ना पाकर थोड़ा निराश रहेंगे, लेकिन आप अपने घर में आज किसी पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन आदि का आयोजन करा सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपकी किसी गलती के लिए आज कार्यक्षेत्र में आपको दंड मिल सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नए काम को करने से पहले वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करते हैं, उन्हे कोई बड़ा पद मिल सकता है और आप बिजनेस के लिए कोई सर्च कर सकते हैं, जो लोग विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन भाई बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त करें, नहीं तो वह लंबी चल सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है, उन्हें शिक्षा से संबंधित कुछ नये अवसर प्राप्त होंगे और कार्यक्षेत्र में सब कुछ नया सीखने की होड़ में लगे रहेंगे, जिससे आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी। माता-पिता से आप किसी जरुरी बात के लिए बातचीत कर सकते हैं, लेकिन आपको से किसी गलत बात के लिए हां करने से बचना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग आज साथी से संतान से संबंधित कुछ समस्याओं पर बातचीत कर सकते हैं, जिनका  समाधान आप मिलकर खोजेंगे

Monday, January 2, 2023

Vaidik Panchang Rashifal 02012023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक - 02 जनवरी 2023*
*⛅दिन - सोमवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2079*
*⛅शक संवत् - 1944*
*⛅अयन - दक्षिणायन*
*⛅ऋतु - शिशिर*
*⛅मास - पौष*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅तिथि - एकादशी रात्रि 08:23 तक तत्पश्चात द्वादशी*
*⛅नक्षत्र - भरणी दोपहर 02:24 तक तत्पश्चात कृतिका*
*⛅योग - सिद्धि सुबह 06:58 तक तत्पश्चात साध्य*
*⛅राहु काल - सुबह 08:42 से 10:02 तक*
*⛅सूर्योदय - 07:21*
*⛅सूर्यास्त - 06:06*
*⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 05:35 से 06:28 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:17 से 01:10 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण - पुत्रदा एकादशी, तैलंग स्वामी जयंती*
*⛅विशेष - एकादशी को शिम्बी (सेम) खाने से पुत्र का नाश होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*🌹 एकादशी व्रत क्यों ? 🌹*

*🌹 जो तीसों दिन खाना खाते हैं वे जल्दी बूढ़े होते हैं और बीमारियों के घर हो जाते हैं । हफ्ते में एक दिन व्रत रखें, नहीं तो १५ दिन में के बार एकादशी का व्रत अवश्य रखना ही चाहिए । लेकिन बूढ़े, बालक, गर्भिणी, प्रसुतिवाली महिला तथा जिनको मधुमेह है, जो अति कमजोर हैं वे व्रत न रखें तो चल जायेगा । अथवा कोई कमजोर है और व्रत रखता है तो फिर वह किशमिश खाये । यदि उपवास नहीं करना है तो चने और किशमिश या काली द्राक्ष खायें ।*

*🌹 पुत्रदा एकादशी - 02 जनवरी 2023 🌹*

*🔸 एकादशी 01 जनवरी शाम 07:12 से 02 जनवरी रात्रि 08:23 तक है ।*

*🔹एकादशी में क्या करें, क्या न करें ?🔹*

*🌹1. एकादशी को लकड़ी का दातुन तथा पेस्ट का उपयोग न करें । नींबू, जामुन या आम के पत्ते लेकर चबा लें और उँगली से कंठ शुद्ध कर लें । वृक्ष से पत्ता तोड़ना भी वर्जित है, अत: स्वयं गिरे हुए पत्ते का सेवन करें ।*

*🌹2. स्नानादि कर के गीता पाठ करें, श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें ।*

*🌹हर एकादशी को श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*
*राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे ।*
*सहस्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने ।।*

*एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से श्री विष्णुसहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

*🌹3. `ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ इस द्वादश अक्षर मंत्र अथवा गुरुमंत्र का जप करना चाहिए ।*

*🌹4. चोर, पाखण्डी और दुराचारी मनुष्य से बात नहीं करना चाहिए, यथा संभव मौन रहें ।*

*🌹5. एकादशी के दिन भूल कर भी चावल नहीं खाना चाहिए न ही किसी को खिलाना चाहिए । इस दिन फलाहार अथवा घर में निकाला हुआ फल का रस अथवा दूध या जल पर रहना लाभदायक है ।*

*🌹6. व्रत के (दशमी, एकादशी और द्वादशी) - इन तीन दिनों में काँसे के बर्तन, मांस, प्याज, लहसुन, मसूर, उड़द, चने, कोदो (एक प्रकार का धान), शाक, शहद, तेल और अत्यम्बुपान (अधिक जल का सेवन) - इनका सेवन न करें ।*

*🌹7. फलाहारी को गोभी, गाजर, शलजम, पालक, कुलफा का साग इत्यादि सेवन नहीं करना चाहिए । आम, अंगूर, केला, बादाम, पिस्ता इत्यादि अमृत फलों का सेवन करना चाहिए ।*

*🌹8. जुआ, निद्रा, पान, परायी निन्दा, चुगली, चोरी, हिंसा, मैथुन, क्रोध तथा झूठ, कपटादि अन्य कुकर्मों से नितान्त दूर रहना चाहिए ।*

*🌹9. भूलवश किसी निन्दक से बात हो जाय तो इस दोष को दूर करने के लिए भगवान सूर्य के दर्शन तथा धूप-दीप से श्रीहरि की पूजा कर क्षमा माँग लेनी चाहिए ।*

*🌹10. एकादशी के दिन घर में झाडू नहीं लगायें । इससे चींटी आदि सूक्ष्म जीवों की मृत्यु का भय रहता है ।*

*🌹11. इस दिन बाल नहीं कटायें ।*

*🌹12. इस दिन यथाशक्ति अन्नदान करें किन्तु स्वयं किसीका दिया हुआ अन्न कदापि ग्रहण न करें ।*

*🌹13. एकादशी की रात में भगवान विष्णु के आगे जागरण करना चाहिए (जागरण रात्र 1 बजे तक) ।*

*🌹14. जो श्रीहरि के समीप जागरण करते समय रात में दीपक जलाता है, उसका पुण्य सौ कल्पों में भी नष्ट नहीं होता है ।*

पौष पुत्रदा एकादशी 
**********************
 पौष पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन संतान प्राप्ति के लिए पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार, एकादशी का व्रत करने वाले जातकों को जीवन भर सुख की प्राप्ति होती है और जीवन उपरांत मोक्ष मिलता है।

व्रतों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण व्रत एकादशी का माना जाता है। एकादशी का नियमित व्रत रखने से मन की चंचलता खत्म होती है, धन और आरोग्य की प्राप्ति होती है। मनोरोग जैसी समस्याएं भी इससे दूर होती हैं। पौष मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहलाती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। पौष मास की एकादशी बड़ी ही फलदायी मानी जाती है। इस उपवास को रखने से संतान संबंधी हर चिंता और समस्या का निवारण हो जाता है। नए साल में पौष पुत्रदा एकादशी 02 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी। मान्यताओं के अनुसार, एकादशी का व्रत करने वाले जातकों को जीवन भर सुख की प्राप्ति होती है और जीवन उपरांत मोक्ष मिलता है।

पुत्रदा एकादशी का शुभ मुहूर्त 
===================
उदयातिथि के अनुसार, पौष पुत्रदा एकादशी नए साल में 02 जनवरी 2023 को ही मनाई जाएगी। पौष पुत्रदा एकादशी की शुरुआत 01 जनवरी 2023 को शाम 07 बजकर 11 मिनट पर होगी और इसका समापन 02 जनवरी 2023 को शाम 08 बजकर 23 मिनट पर होगा। पौष पुत्रदा एकादशी का पारण 03 जनवरी 2023 को सुबह 07 बजकर 12 मिनट से 09 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

पुत्रदा एकादशी की पूजन विधि 
====================
पौष पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। व्रत रखने से एक दिन पहले भक्तों को सात्विक भोजन ही ग्रहण करना चाहिए। इसके अलावा व्रती महिला या पुरुष को संयमित और ब्रह्मचर्य का भी पालन करना चाहिए। अगले दिन व्रत शुरू करने के लिए सुबह उठकर स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लें, और भगवान विष्णु का ध्यान करें। गंगाजल, तुलसीदल, फूल, पंचामृत से भगवान विष्णु की पूजा करें। पुत्रदा एकादशी का व्रत रखने वाली महिला या पुरुष निर्जला व्रत करें। यदि आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, तो शाम को दीपक जलाने के बाद फलाहार कर सकते हैं। व्रत के अगले दिन द्वादशी पर किसी ब्राह्मण व्यक्ति या किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं, और दान दक्षिणा दें। उसके बाद ही व्रत का पारण करें। 

संतान प्राप्ति के लिए करें ये उपाय 
=======================
1. सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद पति-पत्नी एक साथ भगवान श्री कृष्ण की उपासना करें। बाल गोपाल को लाल, पीले फूल, तुलसी दल और पंचामृत अर्पित करें। 
2. पति-पत्नी संतान गोपाल मंत्र का जाप करें।
3. मंत्र का जाप करने और पूजा खत्म होने के बाद प्रसाद ग्रहण करें।
4. जरूरतमंदों को दान दक्षिणा दें और भोजन कराएं।

पौष पुत्रदा एकादशी कथा
==================
किसी समय भद्रावती नगर में राजा सुकेतु का राज्य था। उसकी पत्नी का नाम शैव्या था। संतान नहीं होने की वजह से दोनों पति-पत्नी दुखी रहते थे। एक दिन राजा और रानी मंत्री को राजपाठ सौंपकर वन को चले गये। इस दौरान उनके मन में आत्महत्या करने का विचार आया लेकिन उसी समय राजा को यह बोध हुआ कि आत्महत्या से बढ़कर कोई पाप नहीं है। अचानक उन्हें वेद पाठ के स्वर सुनाई दिये और वे उसी दिशा में बढ़ते चलें। साधुओं के पास पहुंचने पर उन्हें पौष पुत्रदा एकादशी के महत्व का पता चला। इसके बाद दोनों पति-पत्नी ने पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत किया और इसके प्रभाव से उन्हें संतान की प्राप्ति हुई। इसके बाद से ही पौष पुत्रदा एकादशी का महत्व बढ़ने लगा। वे दंपती जो निःसंतान हैं उन्हें श्रद्धा पूर्वक पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत अवश्य करना चाहिए।
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं।

चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

 
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में एक नया मोड़ लेकर आएगा। आप अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे, उनके साथ एक रोमानी दिन व्यतीत करेंगे। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है, जिनके लिए आप कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबित है तो उसे खत्म होने में समय है। 
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपके हाथ एक साथ कई काम लगने से आपकी व्यग्रता बढ़ सकती है। बिजनेस कर रहे लोग आज कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीख कर लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। पारिवारिक रिश्तो में चल रही अनबन को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। आपको यदि कार्यक्षेत्र में कोई काम सौंपा जाए, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। टीमवर्क के जरिए काम करके आप लोगों को प्रसन्न करने में कामयाब रहेंगे। आप आज किसी से अपने मन की बातें शेयर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए निराशा भरा रहेगा। आप यदि किसी काम में हाथ डालेंगे, तो उसमें आपको निराशा हाथ लगेगी।  अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मशवरे से ही करें। आप जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग अपनी योजनाओं से अच्छा धन कमाएंगे। आप अध्ययन व अध्यात्म के प्रति भी पूरी रुचि दिखाएंगे। आपको अपने कुछ कामों को कल पर टालने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करें। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आज आप उस धन को काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।
 
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग यदि  किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं, तो उनकी वह ईच्छा आज पूरी होगी।  आपको कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग व लाभ मिलेगा। आपको आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, नहीं तो आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारियों में लगे हैं, तो उन्हें उसमें कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपके आत्म सम्मान में वृद्धि होने से आप सभी कामो में नि:संकोच आगे बढ़ेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से पहले बातचीत अवश्य करे। आप जीवनसाथी से कुछ कामों को लेकर बातचीत अवश्य करें, नहीं तो आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप अच्छे कामों से किसी बड़े पद की प्राप्ति कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर परिवार के सदस्यों से खुलकर बातचीत करनी होगी। संतान को यदि आप कुछ जिम्मेदारी देंगे, तो वे उन पर खरे उतरेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपको संतान के करियर की चिंता सता सकती है और कार्य क्षेत्र में आपको कोई  पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि  जैसी शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।  आपकी जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से बातचीत करते समय सावधान रहना होगा व  उनकी किसी भी गलत बात में हां मे हा ना करें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। यदि कार्यक्षेत्र में आपसे पहले कोई गलती हुई थी, तो आपको उससे सबक लेना होगा।  जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें  कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। 

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम होने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसंन्नतादायक  सूचना सुनने को मिल सकती है। आप  परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य  से किसी बात को लेकर जिद ना करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यापार कर रहे  लोगों को  कुछ बेहतर अवसर मिलेगे, जिन पर चलकर वह अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेगे। 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। घर परिवार में सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है, जिसमें आपको दोनों पक्षों के सुनकर ही कोई निर्णय लेना होगा। आज तनाव रहने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। यदि कोई संपत्ति संबंधित आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो  उसका निपटारा हो सकता है। माता पिता की सेवा में भी आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे

Sunday, January 1, 2023

Vaidik Panchang Rashifal 01012023

*ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥❤️🙏❤️ नव वर्ष मंगलमय हो 🎉💐🎉 #enabling_you*

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 🌤️ *दिनांक - 01 जनवरी 2023*

🌤️ *दिन - रविवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2079*

🌤️ *शक संवत -1944*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 

🌤️ *मास - पौष मास*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - दशमी शाम 07:11 तक तत्पश्चात एकादशी*

🌤️ *नक्षत्र - अश्विनी दोपहर 12:48 तक तत्पश्चात भरणी*

🌤️ *योग - शिव सुबह 07:25 तक तत्पश्चात सिध्द*

🌤️ *राहुकाल - शाम 04:47 से शाम 06:08 तक*

*🌞 सूर्योदय- 07:17*

🌦️ *सूर्यास्त - 18:07*

👉 *दिशाशूल -पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- 

🔥 *विशेष - 

                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷

➡️ *01 जनवरी 2023 रविवार को शाम 07:12 से 02 जनवरी, सोमवार को रात्रि 08:23 तक एकादशी है।*

💥 *विशेष - 02 जनवरी, सोमवार को एकादशी का व्रत उपवास रखें ।*

🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।* 

🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*

🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*

🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*

🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷

🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें.......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷

🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है...

🙏🏻 *- 〰️〰️🌼🌼〰️〰️

कार्यों में आ रही परेशानियों और दुर्भाग्य को दूर करने के लिए कई तरह के उपाय हैं 

काले तिल के असरकार और चमत्कारिक उपाय।


1👉 राहु-केतु और शनि से मुक्ति हेतु

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️         

कुंडली में शनि के दोष हों या शनि की साढ़ेसाती या ढय्या चल रहा हो तो प्रत्येक शनिवार को बहते जल की नदी में काले तिल प्रवाहित करना चाहिए। इस उपाय से शनि के दोषों की शांति होती है।आप काले तिल भी दान कर सकते हैं। इससे राहु-केतु और शनि के बुरे प्रभाव समाप्त हो जाते हैं। इसके अलावा कालसर्प योग, साढ़ेसाती, ढय्या, पितृदोष आदि में भी यह उपाय कारगर है।


2.👉 धन की समस्या दूर करने हेतु   

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

 हर शनिवार काले तिल, काली उड़द को काले कपड़े में बांधकर किसी गरीब व्यक्ति को दान करें। इस उपाय से पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

धनहानि रोकने हेतु : मुठ्ठी भर काले तिल को परिवार के सभी सदस्यों के सिर पर सात बार उसारकर घर के उत्तर दिशा में फेंक दें, धनहानि बंद होगी|   


 3.👉 बुरे समय से मुक्ति हेतु     

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️                   

 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का जप करते हुए प्रत्येक शनिवार को दूध में काले तिल मिलाकर पीपल पर चढ़ाएं। इससे कैसा भी बुरा वक्त चल रहा होगा तो वह दूर हो जाएगा।            

                    

4.👉 रोग कटे सुख मिले  

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

हर रोज एक लोटे में शुद्ध जल भरें और उसमें काले तिल डाल दें। अब इस जल को शिवलिंग पर ऊँ नम: शिवाय मंत्र जप करते हुए चढ़ाएं। जल पतली धार से चढ़ाएं और मंत्र का जप करते रहें। जल चढ़ाने के बाद फूल और बिल्व पत्र चढ़ाएं। इससे शनि के दोष तो शांत होंगे ही पुराने समय से चली आ रही बीमारियां भी दूर हो सकती हैं। दूसरा उपाय यह है कि शनिवार को यह उपय करें। जौ का 125 पाव (सवा पाव) आटा लें। उसमें साबुत काले तिल मिलाकर रोटी बनाएं। अच्छी तरह सेंके, जिससे वे कच्ची न रहें। फिर उस पर थोड़ा-सा तिल्ली का तेल और गुड़ डाल कर पेड़ा बनाएं और एक तरफ लगा दें। फिर उस रोटी को बीमार व्यक्ति के ऊपर से 7 बार वार कर किसी भैंसे को खिला दें। पीछे मुड़ कर न देखें और न कोई आवाज लगाए। भैंसा कहां मिलेगा, इसका पता पहले ही मालूम करके रखें। भैंस को रोटी नहीं खिलानी है।


 5.👉 कार्य में सफलता हेतु    

 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️              

अपने हाथ में एक मुट्ठी काले तिल लेकर घर से निकलें। मार्ग में जहां भी कुत्ता दिखाई दे उस कुत्ते के सामने वह तिल डाल दें और आगो बढ़ जाए। यदि वह काले तिल कुत्ता खाता हुआ दिखाई दे तो यह समझना चाहिए कि कैसा भी कठिन कार्य क्यों न हो, उसमें सफलता प्राप्त होगी।             


6.👉 नजरदोष      

〰️〰️〰️〰️〰️

जब कभी किसी छोटे बच्चों को नजर लग जाती है तो, वह दूध उलटने लगता है और दूध पीना बन्द कर देता है, ऐसे में परिवार के लोग चिंतित और परेशान हो जाते है। ऐसी स्थिति में एक बेदाग नींबू लें और उसको बीच में आधा काट दें तथा कटे वाले भाग में थोड़े काले तिल के कुछ दाने दबा दें। और फिर उपर से काला धागा लपेट दें। अब उसी नींबू को बालक पर उल्टी तरफ से 7 बार उतारें। इसके पश्चात उसी नींबू को घर से दूर किसी निर्जन स्थान पर फेंक दें। इस उपाय से शीघ्र ही लाभ मिलेगा।

                   

7.👉 आयु वृद्धि

〰️〰️〰️〰️〰️

मंगल या शनिवार के दिन काले तिल, जौ का पीसा हुआ आटा और तेल मिश्रित करके एक रोटी पकावें, उसे अच्छी तरह से दोनों तरफ से सेकें, फिर उस पर तेल मिश्रित गुड़ चुपड़ कर व्यक्ति पर सात बार वारकर भैंसे को खिलावें।

*

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

💥 *दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।


आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।


 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे।


अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता  मिलेगा 


साल 2023 का भविष्यफल

मेष राशि के लिए साल 2023 करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा। 

मेष राशिफल 2023

मेष राशि के जातक दुबले और शक्तिशाली शरीर वाले होते हैं, मध्यम रचनाः न बहुत लंबे और न ही मोटे, व्यापक चेहरा और गर्दन और गेहुंआ रंग पाते हैं। शारारिक संरचना मजबूत होती है |मेष राशि का स्वामी मंगल होता है। मंगल ग्रह जीवन में पराक्रम और उत्साह का कारक होता है। मेष राशि में जन्म लेने वाला जातक सुंदर, आकर्षक और कलात्मक होता है। आप सामान्यत: ऊर्जा और अति उत्साह से भरे रहते हैं, आप स्वभाव से अच्छे हैं और आप अधिकतर आत्मकेंद्रित रहते हैं। कार्यों को योजनापूर्वक करने की योग्यता रखते हैं। 


मेष राशि वालों के लिए करियर 2023 में

इस वर्ष मेष राशि के जातकों को कैरियर के मामले में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। दरअसल, दशम भाव के स्वामी शनि जनवरी माह में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे जोकि कॅरियर के मामले में कुछ नई उपलब्धियां और आमदनी में बढ़ोतरी का संकेत करते हैं। इधर अच्छे प्रमोशन के साथ आपको अच्छी सैलरी मिलेगी और आपको अपने खुद के कार्य पर गर्व ही होगा।


खास बात यह है कि नए क्षेत्रों में निवेश करने से आपको इस वर्ष लाभ हो सकता है, और व्यवसाय के संबंध में नए विचारों में आपकी रुचि हो सकती है। राहु और केतु का गोचर कार्यक्षेत्र में होने वाली धोखाधड़ी और परेशानियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। नौकरी में पदोन्नति के योग की प्रबल संभावनाएं इस वर्ष बनने और कार्य में सक्रियता और महत्वपूर्ण निर्णय लेने का सबसे शुभ समय अप्रैल के बाद होगा,जब देवगुरू बृहस्पति आपकी राशि पर गोचर करेंगे जबकि वहीं नवंबर और दिसंबर का महीना आपकी ऊर्जा को धीमा कर सकता है। 


परिवार और रिश्ते

इस वर्ष राहु और केतु का गोचर आपके प्रथम और सप्तम भाव में होने से आपके परिवारिक जीवन में कुछ परेशानी आ सकती हैं जीवन साथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं आपसी विश्वास में कुछ गलतफहमी अभी उत्पन्न हो सकती हैं यह स्थिति वर्ष के शुरुआत से लेकर अप्रैल तक रहेगी अप्रैल में देव गुरु बृहस्पति जैसे ही आपकी राशि में प्रवेश करेंगे इस स्थिति में आशा जनक सुधार भी देखने को मिलेगा | अप्रैल के महीने में देव गुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करके आपकी राशि में प्रवेश करेंगे। संतान संबंधित घर में कुछ शुभ कार्य भी हो सकते हैं जो आपको खुश रख सकते हैं। अप्रैल से लेकर अगस्त तक की अवधि परिवारिक दृष्टिकोण से बेहतर रहने की संभावना है सितंबर से लेकर नवंबर के मध्य के बीच आपको पिता की सेहत को लेकर सावधानी बरतनी पड़ेगी विवाहित जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती हैं इसलिए आपसी तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता इस वर्ष भर बनी रहेगी।


स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वर्ष की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी ।मानसिक रूप से आप परेशान रहेंगे लेकिन अप्रैल के बाद देवगुरू बृहस्पति का गोचर आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत दिलायेगा, आपको अपने सामान्य स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए स्वस्थ भोजन, योग, ध्यान और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी जाती है। आपकी सकारात्मक सोच वर्ष के अंत तक बिना किसी लम्बी बीमारी के सुखी और खुशहाल जीवन जीने में सफल होंगे और खुश और मानसिक रूप से शांत रहने की संभावना भी काफी प्रबल है।


आर्थिक स्थिति

आर्थिक दृष्टि से अप्रैल के बाद का समय शुभ परिणाम देगा,इस समय अवधि में आप आर्थिक जीवन में कोई अच्छा बदलाव होने की उम्मीद कर सकते हैं या फिर इस दौरान आपको किसी तरीके का आर्थिक लाभ भी हो सकता है लेकिन वर्ष की शुरुआत से ही राहु आपकी राशि में होंगे या समय आपके लिए संभल कर चलने का रहेगा कोई भी व्यापार या व्यवसाय साझेदारी में करने से पहले आपको अच्छी तरीके से विचार कर लेना चाहिए।


परीक्षा -प्रतियोगिता

विद्यार्थियों के लिए वर्ष की शुरुआत में आपको थोड़ा ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है साल की शुरुआत में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे क्योंकि ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के अनुसार मेष जातकों का शैक्षणिक जीवन वर्ष की शुरुआत से यानी जनवरी से मार्च तक मिश्रित परिणाम देगा, और फिर जुलाई से नवंबर तक छात्रों को जीवन में फलदायी परिणाम प्राप्त होंगे।उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की सलाह इस वर्ष दी जाती है।


उपाय 

इस वर्ष प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी का व्रत रखें। यदि व्रत रखना संभव न हो सके तो हनुमान जी की पूजा अवश्य करें। इस दौरान हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ अवश्य करें। 


वृषभ राशिफल 2023: बृहस्पति अप्रैल तक आपके ग्यारहवें भाव में रहेंगे जिसके फलस्वरूप आप अपने कार्यस्थल में बहुत लाभ कमा सकते हैं। 

वृषभ राशिफल 2023

वृषभ राशि वालों का व्यक्तित्व बहुत आर्कषक होता है। इनके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित भी रहते हैं। वृषभ राशि के लोगों का शरीर हष्ट-पुष्ट होता है, जिसके कारण ये दिखने में सुंदर लगते हैं। वृषभ राशिवालों का स्वामी शुक्र है, इसलिए इनका मन रचनात्मक और कलात्मक कामों में अधिक लगता है। अपने साथ-साथ ये दूसरों के कला का भी बहुत सम्मान करते हैं। इस राशि के लोग बहुत स्वभिमानी प्रकृति के होते हैं। आपका स्वाभिमान आपके व्यक्तित्व से जुड़ा है। स्वाभिमान की स्वच्छंदता और शीतलता आपकी नजर में साफ देखी जा सकती है। आपके व्यक्तित्व में एक ठहराव है जो लोगों में आपके प्रति विश्वास पैदा करता है। 


वृषभ करियर राशिफल 2023 

वृषभ राशि के लिए करियर के दृष्टिकोण से आने वाला वर्ष काफी अच्छा रहने की उम्मीद है क्योंकि इस वर्ष के शुरूआत में शनि आपकी राशि के दशम में रहने वाले हैं , जिसके चलते आपके कार्य मेहनत का पूरा फल मिलेगा, यह वर्ष वृषभ राशि के जातकों के लिए एक अच्छा वर्ष होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बृहस्पति अप्रैल तक आपके ग्यारहवें भाव में रहेंगे जिसके फलस्वरूप आप अपने कार्यस्थल में बहुत लाभ कमा सकते हैं। इसके अलावा यदि आप व्यवसाय के क्षेत्र से संबंधित हैं तो भी आप बेहतर लाभ कमाएंगे। वर्ष के पहले भाग में आपके तृतीय भाव पर गुरु की दृष्टि होने के कारण पराक्रम का पूरा लाभ मिलने की प्रबल संभव बनती नजर आ रही है।


आपकी मेहनत रंग लाएगी इस दौरान करियर में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है, अप्रैल के बाद बृहस्पति और राहु का संयुक्त गोचर विदेश से कोई लाभ मिलने का संकेत करता है, व्यावसायिक दृष्टिकोण से या वर्ष काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। शनि भगवान इस वर्ष कार्य और व्यापार में आपके लिए काफी मददगार साबित होने वाले इस व्यावसायिक दृष्टिकोण से व्यापारियों के लिए अच्छा रहने वाला है |


परिवार

परिवारिक दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला वर्ष रहेगा क्योंकि साल की शुरुआत में ही आपके परिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है यह तनाव विशेष तौर तक अप्रैल तक रहेगा ,अप्रैल के महीने में गुरु के गोचर और चतुर्थ भाव में गुरु की दृष्टि से घर में शांति का माहौल स्थापित होगा। लेकिन अनावश्यक खर्चे आपको परेशान करते रहेंगे। आपको अपनी संतान की ओर से कुछ चिंता हो सकती है। कुल मिलाकर पारिवारिक जीवन इस वर्ष मिलाजुला फल देगा।


स्वास्थ्य

वर्ष की शुरुआत स्वास्थ्य की दृष्टि से सही रहेगा।अप्रैल से मई की अवधि में स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना चाहिए यदि लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो डॉक्टर से इस बारे में जरूर सलाह लेनी चाहिए ,मई के बाद का समय सेहत के दृष्टिकोण से आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको दैनिक व्यवस्था विकसित करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि शनि की अष्टम भाव पर दृष्टि आपको अचानक कोई परेशानी दे सकती है, लेकिन आपको अनुशासित रहकर इस समस्या का भी हल निकालना पड़ेगा।


आर्थिक स्थिति

आर्थिक दृष्टिकोण से वर्ष के शुरूआत अच्छी रहेगी। शनि लाभ भाव में अपनी मूलत्रिकोण राशि में आपको धन आगमन की नयी संभावनाएं बनाएंगे, लेकिन व्यापारी वर्ग इस समय बड़े निवेश से बचें कोई नया बिजनेस शुरू करना ठीक नहीं रहेगा लेकिन अप्रैल मध्य से आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं ,इस दौरान बृहस्पति के शुभ प्रभाव से आपको कुछ राहत जरूर मिलेगी और अचानक से आपको विदेश से धन लाभ की स्थिति बनेगी।


परीक्षा-प्रतियोगिता

वर्ष की शुरुआत से शनि की सातवीं दृष्टि आपके पंचम भाव पर रहेगी, इस समय आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें अप्रैल के पश्चात देवगुरू बृहस्पति का गोचर आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा किसी विदेशी संस्थान में दाखिला मिल सकता है उच्च शिक्षा लेने के लिए सोच रहे हैं तो आपका यह सपना इस वर्ष जरूर पूरा हो जाएगा।


उपाय

इस वर्ष प्रत्येक शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं को सफेद रंग की मिठाई, चावल की खीर, या फिर बताशे प्रसाद के रूप में बांटें। 

साल 2023 में व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े जातक इस वर्ष बड़े लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।


मिथुन राशि राशिफल 2023

मिथुन राशि के लोगों का स्वभाव हमेशा हर्षित रहना और दूसरों को प्रफुल्लित करने वाला होता है। साथ ही आपके पास विचार-मंथन और दूसरों से जल्दी घुलने-मिलने की कला होती है। आप मोहक व्यक्तित्व वाले, सुंदर, सक्रिय, विचारशील और साहसी हैं। आपके पास एक अच्छी याददाश्त और कुछ नया सीखने की मजबूत इच्छाशक्ति होती है। आप एक कुशल वार्ताकार हैं, और आपके आलोचक अक्सर आपके दावों से भ्रमित होते हैं। आपके वास्तविक इरादे हमेशा दूसरों के लिए एक रहस्य होते हैं, और आप कई बार खुद को शिखर पर पहुंचा सकते हैं। 


करियर राशिफल 2023

इस साल आपको कैरियर के क्षेत्र में कई अवसर मिल सकते हैं। करियर में आपको अच्छे परिणाम मिलेगे जनवरी से शनि का गोचर आपके नवम भाव पर होगा इससे भाग्य का साथ मिलेगा साथ ही पुरानी समस्या जो पहले से बनी हुई थी, वह दूर होगी आपके करियर में कई तरह के नए अवसर मिलेंगे जून महीने से लेकर नवम्बर तक सावधानी रखें। आपके अधिकारी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। आपके ऊपर काम का दबाव ज्यादा बना रहेगा।


व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े जातक इस वर्ष बड़े लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। राहु एकादश भाव में नए लाभ की योजना दे सकते हैं यदि मिथुन राशि के जातक किसी नई व्यावसायिक परियोजनाओं को लेने की योजना बना रहे हैं, तो आपको सलाह दी जाती है कि आप वर्ष के पहलेभाग में इस परियोजना पर काम करें। 


परिवार

यह वर्ष आपके पारिवारिक जीवन बहुत बढ़िया रहेगा। काफी सुखद और खुशहाल रहेंगे। आपका परिवार में मान सम्मान बना रहेगा। रिश्तों में मिठास रहेगी साथ ही माता-पिता की सेहत अच्छी रहने से परिवार का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। आप माता-पिता को कोई धार्मिक यात्रा करवा सकते हैं। संतान की उच्चस्तरीय शिक्षा में दाखिला हो सकता है। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी इस वर्ष संभव है।


स्वास्थ्य

17 जनवरी को शनि आपके आठवें घर को छोड़कर आपके नवम भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आपका भाग्य मजबूत होगा और ढैय्या का अंत होगा। इस बदलाव से आपके रास्ते की बाधाएं दूर होंगी, और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आएगी। राहु और केतु का गोचर उदर संबधी परेशानी दे सकता हैं अत नियमित रूप से चिकित्सक की सलाह लें साथ में योग व्यायाम और ध्यान भी करते रहें।


आर्थिक स्थिति

वर्ष की शुरुआत में शनि देव आपके भाग्य स्थान में गोचर करेंगे इससे आपको धन लाभ होगा इस स्थिति में आपको अत्यधिक चिंतन को छोड़कर कार्य पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होगी आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा । यह वर्ष मिथुन राशि के जातकों को मनचाहा फल देगा। राहु केतु आपको आपके आमदनी के स्रोत बढ़ाने का योग बना रहे हैं, लेकिन देवगुरू बृहस्पति आपके दशम भाव में सोच-समझ कर निर्णय लेने की आवश्यकता पर बल दे रहे हैं । कुल मिलाकर वर्ष भर आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।


परीक्षा -प्रतियोगिता

इस वर्ष छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए भी अप्रैल के बाद का समय विशेष अच्छा रहेगा। वर्ष के आरंभ में राहू- केतु आपका ध्यान भटकाने का कार्य करेगे, इस दौरान जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं उनके लिए यह वर्ष विशेष फलदाई साबित होगा। दृढ़ता और कड़ी मेहनत आपको वांछित परिणाम प्रदान करेगी। नवम भाव के शनि पग पग पर आपके लिए सहायक होंगे, उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्रों को प्रतिष्ठित कॉलेजों और संस्थानों में नौकरी मिलने की संभावना है। 


उपाय

इस वर्ष भगवान गणपति की उपासना आपके लिए बहुत फलदायक रहेगी, गौशाला में हरे चारे का दान करना लाभकारी रहेगा।


कर्क राशिफल 2023: अप्रैल के बाद जैसे ही देव गुरु बृहस्पति का प्रवेश मेष राशि पर होगा। कार्य से संबंधित कुछ सावधानियों का समय शुरू हो जाएगा। -

कर्क राशिफल 2023

कर्क राशि के जातक स्वभाव से दृढ़-निश्चय वाले होते हैं। यह लोग बहुत भावकु और कल्पनाशील होते हैं। इनके अंदर भाषा और संवाद कौशल के खास गुण होता है। इनका दिमाग बहुत तेज चलता है लेकिन यह लोग स्वभाव से काफी चंचल होते हैं। कुछ मामलों में इनमें आध्यात्मिक गुण भी होते हैं। इनकी यादाश्त काफी तेज होती है। यह स्वभाव से बेहद सरल, संवेदनशील और दयालु होते हैं। 

 

करियर

करियर कार्य के हिसाब से यह वर्ष कुछ बेहतरीन होने वाला है। देव गुरु बृहस्पति भाग्य भाव में अप्रैल तक आपके हर कार्य में सहायक होते नजर आ रहे हैं । 17 जनवरी से शनि का गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव पर होगा एक तरफ शनि की ढैया की शुरुआत तो दूसरी तरफ कुछ नई संभावनाएं भी शनि के अष्टम गोचर से आपको मिलेंगी। राहु और केतु का गोचर पहले से ही कुछ परिवर्तन की संभावनाएं दे रहा है। अप्रैल के बाद जैसे ही देव गुरु बृहस्पति का प्रवेश मेष राशि पर होगा। कार्य से संबंधित कुछ सावधानियों का समय शुरू हो जाएगा। शनि के अष्टम भैया भी यह संकेत करती है कि जल्दबाजी में कोई निर्णय न लिया जाए। नौकरीपेशा लोग अगर स्थानांतरण के प्रतीक्षा कर रहे हैं तो शनि का गोचर उनके लिए लाभदायक साबित होगा। मनपसंद जगह पर स्थानांतरण हो सकता है लेकिन नौकरी में कड़ी मेहनत से ही अच्छे परिणाम मिलेंगे या भी संकेत मिलता है।


परिवार

राहु और केतु पिछले कुछ समय से आपके परिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल का वातावरण बना कर रखे हुए हैं। अप्रैल के बाद जैसे ही देव गुरु बृहस्पति का गोचर मेष राशि में पहुंचेगा परिवारिक जीवन में चली आ रही परेशानियां समाप्त होना शुरू हो जाएंगी। शनि का अष्टम भाव में गोचर जो कि जनवरी से ही प्रारंभ हो जाएगा परिवारिक मामलों में कुछ नई समस्याओं का संकेत करता है। कुछ पैतृक जो विवाद चल रहे हैं उनको सुलझाने का कार्य करने की सलाह दी जाती है और सारे ही मामले अगर शांति से निपटाए जाएंगे तो जल्द सफलता मिलेगी।


स्वास्थ्य

इस वर्ष स्वास्थ्य के मामले में आपको कुछ विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। 17 जनवरी से शुरू हो रही शनि की ढैया कुछ मानसिक तनाव देगी। शनि की द्वितीय भाव पर दृष्टि कुछ कुटुंब के मामलों में विवाद के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अष्टम भाव में शनि का गोचर वैसे तो बहुत निराशाजनक नहीं है लेकिन कुछ अचानक से होने वाली बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। आपके छठे भाव के स्वामी बृहस्पति इस वर्ष अप्रैल तक मीन में उसके पश्चात मेष राशि में रहेंगे इसका अर्थ है कि छठे भाव पर अप्रैल के बाद देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि स्वास्थ्य के लिहाज से किसी बड़ी समस्या के ना बनने का संकेत करती है फिर भी कुछ सावधानियां रखनी चाहिए। योग व्यायाम नियमित रूप से करना चाहिए।


आर्थिक स्थिति

आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष अच्छा रहेगा। अष्टम भाव में शनि कुछ अचानक से होने वाले धन लाभ की तरफ संकेत कर रहे हैं, वहीं कुछ पारिवारिक संपत्ति के मामले इस वर्ष निपट सकते हैं। देवगुरु बृहस्पति का गोचर नवम और दशम भाव में रहेगा इससे भाग्य के प्रभाव से भी यह वर्ष आर्थिक मामलों में अच्छा जाएगा। अगर कोई प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं या मकान लेना चाहते हैं तो यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। 


परीक्षा-प्रतियोगिता

कर्क राशि के छात्रों के लिए वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी पंचम भाव पर देव गुरु बृहस्पति की दृष्टि कुछ अच्छी संभावनाओं का संकेत करती है। चौथे भाव में चल रहे राहु आपको कुछ मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं साथ ही शनि की ढैया वर्ष के प्रारंभ में ही शुरू हो जाएगी इसलिए एकाग्रता और अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी जो छात्र विदेश में दाखिले के लिए प्रतीक्षा कर रहे थे उनका सपना इस वर्ष पूरा हो सकता है।


उपाय

भगवान शिव को अक्षत अर्पित करें और शिवलिंग का अभिषेक करें। मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी के मंदिर में जाकर दर्शन करें।


सिंह राशिफल 2023: जीवनसाथी के साथ राशि से सातवें में भाव पर शनि वैसे परिस्थितियों को बेहतर रखेंगे - 

सिंह राशिफल 2023

सिंह राशि के व्यक्तियों के व्यक्तित्व बहुत शानदार होता है। इनका व्यक्तित्व इनकी राशि के प्रतीक चिंह शेर के समान होता है। आपके राशि स्वामी सूर्य है। सिंह राशि के लोगों के स्वभाव में नेतृत्व का गुण जन्मजात होता है। यह लोग निडर, साहसी और दृढ़-निश्चयी होते हैं । यह लोग एक राजा की तरह जिंदगी जीने में यकीन रखते हैं। इनका व्यक्तित्व बेहद जोशीला और आकर्षक होता है। यह लोग बेझिझक अपनी बात सबके सामने रखते हैं और अपने फैसलों पर अड़े रहते हैं। इनके अनोखे अंदाज की वजह से लोग इनके प्रति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। यह लोग सच्चे दोस्त साबित होते हैं। स्वभाव से यह लोग बहुत ईमानदार होते हैं। पढ़ें- अंकज्योतिष राशिफल 2023


करियर 

यह वर्ष करियर के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहेगा दशम भाव से दशम भाव पर स्थित राशि स्वामी शनि जो कि 17 जनवरी से आपकी सातवें भाव पर गोचर करेंगे व्यापारिक व्यवस्थाओं के लिए नई योजनाओं को साकार करने में आपकी बहुत मदद करेंगे। अप्रैल के बाद देव गुरु बृहस्पति का गोचर मेष राशि यानी आपके भाग्य भाव में होगा। देवगुरु बृहस्पति आपके व्यापार और नौकरी में कुछ नई उपलब्धियों को मिलने का संकेत करते हैं। इस साल आप किसी के साथ साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। इस साल आपके गुप्त शत्रु आपके सामने पूरी तरह से परास्त होंगे। सिंह राशि के जो जातक नौकरी में है उनको अपनी नौकरी में भरपूर मान-सम्मान मिलेगा। 


परिवार

सिंह जातकों के परिवार में इस वर्ष सामंजस्य बना रहेगा तो कभी-कभी परिवार में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ राशि से सातवें में भाव पर शनि वैसे परिस्थितियों को बेहतर रखेंगे लेकिन कभी-कभी सामंजस्य बनाए रखने की जरूरत होगी। अप्रैल तक अष्टम भाव में शनि परिवारिक जीवन को बेहतर बना रहे हैं। अप्रैल के बाद बृहस्पति योगकारक होंगे संतान भाव पर उनकी दृष्टि संतान की इच्छा रखने वाले दंपतियों के लिए सहायक सिद्ध होगी।


स्वास्थ्य

इस वर्ष सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम रहेंगी छठे भाव के स्वामी शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर करेंगे। शनि का यह गोचर स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों की समाप्ति का संकेत देता है अष्टम भाव में स्वराशि के बृहस्पति किसी पुरानी स्वास्थ्य की समस्या से छुटकारा मिलने का संकेत करते हैं। लेकिन अप्रैल के बाद कुछ सावधानियां आपको रखनी चाहिए जिससे की पुरानी कोई बीमारी फिर से आपको परेशान ना कर सके।


आर्थिक स्थिति

आर्थिक मामलों में यह वर्ष बेहतर रहने वाला है कुछ आकस्मिक लाभ की संभावनाएं इस वर्ष बनेंगी। अष्टम भाव पर अप्रैल तक विराजित देव गुरु बृहस्पति और उसके पश्चात नवम भाव में बृहस्पति और राहु का गोचर कुछ आकस्मिक धन लाभ का संकेत मिलने की संभावना का संकेत करता है। आपके लाभ भाव और द्वितीय भाव के स्वामी बुध इस वर्ष आपके लाभ और खर्चे में संतुलन बनाकर रखने वाले हैं। किसी ऐसी जगह पर निवेश कर सकते हैं जिसमें भविष्य में आपको कुछ बड़ा लाभ हो सके।


परीक्षा-प्रतियोगिता

शिक्षा के क्षेत्र में जो जातक उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह अप्रैल तक अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कम कर पाएंगे। अप्रैल के पश्चात जब देव गुरु बृहस्पति की दृष्टि उनके पंचम भाव पर होगी तब वह अपने पढ़ाई पर विशेष ध्यान दे पाएंगे। जो जातक उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना चाहते हैं उनके लिए यह वर्ष वरदान साबित हो सकता है।


उपाय

सिंह राशि वाले सूर्य को मजबूत बनाने के लिए नित्य सूर्य देव को जल चढ़ाएं। रविवार के दिन सूर्य देव की विशेष पूजा करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़ आदि का दान करें। निर्धन व्यक्तिओं की मदद करें। पिता की सेवा करें। ऐसा करने से सूर्य शुभ होते हैं।


कन्या राशिफल 2023: राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहे राहु कुछ अचानक से होने वाली परेशानियां दे सकते हैं - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशिफल 2023

कन्या राशि को सभी राशियों में सुंदर राशि और सुंदरता की कद्र करनेवाली राशि माना जाता है। इसका कारण यह है कि इस राशि का प्रतिनिधित्व एक कन्या करती है। इस राशि के जातकों की खूबी है कि ये हर काम को खूबसूरती से पूरा करते हैं। इस राशि का जातक महिला हो या पुरुष, किसी बात को ये मन में दबकर रखना बहुत अच्छी तरह जानते हैं। स्वच्छता के अति आग्रही और हर कार्य को व्यवस्थापूर्ण करना इनकी विशेषता होती है। पढ़ें- अंकज्योतिष राशिफल 2023


करियर

वर्ष के शुरुआत में शनि का कुंभ राशि में गोचर आपके करियर के मामले में अच्छा साबित होगा। प्रतिस्पर्धा में आपको विजय मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए वर्ष की शुरुआत बहुत बढ़िया रहेगी और आप इसको आगे बढ़ाते जाएंगे ,राशि से सप्तम भाव में स्वग्रही बृहस्पति अप्रैल तक कुछ नया करने में आपके लिए सहायक होंगे ,उसमे लाभ प्राप्त होगा। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। राहु और केतु इसमें आपके लिए सहायक होंगे या संपर्क बाहर विदेश से भी हो सकते हैं। इन संपर्कों से व्यापार में उन्नति होगी। मई महीने के बाद व्यापार में नया सम्पर्क बनेगा। आपको विदेशी संपर्कों से भी लाभ होगा और व्यापार में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह पर इस वर्ष स्थानांतरण हो सकता है।


परिवारिक जीवन

इस वर्ष कन्या राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में देवगुरु बृहस्पति आपके लिए सहायक होंगे किंतु अप्रैल तक राशि से अष्टम भाव में राहु का अकेले गोचर संबंधों में कुछ कटुता भी दे सकता है इसलिए सामंजस्य बना कर रखना होगा। अप्रैल से बृहस्पति भी अष्टम भाव में गोचर करेंगे जिससे स्थिति कुछ सही होगी। इस वर्ष मामा पक्ष से कुछ लाभ हो सकता है अगर कोई परिवार में कोई पुराना विवाद चल रहा है तो अप्रैल से लेकर सितंबर तक उसके हल होने की संभावना बनती है ।


स्वास्थ्य

रोग भाव के स्वामी शनि 17 जनवरी के बाद अपनी स्वयं की राशि में गोचर करेंगे । जिससे कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधित परेशानी से आपको छुटकारा मिलेगा। किंतु राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहे राहु कुछ अचानक से होने वाली परेशानियां दे सकते हैं इसलिए सावधान भी रहना होगा । वैसे इस पूरे वर्ष में कोई बड़ी स्वास्थ्य संबंधित परेशानी आपके लिए नहीं बनेगी।


आर्थिक स्थिति

आर्थिक जीवन में इस वर्ष कुछ सुधार की संभावना देखी जा रही है वैसे कन्या राशि के जातकों का आमदनी का स्तर हमेशा घटता बढ़ता रहता है । इस वर्ष आमदनी में कुछ नया इजाफा हो सकता है जो लोग शेयर मार्केट आदि बाजार में निवेश करते हैं उनके लिए यह वर्ष अच्छा साबित होगा किसी पारिवारिक मामले के हल होने से आर्थिक लाभ की स्थिति नजर आ रही है।


परीक्षा प्रतियोगिता

इस वर्ष की शुरुआत में शनि का गोचर छठे भाव में जाएगा जो कि पंचम के स्वामी हैं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह शुभ सूचना होगी। देव गुरु बृहस्पति भी अप्रैल तक आपके लिए बहुत सहायक होने वाले हैं जो छात्र विदेश से संबंधित शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए सितंबर तक का समय योगकारक साबित होगा।


उपाय

वर्ष की शुरुआत भगवान गणपति को दूर्वा अर्पित करके करें साथ ही आप गौशाला में हरे चारे की व्यवस्था कराएं 



तुला राशिफल 2023: यदि आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो इस दौरान आपको नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। - 

तुला राशिफल 2023

तुला राशि का प्रतीक चिन्ह तराजू होता है। यह जीवन में संतुलन को दर्शाता है तुला वाले जातक की सबसे महान खूबी यह होती है कि ये लोग किसी भी समस्या का हल तर्कसंगत और सरल तरीके से शीघ्र ही निकाल लेते हैं। इस गुण की वजह से ये जातक जब भी किसी चर्चा में शामिल होते हैं तो अपने ज्ञान की वजह से हर सवाल का जबाब देते हैं। लोगों की वाह-वाही ले जाते हैं। तुला वाले जातक खुले विचारों वाले, पर दूसरों की बातों में आने वाला, रचनात्मक, भावुक और ऊर्जावान होते हैं। पढ़ें- अंकज्योतिष राशिफल 2023


करियर 

इस वर्ष शनि की ढैया से आपको छुटकारा मिलेगा और शनि एक योगकारक ग्रह के रूप में आपके लिए सहायक बनेंगे। राहु और केतु का गोचर साझेदारी में किसी व्यवसाय को ना करने की सलाह देता है देव गुरु बृहस्पति कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाओं से आपको बचाएंगे और अप्रैल के बाद आपके कार्य में कुछ नया होने का संकेत भी देते है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके नौकरी में बदलाव लेकर आ सकते हैं। यदि आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो इस दौरान आपको नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। आपकी नौकरी जा सकती है और उसके बाद आपको एक अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। यदि आप सरकारी सेवा में हैं तो इस दौरान आपका किसी बढ़िया और अच्छी जगह स्थानांतरण भी हो सकता है।


परिवारिक जीवन

साल का प्रारंभ शनि की ढैया की समाप्ति से हो रहा है परिवारिक जीवन में चली आ रही मानसिक परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। संतान के संबंध में कोई सुखद समाचार इस वर्ष मिल सकता है जो जातक संतान के इच्छुक हैं उनकी मनोकामना पूरी हो सकती है किंतु जीवन साथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जीवनसाथी के साथ कभी कभी कुछ टकराव की स्थितियां भी बनेंगी यह स्थिति अप्रैल तक रहेगी अप्रैल के बाद स्थितियां सामान्य हो जाएंगी।


स्वास्थ्य 

स्वास्थ्य के मामले में या वर्ष कुछ बेहतर साबित होगा चली आ रही मानसिक परेशानियों से इस वर्ष छुटकारा मिलेगा। यदि उदर के रोगों से संबंधित कुछ परेशानियां हैं तो उनसे आपको इस वर्ष राहत मिलेगी। छठे भाव में देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपके अच्छे स्वास्थ्य का संकेत करता है किंतु अप्रैल के बाद स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतनी होंगी अन्यथा किसी बीमारी के चपेट में आ सकते हैं नियमित रूप से योगाभ्यास करें।


आर्थिक स्थिति

आर्थिक मामलों में यह वर्ष मिलाजुला फल देगा। यदि पीछे कहीं प्रॉपर्टी में कोई निवेश किया है तो इस वर्ष उससे लाभ मिल सकता है।जो लोग शेयर मार्केट का व्यवसाय करते हैं उनके लिए यह वर्ष अच्छा साबित होगा किंतु साझेदारी में कोई व्यवसाय ना करें इससे आर्थिक क्षति हो सकती है।अप्रैल से सितंबर के मध्य आमदनी में कुछ इजाफा होगा इससे आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी।


परीक्षा प्रतियोगिता

छात्रों के लिए यह वर्ष अच्छा साबित होने वाला है शनि का गोचर वर्ष की शुरुआत से ही आपके पांचवें भाव पर होगा इसके बाद की जो स्थितियां रहेंगी वह आपके लिए बेहतर होंगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र इस वर्ष सफलता प्राप्त कर सकते हैं अप्रैल तक देव गुरु बृहस्पति उनके लिए सहायक साबित होंगे।


उपाय

वर्ष के शुरुआत माता दुर्गा की उपासना आराधना और उनके दर्शन पूजन से करें ,तुला राशि वालों को मां लक्ष्मी, मां दुर्गा तथा मां संतोषी की पूजा करनी चाहिए। इनकी पूजा शुक्रवार के दिन करना अधिक शुभ माना जाता है, क्योंकि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी, मां दुर्गा तथा मां संतोषी का माना जाता है।


वृश्चिक राशिफल 2023:देवगुरु बृहस्पति पूरे वर्ष आपके लिए सहायक रहेंगे। -

इस राशि के स्वामी मंगल हैं। इस कारण से वृश्चिक राशि के जातकों के मुख पर तेज होता है। ये लोग थोड़े उग्र स्वभाव के होते हैं।इनके अंदर साहस की कोई कमी नहीं होती है। ये लोग अपनी धुन के पक्के होते हैं। वृश्चिक राशि के जातकों का स्वभाव थोड़ा खोजबीन करने वाला होता है। हर बात की तह तक जाना इनका स्वभाव होता है। वृश्चिक राशि के लोग स्वभाव से जिद्दी और तुरंत गुस्सा करने वाले होते हैं। यह भरोसेमंद दोस्त और वफादार जीवनसाथी साबित होते हैं। वृश्चिक राशि वाले पूरी ऊर्जा, आत्मविश्वास और लगन के साथ अपना काम करते हैं


करियर

वर्ष के शुरुआत से ही महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन करने से पहले विचार करना आवश्यक होगा। 17 जनवरी के बाद शनि की ढैया प्रारंभ हो रही है वैसे या परेशान करने वाली नहीं रहेगी फिर भी निर्णय सोच-समझकर लेने चाहिए। देवगुरु बृहस्पति पूरे वर्ष आपके लिए सहायक रहेंगे। पहले तो अप्रैल तक आपके पंचम भाव में और उसके बाद छठे भाव में देव गुरु बृहस्पति का गोचर व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में आपको सफलता प्रदान करेगा। नौकरी पेशा जातकों के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। नई नौकरी मिल सकती है। उच्च अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा। सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। जो लोग नई नौकरी की तलाश में है सफल होंगे।


पारिवारिक जीवन 

पारिवारिक दृष्टिकोण से वर्ष के शुरुआत से शनि का गोचर चौथे घर में होने से कुछ समस्याएं रहेंगी। माता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है उनका विशेष ध्यान रखें। अगर कोई महत्वपूर्ण फैसले लेने हैं तो उन्हें कुछ समय के लिए टाल दें। संतान से संबंधित चिंताएं इस वर्ष दूर होंगी अगर उनकी उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। कुछ जाने अनजाने शत्रु आपको परेशान करते रहेंगे अप्रैल के बाद इसमें भी राहत मिलेगी।


स्वास्थ्य 

स्वास्थ्य के नजरिए यह वर्ष राहु और केतु के गोचर के कारण स्वास्थ्य संबंधित कुछ परेशानियां दे सकता है। शनि की ढैया भी मानसिक रूप से आपको वर्ष के प्रारंभ से ही कुछ परेशान करती रहेगी। अप्रैल के बाद देव गुरु बृहस्पति का गोचर छठे भाव में होने से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। इस वर्ष उदर रोग से संबंधित बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं इसलिए खान-पान में विशेष ध्यान रखना चाहिए साथ ही निरंतर योगा करते रहें जिससे कोई परेशानी बड़ा रूप ना लें।


आर्थिक स्थिति 

आर्थिक मामलों में या वर्ष बेहतर साबित होने वाला है पूर्व में किए गए निवेश का फायदा इस वर्ष आपको मिलेगा। अगर कोई प्रॉपर्टी या मकान खरीदने का सोच रहे हैं तो स्वराशि के शनि आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। इस साल अचल संपत्ति में वृद्धि के योग दिखाई देते हैं और आमदनी का स्तर भी बढ़ने के योग नजर आ रहे हैं किंतु कहीं पर भी नया निवेश सोच समझकर ही करें अन्यथा हानि हो सकती है।


परीक्षा-प्रतियोगिता

शिक्षा के क्षेत्र में इस वर्ष छात्रों के लिए अच्छा वर्ष साबित होगा। अगर किसी बड़े संस्थान में दाखिले का मन बना रहे हैं तो अप्रैल के पूर्व आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। शनि की ढैया कुछ मानसिक रूप से एकाग्रता में कमी लाएगी किंतु देवगुरु बृहस्पति इस स्थिति को संभाले रहेंगे।आपको अपनी पढ़ाई में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी और अनावश्यक कार्यों में समय कम बिताने की सलाह दी जाती है।


उपाय

वर्ष के शुरुआत श्री हनुमान जी के पूजा दर्शन से करें और मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का पाठ वर्ष भर करते हैं , शनिवार को सरसों के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे में जलाएं।


धनु राशिफल 2023: वर्ष के शुरुआत में ही शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिलेगा एक सुखद संकेत है। - 

धनु राशिफल 2023

धनु राशि के जातक विचारों से बहुत आजाद होते हैं। बुद्धिमान लोगों के प्रति यह लोग आसानी से आकर्षित हो जाते हैं। इस राशि के जातक दिल से साफ और विश्वास योग्य होते हैं। कार्यक्षेत्र में यह लोग अच्छे अध्यापक और दार्शनिक साबित होते हैं। धनु राशि के जातक भविष्य को आशावादी नजरिए से देखते हैं। आपकी आंखे चमकदार होती हैं और आप सामान्य रूप से प्रसन्न रहते हैं। धनु राशि के लोग बहुत अच्छे और हंसमुख स्वभाव के होते हैं। यह लोग अपने प्रभावी, असाधारण और आध्यात्मिक प्रवृति से किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। महत्वाकांक्षी और दूसरों के लिए प्रेरणादायक होते हैं। यह पूरे उत्साह और साहस के साथ अपने काम को अंजाम देते हैं। 


करियर 

वर्ष के शुरुआत में ही शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिलेगा एक सुखद संकेत है। नया वर्ष नई उपलब्धि, नई उम्मीदों के लिए जाना जाएगा। इस वर्ष आपको कार्य क्षेत्र में भरपूर सफलता मिलेगी इस वर्ष आपको करियर के कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यहां तक कि आप इतने भाग्यशाली होंगे कि आपको अपने कौशल के दम पर नौकरी मिलेगी। इससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित भी होंगे। आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति अप्रैल तक कोई बड़ा कार्य होने का संकेत दे रहे हैं। अप्रैल के पश्चात् बृहस्पति का गोचर मेष राशि में होने से आपको व्यापारिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी।


पारिवारिक जीवन 

धनु राशि वालों को परिवारिक जीवन इस वर्ष अच्छा रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने के प्रबल संकेत मिलते हैं। अगर नया घर लेने का सोच रहे हैं तो इस वर्ष सफलता मिल सकती है। माता-पिता की सेहत को लेकर जो चिंताएं चल रही थी वह इस वर्ष दूर होंगी। माता-पिता को कोई धार्मिक यात्रा करवा सकते हैं। अप्रैल तक संतान से संबंधित जो चिंताएं हैं वह अप्रैल के बाद दूर हो जाएंगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना भी इस वर्ष बनती है।


स्वास्थ्य 

इस वर्ष स्वास्थ्य जीवन के लिए बहुत ही बढ़िया रहने का अनुमान है। शनि की साढ़ेसाती समाप्त होने से मानसिक चिंताएं दूर होंगी। जिससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा किन्तु राहु का गोचर पंचम भाव में कुछ उदर संबंधित परेशानियां दे सकता है। अप्रैल के पश्चात इन परेशानियों से छुटकारा मिलेगा ,लेकिन खानपान में ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। योगाभ्यास करते रहें और यह आपके लिए बेहतर रहेगा। घर का वातावरण अच्छा रहने से मानसिक सुख शांति बनी रहेगी।


परीक्षा-प्रतियोगिता

शिक्षा के क्षेत्र में धनु राशि के जातकों को अतिरिक्त मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी। एकाग्रता को भंग ना होने दें। पांचवें भाव में राहु का गोचर एकाग्रता को भंग करता है। अप्रैल में देवगुरु बृहस्पति जैसे ही आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे शिक्षा के मामलों में आशातीत सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी। किसी उच्च संस्थानों में दाखिले का सपना इस वर्ष पूरा हो सकता है।


उपाय 

वर्ष के शुरूआत भगवान विष्णु को पीले पुष्पों की माला पहनाकर करें और हर गुरुवार को गाय को हरा चारा गुड़ चना आदि खिलाते रहे। घर से दूर किसी पार्क या मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं और हर बृहस्पतिवार को उसकी पूजा करें।


मकर राशिफल 2023: 17 जनवरी को शनि जब कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे आपकी साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू हो जाएगा। 

मकर राशिफल 2023

मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं, जो न्याय के देवता हैं और इनको पाप ग्रह माना जाता है। मकर राशि के व्यक्ति काफी मेहनत, समर्पित और अनुशासनशील होते हैं। ये काफी निडर होते हैं और अच्छे कार्य कुशल माने जाते हैं क्योंकि हर चीज को मैनेज करना इनको आता है। यह बेहद महत्वकांक्षी होते हैं और जिसी गतिविधि को चुनते हैं, उस क्षेत्र में कड़ी मेहनत से शीर्ष तक पहुंचते हैं। यह वक्त के काफी पांबद होते हैं और जिम्मेदार लोगों में इनका नाम शुमार होता है। कार्यक्षेत्र हो या परिवार हर किसी की जिम्मेदारी को अच्छे से जानते हैं


करियर 

वर्ष की शुरुआत साढ़ेसाती के अंतिम चरण से हो रही है। 17 जनवरी को शनि जब कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे आपकी साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू हो जाएगा। आपके लिए अच्छा संकेत है उतरती हुई साढ़ेसाती आपको कैरियर में कुछ अच्छे संकेत देगी। यह वर्ष व्यापारी वर्ग के लिए शुभ रहेगा। आपके व्यापार से उत्तम लाभ होगा, जितना निवेश करेंगे, उतना लाभ होगा। राहु और केतु आपकी नौकरी और व्यापार में कुछ बदलाव के संकेत दे रहे हैं पराक्रम भाव में बैठे हुए बृहस्पति भाग्य का भी साथ आपको देंगे लेकिन आपको कड़ा परिश्रम करना होगा। अप्रैल के बाद आपको आपके कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक परिणाम मिलने लगेंगे।


पारिवारिक जीवन

साल की शुरुआत में परिवारिक जीवन में परेशानियां देखने को मिल सकती है। इस दौरान आपकी माता को स्वास्थ्य कष्ट संभव है ऐसे में आपको भी मानसिक चिंताएं परेशान करेंगी। अप्रैल में जब देवगुरु बृहस्पति का गोचर मेष राशि में होगा तो सुधार देखने को मिलेगा। आपकी राशि के स्वामी शनि अब आपकी मानसिक परेशानियों को कम करना चाहते हैं अगर कोई पुराना विवाद परिवार को लेकर चल रहा है तब उसके हल होने की संभावना इस वर्ष बनती है। इस वर्ष माता को कोई धार्मिक यात्रा करवा सकते हैं या आपके भाग्य वृद्धि में भी सहायक होगा।


स्वास्थ्य 

साढ़ेसाती का अंतिम चरण मानसिक रूप से आपको स्वस्थ रखेगा। जो मानसिक परेशानियां पिछले वर्ष थी इस वर्ष उनसे छुटकारा मिलेगा।उचित आहार और पर्याप्त नींद लेना फायदेमंद होगा। मई में वाहन सावधानी से चलाएं क्योंकि तेज गति से दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हैं तो बड़ी बीमारियों से निजात मिलेगी। पेट से संबंधित कुछ परेशानियां हो सकती हैं इसलिए खानपान में सावधानी बरतें।


आर्थिक स्थिति

शनि आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे और आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाएंगे। आर्थिक लाभ होगा,संपत्ति की खरीद और बिक्री से लाभ होगा। जमीन खरीदकर अपना घर बनवाने का काम शुरू करवा सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश भी आपके लिए फायदेमंद साबित होगा लेकिन कोई भी कार्य साझेदारी में ना करें यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।


परीक्षा-प्रतियोगिता    

छात्रों के लिए यह वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा श्रेष्ठ साबित हो सकता है लेकिन अच्छी सफलता के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होगी। यदि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो कड़ी मेहनत करें वरना सफलता मिलने में संदेह रहेगा।लेकिन यह भी निश्चित है कि अगर कड़ी मेहनत की जाएगी तो उसका पूरा परिणाम आपको मिलेगा।


कुंभ राशिफल 2023: आपकी राशि में 22 अप्रैल के बाद समय अवधि अधिक शुभता की ओर अपनी दिशा बदल देगी। - 

कुंभ राशि के व्यक्ति को कभी भी भेड़चाल में चलना पसंद नहीं होता और न ही इनकी आदत होती है। इनको अपने काम में दखलअंदाजी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। इस राशि का नकारात्मक पक्ष केवल यही है कि इनको बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है लेकिन समूह में एक अच्छे लीडर बनकर उभरते हैं। ये अपनी भावनाओं को जल्दी किसी के सामने साझा नहीं करते। इनको जो चीज अच्छी और उचित लगती है, उसके लिए यह अंतिम क्षण तक लड़ना पसंद करते हैं। यह बहुत दूरदर्शी स्वभाव के होते हैं और मार्गदर्शक होते हैं। 


करियर 

इस वर्ष कुंभ राशि के जातकों की आय में इजाफा हो सकता है। आप अनुशासित होकर अपने कार्यों को पूरा करेंगे। नए व्यापारिक समझौते होंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी,जो आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। वर्ष की शुरुआत में दशम भाव पर गुरु और शनि की संयुक्त दृष्टि से आपके व्यवसाय क्षेत्र में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। अपने व्यवसाय में मनोवांछित सफलता पाने के लिए आपको अपने वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग आवश्यक रूप से लेना होगा। जो लोग नौकरी से जुड़े हैं,उनको पदोन्नति मिलने में बाधाएं और समस्यां आएंगी। आपको अपनी नौकरी में शांत और ठन्डे दिमाग से धीरे-धीरे आगे बढ़ना होगा। आपकी राशि में 22 अप्रैल के बाद समय अवधि अधिक शुभता की ओर अपनी दिशा बदल देगी। सप्तम भाव में बृहस्पति और शनि की संयुक्त दृष्टि से व्यवसायियों को अपेक्षित लाभ मिल सकता है। आपको काम के क्षेत्र में अपने साथी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।


पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन वर्ष की शुरुआत में द्वितीय भाव में स्थित बृहस्पति आपके परिवार में किसी ने सदस्य के जुड़ने का संकेत दे रहा है। यह नया सदस्य आपके विवाह या बच्चे के जन्म के रूप में हो सकता है। आपके परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा क्योंकि सदस्यों में एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना जन्म लेगी। तीसरे भाव में राहु आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का कारक होगा। इस वर्ष की शुरुआत संतान के लिए शुभ है और द्वितीय भाव में स्थित बृहस्पति आपके बच्चों की प्रगति को बढ़ावा देगा। आपके बच्चे अपने समर्पित कार्य के बल पर सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे। किंतु शनि की दृष्टि सातवें भाव पर रहेगी इसलिए जीवन साथी के साथ संबंधों में तालमेल बनाए रखना आवश्यक होगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी सचेत रहें उन्हें कुछ स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां मिल सकती हैं।


स्वास्थ्य

स्वास्थ्य को लेकर कुछ मानसिक परेशानियां इस वर्ष रहेंगी। छठे भाव के स्वामी चंद्रमा शनि से प्रभावित हैं इसलिए सर्दी से संबंधित बीमारियां आपको परेशान करेंगी। एलर्जी अस्थमा के रोगी विशेष रूप से ध्यान रखें। सेहत को सकारात्मक बनाए रखने के लिए निरंतर योगाभ्यास करें और अपने सोच को सकारात्मक दिशा में लगाएं ,शनि की साढ़ेसाती अब कुछ स्वास्थ संबंधित मामलों में राहत प्रदान करेगी लेकिन समय-समय पर कुछ परेशानियां भी हो सकती हैं।


आर्थिक स्थिति 

आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा अच्छा साबित होगा। वर्ष की शुरुआत से अप्रैल तक देवगुरु बृहस्पति दूसरे भाव में गोचर करेंगे यह कुछ अचल संपत्ति में वृद्धि के योग बना रहे हैं किंतु कोई भी निवेश बहुत सोच समझ कर करें अन्यथा परेशानी में आ सकते हैं। अप्रैल के बाद आमदनी में कुछ अतिरिक्त बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ पारिवारिक संपत्ति से भी धन लाभ के योग बनेंगे।


परीक्षा-प्रतियोगिता

छात्रों के लिए यह वर्ष विशेष रूप से कुछ अधिक परिश्रम करने वाला साबित होगा। राशि पर गोचर कर रहे शनि ऐसा संकेत देते हैं शनि की दृष्टि तीसरे भाव पर होगी जहां पर अप्रैल के बाद देवगुरु बृहस्पति का गोचर होगा इसलिए जितना मेहनत करेंगे उसका अपेक्षित परिणाम आपको मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए इस वर्ष सफलता की संभावनाएं बनेंगी किंतु परिश्रम अधिक करना होगा।


उपाय

आपकी राशि शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित हैं इसलिए शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक शनि मंदिर या पीपल के पेड़ पर नियमित रूप से जलाते रहें। शनिवार के दिन चीटियों को मीठा आटा डालने से भी आपकी समस्याएं दूर होंगी शनिवार और मंगलवार को सुंदरकांड हनुमान चालीसा का पाठ यदि संभव हो तो अवश्य करें। भोजन में उड़द की दाल, चना दाल और काली मिर्च का उपयोग करें।


मीन राशिफल 2023: 17 जनवरी से शनि की साढ़ेसाती का प्रारंभ हो जाएगा। -

मीन राशिफल 2023

मीन एक द्विस्वभाव राशि है। मीन राशि वाले जातक अक्सर अस्थिर चित्तवृत्ति वाले होते हैं। इस राशि के जातकों का स्वभाव कल्पनाशील होता है। मानवता के धनी होते हैं। गुरु के प्रभाव के कारण बुद्धिमान व विवेकवान होते हैं। कार्य को बड़े ही सोच-विचार करने के उपरांत करते हैं। हर कार्य को श्रेष्ठतर रूप से संपन्न करने के उद्देश्य से अक्सर अपने निर्णयों में परिवर्तन करते रहते हैं। नैतिक रूप से संपन्न होने के कारण उच्च नैतिकता वाले होते हैं। 


करियर 

इस वर्ष करियर के मामले में सुखद परिणाम प्राप्त होने के अवसर मिलेंगे। राशि स्वामी देव गुरु बृहस्पति अप्रैल तक आपकी राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही 17 जनवरी से शनि की साढ़ेसाती का प्रारंभ हो जाएगा। इसलिए कार्य क्षेत्र में अब निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे। देवगुरु बृहस्पति अप्रैल तक आपके लिए सहायक रहेंगे। इसके पश्चात कुछ व्यवसायिक परेशानियां आ सकती हैं, जो लोग विदेश से संबंधित व्यवसाय कर रहे हैं उनके लिए यह वर्ष लाभदायक साबित होगा। शनि का गोचर आपकी राशि से बारहवें भाव में विदेश से संबंधित कुछ अच्छे लाभ करा सकता है।लेकिन सावधानी रखनी होगी अन्यथा नुकसान भी हो सकता है। नौकरी पेशा लोग इस वर्ष अगर नौकरी बदलने के लिए प्रयासरत् हैं उन्हें सफलता मिल सकती है लेकिन यह समय अप्रैल तक ही अच्छा रहेगा।


पारिवारिक जीवन 

वर्ष की शुरुआत से अप्रैल तक परिवारिक जीवन शांतिप्रिय बना रहेगा। शनि की साढ़ेसाती समय-समय पर कुछ परिवारिक समस्याएं भी दे सकती है। कुछ पारिवारिक संपत्ति के मामले में विवाद भी हो सकते हैं। अप्रैल के बाद यह विवाद सुलझने की संभावना बनेगी। परिवारिक मामलों में कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें अन्यथा मानसिक अशांति का कारण बनेगा। जीवन साथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।संतान से संबंधित चिंताएं दूर होंगी साथ ही जो लोग संतान के इच्छुक हैं उनके लिए अप्रैल तक का समय अच्छा रहेगा।


स्वास्थ्य 

वर्ष के प्रारंभ मैं शनि की साढ़ेसाती का आगमन कुछ मानसिक परेशानियां देगा। देवगुरु बृहस्पति का गोचर अप्रैल तक आपके स्वास्थ्य की रक्षा करेगा। अप्रैल के बाद कुछ स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आपको हो सकती हैं। उदर रोग छाती से संबंधित रोग और दांतो से संबंधित परेशानी हो सकती है। निरंतर योगाभ्यास और खानपान को नियमित रखें जिससे परेशानी से बचे रहेंगे। कुल मिलाकर स्वास्थ्य के मामले में या वर्ष मिला-जुला फल देगा।


आर्थिक स्थिति

आर्थिक मामलों में अप्रैल तक का समय खर्चे वाला साबित होगा। शनि का बारहवें भाव में गोचर वैसे तो कुछ अनावश्यक खर्च का संकेत नहीं करता ,लेकिन फिर भी कुछ खर्चे बने रहेंगे जो आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं। अप्रैल के बाद आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। खर्चों पर नियंत्रण होगा और आमदनी के भी साधन बढ़ेंगे। कहीं पर कोई भी निवेश सोच-समझकर करें अन्यथा इस वर्ष नुकसान उठाना पड़ सकता है।


परीक्षा-प्रतियोगिता

छात्रों के लिए यह साल अच्छा रहेगा अगर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अप्रैल तक कोई सुखद परिणाम मिलेगा। शनि की साढ़ेसाती यह संकेत करती है कि पढ़ाई में परिश्रम अधिक करना होगा। किंतु परिश्रम का पूरा परिणाम आपको इस वर्ष मिलेगा।


उपाय

बृहस्पतिवार के दिन केले के पेड़ में पानी में गुड़ डालकर जल डाले तथा उनका पूजन करें। बृहस्पतिवार के दिन श्री राम जी की स्तुति करना विशेष लाभदायक रहेगा। शनिवार को पीपल के पेड़ में सरसों के तेल का दीपक जलाएं