Wednesday, June 7, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 07062023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 07 जून 2023*
🌤️ *दिन - बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ॠतु* 
🌤️ *मास - आषाढ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - चतुर्थी रात्रि 09:50 तक तत्पश्चात पंचमी*
🌤️ *नक्षत्र - उत्तराषाढा रात्रि 09:02 तक तत्पश्चात श्रवण*
🌤️ *योग - ब्रह्म रात्रि 10:24 तक तत्पश्चात इन्द्र*
🌤️ *राहुकाल - दोपहर 12:38 से दोपहर 02:18 तक*
🌞 *सूर्योदय-05:57*
🌤️ *सूर्यास्त- 19:17*
👉 *दिशाशूल- उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - संकष्ट चतुर्थी (चंद्रोदय:रात्रि 10:46 ) विद्यालाभ योग (गुजरात व महाराष्ट्र छोड़कर बाकी सभी जगह) पूर्णिमांत आषाढ*
🔥 *विशेष -  चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🙏🏻 यद‍ि कोई जातक क‍िसी बीमारी से परेशान हो, या फ‍िर पर‍िवार में कोई सदस्‍य अमूमन बीमार ही रहता हो तो पुराणों के अनुसार उसे गंगाजल का न‍ियम‍ित सेवन करना चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से व्‍यक्ति को आरोग्‍य की प्राप्ति होती है। साथ ही इसे हमेशा घर में रखने से सुख और संपदा भी बनी रहती है। इसलिए एक पात्र में हमेशा गंगाजल भरकर रखें।
यदि किसी व्यक्ति के घर में हमेशा अनबन या क्लेश भरा माहौल बना रहता है तो उसे अपने पूरे घर में पूजा के बाद गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए. इससे घर का क्लेश भी दूर होगा साथ ही नकारात्मकता दूर होगी और सकारात्मकता का प्रवेश होगा.
ग्रह दोष दूर करे
जो व्यक्ति ग्रह दोष से पीड़ित हैं उन्हें हर सोमवार भगवान शिव की पूजा के बाद उनका गंगा जल से अभिषेक करना चाहिए. इससे उनको ग्रह दोष से निर्मित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. इसके अलावा शनिवार के दिन एक कलश में पानी लेकर उसमें थोड़ा सा गंगा जल मिला लें. अब इस जल को पीपल की जड़ों में चढ़ाएं. इससे आपको ग्रह दोष से उत्पन्न परेशानियों से छुटकारा मिलेगा.

     🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞

🌷 *उन्नतिकारक कुंजियाँ* 🌷
👉🏻 *हलका भोजन करने से शरीर में स्थूलता कम होती है, मन भी सूक्ष्म होता है | सूक्ष्म मन प्रसन्नता का द्योतक है |*
👉🏻 *भृकुटी में तिलक करने से ज्ञानशक्ति का विकास होता है |
🙏🏻 
           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 
पंचक
पंचक की शुरुआत 09 जून 2023, शुक्रवार को प्रात:काल 06:02 बजे से होगी और यह 13 जून 2023, मंगलवार को दोपहर 01:32 बजे तक रहेगा.

🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏🏻 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

 
शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

 
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से  दिन अच्छा रहने वाला है और आप लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनती दिख रही है। आपके काम के प्रयास तेज होंगे। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपने खानपान में अतिरिक्त सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सोच समझकर ही जोखिम उठाएं। किसी मित्र के कहने में आकर आप बिल्कुल धन ना लगाएं।  वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। आर्थिक मामलों में आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य को आप कोई सलाह देने से बचें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। कानूनी मामलों में आप सावधानी बरतें। आपको  छुटपुट लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।  जो लोग साझेदारी में किसी काम को कर रहे हैं, उन्हें उससे भी आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। आपको  किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी  किसी परीक्षा में जीत मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आप मेहनत से कार्य करके अपने शत्रुओं पर विजय पाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप किसी से उधार लेने से बचें और सूझबूझ से आगे बढ़ें। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को यदि आपने नजरअंदाज किया, तो बाद में आप किसी बड़ी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों पर आज खरे उतरेंगे।  आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से  घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। भाई व बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आपके किसी परिजन की मदद से दूर होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज के दिन भावनात्मक मामलों में सक्रियता आएगी। आप यदि किसी लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें और अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो भविष्य में बहुत अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आप कार्य क्षेत्र में  किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपनी परीक्षाओं पर फोकस बनाए रखें, नहीं तो उन्हें किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। निजी संबंधों में सुधार होगा। आप कठिन परिश्रम करने से आज पीछे ना हटें।में कार्यरत लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है और बड़ों से सहजता रखें। प्रशासनिक मामले मिले-जुले रहेंगे। रिश्तो में चल रही अनबन दूर होगी और उनमें सुधार आएगा। यदि कोई कलह आपको लंबे समय से परेशान कर रही है, तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी से अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई काम आपके लिए समस्या बन सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। बड़ों के साथ आपसी रिश्ता बनाए रखें। जल्दबाजी में लिए गए किसी निर्णय के लिए आपको पछतावा होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला हैं। टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे और भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा। लाभ का प्रतिशत अच्छा रहने से आपको खुशी होगी। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्रो मे कार्यरत लोगो की रूचि ओर बढ़ेगी। आप अपनी अत्यधिक व्यय करने की आदत को लेकर परेशान रहेंगे और आपको किसी नए काम की शुरुआत करना भी अच्छा रहेगा, लेकिन जीवन साथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर में आ रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है और आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके घर लोगों का आना जाना लगा रहेगा। यदि पहले किसी को को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आज कुछ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे। आप किसी काम में जोखिम लेने से बचे और काम करने की गति आपकी तेज रहेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप सूझबूझ दिखाकर किसी काम में आगे बढ़ेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी साख व सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आधुनिक मामले में आप आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य संबंधी चल रहे विरोध आज दूर होंगे। आप अपने समय का सदुपयोग करें,  इधर-उधर के कामो पर ज्यादा ध्यान न लगाएं। नये काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका कोई लंबे समय से चल रहा सम्पति संबंधित विवाद आज सुलझ सकता है। किसी व्यक्ति को धन उधार  देने से बचें और सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आपको किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों  के लिए अपने खर्चे पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपनी आय और व्यय पर अंकुश बनाए रखें, नहीं तो समस्या होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। उनसे आप अपने मन की किसी बात को कह सकते हैं। व्यक्तिगत प्रयासों में अतिरिक्त सकारात्मकता बनाए रखें।  आपके मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती  हैं। व्यापार कर रहे लोग यदि किसी व्यक्ति, बैंक, संस्था आदि से धन उधार लेना चाहते हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह आज पूरा हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज के दिन आप  प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे रहेंगे।  सामाजिक क्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। व्पायापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है, जिससे वह काफी सारी समस्याओं का हल आसानी से निकल पाएंगे।  सभी क्षेत्रों में आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी।  विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण उनका ध्यान परीक्षा से हट सकता है। आप किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे, जिनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है और परिवार में चार ओर  का वातावरण खुशनुमा रहेगा।  आप अपने अनावश्यक खर्चों को करने से बचे और अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। रक्त संबंधी रिश्तो में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करेंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसंग रहेंगे। माताजी की सेहत के प्रति रहें।  सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है।
Jai Shri Vir Hanuman Ji Maharaj 🌸🙏🌸

Tuesday, June 6, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 06062023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 06 जून 2023*
🌤️ *दिन - मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ॠतु* 
🌤️ *मास - आषाढ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - तृतीया रात्रि 12:50 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
🌤️ *नक्षत्र - पूर्वाषाढा रात्रि 11:13 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*
🌤️ *योग - शुक्ल 07 जून रात्रि 01:54 तक तत्पश्चात ब्रह्म*
🌤️ *राहुकाल - शाम 03:58 से शाम 05:38 तक*
🌞 *सूर्योदय-05:57*
🌤️ *सूर्यास्त- 19:17*
👉 *दिशाशूल- उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - विद्यालाभ योग (गुजरात व महाराष्ट्र छोड़कर बाकी सभी जगह) पूर्णिमांत आषाढ*
🔥 *विशेष -  तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
            
 🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
रोजगार की तलाश कर रहे लोग लगातार 40 दिन तक पीतल के लोटे में साधारण जल भरकर उसमें गंगाजल की 11 बूंदे डालें। इस जल को 5 बेलपत्र के साथ पवित्र शिवलिंग में अर्पित करें। ऐसा करने से नौकरी मिलने का मार्ग प्रशस्त होने लगता है। विवाह के लिए नहाने के पानी में गंगाजल और चुटकी भर हल्दी मिलाएं
अगर कोई जातक कर्ज से परेशान हों तो उन्‍हें घर में गंगाजल जरूर रखना चाह‍िए। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि गंगाजल को क‍िसी पीतल की बोतल में भरें और उसे अपने कमरे में उत्तर-पूर्व कोण में रख दें। मान्‍यता है ऐसा करने से जातक को कर्ज से तो मुक्ति म‍िलती ही है। साथ ही जीवन की अन्‍य परेशान‍ियां भी हल हो जाती हैं।


🌷 *विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए* 🌷
👉 *07 जून 2023 बुधवार को संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 10:46)*  
🙏🏻 *शिव पुराण में आता हैं कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :*
🌷 *ॐ गं गणपते नमः ।*
🌷 *ॐ सोमाय नमः ।*
🙏🏻 
           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

‪🌷 *चतुर्थी‬ तिथि विशेष* 🌷
🙏🏻 *चतुर्थी तिथि के स्वामी ‪भगवान गणेश‬जी हैं।*
📆 *हिन्दू कैलेण्डर में प्रत्येक मास में दो चतुर्थी होती हैं।* 
🙏🏻 *पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्ट चतुर्थी कहते हैं।अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं।*
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार “महागणपतेः पूजा चतुर्थ्यां कृष्णपक्षके। पक्षपापक्षयकरी पक्षभोगफलप्रदा ॥*
➡ *“ अर्थात प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को की हुई महागणपति की पूजा एक पक्ष के पापों का नाश करनेवाली और एक पक्षतक उत्तम भोगरूपी फल देनेवाली होती है ।*
           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *कोई कष्ट हो तो* 🌷
🙏🏻 *हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी ) आती है | उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |*
👉🏻 *छः मंत्र इस प्रकार हैं –*
🌷 *ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।*
🌷 *ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।*
🌷 *ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें ।*
🌷 *ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और  जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है ।*
🌷 *ॐ अविघ्नाय नम:*
🌷 *ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:* 
🙏🏻 

           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏🏻 
जिनका आज जन्मदिन है उन को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।

6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

 
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

 
शुभ वर्ष : 2021, 2026
 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

 
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यवस्था कर रहे लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें और भावुकता में लिए गए निर्णय के लिए आज आपको पछतावा होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा और आवश्यक कार्य को आप प्राथमिकता दें तभी वह पूरे हो सकते हैं। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढाएंगे। यदि आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिले तो उसे अपने तक ही सीमित रखें। 
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने कामों के प्रति सावधान रहना होगा। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप जीवनसाथी से अपने मन की बात कर सकते हैं। परिवार में आपके मन की इच्छा पूरी होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटे बच्चे मस्ती करते नजर आएंगे।  राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपनों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपका कोई भूमि,भवन आदि से संबंधित मामला सुलझता दिख रहा है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। सेवा आदि से कार्य से जुड़े लोगों  लोग कुछ अच्छा काम करेंगे। आपको बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलने से  खुशी होगी। आपको  विपक्षियो से सावधान रहने की आवश्कता है, नहीं तो वह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। मेहनत व लगन से आज आप आगे बढ़ेंगे जिसका आपको पूरा फल अवश्य मिलेगा। इसके साथ-साथ आप अपने स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दें। आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग किसी कार्यक्रम को करने की योजना बना सकते हैं।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको  कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थियों की परीक्षाओं की तैयारियों के लिए अत्यधिक मेहनत करें तभी सफलता मिलेगी। आप कार्यक्रम में किसी से भी कोई वादा न करें। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आज खुशी होगी। आप अपने करीबियों की बात सुनेंगे। आप किसी काम को भाग्य के भरोसे ना करें,नहीं तो उसमें आपको समस्या हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के लिए आज कोई विवाह संबंधी प्रस्ताव आ सकता है।जो लोग घर से दूर नौकरी कर रहे हैं वह अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकते है। आप  किसी को धन उधार देने से बचें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको बुद्धि व विवेक से कोई निर्णय लेना होगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आलस्य का त्याग कर आगे बढ़ना होगा। आपको यदि कोई सूचना सुनने को मिले तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं। परिवार का कोई सदस्य आपसे सलाह मशवरा करने आ सकता है। भाई व बहनों से आप अपने मन की इच्छा को जाहिर कर सकते हैं। सामाजिक गतिविधि में आप पूरी रुचि रखेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। रिश्तो में चल रही अनबन दूर होगी। आप परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और खुशियों को दूसरों के  साथ साझा करेंगे। अपने घर के कामों पर पूरा ध्यान दें। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। किसी धार्मिक आयोजन में  आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको नौकरी से संबंधित कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है, जिसे आप तुरंत जॉइन कर सकते हैं। आपको अपने महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के कारण माहौल खुशनुमा रहेगा।  आपकी सुख व समृद्धि बढ़ेगी क्योंकि आप अपने ऐशो आराम की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी।आप कहीं लॉन्ग ड्राइव पर  जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपका कोई मित्र आपसे मुलाकात करने आ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आप बहुत ही सोच विचार कर कोई भी फैसला लें। परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे।अपनों के लिए कुछ बेहतर करने के प्रयास में लगे रहेंगे।व्यापार के लिए आप कुछ योजनाओं को बनाने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। माता जी से  किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक रिश्ते में एक नई ऊर्जा लेकर आने वाला है। आपको आय के एक से अधिक स्त्रोतों से प्राप्त होंगे। आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लेंगे। करियर को लेकर आप सक्रियता रखेंगे।आपका मनोबल आज बढ़ा हुआ रहेगा। आर्थिक लेनदेन के मामले में आपकी पूरी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप यदि किसी संपत्ति को बेचने का लंबे समय से प्रयास कर रहे थे तो आज  आपके वह प्रयास रंग लाएंगे। घूमने के दौरान आपको कोई जरूरी जानकारी प्राप्त हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे और धर्म कर्म के कार्यों से जुड़कर आपको अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार कर रहे लोग तैयारी से आगे बढ़ें। आपके घर आज किसी सदस्य का रिटायरमेंट होने के कारण छोटी मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ने से आपको खुशी होगी। आध्यात्म के मामलो में आप बहुत ही सावधानी से आगे बढ़ें। आपको कार्यक्षेत्र में जितनी उम्मीद थी उतना फल न मिलने से आपको खुशी होगी। कला व कौशल में सुधार आएगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा फोकस बनाएंगे, तभी पूरा हो सकेगा। आपको कार्यक्षेत्र में आपको साथियों के साथ विश्वास बनाए रखना होगा। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा

Monday, June 5, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 05062023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🌤️ *दिनांक - 05 जून 2023*
🌤️ *दिन - सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत - 1945*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ऋतु* 
🌤️ *मास - आषाढ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - प्रतिपदा सुबह 06:38 तक तत्पश्चात द्वितीया*
🌤️ *नक्षत्र - मूल 06 जून रात्रि 01:23 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*
🌤️ *योग - साध्य सुबह 08:49 तक तत्पश्चात शुभ*
🌤️ *राहुकाल - सुबह  07:36 से सुबह 09:17 तक*
🌞 *सूर्योदय - 05:57*
🌤️ *सूर्यास्त - 19:17*
👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - विश्व पर्यावरण दिवस, द्वितीया क्षय तिथि*
🔥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
          🕉️ ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🕉️घर में हो गंगाजल तो ध्यान रखें कुछ बातें 
गंगाजल का पात्र 
घर में गंगाजल किस पात्र में रखा है इसका भी विशेष महत्व होता है. प्लास्टिक की बोतल या डिब्बे में गंगाजल रखा जाता है जबकि मान्यतानुसार ऐसा नहीं करना चाहिए. गंगाजल (Gangajal) को पवित्र पात्र जैसे तांबा, पीतल और मिट्टी के पात्र में रखा जाना चाहिए. इसके अतिरिक्त चांदी के पात्र में भी गंगाजल भरकर रखा जा सकता है. 

कहां रखें गंगाजल 
मान्यतानुसार गंगाजल रखने के लिए ऐसे स्थान का चुनाव करना चाहिए जहां अंधेरा रहता हो. माना जाता है कि गंगाजल को अंधेरे और साफ स्थान पर रखना ही शुभ होता है. खुले में धूप जहां पड़ती हो ऐसा स्थान गंगाजल के लिए उचित नहीं रहता. घर की रसोई या फिर बाथरूम में या इनके आसपास गंगाजल नहीं रखा जाना चाहिए. इससे मां गंगा (Ma Ganga) रुष्ट हो सकती हैं.

स्वच्छता है जरूरी 
गंगाजल के आस-पास सफाई बनाए रखना जरूरी है. घर में जहां जरा भी गंदगी हो वहां गंगाजल रखे जाने से परहेज करना चाहिए. जिस स्थान पर गंगाजल रखा है वहां सफाई बरकरार रखें. 

तामसिक भोजन 
जिस घर में गंगाजल रखा हो वहां तामसिक भोजन का सेवन करना अच्छा नहीं माना जाता है. यह कोशिश की जा सकती है कि जिस कमरे में गंगाजल रखा हो वहां से तामसिक भोजन और मदिरा आदि को दूर रखा जाए.

🌷 *व्रत विवेक(कौन से वार को व्रत करने से क्या लाभ)* 🌷
➡ *सोमवार का व्रत...उग्र है तो , क्रोध आदि दुर्गुण मिटाने के लिए*
➡ *मंगलवार का व्रत... शांति पाने, धन का अभाव मिटा ने* 
➡ *बुधवार का व्रत... ज्ञान विकसित करता है.. बुद्धि बढ़ाने के लिए*
➡ *गुरुवार का व्रत... बुद्धि का व्रत है..बुध्दि का छिछरापन दूर करेगा...मन की चंचलता दूर करने*
➡ *शुक्रवार का व्रत... ओज की रक्षा करेगा..वीर्यवान होने के लिए, स्वप्नदोष...प्रदर रोग की बीमारियाँ मिटाने के लिए*
➡ *शनिवार का व्रत... सांसारिक आपदाओं से रक्षा करता है.. हनुमानजी के लिए*
➡ *रविवार का व्रत... स्वास्थ्य के लिए करते...सूर्य का ध्यान करे.. आरोग्य प्रदायक बन जाता.... व्रत ना करे तो ध्यान से भी आरोग्य मिलाता...*
🙏🏻 
           🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌷 *क्षयरोग (टी.बी.) में विशेष हितकारी आँवला* 🌷
🍏 *क्षयरोग की प्रारम्भिक अवस्था में आँवला बड़ा ही गुणकारी पाया गया है | इसमें क्षयरोग-प्रतिरोधक क्षमता है | आँवला व आँवले से बने पदार्थों, विशेषकर च्यवनप्राश का नियमित सेवन इसमें लाभदायी है |*
🙏🏻 
           🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌷 *विद्याप्राप्ति और धंधे में सफलता पाने हेतु*
📝 *जिनको विद्याप्राप्ति में सफलता नहीं मिलती या तो व्यापार करते हैं पर कोई तरक्की नहीं है ...वे बुधवार के दिन गुरु मंत्र का जप ज्यादा करें, रोज की अपेक्षा .... और उस दिन दोपहर को आप खाना खाने से पहले केवल ३ पत्ते तुलसी के गिनकर ..गंगा जल में डूबा कर यानि कटोरी में रखें थोड़ा गंगा जल उसमें धोकर ..वो तीन पत्ते खा जाएँ ..उसके बाद भोजन करें | इस से....*
📝 *विद्याप्राप्ति में लाभ होता है,*
💰 *धन प्राप्ति होती है,*
😊  *व्यापार में वृद्धि होती है और शरीर स्वस्थ रखने में मदद मिलती है |*
🙏🏻 *और जप ज्यादा करें |*
🙏🏻 
             🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🌷🙏🏻 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
 
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
 
शुभ वर्ष : 2021, 2026

 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
 
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

 
कैसा रहेगा यह वर्ष
जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को किसी नए काम की शुरुआत बहुत ही सोच विचार कर करनी होगी। आपको अपने किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है जिनके लिए आप कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी संबंधित मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। यदि आपने किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला तो उसमें आपको समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा तभी उन्हें किसी परीक्षा में जीत मिलेगी। अपने कामों में  लापरवाही बिल्कुल ना बरतें नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप किसी से तर्क वितर्क भारी बातें ना करें । प्रबंधन के मामलों की अवहेलना से बचें। मामा पक्ष की ओर से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। कला कौशल से आप एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए  आपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी से बहस बाजी में ना पड़े नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। करीबियों के साथ आप आगे बढ़ेंगे और वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। बिजनेस कर रहे लोग यदि मंदी को लेकर परेशान चल रहे हैं तो उन्हें कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने होंगे। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। माताजी को आज कोई शारीरिक कष्ट होने से आप परेशान रहेंगे। लेकिन आप अपने धन को सही कामों में लगाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रुप से फलदायक रहने वाला है। आज घर में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कामकाज के मामलों में आप सक्रियता बनाए रखें। किसी से जिद्द व अहंकार भरी बातें करने से बचें। विद्यार्थियों को आज किसी नई परीक्षा को देने का मौका मिलेगा। माता जी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपके घर मे आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई आवश्यक सूचना प्राप्त हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में कार्यरत लोगों को आज अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा नहीं तो कोई उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहे।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप के मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और रक्त संबंधी रिश्ते में मजबूती आएगी। आप सबको जोड़ने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यक्तिगत प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा।आपके घर  किसी अतिथि का आगमन होने से खुशियां बनी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य से आप अपने मन की किसी बात को साझा कर सकते हैं, जिसे पूरी करने में वह आपकी मदद अवश्य करेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।  कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा । व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे भी सुलझेंगे। आधुनिक विषयों में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। आप बिजनेस में भी कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके कामों की गति तेज रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत के लिए बेहतर रहेगा। संतान के लिए आप किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं जिससे घर में घर में खुशियां रहेंगी, लेकिन आप  किसी से उधार लेने से बचें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्चित रूप से फलदायक का रहने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखें नहीं तो बाद में समस्या होगी।  किसी काम को अति उत्साहित होकर ना करें, नहीं तो वह आपको गलत समझ  सकते है। आवश्यक कार्य को आप समय रहते पूरा करें और अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलें। कानूनी मामले में आज आपको जीत मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा लेकिन किसी से अहंकार भरी बातें करने से बचें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। अपने खानपान को बेहतर बनाए रखें तभी आप किसी रोग से आसानी से लड़ सकते हैं। परिवार में आपको किसी सदस्य के विवाह चिंता सता सकती है। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को करने में जल्दबाजी ना दिखाएं नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी।आर्थिक उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा। आपकी कुछ योजनाओं में आप अच्छा खासा धन लगा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। परस्पर सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी बढ़ने से आपके ऊपर काम का बोझ आ सकता है। आप उससे टकराएंगे नहीं और उनका डटकर सामना करेंगे। माताजी से  आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस में आप अपनी कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।  आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें नहीं तो आपको बाद में समस्या हो सकती है। धार्मिक कार्यों के प्रति भी आपकी आस्था बढ़ेगी। अपने सगे संबंधियों से आप मेल जोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने मित्रों से बातचीत करनी होगी

Sunday, June 4, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 04062023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 04 जून 2023*
🌤️ *दिन - रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ॠतु* 
🌤️ *मास - ज्येष्ठ*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - पूर्णिमा सुबह 09:11 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*
🌤️ *नक्षत्र - ज्येष्ठा 05 जून रात्रि 03:23 तक तत्पश्चात मूल*
🌤️ *योग - सिद्ध सुबह 11:59 तक तत्पश्चात साध्य*
🌤️ *राहुकाल - शाम 05:38 से शाम 07 18 तक*
🌞 *सूर्योदय-05:57*
🌤️ *सूर्यास्त- 19:16*
👉 *दिशाशूल- पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - ज्येष्ठ पूर्णिमा,देवस्नान पूर्णिमा*
🔥 *विशेष -  पूर्णिमा,
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
             🌞वैदिक पंचांग* ~🌞

*व्यवसाय मे सफलता मिले इसके लिए घर पर  कछुआ रखे | 
🌷 *गर्मी में कैसे रहें स्वस्थ* 🌷
👉🏻 *क्या करें*
➡️ *1] सुपाच्य, चिकनाई व मधुर रसयुक्त, शीतल प्रकृति के और तरल पदार्थों का सेवन अधिक मात्रा में करें |*
➡️ *2] देशी गाय का दूध, घी तथा मिश्री, फल आदि का सेवन करना हितकारी है ।*
➡️ *3] धूप में चलते समय सिर को टोपी या पगड़ी से ढक लें |*
➡️ *4] घड़े या सुराही का जल खुला हितकर है |*
➡️ *5] ऐसे कपड़े पहने जाने चाहिए जो आसानी से सूखे हुए हों।*
👉🏻 *क्या न करें*
❌ *1] गर्मियों में गर्म प्रकृति के साथ, तीखे और पचने में भारी पदार्थों से परहेज करें ।*
❌ *2] धूप में आने के तुरंत बाद या एक साथअधिक पानी ना पिए |*
❌ *3 धूम में घूमना, अधिक व्यायाम करना, देर रात तक जागना, अधिक देर तक भूखा-प्यासा रहना खतरा है |*
❌ *4] अत्यधिक ठंडा पेय, ठंडा पेय, चिपचिपाहट का ठंडा पानी, बर्फ, आइसक्रीम आदि का सेवन न करें।*
🙏🏻 
         🌞 *वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *विद्यालाभ योग* 🌷
➡ *06 एवं 07 जून 2023 मंगलवार एवं बुधवार को विद्यालाभ योग (गुजरात एवं महाराष्ट्र छोड़कर भारतभर में)*
🙏🏻  *विद्यालाभ के लिए मंत्र* 
👉🏻 *ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं वाग्वादिनि सरस्वति मम जिह्वाग्रे वद वद ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं नमः स्वाहा ।*
💥 *विशेष - जिन राज्यों में पूर्णिमा को माह का अंत माना जाता है वहाँ यह मंत्र 06 जून 2023 मंगलवार को रात्रि 11:13 से रात्रि 11:45 तक 108 बार जप लें और फिर मंत्रजप के बाद रात्रि 11:30 से 12:00 बजे के बीच जीभ पर लाल चंदन से "ह्रीं" मंत्र लिख दें । अथवा 07 जून 2023 बुधवार को प्रातः 03:00 से रात्रि 09:02 बजे तक 108 बार मंत्र जप लें और रात्रि 11:00 से 12:00 बजे के बीच जीभ पर लाल चंदन से "ह्रीं "' मंत्र लिख दें । जिसकी जीभ पर यह मंत्र इस विधि से लिखा जायेगा, उसे विद्यालाभ व विद्वत्ता की प्राप्ति होगी |*
💥 
🙏🏻
           🌞 *वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏🏻 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

 
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई शारीरिक कष्ट लेने लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ ठगी स्वभाव और परिचित लोगों से सावधान रहना होगा। आपके प्रभाव व प्रताप बढ़ने से आपको खुशी होगी। वाणी की सौम्यता  आपको मान सम्मान दिलाएगी। आपकी माताजी से आपकी किसी बात को लेकर बेवजह की बहसबाजी हो सकती है। आप अपने कामों के प्रति सजग रहें, तभी वह पूरा हो सकेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनकी चुगली लगा सकते हैं।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। आप अपने करीबियों से कोई उपलब्धि पाने में सफल रहेंगे। यदि आपने किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला, तो वह आपको समस्या दे सकता है। आप अपने खानपान में सात्विक भोजन को रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। किसी काम में यदि लापरवाही की तो यह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। सामाजिक प्रयासों में आप अनुशासन रखेंगे और सबका साथ में सहयोग बनाए रखें। परिवार के सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को करने में जल्दबाजी नहीं करना है, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। जीवनशैली में सुधार आएगा। आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे। आपका कोई विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेगा, जिनसे आपको बचने की कोशिश करनी होगी। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप लापरवाही बिल्कुल ना करें।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को किसी तीसरे व्यक्ति के कारण से मनमुटाव हो सकता है। करीबियों के साथ आप कुछ आनंद भरे पल व्यतीत करेंगे। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोग कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। समन्वय की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी। बड़ों की सलाह पर चलने से आप किसी अच्छे काम की शुरुआत कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो  उसके परिणाम आ सकते हैं। आपका कोई मित्र आपके लिए निवेश संबंधी सूचना लेकर आ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी से अहंकार भरी बातें ना करें और आपके अंदर आज एक्सट्रा एनर्जी रहने के कारण आप उसे इधर-उधर लगाकर व्यर्थ ना करें। कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। पारिवारिक गतिविधियों में भी आप रुचि बनाए रखेंगे। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप संकीर्णता व स्वार्थ का त्याग करके आगे बढ़ेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए कुछ चुनौती से भरा रहने वाला है। आपको सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में नाकामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है। यदि घर परिवार में आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे पूरा अवश्य करें। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आर्थिक रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपका मान सम्मान बढ़ने से आपको अहंकार नहीं दिखाना है। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवन स्तर में सुधार आएगा। आपको किसी के साथ कोई काम साझेदारी में करने से बचना होगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर से मदद लेनी पड़ सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है और आधुनिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपको किसी श्रेष्ठ कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। घर परिवार में सदस्यों में किसी बात को लेकर बेवजह कहासुनी हो सकती है। आप किसी बाहरी व्यक्ति से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में आपके जूनियर्स से कोई गलती हो सकती है। धन संबंधित मामलों में आप अत्यधिक मेहनत करके किसी काम में सफलता पा सकते हैं। माता जी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने में आप सफल रहेंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको धन संबंधित कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। कारोबार कर रहे लोग कुछ नए लोगों से मिलकर प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे और लंबे समय से रुके हुए कार्यों को गति मिलने से वह पूरे होंगे, लेकिन आप अपने खानपान में नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपकी किसी परिवार के सदस्यों को दी गई सलाह कारगर सिद्ध होगी।
कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। परस्पर सहयोग बनाए रखेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप किसी लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे, तो वह पूरा अवश्य होगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी काम को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपका वह काम भी पूरा हो सकता है। आपको किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतनी होगी।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपके मन में दान पुण्य के कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी और यदि आपको किसी से सलाह लेनी पड़े, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी नयी चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप किसी जोखिम भरे काम को करने से बचें। कला कौशल में भी सुधार आएगा। बिजनेस कर रहे लोग आज उसमें कुछ नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं। आपको आज किसी काम में ढील नहीं देनी है, नहीं तो वह लंबा लटक सकता है।

Saturday, June 3, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 03062023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 03 जून 2023*
🌤️ *दिन - शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ॠतु* 
🌤️ *मास - ज्येष्ठ*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - चतुर्दशी सुबह 11:16 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*
🌤️ *नक्षत्र - विशाखा सुबह 06:16 तक तत्पश्चात अनुराधा*
🌤️ *योग - शिव दोपहर 02:48 तक तत्पश्चात सिद्ध*
🌤️ *राहुकाल - सुबह 09:17 से सुबह 10:57 तक*
🌞 *सूर्योदय-05:57*
🌤️ *सूर्यास्त- 19:16*
👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - वट पूर्णिमा,वटसावित्री व्रत (पूर्णिमांत)*
🔥 *विशेष -  चतुर्दशी, पूर्णिमा और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*
💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*
💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*
             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *नकसीर* 🌷
😪 *यह होने पर सिर पर ठंडा पानी डालें | ताज़ी व कोमल दूब ( दूर्वा ) का रस अथवा हरे धनिये का रस बूँद – बूँद नाक में टपकाने से रक्त निकलना बंद हो जाता है | दिन में दो – तीन बार १० ग्राम आँवले के रस में मिश्री मिलाकर पिलायें अथवा गन्ने का ताजा रस पिलाने से नकसीर में पूरा आराम मिलता है |*
🙏🏻 
            🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞

🌷 *बेहोश होने पर( Coma से बाहर लाने )*
😇 *कोई बेहोश हो गया हो तो उसके सिर पर तिल के तेल की मालिश करो, पैरों पर तिल का तेल रगड़ो । उस के कानों में "ऐं ऐं" अथवा "ॐ ॐ" बोलें ।*
🙏🏻 
              🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *मनोरथ सिद्धि* 🌷
🙏🏻 *“गुरु ….गुरु” के जप से भक्तों का मनोरथ पूरा होता है |*
🙏🏻  *भगवान शिवजी कहते है: गुरु मंत्रों मुखे यस्य, तस्य सिद्धि न अन्यथा गुरु लाभात सर्व लाभों गुरु हीनस्थ बालिश: |*
🙏🏻 *जिसके जीवन में गुरु नही है उसका कोई सच्चा हित करने वाला भी नहीं है | जिसके जीवन में गुरु है वो चाहे बाहर से शबरी भीलन जैसा गरीब हो फिर भी सोने की लंका वाले रावन से शबरी आगे आ गयी, रविदास चमार हो फिर भी गुरु मन्त्र है मीरा के तारणहार हो गए |*
🙏🏻 *गुरु शब्द बहुत  शक्तिशाली है और गुरुदर्शन, गुरु  बहुत बहुत कल्याण करता है | तो बोले 'गु'कार सिद्धि प्रोक्तो रेफ़ पापस्य हारक | गुरु में ‘र’ जो है पापनाशक है | 'ऊ'कारो विष्णु अव्यक्त: त्रेआत्मा: गुरु परः | ये तीनो शब्द गुरु शब्द के है | गुरु शब्द का ‘ग’कार सिद्धि देनेवाला, ‘र’कार पाप हरनेवाला ‘ऊ’कार अव्यक्त विष्णु भगवान से मिलानेवाला | गुरु वो है जो श्रेष्ठ है और तीनों से पार भी है | ये आगमसार ग्रंथ है उसका श्लोक मैंने तुमको सुनाया |*
🙏🏻 
              🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी।

आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

 
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। पारिवार में यदि लंबे समय से चल रहे संघर्ष को लेकर आप परेशान चल रहे थे तो उनसे आपको राहत मिलेगी। यदि आप धन की कमी को लेकर परेशान हैं तो आपको अक्समात धन लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को देना है तो उसमें उन्हें अधिक मेहनत करनी होगी।  आप अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव करेंगे, तो इससे आपको समस्या होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर कर सकते हैं। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और किसी कानूनी मामले में  आपको जीत मिलती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ समस्याएं आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी तो उनसे आपको राहत मिलेगी।  आप अपने घर के लिए कुछ जरूरी वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। व्यापार में आपको अचानक से लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई निर्णय ना लें। 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लोग आपके कामों को देख कर हैरान रहेंगे। आपके कुछ शत्रुओं को भी आप अपनी चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे। आपको कोई वेतन वृद्धि जैसी शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट होने के कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी। माताजी यदि आपको कोई सलाह दे तो आप उसे अवश्य माने।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप अपने भाइयों की मदद के लिए आगे आएंगे। यदि कोई कानूनी मामला लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था तो उसे भी आप अपने भाइयों से सलाह करके सुलझा सकते हैं। यदि आपके ऊपर कुछ पुराना कर्जा है तो आप उसे भी आज काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी पड़ सकती है। आपको अपने काम और घर के बीच तालमेल बनाकर रखना होगा तभी आप अपने सभी कामों को समय से पूरा कर पाएंगे। यदि आपने पहले कहीं निवेश करने का मन बनाया था तो  आप उसे कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपनी आंख और कान खोल कर काम करें नहीं तो आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। नौकरी कर रहे लोग सावधानी बरतें नहीं तो उनकी तरक्की में कुछ बाधा आ सकती है। आपको  कार्य क्षेत्र में किसी बड़े नुकसान को होने से बचाना होगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा। व्यापार संबंधी कामों को लेकर आप यदि किसी यात्रा पर जाएंगे तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्साहित होकर किसी कार्य को करने के लिए रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट आ गई थी तो उसे लेकर आप परेशान रहेंगे।आपको किसी भी शॉर्टकट तरीके से धन कमाने से बचना होगा नहीं तो वह आपको नुकसान करवा सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। आप परिवार में छोटे बच्चों के लिए कुछ खाने पीने की वस्तुएं लेकर आ सकते हैं। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आने वाला है जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे। आपका यदि कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ था तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करें। व्यवसाय में आप किसी को धन उधार ना दें नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप  जीवन साथी के साथ किसी अनुबंध को लेकर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका कार्य करने में भी मन नहीं लगेगा। संतान को आप यदि कोई जिम्मेदारी देंगे तो वे उस पर खरी उतरेंगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। यदि पिताजी की सेहत में कुछ गिरावट चल रही हैतो आप उसे नजरअंदाज ना करें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप अपने मन में निराशाजनक विचारों को ना आने दें नहीं तो समस्या हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को  अपने आसपास रह रहे लोगों पर विश्वास करने से बचना होगा।  आप अपने मित्रों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपने यदि पहले कभी धन लगाया था, तो वह  आपको वापस अच्छा मुनाफा दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर को कोई सलाह देंगे। यदि आपकी कोई डील लंबे समय से लटकी हुई थी तो वह आज पूरी हो सकती है।  बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोग सावधानी बरतें। परिवार में किसी नए वाहन को ला सकते हैं जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोग आज किसी पर आंख मूंद कर भरोसा ना करें। आपको कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है । माताजी की सेहत में यदि लंबे समय से गिरावट चल रही थी तो उसमें भी आज सुधार होगा। यदि आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया तो वह आपके आपसी रिश्तो में दरार पैदा करा सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। करियर को लेकर आप अहम फैसला ले सकते हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज पूरे दिन लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। काम को लेकर यदि कोई समस्या चल रही है तो उसके लिए वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। यदि आप किस की नई शुरुआत करना चाहते हैं तो आप उसे कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने कार्य क्षेत्र में आज कुछ बदलाव करने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। भविष्य की कुछ रणनीति भी बनाएंगे। आपको कार्य क्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। अपने रुके हुए कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करें। लेनदेन से संबंधित कोई मामला आपको परेशान कर सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ  अच्छा समय व्यतीत करेंगे

Friday, June 2, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 02062023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🌤️ *दिनांक - 02 जून 2023*
🌤️ *दिन - शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत - 1945*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ऋतु* 
🌤️ *मास - ज्येष्ठ*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - त्रयोदशी दोपहर 12:48 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*
🌤️ *नक्षत्र - स्वाती सुबह 06:53 तक तत्पश्चात विशाखा*
🌤️ *योग - परिघ शाम 07:10 तक तत्पश्चात शिव*
🌤️ *राहुकाल - सुबह 10:57 से दोपहर 12:37 तक*
🌞 *सूर्योदय - 05:57*
🌤️ *सूर्यास्त - 19:15*
👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण -* 
🔥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
           🕉️ ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🕉️


🌷 *अन्नपूर्णा प्रयोग* 🌷
 🏡 *प्रति पूर्णिमा को घर के अन्न – भंडार के स्थान पर कपास तेल का दीपक जलायें | इसके प्रभाव से घर की रसोई में बहुत बरकत होती है | यह अन्नपूर्णा प्रयोग हैं |*
🙏🏻      🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~*  🕉️

🌷 *शनि निवारण का उपाय* 🌷
🙏🏻 *गले में लाल धागे में रुद्राक्ष पहन लें और भगवान शिव जी को बिल्व पत्र चढ़ाने  से शनि शांत होते हैं l*
🙏🏻 
          🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌷 *ग्रहों से जुड़े दोष एवं आर्थिक तंगी दूर करने के लिए*
🙏🏻 *कहा जाता है कि कुछ खास चीजों को यदि नहाने के पानी में डाल लिया जाए तो ग्रहों से जुड़े दोष दूर होते हैं और साथ ही, उम्र बढ़ती है व आर्थिक तंगी भी दूर होती है। आईए जानते हैं  ज्योतिष और लक्ष्मी योग  नाम के ग्रंथ में बताए गए कुछ खास उपायों को ..*
👉🏻 *पानी में इलायची या केसर डालकर नहाने से आर्थिक तंगी दूर होती है ।*
👉🏻 *पानी में दूध मिलाकर नहाने से शक्ति मिलती है और उम्र भी बढ़ती है ।*
👉🏻 *पानी में रत्न डालकर नहाने से आभूषणों की प्राप्ति होती है ।*
👉🏻 *पानी में तिल डालकर नहाने से महालक्ष्मी की कृपा मिलती है ।*
👉🏻 *पानी में थोड़ा दही मिलाकर नहाने से संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है ।*
👉🏻 *घी डालकर नहाने से आयु बढ़ती है और शरीर स्वस्थ रहता है ।*
👉🏻 *पानी में इत्र या सुगंधित चीजें डालकर नहाने से पैसों की कमी दूर होती है ।*

          🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🌷🙏🏻 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है।

अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

 
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ लोग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आप एक दूसरे के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। संतान की संगति को देखकर आपको तनाव हो सकता है। आपके यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पिताजी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को किसी नौकरी का ऑफर आ सकता है।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है और आप अपनी माताजी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकते हैं, जिसमें आपको बहुत ही सोच विचारकर बातचीत करनी होगी। परिवार में यदि सदस्यों में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आप किसी से उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको बड़े सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा मुनाफा मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन कोई काम आप बिना सोचे समझे ना करें और यदि आपने किसी को बिना मांगे सलाह दी, तो वह आपके लिए कोई समस्या बन सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके घर किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा और आप अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। ऑफिस में अपने विचारों से माहौल को अच्छा बनाए रखेंगे और अधिकारियों से भी आपको शाबाशी मिल सकती है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। प्रेम जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। माताजी से आपकी किसी बात को बेवजह बहसबाजी हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है, जो लोग नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं, तो उन्हे अभी कुछ समय पुराने में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आपके कुछ शत्रु आपके शुभचिंतक बन सकते हैं, जिनसे आप सावधान रहें। किसी नई संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आपकी पूरी होगी और परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी जरूरी मुद्दे को लेकर बातचीत करेंगे और कुछ खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे। आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। व्यस्त रहने के कारण आप अपने कुछ काम को कल पर टाल सकते हैं, लेकिन आप अपने आवश्यक कार्य को पूरा अवश्य करें। व्यापार कर रहे लोगों को अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी उनकी कुछ योजनाएं उन्हें अच्छा लाभ दे पाएंगी। शेयर मार्केट में धन लगाने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलने से आप परेशान रहेंगे और किसी से उधार लेने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको व्यवसाय में उतार-चढ़ाव होने के कारण अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा और आपके कामों में जल्दबाजी दिखाने की आदत आपको परेशान करेगी। कार्यक्षेत्र में आप कुछ अच्छे प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। आपका कोई भी वाद-विवाद आपके लिए नई समस्या खड़ी कर सकता है। संतान से आप अपने मन में चल रही किसी बात को लेकर बातचीत करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर्स की राय लेनी होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम में आयोजन होने के लिए रहेगा और आपका मन आज पूजा पाठ में लगेगा और भगवान के प्रति आपकी आस्था जागृत होगी। परिवार के सदस्यों से जुड़ी कोई जानकारी घर से बाहर जा सकती है। परिवार में लोग आपकी बातों को महत्व नहीं देंगे, जिसके बाद आपका मन परेशान रहेगा। यदि आप नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप अपनी सेहत से जुड़ी समस्याओं को परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष के लोगों से आपको मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा। आपका किसी संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई पुरानी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आप से कोई गलती हो, तो आपको अधिकारियों से तुरंत माफी मांगनी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और आप अपने बिजनेस की योजनाओं पर पूरा फोकस बनाएं रखें, तभी आप उन्हें आगे बढ़ा पाएंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में यदि आप किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से ऋण लेना चाहते हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा और अपने रोजमर्रा के कामों को निपटाने की कोशिश में आप लगे रहेंगे, जिसके लिए आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, तभी वह पूरे हो सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र के कामों में जल्दबाजी ना दिखाइएं, नहीं तो वह आपका गलत हो सकता है और आपको पेट दर्द, कमर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या परेशान कर सकती है। आप व्यस्त रहने के कारण परिवार के सदस्यों की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जो आपको समस्या देगा। परिवार में यदि किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा चल रहा, तो वह दूर होगा और माहौल शांत रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य वाला है। आप घर या बाहर किसी भी स्थिति में लोगों पर गुस्सा करने से बचें और अपने क्रोध पर काबू बनाए रखें। आपको अपने भाई बहनों का भी सहयोग प्राप्त होता दिख रहा है, लेकिन किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला, तो वह आपको बाद में समस्या दे सकता है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसके लिए  दिन अच्छा रहने वाला है।

Thursday, June 1, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 01062023



*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक - 01 जून 2023*
*⛅दिन - गुरुवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2080*
*⛅शक संवत् - 1945*
*⛅अयन - उत्तरायण*
*⛅ऋतु - ग्रीष्म*
*⛅मास - ज्येष्ठ*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅तिथि - द्वादशी दोपहर 01:39 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
*⛅नक्षत्र - चित्रा सुबह 06:48 तक तत्पश्चात स्वाती*
*⛅योग - वरियान शाम 07:00 तक तत्पश्चात परिघ*
*⛅राहु काल - दोपहर 02:18 से 03:49 तक*
*⛅सूर्योदय - 05:54*
*⛅सूर्यास्त - 07:21*
*⛅दिशा शूल - दक्षिण दिशा में*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04:30 से 05:12 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:16 से 12:59 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत*
*⛅विशेष - द्वादशी को पूतिका (पोई) एवं त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
*द्वादशी को तुलसी पत्ता तोड़ना वर्जित है ।*

🌹 *निर्जला एकादशी व्रत तोड़ने की विधि:-*

*🌹 01 जून को सुबह जल्दी उठकर स्नान करके अपना जप का नियम करके फिर सूर्य को लाल फूल डालकर अर्ध्य दें ।*

*🌹 7 भुने हुए चने को बीच से तोड़कर कुल 14 टुकड़े हाथ मे लेकर खड़े हो जाये*

*🌹 (14 टुकड़ों को ) एक टुकड़ा आगे एक पीछे फेंकते जाएं, कि मेरे समस्त पाप संतापों का नाश हो, अंतःकरण शुद्ध हो ॐ ॐ ॐ*

*🌹 कुछ भुने हुए चने खा लें, जिससे जमा हुआ कफ चने के साथ शरीर से बाहर आ जाये ।*

*🌹 उसके बाद गुनगुने पानी मे नीबू की शिकंजी (सेंधा नमक भी अल्प मात्रा में डालें) बनाकर पियें*

*🌹 एक डेढ़ घण्टे बाद बहुत पतली मूँग (बगैर मिर्च मसाले के हल्दी-धनिया डालकर) अथवा मूंग का पानी एक चम्मच घी डालकर खाएं ।*

*🌹 01 जून को पूरे दिन गुनगुना पानी ही पियें तो अच्छा होगा, कोई भी भारी चीज न खाएं, पूरा दिन मूँग ही खाएं तो अतिउत्तम होगा ।*

*🔹धंधे में बरकत एवं घर के क्लेश मिटाने हेतु🔹*

*🔸घर में अगर कोई मुसीबत है, कोई चिंता है, कोई भूत-प्रेत का साया है, बेरोजगारी है अथवा  कुछ गड़बड़ है तो ताबीजों में, डोरे-धागों में और अला बाँधू, बला बाँधू.... भूत बाँधू  इन झाड़-फूँक करनेवालों के चक्कर में मत पड़ो । पानी सामने रखो और गुरुगीता का पाठ करके पानी में देखो, फिर 'ॐ गुरु, ॐ गुरु...' जप करके वह पानी घर में छिड़को और तुम पियो । इससे काम-धंधे में बरकत चाहिए तो बरकत होती है, घर के क्लेश मिटाने हैं उसमें भी लाभ होता है तथा तुम्हें और कोई विघ्न-बाधा है तो वह भी दूर होती है ।*
    *ऋषि प्रसाद - जून 2023*

*🔹गुरुवार विशेष 🔹*

*🔸हर गुरुवार को तुलसी के पौधे में शुद्ध कच्चा दूध गाय का थोड़ा-सा ही डाले तो, उस घर में लक्ष्मी स्थायी होती है और गुरूवार को व्रत उपवास करके गुरु की पूजा करने वाले के दिल में गुरु की भक्ति स्थायी हो जाती है ।*

*🔸गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति के प्रतीक आम के पेड़ की निम्न प्रकार से पूजा करें :*

*🔸एक लोटा जल लेकर उसमें चने की दाल, गुड़, कुमकुम, हल्दी व चावल डालकर निम्नलिखित मंत्र बोलते हुए आम के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं ।*
 
*ॐ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः ।*

*🌹 फिर उपरोक्त मंत्र बोलते हुए आम के वृक्ष की पांच परिक्रमा करें और गुरुभक्ति, गुरुप्रीति बढ़े ऐसी प्रार्थना करें । थोड़ा सा गुड़ या बेसन की मिठाई चींटियों को डाल दें ।*

*( लोक कल्याण सेतु , अंक - ११६ )*

*🔸गुरुवार को बाल कटवाने से लक्ष्मी और मान की हानि होती है ।*

*🔸गुरुवार के दिन तेल मालिश हानि करती है । यदि निषिद्ध दिनों में मालिश करनी ही है तो ऋषियों ने उसकी भी व्यवस्था दी है । तेल में दूर्वा डाल के मालिश करें तो वह दोष चला जायेगा ।*

जन्मदिन को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी और आय के नए नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आपकी किसी नए काम की शुरुआत करने की आदत आपको समस्या दे सकते हैं, लेकिन आप किसी से उधार लेने से बचें। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी के साझेदार बनाने से बचना होगा, नहीं तो वह उन्हें धोखा दे सकता है। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ अन्य लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा और व्यापार में भी आपको कोई नया अनुबंध मिल सकता है, लेकिन आपके घर परिवार में आज किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम के होने से आप थोड़ा व्यस्त रहेंगे, लेकिन फिर भी आप अपने कामों के प्रति पूरी मेहनत व लगन से जुड़े रहेंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। माताजी की सेहत में गिरावट रहने के कारण आपका मन परेशान रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने किसी परिजन से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा और आप अपने कामों के प्रति गंभीरता से सोच विचार करें, नहीं तो आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपको कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा और विद्यार्थियों को यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया, तो उसमें उन्हे सफलता अवश्य प्राप्त होगी, लेकिन आप किसी की कहीसुनी बातों में आकर कोई निर्णय ना लें।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में किसी भी योजना में धन लगाने से पीछे नहीं होना है और आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी, लेकिन यदि आपकी कोई वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। भाई या बहन से की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई मित्र आपसे किसी निवेश संबंधी योजना को लेकर बातचीत कर सकता है। व्यवसाय कर रहे लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में आपको सभी सदस्यों के बीच तालमेल बनाकर रखना होगा, जिसके लिए आपको कुछ बातों को नजरअंदाज भी करना होगा। आपके किसी भाई या बहन के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो सकता है। यदि आप धन संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें भी आपका कोई मित्र आपकी मदद कर सकता है, लेकिन किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको कुछ समस्या आ सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अधिकारी भी आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा और व्यापार कर रहे लोग अपने काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है और कुछ महिला मित्रों से आप सावधानी बरतें, नहीं तो वह आपकी चुगली लगा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से नरम गरम रहने वाला है और आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है और परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन आप किसी से कोई वादा या वचन ना भरे, नहीं तो उसे पूरा करने में आपको समस्या होगी। कार्य क्षेत्र में आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से खुशी होगी। किसी परिवार के किसी सदस्य को कार्यक्षेत्र मे कोई सम्मान मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आप अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर रखेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के भविष्य के कुछ योजनाओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें, नहीं तो माता-पिता आपसे नाराज हो सकते हैं और आपको संतान की शिक्षा को लेकर यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी आज दूर होंगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आपने धन उधार दिया था, तो आज वह आपको वापस कर सकते हैं, लेकिन अपनी कुछ जरूरत की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे और नौकरी में कार्यरत लोग अपने किसी काम को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है और आपका कोई परिवार का सदस्य घर से दूर नौकरी के लिए जा सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भरा रहेगा और आपके पारिवारिक वातावरण में यदि कुछ समस्याएं चल रही थी, तो उनसे भी आपको काफी राहत मिलेगी और माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। यदि कोई समस्या हो, तो उसे नजरअंदाज ना करें और आप अपने किसी मित्र से आज बिजनेस संबंधी कुछ योजनाओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दे, नहीं तो आपका कोई विरोधी इसका फायदा उठा सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। जो लोग विदेश में जाकर व्यापार करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको किसी कानूनी मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी और आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी होगी, लेकिन आप किसी अनदेखी योजना में धन ना लगाएं, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने कारोबार के कामों में सावधानी बरतते हुए आगे बढ़ना होगा और पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपकी निजात मिलेगी। आपके पास अत्यधिक काम होने के कारण आपको सिर दर्द, थकान, बदन दर्द आदि जैसी समस्या परेशान कर सकती है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और आपको अपने खर्चों के साथ-साथ बचत की योजनाओं पर भी ध्यान देना होगा, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहे रहेंगे