Monday, October 23, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 23102023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 23 अक्टूबर 2023*
🌤️ *दिन - सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास - आश्विन*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - नवमी शाम 05:44 तक तत्पश्चात दशमी*
🌤️ *नक्षत्र - श्रवण शाम 05:14 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*
🌤️ *योग - शूल 6:53 तक  तत्पश्चात गण्ड*
🌤️ *राहुकाल - सुबह 08:04 से सुबह 09:30 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:38*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:07*
👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - महानवमी,शारदीय नवरात्र समाप्त,नवरात्र उद्यापन पारणा,हेमंत ऋतु प्रारंभ*
💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *बिना मुहूर्त के मुहूर्त  (दशहरा)* 🌷
➡ *24 अक्टूबर 2023 मंगलवार को विजयादशमी (दशहरा) है।*
👉🏻 *विजयादशमी का दिन बहुत महत्त्व का है और इस दिन सूर्यास्त के पूर्व से लेकर तारे निकलने तक का समय अर्थात् संध्या का समय बहुत उपयोगी है। रघु राजा ने इसी समय कुबेर पर चढ़ाई करने का संकेत कर दिया था कि ‘सोने की मुहरों की वृष्टि करो या तो फिर युद्ध करो।’ रामचन्द्रजी रावण के साथ युद्ध में इसी दिन विजयी हुए। ऐसे ही इस विजयादशमी के दिन अपने मन में जो रावण के विचार हैं काम, क्रोध, लोभ, मोह, भय, शोक, चिंता – इन अंदर के शत्रुओं को जीतना है और रोग, अशांति जैसे बाहर के शत्रुओं पर भी विजय पानी है। दशहरा यह खबर देता है।*
👉🏻 *अपनी सीमा के पार जाकर औरंगजेब के दाँत खट्टे करने के लिए शिवाजी ने दशहरे का दिन चुना था – बिना मुहूर्त के मुहूर्त ! (विजयादशमी का पूरा दिन स्वयंसिद्ध मुहूर्त है अर्थात इस दिन कोई भी शुभ कर्म करने के लिए पंचांग-शुद्धि या शुभ मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं रहती।) इसलिए दशहरे के दिन कोई भी वीरतापूर्ण काम करने वाला सफल होता है।*
👉🏻 *वरतंतु ऋषि का शिष्य कौत्स विद्याध्ययन समाप्त करके जब घर जाने लगा तो उसने अपने गुरुदेव से गुरूदक्षिणा के लिए निवेदन किया। तब गुरुदेव ने कहाः वत्स ! तुम्हारी सेवा ही मेरी गुरुदक्षिणा है। तुम्हारा कल्याण हो।’*
👉🏻 *परंतु कौत्स के बार-बार गुरुदक्षिणा के लिए आग्रह करते रहने पर ऋषि ने क्रुद्ध होकर कहाः ‘तुम गुरूदक्षिणा देना ही चाहते हो तो चौदह करोड़ स्वर्णमुद्राएँ लाकर दो।”*
👉🏻 *अब गुरुजी ने आज्ञा की है। इतनी स्वर्णमुद्राएँ और तो कोई देगा नहीं, रघु राजा के पास गये। रघु राजा ने इसी दिन को चुना और कुबेर को कहाः “या तो स्वर्णमुद्राओं की बरसात करो या तो युद्ध के लिए तैयार हो जाओ।” कुबेर ने शमी वृक्ष पर स्वर्णमुद्राओं की वृष्टि की। रघु राजा ने वह धन ऋषिकुमार को दिया लेकिन ऋषिकुमार ने अपने पास नहीं रखा, ऋषि को दिया।*
👉🏻 *विजयादशमी के दिन शमी वृक्ष का पूजन किया जाता है और उसके पत्ते देकर एक-दूसरे को यह याद दिलाना होता है कि सुख बाँटने की चीज है और दुःख पैरों तले कुचलने की चीज है। धन-सम्पदा अकेले भोगने के लिए नहीं है। तेन त्यक्तेन भुंजीथा….। जो अकेले भोग करता है, धन-सम्पदा उसको ले डूबती है।*
👉🏻 *भोगवादी, दुनिया में विदेशी ‘अपने लिए – अपने लिए….’ करते हैं तो ‘व्हील चेयर’ पर और ‘हार्ट अटैक’ आदि कई बीमारियों से मरते हैं। अमेरिका में 58 प्रतिशत को सप्ताह में कभी-कभी अनिद्रा सताती है और 35 प्रतिशत को हर रोज अनिद्रा सताती है। भारत में अनिद्रा का प्रमाण 10 प्रतिशत भी नहीं है क्योंकि यहाँ सत्संग है और त्याग, परोपकार से जीने की कला है। यह भारत की महान संस्कृति का फल हमें मिल रहा है।*
👉🏻 *तो दशहरे की संध्या को भगवान को प्रीतिपूर्वक भजे और प्रार्थना करें  कि ‘हे भगवान ! जो चीज सबसे श्रेष्ठ है उसी में हमारी रूचि करना।’ संकल्प करना कि’आज प्रतिज्ञा करते हैं कि हम ॐकार का जप करेंगे।’*
👉🏻 *‘ॐ’ का जप करने से देवदर्शन, लौकिक कामनाओं की पूर्ति, आध्यात्मिक चेतना में वृद्धि, साधक की ऊर्जा एवं क्षमता में वृद्धि और जीवन में दिव्यता तथा परमात्मा की प्राप्ति होती है।*
🙏🏻 
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *गुस्सा बहुत आता हो तो* 🌷
😡 *गुस्सा बहुत आता हो तो धरती माता को अर्घ्य देना चाहिये कि माँ मै भी सहनशील बनूँ ....बात बात में गुस्सा न करूँ |*
🙏🏻 

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 04:23 बजे

पंचक समाप्त: शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 07:31 बजे
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में आप लोगों के साथ किसी जरूरी मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक विषयों में स्पष्टता आएगी और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाएं, नहीं तो आप अपने धन का काफी हिस्सा खर्च कर सकते हैं। प्रशासन के कार्यों में गति आएगी। निजी विषयों में आप पूरी सामंजस्यता दिखाएंगे और आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कोई कसर ना छोड़ें।
 

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे किया, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतरने में सफल रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य के पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन आपके लिए स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज न करें। धैर्य के साथ आप अपने कामों में आगे बढ़ें।  मेहमानों की आप आवभगत में आप लगे रहेंगे। आप अपनी शान शौकत को पूरा करने के लिए किसी वस्तु के खरीदारी कर सकते हैं। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाएं रखना होगा। आप आज सहनशीलता से आगे बढ़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान से आप यदि किसी काम की उम्मीद लगाएंगे, तो वह उसे पूरी भी अवश्य करेंगे।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी व्यापार को करना अच्छा रहेगा और आप भी यदि किसी को कोई सलाह देंगे, तो वह उसे पर अमल भी अवश्य करेंगे। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी चिंता सता सकती है। आपकी साख सम्मान में वृद्धि होगी और स्थायित्व की भावना पर आपका पूरा जोर रहेगा। व्यक्तिगत मामले हल होंगे। परस्पर सहयोग का भाव आपके मन में बना रहेगा। निजी जीवन में चल रही समस्याओं को आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर ना करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा और आपको अपने साथियों पर भरोसा बनाए रखना होगा। घर में सुख शांति बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े मामलों को गति मिलेगी। आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाएंगे, तो आप भविष्य के लिए कोई धन संचय कर पाएंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई से संबंधित समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। आपका मन किसी बड़े नुकसान के कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको संतान पक्ष की ओर से अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी कुछ नया सीखने पर पूरा जोर देंगे। व्यापार की विभिन्न योजनाएं पर आप पूरा ध्यान देंगे। आपको किसी के प्यार की बातों पर ध्यान देने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। माताजी से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार में आपके करीबी आपका पूरा साथ देंगे और आपको प्रशासनिक मामलों में सावधान रहना होगा। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है। आपको अपने विरोधियों की चालों को समझना होगा, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करा सकती हैं। व्यक्तिगत विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा और परिवार में आज नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साहस में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपसे कुछ आवश्यक मामले सुधरेंगे। सामाजिकता को बल मिलेगा और मामा पक्ष आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। भाई बंधुओं से आपकी खूब जमेगी और आपको अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है और स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। परिवार में यदि सदस्यों में आपसी वाद-विवाद चल रहा है, तो आपको उसे दूर करने की कोशिश करनी होगी, लेकिन उसमें आप दोनों पक्षों के सुनकर ही आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाएंगे और आपका आकर्षण देखकर आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। आप अपने डेली रूटीन में कोई बदलाव न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा और आप अपने आधुनिक सोच से आगे बढ़ेंगे। पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। रहन-सहन के कामों में आप कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। किसी व्यक्ति से बहकावे में ना आए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी और आपका कोई मित्र आपसे कोई मदद मांग सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप किसी के प्रलोभन में ना आए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। घर में सामाजस्यता बनाएं रखें, नहीं तो कोई सदस्य आपकी किसी बात का बुरा मान सकते हैं। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन किसी से किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा। दान धर्म के कार्य के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी और यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचारकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आर्थिक मामलों में भी आपको सजगता बनाएं रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप टीमवर्क के जरिए किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे और अधिकारियों से शाबाशी भी पा सकते हैं। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार करना मुश्किल होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

Sunday, October 22, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 22102023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 🌤️ *दिनांक - 22 अक्टूबर 2023*
🌤️ *दिन - रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - आश्विन*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - अष्टमी शाम 07:58 तक तत्पश्चात नवमी*
🌤️ *नक्षत्र - उत्तराषाढा शाम 06:44 तक तत्पश्चात श्रवण*
🌤️ *योग - धृति रात्रि 09:53 तक तत्पश्चात शूल*
🌤️ *राहुकाल - शाम 04:43 से शाम 06;09 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:37*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:08*
👉 *दिशाशूल- पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - महाष्टमी,दुर्गाष्टमी,सरस्वती बलिदान-विसर्जन*

*💥 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *नेत्रज्योति बढ़ाने के लिए* 🌷
🌙 *दशहरे से शरद पूनम तक चन्द्रमा की चाँदनी में विशेष हितकारी रस, हितकारी किरणें होती हैं । इन दिनों चन्द्रमा की चाँदनी का लाभ उठाना, जिससे वर्षभर आप स्वस्थ और प्रसन्न रहें । नेत्रज्योति बढ़ाने के लिए दशहरे से शरद पूर्णिमा तक प्रतिदिन रात्रि में 15 से 20 मिनट तक चन्द्रमा के ऊपर त्राटक (पलकें झपकाये बिना एकटक देखना) करें ।*
🙏🏻
           🌞 *~ वैदिक पंचाग ~* 🌞 

🌷 *दशहरे के दिन* 🌷
➡ *24 अक्टूबर 2023 मंगलवार को दशहरा, विजयादशमी (पूरा दिन शुभ मुहूर्त), संकल्प, शुभारम्भ, नूतन कार्य, सीमोल्लंघन के लिए विजय मुहूर्त (दोपहर 02:18 से 03:04 तक), गुरु-पूजन, अस्त्र-शस्त्र-शमी वृक्ष-आयुध-वाहन पूजन*
🙏🏻 *दशहरा के दिन शाम को जब सूर्यास्त होने का समय और आकाश में तारे उदय होने का समय हो वो सर्व सिद्धिदायी विजय काल कहलाता है |*
👉🏻 *उस समय घूमने-फिरने मत जाना | दशहरा मैदान मत खोजना ... रावण जलता हो देखकर क्या मिलेगा ? धूल उड़ती होगी, मिटटी उड़ती होगी रावण को जलाया उसका धुआं वातावरण में होगा .... गंदा वो श्वास में लेना .... धूल, मिटटी श्वास में लेना पागलपन है |*  
*ये दशहरे के दिन शाम को घर पे ही स्नान आदि करके, दिन के कपडे बदल के शाम को धुले हुए कपडे पहनकर ज्योत जलाकर बैठ जाये | थोडा*
🌷 *" राम रामाय नम: । "*
🙏🏻 *मंत्र जपते, विजयादशमी है ना तो रामजी का नाम और फिर मन-ही-मन गुरुदेव को प्रणाम करके गुरुदेव सर्व सिद्धिदायी विजयकाल चल रहा है की हम विजय के लिए ये मंत्र जपते है -*
🌷 *"ॐ अपराजितायै नमः "*
➡ *ये मंत्र १ - २ माला जप करना और इस काल में श्री हनुमानजी का सुमिरन करते हुए इस मंत्र की एक माला जप करें :-*
🌷 *"पवन तनय बल पवन समाना, बुद्धि विवेक विज्ञान निधाना ।*
*कवन सो काज कठिन जग माहि, जो नहीं होत तात तुम पाहि ॥"*
🙏🏻 *पवन तनय समाना की भी १ माला कर ले उस विजय काल में, फिर गुरुमंत्र की माला कर ले । फिर देखो अगले साल की दशहरा तक गृहस्थ में जीनेवाले को बहुत-बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते है |*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *नवरात्रि की नवमी तिथि यानी अंतिम दिन माता दुर्गा को विभिन्न प्रकार के अनाज का भोग लगाएं ।इससे वैभव व यश मिलता है ।*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *सुख-समृद्धि के लिए करें मां सिद्धिदात्री की पूजा*
*चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री भक्तों को हर प्रकार की सिद्धि प्रदान करती हैं। अंतिम दिन भक्तों को पूजा के समय अपना सारा ध्यान निर्वाण चक्र, जो कि हमारे कपाल के मध्य स्थित होता है, वहां लगाना चाहिए। ऐसा करने पर देवी की कृपा से इस चक्र से संबंधित शक्तियां स्वत: ही भक्त को प्राप्त हो जाती हैं। सिद्धिदात्री के आशीर्वाद के बाद श्रद्धालु के लिए कोई कार्य असंभव नहीं रह जाता और उसे सभी सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 04:23 बजे

पंचक समाप्त: शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 07:31 बजे

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

 
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके मन की इच्छा के पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे, जिसके बाद आप अपने घर किसी पूजा पाठ और भजन कीर्तन आदि का आयोजन भी कर सकते हैं। बड़ों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे आपको खुशी होगी। आप अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाएं, नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जिससे प्रतिष्ठा को बढ़ावा मिलेगा। आध्यात्मिकता के प्रति आपकी रुचि बढे़गी। किसी लक्ष्य को पूरा करने में आप कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यदि आप काम को लेकर किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आपकी वह यात्रा भी पूरी होती दिख रही है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने कामों में बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं के खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन फिर भी आप दिखावे के चक्कर में ना आए, नहीं तो आपको कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। संतान के करियर को लेकर किसी बचत की योजना पर पूरा ध्यान लगा सकते हैं। व्यवसाय में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। धन संबंधित मामलों में आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए निजी संबंधों में मधुरता लेकर आएगा। आपकी किसी पुराने मित्र से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और आप संतान से किसी किए हुए बातें को पूरा करेंगे। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और मधुरता आएगी। आप अपने कामों में सक्रियता बनाए रखें, नहीं तो समस्या आ सकती है। निजी संबंध बेहतर रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी आय व्यय के लिए बजट बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बन सकते हैं। आवश्यक कामों में यदि आपने लापरवाही की, तो बाद में एक साथ आपके सामने काफी कम आने से आपको समझ नहीं आएगा, कि किस पहले करूं और किस बाद में। नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों से शाबाशी पा सकते हैं, जिसमे उनकी तरक्की होगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहना होगा।
 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आने वाला है। आपको लेनदेन के मामलों में सतर्कता बनाए रखनी होगी। व्यक्तिगत प्रयासों में आप आगे बढ़ेंगे और कार्यक्षेत्र में सहकारियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी और किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में आप सम्मिलित हो सकते हैं। परस्पर सहयोग का भाव आपके मन में बना रहेगा। विद्यार्थियों को अपने किसी काम को लेकर चिंता सता सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपकी आय बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप किसी को धन उधार ना दे। रक्त संबन्धी रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी और घनिष्ठता बढेगी। निजी विषयों में सक्रियता दिखाएंगे और आप अपने कामों में सुधार लाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आप किसी से बहसबाजी में पड़ने से बचे, नहीं तो समस्या आ सकती है और आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। सामाजिक संपर्क का दायरा बढ़ेगा और आप कार्य क्षेत्र में किसी काम को करने में अपने सहयोगियों से कोई मदद ले सकते हैं। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय का आपको पूरा लाभ लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा, लेकिन आपको किसी बाहरी व्यक्ति को सलाह देने से बचना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके घर किसी मेहमान का आगमन होने से आपका धन खर्चा बढ़ सकते हैं। आप खानपान पर भी पूरा ध्यान देंगे और आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेंगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। माताजी को यदि कोई सेहत संबंधित समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी पारिवारिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। परंपरागत कार्य से आप आगे बढ़ेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज के दिन आप रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे। आपके विविध प्रयासों को गति मिलेगी और आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। नवीन कार्यों में रुचि बनाए रखें। आप कोई संकल्प ले, तो उसे पूरा अवश्य करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, लेकिन आपके साहस पराक्रम से आप आगे बढ़ेंगे, लेकिन कुछ विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटका सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। बिजनेस की योजनाओं को गति मिलेगी और आप किसी को साझेदार बना सकते हैं, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप खर्च बढ़ने से थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप सीमित आय में परिवार के सदस्यों को प्रसन्न रखने में कामयाब रहेंगे। महत्वपूर्ण विषयों में आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा।

 मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपको लेना होगा। नवीन विषयों में आज गति आएगी और आप अपने कामों में सहजता से आगे बढ़े। यदि आपने जल्दबाजी दिखाई, तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आप अपनी आय को बढ़ाने के जो भी प्रयास करेंगे, उनमें भी आपको सफलता अवश्य पर प्राप्त होगी। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिससे लोग भी आपकी तारीफ करेंगे।

Saturday, October 21, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 21102023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 21 अक्टूबर 2023*
🌤️ *दिन - शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - आश्विन*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - सप्तमी रात्रि 09:53  तक तत्पश्चात अष्टमी*
🌤️ *नक्षत्र - पूर्वाषाढा शाम 07:54 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*
🌤️ *योग - सुकर्मा रात्रि 12:37 तक  तत्पश्चात धृति*
🌤️ *राहुकाल - सुबह 09:30 से सुबह 10:56 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:37*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:08*
👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - सरस्वती पूजन*
💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*
💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*
💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *काम धंधे में सफलता एवं राज योग के लिए*
🙏🏻 *अगर काम धंधा करते समय  सफलता नहीं मिलती हो या विघ्न आते हों तो शुक्ल पक्ष की अष्टमी हो.. बेल के कोमल कोमल पत्तों पर लाल चन्दन लगा कर माँ जगदम्बा को अर्पण करने से .... मंत्र बोले " ॐ ह्रीं नमः । ॐ श्रीं नमः । " और थोड़ी देर बैठ कर प्रार्थना और जप करने से राज योग बनता है गुरु मंत्र का जप और कभी कभी ये प्रयोग करें नवरात्रियों में तो खास करें | देवी भागवत में वेद व्यास जी ने बताया है।*
🙏🏻
           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *दुर्गाष्टमी* 🌷
➡ *22 अक्टूबर, रविवार को दुर्गाष्टमी है ।*
🙏🏻 *प्राचीन काल में दक्ष के यज्ञ का विध्वंश करने वाली महाभयानक भगवती भद्रकाली करोङों योगिनियों सहित अष्टमी तिथि को ही प्रकट हुई थीं।*
🌷 *नारदपुराण पूर्वार्ध अध्याय 117*
*आश्विने शुक्लपक्षे तु प्रोक्ता विप्र महाष्टमी ।। ११७-७६ ।।*
*तत्र दुर्गाचनं प्रोक्तं सव्रैरप्युपचारकैः ।।*
*उपवासं चैकभक्तं महाष्टम्यां विधाय तु ।। ११७-७७ ।।*
*सर्वतो विभवं प्राप्य मोदते देववच्चिरम् ।।*
🙏🏻 *आश्विन मास के शुक्लपक्ष में जो अष्टमी आती है, उसे महाष्टमी कहा गया है (महाष्टमी 23 अक्टूबर, सोमवार को है ) उसमें सभी प्रकार से दुर्गा के पूजन का विधान है। जो महाष्टमी को उपवास अथवा एकभुक्त व्रत करता है, वह सब ओर से वैभव पाकर देवता की भाँति चिरकाल तक आनंदमग्न रहता है।*
🌷 *भविष्यपुराण, उत्तरपर्व, अध्याय – २६*
*देव, दानव, राक्षस, गन्धर्व, नाग, यक्ष, किन्नर, नर आदि सभी अष्टमी तथा नवमी को उनकी पूजा-अर्चना करते हैं | आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी और नवमी को जगन्माता भगवती श्रीअम्बिका का पूजन करने से सभी शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो जाती है | यह तिथि पुण्य, पवित्रता, धर्म और सुख को देनेवाली है | इस दिन मुंडमालिनी चामुंडा का पूजन अवश्य करना चाहिये |*
🌷 *देवीभागवतपुराण पञ्चम स्कन्ध*
*अष्टम्याञ्च चतुर्दश्यां नवम्याञ्च विशेषतः ।*
*कर्तव्यं पूजनं देव्या ब्राह्मणानाञ्च भोजनम् ॥* 
*निर्धनो धनमाप्नोति रोगी रोगात्प्रमुच्यते ।*
*अपुत्रो लभते पुत्राञ्छुभांश्च वशवर्तिनः ॥*
*राज्यभ्रष्टो नृपो राज्यं प्राप्नोति सार्वभौमिकम् ।*
*शत्रुभिः पीडितो हन्ति रिपुं मायाप्रसादतः ॥*
*विद्यार्थी पूजनं यस्तु करोति नियतेन्द्रियः ।*
*अनवद्यां शुभा विद्यां विन्दते नात्र संशयः ॥*
🙏🏻 *अष्टमी, नवमी एवं चतुर्दशी को विशेष रूप से देवीपूजन करना चाहिए और इस अवसर पर ब्राह्मण भोजन भी कराना चाहिए। ऐसा करने से निर्धन को धन की प्राप्ति होती है, रोगी रोगमुक्त हो जाता है, पुत्रहीन व्यक्ति सुंदर और आज्ञाकारी पुत्रों को प्राप्त करता है और राज्यच्युत राज को सार्वभौम राज्य प्राप्त करता है। देवी महामाया की कृपा से शत्रुओं से पीड़ित मनुष्य अपने शत्रुओं का नाश कर देता है। जो विद्यार्थी इंद्रियों को वश में करके इस पूजन को करता है, वह शीघ्र ही पुण्यमयी उत्तम विद्या प्राप्त कर लेता है इसमें संदेह नहीं है।*
🌷 *नवरात्रि अष्टमी को महागौरी की पूजा सर्वविदित है*
🙏🏻 *अग्निपुराण के अध्याय 268 में आश्विन् शुक्ल अष्टमी को भद्रकाली की पूजा का विधान वर्णित है।*
🙏🏻 *स्कन्दपुराण माहेश्वरखण्ड कुमारिकाखण्ड में आश्विन् शुक्ल अष्टमी को वत्सेश्वरी देवी की पूजा का विधान बताया है।*
🙏🏻 *गरुड़पुराण अष्टमी तिथिमें दुर्गा और नवमी तिथिमें मातृका तथा दिशाएँ पूजित होनेपर अर्थ प्रदान करती है ।*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷
🙏🏻  *नवरात्र की अष्टमी यानी आठवें दिन माता दुर्गा को नारियल का भोग लगाएं । इससे घर में सुख समृद्धि आती है ।*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *मन की शांति मिलती है मां महागौरी की पूजा से* 🌷
*नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। आदिशक्ति श्री दुर्गा का अष्टम रूप श्री महागौरी हैं। मां महागौरी का रंग अत्यंत गोरा है, इसलिए इन्हें महागौरी के नाम से जाना जाता है। नवरात्रि का आठवां दिन हमारे शरीर का सोम चक्रजागृत करने का दिन है। सोमचक्र  ललाट में स्थित होता है। श्री महागौरी की आराधना से सोमचक्र जागृत हो जाता है और इस चक्र से संबंधित सभी शक्तियां श्रद्धालु को प्राप्त हो जाती है। मां महागौरी के प्रसन्न होने पर भक्तों को सभी सुख स्वत: ही प्राप्त हो जाते हैं। साथ ही, इनकी भक्ति से हमें मन की शांति भी मिलती है।*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 04:23 बजे

पंचक समाप्त: शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 07:31 बजे

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

 
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़ें। आपको ऑफिस में कुछ नए अधिकार मिल सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकता है। आप वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें, नहीं तो समस्या सकती है। मित्रों का आपको भरपूर साथ मिलेगा। किसी परिजन की सेहत को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। आपका कोई काम आपके लिए सिर दर्द बन सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आप अपने घर के कुछ जरूरी सामान की खरीदारी करने के लिए अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मिलकर आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपकी कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। परिवार में चल रही कलह को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने धन का कुछ समय छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। किसी वाहन को खरीदने का सपना भी आपका पूरा होगा।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको मान सम्मान मिलेगा। नौकरी व कारोबार में आप यदि किसी नए अवसर कि लंबे समय से इंतजार में थे, तो वह भी आपको मिलेगा, लेकिन आप  किसी काम को करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ नये संपर्कों से लाभ लेकर आएगा, जो लोग संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान थे, तो  उनकी वह चिंता दूर होगी। आप अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद में मिलकर प्रसन्न होंगे। आपकी कुछ प्रभावशाली  लोगों से आपकी मुलाकात होगी। सार्वजनिक बैठकों का भी  प्रयोजन कर सकते हैं। आप  अपना फैसला किसी पर ना डालें और किसी काम को पहल करने की आदत  आपको नुकसान दे सकती हैं। यदि आप अपने घर की मरम्मत आदि की योजना बना रहे थे, तो उसे आप शुरू कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके परिवार के किसी सदस्य से यदि किसी बात को लेकर खरी खोटी  सुनने को मिल सकती है। आप  यदि किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई फैसला ले, तो उसमें बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। नौकरी में आप टीमवर्क के जरिए काम करेंगे। आपको अपने जूनियर की कुछ गलतियों को नजरअंदाज करना होगा। आपकी किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की इच्छा पूरी हो सकती हैं। किसी को धन उधार देने से पहले आप उसकी पूरी जांच पड़ताल करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोग आज किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। ऑनलाइन कम कर रहे लोगों को आज सावधान रहना होगा। आपके अंदर प्रेम बेचने की भावना बनी रहेगी आपको आज चटपट लाभ के अवसरों को भी हाथ से जाने नहीं देना है, तभी आप अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे।  माता-पिता के आशीर्वाद से आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आपकी कोई डील लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह  फाइनल हो सकती है, जो आपको अच्छा लाभ अवश्य देगी। आप अपने मित्रों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको सामाजिक कार्यक्रमों से जोड़ने का मौका मिलेगा। आप महिला मित्र से सावधानी बरतें, नहीं तो वह आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए  दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप जिस भी काम में कोशिश करेंगे, तो उसमें आपको पूरी सफलता अवश्य मिलेगी, जिससे आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। यदि आपने कोई जिम्मेदारी ली है, तो उसे पूरी अवश्य करें। किसी अनुभवी व्यक्ति से ली गई सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। आप किसी काम में अपनी चलाने के कारण नुकसान में आ सकते हैं।  लोगों से बातचीत करते समय वाणी पर संयम रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। यदि आपकी कोई पुरानी देनदारी थी, तो उससे आपको छुटकारा मिल सकता है। आप कड़ी मेहनत के बाद ही कोई काम करेंगे। जीवन साथी को लेकर आप किसी शॉपिंग पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपके घर किसी मेहमान का आगमन होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें साथी की किसी बात को लेकर बुरा लगेगा। आपको अपनी कुछ बातों को गुप्त रखना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप कोई बड़े निवेश की तैयारी कर सकते हैं। आपका कोई काम बहुत लंबे समय बाद पूरा होगा। किसी संपत्ति में आप बहुत ही सोच विचार कर पैसा लगाए, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है। आप अपने घर की कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको अपने भाई व बहनों से यदि कोई सलाह मिले, तो उस पर अमल अवश्य करें।
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपको वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है । राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोग अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप घर व बाहर लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप अपने विरोधियों को आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे। आपको कार्य क्षेत्र में किसी काम के लिए खरीखोटी सुननी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं से सावधान रहना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए लंबे समय से सोच विचार कर रहे थे, वह उसके लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको कुछ पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जो आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आ सकता है

Friday, October 20, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 20102023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 20 अक्टूबर 2023*
🌤️ *दिन - शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - आश्विन*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - षष्ठी  रात्रि 11:24  तक तत्पश्चात सप्तमी*
🌤️ *नक्षत्र -  मूल रात्रि 08:41 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*
🌤️ *योग - अतिगण्ड 21 अक्टूबर रात्रि 03:03 तक  तत्पश्चात सुकर्मा*
🌤️ *राहुकाल - सुबह 10:56 से दोपहर 12:23 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:37*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:09*
👉 *दिशाशूल- पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - सरस्वती आवाहन*
💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए* 🌷
 ➡️ *संसार में और भगवान् की प्राप्ति में सफल होने का सुंदर तरीका है |*
👉🏻 *1] अपनी योग्यता के अनुरूप परिश्रम में कोर-कसर न रखें |*
👉🏻 *2] अंदर में त्याग-भावना हो | परिश्रम का फल, सफलता का फल भोगने की लोलुपता का त्याग हो |*
👉🏻 *3] स्वभाव में स्नेह और सहानुभूति हो*
👉🏻 *4] लक्ष्यप्राप्ति के लिए तीव्र लगन हो*
👉🏻 *5] प्रफुल्लिता हो*
👉🏻 *6] निर्भयता हो*
👉🏻 *7] आत्मविश्वास हो तो व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में सफल हो जायेगा |*
🙏🏻 
          🌞 *~ वैदिक  पंचांग ~* 🌞

🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷
🙏🏻  *नवरात्रि  की सप्तमी तिथि यानी सातवें दिन माता दुर्गा को गुड़ का भोग लगाएं ।इससे हर मनोकामना पूरी हो सकती है।*
          🌞 *~ वैदिक  पंचांग ~* 🌞

🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *शत्रुओं का नाश करती हैं मां कालरात्रि*
*महाशक्ति मां दुर्गा का सातवां स्वरूप हैं कालरात्रि। मां कालरात्रि काल का नाश करने वाली हैं, इसी वजह से इन्हें कालरात्रि कहा जाता है। मां कालरात्रि की आराधना के समय भक्त को अपने मन को भानु चक्र जो ललाट अर्थात सिर के मध्य स्थित करना चाहिए। इस आराधना के फलस्वरूप भानु चक्र की शक्तियां जागृत होती हैं। मां कालरात्रि की भक्ति से हमारे मन का हर प्रकार का भय नष्ट होता है। जीवन की हर समस्या को पल भर में हल करने की शक्ति प्राप्त होती है। शत्रुओं का नाश करने वाली मां कालरात्रि अपने भक्तों को हर परिस्थिति में विजय दिलाती हैं ।*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 04:23 बजे

पंचक समाप्त: शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 07:31 बजे

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।
 
चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

 
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। भगवान के प्रति आपकी आस्था और भक्ति बढ़ेगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर आप जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी बिजनेस की कुछ योजना लंबे समय से रुकी हुई थी, तो फिर से गति मिल सकती है। आपकी मनोरंजन के कार्यक्रमों में भी पूरी रुचि रहेगी। आप किसी जानकारी को लेकर अध्ययन और आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिजनों की सलाह पर आप आगे बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण विषयों को आपको धैर्य रखकर निपटना होगा। यदि आपने जल्दबाजी दिखाई, तो आपसे कोई गलती हो सकती है। कारोबार में आप किसी प्रकार का भी कोई समझौता ना करें, नहीं तो आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। आपको बड़ों की बात सुननी और समझनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें। 


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपके नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और किसी नए काम में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको  कुछ मामलों में अभी पुरानी में ही टिके रहना होगा, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी से कोई बात कही, तो वह आपकी उस बात का पूरा मान रख सकता है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। साझेदारी में कोई काम ना करें। कामकाज में आप सबको साथ लेकर चलेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे उनके ऊपर काम का बोझ तो थोड़ा अधिक रहेगा, लेकिन उन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप सूझबूझ से किसी समस्या से आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। यदि कामों में कुछ अवरोध आ रहे हैं, तो आपको उन्हे धैर्य रखकर सुलझाना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है। आप किसी से बहकावे में ना आए। आप जिम्मेदारी से काम करके घर बाहर लोगों का दिल आसानी से जीत पाएंगे।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके भावनात्मक मामले सकारात्मक रहेंगे और प्रेम- स्नेह की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपके अनुभवों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। विद्यार्थी अपने गुरुजनों से शिक्षा में आ रही किसी समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको बुद्धि विवेक से किसी मामले में आगे बढ़ना होगा। व्यक्तिगत प्रदर्शन आपके बेहतर रहेंगे, लेकिन लेनदेन से संबंधित कोई मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है, इसलिए किसी को धन उधार देने से बचें।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धैर्य और विश्वास से काम लेने के लिए रहेगा। आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें। शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें और निजी मामलों में आप किसी के बहकावे में ना आए, नहीं तो वह आपका कोई बड़ा नुकसान करवा सकती है। आपने आवेश में आकर यदि कोई निर्णय लिया, तो इससे आपको बाद में समस्या होगी। पारिवारिक मामलों में आप सावधानी बरतें। आप किसी की बातों में ना आए। आप किसी मामले में हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको आवश्यक जानकारी जुटाना होगी। 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहने वाला है। आपके आलस्य के कारण आप किसी बड़ी डील को हाथ से गवां सकते हैं। आपको सभी के साथ तालमेल बनाए रखना होगा। भाई बंधुओं का आप पर पूरा सहयोग रहेगा और आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप कुछ किसी काम के लिए महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में सफल रहेंगे। आपकी साख सम्मान में वृद्धि होगी। यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संपदा में वृद्धि लेकर आने वाला है। कुछ नए लोगों से आपको मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा और आप अपने जीवन में आज कोई बड़ा बदलाव करने का विचार कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें, नहीं तो लोग आपको धोखा दे सकते हैं। कला कौशल से आपके रहन-सहन पर फर्क पड़ेगा। आपके आकर्षण को देखकर लोग आपकी तारीफ करेंगे। आपको किसी भव्य आयोजन से जोड़ने का मौका मिल सकता है। संतान आपसे किसी वस्तु को खरीदने के लिए जिद कर सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल उत्सव जैसा रहेगा और सबके हित लाभ की मन में भावना रहेगी। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी।  यदि आप कोई जिम्मेदारी मिलेगी तो उसे समय रहते पूरी करेगी। आपकी कुछ स्वजनों से भेंट होगी। रक्त संबन्धीं रिश्तों में मजबूती आएगी। आपके कुछ नए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने घर को रेनोवेट कराने की पूरी योजना बना सकते हैं।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए दान धर्म के कार्यों में को करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आवश्यक कार्य को आप जल्द पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहना होगा। निवेश संबंधी गतिविधियों में आप पूरी सूची दिखाएंगे। अपनों के लिए किए गए काम के लिए आपको शाबाशी मिल सकती है। परिवार में कोई सदस्य आपसे धन संबंधित मदद मांग सकता है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और लाभ का प्रतिशत भी अधिक रहेगा। आर्थिक लक्ष्य पर आपको फोकस बनाएं रखना होगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आप छोटों की गलतियों को माफ करके आगे बढ़ेंगे। किसी काम मे उसके नियमों का पूरा पालन करें। प्रतिस्पर्धा में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको एक से अधिक से आय प्राप्त होती दिख रही है। आप अपने मामलों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है।  आपको कार्यक्षेत्र में किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपको कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। पैतृक संम्पति संबन्धित मामलों में आप सावधानी से कोई बात बोले, नहीं तो लोग आपकी किसी बात को पकड़कर लटक सकते हैं। नौकरी से संबंधित कोई सुझाव आपके पास आए, तो आप उसमें बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़े। विद्यार्थियों की  पढ़ाई के साथ-साथ किसी अन्य कोर्स के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है

Thursday, October 19, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 19102023


🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 19 अक्टूबर 2023*
🌤️ *दिन - गुरूवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - आश्विन*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - पंचमी रात्रि 12:31 तक तत्पश्चात षष्ठी*
🌤️ *नक्षत्र - जेष्ठा  रात्रि 09:04 तक तत्पश्चात मूल*
🌤️ *योग - सौभाग्य सुबह 06:54 तक  तत्पश्चात शोभन*
🌤️ *राहुकाल - दोपहर 01:51 से शाम 03:18 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:36*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:10*
👉 *दिशाशूल- दक्षिण दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - उपांग -ललिता पंचमी*
💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *बहुत समस्या रहती हो तो* 🌷
🙏🏻 *जिनको कोई तकलीफ रहती है, कर्जा है, काम धंधा नहीं चलता, नौकरी नहीं मिलती तो*
➡ *सोमवार का दिन हो ना सुबह बेलपत्र, पानी और दूध | पहले दूध और पानी शिवलिंग पर चढ़ा दो फिर बेलपत्र रख दो |*
*त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं च त्रियायुधं | त्रिजन्म पापसंहारम् एकबिल्वं शिवार्पणं ||*
➡ *पाँच बत्ती वाला दीपक जलाकर रख दो और बैठकर थोडा अपना गुरुमंत्र जपो | तो जप भी हो जायेगा, जप का जप, पूजा की पूजा, काम का काम |*
➡ *मंगलवार को २ मिनट लगेंगे अगर गन्ने का रस मिल जाय थोडा सा या घर पर निकाल सकते है | वो थोडा रस शिवलिंग पर चढ़ा दिया |*
*मृत्‍युंजय महादेव त्राहिमाम् शरणागतमं | जन्म मृत्यु जराव्याधि पीड़ितं कर्मबंधनेहि  ||*
➡ *बुधवार को थोडा जप कर लिया जल आदि चढ़ा दिया, नारियल रख दिया अगर हो तो नहीं तो कोई जरुरत नहीं है | जिनको ज्यादा तकलीफे है उनके लिए है और जिनको न हो तो हरि ॐ तत् सत् बाकी सब गपसप |*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *भय का नाश करती हैं मां कात्यायनी*
*नवरात्रि के षष्ठी तिथि पर आदिशक्ति दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा करने का विधान है। महर्षि कात्यायनी की तपस्या से प्रसन्न होकर आदिशक्ति ने उनके यहां पुत्री के रूप में जन्म लिया था। इसलिए वे कात्यायनी कहलाती हैं। नवरात्रि के छठे दिन इनकी पूजा और आराधना होती है। माता कात्यायनी की उपासना से आज्ञा चक्र जाग्रृति की सिद्धियां साधक को स्वयंमेव प्राप्त हो जाती हैं। वह इस लोक में स्थित रहकर भी अलौलिक तेज और प्रभाव से युक्त हो जाता है तथा उसके रोग, शोक, संताप, भय आदि सर्वथा विनष्ट हो जाते हैं।*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *नवरात्र की षष्ठी तिथि यानी छठे दिन माता दुर्गा को शहद का भोग लगाएं ।इससे धन लाभ होने के योग बनने हैं ।*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 04:23 बजे

पंचक समाप्त: शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 07:31 बजे
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।

 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करने के लिए रहेगा, जिनके लिए आप एक सूची बना कर रखें। आपके अपनों की बातों पर ध्यान देना होगा और आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप घर व बाहर लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी को करियर में आगे बढ़ते देख आपको खुशी होगी, लेकिन आप किसी की कहासुनी बातों में आकर किसी से वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो समस्या सकती है। किसी जोखिम भरे मामले को आपको टालना होगा। आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। परिवार में  किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। किसी बड़े लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखें। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आपको सभी कार्यों में सूझबूझ दिखानी होगी और नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। भूमि भवन आदि के मामलों में आप सक्रियता बनाए रखें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा, जिससे आपको खुशी होगी। आप अपने बड़े सदस्यों के साथ बैठकर कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। किसी काम की पहल करना आपके लिए नुकसान दे सकता है और नौकरी में कार्यरत लोगों को सूझबूझ से काम लेना होगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया है, तो आपको उसे उतार पाने में समस्या होगी।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रभाव प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी व्यक्तिगत सफलताओं को बढ़ावा मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को आपको समय से पहले पूरा करना होगा। आपकी किसी पुराने परिचित से मुलाकात होगी, लेकिन आप उनसे बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन वह अभी पुरानी में ही टिके रहे, तो उनके लिए बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करने की योजना बना रहे थे, तो उन्हें किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है और आपका किसी नए भूमि, वाहन, मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को धैर्य रखकर निपटाएं। आप भौतिक विषयों पर ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। पारिवारिक मामलों में आपने यदि ढील दी, तो रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है और आप किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले माता-पिता से पूछताछ अवश्य करें। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कुछ नए लोगों से आप सहज रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएं और कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में आपको तेजी बनाए रखनी होगी। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपकी कुछ नए परिजनों से मुलाकात होगी। सरकारी योजनाओं से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप  मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको आज कोई मूल्यवान वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक खुशियों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। घर परिवार में दिन आनंदमय रहेगा और आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें साथी के बातों में आकर कोई निवेश करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ मित्र आपके शत्रु बन सकते हैं, जो आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आपके किसी परिजन की मदद से दूर होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आप अपनी कला कौशल से कार्यक्षेत्र में लोगों को हैरान करेंगे, लेकिन आप अपने धन का कुछ हिस्सा शुभ कार्य में लगाएंगे। आपके आधुनिक प्रयासों को बल मिलेगा। रचनात्मक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपने यदि अपने किसी परिवार के सदस्य से कोई वादा किया है, तो आप उसे समय रहते पूरा करेंगे और बिजनेस में आप पूरी मेहनत से कम करें, तभी आप अपने रुके हुए कामों को समय से पूरा कर पाएंगे। संतान को आपको कुछ समय देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की और अग्रसर हो सकते हैं। आपके मान सम्मान में  वृद्धि होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। आपकी कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती हैं और आप अपनी योजनाओं को सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। दान धर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप बजट बनाकर चलेंगे, तो आप अपने बढ़ते खर्चों को भी रोक पाएंगे। लेनदेन के मामले में आप किसी पर भरोसा ना करें और किसी को धन उधार देने से बचें। आप बिजनेस के किसी काम को लेकर यदि यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आपका वह काम पूरा होगा।
 
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन खुशहाली लेकर आने वाला है। आप अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। कारोबार में तेजी बनाए रखें। संतान के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए आपको  कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आपको किसी कार्य को करने में संकोच न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आय में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी और आपकी किसी पुराने मित्र से भेंट होगी। आपको शासन प्रशासन के मामलों में सावधान रहना होगा। आप अपने धन के लिए कुछ योजना बनाकर खर्च करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी आय तो सीमित रहेगी, लेकिन आपके खर्चे बढ़ने से आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो उनका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी किसी स्कीम में बहुत ही सोच विचारकर धन लगाना होगा और कोई महिला मित्र आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकती है, जिससे आपको बचना होगा। भाग्य को लेकर यदि आपने किसी काम को किया था, तो आपका वह काम पूरा हो सकता है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। किसी समझौते पर हस्ताक्षर करते समय अपनी आंख व कान खुले रखे, नहीं तो आप किसी गलत जगह हस्ताक्षर कर सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा

Wednesday, October 18, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 18102023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 18 अक्टूबर 2023*
🌤️ *दिन - बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - आश्विन*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - चतुर्थी 19 अक्टूबर रात्रि 01:12 तक तत्पश्चात पंचमी*
🌤️ *नक्षत्र - अनुराधा रात्रि 09:01 तक तत्पश्चात जेष्ठा*
🌤️ *योग - आयुष्मान सुबह 08:19 तक  तत्पश्चात सौभाग्य*
🌤️ *राहुकाल - दोपहर 12:24 से दोपहर 01:51 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:36*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:11*
👉 *दिशाशूल- उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - विनायक चतुर्थी, तुला संक्रान्ति (पुण्यकाल:सूर्योदय से दोपहर 12:25 तक)*
💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *उपांग ललिता व्रत* 🌷
🙏🏻 *आदि शक्ति मां ललिता दस महाविद्याओं में से एक हैं। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को इनके निमित्त उपांग ललिता व्रत किया जाता है। यह व्रत भक्तजनों के लिए शुभ फलदायक होता है। इस वर्ष उपांग ललिता व्रत 19 अक्टूबर, गुरुवार को है। इस दिन माता उपांग ललिता की पूजा करने से देवी मां की कृपा व आशीर्वाद प्राप्त होता है। जीवन में सदैव सुख व समृद्धि बनी रहती है।*
🙏🏻 *उपांग ललिता शक्ति का वर्णन पुराणों में प्राप्त होता है, जिसके अनुसार पिता दक्ष द्वारा अपमान से आहत होकर जब माता सती ने अपना देह त्याग दिया था और भगवान शिव उनका पार्थिव शव अपने कंधों में उठाए घूम रहें थे। उस समय भगवान विष्णु ने अपने चक्र से सती की देह को विभाजित कर दिया था। इसके बाद भगवान शंकर को हृदय में धारण करने पर इन्हें ललिता के नाम से पुकारा जाने लगा।*
🙏🏻 *उपांग ललिता पंचमी के दिन भक्तगण व्रत एवं उपवास करते हैं। कालिका पुराण के अनुसार, देवी की चार भुजाएं हैं, यह गौर वर्ण की, रक्तिम कमल पर विराजित हैं। ललिता देवी की पूजा से समृद्धि की प्राप्त होती है। दक्षिणमार्गी शास्त्रों  के मतानुसार देवी ललिता को चण्डी का स्थान प्राप्त है। इनकी पूजा पद्धति देवी चण्डी के समान ही है। इस दिन ललितासहस्रनाम व ललितात्रिशती का पाठ किया जाए तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है।*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷
🙏🏻  *नवरात्र की पंचमी तिथि यानी पांचवे दिन माता दुर्गा को केले का भोग लगाएं ।इससे परिवार में सुख-शांति रहती है ।*
               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *स्कंदमाता की पूजा से मिलती है शांति व सुख*
*नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। स्कंदमाता भक्तों को सुख-शांति प्रदान करने वाली हैं। देवासुर संग्राम के सेनापति भगवान स्कंद की माता होने के कारण मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जानते हैं। स्कंदमाता हमें सिखाती हैं कि जीवन स्वयं ही अच्छे-बुरे के बीच एक देवासुर संग्राम है व हम स्वयं अपने सेनापति हैं। हमें सैन्य संचालन की शक्ति मिलती रहे। इसलिए स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए। इस दिन साधक का मन विशुद्ध चक्र में अवस्थित होना चाहिए, जिससे कि ध्यान वृत्ति एकाग्र हो सके। यह शक्ति परम शांति व सुख का अनुभव कराती हैं।*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 04:23 बजे

पंचक समाप्त: शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 07:31 बजे

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।

मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

 
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

 
शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है, लेकिन आप अपने कामों में कोई लापरवाही उठाने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है और सहजता से आगे बढ़े।  किसी काम में उसके नीति नियमों में ध्यान दे, नहीं तो आपको कोई समस्या उठानी पड़ सकती है। अपने करीबियों का साथ और सम्मान बनाये रखें, तभी आपके सभी काम आसानी से पूरे हो सकेंगे। परिजनों की सलाह पर चलकर आप अच्छा लाभ कमाएंगे। पारिवारिक बिजनेस के लिए आपकी सलाह कारगर सिद्ध होगी। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपको धन खर्च करना पड़ सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आप किसी काम को टीमवर्क के जरिए आसानी से पूरा करके देंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं पर आप पूरा फोकस बनाए रखें। साझेदारी में किए गए प्रयासों से आपको लाभ मिलेगा। आपके नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय तक मुलाकात होगी। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें, नहीं तो समस्या सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नौकरी में बदलाव के लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी, लेकिन आप अपनी बेवजह की इच्छाओं पर अंकुश लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है और कार्यक्षेत्र में आपको संतुलन और सहयोग बनाए रखना होगा। अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ लोगों से सावधान रहें और आप किसी को धन ना दे, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने कामों में सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ाना और कार्यक्षेत्र में कोई निर्णय किसी के कहने में आकर कोई निर्णय ना लें और अपनी बुद्धि का इस्तेमाल अवश्य करें। आप बड़ों की बातों को सुनेंगे और उन पर अमल करेंगे, जिससे उन्हें भी खुशी होगी। आपको अपने डेली रूटीन को बेहतर करने की पूरी कोशिश करनी होगी और आप मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ रहे लोगों को कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी और आपके करीबी आपका पूरा साथ देंगे। सुख संसाधनों में भी वृद्धि होगी। व्यक्तिगत मामला में आप बेहतर प्रदर्शन रहेंगे और धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि देख परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी। शीध्रता व भावुकता में लिए गए निर्णय के लिए आपको पछतावा होगा। किसी नए वाहन को खरीदने की यदि आप योजना लंबे समय से बना रहे थे, तो वह भी पूरी हो सकती है। आपके कुछ विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। 
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। मित्रों के साथ आप किसी काम में आगे बढ़ेंगे और सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आपको कामयाबी मिलेगी। सामाजिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपको आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी महत्वपूर्ण काम के लिए अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण आनंदमय रहेगा। परिवार में लोगों से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी और आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। दीर्घकालीन योजनाओं से आप आगे बढ़ेंगे। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात होगी। रक्त संबन्धी रिश्तों में सुधार आएगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को यदि आपने नजर अंदाज किया है, तो आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी सुख समृद्धि बढ़ेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। साझेदारी में किए गए कार्य से आपको सफलता मिलेगी। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा और कला व कौशल में सुधार आएगा। आपके चारों ओर का वातावरण  खुशनुमा रहेगा। आपने यदि किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो वह आपको कोई नुकसान दे सकता है। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी का सपना पूरा होगा। माताजी से  आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी आय सीमित रहेगी, लेकिन फिर भी आप काफी खर्च आसानी से कर पाएंगे, लेकिन आप अपने व्यर्थ के खर्चों पर लगाम लगाए, नहीं तो समस्या आ सकती है। आप किसी काम की पहल करने से बचे। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें, नहीं तो समस्या आ सकती है। आप यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें आपको जीत अवश्य मिलेगी। लेनदेन के मामले में आपको ढील देने से बचना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा और आपके महत्वपूर्ण कामों में तेजी आएगी। मित्रों के साथ आप सहजता से आगे बढ़े और उनके ऊपर आप कोई अहम जिम्मेदारी दे सकते हैं। विद्यार्थी अपनी परीक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने मित्रों से बातचीत करेंगे। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा। आपके प्रभाव और प्रताप में आज वृद्धि होगी। कुछ कामों में आप निसंकोच आगे बढ़ेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। दीर्घकालीन योजनाओं को बल मिलेगा और सभी का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों में ना आए, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी दिखानी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी से यदि कोई बात बोले, तो विनम्रता से बोले। अहंकार ना करें। वाणिज्यिक में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपकी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आप आस्था और विश्वास बनाए रखेंगे। भाग्य का भी आपके ऊपर पूरा प्रभाव रहेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। आपके दीर्घकालीन योजनाओं को आज गति मिलेगी और आप सभी को जोड़ने में  सफल रहेंगे। उच्च शिक्षा पर आपका पूरा जोर रहेगा और आप अपने किसी काम में ढील ना दें

Tuesday, October 17, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 17102023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 17 अक्टूबर 2023*
🌤️ *दिन - मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - आश्विन*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि -  तृतीया 18 अक्टूबर रात्रि 01:26 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
🌤️ *नक्षत्र - विशाखा रात्रि 08:31 तक तत्पश्चात अनुराधा*
🌤️ *योग - प्रीति  सुबह 09:22 तक  तत्पश्चात आयुष्मान*
🌤️ *राहुकाल - शाम 03:19 से शाम 04:46 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:35*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:11*
👉 *दिशाशूल- उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - 
💥 *विशेष - तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 

🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *कष्टों से मुक्ति दिलाती हैं मां चंद्रघंटा* 
 *नवरात्रि की तृतीया तिथि यानी तीसरा दिन माता चंद्रघंटा को समर्पित है। यह शक्ति माता का शिवदूती स्वरूप है । इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। असुरों के साथ युद्ध में देवी चंद्रघंटा ने घंटे की टंकार से असुरों का नाश किया था। नवरात्रि के तृतीय दिन इनका पूजन किया जाता है। इनके पूजन से साधक को मणिपुर चक्र के जाग्रत होने वाली सिद्धियां स्वत: प्राप्त हो जाती हैं तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।*
🌷 *रोग, शोक दूर करती हैं मां कूष्मांडा* 🌷
*नवरात्रि की चतुर्थी तिथि की प्रमुख देवी मां कूष्मांडा हैं। देवी कूष्मांडा रोगों को तुरंत नष्ट करने वाली हैं। इनकी भक्ति करने वाले श्रद्धालु को धन-धान्य और संपदा के साथ-साथ अच्छा स्वास्थ्य भी प्राप्त होता है। मां दुर्गा के इस चतुर्थ रूप कूष्मांडा ने अपने उदर से अंड अर्थात ब्रह्मांड को उत्पन्न किया। इसी वजह से दुर्गा के इस स्वरूप का नाम कूष्मांडा पड़ा।*
🙏🏻 *मां कूष्मांडा के पूजन से हमारे शरीर का अनाहत चक्रजागृत होता है। इनकी उपासना से हमारे समस्त रोग व शोक दूर हो जाते हैं। साथ ही, भक्तों को आयु, यश, बल और आरोग्य के साथ-साथ सभी भौतिक और आध्यात्मिक सुख भी प्राप्त होते हैं।*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷
*तृतीया तिथि यानी की तीसरे दिन को माता दुर्गा को दूध का भोग लगाएं ।इससे दुखों से मुक्ति मिलती है ।*
🙏🏻  *नवरात्रि  के चौथे दिन यानी चतुर्थी तिथि को माता दुर्गा को मालपुआ का भोग लगाएं ।इससे समस्याओं का अंत होता है ।*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *तुला संक्रांति* 🌷
➡ *18 अक्टूबर 2023 बुधवार को तुला संक्रांति (पुण्यकाल : सूर्योदय से दोपहर 12:25 तक)*
🙏🏻 *इसमें किया गया जप, ध्यान, दान व पुण्यकर्म अक्षय होता है ।*
           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *नवरात्रि के दिनों में जप करने  का मंत्र* 🌷
👉🏻 *नवरात्रि के दिनों में ' ॐ श्रीं ॐ ' का जप करें ।*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *विद्यार्थी के लिए* 🌷
🔥 *नवरात्रि के दिनों में खीर की २१ या ५१ आहुति गायत्री मंत्र बोलते हुए दें । इससे विद्यार्थी को बड़ा लाभ होगा।*

   🌞 *~   वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

 
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

 
शुभ वर्ष : 2024, 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

 
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। परिजनों की सलाह आपके बहुत काम आएगी। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं के लिए बिल्कुल ढील ना दिखाएं, नहीं तो कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से दबा हुआ था, तो वह आज फिर से उभर सकता है और आपके लिए कोई समस्या लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से किसी बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो आपका प्रमोशन भी रुक सकता है, लेकिन यदि आपने शेयर मार्केट में पहले धन का निवेश किया था, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निसंकोच आगे बढ़ने के लिए रहेगा। घर परिवार में सदस्य एक दूसरे के करीब आएंगे और संबंधों में घनिष्ठता आएगी। किसी भूमि, भवन आदि के मामलों में समस्या आएगी। आप अपने कामकाज पर पूरा फोकस बनाएं रखें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। दांपत्य जीवन में यदि कुछ समस्या आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आप यदि किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आपको उसमें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको एक बजट बनाकर चलना होगा और आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी डेली रूटीन में बदलाव नहीं लाना है, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपने किसी को धन उधार देने का सोचा है, तो आप उसे उधर ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। विपक्ष के सक्रियता बनी रहेगी। आप  मेहनत और लगन से आगे बढ़ेंगे। कामकाज में आप कोई अहम जिम्मेदारी किसी को ना दें। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपके कामों में तेजी आएगी। आपको किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा और किसी विपरीत परिस्थिति में आप धैर्य बनाए रखें। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं और आप अपने गुरुजनों की मदद से आगे बढ़ेंगे। किसी सरकारी योजना का आप पूरा लाभ उठाएंगे। माता-पिता को आप धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान, वाहन और दुकान आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। निजी जीवन में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आप अपने सहयोगियों की बातों में ना आएं। किसी पुराने मित्र से आपको लंबे समय तक मिलने का मौका मिल सकता है। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। घरेलू मामलों में ढील ना दें और यदि किसी से धन उधार लिया था, तो आपको उसे वापस लौटना पड़ सकता है। आप धन संबंधित समस्याओं को लेकर यदि परेशान थे, उन समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए कुछ समस्याएं लेकर आएगा, लेकिन आप फिर भी अपने कामों से पीछे नहीं हटेंगे। आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी। किसी अजनबी की सलाह पर ना चले। यदि किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। भाईचारे की भावना बढ़ेगी और बड़ों का सहयोग और साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपने मन में नकारात्मक सोच को नहीं रखना है, नहीं तो समस्या हो सकती है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप घर या बाहर वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। कुछ निजी मामलों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा और कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन करेंगे और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे। किसी से कोई वादा किया है, तो उसे समय रहते पूरा करने की पूरी कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप माताजी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। यदि आपकी किसी योजना को लेकर आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह योजना  पूरी हो सकती है। सबका साथ और समर्थन बना रहेगा। अपने करीबियों का आप आसानी से भरोसा जीत पाएंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझ-बूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप संतान से किसी किसी किए हुए वादे को पूरा कर सकते हैं। लेनदेन के मामलों में आपको किसी को धन उधार देते समय अपनी बात स्पष्ट रखनी होगी और  अपने कामों में आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी विदेश में रह रहे परिजनों से आज आप मेल मुलाकात करने जा सकते हैं। आपको कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहना होगा। आप किसी काम में अपनी बात को अवश्य रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कामकाज कर रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप किसी बड़े लक्ष्य को करने के लिए अग्रसर रहेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात हो सकती है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी योजना को पूरा करने में अधिक समय ना लगाये ताकि उनसे कोई गलती ना हो।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप किसी के मामले में बेवजह ना उलझे, नहीं तो आपको इससे समस्या सकती है। अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएं। वरिष्ठ सदस्यों से आप किसी चीज को लेकर बहसबाजी ना करें। रक्त संबन्धी रिश्तों को लेकर आपका जुड़ाव रहेगा और पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको सावधान रहना होगा। भावनात्मक मामलों में आप बेहतर रहेंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप किसी भी काम में बड़प्पन ना दिखाएं, नहीं तो उससे आपको समस्या हो सकती है। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी। सभी मामलों में आप सक्रियता बनाए रखें। किसी कानूनी मामले में आपको खुलकर अपनी बात रखनी होगी। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। बिजनेस कर रहे लोग किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे