Showing posts with label love blessings. Show all posts
Showing posts with label love blessings. Show all posts

Sunday, October 15, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 15102023


*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक - 15 अक्टूबर 2023*
*⛅दिन - रविवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2080*
*⛅शक संवत् - 1945*
*⛅अयन - दक्षिणायन*
*⛅ऋतु - शरद*
*⛅मास - आश्विन*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅तिथि - प्रतिपदा रात्रि 12:32 तक तत्पश्चात द्वितीया*
*⛅नक्षत्र - चित्रा शाम 06:13 तक तत्पश्चात स्वाती*
*⛅योग - वैधृति सुबह 10:25 तक तत्पश्चात विष्कम्भ*
*⛅राहु काल - शाम 04:47 से 06:14 तक*
*⛅सूर्योदय - 06:36*
*⛅सूर्यास्त - 06:14*
*⛅दिशा शूल - पश्चिम दिशा में*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04:57 से 05:47 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:01 से 12:50 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण - शारदीय नवरात्र प्रारम्भ, महाराज अग्रेसन जयन्ती, मातामह श्राद्ध*
*⛅विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है ।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

*🌹नवरात्रि : 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2023*🌹*

*🔹शारदीय नवरात्रि : सफलता के लिए🔹*

*आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तक शारदीय नवरात्रि पर्व होता है । यदि कोई पूरे नवरात्रि के उपवास-व्रत न कर सकता हो तो सप्तमी, अष्टमी और नवमी – तीन दिन उपवास करके देवी की पूजा करने से वह संपूर्ण नवरात्रि के उपवास के फल को प्राप्त करता है ।*

*🔹'श्रीमद् देवी भागवत' में आता है कि यह व्रत महासिद्धि देने वाला, धन-धान्य प्रदान करने वाला, सुख व संतान बढ़ाने वाला, आयु एवं आरोग्य वर्धक तथा स्वर्ग और मोक्ष तक देने में समर्थ है । यह व्रत शत्रुओं का दमन व बल की वृद्धि करने वाला है । महान-से-महान पापी भी यदि नवरात्रि व्रत कर ले तो संपूर्ण पापों से उसका उद्धार हो जाता है ।*

*🔹नवरात्रि का उत्तम जागरण वह है कि जिसमें- शास्त्र ज्ञान की चर्चा हो, प्रज्जवलित दीपक रखा हो, देवी का भक्तिभावयुक्त कीर्तन हो, वाट्य, ताल सहित का सात्त्विक संगीत हो, मन में प्रसन्नता हो, सात्त्विक नृत्य हो, डिस्को या ऐसे दूसरे किसी नृत्य का आयोजन न हो, सात्त्विक नृत्य, कीर्तन के समय भी जगदम्बा माता के सामने दृष्टि स्थिर रखें, किसी को बुरी नजर से न देखें ।*

*🔹नवरात्रि के दिनों में गरबे गाने की प्रथा है। पैर के तलुओ एवं हाथ की हथेलियों में शरीर की सभी नाड़ियों के केन्द्रबिन्दु हैं, जिन पर गरबे में दबाव पड़ने से 'एक्यूप्रेशर' का लाभ मिल जाता है एवं शरीर में नयी शक्ति-स्फूर्ति जाग जाती है । नृत्य से प्राण-अपान की गति सम होती है तो सुषुप्त शक्तियों को जागृत होने का अवसर मिलता है एवं गाने से हृदय में माँ के प्रति दिव्य भाव उमड़ता है । बहुत गाने से शक्ति क्षीण होती है ।*

*🔹नवरात्रि - विद्यार्थि विशेष🔹*

*🔹नवरात्रि के प्रथम दिन विद्यार्थी अपनी पुस्तकों को ईशान कोण में रख कर पूजन करें और नवरात्रि के तीसरे तीन दिन विद्यार्थी सारस्वत्य मंत्र का जप करें । इससे उन्हें विद्या प्राप्ति में अपार सफलता मिलती है ।*

*🔹बुद्धि व ज्ञान का विकास करना हो तो सूर्यदेवता का भ्रूमध्य में ध्यान करें ।*

*🔹जिनको गुरुमंत्र मिला है वे गुरुमंत्र का, गुरुदेव का, सूर्यनारायण का ध्यान करें ।*
*–(वेदव्यास जी, देवी भागवत)*

*🔹 रविवार विशेष🔹*

*🔹 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

*🔹 रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

*🔹 रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

*🔹 रविवार सूर्यदेव का दिन है, इस दिन क्षौर (बाल काटना व दाढ़ी बनवाना) कराने से धन, बुद्धि और धर्म की क्षति होती है ।*

*🔹 रविवार को आँवले का सेवन नहीं करना चाहिए ।*

*🔹 स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए । इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं ।*

*🔹 रविवार के दिन पीपल के पेड़ को स्पर्श करना निषेध है ।*

*🔹 रविवार के दिन तुलसी पत्ता तोड़ना वर्जित है ।*



             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *नवरात्रि पूजन विधि* 🌷
➡ *15 अक्टूबर 2023 रविवार से नवरात्रि प्रारंभ ।*
🙏🏻 *नवरात्रि के प्रत्येक दिन माँ भगवती के एक स्वरुप श्री शैलपुत्री, श्री ब्रह्मचारिणी, श्री चंद्रघंटा, श्री कुष्मांडा, श्री स्कंदमाता, श्री कात्यायनी, श्री कालरात्रि, श्री महागौरी, श्री सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। यह क्रम शारदीय शुक्ल प्रतिपदा को प्रातःकाल शुरू होता है। प्रतिदिन जल्दी स्नान करके माँ भगवती का ध्यान तथा पूजन करना चाहिए। सर्वप्रथम कलश स्थापना की जाती है।*
➡ *कलश / घट स्थापना विधि*
🙏🏻 *देवी पुराण के अनुसार मां भगवती की पूजा-अर्चना करते समय सर्वप्रथम कलश / घट की स्थापना की जाती है। घट स्थापना करना अर्थात नवरात्रि की कालावधि में ब्रह्मांड में कार्यरत शक्ति तत्त्व का घट में आवाहन कर उसे कार्यरत करना । कार्यरत शक्ति तत्त्व के कारण वास्तु में विद्यमान कष्टदायक तरंगें समूल नष्ट हो जाती है। धर्मशास्त्रों के अनुसार कलश को सुख-समृद्धि, वैभव और मंगल कामनाओं का प्रतीक माना गया है। कलश के मुख में विष्णुजी का निवास, कंठ में रुद्र तथा मूल में ब्रह्मा स्थित हैं और कलश के मध्य में दैवीय मातृशक्तियां निवास करती हैं।*
🌷 *सामग्री:*
👉🏻 *जौ बोने के लिए मिट्टी का पात्र*
👉🏻 *जौ बोने के लिए शुद्ध साफ़ की हुई मिटटी*
👉🏻 *पात्र में बोने के लिए जौ*
👉🏻 *घट स्थापना के लिए मिट्टी का कलश (“हैमो वा राजतस्ताम्रो मृण्मयो वापि ह्यव्रणः” अर्थात 'कलश' सोने, चांदी, तांबे या मिट्टी का छेद रहित और सुदृढ़ उत्तम माना गया है । वह मङ्गलकार्योंमें मङ्गलकारी होता है )*
👉🏻 *कलश में भरने के लिए शुद्ध जल, गंगाजल*
👉🏻 *मौली (Sacred Thread)*
👉🏻 *इत्र*
👉🏻 *साबुत सुपारी*
👉🏻 *दूर्वा*
👉🏻 *कलश में रखने के लिए कुछ सिक्के*
👉🏻 *पंचरत्न*
👉🏻 *अशोक या आम के 5 पत्ते*
👉🏻 *कलश ढकने के लिए ढक्कन*
👉🏻 *ढक्कन में रखने के लिए बिना टूटे चावल*
👉🏻 *पानी वाला नारियल*
👉🏻 *नारियल पर लपेटने के लिए लाल कपडा*
👉🏻 *फूल माला*
🌷 *विधि*
🙏🏻 *सबसे पहले जौ बोने के लिए मिट्टी का पात्र लें। इस पात्र में मिट्टी की एक परत बिछाएं। अब एक परत जौ की बिछाएं। इसके ऊपर फिर मिट्टी की एक परत बिछाएं। अब फिर एक परत जौ की बिछाएं। जौ के बीच चारों तरफ बिछाएं ताकि जौ कलश के नीचे न दबे। इसके ऊपर फिर मिट्टी की एक परत बिछाएं। अब कलश के कंठ पर मौली बाँध दें। कलश के ऊपर रोली से ॐ और स्वास्तिक लिखें। अब कलश में शुद्ध जल, गंगाजल कंठ तक भर दें। कलश में साबुत सुपारी, दूर्वा, फूल डालें। कलश में थोडा सा इत्र डाल दें। कलश में पंचरत्न डालें। कलश में कुछ सिक्के रख दें। कलश में अशोक या आम के पांच पत्ते रख दें। अब कलश का मुख ढक्कन से बंद कर दें। ढक्कन में चावल भर दें। श्रीमद्देवीभागवत पुराण के अनुसार “पञ्चपल्लवसंयुक्तं वेदमन्त्रैः सुसंस्कृतम्। सुतीर्थजलसम्पूर्णं हेमरत्नैः समन्वितम्॥” अर्थात कलश पंचपल्लवयुक्त, वैदिक मन्त्रों से भली भाँति संस्कृत, उत्तम तीर्थ के जल से पूर्ण और सुवर्ण तथा पंचरत्न मई होना चाहिए।*
🙏🏻 *नारियल पर लाल कपडा लपेट कर मौली लपेट दें। अब नारियल को कलश पर रखें। शास्त्रों में उल्लेख मिलता है: “अधोमुखं शत्रु विवर्धनाय,ऊर्ध्वस्य वस्त्रं बहुरोग वृध्यै। प्राचीमुखं वित विनाशनाय,तस्तमात् शुभं संमुख्यं नारीकेलं”। अर्थात् नारियल का मुख नीचे की तरफ रखने से शत्रु में वृद्धि होती है।नारियल का मुख ऊपर की तरफ रखने से रोग बढ़ते हैं, जबकि पूर्व की तरफ नारियल का मुख रखने से धन का विनाश होता है। इसलिए नारियल की स्थापना सदैव इस प्रकार करनी चाहिए कि उसका मुख साधक की तरफ रहे। ध्यान रहे कि नारियल का मुख उस सिरे पर होता है, जिस तरफ से वह पेड़ की टहनी से जुड़ा होता है।*
🙏🏻 *अब कलश को उठाकर जौ के पात्र में बीचो बीच रख दें। अब कलश में सभी देवी देवताओं का आवाहन करें। "हे सभी देवी देवता और माँ दुर्गा आप सभी नौ दिनों के लिए इसमें पधारें।" अब दीपक जलाकर कलश का पूजन करें। धूपबत्ती कलश को दिखाएं। कलश को माला अर्पित करें। कलश को फल मिठाई अर्पित करें। कलश को इत्र समर्पित करें।*
🌷 *कलश स्थापना के बाद माँ दुर्गा की चौकी स्थापित की जातीb है।*
🙏🏻 *नवरात्रि के प्रथम दिन एक लकड़ी की चौकी की स्थापना करनी चाहिए। इसको गंगाजल से पवित्र करके इसके ऊपर सुन्दर लाल वस्त्र बिछाना चाहिए। इसको कलश के दायीं ओर रखना चाहिए। उसके बाद माँ भगवती की धातु की मूर्ति अथवा नवदुर्गा का फ्रेम किया हुआ फोटो स्थापित करना चाहिए। मूर्ति के अभाव में नवार्णमन्त्र युक्त यन्त्र को स्थापित करें। माँ दुर्गा को लाल चुनरी उड़ानी चाहिए। माँ दुर्गा से प्रार्थना करें "हे माँ दुर्गा आप नौ दिन के लिए इस चौकी में विराजिये।" उसके बाद सबसे पहले माँ को दीपक दिखाइए। उसके बाद धूप, फूलमाला, इत्र समर्पित करें। फल, मिठाई अर्पित करें।*
🙏🏻 *नवरात्रि में नौ दिन मां भगवती का व्रत रखने का तथा प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करने का विशेष महत्व है। हर एक मनोकामना पूरी हो जाती है। सभी कष्टों से छुटकारा दिलाता है।*
🙏🏻 *नवरात्रि के प्रथम दिन ही अखंड ज्योत जलाई जाती है जो नौ दिन तक जलती रहती है। दीपक के नीचे "चावल" रखने से माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है तथा "सप्तधान्य" रखने से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते है*
🙏🏻 *माता की पूजा "लाल रंग के कम्बल" के आसन पर बैठकर करना उत्तम माना गया है*
🙏🏻 *नवरात्रि के प्रतिदिन माता रानी को फूलों का हार चढ़ाना चाहिए। प्रतिदिन घी का दीपक (माता के पूजन हेतु सोने, चाँदी, कांसे के दीपक का उपयोग उत्तम होता है) जलाकर माँ भगवती को मिष्ठान का भोग लगाना चाहिए। मान भगवती को इत्र/अत्तर विशेष प्रिय है।*
🙏🏻 *नवरात्रि के प्रतिदिन कंडे की धुनी जलाकर उसमें घी, हवन सामग्री, बताशा, लौंग का जोड़ा, पान, सुपारी, कर्पूर, गूगल, इलायची, किसमिस, कमलगट्टा जरूर अर्पित करना चाहिए।*
🙏🏻 *लक्ष्मी प्राप्ति के लिए नवरात्रि में पान और गुलाब की ७ पंखुरियां रखें तथा मां भगवती को अर्पित कर दें*
🙏🏻 *मां दुर्गा को प्रतिदिन विशेष भोग लगाया जाता है। किस दिन किस चीज़ का भोग लगाना है ये हम विस्तार में आगे बताएँगे।*
🙏🏻 *प्रतिदिन कन्याओं का विशेष पूजन किया जाता है। श्रीमद्देवीभागवत पुराण के अनुसार “एकैकां पूजयेत् कन्यामेकवृद्ध्या तथैव च। द्विगुणं त्रिगुणं वापि प्रत्येकं नवकन्तु वा॥” अर्थात नित्य ही एक कुमारी का पूजन करें अथवा प्रतिदिन एक-एक-कुमारी की संख्या के वृद्धिक्रम से पूजन करें अथवा प्रतिदिन दुगुने-तिगुने के वृद्धिक्रम से और या तो प्रत्येक दिन नौ कुमारी कन्याओं का पूजन करें। किस दिन क्या सामग्री गिफ्ट देनी चाहिए ये भी आगे बताएँगे।*
🙏🏻 *यदि कोई व्यक्ति नवरात्रि पर्यन्त प्रतिदिन पूजा करने में असमर्थ हैं तो उसे अष्टमी तिथि को विशेष रूप से अवश्य पूजा करनी चाहिए। प्राचीन काल में दक्ष के यज्ञ का विध्वंश करने वाली महाभयानक भगवती भद्रकाली करोङों योगिनियों सहित अष्टमी तिथि को ही प्रकट हुई थीं।*
         🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है।

अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

 
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

 
शुभ वर्ष : 2022, 2026
 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

 
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर यदि कोई चिंता सता रही थी, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। आप अपने खर्चों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर किसी नई योजना को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप किसी पर आंख मूंद कर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोड़ें, तभी उनके सभी काम पूरे होंगे। सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। माता-पिता से आप अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं। आपकी किसी पुरानी रुकी हुई डील से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आपको उसे समय रहते चुकाना होगा। आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी जिम्मेदारियों को बढ़ा सकते हैं।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में सुधार लेकर आएगा। रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आप अपने व्यर्थ के खर्चों को बढ़ा सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे, नहीं तो वह किसी गलत राह पर भटक सकते हैं। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। अध्ययन व आध्यात्मिक के प्रति आपकी रुचि जागृत होगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी कला का अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी सुख व समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। निजी जीवन में आप सावधानी बरतें। व्यक्तिगत विषयों पर आपका पूरा फोकस बढ़ेगा। भावनात्मक प्रदर्शन में आप सहज रहेंगे । परिवार में आप लोगों के साथ तालमेल बैठा कर चलेंगे। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में यदि कोई जिम्मेदारी सौंपी जाए, तो आप उसमें ढील ना बरतें। आपको किसी की कहीसुनी बातों में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है, नहीं तो वह आपके लिए गलत साबित हो सकता है। किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान हैं तो परिजनों की सलाह लें। 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी योग्यता अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य के लिए कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनो से बातचीत कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी साख व सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ किसी दूसरे काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपके कुछ विरोधी आपसे किसी मुद्दे को लेकर सलाह मश्वरा कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपकी आधुनिक विषयों के प्रति रुचि जागृत होगी। कुछ नए अनुबंधों का आपको लाभ मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। यदि आपने किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो वह आपके लिए कोई नहीं समस्या खड़ी कर सकते है। अपने कामों को आप धैर्य रखकर निपटाएं, तभी वह समय से पूरा हो सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो उसमें आपको सावधानी बरतनी होगी। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है। वरिष्ठ जनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। माताजी से आप किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर्स की मदद से किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतार सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसके बाद आपकी पद में भी वृद्धि होगी, जो लोग नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, तो उन्हें कोई अच्छा अवसर आ सकता है। कार्य क्षेत्र में आप अपनी वाणी की मधुरता के कारण अधिकारियों से प्रिय बनेंगे। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोग किसी काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप यदि किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें बहुत ही तोल-मोल कर बोले। आपके कुछ शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों के प्रति अग्रसर होने के लिए रहेगा। आपको दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप कुछ कामों की सूची बनाकर आगे बढ़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कुछ योजना यदि लंबे समय से रुकी हुई थी, तो वह शुरू हो सकती है। व्यापार में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आध्यात्मिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। यदि आपने किसी नए काम को करने का सोचा है, तो आपका वह काम पूरा हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखा कर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। किसी जोखिम भरे काम को करने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है। अपने खान-पान में अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। परिवार में यदि किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपस में चुप लगाए। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग अपने प्रयासों में कोई कमी ना छोड़े, नहीं तो बाद में उनका पछतावा हो सकता है।

Thursday, April 28, 2022

Aaj Ka Panchang 28042022

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक - 28 अप्रैल 2022*
⛅ *दिन - गुरुवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
⛅ *शक संवत -1944*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - ग्रीष्म ऋतु* 
⛅ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार चैत्र )*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - त्रयोदशी रात्रि 12:26 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*
⛅ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद शाम 05:40 तक तत्पश्चात रेवती*
⛅ *योग - वैधृति शाम 04:29 तक तत्पश्चात विषकंभ*
⛅  *राहुकाल - दोपहर 02:13 से शाम 03:49 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:11*
⛅ *सूर्यास्त - 19:01*
⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत*
💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि* 🌷
👉🏻 *29 अप्रैल 2022 शुक्रवार को मासिक शिवरात्रि है।*
🙏🏻  *हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी*
🌷 *1).ॐ शिवाय नम:*
🌷 *2).ॐ सर्वात्मने नम:* 
🌷 *3).ॐ त्रिनेत्राय नम:*
🌷 *4).ॐ हराय नम:*
🌷 *5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:*
🌷 *6).ॐ श्रीकंठाय नम:*
🌷 *7).ॐ सद्योजाताय नम:*
🌷 *8).ॐ वामदेवाय नम:* 
🌷 *9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:* 
🌷 *10).ॐ तत्पुरुषाय नम:*
🌷 *11).ॐ ईशानाय नम:*
🌷 *12).ॐ अनंतधर्माय नम:*
🌷 *13).ॐ ज्ञानभूताय नम:*
🌷 *14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:*
🌷 *15).ॐ प्रधानाय नम:* 
🌷 *16).ॐ व्योमात्मने नम:* 
🌷 *17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*
 🙏🏻 *आर्थिक परेशानी से बचने हेतु* 🙏🏻
👉🏻 *हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।*
👉🏻 *और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।*
🙏🏻  *प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।*
🙏🏻 
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *घर के कलह-क्लेश दूर करने का उपाय* 🌷

🙏🏻 *जिसको घर में कलह, क्लेश मिटाना हो, रोग या शारीरिक दुर्बलता मिटानी हो, वह नीचे की चौपाई की पुनरावृत्ति किया करे* 🌷 *बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन - कुमार |*
*बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार ||*
🙏🏻 *-)*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक का आरंभ- 24 अप्रैल 2022, रविवार को 18.43 मिनट से 
पंचक का समापन- 29 अप्रैल 2022, शुक्रवार को 08.15 मिनट पर।
पंचक का आरंभ- 22 मई 2022, रविवार को 11.13 मिनट से 
पंचक का समापन- 26 मई 2022, मंगलवार को 24.39 मिनट पर।    कामदा एकादशी
मंगलवार, 26 अप्रैल 2022- वरुथिनी एकादशी
गुरुवार, 12 मई 2022- मोहिनी एकादशी
 गुरुवार, 26 मई 2022- अचला (अपरा) एकादशी
28 अप्रैल गुरुवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
13 मई शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
27 मई शुक्रवार प्रदोष व्रत 
 
वैशाख पूर्णिमा- सोमवार 16 मई, 2022।

💥 *वैशाख अमावस्या शनिवार 30 अप्रैल, 2022।
 
ज्येष्ठ अमावस्या सोमवार 30 मई, 2022।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। उन्हें कुछ और नए कार्य भी सौपे जा सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अत्यधिक बोझ बढ़ने के कारण परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका कोई वाद विवाद हो सकता है जिसके कारण जीवनसाथी भी आपसे नाराज हो सकती हैं। आपको आय के नए-नए स्त्रोत प्राप्त होंगे,लेकिन आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी वाणी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे जिसके कारण आपके काम भी आसानी से बन जाएंगे। सायंकाल के समय आप अपने जीवनसाथी को डिनर कराने लेकर जा सकते हैं,जिसमें आपको जीवनसाथी से किसी भी वाद-विवाद में उलझने से बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या समाप्त होगी और परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आपको अपनी पिछले की हुई किसी गलती के लिए माफी भी मांगनी पड़ सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको यदि कहीं घूमने फिरने अथवा किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले तो उसमें अपने माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाए।  आप अपने कुछ पुराने झगड़े झंझटों से मुक्त होंगे जिसके कारण आप चैन की सांस लेंगे। कार्यक्षेत्र में आज माहौल आपके मुताबिक रहेगा, जिसके कारण आपका कार्य करने में भी मन लगेगा। विद्यार्थियों को अपने ध्यान को पढ़ाई की ओर मोड़ना होगा तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। परिवार मेंआपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आपको फिजूलखर्ची करने से बचना होगा नहीं तो आप अपने संचय धन को भी खर्च कर देंगे और बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आप पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें नहीं तो वह आपके सिर पर आ सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों को किसी डील के फाइनल होने के कारण मन मुताबिक लाभ मिलेगा। प्रेम जीवनजी रहे लोग अपने साथी को प्रपोज कर सकते हैं और परिवार के सदस्यों से भी मिलवा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कुछ परेशानियों के बाद भी मन मुताबिक लाभ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन विद्यार्थियों को स्कूल व कॉलेज में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा जिन्हें उनको अपने पिताजी से साझा करना होगा। यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया,तो वह परेशान रहेंगे। पिताजी यदि आज किसी कार्य को करने के लिए मना करें,तो कभी कभी बड़ों की बात मानना बेहतर होता है,इसलिए उसे अवश्य माने। आप आज अपने मन में चल रहे कुछ समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी आय में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। कारोबार करने वाले लोगों के लिए भरपूर लाभ मिलेगा। व्यापार में उनकी कोई बड़ी डील फाइनल होगी और उसमें मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आपको अपने जीवनसाथी से किसी भी बात को छुपाना नहीं है, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। ऑफिस में कोई व्यक्ति आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा सकता है, जिससे आपको सावधान रहना होगा। यदि आप संतान को विदेशों से शिक्षा ग्रहण कराने के लिए भेजना चाहते हैं,तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने बेकार के बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश करनी होगी,नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों की आज अपने जीवनसाथी से कुछ मुश्किलें बढ़ सकती हैं,इसीलिए उन्हें पहले ही बातचीत के जरिए समाप्त करने की कोशिश करनी होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में खूब मन लगेगा और वह किसी नई प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उनको मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपका आध्यात्मिक कार्यों की ओर मन लगेगा व आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना भी बना सकते हैं, लेकिन आप अपने मन में चल रही उलझनों के कारण परेशान रहेंगे। व्यापार के किसी भी निर्णय को लेने में असमर्थ होंगे,लेकिन नौकरी से जुड़े जातकों को कोई बेहतर अवसर आ सकता है,इसलिए उन्हें पुरानी छोड़कर दूसरी में जाना बेहतर रहेगा। आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आप अपने खर्चे आसानी से निकाल पाएंगे। आपका मानसिक तनाव थोड़ा कम होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी,जिससे मिलकर आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। कार्यक्षेत्र में आपको किसी महिला मित्र से कोई सरप्राइस मिल सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगा,लेकिन आपको परिवार में किसी वाद विवाद की स्थिति होने पर भी कड़वा बोलने से बचना होगा व उसे वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपको सिर दर्द,थकान,बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है,इसलिए सेहत के प्रति सचेत रहें। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपनी जीवनसाथी की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे,उन्हें कहीं घुमाने अथवा डिनर डेट पर भी लेकर जा सकते हैं,लेकिन बिजनेस करने वाले लोगों को भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा,जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं,उन्हें सावधान रहना होगा क्योंकि शत्रु उनकी छवि खराब करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको अपने धन का निवेश सोच विचार कर करना होगा। यदि आपने किसी के कहने में आकर धन का निवेश किया,तो वह आपके लिए परेशानी दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई पुराना वाद विवाद सुलझ सकता है,जिसको लेकर आप लंबे समय से परेशान थे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने आस-पड़ोस के लोगों के साथ मधुर संबंध रखने होंगे व व्यापार में भी आपके शत्रु आपके साथ विश्वासघात करने की कोशिश कर सकते हैं,जिनसे आपको सावधान रहना होगा। यदि आपको कोई पारिवारिक समस्या लंबे समय से परेशान कर रही थी,तो आज आपको उससे निजात मिलती दिख रही है,लेकिन विद्यार्थियों को आज कमजोर विषयों पर मेहनत करनी होगी,तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। आप अपनी  किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने के कारण प्रसन्न रहेंगे।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके परिवार के सदस्यों के रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा।  आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे। प्रेमजीवन जी रहे लोग अपने साथी को प्रपोज भी कर सकते हैं। आप किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने के कारण प्रसन्न रहेंगे। परिवार में माहौल भी उत्साह जैसा रहेगा और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा,लेकिन यदि आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिले,तो अवश्य करें,जो लोग किसी नए व्यवसाय की योजना बना रहे हैं,तो उनकी यह इच्छा भी आज पूरी होगी,लेकिन आपको किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके इस भरोसे को तोड़ सकता है।

दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपका मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।
 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा

Tuesday, October 19, 2021

Aaj Ka Panchang 19102021

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 19 अक्टूबर 2021*
⛅ *दिन -  मंगलवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शरद* 
⛅ *मास -अश्विन*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - चतुर्दशी शाम 07:03 तक तत्पश्चात  पूर्णिमा*
⛅ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद दोपहर  12:13 तक तत्पश्चात रेवती*
⛅ *योग - व्याघात रात्रि 08:39 तक तत्पश्चात हर्षण*
⛅  *राहुकाल -  शाम 03:17 से शाम 04:44 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:36* 
⛅ *सूर्यास्त - 18:10*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - कोजागिरी पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा (खीर चंद्र किरणों में रखें),*
💥 *विशेष - चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *शरद पूनम की रात दिलाये आत्मशांति, स्वास्थ्यलाभ* 🌷
➡ *19 अक्टूबर 2021 मंगलवार को शरद पूर्णिमा (खीर चन्द्रकिरणों में रखें) 20 अक्टूबर, बुधवार को शरद पूर्णिमा (व्रत हेतु)*
🌙 *आश्विन पूर्णिमा को ‘शरद पूर्णिमा’ बोलते हैं । इस दिन रास-उत्सव और कोजागर व्रत किया जाता है । गोपियों को शरद पूर्णिमा की रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण ने बंसी बजाकर अपने पास बुलाया और ईश्वरीय अमृत का पान कराया था । अतः शरद पूर्णिमा की रात्रि का विशेष महत्त्व है । इस रात को चन्द्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ पृथ्वी पर शीतलता, पोषक शक्ति एवं शांतिरूपी अमृतवर्षा करता है ।*
👉🏻 *शरद पूनम की रात को क्या करें, क्या न करें ?*
🌙 *दशहरे से शरद पूनम तक चन्द्रमा की चाँदनी में विशेष हितकारी रस, हितकारी किरणें होती हैं । इन दिनों चन्द्रमा की चाँदनी का लाभ उठाना, जिससे वर्षभर आप स्वस्थ और प्रसन्न रहें । नेत्रज्योति बढ़ाने के लिए दशहरे से शरद पूर्णिमा तक प्रतिदिन रात्रि में 15 से 20 मिनट तक चन्द्रमा के ऊपर त्राटक करें ।*
🌙 *अश्विनी कुमार देवताओं के वैद्य हैं । जो भी इन्द्रियाँ शिथिल हो गयी हों, उनको पुष्ट करने के लिए चन्द्रमा की चाँदनी में खीर रखना और भगवान को भोग लगाकर अश्विनी कुमारों से प्रार्थना करना कि ‘हमारी इन्द्रियों का बल-ओज बढ़ायें ।’ फिर वह खीर खा लेना ।*
🌙 *इस रात सुई में धागा पिरोने का अभ्यास करने से नेत्रज्योति बढ़ती है ।*
🌙 *शरद पूनम दमे की बीमारी वालों के लिए वरदान का दिन है । अपने आश्रमों में निःशुल्क औषधि मिलती है, वह चन्द्रमा की चाँदनी में रखी हुई खीर में मिलाकर खा लेना और रात को सोना नहीं । दमे का दम निकल जायेगा ।*
🌙 *चन्द्रमा की चाँदनी गर्भवती महिला की नाभि पर पड़े तो गर्भ पुष्ट होता है । शरद पूनम की चाँदनी का अपना महत्त्व है लेकिन बारहों महीने चन्द्रमा की चाँदनी गर्भ को और औषधियों को पुष्ट करती है ।*
🌙 *अमावस्या और पूर्णिमा को चन्द्रमा के विशेष प्रभाव से समुद्र में ज्वार-भाटा आता है । जब चन्द्रमा इतने बड़े दिगम्बर समुद्र में उथल-पुथल कर विशेष कम्पायमान कर देता है तो हमारे शरीर में जो जलीय अंश है, सप्तधातुएँ हैं, सप्त रंग हैं, उन पर भी चन्द्रमा का प्रभाव पड़ता है । इन दिनों में अगर काम-विकार भोगा तो विकलांग संतान अथवा जानलेवा बीमारी हो जाती है और यदि उपवास, व्रत तथा सत्संग किया तो तन तंदुरुस्त, मन प्रसन्न और बुद्धि में बुद्धिदाता का प्रकाश आता है ।*
🌙 *खीर को बनायें अमृतमय प्रसाद खीर को रसराज कहते हैं । सीताजी को अशोक वाटिका में रखा गया था । रावण के घर का क्या खायेंगी सीताजी ! तो इन्द्रदेव उन्हें खीर भेजते थे ।*
🌙 *खीर बनाते समय घर में चाँदी का गिलास आदि जो बर्तन हो, आजकल जो मेटल (धातु) का बनाकर चाँदी के नाम से देते हैं वह नहीं, असली चाँदी के बर्तन अथवा असली सोना धो-धा के खीर में डाल दो तो उसमें रजतक्षार या सुवर्णक्षार आयेंगे । लोहे की कड़ाही अथवा पतीली में खीर बनाओ तो लौह तत्त्व भी उसमें आ जायेगा । इलायची, खजूर या छुहारा डाल सकते हो लेकिन बादाम, काजू, पिस्ता, चारोली ये रात को पचने में भारी पड़ेंगे । रात्रि 8 बजे महीन कपड़े से ढँककर चन्द्रमा की चाँदनी में रखी हुई खीर 11 बजे के आसपास भगवान को भोग लगा के प्रसादरूप में खा लेनी चाहिए । लेकिन देर रात को खाते हैं इसलिए थोड़ी कम खाना और खाने से पहले एकाध चम्मच मेरे हवाले भी कर देना । मुँह अपना खोलना और भाव करना : ‘लो महाराज ! आप भी लगाओ भोग ।’ और थोड़ी बच जाय तो फ्रिज में रख देना । सुबह गर्म करके खा सकते हो ।*
➡ *(खीर दूध, चावल, मिश्री, चाँदी, चन्द्रमा की चाँदनी - इन पंचश्वेतों से युक्त होती है, अतः सुबह बासी नहीं मानी जाती

📖 *
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक 
15 अक्टूबर रात्रि 9.14 बजे से 20 अक्टूबर दोपहर 2.03 बजे तक
12 नवंबर रात्रि 2.51 बजे से 16 नवंबर रात्रि 8.14 बजे तक
9 दिसंबर प्रात: 10.10 बजे से 14 दिसंबर रात्रि 2.04 बजे तक

नवंबर 2021: एकादशी व्रत

01 नवंबर: रमा एकादशी

14 नवंबर: देवुत्थान एकादशी
30 नवंबर: उत्पन्ना एकादशी

दिसंबर 2021: एकादशी व्रत

14 दिसंबर: मोक्षदा एकादशी

30 दिसंबर: सफला एकादशी

दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।

 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28



 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 
कैसा रहेगा यह वर्ष
 

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सिद्धि दिलाने वाला रहेगा। आज संतान पक्ष के लिए आपको यदि कुछ चिंताएं बनी हुई थी, तो वह दी समाप्त होगी। किसी प्रिय जन से आपकी यदि कोई काम करने की बात चल रही थी, तो आज आपको उन शुरू किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। सायंकाल के समाज अकस्मात खराबी के कारण आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में सुख समृद्धि लाने के लिए आज कुछ खुश धन व्यय कर सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से नरम गरम रह सकता है, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि कोई परेशानी हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आपको अपने किसी परिजन से भी धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आप का मन दुखी होगा। आज आप सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा और आपके यश की कीर्ति चारों ओर फैलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज अपने गुरुजनो से मदद लेनी पड़ेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपका अपनी माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, जिसकी वजह से आपके परिवार के सदस्यों के बीच भी अशांति का माहौल रहेगा। आज आप अपने घर के रखरखाव की वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय  करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग भी आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आपके कार्य क्षेत्र में आपके शत्रु बाधा डालने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको सतर्क रहना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं। आज उन्हें कुछ नये अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी चार चांद लगेगे। घर के किसी सदस्य से संबंधित आज कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। सायंकाल के समय अक्समात किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। साझेदारी में आपने यदि किसी व्यापार को किया हुआ है, तो उसमें आज आपको भरपूर सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आप अपने व्यापार के लिए किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामाजिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज यदि आप कहीं धन का निवेश करने की सोचेंगे, तो दिल खोल कर करें, क्योंकि आपको भविष्य में इसका भरपूर लाभ अवश्य मिलेगा। आजाद धर्म-कर्म के कार्यों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आप लाभ भी अवश्य उठाएंगे। आज आपको भाग्य के भरोसे किसी भी कार्य को नहीं छोड़ना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपका कार्य लंबे समय के लिए टल सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को आज उनका मनपसंद काम मिल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके पिताजी को कोई शारीरिक कष्ट है, तो उसमें आज वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। संतान पक्ष की ओर से यदि कोई चिंता थी, तो आज वह समाप्त होगी, लेकिन आज आपको अक्समात कोई ऐसा कार्य आ सकता है, जिसके कारण आपको अपने रुटीन के कार्य में बदलाव करना पड़ सकता है, लेकिन यदि कोई कार्य अति आवश्यक हो, तो आपको उसे पहले पूरा करने की सोचनी होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा, जो लोग विदेशी कंपनी मे नौकरी करते हैं,तो उसमे आपको सफलता प्राप्त होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में नई ऊर्जा का संचार होगा, लेकिन आज आपको कुछ मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं, इसलिए आज आप पेट दर्द, बुखार आदि जैसी समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। आज आपको अक्समात बड़ी मात्रा में धन हाथ लग सकता है, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओ की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप को संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उतम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज आप अपने पिताजी के मार्गदर्शन से जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, लेकिन आज आपको कुछ ऐसे खर्चे करने पड़ेंगे, जो आपको  ना चाहते हुए भी मजबूरी में आपको करने पड़ेंगे। आज आप शत्रु पक्ष पर आज आप  हावी होने की कोशिश करेगे, लेकिन आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके उसे बाहर निकलने की कोशिश करनी होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज व्यवसाय में कुछ नहीं डीलों को फाइनल करने के कारण आप व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकाल लेने कामयाब रहेंगे और आपके जीवन साथी आज आप से नाराजगी जता सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज भाई बंधुओ से आपकी कोई मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है, लेकिन यदि ऐसी कोई स्थिति आये, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है। नौकरी में आज आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। आज आपको अपने किसी प्रियजन के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ेगा। आज आप अपने घर के दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंग

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्चे भरा रहेगा। आज आप अपने बढ़ते खर्चों से परेशान होंगे, जिसके कारण आपके अपने परिवार के सदस्यों से भी बहस बाजी हो सकती है। आज नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन की शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही धन की समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ यदि आज आप किसी निर्णय को लेंगे, तो वह सफलता देने वाला होगा। सायंकाल के समय यदि आज आप को किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो बहुत ही सोच विचार कर जाए।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको कुछ मानसिक तनाव बना रहेगा, जिसके कारण आप अपने बिजनेस पर ध्यान कम देंगे और आप अपने कुछ डीलों को फाइनल करने से भी पीछे हटेंगे, लेकिन  वह आपके लिए लाभ का सौदा लेकर आ सकती हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हे पहचाना होगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर आज मुहर लग सकती है। आज यदि आपका अपने आस पड़ोस में कोई वाद विवाद पनपे, तो आपको उसमें पढ़ने से बचना होगा।