Showing posts with label Shanidev. Show all posts
Showing posts with label Shanidev. Show all posts

Saturday, December 2, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 02122023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 02  दिसम्बर 2023*
🌤️ *दिन - शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास - मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार कार्तिक)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - पंचमी शाम 05:14 तक तकतत्पश्चात षष्ठी*
🌤️ *नक्षत्र - पुष्य शाम 06:54 तक तत्पश्चात अश्लेशा*
🌤️ *योग - ब्रह्म  रात्रि 08:19 तक  तत्पश्चात इन्द्र*
🌤️ *राहुकाल - सुबह 09:44 से सुबह 11:06 तक*
🌞 *सूर्योदय-07:01*
🌤️ *सूर्यास्त- 17:54*
👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- 
💥 *विशेष - *पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*
💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*
💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*
  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *भैरव अष्टमी* 🌷
🙏🏻 *05 दिसम्बर, मंगलवार को भैरव अष्टमी पर्व है। यह दिन भगवान भैरव और उनके सभी रूपों के समर्पित होता है। भगवान भैरव को भगवान शिव का ही एक रूप माना जाता है,इनकी पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व माना जाता है। 🙏🏻 भगवान भैरव को कई रूपों में पूजा जाता है। भगवान भैरव के मुख्य 8 रूप माने जाते हैं। उन रूपों की पूजा करने से भगवान अपने सभी भक्तों की रक्षा करते हैं और उन्हें अलग-अलग फल प्रदान करते हैं।*
➡ *भगवान भैरव के 8 रूप जानें कौन-सी मनोकामना के लिए करें किसकी पूजा*
1⃣ *कपाल भैरव*
*इस रूप में भगवान का शरीर चमकीला है, उनकी सवारी हाथी है । कपाल भैरव एक हाथ में त्रिशूल, दूसरे में तलवार तीसरे में शस्त्र और चौथे में पात्र पकड़े हैं। भैरव के इन रुप की पूजा अर्चना करने से कानूनी कारवाइयां बंद हो जाती है । अटके हुए कार्य पूरे होते हैं ।*
2⃣ *क्रोध भैरव*
*क्रोध भैरव गहरे नीले रंग के शरीर वाले हैं और उनकी तीन आंखें हैं । भगवान के इस रुप का वाहन गरुण हैं और ये दक्षिण-पश्चिम दिशा के स्वामी माने जाते ह । क्रोध भैरव की पूजा-अर्चना करने से सभी परेशानियों और बुरे वक्त से लड़ने की क्षमता बढ़ती है ।*
3⃣ *असितांग भैरव*
*असितांग भैरव ने गले में सफेद कपालों की माला पहन रखी है और हाथ में भी एक कपाल धारण किए हैं । तीन आंखों वाले असितांग भैरव की सवारी हंस है । भगवान भैरव के इस रुप की पूजा-अर्चना करने से मनुष्य में कलात्मक क्षमताएं बढ़ती है ।*
4⃣ *चंद भैरव*
*इस रुप में भगवान की तीन आंखें हैं और सवारी मोर है ।चंद भैरव एक हाथ में तलवार और दूसरे में पात्र, तीसरे में तीर और चौथे हाथ में धनुष लिए हुए है। चंद भैरव की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय मिलता हैं और हर बुरी परिस्थिति से लड़ने की क्षमता आती है ।*
5⃣ *गुरू भैरव*
*गुरु भैरव हाथ में कपाल, कुल्हाडी, और तलवार पकड़े हुए है ।यह भगवान का नग्न रुप है और उनकी सवारी बैल है।गुरु भैरव के शरीर पर सांप लिपटा हुआ है।गुरु भैरव की पूजा करने से अच्छी विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होती है ।*
6⃣ *संहार भैरव*
*संहार भैरव नग्न रुप में है, और उनके सिर पर कपाल स्थापित है ।इनकी तीन आंखें हैं और वाहन कुत्ता है । संहार भैरव की आठ भुजाएं हैं और शरीर पर सांप लिपटा हुआ है ।इसकी पूजा करने से मनुष्य के सभी पाप खत्म हो जाते है ।*
7⃣ *उन्मत भैरव*
*उन्मत भैरव शांत स्वभाव का प्रतीक है । इनकी पूजा-अर्चना करने से मनुष्य की सारी नकारात्मकता और बुराइयां खत्म हो जाती है । भैरव के इस रुप का स्वरूप भी शांत और सुखद है । उन्मत भैरव के शरीर का रंग हल्का पीला हैं और उनका वाहन घोड़ा हैं।*
8⃣ *भीषण भैरव*
*भीषण भैरव की पूजा-अर्चना करने से बुरी आत्माओं और भूतों से छुटकारा मिलता है । भीषण भैरव अपने एक हाथ में कमल, दूसरे में त्रिशूल, तीसरे हाथ में तलवार और चौथे में एक पात्र पकड़े हुए है ।भीषण भैरव का वाहन शेर है ।*


             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे

पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे


8 दिसंबर 2023, शुक्रवार : उत्पन्ना एकादशी

22 दिसंबर 2023, शुक्रवार : मोक्षदा एकादशी. इस दिन व्रत करने से परिवार के पूर्वजों और पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है.

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

 
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रेम व सहयोग की भावना लेकर आएगा। घर परिवार में माहौल आनंदमय रहेगा। आवश्यक कार्यों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा और मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय से आपको खुशी होगी। आप खुशियों को अपने परिजनों के साथ साझा करेंगे। मेलजोल की भावना बढ़ेगी और वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकर आप कुछ पारिवारिक मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। सामाजिक प्रयास बढ़ेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। भाई बंधुओ से नजदीकीयां आएंगी। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को अपनी जिम्मेदारियां को समय से पूरा करना होगा। आपके कुछ नए विरोधी पनप सकते हैं जो आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों को बल मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।  यदि आपका कोई पैतृक संपति संबंधित मामला चल रहा है,तो उसमें आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपके घर  किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियां में ढील ना दें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका लड़ाई झगड़ा हो सकता है जिसके कारण जीवन साथी आपसे नाराज रहेंगे। विभिन्न कार्यों में  आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़ने के लिए रहेगा। आपकी सुख व समृद्धि बढ़ेगी। व्यवसाय में यदि आपको कोई सलाह दे तो आप उस पर सोच विचार करें। आपकी कोई जरूरी जानकारी लीक हो सकती हैं। आप अपने कामों में सोच से आगे बढ़े तो आप लिए बेहतर रहेगा। मित्रों से चल रही अनबन दूर होगी। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको यदि कोई जिम्मेदारी सौपी पर जाए तो उसे समय रहते पूरा करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपके बढ़ने खर्च आपको परेशान करेंगे। किसी वाद विवाद की स्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आर्थिक मामलों में पूरी सहजता दिखाएं। व्यापार में  आप किसी को साझेदार बनाने से बचें। विदेश की यात्रा पर जाने की  आप प्लानिंग कर सकते हैं। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। आप अपने कामों में लापरवाही न करें। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मनवांछित फल की प्राप्ति के लिए रहेगा। पितरों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अधिकारियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप जो भी प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था तो उसमें भी आपको जीत मिलती दिख रही है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। विभिन्न विषयों में गति आएगी। 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों की पद में प्रतिष्ठा बढ़ सकती हैं। आपको अपने मित्रों से किसी बात को गुप्त नहीं रखना है। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप किसी मनोरंजन की यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने व्यावसायिक कामों को लेकर अपने भाई व बहनों से मदद मांग सकते हैं।  यदि ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन मांगे, तो बिल्कुल ना दें। 
 
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छे परिणाम लेकर आएगा। अपनों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा और आपकी मेहनत रंग लाएगी। भाईयों का साथ मिलने से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ  आप किसी मागंलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। रक्त संबंधी रिश्तों में किसी बात को लेकर अनबन पैदा हो सकती हैं। जनकल्याण के कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। पुण्य कार्य में भी आप अच्छा खासा धन लगाएंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आपको नजर अंदाज करने से बचना होगा। आप अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोडें। व्यापार कर रहे लोगों अपने डेली रूटीन को बनाए रखे। आपके व्यक्तिगत प्रयास बेहतर रहेंगे। लेनदेन से संबंधित कोई मामला आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है, इसलिए आप अपनी बात स्पष्टता से रखें। घूमने फिरने जाने की यदि आप प्लानिंग कर रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें, नही तो आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है क्योंकि उन्हें उनकी पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी। मित्रों व सहकर्मियों पर आपका पूरा विश्वास रहेगा। आर्थिक गतिविधियों में आप कोई पहल न करें। किसी को सलाह देने से पहले सोच विचार करें। माता-पिता के आशीर्वाद से  आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान पक्ष की ओर से आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप आवश्यक कामों में ढील ना दे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। लेनदेन के मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं नहीं तो समस्या हो सकती है। सेवा क्षेत्र में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोडें नहीं तो आपके काफी काम में लटक सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी और आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला  आपको परेशान कर सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़े समस्याओं से राहत मिलेगी। धन संबंधी मामलों मे आपकी पूरी रुचि रहेगी। जीवन साथी के साथ रिश्ते को बेहतर बनाने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। नए अनुबंधों का आपको लाभ मिलेगा। आप अपने मन में सकारात्मकता बनाए रखें

Saturday, October 28, 2023

Vaidik Panchang Rashifal Samadhan 28102023

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 28 अक्टूबर 2023*
🌤️ *दिन - शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास - आश्विन*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - पूर्णिमा 29 अक्टूबर रात्रि 01:53 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*
🌤️ *नक्षत्र - रेवती सुबह 07:31 तक तत्पश्चात अश्विनी*
🌤️ *योग - वज्र रात्रि 10:52 तक  तत्पश्चात सिद्धि*
🌤️ *राहुकाल - सुबह 09:31 से सुबह 10:57 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:40*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:04*
👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - आश्विनी पूर्णिमा,शरद पूर्णिमा,कोजागरी पूर्णिमा कार्तिक व्रत-स्नान आरम्भ,खंडग्रास चंद्रग्रहण (भारत में दिखेगा नियम पालनीय)* 
💥 *विशेष -  पूर्णिमा और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*
💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *महादारिद्रय नाशक कृत्तिका नक्षत्र युक्त सोमवार* 🌷

*➡️ *30 अक्टूबर 2023 सोमवार को प्रात: 04:43 से 31 अक्टूबर प्रातः 04:01 तक यानि 30 अक्टूबर, सोमवार को पूरा दिन कृत्तिका नक्षत्र युक्त सोमवार का का योग है।*
🌷 *शिवपुराण विश्वेश्वरसंहिता अध्याय 16 के अनुसार*
 *कृत्तिकासोमवारेषु शिवस्य यजनं नृणाम् ॥ महादारिद्र्यशमनं सर्वसंपत्रं भवेत् ॥ गृहक्षेत्रादिदानाच्च गृहोपकरणादिना ॥*
👉🏻 *कृत्तिका नक्षत्र से युक्त सोमवारों को किया हुआ शिवजी का पूजन मनुष्यों के महादारिद्र को मिटाने वाला और संपूर्ण संपत्तियों को देने वाला हैं।*
👉🏻 *धन संपत्ति प्राप्ति, दरिद्रता निवारण के लिए दूध से रुद्राभिषेक करें, बिल्वपत्र अथवा पुष्प से शिव सहस्त्रार्चन करें। दारिद्रदहन शिवस्तोत्र का पाठ करें। कुबेरकृत शिवस्तोत्र का पाठ करें जिससे कुबेर अपनी छिनी हुई धन-सम्पत्ति फिर से प्राप्त की थी। #लिङ्गपुराण के अनुसार चंद्र की उत्पत्ति कृत्तिका में ही हुई थी अतः इसको चन्द्र का जन्म नक्षत्र माना जाता है।*
🌷 *शिवपुराण विद्याश्वर संहिता के अनुसार*
*चंद्रमा सम्पत्ति के दाता हैं।*
*ब्रह्मवैवर्तपुराण तथा महाभारत के अनुसार कृतिका नक्षत्र में घी और खीर से युक्त भोजन ब्राह्मण व साधु संतो को दान करने से उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।*
💥  *30 अक्टूबर 2023 को कृत्तिका नक्षत्र युक्त सोमवार है।*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *कार्तिक मास में स्नान की महिमा* 🌷
🙏🏻 *कार्तिक मास में सूर्योदय से पहले स्नान करने की बड़ी भारी महिमा है और ये स्नान तीर्थ स्नान के समान होता है l*
🙏🏻 
           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *कार्तिक मास में जप* 🌷
🙏🏻 *कार्तिक मास में अपने गुरुदेव का सुमिरन करते हुए  जो "ॐ नमो नारायणाय" का जप करता है, उसे बहुत पुण्य होता है |*
🙏🏻 
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *कार्तिक मास* 🌷
🙏🏻 *स्कंद पुराण में लिखा है : ‘कार्तिक मास के समान कोई और मास नहीं हैं, सत्ययुग के समान कोई युग नहीं है, वेदों के समान कोई शास्त्र नहीं है और गंगाजी के समान दूसरा कोई तीर्थ नहीं है |’ – ( वैष्णव खण्ड, का.मा. : १.३६-३७)*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 04:23 बजे

पंचक समाप्त: शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 07:31 बजे

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।
 
आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।  आपको रचनात्मक कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। करीबियों का साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर नोंकझोंक हो सकती है। यदि वह आपसे नाराज हो, तो आपको उन्हें मानने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपका कोई विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकता है। संतान से आप किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे। आपको किस नए काम में निवेश करना अच्छा रहेगा।
 


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बड़ों से बातचीत करते समय आप विनम्रता बनाए रखें। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे थे, तो उनकी वह इच्छा भी  पूरी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने मित्रों से भी यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। कार्य क्षेत्र में आपको मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। आपको पसंदीदा काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आपकी तरक्की होने से आपके परिवार के सदस्यों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके लिए किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी करा सकते हैं।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम व स्नेह का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखने की पूरी कोशिश करेंगे। बड़ों का साथ व समर्थन भरपूर मात्रा में मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपसे  कोई गलती हुई थी, तो आप उसके लिए अधिकारियों से माफी मांग सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपका पूरा रुझान रहेगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आपको घमंड नहीं करना है और किसी धन संबन्धित काम में हाथ ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है।  यदि आपको कोई शुभ सूचना मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। व्यवसाय में आपका कोई काम बनते बनते अटक सकता है,  जिसके कारण आपको समस्या होगी। आपको जन कल्याण के कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा। परिस्थितिया सकारात्मक रहेंगी। लेनदेन के मामलों में आप स्पष्टता बनाए रखें। आप अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप घर व बाहर लोगों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे। साझेदारी में काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में  आपको अच्छा काम करने से आपकी छवि और निखरेगी। स्वास्थ्य के मामलो में आप लापरवाही ना दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। निजी मामलों में आपकी रुचि रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनो की तुलना में अच्छा रहने वाला है। मित्रों का सहयोग व साथ आपको भरपुर मात्रा मे मिलेगा। निर्णय लेने की क्षमता आपकी बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपने आपको सिद्ध करने की कोशिश में लगे रहेंगे। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। यदि आपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वादा किया है, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आप घबराएंगे नहीं। व्यवसाय से जुड़े मामलों में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको आपकी मेहनत व लग्न का पूरा फल मिलेगा। किसी सहयोगी से आप मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई परिजन  आपसे धन संबंधित मदद मांग सकता है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।  आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर रहेगा। रचनात्मक कार्य में  आप आगे रहेंगे। मित्रों  के साथ कुछ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे। यदि आप बिजनेस में किसी काम को लेकर चिंता हो रही थी, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आपके मन में प्रेम व स्नेह बना रहेगा।  कुछ नए  लोगों से मिलजोल बढ़ाने में भी आप कामयाब रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से काम लेने के लिए रहेगा। पारिवारिक मामला आपके पक्ष में रहेंगे। बड़ों के साथ आदर व सम्मान बनाए रखें। भावनात्मक विषय में आपका एक तरफ नजरिया रहेगा, जिससे आपका कोई लड़ाई झगड़ा भी बन सकता है। आवश्यक कार्य में आप ढील ना दें, नहीं तो समस्या होगी। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके किसी काम के पूरा न होने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके परिवार में यदि किसी सदस्य से आपसी वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें सुलह करने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपको घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आर्थिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे। व्यक्तिगत व सामूहिक उपलब्धियों का आप हिस्सा बनेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें, नहीं तो आपको झूठा समझा जा सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओ में वृद्धि लेकर आने वाला है। रचनात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। कुछ श्रेष्ठ कार्यों को करने में आप सफल रहेंगे। व्यक्तिगत मामलों में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बल मिलेगा। वरिष्ठ सदस्यों से आप आदर व सम्मान बनाए रखें। निजी विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा

Wednesday, December 22, 2021

Mahakal Shivji is Guru of Shanidev


जानते है शनिदेव की कुछ गूढ़ बातें-
🚩🚩🚩🚩🚩

मैं शनि हूं
मैं सूर्य का पुत्र हूं तथा यम का बड़ा भाई हूं, यमुना एवं भद्रा मेरी बहने है. मेरा जन्म सौराष्ट्र गुजरात में हुआ है. मैं पश्चिम दिशा का स्वामी हूं. मैं घाटियों वन प्रदेशों दुर्गम गुफाओं, श्मशान, कोयला खान, बंजर भूमि, मरूप्रदेश आदि में निवास करना पसंद करता हूं. मैं इस ब्रम्हांड में बृहस्पति के बाद दूसरा बड़ा ग्रह हूं. मैं पृथ्वी से 14260000 किलोमीटर दूर हूं. मैं सूर्य की परिक्रमा 29 साल 6 महीने में पूरी करता हूं, मेरा व्यास 120500 किलोमीटर है.

इस ब्रह्मांड में वायु से संबंधित जितने भी रोग होते हैं, सब मेरे प्रकोप से ही होते हैं. मेरे पिता पूर्व दिशा के स्वामी है जो सूर्य भास्कर कहलाते हैं. मैं पश्चिम का स्वामी हूं तो पिताश्री पूर्व दिशा के स्वामी है. हम दोनों में छत्तीस का आंकड़ा है. मैं गोचर में सूर्य के साथ रहता हूं तो राजाओं सरकारी अफसरों की बुद्धि भ्रष्ट कर देता हूं. मेरी आदत सर्वत्र पीछा और पीड़ा पहुंचाने की रहती है.

मैं अन्न धान्य के भाव बढ़ा देता हूं. मैं वर्षा का अभाव करा देता हूं, राजाओं में युद्ध करवा देता हूं जन्म कुंडली में पिता के साथ रहने पर पिता-पुत्र की आपस में बनने नहीं देता हूं. मैं रोहिणी भेदन कर दूं तो पृथ्वी पर 12 वर्ष तक घोर दुर्भिक्ष पड़ता है. मेरा स्वभाव इंद्रनील मणि के समान है, मैं सिर पर सोने का मुकुट गले में माला और शरीर पर नीले रंग के वस्त्रों से सुशोभित रहता हूं. मैं अपने हाथ में धनुष बाण त्रिशूल और बार मुद्रा धारण किए होता हूं. मेरा रक्षक लोहे का बना होता है तथा मेरा वाहन गिद्ध पक्षी है. मेरा गोत्र कश्यप है. मेरे गुरु महाकाल शिव हैं. मेरे अभिन्न मित्र हैं कालभैरव बालाजी.

मेरे प्रिय नक्षत्र पुष्य नक्षत्र हैं- अनुराधा और उत्तराभाद्रपद. जब मैं तुला राशि में विचरण करता हूं तो उच्च का कहलाता हूं. मेष राशि में होने पर नीच का कहलाता हूं. मैं एकांत, गंभीर, दूरदर्शी, त्यागी, तपस्वी, स्पष्टवादी और न्याय प्रिय हूं. मैं कलयुग में बहुत प्रभावित हूं. आज के युग में पेट्रोलियम पदार्थों का, पेट्रोलियम पदार्थों का महत्व मेरे ही कारण है. मैं लोहा, इस्पात, खनिज, फैक्ट्री, कारखाने, रसायन, चमड़ा व्यापार आदि का स्वामी हूं. आप जो तेल खाते हो, गाड़ी वाहनों में जो तेल जलाते हो वह सब मेरी कृपा से ही आपको मिल रहा है. कोई अपने घर या परिवार या समाज में किसी वृद्ध को सताता है तो समझ लो मुझे सता रहा है. जब मैं सताया जाऊंगा तो समझ लो कि तुम पर आफत आने वाली है. दुनिया की कोई भी ताकत तुमको इस आफत से बचा नहीं सकती. इसलिए उनको ना सताओ, उनकी सेवा करोगे तो मेरी सेवा अपने आप हो जाएगी. मैं प्रसन्न हुआ तो तुम को रंक से राजा बना दूंगा. तुमको सारे अधिकार दिलवा दूंगा. तुमको सत्ता का सही सुख दिलवा दूंगा.

मुझको तेल अति प्रिय है. मैं कैसेली एवं कड़वी चीजों को बहुत पसंद करता हूं. मुझे सरसों एवं तिल का तेल बहुत पसंद है. मेरे मंदिर या पीपल के पेड़ के नीचे 40 दिनों तक सरसों के तेल का बड़ा दीपक जलाने से मैं बहुत प्रसन्न होता हूं. 41वे दिन आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होने लगेंगी. तथा सभी प्रकार के कष्ट भी दूर होने लगेंगे. मुझ पर विश्वास रखो मेरे यहां देर है, पर अंधेर नहीं जो गरीबों व अन्य विभिन्न व्यक्तियों की सेवा करेगा तथा वृद्धा आश्रम में उचित दान देगा, उस पर मेरी कृपा हमेशा बनी रहेगी. ऐसा व्यक्ति एक बार जो धन एकत्र कर लेगा उसका धन आसानी से खर्च नहीं होगा. वह व्यक्ति पीढ़ी-दर-पीढ़ी धनवान रहेगा. 
मैं शनि हूं अच्छे के लिए अच्छा तथा बुरे के लिए बहुत बुरा हूं. मेरी अवेहलना जो करेगा उस का भला मैं कभी ना होने दूंगा.

एक बार लक्ष्मीजी ने शनिदेव से प्रश्न किया कि हे शनिदेव, मैं अपने प्रभाव से लोगों को धनवान बनाती हूं और आप हैं कि उनका धन छीन भिखारी बना देते हैं. आखिर आप ऐसा क्यों करते हैं? लक्ष्मीजी का यह प्रश्न सुन शनिदेव ने उत्तर दिया- 'हे मातेश्वरी! इसमें मेरा कोई दोष नहीं. जो जीव स्वयं जानबूझकर अत्याचार व भ्रष्टाचार को आश्रय देते हैं और क्रूर व बुरे कर्म कर दूसरों को रुलाते तथा स्वयं हंसते हैं, उन्हें समय अनुसार दंड देने का कार्यभार परमात्मा ने मुझे सौंपा है. इसलिए मैं लोगों को उनके कर्मों के अनुसार दंड अवश्य देता हूं. मैं उनसे भीख मंगवाता हूं, उन्हें भयंकर रोगों से ग्रसित बनाकर खाट पर पड़े रहने को मजबूर कर देता हूं. 
इस पर लक्ष्मीजी बोलीं- 'मैं आपकी बातों पर विश्वास नहीं करती. देखिए, मैं अभी एक निर्धन व्यक्ति को अपने प्रताप से धनवान व पुत्रवान बना देती हूं. लक्ष्मीजी ने ज्यों ही ऐसा कहा, वह निर्धन व्यक्ति धनवान एवं पुत्रवान हो गया.

तत्पश्चात लक्ष्मीजी बोलीं- अब आप अपना कार्य करें. तब शनिदेव ने उस पर अपनी दृष्टि डाली. तत्काल उस धनवान का गौरव व धन सब नष्ट हो गया. उसकी ऐसी दशा हो गई कि वह पहले वाली जगह पर आकर पुनः भीख मांगने लगा. यह देख लक्ष्मीजी चकित रह गईं. वे शनिदेव से बोलीं कि इसका कारण मुझे विस्तार से बताएं.

तब शनिदेवजी ने बताया- 'हे मातेश्वरी, यह वह इंसान है जिसने पहले गांव के गांव उजाड़ डाले थे. जगह-जगह आग लगाई थी. यह महान अत्याचारी, पापी व निर्लज्ज जीव है. इसके जैसे पापी जीव के भाग्य में सुख-संपत्ति का उपभोग कहां है. इसे तो अपने कुकर्मों के भोग के लिए कई जन्मों तक भुखमरी व मुसीबतों का सामना करना है. आपकी दयादृष्टि से वह धनवान- पुत्रवान तो बन गया परंतु उसके पूर्वकृत कर्म इतने भयंकर थे जिसकी बदौलत उसका सारा वैभव देखते ही देखते समाप्त हो गया. क्योंकि कर्म ही प्रधान है और कर्म का फल भोगने के लिए सभी बाध्य हैं. लेकिन मैंने इसे इसके दुष्कर्मों का फल देने के लिए फिर से भिखारी बना दिया. इसमें मेरा कोई दोष नहीं, दोष उसके कर्मों का है. 

शनिदेवजी पुनः बोले- हे मातेश्वरी, ऐश्वर्य शुभकर्मी जीवों को प्राप्त होता है. जो लोग महान सदाचारी, तपस्वी, परोपकारी, दान देने वाले होते हैं, जो सदा दूसरों की भलाई करते हैं और भगवान के भक्त होते हैं, वे ही अगले जन्म में ऐश्वर्यवान होते हैं. मैं उनके शुभ कर्मों के अनुसार ही उनके धन- धान्य में वृद्धि करता हूं. वे शुभकर्मी पुनः उस कमाए धन का दान करते हैं, मंदिर व धर्मशाला आदि बनवाकर अपने पुण्य में वृद्धि करते हैं. इस प्रकार वे कई जन्मों तक ऐश्वर्य भोगते हैं. हे मातेश्वरी! अनेक मनुष्य धन के लोभ में पड़कर ऐश्वर्य का जीवन जीने के लिए तरह-तरह के गलत कर्म कर बैठते हैं, जिसका नतीजा यह निकलता है कि वे स्वयं अपने कई जन्म बिगाड़ लेते हैं. भले ही मनुष्य को अपना कम खाकर भी अपना जीवन यापन कर लेना चाहिए लेकिन बुरे कर्म करने से पहले हर मनुष्य को यह सोच लेना चाहिए इसका परिणाम भी उसे खुद ही भोगना पड़ेगा.

इस प्रकार शनिदेव के वचन सुनकर लक्ष्मीजी बहुत प्रसन्न हुईं और बोलीं- हे शनिदेव! आप धन्य हैं. प्रभु ने आप पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. आपके इस स्पष्टीकरण से मुझे कर्म-विज्ञान की अनेक गूढ़ बातें समझ में आ गईं. ऐसा कहते हुए लक्ष्मीजी अंतर्ध्यान हो गईं.

🚩🚩🚩जय शनि देव🚩🚩🚩