Showing posts with label panchang Samadhan Rashiphal Birthday-Blessings Samadhan Gyan. Show all posts
Showing posts with label panchang Samadhan Rashiphal Birthday-Blessings Samadhan Gyan. Show all posts

Sunday, November 8, 2020

Aaj ka Panchang 08112020

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 08 नवम्बर 2020*
⛅ *दिन - रविवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - अश्विन)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - सप्तमी सुबह 07:30 तक तत्पश्चात अष्टमी*
⛅ *नक्षत्र - पुष्य सुबह 08:46 तक तत्पश्चात अश्लेशा*
⛅ *योग - शुक्ल 09 नवम्बर प्रातः 03:43 तक तत्पश्चात ब्रह्म*
⛅ *राहुकाल - शाम 04:35 से शाम 05:59 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:46* 
⛅ *सूर्यास्त - 17:58* 
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - कालाष्टमी, रविवारी सप्तमी (सूर्योदय से सुबह 07:30 तक), रविपुष्पामृत योग (सूर्योदय से सुबह 08:46 तक)*
 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~*

 🌞संतान के दीर्घायु और खुशहाल जीवन का व्रत अहोई अष्टमी हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को होता है। 

अखंड सौभाग्य के व्रत करवा चौथ के बाद 3 या 4 दिन बाद और दिवाली से 6 या 7 दिन पूर्व अहोई अष्टमी का व्रत होता है। इस वर्ष अहोई अष्टमी का व्रत 08 नवंबर दिन रविवार को है। इस दिन माताएं अपनी संतान की खुशहाल और सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं। यह व्रत मुख्यत: सूर्योदय से लेकर सूयोस्त के बाद तक होता है। शाम के समय में आकाश में तारों को देखकर व्रत का पारण किया जाता है। कुछ स्थानों पर माताएं चंद्रमा दर्शन के बाद पारण करती हैं। आइए जानते हैं कि अहोई अष्टमी की तिथि, पूजा का मुहूर्त तथा पारण का समय क्या है?

अहोई अष्टमी 2020 की तिथि

इस वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रारंभ 08 नवंबर को सुबह 07 बजकर 29 मिनट से हो रहा है। इस तिथि का समापन 09 नवंबर को सुबह 06 बजकर 50 मिनट पर होगा। ऐसे में अहोई अष्टमी का व्रत 8 नवंबर को रखा जाएगा

🌷 *धनतेरस के दिन यमदीपदान* 🌷
➡ *13 नवम्बर शुक्रवार को धनतेरस है ।*
🙏🏻 *इस दिन यम-दीपदान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है। पूरे वर्ष में एक मात्र यही वह दिन है, जब मृत्यु के देवता यमराज की पूजा सिर्फ  दीपदान करके की जाती है। कुछ लोग नरक चतुर्दशी के दिन भी दीपदान करते हैं।*
👉🏻 *स्कंदपुराण में लिखा है*
🌷 *कार्तिकस्यासिते पक्षे त्रयोदश्यां निशामुखे ।*
*यमदीपं बहिर्दद्यादपमृत्युर्विनिश्यति ।।*
➡ *अर्थात कार्तिक मासके कृष्णपक्ष की त्रयोदशी के दिन सायंकाल में घर के बाहर यमदेव के उद्देश्य से दीप रखने से अपमृत्यु का निवारण होता है ।*
👉🏻 *पद्मपुराण में लिखा है*
🌷 *कार्तिकस्यासिते पक्षे त्रयोदश्यां तु पावके।*
*यमदीपं बहिर्दद्यादपमृत्युर्विनश्यति।।*
➡ *कार्तिक के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी को घर से बाहर यमराज के लिए दीप देना चाहिए इससे दुरमृत्यु का नाश होता है।*  
🔥 *यम-दीपदान सरल विधि*
*यमदीपदान प्रदोषकाल में करना चाहिए । इसके लिए आटे का एक बड़ा दीपक लें। गेहूं के आटे से  बने दीप में तमोगुणी ऊर्जा तरंगे एवं आपतत्त्वात्मक तमोगुणी तरंगे (अपमृत्यु के लिए ये तरंगे कारणभूत होती हैं) को शांत करने की क्षमता रहती है । तदुपरान्त स्वच्छ रुई लेकर दो लम्बी बत्तियॉं बना लें । उन्हें दीपक में एक -दूसरे पर आड़ी इस प्रकार रखें कि दीपक के बाहर बत्तियों के चार मुँह दिखाई दें । अब उसे तिल के तेल से भर दें और साथ ही उसमें कुछ काले तिल भी डाल दें । प्रदोषकाल में इस प्रकार तैयार किए गए दीपक का रोली , अक्षत एवं पुष्प से पूजन करें । उसके पश्चात् घर के मुख्य दरवाजे के बाहर थोड़ी -सी खील अथवा गेहूँ से ढेरी बनाकर उसके ऊपर दीपक को रखना है । दीपक को रखने से पहले प्रज्वलित कर लें और दक्षिण दिशा (दक्षिण दिशा यम  तरंगों के लिए पोषक होती है अर्थात दक्षिण दिशा से यमतरंगें  अधिक मात्रा में आकृष्ट एवं प्रक्षेपित होती हैं) की ओर देखते हुए चार मुँह के दीपक को खील आदि की ढेरी के ऊपर रख दें । ‘ॐ यमदेवाय नमः ’ कहते हुए दक्षिण दिशा में नमस्कार करें ।*
🔥 *यम दीपदान का मन्त्र :*
*मृत्युना पाशदण्डाभ्यां कालेन श्यामया सह |*
*त्रयोदश्यां दीपदानात् सूर्यजः प्रीयतां मम ||*
➡ *इसका अर्थ है, धनत्रयोदशीपर यह दीप मैं सूर्यपुत्रको अर्थात् यमदेवताको अर्पित करता हूं । मृत्युके पाशसे वे मुझे मुक्त करें और मेरा कल्याण करें ।*
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *दीपावली पर लक्ष्मी प्राप्ति की साधना-विधियाँ* 🌷
👉🏻 *धनतेरस से आरम्भ करें* 
➡ *सामग्री:*
*दक्षिणावर्ती शंख, केसर, गंगाजल का पात्र,धूप , अगरबत्ती, दीपक, लाल वस्त्र l*
➡ *विधि: अपने सामने  लक्ष्मीजी के फोटो रखें तथा उनके सामने लाल रंग का वस्त्र बिछाकर उस पर दक्षिणावर्ती शंख रख दें l उस पर केसर से सतिया बना लें तथा कुम कुम से तिलक कर दें l*
🙏🏻 *बाद में स्फटिक की माला से निम्न मंत्र की ७ मालाएँ करें l तीन दिन तक ऐसा करने योग्य है l इतने से ही मंत्र-साधना सिद्ध हो जाती है l मंत्रजाप पूरा होने के पश्चात् लाल वस्त्र में शंख को बांधकर घर में रख दें l*
🙏🏻 *कहते हैं- जब तक वह शंख घर में रहेगा, तब तक घर में निरंतर उन्नति होती रहेगी l*
🌷 *मंत्र : ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रीं महालक्ष्मी धनदा लक्ष्मी कुबेराय मम गृहे स्थिरो ह्रीं ॐ नमः l*
🙏🏻 
🙏


मेष 
आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और इसी वजह से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में सुख शांति बढ़ेगी और आपको अपने घर में सुख मिलेगा। काम के सिलसिले में भी आज का दिन काफी अच्छा रहेगा और आप आज के दिन को काफी प्रोडक्टिव बनाएंगे। आज के दिन को काफी संतुलित रखेंगे और अपने परिवार पर भी पूरा ध्यान देंगे। मन में खुशी का एहसास होगा। मानसिक तनाव में कमी आएगी। प्रेम जीवन में सुख मिलेगा और शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में थोड़ा सा तनाव बना रहेगा। अपने जीवन साथी से कोई समस्या हो तो उस पर बात करें।
वृष 
आज आप बहुत मेहनत करेंगे जिसकी वजह से काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी कार्यकुशलता सिद्ध होगी। मनपसंद काम को आज जी भर के करने का मन करेगा और उसमें सफलता मिलेगी। इनकम में बढ़ोतरी होने से खुशी होगी। परिवार के छोटों का सहयोग मिलेगा और परिवार को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में समरसता रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके प्रिय से कहासुनी हो सकती है।
मिथुन 
आज अपने परिवार वालों से विशेष प्रेम महसूस करेंगे और उनके लिए कोई बढ़िया गिफ्ट ला सकते हैं। आपके परिवार में सुख शांति रहेगी। आप अपनी बातों से लोगों का दिल जीतेंगे। संगीत में हाथ आजमा सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद समाचार मिलेंगे। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा। आपके जीवनसाथी की सेहत कमजोर रहेगी। उत्तम भोजन करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। पहले की गई मेहनत का नतीजा आज आपके सामने आ सकता है और आपको कोई बढ़िया बेनिफिट मिल सकता है।
कर्क 
आज का दिन अनुकूल रहेगा जिससे आपके मन में हर्ष उत्पन्न होगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज प्रेम रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। प्रेम पूर्वक संतान से व्यवहार करेंगे। काम के सिलसिले में आपकी कार्यकुशलता आपको अच्छे नतीजे दिलवाएगी। आपका साहस बढ़ेगा और आप चुनौतियों से लड़ने में कामयाब रहेंगे। इनकम सामान्य रहेगी इसलिए खर्चों पर थोड़ा लगाम लगा कर रखें।
सिंह 
आज उतार-चढ़ाव से भरा समय रहेगा और बिजनेस में रिस्क लेने की सोचेंगे जिससे आपको अपने व्पायार में सफलता मिलेगी। यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं लेकिन उसमें नुकसान अधिक होगा, इसलिए सावधानी बरतें। मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। थकान का अनुभव होगा। कमजोरी महसूस होगी। काम के सिलसिले में दिनमान आपके अनुकूल होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे और प्रिया के साथ गपशप करने का मौका भी मिलेगा।
कन्या 
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर हो सकता है लेकिन मानसिक रूप से आप मजबूत होंगे जिससे कई काम बनेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। कोई समस्या है तो वह भी साथ मिल बैठकर दूर हो जाएगी। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी से किसी खास मुद्दे पर चर्चा होगी। कामों में आप शॉर्टकट अपनाने का कोशिश करेंगे जो कि नुकसानदायक होगा। पारिवारिक जीवन में शांति की कमी होगी लेकिन परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। घर वालों के लिए कोई बढ़िया गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।
तुला 
आज दिल में खुशी और घर में रौनक रहेगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और परिवार के लोगों में अच्छा तालमेल होगा। आपको सुख मिलेगा। किसी नए कार्य का विचार कर सकते हैं। घर की साफ सफाई पर ध्यान देंगे। काम के सिलसिले में भी अनुकूल स्थितियां रहेंगी। आपका ट्रांसफर होने के योग बन सकते हैं। यात्रा करने से बचें। अपने सहयोगियों पर अधिक विश्वास ना करें। गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा।  प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा जीवनसाथी किसी बात को लेकर जिद पकड़ सकता है।
वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा क्योंकि आपके भाग्य का सितारा बुलंद होने से काम बनेंगे। लंबे समय से अटकी हुई योजनाएं चलेंगी। कामों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। इनकम बढ़ेगी। अनियमित खानपान की वजह से शरीर दिक्कत महसूस कर सकता है और आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सुख और सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने प्रिय के साथ पुरानी बातें याद करने और प्यार जताने का मौका मिलेगा।
धनु 
आज परेशान हो सकते हैं क्योंकि आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा। इसकी वजह से दांपत्य जीवन में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल के लोगों से आपके संबंधों पर कुछ गलत असर पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। इनकम बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी। व्यापार के मामले में अच्छा लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा है लेकिन शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जीवनसाथी को समझ पाने में आपको कुछ दिक्कत होगी जिससे आपके बीच विरोधाभास बढ़ सकता है।
मकर 
आज बहुत समय बाद अच्छा महसूस करेंगे। तनाव से मुक्ति मिलेगी। आवश्यक खर्च करेंगे। व्यर्थ के खर्चों से मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन में खुशनुमा पल आएंगे। आपका प्रिय आपका साथ देगा और एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। संतान भी तरक्की करेगी और काम के सिलसिले में आपको भी बेहतरीन नतीजे हाथ लगेंगे। आपके पास आपकी प्रशंसा कर सकते हैं और मैनेजमेंट को आपका काम अच्छे से नजर आएगा जिससे आपको कोई इंसेंटिव मिल सकता है।
कुंभ 
आज खुश नजर आएंगे और आसपास का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। आज शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और आपके काम में भी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। आपकी इनकम बढ़ेगी, जिससे आप खुश होंगे। आपके पिता जी का व्यवहार आप को आश्चर्यचकित कर सकता है। हालांकि उन से आपके संबंध मजबूत रहेंगे।
मीन
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपको अपने मन की इच्छा पूरी करने का मौका मिलेगा। प्रेमी जीवन जीने वालों को आज अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों को संतान से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी तनाव कम होगा। अपने शरीर का ध्यान रखें और बीमार पड़ने से बचें। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। काम के सिलसिले में कुछ चुनौतियां आपका इंतजार करेंगी। उनका पूरे मन से सामना करें। आप देखेंगे कि आपको  इससे फायदा होगा।

जिनका आज जान7है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।  
 
शुभ दिनांक : 8  17, 26 
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 


  
शुभ वर्ष : 2024, 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता   

 
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी    
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे।