Thursday, July 7, 2022

Aaj Ka Panchang 07072022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 
*❤️ ॐ मंगलाय नमः ❤️ वैदिक पंचांग प्राप्त करने के लिए 9431848786 पर अपना नाम, अपने शहर का नाम लिखकर WhatsApp करें, जय श्री राधे राधे❤️🙏❤️* 

 🌤️  *दिनांक - 07 जुलाई 2022*
🌤️ *दिन - गुरुवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 )*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - वर्षा ऋतु* 
🌤️ *मास -आषाढ़*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - अष्टमी शाम 07:28 तक तत्पश्चात नवमी*
🌤️ *नक्षत्र - हस्त दोपहर 12:20 तक तत्पश्चात चित्रा*
🌤️ *योग - परिघ सुबह 10:38 तक तत्पश्चात शिव*
🌤️  *राहुकाल - दोपहर 02:24 से शाम 04:04 तक* 
🌞 *सूर्योदय - 06:03*
🌦️ *सूर्यास्त - 19:23*
👉  *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - 
🔥 *विशेष - अष्टमी 
        🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞

🌷 *चतुर्मास एवं पुरुष सूक्त* 🌷
➡ *10 जुलाई 2022 रविवार से 04 नवम्बर 2022 शुक्रवार तक चातुर्मास है ।*
 🙏🏻 *चतुर्मास में भगवान श्रीविष्णु के योगनिद्रा में शयन करने पर जिस किसी नियम का पालन किया जाता है, वह अनंत फल देनेवाला होता है – ऐसा ब्रह्माजी का कथन है |*
🙏🏻 *जो मानव भगवान वासुदेव के उद्देश्य से केवल शाकाहार करके चतुर्मास व्यतीत करता है वह धनी होता है | जो प्रतिदिन नक्षत्रों का दर्शन करके केवल एक बार ही भोजन करता हैं वह धनवान, रूपवान और माननीय होता है | जो मानव ब्रह्मचर्य – पालनपूर्वक चौमासा व्यतीत करता हैं वह श्रेष्ठ विमान पर बैठकर स्वेच्छा से स्वर्गलोक जाता है |जो चौमासेभर नमक को छोड़ देता है उसके सभी पुर्तकर्म ( परोपकार एवं धर्मसम्बन्धी कार्य ) सफल होते है | जिसने कुछ उपयोगी वस्तुओं को चौमासेभर त्यागने का नियम लिया हो, उसे वे वस्तुएँ ब्राह्मण को दान करनी चाहिए | ऐसा करने से वह त्याग सफल होता है | जो मनुष्य नियम, व्रत अथवा जप के बिना चौमासा बिताता है वह मुर्ख है |*

🙏🏻 *बुद्धि बढाने के इच्छुक पाठक और ‘बाल संस्कार केंद्र’ के बच्चे ‘पुरुष सूक्त’ से फायदा उठायें | आनेवाले दिनों में ‘बाल संस्कार केंद्र’ के बुद्धिमान बच्चे ही देश के कर्णधार होंगे |*


🌷 *पुरुष सूक्त* 🌷
🙏🏻 *(ऋग्वेद : १०-९०, यजुर्वेद : अध्याय – ३१ )*
🌷 *ॐ सहस्रशीर्षा पुरुष: सहस्त्राक्ष: सहस्त्रपात् |*
*स भूमिं विश्वतो वृत्वात्यतिष्ठद्दशांगुलम् || १||*
🙏🏻 *‘आदिपुरुष असंख्य सिर, असंख्य नेत्र और असंख्य पाद से युक्त था | वह पृथ्वी को सब ओर से घेरकर भी दस अंगुल अधिक ही था |’*
🌷 *पुरुष एवेदं सर्वं यदभूतं यच्च भाव्यम् |*
*उतामृतत्वस्येशानो यदन्नेनातिरोहति || २ ||*
🙏🏻 *‘यह जो वर्तमान जगत है, वह सब पुरुष ही है | जो पहले था और आगे होगा, वह भी पुरुष ही है, क्योंकि वह अमृतत्व का, देवत्व का स्वामी है | वह प्राणियों के कर्मानुसार भोग देने के लिए अपनी कारणावस्था का अतिक्रम करके दृश्यमान जगतअवस्था को स्वीकार करता है, इसलिए यह जगत उसका वास्तविक स्वरूप नहीं है |’*
🌷 *एतावानस्य महिमातो ज्यायाँश्च पुरुष : |*
*पादोऽस्य विश्वा भूतानि त्रिपाद्स्यामृतं दिवि || ३ ||*
🙏🏻 *‘अतीत, अनागत एवं वर्तमान रूप जितना जगत है उतना सब इस पुरुष की महिमा अर्थात एक प्रकार का विशेष सामर्थ्य है, वैभव है, वास्तवस्वरूप नहीं | वास्तव पुरुष तो इस महिमा से भी बहुत बड़ा है | सम्पूर्ण त्रिकालवर्ती भूत इसके चतुर्थ पाद में हैं | इसके अवशिष्ट सच्चिदानन्दस्वरुप तीन पाद अमृतस्वरूप हैं और अपने स्वयंप्रकाश द्योतनात्मक रूप में निवास करते हैं |’*
🌷 *त्रिपादूर्ध्व उदैत्पुरुष: पादोऽस्येहाभवत् पुन: |*
*ततो विष्वं व्यक्रामत्साशनानशने अभि ||४ ||*
 *‘त्रिपाद पुरुष संसाररहित ब्रह्मस्वरूप है | वह अज्ञानकार्य संसार से विलक्षण और इसके गुण-दोषों से अस्पृष्ट है | इसका जो किंचित मात्र अंश माया में हैं वही पुन: -पुन: सृष्टि – संहार के रूप में आता – जाता रहता है | यह मायिक अंश ही देवता, मनुष्य, पशु, पक्षी आदि विविध रूपों में व्याप्त है | वही सभोजन प्राणी है और निर्भोजन जड़ है | सारी विविधता इस चतुर्थाश की ही है |’*
🌷 *तस्माद्विराळजायत विराजो अधि पुरुष: |*
*स जातो अत्यरिच्यत पश्चादभूमिमथो पुर: ||५ ||*
🙏🏻 *‘उस आदिपुरुष से विराट ब्रह्माण्ड देह की उत्पत्ति हुई | विराट देह को ही अधिकरण बनाकर उसका अभिमानी एक और पुरुष प्रकट हुआ | वह पुरुष प्रकट होकर विराट से पृथक देवता, मनुष्य, पशु, पक्षी आदि के रूप में हो गया | उसके बाद पृथ्वी की सृष्टि हुई और जीवों के निवास योग्य सप्त धातुओं के शरीर बने |’*
🌷 *ॐ यत्पुरुषेण हविषा देवा यज्ञमतन्वत |*
*वसन्तो अस्यासीदाज्यं ग्रीष्म इध्म: शरद्धवि: ||६ ||*
🙏🏻 *‘देवताओं ने उसी उत्पन्न द्वितीय पुरुष को हविष्य मानकर उसी के द्वारा मानस यज्ञ का अनुष्ठान किया | इस यज्ञ में वसंत ऋतू आज्य (घृत) के रूप में, ग्रीष्म ऋतू ईंधन के रूप में और शरद ऋतू हविष्य के रूप में संकल्पित की गयी |’*
*तं यज्ञं बर्हिषि प्रौक्षण पुरुषं जातमग्रत: |*
*तेन देवा अजयन्त साध्या ऋषयश्च ये || ७ ||*
🙏🏻 *‘वही द्वितीय पुरुष यज्ञ का साधन हुआ | मानस यज्ञ में उसीको पशु-भावना से युप (यज्ञ का खंभा) में बाँधकर प्रोक्षण किया गया, क्योंकि सारी सृष्टि के पूर्व वही पुरुषरूप से उत्पन्न हुआ था | इसी पुरुष के द्वारा देवताओं ने मानस याग किया | वे देवता कौन थे ? वे थे सृष्टि – साधन योग्य प्रजापति आदि साध्य देवता एवं तदनुकूल मंत्रद्रष्टा ऋषि | अभिप्राय यह है कि उसी पुरुष से सभीने यज्ञ किया |’*
🌷 *तस्माद्यज्ञात सर्वंहुत: संभृतं पृषदाज्यम् |*
*पशून ताँश्चक्रे वायव्यानारण्यान् ग्राम्याश्च ये || ८ ||*
🙏🏻 *‘इस यज्ञ में सर्वात्मक पुरुष का हवन किया जाता है | इसी मानस यज्ञ से दधिमिश्रित आज्य-सम्पादन किया गया अर्थात सभी भोग्य पदार्थों का निर्माण हुआ | इसी यज्ञ से वायुदेवताक आरण्य (जंगली) पशुओं का निर्माण हुआ | जो ग्राम्य पशु हैं, उनका भी |’*
🌷 *तस्माद्यज्ञात सर्वहुत ऋच: सामानि जज्ञिरे |*
*छन्दांसि जज्ञिरे तस्माद्यजुस्तस्मादजायत || ९ ||*
🙏🏻 *‘पूर्वोक्त सर्वहवनात्मक यज्ञ से ऋचाएँ और साम उत्पन्न हुए | उस यज्ञ से ही गायत्री आदि छन्दों का जन्म हुआ | उसी यज्ञ से यजुष (यजुर्वेद) की भी उत्पत्ति हुई |’*
🙏🏻 *तस्मादश्वा अजायन्त ये के चोभयादत: |*
*गावो ह जज्ञिरे तस्मात तस्माज्जाता अजावय: ||१० ||*
🙏🏻 *‘उस पूर्वोक्त यज्ञ से यज्ञोपयोगी अश्वों का जन्म हुआ | जीके दोनों ओर दाँत होते हैं, उनका भी जन्म हुआ | उसीसे गायों का भी जन्म हुआ और उसीसे बकरी – भेड़ें भी पैदा हुई |’*
🌷 *ॐ यत्पुरुषं व्यदधु: कतिधा व्यकल्पयन् |*
*मुखं किमस्य कौ बाहू का ऊरू पादा उच्येते ||११ ||*
🙏🏻 *‘जब द्वितीय पुरुष ब्रह्मा की ही यज्ञ – पशु के रूप में कल्पना की गयी, तब उसमें किस – किस रूप से, किस – किस स्थान से, किस – किस प्रकार विशेष से उसके अंग- उपांगों की भावना की गयी ? उसका मुख क्या बना ? उसके बाहू क्या बने ? तथा उसके ऊरू (जंघा) और पाद क्या कहे गये ?’*
🌷 *ब्राह्मणोंऽस्य मुखमासीद् बाहू राजन्य: कृत: |*
*ऊरू तदस्य यद्वैश्य: पदभ्यां शूद्रों अजायत || १२ ||*
🙏🏻 *‘इस पुरुष का मुख ही ब्राह्मण के रूप में कल्पित हैं | बाहू राजन्य माना गया हैं | ऊरू वैश्य है और चरण शुद्र हैं |’*
 *चन्द्रमा मनसो जातश्चक्षो: सूर्यो अजायत |*
*मुखादिन्द्रश्चाग्निश्च प्राणादवायुरजायत || १३ ||*
🙏🏻 *‘मन से चन्द्रमा, चक्षु से सूर्य, मुख से इंद्र तथा अग्नि और प्राण से वायु की कल्पना की गयी |’*
🌷 *नाभ्या आसीदन्तरिक्षं शीष्णॉ द्यौ: समवर्तत |*
*पदभ्यां भूमिर्दिश: श्रोत्रात्तथा लोकों अकल्पयन || १४ ||*
🙏🏻 *‘नाभि से अंतरिक्ष लोक, सिर से द्युलोक, चरणों से भूमि और श्रोत्र से दिशाएँ – इस प्रकार लोकों की कल्पना की गयी |’*
🌷 *सप्तास्यासन् परिधयस्त्रि: सप्त समिध: कृता: |*
*देवा यद्यज्ञं तन्वाना अबध्नन् पुरुषं पशुम् || १५ ||*
🙏🏻 *‘जब देवताओं ने अपने मानस यज्ञ का विस्तार करते हुए वैराज पुरुष (परमात्मा) को पशु के रूप में कल्पित किया, तब इस यज्ञ की सात परिधियाँ हुई और इक्कीस समिधाएँ |’*
🌷 *यज्ञेन यज्ञमयजन्त देवास्तानि धर्माणि प्रथमान्यासन् |*
*ते ह नाकं महिमान: सचन्त यत्र पूर्व साध्या: सन्ति देवा: ||१६||*
🙏🏻 *‘प्रजापति के प्राणरूप विद्वान देवताओं ने अपने मानस संकल्परूप यज्ञ के द्वारा यज्ञस्वरूप पुरुषोत्तम का यजन (आराधन, याग) किया | वही धर्म है सर्वश्रेष्ठ एवं सनातन, क्योंकि सम्पूर्ण विकारों को धारण करता हैं | वे धर्मात्मा भगवान के माहात्म्य, वैभव आदि से सम्पन्न होकर परमानंद-लोक में समा गये | वहीँ प्राचीन उपासक देवता विराजमान रहते हैं |’*


📖 *
           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷🌻☘🌸🌹🌼🌺💐🙏🏻 
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

 
शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

 
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज के दिन आपके परिवार का माहौल कुछ असमंजस भरा रहेगा,क्योंकि आप अपनी संतान के व्यवहार को लेकर परेशान रहेंगे। आज ना चाहते हुए भी आपको कोई ऐसा काम करना पड़ सकता है,जिसमें दूसरों को असुविधा होगी। एक साथ कई काम हाथ लगने से आप आज परेशान रहेंगे व आपको समझ नहीं आएगा कि किसे पहले करूं या किसे बाद में। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रेम में डूबे रहेंगे और उन्हें अपने कार्यों के प्रति भी ध्यान नहीं होगा। आपको किसी अपनी पिछली की हुई गलती के लिए भी माफी मांगनी पड़ सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको किसी भी मामले में ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा,नहीं तो आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। यदि आप कहीं घर से बाहर किसी नए व्यक्ति से मिले,तो आपको उसमें तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से सुधरेगी,लेकिन आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपकी नाक में दम करके रखेंगे,जिनके कारण आप परेशान तो रहेंगे। आप अपने दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। राजनीति की दिशा में जो लोग हाथ आजमाना चाहते हैं,उन्हें कार्य को करने का मौका मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है,जिसमें आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। यदि आपने किसी नए कार्य को करने में संकोच किया,तो वह आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। आपने अपने किसी परिजन को धन उधार दिया था,तो आपको वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आपको आज कुछ नए अतिथियों से मिलने का मौका मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य में आ रही समस्याओं के प्रति सावधान रहना होगा। यदि आप लंबे समय से किसी कष्ट को नजरअंदाज कर रहे थे,तो वह आपके परेशानी का कारण बन सकता है,लेकिन आप योग व ध्यान से भी इससे बाहर निकल सकते हैं। कारोबार कर रहे लोगों को मेहनत के अनुसार फल मिलेगा,जिससे वह संतुष्ट रहेंगे लेकिन आप सकारात्मक विचारों से वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकर किसी समस्या का समाधान भी खोज सकते हैं। आप कहीं घूमने फिरने की योजना बनाएंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज के दिन आपको अपने विरोधियों के प्रति सावधान रहना होगा। आपकी कोई डील भी लटक सकते हैं और नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी बड़े अधिकारी से डांट खानी पड़ सकती है। आपने जीवनसाथी से कुछ बातों को छुपा कर रखा था,तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। भाई आज आपकी मदद से पीछे नहीं हटेंगे,लेकिन आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है,जिससे आपका खर्च बढ़ सकता है। छोटे व्यापारियों को यदि कारोबार में कुछ समस्याएं आ रही थी,तो आप उनका समाधान खोजने में सफल रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने काम निकलवाने के लिए अपने जूनियर्स से बातचीत करते समय व्यवहार में मधुरता लानी होगी और उनकी कुछ गलतियों को भी नजरअंदाज करना होगा। मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया,तो वह आपकी परेशानी का कारण बनेगा। आपका ध्यान आज आध्यात्मिक कार्यों की ओर बढ़ेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि वह किसी बैंक, व्यक्ति,संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे हैं,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको किसी सरकारी योजना में निवेश करने से बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण परिवार के सभी सदस्य एकजुट रहेंगे और पारिवारिक एकता दिखेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवनजी रहे लोगों को किसी से सलाह लेनी पड़ेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान द्वारा किसी अच्छे कार्य को अंजाम दिया जाएगा,जिसे सुनकर आपके मन में चल रही निराशा भी खत्म होगी, लेकिन यदि आप किसी व्यक्ति की मदद बिना सोचे समझे किए जा रहे थे,तो उनकी ओर से आपको धोखा मिल सकता है। आप किसी मित्र से सलाह मशवरा करके किसी डील को फाइनल करेंगे,जो आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी। अपनी दिनचर्या में बदलाव करना आपके लिए लाभदायक रहेगा,लेकिन पिछले रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अत्यधिक भागदौड़ करनी होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी से किसी भी कार्य को करने के लिए रहेगा,नहीं तो आपसे कोई कार्य गलत हो सकता है,जिसके लिए आपको सजा भी मिल सकती हैं। आपके मन में यदि कोई डर बना हुआ है,तो आपको उसमें भी सावधान रहना होगा,जिसके कारण आपका कोई कार्य गलत हो सकता है। माताजी से आप किसी प्रकार बात पर उलझ सकते हैं,जिसके बाद आपको दुख होगा। विद्यार्थियों को आज अपने संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा नहीं तो वह अपने मित्रों के साथ मिलकर पढ़ाई की तरफ से ध्यान हटा ही लेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ाने वाला रहेगा। आपको कुछ अच्छे व गणमान्य लोगों से मिलने का मौका मिलेगा,जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक रहेंगे। विद्यार्थियो को अपने सीनियर व गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने प्रियजनों की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को यदि किसी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़े,तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति से करें तो उनके लिए बेहतर रहेगा। आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियों का बोझ डाला जा सकता है,जिनसे आपको घबराना नहीं है

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहेगा। आपके मन में चल रही समस्याओं के कारण आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित होगी,जिसके कारण आपसे कोई गलती भी हो सकती हैं। आपका अपनी संतान से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है,लेकिन उसमें आपको उनकी बात सुननी व समझनी होगी। जो लोग विवाह योग्य हैं उनके लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है,जिसे परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी मिल सकती है,जो लोग जीवनसाथी के लिए किसी नए व्यवसाय को कराने की योजना बना रहे हैं,तो वह भी पूरी होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट लेकर आएगा। बहुत से काम एक साथ हाथ में आने से आज आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है, जिसके बाद आप परेशान रहेंगे,लेकिन आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पहले पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी महिला मित्र के सहयोग से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। परिवार में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी, लेकिन आपको किसी के भी प्रति अपने मन में गलत भावनाओं को नहीं रखना है,जो लोग किसी धन संबंधित समस्या को लेकर परेशान हैं तो उन्हें उस समस्या का समाधान अवश्य

Wednesday, July 6, 2022

Aaj Ka Panchang 06072022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞
*❤️ ॐ मंगलाय नमः ❤️ वैदिक पंचांग प्राप्त करने के लिए 9431848786 पर अपना नाम, अपने शहर का नाम लिखकर WhatsApp करें, राधे राधे❤️🙏❤️* 
 🌤️  *दिनांक - 06 जुलाई 2022*
🌤️ *दिन - बुधवार* 
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - वर्षा ऋतु* 
🌤️ *मास -आषाढ़*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - सप्तमी शाम 07:48 तक तत्पश्चात अष्टमी*
🌤️ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी सुबह 11:44 तक तत्पश्चात हस्त*
🌤️ *योग - वरीयान सुबह  11:43 तक तत्पश्चात परिघ*
🌤️  *राहुकाल - दोपहर 12:43 से दोपहर 02:24*
🌞 *सूर्योदय - 06:03*
🌦️ *सूर्यास्त - 19:23*
👉  *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - 
🔥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
        🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞

🌷 *चतुर्मास व्रत की महिमा* 🌷
➡ *गतांक से आगे........*
🙏🏻 *चतुर्मास में विशेष रूप से जल की शुद्धि होती है। उस समय तीर्थ और नदी आदि में स्नान करने का विशेष महत्त्व है। नदियों के संगम में स्नान के पश्चात् पितरों एवं देवताओं का तर्पण करके जप, होम आदि करने से अनंत फल की प्राप्ति होती है। ग्रहण के समय को छोड़कर रात को और संध्याकाल में स्नान न करें । गर्म जल से भी स्नान नहीं करना चाहिए। गर्म जल का त्याग कर देने से पुष्कर तीर्थ में स्नान करने का फल मिलता है।*
🙏🏻 *जो मनुष्य जल में तिल और आँवले का मिश्रण अथवा बिल्वपत्र डालकर ॐ नमः शिवाय का चार-पाँच बार जप करके उस जल से स्नान करता है, उसे नित्य महान पुण्य प्राप्त होता है। बिल्वपत्र से वायु प्रकोप दूर होता है और स्वास्थ्य की रक्षा होती है।*
🙏🏻 *चतुर्मास में जीव-दया विशेष धर्म है। प्राणियों से द्रोह करना कभी भी धर्म नहीं माना गया है। इसलिए मनुष्यों को सर्वथा प्रयत्न करके प्राणियों के प्रति दया करनी चाहिए। जिस धर्म में दया नहीं है वह दूषित माना गया है। सब प्राणियों के प्रति आत्मभाव रखकर सबके ऊपर दया करना सनातन धर्म है, जो सब पुरुषों के द्वारा सदा सेवन करने योग्य है।*
🙏🏻 *सब धर्मों में दान-धर्म की विद्वान लोग सदा प्रशंसा करते हैं। चतुर्मास में अन्न, जल, गौ का दान, प्रतिदिन वेदपाठ और हवन – ये सब महान फल देने वाले हैं।*
🙏🏻 *सतकर्म , सत्कथा, सत्पुरुषों की सेवा, संतों के दर्शन, भगवान विष्णु का पूजन आदि सत्कर्मों में संलग्न रहना और दान में अनुराग होना – ये सब बातें चतुर्मास में दुर्लभ बतायी गयी है। चतुर्मास में दूध, दही, घी एवं मट्ठे का दान महाफल देने वाला होता है। जो चतुर्मास में भगवान की प्रीति के लिए विद्या, गौ व भूमि का दान करता है, वह अपने पूर्वजों का उद्धार कर देता है। विशेषतः चतुर्मास में अग्नि में आहूति, भगवद् भक्त एवं पवित्र ब्राह्मणों को दान और गौओं की भलीभाँति सेवा, पूजा करनी चाहिए।*
🙏🏻 *पितृकर्म (श्राद्ध) में सिला हुआ वस्त्र नहीं पहनना चाहिए। जिसने असत्य भाषण, क्रोध तथा पर्व के अवसर पर मैथुन का त्याग कर दिया है, वह अश्वमेघ यज्ञ का फल पाता है। असत्य भाषण के त्याग से मोक्ष का दरवाजा खुल जाता है। किसी पदार्थ को उपयोग में लाने से पहले उसमें से कुछ भाग सत्पात्र ब्राह्मण को दान करना चाहिए। जो धन सत्पात्र ब्राह्मण को दिया जाता है, वह अक्षय होता है। इसी प्रकार जिसने कुछ उपयोगी वस्तुओं को चतुर्मास में त्यागने का नियम लिया हो, उसे भी वे वस्तुएँ सत्पात्र ब्राह्मण को दान करनी चाहिए। ऐसा करने से वह त्याग सफल होता है।*
💥 *

🙏🏻 *चतुर्मास में जो स्नान, दान, जप, होम, स्वाध्याय और देवपूजन किया जाता है, वह सब अक्षय हो जाता है। जो एक अथवा दोनों समय पुराण सुनता है, वह पापों से मुक्त होकर भगवान विष्णु के धाम को जाता है। जो भगवान के शयन करने पर विशेषतः उनके नाम का कीर्तन और जप करता है, उसे कोटि गुना फल मिलता है।*
🙏🏻 *देवशयनी एकादशी के बाद प्रतिज्ञा करना कि ”हे भगवान ! मैं आपकी प्रसन्नता के लिए अमुक सत्कर्म करूँगा।” और उसका पालन करना इसी को व्रत कहते हैं। यह व्रत अधिक गुणों वाला होता है। अग्निहोत्र, भक्ति, धर्मविषयक श्रद्धा, उत्तम बुद्धि, सत्संग, सत्यभाषण, हृदय में दया, सरलता एवं कोमलता, मधुर वाणी, उत्तम चरित्र में अनुराग, वेदपाठ, चोरी का त्याग, अहिंसा, लज्जा, क्षमा, मन एवं इन्द्रियों का संयम, लोभ, क्रोध और मोह का अभाव, वैदिक कर्मों का उत्तम ज्ञान तथा भगवान को अपने चित्त का समर्पण – इन नियमों को मनुष्य अंगीकार करे और व्रत का यत्नपूर्वक पालन करे।*
➡ *समाप्त........*
🌷 *(पद्म पुराण के उत्तर खंड, स्कंद पुराण के ब्राह्म खंड एवं नागर खंड उत्तरार्ध से संकलित)*
🙏🏻पंचक का आरंभ- 15 जुलाई 2022, शुक्रवार को 28.19 मिनट से
पंचक का समापन- 20 जुलाई 2022, बुधवार को 12.51 मिनट पर।
देवशयनी एकादशी जुलाई 10, 2022, रविवार

 कामिका एकादशी जुलाई 24, 2022, रविवार

जुलाई 2022 का पहला प्रदोष व्रत 11 जुलाई, सोमवार को किया जाएगा। सोमवार को त्रयोदशी तिथि होने से ये सोम प्रदोष कहलाएगा। इस दिन का पूजा मुहूर्त इस प्रकार रहेगा- शाम 07:22 से रात 09:24 तक।
- जुलाई 2022 का दूसरा प्रदोष व्रत 25 जुलाई, सोमवार को किया जाएगा। इस दिन का पूजा मुहूर्त इस प्रकार रहेगा- शाम 07:17 से रात 09:21 तक।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।
6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2021, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
कैसा रहेगा यह वर्ष
जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा,लेकिन वह खर्चे ऐसे होंगे,जो आपको मजबूरी में करने ही होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आप संतुष्टि का अनुभव करेंगे। परिवार में सदस्यों और दोस्तों के प्रति आपका रवैया थोड़ा बदला हुआ रहेगा,जिसे देखकर वह आपसे नाराज भी हो सकते हैं। आज आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है,इसलिए उन्हें इधर-उधर के कामों में ध्यान लगाने से बेहतर है कि वह पढ़ाई पर ध्यान लगाएं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके स्वास्थ्य में गिरावट लेकर आएगा,इसलिए आपको बाहर के खान-पान से परहेज रखना बेहतर रहेगा। यदि पहले आपने कभी भावुकता में किसी निर्णय को लिया था,तो आपको उसके लिए पछतावा होगा। सायंकाल के समय आप अपने माता पिता को धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं,जिससे आपके व उनके बीच दूरियां आ गई थी तो वह कम होंगी। यदि संतान के विवाह संबंधित कोई प्रस्ताव आए,तो आपको उसमें बहुत ही सोच विचार कर ही हां करनी होगी,नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन जमीन जायदाद में निवेश करने के लिए बेहतर रहेगा। यदि आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे,तो इससे आपके मन का बोझ ही कम होगा,नहीं तो आपको बाद में परेशान होना पड़ सकता है। आप अपनी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भी पूरा कर सकते हैं और जिनके पूरा होने से आपको बड़ी मात्रा में धन हाथ लग सकता है। संतान को धार्मिक कार्य करते देख आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में कोई सदस्य आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है। आपके सुखो में भी वृद्धि होती दिख रही है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकुल रहने वाला है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लम्बे समय बाद मिलने आ सकता है,इसलिए आपको अतीत की बातों पर झगड़ना नहीं है और पुराने लड़ाई झगड़े भी समाप्त करने है,जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को करते हैं,उन्हें आज पार्टनर की बातों पर भरोसा बहुत सोच विचार कर करना होगा, नहीं तो उनका धन डूब सकता है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोग आज किसी गलत व्यक्ति के चंगुल में फंस सकते हैं,इसलिए आप सावधान रहें। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा,क्योंकि वह अपने पार्टनर के प्यार में डुबे नजर आएंगे। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आपको स्वास्थ्य में आ रही समस्याओं को लेकर डॉक्टरी परामर्श लेना होगा। सायंकाल का समय आप आध्यात्मिक व किसी पूजा-पाठ व धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों द्वारा आपके लिए किसी सरप्राइज पार्टी व उपहार को लाया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपको मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा,क्योंकि वह अपने बिजनेस की कुछ नई योजनाओं को लोगों के सामने ला सकते हैं,जिसका वह लाभ भी अवश्य उठाएंगे। किसी महान व्यक्ति से आपको मिलने का मौका मिलेगा जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा,जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से सुधरेगी। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में दिल व दिमाग दोनों की बात सुनकर ही फैसला लेना बेहतर रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में यदि कुछ समस्या चल रही थी तो वह आपस में मिलजुल कर समाप्त होगी। आपको किसी निजी मामले में दूसरे व्यक्ति से सलाह मशवरा नहीं करना है,नहीं तो वह आपका फायदा उठा सकता है। परिवार के सदस्यों में यदि कोई मनमुटाव चल रहा था,तो वह समाप्त होगा। भाई व बहन से आप किसी समस्या को साझा करेंगे,लेकिन जो लोग किसी रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं,उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र व परिवार में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी,तो आपको उनका सामना करना पड़ेगा, इसलिए आपको साहस व धैर्य बनाए रखना होगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं और पार्टटाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं,तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे,लेकिन यदि आपने किसी जरूरतमंद की मदद की तो वह आपके आपके मन को संतुष्टि देगी। परिवार में किसी सदस्य को आज पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जा सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपनी सेहत के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। यदि आपने दूसरों के कार्यों की ओर ध्यान लगाकर अपना समय बर्बाद किया,तो बाद में आपको पछतावा होगा। आपको अपनी ऊर्जा को व्यर्थ नहीं करना है और आपका कोई परिजन आपसे किसी फरमाइश को भी कर सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का भी महत्व बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग किसी परेशानी में फंस सकते हैं,जिसमें वह अपने साथी की मदद से बाहर निकल पाएंगे। आपकी यदि कोई धन संबंधित समस्या चल रही थी,तो उसका भी समाधान आपको मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी कठिन दौर से गुजर रहे हैं,तो उसमें आपको याद रखना होगा कि रात के बाद उजाला अवश्य होता है। यदि आपसे कोई गलती हुई है तो आपको स्वीकार करना होगा,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी बन सकती है। छोटे बच्चों से आप किसी किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है,जिसके लिए वह पिताजी से सलाह मशवरा करें,तो बेहतर रहेगा,जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं,उन्हें कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। 

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी मामले में यदि किसी से सलाह लेनी पडे़,तो उसमें आपको लोगों से सलाह लेने से अच्छा है कि आप अपने दिल की सुने और यदि आप कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो,तो उसमें भी आपको अतिवादी होने से बचना होगा। आपको अपने अतीत को भूल कर वर्तमान में कदम आगे बढ़ाना होगा,तभी आप अपने मुकाम तक पहुंच पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप कुछ बदलाव करने की योजना बना रहे हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपने यदि किसी को कुछ कड़वे शब्द कहे,तो वह आपके आपसी रिश्तों पर भारी पड़ सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों को अपने जूनियर से मदद की आवश्यकता होगी,जो आपको समय पर मिल जाएगी। आपने जो पुरानी यादें सजोंकर रखी थी,उन्हे देखकर आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद-विवाद पनपे,तो उसमें आपको सावधान रहना होगा व वरिष्ठ सदस्यों से ही उसे निपटवाना बेहतर रहेगा,नहीं तो आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। जो लोग मांस मदिरा का सेवन करते हैं,वह आज अपनी इस आदत को छोड़ सकते हैं। ऑफिस में आपको अपनी किसी महिला मित्र से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह पीठ पीछे आपकी चुगली लगा सकती हैं

Tuesday, July 5, 2022

Aaj ka Panchang 05072022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞
वैदिक पंचांग प्राप्त करने के लिए 9431848786 पर अपना नाम, अपने शहर का नाम लिखकर whatsapp करें, राधे राधे 
 🌤️  *दिनांक - 05 जुलाई 2022*
🌤️ *दिन - मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - वर्षा ऋतु* 
🌤️ *मास -आषाढ़*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - षष्ठी शाम 07:28 तक तत्पश्चात सप्तमी*
🌤️ *नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी सुबह 10:30 तक तत्पश्चात  उत्तराफाल्गुनी*
🌤️ *योग - व्यतीपात दोपहर 12:16 तक तत्पश्चात वरीयान*
🌤️  *राहुकाल - शाम 04:04 से शाम 05:44 तक*
🌞 *सूर्योदय - 06:03*
🌦️ *सूर्यास्त - 19:23*
👉  *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - 
🔥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
        🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞

🌷 *चातुर्मास्य व्रत की महिमा* 🌷

➡ *10 जुलाई 2022 रविवार से 04 नवम्बर 2022 शुक्रवार तक चातुर्मास है।*
🙏🏻 *आषाढ़ के शुक्ल पक्ष में एकादशी के दिन उपवास करके मनुष्य भक्तिपूर्वक चातुर्मास्य व्रत प्रारंभ करे। एक हजार अश्वमेघ यज्ञ करके मनुष्य जिस फल को पाता है, वही चातुर्मास्य व्रत के अनुष्ठान से प्राप्त कर लेता है।*
🙏🏻 *इन चार महीनों में ब्रह्मचर्य का पालन, त्याग, पत्तल पर भोजन, उपवास, मौन, जप, ध्यान, स्नान, दान, पुण्य आदि विशेष लाभप्रद होते हैं।*
💥 *रोज वैदिक पंचांग प्राप्त करने के लिए ।*👇🏻👇🏻

🙏🏻 *व्रतों में सबसे उत्तम व्रत है – ब्रह्मचर्य का पालन। ब्रह्मचर्य तपस्या का सार है और महान फल देने वाला है। ब्रह्मचर्य से बढ़कर धर्म का उत्तम साधन दूसरा नहीं है। विशेषतः चतुर्मास में यह व्रत संसार में अधिक गुणकारक है।*
🙏🏻 *मनुष्य सदा प्रिय वस्तु की इच्छा करता है। जो चतुर्मास में अपने प्रिय भोगों का श्रद्धा एवं प्रयत्नपूर्वक त्याग करता है, उसकी त्यागी हुई वे वस्तुएँ उसे अक्षय रूप में प्राप्त होती हैं। चतुर्मास में गुड़ का त्याग करने से मनुष्य को मधुरता की प्राप्ति होती है। ताम्बूल का त्याग करने से मनुष्य भोग-सामग्री से सम्पन्न होता है और उसका कंठ सुरीला होता है। दही छोड़ने वाले मनुष्य को गोलोक मिलता है। नमक छोड़ने वाले के सभी पूर्तकर्म (परोपकार एवं धर्म सम्बन्धी कार्य) सफल होते हैं। जो मौनव्रत धारण करता है उसकी आज्ञा का कोई उल्लंघन नहीं करता।*
🙏🏻 *चतुर्मास में काले एवं नीले रंग के वस्त्र त्याग देने चाहिए। नीले वस्त्र को देखने से जो दोष लगता है उसकी शुद्धि भगवान सूर्यनारायण के दर्शन से होती है। कुसुम्भ (लाल) रंग व केसर का भी त्याग कर देना चाहिए।*
🙏🏻 *आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को श्रीहरि के योगनिद्रा में प्रवृत्त हो जाने पर मनुष्य चार मास अर्थात् कार्तिक की पूर्णिमा तक भूमि पर शयन करें । ऐसा करने वाला मनुष्य बहुत से धन से युक्त होता और विमान प्राप्त करता है, बिना माँगे स्वतः प्राप्त हुए अन्न का भोजन करने से बावली और कुआँ बनवाने का फल प्राप्त होता है। जो भगवान जनार्दन के शयन करने पर शहद का सेवन करता है, उसे महान पाप लगता है। चतुर्मास में अनार, नींबू, नारियल तथा मिर्च, उड़द और चने का भी त्याग करें । जो प्राणियों की हिंसा त्याग कर द्रोह छोड़ देता है, वह भी पूर्वोक्त पुण्य का भागी होता है।*
🙏🏻 *चातुर्मास्य में परनिंदा का विशेष रूप से त्याग करें । परनिंदा को सुनने वाला भी पापी होता है।*
*परनिंदा महापापं परनिंदा महाभयं।*
*परनिंदा महद् दुःखं न तस्याः पातकं परम्।।*
🙏🏻 *‘परनिंदा महान पाप है, परनिंदा महान भय है, परनिंदा महान दुःख है और पर निंदा से बढ़कर दूसरा कोई पातक नहीं है।’*
🌷 *(स्कं. पु. ब्रा. चा. मा. 4.25)*
🙏🏻 *चतुर्मास में ताँबे के पात्र में भोजन विशेष रूप से त्याज्य है। काँसे के बर्तनों का त्याग करके मनुष्य अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करे। अगर कोई धातुपात्रों का भी त्याग करके पलाशपत्र, मदारपत्र या वटपत्र की पत्तल में भोजन करे तो इसका अनुपम फल बताया गया है। अन्य किसी प्रकार का पात्र न मिलने पर मिट्टी का पात्र ही उत्तम है अथवा स्वयं ही पलाश के पत्ते लाकर उनकी पत्तल बनाये और उससे भोजन-पात्र का कार्य ले। पलाश के पत्तों से बनी पत्तल में किया गया भोजन चन्द्रायण व्रत एवं एकादशी व्रत के समान पुण्य प्रदान करने वाला माना गया है।*
🙏🏻 *प्रतिदिन एक समय भोजन करने वाला पुरुष अग्निष्टोम यज्ञ के फल का भागी होता है। पंचगव्य सेवन करने वाले मनुष्य को चन्द्रायण व्रत का फल मिलता है। यदि धीर पुरुष चतुर्मास में नित्य परिमित अन्न का भोजन करता है तो उसके सब पातकों का नाश हो जाता है और वह वैकुण्ठ धाम को पाता है। चतुर्मास में केवल एक ही अन्न का भोजन करने वाला मनुष्य रोगी नहीं होता।*
🙏🏻 *जो मनुष्य चतुर्मास में केवल दूध पीकर अथवा फल खाकर रहता है, उसके सहस्रों पाप तत्काल विलीन हो जाते हैं।*
🙏🏻 *पंद्रह दिन में एक दिन संपूर्ण उपवास करने से शरीर के दोष जल जाते हैं और चौदह दिनों में तैयार हुए भोजन का रस ओज में बदल जाता है। इसलिए एकादशी के उपवास की महिमा है। वैसे तो गृहस्थ को महीने में केवल शुक्लपक्ष की एकादशी रखनी चाहिए, किंतु चतुर्मास की तो दोनों पक्षों की एकादशियाँ रखनी चाहिए।*
🙏🏻 *जो बात करते हुए भोजन करता है, उसके वार्तालाप से अन्न अशुद्ध हो जाता है। वह केवल पाप का भोजन करता है। जो मौन होकर भोजन करता है, वह कभी दुःख में नहीं पड़ता। मौन होकर भोजन करने वाले राक्षस भी स्वर्गलोक में चले गये हैं। यदि पके हुए अन्न में कीड़े-मकोड़े पड़ जायें तो वह अशुद्ध हो जाता है। यदि मानव उस अपवित्र अन्न को खा ले तो वह दोष का भागी होता है। जो नरश्रेष्ठ प्रतिदिन ‘ॐ प्राणाय स्वाहा, ॐ अपानाय स्वाहा, ॐ व्यानाय स्वाहा, ॐ उदानाय स्वाहा, ॐ समानाय स्वाहा’ – इस प्रकार प्राणवायु को पाँच आहुतियाँ देकर मौन हो भोजन करता है, उसके पाँच पातक निश्चय ही नष्ट हो जाते हैं।*
🙏🏻 *चतुर्मास में जैसे भगवान विष्णु आराधनीय हैं, वैसे ही ब्राह्मण भी। भाद्रपद मास आने पर उनकी महापूजा होती है। जो चतुर्मास में भगवान विष्णु के आगे खड़ा होकर ‘पुरुष सूक्त’ का पाठ करता है, उसकी बुद्धि बढ़ती है।*
🙏🏻 *चतुर्मास सब गुणों से युक्त समय है। इसमें धर्मयुक्त श्रद्धा से शुभ कर्मों का अनुष्ठान करना चाहिए।*
🌷 *सत्संगे द्विजभक्तिश्च गुरुदेवाग्नितर्पणम्।*
*गोप्रदानं वेदपाठः सत्क्रिया सत्यभाषणम्।।*
*गोभक्तिर्दानभक्तिश्च सदा धर्मस्य साधनम्।*
🙏🏻 *‘सत्संग, भक्ति, गुरु, देवता और अग्नि का तर्पण, गोदान, वेदपाठ, सत्कर्म, सत्यभाषण, गोभक्ति और दान में प्रीति – ये सब सदा धर्म के साधन हैं।’*
🙏🏻 *देवशयनी एकादशी से देवउठी एकादशी तक उक्त धर्मों का साधन एवं नियम महान फल देने वाला है। चतुर्मास में भगवान नारायण योगनिद्रा में शयन करते हैं, इसलिए चार मास शादी-विवाह और सकाम यज्ञ नहीं होते। ये मास तपस्या करने के हैं।*
🙏🏻 *चतुर्मास में योगाभ्यास करने वाला मनुष्य ब्रह्मपद को प्राप्त होता है। ‘नमो नारायणाय’ का जप करने से सौ गुने फल की प्राप्ति होती है। यदि मनुष्य चतुर्मास में भक्तिपूर्वक योग के अभ्यास में तत्पर न हुआ तो निःसंदेह उसके हाथ से अमृत का कलश गिर गया। जो मनुष्य नियम, व्रत अथवा जप के बिना चौमासा बिताता है वह मूर्ख है।*
🙏🏻 *बुद्धिमान मनुष्य को सदैव मन को संयम में रखने का प्रयत्न करना चाहिए। मन के भलीभाँति वश में होने से ही पूर्णतः ज्ञान की प्राप्ति होती है।*
🌷 *सत्यमेकं परो धर्मः सत्यमेकं परं तपः।*
*सत्यमेकं परं ज्ञानं सत्ये धर्मः प्रतिष्ठितः।।*
*धर्ममूलमहिंसा च मनसा तां च चिन्तयन्।*
*कर्मणा च तथा वाचा तत एतां समाचरेत्।।*
🙏🏻 *‘एकमात्र सत्य ही परम धर्म है। एक सत्य ही परम तप है। केवल सत्य ही परम ज्ञान है और सत्य में ही धर्म की प्रतिष्ठा है। अहिंसा धर्म का मूल है। इसलिए उस अहिंसा को मन, वाणी और क्रिया के द्वारा आचरण में लाना चाहिए।’*
🌷 *(स्कं. पु. ब्रा. 2.18-19)* 🌷
➡ *शेष  कल........*
🌷 *(पद्म पुराण के उत्तर खंड, स्कंद पुराण के ब्राह्म खंड एवं नागर खंड उत्तरार्ध से संकलित)*
🙏🏻 *

📖 *
        🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷🍀🌼🌹🌻🌸🌺💐🙏🏻

पंचक का आरंभ- 15 जुलाई 2022, शुक्रवार को 28.19 मिनट से
पंचक का समापन- 20 जुलाई 2022, बुधवार को 12.51 मिनट पर।
देवशयनी एकादशी जुलाई 10, 2022, रविवार

 कामिका एकादशी जुलाई 24, 2022, रविवार

जुलाई 2022 का पहला प्रदोष व्रत 11 जुलाई, सोमवार को किया जाएगा। सोमवार को त्रयोदशी तिथि होने से ये सोम प्रदोष कहलाएगा। इस दिन का पूजा मुहूर्त इस प्रकार रहेगा- शाम 07:22 से रात 09:24 तक।
- जुलाई 2022 का दूसरा प्रदोष व्रत 25 जुलाई, सोमवार को किया जाएगा। इस दिन का पूजा मुहूर्त इस प्रकार रहेगा- शाम 07:17 से रात 09:21 तक।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, इसलिए आपको संभलकर कार्य करना होगा,तभी किसी भी निर्णय को सतर्क होकर लेंगे। परिवार में कोई वाद-विवाद पनपे,तो आपको उसमें दोनों पक्षों की बातों को सुनना बेहतर रहेगा। यदि आप किसी कानूनी पचड़े में लगे हुए थे,तो वह आज आपके लिए परेशानी बन सकता है। आपको किसी वरिष्ठ अधिकारी से बहसबाजी नहीं करनी है,नहीं तो आपको ही परेशानी होगी। यदि संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर विचार बना रहे हैं,तो वह अवश्य करें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
यह आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। जो लोग गृहस्थ जीवन जी रहे हैं,उन्हें संयम बनाए रखना होगा,तभी वह लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी,तो आप उन समस्याओं को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करेंगे। आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की भी खरीदारी कर सकते हैं,जिसे देखकर परिवार का कोई सदस्य भी परेशान रहेगा। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को किया जाएगा,जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक करने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा। क्योंकि वह अपने कार्य को समय से पहले कर लेंगे। तभी वह अपने अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप व्यापार में अपने पार्टनर की बातों से कुछ नाखुश रहेंगे। जीवनसाथी के करियर में आ रही तरक्की को देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। आपको किसी नई योजना में निवेश करने से पहले भाइयों से सलाह मशवरा करना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको छुट्टी लेने में कुछ समस्या होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को किसी भी कार्य में जल्दबाजी नहीं करनी है,नहीं तो उनसे कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है। राजनीति की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपको किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय को करना पड़े,तो उसके चल व अचल पहलुओं को अच्छे से जांच लें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। छोटे व्यापारी किसी डील के फाइनल होने के कारण प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य किसी के विवाह जन्मदिन या नामकरण आदि का मांगलिक कार्यक्रम आयोजन हो सकता है,जिसमें मेहमानों का आना जाना रहेगा। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती है। आपका व्यापार में उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आज आपको किसी आलोचक की आलोचना पर ध्यान नहीं देना है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपकी कोई मनवांछित इच्छा पूरी होगी। यदि आप किसी भूमि,वाहन,मकान,दुकान आदि को लेना चाहते थे,तो वह इच्छा भी पूरी होती दिख रही है। यदि आपको किसी व्यक्ति के ऊपर से भरोसा बना हुआ था,तो वह सही साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने मन की बातों को लोगों के सामने रखने से बचना होगा,नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। आप व्यस्त रहने के कारण जीवनसाथी का समय नहीं दे पाएंगे

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा,लेकिन आपको संयम बनाए रखना होगा। फिर भी आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने लायक धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आपके परिवार के किसी सदस्य के बुरे व्यवहार के कारण परेशानी होगी,लेकिन फिर भी आप कुछ नहीं कह पाएंगे। यदि भविष्य में अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए कोई फैसला लिया था,तो आपको उसके लिए भी शाबाशी मिल सकती है। अपनी संतान की कुछ समस्याओं के लिए जीवनसाथी से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में मीठी वाणी का प्रयोग करके अपने जूनियर से काम आसानी से निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि आप किसी सीधे व सरल मार्ग को चाहे,तो आपके लिए वही सही है। यदि आपको कोई विपरीत समाचार सुनने को मिले,तो आपको उसमें संभलकर रहना होगा,नहीं तो आपके शत्रु इसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा,क्योंकि उनका कोई परिचित उनकी परेशानी का कारण बन सकता है। माताजी को कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है,इसलिए उनके खान-पान पर ध्यान रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको आज किसी के चक्कर में पड़कर अपने धन को नष्ट करने से बचना होगा। आपका कोई मित्र आपको गलत सलाह दे सकता है,इसलिए आपको किसी भी निवेश संबंधी स्क्रीन के निवेश से करना से बचना होगा। माताजी को आज कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है,जो आपकी परेशानी का कारण बनेगा। आप किसी विदेश में रह रहे परिजन से अपने मन की किसी से जाहिर करेंगे,जिसके बाद वह उसे दूर अवश्य करेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज के दिन आप अपने एनर्जी से भरपूर रहेंगे और प्रत्येक कार्य को करने के लिए प्रयासरत रहेंगे, जिसके कारण बाद में आपको थकान का अनुभव होगा। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आप छुट्टी के बावजूद भी अपने घर के काफी सारे कामों को निपटाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी को आप शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप अपनी आय को ध्यान में रखते ही व्यय करें,तो बेहतर रहेगा,नहीं तो बाद में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा,क्योंकि लंबे संघर्ष के बाद आपको सफलता मिलती दिख रही है। आपको दूसरों के कामों में सोच समझकर आगे बढ़ना होगा,नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझेंगे। यदि आप किसी से उधार लेंगे,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा,लेकिन आपके मन में कुछ उलझनें बनी रहेंगी, जिनको लेकर आप परेशान होंगे। नौकरी की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई नया पदभार मिल सकता है। व्यवसाय कर रहे लोग किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में जीत मिलती दिख रही है। आपके सामने धन कमाने के कई रास्ते होंगे,लेकिन आपको उनमें से सही को पहचानकर उस पर आगे बढ़ना होगा,क्योंकि कमाई करने के लिए कोई भी रास्ता बुरा नहीं है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी समाप्त होगी। माता जी द्वारा आपको कोई कार्य सौंपा जाएगा,जिसे आपको समय रहते पूरा करना होगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था,तो वह फिर से बढ़ सकता है,इसलिए आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा

Monday, July 4, 2022

Aaj Ka Panchang 04072022


🙏 हर हर महादेव🙏🏻
वैदिक पंचांग ग्रुप से जुड़ने के लिए 9431848786 पर अपना नाम, अपने शहर का नाम लिखकर व्हाट्सएप करें

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞
 🌤️  *दिनांक - 04 जुलाई 2022*
🌤️ *दिन - सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - वर्षा ऋतु* 
🌤️ *मास -आषाढ़*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - पंचमी शाम 06:32 तक तत्पश्चात षष्ठी*
🌤️ *नक्षत्र - मघा सुबह 08:44 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*
🌤️ *योग - सिद्धि दोपहर 12:22 तक तत्पश्चात व्यतीपात*
🌤️  *राहुकाल - सुबह 07:42 से सुबह 09:22 तक*
🌞 *सूर्योदय - 06:02*
🌦️ *सूर्यास्त - 19:23*
👉  *दिशाशूल - पूर्व  दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - हेरा- आषाढी- स्कंध पंचमी, श्री द्वारकाधीश पाटो त्सव, श्री वल्लभाचार्य वैकुंठ- गमन* 
🔥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
        🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞

🌷 *बारिश की सर्दी मिटाने के लिए* 🌷
😪 *बारिश की सर्दी लगने का अंदाजा  हो तो एक लौंग मुंह में रख देना चाहिये और घर जाकर मत्था जल्दी पोंछ लेना चाहिये । बदन सूखा कर लेना चाहिये और बांये करवट थोड़ा लेट के दायाँ श्वास चालू रखना चाहिये । इससे बारिश में भीगने का असर नहीं होगा ।*
🙏🏻 *
               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *व्यतिपात योग* 🌷
🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*
🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*
🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*
💥 *विशेष ~ 04 जुलाई 2022 सोमवार को दोपहर 12:23 से 05 जुलाई, मंगलवार को दोपहर 12:16 तक व्यतीपात योग है।*
🙏🏻 *)*

📖 *)*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏
पंचक का आरंभ- 15 जुलाई 2022, शुक्रवार को 28.19 मिनट से
पंचक का समापन- 20 जुलाई 2022, बुधवार को 12.51 मिनट पर।
देवशयनी एकादशी जुलाई 10, 2022, रविवार

 कामिका एकादशी जुलाई 24, 2022, रविवार

जुलाई 2022 का पहला प्रदोष व्रत 11 जुलाई, सोमवार को किया जाएगा। सोमवार को त्रयोदशी तिथि होने से ये सोम प्रदोष कहलाएगा। इस दिन का पूजा मुहूर्त इस प्रकार रहेगा- शाम 07:22 से रात 09:24 तक।
- जुलाई 2022 का दूसरा प्रदोष व्रत 25 जुलाई, सोमवार को किया जाएगा। इस दिन का पूजा मुहूर्त इस प्रकार रहेगा- शाम 07:17 से रात 09:21 तक।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान
 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपको काफी संघर्ष के बाद कुछ परेशानियों से निजात मिलेगी। आपके ऊपर यदि कुछ कर्ज था तो वह भी उतर सकता है,जिसके बाद आप चैन की सांस लेंगे। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं और पार्ट टाइम कारोबार को करना चाहते हैं,तो वह आसानी से समय निकाल पाएंगे। आपकी काफी सारी महत्वकांक्षाएं पूरी होंगी,जिससे आपका मनोबल और ऊंचा होगा। यदि छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिले,तो अवश्य जाएं,जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि आप किसी व्यक्ति के कहने में आकर किसी डील को फाइनल करेंगे,तो वह बाद में आपके लिए नुकसानदायक रहेगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपके घर परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है,जिसकी तैयारियों में आप तो व्यस्त रहेंगे। अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तु की भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन भी हो सकता है,जिससे मिलकर आपको प्रसन्नता होगी। यदि जीवनसाथी आपसे अपनी किसी समस्या को साझा करें,तो आपको उसमें उनकी मदद करनी होगी,जिससे आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। छोटे बच्चों आपसे कुछ नयी फरमाइशें कर सकते हैं। छोटे व्यापारियों को किसी अनुभवी व्यक्ति की आवश्यकता होगी

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में कुछ नई उपलब्धियां मिलती नजर आ रही है और संतान के करियर में यदि आपको कुछ चिंताएं सता रही थी,तो वह भी समाप्त होगी,क्योंकि उन्हें कोई अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें अपने साथी से बातचीत करके चल रहे वाद विवाद को सुलझाना होगा नहीं तो वह उनके लिए परेशानी भरा हो सकता है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति देखकर लोग हैरान रहेंगे लेकिन गुप्त शत्रु आज आपके कार्य में टांग अड़ाने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आप अपने कार्यों की ओर ध्यान लगाएं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिलता दिख रहा है। आपके बहन व भाई के लिए किसी बात को लेकर यदि कोई चिंता थी,तो वह भी समाप्त होगी। आपको अपने मन में किसी के प्रति भी कोई गलत भावना नहीं रखनी है,तभी आप अपने कार्य में सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आपने किसी डील को फाइनल करने से पहले किसी से सलाह मशवरा किया,तो वह आपको गलत सलाह दे सकता है। माता पिता से आशीर्वाद लेकर यदि घर से बाहर जाएंगे,तो आपको कार्य में सफलता मिलेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने आलस्य को त्यागकर सभी कार्यों में लगना होगा,तभी आप कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आपको कोई निर्णय लेना पड़े,तो परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें,नहीं तो बाद में वह गलत साबित हो सकता है। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप अपनी संतान के भविष्य में आ रही समस्याओं का समाधान खोजेंगे। आपको लाभ मिलता दिख रहा है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपको किसी कानूनी कार्य को लेकर भागदौड़ करनी होगी,तभी आप उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आपसे कार्यक्षेत्र में पहले कोई गलती हुई थी,तो आपको उसका डर सता सकता है,जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,उन्होंने यदि अभी तक अपने साथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है,तो वह आज मिलवा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अक्समात धन लाभ हो सकता है। आपकी किसी वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी,जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक पर भी जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। उन्हें कोई नया पदभार सौंपा जाएगा। आप कुछ परेशानियों को लेकर चिंतित रहेंगे, लेकिन वह वास्तविक है,इसलिए आपको मस्त होकर जीना होगा। संतान के भविष्य से संबंधित आप कुछ धन भी निवेश करने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। संतान की धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढे़गी,जिससे आपका मन प्रसन्न होगा,लेकिन आपको आज कोई परिजन धोखा दे सकता है जिनसे आपको सावधान रहना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको उच्चाधिकारियों की कृपा से मन मुताबिक कार्य मिलेगा,जिसे देखकर आपके साथी भी आपसे ईष्या करेंगे। कार्य व्यवहार में आपको तनाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है,नहीं तो आप किसी सही काम को भी गलत कर सकते हैं। आपको परिवार के किसी सदस्य द्वारा कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है,जिससे आपका मनोबल और ऊंचा होगा। आपके पुराने झगड़े आज समाप्त होंगे और आप यदि किसी को उधार देंगे,तो उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है,लेकिन आपका कोई कानूनी कार्य सुलझेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों को कुछ नए संदर्भों से लाभ मिलता दिख रहा है। व्यवसाय में उन्नति मिलने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि आपने अपने रोजमर्रा के कामों में कोताही बरती,तो बाद में आपको उनके लिए परेशान होना पड़ सकता है। आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है,जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा और वह परीक्षा की तैयारी भी जमकर करेंगे। आपको विदेश में रह रहे परिजन से कोई अशुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य कार्य में भी लगा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि आपको कुछ धार्मिक कामों में भाग लेने का अवसर मिलेगा,जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ आप समय हास्य विनोद में व्यतीत करेंगे। आपको व्यर्थ के झगड़े से बचना होगा। ननिहाल पक्ष से आपको सहयोग मिलता दिख रहा है। आप  अपने किसी परिजन से समय पर मदद न मिलने के कारण परेशान रहेंगे,लेकिन विद्यार्थियों को किसी परीक्षा की तैयारी में कठोर परिश्रम करना होगा,तभी वह उसमें सफल हो पाएंगे,लेकिन आपको किसी धन संबंधित स्कीम का भी पता चलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। आपको अपने समय का सदुपयोग करना होगा,तभी आप किसी कार्य को सफल कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च अधिकारियों की कृपा से किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको दिनभर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिससे आपके धन कोष में भी वृद्धि होगी। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपकी अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा और आपकी अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ना भी स्वाभाविक है,लेकिन आपके गुप्त व ईर्ष्यालु शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं,जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक कार्यक्रम में लेकर जा सकते हैं। आपको ससुराल पक्ष के किसी भी व्यक्ति को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा करा सकता है। यदि कोई कार्यक्षेत्र में आपका कोई वाद-विवाद पनपे तो आपको उसमें अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी,नहीं तो लोग आपको ही गलत समझेंगे

Sunday, July 3, 2022

Aaj Ka Panchang 03072022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
वैदिक पंचांग व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए 9431848786 पर अपने शहर का नाम लिखकर सिर्फ व्हाट्सएप करें

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*
 🌤️  *दिनांक - 03 जुलाई 2022*
🌤️ *दिन - रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - वर्षा ऋतु* 
🌤️ *मास -आषाढ़*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - चतुर्थी  शाम 05:06 तक तत्पश्चात पंचमी*
🌤️ *नक्षत्र - अश्लेशा सुबह 06:30 तक तत्पश्चात मघा*
🌤️ *योग - वज्र दोपहर 12:07 तक तत्पश्चात सिद्धि*
🌤️  *राहुकाल - शाम 05:44 से शाम 07:25 तक*
🌞 *सूर्योदय - 06:02*
🌦️ *सूर्यास्त - 19:23*
👉  *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - विनायक चतुर्थी*
🔥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
        🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞

🌷 *लक्ष्मी प्राप्ति में सावधानी* 🌷
💐 *फूलों को पैरो तले नहीं आने देना चाहिए, अन्यथा लक्ष्मीजी नाराज़ हो जाती हैं l*
🙏🏻 
         🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞

🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷
🏡 *30 जून से 08 जुलाई तक गुप्त नवरात्रि  पर्व है। इस दौरान देवी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व माना जाता है। वास्तु में ऐसी कई वस्तुएं बताई गई हैं, जिनका खास संबंध किसी विशेष देवी-देवता या दिन से माना जाता है। वास्तु के अनुसार, देवी से संबंधित ये 5 चीजें नवरात्रि  के दौरान घर में लाई जाएं तो देवी प्रसन्न होती हैं और घर-परिवार पर देवी की विशेष कृपा बनी रहती है।*
➡ *पाना चाहते हैं  देवी की विशेष कृपा तो नवरात्रि  के दौरान घर में रखें ये 5 चीजें*
1⃣  *कमल का फूल या तस्वीर*
*कमल का फूल देवी लक्ष्मी को विशेष रुप से प्रिय है।नवरात्रि  के दौरान यदि घर में कमल का फूल या उससे संबंधी कोई तस्वीर लगाई जाए तो देवी लक्ष्मी की कृपा घर-परिवार पर हमेशा बनी रहती है।*
2⃣  *चाँदी या सोने का सिक्का*
*नवरात्रि  के दौरान घर में चाँदी या सोने का सिक्का लाना अच्छा माना जाता है। सिक्के पर यदि देवी लक्ष्मी या भगवान गणेशजी का श्रीचित्र अंकित हो तो और शुभ होगा।*
3⃣  *देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर*
*घर में हमेशा धन-धान्य बनाए रखना चाहते हैं तो नवरात्रि  के दौरान देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर घर में  लाएँ जिसमें कमल के फूल पर माता लक्ष्मी बैठी दिखाई दे रही हो, साथ ही उनके हाथों से धन की वर्षा हो रही हो।*
4⃣  *मोर पंख*
*देवी के सरस्वती स्वरूप में देवी का वाहन मोर माना जाता है, इसलिए नवरात्रि  के दौरान घर में मोर पंख ला कर उसे मंदिर में स्थापित करने से कई फायदे होते हैं।*
5⃣  *सोलह श्रृंगार का सामान*
*नवरात्रि  के दौरान सोलह- श्रृंगार का सामान घर लाना चाहिए और उसे घर के मंदिर में स्थापित कर देना चाहिए। ऐसा करने से देवी माँ की कृपा हमेशा घर पर बनी रहती है।*
         🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞

🌷 *दुर्गति से रक्षा हेतु* 🌷
😌 *मरणासन्न व्यक्ति के सिरहाने गीताजी रखें | दाह – संस्कार के समय ग्रन्थ को गंगाजी में बहा दें, जलायें नहीं |*
🔥 *मृतक के अग्नि – संस्कार की शुरुआत तुलसी की लकड़ियों से करें अथवा उसके शरीर पर थोड़ी – सी तुलसी की लकडियाँ बिछा दें, इससे दुर्गति से रक्षा होती है |*
🙏🏻पंचक का आरंभ- 15 जुलाई 2022, शुक्रवार को 28.19 मिनट से
पंचक का समापन- 20 जुलाई 2022, बुधवार को 12.51 मिनट पर।
देवशयनी एकादशी जुलाई 10, 2022, रविवार

 कामिका एकादशी जुलाई 24, 2022, रविवार

जुलाई 2022 का पहला प्रदोष व्रत 11 जुलाई, सोमवार को किया जाएगा। सोमवार को त्रयोदशी तिथि होने से ये सोम प्रदोष कहलाएगा। इस दिन का पूजा मुहूर्त इस प्रकार रहेगा- शाम 07:22 से रात 09:24 तक।
- जुलाई 2022 का दूसरा प्रदोष व्रत 25 जुलाई, सोमवार को किया जाएगा। इस दिन का पूजा मुहूर्त इस प्रकार रहेगा- शाम 07:17 से रात 09:21 तक।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी।

आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,
 
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
कैसा रहेगा यह वर्ष
घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। आपको ना चाहते हुए भी कुछ ऐसा करना पड़ेगा,जो आपके लिए असुविधाजनक होगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे नजर आएंगे। आपको अपने किसी परिजन के घर अक्समात जाना पड़ सकता है। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा,नहीं तो आपके शत्रु इसका फायदा उठा सकते हैं। आपने अपनी संतान को यदि कुछ जिम्मेदारियां सौंपी थी,तो वे उन्हें समय रहते पूरा करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज कारोबार कर रहे लोगों को समझदारी से चलना होगा और उसमें आपको पार्टनर पर भरोसा सोच समझकर करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि आपकी किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने की आशंका बनी हुई है। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय आपको सावधान रहना होगा। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसला लेना बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा,नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में धीमी गति के कारण आप परेशान रहेंगे,लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि आप किसी नई योजना को बनाएंगे,तो उसमें आपको सोच विचार करना होगा,जो लोग सट्टेबाजी में धन लगाते है,उन्हें ज्यादा धन नहीं लगाना है, नहीं तो वह धन डूब सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की वाणी से प्रसन्न होकर प्रत्येक व्यक्ति उनसे मित्रता रखेगा,लेकिन आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद आपके लिए परेशानी भरा रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कारोबार कर रहे लोगों को ज्यादा तनाव देने की आवश्यकता नहीं है,क्योंकि वह अपने निर्णय लेने की क्षमता का लाभ उठाकर तनाव को दूर करने में सफल रहेंगे। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है,तो उसमें आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। जीवनसाथी को आप किसी नए व्यवसाय को कराने पर भी विचार कर सकते हैं। आपको अपने रुके हुए हैं धन के ना मिलने की चिंता सता सकती हैं। बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो वह किसी परिजन की मदद से दूर होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। नौकरी में आपको किसी अधिकारी की कृपा से प्रमोशन मिलता दिख रहा है,लेकिन आपने यदि किसी सरकारी योजना में निवेश किया,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको किसी मित्र द्वारा यदि कोई धन संबंधित स्कीम में निवेश करना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन समाप्त होगी। आप अपने माता पिता को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य को आज प्रमोशन मिल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप अच्छे मूड में नजर आएंगे,लेकिन आपको किसी से भी भला बुरा बोलने से बचना होगा,जो लोग सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत हैं,उन्हें कुछ जनसभाएं भी करने का मौका मिलेगा। आपके कुछ शत्रु आपके पीछे आपकी बुराई करते नजर आएंगे। आपको आज अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। नवविवाहित जातकों के जीवन में आज नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपका कोई अपना परिचित आपके घर दावत पर आ सकता है,जिसमें आपको धन खर्च करना होगा। कुछ खर्चे आपको मजबूरी में भी करने पड़ेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए कुछ परेशानी भरा रहने वाला है। यदि उन्होंने किसी प्रतियोगिता के लिए तैयारी की थी,तो वह स्थगित हो सकती है। जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं,उन्हें किसी पार्टी से जुड़ने का मौका मिल सकता है। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बातचीत में व्यतीत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को कुछ कामों में अपने जूनियर से मदद लेनी होगी,जिसे वह प्यार से ही ले पाएंगे। जो लोग रोजगार के लिए इधर उधर भटक रहे हैं,उन्हें भी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। भाई व बहनों का आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है,लेकिन उसमें आपको ध्यान देना होगा कि पहले शांत बैठकर यह सोचना होगा कि किसे पहले करू और किसे बाद में। आपने किसी के ऊपर भरोसा किया था,तो वह आपको धोखा दे सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य के लिए भी कुछ उधर निवेश करने की योजना बनाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप किसी छोटे मोटे काम के न होने के कारण परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। परिवार में आपको पिछले किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है,जिसके कारण परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपका कोई रुका हुआ काम आपके लिए परेशानी बन सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है,क्योंकि आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलेगा,जो आपके प्रसन्नता का कारण बनेगी और आपके मन में कुछ नए-नए विचार आएंगे,जिन्हें आपको कार्यक्षेत्र में तुरंत आगे बढ़ाना होगा,तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। विद्यार्थी अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके अपनी काफी सारी समस्याओं का आसानी से हल कर पाएंगे। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। जीवनसाथी किसी बात पर लेकर को लेकर नाराज हो सकती हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने कार्यक्षेत्र में सभी कार्य को समय पर निपटाने में सफल रहेंगे,लेकिन आपका कोई साथी आपको अपने जाल में फंसा सकता है। कुछ ऐसे यह लोग आपकी चिंता भी बढाएंगे। परिवार में कोई कलह फिर से सिर उठा सकती है,जो आपके परेशानी का कारण बनेगी। आप संतान की संगति को लेकर चिंतित रहेंगे,जिसके लिए आपको उनके साथ थोड़ी सख्ती भी बरतनी पड़ सकती है। जिन लोगों को नशे की लत लगी हुई है वह आज छोड़ने की कोशिश करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज के दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। आप अत्यधिक कार्यों को एक साथ करने के चक्कर में स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं देंगे और यदि आपने अपनी दिनचर्या में बदलाव किया,तो आपके कुछ कार्य लटक सकते हैं। आपके गुप्त शत्रु आपके बनते हुए कामों में रुकावट पैदा करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी आंख व कान दोनों खुले रखकर कार्य करना होगा,नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। मित्रों का सहयोग से काफी समस्याएं हल होंगी। आपका कोई अपना परिचय आपको समय पर मदद ना करने के कारण आपका मन दुखी रहेगा

Saturday, July 2, 2022

Aaj Ka Panchang 02072022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
       🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞 
पंचांग व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए अपने शहर का नाम लिखकर 9431848786 पर सिर्फ व्हाट्सएप करें

 🌤️  *दिनांक - 02 जुलाई 2022*
🌤️ *दिन - शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - वर्षा ऋतु* 
🌤️ *मास -आषाढ़*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - तृतीया शाम 03:16 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
🌤️ *नक्षत्र - अश्लेशा पूर्ण रात्रि तक*
🌤️ *योग - हर्षण सुबह 11:33 तक तत्पश्चात वज्र*
🌤️  *राहुकाल - सुबह 09:22 से सुबह 11:02 तक*
🌞 *सूर्योदय - 06:02*
🌦️ *सूर्यास्त - 19:23*
👉  *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण -*
🔥 *विशेष - *तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

        🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞

🌷 *वास्तु दोष* 🌷

🏡  *जिन के घर का मुख दक्षिण में हो, वे अपने घर के दरवाजे के बाहर एक गमले में आम का पौधा लगायें और गुरुमंत्र का जप करें इससे वास्तु दोष दूर होगा घर का ।*
🙏🏻 *

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *जामुन के फायदे* 🌷

🫐 *जामुन अग्निप्रदीपक, पाचक, स्तंभक रोकने वाला तथा वर्षा ऋतु में अनेक रोगों में उपयोगी है |*
🫐 *जामुन में लोहतत्व पर्याप्त मात्रा में होता है |*
🫐 *अत: पिलिया के रोगों में जामुन का सेवन हितकारी है |*
🫐 *जामुन यकृत, तिल्ली और रक्त की अशुद्धि को दूर करता है |*
🫐 *जामुन खाने से रक्त की अशुद्धि दूर हो जाती है तथा लालिमा युक्त बनता है |*
🫐 *जामुन मधुमेह, अतिसार, पथरी, पेचिस, संग्रहणी, यकृत के रोगों और रक्तजन्य विकारों को दूर करता है |*
🫐 *मधुमेही के रोगीयों के लिए जामुन के बीज का चूर्ण सर्वोत्तम है |*
🫐 *वायु प्रकृति वाले जामुन के ऊपर नमक, जीरा पावडर और संतकृपा चूर्ण लगागे जामुन खाये |*
🫐 *मधुमेह के रोगी को नित्य जामुन खाने चाहिए | अच्छे पक्के जामुन सुखाकर बारीक कूटकर बनाया गया चूर्ण प्रतिदिन १ - १ चम्मच सुबह–शाम पानी के साथ सेवन करने से मधुमेह में लाभ होता है |*
🫐 *प्रदर रोग कुछ दिनों तक वृक्ष की छाल के काढ़े में शहद अर्थात मधु मिलाकर दिन में दो बार सेवन करने से स्त्रीयों में प्रदर रोग मिट जाता है |*
🫐 *जामुन के बीज को पानी में घिसकर मुँह पर लगाने पर मुहाँसे मिटते है |*
🫐 *जामुन की गुठलीयों को पीसकर शहद में मिलाकर गोलियाँ बना ले| २ - २ गोली नित्य चार बार चुसो| इससे बैठा गला खुल जाता है, आवाज का भारीपन ठीक हो जाता है |*
🫐 *जामुन की गुठली का ४ – ५ ग्राम चूर्ण सुबह-शाम पानी के साथ लेने से स्वप्नदोष ठीक होता है |*
🫐 *जामुन के पेड़ की पत्तियाँ ज्यादा न पकी हुई, न ज्यादा मुलायम लेकर पीस ले उसमे जरा-सा सेंधा नमक मिलाकर उसकी गोलियाँ बना ले १ – १ गोली सुबह–शाम लेने से कैसे भी तेज दस्त हो बंद हो जाते है |*
🫐 *जामुन भूख बढ़ाने वाले है | वर्षा ऋतु को उदर रोगों को ठीक रखने में मदद करेंगे | रक्त की शुद्धि और चेहरे पर लालीमा लानेवाले है |* 
💥 *सावधानी – जामुन सदा भोजन के बाद ही खाना चाहिये | भूखे पेट जामुन बिलकुल न खाये | जामुन खाने के बाद तत्काल दूध न पीये |*
🙏🏻 *पंचक का आरंभ- 15 जुलाई 2022, शुक्रवार को 28.19 मिनट से
पंचक का समापन- 20 जुलाई 2022, बुधवार को 12.51 मिनट पर।
देवशयनी एकादशी जुलाई 10, 2022, रविवार

 कामिका एकादशी जुलाई 24, 2022, रविवार

जुलाई 2022 का पहला प्रदोष व्रत 11 जुलाई, सोमवार को किया जाएगा। सोमवार को त्रयोदशी तिथि होने से ये सोम प्रदोष कहलाएगा। इस दिन का पूजा मुहूर्त इस प्रकार रहेगा- शाम 07:22 से रात 09:24 तक।
- जुलाई 2022 का दूसरा प्रदोष व्रत 25 जुलाई, सोमवार को किया जाएगा। इस दिन का पूजा मुहूर्त इस प्रकार रहेगा- शाम 07:17 से रात 09:21 तक।

📖 ** ~ 🌞
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸
जिनका आज जन्मदिन है उन को हार्दिक शुभकामनाएं और बहुत-बहुत बधाई

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं।

चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
 
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज  वैवाहिक जीवन आनंद में रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ  से छुटकारा मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आप अपने जीवन साथी के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। व्यापार में प्रगति को देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। पिताजी से आप कुछ निवेश की योजनाओं पर बातचीत कर सकते हैं। भाइयों से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह  समाप्त होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपकी किसी इच्छा की पूर्ति होने  के कारण आपके मन में शांति बनी रहेगी। आपको अपने किसी परिजन से कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है। आप रात्रि का समय अपने परिजनों के साथ हास्य विनोद में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको सुकून मिलेगा, लेकिन आपका कोई कानूनी कार्य आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, जिसमें आपको किसी को रिश्वत  देनी पड़ सकती है। यदि आपके ऊपर पहले कुछ कर्जा था, तो उसे उतारने में सफल रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा।  आपको व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद करने से अच्छा है कि आप अपने कामों की ओर ध्यान लगाएं। कार्यक्षेत्र में व्यवसाय में आज कुछ नहीं योजनाओं को लंच करेंगे, जिनमें  आप सारा दिन व्यस्त रहेंगे और पिताजी द्वारा आपको कोई कार्य सौपा जायेगा, जिसे आप समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे वह बाद मे आपके लिए परेशानी का कारण बनेंगा। आप कोई जमीन जायदाद से संबंधित सौदा करें, तो उसमें वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से  जाचं लें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके  पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आप कुछ समय परिवार में छोटे बच्चों के साथ खेल कूद और मौज मस्ती में करते नजर आएंगे, जिसके कारण आप अपनी टेंशन को भी भूल जाएंगे। आपका कोई शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी  आपको मन मुताबिक  कार्य सौंप सकते हैं, लेकिन आस पड़ोस में  कोई वाद-विवाद की स्थिति में आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। यदि आपने  किसी वाहन की खरीदारी का मन बनाया है, तो उसमें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा।  आप अपने व्यापार के लिए नई-नई खोज करेंगे, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा।  परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह भी समाप्त होगी। घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी, लेकिन परिवार के किसी सदस्य को  बाहर नौकरी का ऑफर आ सकता है। यदि आप किसी सरकारी योजना मे निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो वह करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। पिताजी को  कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।
 
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप अपने किसी परिचय के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके लिए आपको कुछ धन देना होगा। कार्यक्षेत्र में यदि आप अपने जुनियर से काम निकलवाना चाहते है, तो आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा। घर में यदि कुछ समस्याएं चल रही थी, तो  वह वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझती दिख रही है, लेकिन जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनके ऊपर  काम का बोझ बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को  परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है। परिवार मे वरिष्ठ सदस्य आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां का बोझ डाल सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।  प्रेम जीवन जी रहे लोगों की यदि अपने साथी अथवा किसी निकटतम व्यक्ति से कोई बातचीत हो तो उसमें उन्हें अपने मन के अपने कुछ राज्यों को छुपा कर रखना होगा, नहीं तो लड़ाई झगड़ा हो सकता है। यदि आपने किसी भी मामले में जल्दबाजी में फैसला लिया,  तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ता है। दोस्तों के साथ आप अच्छा दिन व्यतीत करेंगे। माताजी को  कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे।  आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए भी प्रयासरत रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आप धार्मिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। आपकी  अपने साथियों के बीच की लोकप्रियता बढ़ेगी। आपका आज कोई निकटतम मित्र आपसे ईष्या करेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को यदि  किसी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़े, तो परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से करना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी मन में चल रही उलझनो को अपने पिताजी से बातचीत करके सुलझाना होगा, नहीं तो उनका पढ़ाई से ध्यान ध्यान हट जाएगा। सायंकाल के समय आप अपने घर  पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपका पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। यदि किसी से पैसे का लेनदेन करना पड़े, तो उसमें आपको सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि कोई आपके साथ धोखा कर सकता है।  राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को  अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो लोग उनकी बात का बुरा मान सकते हैं। सायंकाल से लेकर रात्रि तक अपनी इगो के कारण  जीवनसाथी से तनातनी हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दे, नही तो किसी दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा।  आपको नौकरी में तरक्की मिलने से परिवार के सदस्य आपके लिए किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आपको महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है।  सायंकाल के समय आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को  कोई सूचना सुनने को मिल सकती है।  ससुराल पक्ष से भी आज आपको कोई मदद प्राप्त होती दिख रही है। आपका अपना  आपके साथ धोखा कर सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा।  आप दूसरों के कामों में उनकी खूब मदद करेंगे, लेकिन उसमें आपको अपने कामों की ओर भी ध्यान देना होगा। आपका  कोई कानूनी मसला निपट सकता है, जिसमें आपको जीत मिलेगी। संतान पक्ष की  ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आपने पहले  कभी किसी को धन उधार दिया था, तो वह  उसे लौटा सकते हैं। जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी।नये कार्या मे निवेश करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा।  आप सुबह से ही किसी मांगलिक कार्य के आयोजन के कारण भाग दौड़ में लगे रहेंगे और  आपको कार्य क्षेत्र में भी उच्च अधिकारियों से शाबाशी मिलती दिख रही है।  आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आपको थकान का अनुभव होगा। छोटे बच्चों को  आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जो लोग किसी नए व्यवसाय को करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए  दिन बेहतर रहने वाला है। छोटे व्यापारियों को  किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी।

Friday, July 1, 2022

Aaj Ka Panchang 01072022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🙏🏻 हर  हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞
हिंदू पंचांग व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए 9431848786 नंबर पर अपने शहर का नाम लिखकर व्हाट्सएप करें
 🌤️  *दिनांक - 01 जुलाई 2022*
🌤️ *दिन - शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - वर्षा ऋतु* 
🌤️ *मास -आषाढ़*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - द्वितीया दोपहर 01:09 तक तत्पश्चात तृतीया*
🌤️ *नक्षत्र - पुष्य 02 जुलाई रात्रि 03:56 तक तत्पश्चात अश्लेशा*
🌤️ *योग - व्याघात सुबह 10:47 तक तत्पश्चात हर्षण*
🌤️  *राहुकाल - सुबह 11:02 से दोपहर 12:43 तक*
🌞 *सूर्योदय - 06:01*
🌦️ *सूर्यास्त - 19:23*
👉  *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - भगवान जगन्नाथ रथयात्रा*
🔥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
        🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞

🌷 *घर में झगड़े* 🌷
👉🏻 *घर में झगड़े होते हो तो एक लोटा पानी लेकर रात को सोते समय पलंग के नीचे रखो और दूसरे दिन सुबह वो पानी घर में छाँटो पीपल को सींच दो, हो गये झगड़े खत्म ।*
🙏🏻 **
               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *ज्वरनाशक मंत्र* 🌷
 👉🏻 *इस मंत्र के जप से ज्वर दूर होता है*
🌷 *ॐ भंस्मास्त्राय विद्महे | एकदंष्ट्राय धीमहि | तन्नो ज्वर: प्रचोदयात् ||*
🙏🏻 *
               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *वर्षा ऋतु विशेष* 🌷
☔ *अभी सीजन में बारिश आयेगी.... भूख कम हो जायेगी ...वायु की तकलीफ होगी, पाचन की तकलीफ होगी.... वो तकलीफ आये उसके पहले तकलीफ मिटाने की ताकत तुम्हारे अपने अंदर पैदा कर लो | हरद रसायन औषधि है रसायन माना टोनिक, १-२ गोली सुबह अथवा शाम चूस लिया करो .....जो खाया है वो पाचन टोनिक में बदल जायेगा पुष्टि देने वाला |*
🙏🏻 *- 
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻
पंचक का आरंभ- 15 जुलाई 2022, शुक्रवार को 28.19 मिनट से
पंचक का समापन- 20 जुलाई 2022, बुधवार को 12.51 मिनट पर।
देवशयनी एकादशी जुलाई 10, 2022, रविवार

 कामिका एकादशी जुलाई 24, 2022, रविवार

जुलाई 2022 का पहला प्रदोष व्रत 11 जुलाई, सोमवार को किया जाएगा। सोमवार को त्रयोदशी तिथि होने से ये सोम प्रदोष कहलाएगा। इस दिन का पूजा मुहूर्त इस प्रकार रहेगा- शाम 07:22 से रात 09:24 तक।
- जुलाई 2022 का दूसरा प्रदोष व्रत 25 जुलाई, सोमवार को किया जाएगा। इस दिन का पूजा मुहूर्त इस प्रकार रहेगा- शाम 07:17 से रात 09:21 तक।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।
 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने से प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आप दोस्तों के साथ खाली समय व्यतीत करने में ना पड़े। मन में उलझनों के कारण आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। आपके भाई व बहन में से किसी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको कुछ पुरानी चल रही समस्याओं से निजात मिलेगी और आपका रुका हुआ धन भी आपको प्राप्त हो सकता है। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। लोगों की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना होगा और अपने में ही मस्त मगन होकर अपने कार्य की ओर ध्यान लगाना बेहतर रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे और कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी व्याकाग्रता भी बढ़ सकती है,लेकिन फिर भी आपको यह सोचना होगा किसे पहले करूं या किसे बाद में। यदि आपने साझेदारी में किसी कार्य को चलाया हुआ है,तो उसमें आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। आपको कोई नेत्र संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कोई कानूनी कार्य आपको परेशान करेगा,जिसके लिए आपको किसी से समझौता करना पड़ सकता है। परिवार में  जमीन जायदाद से संबंधित बंटवारा हो,तो उसमें आपको बड़ों के बीच बोलने से बचना होगा। जीवनसाथी से यदि कोई वादविवाद चल रहा था,तो वह समाप्त होगा। किसी नए कार्य में निवेश करने में परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आपको लोगों की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना होगा और अपने काम में ही लगे रहना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी। आपको नौकरी में भी पदोन्नति प्राप्त होती दिख रही है,लेकिन आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। दोस्तों के साथ आप मौज मस्ती करते नजर आएंगे। परिवार के वाद विवाद वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझेगा। विदेश यात्रा के भी आज योग बनते दिख रहे हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है। आपका कोई दोस्त आपसे मदद मांग सकता है। पिताजी को यदि कोई रोग था,तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। भाई बहनों के साथ चल रही अनबन समाप्त होगी,लेकिन सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता दिख रहा है,जो लोग किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं,उन्हें वह आसानी से मिल जाएगा। आप कुछ दान पुण्य के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। संतान की संगति का आपको विशेष ध्यान रखना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको लोगों के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कामों की ओर ध्यान लगाएं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लेने का सोचा है,तो वह उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को विदेश से नौकरी का ऑफर आ सकता है,जिसमें आपको उन्हें रोकना नहीं है। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो वह आज किसी मित्र की मदद से समाप्त होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा,जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं,उन्हे किसी के कहने में आकर निवेश किया,तो बाद में पछतावा होगा। आपके शरीर में आप चुस्ती फुर्ती भरपूर रहेगी,जिसके कारण आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को भी पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत करनी होगी,तभी वह उनमें सफलता हासिल कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन में यदि कुछ समस्याएं चल रही थी,तो आपको उनका समाधान भी आसानी से मिल जाएगा। आपको पिताजी द्वारा कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी,जिन्हें आप समय रहते पूरी करेंगे। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आएगा। व्यापार की कुछ बाधाओं से चलते आपके कुछ काम लटक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों के लिए परेशानी भरा रहेगा। परिवार में माहौल आज खुशनुमा रहेगा। आपको किसी भी विपरीत परिस्थिति में संयम बनाए रखना होगा,तभी आप उससे बाहर आसानी से निकल पाएंगे। माता पिता को आप किसी किसी धार्मिक आयोजन में लेकर जा सकते हैं। आपको आज किसी मित्र के घर दावत पर जाने का मौका मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को मनचाहा परिवर्तन मिलेगा। यदि आपने पहले कभी किसी को धन उधार दिया था,तो वह आपको वापस मिल सकता है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। माता-पिता से आशीर्वाद लेकर यदि किसी नए कार्य में निवेश करेंगे तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको आज आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद मिल सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु परेशान करेंगे,लेकिन नौकरी से जुड़े जातक की अपने किसी अधिकारी से बहसबाजी हो सकती है। आपको अपने धन का भरपूर लाभ मिलेगा। व्यापार के लिए यदि आप किसी यात्रा पर जायेंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करना होगा,तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ पल अकेले में व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आपको  कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को भी मन मुताबिक लाभ होगा। 

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी कुछ लंबे समय से रुकी हुई योजना को लांच करेंगे,जिनका आपको लाभ अवश्य मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान के करियर में आ रही समस्याओं का आपको समाधान मिलेगा। आपको बेवजह किसी से भी बहसबाजी पड़ने में  बचना होगा,क्योंकि आपका रूखा व्यवहार आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे,जिससे उनकी छवि और निखरेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से बातचीत करते समय अपनी कुछ बातों को छुपाना होगा,नहीं तो कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आर्थिक स्थिति को लेकर आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा और मन परेशान हो सकता है,लेकिन आपको रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं,उनके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। यदि आपने जल्दबाजी में किसी निवेश संबंधी योजना में निवेश किया, तो बाद में आपको उससे नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको बिना सोचे समझे किसी से धन उधार लेने से बचना होगा,नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। दोस्तों के साथ कही घूमने फिरने की योजना भी बना सकते हैं।