Wednesday, September 7, 2022

Aaj Ka Panchang 07092022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞
 🌤️  *दिनांक - 07 सितम्बर  2022*
🌤️ *दिन - बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - भाद्रपद*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - द्वादशी रात्रि 12:04 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
🌤️ *नक्षत्र - उत्तराषाढा शाम 04:00 तक तत्पश्चात श्रवण*
🌤️ *योग - शोभन 08 सितम्बर रात्रि 01:16 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*
🌤️  *राहुकाल - दोपहर 12:37 से दोपहर 02:10 तक* 
🌞 *सूर्योदय - 06:24*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:48*
👉  *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - पद्मा-परिवर्तिनी एकादशी (भागवत), वामन जयंती*
🔥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l  राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
                 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *वामन द्वादशी* 🌷
🙏🏻 *भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की द्वादशी तिथि को वामन द्वादशी या वामन जयंती कहते हैं। श्रीमद्भागवत के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान वामन का प्राकट्य हुआ था। इस बार वामन द्वादशी 07 सितम्बर, बुधवार को है। धर्म ग्रंथों में वामन को भगवान विष्णु का अवतार माना गया है। वामन द्वादशी का व्रत इस प्रकार करें-*
 🌷 *व्रत व पूजा विधि* 🌷
*वैष्णव भक्तों को इस दिन उपवास करना चाहिए। सुबह स्नान आदि करने के बाद वामन द्वादशी व्रत का संकल्प लेना चाहिए। दोपहर (अभिजित मुहूर्त) में भगवान वामन की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद एक बर्तन में चावल, दही और शक्कर रखकर किसी योग्य ब्राह्मण को दान करना चाहिए।*
*शाम के समय व्रती (व्रत करने वाला) को फिर से स्नान करने के बाद भगवान वामन का पूजन करना चाहिए और व्रत कथा सुननी चाहिए। इसके बाद ब्राह्मण को भोजन कराना चाहिए और स्वयं फलाहार करना चाहिए। इस तरह व्रत व पूजन करने से भगवान वामन प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।*
🌷 *वामन जयंती की प्रामाणिक कथा* 🌷
🙏🏻 *एक बार दैत्यराज बलि ने इंद्र को परास्त कर स्वर्ग  पर अधिकार कर लिया। पराजित इंद्र की दयनीय स्थिति को देखकर उनकी मां अदिति बहुत दुखी हुईं। उन्होंने अपने पुत्र के उद्धार के लिए विष्णु की आराधना की।*
🙏🏻 *इससे प्रसन्न होकर विष्णु प्रकट होकर बोले- देवी! चिंता मत करो। मैं तुम्हारे पुत्र के रूप में जन्म लेकर इंद्र को उसका खोया राज्य  दिलाऊंगा। समय आने पर उन्होंने अदिति के गर्भ से वामन के रूप में अवतार लिया। उनके ब्रह्मचारी रूप को देखकर सभी देवता और ऋषि-मुनि आनंदित हो उठे।*
🙏🏻 *एक दिन उन्हें पता चला कि राजा बलि स्वर्ग पर स्थायी अधिकार जमाने के लिए अश्वमेघ यज्ञ करा रहा है। यह जानकर वामन वहां पहुंचे। उनके तेज से यज्ञशाला प्रकाशित हो उठी। बलि ने उन्हें एक उत्तम आसन पर बिठाकर उनका सत्कार किया और अंत में उनसे भेंट मांगने के लिए कहा।*
🙏🏻 *इस पर वामन चुप रहे। लेकिन जब बलि उनके पीछे पड़ गया तो उन्होंने अपने कदमों के बराबर तीन पग भूमि भेंट में मांगी। बलि ने उनसे और अधिक मांगने का आग्रह किया, लेकिन वामन अपनी बात पर अड़े रहे। इस पर बलि ने हाथ में जल लेकर तीन पग भूमि देने का संकल्प ले लिया। संकल्प पूरा होते ही वामन का आकार बढ़ने लगा और वे वामन से विराट हो गए।*
🙏🏻 *उन्होंने एक पग से पृथ्वी  और दूसरे से स्वर्ग को नाप लिया। तीसरे पग के लिए बलि ने अपना मस्तक  आगे कर दिया। वह बोला- प्रभु, सम्पत्ति का स्वामी सम्पत्ति से बड़ा होता है। तीसरा पग मेरे मस्तक पर रख दें। सब कुछ गंवा चुके बलि को अपने वचन  से न फिरते देख वामन प्रसन्न हो गए। उन्होंने ऐसा ही किया और बाद में उसे पाताल का अधिपति बना दिया और देवताओं को उनके भय  से मुक्ति दिलाई।*

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷
🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 08 सितम्बर, गुरुवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*
 👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*
🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*
🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*
🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी  की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन  ब्रह्मचर्य का पालन करें।*
 👉🏻 *ये उपाय करें*
 *सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी  को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी  की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*

               🌞 *~ * 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज के दिन आपके ऊपर आलस्य हावी रहेगा और आप अपने कुछ कार्य को कल पर भी टाल सकते हैं। आज आपको किसी भी निवेश संबंधी फैसले में पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य लेना होगा। यदि आपको सेहत से संबंधित कोई समस्या है,तो उसमें लापरवाही आपके लिए परेशानी बन सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को चल रही समास्याओं का समाधान ना मिलने से वह उदास रहेंगे, लेकिन उनके खर्चे भी वैसे ही रहेंगे। आपके घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी अहम मुद्दे पर बातचीत करने में कुछ समय व्यतीत करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मेल मिलाप करने का मौका मिल सकता है,जो आपके वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को सुलझाने में आपकी मदद करेंगे। विद्यार्थी खेल की किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे,जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आपको परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी वाहन की खरीदारी करना उत्तम रहेगा।
 
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। बेरोजगारों को रोजगार के लिए अभी अपने कुछ परिजनों से मदद लेनी होगी,तभी उन्हें कोई अच्छा काम मिल पाएगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है,इसलिए उनको अपने सभी कार्य ध्यान पूर्वक करने होंगे। आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे,जिससे आपके रुके हुए काम भी आसानी से बन जाएंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए और दिनों के मुकाबले शांतिपूर्वक व्यतीत करेंगे। आपकी कुछ उलझनें परेशान करके रखेंगी,लेकिन फिर भी आपको शांत रहना होगा। आपका कोई मित्र आपको किसी गलत काम के लिए उकसा सकता है,इसलिए आपको उनकी कही सुनी बातों में आने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आज वाणी की मधुरता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं,वह आज कोई अच्छा पद पा सकते हैं,जिसे देखकर उनके जूनियर भी उनसे ईर्ष्या करेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में परेशानी लेकर आएगा,इसलिए आपको सावधानी व सतर्कता बरतनी होगी। व्यापारिक गतिविधियों में आप कुछ फेरबदल कर सकते हैं। आपके कुछ शत्रु आपकी योजनाओं को निरस्त करने की कोशिश करेंगे,जिनसे आपको बचना होगा। आपको अपने धन का निवेश सोच समझकर करना होगा। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को भी कुछ समय और परेशान होना होगा उसके बाद ही कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मान सम्मान मिलेगा। आर्थिक योजनाएं आपकी सफल रहेंगी, लेकिन धन लाभ के छोटे अवसर मिलते रहेंगे,जिन पर अमल करके आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। जो लोग विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं,उन्हें आज कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार का कोई सदस्य घर से दूर शिक्षा ग्रहण करने गया है तो वह अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज के दिन आप पूरे आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण किसी भी कार्य को पूरे मेहनत से करेंगे और उसमें सफलता भी अवश्य हासिल करेंगे। आपका मन कुछ खर्चे को लेकर परेशान रहेगा लेकिन वह व्यर्थ होगा। आपको मजबूरी में कुछ खर्च करना पड़ेगा। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइशें कर सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी वाद विवाद की स्थिति में क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा,नहीं तो कोई परेशानी हो सकती है। माता पिता आपके बिजनेस में आ रही समस्याओं के लिए आपसे बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई परिजन आपसे मिल मिलाप कर सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिख रही है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। व्यवसाय संबंधी किसी यात्रा पर जाएं,तो बहुत ही सावधानी से जाएं,नहीं तो आपके कुछ जरूरी कागजातों के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। विद्यार्थियों को किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे और उसमें वह सफलता हासिल करेंगे। 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी कुछ समस्याओं के कारण उलझनें बनी रहेंगी,जिसके कारण आप किसी एक मुद्दे पर नहीं पहुंच पाएंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं,उनकी अपने अधिकारियों से अनबन हो सकती है,जिसके कारण वह उनसे नाराज रहेंगे। आप किसी सामाजिक आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिससे आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने परिवार का कोई सदस्य धन संबंधित मामले में धोखा दे सकता है, जिनसे सावधान रहना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में बहुत ही सावधानी बरतनी होगी और जल्दबाजी बिल्कुल ना करें,क्योंकि आपके वरिष्ठ अधिकारी आप पर पूरी निगरानी रखेंगे। गृहस्थ जीवन में आपको कुछ समस्याएं घेर सकती हैं। परिवार में चल रहे आपसी विवाद आज आपका सिरदर्द बनेगा,लेकिन आपको दोनों पक्षों के सुनकर ही बोलना बेहतर रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आपको कुछ समस्या तो होगी,लेकिन फिर भी आप अपने खर्च आसानी से निकाल पाएंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको आज धन सोच समझकर व्यय करना होगा क्योंकि आपके कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं,जिनके लिए यदि आपने ध्यान नहीं दिया,तो आपको किसी से धन भी उधार लेना पड़ेगा। आपको अपनी आय व व्यय दोनों में संतुलन बना कर चलना बेहतर रहेगा। धार्मिक किताबों को पढ़ने की आज आपकी रुचि जागेगी। आर्थिक योजनाओं से भी आपको अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए गृहस्थ जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में भी कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। आपकी पद व प्रतिष्ठा भी बढ़ती दिख रही है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपके काफी रुके हुए काम बनेंगे। व्यापार कर रहे लोग चल रही परेशानियों से परेशान तो रहेंगे,लेकिन उनसे निजात पा सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं,जिसमें बच्चे प्रसन्न रहेंगे। मौज मस्ती करते नजर आएंगे। धन के मामले में भी दिन अच्छा रहने वाला है,क्योंकि आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे

Tuesday, September 6, 2022

Aaj Ka Panchang 06092022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞
 🌤️  *दिनांक - 06 सितम्बर  2022*
🌤️ *दिन - मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - भाद्रपद*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - एकादशी 07 सितम्बर प्रातः 03:04 तक तत्पश्चात द्वादशी*
🌤️ *नक्षत्र - पूर्वाषाढा शाम 06:09 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*
🌤️ *योग - आयुष्मान सुबह 08:16 तक तत्पश्चात सौभाग्य*
🌤️  *राहुकाल - शाम 03:44 से शाम 05:17 तक*  
🌞 *सूर्योदय - 06:24*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:49*
👉  *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - पद्मा-परिवर्तिनी एकादशी (स्मार्त)*
🔥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l    राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
                 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *पद्मा एकादशी* 🌷
➡️ *06 सितम्बर 2022 मंगलवार को प्रातः 05:55 से 07 सितम्बर,बुधवार को प्रातः 03:04 तक एकादशी है।*
💥 *विशेष - 07 सितम्बर,बुधवार को एकादशी का व्रत उपवास रखें।*
🙏🏻 *पद्मा एकादशी के  व्रत करने व माहात्म्य पढ़ने – सुनने से सर्व पापों का नाश |*
🙏🏻 *
               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*

🌷 *भगवान श्रीगणेश* 🌷
🙏🏻 *31 अगस्त से दस दिवसीय गणेशोत्सव प्रारंभ हो चुका है। इन दस दिनों में गणेशजी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व होता है।  श्रीगणेश अंक में भगवान गणेश के 12 नामों का वर्णन किया गया हैं, जिनको बोलकर श्रीगणेश की पूजा करने से मनुष्य के सभी दुखों का नाश हो जाता है और उसकी सभी इच्छा पूरी होती हैं।*
➡ *ये 12 नाम बोलकर करें श्रीगणेश की पूजा, हर काम में मिलेगा किस्मत का साथ*
 🌷 *श्लोक-*
*प्रथमं वक्रतुण्ड च एकदन्तं द्वितीयकम्, तृतीयं कृष्णपिड्गाक्षं गजवक्त्रं चतुर्थकम्।।*
*लम्बोदरं पंचमं च षष्ठं विकटमेव च, सप्तमं विघ्नराजेन्द्रं धूम्रवर्ण तथाष्टमम्।।*
*नवमं भालचन्द्रं च दशमं तु विनायकम्, एकादशं गणपतिं द्वादर्श तु गजाननम्।।*
*द्वादशैतानि नामानि त्रिसंध्यं यः पठेन्नरः, न च विध्नभयं तस्य सर्वसिद्धिकरं परम्।।*
🙏🏻  *श्लोक का अर्थ-*
*पहला नाम है वक्रतुण्ड, दूसरा एकदन्त, तीसरा कृष्णपिड्गाक्ष, चौथा गजवक्त्र, पांचवां लम्बोदर, छठा विकट, सातवां विघ्नराजेन्द्र, आठवां धूमवर्ण, नौवां भालचन्द्र, दसवां विनायक, ग्यारहवां गणपति और बारहवां नाम गजाजन है। जो मनुष्य प्रतिदिन भगवान गणेश के इन बारह नामों का जप करता है, उसके सभी विघ्न (परेशानियां) खत्म हो जाती हैं।*
🌷 *इन 12 नामों का पाठ करने से मिलते हैं कौन-से लाभ-*
 🌷 *श्लोक-*
*विद्यार्थी लभते विद्यां, धनार्थी लभते धनम्।*
*पुत्रार्थी लभते पुत्रान्, मोक्षार्थी लभते गतिम्।।*
 🙏🏻 *अर्थात- भगवान गणेश के इन बारह नामों का पाठ करने से विद्या चाहने वाले को विद्या, धन चाहने वाले को धन, पुत्र चाहने वाले को पुत्र और मोक्ष की इच्छा रखने वाले को मोक्ष की प्राप्ति होती है।*
➡ 1. *विद्या की प्राप्ति*
*भगवान गणेश को बुद्धि का देवता माना जाता है। अच्छी बुद्धि और विद्या के लिए श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। श्रीगणेश-अंक के अनुसार, जिस भी मनुष्य को अच्छी विद्या पाने की इच्छा हो, उसे भगवान गणेश के इन 12 नामों का पाठ करना चाहिए। नियमित रूप से इनका जप करने से भगवान गणेश की कृपा हमेशा बनी रहती है और मनुष्य की हर मनोकामना पूरी होती है।*
➡ 2. *धन की प्राप्ति*
*भगवान गणेश को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। जिस भी मनुष्य को धन-संपत्ति पाने की इच्छा हो, उसे पूरी श्रद्धा के साथ भगवान गणेश के इन बारह नामों का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से घर से दरिद्रता कम होती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।*
➡ 3. *संतान की प्राप्ति*
*भगवान गणेश के इन बारह नामों को चमत्कारी माना जाता है। इनके जप से मनुष्य की हर मनोकामना जरूर ही पूरी होती है। संतान चाहने वाले दंपत्ति को रोज सुबह और शाम इनका पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से उनकी संतान पाने की इच्छा पूरी होती है।*
➡ 4. *मोक्ष की प्राप्ति*
*भगवान गणेश प्रथम पूज्य माने जाते है। किसी भी काम की शुरुवात में सबसे पहले उनका पूजन किया जाता है। भगवान गणेश की आराधना करने से मनुष्य को अपने पापों से मुक्ति मिलती हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश के इन बारह नामों का पाठ करने से मनुष्य को धरती पर ही स्वर्ग के समान सुख मिलते है।*

         🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।

6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24
 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2021, 2026
 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
 
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति मेल मिलाप करने आ सकता है,जिसमें आपको तोल मोल कर बदला बेहतर रहेगा। यदि आपने पहले किसी से उधार उधार लिया था,तो वह आज आपसे मांग सकता है। आपकी आज कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी,जो लाभदायक रहेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपका कोई नया काम करने से आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आपको परिवार में चल रही कलह से कुछ तनाव तो रहेगा,जिसके कारण आप कोई गलती से गलत निवेश के लिए हां कर सकते हैं,जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपके काम में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे आपको बचना होगा। व्यापारिक क्षेत्रों में निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य करें। यदि आज किसी भूमि,भवन आदि के क्रय विक्रय की योजना बना रहे हैं,तो उसमें आपको कुछ असुविधा तो होगी लेकिन लाभ हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। यदि आपके कुछ जरूरी काम लंबे समय से अटके हुए हैं,तो उनमें आप किसी अनुभवी व वरिष्ठ सदस्य से मदद ले सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो आप उसे मिल बैठकर समाप्त करेंगे,जिससे परिवार में खुशियां आएंगी। जो लोग नौकरी के लिए घर से दूर जा रहे हैं,उन्हें मन मुताबिक काम मिल सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आय के नए नए स्त्रोत आपको मिलेंगे जिससे धन कमाकर आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को यदि नौकरी में कोई समस्या आ रही थी,तो वह समाप्त होगी। व्यापार में चल रही योजनाओं में से कुछ योजनाओं पर आज आप रोक लगा सकते हैं।  आप आज माता पिता को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं जिससे वह भी प्रसन्न रहेंगे। पिताजी को यदि कोई रोग चल रहा है,तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको यदि कुछ समस्याओं ने लंबे समय से घेरा हुआ था,तो आपको उनमें काफी हद तक निजात मिलेगी। आपको आज किसी पैतृक संपत्ति के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। साहित्यिक जगत के लोग किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं,जहां उन्हें कोई सम्मान भी प्राप्त होगा। यदि जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज है,तो उन्हें कहीं घुमाने फिराने लेकर जाएगाउनके लिए कोई उपहार लेकर आएं और उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग अच्छा धन कमा सकते हैं,लेकिन कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में आपको जीत दिलाने के लिए कुछ कठिनाई होगी। माताजी को आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में लेकर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को नहीं करना है,नहीं तो कोई बड़ी गलती हो सकती है,जिसके लिए अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती है,इसलिए सावधानी बरतें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपका कोई मित्र ही आपके साथ धोखा कर सकता है जिनसे आपको सावधान रहना होगा और किसी को उधार देने से बचना होगा। परिवार के लोग आपकी बात का मान रखेंगे और आपसे कुछ फरमाइशें भी कर सकते हैं,लेकिन आपके व्यवहार में आज कुछ चिड़ापन रहेगा जिसके कारण आप परेशान तो रहेंगे। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपके घर आ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। यदि स्वास्थ्य में लंबे समय से आपको कुछ समस्याओं ने घेरा हुआ था,तो आज उनमें आपको काफी हद तक निजात मिलती दिख रही है। आपका रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करने वाले लोगों के लिए आज कोई अच्छा निवेश का सौदा आ सकता है,जिसमें उन्हें बिना सोचे समझे निवेश करना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से आप किसी रुके हुए काम को पूरा करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना मे बेहतर रहने वाला है। साझेदारी में आप किसी नए बिजनेस को शुरू करना चाहे,तो उसमें पिताजी से बातचीत अवश्य करें। करियर में आपको कुछ नई संभावना मिलती दिख रही है। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कुछ समस्या थी,तो वह आज सुलझेगी। भाग्य का साथ मिलने से आप किसी बड़े निवेश में हाथ डाल सकते हैं और आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके कुछ शत्रु प्रबल रहेंगे,जिनसे आपको बचना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज के दिन आप अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा परिवर्तन करने की सोच सकते हैं,जिसके लिए आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। जिसके बाद आप शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। माता पिता के आशीर्वाद से व्यवसाय योजना को फिर से गति मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहेगा,क्योंकि उनके किसी परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं। यदि आप कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाएंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से आपका मान सम्मान और बढ़ेगा। बेरोजगारी से परेशान लोगों को कोई अच्छा रोजगार मिल सकता है। आप किसी भूमि,वाहन,मकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी और परिवार के सदस्य भी आप परेशान रहेंगे। आपके आज कुछ प्रभावशाली लोगों से संबंध स्थापित हो सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को कोई नया पद या प्रमोशन मिल सकता है। यदि आप किसी निर्णय को बुद्धि व विवेक से लें,तो वह भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज के दिन भाग्य मजबूत होने के कारण आपके सभी काम आसानी से बनते चले जाएंगे और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में आपको थोड़ी भागदौड़ तो करनी पड़ेगी, लेकिन वह भी आसानी से सुलझ जाएगी। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण आपके पिछले रुके हुए सभी काम भी फिर से शुरू हो सकते हैं। आप यदि किसी बैंक व संस्था से ऋण उधार लेने के बारे में सोच रहे हैं,जो आपको आसानी से मिल जाएगा। शरीर में फुर्ति रहने के कारण आपका संचार होगा। विद्यार्थी एकाग्र होकर पढ़ाई लिखाई में जुड़ सकते

Monday, September 5, 2022

Aaj Ka Panchang 05092022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞
 🌤️  *दिनांक - 05 सितम्बर  2022*
🌤️ *दिन - सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - भाद्रपद*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - नवमी सुबह 08:27 तक तत्पश्चात दशमी*
🌤️ *नक्षत्र - मूल रात्रि 08:06 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*
🌤️ *योग - प्रीति सुबह 11:28 तक तत्पश्चात आयुष्मान*
🌤️  *राहुकाल -  सुबह 07:57 से सुबह 09:30 तक*
🌞 *सूर्योदय - 06:24*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:50*
👉  *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - दशमी क्षय तिथि, शिक्षक दिवस*
🔥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
                 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷
➡️ *06 सितम्बर 2022 मंगलवार को प्रातः 05:55 से 07 सितम्बर,बुधवार को प्रातः 03:04 तक एकादशी है।*
💥 *विशेष - 07 सितम्बर,बुधवार को एकादशी का व्रत उपवास रखें।*
🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*
🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*
🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*
🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी  ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷
🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें    .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*
🙏🏻 *
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷
🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में  एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो  चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है.
🙏🏻 *-

 📖 *
           🌞 *~ वैदिक पंचाग ~* 🌞 
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏 
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। 

परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियों भरा रहेगा। आप अपने व्यवसाय में उधेड़बुन को सुलझाने में लगे रहेंगे और आर्थिक स्थिति भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है,क्योंकि आपको कुछ ऐसे खर्चे होंगे जो मजबूरी में करने ही पड़ेंगे। नौकरी कर रहे लोगों की अधिकारियों से अनबन होने के कारण कुछ नई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपको किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर रहने के कारण प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने से अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापारी वर्ग यदि योजना बनाकर कार्य करेंगे,तभी वह अपने सभी कार्यों को समय से पूरा कर पाएंगे। आपको किसी पुरानी नौकरी के साथ-साथ यदि दूसरी नौकरी का ऑफर आए,तो अभी आपको पुरानी में ही टिके रहना बेहतर होगा। विद्यार्थी अपनी कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत करेंगे और सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे और आपको बिजनेस के साथ किसी और काम में भी हाथ आजमाने का मौका मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की साख चारों ओर फैलेगी,जिसका उन्हें लाभ मिलेगा। आप यदि किसी समस्या के समाधान के लिए पिताजी से बातचीत करें,तो उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखें नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिनको पहचान कर आपको उन पर अमल करना होगा,तभी वह लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। जो लोग नौकरी में बदलाव चाहते हैं उनकी आज इच्छा पूरी हो सकती हैं। मीडिया से जुड़े लोगों को आज कुछ बढ़िया खबरें मिलेंगी। कामकाज के सिलसिले में यदि आपको किसी की यात्रा पर जाने का मौका मिले तो अवश्य जाएं, क्योंकि वह आपके लिए कोई लाभ का सौदा लेकर आएगी। माताजी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको अपनी कुछ आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता दिख रहा है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में जीत मिलने से वह फूले नहीं समाएंगे। कोई पुराना मित्र आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जाएं,तो खरीदारी करते समय अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए धन लाभ की पूरी संभावना बनती दिख रही है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा,लेकिन जो जातक विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने धन को भविष्य के लिए भी संचय करना होगा नहीं तो बाद में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन में आज कुछ समस्याएं तो आएंगी,लेकिन आप जीवनसाथी के साथ मिलकर उन्हें निपटाने में सफल रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य आपसे पिछली की हुई गलती के लिए माफी मांग सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय बहुत ही सावधानी से लेना होगा, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले थोड़ी कमजोर रहेगी, क्योंकि आपके खर्चों में भी आज बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारिक क्षेत्र में कार्यरत लोग किसी यात्रा पर जा सकते है। आपके कुछ शत्रु भी आज आपको हानि पहुंचाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी गलत व्यक्ति का साथ देने से बचना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आपको किसी व्यक्ति से बेवजह की बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा व अपनी बुद्धि का प्रयोग करके शांति से काम ले। आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ने से परेशान रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं,जहां आपके कुछ शत्रु आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे। आपके स्वभाव में कुछ चिढचिढ़ापन बना रहेगा। आपको किसी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आप किसी को धन उधार देंगे,तो वह आपके आपसी रिश्तों में विवाद करा सकता है। नौकरी कर रहे लोग उच्च अधिकारियों की कृपा से कोई अच्छा पद पा सकते हैं,जिससे उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप आज किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। यदि नौकरी की तैयारी कर रहे लोग किसी इंटरव्यू को देने जा रहे हैं उन्हें उसमें सफलता मिलेगी। आप घर परिवार में वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा पाकर प्रसन्न रहेंगे,लेकिन विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी,इसलिए उन्हें पूरी मेहनत करनी होगी। आप किसी बड़े निवेश की योजना बना सकते हैं,लेकिन उसमें किसी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें,नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। परिवार में आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप व्यापारिक मामलों में भविष्य की कुछ योजनाओं को सोचकर धन लगाएंगे,तो वह आपको अच्छा लाभ दे सकती हैं,लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है,जिन्हें वे अपने भाइयों की मदद से समाप्त करने में कामयाब रहेंगे। आपके रोजमर्रा के कामों में कुछ रुकावट रहेंगी,जिनको लेकर आप परेशान तो रहेंगे,लेकिन वह आसानी से सुलझ जाएंगी

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशहाली लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के एक के बाद एक अवसर प्राप्त होते रहेंगे,जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। नौकरी कर रहे लोग यदि किसी व्यापार की योजना बना रहे हैं,तो वह उसे सुचारू रूप भी दे सकते हैं,जिन लोगों को विवाह में समस्या आ रही है,उनकी समस्या दूर होगी और उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप अपने मित्र के साथ कहीं खाने-पीने आदि की योजना बना सकते हैं।

Saturday, September 3, 2022

Aaj Ka Panchang 04092022

 *🌞~ आज का पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक - 04 सितम्बर 2022*
*⛅दिन - रविवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2079*
*⛅शक संवत् - 1944*
*⛅अयन - दक्षिणायन*
*⛅ऋतु - शरद*
*⛅मास - भाद्रपद*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅तिथि - अष्टमी सुबह 10:39 तक तत्पश्चात नवमी*
*⛅नक्षत्र - ज्येष्ठा रात्रि 09:43 तक तत्पश्चात मूल*
*⛅योग - विष्कम्भ दोपहर 02:24 तक तत्पश्चात प्रीति*
*⛅राहु काल - शाम 05:20 से 06:54 तक*
*⛅सूर्योदय - 06:23*
*⛅सूर्यास्त - 06:54*
*⛅दिशा शूल - पश्चिम दिशा में*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04:51 से 05:37 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:16 से 01:02 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण - राधा अष्टमी*
*⛅ विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है । नवमी को लौकी खाना त्याज्य है ।*
*(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*🔹अशुभ क्या है ? (भाग-२)🔹*

*🔹वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की पश्चिम दिशा में पीपल का वृक्ष होना शुभ है । इसके विपरीत पूर्व दिशा में होना विशेष अशुभ है ।*

*🔹आँवला, बिल्व, नारियल, तुलसी और चमेली सभी दिशाओं में शुभ हैं । कुछ अन्य वृक्षों के लिए शुभ दिशाओं की सूचिः*

*जामुन – दक्षिण, पूर्व, उत्तर*
*अनार – आग्नेय, नैर्ऋत्य कोण*
*केला – तुलसी के साथ सभी दिशाओं में*
*चंदन – पश्चिम, दक्षिण (पूर्व विशेष अशुभ)*
*बड़  -  पूर्व (पश्चिम विशेष अशुभ)*
*कनेर – पूर्व, उत्तर (पश्चिम विशेष अशुभ)*
*नीम – वायव्य कोण (आग्नेय विशेष अशुभ)*

*🔹घर में बाँस, बेर, पपीता, पलाश और बबूल के वृक्ष सभी दिशाओं में अशुभ माने जाते हैं । आम पूर्व में, सीताफल व गुलाब ईशान कोण में विशेष अशुभ हैं ।*

*🔹अशुभ वस्तुएँ जैसे कि मांस, दुर्घटना का दृश्य, मृतक जीव-जन्तु दिखायी देने पर उसी समय सूर्यनारायण के दर्शन कर लेने चाहिए ।*

*🔹 रविवार के दिन क्या करें, क्या ना करें ?🔹*

*🔹 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

*🔹 रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

*🔹 रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

*🔹 रविवार सूर्यदेव का दिन है, इस दिन क्षौर (बाल काटना व दाढ़ी बनवाना) कराने से धन, बुद्धि और धर्म की क्षति होती है ।*

*🔹 रविवार को आँवले का सेवन नहीं करना चाहिए ।*

*🔹 स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए । इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं ।*

*🔹 रविवार के दिन पीपल के पेड़ को स्पर्श करना निषेध है ।*

*🔹 रविवार के दिन तुलसी पत्ता तोड़ना वर्जित है ।*

*🔹 व्यापार में वृद्धि हेतु 🔹*

*👉🏻 रविवार को गंगाजल लेकर उसमें निहारते हुए २१ बार गुरुमंत्र जपें, गुरुमंत्र नहीं लिया हो तो गायत्री मंत्र जपें । फिर इस जल को व्यापार-स्थल पर जमीन एवं सभी दीवारों पर छिड़क दें । ऐसा लगातार ७ रविवार करें,*

Aaj Ka Panchang 03092022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞
 🌤️  *दिनांक - 03 सितम्बर  2022*
🌤️ *दिन - शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - भाद्रपद*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - सप्तमी दोपहर 12:28 तक तत्पश्चात अष्टमी*
🌤️ *नक्षत्र - अनुराधा रात्रि 10:57 तक तत्पश्चात जेष्ठा*
🌤️ *योग - वैधृति शाम 05:00 तक तत्पश्चात विषकंभ*
🌤️  *राहुकाल - सुबह 09:30 से सुबह 11:04 तक*
🌞 *सूर्योदय - 06:23*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:51*
👉  *दिशाशूल - पूर्व  दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत आरंभ, गौरी -आवाहन*
🔥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*
💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*
💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*

                 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *लक्ष्मी प्रप्ति व्रत* 🌷
➡ *03 सितम्बर 2022 शनिवार से महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ*
🙏🏻 *भाद्रपद शुक्ल अष्टमी से आश्विन कृष्ण अष्टमी तक घर में अगर कोई महालक्ष्मी माता का पूजन करे और रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे तो उस के घर में लक्ष्मी बढ़ती जाती है…*
➡ *इस वर्ष ये योग 03 सितम्बर 2022 शनिवार से 17 सितम्बर 2022 शनिवार तक है…*
🙏🏻 *1) महालक्ष्मी का पूजन करें .*
🌙 *2)रात को चन्द्रमा को अर्घ्य देना कच्चे दूध(थोडासा) से फिर पानी से.. .*
🙏🏻 *3)महालक्ष्मी का मन्त्र जप करना.*
🌷 *ॐ श्रीं नमः*
🌷 *ॐ विष्णु प्रियाय नमः*
🌷 *ॐ महा लक्ष्मै नमः*
➡ *इन में से कोई भी एक जप करे..*
🙏🏻
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *अन्नपूर्णा प्रयोग* 🌷
👉🏻 *प्रत्येक पूर्णिमा को घर के अन्न – भंडार के स्थान पर कपास के तेल का दीपक जलायें | इसके प्रभाव से घर की रसोई में बहुत बरकत होती है | यह अन्नपूर्णा प्रयोग हैं |*
🙏🏻 
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी।

आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,
 
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नौकरी पेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे। साथ ही आप अपने संतान के साथ भी कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिसमें आप उनके मन में चल रही समस्याओं पर बातचीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग जीवन साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं, जिससे उन्हें एक दूसरे को जानने और समझने का मौका मिलेगा। आज के दिन नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। 

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आज आपको बेवजह के खर्चे करने से बचना होगा। आपके आस-पास में यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें भी चुप रहना बेहतर होगा। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मुलाकात करेगा, जिससे मिलकर आपको प्रसन्नता होगी। बहन के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो आपको उसका समाधान भी मिलेगा। परिवार में लोग एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन आपका ध्यान धर्म व अध्यात्म के कार्य की ओर बढ़ेगा। यदि आपको कुछ आर्थिक परेशानियां लंबे समय से घेरे हुए थी, तो वह काफी हद तक समाप्त होगी। आप किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं। पिता जी से बिजनेस में आ रही समस्याओं के लिए बातचीत करनी होगी। किसी यात्रा पर जाना पड़े तो बहुत ही सावधानी से जाएं, क्योंकि आज के दिन आपके किसी महत्वपूर्ण कागजात के खोने का भय बना हुआ है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान को किसी नयी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आप प्रोत्साहित करेंगे और उनका हौसला बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में आप मन मुताबिक लाभ कमा सकते हैं। पार्टनर पर ज्यादा भरोसा करना आपके लिए परेशानी ला सकता है।
 
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप उन्हें पराजित करने में कामयाब रहेंगे। आप अपने घर परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करने के लिए कुछ समय निकालेंगे। परिवार में चल रही कलह के कारण आपका कार्य क्षेत्र में मन नहीं लगेगा। आपको जल्दबाजी में किसी भी सौदे को करने से बचना होगा। ज्यादा जरूरी हो तो किसी की सलाह जरूर लें। जीवनसाथी से चल रही अनबन को आप मिलकर समाप्त करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप ऊर्जावान रहने वाले हैं। आपको अपने विरोधियों से किसी भी बहस बाजी में पड़ने से बचना होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। खर्चे बढ़ने के कारण आप अपने संचय धन में से भी कुछ धन खर्च कर देंगे, लेकिन आपको ऐसा करने से बचना होगा। भाइयों से चल रहा वाद-विवाद आज समाप्त होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहेगा और आपके ऊपर मानसिक तनाव बना रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कुछ बेहतर अवसर मिलेंगे। समझदारी से पूंजी में निवेश करें अन्यथा आपको आज कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, जिससे आप अपने दैनिक खर्च भी आसानी से निकाल पाएंगे। संतान के विवाह में आ रही समस्या का आपको समाधान मिलेगा। आप अपने कुछ रुके हुए कामों की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं देंगे, जो भविष्य में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आप व्यवसाय के लिए किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज के दिन आपके कुछ काम अटक सकते हैं, जिसके कारण आपका धन भी खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि कोई पेट संबंधित समस्या लंबे समय से चली आ रही है, तो उसमें आपको लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए है। पिताजी आपकी किसी समस्या को दूर करने में मदद करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आप कुछ परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ देगा। भागदौड़ अधिक रहने के कारण शारीरिक थकान अनुभव होगी। कोई नया काम सीखने के लिए आज दिन उत्तम है। आप किसी धार्मिक आयोजन में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार में कोई सदस्य आपकी बात मान कर नई नौकरी की ओर आगे बढ़ सकता है। आपको आज अपनी आंख व कान दोनों खुले रखकर ही कार्य करना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी परेशानियों से निजात दिलाने वाला रहेगा। किसी बड़ी व आर्थिक योजना पर आप विचार कर सकते हैं, जो आपके लिए आगे चलकर लाभदायक रहेगी। आपको अपने भाइयों से किसी जरूर मुद्दे पर सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी व आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे। माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम बन सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आर्थिक स्थिति के प्रति यदि आपकी कोई चिंता थी, तो वहीं समाप्त होगी। किसी बड़े निवेश में हाथ डालने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आप बेवजह किसी भी लड़ाई झगड़ा का हिस्सा ना बने। साथ ही क्रोध पर नियंत्रण रखें, तो आप अपने निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ उठाएंगे। व्यापारिक गतिविधियां सामान्य रूप से चलेगी। जीवनसाथी के लिए आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। काम की अधिकता के चलते थकान का अनुभव करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। जो लोग रियल स्टेट व शेयर बाजार में अपना धन निवेश करते हैं, उन्हें अच्छा लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। आपको किसी भी बेवजह की बहस बाजी में पड़ने से बचना होगा। आपको धन से संबंधित कोई भी लेनदेन बहुत खूब सोच विचार कर करना होगा, नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है

Friday, September 2, 2022

Aaj Ka Panchang 02092022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞
 🌤️  *दिनांक - 02 सितम्बर  2022*
🌤️ *दिन - शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - भाद्रपद*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - षष्ठी दोपहर 01:51 तक तत्पश्चात सप्तमी*
🌤️ *नक्षत्र - विशाखा रात्रि 11:47 तक तत्पश्चात अनुराधा*
🌤️ *योग - इंद्र शाम 07:16 तक तत्पश्चात वैधृति*
🌤️  *राहुकाल - सुबह 11:04 से दोपहर 12:38 तक*
🌞 *सूर्योदय - 06:23*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:52*
👉  *दिशाशूल - पश्चिम  दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - सूर्य षष्ठी*
🔥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
                 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *राधा अष्टमी* 🌷
🙏🏻 *03 सितम्बर, शनिवार को श्रीराधा अष्टमी है। जन्माष्टमी के पूरे 15 दिन बाद ब्रज के रावल गांव में राधा जी का जन्म हुआ । भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधाष्टमी व्रत रखा जाता है। पुराणों में राधा और रुक्मिणी को एक ही माना जाता है। जो लोग राधा अष्टमी के दिन राधा जी की उपासना करते हैं, उनका घर धन संपदा से सदा भरा रहता है।*
➡ *पुराणों के अनुसार राधा अष्टमी*
🙏🏻 *स्कंद पुराण के अनुसार राधा श्रीकृष्ण की आत्मा हैं। इसी कारण भक्तजन सीधी-साधी भाषा में उन्हें 'राधारमण' कहकर पुकारते हैं।*
🙏🏻 *पद्म पुराण में 'परमानंद' रस को ही राधा-कृष्ण का युगल-स्वरूप माना गया है। इनकी आराधना के बिना जीव परमानंद का अनुभव नहीं कर सकता।*
🙏🏻 *भविष्य पुराण और गर्ग संहिता के अनुसार, द्वापर युग में जब भगवान श्रीकृष्ण पृथ्वी पर अवतरित हुए, तब भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी के दिन महाराज वृषभानु की पत्नी कीर्ति के यहां भगवती राधा अवतरित हुई। तब से भाद्रपद शुक्ल अष्टमी 'राधाष्टमी' के नाम से विख्यात हो गई।*
🙏🏻 *नारद पुराण के अनुसार 'राधाष्टमी' का व्रत करनेवाला भक्त ब्रज के दुर्लभ रहस्य को जान लेता है।*
🙏🏻 *पद्म पुराण में सत्यतपा मुनि सुभद्रा गोपी प्रसंग में राधा नाम का स्पष्ट उल्लेख है। राधा और कृष्ण को 'युगल सरकार' की संज्ञा तो कई जगह दी गई है।*

              🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 

🌷 *घर में सदैव आर्थिक परेशानी रहती है तो* 🌷
🙏🏻 *स्कंदपुराण और दूसरे ग्रंथों में बात आयी है कि जिन लोगों के घर में सदैव आर्थिक परेशानी रहती है उनके लिए भाद्र शुक्ल अष्टमी (03 सितम्बर, शनिवार) के दिन से लेकर आश्विन कृष्ण अष्टमी (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार भाद्रपद कृष्ण अष्टमी) माने 17 सितम्बर, शनिवार तक महालक्ष्मी माता का पूजन विधान स्कंदपुराण, आदि ग्रंथो में बताया गया है और इस सरल विधान के अनुसार 03 सितम्बर से 17 सितम्बर तक नित्य प्रात: लक्ष्मी माता का सुमिरन करते हुए – ॐ लक्ष्‍मयै नम: ॐ लक्ष्‍मयै नम: ॐ लक्ष्‍मयै नम: मंत्र का 16 बार प्रति दिन जप करें और फिर लक्ष्मीमाता का पूजन करते हुए एक श्लोक पाठ करें  । इससे समय, शक्ति खर्च नहीं होगी उल्टा  पुण्य भी  बढ़ेगा | श्लोक इस प्रकार है-*
🌷 *धनं धान्यं धराम हरम्यम, कीर्तिम आयुर्यश: श्रीयं,*
*दुर्गां दंतीन: पुत्रां, महालक्ष्मी प्रयच्‍छ मे '*
 *"ॐ श्री महालक्ष्मये नमः" "ॐ श्री महालक्ष्मये नमः"*
🙏🏻 *-)'*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष
किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं।
दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। उनकी कुछ व्यापारिक योजनाएं सफल हो सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह संबंधित कोई फैसला लिया जाएगा,जिसमें आपको बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी। घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोगों को आज परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है और वह मिलने आ सकते हैं। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं वह अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र के कुछ योजनाओं के लटकने के कारण आप थोड़ा तनाव में रहेंगे। जीवनसाथी द्वारा आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी,जिन्हें आपको समय रहते पूरा करना होगा। विद्यार्थी खेलकूद की प्रतियोगिताओं में भी भाग ले सकते हैं,जिसमें वह सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी पिछली की हुई गलती के लिए डांट खानी पड़ सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा,क्योंकि उनकी वह तलाश खत्म होगी और उन्हें कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने शरीर से आलस्य को दूर भगाना होगा,नहीं तो आप कामों में कुछ बदलाव कर सकते हैं। यदि आप किसी संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं,तो भविष्य में वह आपको मन मुताबिक लाभ देने में कामयाब रहेगी,लेकिन आपको कोई नुकसान उठाने से बचना होगा नहीं तो इसका आपको लाभ नहीं मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए पैतृक संपत्ति दिलवाने में मदद कर सकता है। आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र तो रचेंगे,लेकिन वह उसमें खुद ही फंस जाएंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आज आपको परेशान तो करेगा,लेकिन उसका समाधान भी आप जल्दी खोज सकते हैं। आप अपने कौशल से कोई बड़ा काम करके सफलता पा सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। कारोबार में आपको कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि आप किसी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, तो उससे भी आज आपको छुटकारा मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज के दिन नौकरी कर रहे जातक अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। यदि आप नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य में हाथ आजमाना चाहते हैं,तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी। मान सम्मान में वृद्धि होने के कारण आप हर कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक जिम्मेदारियों वाला काम मिलने से आप थोड़ा परेशान तो होंगे,लेकिन आप उसे धैर्य बनाकर करें तो वह उसे समय से पूरा करने में आप सफल रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको घर परिवार में जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है। व्यापारिक मामलों में आपको पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा। आर्थिक परेशानियों का आज आपको हल मिलेगा। आप अपने आर्थिक और घरेलू जीवन में तालमेल बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आपको नए व्यवसाय की शुरुआत करना लाभदायक रहेगा,इसलिए आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में कुछ गिरावट लेकर आ सकता है। आपकी संतान और जीवनसाथी के बढ़े हुए खर्चों से आपका बजट  डगमगा सकता हैं,इसलिए आपको उन पर लगाम लगानी होगी। पिताजी आपकी प्रत्येक कार्य में मदद करेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा,जिसके कारण परिवार के सदस्य नाखुश रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको कामकाज के सिलसिले में किसी पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका काम मिल सकता है। आप धार्मिक आयोजनों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे,जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। यदि आपको कुछ कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों ने घेरे हुआ था,तो उनसे भी काफी हद तक आपको निजात मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई की ओर एकाग्र होकर जुटेंगे वह उसमें सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। आपको व्यापार में अटका हुआ धन प्राप्त होने से आपके काफी रुके हुए काम बनेंगे,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपको व्यापारिक क्षेत्रों में कोई बड़ा काम करने के लिए मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य से आज आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी। नौकरी कर रहे लोग कार्यक्षेत्र में अपने आप को बेहतर दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे,जिसमें वह कामयाब अवश्य होंगे। कला व संगीत से जुड़े लोगों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है। यदि आपके परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य से कोई कलह चल रही है,तो उसे माफी मांग कर सुलझाना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई परेशानियां लेकर आ सकता है। आपको साझेदारी में किसी व्यापार को करने से बचना होगा,नहीं तो पार्टनर आपके साथ कोई धोखा करने की कोशिश कर सकता है। नौकरी कर रहे लोगों के कार्य में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी,तो वह कुछ समय और बनी रहेगी,उसके बाद ही आपको उनसे सफलता मिलेगी,लेकिन आपको आज किसी पेट संबंधित समस्या होने के कारण परेशानी होगी,इसलिए आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा व लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतियां लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपने रूठे व्यवहार के कारण अपने साथियों से भी अच्छे से बातचीत नहीं करेंगे, जिसको कारण वह आपके किसी काम में आपकी मदद नहीं करेंगे। परिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने में आप कामयाब रहेंगे। व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज लाभ मिलता दिख रहा है। आर्थिक स्थिति की यदि आपको चिंता थी,तो वह पहले से बेहतर होगी जिसके कारण आप अपने सभी खर्च आसानी से निकाल पाएंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, इसलिए आज आपको बिना सोचे समझे किसी से भी धन संबंधित कोई डील करने से बचना होगा, नहीं तो कोई  गलत निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में किया गया कार्य आपका सिर दर्द बन सकता है,इसलिए आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय उत्तम है,इसलिए वह प्रतियोगिता में सफलता अर्जित कर सकते हैं। छोटे व्यापारी आज कुछ परेशान नजर आएंगे

Thursday, September 1, 2022

Aaj Ka Panchang 01092022

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞
️  *दिनांक - 01 सितम्बर  2022*
🌤️ *दिन - गुरुवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - भाद्रपद*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - पंचमी दोपहर 02:49 तक तत्पश्चात षष्ठी*
🌤️ *नक्षत्र - स्वाती रात्रि 12:12 तक तत्पश्चात विशाखा*
🌤️ *योग - ब्रह्म रात्रि 09:12 तक तत्पश्चात इंद्र*
🌤️  *राहुकाल - दोपहर 02:13 से शाम 03:47 तक*
🌞 *सूर्योदय - 06:23*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:53*
👉  *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - ऋषि पंचमी, सामा पंचमी, गुरु पंचमी (ओडिशा), रक्षा पंचमी (बंगाल), संवत्सरी- पंचमी पक्ष (जैन)*
🔥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
                 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *सूर्य षष्ठी* 🌷
🙏🏻 *भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मोरयाई छठ का व्रत रखा जाता है। इसे मोर छठ या कुछ स्थानों पर सूर्य षष्ठी व्रत भी कहते हैं। इस बार यह व्रत 02 सितम्बर, शुक्रवार को है। भविष्योत्तर पुराण के अनुसार, प्रत्येक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को भगवान सूर्य के निमित्त व्रत करना चाहिए। इनमें भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा स्नान, सूर्योपासना, जप एवं व्रत किया जाता है। इस दिन सूर्य पूजन, गंगा स्नान एवं दर्शन तथा पंचगव्य सेवन से अश्वमेघ यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है। इस दिन व्रत को अलोना (नमक रहित) भोजन दिन में एक बार ही ग्रहण करना चाहिए। सूर्य पूजा में लाल फूल, गुलाल, लाल कपड़ा, लाल रंग की मिठाई आदि का विशेष महत्व है।*
         🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞

🌷 *गणेश उत्सव* 🌷
🙏🏻 *मोर पंख सिर्फ भगवान श्रीकृष्ण को नहीं, बल्कि सभी देवी–देवताओं को प्रिय है। इसमें नौ ग्रहों का निवास भी माना गया है। ज्योतिष शास्त्र से जुड़े कुछ खास उपायों को गणेश उत्सव पर किया जाए तो पैसों के साथ ही जीवन की अन्य कई तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं मोर पंख से जुड़े कुछ खास आसान उपाय….*
👉🏻 *गणेश उत्सव में सिर्फ 1 मोर पंख बदल सकता है आपका भाग्य*
🌷 *कारगर उपाय* 🌷
*आपका भाग्य बदल सकता है गणेश जी को चढ़ाया हुआ एक मोरपंख*
🌿 *पैसों से जुड़ी प्राॅब्लम*
*जिन लोगों को पैसों की कमी रहती है वे पर्स में ये मोर पंख रखें।*
🌿 *रुके हुए काम होंगे पूरे*
*इस मोर पंख को हमेशा साथ रखने पर रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं।*
🌿  *बच्चा जिद्दी हो तो*
*उस बच्चे के सिर से पैर तक ये मोर पंख फिरा दें। फायदा होगा।*
🌿 *डरावने सपने आते हों तो*
*रात में डरावने सपने आते हों तो मोर पंख को सिरहाने रखकर सोएं।*
🌿 *नकारात्मक शक्ति*
*मोर पंख को घर के किसी ऐसी जगह पर रखें जहां से वो दिखाई दे तो नकारात्मकता दूर होगी।*
🌿 *बरकत के लिए*
*साउथ इस्ट में इस मोर पंख को रखने से घर में हमेशा बरकत रहेगी।*
🌿 *किताब में मोर पंख*
*इस मोर पंख को स्टूडेंट अपनी किताब में रखें तो पढ़ाई में मन लगने लगेगा।*
🌿 *यदि वास्तुदोष हो तो*
*यदि मुख्य द्वार दोष में हो तो दरवाजे के ऊपर तीन मोर पंख लगाएं।*
🌿 *शत्रु परेशान कर रहा हो तो*
*मंगलवार को मोर पंख से हनुमानजी के मस्तक पर सिंदूर से शत्रु का नाम लिखे।रात भर मोर पंख को देवस्थान पर रखें व सुबह बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹 

जिनका आज जन्मदिन है उन को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई शुभ आशीष
दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं।

आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे।

अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

सितंबर माह का मासिक राशिफल

मेष 
मेष राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना मिलाजुला साबित होगा। सितंबर माह की शुरुआत सुखद होगी और इस दौरान आपको घर और बाहर सभी जगह स्वजनों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में मनचाहे लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक संभावनाएं बनेंगी, लेकिन इस दौरान आपके भीतर अहंकार की भावना बलवती हो सकती है। ऐसे में अपनी वाणी और व्यवहार से किसी दूसरे को कष्ट पहुंचाने से बचे। माह के दूसरे सप्ताह में कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहें और दूसरों के भरोसे अपना काम छोड़ने की गलती तो बिल्कुल न करें। इस दौरान कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा थकान भरी लेकिन लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान संतान या फिर किसी प्रिय व्यक्ति को लेकर मन चिंतित रहेगा। हालांकि माह के मध्य तक आपकी इस चिंता का समाधान निकल आएगा। जो लोग रोजी-रोजगार या फिर नौकरी में बदलाव की तलाश में थे,उन्हें बेहतर अवसर प्राप्त होगा,लेकिन कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें और शुभचिंतकों से सलाह लेकर आगे बढ़ें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को उनके परिश्रम के मुताबिक फल की प्राप्ति होगी। माह के उत्तरार्ध में आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी। इस दौरान अनचाही आपके लिए कुछेक समस्याएं जी का जंजाल बन सकती है। प्रेम संबंध की दृष्टि से इस माह आपको बहुत ही संभल कर कोई कदम बढ़ाने की जरूरत रहेगी। याद रखें आपकी बात से ही बात बनेगी और बात से बात बिगड़ेगी। माह के मध्य में लव पार्टनर के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। इस दौरान कोई आपके प्रेम संबंध में अड़ंगे डालने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में चीजों को सूझबूझ से सुलझाएं और इसके लिए अपने शुभचिंतकों की मदद लें। खट्टी-मीठी तकरार के साथ वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। माह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। हालांकि आपको स्वयं की सेहत का भी विशेष ख्याल रखना होगा। विशेष रूप से खान-पान एवं दिनचर्या सही रखें। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा लाल पुष्प चढ़ाकर करें और सुंदरकांड का पाठ करें

वृष
वृष राशि के जातकों के लिए सितंबर महीने की शुरुआत में अपनी सेहत और संबंध दोनों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आप मौसमी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने से परेशान हो सकते हैं। इस दौरान घर के किसी सदस्य के साथ हुआ विवाद आपके तनाव का बड़ा कारण बन सकता है। कारोबार में कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। हालांकि यह सभी चीजें दूसरे सप्ताह के अंत तक आपके अनुकूल होती नजर आएंगी। किसी वरिष्ठ की मदद से स्वजनों के साथ संबंध सामान्य होंगे। करिअर और कारोबार में मनचाही प्रगति देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। माह के मध्य में किसी नए प्रोजेक्ट पर जुड़कर काम करने का अवसर मिलेगा। हालांकि आप ऐसा होने के बाावजूद संतुष्ट नहीं होंगे और आप अपने करिअर और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए दाएं-बाएं हाथ पैर मारते हुए नजर आएंगे। इस दौरान अनावश्य खर्चों से आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है,जिसके चलते आर्थिक चिंता भी बनी रहेगी। इस दौरान आपको घर और बाहर सभी को मिलाकर काम करने में जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें। इस दौरान असमंजस की स्थिति में किसी बड़े निर्णय को लेने से बचें। माह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ एवं लाभप्रद साबित होगा। इस दौरान आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे थे,तो इस माह बहुत सोच-समझकर ही ऐसा कदम उठाएं, अन्यथा आपको लेने के देने भी पड़ सकती है। वहीं जिन लोगों के पहले से प्रेम संबंध चले आ  रहे हैं उन्हें अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना होगा। माह के मध्य में आपके रिश्ते में अविश्वास की खाई गहरी हो सकती है,जिसे पाटने के लिए आपका कोई मित्र मददगार साबित होगा। 

उपाय: प्रतिदिन शक्ति की साधना और दुर्गा चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद मिठाई खाने के लिए दें।

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना नए अवसर के साथ नई चुनौतियां लेकर आ रहा है। माह की शुरुआत में आपको रोजी-रोजगार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक होगी। इस दौरान यदि आप अपने समय और ऊर्जा का सही प्रबंधन करने में कामयाब हो जाते हैं तो आपको मनचाही सफलता हाथ लग सकती है। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। घर में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। इस दौरान आपको अपने परिजन के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल पर भी जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। माह के दूसरे सप्ताह में विरोधी आपके कार्य में अड़ंगे डाल सकते हैं,लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उन्हें दूर करने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान व्यवसाय में मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। माह के मध्य में आपको अपने काम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय और प्रयास करने की जरूरत रहेगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में कामकाज का बोझ ज्यादा रहेगा। घर-परिवार से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा थकान भरी और अपेक्षा से कम लाभ देने वाली होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकते हैं। माह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए अनुकूल साबित होगा और इस दौरान आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरें होंगे। इष्ट मित्रों का सहयोग मिलेगा और विभिन्न स्रोतों से धन लाभ भी होगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से माह की शुरुआत शुभ साबित होगी और इस दौरान अपने लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन माह के मध्य में कुछ बाधाएं आएंगी जिसके चलते लव पार्टनर से संपर्क नहीं हो पाएगा। इस दौरान आपके वैवाहिक जीवन में भी कुछ एक परेशानियां आ सकती हैं,जिससे आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। हालांकि माह के उत्तरार्ध तक एक बार फिर आपके प्रेम की गाड़ी पटरी पर आ जाएगी। इस माह आपको हड्डी और पेट से जुड़ी परेशानियों की अनदेखी करने से बचना होगा,अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा और सुंदरकांड का पाठ करें। शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं।

कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए सितंबर महीने की शुरुआत थोड़ी चुनौती भरी रह सकती है। माह की शुरुआत में आप पर न सिर्फ घर बल्कि कार्यक्षेत्र से जुड़ी जिम्मेदारियों का बोझ भी बना रहेगा। जिसे पूरा करने में मित्रों या फिर स्वजनों की मदद बामुश्किल ही मिल पाएगी। ऐसे में आपको दूसरों के भरोसे रहने की बजाय खुद ही चीजों को हैंडल करना होगा। सितंबर महीने की शुरुआत में भले ही आपके लिए समस्याएं अधिक रहेंगी लेकिन आप अपनी सूझ-बूझ से उनका हल निकालने में कामयाब होंगे। माह के मध्य तक स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी और आप पाएंगे कि आपका जीवन एक बार फिर पटरी पर आ गया है,लेकिन इस बीच आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा और सभी को मिलाकर काम करना होगा। माह के दूसरे सप्ताह में आपको व्यवसाय में उम्मीद से थोड़ा कम लाभ होगा,हालांकि धीमे-धीमे ही सही लेकिन आपकी प्रगति होगी। सितंबर महीने के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध आपके लिए बेहद अनुकूल साबित होगा। इस दौरान आपके काम समय से पूरे होंगे और आपके सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को काई बड़ा पद या सम्मान मिल सकता है। इस दौरान सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जो लोग विदेश में करिअर या कारोबार की बाट जोह रहे थे,उनकी मनोकामना पूरी होगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। प्रेम संबंध दृष्टि से सितंबर माह की शुरुआत अच्छी नहीं कही जा सकती है क्योंकि इस दौरान आपको अपने लव पार्टनर से मिलने में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर गलतफहमी भी पैदा हो सकती है। हालांकि लंबे समय तक ऐसी स्थिति नहीं रहेगी और माह के मध्य तक सभी विवाद दूर होंगे और लव पार्टनर के साथ प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। माह के मध्य में जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। यदि छोटी-मोटी दिक्कतों को छोड़ दें तो सेहत सामान्य मानी जाएगी। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और रुद्राष्टकं का पाठ करें। 

सिंह 
सिंह राशि के जातकों को सितंबर के महीने में अपने समय,धन एवं ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा,अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। माह की शुरुआत में घर,वाहन आदि की मरम्मत या अन्य जरूरतों पर जेब से ज्यादा धन खर्च हो सकता है,जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने से परेशान हो सकते हैं। सितंबर महीने के दूसरे सप्ताह में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपके सामने कुछेक घरेलू समस्याएं बनी रहेंगी,जिनके चलते मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बदल सकती है। यदि आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं तो ऐसा करते समय शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें और सोच-विचार कर ही निर्णय लें। इस दौरान किसी की बातों में आकर धन निवेश करने से बचें और ऐसा करने के लिए उचित समय आने का इंतजार करें। इस माह व्यवसाय में आपको खासा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अपने कारोबार के विस्तार के लिए आपको अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। माह के मध्य में आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा,अन्यथा आपके अपने भी आपसे रूठकर आपका साथ छोड़ सकते हैं। इस दौरान वाद-विवाद से बचें। इस बात का पूरा ख्याल रखें कि अधिक तर्क-वितर्क करने पर बनती बात भी बिगड़ सकती है। माह के उत्तरार्ध में संतानपक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है,जिससे परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। दांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा। कठिन समय में आपका जीवनसाथी आपका संबल बनेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य नारायण को अर्ध्य दें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।  

कन्या
कन्या राशि के जातकों को सितंबर महीने में अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। माह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कामकाज का बोझ बना रहेगा और उसे समय पर खत्म करने के लिए आपको अतिरिक्त समय देना होगा। इस दौरान आपको अपने करिअर और कारोबार को लेकर सोच-समझकर ही कोई बड़ा फैसला लेना चाहिए,अन्यथा आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। इस दौरान आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे,ऐसे में अपनी योजनाओं को पूरा करने से पहले उसका भूलकर भी खुलासा न करें। माह के दूसरे सप्ताह में आप पर अचानक से बड़े खर्च सामने आ सकते हैं,जिसे पूरा करने के लिए आपको किसी से धन उधार लेना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपनी सेहत और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की भी जरूरत रहेगी,अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। विशेष तौर पर पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। माह के मध्य में आपको हंसी-मजाक करते इस बात का ख्याल रखना होगा कि कहीं गलती से आपका हास किसी का उपहास न बन जाए,अन्यथा आपके अपने नाराज होकर आपसे दूरी बना सकते हैं। माह के मध्य में आपकी एक बार फिर सेहत प्रभावित हो सकती है। ऐसे में किसी भी रोग या शारीरिक तकलीफ को नजरंदाज न करें और समय पर इलाज करााएं। हालांकि माह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए अनुकूल साबित होगा और उस दौरान आपके सोचे हुए काम समय से पूरे होगे। व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए थोड़ी चिंता लिए रह सकता है। माह की शुरुआत में लव पार्टनर को लेकर परिजनों के साथ तकरार हो सकता है। प्रेम संबंध को लेकर अपमान भी सहना पड़ सकता है। माह के मध्य में इस संबंध में कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर लेने से बचें। खट्टी-मीठी तकरार के साथ आपका वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन गणपति की पूजा दूर्वा चढ़ाकर करें एवं गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। बुधवार के दिन हरे कपड़े में मूंग की दाल रखकर दान करें।  

तुला
तुला राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना सुख और सौभाग्य को साथ लिए हुए है। इस माह आपको हर कदम पर इष्ट-मित्रों का सहयोग मिलेगा और सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। जिसके चलते आपके भीतर गजब का उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। माह की शुरुआत में कोई बड़ी उपलब्धि आपकी झोली में आकर गिरेगी,जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आएगा। माह के दूसरे सप्ताह में आपके कामकाज में छोटी-मोटी रुकावटें आएंगी लेकिन वो जल्द ही दूर हो जाएंगी और अंतत:आपके कार्य मन मुताबिक समय पर पूरे होंगे। इस दौरान व्यापार में धीमे ही सही लेकिन प्रगति और लाभ होगा। मार्केट में आपकी पकड़ मजबूत होती नजर आएगी। जो लोग विदेश से जुड़ा कारोबार करते हैं,उन्हें सितंबर महीने के मध्य में बड़ी कामयाबी मिल सकती है। इस दौरान आपको करिअर और कारोबार को आगे बढ़ाने के अच्छे अवसर मिलेंगे। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। धन लाभ होने के साथ ही साथ सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च भी खूब होगा। भूमि-भवन या फिर वाहन का सपना पूरा हो सकता है। मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद मिल सकता है। प्रेम संबध की दृष्टि से यह माह शुभ साबित होगा। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो बात बन जाएगी। वहीं पहले से प्रेम संबंध में चल रहे लोगों के परिजन उन्हें विवाह के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ सुखद पल व्यतीत करेंगे। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा सफेद चंदन से करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना बेहद शुभ और लाभप्रद साबित होगा। माह की शुरुआत लंबे समय से अटके काम के पूरे होने के साथ होगी। सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में मनचाही सफलता मिलेगी और धन का लाभ होगा। इस दौरान व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। यदि आप अपने कारोबार के विस्तार की सोच रहे थे तो आपकी यह ख्वाहिश इस माह जरूर पूरी हो जाएगी। खास बात यह कि आपके किसी भी कदम को आगे बढ़ाने पर परिजन और इष्ट-मित्रों को पूरा सहयोग और समर्थन हासिल होगा। यह समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए भी शुभ साबित होगी और उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। माह के दूसरे सप्ताह में आने वाली कुछेक अड़चनों को यदि छोड़ दिया जाए तो आपको पूरे माह मनचाही सफलता मिलती हुई नजर आएगी। नुकसान और अपमान से बचने के लिए इस दौरान आपको कोई भी कदम सोच-समझकर आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। माह के मध्य में व्यापार में बड़ा लाभ और प्रगति होगी। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित होगा। सितंबर का उत्तरार्ध पूर्व के मुकाबले और भी ज्यादा शुभता और सफलता लिए रहेगा। इस दौरान आप अपने बुद्धि और विवेक के बल पर धन,मान-सम्मान आदि प्राप्त करेंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे और खुशियां बनी रहेंगी। प्रेम संबध की दृष्टि से यह माह आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा। आपका लव पार्टनर आप पर खुशियां लुटाता हुआ नजर आएगा। लव पार्टनर की तरफ से मिलने वाला कोई सरप्राइज गिफ्ट या फिर उसकी कोई बड़ी उपलब्धि आपकी खुशियों का बड़ा कारण बनेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार के दिन सिंदूर का चोला चढ़ाएं। 

धनु
धनु राशि के लिए सितंबर महीने की शुरुआत शुभता और सफलता लिए है। माह की शुरुआत में ही आपको करिअर और कारोबार को आगे बढ़ाने का कोई बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है।  इस दौरान आप अपनी काबिलियत के दम पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी खास जगह बनाने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी जिसकी मदद से भविष्य में किसी बड़ी योजना से जुड़ने का मौका मिलेगा। माह के दूसरे सप्ताह में अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत रहेगी, वे आपको लक्ष्य से भटकाने या फिर काम बिगााड़ने की कोशिश कर सकते हैं। पार्टनरशिप में काम करने वालों को धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान दूसरों पर जरूरत से ज्यादा विश्वास धन हानि का बड़ा कारण बन सकता है। इस दौरान कारोबार में कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। हालांकि माह के मध्य तक स्थिति आपके नियंत्रण में होगी और आपको व्यवसाय में मनचाहा लाभ और सफलता हासिल होगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन या फिर बड़ी जिम्मेदारी संभालने को मिल सकती है। इस दौरान लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान आपकी किस्मत सूर्य सी चमकती नजर आएगी और आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलती हुई नजर आएगी। माह का चौथा सप्ताह जरा ज्यादा भागदौड़ वाला रह सकता है। इस दौरान किसी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचें और वाहन धीरे चलाएं। चोट-चपेट लगने की आशंका है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होगी। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। वहीं पूर्व में चले आ रहे प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और सामंजस्य बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। माह के मध्य में जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे।

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पीले फूल चढ़ाकर पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

मकर 
मकर राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना कभी खुशी तो कभी गम लिए रहने वाला है। माह की शुरुआत में घरेलू समस्याओं के चलते मन थोड़ा परेशान रहेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, जिसके चलते आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने की जरूरत रहेगी। हालांकि आप अपने इष्ट-मित्र की मदद से सभी चुनौतियों को पार करते हुए अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निर्वहन करेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहेगा। अचानक से आए बड़े खर्च के चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। माह के दूसरे सप्ताह में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़ा विवाद किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से हल  होगा। माह के मध्य में आपको भावनाओं में बहकर या फिर क्रोध में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए,अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इस दौरान व्यवसाय अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। इस दौरान किसी योजना में धन निवेश करने से पहले खूब सोच-विचार कर लें। इस दौरान आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों का विशेष ख्याल रखना होगा। माह के उत्तरार्ध में रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों को बड़ी कामयाबी मिल सकती है। इस दौरान सुख-सुविधा से जुड़ी चीज के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। माह की शुरुआत में लव पार्टनर के साथ गलतफहमी पैदा होने के कारण तकरार हो सकती है। इस दौरान लोगों की कानो सुनी बातों पर यकीन न करें और संवाद के जरिए चीजों को स्पष्ट करने का प्रयास करें। हालांकि माह के मध्य तक किसी महिला मित्र की मदद से आपके रिश्ते एक बार फिर पटरी पर आ जाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच सुख सामंजस्य बरकरार रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा और सुंदरकांड का पाठ करें। शनिवार के दिन शनि संबंधी चीजों का दान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को करें। 

कुंभ
कुंभ राशि के लिए सितंबर का महीना मिलाजुला साबित होगा। माह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से तालमेल बनाकर चलना उचित रहेगा। इस दौरान आपको अपने सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देना होगा। आपकी रुखे व्यवहार से आपके अपने नाराज होकर दूर जा सकते हैं। ऐसे में इस दौरान अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें और किसी को भूलकर भी अपशब्द न कहें। माह के दूसरे सप्ताह में आप पर कामकाज का जरा ही ज्यादा बोझ बना रहेगा। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में लंबी और थकान भरी यात्राएं करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको किसी योजना या फिर कारोबार में  सोच-समझकर धन निवेश करने की जरूरत रहेगी। इस संबंध में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले शुभचिंतकों की राय जरूर लें। माह के मध्य में अचानक से आपके हाथ कोई बड़ी सफलता लगेगी।  कार्यक्षेत्र में बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। जिससे आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलेगा। माह के उत्तरार्ध में जीवन से जुड़ी कोई बड़ी मुश्किल का हल निकलने से आप सुकून महसूस करेंगे। इस दौरान आपको अपने पिता का पूरा समर्थन और सहयोग मिलेगा। सितंबर माह में प्रेम संबंध में उपजी सभी गलतफहमियां दूर होंगी और लव पार्टनर के साथ बेहतर बांडिंग देखने को मिलेगी। माह के उत्तरार्ध में लव पार्टनर की बड़ी उपलब्धि आपकी खुशियों को बढ़ाने का काम करेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी आपके साथ सुख-दु:ख में हर पल साथ खड़ा रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि छोड़ दें तो सेहत की दृष्टि से यह माह सामान्य रहने वाला है। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल और शमीपत्र चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन आटे का चौमुखा दीया शनिदेव के लिए जलाएं।   

मीन 
मीन राशि के लोगों के लिए सितंबर का महीना उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। माह की शुरुआत में आपको अपने करिअर और कारोबार में तमाम तरह की परेशानियों को झेलना पड़ सकता है,लेकिन इस कठिनाई भरे समय में आपके अपने हर पल साथ खड़े रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों हीं आपको काम को समय पर पूरा करने में सहयोग करेंगे। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़ा विवाद आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकता है। इसके लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। माह का दूसरा सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होगा और इस दौरान आपकी मुश्किलें कुछ कम होती नजर आएंगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे तो वहीं व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा। माह के मध्य में आपके द्वारा सेहत के प्रति की गई लापरवाही आपको अस्पताल के चक्कर लगाने के लिए मजबूर कर सकती है।  ऐसे में इस दौरान आप अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखें। इस दौरान परिवार से जुड़ा कोई घरेलू मामला आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकता है। जिसका समाधान खोजने के लिए आपको उचित समय के आने का इंतजार करना होगा। माह के उत्तरार्ध में मानसिक एवं शारीरिक परेशानी आपकी पीड़ा का बड़ा कारण बन सकती है। इस माह आपको अपने प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना होगा। किसी भी तरह की गलतफहमी को दूर करने के लिए आपको खुद ही पहल करनी होगी। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए भी निकालना होगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा और नारायण कवच का पाठ करें। किसी कार्य विशेष को करने के लिए निकलते समय केसर का तिलक लगाएं