Showing posts with label panchang samadhan gyan HappyBirthday tithi rahukal vastu. Show all posts
Showing posts with label panchang samadhan gyan HappyBirthday tithi rahukal vastu. Show all posts

Thursday, November 26, 2020

Aaj Ka Panchang 26112020

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 26 नवम्बर 2020*
⛅ *दिन - गुरुवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - कार्तिक*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - द्वादशी पूर्ण रात्रि तक*
⛅ *नक्षत्र - रेवती रात्रि 09:21 तक तत्पश्चात अश्विनी*
⛅ *योग - सिद्धि सुबह 07:36 तक तत्पश्चात व्यतिपात*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 01:48 से शाम 03:11 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:57* 
⛅ *सूर्यास्त - 17:54* 
⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - देवउठी-प्रबोधिनी एकादशी (भागवत), तुलसी विवाह प्रारंभ, चतुर्मास समाप्त, द्वादशी वृद्धि तिथि*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं 
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

माह में 2 एकादशियां होती हैं अर्थात आपको माह में बस 2 बार और वर्ष के 365 दिनों में मात्र 24 बार ही नियमपूर्वक एकादशी व्रत रखना है। हालांकि प्रत्येक तीसरे वर्ष अधिकमास होने से 2 एकादशियां जुड़कर ये कुल 26 होती हैं।
 
 
-पुराणों के अनुसार जो व्यक्ति एकादशी करता रहता है, वह जीवन में कभी भी संकटों से नहीं घिरता और उसके जीवन में धन और समृद्धि बनी रहती है।
 
-इस एकादशी व्रत के करने के 26 फायदे हैं- व्यक्ति निरोगी रहता है, राक्षस, भूत-पिशाच आदि योनि से छुटकारा मिलता है, पापों का नाश होता है, संकटों से मुक्ति मिलती है, सर्वकार्य सिद्ध होते हैं, सौभाग्य प्राप्त होता है, मोक्ष मिलता है, विवाह बाधा समाप्त होती है, धन और समृद्धि आती है, शांति मिलती है, मोह-माया और बंधनों से मुक्ति मिलती है, हर प्रकार के मनोरथ पूर्ण होते हैं, खुशियां मिलती हैं, सिद्धि प्राप्त होती है, उपद्रव शांत होते हैं, दरिद्रता दूर होती है, खोया हुआ सबकुछ फिर से प्राप्त हो जाता है, पितरों को अधोगति से मुक्ति मिलती है, भाग्य जाग्रत होता है, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है, पुत्र प्राप्ति होती है, शत्रुओं का नाश होता है, सभी रोगों का नाश होता है, कीर्ति और प्रसिद्धि प्राप्त होती है, वाजपेय और अश्‍वमेध यज्ञ का फल मिलता है और हर कार्य में सफलता मिलती है।

आओ अब जानते हैं कि किस माह में आती है कौन-सी एकादशी?
 
-चैत्र माह में कामदा और पापमोचिनी एकादशी आती है। कामदा से राक्षस आदि की योनि से छुटकारा मिलता है और यह सर्वकार्य सिद्धि करती है तो पापमोचिनी एकादशी व्रत से पाप का नाश होता है और संकटों से मुक्ति मिलती है।

 
-वैशाख में वरुथिनी और मोहिनी एकादशी आती है। वरुथिनी सौभाग्य देने, सब पापों को नष्ट करने तथा मोक्ष देने वाली है तो मोहिनी एकादशी विवाह, सुख-समृद्धि और शांति प्रदान करती है, साथ ही मोह-माया के बंधनों से मुक्त करती है।
 
 
-ज्येष्ठ माह में अपरा और निर्जला एकादशी आती है। अपरा एकादशी व्रत से मनुष्य को अपार खुशियों की प्राप्ति होती है तथा समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और निर्जला का अर्थ निराहार और निर्जल रहकर व्रत करना है। इसके करने से हर प्रकार की मनोरथ सिद्धि होती है।
 
-आषाढ़ माह में योगिनी और देवशयनी एकादशी आती है। योगिनी एकादशी से समस्त पाप दूर हो जाते हैं और व्यक्ति पारिवारिक सुख पाता है। देवशयनी एकादशी का व्रत करने से सिद्धि प्राप्त होती है। यह व्रत सभी उपद्रवों को शांत कर सुखी बनाता है।
 
 
*श्रावण माह में कामिका और पुत्रदा एकादशी आती है। कामिका एकादशी का व्रत सभी पापों से मुक्त कर जीव को कुयोनि को प्राप्त नहीं होने देता है। पुत्रदा एकादशी करने से संतान सुख प्राप्त होता है।
 
-भाद्रपद में अजा और परिवर्तिनी एकादशी आती है। अजा एकादशी से पुत्र पर कोई संकट नहीं आता, दरिद्रता दूर हो जाती है, खोया हुआ सबकुछ पुन: प्राप्त हो जाता है। परिवर्तिनी एकादशी के व्रत से सभी दु:ख दूर होकर मुक्ति मिलती है।
 
 
-आश्‍विन माह में इंदिरा एवं पापांकुशा एकादशी आती है। पितरों को अधोगति से मुक्ति देने वाली इंदिरा एकादशी के व्रत से स्वर्ग की प्राप्ति होती है जबकि पापांकुशा एकादशी सभी पापों से मुक्त कर अपार धन, समृद्धि और सुख देती है।
 
*कार्तिक में रमा और प्रबोधिनी एकादशी आती है। रमा एकादशी व्रत करने से सभी सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। देवउठनी या प्रबोधिनी एकादशी का व्रत करने से भाग्य जाग्रत होता है। इस दिन तुलसी पूजा होती है।
 
 
-मार्गशीर्ष में उत्पन्ना और मोक्षदा एकादशी आती है। उत्पन्ना एकादशी व्रत करने से हजार वाजपेय और अश्‍वमेध यज्ञ का फल मिलता है। इससे देवता और पितर तृप्त होते हैं। मोक्षदा एकादशी मोक्ष देने वाली होती है।
 
-पौष में सफला एवं पुत्रदा एकादशी आती है। सफला एकादशी सफल करने वाली होती है। सफला व्रत रखने से अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होता है। पुत्र की प्राप्ति के लिए पुत्रदा एकादशी का व्रत करना चाहिए।
 
-माघ में षटतिला और जया एकादशी आती है। षटतिला एकादशी व्रत रखने से दुर्भाग्य, दरिद्रता तथा अनेक प्रकार के कष्ट दूर होकर मोक्ष की प्राप्ति होती है। जया एकादशी व्रत रखने से ब्रह्महत्यादि पापों से छुट व्यक्ति मोक्ष प्राप्त करता है तथा भूत-पिशाच आदि योनियों में नहीं जाता है।
 
-फाल्गुन में विजया और आमलकी एकादशी आती है। विजया एकादशी से भयंकर परेशानी से व्यक्ति छुटकारा पाता है और इससे श‍त्रुओं का नाश होता है। आमलकी एकादशी में आंवले का महत्व है। इसे करने से व्यक्ति सभी तरह के रोगों से मुक्त हो जाता है, साथ ही वह हर कार्य में सफल होता है।
 
 
-अधिकमास माह में पद्मिनी (कमला) एवं परमा एकादशी आती है। पद्मिनी एकादशी का व्रत सभी तरह की मनोकामनाओं को पूर्ण करता है, साथ ही यह पुत्र, कीर्ति और मोक्ष देने वाला है। परमा एकादशी धन-वैभव देती है तथा पापों का नाश कर उत्तम गति भी प्रदान करने वाली होती है।

🌷 *कार्तिक मास के अंतिम 3 दिन दिलाएं महा पुण्य पुंज*
🙏🏻 *कार्तिक मास में सभी दिन अगर कोई स्नान ना कर पाए तो  त्रयोदशी, चौदस और पूनम ये तीन दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व स्नान कर लेने से पूरे कार्तिक मास के स्नान के पुण्यो की प्राप्ति होती है l*
🙏🏻 *इन तीन दिन विष्णु सहस्रनाम पाठ और गीता का पाठ भी अत्यंत प्रभावशाली और पुण्यदायी है l*
पद्मपुराण के अनुसार देव प्रबोध‍िनी एकादशी का व्रत करने से सभी पापों का नाश हो जाता है। पुण्‍य की वृद्धि होती है। साथ ही मोक्ष की प्राप्ति का भी योग बनता है। मान्‍यता है क‍ि जो भी व्‍यक्ति यह व्रत करता है उससे एक हजार अश्‍वमेध तथा सौ राजसूय यज्ञ का फल म‍िलता है
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *व्यतिपात योग* 🌷
💥 *विशेष ~ व्यतिपात योग - 26 नवम्बर 2020 गुरुवार को सुबह 07:37 से 27 नवम्बर, शुक्रवार को सुबह 08:30 तक व्यतीपात योग है।*
🙏🏻 🙏मेष
आज युवाओं को कामयाबी मिलेगी। आर्थिक समस्या दूर होने की संभावना है। काम की गति तेज होगी। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। विवाद सुलझ सकते हैं। बोलचाल के दौरान खुद पर नियंत्रण रखें। अनर्गल शब्दों का प्रयोग करने से बचें। आज का दिन ठीक रहेगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

वृषभ
नए काम से लाभ होगा। परिवार के लोगों के साथ धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। आज ज्यादा खर्च हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। आपका कारोबार जोर पकड़ेगा। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। ज्यादा काम से थकान महसूस करेंगे। दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। मित्रों से मुलाकात होगी।


मिथुन
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। छात्रों को ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। सगे संबंधियों से मतभेद दूर हो सकते है। काम अच्छा चलेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। विरोधी शांत रहेंगे। ऑफिस का माहौल ठीक रहेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपका व्यवहार दूसरे लोगों को प्रभावित करेगा।

कर्क
आज आपको किसी की बात से ठेस पहुंच सकती है। ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा। कर्ज की रकम वसूली करने में परेशानी होगी। जरूरत के मुताबिक ही खर्च करें। आज युवाओं को सावधान रहना होगा। किसी से विवाद की आशंका है। कैरियर संबंधी जानकारी मिल सकती है। पुरानी बीमारी उभर सकती है। संभलकर बोलें।

सिंह
युवाओं को खुशखबरी मिलेगी। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। दफ्तर का माहौल आपके पक्ष में नहीं रहेगा। आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। अचल संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद दूर होगा। आपके सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पुरानी बीमारी उभर सकती है।

कन्या
आज आपकी दिक्कतें दूर होंगे। नई जानकारी मिलेगी। कामकाज अच्छा चलेगा। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। यात्रा को टाल दें। लेनदेन के दौरान सतर्क रहना होगा। बुजुर्गों का ख्याल रखें। विवाहित लोग खुश रहेंगे। कैरियर आगे बढ़ेगा। आज तनावमुक्त महसूस करेंगे।


तुला
देर रात तक काम करने से बचें। सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। आपका काम आगे बढ़ेगा। सगे संबंधियों से चर्चा हो सकती है। बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। विशेषज्ञों से मुलाकात से नई जानकारी हासिल होगी। कारोबारी खुश रहेंगे। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। बिना वजह खर्च न करें।

वृश्चिक
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। किसी से चर्चा के दौरान विवाद की स्थिति बन सकती है। तनाव बढ़ेगा। कर्ज की रकम की वसूली फिलहाल नहीं हो पाएगी। व्यापार अच्छा चलेगा। संभलकर बातचीत करें। जोड़ों का दर्द उभर सकता है। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। आज आपका ज्यादा खर्च होगा। बजट प्रभावित हो सकता है।

धनु
किसी काम में नुकसान होने के चलते आपको कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। आपके व्यवहार में आज चिड़चिड़ापन झलक सकता है। किसी विवाद से दूर रहने का प्रयास करें। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। नया काम शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। दिनचर्या में बदलाव लाएं। आज मंदिर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विवाहित जीवन सुखी रहेगा।


मकर
आज के दिन आपके काम आपकी सोच पर ही निर्भर रहेंगे। दूसरों से मधुर संबंध बनाकर चलें और परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारने का प्रयास करे। बेवजह की बातों से दूरी बनाएं रखें। इस समय आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को थोड़ा ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी हो सकती है।

कुंभ
आज के दिन आपका भाग्य प्रबल रहेगा। आप को ज्यादातर कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज के दिन अपनों से बड़ों का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज आपको दूसरों पर विश्वास करना होगा। पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। वाणी पर संयम रखें।

मीन
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आप कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। अपने सभी कार्य खत्म करने की कोशिश करे। आपको आज यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी भी क्रय या विक्रय में सावधानी बरते अन्यथा आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते है । मित्रों से मुलाकात होगी। दफ्तर का माहौल आपके पक्ष में होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भु त शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।  
 
शुभ दिनांक : 8, 17, 26 
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 


  
शुभ वर्ष :2024, 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता   

 
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी    
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे।