Showing posts with label Vedic. Show all posts
Showing posts with label Vedic. Show all posts

Sunday, September 18, 2022

Vaidik Panchang 18092022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞
 🌤️  *दिनांक - 18 सितम्बर  2022*
🌤️ *दिन - रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार भाद्रपद)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - अष्टमी शाम 04:32 तक तत्पश्चात नवमी*
🌤️ *नक्षत्र - मृगशिरा शाम 03:11 तक तत्पश्चात आर्द्रा*
🌤️ *योग - सिद्धि सुबह 06:34 तक तत्पश्चात  व्यतीपात*
🌤️  *राहुकाल - शाम 05:07 से शाम 06:39 तक*
🌞 *सूर्योदय - 06:27*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:37*
👉  *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - अष्टमी का श्राद्ध*
🔥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*

              🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞
🌷 *सर्वलाभ की कुंजी* 🌷
 👉🏻 *कैसा भी बीमार व्यक्ति हो, उसको हरिनाम की, ‘हरि ॐ’ की साधना दे दो, चंगा होने लगेगा |* *बिल्कुल पक्की बात है !*
👉🏻 *आपको स्वस्थ रहना है तो भी भगवान का नाम, प्रसन्न तथा निरहंकारी रहना है तो भगवान का नाम, उद्योगी एवं साहसी होना है तो भगवान का नाम और पूर्वजों का मंगल करना है तो भी भगवान का नाम....|*

🌷 *व्यतिपात योग* 🌷
🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*

🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*
🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*

💥 *विशेष ~ 18 सितम्बर 2022 रविवार को सुबह 06:35 से 19 सितम्बर, सोमवार को सुबह 07:29 तक व्यतीपात योग है।*

🙏🏻 *

*श्राद्ध पक्ष के समय क्यों नहीं किए जाते हैं शुभ कार्य ?*
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
श्राद्ध पितृत्व के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक हैं। सनातन धर्मानुसार प्रत्येक शुभ कार्य के आरंभ करने से पहले में मां-बाप तथा पितृगण को प्रणाम करना हमारा धर्म है। क्योंकि हमारे पुरखों की वंश परंपरा के कारण ही हम आज जीवित रहे हैं। सनातन धर्म के मतानुसार हमारे ऋषिमुनियों ने हिंदू वर्ष में सम्पादित 24 पक्षों में से एक पक्ष को पितृपक्ष अर्थात श्राद्धपक्ष का नाम दिया। पितृपक्ष में हम अपने पितृगण का श्राद्धकर्म, अर्ध्य, तर्पणतथा पिण्डदान के माध्यम से विशेष क्रिया संपन्न करते हैं। धर्मानुसार पितृगण की आत्मा को मुक्ति तथा शांति प्रदान करने हेतु विशिष्ट कर्मकाण्ड को 'श्राद्ध' कहते हैं। श्राद्धपक्ष में शुभकार्य वर्जित क्यों: हमारी संस्कृति में श्राद्ध का संबंध हमारे पूर्वजों की मृत्यु की तिथि से है। अतः श्राद्धपक्ष शुभ तथा नए कार्यों के प्रारंभ हेतु अशुभ काल माना गया है। जिस प्रकार हम अपने किसी परिजन की मृत्यु के बाद शोकाकुल अवधि में रहते हैं तथा शुभ, नियमित, मंगल, व्यावसायिक कार्यों को एक समय अविधि तक के लिए रोक देते हैं। उसी प्रकार पितृपक्ष में भी शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। श्राद्धपक्ष की 16 दिनों की समय अवधि में हम अपने पितृगण से तथा हमारे पितृगण हमसे जुड़े रहते हैं। अत: शुभ-मांगलिक कार्यों को वंचित रखकर हम पितृगण के प्रति पूरा सम्मान व एकाग्रता बनाए रखते हैं।

धर्मशास्त्रों के मतानुसार पितृऋण: शास्त्रों के अनुसार मनुष्य योनी में जन्म लेते ही व्यक्ति पर तीन प्रकार के ऋण समाहित हो जाते हैं। इन तीन प्रकार के ऋणों में से एक ऋण है पितृऋण अत: धर्मशास्त्रों में पितृपक्ष में श्राद्धकर्म के अर्ध्य, तर्पण तथा पिण्डदान के माध्यम से पितृऋण से मुक्ति पाने का रास्ता बतलाया गया है।

पितृऋण से मुक्ति पाए बिना व्यक्ति का कल्याण होना असंभव है। शास्त्रानुसार पृथ्वी से ऊपर सत्य, तप, महा, जन, स्वर्ग, भुव:, भूमि ये सात लोक माने गए हैं। इन सात लोकों में से भुव: लोक को पितृलोक माना गया है। 

श्राद्धपक्ष की सोलह दिन की अवधी में पितृगण पितृलोक से चलकर भूलोक को आ जाते हैं। इन सोलह दिन की समयावधि में पितृलोक पर जल का अभाव हो जाता है, अतः पितृपक्ष में पितृगण पितृलोक से भूलोक आकार अपने वंशजो से तर्पण करवाकर तृप्त होते हैं। अतः यह विचारणीय विषय है कि जब व्यक्ति पर ऋण अर्थात कर्जा हो तो वो खुशी मनाकर शुभकार्य कैसे सम्पादित कर सकता है। पितृऋण के कारण ही पितृपक्ष में शुभकार्य नहीं किए जाते। पितृऋण से मुक्तिः शास्त्र कहते हैं की पितृऋण से मुक्ति के लिए श्राद्ध से बढ़कर कोई कर्म नहीं है। श्राद्धकर्म का अश्विन मास के कृष्ण पक्ष में सर्वाधिक महत्व कहा गया है। इस समय सूर्य पृथ्वी के नजदीक रहते हैं, जिससे पृथ्वी पर पितृगण का प्रभाव अधिक पड़ता है इसलिए इस पक्ष में कर्म को महत्वपूर्ण माना गया है। शास्त्रों के अनुसार एक श्लोक इस प्रकार है। 

एवं विधानतः श्राद्धं कुर्यात् स्वविभावोचितम्। आब्रह्मस्तम्बपर्यंतं जगत् प्रीणाति मानवः ॥ 

अर्थात् - जो व्यक्ति विधिपूर्वक श्राद्ध करता है, वह ब्रह्मा से लेकर घास तक सभी प्राणियों को संतृप्त कर देता है तथा अपने पूर्वजों के ऋण से मुक्ति पाता है। अतः स्वयं पर पितृत्व के कर्जों के मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

*
               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।
 
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप अच्छा खासा धन व्यय कर सकते हैं,जो भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ भी लेकर आएगा। आज आपको कुछ घरेलू समस्याओं से निजात मिलेगी,क्योंकि वरिष्ठ सदस्य इसमें आपकी पूरी मदद करेंगे। आज आपकी आध्यात्मिक के प्रति रुचि बढ़ने से आप धार्मिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आप यदि किसी भूमि वाहन आदि के क्रय विक्रय की योजना बना रहे हैं,तो उसमें आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी भी आपकी मदद करेंगे,लेकिन फिर भी आपके काम समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। आज आप मानसिक तनाव के चलते कुछ परेशान रहेंगे,जिसके कारण आप परिवार के सदस्यों पर भी गुस्सा निकाल सकते हैं,लेकिन आपको ऐसा करने से बचना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उन्हें प्रमोशन अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिन पर चलकर आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको आज किसी काम को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है नहीं तो बाद में वह आपके लिए परेशानी बन सकता है,इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थी आज किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने वरिष्ठ सदस्यों व अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपका मनोबल और ऊंचा होगा। यदि आपको स्वास्थ्य से जुड़े कुछ समस्याएं चल रही थी,तो उनमें आज आपको काफी हद तक निजात मिलती दिख रही है। धन संबंधित मामले में आज दिन पहले से बेहतर रहेगा,क्योंकि आप अपने कुछ कर्ज भी आज उतारने में सफल रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में समस्या हो सकती है,जिसके लिए आप अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं। कार्यक्षेत्र में शत्रु आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे बचने के लिए आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके ही बाहर निकल पाएंगे, जो लोग शेयर बाजार,सट्टा बाजार अथवा प्रॉपर्टी आदि में निवेश करते हैं,तो उनके लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। संतान के किसी कार्य को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे और कार्यक्षेत्र में भी आज अत्यधिक काम होने के कारण आप व्यस्त रहेंगे। आपको आज कुछ नए लोगों से मुलाकात करने का मौका मिल सकता है,जो आपके लिए कोई अच्छी स्कीम लेकर आएंगे। व्यापार करने वाले लोग अपनी किसी योजना में बदलाव करके फिर से शुरू कर सकते हैं,जो उनको अच्छा भविष्य में अच्छा लाभ देगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आप आलस्य में रहने के कारण अपने किसी काम को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे,जिसके कारण आपका काम खराब हो सकता है। आपको अपनी सेहत में लापरवाही बरतने से बचना होगा। यदि आपको कोई समस्या है तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। जीवनसाथी की मदद से आप कोई निवेश करेंगे,जिससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आपको अपने भाइयों की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ मिलने से प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर रहने वाला है। आपके ऊपर घर व बाहर दोनों जगह जिम्मेदारियां पड़ने से मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर दबदबा बना रहेगा। आप किसी भी कार्य को पूरी मेहनत से पूरा करेंगे और अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे थे,तो वह उसमें अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सफलता हासिल करेंगे। व्यापार में आज कोई बड़ा आर्डर मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे और आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा,जिससे वह बहुत अच्छा चलेगा। जीवनसाथी से आपकी खटपट रहने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं,जिसके कारण आप कुछ अच्छे काम कल पर टाल सकते हैं,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। आपको कार्यक्षेत्र में भी सकारात्मक रवैया अपनाना होगा,नहीं तो लोग किसी बात से परेशान रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई परेशानी आ रही है,तो वह सुलझ सकती है। यदि आपको स्थान परिवर्तन करना पड़े,तो अवश्य करें,क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है,लेकिन आपको आज कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्या आ सकती है,जिसमें आपको लापरवाही नहीं करनी है। व्यावसायिक मामले सुलझने से आप प्रसन्न रहेंगे और धन का लेनदेन सावधानी से करें। बेरोजगार व्यक्ति अपने मित्र की मदद से रोजगार पा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामले में कुछ समस्या लेकर आ सकता है। आज कुछ समस्याएं आपका सिरदर्द बनेंगी। आपको आज कुछ धन भी उधार लेना पड़ सकता है। मन में आज किसी बेचैनी के कारण आप अपने किसी परिजन से कुछ गलत भी बोल सकते हैं। व्यापार में चल रही योजनाओं में आप कुछ फेरबदल कर सकते हैं,जिससे आपके पार्टनर को बुरा लग सकता है। आज आपको कोई निवेश बहुत ही सोच विचार करना होगा,नहीं तो बाद में आपको उसके लिए नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ असमंजस भरा रहेगा। आप आपकी कुछ योजनाओं पर विराम लगने से परेशान रहेंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा,नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है,इसलिए बिना मांगे किसी को सलाह ना दें और बहसबाजी में पड़ने से बचें। आपको किसी में निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि किसी परिजन की सेहत को लेकर आप चिंतित थे,तो उनमें आज सुधार हो सकता है। परिवार के सदस्यों में चल रहा लड़ाई झगड़ा समाप्त होगा

Saturday, September 17, 2022

Vaidik Panchang 17092022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞
 🌤️  *दिनांक - 17 सितम्बर  2022*
🌤️ *दिन - शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार भाद्रपद)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - सप्तमी दोपहर 02:14 तक तत्पश्चात अष्टमी*
🌤️ *नक्षत्र - रोहिणी दोपहर 12:21तक तत्पश्चात मृगशिरा*
🌤️ *योग - सिद्धि पूर्ण रात्री तक*
🌤️  *राहुकाल - सुबह 09:30 से सुबह 11:01 तक*
🌞 *सूर्योदय - 06:27*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:38*
👉  *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - महालक्ष्मी व्रत समाप्त, षडशीति संक्रांति (पुण्यकाल सुबह 07:22 से दोपहर 01:46 तक*
🔥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*
💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*
💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*
              🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞

🌷 *लक्ष्मी माँ की प्रसन्नता पाने हेतु* 🌷
🙏🏻 *समुद्र किनारे कभी जाएँ तो दिया जला कर दिखा दें ...समुद्र की बेटी हैं लक्ष्मी ... समुद्र से प्रगति है ...समुद्र मंथन के समय.... अगर दिया दिखा कर " ॐ वं वरुणाय नमः " जपें और थोड़ा गुरु मंत्र जपें मन में तो वरुण भगवान भी राजी होंगे और लक्ष्मी माँ भी प्रसन्न होंगी |*
🙏🏻 
         🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞

 🌷 *बृहस्पति नीति* 🌷
🙏🏻 *बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं। उन्होंने ऐसी कई बातें बताई हैं, जो हर किसी के लिए बहुत काम की साबित हो सकती हैं। बृहस्पति ने इन ऐसे नीतियों का वर्णन किया है, जो किसी भी मनुष्य को सफलता की राह पर ले जा सकती हैं।*
➡ *मुश्किल कामों में भी आसानी से पा लेंगे सफलता अगर ध्यान रखेंगे ये 3 बातें*
🙏🏻 *हर परिस्थिति में भगवान को याद रखें*
🌷 श्लोक 
*सकृदुच्चरितं येन हरिरित्यक्षरद्वयम।*
*बद्ध: परिकरस्तेन मोक्षाय गमनं प्रति।।*
🙏🏻 *अर्थात*
*मनुष्य को हर परिस्थिति में भगवान को याद करना चाहिए, क्योंकि भगवान का स्मरण ही हर सफलता की कुंजी हैं। जो मनुष्य इस बात को समझ लेता है, उसे जीवन में सभी सुख मिलते हैं और स्वर्ग पाना संभव हो जाता है।*
🙏🏻 *दुर्जनों को छोड़, सज्जनों की संगती करें*
🌷 *श्लोक*
*त्यज दुर्जनसंसर्ग भज साधुसमागम।*
*कुरु पुण्यमहोरात्रं स्मर नित्यमनित्यता।।*
🙏🏻 *अर्थात*
*मनुष्य को दुर्जन यानी बुरे विचारों और बुरे आदतों वाले लोगों की संगति छोड़कर, बुद्धिमान और सज्जन लोगों से दोस्ती करनी चाहिए। सज्जन लोगों की संगति में ही मनुष्य दिन-रात धर्म और पुण्य के काम कर सकता है।*
🙏🏻 *हर कोई मनुष्य का साथ छोड़ देता है लेकिन धर्म नहीं*
🌷 *श्लोक*
*तैस्तच्छरीरमुत्सृष्टं धर्म एकोनुग्च्छति।*
*तस्ताद्धर्म: सहायश्च सेवितव्य सदा नृभि:।।*
🙏🏻 *अर्थात*
*हर कोई कभी न कभी साथ छोड़ देता ह, लेकिन धर्म कभी मनुष्य का साथ नहीं छोड़ता। जब कोई भी अन्य मनुष्य या वस्तु आपका साथ नहीं देते, तब आपके द्वारा किए गए धर्म और पुण्य के काम ही आपकी मदद करते हैं और हर परेशानी में आपकी रक्षा करते हैं।)*
          🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻 
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।
 
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44
 
शुभ वर्ष : 2024, 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता
 
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्चे भरा रहेगा। आप व्यापार में अच्छा लाभ पाकर प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कुछ अनावश्यक खर्चे आपको परेशान करेंगे। इस वजह से आपका आर्थिक बजट भी डगमगा सकता है। यदि गृहस्थ जीवन में भी आपको कुछ तनाव घेरे हुआ था, तो उनसे  काफी हद तक निजात पा सकते हैं। आपके किसी कानूनी मामले में मित्रों का साथ मिलने से उसने आ रही समस्याएं काफी हद तक समाप्त होगी। आपको आज निजी काम में किसी से सलाह लेने से बचना होगा। 

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आप सुखद जीवन का पूरा लाभ उठाएंगे।  आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो, तो वहां किसी से भी सोच-समझकर बातचीत करना बेहतर रहेगा। आपकी किसी पर्सनल समस्या आज लोगों के सामने उजागर हो सकती है, तो आपकी परेशानी का कारण बनेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अधिक लाभ के चक्कर में गलत निवेश करने से बचना होगा व आज किसी भी गलत काम में धन को ना लगाएं। विद्यार्थी घरेलू समस्या के चक्कर में अपनी पढ़ाई पर ध्यान ही नहीं देंगे। आप आज यदि परेशान हो, तो अपनी किसी समस्या को परिवार के किसी सदस्य को बताना बेहतर रहेगा। संतान आपसे किसी बात पर उलझ सकती है, लेकिन आपको उनकी बात सुननी व समझनी होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहेगा। मित्रों का साथ मिलने से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप यदि किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसके लिए दिल खोलकर निवेश करना बेहतर रहेगा और परिवार में खुशियां रहने से साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में भी अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार मेंं आज आप कडवाहट  को मिठास मेंं बदलने की कला को पाकर लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे

 सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शांति भरा रहेगा। यदि आपने किसी योजना को शुरू करने का मन बनाया हुआ था, तो वह किसी कारण से अटक सकती हैं, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में यदि कोई समस्या है, तो उसमें किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करे यदि कोई बीमारी हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें,, नहीं तो वह लम्बी चल सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा।  

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आर्थिक स्थिति में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन किसी काम को कल पर नहीं टालना है, नही तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आपके सभी काम समय पर पूरे होने से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपके शत्रु आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ नया करने का विचार आए, तो अवश्य करें। आपको आज अपने किसी विरोधी से डरने की आवश्यकता नहीं है। आपका कोई मित्र आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहेगा, जिससे आपको स्वास्थ्य की ओर पूरा ध्यान देना होगा। यदि स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं चल रही हैं,  तो उसमेंं आपको अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाना होगा व अत्यधिक तली भुनी चीजों से परहेज रखना होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में खूब मन लगने से वह अच्छा नाम कमा सकते हैं और किसी नई संपत्ति की खरीददारी करना भी आज आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको पूंजी का निवेश आज किसी अनुभवी व्यक्ति के सलाह मशवरा ले कर  करना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आप पूरे जोश मेंं रहने के कारण आप अपने रुके हुए काम को भी पूरा करने के पूरी कोशिश करेंगे, जो लोग शेयर बाजार अथवा लॉटरी में अपने धन का निवेश करते हैं, उनके लिए आज दिन उतम रहने वाला है।  आपको कार्यक्षेत्र में रणनीति बनाकर काम करने का पूरा लाभ मिलेगा, नहीं तो आपका सारा समय लोगों को समझाने में ही निकल जायेगा। काम के सिलसिले में आज आपको किसी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अति उत्तम रहने वाला है, इसलिए उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां लेकर आएगा, जिसके कारण आप परेशानी महसूस करेंगे। यदि विद्यार्थियों को आज किसी परीक्षा देने का मौका मिले, तो उसमें जल्दबाजी नहीं करनी है, नहीं तो उनसे गलती हो सकती है। आप घर मेंं चल रही समस्याओं के कारण तनाव में रहेंगे, जो लोग नौकरी के साथ-साथ व्यवसाय के लिए विचार बना रहे हैं, उसमें उन्हे सफलता मिलेगी। आपको अपने आसपास मेंं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा, नहीं तो मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको कुछ चुनौतियों तो आएंगी, लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं बल्कि उनका डटकर सामना करेंगे। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आज आपको संयम को बनाए रखना होगा, तभी आप उससे आसानी से बाहर निकल पाएंगे। आज कोई विरोधी है, आपके ऊपर अप्रत्यक्ष रूप से दवाब डाल सकता है। यदि आपने अपने धन को किसी सरकारी योजना में लगाया, तो उसे आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप आज अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। विरोधी आज आपके ऊपर हावी होने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे, इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप आज शारिरीक व मानसिक रूप से चुस्त रहने के कारण अपने कामों को समय पर पूरा करने मेंं कामयाब रहेंगे। आपको आज पहले किए गए निवेश करने से अच्छा लाभ मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी खास उपलब्धि की प्राप्ति के लिए रहेगा। सरकारी नौकरी मेंं कार्यरत लोग प्रमोशन पा सकते हैं, जिसके कारण उनकी वेतन वृद्धि भी हो सकती है। आप अच्छे काम से कार्यक्षेत्र में एक नई पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे और अधिकारियों के मुंह से प्रशंसा सुनकर आपको प्रसन्नता होगी। आपको व्यवसाय में धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे जिन पर चलकर आप अच्छा लाभ कमाने मेंं कामयाब रहेंगे। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं