Tuesday, November 7, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 07112023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 07 नवम्बर 2023*
🌤️ *दिन - मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - दशमी  पूर्ण रात्रि तक*
🌤️ *नक्षत्र - मघा शाम 04:24 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*
🌤️ *योग - ब्रह्म शाम 03:20 तक  तत्पश्चात इन्द्र*
🌤️ *राहुकाल - शाम 03:11 से शाम 04:36 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:45*
🌤️ *सूर्यास्त- 17:58*
👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - दशमी वृद्धि तिथि*
💥 *विशेष - 
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *दीपावलीः लक्ष्मीप्राप्ति की साधना* 🌷
➡ *12 नवम्बर 2023 रविवार को दीपावली है।*
🎆 *दीपावली के दिन घर के मुख्य दरवाजे के दायीं और बायीं ओर गेहूँ की छोटी-छोटी ढेरी लगाकर उस पर दो दीपक जला दें। हो सके तो वे रात भर जलते रहें, इससे आपके घर में सुख-सम्पत्ति की वृद्धि होगी।*
🔥 *मिट्टी के कोरे दिये  में कभी भी तेल-घी नहीं डालना चाहिए। दिये 6 घंटे पानी में भिगोकर रखें, फिर इस्तेमाल करें। नासमझ लोग कोरे दिये में घी डालकर बिगाड़ करते हैं।*
🙏🏻 *लक्ष्मीप्राप्ति की साधना का एक अत्यंत सरल और केवल तीन दिन का प्रयोगः दीपावली के दिन से तीन दिन तक अर्थात् भाईदूज तक एक स्वच्छ कमरे में अगरबत्ती या धूप (केमिकल वाली नहीं-गोबर से बनी) करके दीपक जलाकर, शरीर पर पीले वस्त्र धारण करके, ललाट पर केसर का तिलक कर, स्फटिक मोतियों से बनी माला द्वारा नित्य प्रातः काल निम्न मंत्र की दो मालायें जपें।*
🌷 *ॐ नमो भाग्यलक्ष्म्यै च विद् महै।*
*अष्टलक्ष्म्यै च धीमहि। तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात्।।*
🍃 *अशोक के वृक्ष और नीम के पत्ते में रोगप्रतिकारक शक्ति होती है। प्रवेशद्वार के ऊपर नीम, आम, अशोक आदि के पत्ते को तोरण (बंदनवार) बाँधना मंगलकारी है।*
🙏🏻 
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *धनतेरस* 🌷
➡ *10 नवम्बर 2023 शुक्रवार को धनतेरस हैं |*
*‘स्कंद पुराण’ में आता है कि धनतेरस को दीपदान करनेवाला अकाल मृत्यु से पार हो जाता है | धनतेरस को बाहर की लक्ष्मी का पूजन धन, सुख-शांति व आंतरिक प्रीति देता है | जो भगवान की प्राप्ति में, नारायण में विश्रांति के काम आये वह धन व्यक्ति को अकाल सुख में, अकाल पुरुष में ले जाता है, फिर वह चाहे रूपये – पैसों का धन हो, चाहे गौ – धन हो, गजधन हो, बुद्धिधन हो या लोक – सम्पर्क धन हो | धनतेरस को दिये जलाओगे .... तुम भले बाहर से थोड़े सुखी हो, तुमसे ज्यादा तो पतंगे भी सुख मनायेंगे लेकिन थोड़ी देर में फड़फड़ाकर जल – तप के मर जायेंगे | अपने – आपमें, परमात्मसुख में तृप्ति पाना, सुख - दुःख में सम रहना, ज्ञान का दिया जलाना – यह वास्तविक धनतेरस, आध्यात्मिक धनतेरस है |*
🙏🏻 

🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷
➡️ *08 नवम्बर 2023 बुधवार को सुबह 08:24 से 09 नवम्बर, गुरुवार को सुबह 10:41 तक एकादशी है।*
💥 *विशेष - 09 नवम्बर, गुरुवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।*
🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*
🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*
🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*
🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी  ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷
🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें    .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*
🙏🏻 
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷
🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में  एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो  चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है...



           🌞 *~ वैदिक पंचाग ~* 🌞 
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

 
शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

 
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको जरूरी कामों में तेजी लानी होगी और कार्यभार में आपको उम्मीद से अच्छा धन मिल सकता है। आप अपने लाभ के अवसरों को पहचानकर आगे बढ़ेंगे। आप अपनी सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं पर पूरा जोर देंगे। बिजनेस में आप कुछ नई योजनाओं को शामिल करके अच्छा धन कमा सकते हैं। आपको अपनी माता से की कोई बातों को पूरा करना होगा।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शीघ्रता और भावुकता में किसी निर्णय को लेने से बचने के लिए रहेगा। अपने कामों में लापरवाही ना दिखाएं, नहीं तो कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों से खरी सुनने को मिल सकती है। आप यदि किसी से वाद विवाद में पड़े, तो उससे आपको समस्या होगी। किसी कानूनी मामले में आप अपने कामों में ढील ना बरतें। विद्यार्थी शिक्षा में एकजुट होकर मेहनत करेंगे, तभी वह किसी परीक्षा में जीत हासिल कर सकेंगे। आपको यदि माता-पिता कोई काम सौपा है, तो आप उसे समय रहते पूरा करेंगे।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप भाईचारे को बढ़ावा देंगे और कुछ नए संपर्कों का आपको लाभ मिलेगा। आपको यदि कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आप कुछ मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। यदि आपको किसी बात को लेकर कोई चिंता सता रही थी, तो आपकी वह समस्या भी काफी हद तक दूर होगी। किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने धन संपत्ति को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्यों में भी लगाएंगे। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। आप बिना सोचे समझे किसी नए काम में हाथ ना बढ़ाएं। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश करेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ आधुनिक तौर तरीकों को अपनाएंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। आप अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको कोई मित्र आपको धोखा दे सकता है, इसलिए आप अपनी आंख और कान खुले रखें। अपने आवश्यक कामों में ढील बिल्कुल ना दें। कामकाज को लेकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको औरों से ज्यादा अपने कामों को प्राथमिकता देनी होगी, तभी आप उन्हें समय से निपटा पाएंगे। व्यापार में आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आप अपने साथियों से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।  किसी समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले उसके नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, वह आवेदन कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने कामों में आकर बढ़ें, नहीं तो समस्या होगी। आप कार्यक्षेत्र में आप अपनी कला का अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लाभ के अवसरों पर भी आपको पूरा ध्यान देना होगा। माता जी की सेहत में कुछ गिरावट हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आप अपने घर पूजा पाठ और भजन कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं। परिवार में यदि आप किसी को कोई सलाह देंगे, तो वह उसे पर अमल अवश्य करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी साख सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। नवीन कार्यों में आप अच्छा धन लगाएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए यदि कुछ प्रयास करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको अपने करीबियों का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने अनुभव का पूरा लाभ उठाएंगे, लेकिन फिर भी कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि आपको बाद में पछतावा होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। लेनदेन के मामले में आप सावधानी बरतें। बिजनेस में किसी पर जल्दबाजी में भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और यदि आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो वह भी उन्हें आसानी से मिल जाएगा। व्यापार में आप सफलता से आगे बढ़ेंगे। घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप व्यापार की कुछ योजनाओं पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आप अपने घर की साज सज्जा की कुछ वस्तुओं के खरीदारी भी कर सकते हैं। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे और आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे परिवार के सदस्यों को कोई समस्या हो। दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय ना करें, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्यों को समय रहते पूरा करने के लिए रहेगा। आप अपने लक्ष्य पर पूरी नजर बनाकर रखेंगे। आप इधर-उधर के बातों पर ध्यान नहीं लगाएंगे। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अनुशासन से कार्य करेंगे और लोगों को भी सिखाएंगे। आप अपने व्यापार में विचारकर कोई अहम निर्णय ले। संपत्ति संबंधित किसी मामले में आपको कागजों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है

Monday, November 6, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 06112023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 06 नवम्बर 2023*
🌤️ *दिन - सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - नवमी  07 नवम्बर प्रातः 05:50 तक तत्पश्चात दशमी*
🌤️ *नक्षत्र - अश्लेशा दोपहर 01:23 तक तत्पश्चात मघा*
🌤️ *योग - शुक्ल दोपहर 02:26 तक  तत्पश्चात ब्रह्म*
🌤️ *राहुकाल - सुबह 08:08 से सुबह 09:33 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:45*
🌤️ *सूर्यास्त- 17:59*
👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - 
💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *धनतेरस के दिन दीपदान* 🌷
👉🏻 *पहले बताई विधि के अनुसार यमदीपदान करें।*
🔥 *निर्धनता दूर करने के लिए अपने पूजाघर में  धनतेरस की शाम को अखंड दीपक जलाना चाहिए जो दीपावली की रात तक जरूर जलता रहे . अगर दीपक भैयादूज तक अखंड जलता रहे तो घर के सारे वास्तु दोष भी समाप्त हो जाते हैं.*
🔥 *घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाएं। बत्ती में रुई के स्थान पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें साथ ही दिए में थोड़ी सी केसर भी डाल दें।*
🔥 *घर के तेल का दीपक प्रज्वलित करें तथा उसमें दो काली गुंजा डाल दें, गन्धादि से पूजन करके अपने घर के मुख्य द्वार पर अन्न की ढ़ेरी पर रख दें। साल भर आर्थिक अनुकूलता बनी रहेगी। स्मरण रहे वह दीप रातभर जलते रहना चाहिये, बुझना नहीं चाहिये ।*

           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *दीपावली पर लक्ष्मी प्राप्ति की साधना-विधियाँ* 🌷
➡ *10 नवम्बर 2023 शुक्रवार को धनतेरस है ।*
👉🏻 *धनतेरस से आरम्भ करें* 
➡ *सामग्री:*
*दक्षिणावर्ती शंख, केसर, गंगाजल का पात्र,धूप , अगरबत्ती, दीपक, लाल वस्त्र l*
➡ *विधि: साधक अपने सामने गुरुदेव व लक्ष्मीजी के फोटो रखें तथा उनके सामने लाल रंग का वस्त्र बिछाकर उस पर दक्षिणावर्ती शंख रख दें l उस पर केसर से सतिया बना लें तथा कुम कुम से तिलक कर दें l*
🙏🏻 *बाद में स्फटिक की माला से निम्न मंत्र की ७ मालाएँ करें l तीन दिन तक ऐसा करने योग्य है l इतने से ही मंत्र-साधना सिद्ध हो जाती है l मंत्रजाप पूरा होने के पश्चात् लाल वस्त्र में शंख को बांधकर घर में रख दें l*
🙏🏻 *कहते हैं- जब तक वह शंख घर में रहेगा, तब तक घर में निरंतर उन्नति होती रहेगी l*
🌷 *मंत्र : ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रीं महालक्ष्मी धनदा लक्ष्मी कुबेराय मम गृहे स्थिरो ह्रीं ॐ नमः l*
🙏🏻 *पर्वो का पुंज दीपावली पुस्तक से*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा।

आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

 
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

 
शुभ वर्ष : 2021, 2026
 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

 
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आपके किसी मित्र से आज आपका किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आप बिजनेस की किसी खास डील को फाइनल करेंगे, उसमें आप अपने विरोधियों से नहीं पूछेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी गलती के लिए आपको दंड मिल सकता है। आप भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग कर सकते हैं।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनों की गलतियों को अनदेखा ना करें, नहीं तो उन्हें बढ़ावा मिलेगा। यदि कोई पैतृक संपत्ति संबंधित मामला आपको लंबे समय से परेशान कर रहा है, तो उसमें आप अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। व्यवसाय में आज आपकी सोच अच्छी रहेगी। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आपका कोई काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है, जिससे आप पूरा अवश्य करेंगे।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मनोरंजन के कार्यक्रम में जुड़ने के लिए रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज सफलता मिलेगी और आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। भाई बहनों से आपकी चल रही अनबन भी दूर होगी। आप कुछ नए लोगों से मिलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। साझेदारी के काम में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आप मौज मस्ती करते नजर आएंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज के फरमाइशें कर सकते हैं।
 


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज के दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी और आप अपने कामों में विनम्रता से आगे बढे़, नहीं तो समस्या होगी। मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे, लेकिन आप किसी बात को लेकर मन में लालच ना ले, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करा सकता है। किसी कानूनी मामले में आपको अपनी आंख और कान खुले रखकर आगे बढ़ना होगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और साख सम्मान में वृद्धि होगी। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। कार्यक्षेत्र में आपको साथी के कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे, जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, वह साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं, लेकिन आप अपनी आय को बढ़ाने के जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपका माताजी से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए दान धर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर फोकस बनाए रखना होगा और आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। कामकाज को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या दूर होगी। घर में सामंजस्य बना रहेगा। आपको विभिन्न कार्यों में निवेश करना अच्छा रहेगा। आप लेनदेन के मामले में सावधानी बरते, नहीं तो समस्या हो सकती है। घर परिवार में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अध्ययन और आध्यात्म के कार्य में अच्छा रहेगा। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों ने आपको साझेदारी में किसी काम की शुरुआत करना उनको नुकसान देगा। आप अपने कामों पर पूरा ध्यान लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आपको लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपकी किसी इच्छा की पूर्ति न होने से आपके मन में निराशा बनी रहेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ आनंद भरे पल व्यतीत करेंगे और आर्थिक विषयों को गति मिलेगी। आपके मन में यदि कुछ शंकाएं चल रही थी, तो आप उन्हें दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी जरूरी मुद्दे में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है, इसलिए ऐसे मामले में आप लेनदेन की बात बिल्कुल ना करें, नहीं तो आपको गलत समझा जा सकता है। रोजगार के तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। बिजनेस के किसी काम को लेकर आप अक्समात यात्रा पर जा सकते हैं और आपकी दीर्घकालीन योजनाएं  सफलता की सीढ़ी चढे़गी और अपने किसी करीबी से आपको अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा, जिससे आपका मानसिक बोझ भी थोड़ा कम होगा। यदि आपको किसी की मदद करने का मौका मिले, तो आवश्यक करें और उससे पीछे ना हटे। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।
 
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपने कामों में संवेदनशील रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी उनमें रोड़ा अटका सकते हैं। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। किसी आर्थिक मामले में आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप अपनी वाणी और व्यवहार में संतुलन बनाए रखें, नहीं तो आप किसी को कोई ऐसी बात बोल सकते हैं, जिससे कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और व्यापार के कार्यों मे आपको गति मिलेगी। आपके नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि परिवार के सदस्यों को समस्या होगी और आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं के खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन आप अपने भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने की पूरी कोशिश करें।
 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य में हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे उतार पाने में समस्या होगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं और आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप जल्दबाजी वह दिखाए में ना पड़े, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। किसी सरकारी काम में उसके नीति नियमों का पूरा पालन करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को समय रहते निपटना होगा। व्यवसाय से जुड़े समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा

Sunday, November 5, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 05112023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 05 नवम्बर 2023*
🌤️ *दिन - रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - अष्टमी 06 नवम्बर रात्रि 03:18 तक तत्पश्चात नवमी*
🌤️ *नक्षत्र - पुष्य सुबह 10:29 तक तत्पश्चात अश्लेशा*
🌤️ *योग - शुभ दोपहर 01:37 तक  तत्पश्चात शुक्ल*
🌤️ *राहुकाल - शाम 04:36 से शाम 06:01 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:44*
🌤️ *सूर्यास्त- 17:59*
👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - कालाष्टमी,रविपुष्यामृत योग पुण्य काल (सूर्योदय से सुबह 10:29 तक*
💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
*💥 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



🌷 *धनतेरस के दिन यमदीपदान* 🌷
➡ *10 नवम्बर 2023 शुक्रवार को धनतेरस है ।*
🙏🏻 *इस दिन यम-दीपदान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है। पूरे वर्ष में एक मात्र यही वह दिन है, जब मृत्यु के देवता यमराज की पूजा सिर्फ  दीपदान करके की जाती है। कुछ लोग नरक चतुर्दशी के दिन भी दीपदान करते हैं।*
👉🏻 *स्कंदपुराण में लिखा है*
🌷 *कार्तिकस्यासिते पक्षे त्रयोदश्यां निशामुखे ।*
*यमदीपं बहिर्दद्यादपमृत्युर्विनिश्यति ।।*
➡ *अर्थात कार्तिक मासके कृष्णपक्ष की त्रयोदशी के दिन सायंकाल में घर के बाहर यमदेव के उद्देश्य से दीप रखने से अपमृत्यु का निवारण होता है ।*
👉🏻 *पद्मपुराण में लिखा है*
🌷 *कार्तिकस्यासिते पक्षे त्रयोदश्यां तु पावके।*
*यमदीपं बहिर्दद्यादपमृत्युर्विनश्यति।।*


➡ *कार्तिक कृष्णपक्ष की त्रयोदशी को घर से बाहर यमराज के लिए दीप देना चाहिए इससे दुर्गम मृत्यु का नाश होता है।*  
🔥 *यम-दीपदान सरल विधि*
*यमदीपदान प्रदोषकाल में करना चाहिए । इसके लिए आटे का एक बड़ा दीपक लें। गेहूं के आटे से  बने दीप में तमोगुणी ऊर्जा तरंगे एवं आपतत्त्वात्मक तमोगुणी तरंगों  (अपमृत्यु के लिए ये तरंगे कारणभूत होती हैं) को शांत करने की क्षमता रहती है । तदुपरान्त स्वच्छ रुई लेकर दो लम्बी बत्तियॉं बना लें । उन्हें दीपक में एक -दूसरे पर आड़ी इस प्रकार रखें कि दीपक के बाहर बत्तियों के चार मुँह दिखाई दें । अब उसे तिल के तेल से भर दें और साथ ही उसमें कुछ काले तिल भी डाल दें । प्रदोषकाल में इस प्रकार तैयार किए गए दीपक का रोली , अक्षत एवं पुष्प से पूजन करें । उसके पश्चात् घर के मुख्य दरवाजे के बाहर थोड़ी -सी खील अथवा गेहूँ से ढेरी बनाकर उसके ऊपर दीपक को रखना है । दीपक को रखने से पहले प्रज्वलित कर लें और दक्षिण दिशा (दक्षिण दिशा यम  तरंगों के लिए पोषक होती है अर्थात दक्षिण दिशा से यमतरंगें  अधिक मात्रा में आकृष्ट एवं प्रक्षेपित होती हैं) की ओर देखते हुए चार मुँह के दीपक को खील आदि की ढेरी के ऊपर रख दें । ‘ॐ यमदेवाय नमः ’ कहते हुए दक्षिण दिशा में नमस्कार करें ।*
🔥 *यम दीपदान का मन्त्र :*
*मृत्युना पाशदण्डाभ्यां कालेन श्यामया सह |*
*त्रयोदश्यां दीपदानात् सूर्यजः प्रीयतां मम ||*
➡ *इसका अर्थ है, धनत्रयोदशीपर यह दीप मैं सूर्यपुत्रको अर्थात् यमदेवताको अर्पित करता हूं । मृत्युके पाशसे वे मुझे मुक्त करें और मेरा कल्याण करें ।*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्य पर पूरा फोकस बनाए रखने के लिए रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपके कार्यों की कुछ योजनाओं को गति मिलेगी। रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक विषयों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा और आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आपको यदि किसी सम्मान से नवाजा जाए, तो उसमें आप अहंकार ना दिखाएं, नहीं तो समस्या होगी।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए रहेगा। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी और आपके बिजनेस में यदि कुछ धन रुका हुआ था, तो वह आपको प्राप्त हो सकता है। आप कुछ महत्वपूर्ण कार्य में पूरा सहयोग देंगे। भाई- बंधुओं से चल रहे वाद विवाद से आपको छुटकारा मिलेगा और नजदीकियां आएंगी। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में लगाएंगे। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको अपने आवश्यक कार्यों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। पारिवारिक मामले सकारात्मक रहेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपनों के साथ समर्थन बनाए रखें और आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। बड़ों से आप किसी बात को लेकर बहसबाजी ना करें, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। रचनात्मक कार्य में आप पूरा सहयोग देंगे। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी बड़े सदस्यों से मुलाकात होगी और कुछ योजनाओं की आप फिर से शुरुआत कर सकते हैं। आपको अपने कामों में बिल्कुल ढील नहीं देनी है, नहीं तो इससे आपसे कोई गलती हो सकती है और किसी काम को भाग्य के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो समस्या होगी। विद्यार्थी अपने पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखें।



सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबन्धित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप अपने खर्चा में बिल्कुल बढ़ोतरी न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपकी कोई व्यापार संबंधित डील पूरी होते-होते लटक सकती है। संपत्ति को लेकर आपको कोई अहम फैसला लेना पड़ेगा, नहीं तो समस्या होगी। आपको छुटपुट लाभ के अवसरों पर भी ध्यान देना होगा, तभी आप अच्छा नाम कमाएंगे। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आप अपने व्यापार में कुछ योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेंगी और आप अपनी माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें। ननिहाल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। यदि सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, तो इससे आपकी छवि और निखरेगी और आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा, लेकिन आप  किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपके कुछ विरोधी कार्यक्षेत्र में आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। संतान को यदि आपने कोई जिम्मेदारी दी, तो वह उसे पर खरी उतरेगी। आपका कोई मित्र आपसे धन उधार मांग सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जनकल्याण के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। परिजनों से किसी प्रकार का कोई सलाह लेने के बाद ही कोई निर्णय लें। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी और आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं, जो विद्यार्थी विदेश जाने की योजना बना रहे थे, उन्हें किसी परीक्षा को पास करना होगा, तभी उनके विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपने कानूनी मामलों में सावधानी बरतें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको बिजनेस में कोई खास डील फाइनल करनी होगी। कार्यक्षेत्र में  आप अपनी मेहनत और लगन में कोई कसर न छोड़ें, तभी आपके सभी काम पूरे हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने घर किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन भी कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज खुशी होगी।
 
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्थायित्व की भावना को बढ़ावा मिलेगा और यदि आप किसी योजना को बना रहे थे, तो उसमें आप पूरा ध्यान लगाए। आपको निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आप सबको साथ लेकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य समय रहते पूरा होगा। माता-पिता की सेवा में आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसके लिए आपको भागदौड़ भी अधिक करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई पुरानी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपनी मेहनत की राह पर आगे बढ़ेंगे और सहकर्मियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।आप लेनदेन के मामले में जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती है।  आप किसी से धन उधार लेने से बचें। आप अपनी मेहनत से कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं।
 
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बुद्धि विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। आप अपने दिनचर्या में योग व व्यायाम को अपनाकर काफी सारी बीमारियों से दूर रह सकते हैं। आप नियंत्रण और विनम्रता पर जोर देंगे। कामकाज को लेकर यदि आप परेशान थे, तो उन समस्याओं को आज दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रेम विश्वास आपके मन में बना रहेगा। आप अपने किसी काम में यदि जूनियर से मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी

Saturday, November 4, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 04112023

*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक - 04 नवम्बर 2023*
*⛅दिन - शनिवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2080*
*⛅शक संवत् - 1945*
*⛅अयन - दक्षिणायन*
*⛅ऋतु - हेमंत*
*⛅मास - कार्तिक*
*⛅पक्ष - कृष्ण*
*⛅तिथि - सप्तमी रात्रि 12:59 तक तत्पश्चात अष्टमी*
*⛅नक्षत्र - पुनर्वसु सुबह 07:67 तक तत्पश्चात पुष्य*
*⛅योग - साध्य दोपहर 01:03 तक तत्पश्चात शुभ*
*⛅राहु काल - सुबह 09:35 से 10:59 तक*
*⛅सूर्योदय - 06:46*
*⛅सूर्यास्त - 06:00*
*⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 05:04 से 05:55 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 11:58 से 12:49 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण -*
*⛅विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाया जाय तो वह रोग बढ़ानेवाला तथा शरीर का नाशक होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*🔹दूध के शत्रु अथवा दूध के विरोधी द्रव्य🔹*

*🔸मूंग, मूली, गुड़, मछली, मांस के साथ लिया हुआ दूध कोढ़ उत्पन्न करता है । प्रत्येक सब्जी, जामुन, शराब के साथ लिया हुआ दूध अज्ञानी मानव को सर्प की तरह मार डालता है ।*

*🔸प्रवाही या प्रवाही न हो ऐसे प्रत्येक गरम पदार्थ को दूध के साथ मिला कर नहीं खाना चाहिये । उसी तरह से हरे शाकभाजी, तेल, तल की खली, सरसव, कोठफल जामुन, नींबू, कटहल, विजोरु, बांस का फल, बोर, खट्टा अनार ऐसा दूसरा कोई भी फल खास करके खट्टे आम जैसा फल तथा बिल्व फल दूध के साथ विरोधी होने से एक साथ खाया नहीं जाता । अगर ये चीजें दूध के साथ खाई जायें तो बहरापन, अंधापन, शरीर में विवर्णता फीकापन, मूकपन आदि आते है और किसी समय मृत्यु भी होती है। पीसे हुए आटे के पदार्थ, आचार के साथ दूध का सेवन नहीं करना चाहिये ।*

*🔹दूध के मित्र🔹*

*🔸शहद, घी, मक्खन, अदरक, पीपर, कालीमिर्च, मिश्री या शक्कर, चूड़ा, परवल, सौंठ और हरड़े इतने द्रव्य में से कोई भी एक द्रव्य दूध के साथ लिया जाय तो यह उत्तम है ।*

*🔹दूध कैसे पियें🔹*

*🔸दूध को खूब फेंटकर झाग पैदा करके धीरे-धीरे घूँट-घूँट पीना चाहिए । इसका झाग त्रिदोष नाशक, बलवर्धक, तृप्ति कारक व हलका होता है । ये विशेषताएँ केवल देशी गाय के दूध में ही होती हैं । जर्सी गाय, भैंस अथवा बकरी आदि के दूध से उपरोक्त लाभ नहीं होते ।*

*🔹दूध कब न पीना ?🔹*

*🔸नया बुखार, कमजोर पाचन शक्ति मन्दाग्नि में, आंव के दोष में, कोढ़ के रोगी को, चर्मरोग वाले को, कफ के रोग में, खाँसी में, अतिसार (दस्त) वाले रोगी को दूध नहीं पीना चाहिये । प्रत्येक प्रकार का दूध कृमि-दोष उत्पन्न करता है । अतः कृमि रोग वाले व्यक्ति को मुख्यतः दूध का सेवन नहीं करना चाहिये ।*

*🔹 ग्रहदोष निवारण के लिए 🔹*

*🔹 शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है । (ब्रह्म पुराण)*

*🔸 हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है । (पद्म पुराण)*

*🔹आर्थिक कष्ट निवारण हेतु🔹*

*🔹एक लोटे में जल, दूध, गुड़ और काले तिल मिलाकर हर शनिवार को पीपल के मूल में चढ़ाने तथा ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र जपते हुए पीपल की ७ बार परिक्रमा करने से आर्थिक कष्ट दूर होता है ।*


🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

 
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं

आज का राशिफल, 4 नवंबर, 2023, जानिए आज किन राशियों पर रहेगी शनि देव की कृपा दृष्टि - जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे - 


मेष राशि (Aries) :
आज का दिन आपके लिए सफलता और प्रसन्नता देने वाला रहेगा। भावनात्मक तौर पर एक नई ऊर्जा महसूस होगी। अपने मित्रों और छोटे भाई-बहनों की मदद से आज आप अपना कोई महत्वपूर्ण काम पूरा कर सकेंगे। आपको अपने करियर के विकास के बारे में चिंता हो सकती है। आपके निवेश अच्छा रिटर्न नही देंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। जरूरतमंद को खाना दान करें, आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा ।

वृषभ राशि (Taurus) :
नए लोगों से मिलने या मित्रता करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है। अगर आप किसी शारीरिक परेशानी या मानसिक अवरोध से परेशान हैं तो उसे टालने की बजाय उसका हल निकालने की कोशिश करें। आप किसी भी व्यक्ति के बारे में कोई दुर्भावनापूर्ण टिप्पणी न करें। कार्यक्षेत्र में बड़ों का मार्गदर्शन उपयोगी साबित हो सकता है। गौ माता का आशीर्वाद लें, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) :
आज आपको पारिवारिक मसलों पर ध्यान देना होगा। घर-परिवार के कार्यों पर धन भी खर्च होगा। राजनैतिक, सामाजिक व संबंधित व्यवसाय में आपके हौसले बुलंद है। संतानो के साथ मेल-जोल अच्छा रहेगा। आपको त्वचा संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। आय के स्रोत में वृद्धि हो सकती है। अपने बच्चों के साथ बेहतर टाईम स्पेंड करेंगे। पैसों के मामले में कुछ लोग बेहद मददगार साबित होंगे।

कर्क राशि (Cancer) :
निजी मामले में कोई जोखिम न लें। आपको सभी मर्यादाओं का भी सम्मान करना होगा। नई प्लानिंग पर काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको अपने कार्य में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आज आप अचानक किसी की मदद करने के लिए तेजी से सक्रिय हो जाएंगे। आप पूर्ण विश्वास के साथ निर्णय लेने में सक्षम होंगे औऱ समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Leo) :
आज आपका अपने मित्रों और रिश्तेदारों के साथ बहस या विवाद हो सकता है। किसी नई परियोजना में धन निवेश करने से बचें। हानि हो सकती है। प्रतिद्वदी भी इस समय आप पर हावि हो सकते हैं। आपको घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। पेशेवर स्तर पर आपकी क्षमता को उचित महत्व मिलना शुरु हो सकता है। किसी मामले पर बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना चाहिए।

कन्या राशि (Virgo) :
आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए काफी रोमांचक साबित होगा, हालांकि यह जरूरी नहीं है कि सारी चीजें आपके लिए सकारात्मक ही रहें। कोई दोस्त अपनी समस्या के समाधान के लिए आपसे मश्वरा मांग सकता है आप भी दोस्ती का फर्ज निभाते हुए उसकी मदद करेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों या फिर परिवार में बड़े बुजुर्गों के साथ आपके वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा।

तुला राशि (Libra) :
बिजनेस के मामले में थोड़ी सी सतर्कता बरते। आप पारिवारिक मामलों में भी अपने स्वार्थभाव पर नियंत्रण रखें। परिवार के सभी सदस्यों के प्रति सम्मान बनाए रखें। ध्यान रहे जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। आप मनोरंजन के विभिन्न साधनों के साथ अपने जीवन का आनंद ले सकेंगे। आपको अपने दोस्तों और प्रियजनों से उपहार मिल सकते हैं। किसी काम के पूरे होने से आपको प्रसन्नता होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) :
आज आप अपने कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। व्यापार या नौकरी के क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता प्राप्त होगी। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुश खबरी मिल सकती है। अपने काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे। आज आप अपनी ओर से बहुत तैश में न आएं, और न ही किसी काम में बहुत जल्दबाजी करें। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा।

धनु राशि (Sagittarius) :
विरोधी सक्रिय हो सकते हैं जिससे विवाद की स्थिति बनेगी। आज आप अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, और ज्यादा से ज्यादा व्यावहारिक रहें। आज छोटे-मोटे कामों में भी आपको किसी की सलाह की आवश्यकता होगी। मानसिक तनाव के कारण परेशान रहेंगे। इस समय आप म्यूचुअल फंड, शेयर, बॉन्ड इत्यादि में निवेश करने में सक्षम हो सकते हैं। उचित दिशा में मेहनत से आप उसे समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) :
आज दोपहर से आपके साथ अप्रत्याशित संयोगों की स्थितियां बनती रहेंगी। ख़ुद को किसी भी ग़लत और ग़ैर-ज़रूरी चीज़ से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फँस सकते हैं। कोई पुराना मित्र, जो हाल ही में आपसे नाराज हो गया था, आज फिर आपकी ओर मित्रता का हाथ बढ़ाएगा। जुआ या शेयर बाजार में ट्रेडिंग से बचने की जरुरत है। ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) :
संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य आज संपन्न हो सकता है। कायदे से जुड़ी बातों और निर्णयों को सोच-समझकर करें। सामाजिक और भावानात्मक मामलों में बहुत सफलता मिलेगी। आप खास तौर पर अपने निकटजनों और अपने प्रेमी के व्यवहार में सकारात्मक पक्षों पर ध्यान दें। आज दोस्त और पारिवारिक मित्र आपका उत्साह बढ़ाएंगे। अपने व्यवसाय में आप कोई नया प्रयोग कर सकते हैं। नया काम शुरू करते वक्त सावधान रहें।

मीन राशि (Pisces) :
आज आपको रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। आज आपके सामने कुछ चिंता और परेशानी की स्थितियां बार-बार आएंगी। किसी भी परिस्थिति में हताशा की भावना को स्वयं पर हावी न होने दें। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने के साथ ही दुर्घटनाओं से सावधान रहने की जरुरत है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। 
🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼
आप का आज का दिन मंगलमयी हो - आप स्वस्थ रहे, सुखी रहे - इस कामना के साथ।

Friday, November 3, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 03112023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 03 नवम्बर 2023*
🌤️ *दिन - शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - षष्ठी रात्रि 11:07 तक तत्पश्चात सप्तमी*
🌤️ *नक्षत्र - पुनर्वसु पूर्ण रात्रि तक*
🌤️ *योग - सिद्ध  दोपहर 12:53 तक  तत्पश्चात साध्य*
🌤️ *राहुकाल - सुबह 10:57 से दोपहर 12:22 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:43*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:00*
👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - 
💥 *विशेष -  षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *पटाखों से जलने पर* 🌷
🎆 *पटाखों से जलने पर जले हुए स्थान पर कच्चे आलू के पतले पतले चिप्स काट कर रख दें या आलू का रस लगा दें । और कुछ ना लगाये । इससे १-२ घंटे में आराम हो जायेगा ।*
           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *राहु मंत्र* 🌷
🙏🏻 *राहुदेवता का मंत्र है ..*
🌷 *ॐ राहवे नम: |  ॐ राहवे नम: |*
🙏🏻 *अर्धकाय महावीर्यं,  चंद्रादित्य विमर्दनं |*
*सिंहिका गर्भसंभूतं ,तं राहूं प्रणमाम्यहं ||*
🙏🏻 
               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *शास्त्रों के अनुसार* 🌷
 🔵 *दीपावली के दिनों में न करें ये 7 काम*
🙏🏻 *दीपावली के दिनों में देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई प्रकार के उपाय किए जाते है, पूजा की जाती है, लेकिन इन उपायों के साथ ही कुछ सावधानियां भी रखनी जरूरी हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि दीपावली के दिनों में हमें कौन-कौन काम नहीं करना चाहिए। यदि वर्जित किए गए काम दीपावली पर किए जाते हैं तो कई उपाय करने के बाद भी लक्ष्मी कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है।*
🔵 *यहां जानिए दीपोत्सव में कौन-कौन से काम न करें...*
❌ *सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए*
*वैसे तो हर रोज सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए, लेकिन काफी लोग ऐसे हैं जो सुबह देर से ही उठते हैं। शास्त्रों के अनुसार दीपावली के दिनों में ब्रह्म मुहूर्त में ही उठ जाना चाहिए। जो लोग इन दिनों में सूर्योदय के बाद तक सोते रहते हैं, उन्हें महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है।*
❌ *माता-पिता और बुजुर्गों का अपमान न करें*
*दीपावली पर इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी भी परिस्थिति में कोई अधार्मिक काम न हो। माता-पिता एवं बुजुर्गों का सम्मान करें। जो लोग माता-पिता का अनादर करते हैं, उनके यहां देवी-देवताओं की कृपा नहीं होती है और दरिद्रता बनी रहती है। किसी को धोखा ना दें। झूठ न बोलें। सभी से प्रेम पूर्वक व्यवहार करें।*
❌ *घर में गंदगी न रखें*
*दीपावली पर घर में गंदगी नहीं होना चाहिए। घर का कोना-कोना एकदम साफ एवं स्वच्छ होना चाहिए। किसी भी प्रकार की बदबू घर में या घर के आसपास नहीं होनी चाहिए। सफाई के साथ ही घर को महकाने के लिए सुगंधित पदार्थों का उपयोग किया जा सकता है।*
❌ *क्रोध न करें*
*दीपावली पर क्रोध नहीं करना चाहिए और जोर से चिल्लाना भी अशुभ रहता है। जो लोग इन दिनों क्रोध करते हैं या जोर से चिल्लाते हैं, उन्हें लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है। घर में शांत, सुखद एवं पवित्र वातावरण बनाए रखना चाहिए। लक्ष्मी ऐसे घरों में निवास करती हैं जहां शांति रहती है।*
❌ *शाम के समय न सोएं*
*कुछ विशेष परिस्थितियों को छोड़कर दिन में या शाम के समय सोना नहीं चाहिए। यदि कोई व्यक्ति बीमार है, वृद्ध है या कोई स्त्री गर्भवती है तो वह दिन में या शाम को सो सकती हैं, लेकिनg स्वस्थ व्यक्ति को दिन में या शाम को सोना नहीं चाहिए। शास्त्रों के अनुसार जो लोग ऐसे समय में सोते हैं, वे निर्धन बने रहते हैं।*
❌ *वाद-विवाद न करें*
*इन दिनों में इस बात का भी ध्यान रखें कि घर में किसी भी प्रकार का कलह या झगड़ा नहीं होना चाहिए। घर-परिवार के सभी सदस्य प्रेम से रहें और खुशी का माहौल बनाकर रखें। जिन घरों में झगड़ा या कलह होता है, वहां देवी की कृपा नहीं होती है। घर के साथ ही बाहर भी इस बात का ध्यान रखें कि किसी से वाद-विवाद या झगड़ा ना करें।*
❌ *नशा न करें*
*शास्त्रों के अनुसार इन दिनों में किसी भी प्रकार का नशा करना वर्जित किया गया है। जो लोग दीपावली के दिन नशा करते हैं, वे हमेशा दरिद्र रहते हैं। नशे की हालत में घर की शांति भंग हो सकती है और सभी सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। इससे बचना चाहिए। अन्यथा वाद-विवाद हो सकते हैं और लक्ष्मी पूजा भी ठीक से नहीं हो पाती है।*

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ : सोमवार, 20 नवंबर 2023 पूर्वाह्न 10:07 बजे

पंचक समाप्त: शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 अपराह्न 04:01 बजे

पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे

पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे

🙏🏻🌷💐🍀🌺🍁🌻🌹🌸🙏🏻

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी।

आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

 
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप किसी पुरानी गलती के लिए अधिकारियों से माफी मांग सकते हैं, लेकिन यदि आपने अपने कामों में आलस्य दिखाया, तो इससे आपका कोई नुकसान भी हो सकता है। आप व्यस्त रहने के कारण अपने शारीरिक समस्याओं पर ध्यान नहीं देंगे, जो बाद में आपके लिए बड़ी हो सकती हैं। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपके घर में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में आप उत्साहित होकर कोई ऐसा वादा ना करें, जिससे कि उसे पूरा करने में के बाद आपको समस्या हो। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आप बाहर निकलेंगे। बिजनेस कर रहे लोग आज किसी योजना को बनाकर आगे बढ़ेंगे, तभी तरक्की कर सकेंगे।
 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्यों को बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढने के लिए रहेगा। किसी सरकारी योजना में धन लगाने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कुछ नए संपर्क का आज पूरा लाभ उठाएंगे। आपकी किसी अजनबी से मुलाकात होगी। आपके साहस पराक्रम में वृद्धि होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे परिवार के सदस्यों को समस्या हो। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और परिवार के सदस्यों की सभी समस्याओं को भी आसानी से पूरा कर सकते हैं।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे थे, तो उनकी वह इच्छा पूरी होगी। सूझबूझ में आप सक्रियता बनाए रखें। दान धर्म के कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढे़गी। परिजनों का आपको समर्थन प्राप्त होगा। कामकाज के मामलों में आप ढील ना दें और किसी पर कोई अहम जिम्मेदारी ना डालें। आपका कोई विरोधी आपके लिए नई समस्या खड़ी कर सकता है। आपको अपने बिजनेस में किसी को पार्टनर नहीं बनाना है, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी आय में वृद्धि होगी और आपके नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आपको किसी भी लाभ के अवसर को हाथ से जाने नहीं देना है। विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपको अपनी किसी परिवार के सदस्य से मिलकर पारिवारिक बिजनेस में चल रही समस्याओं पर बातचीत करनी होगी। जीवनसाथी को आज किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। सट्टेबाजी में धन का निवेश करने वाले लोग अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। कामकाज के मामले आपके पक्ष में रहेंगे और आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी, लेकिन आप कोई भी अहंकार भरी बात ना करें। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपका कोई पुराना लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप किसी की कही सुनी बातों में आकर किसी से वाद विवाद में पड़ सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी और व्यापार में भी आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों से आप जुड़ेंगे और भगवान के प्रति आपकी आस्था देखकर परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी। आपके पिताजी को यदि कोई रोग सता रहा था, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोंड़े, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा। किसी नए वाहन को आप खरीद कर अपने घर ला सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। आप अपने महत्वपूर्ण कामों को कल पर न टाले, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यवसाय के लिए आप यदि कुछ योजनाएं बनाएंगे, तो वह भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य देकर जाएंगी। आप संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आपको उनके लिए कोई निर्णय लेना होगा, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी दूर होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए रहेगा। आपके नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। निजी मामले आपके पक्ष में रहेंगे और साझेदारी में किसी काम को करने से आप नुकसान में आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में यदि आपसे कोई गलती हो, तो आपको उसे स्वीकारना होगा। किसी से बेवजह बहसबाजी में ना पड़ें। परिवार में यदि आप किसी को कोई सलाह दें, तो बहुत ही सोच विचारकर दें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए खरी खोटी सुनने को मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाएं, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह दूर होंगे और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके अच्छे कामों से जाना जाएगा और सूझबूझ से आप किसी काम में आगे बढ़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने लेकर जा सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसके लिए आप अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मित्रों का साथ में सहयोग बना रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग  साथी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं, लेकिन वह उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। भावनात्मक मामलों में सहजता दिखाएं और कार्यक्षेत्र में आपको टीमवर्क के जरिए काम करके प्रमोशन मिल सकता है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम करने के लिए रहेगा और आप अपने परिवार में चल रही कलह को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको परिवार के सदस्यों से बातचीत करनी होगी। आप आवेश में आकर कोई निर्णय ना लें। आपको वरिष्ठ सदस्यों की बातों को सुनना और समझना होगा फिर तभी आगे बढ़ना होगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी की कहासुनी बातों में ना आये, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप कार्यक्षेत्र में कोई ऐसा काम ना करें, जिससे अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं और आपका प्रमोशन रुक सकता है

Thursday, November 2, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 02112023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 02 नवम्बर 2023*
🌤️ *दिन - गुरूवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - पंचमी रात्रि 09:52 तक तत्पश्चात षष्ठी*
🌤️ *नक्षत्र - आर्द्रा 03 नवम्बर प्रातः 05:57 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*
🌤️ *योग - शिव  दोपहर 01:14 तक  तत्पश्चात सिद्ध*
🌤️ *राहुकाल - दोपहर 01:47 से शाम 03:12 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:42*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:01*
👉 *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - 
💥 *विशेष -  पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *कार्तिक में दीपदान* 🌷
👉🏻 *गताअंक से आगे .....*
🔥 *दीपदान कहाँ करें* 🔥
🙏🏻 *लिंगपुराण के अनुसार*
🌷 *कार्तिके मासि यो दद्याद्धृतदीपं शिवाग्रतः।।*
*संपूज्यमानं वा पश्येद्विधिना परमेश्वरम्।।*
➡ *जो कार्तिक महिने में शिवजी  के सामने घृत का दीपक समर्पित करता है अथवा विधान के साथ पूजित होते हुए परमेश्वर का दर्शन श्रद्धापूर्वक करता है, वह ब्रह्मलोक को जाता है।*
🌷 *यो दद्याद्धृतदीपं च सकृल्लिंगस्य चाग्रतः।।*
*स तां गतिमवाप्नोति स्वाश्रमैर्दुर्लभां रिथराम्।।*
➡ *जो शिव के समक्ष एक बार भी घृत का दीपक अर्पित करता है, वह वर्णाश्रमी लोगों के लिये दुर्लभ स्थिर गति प्राप्त करता है।* 
🌷 *आयसं ताम्रजं वापि रौप्यं सौवर्णिकं तथा।।*
*शिवाय दीपं यो दद्याद्विधिना वापि भक्तितः।।*
*सूर्यायुतसमैः श्लक्ष्णैर्यानैः शिवपुरं व्रजेत्।।*
➡ *जो विधान के अनुसार भक्तिपूर्वक लोहे, ताँबे, चाँदी अथवा सोने का बना हुआ दीपक शिव को समर्पित है, वह दस हजार सूर्यों के सामान देदीप्यमान विमानों से शिवलोक को जाता है।*
🙏🏻 *अग्निपुराण के 200 वे अध्याय के अनुसार*
🔥 *जो मनुष्य देवमन्दिर अथवा ब्राह्मण के गृह में एक वर्ष दीपदान करता है, वह सबकुछ प्राप्त कर लेता है।*
🔥 *कार्तिक में दीपदान करने वाला स्वर्गलोक को प्राप्त होता है।*
🔥 *दीपदान से बढ़कर न कोई व्रत है, न था और न होगा ही।*
🔥 *दीपदान से आयु और नेत्रज्योति की प्राप्ति होती है।*
🔥 *दीपदान से धन और पुत्रादि की प्राप्ति होती है।*
🔥 *दीपदान करने वाला सौभाग्ययुक्त होकर स्वर्गलोक में देवताओं द्वारा पूजित होता है।*
🙏🏻 *एकादशी को दीपदान करने वाला स्वर्गलोक में विमान पर आरूढ़ होकर प्रमुदित होता है।*
🌷 *दीपदान कैसे करें* 🌷
🔥 *मिट्टी, ताँबा, चाँदी, पीतल अथवा सोने के दीपक लें। उनको अच्छे से साफ़ कर लें। मिटटी के दीपक को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो कर सुखा लें। उसके पश्च्यात प्रदोषकाल में अथवा सूर्यास्त के बाद उचित समय मिलने पर दीपक, तेल, गाय घी, बत्ती, चावल अथवा गेहूँ लेकर मंदिर जाएँ। घी  में रुई की बत्ती तथा तेल के दीपक में लाल धागे या कलावा की बत्ती इस्तेमाल कर सकते हैं। दीपक रखने से पहले उसको चावल अथवा गेहूं अथवा सप्तधान्य का आसन दें। दीपक को भूल कर भी सीधा पृथ्वी पर न रखें क्योंकि कालिका पुराण का कथन है ।*
🌷 **दातव्यो न तु भूमौ कदाचन।* *सर्वसहा वसुमती सहते न त्विदं द्वयम्।।*
*अकार्यपादघातं च दीपतापं तथैव च। तस्माद् यथा तु पृथ्वी तापं नाप्नोति वै तथा।।*
➡ *अर्थात सब कुछ सहने वाली पृथ्वी को अकारण किया गया पदाघात और दीपक का ताप सहन नही होता ।*
🔥 *उसके बाद एक तेल का दीपक शिवलिंग के समक्ष रखें और दूसरा गाय के घी का दीपक श्रीहरि नारायण के समक्ष रखें। उसके बाद दीपक मंत्र पढ़ते हुए दोनों दीप प्रज्वलित करें। दीपक को प्रणाम करें। दारिद्रदहन शिवस्तोत्र तथा गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें।*
🌷 *पाँच दिन जरूर जरूर करें दीपदान* 🌷
🙏🏻 *अगर किसी विशेष कारण से कार्तिक में प्रत्येक दिन आप दीपदान करने में असमर्थ हैं तो पांच विशेष दिन जरूर करें।*
🙏🏻 *पद्मपुराण, उत्तरखंड में स्वयं महादेव कार्तिकेय को दीपावली, कार्तिक कृष्णपक्ष के पाँच दिन में दीपदान का विशेष महत्व बताते हैं:*
🌷 *कृष्णपक्षे विशेषेण पुत्र पंचदिनानि च*
*पुण्यानि तेषु यो दत्ते दीपं सोऽक्षयमाप्नुयात्*
➡ *बेटा! विशेषतः कृष्णपक्ष में 5 दिन (रमा एकादशी से दीपावली तक) बड़े पवित्र हैं। उनमें जो भी दान किया जाता है, वह सब अक्षय और सम्पूर्ण कामनाओं को पूर्ण करने वाला होता है।*
🌷 *तस्माद्दीपाः प्रदातव्या रात्रावस्तमते रवौ*
*गृहेषु सर्वगोष्ठेषु सर्वेष्वायतनेषु च*
*देवालयेषु देवानां श्मशानेषु सरस्सु च*
*घृतादिना शुभार्थाय यावत्पंचदिनानि च*
*पापिनः पितरो ये च लुप्तपिंडोदकक्रियाः*
*तेपि यांति परां मुक्तिं दीपदानस्य पुण्यतः*
➡ *रात्रि में सूर्यास्त हो जाने पर घर में, गौशाला में, देववृक्ष के नीचे तथा मन्दिरों में दीपक जलाकर रखना चाहिए। देवताओं के मंदिरों में, शमशान में और नदियों के तट पर भी अपने कल्याण के लिए घृत आदि से पाँच दिनों तक दीप जलाने चाहिए। ऐसा करने से जिनके श्राद्ध और तर्पण नहीं हुए हैं, वे पापी पितर भी दीपदान के पुण्य से परम मोक्ष को प्राप्त होते हैं।*
👉🏻 *समाप्त ....*
           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *शालिग्राम का दान* 🌷
🙏🏻 *स्कन्दपुराण के अनुसार*
🌷 *सप्तसागरपर्यंतं भूदानाद्यत्फलं भवेत् ।।*
*शालिग्रामशिलादानात्तत्फलं समवाप्नुयात् ।।*
*शालिग्रामशिलादानात्कार्तिके ब्राह्मणी यथा ।।*
➡ *सात समुद्रों तक की पृथ्वी का दान करने से जो फल प्राप्त होता है, शालिग्राम शिला के दान से मनुष्य उसी फल को पा लेता है । अतः कार्तिक मास में स्नान तथा श्रध्दा पूर्वक शालिग्राम शिला का दान अवश्य करना चाहिए।*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ : सोमवार, 20 नवंबर 2023 पूर्वाह्न 10:07 बजे

पंचक समाप्त: शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 अपराह्न 04:01 बजे

पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे

पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

 
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। नए लोगों से आप सहज रहेंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें सावधानी बरतें। बिजनेस कर रहे लोग किसी स्कीम का हिस्सा बनने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करनी होगी। आज आप कुछ नयी चर्चाओं में सम्मिलित होंगे। आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज   आपको विरोधियों की चालों को समझना होगा। संतान से आप किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके सोचे हुए सभी काम आज पूरे होंगे। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का दायरा बढे़गा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक विषयों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आप अपने घर के मरम्मत आदि करने की भी योजना बना सकते हैं। हालांकि आज आप परिवार में कोई ऐसा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिससे परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आज आप लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आपकी कुछ नई कोशिशे रंग लाएगी। आप किसी काम में साझेदारी ना करें, नहीं तो आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकते हैं। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आप अपने मन में चल रही किसी इच्छा को लेकर माताजी से बातचीत कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है, इसलिए अपनी वाणी व व्यवहार में स्पष्टता रखें। लेनदेन के मामले में किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों के काफी काम बनेंगे। आप अपने महत्वपूर्ण कामों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। किसी बजट को बनाना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिल सकती है, लेकिन आप उसमें कोई अहंकार भरी बात ना करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशहाली लेकर आने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। करियर को लेकर आप कोई अहम फैसला ले सकते हैं, जिसमें आप अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करें। आपको निजी जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और किसी काम को लेकर आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में जीत मिलने की पूरी संभावना बनती दिख रही है व पढ़ाई के साथ-साथ किसी कोर्स की और भी रुख बदल सकती हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शासन व प्रशासन के मामले में अच्छा रहने वाला है। कला व कौशल में सुधार आएगा। आप योजना बनाकर धन खर्च करें, नहीं तो आप व्यर्थ के कामों में अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे, जिससे अधिकारियों को भी हैरानी होगी। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कामकाज के मामलों में सावधानी बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है। धार्मिक व मनोरंजन के कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी मुश्किल से आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धैर्य व साहस से आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएं, नहीं तो समस्या होगी। किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप व्यवसाय में कोई अहम फैसला ले सकते हैं। अपने काम की आपको एक सूची बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिजन की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपके स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो इससे आपके कष्टो में भी वृद्धि होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। साझेदारी में किसी काम को करना अच्छा रहेगा। आप अपने सहयोगियों पर भरोसा करेंगे। किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके जरूरी दस्तावेजों पर पूरी निगरानी बनाकर आगे बढ़े, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। कुछ नए अनुबंधों का आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में आप कुछ नये उपकरणों को शामिल कर सकते हैं, जिससे आपकी आय में भी वृद्धि होगी, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पुरा ध्यान देना होगा। आप किसी के बहकावे में ना आए, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आप अपनी मेहनत से अधिकारियों को खुश करेंगे और आप अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय से जुड़ा यदि कोई मामला लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी  दूर होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने लेनदेन के मामले पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घूमने फिरने के दौरान आपको  कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको यदि कोई शुभ सूचना मिले, तो आप उसमें ढील ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्य में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे और आपके लंबे समय से रुके हुए काम आज गति पकड़ेगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, उसके बाद ही वह किसी मुकाम पर पहुंच सकते हैं। आप किसी योजना में बहुत ही सोच विचार कर धन लगाए, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओ में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने संवेदनशील मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं, नहीं तो कोई समस्या आ सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है, जिससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसी नए मकान, वाहन आदि को खरीदने का सपना भी आपका पूरा होगा। आपको अपनी अच्छी सोच को बनाए रखना होगा।  आप  किसी से अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई कार्य यदि लंबे समय से रुका हुआ है, तो वह आज पूरा हो सकता है

Wednesday, November 1, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 01112023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🌤️ *दिनांक - 01 नवम्बर 2023*
🌤️ *दिन - बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत - 1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ऋतु* 
🌤️ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - चतुर्थी रात्रि 09:19 तक तत्पश्चात पंचमी*
🌤️ *नक्षत्र - मृगशिरा 02 नवम्बर प्रातः 04:36 तक तत्पश्चात आर्द्रा*
🌤️ *योग - परिघ दोपहर 02:07 तक तत्पश्चात शिव*
🌤️ *राहुकाल - दोपहर 12:22 से शाम 01:47 तक*
🌞 *सूर्योदय - 06:42*
🌤️ *सूर्यास्त - 18:01*
👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - संकष्ट चतुर्थी (चंद्रोदय:रात्रि 08:50), करवा चौथ, करक चतुर्थी, दशरथ चतुर्थी*
💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

           🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌷 *कार्तिक में दीपदान* 🌷
👉🏻 *गताअंक से आगे .....*
🔥 *दीपदान कहाँ करें* 🔥
🙏🏻 *पद्मपुराण के अनुसार*
🌷 *तेनेष्टं क्रतुभिः सर्वैः कृतं तीर्थावगाहनम्। दीपदानं कृतं येन कार्तिके केशवाग्रतः।।*
➡ *जिसने कार्तिक में भगवान् केशव के समक्ष दीपदान किया है, उसने सम्पूर्ण यज्ञों का अनुष्ठान कर लिया और समस्त तीर्थों में गोता लगा लिया।*
🙏🏻 *ब्रह्मवैवर्त पुराण में कहा गया है जो कार्तिक में श्रीहरि को घी का दीप देता है, वह जितने पल दीपक जलता है, उतने वर्षों तक हरिधाम में आनन्द भोगता है। फिर अपनी योनि में आकर विष्णुभक्ति पाता है; महाधनवान नेत्र की ज्योति से युक्त तथा दीप्तिमान होता है।*
🙏🏻 *स्कन्दपुराण माहेश्वरखण्ड-केदारखण्ड के अनुसार*
🌷 *ये दीपमालां कुर्वंति कार्तिक्यां श्रद्धयान्विताः॥*
*यावत्कालं प्रज्वलंति दीपास्ते लिंगमग्रतः॥*
*तावद्युगसहस्राणि दाता स्वर्गे महीयते॥*
➡ *जो कार्तिक मास की रात्रि में श्रद्धापूर्वक शिवजी के समीप दीपमाला समर्पित करता है, उसके चढ़ाये गए वे दीप शिवलिंग के सामने जितने समय तक जलते हैं, उतने हजार युगों तक दाता स्वर्गलोक में प्रतिष्ठित होता है।*
🙏🏻 *लिंगपुराण के अनुसार*
🌷 *कार्तिके मासि यो दद्याद्धृतदीपं शिवाग्रतः।।*
*संपूज्यमानं वा पश्येद्विधिना परमेश्वरम्।।*
👉🏻 *शेष कल...*

            🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌷 *विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए* 🌷
👉 *01 नवम्बर 2023 बुधवार को संकष्ट चतुर्थी है (चन्द्रोदय रात्रि 08:50)*
🙏🏻 *शिव पुराण में आता हैं कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :*
🌷 *ॐ गं गणपते नमः ।*
🌷 *ॐ सोमाय नमः ।*
🙏🏻
          🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌷 *कोई कष्ट हो तो* 🌷
🙏🏻 *हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी ) आती है | उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |*
👉🏻 *छः मंत्र इस प्रकार हैं –*
🌷 *ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।*
🌷 *ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।*
🌷 *ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें ।*
🌷 *ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और  जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है ।*
🌷 *ॐ अविघ्नाय नम:*
🌷 *ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:* 
🙏🏻 

)*
            🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️पंचक प्रारंभ : सोमवार, 20 नवंबर 2023 पूर्वाह्न 10:07 बजे

पंचक समाप्त: शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 अपराह्न 04:01 बजे

पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे

पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁💐🌷🙏 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं।

आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें, नहीं तो समस्या होगी और कारोबार में सक्रियता बनाए रखें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले, तो आप उसे उजागर ना करें, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत है, उनकी छवि और निखर कर आएगी। आपकी किसी नई संपत्ति की खरीदारी की इच्छा भी पूरी होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे और आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। परिजनों के साथ आप अपनी खुशियों को साझा करेंगे। नवीन रिश्तों को बल मिलेगा। महत्वपूर्ण विषयों में आपको सावधान रहना होगा। रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर समस्या आ गई थी, तो वह दूर होगी। आपका कोई विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप अपने किसी जरूरी काम में ढील ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यक्तिगत मामलों में सावधान रहे। आप अपने महत्वपूर्ण कार्य को सुधारेंगे। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी और करीबियों का आप भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान यदि किसी नौकरी के लिए तैयारी करना चाहती है, तो उसके लिए भी वह आसानी से समय निकाल पाएंगे। आपका किसी नई संपत्ति के खरीदारी के सपना पूरा होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी निवेश संबंधी मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकता हैं। आप लेनदेन के मामलों में ढील ना दें और उसमें लिखित में काम करें, नहीं तो आप किसी गलत जगह हस्ताक्षर कर सकते हैं। आपके लेनदेन के प्रयास अच्छे रहेंगे। आपको कुछ आवश्यक मामलों में सावधान रहना होगा। आप अपने व्यापार के कुछ योजनाओं पर अच्छा धन खर्च करेंगे, तो भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य देगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। कारोबार में तेजी आने से आप प्रसन्न रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्य पर आप प्रभाव दिखाएंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। वाणिज्यिक मामलों में आपका पूरा समर्थन रहेगा। उन्नति के पद पर आप तेजी से आगे बढ़ेंगे, जिससे परिवार के सदस्यों को भी हैरानी होगी, लेकिन आप गलत तरीके से धन कमाने से बचें और कार्यक्षेत्र में आप लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। माता-पिता को आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में लेकर जा सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा। करीबियों का सहयोग और विश्वास आप पर बना रहेगा। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। शासन प्रशासन के मामलों में आपको धैर्य दिखाना होगा। आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। व्यापार में तेजी बनाए रखें। आपको व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता देख रहा है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, लेकिन फिर भी कुछ काम रुक रुक कर पूरे होंगे। आपको परिस्थितियों के अनुकूल चलना बेहतर रहेगा। कुछ नवीन विषय में आप पूरा ध्यान देंगे। व्यापार के लंबे समय से पड़ी हुई योजनाओं को फिर से शुरुआत कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में समस्याएं लेकर आने वाला है। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे व आप किसी से बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो समस्या आ सकती है। अप्रत्याशित लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई परिचित यदि आपको कोई सलाह दे, तो उस पर अमल बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो बाद में कोई समस्या सकती है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन और संबन्धों में वृद्धि लेकर आने वाला है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। दांपत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। परिवार में रिश्तों में यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। मित्रों के साथ आप किसी मौज मस्ती के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी आवश्यक कार्य पर पूरा जोर देंगे। छोटों की गलतियों को आपको बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। किसी भूमि, भवन के मामले में यदि आप लंबे समय से परेशान थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। लेनदेन के मामले में आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी। व्यवसाय से जुड़े मामलों में आप सावधान रहें। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने डेली रूटीन में यदि आपने बदलाव किया, तो इससे आपको समस्या हो सकती है। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ी अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप किसी बजट को बनकर चले, तभी आप अपने भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक परिस्थितियों पर आपको नियंत्रण रखना होगा और कार्य विस्तार की योजना बनाएंगे। व्यापार में आप किसी मामले में ढील ना दें, नहीं तो समस्या आ सकती है। मित्रों करीबियों का साथ और विश्वास आप पर बना रहेगा। आप किसी काम को किसी दूसरे के भरोसे ना टाले। व्यक्तिगत विश्व में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़ों की बात को सुने व समझे, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप कुछ नये लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। कला व कौशल में सुधार आएगा।
 
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप किसी प्रकार के तर्क वितर्क से दूर रहें, नहीं तो उसे आपकी छवि को कोई नुकसान हो सकता है। परिवार में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज न करें। उन्हें सुलझाने की पूरी कोशिश करें, जिसमें आपको बच्चों से मदद लेनी पड़ सकती है।  कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई आरोप लग सकता है, जिसमें आप अपनी बात अधिकारियों के सामने अवश्य रखें, नहीं तो आपको गलत समझा जा सकता है